CRPF जवान की पत्नी निकली बिस्तर का साथी बदलने की खिलाड़ी

उस दिन फरवरी 2022 की 21 तारीख थी. सुबह के 10 बज रहे थे. पनकी थानाप्रभारी अंजन कुमार सिंह थाने पर मौजूद थे. चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहने के कारण वह थकान महसूस कर रहे थे. तभी एक युवक ने उन के कक्ष में प्रवेश किया. वह दिखने में फोर्स का लग रहा था, लेकिन घबराया हुआ था. उसे उस हालत में देख कर उन्होंने पूछा, ‘‘कहो जवान, क्या बात है. तुम इतने घबराए हुए क्यों हो?’’

‘‘सर, मेरा नाम इंद्रपाल है. मैं सीआरपीएफ में हैडकांस्टेबल हूं. मेरी पत्नी रीता 2 बच्चों के साथ रतनपुर की एमआईजी कालोनी में रहती है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दरम्यान मेरी ड्यूटी मैनपुरी जिले के जमालपुर पोलिंग बूथ पर थी. तभी बीती रात बड़े बेटे ने मुझे फोन पर बताया कि उस की मम्मी घर से गायब है. यह सुनते ही मैं घबरा गया.

‘‘रात भर मैं सगेसंबंधियों को फोन करता रहा. लेकिन रीता के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली. उस का मोबाइल फोन भी बंद था. सुबह होते ही मैं कानपुर आ गया और सीधे आप के पास चला आया. आप रीता की गुमशुदगी दर्ज कर उसे ढूंढने में मेरी मदद करें.’’

चूकि मामला अर्द्धसैनिक बल का था, इसलिए थानाप्रभारी अंजन कुमार सिंह ने रीता की गुमशुदगी दर्ज कर ली और इंद्रपाल से कुछ आवश्यक पूछताछ की. उस के बाद वह पुलिसकर्मियों के साथ इंद्रपाल के रतनपुर कालोनी स्थित घर पर पहुंचे.

उन्होंने घर का निरीक्षण किया तो सोच में डूब गए. घर के अंदर कमरे में मेज पर बियर की 2 खाली बोतलें तथा 2 खाली गिलास रखे थे. कमरे से कुछ अश्लील सामान तथा शक्तिवर्द्धक दवाएं भी बरामद हुईं.

पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि घर के अंदर अय्याशी का खेल चलता था. पुलिस ने बरामद सामान को सुरक्षित कर लिया.

घर पर इंद्रपाल का बड़ा बेटा मौजूद था. थानाप्रभारी अंजन कुमार सिंह ने उस से पूछताछ की तो उस ने बताया कि पुष्पेंद्र अंकल घर आए थे. रात 8 बजे तक वह घर पर ही थे. उस के बाद वह कमरे में जा कर सो गया. रात 12 बजे वह उठा तो मम्मी घर पर नहीं थीं. वह घबरा गया और रोने लगा. उस के बाद उस ने पापा को मम्मी के गायब होने की खबर मोबाइल फोन से दी.

‘‘यह पुष्पेंद्र कौन है?’’ अंजन कुमार सिंह ने इंद्रपाल से पूछा.

‘‘सर, पुष्पेंद्र कठेरिया, गंगागंज (पनकी) में रहता है. वह प्रौपर्टी डीलिंग का काम करता है. रतनपुर कालोनी में उस का औफिस है. फ्लैट खरीदने के दौरान उस से परिचय हुआ था. उस के बाद वह घर आनेजाने लगा था.’’

‘‘तुम ने रीता के संबंध में पुष्पेंद्र से बात नहीं की?’’ थानाप्रभारी ने इंद्रपाल से पूछा.

‘‘सर, हम ने रात में ही उस से पूछा था, तब उस ने बताया था कि वह तो इस समय कानपुर देहात में है.’’

थानाप्रभारी अंजन कुमार सिंह ने इंद्रपाल के पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि इंद्रपाल की गैरमौजूदगी में फ्लैट पर कई लोगों का आनाजाना लगा रहता था. उस की पत्नी रीता चरित्रहीन है. पति की पीठ पीछे वह यारों के साथ गुलछर्रे उड़ाती है.

अंजन कुमार सिंह ने अनुमान लगाया कि रीता जरूर अपने किसी यार के साथ मौजमस्ती के लिए चली गई होगी. वह 1-2 दिन बाद खुद ही लौट आएगी. अत: वह इंद्रपाल को ढांढस बंधा कर वापस थाने आ गए. इस के बाद वह निश्चिंत हो गए और हाथ पर हाथ रख कर बैठ गए. उन्होंने रीता को खोजने का कोई प्रयास नहीं किया.

इधर ज्योंज्यों दिन बीतते जा रहे थे, त्योंत्यों इंद्रपाल की चिंता बढ़ती जा रही थी. वह अपने स्तर से पत्नी की खोज में जुटा था, लेकिन रीता का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था.

आखिर जब इंद्रपाल हताश हो गया तो वह परिजनों के साथ एडिशनल डीसीपी (पश्चिम) बृजेश कुमार श्रीवास्तव व एसीपी (कल्याणपुर) दिनेश कुमार शुक्ला से मिला और पत्नी को खोजने की गुहार लगाई.

इतना ही नहीं, इंद्रपाल ने थाना पनकी में भी हंगामा किया. हंगामा और अधिकारियों की फटकार से पनकी पुलिस की नींद टूटी और वह रीता की खोज में जुट गई.

थानाप्रभारी अंजन कुमार सिंह ने सब से पहले रीता के मोबाइल फोन नंबर की काल डिटेल्स निकलवाई तो जानकारी मिली कि रीता 3 नंबरों पर ज्यादा बातें करती थी.

संदेह के घेरे में आए प्रौपर्टी डीलर और कार मैकेनिक

इन नंबरों की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि एक नंबर उस के पति इंद्रपाल का है जबकि दूसरा नंबर प्रौपर्टी डीलर गंगागंज (पनकी) निवासी पुष्पेंद्र कठेरिया का है. आखिरी बार रीता ने जिस नंबर से बात की थी, वह नंबर कार मैकेनिक मुख्तार का था.

जांच से यह भी पता चला कि घटना वाली शाम पुष्पेंद्र व मुख्तार के मोबाइल फोन की लोकेशन रीता के घर की थी. रात 10 बजे के बाद लोकेशन कानपुर (देहात) की थी.

पुष्पेंद्र व मुख्तार संदेह के दायरे में आए तो अंजन कुमार सिंह की टीम ने दोनों को 25 फरवरी की रात 10 बजे हिरासत में ले लिया और थाने ले आए.

डीसीपी रवीना त्यागी, बृजेश श्रीवास्तव व एसीपी दिनेश शुक्ला की मौजूदगी में पुष्पेंद्र व मुख्तार से रीता के संबंध में पूछताछ शुरू हुई.

साधारण पूछताछ में दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो मुख्तार टूट गया. मुख्तार ने जो बताया, उसे सुन कर पुलिस की सांसें अटक गईं.

मुख्तार ने बताया कि रीता अब इस दुनिया में नहीं है. उस की हत्या कर शव को दफना दिया है. हत्या से पहले उस के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था.

उस के द्वारा धमकी देने पर गला दबा कर उसे मार डाला तथा शव से कीमती जेवर भी उतार लिए थे. हत्या में उस का साथी राशिद व शमशाद भी शामिल थे. मुख्तार के टूटते ही पुष्पेंद्र भी टूट गया और उस ने रीता की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया.

‘‘रीता का शव तुम लोगों ने कहां दफनाया?’’ एसीपी दिनेश शुक्ला ने मुख्तार से पूछा.

‘‘साहब, कानपुर (देहात) जिले के भाऊपुर रेलवे स्टेशन के पास एक पुलिया है. उसी के नीचे रीता का शव दफन है,’’ मुख्तार ने बताया.

26 फरवरी की सुबह मुख्तार व पुष्पेंद्र को साथ ले कर पुलिस टीम भाऊपुर स्थित पुलिया के समीप पहुंची. फिर मुख्तार की निशानदेही पर दफन शव को बाहर निकलवाया.

शव बुरी तरह सड़गल चुका था और दुर्गंध आ रही थी. इस शव को इंद्रपाल ने देखा तो वह फफक पड़ा. क्योंकि शव उस की पत्नी रीता का ही था.

शव बरामद होने की खबर पा कर डीसीपी (साउथ) रवीना त्यागी, एडिशनल डीसीपी (पश्चिम) बृजेश श्रीवास्तव व एसीपी दिनेश शुक्ला भी मौके पर आ गए थे.

पुलिस अधिकारियों ने रीता के शव का बारीकी से निरीक्षण किया. फिर काररवाई निपटा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए माती भिजवा दिया.

सामूहिक दुष्कर्म की हुई पुष्टि

अब तक पुलिस टीम रीता की हत्या के आरोपी पुष्पेंद्र व मुख्तार को तो गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन मुख्तार के साथी राशिद व शमशाद को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी.

अत: उन दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने कानपुर (देहात) जनपद के रनिया, रूरा अकबरपुर कस्बे में ताबड़तोड़ दबिशें डालीं और रूरा कस्बा से शमशाद को गिरफ्तार कर लिया. उसे थाना पनकी लाया गया.

पूछताछ में उस ने भी हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया. लेकिन राशिद पुलिस के हत्थे नहीं आया. मुख्तार की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली, जिसे उस ने अपने गैराज में छिपा दी थी.

इधर रीता के शव का परीक्षण डा. शिवम तिवारी, डा. स्वाति तथा डा. अमित के पैनल ने किया. परीक्षण के बाद शव को उस के पति तथा रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि रीता की हत्या गला दबा कर की गई थी तथा उस के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए.

थानाप्रभारी अंजन कुमार सिंह ने मृतका के भाई विनय कुमार की तहरीर पर भादंवि की धारा 302/201/376/392 तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत पुष्पेंद्र कठेरिया, मुख्तार, राशिद तथा शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली तथा पुष्पेंद्र, मुख्तार व शमशाद को विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस पूछताछ में रंगीनमिजाज रीता की हत्या की एक सनसनीखेज कहानी सामने आई.

उत्तर प्रदेश के कानपुर (देहात) जिले का एक बड़ा कस्बा रूरा है. इस कस्बे से 3 किलोमीटर दूर हसनापुर गांव है. दलित बाहुल्य इस गांव में रामदीन अपने परिवार के साथ रहता था. उस के परिवार में पत्नी उमा देवी के अलावा बेटा विनय तथा बेटी रीता थी.

रामदीन के पास 5 बीघा उपजाऊ भूमि थी, जिस में अच्छी पैदावार होती थी. खेतीबाड़ी से ही वह अपने परिवार का भरणपोषण करता था. रामदीन सरल स्वभाव का था.

रीता रामदीन की रूपवती बेटी थी. वह सुंदर तो बचपन से ही थी, लेकिन जब वह जवानी के बोझ से लदी, तो उस की सुंदरता में और भी निखार आ गया था. उस ने गांव के माध्यमिक विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा पास कर ली थी और रूरा कस्बा के आरपीएस इंटर कालेज में दाखिला ले लिया था.

मुख्तार से हो गया रीता को प्यार

रीता बनसंवर कर कालेज जाती थी. उस के चाहने वाले वैसे तो कई युवक थे, लेकिन मुख्तार उसे कुछ ज्यादा ही चाहता था.

दरअसल मुख्तार भी हसनापुर गांव का ही रहने वाला था. वह आकर्षक चेहरे और कसी हुई कदकाठी का युवक था. एक रोज कालेज से लौट रही रीता पर उस की नजर पड़ी तो रीता उस की आंखों से उतर कर उस के मन में समा गई.

मन में गुदगुदी मची, तो वह अकसर ही उस की राहों में खड़ा रहने व उस से किसी न किसी बहाने बातचीत करने का प्रयास करने लगा.

रीता उम्र के उस मोड़ पर थी, जहां लड़कियां अकसर बहकावे में आ जाती हैं. मुख्तार की रसीली बातों में रीता भी बहक गई. आखिरकार रीता का दिल जीतने में मुख्तार कामयाब हो गया. दोनों घर और समाज के लोगों से छिपछिप कर मिलने लगे.

इसी छिपाछिपाई के खेल में एक रोज दोनों बहक गए और उन का शारीरिक मिलन हो गया. शारीरिक मिलन का सुख ही निराला होता है. एक बार सुख भोगा तो वह इस सुख को प्राप्त करने के लिए अवसर तलाशने लगे.

धीरेधीरे रीता और मुख्तार के प्यार के चर्चे पूरे गांव में होने लगे. इन चर्चों की भनक रामदीन के कानों में पड़ी तो वह परेशान रहने लगा.

इसी परेशानी में वह एक रोज माथा पकड़े बैठा था, तभी उमा की नजर पति पर पड़ी. वह बोली, ‘‘रीतू के बापू, का भवा, जो खपडि़या पकड़े हौ? तनिक हमहूं तौ जानी तोहका काहे की चिंता है?’’

रामदीन ने अपनी पत्नी पर नजर डाली, फिर उस का दर्द छलक पड़ा, ‘‘भाग्यवान, तोहरी लाडली ने बिरादरी मां हमरा सिर झुकाय दवो. हम मुंह दिखाय काबिल नाहीं रहे. मुंह पर कालिख पोत दी वाने.’’

‘‘ऐसो का गजब ढा दओ हमरी रीतू ने, जौने मां तोहार सिर झुक गवा,’’ उमा ने पूछा.

‘‘जनिहौ, तौ सुनौ. बड़े मियां का लौंडा है न मुख्तार. वाहके साथ तोहरी लाडली नैनमटक्का करत है. सैरसपाटा करत है और हमरी इज्जत नीलाम करत है.’’

‘‘का कहत हौ रीतू के बापू. हम का तौ विश्वास नाही होत हवै. कौनो ने तोहरे कान फूंके हवै.’’

‘‘नाही भाग्यवान, धुआं होत है, तवैं आग लागत है. बात फैली है, तौ सच्चाई जरूर हवै.’’

‘‘ठीक है, रीतू के बापू. सच्चाई है तौ हम खबर जरूर लीहैं. उस लौंडियां ने अम्मा का दुलार देखा हवै. अब नफरत भी दिखिहैं.’’ उमा का चेहरा तमतमा गया.

फूट गया प्यार का भांडा

उस रोज शाम 5 बजे रीता कालेज से लौटी तो उमा फट पड़ी और रीता को खूब खरीखोटी सुनाई. रीता चुप रही. क्योंकि उसे पता था कि उस के और मुख्तार के प्यार का भांडा फूट गया है.

उमा और रामदीन ने आपस में सलाहमशविरा किया फिर रीता की पढ़ाई बंद करने का हुक्म सुना दिया. इसके बाद रामदीन रीता के ब्याह के लिए वर की तलाश में जुट गया.

रीता की शादी की जानकारी मुख्तार को हुई तो एक दिन वह लोगों की नजर बचा कर रीता से मिला, ‘‘सुना है, तुम्हारे पापा तुम्हारी शादी की बात चला रहे हैं.’’

‘‘हां, यह बात बिलकुल ठीक है,’’ रीता बोली, ‘‘पर मैं भला क्या कर सकती हूं. पापा बड़े जिद्दी हैं और अपनी जिद के आगे वह किसी की भी नहीं सुनते.’’

‘‘तो चलो, हमतुम हसनापुर गांव छोड़ कर कहीं दूर निकल चलें और वहीं रह कर अपना घर बसा लें.’’

रीता सोच में पड़ गई. मुख्तार भावुक हो उठा, ‘‘अगर तुम ने मेरा साथ नहीं दिया तो मैं कल ही हसनापुर छोड़ कर कहीं चला जाऊंगा और किसी तालपोखरे में डूब कर अपनी जान दे दूंगा.’’

‘‘ऐसा मत कहो मुख्तार,’’ रीता ने उस के होंठों पर हथेली रख दी, ‘‘मेरी मजबूरी समझो मुख्तार. हम हिंदू, तुम मुसलमान. घर वाले तुम से ब्याह रचाने को कभी राजी नहीं होंगे. मैं तुम से वादा करती हूं कि जितना प्यार मैं अभी तुम से करती हूं, उतना ही शादी के बाद भी करती रहूंगी. मिलन भी होता रहेगा.’’

‘‘तब ठीक है,’’ मुख्तार ने रीता की बात मान ली. फिर दोनों अपनेअपने घर चले गए.

शहर में फ्लैट ले कर रहने लगा इंद्रपाल

मुख्तार कार मोटर मैकेनिक था. रूरा के एक गैराज में वह काम करता था. रीता से उस का मिलन बंद हुआ तो वह मन लगा कर काम करने लगा. घर वालों के हाथ पर भी वह चार पैसे रखने लगा. रीता के घर वालों ने भी चैन की सांस ली. हालांकि फोन पर उन की बातें जबतब होती रहती थीं.

इधर रामदीन ने रीता के योग्य वर की तलाश शुरू की तो उसे एक लड़का इंद्रपाल पसंद आ गया. इंद्रपाल कानपुर (देहात) जिले के थाना अकबरपुर के गांव विसानपुर का रहने वाला था.

मातापिता के अलावा एक भाई रामपाल था, जो फौज में था. इंद्रपाल स्वयं भी सीआरपीएफ में था. दोनों भाई कुंवारे थे. उस के पिता लाखन इंद्रपाल की शादी के लिए लालायित थे.

रामदीन ने जब हट्टेकट्टे जवान इंद्रपाल को देखा तो उस ने उसे अपनी बेटी रीता के लिए पसंद कर लिया. रीता और इंद्रपाल ने भी एकदूसरे को देख कर पसंद कर लिया. दोनों की रजामंदी होने के बाद रामदीन ने 24 फरवरी, 2006 को रीता का विवाह इंद्रपाल के साथ कर दिया.

रीता इंद्रपाल की दुलहन बन कर अपनी ससुराल विसानपुर आ गई. ससुराल में रीता को जिस ने भी देखा, उसी ने उस के रूप की सराहना की. विसानपुर गांव में बरसों बाद रीता जैसी रूपसी बहू आई थी. इंद्रपाल भी खूबसूरत पत्नी पा कर खुश था और रीता भी सुंदर स्वस्थ पति पा कर खुश थी.

शादी के 2 साल बाद रीता ने एक सुंदर बेटे को जन्म दिया. बेटे के जन्म के 4 साल बाद रीता ने दूसरे बेटे को जन्म दिया.

2 बेटों के जन्म से इंद्रपाल और रीता के जीवन में बहार आ गई. इंद्रपाल की भी किस्मत पलटी और वह सिपाही से हैडकांस्टेबल बन गया. रीता जहां खुश थी, वहीं उस के सासससुर भी 2 बेटों के जन्म से फूले नहीं समा रहे थे.

समय बीतते जब दोनों बेटे कुछ बड़े हुए तो रीता को उन की चिंता सताने लगी. दरअसल रीता दोनों बेटों को अच्छी शिक्षा दिलाना चाहती थी, जो गांव में रह कर संभव नहीं थी. अत: जब इंद्रपाल गांव आया तो उस ने अपनी बात रखी और शहर में रहने की इच्छा जताई.

इंद्रपाल ने पहले तो मना कर दिया, लेकिन बाद में उसे पत्नी की जिद के आगे झुकना पड़ा. वह रीता व बच्चों को शहर में रखने को राजी हो गया.

इस के बाद इंद्रपाल ने कानपुर शहर के पनकी थाना अंतर्गत रतनपुर में एक एमआईजी फ्लैट खरीद लिया. इस का सौदा उस ने प्रौपर्टी डीलर पुष्पेंद्र कठेरिया के मार्फत किया था.

फ्लैट खरीदने के बाद इंद्रपाल अपनी पत्नी रीता व बच्चों के साथ कालोनी में रहने लगा. कुछ दिनों बाद उस ने इंग्लिश मीडियम स्कूल में दोनों बेटों का एडमिशन करा दिया.

इधर मुख्तार को जब पता चला कि रीता अपने बच्चों के साथ रतनपुर कालोनी में रहने लगी है तो वह रीता से मिलने उस के घर आने लगा. चूंकि मुख्तार रीता का पुराना प्रेमी था, सो जल्द ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और नाजायज रिश्ता फिर से कायम हो गया.

शादी के बाद भी प्रेमी मुख्तार की बांहों में खेलती रही रीता

मुख्तार भी अब तक गांव छोड़ कर कानपुर शहर आ गया था और पनकी क्षेत्र में गैराज चलाने लगा था. चूंकि मुख्तार कुशल कार मैकेनिक था सो उस का काम वहां भी चल पड़ा था और कमाई भी होने लगी थी.

रीता का पति इंद्रपाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में था. उस की तैनाती विभिन्न प्रांतों में होती रहती थी. उसे जब छुट्टी मिलती थी, तभी घर आ पाता था.

रीता 2 बच्चों की मां जरूर थी. लेकिन तन्हाई उसे सताती थी. ऐसे में पुराने आशिक मुख्तार ने आना शुरू किया तो वह उसे रोक न पाई और तन्हाई दूर करने लगी.

मुख्तार का आना और देर रात तक रुकना, अड़ोसपड़ोस के लोगों को खलने लगा. वह रीता को संदेह की नजर से देखने लगे. कुछ महीने बाद इंद्रपाल घर आया तो उन्होंने उस से चुगली कर दी.

इंद्रपाल ने रीता से सवालजवाब किया तो रीता तुनक कर बोली, ‘‘जिन के पति बाहर रह कर कमाते हैं, उन की औरतों को ऐसे ताने सुनने ही पड़ते हैं. मुख्तार उस के गांव का है. उस के भाई जैसा है. घर आ कर हमारी मदद करता है. लेकिन पड़ोसियों को जलन होती है. तुम्हारे भी कान उन्होंने भरे होंगे.’’

इंद्रपाल को भी लगा कि रीता शायद सही कह रही है. उस ने यह बात वहीं खत्म कर दी. रीता ने भी मुख्तार को फोन पर जानकारी दे दी कि इंद्रपाल घर आया है, इसलिए वह घर न आए. इंद्रपाल की मौजूदगी में वह उसे फोन भी न करे.

फ्लैट खरीदने के दौरान इंद्रपाल की दोस्ती प्रौपर्टी डीलर पुष्पेंद्र कठेरिया से हो गई थी. जब वह घर आता था, तो पुष्पेंद्र से जरूर मिलता था. दोनों में खूब बातचीत होती थी और खानेपीने का दौर चलता था.

दोनों का मिलन पुष्पेंद्र के रतनपुर वाले औफिस में होता था. इंद्रपाल उस की शानोशौकत से भी प्रभावित था.

इस बार इंद्रपाल आया तो उस ने पुष्पेंद्र को अपने घर दावत पर बुलाया. पुष्पेंद्र सजसंवर कर इंद्रपाल के घर आया, तो वहां उस की मुलाकात इंद्रपाल की पत्नी रीता से हुई.

पहली ही नजर में दोनों एकदूसरे के प्रति आकर्षित हुए. खानेपीने के दौरान भी पुष्पेंद्र की नजरें रीता पर ही टिकी रहीं. वह उस की खूबसूरती का बखान भी करता रहा. रीता मन ही मन खुश होती रही और मंदमंद मुसकराती रही. इंद्रपाल कुछ दिनों बाद ड्यूटी पर चला गया, लेकिन पुष्पेंद्र का रीता के घर आना जारी रहा. वह हृष्टपुष्ट बांका जवान था और स्वभाव से मृदु व शालीन भी. उधर 2 बच्चों की मां हो कर भी रीता के रूपलावण्य में कमी नहीं आई थी.

प्रौपर्टी डीलर पुष्पेंद्र भी बन गया बिस्तर का साथी

पुष्पेंद्र उसे उठतेबैठते देखता, तो उस के मन में खोट आ जाती. वह उस से हंसीठिठोली करने लगता. धीरेधीरे रीता को भी उस की बातें अच्छी लगने लगीं.

कहते हैं, औरत एक बार पतन की राह पकड़ ले तो वह उसी राह पर बढ़ती जाती है. रीता भी ऐसी ही औरत थी. वह एक बार फिसली तो फिर फिसलती ही चली गई. उस ने न मानमर्यादा की परवाह की और न ही घर की इज्जत की. उस ने पति के साथ भी विश्वासघात किया.

पुष्पेंद्र जानता था कि पति सुख से वंचित रीता एक प्यासी औरत है. ओस की एक बूंद भी उसे तृप्त कर सकती है. वह रीता से नजदीकियां बढ़ाने लगा. वह रीता को भाभी कहता था. इस नाते खूब हंसीमजाक करता था. रीता उस के मजाक का बुरा नहीं मानती थी, बल्कि जवाब दे कर ठहाके लगाती थी.

रीता को अब उस की बातों में रस आने लगा था. आखिर एक रात भाभीदेवर के रिश्ते की दीवार ढह ही गई. दोनों को इस खेल का पछतावा भी नहीं हुआ.

रीता ने पुष्पेंद्र से जिस्म का रिश्ता बनाया तो वह मुख्तार से दूरियां बनाने की कोशिश करने लगी. मुख्तार को शक हुआ तो उस ने रीता पर निगरानी शुरू कर दी. तब उसे पता चला कि रीता ने प्रौपर्टी डीलर पुष्पेंद्र को अपने बिस्तर का साथी बना लिया है. इसी कारण वह उस से दूरियां बना रही है.

उसे रीता पर गुस्सा तो बहुत आया, लेकिन वह गुस्से को पी गया. रीता के साथ पुष्पेंद्र की निकटता मुख्तार की आंखों में चुभने लगी. एक शाम मुख्तार रीता के घर आया तो घर के बाहर पुष्पेंद्र भी खड़ा था. उसे देख कर मुख्तार बोला, ‘‘आइंदा तूने इस देहरी पर कदम रखा तो मैं तेरे पैर ही काट डालूंगा, ध्यान रखना.’’

पुष्पेंद्र ने आंखें तरेर कर मुख्तार को घूरा, ‘‘तू रीता का खसम तो है नहीं. फिर तू मुझे रोकने वाला होता कौन है?’’

‘‘कौन होता हूं, यह तो मैं तुझे अभी बता सकता हूं. इस समय चुपचाप यहां से भाग जा, नहीं तो बहुत बड़ा अनर्थ हो जाएगा मेरे हाथों से.’’ मुख्तार ने आस्तीनें चढ़ा लीं.

दोनों के बीच झगड़े की आवाजें सुन कर रीता भी घर से बाहर निकल आई. वह पुष्पेंद्र से बोली, ‘‘तुम यहां से चले जाओ. इस समय मेरी बात मानो.’’

पुष्पेंद्र बड़बड़ाता हुआ चला गया. तब मुख्तार रीता का हाथ पकड़ कर उसे खींचते हुए मकान के अंदर ले गया. फिर बोला, ‘‘अब कभी वह तुम से मिलने आया तो उसे ठिकाने लगा दूंगा, तुझे भी जिंदा नहीं छोड़ूंगा.’’

‘‘देखो मुख्तार, गुस्सा थूक दो और मेरी बात सुनो, तुम दोनों मेरे बिस्तर के साथी हो. न मैं तुम्हें छोड़ सकती हूं और न पुष्पेंद्र को. आपस में लड़ाई करने से कोई फायदा नहीं. आज के बाद तुम दोनों कभी भी आ सकते हो. साथ बैठ कर ड्रिंक कर सकते हो और बिस्तर के साथी भी बन सकते हो.’’

ग्रुप सैक्स का मजा लेती थी रीता

मुख्तार ने रीता की बात मान तो ली, लेकिन वह नफरत से सुलग उठा. उस ने निश्चय कर लिया कि वह इस विश्वासघाती औरत को सबक जरूर सिखाएगा.

इस के बाद मुख्तार ने पुष्पेंद्र से हाथ मिला लिया. फिर वे दोनों साथसाथ खानेपीने लगे. रीता के घर पर भी उन की महफिल सजने लगी. अय्याशी के लिए शक्तिवर्द्धक दवाओं, स्प्रे आदि का भी प्रयोग होने लगा. रीता भी ग्रुप सैक्स का भरपूर मजा लेती थी.

20 फरवरी, 2022 को पुष्पेंद्र ने कई बार रीता को फोन किया, लेकिन उस ने काल रिसीव नहीं की. शाम 5 बजे उस ने पुष्पेंद्र की काल रिसीव की और उस से बात की.

बात करने के बाद पुष्पेंद्र बियर की 2 बोतलें ले कर रीता के घर पहुंच गया. वहां उस ने रीता के साथ बैठ कर बियर पी. रीता का बड़ा बेटा घर पर ही था. उस ने पुष्पेंद्र को मां के साथ हंसतेबतियाते भी देखा था. रात 8 बजे बेटे को नींद सताने लगी तो वह कमरे में जा कर सो गया.

कुछ देर बाद मुख्तार भी कार ले कर रीता के घर आ गया. कार किसी ग्राहक की थी, जो उस के गैराज में मरम्मत के लिए आई थी. कार में उस के 2 साथी राशिद व शमशाद भी थे. वह कार में ही बैठे रहे.

मुख्तार का रीता ने जोरदार स्वागत किया. पुष्पेंद्र भी गले मिला. उस के बाद मुख्तार और पुष्पेंद्र ने बैठ कर बियर पी. रीता ने भी उन का साथ दिया. बियर पीने के बाद मुख्तार ने बाहर घूमने और खाना खाने की बात कही. इस पर थोड़ी नानुकुर के बाद रीता घूमने जाने को राजी हो गई.

रीता के साथ कार में किया सामूहिक बलात्कार

कुछ देर बाद रीता सजधज कर कमरे से बाहर आई तो पुष्पेंद्र और मुख्तार की आंखें चौंधिया गईं. वह जेवर पहने थी और दुलहन की तरह सजी थी. जेवर देख कर मुख्तार के मन में लालच आ गया. फिर नफरत और लालच ने उसे जुर्म करने को मजबूर कर दिया.

रात 9 बजे मुख्तार उस के साथी राशिद, शमशाद व पुष्पेंद्र रीता को कार में बिठा कर घूमने निकले. वह भौंती होते हुए रूरा की तरफ बढ़े. इसी बीच मुख्तार और पुष्पेंद्र रीता से शारीरिक छेड़छाड़ करने लगे. रीता ने विरोध किया तो मुख्तार उसे नोचनेकाटने लगा.

रीता चीखी तो पुष्पेंद्र ने उस का मुंह दबोच लिया. इस के बाद चलती कार में बारीबारी से मुख्तार, पुष्पेंद्र, राशिद व शमशाद ने रीता के साथ गैंगरेप किया.

रेप के बाद मुख्तार, रीता के जेवर उतारने लगा तो रीता ने सब को जेल भिजवाने की धमकी दी.

इस धमकी से चारों डर गए. उस के बाद सब ने मिल कर रीता की गला दबा कर हत्या कर दी. फिर शव से आभूषण उतार कर रख लिए. उस का मोबाइल फोन तोड़ कर बंबी में फेंक दिया.

रीता की हत्या के बाद वे भाऊपुर पहुंचे. स्टेशन के पास पुलिया पर उन्होंने कार रोकी. फिर सब ने मिल कर शव को कार से उतारा और पुलिया के नीचे दफन कर दिया. ऊपर से ईंटें रख दीं.

शव को ठिकाने लगाने के बाद मुख्तार ने कार गैराज में खड़ी कर दी. इस के बाद सब अपनेअपने घर चले गए. दूसरे रोज मुख्तार ने लूटे गए आभूषण अपने परिचित सर्राफ को बेच दिए.

इधर रात 12 बजे बड़े बेटे की आंखें खुलीं तो वह कमरे से बाहर आया. उस ने मम्मी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. वह जोर से रोने लगा.

उस के रोने की आवाज सुन कर पड़ोसी आ गए. उस ने उन्हें सारी बात बताई, फिर पड़ोसी के फोन से अपने पापा इंद्रपाल को मम्मी के अचानक गायब होने की जानकारी दी.

जानकारी पा कर इंद्रपाल घर आया और रीता की गुमशुदगी थाना पनकी में दर्ज कराई. गुमशुदगी के 4 दिन बाद पुलिस ने रीता के मोबाइल फोन की काल डिटेल्स निकलवाई, जिस के बाद यह केस खुल सका.

27 फरवरी, 2022 को पुलिस ने आरोपी मुख्तार, पुष्पेंद्र कठेरिया तथा शमशाद को कानपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया. चौथा आरोपी राशिद फरार था.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

जनहित में जारी: कंडोम बेचने पर ट्रोल हुईं नुसरत भरूचा, दिया ये जवाब

लंबे समय तक ‘टी सीरीज’ के साथ जुड़े रहे और 27 साल का फिल्मी दुनिया का अनुभव रखने वाले विनोद भानुशाली ने अब ‘‘टी सीरीज’’ से अलग होकर अपना प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है और ‘‘ड्रीमगर्ल’ फेम निर्देशक राज शांडिल्य के साथ मिलकर बोल्ड विषय पर पहली फिल्म ‘‘जनहित में जारी’’ का निर्माण किया है. परिवार नियोजन की बात करने वाली फिल्म ‘‘जनहित में जारी’’ की कहानी व पटकथा राज शांडिल्य ने उत्सव सरकार के साथ मिलकर लिखी है.

दस जून को देश भर के सिनेमाघरों में पहुंचने वाली इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई के सिनेपोलिस मल्टीप्लैक्स में लांच किया गया, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक व कलाकारों ने हिस्सा लिया. मीडिया को ट्रेलर दिखाने के बाद सभी ने मीडिया से बात भी की. फिल्म के ट्रेलर में व ट्रेलर लांच के वक्त मंच से नुसरत भरूचा ने इस बात के भरपूर संकेत दिए किए कि उन्होंने इस फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित करने का पूरा प्रयास किया है.

ट्रोलिंग की शिकार हुई नुसरत…

परिवार नियोजन की बात करने वाली फिल्म ‘‘जनहित में जारी’’ में एक औरत द्वारा कंडोम बेचते हुए दिखाकर यह संदेश दिया गया है कि पुरूषों के लिए ‘कंडोम’ जरुरत है, मगर हर औरत के लिए ‘कंडोम’ जरुरी है. फिल्म ‘जनहित में जारी‘ में नुसरत को कंडोम बेचते देख लोगों ने आपत्तिजनक और अश्लील कमेंट्स किए. यानी कि वह ट्रोलरों की जबरदस्त शिकार हुईं.

नुसरत ने दिया करारा जवाब…

लोगों की इन आलोचनाओं को पॉजिटिवली लेते हुए नुसरत ने एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें एक्ट्रेस ने अश्लील कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे. नुसरत ने इस वीडियो को शेयर कर कहा था कि यही सोच तो बदलनी है. बहरहाल ‘कंडोम’ बेचने का काम करने वाली लड़की मन्नू का किरदार निभाने के चलते ट्रोलरों का शिकार होने पर नुसरत भरुचा कहती हैं- ‘‘मैं अपनी किसी भी पोस्ट पर आए कमेंट नहीं पढ़ती. इस फिल्म की वजह से ट्रोल किए जाने पर मैंने एक छोटा सा वीडियो जारी करके लोगों को बता दिया है कि मैं अपना काम ईमानदारी से करने में यकीन करती हूं. मैं ट्रोलर्स की परवाह नहीं करती.’’

ट्रेलर से जो कहानी समझ में आती है, उसके अनुसार मन्नू (नुसरत भरुचा) कंडोम बेचने का काम करती है. मन्नू यह काम पैसे कमाने की मजबूरी में शुरू करती है, पर फिर उसे इस काम में मजा आने लगता है. उसे लगता है कि यह नेक काम है और इससे वह औरतों को शिक्षित कर उन्हे अनवांछित गर्भपात करवाने से बचा सकती

यक्ष प्रश्न- भाग 3: निमी को क्यों बचाना चाहती थी अनुभा

लड़के उस के सामीप्य के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा देते. दिन, महीनों में नहीं बदले, उस के पहले ही निमी कई लड़कों के गले का हार बन गई. उस के बदन के फूल लड़कों के बिस्तर पर महकने लगे.

बहुत जल्दी उस के मम्मीपापा को उस की हरकतों के बारे में पता चल गया. मम्मी ने समझाया, ‘‘बेटा, यह क्या है? इस तरह का जीवन तुम्हें कहां ले जा कर छोड़ेगा, कुछ सोचा है? हम ने तुम्हें कुछ ज्यादा ही छूट दे दी थी. इतनी छूट तो विदेशों में भी मांबाप अपने बच्चों को नहीं देते. चलो, अब तुम पीजी में नहीं रहोगी… जो कुछ करना है हमारी निगाहों के सामने घर पर रह कर करोगी.’’

‘‘मम्मी, मेरी कोचिंग तो पूरी हो जाने दो,’’  निमी ने प्रतिरोध किया.

‘‘जो तुम्हारे आचरण हैं, उन से क्या तुम्हें लगता है कि तुम कोचिंग की पढ़ाई कर पाओगी… कोचिंग पूरी भी कर ली, तो कंपीटिशन की तैयारी कर पाओगी? पढ़ाई करने के लिए किताबें ले कर बैठना पड़ता है, लड़कों के हाथ में हाथ डाल कर पढ़ाई नहीं होती,’’ मां ने कड़ाई से कहा.

‘‘मम्मी, प्लीज. आप पापा को एक बार समझाओ न,’’ निमी ने फिर प्रतिरोध किया.

‘‘नहीं, निमी. तुम्हारे पापा बहुत दुखी और आहत हैं. मैं उन से कुछ नहीं कह सकती. तुम अपने मन की करोगी, तो हम तुम्हें रुपयापैसा देना बंद कर देंगे. फिर तुम्हें जो अच्छा लगे करना.’’

निमी अपने घर आ तो गई, परंतु अंदर से बहुत अशांत थी. घर पर ढेर सारे प्रतिबंध थे. अब हर क्षण मां की उस पर नजर रहती.

शराब, सिगरेट और लड़कों से वह भले ही दूर हो गई थी, परंतु मोबाइल फोन के माध्यम से उस के दोस्तों से उस का संपर्क बना हुआ था.

जब फोन करना संभव न होता, फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क हो जाता. लड़के इतनी आसानी से सुंदर मछली को फिसल कर पानी में जाने देना नहीं चाहते.

लड़कों ने उसे तरहतरह से समझाया. वे सभी उस का खर्चा उठाने के लिए तैयार थे. रहनेखाने से ले कर कपड़ेलत्ते और शौक तक… सब कुछ… बस वह वापस आ जाए. प्रलोभन इतने सुंदर थे कि वह लोभ संवरण न कर सकी. मांबाप के प्यार, संरक्षण और सलाहों के बंधन टूटने लगे.

निमी ने बुद्धि के सारे द्वार बंद कर दिए. विवेक को तिलांजलि दे दी और एक दिन घर से कुछ रुपएपैसे और कपड़े ले कर फरार हो गई. दोस्तों ने उस के खाने व रहने के लिए एक फ्लैट का इंतजाम कर रखा था. काफी दिनों तक वह बाहरी दुनिया से दूर अपने घर में बंद रही.

पता नहीं उस के मांबाप ने उसे ढूंढ़ने का प्रयत्न किया था या नहीं. उस ने अपना फोन नंबर ही नहीं, फोन सैट भी बदल लिया था. मांबाप अगर पुलिस में रिपोर्ट लिखाते तो उस का पता चलना मुश्किल नहीं था. उस के पुराने फोन की काल डिटेल्स से उस के दोस्तों और फिर उस तक पुलिस पहुंच सकती थी, परंतु संभवतया उस के मांबाप ने पुलिस में उस के गुम होने की रिपोर्ट नहीं लिखाई थी.

निमी का जीवन एक दायरे में बंध कर रह गया था. खानापीना और ऐयाशी, जब तक वह नशे में रहती, उसे कुछ महसूस न होता, परंतु जबजब एकांत के साए घेरते उस के दिमाग में तमाम तरह के विचार उमड़ते, मांबाप की याद आती.

न तो समय एकजैसा रहता है, न कोई वस्तु अक्षुण्ण रहती है. निमी ने धीरेधीरे महसूस किया, उस के जो मित्र पहले रोज उस के पास आते थे, अब हफ्ते में 2-3 बार ही आते थे. पूछने पर बताते व्यस्तता बढ़ रही है. दूसरे काम आ गए हैं. मगर सत्य तो यह था उन के जीवन में एकरसता आ गई थी. अनापशनाप पैसा खर्च हो रहा था. मांबाप सवाल उठाने लगे थे. निमी की तरह बेवकूफ तो थे नहीं, उन्हें अपना कैरियर बनाना था. कुछ की कोचिंग समाप्त हो गई, तो वे अपने घर चल गए. जो दिल्ली के थे, वे कभीकभार आते थे, परंतु अब उन के लिए भी निमी का खर्चा उठाना भारी पड़ने लगा था.

निमी वरुण को अपना सर्वश्रेष्ठ हितैषी समझती थी. एक दिन उसी से पूछा, ‘‘वरुण, एक बात बताओ, मैं ने तुम लोगों की दोस्ती के लिए अपना घरपरिवार और मांबाप छोड़ दिए, अब तुम लोग मुझे 1-1 कर छोड़ कर जाने लगे हो. मैं तो कहीं की न रही… मेरा क्या होगा?’’

वरुण कुछ पल सोचता रहा, फिर बोला, ‘‘निमी, मेरी बात तुम्हें कड़वी लगेगी, परंतु सचाई यही है कि तुम ने हमारी दोस्ती नहीं अपने स्वार्थ और सुख के लिए घर छोड़ा था. यहां कोई किसी के लिए कुछ नहीं करता, सब अपने लिए करते हैं. अपनी स्वार्थ सिद्धि के बाद सब अलग हो जाते हैं, जैसा अब तुम्हारे साथ हो रहा है.

यह कड़वी सचाई तुम्हें बहुत पहले समझ जानी चाहिए थी. हम सभी अभी बेरोजगार हैं, मांबाप के ऊपर निर्भर हैं, कैरियर बनाना है. ऐसे में रातदिन हम  भोगविलास में लिप्त रहेंगे, तो हमारा भविष्य चौपट हो जाएगा.’’

अपनी स्थिति पर उसे रोना आ रहा था, परंतु वह रो नहीं सकती थी. आगे आने वाले दिनों के बारे में सोच कर उस का मन बैठा जा रहा था. वह समझ नहीं पा रही थी कि क्या करे?

‘‘मैं क्या करूं, वरुण?’’ वह लगभग रोंआसी हो गई थी, ‘‘नासमझी में मैं ने क्या कर डाला?’’

‘‘बहुत सारी लड़कियां जवानी में ऐसा कर गुजरती हैं और बाद में पछताती हैं.’’

‘‘तुम ने भी मुझे कभी नहीं समझाया, मैं तो तुम्हें सब से अच्छा दोस्त समझती थी.’’

वरुण हंसा, ‘‘कैसी बेवकूफी वाली बातें कर रही हो. तुम कभी एक लड़के के प्रति वफादार नहीं रही. तुम्हारी नशे की आदत और तुम्हारी सैक्स की भूख ने तुम्हारी अक्ल पर परदा डाल दिया था. तुम एक ही समय में कई लड़कों के साथ प्रेमव्यवहार करोगी, तो कौन तुम्हारे साथ निष्ठा से प्रेमसंबंध निभाएगा… सभी लड़के तुम्हारे तन के भूखे थे और तुम उन्हें बहुत आसान शिकार नजर आई. बिना किसी प्रतिरोध के तुम किसी के भी साथ सोने के लिए तैयार हो जाती थी. ऐसे में तुम किसी एक लड़के से सच्चे और अटूट प्रेम की कामना कैसे कर सकती हो?’’

वरुण की बातों में कड़वी सचाई थी. निमी ने कहा, ‘‘मैं ने जोश में आ कर

अपना सब कुछ गवां दिया. दोस्त भी 1-1 कर चले गए. तुम तो मेरा साथ दे सकते हो.’’

वरुण ने हैरान भरी निगाहों से उसे देखा, ‘‘तुम्हारा साथ कैसे दे सकता हूं? मैं तो स्वयं तुम से दूर जाने वाला था. 1 साल मेरा बरबाद हो गया. इस बार प्री ऐग्जाम भी क्वालिफाई नहीं कर पाया. तुम्हारे चक्कर में पढ़ाईलिखाई हो ही नहीं पाई. घर में मम्मीपापा सभी नाराज हैं. ऐयाशी और मौजमस्ती छोड़ कर मैं ईमानदारी से तैयारी करना चाहता हूं. मैं तुम से कोई वास्ता नहीं रखना चाहता. वरना मेरा जीवन चौपट हो जाएगा.’’

निमी ने उस के दोनों हाथों को पकड़ कर अपने सीने पर रख लिया, ‘‘वरुण, मैं जानती हूं मैं ने गलती की है. मछली की तरह एक से दूसरे हाथ में फिसलती रही, परंतु सच मानो मैं ने तुम्हें सच्चे मन से प्यार किया है. जब कभी मन में अवसाद के बादल उमड़े मैं ने केवल तुम्हें याद किया. मुझे इस तरह छोड़ कर न जाओ.’’

‘‘निमी, तुम समझने का प्रयास करो, मैं ने अगर तुम्हारा साथ नहीं छोड़ा, तो मेरा भविष्य मेरे रास्ते से गायब हो जाएगा. मुझे कुछ बन जाने दो.’’

‘‘मैं तुम से प्यार की भीख नहीं मांगती. प्यार और सैक्स को पूरी तरह से भोग लिया है मैं ने परंतु पेट की भूख के आगे मनुष्य सदा लाचार रहता है. मेरे पास जीविका का कोई साधन नहीं है. जहां इतना सब कुछ किया, मेरे प्यार के बदले इतना सा उपकार और कर दो. रहने के लिए 1 कमरा और पेट की रोटी के लिए दो पैसे का इंतजाम कर दो. मैं वेश्यावृत्ति नहीं अपनाना चाहती,’’ निमी की आवाज दुनियाभर की बेचारगी और दीनता से भर गयी थी.

संगृहीत नहीं होता वीर्य

आलोक के सासससुर व मातापिता परेशान हो गए. आलोक की बीवी उस के घर आने को तैयार नहीं थी. उसे बहुत समझाया, मगर वह मानी नहीं. इस की पूरी पड़ताल की गई. तब सचाई का पता चला कि आलोक अपनी बीवी के साथ हमबिस्तरी करने से दूर भागता था, इस कारण उस की बीवी उस के पास रहना नहीं चाहती थी.

आलोक के दोस्तों से बात करने पर पता चला कि आलोक अपनी ताकत नहीं खोना चाहता था. इस कारण वह अपनी बीवी से दूर भागता था.

उस का कहना था, ‘‘वीर्य बहुत कीमती होता है. उसे नष्ट नहीं करना चाहिए. इस के संग्रह से ताकत बढ़ती है.’’ यह जान कर आलोक के मातापिता ने अपना सिर पीट लिया.

ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे जिन में हमें इस बात का पता चलता है कि यह भ्रम कितनी व्यापकता से फैला हुआ है, इस भ्रम की वजह से कई खुशहाल परिवार उजड़ जाते हैं. इन उजड़े हुए अधिकांश परिवारों के व्यक्तियों का मानना होता है कि वीर्य संगृहीत किया जा सकता है. क्या इस के संग्रह से ताकत आती है? क्या वाकई यह भ्रम है या यह हकीकत है. हम यहां इस को समझने का प्रयास करते हैं.

आलोक के मातापिता समझदार थे. वे आलोक को डाक्टर के पास ले गए. डाक्टर यह सुन कर मुसकराया. उन्होंने आलोक से कहा, ‘‘तुम्हारी तरह यह भ्रम कइयों को होता है.’’

डाक्टर ने आलोक को कई उदाहरण दे कर समझाया तब उस की समझ में आया कि उस ने वास्तव में एक भ्रम पाल रखा था, जिस के कारण उस का परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गया था. उस के परिवार और उस की खुशहाल जिंदगी को डाक्टर साहब और उस के मातापिता ने अपनी सूझबूझ से बचा लिया. नतीजतन, वह आज अपनी बीवी और 2 बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा है.

शरीर विज्ञान और प्राकृतिक विज्ञान के अपने नियम हैं. उन के अपने सिद्धांत हैं. वे उन्हीं का पालन करते हैं. नियम कहता है कि वीर्य को संगृहीत नहीं किया जा सकता है. जिस तरह एक भरे हुए गिलास में और पानी नहीं भरा जा सकता है वैसे ही वीर्यग्रंथि में एक सीमा के बाद और वीर्य नहीं भरा जा सकता है. यदि शरीर में वीर्य बनना जारी रहा तो वह किसी न किसी तरह शरीर से बाहर निकल जाता है.

वीर्य का गुणधर्म है बहना

 वीर्य शरीर से बहने और बाहर निकलने के लिए शरीर में बनता है. वह किसी न किसी तरह बहेगा ही. यदि आप हमबिस्तरी कर के पत्नी के साथ आनंददायक तरीके से बहा दें तो ठीक से बह जाएगा, यदि ऐसा नहीं करोगे तो वह स्वप्नदोष के जरिए बह कर निकल जाएगा.

वीर्य का कार्य प्रजनन चक्र को पूरा करना होता है. बस, वहीं उस का कार्य और वही उस की उम्र होती है. उस में उपस्थित शुक्राणु औरत के शरीर में जाने और वहां अंडाणु से मिल कर शिशु उत्पन्न करने के लिए ही बनते हैं. उन की उम्र 2 से 3 दिन के लगभग होती है. यदि उस दौरान उन का उपयोग कर लिया जाए तो वे अपना कार्य कर लेते हैं अन्यथा वे मृत हो जाते हैं.

मृत शुक्राणु अन्य शुक्राणु को मारने का काम भी करते हैं. इसलिए इस को जितना बहाया जाए, शरीर में उतने स्वस्थ शुक्राणु पैदा होते हैं. शरीर मृत शुक्राणुओं को शरीर से बाहर निकालता रहता है. इस से शरीर की क्रिया बाधित नहीं होती है.

शरीर को ताकत यानी ऊर्जा वसा और कार्बोहाइड्रेट से मिलती है. हम शरीर की मांसपेशियों को जितना मजबूत करेंगे, हम उतने ताकतवर होते जाएंगे. यही शरीर का गुणधर्म है. इसी वजह से शारीरिक मेहनत करने वाला 40 किलो का एक हम्माल 100 किलोग्राम की बोरी उठा लेता है जबकि 100 किलोग्राम का एक व्यक्ति 40 किलोग्राम की बोरी नहीं उठा पाता. इसलिए यह सोचना कि वीर्य संग्रह से ताकत आती है, कोरा भ्रम है.

तलाक के बाद परेशान लोगों की दास्तान

भरतपुर, राजस्थान के रहने वाले ओमी पटवारी अपनी पटवारी की नौकरी के समय में ही जयपुर में रहने लगे थे. जब उन का एकलौता बेटा अजय शादी के लायक हुआ, तो उन के साले की पत्नी रतन देवी ने उन्हें सीकर में रहने वाले महावीर राम की बड़ी बेटी मोना दिखाई. महावीर राम रोज कमा कर खाने वाले गरीब आदमी थे, लेकिन उन की बेटी मोना उन्हें पसंद आ गई. ओमी पटवारी ने बगैर दहेज लिए ही उन की बेटी से शादी कर दी थी. मोना ने शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल में अपनी मनमानी शुरू कर दी. मोना और उस के पिता महावीर राम ने ओमी पटवारी और उन के परिवार के लोगों की इस भलमनसाहत को उन की कमजोरी समझ लिया.

महावीर राम ने भी ओमी पटवारी के सामने अपनी मनमानी शर्तें रखनी शुरू कर दीं. जब उन्होंने इन की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया, तो महावीर राम ने उन पर दहेज के लिए अपनी बेटी को परेशान करने का मामला पुलिस में दर्ज कराने की धमकी देना शुरू कर दिया.

महावीर राम की ये बातें जब उन के छोटे भाइयों और रिश्तेदारों ने सुनीं, तो उन्होंने उन्हें खूब समझाया कि ओमी पटवारी जैसे सज्जन रिश्तेदार के साथ ऐसा सुलूक न करें.

लेकिन महावीर राम ने उन की इन बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया. उन्होंने ओमी पटवारी से मुंहमांगा पैसा ले कर आपसी रजामंदी के आधार पर उन के बेटे से अपनी बेटी का तलाक करा दिया.

तलाक लेने के बाद महावीर राम अपने रिश्तेदारों और समाज में ऐसे बदनाम हुए कि न तो उन की उस तलाकशुदा बेटी का कहीं कोई रिश्ता हो पाया है और न ही उन के छोटे बेटे और बेटी का रिश्ता हो पाया, जबकि उन के तीनों छोटे भाइयों के सभी बच्चों की शादी हो चुकी है.

जब महावीर राम अपने तीनों छोटे भाइयों के बच्चों की शादी के बाद उन के बच्चों को मांबाप बनते हुए देखते हैं, तो अपनी बेटी मोना के तलाक की भूल पर दुखी होने लगते हैं. इस दुख से वे बीमार रहने लगे हैं.

वे अब सभी लोगों से यही कहने लगे हैं कि शादी के बाद बेटी को उस की ससुराल में दुख मिले या सुख, उसे ससुराल में ही रह कर अपनी शादीशुदा जिंदगी बितानी चाहिए.

तलाक लेने के बाद बेटी की जिंदगी बरबाद हो जाती है, फिर कहीं पर आसानी से उस की शादी नहीं हो पाती है. लोग उस पर तरहतरह के आरोप लगाने लगते हैं, जिस के चलते उस के छोटे भाईबहनों की भी शादी नहीं हो पाती है.

आगरा, उत्तर प्रदेश की 23 साला फिल्म हीरोइन जैसी भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली शालिनी की शादी 2 साल पहले जयपुर के प्रताप नगर हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले एक खातेपीते घर के बेटे प्रदीप से हुई थी.

शादी के कुछ दिन बाद ही आगरा से शालिनी के बौयफ्रैंड भी उस की ससुराल में उस से मिलने आने लगे थे. ससुराल के लोग जब उन के बारे में शालिनी से पूछते, तो वह उन के बारे में उन से यही कहती थी कि वे रिश्ते के भाई हैं.

शालिनी के इस जवाब को सुन कर ससुराल वालों को उन के आने पर कोई एतराज नहीं होता था, लेकिन एक दिन जब शालिनी की 20 साला ननद नेहा ने शालिनी के कमरे की खिड़कियों के परदे में से उसे अपने एक तथाकथित भाई के साथ बिस्तर पर नाजायज संबंध बनाते देखा, तो उस ने चुपके से यह सब अपनी मां प्रतिभा को भी दिखा दिया.

कई घंटों के बाद जब शालिनी का वह रिश्तेदार भाई वहां से गया, तो उस की सास प्रतिभा ने उसे खूब फटकारा. अपनी सास की इस फटकार पर शर्मिंदा होने के बजाय वह उन से बोली, ‘‘यह सब तो आजकल चलता रहता है. आप की बेटी भी तो अपने बौयफ्रैंड के साथ इस तरह की मौजमस्ती करती होगी?’’

अपनी बहू की इस बात को सुन कर सास प्रतिभा ने उस से कुछ कहना मुनासिब नहीं समझा. शाम को जब प्रदीप घर आया, तो उन्होंने अपनी बहू की इन बातों को उसे बताया, तो उस ने शालिनी की खूब पिटाई की.

अपने पति से मार खाने के बाद शालिनी उसी दिन उन से नाराज हो कर अपने मायके आगरा चली गई. वहां जा कर शालिनी ने अपने मांबाप को बताया कि उस का पति उस से देह धंधा कराना चाहता है. इस बारे में जब वह अपने सासससुर से कहती है, तब वे लोग भी उसे अपने बेटे की बात मानने को कहते हैं.

अपनी बेटी के इस आरोप को सच मान कर शालिनी के मांबाप ने उस की ससुराल के लोगों को दहेज के लिए उन की बेटी को परेशान करने व उसे देह धंधा करवाने को मजबूर करने का आरोप लगा कर उन के खिलाफ केस करने की धमकी दी, तो उन्होंने उन्हें उन की बेटी की करनी के बारे में बताया. लेकिन वे लोग अपनी बेटी को गलत मानने को तैयार नहीं हुए. तब प्रदीप ने उन्हें मुंहमांगा पैसा दे कर शालिनी से तलाक लेने में ही अपनी भलाई समझी.

तलाक के बाद शालिनी अपने दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने लगी. वह उन के साथ होटलों में भी जाने लगी. एक बार जब वह पुलिस के छापे में पकड़ी गई, तब उस के घर वाले जान पाए थे कि उस की ससुराल वाले उस पर जो आरोप लगा रहे थे, वे सही थे, लेकिन उन्होंने उस समय उन्हें गलत समझ कर उन पर ही आरोप लगा कर उस का तलाक करा दिया.

जेल से लौटने के बाद शालिनी को उस के घर वालों ने भी अपने पास रखने से इनकार कर दिया. अब शालिनी अपने उन दोस्तों से भी परेशान हो चुकी है, क्योंकि वे उस के साथ मौजमस्ती तो करना चाहते हैं, मगर कोई उसे बीवी नहीं बनाना चाहता.

लड़कियों को शादी के बाद ससुराल वालों को मानसम्मान दे कर अपनी जिंदगी बितानी चाहिए. जराजरा सी बातों पर नाराज हो कर तलाक की कार्यवाही कर के अपने पति से अलग होने से उन की भी बदनामी होती है.

60 की उम्र में भी स्टाइल आइकन हैं सुनील शेट्टी, यंग एक्टर्स को देते हैं मात

सुनील शेट्टी बौलीवुड के उन एक्टर्स में से एक है जो आज भी करोड़ो लोगों के दिल में अलग जगह रखते है. उनकी एक्टिंग स्टाइल ने बौलीवुड में खास जगह बनाई. सुनील एक्टर, निर्माता और व्यापारी होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी है. इन्हें बौलीवुड में 25 साल से भी ज्यादा हो चुका है और अब तक वो 110 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने हिन्दी के साथ-साथ मलयालम, तमिल और इंग्लिश फिल्मों में भी काम करा हैं.

इस मेगास्टार के चर्चे सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नही बल्की उनके स्टाइल के लिए भी हैं. 60 की उम्र में भी वो काफी एक्टिव हैं. उनको देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नही लगा सकता. इसलिए स्टाइल आइकन बन चुके सुनील शेट्टी के कुछ लुक्स जो हम आपके लिए लाए  हैं.

ग्रीन ट्राउजर वीथ वाइट शूज

इस लुक में सुनील काफी डेशिंग लग रहे हैं. ब्लेक शर्ट के साथ ग्रीन ट्राउजर और वाइट शूज पुरे ड्रेसिंग को कंप्लीट कर रहा है. इस लुक कोई भी कौलेज गौइंग लड़का यूज कर सकता है.

 

View this post on Instagram

 

AGE is an issue of mind over matter. If u don’t mind, it doesn’t matter..Mark Twain @munnasphotography

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty) on

ये भी पढ़ें- 62 की उम्र में भी इतने फिट हैं अनिल कपूर, यंग एक्टर्स 

फूल ब्लेक ड्रेस

सुनील शेट्टी की बात की जाए तो लगता की उनको वाइट शूज से कुछ ज्यादा ही लगाव है. अब इस लुक में ही देख लिजिए, ब्लेक शर्ट और पेंट के साथ वाइट शूज इस पुरे लुक को कौम्प्लिमेंट दे रहा हैं. इस लुक में सुनील वाकाई जच रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

BLACK!!! Any time, any age, any occasion.

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty) on

आर्मी लुक है परफेक्ट

जैसा की हमने पहले भी बताया है की आर्मी प्रिंट एक बार फिर ट्रेंड में आ गया है. सभी सेलेब्रिटीस इस लुक को काफी फौलो करते हैं. सुनील शेट्टी के इस लुक को ही देखिए…

ये भी पढ़ें- चौकलेटी बौय के साथ-साथ स्टाइलिश भी है करण वाही

वाइट कलर है परफेक्ट

सुनील शिट्टी को वाइट कलर से कुछ ज्यादा ही लगाव है इसका एक और एग्जांपल है. वाइट लौंग स्लीवस टी-शर्ट वाले इस लुक को कम्पलीट कर रहा है उनका वाइट ट्राउजर और वाइट शूज. इस लुक को आप किसी भी इवेंट पर ट्राय कर सकते हैं.

तो क्या आप लुक्स को देखने के बाद सुनील शेट्टी की उम्र का पता लगा पाए?

मौत का कारण: क्यों दम तोड़ रहा था वरुण का बचपन

family story in hindi

यक्ष प्रश्न- भाग 2: निमी को क्यों बचाना चाहती थी अनुभा

अनुभा के पास तर्क थे, परंतु निमी के ऊपर उन का कोई असर न होता. कालेज के बाद दोनों सहेलियां अलग हो गईं. अनुभा के पिता केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति से वापस लखनऊ चले गए. अनुभा ने वहां से सिविल सर्विसेज की तैयारी की और यूपीएससी की गु्रप बी सेवा में चुन ली गई. कई साल लखनऊ, इलाहाबाद और बनारस में पोस्टिंग के बाद अब उस का दिल्ली आना हुआ था. इस बीच उस की शादी भी हो गई. पति केंद्र सरकार में ग्रुप ए अफसर थे. दोनों ही दिल्ली में तैनात थे. उस की 10 वर्ष की 1 बेटी थी.

अनुभा को निमी के जीवन के पिछले 15 वर्षों के बारे में कुछ पता नहीं था. उसे उत्सुकता थी, जल्दी से जल्दी उस के बारे में जानने की. आखिर उस के साथ ऐसा क्या हुआ था कि उस ने अपने शरीर का सत्यानाश कर लिया… तमाम रोगों ने उस के शरीर को जकड़ लिया. वह शाम होने का इंतजार कर रही थी. प्रतीक्षा में समय भी लंबा लगने लगता है. वह बारबार घड़ी देखती, परंतु घड़ी की सूइयां जैसे आगे बढ़ ही नहीं रही थीं.

किसी तरह शाम के 5 बजे. अभी भी 1 घंटा बाकी था, परंतु वह अपने सीनियर को अस्पताल जाने की बात कह कर बाहर निकल आई. गाड़ी में बैठने से पहले उस ने अपने पति को फोन कर के बता दिया कि वह अस्पताल जा रही है. घर देर से लौटेगी.

अनुभा को देखते ही निमी के चेहरे पर खुशी फैल गई जैसे उस के अंदर असीम ऊर्जा और शक्ति का संचार होने लगा हो.

अनुभा उस के लिए फल लाई थी. उन्हें सिरहाने के पास रखी मेज पर रख कर वह निमी के पलंग पर बैठ गई. फिर उस का हाथ पकड़ कर पूछा, ‘‘अब कैसा महसूस हो रहा है?’’

निमी के होंठों पर खुशी की मुसकान थी, तो आंखों में एक आत्मीय चमक… चेहरा थोड़ा सा खिल गया था. बोली, ‘‘लगता है अब मैं बच जाऊंगी.’’

रात में अनुभा ने अपने पति हिमांशु को निमी के बारे में सबकुछ बता दिया. सुन कर उन्हें भी दुख हुआ. अगले दिन सुबह औफिस जाते हुए वे दोनों ही निमी से मिलने गए. हिमांशु ने डाक्टर से मिल कर निमी की बीमारियों की जानकारी ली. डाक्टर ने जो कुछ बताया, वह बहुत दर्दनाक था. निमी के फेफड़े ही नहीं, लिवर और किडनियां भी खराब थीं. वह शराब और सिगरेट के अति सेवन से हुआ था. अनुभा को पता नहीं था कि वह इन सब का सेवन करती थी. हिमांशु ने जब उसे बताया, तो वह हैरान रह गई. पता नहीं किस दुष्चक्र में फंस गई थी वह?

खैर, हिमांशु और अनुभा ने यह किया कि रात में निमी के पास अपनी नौकरानी को देखभाल के लिए रख दिया. हिमांशु नियमित रूप से उस के इलाज की जानकारी लेते. उन के कारण ही अब डाक्टर विशेषरूप से निमी का ध्यान रखने लगे थे. वह बेहतर से बेहतर इलाज उसे मुहैया करा रहे थे.

इस सब का परिणाम यह हुआ कि निमी 1 महीने के अंदर ही इतनी ठीक हो गई कि अपने घर जा सकती थी. हालांकि दवा नियमित लेनी थी.

जिस दिन उसे अस्पताल से डिस्चार्ज होना था वह कुछ उदास थी. उस का सौंदर्य पूर्णरूप से तो नहीं, परंतु इतना अवश्य लौट आया था कि वह बीमार नहीं लगती थी.

अनुभा ने पूछा, ‘‘तुम खुश नहीं लग रही हो… क्या बात है? तुम्हें तो खुश होना चाहिए कि ठीक हो कर घर जा रही हो?’’

निमी ने खाली आंखों से अनुभा को देखा और फिर फीकी आवाज में कहा, ‘‘कौन सा घर? मेरा कोई घर नहीं है.’’

‘‘अपने दोस्त के यहां, जो तुम्हारा इलाज करवा रहा था…’’

एक फीकी उदास हंसी निमी के होंठों पर तैर गई, ‘‘जो व्यक्ति मुझ से मिलने अस्पताल में कभी नहीं आया, जिसे पता है कि मेरे शरीर के महत्त्वपूर्ण अंग बेकार हो चुके हैं. वह मुझे अपने घर रखेगा?’’

‘‘फिर वह तुम्हारा इलाज क्यों करवा रहा था?’’

‘‘बस एक यही एहसान उस ने मेरे ऊपर किया है. मेरे प्यार का कुछ कर्ज उसे अदा करना ही था. वह बहुत पैसे वाला है, परंतु एक बीमार औरत को घर में रखने का फैसला उस के पास नहीं है. उसे रोज अनगिनत सुंदर और कुंआरी लड़कियां मिल सकती हैं, तो वह मेरी परवाह क्यों करेगा. वैसे मैं स्वयं उस के पास नहीं जाना चाहती हूं. मैं किसी भी मर्द के पास नहीं जाना चाहती. मर्दों ने ही मुझे प्यार की इंद्रधनुषी दुनिया में भरमा कर मेरी यह दुर्गति की है… मैं किसी महिला आश्रम में जाना चाहूंगी,’’ उस के स्वर में आत्मविश्वास सा आ गया था.

अनुभा सोच में पड़ गई. उस ने हिमांशु से सलाह ली. फिर निमी से बोली, ‘‘तुम कहीं और नहीं जाओगी, मेरे घर चलोगी.’’

‘‘तुम्हारे घर?’’ निमी का मुंह खुला का खुला रह गया.

‘‘हां, और अब इस के बाद कोई सवाल नहीं, चलो.’’

अनुभा और हिमांशु को मोतीबाग में टाइप-5 का फ्लैट मिला था. उस में पर्याप्त कमरे थे. 1 कमरा उन्होंने निमी को दे दिया. निमी अनुभा और हिमांशु की दरियादिली, प्रेम और स्नेह से अभिभूत थी. उस के पास धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं थे.

निमी के पिता आर्मी औफिसर थे. मां भी उच्च शिक्षित थीं. आर्मी में रहने के कारण उन्हें तमाम सुविधाएं प्राप्त थीं. पिता रोज क्लब जाते थे और शराब पी कर लौटते थे. मां भी कभीकभार क्लब जातीं और शराब का सेवन करतीं. उन के घर में शराब की बोतलें रखी ही रहतीं. कभीकभार घर में भी महफिल जम जाती. निमी के पिता के यारदोस्त अपनी बीवियों के साथ आते या कोई रिश्तेदार आ जाता, तो महफिल कुछ ज्यादा ही रंगीन हो जाती.

निमी बचपन से ही ये सब देखती आ रही थी. उस के कच्चे मन में वैसी ही संस्कृति और संस्कार घर कर गए. उसे यही वास्तविक जीवन लगता. 15 साल की उम्र तक पहुंचतेपहुंचते उस ने शराब का स्वाद चोरीछिपे चख लिया था और सिगरेट के सूट्टे भी लगा लिए थे.

ग्रैजुएशन करने के बाद निमी ने मम्मीपापा से कहा, ‘‘मैं यूपीएसी का ऐग्जाम देना चाहती हूं.’’

‘‘तो तैयारी करो.’’

‘‘कोचिंग करनी पड़ेगी. अच्छे कोचिंग इंस्टिट्यूट डीयू के आसपास मुखर्जी नगर में हैं.’’

‘‘क्या दिक्कत है? जौइन कर लो.’’

‘‘परंतु इतनी दूर आनेजाने में बहुत समय बरबाद हो जाएगा. मैं चाहती हूं कि यहीं आसपास बतौर पीजी रह लूं और सीरियसली कंपीटिशन की तैयारी करूं… तभी कुछ हो पाएगा,’’ निमी ने कहा.

मम्मीपापा ने एकदूसरे की आंखों में एक पल के लिए देखा, फिर पापा ने उत्साह से कहा,  ‘‘ओके माई गर्ल. डू व्हाटएवर यू वांट.’’

‘‘किंतु यह अकेले कैसे रहेगी?’’ मम्मी ने शंका व्यक्त की.

‘‘क्या दकियानूसी बातें कर रही हो. शी इज ए बोल्ड गर्ल. आजकल लड़कियां विदेश जा रही हैं पढ़ने के लिए. यह तो दिल्ली शहर में ही रहेगी. जब मरजी हो जा कर मिल आया करना. यह भी आतीजाती रहेगी.’’

‘‘यस मौम,’’ निमी ने दुलार से कहा. जब बापबेटी राजी हों, तो मां की कहां चलती है. उसे परमीशन मिल गई. उस ने 1 साल का कन्सौलिडेटेड कोर्स जौइन कर लिया और मुखर्जी नगर में ही रहने लगी.

जैसाकि निमी का स्वभाव था, वह जल्दी लड़कों में लोकप्रिय हो गई. कोचिंग में पढ़ने वाले कई लड़के उस के दोस्त बन गए. सभी धनाढ्य घरों के थे. उन के पास अनापशनाप पैसे आते थे. आएदिन पार्टियां होतीं. निमी उन पार्टियों की शान समझी जाती थी.

प्रेम का निजी स्वाद- भाग 3: महिमा की जिंदगी में क्यों थी प्यार की कमी

स्त्रीमन अभेद्य दुर्ग सरीखा होता है. युक्ति लगा कर उस में प्रवेश पाना लगभग नामुमकिन है. लेकिन हां, अगर द्वार पर लटके ताले की चाबी किसी तरह प्राप्त हो जाए तो फिर इस की भीतरी तह तक सुगमता से पहुंचा जा सकता है. कमल को शायद अभी तक यह चाबी नहीं मिली थी.

अगले कुछ दिनों तक महिमा की क्लासेज बंद रहने वाली थीं. वतन अपनी शादी के सिलसिले में छुट्टी ले कर गया था. उस के बाद वह हनीमून पर जाने वाला था. महिमा की चिड़चिड़ाहट चरम पर थी. न ठीक से खापी रही थी न ही कमल की तरफ उस का ध्यान था. कितनी ही बार कमल ने उस का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की लेकिन महिमा के होंठों पर मुसकान नहीं ला सका. एकदो बार तो गिटार के तार छेड़ने की कोशिश भी की लेकिन महिमा ने इतनी बेदर्दी से उस के हाथ से गिटार छीना कि वह सकते में आ गया.

बीमारी यदि शरीर की हो तो दिखाई देती है, मन के रोग तो अदृश्य होते हैं. ये घुन की तरह व्यक्ति को खोखला कर देते हैं. महिमा की बीमारी जानते हुए भी कमल इलाज करने में असमर्थ था. वतन का प्यार कोई वस्तु तो थी नहीं जिसे बाजार खरीदा जा सके. दोतरफा होता, तब भी कमल किसी तरह अपने दिल पर पत्थर रख लेता. लेकिन यहां तो वतन को खबर ही नहीं है कि कोई उस के प्यार में लुटा जा रहा है.

कमल महिमा की बढ़ती दीवानगी को ले कर बहुत चिंतित था. उस ने तय किया कि वह कुछ दिनों के लिए महिमा को उस की मां के पास छोड़ आएगा. शायद जगह बदलने से ही कुछ सकारात्मक असर पड़े. बेटीदामाद को एकसाथ देखते ही मां खिल गईं. कमल सास के पांवों में झुका तो मां के मुंह से सहस्रों आशीष बह निकले.

एक दिन ठहरने के बाद कमल वापस चला गया. जातेजाते उस का उदास चेहरा मां की आंखों में तसवीर सा बस गया था. मां ने अकेले में महिमा को बहुत कुरेदा लेकिन उन के हाथ कुछ भी नहीं लगा. महिमा का उड़ाउड़ा रंग उन्हें खतरे के प्रति आगाह कर रहा था. मां महिमा के आसपास बनी रहने लगीं.

दाइयों से भी कभी पेट छिपे हैं भला? दोचार दिनों में ही मां ताड़ गईं कि मामला प्रेम का है. ऐसा प्रेम जिसे न स्वीकार करते बन रहा है और न परित्याग. लेकिन भविष्य को अनिश्चित भी तो नहीं छोड़ा जा सकता न? एक दिन जब महिमा बालकनी के कोने में कोई उदास धुन गुनगुना रही थी, मां उस के पीछे आ कर खड़ी हो गईं.

“बहुत अपसैट लग रही हो. कोई परेशानी है, तो मुझे बताओ. मां हूं तुम्हारी, तुम्हारी बेहतरी ही सोचूंगी,” मां ने महिमा के कंधे पर हाथ रख कर कहा. उन के अचानक स्पर्श से महिमा चौंक गई.

“नहीं, कुछ भी तो नहीं. यों ही, बस, जरा दिल उदास है,” महिमा ने यह कह कर उन का हाथ परे हटा दिया. मां उस के सामने आ खड़ी हुईं. उन्होंने महिमा का चेहरा अपनी हथेलियों में भर लिया और एकटक उस की आंखों में देखने लगीं. महिमा ने अपनी आंखें नीची कर लीं.

“कहते हैं कि गोद वाले बच्चे को छोड़ कर पेट वाले से आशा नहीं रखनी चाहिए. यानी, जो हासिल है उसे ही सहेज लेना चाहिए बजाय इस के कि जो हासिल नहीं, उस के पीछे भागा जाए,” मां ने धीरे से कहा. महिमा की आंखें डबडबा आईं. वह मां के सीने से लग गई. टपटप कर उन का आंचल भिगोने लगी. मां ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया.

कुछ देर रो लेने के बाद जब महिमा ने अपना चेहरा ऊपर उठाया तो बहुत शांत लग रही थी. शायद उस ने मन ही मन कोई निर्णय ले लिया था. मां ने उस का कंधा थपथपा दिया.

“कमल को फोन कर के आने को कह दे. अकेला परेशान हो रहा होगा,” मां ने उस के हाथ में मोबाइल थमाते हुए कहा. अगले ही दिन कमल आ गया. कमल को देखते ही महिमा लहक कर उस के सीने से लग गई. कमल फिर से हैरान था.

‘यह लड़की है या पहेली.’ कमल उस के चेहरे को पढ़ने की कोशिश करने लगा लेकिन असफल रहा.

इधर महिमा समझ गई थी कि कुछ यादों को यदि दिल में दफन कर लिया जाए तो वे धरोहर बन जाती हैं. वतन की मोहब्बत को पाने के लिए कमल के प्रेम का त्याग करना किसी भी स्तर पर समझदारी नहीं कही जा सकती वह भी तब, जब वतन को इस प्रेम का आभास तक न हो. और वैसे भी, प्रेम कहां यह कहता है कि पाना ही उस का पर्याय है. यह तो वह फूल है जो सूखने के बाद भी अपनी महक बिखेरता रहता है.

“हम कल ही अपने घर चलेंगे,” महिमा ने कहा. कमल ने उसे अपनी बांहों के घेरे में ले लिया.

महिमा मन ही मन वतन की आभारी है. वह उस की जिंदगी में न आता तो प्रेम के वास्तविक स्वरूप से उस का परिचय कैसे होता? कैसे वह इस का स्वाद चख पाती. वह स्वाद, जिस का वर्णन तो सब करते हैं लेकिन बता कोई नहीं पाता. असल स्वाद तो वही महसूस कर पाता है जिस ने इसे चखा हो.

हरेक के लिए प्रेम का स्वाद नितांत निजी होता है और उस का स्वरूप भी.

यक्ष प्रश्न- भाग 1 : निमी को क्यों बचाना चाहती थी अनुभा

अनुभा ने अस्पताल की पार्किंग में बमुश्किल गाड़ी पार्क की. ‘उफ, इतनी सारी गाडि़यां… न सड़क में जगह, न पार्किंग स्पेस में. गाड़ी रखना भी एक मुसीबत हो गई है. कहीं भी जगह नहीं है. अब तो लोग फुटपाथों पर भी गाडि़यां पार्क करने लगे हैं. सरकारी परिसर हो या निजी आवासीय क्षेत्र, हर जगह एकजैसा हाल. इस के बावजूद लोग गाडि़यां खरीदना बंद नहीं कर रहे हैं,’ यही सब सोचती वह अस्पताल की सीढि़यां चढ़ रही थी.

दूसरी मंजिल पर सेमीप्राइवेट वार्ड में अनुभा की सहेली कम सहकर्मी भरती थी. उसे किडनी में पथरी थी. उसी के औपरेशन के लिए भरती थी. कल उस का औपरेशन हुआ था. अनुभा आज उसे देखने जा रही थी.

सहेली से मिलने और उस का हालचाल पूछने के बाद जब अनुभा उस के बिस्तर पर बैठी तो उस ने कमरे में इधरउधर निगाह डाली. सेमीप्राइवेट वार्ड होने के कारण उस में 2 मरीज थे. दूसरी मरीज भी महिला ही थी. उस ने गौर से दूसरी मरीज को देखा, तो उसे वह कुछ जानीपहचानी लगी. उस ने दिमाग पर जोर दे कर सोचा. वह मरीज भी उसे गौर से देख रही थी. उस की बुझी आंखों में एक चमक सी आ गई जैसे कई बरसों बाद वह अपने किसी आत्मीय को देख रही हो.

दोनों की आंखें एकदूसरे के मनोभावों को पढ़ रही थीं और फिर जैसे अचानक  एकसाथ दोनों के मन से दुविधा और संकोच की बेडि़यां टूट गई हों अनुभा चौंकती सी उस की तरफ लपकी, ‘‘निमी…’’

मरीज के सूखे होंठों पर फीकी सी मुसकराहट फैल गई, ‘‘तुम ने मुझे पहचान लिया?’’

निम्मी के स्वर से ऐसा लग रहा था जैसे इस दुनिया में उस का कोई जानपहचान वाला नहीं है. अनुभा अचानक आसमान से आ टपकी थी, वरना वह इस संसार में असहाय और अनाथ जीवन व्यतीत कर रही थी.

‘‘निमी, तुम यहां और इस हालत में?’’ अनुभा ने उस के हाथों को पकड़ कर कहा.

निमी का नाम निमीषा था, परंतु उस के दोस्त और सहेलियां उसे निमी कह कर बुलाते थे.

अनुभा एक पल को चुप रही, फिर बोली,  ‘‘तुम्हें क्या हुआ है? मैं ने तो कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन तुम्हें इस हालत में देखूंगी. तुम्हारी सुंदर काया को क्या हुआ… चेहरे की कांति कहां चली गई?  ऐसा कैसे हुआ?’’

निमी ने पलंग से उठ कर बैठने का प्रयास किया, परंतु उस की सांस फूलने लगी. अनुभा ने उसे सहारा दिया. पलंग को पीछे से उठा दिया, जिस से निमी अधलेटी सी हो गई.

‘‘तुम ने इतने सारे सवाल कर दिए… समझ में नहीं आता कैसे इन के जवाब दूं. एक दिन में सबकुछ बयां नहीं किया जा सकता… मैं ज्यादा नहीं बोल सकती… हांफ जाती हूं… फेफड़े कमजोर हैं न. ’’

‘‘तुम्हें हुआ क्या है?’’ अनुभा ने पूछा.

‘‘एक रोग हो तो बताऊं… अब तुम मिली हो, तो धीरेधीरे सब जान जाओगी. क्या तुम्हारे पास इतना समय है कि रोज आ कर मेरी बातें सुन सको.’’

‘‘हां, मैं रोज आऊंगी और सुनूंगी,’’ अनुभा को निमी की हालत देख कर तरस नहीं, रोना आ रहा था जैसे वह उस की जान हो, जो उसे छोड़ कर जा रही थी. उस ने कस कर निमी का हाथ पकड़ लिया.

निमी के बदन में एक सुरसुरी सी दौड़ गई. उस के अंदर एक सुखद एहसास ने अंगड़ाई ली. वह तो जीने की आस ही छोड़ चुकी थी, परंतु अनुभा को देख कर उसे लगा कि उसे देखनेसमझने वाला कोई है अभी इस दुनिया में. फिर कोई जब चाहने वाला पास हो, तो जीने की लालसा स्वत: बढ़ जाती है.

‘‘तुम्हारे साथ कोई नहीं है?’’ अनुभा ने आंखें झपकाते हुए पूछा, ‘‘कोई देखभाल करने वाला… तुम्हारे घर का कोई?’’

निमी ने एक ठंडी सांस लेते हुए कहा,  ‘‘नहीं, कोई नहीं.’’

‘‘क्यों, घर में कोई नहीं है क्या?’’

‘‘जो मेरे अपने थे उन्हें मैं ने बहुत पहले छोड़ दिया था और जीवन के पथ पर चलते हुए जिन्हें मैं ने अपना बनाया वे बीच रास्ते छोड़ कर चलते बने. अब मैं नितांत अकेली हूं. कोई नहीं है मेरा अपना. आज वर्षों बाद तुम मिली हो, तो ऐसा लग रहा है जैसे मेरा पुराना जीवन फिर से लौट आया हो. मेरे जीवन में भी खुशी के 2 फूल खिल गए हैं, जिन की सुगंध से मैं महक रही हूं. काश, यह सपना न हो… तुम दोबारा आओगी न?’’

‘‘हांहां, निमी, मैं आऊंगी. तुम से मिलने ही नहीं, तुम्हारी देखभाल करने के लिए भी… तुम्हारा अस्पताल का खर्चा कौन उठा रहा है?’’

निमी ने फिर एक गहरी सांस ली, ‘‘है एक चाहने वाला, परंतु उस ने मेरी बीमारियों के कारण मुझ से इतनी दूरी बना ली है कि वह मुझे देखने भी नहीं आता. कभीकभी उस का नौकर आ जाता है और अस्पताल का पिछला बिल भर कर कुछ ऐडवांस दे जाता है ताकि मेरा इलाज चलता रहे. बस मेरे प्यार के बदले में इतनी मेहरबानी वह कर रहा है.’’

उस दिन अनुभा निमी के पास बहुत देर नहीं रुक पाई, क्योंकि वह औफिस से आई थी. शाम को आने का वादा कर के वह औफिस आ गई, परंतु वहां भी उस का मन नहीं लगा. निमी की दुर्दशा देख कर उसे अफसोस के साथसाथ दुख भी हो रहा था. उसे कालेज के दिन याद आने लगे जब वे दोनों साथसाथ पढ़ती थीं…

निमीषा और अनुभा दोनों ही शिक्षित परिवारों से थीं. अनुभा के पिता आईएएस अफसर थे, तो निमी के पिता वरिष्ठ आर्मी औफिसर. दोनों एक ही क्लास में थीं, दोस्त थीं, परंतु दोनों के विचारों में जमीनआसमान का अंतर था. अनुभा पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों व मान्यताओं को मानने वाली लड़की थी, तो निमी को स्थापित मूल्य तोड़ने में मजा आता था. परंपराओं का पालन करना उसे नहीं भाता था. नैतिकता उस के सामने पानी भरती थी, तो मूल्य धूल चाटते नजर आते थे. संभवतया सैनिक जीवन की अति स्वछंदता और खुलेपन के माहौल में जीने के कारण उस के स्वभाव में ऐसा परिवर्तन आया हो.

निमीषा बहुत बड़ी अफसर बनना चाहती थी, परंतु अनुभा को पता नहीं था कि वह क्या बन गई? हां, वह शादी भी नहीं करना चाहती थी. उस का मानना था शादी का बंधन स्त्री के लिए एक लिखित आजीवन कारावास का अनुबंध होता है. तब युवाओं के बीच लिव इन रिलेशनशिप का चलन बढ़ने लगा था. निमी ऐसे संबंधों की हिमायती थी. कालेज के दौरान ही उस ने लड़कों के साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे.

इस का पता चलने पर अनुभा ने उसे समझाया था, ‘‘ये सब ठीक नहीं है. दोस्ती तक तो ठीक है, परंतु शारीरिक संबंध बनाना और वह भी शादी के पहले व कई लड़कों के साथ को मैं उचित नहीं समझती.’’

निमी ने उस का उपहास उड़ाते हुए कहा,  ‘‘अनुभा, तुम कौन से युग में जी रही हो? यह मौडर्न जमाना है, स्वछंद जीवन जीने का. यहां व्यक्तिगत पसंद से रिश्ते बनतेबिगड़ते हैं, मांबाप की पसंद से नहीं. इट्स माई लाइफ… मैं जैसे चाहूंगी जीऊंगी.’’

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें