Right To Study: एससीएसटी और मुसलिम लड़कियां – पढ़ने का हक मांगें

Right To Study: आज से कुछ साल पहले ‘औक्सफैम इंडिया’ नामक एक संस्था ने अपनी एक रिपोर्ट ‘सर्वाइवल औफ द रिचैस्ट : द इंडिया स्टोरी’ में एक चौंकाने वाली जानकारी दी थी कि देश की आधी यानी 50 फीसदी आबादी के पास भारत की टोटल वैल्थ (कुल संपत्ति) का सिर्फ 3 फीसदी है.

इस रिपोर्ट में आगे बताया गया था कि नवंबर, 2022 तक कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से भारत में अरबपतियों ने अपनी संपत्ति में 121 फीसदी या 3,608 करोड़ रुपए प्रतिदिन की ग्रोथ देखी थी. दूसरी ओर साल 2021-22 में जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विस टैक्स में टोटल 14.83 लाख करोड़ रुपए का तकरीबन 64 फीसदी आधी आबादी से आया, वहीं जीएसटी का सिर्फ 3 फीसदी ही टौप 10 से मिला.

‘औक्सफैम इंडिया’ ने आगे बताया कि भारत में अरबपतियों की टोटल संख्या साल 2020 की संख्या 102 से बढ़ कर साल 2022 में 166 हो गई. भारत के 100 सब से अमीर लोगों की संयुक्त संपत्ति 660 अरब डौलर (54.12 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंच गई. यह एक ऐसी राशि है जो 18 महीने से ज्यादा के केंद्रीय बजट को फंड दे सकती है.

मतलब, भारत की जो वंचित बहुजन आबादी है, वह चंद मुट्ठीभर अरबपतियों के चंगुल में बुरी तरह उल झी हुई है. एक अरबपति के उदाहरण से इस बात को सम झते हैं. गौतम अडाणी का नाम तो आप ने सुना ही होगा. ‘औक्सफैम इंडिया’ की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ एक बिलियनेयर गौतम अडाणी को साल 2017 से साल 2021 के बीच मिले अनरियलाइज्ड गेन (इंवैसमैंट पर हो सकने वाला मुनाफा) पर एकमुश्त टैक्स से 1.79 लाख करोड़ रुपए जुटाए जा सकते हैं. इन पैसों से 50 लाख प्राइमरी स्कूल टीचरों को एक साल तक सैलरी दी जा सकती है.

अब उस बहुजन समाज के उस वंचित हिस्से की बात करते हैं, जो हर लिहाज से दबाया और सताया जाता है. पराए तो क्या उन्हें अपने भी कुछ नहीं सम झते हैं. इन के पल्ले तो टोटल वैल्थ का फीसदी के नाम पर बस झुन झुना ही बजता है, जो अब बजने के लायक भी नहीं बचा है.

ये हैं एससी, एसटी और मुसलिम समुदाय की वे लड़कियां जो सामाजिक, वैचारिक और धार्मिक नजरिए का हवाला दे कर विवेकशून्य कर दी गई हैं. इन के नाम पर सरकारी योजनाएं तो खूब बनती हैं, पर वे कागजी घोड़ों की तरह धरती के किस कोने में दौड़ती हैं, पता ही नहीं चलता. ‘पेपरलैस देश’ की डुगडुगी बजाने वालों के लिए वैसे भी कागजी घोड़ों की कोई वैल्यू नहीं है.

ऐसी लड़कियों की समस्याएं गिनाने लग जाएंगे, तो शब्द कम पड़ जाएंगे, पर चूंकि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देश की केंद्र सरकार ने बुलंद किया है, तो फिलहाल इन की पढ़ाईलिखाई पर ही बात करते हैं.

पर समस्या तो शुरू में ही खड़ी हो जाती है, जब पता चलता है कि चाहे कितना भी मन क्यों न हो, ऐसी लड़कियों का स्कूल जाना खुद कुआं खोद कर पानी पीने के समान ‘हरक्यूलियन टास्क’ है. पर माहौल को थोड़ा हलका करने के लिए बात एक ऐसी लड़की से शुरू करते हैं, जिस ने इस ‘हरक्यूलियन टास्क’ को अपनी कड़ी मेहनत से पूरा किया और अपने जैसी वंचित और शोषित लड़कियों को एक नई राह दिखाने का काम किया है.

इस का नाम है रोहिणी और इस ने अपने पहले ही अटैप्ट में जेईई मेन्स ऐग्जाम क्रैक किया. जेईई मेन्स 2024 ऐग्जाम में 73.8 फीसदी नंबर ला कर रोहिणी को नैशनल इंस्टीट्यूट औफ टैक्नोलौजी (एनआईटी) त्रिची में एडमिशन मिल गया और वह मेकैनिकल इंजीनियरिंग की स्टूडैंट है.

तमिलनाडु राज्य के आदिवासी समुदाय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली रोहिणी पहली लड़की है. उस ने चिन्ना इलुपुर के सरकारी आदिवासी आवासीय विद्यालय से पढ़ाई की. वह अपने मातापिता के साथ चिन्ना इलुपुर गांव में रहती है. उस के पिता मथिया झागन केरल में मजदूर के तौर पर काम करते हैं, जबकि उन की मां वसंती चिन्ना इलुपुर में खेत मजदूर हैं.

आज की तारीख में हो सकता है कि इस परिवार के हालात थोड़े बदल गए हों और इस तरह की खबरें हमें खुशी तो बहुत देती हैं, पर जब पूरे समाज के हालात को खंगालते हैं, तो पता चलता है कि दिल्ली अभी बहुत दूर है.

अगर सिर्फ पढ़ाईलिखाई की बात करें, तो एससीएसटी और मुसलिम समुदाय की लड़कियों को बहुत सी वजहों से पढ़नेलिखने से दूर रखा जाता है. अगर वे पढ़ने चली भी जाती हैं, तो भी बहुत जल्दी उन का स्कूल छूट जाता है या छुड़ा दिया जाता है. इस की सब से आसान वजह यह दी जाती है कि उन में पढ़ने की ललक ही नहीं है.

पर क्या ऐसा ही है? मान लो कि इस समाज की बहुत सारी लड़कियां 5वीं जमात के बाद स्कूल छोड़ देती हैं, तब अमूमन उन की उम्र 10 से 12 साल तक होती है (कुछ मामलों में उम्र ज्यादा भी हो सकती है), तो क्या यह सम झ लिया जाए कि औसतन 10 साल का बच्चा यह फैसला ले सकता है कि उसे आगे नहीं पढ़ना है, क्योंकि पढ़ना उस के बस का रोग नहीं है?

अरे भई, इस उम्र के हर बच्चे से पूछोगे, तो ज्यादातर का यही जवाब होगा कि उन का पढ़ाईलिखाई में मन नहीं लगता है. तो क्या सब की पढ़ाई छुड़वा दी जाए? दरअसल, एससीएसटी और मुसलिम समुदाय की लड़कियों की पढ़ाई छोड़ने की सब से बड़ी वजह है उन के साथ जातिगत और धार्मिक भेदभाव का होना.

वे अपने परिवार में ही निम्न दर्जे की हैसियत रखती हैं, तो फिर ऊंची जातियों का तो कहना ही क्या.

पायल तड़वी याद है आप को? एक होनहार लड़की, जो डाक्टर बनने का सपना देख रही थी, ने इस वजह से अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी, क्योंकि उसे जातिगत टिप्पणियों के जरीए मानसिक रूप से कुरेदा जाता था.

डाक्टर को ‘जान बचाने वाला’ कहा जाता है और जो इनसान किसी की जान बचाने का माद्दा रखता है, वह मानसिक रूप से खुद कितना मजबूत होगा, यह आसानी से समझा जा सकता है पर पायल तड़वी का इस तरह दुनिया से जाना यह जता देता है कि कुछ लोग अपनी जाति के दंभ में इतने मगरूर हो जाते हैं कि वे किसी को उस की जाति के नाम पर इतना ज्यादा तंग करते हैं कि वह अपनी जान देने पर आमादा हो जाएं.

पायल की मां आबेदा ने ‘फौरवर्ड प्रैस’ से हुई एक बातचीत में कहा था, ‘पायल पढ़ाई पूरी करने के बाद आदिवासी इलाको में जा कर काम करना चाहती थी. पायल हम सब का सहारा थी, मेरा ही नहीं हमारे पूरे आदिवासी समाज का. वह हमारे आदिवासी समाज की ऐसी पहली लड़की होती जो एमडी डाक्टर बनने वाली थी.

‘हमारा विश्वास था कि पायल हमारे समाज की कमियों को पूरा कर देगी, लेकिन हमारा सपना अधूरा ही रह गया. तीन सीनियर महिला डाक्टरों ने उस की रैगिंग की और उस को नीचा दिखाने के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जिस से तंग आ कर उस ने आत्महत्या की.

‘मेरी बेटी बहुत होशियार लड़की थी. उस को 10वीं में 88 फीसदी मार्क्स मिले थे. उस ने बहुत मेहनत से मैडिकल की पढ़ाई की थी और बहुत कम समय में कई लोगों का इलाज भी किया था.

‘पायल का छोटा भाई जन्म से ही विकलांग है. उसे देख कर ही पायल को डाक्टर बनने की प्रेरणा मिली थी. लोगों की सेवा करना ही उन का उद्देश्य था.’

‘तू छोटी जात का हो कर मेरी बराबरी करेगा…’ अगड़ों की यही सोच एससीएसटी समाज को हमेशा बैकफुट पर ले जाती है. इतना ज्यादा पीछे की यह समाज पढ़ने के लिए स्कूल की दहलीज पार करने से भी डरता है. इन से पहले इन की परछाईं जाति की तख्ती अपने गले में लटकाए स्कूल में पहुंच जाती है. अगर कोई हिम्मत कर के स्कूल में दाखिला ले भी लेता है, तो वहां मिली दुत्कार उसे स्कूल छोड़ने पर मजबूर कर देती है.

चूंकि हम एससीएसटी और मुसलिम लड़कियों के स्कूल छोड़ने पर बात कर रहे हैं, तो ‘ह्यूमन राइट्स वाच’ की एक रिपोर्ट पर नजर डालते हैं, जिस के मुताबिक एससी बच्चों के साथ स्कूल में इस हद तक भेदभाव किया जाता है कि वे पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं. एससी बच्चों के लिए प्राइमरी स्कूल छोड़ने की दर 51 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय औसत 37 फीसदी है. सब से ज्यादा प्रभावित किशोर लड़कियां हैं, जिन की स्कूल छोड़ने की दर 64 फीसदी है और अगर लड़की एससी, एसटी या मुसलिम है, तो यह दर और भी ज्यादा है.

‘मुसलिम मिरर’ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय मुसलिमों में कुल साक्षरता दर 79.5 फीसदी है, जो राष्ट्रीय औसत 80.9 फीसदी से बस थोड़ी कम है. फिर भी, केवल 77 फीसदी मुसलिम लड़कियां ही प्राइमरी एजूकेशन में नामांकित हैं और इस लैवल पर उन की स्कूल छोड़ने की दर 6.4 फीसदी राष्ट्रीय औसत 4.5 फीसदी से काफी ज्यादा है.

इस से भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि 18-23 साल की आयुवर्ग की केवल 5 फीसदी मुसलिम महिलाएं ही ऊंची तालीम हासिल करती हैं, जो नैशनल लैवल पर 8 फीसदी की तुलना में काफी कम है.

प्राइमरी स्कूलों में मुसलिम लड़कियों की संख्या 12.9 फीसदी है, जबकि कालेजों में यह महज 1.7 फीसदी है.

क्यों हैं ऐसे हालात

सवाल उठता है कि एससीएसटी और मुसलिम समुदाय की लड़कियां पढ़ाई लिखाई से दूर क्यों रहती हैं या धीरेधीरे होती जाती हैं? इस का जवाब समाज का वह ढांचा है जो आज भी लड़कियों को घरेलू कामों में झोंकने का काम करता है.

मुसलिम लड़कियों पर तो यह दबाव रहता है कि वे मदरसे में जा कर दीनी तालीम तो ले सकती हैं, पर मौडर्न स्टाइल की पढ़ाई से वे अपने धर्म से हट सकती हैं. फिर उन का कम उम्र में ब्याह कर देना भी उन की तालीम पर गलत असर डालता है.

अगर लड़की घर मे बड़ी है तो उसे अपने छोटे भाई बहनों को पालने की जिम्मेदारी भी रहती है. सब से बड़ी बात यह कि ‘वे पढ़ कर क्या ही कर लेंगी’ वाली सोच उन्हें पढ़ाईलिखाई से दूर रखती हैं.

इस सब में लड़की क्या चाहती है, उस के बारे में कोई दूरदूर तक कोई नहीं सोचता है. पढ़ाईलिखाई का मतलब यह नहीं है कि हम नौकरी लायक बनते हैं, बल्कि इस से हमारा दिमाग खुलता है. हम दुनिया को जाननेसम झने लगते हैं. अपनी बात कहने की हिम्मत आती है. हमें अच्छेबुरे की पहचान होती है.

हम परिवार, समाज, देश और धर्म की कुरीतियों पर बहस करने लायक बनते हैं. मोबाइल फोन पर रील देखने से दुनिया की सम झ नहीं आती है, बल्कि अच्छा पढ़ने से हम सही माने में लायक बनते हैं.

शुरुआत में हम ने बताया था कि देश पर चंद अमीर अरबपति कारोबारी राज करते हैं. हमें उन्हें कोसने से कुछ हासिल नहीं होगा, पर उन से सीख ले सकते हैं कि जो जिंदगी में रिस्क लेता है, वह कामयाबी पाने का हकदार बन जाता है.

एससीएसटी और मुसलिम समुदाय की लड़कियों को अपनी शुरुआती जिंदगी में पढ़ाई करने का रिस्क लेना होगा. रिस्क इसलिए कि पढ़ना ही कामयाब होने की पहली सीढ़ी है, जिस पर समाज क्या परिवार के लोग ही नहीं चढ़ने देते हैं.

लिहाजा, अपना आदर्श किसी ऐसे को बनाओ जो आप की उंगली पकड़ कर स्कूल ले जाए और जब तक आप कोई मुकाम हासिल न कर लें, तब तक उस आदर्श की उंगली मत छोड़ो. पढ़ाई का यह हक आप की जिंदगी बदल देगा, यह हमारा वादा है. Right To Study

Healthcare Awareness: गूगल से इलाज न बने जी का जंजाल

Healthcare Awareness: योगेंद्र को कुछ दिनों से लगातार सिर में दर्द बना रहता था. उस ने 1-2 दिन दर्द निवारक दवाएं लीं, लेकिन उन का कोई असर नहीं हुआ. इस वजह से योगेंद्र के मन खयाल आया कि कहीं किसी गंभीर समस्या के चलते तो उस के सिर में दर्द नहीं बना रहता है?

एक दिन योगेंद्र ने लगातार सिर में दर्द बनने की वजहों को गूगल पर सर्च किया, तो उसे अलगअलग लेख और वीडियो देखने को मिल गए. उस ने कुछ लेख पढ़े और वीडियो देखे, तो उन में सिर में लगातार दर्द बने रहने की कई वजहें बताई गई थीं. लेकिन उन लेखों और वीडियो में सिर में ब्रेन ट्यूमर या कैंसर होने की वजह से भी सिरदर्द बताया गया था, जिस के लिए उस में सिरदर्द की पहचान और उस का इलाज भी बताया गया था.

अगले दिन योगेंद्र ने अपने औफिस में 5 दिनों की छुट्टी के लिए अर्जी लगाई और एक वीडियो में बताए मुताबिक अपने सिर का सीटी स्कैन कराया. उसे सीटी स्कैन में बीमारियों की पहचान की जानकारी तो थी नहीं, फिर मजबूरन उसे डाक्टर को दिखाना पड़ा.

डाक्टर ने रिपोर्ट देख कर योगेंद्र को बताया कि उसे कोई बीमारी नहीं है. उस ने सिर्फ वहम पाल रखा है. उस डाक्टर ने योगेंद्र की नौकरी के बारे में पूछा तो उस ने बताया कि वह एक कंपनी में अकाउंट का काम देखता है, जिस के चलते उसे दिनभर कंप्यूटर पर काम करना पड़ता है.

डाक्टर ने योगेंद्र को बताया कि ज्यादा समय तक कंयूटर पर काम करने से सिरदर्द की समस्या होना आम बात है, फिर उस के मन में यह बात कहां से आई कि उसे कैंसर है?

योगेंद्र ने बताया कि उस ने गूगल पर सर्च किया था, जिस में सिरदर्द होने की एक वजह कैंसर होना भी बताई गई थी.

डाक्टर ने योगेंद्र को कुछ एहतियात बताईं और कुछ दवाएं लिख कर दीं, जिन के सेवन से योगेंद्र का सिरदर्द कुछ ही दिनों में एकदम ठीक हो गया.

गूगल नहीं, डाक्टर की मानें

अगर आप भी हलकी सी छींक आने, कान में दर्द होने से ले कर गंभीर से गंभीर बीमारी जैसे हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक का इलाज गूगल पर ढूंढ़ते हैं, तो इसे कंट्रोल कर लें, क्योंकि अगर आप अपनी बीमारियों के इलाज के लिए गूगल की मदद ले कर सैल्फ मैडिकेशन करते हैं, तो यह आप के लिए खतरनाक हो सकता है.

अगर आप भी योगेंद्र जैसे लोगों में शामिल हैं, जो डाक्टर की सलाह से पहले और बाद में गूगल पर सर्च करते हैं या गूगल पर आंख मूंद कर विश्वास करते हैं, तो यह सम?ा लीजिए कि आप को गूगल सिंड्रोम है, जिस के चलते मरीज अपनी बीमारी से संबंधित हर छोटी से छोटी जानकारी गूगल से जानने की कोशिश में लगे रहते हैं.

इस वजह से कई बार ऐसे लोग ऐक्सपर्ट डाक्टर की सलाह और उस के ट्रीटमैंट को गलत ठहराने में भी देरी नहीं करते हैं, जिस से उन्हें सही इलाज नहीं मिल पाता है और कई बार वे डिप्रैशन का शिकार हो जाते हैं.

गूगल महज सर्च इंजन

इंटरनैट और सोशल मीडिया के ऐक्सपर्ट गिरजेश शुक्ल ‘गगन’ का कहना है कि इंटरनैट, गूगल, यूट्यूब या सोशल मीडिया पर जो भी कंटैंट पढ़ने या देखने को मिलते हैं, वे हम आप जैसे लोग ही मुहैया कराते हैं.

गूगल और यूट्यूब पर बीमारियों और इलाज से जुड़ी सूचनाएं या वीडियो डालने वाले 2 तरह के लोग होते हैं. एक तो वे जो गूगल या यूट्यूब के जरीए पैसा कमाते हैं. ऐसे लोग बिना जांचपरख किए भ्रामक और जानलेवा सु?ाव भी डालते रहते हैं, जबकि दूसरे लोग वे हैं जो किसी बड़े संस्थान, रिसर्च इंस्टीट्यूट या हौस्पिटल से जुड़े माहिर डाक्टर या दूसरे ऐक्सपर्ट लोग होते हैं, जो सही जानकारियां देते हैं. लेकिन इन के वीडियो और लेख में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं होता है कि जांच या इलाज खुद से शुरू करना है.

उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के मनोरोग के माहिर डाक्टर मलिक मोहम्मद अकमलुद्दीन ने बातचीत के दौरान बताया कि उन के पास एक ऐसा मरीज आया था, जो मानसिक बीमारी को दिल की बीमारी समझ कर लाखों रुपए अपने इलाज और जांच पर खर्च कर चुका था.

उसे समस्या यह थी कि कभीकभार उस का दिल तेजी से धड़कने लगता था और धड़कनें तेज हो जाती थीं.

इस से उसे सांस लेने में भी कठिनाई या घुटन महसूस होती थी. इस दौरान उसे चक्कर आता, हलकापन महसूस होता और बेहोशी की हालत हो जाती. पूरे शरीर में कंपकंपी या थरथराहट महसूस होती थी. ज्यादा पसीना आता था, डर लगता था जैसे कि कुछ बुरा होने वाला है.

उस मरीज ने अपने लक्षणों को गूगल पर डाल कर सर्च किया, तो ये सारे लक्षण हार्ट अटैक जैसे बताए गए थे. इस के बाद वह इतना डर गया कि उस ने एक साल के भीतर हार्ट से जुड़ी सैकड़ों जांच कराईं और कई डाक्टरों के पास गया, लेकिन उस की रिपोर्ट नौर्मल ही आती.

उस मरीज ने बताया कि उस ने आखिरी बार जिस हार्ट स्पैश्लिस्ट को दिखाया, वहां डाक्टर ने कहा कि यह दिल से जुड़ा मामला नहीं, बल्कि दिमाग से जुड़ा मामला है.

उस मरीज को तब लगा कि उस ने गूगल के चक्कर में तकरीबन 5 लाख रुपए जांच और इलाज के नाम पर खर्च कर दिए.

इस के बाद वह डाक्टर मलिक मोहम्मद अकमलुद्दीन के पास गया, तो डाक्टर ने उस के रहनसहन, नौकरी, पारिवारिक हालात की हिस्ट्री ली. जिस के आधार उन्होंने इस समस्या को पैनिक अटैक या एंजाइटी नाम की एक दिमाग से जुड़ी बीमारी बताया, जिस के लक्षण हार्ट अटैक जैसे ही होते हैं.

डाक्टर मलिक मोहम्मद अकमलुद्दीन का कहना है कि ऐसे लक्षण वाले मरीजों को हार्ट अटैक से ज्यादा डर लगता है. उन्हें लगता है कि वह अभी मरने वाला है. उन्होंने उस मरीज का इलाज शुरू किया और
अब उस मरीज की हालत में काफी सुधार आ गया है.

पैनिक अटैक या एंग्जाइटी का इलाज लंबा चलता है, जिस में तकरीबन 3 से 4 साल लग जाते हैं. इस की दवाएं बहुत सस्ती होती हैं और इन लंबे समय तक खाने से दवाओं की लत भी नहीं लगती है. अगर मरीज पूरा इलाज कर ले तो, फिर इस बीमारी के दोबारा होने की संभावना कम होती है.

डाक्टर का ट्रीटमैंट गलत न ठहराएं

जिला चिकित्सालय, बस्ती के डाक्टर वीके वर्मा का कहना है कि गूगल से जानकारी जरूर लें, पर उसे आजमाएं नहीं. इस के लिए केवल डाक्टर की सलाह लें. डाक्टर को इस जानकारी के आधार पर अपना नजरिया बताएं. सर्च कर के जो इलाज ढूंढ़ा है, उस के आधार पर डाक्टर का ट्रीटमैंट गलत मानना सही नहीं है.

आप भरोसे के साथ डाक्टर के पास जाएं. जब आप डाक्टर पर भरोसा दिखाएंगे, तभी इलाज भी हो पाएगा. आप दूसरे डाक्टर की सलाह भी ले लीजिए, लेकिन इंटरनैट के आधार पर फैसला न लें.

बच्चों के मामले में रहें सावधान

जिला चिकित्सालय, बस्ती में बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर सरफराज खान का कहना है कि कई लोग अपनी बीमारियों का इलाज गूगल से ढूंढ़ते हैं. वे नवजात और बच्चों का इलाज भी गूगल द्वारा बताई गई विधियों और दवाओं से करने की कोशिश करते हैं.

चूंकि बीमारी का इलाज उस के लक्षण, जांच रिपोर्ट और बीमारी के आधार पर किया जाता है, जिस में डाक्टर यह तय करता है कि बच्चे को उस की उम्र और वजन के मुताबिक दवा की कितनी डोज देनी है.

डाक्टर सरफराज खान का कहना है कि जागरूकता के लिए इंटरनैट सही है, लेकिन इस के ज्यादा इस्तेमाल से नुकसान भी हो रहा है. वे बताते हैं कि उन के सामने कई ऐसे मामले आते रहते हैं, जिन में परिजन पहले गूगल का सहारा ले कर बच्चे का इलाज करने की कोशिश कर रहे थे और बाद में हालत नाजुक होने के बाद बच्चे को मेरे पास लाना पड़ा.

बढ़ानी होगी जागरूकता

टीचर मंगला मौर्य का कहना है कि स्कूल में भी बच्चों को इस मामले में जागरूक करने की जरूरत है कि वे बीमारी के इलाज के लिए खुद और परिवार वालों को जागरूक करें कि खुद से दवा लेने से बीमारी का गलत इलाज, दवा के शरीर पर होने वाले गंभीर नतीजे, डाक्टर की सलाह से वंचित हो जाना, फर्जी दवाओं के इस्तेमाल का डर रहता है. ऐसे में इस से बचने की जरूरत है.

जानकारी लें, आजमाएं नहीं

डाक्टर नवीन सिंह का कहना है कि कई लोग ऐसे हैं जो हर चीज का हल गूगल या यूट्यूब के जरीए निकालना चाहते हैं, चाहे वह किसी खाने की रैसिपी हो, खेतीबारी से जुड़ी जानकारी हो या कोई भी मुद्दा. लेकिन सेहत का मुद्दा इन सब से अलग होता है. अगर आप गूगल और यूट्यूब से टिप्स ले कर खुद ही अपना इलाज करना चाहते हैं, तो यह जानलेवा भी हो सकता है.

इसी तरह की एक घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में घटी जहां 11 मार्च, 2019 को एक ऐसा मामला सामने आया, जिस में एक महिला ने प्रसव के लिए गूगल और यूट्यूब का सहारा लिया था. इस मामले में एक महिला यूट्यूब देख कर अपना प्रसव करा रही थी. वह किराए के मकान में रहती थी. जब कमरे से खून का रिसाव होने लगा, तो यह देख कर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. कमरे के अंदर जाने पर महिला और नवजात बच्चा तड़पते हुए पाए गए. वहीं जमीन पर पड़े मोबाइल में यूट्यूब पर प्रसव कराने का वीडियो चल रहा था. प्रसव के बाद जच्चाबच्चा दोनों की मौत हो गई थी.

पुलिस की जांच में पता चला कि मरने वाली औरत की शादी नहीं हुई थी, जिस से वह बहराइच जिले से गोरखपुर में आ कर रह रही थी. कुंआरी मां बनने की बात किसी को पता न चल जाए, इसलिए उस ने खुद ही यूट्यूब से प्रसव कराने का फैसला लिया, जिस की वजह से उस की और उस के नवजात बच्चे की जान चली गई.

भ्रामक जानकारी साझा करने की इजाजत नहीं

इंटरनैट के माहिर आनंद कुमार का कहना है कि यूट्यूब पर किसी बीमारी, उस के इलाज या दवा के बारे में गलत जानकारी देना वाला कोई कंटैंट अपलोड करने की इजाजत नहीं है. इस का मतलब है कि कंटैंट में ऐसी जानकारी न हो जो स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों से मेल न खाती हो और इस से लोगों की सेहत को बहुत गंभीर नुकसान या फिर चोट का खतरा हो. इस नीति के दायरे में यह कैटेगिरी आती है.

अगर किसी यूजर द्वारा गूगल या यूट्यूब कंटैंट नीति का उल्लंघन किया जाता है, तो उस का सिस्टम आटोमैटिक रूप से या तो हटा देता है या ईमेल कर आगाह करता है.

गूगल के कम्यूनिटी दिशानिर्देशों या सेवा की शर्तों का बारबार उल्लंघन करने पर यूजर के चैनल या खाते को बंद कर दिया जाता है. Healthcare Awareness

Story In Hindi: अंदर बाहर – जब पीछे पड़ गया सांड

Story In Hindi: ‘‘मिल गया. 15 रुपए की एक बता रहा था. 20 रुपए में 2 दे दी. यानी 10 रुपए की एक फूलगोभी,’’ कहते हुए बेनी बाबू जंग जीतने वाले सेनापति के अंदाज में खुश हो गए.

आलू, बैगन, अदरक, बंदगोभी वगैरह सब्जियों से भरे झोले को संभालते हुए वे जल्दीजल्दी घर लौट रहे थे. सड़क पर दोनों तरफ सब्जी वाले बैठे थे. कोई हांक लगा रहा था, ‘‘20 में डेढ़, टमाटर ढेर.’’

फल वाला नारा बुलंद कर रहा था, ‘‘बहुत हो गया सस्ता, अमरूद ले भर बस्ता.’’ बिजली के तार पर बैठे बंदर सोच रहे थे, ‘मौका मिले, तो झपट कर अमरूद उठा लें. सौ फीसदी मुफ्त में.’

वैसे, भाषा विज्ञान का एक सवाल है कि पेड़ की शाखा पर चलने के कारण अगर बंदरों का नाम ‘शाखामृग’ पड़ा, तो आजकल के टैलीफोन और बिजली के तारों पर चलने के कारण उन का नाम ‘तारमृग’ भी क्यों न हो? उधर बेनी बाबू ने यह खयाल नहीं किया था कि भीड़ में कोई उन के पीछेपीछे चल रहा है. वह था एक भारीभरकम काला सांड़, जो शायद सोच रहा था, ‘बच्चू, तू अकेलेअकेले सब खाएगा? हजम नहीं होगा बे. एक फूलगोभी तो मुझे देता जा.’

पीछे से आती आवाज से चौंक कर बेनी बाबू ने पीछे मुड़ कर देखा और उन के मुंह से निकला, ‘‘अरे, सत्यानाश हो.’’ वे सिर पर पैर रख कर भागे. कुछकुछ उड़ते हुए.

‘अबे भाग कहां रहा है? सरकार का टैक्स है. पुलिसगुंडे सब का टैक्स है. हमारा टैक्स नहीं देगा क्या? चल, फूलगोभी निकाल,’ मानो सांड़ यह सोच कर उन के पीछे दौड़ने लगा. बेनी बाबू मानो यह सोचते हुए आगे भागे, ‘न मानूं, न मानूं, न मानूं रे. दगाबाज, तेरी बतिया न मानूं रे.’

‘अबे तुझे हजम नहीं होगा. तेरे पेट से निकलेगी गंगा. तेरा खानदान न रहेगा चंगा,’ सांड़ को जैसे गुस्सा आ गया.

एक राही ने जोरदार आवाज में कहा, ‘‘भाई साहब, जल्दीजल्दी भागिए.’’ दूसरे आदमी ने यूएनओ स्टाइल में समझौता कराना चाहा, ‘‘एक फूलगोभी उस के आगे फेंक कर घर जाइए.’’

‘जाऊं तो जाऊं कहां ऐ दिल, कहां है तेरी मंजिल?’ यह सोचते हुए तड़पने लगे बेनी बाबू. तभी ध्यान आया कि दाहिने हाथ की गली के ठीक सामने पुलिस चौकी है. और कोई न बचाए, खाकी, अपनी रख लो लाज. बचा लो मुसीबत से आज. दौड़तेहांफते हुए हाथ में थैला लटकाए बेनी बाबू थाने में दाखिल हुए.

बेनी बाबू को भीतर आता देख दारोगा बलीराम चिल्लाए, ‘‘अरे, यह क्या हो रहा है? तुम… आप कौन हैं? ऐ गिरधारी, यह कौन अंदर दाखिल हो गया? देख तो…’’ ‘‘एक सांड़ मेरे पीछे पड़ा है,’’ बेनी बाबू ने अपनी समस्या बताई.

‘‘सांड़? पीछा कर रहा है? कोई गुंडाबदमाश होता तो कोई बात होती,’’ दारोगा बलीराम ने कहा. ‘‘अरे साहब, यह सांड़ तो गुंडेबदमाश से भी दो कदम आगे है.’’

बाहर से गिरधारी ने मुनादी कर दी, ‘‘लीजिए, वे भी पधार चुके हैं.’’ इसी बीच थाने के अंदर काले पहाड़ जैसे सांड़ की ऐंट्री.

दारोगा बलीराम चौंक गए और बोले, ‘‘सुबहसुबह यह क्या बला आ गई?’’ इतने में सांड़ झपटा बेनी बाबू की ओर. वे छिप गए दारोगा बलीराम के पीछे. शुरू हो गई म्यूजिकल चेयर

रेस. टेबिल के चारों ओर चक्कर लगा रहे थे तीनों. सब से पहले बेनी, उन के पीछे दारोगा बलीराम और उन

दोनों को खदेड़ता हुआ काला पहाड़ जैसा वह सांड़… ‘‘अरे गिरधारी, इस को भगाओ, नहीं तो तुम सब को लाइन हाजिर कराऊंगा,’’ फौजी स्टाइल में दारोगा बलीराम चिल्लाए.

‘‘साहब, हम क्या करें? मामूली चोरउचक्के तो हाथ से छूट जाते हैं, ये तो बौखलाए सांड़ हैं. कैसे संभालें?’’ गिरधारी ने सच कहा. उधर झूमझूम कर, घूमघूम कर चल रहा था तीनों का चक्कर. बीच में टेबिल को घेर कर.

दारोगा बलीराम ने आदेश दिया, ‘‘हवालात का दरवाजा खोल कर इसे अंदर करो.’’ ‘‘हम लोग दरवाजा खोल रहे हैं हुजूर. आप अंदर से उसे बाहर हांकिए,’’ गिरधारी ने जोरदार आवाज में कहा.

‘‘यह तो मुझे दौड़ा रहा है. मैं कैसे हांकूंगा? इस आदमी को यहां से निकाल बाहर करो.’’ ‘‘आप ही लोग जनता की हिफाजत नहीं करेंगे, तो कौन हमें बचाएगा?’’ बेनी बाबू बोले.

‘‘निकलते हो कि नहीं…’’ दारोगा बलीराम बेनी बाबू पर यों झपटे कि झोला समेत उसे निकाल बाहर करें. सांड़ उन पर लपका. बेनी बाबू ने तुरंत टेबिल के नीचे हाथ में झोला संभालते हुए आसन जमा लिया.

सांड़ हैरान रह गया. गोभी वाला बाबू गया कहां? उसे दारोगा पर गुस्सा आ गया कि कहीं इसी ने तो गोभी नहीं खा ली? वह सांड़ दारोगा बलीराम के पीछे दौड़ता हुआ मानो बोला, ‘छुप गए तारे नजारे सारे, ओए क्या बात हो गई. तू ने गोभी चुराई तो दिन में रात हो गई.’ हवालात का दरवाजा खुला था. बलीराम पहुंचे अंदर और चिल्लाए, ‘‘अरे गिरधारी, हवालात का दरवाजा बंद कर… जल्दी से.’’

गिरधारी ने तभी आदेश का पालन किया. सांड़ बंद हवालात के सामने फुफकारने लगा और मानो बोला, ‘हुजूर, अब खोलो दरवाजा. मैं प्रजा हूं, तुम हो राजा. भूखे की गोभी मत छीनो. सुना नहीं क्या अरे कमीनो?’

इस के बाद क्या हुआ, मत पूछिए. दूसरे दिन अखबार में इस सीन की फोटो समेत खबर छपी थी. हां, इतना बता सकता हूं कि मिसेज बेनी को दोनों फूलगोभी मिल गई थीं. सहीसलामत. Story In Hindi

Hindi Story: गऊदान – ऐसा क्या था जो भरतरी को परेशान कर रही थी

Hindi Story: भरतरी को मन ही मन किसी भारी मुसीबत की चिंता खाए जा रही थी. जिस लहजे में पंडितजी का संदेश मिला था, वही उस की चिंता की अहम वजह थी.

पंडितजी बरामदे में खड़े थे. उन्हें देखते ही भरतरी का दिल जोरजोर से धड़कने लगा, पर वह हिम्मत जुटा कर बोली, ‘‘नमस्ते पंडितजी.’’

सोम शास्त्री ने नजरें उठा कर भरतरी की तरफ घूमते हुए उस से पूछा, ‘‘भरतरी, सुना है कि तुम्हारे घर लड़का पैदा हुआ?है?’’

‘‘हां पंडितजी, आप ने सच सुना है,’’ भरतरी बोली.

‘‘कल तुम आई नहीं, फिर भी मैं ने बच्चे के पैदा होने का समय पूछ कर मुहूर्त देखा है. लड़का मूल नक्षत्र में पैदा हुआ है और उस पर शनि का प्रकोप भी है.

‘‘इस से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है कि 5 पंडितों को खाना खिलाओ और गऊदान करो.

‘‘साथ ही, मूल नक्षत्र का पूजन होगा, जिस में बिरादरी के लोगों को भोजन कराना पड़ेगा…’’ सोम शास्त्री ने भरतरी को बताते हुए पूछा, ‘‘बता, लड़के का नाम क्या रखा है?’’

‘‘अभी तो कुछ सोचा नहीं पंडितजी. हां, समशेरू ने बच्चे का नाम महावीर रखने के लिए सोचा है.’’

‘‘महावीर…’’ हैरान सोम शास्त्री के माथे पर बल पड़ गए, ‘‘छोटे लोगों का छोटा नाम ही ठीक रहता है. वैसे, बच्चे का नाम ‘प’ अक्षर से पड़ता?है, अब तुम जो चाहे नाम रख लो.’’

पंडितजी महावीर नाम इसलिए मना कर रहे थे, क्योंकि यह नाम तो उन के कुनबे में किसी का था. अब भला पिछड़ी जाति के लोग पंडितों के नाम भी रखने लगेंगे.

30-35 घरों का छोटा सा गांव, जहां गिनती में पासी ज्यादा थे, पर सब अनपढ़ थे, इसीलिए वे मुट्ठीभर पंडितों की गुलामी करते थे. पर समशेरू ऐसा नहीं था, क्योंकि वह थोड़ा पढ़ालिखा था और एक डाक्टर के साथ कुछ दिनों तक उस की दुकान पर कंपाउंडर रहा था.

अब वह खुद ही एक छोटी सी दुकान खोल कर डाक्टरी का काम कर रहा था, फिर भी उस की मां गाहेबगाहे खर्च को देखते हुए पंडितों के खेत में मजदूरी कर लिया करती थी.

इस के बाद भी पूरा परिवार गरीबी में जी रहा था, इसीलिए सोम शास्त्री की बात भरतरी को सोच में डाले हुए थी. कहां से हो सकेगा इतना जुगाड़? घर के दरवाजे पर बंधी गाय की तरफ नजर गई, तो वह मन ही मन सिहर उठी.

समशेरू ने सुना, तो वह बिफर पड़ा, ‘‘मैं कुछ नहीं करूंगा. मैं न तो गऊदान करूंगा और न ही पंडितों को भोजन कराऊंगा.’’

बेटे के मुंह से ऐसी बात सुन कर भरतरी बोली, ‘‘पहला लड़का है, कुछ तो कराना ही पड़ेगा.’’

‘‘तब जा कर घर गिरवी रख के पंडित और बिरादरी को भातभोज दो, यहां तो दालरोटी के लाले पड़ रहे हैं. मां, तुम जो बता रही हो, उस पर तकरीबन

5 हजार रुपए का खर्च बैठेगा. इतना रुपया कहां से आएगा.’’

‘‘लेकिन समाज और जातिबिरादरी के लोग क्या कहेंगे?’’

‘‘लोग क्या कहते हैं, हम यह देखें या अपनी गांठ देखें. मैं भी तो मूल नक्षत्र में पैदा हुआ था. तुम ने मूल नक्षत्र की पूजा कर के कौन सा सुख उठा लिया.

‘‘मेरी बात छोड़, सुखई को देख. उस की बीवी बच्चा पैदा होते ही मर गई.

‘‘उस ने तो मूल नक्षत्र नहीं पूजा, पर हम से ज्यादा सुखी है.’’

समशेरू बहुत देर तक सोम शास्त्री पर बड़बड़ाता रहा, ‘‘ये सब पंडित के चोंचले हैं. मैं तो अपने बेटे का नाम महावीर ही रखूंगा.’’

समशेरू का फैसला सोम शास्त्री के लिए ही नहीं, बल्कि ब्राह्मणों की बनाई व्यवस्था के लिए एक चुनौती था, इसीलिए सोम शास्त्री समशेरू का रास्ता रोक कर खड़े हो गए और बोले, ‘‘समशेरू, सुना है कि तुम ने गऊदान न करने और बच्चे का मूल नक्षत्र भी न पूजने का फैसला लिया है?’’

‘‘पंडितजी, हम तो धर्मकर्म में विश्वास नहीं रखते.’’

‘‘नास्तिक… धर्म के नाम पर कलंक,’’ गुस्से में चीखते हुए सोम शास्त्री ने समशेरू के गाल पर एक थप्पड़ मारा.

सोम शास्त्री द्वारा समशेरू को थप्पड़ मारने की बात पूरे गांव में फैल गई.

पासियों के टोले में ब्राह्मणों के विरोध में बुलबुले उठने लगे. गांव में तनाव की हालत बन गई. पासियों ने पंडितों के खेत में काम करना बंद कर दिया.

एक दिन तो तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठियां और कट्टे निकल आए और मारामारी की नौबत आ गई. दोनों टोले के लोग गोलबंद हो कर घूमने लगे.

हालांकि पासी टोला एकमत था, पर गरीबों का संगठन कब तक बगैर मजदूरी किए संगठित रह सकता है

और मजदूरी पंडितों के खेतों में ही हो सकती थी, इसलिए सोम शास्त्री का पक्ष ज्यादा मजबूत था. किसी को भी अपनी ओर करना उन के लिए ज्यादा मुश्किल न था.

एक रात पंडितों की तरफ से पासी टोले पर पत्थर फेंके गए और रात में गाय के हौद में गोबर व कंकड़पत्थर भर दिए गए, तो दूसरी रात सोम शास्त्री की फसल खेत में से रातोंरात काट ली गई.

उसी दिन ब्राह्मण टोले की बैठक हुई और सभी ने एकमत से फैसला सोम शास्त्री के ऊपर छोड़ दिया.

सोम शास्त्री ने सब से पहले कूटनीति का सहारा लेते हुए पासी टोले के रमई को फोड़ने का इंतजाम किया.

पहले तो रमई नानुकर करता रहा, पर जब सौसौ के नोट देखे, तो झोंपते हुए वह बोला, ‘‘पंडितजी, आप लोग तो महान हो. आप जो भी कहेंगे, हम सब वही करेंगे.’’

सोम शास्त्री मन ही मन बहुत खुश थे, क्योंकि उन की चाल कामयाब रही थी और तीर निशाने पर लगा था. वे समय का इंतजार कर रहे थे.

शाम ढल चुकी थी. समशेरू अपनी दुकान में बैठा हुआ मरीजों को देख रहा था. कुछ देर बाद रमई की बेटी कबूतरी का नंबर आया. समशेरू उसे दवा देने लगा.

अचानक कबूतरी चिल्लाने लगी, ‘‘अरे देखो, यह डाक्टर हमारी इज्जत पर हाथ डाल रहा है.’’ वह जोरजोर से समशेरू को गालियां देने लगी. थोड़ी ही देर में दुकान के बाहर भीड़ जमा हो गई.

दुकान के आगे जमा भीड़ में से एक ने कहा, ‘‘मारो इस को. यह तो समाज के ऊपर कलंक है.’’ उस के इतना कहते ही ‘मारोमारो’ की आवाजें आने लगीं.

देखते ही देखते राहगीरों ने बेकुसूर समशेरू को दुकान से बाहर खींच लिया और लातघूंसों से पीटने लगे. अचानक तेजाब से भरी एक बोतल समशेरू के सिर से टकराई और फूट गई, जिस से समशेरू का चेहरा बुरी तरह जल गया.

दूसरे दिन अखबार में छपा था कि अपनी एक महिला मरीज को छेड़ने पर भीड़ ने डाक्टर को पीटपीट कर मार डाला.

बाजी सोम शास्त्री के हाथ लग चुकी थी. जब राहगीर समशेरू को पीट रहे थे, तब सोम शास्त्री और रमई तेजी से गांव की तरफ जा रहे थे, क्योंकि भरतरी की गाय जो लेनी थी. लेकिन गाय पंडित को अपनी तरफ आता देख कर बिदक गई और खूंटा उखाड़ कर जंगल की ओर भाग गई. Hindi Story

Hindi Romantic Story: कार पूल – शेयरिंग कैब में भिड़े दो दिल

Hindi Romantic Story: अर्पित अहमदाबाद एक संभ्रांत परिवार का लड़का था. लड़का क्या, नवयुवक था. सरकारी नौकरी करते हुए 6 माह हो चुके थे. उस के पास स्वयं की कार थी, लेकिन वह पूल वाली कैब से औफिस जाना पसंद करता था. शहर में कैब की सर्विस बहुत अच्छी थी.

अर्पित खुशमिजाज इनसान था. कैब में सहयात्रियों और कैब चालक से बात करना उस को अच्छा लगता था.

उस दिन भी वह औफिस से घर वापसी आते हुए रोज की तरह शेयरिंग वाली कैब से आ रहा था. रास्ते में श्रेया नाम की एक और सवारी उस कैब में सवार होनी थी.

अर्पित की आदत थी कि शेयरिंग कैब में वह पीछे की सीट पर जिस तरफ बैठा होता था, उस तरफ का गेट लौक कर देता था. उस दिन भी ऐसा ही था. श्रेया को लेने जब कैब पहुंची, तो उस ने अर्पित वाली तरफ के गेट को खोल कर बैठने की कोशिश की, पर गेट लौक होने के कारण उस का गेट खोलने में असफल रही श्रेया झल्ला कर कार की दूसरी तरफ से गेट खोल कर बैठ गई. युद्ध की स्थिति तुरंत ही बन गई और सारे रास्ते अर्पित और श्रेया लड़ते हुए गए.

घर आने पर अर्पित उतर गया. श्रेया के लिए ये वाकिआ बरदाश्त के बाहर था. असल में श्रेया को अपने लड़की होने का बहुत गुरूर था. आज तक उस ने लड़को को अपने आसपास चक्कर काटते ही देखा था. कोई लड़का इतनी बुरी तरह से उस से पहली बार उलझा था. श्रेया के तनबदन में आग लगी हुई थी.

अर्पित का घर श्रेया ने उस दिन देख ही लिया था. नामपते की जानकारी से श्रेया ने अर्पित के बारे में सबकुछ पता कर लिया और तीसरे ही दिन अर्पित के घर से 50 मीटर दूर आ कर लगभग उसी समय के अंदाजे के साथ कैब बुकिंग का प्रयास किया. जब अर्पित सुबह औफिस के लिए निकलता था.

श्रेया का भाग्य कहिए या अर्पित का दुर्भाग्य, श्रेया को अर्पित वाली कैब में ही बुकिंग मिल गई, एक कुटिल मुसकान कैब वाले एप पर ‘‘अर्पित के साथ पूल्ड‘‘ देख कर श्रेया के चेहरे पर तैर गई.

जिस तरफ श्रेया खड़ी थी, उसी तरफ कैब आती होने के कारण श्रेया को पिक करती हुई कैब अर्पित के घर के सामने रुकी. अर्पित बेखयाली में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर सवार हो गया, तभी उसे पीछे से खनकती हुई आवाज आई, ‘‘कैसे हो अर्पितजी ?”

अर्पित ने चैंकते हुए पीछे मुड़ कर देखा, तो श्रेया सकपका गई, क्योंकि 3 दिन पुराना वाकिआ उसे याद आ गया लेकिन आज श्रेया के बात की शुरुआत करने का अंदाज ही अलग था, सो धीरेधीरे श्रेया और अर्पित की बातचीत दोस्ती में बदल गई.

दोनों का गंतव्य अभी बहुत दूर था. अर्पित कैब को रुकवा कर पीछे वाली सीट पर श्रेया के बगल में जा कर बैठ गया. एकदूसरे के फोन नंबर लिएदिए गए. अर्पित अपना औफिस आने पर उतर गया और श्रेया ने गरमजोशी से हाथ मिला कर उस को विदा किया.

अर्पित के मानो पंख लग गए. औफिस में अर्पित सारे दिन चहकाचहका रहा. दोपहर में श्रेया का फोन आया, तो अर्पित का तनबदन झूम उठा. श्रेया ने उस को लंच साथ करने का प्रस्ताव रखा, जो उस ने सहर्ष स्वीकार कर लिया.

दोपहर तकरीबन 1 बजे दोनों अर्पित के औफिस से थोड़ी दूर एक रेस्तरां में मिले और साथ लंच लिया.

अब तो यह लगभग रोज का ही किस्सा बन गया. औफिस के बाद शाम को भी दोनों मिलने लगे और साथसाथ घूमतेफिरते दोनों के बीच में जैसे प्यार के अंकुर फूट के खिलने लगे.

एक दिन श्रेया ने अंकुर को दोपहर में फोन कर के बताया कि शाम तक वह घर में अकेली है और अगर अर्पित उस के घर आ जाए, तो दोनों ‘अच्छा समय‘ साथ बिता सकते हैं. अर्पित के सिर पर प्यार का भूत पूरी तरह से चढ़ा हुआ था. अपने बौस को तबीयत खराब का बहाना बना कर अर्पित श्रेया के घर के लिए निकल पड़ा.

आने वाले किसी भी तूफान से बेखबर, मस्ती और वासना में चूर अर्पित श्रेया के घर पहुंचा और डोरबैल बजाई. एक मादक अंगड़ाई लेते हुए श्रेया ने अपने घर का दरवाजा खोला.

श्रेया के गीले और खुले बाल और नाइट गाउन में ढंका बदन देख कर अर्पित की खुमारी और परवान चढ़ गई. श्रेया ने अर्पित को अंदर ले कर गेट बंद कर दिया.

कुछ ही देर में दोनों एकदूसरे के आगोश में आ गए और एक प्यार भरे रास्ते पर निकल पड़े.

अर्पित ने श्रेया के बदन से कपड़े जुदा करने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई. उस ने श्रेया के पूरे बदन पर मादकता से फोरप्ले करते हुए समूचे जिस्म को प्यार से सहलाया.

धीरेधीरे अब अर्पित श्रेया के बदन से कपड़े जुदा करने लगा. एकाएक ही श्रेया जोरजोर से चिल्लाने लगी. अर्पित को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह चिल्ला क्यों रही है. कुछ ही पलों में अड़ोसपड़ोस के बहुत से लोग जमा हो गए और श्रेया के घर के अंदर आ गए.

श्रेया ने चुपचाप मेन गेट पहले ही खोल दिया था. श्रेया ने सब को बताया कि अर्पित जबरदस्ती घर में घुस कर उस का बलात्कार करने की कोशिश कर रहा था. उन मे से एक आदमी ने पुलिस को फोन कर दिया. ये सब इतनी जल्दी हुआ कि अर्पित को सोचनेसमझने का मौका नहीं मिला. थोड़ी ही देर बाद अर्पित सलाखों के पीछे था.

श्रेया ने उस दिन की छोटी सी लड़ाई का विकराल बदला ले डाला था.

जेल में 48 घंटे बीतने के साथ ही अर्पित को नौकरी से सस्पैंड किया जा चुका था. अर्पित को अपना पूरा भविष्य अंधकरमय नजर आने लगा और कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था.

कोर्ट में कई बार पेश किए जाने के उपरांत आज जज ने उस के लिए सजा मुकर्रर करने की तारीख रखी थी. अंतिम सुनवाई के उपरांत जज साहिबा जैसे ही अपना फैसला सुनाने को हुईं, अचानक ही इंस्पैक्टर प्रकाश ने कोर्ट मे प्रवेश करते हुए जज साहिबा से एक सुबूत पेश करने की इजाजत मांगी. मामला संगीन था और जज साहिबा बड़ी सजा सुनाने के मूड में थीं, इसलिए उन्होंने इंस्पैक्टर प्रकाश को अनुमति दे दी.

इंस्पैक्टर प्रकाश के साथ अर्पित का सहकर्मी विकास था और विकास के मोबाइल में अर्पित और श्रेया के बीच हुए प्रेमालाप की और श्रेया के मादक आहें भरने और अर्पित की वासना को और भड़काने के लिए प्रेरित करने की समूची औडियो रिकौर्डिंग मौजूद थी. दरअसल, जिस समय दोनों का प्रेमालाप शुरू होने वाला था, उसी समय विकास ने अर्पित की तबीयत पूछने के लिए उस को फोन मिलाया था और अर्पित ने गलती से फोन काटने के बजाय रिसीव कर के बेड के एक तरफ रख दिया था. विकास ने सारी काल रिकौर्ड कर ली थी.

श्रेया और अर्पित के बीच हुआ सारा वार्तालाप और श्रेया की वासना भरी आहें व अर्पित को बारबार उकसाने का प्रमाण उस सारी रिकौर्डिंग से सर्वविदित हो गया.

अदालत के निर्णय लिए जाने वाले दिन पूर्व में श्रेया द्वारा रूपजाल में फंसाए हुए अनिल ने भी अदालत में श्रेया के खिलाफ बयान दिया, जिस से श्रेया का ऐयाश होना और पुख्ता हो गया.

अदालत ने तमाम सुबूतों को मद्देनजर रखते हुए यह संज्ञान लिया कि श्रेया एक ऐयाश लड़की थी और भोलेभाले नौजवानों को अपने रूपजाल में फंसा कर उन के पैसों पर मौजमस्ती और ऐश करती थी. एक बेगुनाह नौजवान की जिंदगी बरबाद होने से बच गई. श्रेया को चरित्रहीनता और झूठे आरोप लगा कर युवक को बरबाद करने का प्रयास करने का आरोपी करार देते हुए जज ने जम कर फटकार लगाई. जज ने श्रेया को भविष्य में कुछ भी गलत करने पर सख्त सजा की चेतावनी देते हुए अर्पित को बाइज्जत बरी करने के आदेश दिए.

अर्पित ने मन ही मन ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते हुए भविष्य में एक सादगी भरी जिंदगी जीने का निर्णय लिया. Hindi Romantic Story

Family Story In Hindi: फुलमतिया – जब सौतन से हुआ सामना

Family Story In Hindi: शाम के 5 बज रहे थे. मेरी सास के श्राद्ध में आए सभी मेहमान खाना खा चुके थे. ननदें भी एकएक कर के विदा हो चुकी थीं.

सासू मां की मौत के बाद के इन 13 दिनों तक तो मु झे किसी की तरफ देखने का मौका ही नहीं मिला, पर आज सारा घर सासू मां के बगैर बहुत खाली लग रहा था.

मेरे पति शायद अपने दफ्तर के कुछ कागजात ले कर बैठे थे और बेटा अगले महीने होने वाले इम्तिहान की तैयारी कर रहा था. रसोई में थोड़ा काम बाकी था, जो बसंती कर रही थी.

मैं सासू मां के कमरे में आ कर थोड़ा सुस्ताने के लिए उन के पलंग पर बैठी ही थी कि फुलमतिया की आवाज सुनाई दी, ‘‘मेमसाहब, मैं जाऊं?’’

मैं ने पलट कर देखा, तो वह कमरे की चौखट के सहारे खड़ी थी. थकीथकी सी फुलमतिया आज कुछ ज्यादा ही बूढ़ी लग रही थी.

मेरे हिसाब से फुलमतिया की उम्र 40-45 से ज्यादा नहीं है, जबकि इस उम्र की मेरी सहेलियां तो पार्टी में यों फुदकती हैं कि उर्मिला मातोंडकर और माधुरी दीक्षित भी शरमा जाएं, पर यहां इस बेचारी को देखो.

वह फिर से बोली, ‘‘मेमसाहब, और कोई काम बाकी तो नहीं रह गया है? अच्छी तरह सोच लो.’’

‘‘नहीं फुलमतिया, अब जितना काम बाकी है, वह बसंती कर लेगी. वैसे भी तुम ने पिछले 10-12 दिनों से मेहमानों की देखभाल में बहुत मेहनत की है, अब घर जा कर आराम करो.

‘‘तुम ने खाना तो खा लिया था न ठीक से? मु  झे तो कुछ देखने का मौका ही नहीं मिला. एक तरफ श्राद्ध, दूसरी तरफ मेहमानों का आनाजाना. ऊपर से भंडार संभालना. लोग सिर्फ एकलौती बहू के सुख को देखते हैं, उस के   झं  झट और जिम्मेदारी को नहीं.’’

फुलमतिया जाने के बजाय मेरी सासू मां के पलंग से टिक कर वहीं जमीन पर बैठ गई, जहां मैं उसे पिछले 16 साल से बैठती देखती आ रही हूं.

उस दिन भी वह यहीं बैठी थी, जब मैं नईनवेली दुलहन के रूप में पहली बार इस कमरे में दाखिल हुई थी.

मेरे ससुराल वालों के सगेसंबंधी, सासननदों की सहेलियां, पड़ोसनें सब मु  झे देखने आ रही थीं और मेरी नजर घूमघूम कर फुलमतिया की खूबसूरती और जवानी पर ठहर रही थी.

आज भी फुलमतिया के कपड़ों में कोई खास बदलाव नहीं आया है. वही घाघरा, चोली. बस, सिर के अधपके बाल और चेहरे की  झुर्रियां उस के गुजरे वक्त की दास्तां सुनाती हैं.

मैं ने सासू मां के मुंह से सुना था कि फुलमतिया बिहार के किसी गरीब गांव से ब्याह करवा कर शहर आई थी. वह अपने मांबाप की 10वीं औलाद थी, इसलिए 11-12 साल की उम्र में जिस अधेड़ उम्र के आदमी के साथ ब्याही गई, वह शहर में मजदूर था. उस के गांव के पुश्तैनी मकान में बेटेबहू पहले से मौजूद थे, जो उस से उम्र में बड़े भी थे. उसे पूरे घर की नौकरानी बना दी गई. जब उस से न सहा गया, तो एक दिन जिद कर के अपने पति के साथ शहर चली आई. लेकिन गरीब की बेटी तो आसमान से गिरी और खजूर पर अटकी.

शहर की गंदी बस्ती के छोटे से कमरे में एक सौतन अपने 3 बच्चों के साथ पहले से मौजूद थी. शुरू हुआ लड़ाई  झगड़े का नया सिलसिला.

आखिरकार तंग आ कर एक दिन मजबूर पति ने पहले वाली औरत को उस के 2 बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया.

छोटी बच्ची फुलमतिया की चहेती बन गई थी, इसलिए फुलमतिया ने उसे अपने पास रख लिया.

कुछ दिन ठीक से गुजरे. फुलमतिया को भी 2 बच्चे हुए. पर गरीब को चैन कहां? इधर फुलमतिया पर मस्त जवानी आ रही थी और उधर उस का पति बूढ़ा और बीमार रहने लगा था.

आसपास के मनचले उस के इर्दगिर्द ही मंडराने लगे. पर पेट कहां किसी की सुनता है? आखिर में जब पति की बीमारी का दर्द और बच्चों की भूख न देखी गई, तो एक दिन वह मिल मालिक के कदमों पर जा पड़ी.

मिल मालिक ने भरोसा दिया, कुछ पैसे दिए और काम भी दिया, पर जितना दिया उस से कई गुना ज्यादा लूटा.

तब उसे सारे रिश्ते बिना मतलब के लगने लगे. जो चंद रुपए मिलते थे, वे तो पति की दवादारू और बच्चों की भूख मिटाने में ही खर्च हो जाते.

एक तो पेट की भूख, ऊपर से बारबार पेट गिरवाना. जब फुलमतिया मालिक के लिए बो  झ बन गई, तो छंटनी हो गई. फिर वही भूख, वही तड़प.

ऐसे में एक दिन जिस का हाथ थाम कर वह शहर आई थी, वही चल बसा. आगे की जिंदगी मुश्किलों भरी लग रही थी कि इलाके के दादा रघुराज ने उस के बच्चों के सिर पर हाथ रखा और उस की मांग में सिंदूर भर दिया.

उस बस्ती में ऐसी 4 और औरतें थीं, जिन की मांग में रघुराज का सिंदूर भरा था. वह इन सभी औरतों को कमाने का रास्ता देता और सिंदूर के प्रति जिम्मेदारी निभाने में महीने में 50 रुपए भी देता. बदले में जब जिस के पास मन होता, रात गुजारता.

अब तक फुलमतिया भी बस्ती के रिवाज की आदी हो चुकी थी. वह सम  झ गई थी कि भुखमरी की इस दुनिया में सारे रिश्ते बिना मतलब के हैं. जो पेट की आग बुझा दे, वही रिश्ते का है.

इस 50 रुपए वाले पति ने उसे मंदिर के पास थोड़ी जगह दिलवा दी थी, जहां वह मंदिर आने वालों को फूल बेचती.

मेरी सासू मां की उस से वहीं मुलाकात हुई थी, जो उन दिनों रोज मंदिर जाती थीं. फिर जब पैर के जोड़ों के दर्द से परेशान मेरी सासू मां ने बाहर आनाजाना बंद कर दिया, तो घर में ही पूजापाठ करना शुरू कर दिया.

अब फुलमतिया घर आ कर फूल दे कर जाने लगी. कुछ दिनों में उन दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती हो गई.

धीरेधीरे फुलमतिया न सिर्फ फूल देने आती, बल्कि मेरी सासू मां के पैरों की मालिश भी करती. वह घर के छोटेमोटे काम भी निबटाती और खाली समय में सासू मां के साथ बैठी बतियाती. हर काम में चुस्त फुलमतिया पूरे घर की फुलमतिया बन गई.

हमारे घर से भी उस का बिना मतलब का रिश्ता जुड़ गया, क्योंकि यहां से भी उसे खाना, कपड़े और जरूरत के मुताबिक पैसे भी मिलने लगे थे.

इस बीच रघुराज से उसे 2 बच्चे भी हुए. दूसरी तरफ उस की सौतन की छोटी बेटी, जिस को उस ने अपनी बेटी की तरह पाला था, किसी पराए मर्द के साथ भाग खड़ी हुई और उस का अपना बेटा मुंबई चला गया.

एक बार फुलमतिया 3 दिन तक नहीं आई. जब वह आई, तो पता चला कि उस के पति का किसी ने कत्ल कर दिया है. न तो उस के कपड़ों में कोई अंतर आया, न उस के बरताव में. सिर्फ सिंदूर की जगह खाली थी, लेकिन 6 महीने बाद एक बार फिर वहां सिंदूर चढ़ गया.

उस दिन मेरी सासू मां ने गुस्से में कहा था, ‘यह क्या फूलो, तू ने फिर ब्याह रचा लिया. कम से कम एक साल तक तो इंतजार किया होता.’

मेरी सासू मां की डांट को उस ने हंसी में उड़ाते हुए जवाब दिया था, ‘मरे के साथ थोड़े ही मरा जाता.’’

उस के इस जवाब के सामने सासू मां भी चुप हो गईं.

बाद में सासू मां के मुंह से ही सुना था कि फुलमतिया का यह पति अच्छा है. इस की 2 ही पत्नियां हैं. रिकशा चला कर वह जितना कमाता है, अपने दारू के खर्च के लिए रख कर बाकी दोनों पत्नियों में बांट देता है.

यह सुन कर हम सब हंस दिए थे. मेरे पास कभी इतना समय ही नहीं बचता था कि उस की कहानी सुनूं. हां, जब कभी उसे दारोगा के यहां हाजिरी देनी होती, तो सासू मां से कहने की हिम्मत नहीं होती, तब वह मु  झ से कहती.

एक दिन मैं ने उस से पूछा था कि वह दारोगा के पास क्यों जाती है? उस ने कहा था, ‘न जाऊं तो दारोगा मेरी दुकान किसी और को दे देगा.’

यह सुन कर मैं चुप रह गई थी. मेरे पास उसे इस जंजाल से निकालने का कोई उपाय नहीं था, तो उसे उस के बिना मतलब के रिश्तों के साथ छोड़ देना ही बेहतर था.

अचानक फुलमतिया की हिचकियों से मेरा ध्यान टूटा. इधर मैं अपने खयालों में गुम थी और उधर वह न जाने कब से रो रही थी.

पिछले कई दिनों से लोग आ रहे थे, रो रहे थे, पर इतने पवित्र आंसू कम ही बहे होंगे. कौन कहता है कि उस का चरित्र साफसुथरा नहीं है? अगर वह चरित्रहीन है, तो वह बाप क्या है, जो सिर्फ बच्चे पैदा करना जानता है, उन्हें पालता नहीं?

वह आदमी क्या है, जो बेटेबहू, पत्नी के रहते एक बच्ची को ब्याह कर शहर ले आता है? वह गुंडा क्या है, जो सिर्फ 50 रुपए के बदले औरत के तन से खेलता है? वह दारोगा क्या है, जो समाज की हिफाजत करने की तनख्वाह लेता है और औरत के जिस्म को भोगता है?

इन सवालों के जवाब ढूंढ़ते हुए मु  झे कुछ और थकान महसूस होने लगी.

मैं ने फुलमतिया से कहा, ‘‘रो मत, एक दिन तो सभी को जाना है.

‘‘बसंती, जरा फुलमतिया के बच्चों के लिए खाना पैक कर देना.’’

‘‘थोड़ा ज्यादा देना मेमसाहब, वह मेरी सौतन की बेटी है न, जो भाग गई थी, परसों अपने 3 बच्चों के साथ मर्द को छोड़ कर आ गई है.’’

‘‘क्यों?’’

‘‘पता नहीं, कह रही थी कि उस का मर्द दूसरी जोरू ले आया है और कहता है कि वह अब ढीली पड़ गई है, उस में कुछ बचा नहीं है.’’

मैं ने एक लंबी सांस छोड़ कर कहा, ‘‘ठीक है, रसोई में जाओ और बसंती से कह कर जितना खाना लेना चाहो, ले जाओ. एक टिफिन कैरियर लेती जाओ, पर कल वापस जरूर साथ लाना. कल सफाई का काम भी ज्यादा होगा, थोड़ा बसंती का हाथ बंटा देना.’’

‘‘कल सुबह तो मैं नहीं आ पाऊंगी मेमसाहब.’’

‘‘क्यों?’’

‘‘दारोगाजी ने हाजिरी देने के लिए बुलाया है.’’

‘‘पर अब तो तुम बूढ़ी हो गई हो फुलमतिया.’’

‘‘मु  झे नहीं, दूसरी बेटी को ले कर जाना है.’’

‘‘वह तो अभी बहुत छोटी है.’’

‘‘मेमसाहब, हमारे यहां क्या छोटी और क्या बड़ी. माहवारी शुरू होते ही सलवार पहना दी. बस, वह सलवारसूट में बड़ी दिखने लगी और क्या…’’

‘‘पर तुम तो कहती थीं कि वह घर का काम संभालती है और तुम उसे बाहर ज्यादा निकलने भी नहीं देती हो?’’

‘‘पिछली पूर्णिमा को फूल ज्यादा बिकेंगे, सोच कर कुछ ज्यादा फूल ले लिए थे. एक पेटी उस के हाथ में थमा दी थी. सिपाही ने देख लिया, तो उस ने जा कर दारोगा से शिकायत कर दी.

‘‘आज सुबह दारोगा दुकान पर आया था और बोला, ‘सुना है कि तेरी बेटी कली से फूल बन गई है. उसे कब तक छिपा कर रखेगी, कल शाम को थाने में ले आना.’’’

मेरा जी चाहा कि उठ कर सीधी थाने जाऊं और उस दारोगा की सरकारी पिस्तौल से उसी पर गोली चलाऊं. सरकारी पिस्तौल का कभी तो सही इस्तेमाल होना चाहिए. फिर मैं बोली, ‘‘ठीक है फुलमतिया, कल तुम्हारी बेटी नहीं, मैं जाऊंगी तुम्हारे साथ.’’

वह घबरा कर बोली, ‘‘नहीं मेमसाहब, साहब बहुत नाराज होंगे. कहीं मेरा आना ही न रोक दें इस घर में. गरीब की बेटी है, कब तक वह खैर मनाएगी.’’

‘‘पर ऐसा कब तक चलता रहेगा? ऐसे तो एक और नई फुलमतिया तैयार हो जाएगी.’’

‘‘हमारे लिए आप कब तक और किसकिस से लड़ेंगी मेमसाहब. एक दारोगा जाएगा, दूसरा आएगा. दूसरा जाएगा, तो तीसरा आएगा. अगर इस बीच कभी कोई भला दारोगा आया भी तो उधर गुंडेमवाली की फौज खड़ी हो जाएगी.

‘‘आप इस महल में बैठ कर कुछ नहीं सम  झ सकतीं, कभी चल कर हमारी बस्ती में आइए, आप को हजारों फुलमतिया मिल जाएंगी.’’

मैं हैरान हो कर उस की बातें सुनती रही. वह उठ कर लड़खड़ाते हुए कदमों से जा रही थी. अचानक मैं ने उसे पुकारा, ‘‘फुलमतिया, अपनी बेटी को नहला कर कल सुबह यहां ले आना. मेरा घर बहुत बड़ा है. मु  झे फुरसत नहीं है. बसंती पूरा घर संभालते हुए थक जाती है.

‘‘वह बसंती का हाथ बंटाएगी और मैं उसे पढ़नालिखना सिखा कर कहीं काम पर लगा दूंगी.’’

इतना सुन कर फुलमतिया मेरे कदमों में लोट गई और उन्हें आंसुओं से भिगो दिया. मैं ने उसे गले लगा लिया. आंसू मेरी आंखों में भी थे, खुशी के आंसू. Family Story In Hindi

Hindi Family Story: गृह प्रवेश – जगन्नाथ सिंह का दबदबा

Hindi Family Story: बरामदे में चारपाइयां पड़ी थीं. दक्षिण दिशा में एक तख्त था, जिस पर बिस्तर बिछा हुआ था. बरामदे से उत्तर दिशा में गोशाला थी. वहीं एक बड़ा सा आंगन था, जिसे एक आदमी बहुत देर से पानी की मोटर चला कर धो रहा था. उस के बदन पर एक बनियान थी और वह लुंगी लपेटे हुए था, जिसे घुटनों तक ला कर अपनी कमर में बांधा था.

वे थे कुशघर पंचायत के मुखिया जगन्नाथ सिंह. उन का समाज में काफी दबदबा था. उस पंचायत के लोग उन की इज्जत करते थे या डरते थे. शायद डर कर ही उन्हें लोग ज्यादा इज्जत देते थे.

‘‘मुखियाजी प्रणाम…’’ भीखरा उन के पास आते हुए बोला.

मुखियाजी ने पूछा, ‘‘भीखरा, आज इधर कैसे आना हुआ? सुना है, आजकल तू ब्लौक के चक्कर लगा रहा है… बीडीओ साहब बता रहे थे.’’

‘‘जी हां मालिक, उन्होंने ही मुझे आप के पास भेजा है,’’ भीखरा ने हाथ जोड़े हुए ही कहा.

‘‘किसलिए?’’

‘‘मालिक, सरकार गरीबों के लिए मकान बनाने के लिए पैसा दे रही है.’’

‘‘हां, तो तू इसीलिए बीडीओ साहब के पास गया था.’’

‘‘हां मालिक. अगर आप की मेहरबानी हो जाए, तो हमारा भी एक मकान बन जाए.

‘‘बरसात में तो झोंपड़ी टपकने लगती है और नाली का गंदा पानी ?ोंपड़ी में घुस जाता है.’’

‘‘पर, तू मेरे पास क्यों आया है?’’

‘‘बीडीओ साहब ने कहा है कि दरख्वास्त पर मुखियाजी से दस्तखत करा के लाओ, इसलिए मैं आप के पास आया हूं.’’

‘‘ठीक है, इस दरख्वास्त को मेरे बिस्तर पर रख दे. पहले तू गाड़ी धुलवाने में मेरी मदद कर,’’ मुखियाजी ने कहा. भीखरा ने वैसा ही किया. जब गाड़ी धुल गई, तब मुखियाजी ने कहा, ‘‘गाय का गोबर हटा दे.’’

भीखरा ने गोबर को हटा कर उस जगह को साफ कर दिया. हाथ धो कर वह उन के पास अपने कागज लेने गया.

मुखियाजी ने भीखरा से कहा, ‘‘देखो भीखरा, मैं इस पर दस्तखत तो कर दूंगा, लेकिन तुम्हें     4 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे.

‘‘वह पैसा मैं नहीं लूंगा, बल्कि बीडीओ साहब को दे दूंगा. सब का अपनाअपना हिस्सा होता है. सरकारी मुलाजिम बिना हिस्सा लिए तुम्हारा काम जल्दी नहीं करेंगे.’’

‘‘मालिक, भला मैं इतना पैसा कहां से लाऊंगा?’’ भीखरा ने कहा.

‘‘यह तो तुम्हारी समस्या है, तुम ही जानो,’’ मुखियाजी ने कहा.

‘‘तब मालिक, आप ही दे दीजिए. मैं आप को धीरेधीरे चुका दूंगा.’’

‘‘देखो भीखरा, मेरे पास इस समय पैसा नहीं है. तुम देख ही रहे हो कि यह गाड़ी मैं ने साढ़े 6 लाख रुपए में खरीदी है और घर का खर्च… इसलिए मैं लाचार हूं. मेरे पास होता, तो मैं तुम्हें जरूर दे देता. तुम कहीं और से उपाय कर लो.’’

‘‘मैं कहां जाऊं मालिक. मैं तो आप के भरोसे यहां आया था. मेरे बापदादा ने इस घर की बहुत सेवा की है मालिक.’’

‘‘तुम कह तो ठीक ही रहे हो, पर इस समय चाह कर भी मैं तुम्हारी मदद नहीं कर सकता.’’

मुखियाजी मंजे हुए खिलाड़ी थे. वे जानते थे कि अगले चुनाव में भीखरा की जाति के वोट बड़ी अहमियत रखेंगे और हर चुनाव में वे इन्हीं लोगों के वोट से जीतते आए हैं.

वे भीखरा को नाराज भी नहीं करना चाहते थे, साथ ही अपना कमीशन भी वसूल कर लेना चाहते थे.

इस समय भीखरा पर पक्का मकान बनाने का नशा सवार था, इसलिए वह कहीं न कहीं से उधार जरूर लेगा. बीडीओ साहब के हर आवंटन पर उन का 15 सौ रुपए कमीशन तय था और वे इसे जाने नहीं देना चाहते थे.

‘‘देखो भीखरा, अभी तो तुम कहीं और से कर्ज ले लो और अपना मकान बनवा लो.

‘‘सोचो, पक्का मकान बन जाएगा, तब तुम लोगों को कितना आराम हो जाएगा. बरसात में तुम्हारी ?ोंपड़ी में नाली का पानी नहीं घुसेगा और न झोपड़ी तेज बारिश में टपकेगी.’’

‘‘लेकिन मालिक, मैं रोजरोज मजदूरी करने वाला आदमी इतने पैसे कहां से लाऊंगा?’’ भीखरा ने कहा.

‘‘एक उपाय है. तुम बालमुकुंद पांडे के पास जाओ और मेरा नाम ले कर कहना कि मैं ने तुम्हें भेजा है. उन के पास पैसा है. वे जरूर तुम्हें दे देंगे,’’ मुखियाजी ने उसे समझाते हुए कहा.

भीखरा वहां से उठ कर बालमुकुंद पांडे के पास गया. वे बरामदे में कुरसी पर बैठ कर अपने पोते को खिला रहे थे. भीखरा की झोॆपड़ी और उन का मकान आमनेसामने था. बीच में गली पड़ती थी.

बालमुकुंद पांडे ने उस से बहुत बार कहा था कि वह अपनी जमीन उन्हें बेच दे. उस में वे अपनी गायों को बांधने के लिए गोशाला बनाना चाहते थे, लेकिन भीखरा ने मना कर दिया था.

वैसे, बालमुकुंद पांडे उस से जमीन खरीदना चाहते थे. भीखरा की झोंपड़ी से पांडेजी के मकान की खूबसूरती मिट रही थी. वे रोज सुबहसुबह एक दलित का मुंह भी नहीं देखना चाहते थे.

भीखरा ने जैसे ही उन के बरामदे के नीचे से ‘पंडितजी प्रणाम’ कहा, तभी उन का माथा ठनका कि भीखरा आज इधर कैसे? जरूर कोई बात है.

उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘‘आओ भीखरा, आज तुम इधर कैसे आ गए?’’

‘‘पंडितजी, मुखियाजी ने भेजा है.’’

‘‘क्यों? कोई बात है क्या?’’

‘‘हां पंडितजी,’’ भीखरा ने उन्हें सारी बातें सचसच बता दीं.

बालमुकुंद पांडे बोले, ‘‘भीखरा,  यह मौका हाथ से जाने मत दो,’’ और मन ही मन वे सोचने लगे, ‘अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे.’

फिर उन्होंने पूछा, ‘‘मैं तुम्हारी क्या मदद कर सकता हूं?’’

भीखरा ने कहा, ‘‘पंडितजी, मुझे   4 हजार रुपए उधार चाहिए. मैं धीरेधीरे कर के चुका दूंगा.’’

‘‘मैं कहां कह रहा हूं कि तुम नहीं दोगे? मैं तुम्हें पैसे जरूर दूंगा, जिस से तुम्हारे पास पक्का मकान हो जाए.’’

‘‘पंडितजी, आप की बड़ी मेहरबानी होगी. मेरे बच्चे जिंदगीभर आप का एहसान नहीं भूलेंगे.’’

‘‘लेकिन, देखो भीखरा…’’ पंडितजी ने पैतरा बदलते हुए कहा, ‘‘भाई, यह पैसे के लेनदेन का मामला है. इस के लिए तो तुम्हें कुछ गिरवी रखना पड़ेगा और इस पैसे का ब्याज मैं महीने का

8 रुपए प्रति सैकड़ा के हिसाब से लूंगा.’’

‘‘ब्याज तो मालिक हम हर महीने चुकाते जाएंगे, पर गिरवी रखने लायक मेरे पास है ही क्या?’’ भीखरा ने अपनी मजबूरी बताई.

‘‘तुम्हारे पास जमीन है न, उसी को गिरवी रख दो. सरकार तुम्हें जो पैसा देगी, उसी में से तुम कुछ बचत कर के मु?ो लौटा देना और अपने कागज ले जाना,’’ पंडितजी ने  कहा.

भीखरा तैयार हो गया. उस ने एक सादा स्टांप पेपर पर अपने अंगूठे के निशान लगा दिए. पंडितजी ने गांव के ही 2 लोगों के गवाह के रूप में दस्तखत करा कर भीखरा को पैसे दे दिए.

भीखरा ने वह पैसे मुखियाजी को दे दिए. मुखियाजी ने उसे भरोसा दिलाया कि वे उस का काम बहुत जल्दी कराने की कोशिश करेंगे, पर उस का काम होतेहोते 2 साल लग गए.

आज उस के घर में गृह प्रवेश था. पंडितजी ने कहा, ‘‘अब तुम दोनों एकसाथ घर में प्रवेश करो. पहले मंगली जाएगी और उस के पीछेपीछे तुम.’’

उसी समय न जाने कहां से बालमुकुंद पांडे वहां पहुंच गए और जोर से बोले, ‘‘भीखरा, तुम गृह प्रवेश तब करोगे, जब मेरा पैसा चुका दोगे.’’

भीखरा ने कहा, ‘‘पंडितजी, हम आप का सारा पैसा दे देंगे. अभी तो हमें गृह प्रवेश कर लेने दीजिए.’’

‘‘नहीं, आज मैं किसी की नहीं सुनूंगा. जब से तुम ने पैसा लिया है, तब से एक रुपया भी नहीं दिया है. इस समय मूल पर ब्याज लगा कर 19,369 रुपए होते हैं. ये रुपए मु?ो दे दो और खुशीखुशी गृह प्रवेश करो.’’

‘‘पंडितजी, इतना पैसा कैसे हो गया?’’ भीखरा की पत्नी ने पूछा.

‘‘तुम्हारी सम?ा में नहीं आएगा. ऐ रामलोचन, तुम आओ… मैं तुम्हें सम?ाता हूं,’’ पंडितजी ने रामलोचन को आवाज दे कर कहा.

पंडितजी ने उसे समझाया, तो वह भी मान गया कि पंडितजी सही कह रहे हैं.

भीखरा ने बालमुकुंद पांडे से प्रार्थना की, पर वे नहीं माने. थोड़ी देर में मुखियाजी भी वहां पहुंच गए.

भीखरा ने उन से भी कहा, पर उन्होंने साफ कह दिया कि वे इस में उस की कोई मदद नहीं कर सकते. या तो पंडितजी के रुपए लौटा दो या जमीन छोड़ दो.

‘‘मालिक, लेकिन हम अपने बच्चों को ले कर कहां जाएंगे? अब तो मेरी झोंपड़ी भी नहीं रही,’’ भीखरा ने मुखियाजी से गिड़गिड़ाते हुए कहा.

‘‘वह तुम सोचो. जिस दिन पंडितजी से तुम ने रुपए उधार लिए थे, उस दिन नहीं सोचा था?’’ मुखियाजी ने कहा.

उस समय वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी. सभी भीखरा को ही कुसूरवार ठहरा रहे थे.

भीखरा ने हाथ जोड़ कर पंडितजी से कहा, ‘‘पंडितजी, इस समय हम आप का पैसा देने में लाचार हैं. हम यह गांव छोड़ कर जा रहे हैं. अब यह मकान आप का है और आप ही इस में गृह प्रवेश कीजिए.’’

थोड़ी देर बाद अपनी आंखों में आंसू लिए दोनों पतिपत्नी अपने बच्चों के साथ गांव छोड़ कर चले गए. इधर पंडितजी अपनी पत्नी के साथ उस घर में हंसीखुशी गृह प्रवेश कर रहे थे. Hindi Family Story

Story In Hindi: मनचाही मंजिल – ठाकुर रंजीर सिंह का आवारापन

Story In Hindi: ‘‘अरे, थोड़ा ‘आहऊह’ तो करो, तब तो मजा आए. क्या एकदम ठंडी लाश की तरह पड़ी रहती हो,’’ ठाकुर रंजीर सिंह अपनी बीवी सुमन के बदन से अलग होता हुआ बोला और इस के बाद अपना मोबाइल फोन उठा कर एक पोर्न साइट खोल दी.

सुमन ने शरमा कर आंखें बंद कर लीं तो रंजीर सिंह उसे जबरदस्ती फिल्म दिखाने लगा और फिल्म की हीरोइन के बड़े उभारों की ओर इशारा कर के बोला, ‘‘इसे देखो, कितना भरा हुआ शरीर है. जमीन पर लिटा दो तो गद्दे का कोई काम ही नहीं है… और एक तुम हो कि शरीर में बिलकुल मांस ही नहीं है.’’

सुमन की सपाट छाती की ओर हिकारत भरी नजरों से देखते हुए रंजीर सिंह ने कहा और बेमन से उस के ऊपर चढ़ गया और अपनी मंजिल को पाने के लिए ताबड़तोड़ जोर लगाने लगा.

रंजीर सिंह के पिता ठाकुर राजेंद्र सिंह चाहते थे कि उन का बेटा खूब पढ़ाई करे और इस के लिए उन्होंने रंजीर सिंह को अपने गांव से 400 किलोमीटर दूर लखनऊ यूनिवर्सिटी में भेजा भी, पर रंजीर का मन वहां पढ़ाई में नहीं लगा. वह या तो लड़कियों के आगेपीछे घूमता, उन्हें छेड़ता और बाकी समय में कैंपस की राजनीति के चक्कर में पड़ गया.

देरसवेर ठाकुर राजेंद्र सिंह यह बात समझ गए थे कि रंजीर पढ़ाई की जगह आवारागर्दी और मौजमस्ती कर रहा है. उन का यह एकलौता लड़का था, इसलिए उन्होंने उसे वापस गांव बुला लिया.

गांव आ कर भी रंजीर सिंह की हरकतें नहीं छूटी थीं. वह यहां भी आ कर राजनीति करता और अपने पीछे लड़कों की भीड़ ले कर चलता और जिन भी औरतों और लड़कियों को छेड़ने का मन करता, उन्हें छेड़ देता.

रंजीर सिंह की ऐसी हरकतों से तंग आ कर ठाकुर राजेंद्र सिंह ने उस की शादी करा दी.

शादी के बाद रंजीर भोगविलास में डूब गया था. वह कई दिन तक अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकला था, पर जल्दी ही पत्नी से उस का मोह भंग हो गया, क्योंकि सुमन काफी दुबलीपतली थी.

पोर्न फिल्मों के शौकीन रंजीर सिंह के अंदर बैठे हवसी को मजा नहीं मिल पा रहा था और वैसे भी जिस की हर जगह मुंह मारने की आदत पड़ चुकी हो, उसे भला घर में कहां संतुष्टि मिलने वाली थी.

रंजीर सिंह अपने 4-5 दोस्तों के साथ गांव के चौराहे पर बैठता और आनेजाने वाली औरतों के भरे उभारों और उन के कूल्हों को देखता रहता.

पिछले कुछ दिनों से रंजीर सिंह की नजर गांव की एक औरत पर थी. तकरीबन 40 साल की उस औरत का नाम बिजली था.

जैसा नाम था वैसी ही बिजली की काया थी. साड़ी नीचे बांधने के चलते बिजली की गहरी नाभि हमेशा दिखती रहती थी. बिजली भी अपनी नाभि का प्रदर्शन जानबूझ कर करती थी. मर्दों की लालची निगाहों को परखने का हुनर खूब जानती थी बिजली.

बिजली के पति किशोर ने पाईपाई जोड़ कर उसे एक कैमरे वाला मोबाइल फोन दिला दिया था, ताकि बिजली उस पर दक्षिण भारत की फिल्में देख सके. बिजली को वहां की भरीपूरी हीरोइनें देखने का चसका लगा था.

आज जब बिजली कमर मटकाते हुए घर से बाहर जा रही थी, तब उस ने रंजीर सिंह को अपनी ओर घूरते हुए देखा. बिजली ने तुरंत अपनी साड़ी का पल्लू गिरा दिया और ब्लाउज के अंदर से उस के उभार की गोलाइयां बाहर आने को मचल उठीं.

‘‘वाह, माल हो तो ऐसा,’’ रंजीर सिंह बुदबुदा उठा था.

‘‘मालिक, कहो तो अभी उठा ले आएं आप की खातिर?’’ मनकू ने रंजीर सिंह की चापलूसी करते हुए कहा.

बदले में पकिया ने मनकू की तरफ आंखें तरेरते हुए कहा, ‘‘अरे, जानते नहीं कि बिजली दलित है और हमारे साहब तो खानदानी ठाकुर हैं. वे भला इस दो कौड़ी की अछूत औरत के साथ संबंध क्यों बनाएंगे…’’

पकिया की यह बात सुन कर रंजीर सिंह जोर से हंसने लगा और कहा, ‘‘औरतों के मामले में हम जातिवाद का विरोध करते हैं. भले ही वह औरत दलित है, पर,’’ अचानक से रंजीर सिंह शायराना हो गया था. वह बोला, ‘‘जिस तरह से ठाकुरों की ताकत कभी कम नहीं मानी जाती, चिलम, दारू और औरत कभी जूठी नहीं मानी जाती, इसलिए हम बिजली नाम की इस औरत का करंट जरूर चैक करना चाहेंगे.’’

बिजली का पति शहर जा कर एक दुकान पर नलसाजी का काम करता था. वह सुबह निकल जाता और देर रात तक वापस आ पाता. बिजली बड़ेबड़े सपने देखने वाली औरत थी. उस के मन में आगे बढ़ने की ललक भी थी.

बिजली के बच्चे नहीं थे, इसलिए उस ने अपनेआप को बिजी रखने के लिए आंगनबाड़ी में काम करना शुरू कर दिया था, जिस से चार पैसे भी आते थे और गांव की औरतों से भी मिलना हो जाता था.

सरकारी आंकड़े भले ही कुछ कहते हों, पर सचाई तो यह थी कि इस गांव में तरक्की के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ था. सड़कें टूटी हुई थीं. अब भी जगहजगह पानी भर जाता था और गांव में बिजली न रहने के चलते अंधेरा ही रहता था.

गांव की औरतों और मर्दों ने कई बार अपनी सारी मांगें सरपंच के सामने रखी थीं, पर कोई फायदा नहीं हुआ.

‘‘यह खड़ूस सरपंच जब बदलेगा, तभी इस गांव का कुछ भला हो पाएगा,’’ आंगनबाड़ी की औरतें आपस में बातें कर रही थीं. उन में से एक की आवाज बिजली के कान में भी पड़ रही थी.

दूसरी औरत ने बताया कि किस तरह से एक बार सड़क के किनारे से आते समय अंधेरे का फायदा उठा कर किसी आदमी ने उसे छेड़ने और उस के उभारों को मसलने की कोशिश की थी.

आज बिजली दूसरे गांव से वापसी कर रही थी. वह बस से उतर कर अभी गांव में घुसी ही थी कि उस के पति का फोन आ गया. बिजली ने ब्लाउज के अंदर हाथ डाल कर मोबाइल निकाला और बात करना शुरू किया.

उस के पति ने बताया कि आज रात उसे वापस आने में देर हो जाएगी, इसलिए वह खाना समय से खा ले.

अपने पति से बातें करने के बाद बिजली ने मोबाइल को वापस अपने उभारों में छिपा लिया. दूर खड़े रंजीर सिंह ने बिजली को ऐसा करते देखा तो वह हवस से भर गया.

रंजीर सिंह बिजली के पीछेपीछे चलने लगा और मौका देख कर उस ने बिजली को पीछे से अपने हाथों से दबा दिया.

बिजली एक पल को जरूर चौंकी थी, पर रंजीर सिंह को देख कर वह मुसकरा पड़ी.

बिजली की इस मुसकराहट से रंजीर सिंह को समझते देर नहीं लगी कि उस का रास्ता साफ है, इसलिए बातचीत करने के बाद उस ने बिजली से उस का मोबाइल नंबर ले लिया.

रंजीर सिंह अब बिजली के मोबाइल फोन पर गंदे चुटकुले भेजने लगा. कभीकभी वह कोई पोर्न क्लिप भी भेज देता था.

एक दिन बिजली ने रंजीर सिंह से पूछ ही लिया कि वह ऐसी फिल्में क्यों भेजता है, तो रंजीर ने उसे बताया कि वह बिजली के मांसल अंगों को ऐसे ही नोचना और चूसना चाहता है जैसे कि इन फिल्मों में दिखाया गया है और घर में उसे अपनी पत्नी से यह सब सपोर्ट नहीं मिलता है.

‘‘पर हर चीज की कीमत होती है ठाकुर साहब,’’ बिजली एक ठाकुर को अपने पीछे लट्टू देख कर खुश हो रही थी. उस ने कीमत मांगी तो पैसे के घमंड में चूर रंजीर सिंह ने हर कीमत चुकाने का वादा कर दिया.

इस के बाद उन दोनों की बातें और मुलाकातें बढ़ती गईं और एक दिन रंजीर सिंह बिजली को ले कर गांव से 10 किलोमीटर दूर अपने फार्महाउस पर आया. वह अपने साथ शराब की 2 बोतलें भी लाना नहीं भूला था.

बिजली के हाथों से जी भर कर शराब पी गया था रंजीर सिंह. उस के बाद वह बिस्तर पर लेट गया और बिजली को अपने ऊपर आने को कहा.

शरीर से थोड़ी मोटी बिजली ठाकुर के ऊपर बैठी तो रंजीर सिंह को जन्नत का वह सुख मिला जो उसे आज तक अपनी पत्नी से नहीं मिला था. दोनों ने फार्महाउस पर जी भर कर सैक्स का मजा लिया और उस दिन के बाद से बिजली और रंजीर सिंह अकसर यहां आते, खातेपीते और जिस्मानी सुख का मजा लेते.

कुछ महीने के बाद बिजली ने जब अपना मेहनताना मांगा, तो ठाकुर रंजीर सिंह ने उसे 5,000 रुपए दे दिए, जिसे बिजली ने लेने से मना कर दिया

और अपने शरीर के बदले में बिजली ने उसे गांव का सरपंच बना देने की मांग कर डाली.

‘‘पगला गई हो क्या… तुम्हारे कहने से हम तुम्हें सरपंच बनवा देंगे… नीच जात को थोड़ा सा मुंह क्या लगा लिए, तुम तो सिर पर चढ़ कर नाचने लगी,’’ चीख रहा था रंजीर सिंह. पर बिजली खामोश थी, जैसे उसे इन सब बातों का अंदाजा पहले से ही था.

उस ने मुसकराते हुए अपना मोबाइल फोन रंजीर सिंह की ओर बढ़ा दिया, जिस में उन दोनों की बिस्तरबाजी की वीडियो क्लिप थीं, जो खुद बिजली ने बना ली थीं.

बिजली ने कहा कि अगर ये वीडियो क्लिप गांव में लोगों को दिखाई गईं, तो एक नीच जाति की औरत के साथ सोने से ठाकुर की कितनी बेइज्जती हो जाएगी, यह सोच लेना. और फिर बिजली ने एक क्लिप को इंटरनैट पर डाल देने की धमकी भी दे दी.

रंजीर सिंह की समझ में आ गया था कि वह गलती कर बैठा है, पर अब पछताने से क्या फायदा था. बिजली को खामोश रखने के लिए उसे वह देना ही होगा, जो उसे चाहिए था यानी गांव के सरपंच का पद.

ठीक समय आने पर रंजीर सिंह इस कोशिश में जुट गया और इस के लिए उस ने बिजली की जाति को ही हथियार बनाया और जोरशोर से गरीब और नीची जाति की बिजली को ही सरपंच बनाए जाने की बात कही.

बिजली थोड़ीबहुत पढ़ीलिखी थी, आंगनबाड़ी में काम भी करती थी और वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना भी जानती थी, इसलिए उस से बेहतर सरपंच गांव के लिए नहीं हो सकता

था. रंजीर सिंह की इन्हीं दलीलों के चलते  बिजली को गांव का सरपंच चुन लिया गया.

सरपंच बनने के बाद भी रंजीर और बिजली ने फार्महाउस पर जाना नहीं छोड़ा. दोनों साथ मिल कर ही ग्राम पंचायत भी जाते और गांव में भी साथसाथ घूमते.

एक गांव का ठाकुर था, तो दूसरी गांव की सरपंच. अब ये दोनों गांव की तरक्की करने के नाम पर साथ रहते थे और गांव वाले कुछ नहीं कह पाते थे, जिस की बड़ी वजह यह भी थी कि सरपंच बनने के बाद बिजली ने गांव और औरतों की भलाई के बहुत सारे काम करा दिए थे.

जहां पर अंधेरा रहता था, वहां अब स्ट्रीट लाइट लग रही थी. जहां पर

टूटी सड़कों के चलते जलभराव रहता था, वहां पर अब सड़क बन गई थी. गरीब और दलित बेटियों का सामूहिक विवाह का आयोजन कराती थी सरपंच बिजली.

तेज और चतुर बिजली के सरपंच बनने के बाद अब गांव में घरेलू हिंसा के मामलों में भी कमी आ रही थी. बिजली ने गांव में इस तरह के नारे भी लिखवा दिए : ‘बेटी होती घर की शान बेटी से बढ़ता है मान. बेटी कहती बातें सच्ची बेटी होती घर में अच्छी.’ दीवारों पर गांव की साफसफाई की बातें लिखी थीं : ‘साफसुथरा हो गांव हमारा यह तो है परिवार हमारा. धीरेधीरे करें तैयारी सफाई से भागे सब बीमारी.’

इस में शक नहीं था कि सरपंच के रूप में बिजली की छवि निखर कर आ रही थी, पर जैसा कि हर किसी के विरोधी होते ही हैं, इसी तरह बिजली से जलने वाली औरतों का एक गुट भी था, जिस में से एक ने बिजली पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ठाकुर के साथ सो कर तो कोई भी सरपंच बन सकता है.’’

यह बात सुन कर बिजली को बहुत गुस्सा आया. उसे लगा कि वह उन सब का मुंह नोच ले, पर उस ने शांति से जवाब देना ही उचित समझा, ‘‘हो सकता है, लोगों को मेरा यह तरीका गलत लगे, पर कभीकभी अपनी मांगों को ले कर सिर्फ आंदोलन करना ही काफी नहीं होता…

‘‘और फिर जिस जाति व्यवस्था के भंवरजाल में हम फंसे हैं, उस से निकलने के लिए हमें कई रास्ते खोजने पड़ते हैं… क्या पता, कौन सा रास्ता हमें हमारी मनचाही मंजिल तक पहुंचा दे,’’ बिजली बोले जा रही थी.

‘‘और फिर पैसे वाले ठाकुर तो जबरदस्ती हमारे शरीर को भोगते आए हैं… हम भले ही अछूत हों और वे हमारे हाथ का पानी न पिएं, पर वे हमारे अंगों पर मुंह मारने से गुरेज नहीं करते और अगर हम अपने शरीर का इस्तेमाल कर के अपना कुछ फायदा करते हैं, तो हर्ज ही क्या है…’’

बिजली की बुराई करने वाली औरतों को लगा था कि बिजली उन के आरोप लगाने से सहम जाएगी, पर बिजली के ऐसा कह देने से उन सब का मुंह बंद हो गया.

बिजली ने आंदोलन तो नहीं किया, पर अपने खूबसूरत शरीर का इस्तेमाल कर के अपनी मनचाही मंजिल को पा ही लिया था. Story In Hindi

Bigg Boss 19: गौरव की कैप्टेंसी पर फिर संकट! बिग बौस को कहा गया बायस्ड और अनफेयर

Bigg Boss 19 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और घर में बचे हुए सभी कंटेस्टेंट्स ट्रौफी जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. शुरुआत से ही गौरव खन्ना कैप्टन बनने की ख्वाहिश रखते थे, लेकिन हर बार किस्मत ने उनसे जैसे दूरी बना ली थी. कई मौकों पर इसी बात को लेकर उनकी घरवालों से गर्मागर्मी भी देखने को मिली.

मगर बीते एपिसोड में आखिरकार गौरव की इच्छा पूरी हुई और वे घर के नए कैप्टन बन गए. हालांकि यह खुशी ज्यादा देर टिकती दिखाई नहीं दे रही है क्योंकि उनकी कैप्टेंसी अब नए विवादों की आग में घिरती नजर आ रही है.

दरअसल, बिग बौस ने गौरव को कैप्टेंसी सौंपते समय एक बड़ी शर्त भी रखी कि इस हफ्ते घर में सिर्फ 30% राशन ही आएगा और गौरव को छोड़कर पूरा घर बेघर होने के लिए सीधा नौमिनेट होगा. दिलचस्प बात यह रही कि गौरव ने बिना किसी झिझक के कैप्टेंसी को चुन लिया, जिससे घर में एक बड़ा तूफान खड़ा हो गया.

गौरव के इस फैसले से शहबाज और अमाल बुरी तरह भड़क उठे. दोनों ने बिग बौस पर जमकर नाराजगी जाहिर की और शो को बायस्ड और अनफेयर तक कह डाला. उनका आरोप था कि शहबाज को न तो ऐप रूम में बुलाया गया और न ही उसे अपनी कैप्टेंसी के लिए कुछ कहने या चुनने का मौका दिया गया. इससे घर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बौस इस बढ़ते विवाद को शांत करने के लिए क्या कदम उठाते हैं और गौरव की कैप्टेंसी आने वाले दिनों में उन्हें फायदा देगी या नए मुसीबतों का रास्ता खोल देगी. शो का हर मोड़ अब गेम को और ज्यादा रोमांचक बना रहा है. Bigg Boss 19

Hindi Story: फरेब – कौन किस से कर रहा था दगाबाजी?

Hindi Story: ‘‘आज फिर मालकिन रात को देर से आएंगी क्या साहब?’’ कमला ने डिनर के बाद बरतन उठा कर सिंक में रखते हुए बाईं आंख दबा कर होंठ का कोना दांत से काटते हुए मुसकरा कर पूछा.

कमला की इस अदा पर जितेंद्र कुरसी से उठा और उसे पीछे से बांहों में भरते हुए धीरे से उस के कान में बोला, ‘‘हां जानेमन. उस के बैंक में क्लोजिंग चल रही है, तो कुछ दिन देर रात तक ही लौटेगी. बहुत हिसाबकिताब करना होता है न बैंक वालों को. और मैनेजर पर सब से ज्यादा जिम्मेदारी होती है.’’

‘‘अच्छा है साहब, फिर हम भी कुछ हिसाबकिताब कर लेंगे. वैसे, आप हिसाब बहुत अच्छा करते हैं साहब. बस, किसी दिन मेमसाहब पूरी रात बाहर रहें तो मैं आप से ब्याज भी वसूल कर लूं,’’ कमला ने जितेंद्र की ओर घूमते हुए कहा और उस के ऐसा करने से जितेंद्र के होंठ कमला के होंठों के सामने आ गए, जिन्हें कमला ने थोड़ा सा और आगे हो कर अपने होंठों से चिपका लिया.

जितेंद्र की सांसें तेज होने लगी थीं. वह अब कमला से पूरी तरह चिपकने लगा था कि तभी कमला एक झटके से घूम कर जितेंद्र से अलग हो गई और बोली, ‘‘छोडि़ए साहब, देखते नहीं कितना काम पड़ा है. और फिर मुझे घर जा कर अपने मरद को भी हिसाब देना होता है. आप के साथ हिसाब करने लगी तो फिर मेरे मरद के हिसाब में कमी हो जाएगी और वह मुझ पर शक करेगा.

‘‘वैसे भी पिछली बार जब मैं आप के साथ चिपक कर गई थी तो वह सवाल कर रहा था कि यह जमीन में इतनी नमी क्यों है. वह तो मैं ने किसी तरह उसे यह कह कर संभाल लिया कि बहुत दिन से कुछ हुआ नहीं तो आज तुम्हारे हाथ लगाने से ज्यादा ही जोश आ गया है और वह मान गया, नहीं तो मेरा भेद खुल ही जाना था उस दिन.’’

जितेंद्र जो अब पूरी तरह मूड में आ चुका था, कमला को ऐसे दूर जाते देख कर झटका खा गया. वह अब किसी भी हालत में कमला का साथ चाहता था, तो वह आगे बढ़ कर फिर से कमला को बांहों में भरते हुए बोला, ‘‘अरे कमला, क्या तुम्हें मेरा प्यार कम लगता है? किसी को कुछ नहीं पता चलेगा, बस तुम मुझ से दूर मत जाओ. कमला, मैं सच में तुम्हें चाहता हूं. तुम्हारा साथ मुझे बहुत अच्छा लगता है.

‘‘तुम जैसे मुझे प्यार करती हो न, ऐसा तो कभी तुम्हारी मेमसाहब भी नहीं करतीं. सच कहूं तो निर्मला को प्यार करना आता ही नहीं है,’’ जितेंद्र ने कमला को बांहों में भर कर उस के होंठों की तरफ होंठ ले जाते हुए कहा.

‘‘नहीं साहब, आप झूठ बोलते हैं. आप को मुझ से कोई प्यारव्यार नहीं है, आप तो बस अपनी जरूरत पूरी करते हो. मैं ही आप से प्रेम करने लगी थी साहब, लेकिन मैं अब समझ गई हूं कि आप बस मेरे साथ फरेब करते हो.

‘‘आप को मेरे जिस्म से ज्यादा कुछ नहीं चाहिए. आप का प्रेम बस इतना सा ही है. अभी मैं आप के साथ बिस्तर पर चली जाऊंगी आप का काम हो जाएगा और आप मुझे भूल जाओगे बस,’’ कमला फिर अपनेआप को छुड़ाते हुए बोली.

‘‘नहींनहीं, ऐसा नहीं है कमला. मैं तुम से सच में प्यार करता हूं. अच्छा बताओ, मेरा प्यार सच्चा है, इसे साबित करने के लिए मैं तुम्हें क्या दूं?’’ जितेंद्र ने अब कमला को बांहों में उठा लिया था. हवस का जोश अब जितेंद्र के संभालने से बाहर हो रहा था.

जितेंद्र ने कमला को बिस्तर पर बिठाया और उस के सामने खड़े हो कर अपनी शर्ट के बटन खोलते हुए बोला, ‘‘बताओ न, क्या चाहिए तुम्हें?’’

‘‘साहब, आप सच कह रहे हैं. सच में आप मुझे प्यार करते हैं,’’ कमला ने बिस्तर पर लेट कर अपने पैर से जितेंद्र के सीने के बालों को सहला कर होंठ काटते हुए पूछा.

‘‘हां सच कमला, तुम एक बार मांग कर तो देखो, जो कहोगी, मैं तुम्हें दे दूंगा,’’ जितेंद्र ने आगे बढ़ते हुए कहा. उस की आवाज हवस में बहक रही थी. कमला अपनी अदाओं से उस के जिस्म की आग को और बल दे रही थी.

‘‘क्या आप को नहीं लगता कि ऐसे छिपछिप कर मिलने से हमारे प्यार की अच्छे से भरपाई भी नहीं हो पाती और हमारे पकड़े जाने का डर रहता है सो अलग.

‘‘अब मान लो कि अभी हम प्यार शुरू ही कर रहे हैं और आप की पत्नी आ जाए तब? या फिर मेरा मरद ही मुझे ढूंढ़ता हुआ आ जाए तब? क्या ऐसे अच्छे से प्यार हो सकता है?’’ कमला ने एकएक शब्द सोच कर बोला.

‘‘नहीं हो सकता कमला, तभी तो कह रहा हूं कि आओ हम जल्दी से प्यार कर लें, उस के बाद तुम आराम से काम खत्म कर के अपने घर चली जाना,’’ जितेंद्र ने कमला के ऊपर झुकते हुए कहा.

‘‘कुछ ऐसा नहीं हो सकता साहब कि हम लोग जब मन करे प्यार करें और हमें रोकनेटोकने वाला कोई न हो?’’ कमला ने जितेंद्र के गले में बांहें डाल कर उस की आंखों में देखते हुए बहुत मीठे शब्दों में कहा.

‘‘कैसे हो सकता है बताओ कमला? बताओ, मैं तुम्हारे लिए कुछ भी करने को तैयार हूं,’’ जितेंद्र ने अपनी उंगलियां कमला के ब्लाउज के बटनों में उलझाते हुए पूछा.

‘‘आप अपना ‘बोरीवली’ वाला वन रूम सैट मेरे नाम कर दो साहब. फिर जब आप का मन करे दिन या रात

कभी भी हम उस फ्लैट में आराम से प्यार करेंगे. वहां कोई हमें डिस्टर्ब नहीं करेगा साहब.’’

‘‘लेकिन, तुम्हारा मरद?’’ जितेंद्र ने कमला का कंधा सहलाते हुए कहा.

‘‘उस की फिक्र आप न करो साहब ऐसे तो वह 12-12 घंटे गार्ड की नौकरी करता है, कभी दिन, तो कभी रात. हमारे पास बहुत समय होगा अकेले में मिलने का, जब वह काम पर होगा.

‘‘और फिर मैं उसे बताऊंगी ही नहीं कि फ्लैट आप ने मेरे नाम पर किया है. मैं उस से कहूंगी कि मालिक ने तरस खा कर यह फ्लैट हमें रहने के लिए दिया है, इसलिए साहब जब चाहे यहां आ सकते हैं बस,’’ कमला ने जितेंद्र की पीठ पर हाथ चलाते हुए कहा.

‘‘लेकिन कमला, उस के लिए फ्लैट तुम्हारे नाम करने की क्या जरूरत है? उस में तो तुम ऐसे भी जा कर रह सकती हो?’’ जितेंद्र ने एक सवाल पूछा कि तभी कमला ने आगे बढ़ कर उस के होंठों को अपने होंठों में दबा कर एक लंबा सा चुम्मा किया और बोली, ‘‘तुम सोचते बहुत हो साहब, अभी तो कह रहे थे कि अपना प्यार साबित करने के लिए कुछ भी कर सकते हो और अब कुछ पेपर पर तनिक सा पैन घिसने में तुम्हारे पैन की स्याही खत्म होने लगी. फिर

तुम हमारे प्यार की कहानी कैसे लिखोगे साहब?’’

कमला ने जितेंद्र की आंखों में मुसकराते हुए देखा और अपने हाथ उस की पैंट की ओर बढ़ा दिए.

कमला की इस हरकत पर जितेंद्र के मुंह से हलकी ‘आह’ निकल गई और मस्ती से उस की आंखें बंद होने लगीं.

‘‘आप का पैन तो एकदम तैयार है साहब, तनिक इन पेपरों पर चला कर देखिए तो क्या यह हमारे प्रेम की कहानी लिख पाएगा…’’ कमला ने तकिए के नीचे से कुछ पेपर निकाल कर जितेंद्र के सामने रखे और उस के हाथ में एक कलम दे कर बोली, ‘‘यहां दस्तखत कीजिए साहब.’’

ऐसा कहने के साथ ही कमला के हाथ जितेंद्र की पैंट में हरकत करने लगे, उस से जितेंद्र की आंखें बंद हो गईं और वह बोला, ‘‘लेकिन, कमला…’’

‘‘ओहो… आप कितना सोचते हो साहब. बस जरा सा पैन ही तो चलाना है, फिर जी भर कर हम अपने प्यार की कहानी लिखेंगे. आप सोचिए मत. बस, दस्तखत कीजिए, तब तक मैं चैक करती हूं कि क्या आप की कलम मेरे प्रेम की किताब पर कोई कहानी लिख भी पाएगी या फिर…?’’ कह कर कमला ने अपने होंठ ‘उधर’ बढ़ा दिए.

अब जितेंद्र आगे कुछ नहीं कह पाया और उस ने कांपती उंगलियों से उन पेपरों पर दस्तखत कर दिए.

दस्तखत होने के बाद कमला को जैसे जितेंद्र के अंदर उमड़ रहे तूफान को शांत करने की बहुत जल्दी थी. उस ने अपनी हरकतों को और बढ़ा दिया और 3-4 मिनट में ही जितेंद्र निढाल हो कर बिस्तर पर लुढ़क गया.

कमला ने उठ कर अपना मुंह साफ किया और अपने कपड़े ठीक करते हुए गेट बंद कर के फ्लैट से बाहर निकल आई.

‘‘हो गया न काम?’’ नीचे आते ही चौकीदार की वरदी पहने खंभे की आड़ में खड़े एक आदमी ने उस से पूछा.

जवाब में कमला ने मुसकराते हुए पेपर उस के हाथ में रख दिए.

‘‘वाह मेरी जान, खूब फरेब में फंसाया तुम ने इस रईस को,’’ वह चौकीदार कमला को गले लगाते हुए खुश हो कर बोला.

‘‘फरेब तो इस ने किया था मेरे साथ, मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि अपने मरद के अलावा किसी को हाथ भी लगाने दूंगी, लेकिन उस दिन पार्टी के बाद इस कमीने ने मुझे जूस में न जाने क्या मिला कर पिलाया कि मैं इस की बांहों में गिर पड़ी और उस मदहोशी की हालत में इस की किसी भी हरकत का विरोध न कर सकी.

‘‘बस, आज मैं ने भी वही किया. और यह भी मदहोशी में मेरी किसी भी मांग का विरोध नहीं कर पाया. लेकिन इस ने जो काम मुझे ड्रग्स दे कर किया था. वह मैं ने केवल अपने हुस्न और अदाओं से कर दिया.

‘‘अच्छा, अब चलो यहां से. किसी ने देख लिया, तो गजब हो जाएगा. बस, कल सुबह ही ये पेपर ले कर वकील के पास चले जाना. एक बार 40 लाख

का वह फ्लैट अपने नाम हो जाए, फिर इसे लात मार कर भगा दूंगी,’’ कमला ने हंसते हुए कहा और दोनों वहां से चले गए.

‘‘कमला, तुम पिछले 5-6 दिन से काम पर क्यों नहीं आई? तुम्हारी तबीयत तो ठीक है न? तुम मेरा फोन भी नहीं उठा रही हूं और न ही तुम्हारा पति

फोन उठा रहा है. क्या हुआ? कोई बात है तो मुझे बताओ?’’ जितेंद्र ने सुबहसुबह फ्लैट पर पहुंच कर कमला से सवाल किया.

‘‘कुछ नहीं हुआ साहब, मेरे मरद ने अब मुझे लोगों के घरों में जा कर काम करने से मना किया है, तो आप दूसरी बाई ढूंढ़ लो. मैं अब काम नहीं करूंगी. अब मेरा मरद कमाएगा और मैं बैठ कर खाऊंगी बस,’’ कमला ने बहुत ही रूखे स्वर में जवाब दिया.

‘‘कैसी बात करती हो कमला? मैं किसी के घर काम की नहीं कह रहा हूं, लेकिन हमारे अपने घर…? क्या तुम्हारा प्यार खत्म हो गया, जो तुम मुझ से मिलने भी नहीं आईं और जैसी कि हमारी बात हुई थी कि इस फ्लैट में मैं और तुम साथ रहेंगे और प्यार करेंगे. क्या तुम वह भी भूल गईं?’’ जितेंद्र ने सवाल किया.

‘‘कौन सा प्यार साहब? वह तो बस एक सौदा था, उस में कुछ मैं ने अपना लुटाया और कुछ आप ने अपना. सौदा पूरा हुआ, साहब सब व्यापार खत्म,’’ कमला ने उसी रूखेपन से कहा.

‘‘तो क्या तुम्हारा प्यार सच में बस एक फरेब था कमला? क्या तुम ने मेरा मकान हड़पने के लिए मुझ से प्रेम का नाटक किया था?’’ जितेंद्र ने गुस्से से भर कर पूछा.

‘‘हाहाहा… फरेब… हां साहब, फरेब ही था वह. फरेब जो आप ने मेरे साथ किया था मेरे जूस में ड्रग्स मिला कर. फरेब जो आप ने अपनी पत्नी के साथ किया था पत्नी होते हुए भी मेरे साथ संबंध बना कर.

‘‘फरेब, जो आप ने अपने खुद के साथ किया था हवस में अंधे हो कर, यह मकान मेरे नाम कर के. अब

आप यहां से चले जाइए साहब, कहीं ऐसा न हो कि मैं आप की पत्नी को आप के फरेब के बारे में बता दूं और आप उन्हें भी खो दो. अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है साहब, रोक दो इस फरेब को और बचा लो अपने असली घर को टूटने से.

‘‘मुझे भी अपना घर बचाने दो साहब. मेरा मरद बस आता ही होगा और मैं नहीं चाहती कि वह फिर मेरी गीली होती हुई देखे आंखें,’’ कमला ने कहा और जितेंद्र के मुंह पर फ्लैट का दरवाजा बंद कर दिया.

जितेंद्र खड़ाखड़ा सोच रहा था कि फरेब किस ने किया? फरेबी कौन है? Hindi Story

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें