प्रेम का निजी स्वाद- भाग 2: महिमा की जिंदगी में क्यों थी प्यार की कमी

वतन ने संगीत के 8वें सुर की तरह उस के जीवन में प्रवेश किया. महिमा की जिंदगी सुरीली हो गई. रंगों का एक वलय हर समय उसे घेरे रहता. वतन के साथ ने उस की सोच को भी नए आयाम दिए. उस ने महिमा को एहसास करवाया कि मात्र सुर-ताल के साथ गाना ही संगीत नहीं है. संगीत अपनेआप में संपूर्ण शास्त्र है.

कॅरिओके पर अभ्यास करने वाली महिमा जब वाद्ययंत्रों की सोहबत में गाने लगी तो उसे अपनी आवाज पर यकीन ही न हुआ. जब उस ने अपनी पहली रिकौर्डिंग सुनी तब उसे एहसास हुआ कि वह कितने मधुर कंठ की स्वामिनी है. पहली बार उसे अपनी आवाज से प्यार हुआ.

सुगम संगीत से ले कर शास्त्रीय संगीत तक और लोकगीतों से ले कर ग़ज़ल तक, सभीकुछ वतन इतने अच्छे से निभाता था कि महिमा के पांव हौलेहौले जमीन पर थपकी देने लगते और उस की आंखें खुद ही मुंदने लगतीं. महिमा आनंद के सागर में डूबनेउतरने लगती. उन पलों में वह ब्रह्मांड में सुदूर स्थित किसी आकाशगंगा में विचरण कर रही होती.

‘यदि संगीत को पूरी तरह से जीना है तो कम से कम किसी एक वाद्ययंत्र से दोस्ती करनी पड़ेगी. इस से सुरों पर आप की पकड़ बढती है,’ एक दिन वतन ने उस से यह कहा तो महिमा ने गिटार बजाना सीखने की मंशा जाहिर की. उस की बात सुन कर वतन मुसकरा दिया. वह खुद भी यही बजाता है.

कला की दुनिया बड़ी विचित्र होती है. यह तिलिस्म की तरह होती है. यह आप को अपने भीतर आने के लिए आमंत्रित करती है, उकसाती है, सम्मोहित करती है. यह कांटें से बांध कर खींच भी लेती है. जो इस में समा गया वह बाहर आने का रास्ता खोजना ही नहीं चाहता. महिमा भी वतन की कलाई थामे बस बहे चली जा रही थी.

गिटार पर नृत्य करती वतन की उंगलियां महिमा के दिल के तारों को भी झंकृत करने लगीं. कोई समझ ही न सका कि कब प्रेम के रेशमी धागों की गुच्छियां उलझने लगीं.

सीखना कभी भी आसान नहीं होता. चूंकि मन हमेशा आसान को अपनाने पर ही सहमत होता है, इसलिए वह सीखने की प्रक्रिया में अवरोह उत्पन्न करने लगता है और इस के कारण अकसर सीखने की प्रक्रिया बीच में ही छोड़ देने का मन बनने लगता है.

महिमा को भी गिटार सीखना दिखने में जितना आसान लग रहा था, हकीकत में उस के तारों को अपने वश में करना उतना ही कठिन था. बारबार असफल होती महिमा ने भी प्रारंभिक अभ्यास के बाद गिटार सीखने के अपने इरादे से पांव पीछे खींच लिए. लेकिन वतन अपने कमजोर विद्यार्थियों का साथ आसानी से छोड़ने वालों में न था. जब भी महिमा ढीली पड़ती, वतन इतनी सुरीली धुन छेड़ देता कि महिमा दोगुने जोश से भर उठती और अपनी उंगलियों को वतन के हवाले कर देती.

वतन जब उसे किसी युगल गीत का अभ्यास करवाता तो महिमा को लगता मानो वही इस गीत की नायिका है और वतन उस के लिए ही यह गीत गा रहा है. स्टेज पर दोनों की प्रस्तुति इतनी जीवंत होती कि देखनेसुनने वाले किसी और ही दुनिया में पहुंच जाते.

अब महिमा गिटार को साधने लगी थी. अभ्यास के लिए वतन उसे कोई नई धुन बनाने को कहता, तो महिमा सबकुछ भूल कर, बस, दिनरात उसी में खोई रहती. घर में हर समय स्वरलहरियां तैरने लगीं. कमल भी उसे खुश देख कर खुश था.

महिमा सुबह से ही दोपहर होने की प्रतीक्षा करने लगती. कमल को औफिस के लिए विदा करने के बाद वह गिटार ले कर अपने अभ्यास में जुट जाती. जैसे ही घड़ी 3 बजाती, महिमा अपना स्कूटर उठाती और वतन के संगीत स्कूल के लिए चल देती. वहां पहुंचने के बाद उसे वापसी का होश ही न रहता. घर आने के बाद कमल उसे फोन करता तब भी वह बेमन से ही लौटती.

‘काश, वतन और मैं एकदूसरे में खोए, बस, गाते ही रहें. वह गिटार बजाता रहे और मैं उस के लिए गाती रहूं.’ ऐसे खयाल कई बार उसे बेचैन कर देते थे. वह अपनी सीमाएं जानती थी. लेकिन मन कहां किसी सीमा को मानता है. वह तो, बस, प्रिय का साथ पा कर हवा हो जाता है.

‘कल एक सरप्राइज पार्टी है. एक खास मेहमान से आप सब को मिलवाना है.’ उस दिन वतन ने क्लास खत्म होने पर यह घोषणा की तो सब इस सरप्राइज का कयास लगाने लगे. महिमा हैरान थी कि इतना नजदीक होने के बाद भी वह वतन के सरप्राइज से अनजान कैसे है. घर पहुंचने के बाद भी उस का मन वहीं वतन के इर्दगिर्द ही भटक रहा था.

“क्या सरप्राइज हो सकता है?” महिमा ने कमल से पूछा.

“हो सकता है उस की शादी तय हो गई हो. अपनी मंगेतर से मिलवाना चाह रहा हो,” कमल ने हंसते हुए अपना मत जाहिर किया. सुनते ही महिमा तड़प उठी. दर्द की लहर कहीं भीतर तक चीर गई. अनायास एक अनजानीअनदेखी लड़की से उसे ईर्ष्या होने लगी. रात बहुत बेचैनी में कटी. उसे करवटें बदलते देख कर कमल भी परेशान हो गया. दूसरे दिन जब महिमा संगीत स्कूल से वापस लौटी तो बेहद खिन्न थी.

“क्या हुआ? कुछ परेशान हो? क्या सरप्राइज था?” जैसे कई सवाल कमल ने एकसाथ पूछे तो महिमा झल्ला गई.

“बहुत काली जबान है आप की. वतन अपनी मंगेतर को ही सब से मिलाने लाया था. अगले महीने उस की शादी है,” कहतेकहते उस की रुलाई लगभग फूट ही पड़ी थी. आंसू रोकने के प्रयास में उस का चेहरा टेढ़ामेढ़ा होने लगा तो वह बाथरूम में चली गई. कमल अकबकाया सा उसे देख रहा था. वह महिमा की रुलाई के कारण को कुछकुछ समझने का प्रयास कर रहा था लेकिन वह तय नहीं कर पा रहा था कि उसे आखिर करना क्या चाहिए.

मौत का कारण- भाग 3: क्यों दम तोड़ रहा था वरुण का बचपन

हंसतेखिलखिलाते बच्चे का एकाएक गुमसुम हो जाना उस के मानसिक रोगी बनने की निशानी है. अतएव उस पर गंभीरता से ध्यान दें.’’ उस की कक्षा अध्यापिका ने ठीक ही कहा था. उन्होंने वरुण का कितने अपनत्व से निरीक्षण किया और मेरे क्रोध की परवा किए बिना मुझे समझाया, सुझाव दिया. मेरा मन आदर से झुक गया.

‘ओह, मांजी आप इतनी जल्दी क्यों चली गईं. आप के न रहने के दुख के अलावा हमें और न जाने कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा,’ मैं मन ही मन बुदबुदाई. घर लौटने पर वरुण को नौकरानी सुशीला से गपशप करते देख कर जान में जान आई. मैं ने कपड़े बदले और सुशीला को छुट्टी दे दी. फिर वरुण को ममता से अंक में भर लिया. पर उस के मुखड़े पर मुसकान की एक क्षीण रेखा भी नहीं उभरी.

‘‘वरुण, सब को एक न एक दिन मरना पड़ता है,’’ मैं ने स्वयं ही अप्रिय विषय छेड़ दिया.

‘‘जानता हूं,’’ वरुण की आंखों में उदासी झलकने लगी.

‘‘सब लोग छोटे से बड़े होते हैं और बड़े से बूढे़, बूढ़े हो कर सब अपनेआप मर जाते हैं. कोई किसी को नहीं मारता.’’

‘‘पर गांधीजी तो बूढ़े थे, फिर भी गोली से…’’

‘‘ऐसी एकाध घटना होती है. अधिकतर सभी की मौत अपनेआप होती है.’’

‘‘आप और पिताजी की मौत भी बूढ़े हो कर होगी. फिर मैं अकेला कैसे रहूंगा? दादी भी चली गईं.’’

उस का नन्हा मस्तिष्क हमारे बूढ़े होने के साथसाथ स्वयं के बड़े होने की कल्पना नहीं कर पा रहा था.

‘‘हम बूढ़े होंगे तब तुम भी तो बहुत बड़े हो चुके होगे.’’

‘‘पिताजी के बराबर?’’ उस ने पूछा और शायद आश्वस्त भी हो गया क्योंकि पिताजी को दादी की मृत्यु का सदमा शांति से झेलते हुए उस ने देखा था. उस को मेरी बात पर कुछकुछ विश्वास हो चला था. उस की कक्षा अध्यापिका ने कहा कि उसे किसी न किसी हौबी में उलझा कर रखना बेहद जरूरी है. मगर ऐसा कौन सा काम हो सकता है. पेंटिंग? उसे अच्छी तो लगती है पर ज्यादा देर बैठ कर नहीं कर पाएगा. कहानियां सुनना? पर मेरे पास कहानियों का इतना स्टौक कहां? फिर अचानक दिमाग में खयाल कौंधा, ‘बागबानी.’ सुबहशाम सुशीला ही हमारी छोटी सी बगिया में पानी देती थी. मैं ने सोचा अब से बागबानी की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लूं और वरुण को भी अपने साथ  व्यस्त रखूं. मैं जितना अधिक समय बगीचे  में लगाऊंगी, वह उतना ही दर्शनीय  होता जाएगा. हां, इस के लिए मुझे अपने कढ़ाईबुनाई के शौक को थोड़ा कम करना होगा, पर वरुण की समस्या शायद सुलझ जाए. शायद नित्य उगती, बढ़ती हरियाली ही वरुण की सोच को आशावादी और सकारात्मक बना सके.

मेरा योजना सचमुच सफल होती दिखाई दे रही थी. वरुण भी बगीचे में कूदताफांदता छोटेमोटे काम करता. नए बीज बोने और नन्हे पौधे सींचने में भी वह मेरी मदद करता. उस का बचपन लौटता जा रहा था, लाल गुलाब को वह लालू कहता और हरीहरी घास को हरिया. लगता था पौधों, फूलों से उस की गहरी दोस्ती हो गई, यह भी तो एक समस्या ही थी कि पासपड़ोस में उस का हमउम्र कोई नहीं था वरना शायद बात इतनी बढ़ती भी नहीं. बाग की गंदगी साफ करतेकरते मैं उस के मन में भी जानेअनजाने पनपी अवांछित समस्याओं का निराकरण करने लगी. सचमुच, अच्छे संस्कार डालना कितना मुश्किल है. ठीक इस लौन की घास की तरह. एक भी जंगली घास गलती से उग जाए तो वह आननफानन फैल कर पूरे लौन की कोमल घास को ढक देती है, यदि उसे समय पर उखाड़ा न जाए. वरुण की दिनचर्या में अब ठहराव आता गया. स्कूल से लौट कर खाना खाना, फिर कुछ देर सोना, उठ कर होमवर्क करना, शाम को मेरे साथ बागबानी, फिर हम दोनों कुछ दूर तक टहलने निकल जाते.

इधर बगीचा भी फलताफूलता जा रहा था, उधर वरुण भी अपनी दादी की मौत की बात कुछकुछ भूलता जा रहा था. इन्होंने वरुण के बदलाव को लक्ष्य किया और मेरी सफलता पर मेरी पीठ ठोंकी. बागबानी धीरेधीरे मेरा पहला शौक बनता जा रहा था. एक दिन यों ही जब बगीचे में पानी दे रही थी, वरुण ने पूछा, ‘‘मां, पेड़पौधों में भी  जान होती है न?’’

‘‘हां, तभी तो हम उन्हें पानी पिलाते हैं और वे बढ़ते भी हैं.’’

‘‘वे बूढ़े भी होते हैं?’’ उस का अगला सवाल था.

मैं उस के इस सवाल पर कुछ चौकन्नी हो गई. उस के बाद बम की तरह उस का हमेशा का सवाल भी आ धमका, ‘‘क्या वे मर भी जाते हैं?’’

‘‘हां, बूढ़े होने के बाद मर जाते हैं,’’ मैं ने संयत स्वर में कहा.

‘‘मैं ने तो कभी पेड़ों को अपनेआप मरते हुए नहीं देखा.’’

‘‘तुम अभी बहुत छोटे हो न, तुम ने अभी बहुतकुछ नहीं देखा.’’

‘‘नहीं, मैं ने बहुतकुछ देखा है,’’ वरुण दृढ़ स्वर में बोला, ‘‘हमारी कालोनी में लगे हुए पेड़ों को लोग कुल्हाड़ी से काट रहे थे, काटने से वे मर गए. कल उन्हें होली में जलाया जाएगा जिस तरह दादी को…’’

उस के शब्द मेरे मस्तिष्क में हथौड़े की भांति पड़ रहे थे. वरुण का बचपन भी शायद असमय घटी घटनाएं देखसुन कर दम तोड़ देना चाहता था. मेरा दिमाग सुन्न हो गया और हाथ से पानी का पाइप फिसल कर गिर गया. मैं ने देखा, वह पानी कच्ची मिट्टी के बजाय पक्के आंगन की ओर निष्फल, निरुद्देश्य बह रहा था, मेरे प्रयत्नों की तरह.

कामुक बने रहने के लिए ये क्या कर रही हैं लड़कियां

यूं तो महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी दुनिया में अनेक कदम उठाए जा रहे हैं. लेकिन आज भी कई जगहें ऐसी हैं जहां महिलाओं को हवस मिटाने का जरिया समझा जाता है. आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां महिलाओं के साथ यौन शोषण के नाम पर जो होता है उसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. यहां पर ये लोग लड़कियों को कामुक बने रहने के लिए ड्रग्स का सेवन करने के लिए मजबूर करते हैं.

मामला उत्तर प्रदेश का है, जहां कई बड़े शहरों में चल रहे अनैतिक काम के अड्डों पर अवयस्क लड़कियों को खूबसूरत-जवान और कामुक बनाने के लिये खतरनाक ड्रग्स के इंजेक्शन दिये जाते हैं. तीन-चार दिन तक लगातार इंजेक्शन दिये जाने के बाद लड़कियों को इंजेक्शन की लत पड़ जाती है फिर वो खुद बिना इंजेक्शन रह नहीं पाती.

इस मामले का खुलासा आगरा के रेड लाइट ऐरिया से छुड़ायी गयी लड़कियों ने पुलिस के सामने किया है. चिकित्साविज्ञानियों के अनुसार रेड लाइट ऐरिया में लड़कियों को संभवतः वो इंजेक्शन दिये जा रहे थे जिनको डॉक्टर्स विशेष परिस्थितियों में किसी रोगी को प्रेसक्राइब्ड करते हैं. क्यों कि ऐसे ड्रग्स लगातार या ज्यादा मात्रा में लेने से मेंटल और फिजिकल डिसऑर्डर की भी आशंका रहती है.

चिकित्सा विज्ञानियों का यह भी कहना है कि अगर इस ड्रग्स का इंजेक्शन किसी 15-16 साल की लड़की को दिया जा रहा है तो 20-22 साल की होने से पहले ही उसकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. और बहुत ही कम उम्र में ही अर्थराइटिस की शिकार हो सकती है. इसके अलावा वो किसी न किसी मनोरोग की भी शिकार हो सकती है. इस ड्रग्स का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट ये है कि कोई दूसरी ड्रग्स अपना पूरा असर कभी डाल ही नहीं पाती और लड़की पूरी जिंदगी रोगी बनी रहती है. कोई देखभाल करने वाला न हो तो कम उम्र में मृत्यु की भी आशंका बढ़ जाती है.

प्रेम का निजी स्वाद- भाग 1: महिमा की जिंदगी में क्यों थी प्यार की कमी

प्रेम… कहनेसुनने और देखनेपढ़ने में यह जितना आसान शब्द है, समझने में उतना ही कठिन. कठिन से भी एक कदम आगे कहूं तो यह कि यह समझ से परे की शै है. इसे तो केवल महसूस किया जा सकता है.

दुनिया का यह शायद पहला शब्द होगा जिस के एहसास से मूक पशुपक्षी और पेड़पौधे तक वाकिफ हैं. बावजूद इस के, इस की कोई तय परिभाषा नहीं है. अब ऐसे एहसास को अजूबा न कहें तो क्या कहें?

बड़ा ढीठ होता है यह प्रेम. न उम्र देखे न जाति. न सामाजिक स्तर न शक्लसूरत. न शिक्षा न पेशा. बस, हो गया तो हो गया. क्या कीजिएगा. तन पर तो वश चल सकता है, उस पर बंधन भी लगाया जा सकता है लेकिन मन को लगाम कैसे लगे? सात घोड़ों पर सवार हो कर दिलबर के चौबारे पहुंच जाए, तो फिर मलते रहिए अपनी हथेलियां.

महिमा भी आजकल इसी तरह बेबसी में अपनी हथेलियां मसलती रहती है. जबजब वतन उस के सामने आता है, वह तड़प उठती है. एक निगाह अपने पति कमल की तरफ डालती और दूसरी वतन पर जा कर टिक जाती है.

ऐसा नहीं है कि कमल से उसे कोई शिकायत रही थी. एक अच्छे पति होने के तमाम गुण कमल में मौजूद हैं. न होते तो क्या पापा अपने जिगर का टुकड़ा उसे सौंपते? लेकिन क्या भौतिक संपन्नता ही एक आधार होता है संतुष्टि का? मन की संतुष्टि कोई माने नहीं रखती? अवश्य रखती है, तभी तो बाहर से सातों सुखों की मालकिन दिखने वाली महिमा भीतर से कितनी याचक थी.

महिमा कभीकभी बहुत सोचती है प्रेम के विषय में. यदि वतन उस की जिंदगी में न आता तो वह कभी इस अलौकिक एहसास से परिचित ही न हो पाती. अधिकांश लोगों की तरह वह भी इस के सतही रूप को ही सार्थक मानती रहती. लेकिन वतन उस की जिंदगी में आया कहां था? वह तो लाया गया था. या कहिए कि धकेला गया था उस की तनहाइयों में.

कमल को जब लगने लगा कि अपनी व्यस्तता के चलते वह पत्नी को उस के मन की खुशी नहीं दे पा रहा है तो उस ने यह काम वतन के हवाले कर दिया. ठीक वैसे ही जैसे अपराधबोध से ग्रस्त मातापिता समय की कमी पूरी करने के लिए बच्चे को खिलौनों की खेप थमा देते हैं.

हालांकि महिमा ने अकेलेपन की कभी कोई शिकायत नहीं की थी लेकिन कमल को दिनभर उस का घर में रह कर पति का इंतजार करना ग्लानि से भर रहा था. किट्टी पार्टी, शौपिंग और सैरसपाटा महिमा की फितरत नहीं थी. फिल्में और साहित्य भी उसे बांध नहीं पाता था. ऐसे में कमल ने उसे पुराने शौक जीवित करने का सुझाव दिया. प्रस्ताव महिमा को भी जंच गया और अगले ही रविवार तरुण सपनों में खुद को संगीत की भावी मल्लिका समझने वाली महिमा ने बालकनी के एक कोने को अपनी राजधानी बना लिया. संगीत से जुड़े कुछ चित्र दीवार की शोभा बढ़ाने लगे. गमलों में लगी लताएं रेलिंग पर झूलने लगीं. ताजा फूल गुलदस्ते में सजने लगे. कुल मिला कर बालकनी का वह कोना एक महफ़िल की तरह सज गया.

महिमा ने रियाज करना शुरू कर दिया. पहलेपहल यह मद्धिम स्वर में खुद को सुनाने भर जितना ही रहा. फिर जब कुछकुछ सुर नियंत्रण में आने लगे तो एक माइक और स्पीकर की व्यवस्था भी हो गई. कॅरिओके पर गाने के लिए कुछ धुनों को मोबाइल में सहेजा गया. महिमा का दोपहर के बाद वाला समय अब बालकनी में गुजरने लगा.

कला चाहे कोई भी हो, कभी भी किसी को संपूर्णरूप से प्राप्त नहीं होती. यह तो निरंतर अभ्यास का खेल है और अभ्यास बिना गुरु के मार्गदर्शन के संभव नहीं. तभी तो कहा गया है कि गुरु बिना ज्ञान नहीं. ऐसा ही कुछ यहां भी हुआ. महिमा कुछ दिनों तो अपनेआप को बहलाती रही लेकिन फिर उसे महसूस होने लगा मानो मन के भाव रीतने लगे हैं. सुरों में एक ठंडापन सा आने लगा है. बहुत प्रयासों के बाद भी जब यह शिथिलता नहीं टूटी तो उस ने अपने रियाज को विश्राम दे दिया. जहां से चले थे, वापस वहीं पहुंच गए. महिमा फिर से ऊबने लगी.

और तब, उस की एकरसता तोड़ने के लिए कमल ने उसे वतन से मिलाया. संगीतगुरु वतन शहर में एक संगीत स्कूल चलाता है. समयसमय पर उस के विद्यार्थी स्टेज पर भी अपनी कला का प्रदर्शन करते रहते हैं. कंधे तक लंबे बालों को एक पोनी में बांधे वतन सिल्क के कुरते और सूती धोती में बेहद आकर्षक लग रहा था.

‘कौन पहनता है आजकल यह पहनावा.’ महिमा उसे देखते ही सम्मोहित सी हो गई और मन में उस के यह विचार आया. युवा जोश से भरपूर, संभावनाओं से लबरेज वतन स्वयं को संगीत का विद्यार्थी कहता था. नवाचार करना उस की फितरत, चुनौतियां लेना उस की आदत, नवीनता का झरना अनवरत उस के भीतर फूटता रहता. एक ही गीत पर अनेक कोणों से संगीत बनाने वाला वतन आते ही धूलभरे गुबार की तरह महिमा के सुरों को अपनी आगोश में लेता चला गया. महिमा तिनके की तरह उड़ने लगी.

मौत का कारण- भाग 2: क्यों दम तोड़ रहा था वरुण का बचपन

वह फिर कुछ सोचता हुआ बोला, ‘‘हमारे घर पुलिस क्यों नहीं आई? दादी के कहीं खून भी नहीं बहा, ऐसा क्यों?’’

‘‘दादी की मौत अपनेआप हुई,’’ मैं ने उसे समझाते हुए कहा, ‘‘हमारी छाती में बाईं ओर दिल होता है. वह घड़ी की तरह लगातार चलता रहता है. जब वह रुक जाता है तब मौत हो जाती है.’’

‘‘नहीं, आप गलत कह रही हैं. मौत चाकू, पिस्तौल, तलवार से होती है या फिर जल जाने से और जहर खाने से होती है,’’ वह फौरन बोल पड़ा. मैं अब समझी कि वह क्या कहना चाहता था. मौत का उस का ज्ञान और अनुभव टीवी पर दिखाई जाने वाली फिल्मों तक सीमित था. अतएव उसे फिल्मों में अकसर दिखाए जाने वाले मौत के कारणों  में से एक भी कारण नहीं मिल रहा था जो उस की दादी की मौत के लिए जिम्मेदार हो. ‘‘मेरी दादी सो रही थीं. आप लोगों ने जबरदस्ती उन्हें ले जा कर जला दिया,’’ उस ने अपने अनुभवों के तरकश से एक और तीर चलाया. यह जानते हुए भी कि उस की बातें उस की नादानी के फलस्वरूप उपजी हैं, मेरी रुलाई फूट पड़ी, ‘‘नहीं बेटे, हम ऐसा क्यों करने लगे?’’

‘‘क्योंकि आप उन की बहू हैं और सासबहू एकदूसरे की दुश्मन होती हैं.’’

‘‘यह भी सच नहीं है,’’ मैं ने सिसकियां भरते हुए कहा, पर वरुण मेरे रोने से भी नहीं पिघला. अपने दिल का गुबार निकाल कर वह आराम से पलंग पर लेट गया और थोड़ी ही देर में उसे नींद आ गई. पर मेरी आंखों से नींद कोसों दूर थी. इस छोटे से मस्तिष्क में न जाने कितनी बातें समाई थीं, ‘उफ, ये सीरियल और फिल्में बनाने वाले कोई ढंग की चीज नहीं दिखा सकते.’ मैं मन ही मन उन्हें बुरी तरह कोसने लगी, उस के बाद मैं खुद को कोसने लगी कि हम लोगों ने ही उसे टीवी पर फालतू सीरियल देखने से रोका होता. पर छोटे बच्चों को ज्यादा रोकाटोेका भी तो नहीं जा सकता. मेरी विचारशृंखला तब तक चलती रही, जब तक ये घर नहीं आ गए.

‘‘जब देखो तब इतनी देर लगा कर आते हो? थोड़ा जल्दी नहीं आ सकते?’’ मेरी चिंता क्रोध बन कर इन पर बरस पड़ी.

‘‘बात क्या है, दफ्तर से लौटने में तो मुझे रोज ही इतनी देर हो जाती है,’’ ये नरमी से बोले तो मुझे अपनी तल्खी पर सचमुच शरम हो आई कि थोड़ी देर तो मुझे सब्र करना ही चाहिए था. दिनभर के थकेहारे इन के सामने आते ही शिकायतों का अध्याय थोड़े ही खोलना चाहिए था.

मैं ने वरुण से हुए संवाद के बारे में उन्हें बताया. ‘‘तो ये वजह है तुम्हारी चिंता की,’’ मेरी बात सुन कर ये हंसतेहंसते बोले, ‘‘बच्चा है, उस की बात का क्या बुरा मानना.’’ ‘‘बुरा मानने की बात नहीं है. मगर जरा सोचो, उस के विचार कितने दिग्भ्रमित हैं, उस का दृष्टिकोण कितना नकारात्मक है. जो बच्चा मृत्यु को सहज रूप से स्वीकार नहीं कर पा रहा है वह जीवन को भी न जाने किस विकृत रूप में ग्रहण करे.’’ ‘‘इतना ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, कुछ दिनों में वह सबकुछ भूल जाएगा. मां के सब से करीब वही था. और यह उस के छोटे से जीवन का पहला हादसा है. इसलिए ऊलजलूल बातें उस के दिमाग में आ रही हैं. इसे अधिक तूल मत दो.’’

‘‘यही सच हो,’’ मैं ने भी आंखें मूंद लीं और सोने की कोशिश करने लगी. 10-15 दिन शांति से गुजरे. वरुण ने उस के बाद फिर इस तरह की कोई बात नहीं की थी. पहले जैसा ही था, पर मांजी की तसवीर के सामने खड़े होना, उसे एकटक घूरते रहना कुछ कम हो गया था. मैं भी कुछकुछ निश्ंिचत होती जा रही थी, वरुण पहले जितना बातूनी तो अभी भी नहीं था परंतु बेसिरपैर की बातें बोलने से तो न बोलना अच्छा. यह सोच कर मैं ने इस बात को अधिक महत्त्व नहीं दिया था. एक दिन सब्जी खरीद कर लौटते वक्त मेरी मुलाकात वरुण की कक्षा अध्यापिका नेहा से हुई.

‘‘अच्छा हुआ, आप से यहीं मुलाकात हो गई वरना मैं आप को स्कूल में बुलाने वाली थी.’’

‘‘क्यों, क्या वरुण ने कुछ…’’ मेरा कलेजा जोरजोर से धड़कने लगा.

‘‘क्या आप ने महसूस नहीं किया कि वह आजकल बेहद गुमसुम और गंभीर होता जा रहा है?’’

‘‘दरअसल, जब से उस की दादी की मृत्यु हुई है…’’

‘‘उस की दादी की मृत्यु कैसे हुई?’’ उन्होंने बिना लागलपेट के सीधे पूछा.

वरुण से यह सवाल सुनसुन कर मैं तंग आ चुकी थी. अब यही सवाल उन से सुन कर मैं गुस्से से भरभरा कर बोली, ‘‘भला और कैसे होगी. बुढ़ापा था, हार्टअटैक से मृत्यु हो गई, इस में इतना पूछने की क्या बात है?’’ मेरी तल्खी से शायद उन्हें कुछकुछ मेरी बेचैनी का एहसास हुआ. अतएव वे मेरा हाथ अपने हाथों में ले कर बोलीं, ‘‘आप कृपया अन्यथा न लें. दरअसल 2-3 दिन पहले मैं ने कक्षा में महात्मा गांधी की कहानी सुनाई थी. सुन कर वरुण दोनों हाथों में मुंह छिपा कर रोने लगा. मेरे द्वारा रोने का कारण पूछे जाने पर वह बोला कि गांधीजी की मृत्यु गोली मारने से हुई और उस की दादी की मृत्यु जलाए जाने से हुई.’’

‘‘नहीं, यह सच नहीं है…’’ मैं लगभग चीखती हुई बोली, ‘‘वरुण की ऐसी बातें सुन कर लोग न जाने हमारे बारे में क्याक्या धारणा बनाएंगे.’’

‘‘मैं भी जानती हूं कि यह सच नहीं है, पर वरुण को फिल्में देखदेख कर यही पता चला है कि मौत किसी अस्वाभाविक कारण से ही होती है. उसे सुनीसुनाई बातों से अधिक देखी हुई चीजों पर विश्वास है. यह ठीक भी है. वरुण अपनी दादी से बहुत प्यार करता था, इसलिए उन की मृत्यु उस के लिए एक भयंकर हादसा है. उस का बालमन उन की मृत्यु को स्वाभाविक रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहा है, इसीलिए मृत्यु के कारणों की तलाश में है,’’ वे कुछ क्षण रुक कर बोलीं, ‘‘उसे उस की रुचि के किसी काम में व्यस्त कर दें जिस से वह इस बारे में ज्यादा न सोच सके. साथ ही उसे टीवी पर भी सिर्फ मनोरंजन और बच्चों के लिए उपयुक्त कार्यक्रम ही देखने दें.

मैंने अपने पति के साथ बिना कंडोम के संबंध बनाए थे, कहीं मैं प्रेग्नेंट तो नहीं हो गई हूं?

सवाल
मैं ने अपने पति के साथ बिना कंडोम के 5 मिनट तक हमबिस्तरी की थी. कहीं मैं पेट से तो नहीं हो गई हूं?

जवाब
आजकल दवाओं की दुकानों पर अच्छी कंपनियों के प्रेग्नेंसी चैक करने वाले किट मिलते हैं. आप उस किट के जरीए पता लगा सकती हैं कि आप पेट से हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें…

कंडोम से सैक्स को मजेदार बनाएं

सुरेश को अपनी एक साथी के साथ शारीरिक संबंध बनाना भारी पड़ेगा, यह उस ने सपने में भी नहीं सोचा था. दरअसल, उस साथी से सैक्स संबंध बनाते समय सुरेश ने कंडोम का इस्तेमाल नहीं किया था.

कुछ दिनों बाद सुरेश को अपने अंग में जलन सी महसूस होने लगी. छोटेछोटे दाने भी निकल आए. डाक्टर ने बताया कि यह असुरक्षित यौन संबंध बनाने की वजह से हुआ है. वह कंडोम का इस्तेमाल कर के सैक्स का मजा उठाता तो बाद में उसे यह परेशानी नहीं होती.

सबलोक क्लिनिक के यौन रोग विशेषज्ञ डाक्टर बिनोद सबलोक बताते हैं कि चाहे मर्द हो या औरत एचआईवी  समेत यौन संक्रामक रोगों को रोकने के लिए कंडोम एक आसान और बेहतर तरीका है. कंडोम न सिर्फ असुरक्षित गर्भधारण से, बल्कि यौन रोगों से भी शरीर की हिफाजत करता है.

शर्म क्यों

बाजार में आसानी से मिलने वाला कंडोम खरीदना अब शर्म वाली बात भी नहीं रही है. कंडोम खरीदने के लिए डाक्टर की परची की जरूरत भी नहीं होती है. इस की कीमत भी बहुत कम होती है. कई सरकारी व गैरसरकारी योजनाओं के तहत कंडोम मुफ्त में भी बांटे जाते हैं.

अब तो अलगअलग फ्लेवर व कई बनावटों में मिलने वाले कंडोम सैक्स संबंध बनाने के दौरान भरपूर मजा भी देते हैं.

कंडोम का इस्तेमाल कर खुले दिमाग से सैक्स का मजा लिया जा सकता है. अब तो बाजार में ऐसे भी कंडोम हैं जिन से लंबे समय तक सैक्स किया जा सकता है.

बेहतर साथी है कंडोम

कंडोम आप के लिए इस तरह एक बेहतर साथी साबित हो सकता है:

* यह बच्चा ठहरने से रोकने का सब से आसान और महफूज तरीका है.

* कंडोम का इस्तेमाल बिना किसी झिझक के कर सकते हैं.

* कोई साइड इफैक्ट नहीं होता.

* कंडोम यौन रोगों से बचाव में कारगर हथियार है.

ऐसे बढ़ाएं रोमांच

बाजार में वनीला, स्ट्राबेरी, केला, चौकलेट, बबलगम, कौफी वगैरह फ्लेवर में भी कंडोम मिलते हैं. मुंह से सैक्स के शौकीनों के लिए ये कंडोम सैक्स के दौरान ज्यादा मजा देते हैं और कोई बीमारी भी नहीं होती है.

जो लोग सैक्स का मजा लंबे समय यानी देर तक नहीं उठा पाते हैं उन के लिए लौंग लास्टिंग कंडोम इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा.

सैक्स बनाएं मजेदार

अगर आप सैक्स का मजा उठाना चाहते हैं तो बाजार में डौटेड कंडोम भी आते हैं. डौटेड कंडोम में अपनी साथी का जोश बढ़ाने के लिए इस की बाहरी सतह पर बिंदीनुमा छोटेछोटे उभरे हुए दाने होते हैं. यह चिकनाई वाला होता है.

इन बातों पर ध्यान दें

* कंडोम खरीदते समय उस की ऐक्सपायरी डेट जरूर देख लें.

* ज्यादा तेजी से सैक्स का मजा उठाते समय कंडोम फट भी सकता है. इस का ध्यान रखें और कंडोम को तुरंत बदल दें.

* इस्तेमाल करने से पहले कंडोम के सामने वाले भाग को चुटकी से दबा कर हवा को बाहर निकाल दें, फिर धीरेधीरे अंग पर चढ़ाएं.

* कंडोम खरीदते समय दुकानदार से खुल कर बात करें. बात करते समय जरा भी न शरमाएं.

* सैक्स कुदरत का दिया एक अनमोल तोहफा है. इस का जम कर मजा उठाएं, पर सावधानी और एहतियात भी बरतें.

जब भाभी पर आ जाए देवर का दिल

22 मई 2019 को बिहार के कटिहार से देवर-भाभी के रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई थी….मामला प्रेम प्रसंग का था उन दोनों के बीच अवैध संबंध थें….देवर ने अपनी भाभी से पैसे मांगे और पैसे न मिलने पर अपनी ही भाभी को मार डाला.उनके अवैध संबंध ने एक भयानक अपराध का रूप ले लिया.कहने का तात्पर्य ये है कि आजकल ऐसे अपराध बहुत हद तक बढ़ गये हैं अगर इन्हें रोकना है तो इसके लिए महिला को ही खुद पर काबू करना होगा क्योंकि जब ऐसी बातें सामने आती हैं तो एक महिला को ही दोषी समझा जाता है और उसे ही बद्चलन,कुल्टा और न जाने क्या-क्या कहा जाता है,सबसे पहले एक औरत की ही इज्जत पर बात आती है और फिर उसके परिवार को भी कोसा जाता है कि ये कहकर कि न जाने कैसे संस्कार दिए हैं मां-बाप ने? अक्सर ऐसा होता है कि पति के घर पर न रहने पर भाभी का देवर के साथ चक्कर चलने लगता है और ये इस कदर बढ़ जाता है कि फिर कोई न कोई अपराध हो ही जाता है.

देखा जाए तो आए दिन देवर-भाभी में थे अवैध संबंध, इसलिए अपने पति को रास्ते से हटाया..इस तरह की खबरें आती रहती हैं और आजकल ऐसी खबरें जैसे आम बात हो गई हैं.अगर बात करें एक औरत की तो अक्सर ऐसा होता है कि पति कहीं दूर रहता है या फिर विदेश में रहता है और जैसा कि हर व्यक्ति की कुछ शारीरिक जरूरतें होती हैं चाहे वो पुरूष हो या महिला हो,तो उसे पूरा करने के लिए अपने ही देवर से उनके अवैध संबंध बन जाते हैं.अमूमन ऐसा देखा जाता है… लेकिन ये गलत है…ये बात सही है कि एक महिला को जो प्यार अपने पति से चाहिए अगर उसे नहीं मिलता तो वो रास्ता भटक जाती हैं, इसका एक उदाहरण आप रुस्तम फिल्म से ले सकते हैं जिसमें अक्षय कुमार नेवी ऑफिसर रहता है जिसके कारण वो अक्सर घर से दूर रहता है और उसके पीछे उसकी पत्नी के अवैध संबंध अक्षय के ही एक दोस्त से बन जाते हैं जो की देवर की ही तरह था. और फिर क्या अक्षय कुमार अपने दोस्त की हत्या कर देता है…भले ही अक्षय की पत्नी को बाद में अपनी गलती का एहसास होता है लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और उनका रिश्ता कोर्ट रूम तक जा पहुंच जाता है मर्डर के केस में.एक छोटी सी गलती कितनी भारी पड़ सकती है और साथ ही रिश्तें भी बिखर जाते हैं.भले ही ये एक फिल्म थी लेकिन समाज की एक कड़वी सच्चाई थी। कहने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि व्यक्ति हमेशा गलत होता है लेकिन ऐसी गलतियां हो जाती हैं.

अगर हम अपराध की बात करें तो वो बढ़ते ही जा रहें हैं ऐसे रिश्तों के कारण..कुछ समय पहले की ही बात है, रायपुर से एक खबर आई थी कि देवर और  भाभी के बीच अवैध संबंध थे ,दोनों का ये चक्कर तीन साल से चल रहा था.. पत्नी ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने देवर के साथ मिल कर साजिश रची…ऐसे संबंधों ने अपराध को बढावा दिया है और संबंध भी कभी सफल नहीं रहें हैं बस घर टूटा है औऱ रिश्ते खत्म हुए हैं साथ ही इज्जत की भी धज्जियां उड़ी हैं.मानती हूं की हर औरत की अपनी जरूरत होती है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आप अवैध संबंध बनाए.

आप खुद पर काबू रखें,समाज घर परिवार के बारे में सोचें और अपना रिश्ता बनाए रखने के लिए पूरा प्रयास करें.अगर आपके पति आपको पूरा समय नहीं दे पाते हैं तो उनसे फोन पर बात करें और कुछ भी गलत करने से पहले अपने रिश्तें की मर्यादा को समझें।यहां सिर्फ एक औरत की बात कर रहीं हूं जो उस घर की इज्ज़त होती है जहां वो ब्याह कर जाती है इसलिए उसे रिश्तों को समझना होगा और ऐसे देवरों को भी सलाह है कि भाभी मां समान होती हैं…इस समाज में भाभी को मां का दर्जा दिया गया है तो उनको उसी नज़र से देखें.कभी-कभी ऐसा होता है कि देवर की नजरें आप पर पड़ती हैं और आप उसकी तरफ आकर्षित होने लगती हैं तो ऐसा कभी भूल कर भी न करें बल्कि उसे समझाये और अपना ध्यान दूसरे जगह लगाएं.देवर भाभी के पाक रिश्ते को शर्मशार न करें बल्कि अपने घर को संभाले यकीन माने आपका जीवन बहुत सुखमय होगा.

देशद्रोही आफरीन: क्या थी उसकी कहानी

crime story in hindi

मुनव्वर फारूकी नहीं बल्कि पायल रोहतगी है ‘लॉकअप ’ की असली विनर! जानें क्यों

‘‘ओटीटी’’ के पहले रियालिटी शो व एकता कपूर निर्मित ‘‘लॉक अप’’ के विनर भले ही मुनव्वर फारूकी बने हो लेकिन शो की असली विजेता बनकर पायल रोहतगी ही उभरी. वही शेरनी साबित हुई. जबकि ‘‘लॉकअप’’ के पहले एपीसोड से ही इसकी जेलर यानी कि कंगना रानौट का रवैया पायल रोहतगी के खिलाफ ही रहा है.

इतना ही नहीं ‘लॉक अप’’ के अंदर के सभी प्रतियोगी एक तरफ थे और दूसरी तरफ अकेले अपने दम पर महज अपने मन की सच्चाई, निष्ठा व लगन की बदौलत पायल रोहतगी हर स्थिति का डटकर मुकाबला करती रही. जिसका प्रतिफल भी उन्हें अच्छा ही मिला.

यह अलग बात है कि बाद में पायल के उम्दा खेल को देख कंगना रनौत भी उनकी मुरीद हो गई थी. यहां तक कि एकता कपूर भी जब शो में आई, तब उन्होंने खुलकर सबके सामने कहा कि पायल उनकी सबसे पसंदीदा बैडएस कैदी हैं. यहां तक कि जेल के जेलर करन कुंद्रा ने भी कहा कि ‘‘ लड़की है पर क्या लड़ती हैं, जख्मी शेरनी पायल रोहतगी‘‘ कहकर पायल का हौसला बढ़ाया. शायद पायल रोहतगी जैसे लोगों के लिए ही कहा गया है- ‘‘असली विनर वही कहलाता है, जो अपने मन की सच्चाई और निष्ठा से लोगों के दिलों को जीत ले.’’

जी हां! पायल रोहतगी न सिर्फ इस शो की असली विजेता है, बल्कि ऐसी शेरनी हैं, जो घायल होकर भी अंत तक अपने खेल को पूरी शिद्दत के साथ खेलती रही. पायल रोहतगी ने पहले दिन से ही अपनी सच्चाई और अकेले अपने दम पर इसकी अत्याचारिन जेल के हर जुल्म को सह कर एक मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरी. जो बेपरवाह होकर सच का साथ देकर गलत के खिलाफ लड़ती रही. जिसके खिलाफ जेल के सारे कैदी एक तरफ थे. जो लॉक अप के कठोर जेल में हुकूमत करती रही. लेकिन ये सब पायल रोहतगी के लिए आसान कदापि नहीं रहा.

पायल को लॉक अप में कैदियों के अलग अलग ताने सुनने को मिले. किसी ने उन्हें झूठी करार दिया. तो किसी ने कहा,‘ गटर बंद कर.’ एक प्रतियोगी ने जो उनके कैरेक्टर पर उंगली उठा दी. किसी ने पायल को कहा कि, खाना बनाना नहीं आता.’ तो किसी ने कहा कि यह सब पर लांछन लगाती हैं.कुल मिलाकर सभी ने गुटबाजी कर पायल के गेम को बिगाड़ना चाहा.

सायशा शिंदे ने तो पायल को नेगेटिव लेडी भी कह दिया था कि ऐसे लोग फिनाले में नही जाने चाहिए. लेकिन पायल की जी तोड़ मेहनत और खेल के प्रति उनकी सच्चाई ने अंततः हर किसी के मुंह पर ताले लगा दिए.

वैसे इस शो के दौरान पायल रोहतगी ने कई हैरत अंगेज खुलासे कर लोगों,खासकर दर्शकों को चैंकाया भी! पायल रोहतगी के हैरत अंगेज और बेझिझक खुलासों ने भी उन्हें सबसे अलग बना कर रखा.

शुरू में करियर को लेकर की गई तांत्रिक पूजा हो या कभी मां न बन पाने का दर्द. शो के ही एपिसोड में कंगना रनौत को खामोश कर देना हो या अपने साथ कैदी के लिए लड़ जाने का जज्बा हो, पायल हर अखाड़े में शेरनी बनकर लड़ी और ऐसा खेल खेली कि लॉक अप के चाहे जितने सीजन आए,पर लोग उन्हे जरुर याद करेंगें.

सबको साथ चाहिए- भाग 1: क्या सही था माधुरी का फैसला

सुधीर के औफिस के एक सहकर्मी   रवि के विवाह की 25वीं वर्षगांठ थी. उस ने एक होटल में भव्य पार्टी का आयोजन किया था तथा बड़े आग्रह से सभी को सपरिवार आमंत्रित किया था. सुधीर भी अपनी पत्नी माधुरी और बच्चों के साथ ठीक समय पर पार्टी में पहुंच गए. सुधीर और माधुरी ने मेजबान दंपती को बधाई और उपहार दिया. रविजी ने अपनी पत्नी विमला से माधुरी का और उन के चारों बच्चों का परिचय करवाया, ‘‘विमला, इन से मिलो. ये हैं सुधीरजी, इन की पत्नी माधुरी और चारों बच्चे सुकेश, मधुर, प्रिया और स्नेहा.’’  ‘‘नमस्ते,’’ कह कर विमला आश्चर्य से चारों को देखने लगी. आजकल तो हम दो हमारे दो का जमाना है. भला, आज के दौर में 4-4 बच्चे कौन करता है? माधुरी विमला के चेहरे से उन के मन के भावों को समझ गई पर क्या कहती.

तभी प्रिया ने सुकेश की बांह पकड़ी और मचल कर बोली, ‘‘भैया, मुझे पानीपूरी खानी है. भूख लगी है. चलो न.’’

‘‘नहीं भैया, कुछ और खाते हैं, यह चटोरी तो हमेशा पहले पानीपूरी खिलाने ही ले जाती है. वहां दहीबड़े का स्टौल है. पहले उधर चलो,’’ स्नेहा और मधुर ने जिद की.

‘‘भई, पहले तो वहीं चला जाएगा जहां हमारी गुडि़या रानी कह रही है. उस के बाद ही किसी दूसरे स्टौल पर चलेंगे,’’ कह कर सुकेश प्रिया का हाथ थाम कर पानीपूरी के स्टौल की तरफ बढ़ गया. मधुर और स्नेहा भी पीछेपीछे बढ़ गए.

‘‘यह अच्छा है, छोटी होने के कारण हमेशा इसी के हिसाब से चलते हैं भैया,’’ मधुर ने कहा तो स्नेहा मुसकरा दी. चाहे ऊपर से कुछ भी कह लें पर अंदर से सभी प्रिया को बेहद प्यार करते थे और सुकेश की बहुत इज्जत करते थे. क्यों न हो वह चारों में सब से बड़ा जो था. चारों जहां भी जाते एकसाथ जाते. मजाल है कि स्नेहा या मधुर अपनी मरजी से अलग कहीं चले जाएं. थोड़ी ही देर में चारों अलगअलग स्टौल पर जा कर खानेपीने की चीजों का आनंद लेने लगे और मस्ती करने लगे.

सुधीर और माधुरी भी अपनेअपने परिचितों से बात करने लगे. किसी काम से माधुरी महिलाओं के एक समूह के पास से गुजरी तो उस के कानों में विमला की आवाज सुनाई दी. वह किसी से कह रही थी, ‘‘पता है, सुधीरजी और माधुरीजी के 4 बच्चे हैं. मुझे तो जान कर बड़ा आश्चर्य हुआ. आजकल के जमाने में तो लोग 2 बच्चे बड़ी मुश्किल से पाल सकते हैं तो इन्होंने 4 कैसे कर लिए.’’

‘‘और नहीं तो क्या, मैं भी आज ही उन लोगों से मिली तो मुझे भी आश्चर्य हुआ. भई, मैं तो 2 बच्चे पालने में ही पस्त हो गई. उन की जरूरतें, पढ़ाई- लिखाई सबकुछ. पता नहीं माधुरीजी 4 बच्चों की परवरिश किस तरह से मैनेज कर पाती होंगी?’’ दूसरी महिला ने जवाब दिया.

माधुरी चुपचाप वहां से आगे बढ़ गई. यह तो उन्हें हर जगह सुनने को मिलता कि उन के 4 बच्चे हैं. यह जान कर हर कोई आश्चर्य प्रकट करता है. अब वह उन्हें क्या बताए? घर आ कर चारों बच्चे सोने चले गए. सुधीर भी जल्दी ही नींद के आगोश में समा गए. मगर माधुरी की आंखों में नींद नहीं थी. वह तो 6 साल पहले के उस दिन को याद कर रही थी जब माधुरी के लिए सुधीर का रिश्ता आया था. हां, 6 साल ही तो हुए हैं माधुरी और सुधीर की शादी को. 6 साल पहले वह दौर कितना कठिन था. माधुरी को बड़ी घबराहट हो रही थी. पिछले कई दिनों से वह अपने निर्णय को ले कर असमंजस की स्थिति में जी रही थी.

माधुरी का निर्णय अर्थात विवाह का निर्णय. अपने विवाह को ले कर ही वह ऊहापोह में पड़ी हुई थी. घबरा रही थी. क्या होगा? नए घर में सब उसे स्वीकारेंगे या नहीं.

विवाह को ले कर हर लड़की के मन में न जाने कितनी तरह की चिंताएं और घबराहट होती है. स्वाभाविक भी है, जन्म के चिरपरिचित परिवेश और लोगों के बीच से अचानक ही वह सर्वथा अपरिचित परिवेश और लोगों के बीच एक नई ही जमीन पर रोप दी जाती है. अब इस नई जमीन की मिट्टी से परिचय बढ़ा कर इस से अपने रिश्ते को प्रगाढ़ कर यहां अपनी जड़ें जमा कर फलनाफूलना मानो नाजुक सी बेल को अचानक ही रेतीली कठोर भूमि पर उगा दिया जाए.

लेकिन माधुरी की घबराहट अन्य लड़कियों से अलग थी. नई जमीन पर रोपे जाने का अनुभव वह पहले भी देख चुकी थी. उस जमीन पर अपनी जड़ें जमा कर खूब पल्लवित हो कर नाजुक बेल से एक परिपक्व लताकुंज में परिवर्तित भी हो चुकी थी, लेकिन अचानक ही एक आंधी ने उसे वहां से उखाड़ दिया और उस की जड़ों को क्षतविक्षत कर के उस की जमीन ही उस से छीन ली.

2 वर्ष पहले मात्र 43 वर्ष की आयु में ही माधुरी के पति की हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक मृत्यु हो गई. कौन सोच सकता था कि रात में पत्नी और बच्चों के साथ खुल कर हंसीमजाक कर के सोने वाला व्यक्ति फिर कभी उठ ही नहीं पाएगा. इतना खुशमिजाज, जिंदादिल इंसान था प्रशांत कि सब के दिलों को मोह लेता था, लेकिन क्या पता था कि उस का खुद का ही दिल इतनी कम उम्र में उस का साथ छोड़ देगा.

माधुरी तो बुरी तरह टूट गई थी. 18 सालों का साथ था उन का. 2 प्यारे बच्चे हैं, प्रशांत की निशानी, प्रिया और मधुर. मधुर तो तब मात्र 16 साल का हुआ ही था और प्रिया अपने पिता की अत्यंत लाडली बस 12 साल की ही थी. सब से बुरा हाल तो प्रिया का ही हुआ था.

एक खुशहाल परिवार एक ही झटके में तहसनहस हो गया. महीनों लगे थे माधुरी को इस सदमे से बाहर आ कर संभलने में. उम्र ही क्या थी उस की. मात्र 37 साल. वह तो उस के मातापिता ने अपना कलेजा मजबूत कर के उसे सांत्वना दे कर इतने बड़े दुख से उबरने में उस की मदद की. प्रिया और मधुर के कुम्हलाए चेहरे देख कर माधुरी ने सोचा था कि अब ये दोनों ही उस का जीवन हैं. अब इन के लिए उसे मजबूत छत बनानी है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें