फ्लर्ट करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना बनने से पहले टूट जाएगा रिश्ता

प्यार में फ्लर्टिंग ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है अपने क्रश को इंप्रेस करने के लिए ज़रुरी है कि आप उसके साथ थोडी बहुत फ्लर्टिंग करें, ताकि आप अपना रिश्ता कायम कर सकें,तो ऐसे कई बार हम वो भूल कर जाते है जिससे रिश्ता बनने की बजाएं टूट जाता है तो आज हम कुछ ऐसे ही फ्लर्ट के टिप्स बताएंगे जिन्हे आप फ्लर्ट करते वक्त याद रखें.

बता दें, कि फ़्लर्ट करना भी एक कला है. जो हर किसी के पास नहीं होती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो फ़्लर्ट करना जानते तो हैं, लेकिन वो अंजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे सामने वाला इंप्रेस होने की बजाय आपसे नाराज हो जाता है.

1. दिखावा ना करें

कई लोग इम्प्रेस करने के चक्कर में ज्यादा दिखावा करते है जिनका ये बीहेव आगे चलकर उनको मुसबीत में डाल सकता है इसलिए आप जैसे है खुद को वैसे ही सामने रखें. इससे आपका रिश्ता ओर भी मजबूत बनेगा.

2. झूठ ना बोलना

कोई भी रिश्ता अगर झूठ से शुरु किया जाएं तो वो ज्यादा दिन नहीं ठिकता है झूठ आपके रिश्ते को कमजोर बनाता है और आगे चलकर सच्चाई सामने आ ही जाती है तो ऐसे में ध्यान रखें कि ये ज़रुरी है कि आप झूठ ना बोले.क्योकि झूठ बोलकर आप किसी का दिल नहीं जीत सकते है.

3. शो ऑफ न करें

अक्सर लोग फ्लर्ट करते समय शो ऑफ करने लगते हैं। ऐसा करने से आपका रिश्ता बनने से पहले ही बिगड़ सकता है. अगर आपको लगता है कि महंगी चीज़ें देखकर लड़का या लड़की इंप्रेस हो सकते हैं, तो यह गलत साबित हो सकता है.

4. प्राइवेसी का ख्याल रखें

जब आप किसी को पसंद करते हैं, तो उनकी प्राइवेसी का भी ख्याल रखें. किसी की सहमति के बिना उनके व्यक्तिगत जीवन में ताका झांकी न करें. इससे आपके क्रश को बुरा लग सकता है.

5. जज्बात के साथ न खेलें

किसी के भी जज्बात के साथ खेलना आपके लिए भारी पड़ सकता है. इसलिए जब आप अपने क्रश से बातचीत करते हैं, तो इसका जरूर ख्याल रखें कि आपके किसी भी बात से उनके दिल को ठेस न पहुंचे.

मेरे पड़ोसी बड़े अटपटे किस्म के हैं इसका असर बच्चों पर पड़ रहा है, मैं क्या करूं?

सवाल

मेरे सामने वाले घर में एक कपल रहता है जिन से हम खासा परेशान हैं. उन के घर में मेहमान भी आतेजाते हैं. जो लोग उन के घर आते हैं वे बड़े अटपटे किस्म के हैं. किसी के बाल हिप्पी जैसे दिखते हैं तो कोई नाभि पर रिंग पहने रहता है. इस तरह के लोगों को देख हमारी सोसाइटी का माहौल खराब होता है और हमारे बच्चों पर भी गलत असर पड़ता है. अभी कुछ दिनों पहले ही मेरे 14 साल के बेटे ने टैटू बनवाने के लिए कहा. मैं जानती हूं कि उस के दिमाग में यह बात कहां से आई. मुझे इस मुश्किल से निकलने का कोई उपाय बताइए.

जवाब

सभी लोग आप की तरह तो पहनओढ़ नहीं सकते और न ही दिख सकते हैं. सब की अपनीअपनी जिंदगी है, अपनाअपना जीवन जीने का तरीका है. आप किसी की आजादी पर तो अंकुश नहीं लगा सकतीं और न ही आप को लगाना चाहिए.
आप का यह कहना कि आप के बच्चों पर असर पड़ेगा, तो यह जान लें कि वे भी इस सोसाइटी से बाहर निकलेंगे तो अपने मन की करना चाहेंगे. क्या तब भी आप उन की इच्छाओं को मारेंगी? यह व्यक्ति की अपनी निजी पसंद होनी चाहिए कि वह कैसा दिखना चाहता है और कैसे रहना चाहता है. आप को उन से छुटकारा पाने की जरूरत नहीं है, आप अपनी जिंदगी जिएं और उन्हें उन की जीने दें. सब आप की तरह भेड़चाल से चलें, यह धार्मिक सोच है. विभिन्नता ही जीवन का सही हल है.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

प्यार का सफल प्रायश्चित्त

Story in Hindi

खतरे में सलमान खान की जान! गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फिर दी धमकी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में है. सलमान खान इन दिनों मुसीबत में घिरते नजर आ रहे है जिन्हे एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिल रही है वैसे तो सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच रहते है लेकिन मोस्ट वाटेंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने उन्हे जान से मारने की धमकी दी है जिसे खुद गोल्डी बराड़ ने एक इंटरव्यू देते बताया है कि उनका टारगेट कौन है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मीडिया से बात की है. इस दौरान गोल्डी बराड़ ने कहा है कि सलमान खान हमारे टारगेट हैं और मौका मिलने पर उनको जरूर मारेंगे. गोल्डी बराड़ का कहना है कि सलमान खान ने काला हिरण मारकर विश्नोई समाज की बेईज्जती की है. विश्नोई समाज काले हिरण को पूजता है. भाईसाहब (लॉरेंस विश्नोई) के कहने पर भी सलमान खान ने माफी नहीं मांगी इसलिए जब भी मौका मिलेगा उनको मारेगा. गोल्डी बराड़ का कहना है कि उनका गैंग ना तो खलिस्तान का समर्थन करता है ना ही आईएसआई से उनका लेना-देना है. इसके अलावा गोल्डी बराड़ ने सिद्दू मूसेवाला के मर्डर को लेकर भी बात की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बता दें, कि सन् 1998 में हम साथ-साथ की शूटिंग के दौरान, जोधपुर में सलमान खान पर काला हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था.जिसके बाद उनका केस भी चला और उन्हे जेल भी हुई. इसके बाद लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ ने सलमान खान को कई बार धमकी दी है. सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो दिवाली पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं. सलमान खान पिछली बार ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में दिखाई दिए थे और उनकी इस फिल्म को ठीक रिस्पॉन्स मिला था.

साउथ एक्टर सूरज कुमार का हुआ एक्सीडेंट, जान बचाने के लिए काटना पड़ा पैर

इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कन्नड़ एक्टर सूरज कुमार की साथ एक हादसा हो गया है जिसमें उन्हे अपनी जान बचाने के लिए पैर गवाना पड़ा है जी हां, फेमस एक्टर सूरज कुमार का मैसूर-गुंडलपुर नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया.जिसके बाद उन्हे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस एक्सीडेंट में उनके पैर में काफी चोट आई है. जहां डाक्टरों ने उनकी जान बचाने के लिए उनके दाहिने पैर का काट दिया. अब इस खबर से सूरज कुमार के फैंस बेहद ही दुखी है और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DHRUWAN 🧿😍🎥 (@dhruwan____07)

कन्नड़ एक्टर सूरज कुमार को लेकर बताया जा रहा है कि वह 25 जून की शाम अपनी बाइक से बाइक से मैसूर से ऊटी जा रहे थे. इस दौरान सूरज कुमार ने हाईवे पर एक ट्रैक्टर को ओवरटेक किया और उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह एक टिपर लॉरी से टकरा गए. सूरज कुमार को तुरंत एक अस्पताल में ले जाया गया. सूरज कुमार की हालत बिगड़ते देख डॉक्टर्स ने उनका दाहिना पैर काटने का फैसला किया और उनकी जान बचाई. हालांकि, सूरज कुमार की फैमिली की तरफ अभी तक कोई बयान नहीं आया है. सूरज कुमार के एक्सीडेंट और पैर काटने की जानकारी सामने आने के बाद फैंस उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DHRUWAN 🧿😍🎥 (@dhruwan____07)

बाइक राइडर है सूरज कुमार

कन्नड़ एक्टर सूरज कुमार को ध्रुवण के नाम से भी जाना जाता है और उनकी गिनती बाइक राइडर में भी की जाती है। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बाइक के साथ की अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते थे। बताते चलें कि सूरज कुमार साउथ इंडस्ट्री के लीजेंड एक्टर रहे डॉ राजकुमार की पत्नी परवथम्मा के भतीजे हैं। सूरज कुमार ने साल 2019 में फिल्मों में डेब्यू किया था। हालांकि, उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है

कब्ज में फायदेमंद है ये 5 ड्रिंक्स, पीने से जरुर मिलेगा आराम

इन दिनों गर्मियों का सीजन चल रहा है ऐसे में कभी-कभार पेट खराब होने के आसार ज्यादा रहते है जिसमें कभी पेट में कब्ज बन जाता है जिससे आराम दिलाने में मददगार होते है कुछ आसान ड्रिंक्स जिन्हे आप घर पर रेड़ी कर सकते है. बता दें, जिन्हे कब्ज की दिक्कत रहती है उनका शरीर काफी कमजोर महसूस करता है. तो आज हम आपको कुछ ऐस ही ड्रिंक्स के बारें में बताएंगे. जिन्हे पीकर आप पर ही कब्ज को दूर कर सकते है.

1. आम पन्ना

आम पन्ना हर भारतीय के घर में पाया जाने वाला रिफ्रेशिंग ड्रिंक है. जो कि कच्चे आम से तैयार किया जाता है.आम पन्ना ना केवल टेस्टी होता है बल्कि फाइबर से भरपूर होता है. हरे आम में पेक्टिन होता है, एक घुलनशील फाइबर जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है.

2. जीरे का पानी

जीरे का पानी आम है कि सबके घर पर आसानी से बनाया जा सकता है इसके लिए आपको एक चम्मच जीरा लेन है और उबले हुए पानी में डाल देना है. इस मिश्रण को छान कर गर्म करके पीने से कब्ज में आराम मिलता है.

3. सौफ का पानी

सौंफ में प्राकृतिक पाचन गुण होते हैं और यह कब्ज को दूर करने में मदद कर सकता है. रात भर एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ भिगोकर सुबह पीने से कब्स में आराम मिलता है.

4. छाछ

छाछ एक पारंपरिक पेय पदार्थ है, जो सदियों से भारतीय घरों में परोसा जा रहा है. छाछ अपने पाचन लाभों के लिए जाना जाता है. इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंत को स्वस्थ बनाए रखने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं.

5. पुदीना और नींबू

पुदीना पाचन में लाभदायक होता है इसे नींबू के रस में मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है.

जिस ने लूटा, वही बना सुहाग

बिहार के इस हाईप्रोफाइल केस में लड़का एक रिटायर्ड आईएएस अफसर का बेटा और करोड़पति औटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी है, वहीं लड़की बिहार के पूर्व मंत्री की बेटी सुरभि है.

9 महीने तक चले इस हंगामे के बाद दोनों ने शादी रचा कर मामले को ठंडा तो कर दिया, पर इस मामले में सुरभि ने निखिल के साथसाथ बिहार कांग्रेस के उपाध्यक्ष पर भी जिस्मानी शोषण का आरोप लगाया था.

इस आरोप में पिता समेत जेल जाने के बाद निखिल ने अदालत में समझौता याचिका दायर की और आरोप लगाने वाली सुरभि से शादी करने की बात कही थी. उस ने याचिका में कहा था कि सुरभि से अब उस का कोई झगड़ा नहीं है और दोनों शादी करने के लिए राजी हैं.

कोर्ट के आदेश के बाद 6 नवंबर, 2017 को पटना के रजिस्ट्रार के सामने निखिल और सुरभि ने शादी रचा ली.

इस शादी के पीछे एक लंबी कहानी है. 22 दिसंबर, 2016 को सुरभि ने निखिल, उस के भाई मनीष और पिता कृष्ण बिहारी प्रसाद के खिलाफ पटना के एससीएसटी थाने में एफआईआर दर्ज की थी. उस के बाद 8 मार्च, 2017 को पीड़िता ने बुद्धा कालोनी थाने में उस की पहचान उजागर करने, एक करोड़ रुपए और औडी कार मांगने की बातों को सोशल मीडिया पर वायरल करने को ले कर निखिल और ब्रजेश पांडे पर एफआईआर दर्ज कराई थी. सीआईडी की सुपरविजन रिपोर्ट में मुख्य आरोपी निखिल को कुसूरवार करार दिया गया था. अनुसूचित जाति थाने के आईओ द्वारा की गई जांच में सीआईडी के डीएसपी ने सुपरविजन किया था.

सीआईडी के एडीजे विनय कुमार ने सुपरविजन की समीक्षा करने के बाद निखिल के खिलाफ लगाए गए बलात्कार के आरोप को सही पाया था.

आईजी (कमजोर वर्ग) अनिल किशोर यादव ने भी कहा था कि निखिल पर लगे आरोप सही पाए गए हैं.

निखिल को करीब से जानने वाले बताते हैं कि पावर, पैसा, पौलिटिक्स और पुलिस से निखिल की खूब यारी थी. निखिल एक नामी कार कंपनी के शोरूम का मालिक है. उस के बूते उस ने नेताओं और अफसरों के बीच खासी पैठ बना रखी थी. रसूखदारों से मिलना, उन के साथ उठनाबैठना और पार्टियां करने में उसे खूब मजा आता था. इन सब पर वह जमकर पैसा खर्च करता था.

यौन उत्पीड़न और सैक्स रैकेट चलाने के साथ ही बैंकों से लेनदेन को ले कर भी निखिल के खिलाफ कानूनी मामला चल रहा है. कुछ बैंकों से करोड़ों रुपए के लोन लेने के मामले में वह डिफौल्टर करार दिया गया है और बैंकों ने उस पर केस कर दिया है. बैंकों को रुपए लौटने के मामले में निखिल हाथ खड़े कर चुका है.

मुंबई हाईकोर्ट के आदेश पर निखिल प्रियदर्शी के बेली रोड पर बने कार शोरूम को सील कर दिया था.

टाटा कैपिटल फाइनैंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने निखिल की जायदाद जब्त करने का आदेश पुलिस को दिया था. टाटा कैपिटल का करोड़ों रुपए का लोन निखिल नहीं चुका रहा था. सगुना मोड़ के पास बना उस का दूसरा शोरूम पहले ही जब्त किया जा चुका है.

निखिल समेत कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडे और संजीत शर्मा पर सुरभि ने बलात्कार और सैक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था. निखिल ऊंचे ओहदे पर बैठे कई नेताओं और अफसरों को लड़कियां सप्लाई किया करता था.

सुरभि ने एसआईटी को बताया था कि शादी का झांसा दे कर निखिल उसे महंगी गाडि़यों में घुमाता था. एक दिन वह उसे बोरिंग रोड इलाके के एक फ्लैट में ले गया. उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी. उसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई.

कुछ देर बाद जब उसे थोड़ा होश आया तो देखा कि ब्रजेश पांडे और संजीत शर्मा उस के साथ गलत हरकतें कर रहे थे. बाद में उस ने निखिल को फटकार लगाई और उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो निखिल ने उस के साथ मारपीट की.

सुरभि ने मार्च महीने में पुलिस को दिए बयान में कहा था कि वह निखिल से प्यार करती थी और उस से शादी करना चाहती थी. निखिल ने उसे शादी करने का भरोसा दिया था, पर उस के बाद वह लगातार टालमटोल कर रहा था.

पहले तो कई महीनों तक शादी का झांसा दे कर निखिल ने उस के साथ जिस्मानी संबंध बनाए. उस के बाद उसे गलत कामों को करने पर जोर देने लगा. वह अपने दोस्तों के सामने उस के जिस्म को परोसना चाहता था.

एक दिन बोरिंग रोड के एक फ्लैट में ब्रजेश पांडे के सामने सुरभि को परोसने की कोशिश की. ब्रजेश ने उस के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. जब पीडि़ता ने उस का विरोध किया तो उस के साथ मारपीट की गई.

सुरभि ने पुलिस को बताया था कि निखिल उस के साथ गलत हरकतें करता था. पहले वह इस बारे में खुल कर कुछ नहीं कह पाती थी, क्योंकि परिवार की बदनामी का डर था. अब उस का परिवार उस के साथ खड़ा है तो वह खुल कर बोल सकती है.

सुरभि ने बताया कि ब्रजेश उसे अपने साथ दिल्ली ले जाना चाहता था. उस ने कई बार उसे दिल्ली चलने को कहा. रुपयों का लालच भी दिया, लेकिन उस ने निखिल के साथ जाने से इनकार कर दिया.

निखिल गांजा पीता था और ज्यादा डोज लेने के बाद वह जानवरों की तरह बरताव करने लगता था. वह उस के जिस्म को नोचनेखसोटने लगता था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फेसबुक और ह्वाट्सऐप के जरीए लड़कियों से चैटिंग करना निखिल का शौक था. कई लड़कियों को वह सैक्स के घिनौने खेल में जबरन उतार चुका था. लड़कियों को परोस कर उस ने सत्ता के गलियारों और पुलिस महकमे में अपनी गहरी पैठ बना रखी थी.

दिखावे के तौर पर तो निखिल कारों का कारोबार करता था, लेकिन लग्जरी कारों के साथसाथ खूबसूरत लड़कियां भी उस की कमजोरी थीं. अफसरों और नेताओं को औडी और जगुआर जैसी महंगी कारों में घुमा कर उन से दोस्ती गांठने में वह माहिर था.

सुरभि ने जब निखिल पर यौन शोषण का आरोप लगा कर केस दर्ज किया था तो निखिल फरार हो गया था. एसआईटी ने उस की खोज में देश के कई राज्यों में छापामारी की. उसे पता था कि पुलिस उस की खोज में भटक रही है, इसलिए वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा.

साढ़े 3 महीने तक फरार रहने और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाला निखिल प्रियदर्शी और उस के रिटायर आईएएस पिता कृष्ण बिहारी प्रसाद को 14 मार्च को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया था.

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के लक्ष्मण झूला थाने के चीला ओपी इलाके से उन्हें सुबहसुबह दबोचा गया. बिहार पुलिस को निखिल के उत्तराखंड में होने की सूचना मिली थी.

पटना के एसएसपी मनु महाराज ने पौड़ी गढ़वाल जिले के एसएसपी और अपने बैचमेट मुख्तार मोहसिन को फोन कर उन्हें निखिल के बारे में सूचना दी. उस के बाद ही उत्तराखंड पुलिस निखिल की खोज में लग गई थी. चीला इलाके में गाड़ी चैकिंग के दौरान निखिल अपनी औडी गाड़ी के साथ पकड़ा गया. गाड़ी में उस के पिता भी बैठे हुए थे.

पुलिस ने बताया कि निखिल और उस के पिता के पास पहचानपत्र था. इस वजह से वे किसी होटल में नहीं रुक पा रहे थे. तकरीबन 3 महीने तक बापबेटे ने दिनरात औडी कार में ही गुजारे. वे किसी पब्लिक प्लेस पर कार खड़ी कर के आराम किया करते थे. सार्वजनिक शौचालय में फ्रैश होते और उस के बाद फिर से कार से ही आगे की ओर बढ़ जाते थे.

अब शादी करने के बाद निखिल और सुरभि की नई जिंदगी क्या करवट लेगी, यह देखने वाली बात होगी.

मैं अपने कॉलीग को पसंद करती हूं, तो क्या मैं खुद उसे प्रपोज कर सकती हूं ?

सवाल

मैं 24 वर्षीय युवती हूं. अपने ही औफिस में काम करने वाले युवक के प्रति आकर्षित हूं. हमारे बीच बातचीत भी होती है लेकिन उस ने मुझे कभी नहीं जताया कि वह मुझे पसंद करता है. मुझे लगने लगा है कि मेरा उस के प्रति प्यार एकतरफा है. क्या मुझे उस की तरफ अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए?

जवाब

आप का प्यार एकतरफा तो नहीं, यह प्रश्न हर प्यार करने वाले को खुद से पूछना चाहिए और अगर जवाब है कि आप का प्यार एकतरफा है, तो आप को इस प्यार के रास्ते से अपने कदम वापस खींच लेने चाहिए. लेकिन अगर आप का प्यार एकतरफा नहीं है, तो आप आगे बढ़ सकते हैं. इतनी समझदार तो आप होंगी ही कि उस युवक की बातों से पता लगा लें कि आप के बारे में वह क्या सोचता है. आप को ले कर सीरियस है या नहीं. अकसर लड़के अपना प्यार जाहिर करने में झिझकते हैं या कई बार उन का इगो आगे आ जाता है कि अगर लड़की ने उन्हें मना कर दिया तो.

आपको वाकई उस लड़के से प्यार हो गया है तो आप खुद भी उसे प्रपौज कर सकती हैं, जरूरी नहीं कि लड़का ही प्रपौज करे. वक्त और समय आप खुद डिसाइड करें. हो सकता है आप प्रपौज करें और लड़का अपना दिल खोल कर आप के सामने रख दे. यह बात आजमा कर देखिए, क्या फर्क पड़ता है. सब क्लीयर तो हो जाएगा.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

सेक्स को लेकर बदल रही है महिलाओं की सोच

कौमेडी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ की कहानी कई बार सैक्स फैंटेसीज दिखाने की कोशिश करती है. इस सीरियल में अनिता और विभू मिश्रा नामक पतिपत्नी एक रोमांटिक कपल है. अनीता के करैक्टर में वह कई बार समाज की सैक्स फैंटेसीज को दिखाने की कोशिश भी करती है. अनीता जब बहुत रोमांटिक मूड में होती है, तो पति विभू से कहती है कि वह किसी दूसरे रूप में प्यार करना चाहती है. कभी वह उसे प्लंबर बनने को कहती है, कभी इलैक्ट्रीशियन तो कभीकभी गुंडामवाली तक बनने को कहती है. पति विभू उसी गैटअप में आता है. वह पत्नी से उसी अंदाज में बात करता है. इस से पत्नी अनीता को बहुत खुशी महसूस होती है. वह दोगुनी ऐनर्जी से प्यार करती है. यह कौमेडी सीरियल भले ही हो, पर इस में पतिपत्नी संबंधों को बहुत ही नाटकीय ढंग से दिखाया जा रहा है.

सैक्स को ले कर महिलाओं पर रूढिवादी सोच हमेशा हावी रही है. लेकिन अब समय के साथ यह टूटने लगी है. अब पुरुषों की ही तरह महिलाएं भी सैक्स को पूरी तरह ऐंजौय करना चाहती हैं. इसे ले कर उन के मन में कई तरह के सपने भी होते हैं. अब ये बातें भी पुरानी हो गई हैं कि कौमार्य पति की धरोहर है. अब शादी के पहले ही नहीं शादी के बाद भी सैक्स की वर्जनाएं टूटने लगी हैं. शादी के बाद पतिपत्नी खुद भी ऐसे अवसरों की तलाश में रहते हैं जहां वे खुल कर अपनी हसरतें पूरी कर सकें.

परेशानियों से बचाव

सैक्स के बाद आने वाली परेशानियों से बचाव के लिए भी महिलाएं तैयार रहती हैं. प्लास्टिक सर्जन डाक्टर रिचा सिंह बताती हैं, ‘‘शादी से कुछ समय पहले लड़कियां हमारे पास आती हैं, तो उन का एक ही सवाल होता है कि उन्होंने शादी के पहले सैक्स किया है. इस बात का पता उन के होने वाले पति को न चले, इस के लिए वे क्या करें? लड़कियों को जब इस बारे में सही राय दी जाती है तो भी वे मौका लगते ही सैक्स को ऐंजौय करने से नहीं चूकतीं. शादी के कई साल बाद महिलाएं हमारे पास इस इच्छा से आती हैं कि वे शारीरिक रूप से कुंआरी सी हो जाएं.’’

विदेशों में तो सैक्स को ले कर तमाम तरह के सर्वे होते रहते हैं पर अपने देश में ऐसे सर्वे कम ही होते हैं. कई बार ऐसे सैंपल सर्वों में महिलाएं अपने मन की पूरी बात सामने रखती हैं. इस से पता चलता है कि सैक्स को ले कर उन में नई सोच जन्म ले रही है. डाक्टर रिचा कहती हैं कि शादी से पहले आई एक लड़की की समस्या को एक बार सुलझाया गया तो कुछ दिनों बाद वह दोबारा आ गई और बोली कि मैडम एक बार फिर गलती हो गई.

सैक्स रोगों की डाक्टर प्रभा राय बताती हैं कि हमारे पास ऐसी कई महिलाएं आती हैं, जो जानना चाहती हैं कि इमरजैंसी पिल्स को कितनी बार खाया जा सकता है. कई महिलाएं तो बिना डाक्टर की सलाह के इस तरह की गोलियों का प्रयोग करती हैं. कुछ महिलाएं तो गर्भ ठहर जाने के बाद खुद ही मैडिकल स्टोर से गर्भपात की दवा ले कर खा लेती हैं. मैडिकल स्टोर वालों से बात करने पर पता चलता है कि बिना डाक्टर की सलाह के इस तरह की दवा का प्रयोग करने वाले पतिपत्नी नहीं होते हैं.

बदल रही सोच

सैक्स अब ऐंजौय का तरीका बन गया है. शादीशुदा जोड़े भी खुद को अलगअलग तरह की सैक्स क्रियाओं के साथ जोड़ना चाहते हैं. इंटरनैट के जरीए सैक्स की फैंटेसीज अब चुपचाप बैडरूम तक पहुंच गई है, जहां केवल दूसरे मर्दों के साथ ही नहीं पतिपत्नी भी आपस में तमाम तरह की सैक्स फैंटेसीज करने का प्रयास करते हैं. इंटरनैट के जरीए सैक्स की हसरतें चुपचाप पूरी होती रहती हैं. सोशल मीडिया ग्रुप फेसबुक और व्हाट्सऐप इस में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. फेसबुक पर महिलाएं और पुरुष दोनों ही अपने निक नेम से फेसबुक अकाउंट खोलते हैं और मनचाही चैटिंग करते हैं. इस में कई बार महिलाएं अपना नाम पुरुषों का रखती हैं ताकि उन की पहचान न हो सके. वे चैटिंग करते समय इस बात का खास खयाल रखती हैं कि उन की सचाई किसी को पता न चल सके. यह बातचीत चैटिंग तक ही सीमित रहती है. बोर होने पर फ्रैंड को अनफ्रैंड कर नए फ्रैंड को जोड़ने का विकल्प हमेशा खुला रहता है.

इस तरह की सैक्स चैटिंग बिना किसी दबाव के होती है. ऐसी ही एक सैक्स चैटिंग से जुड़ी महिला ने बातचीत में बताया कि वह दिन में खाली रहती है. पहले बोर होती रहती थी. जब से फेसबुक के जरीए सैक्स की बातचीत शुरू की है तब से वह बहुत अच्छा महसूस करने लगी है. वह इस बातचीत के बाद खुद को सैक्स के लिए बहुत सहज अनुभव करती है. पत्रिकाओं में आने वाली सैक्स समस्याओं में इस तरह के बहुत सारे सवाल आते हैं, जिन्हें देख कर लगता है कि सैक्स की फैंटेसी अब फैंटेसी भी नहीं रह गई है. इसे लोग अपने जीवन का अंग बनाने लगे हैं.

समाजशास्त्री डाक्टर मधु राय कहती हैं, ‘‘पहले ऐसी बातचीत को मानसिक रोग माना जाता था. समाज भी इसे सही नहीं मानता था. अब इस तरह की घटनाओं को बदलती सोच के रूप में देखा जा रहा है. हमारे पास सैक्स समस्याओं पर चर्चा करने आए व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ सैक्स करने में असमर्थ था. उस ने कई डाक्टरों से अपना इलाज भी करवाया, लेकिन कोई लाभ न हुआ. ऐसे में उस की पत्नी ने घर के नौकर के साथ संबंध बना लिए. एक दिन पति ने पत्नी को नौकर के साथ संबंध बनाते देख लिया. मगर उसे गुस्सा आने के बजाय अपने में बदलाव महसूस हुआ. उस दिन उस ने अपनी पत्नी के साथ खुद भी सैक्स संबंध बनाने में सफलता पाई. अब वह खुद को सहज महसूस करने लगा था.’’

तरह तरह के लोग

फेसबुक को देखने, पसंद करने और चैटिंग करने वालों में हर वर्ग के लोग हैं. ज्यादातर लोग गलत जानकारी देते हैं. व्यक्तिगत जानकारी देना पसंद नहीं करते.

छिबरामऊ की नेहा पाल की उम्र 20 साल है. वह पढ़ती है. वह लड़के और लड़कियों दोनों से दोस्ती करना चाहती है. 32 साल की गीता दिल्ली में रहती है. वह नौकरी करती है. उस की किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप है. वह केवल लड़कियों से सैक्सी चैटिंग पसंद करती है. उस की सब से अच्छी दोस्त रीथा रमेश है, जो केरल की रहने वाली है. वह दुबई में अपने पति के साथ रहती है. अपने पति के साथ शारीरिक संबंधों पर वह खुल कर गीता से बात करती है. ऐसे ही तमाम नामों की लंबी लिस्ट है. इन में से कुछ लड़कियां अपने को खुल कर लैस्बियन मानती हैं और लड़कियों से दोस्ती और सैक्सी बातों की चैटिंग करती हैं. कुछ गृहिणियां भी इस में शामिल हैं, जो अपने खाली समय में चैटिंग कर के मन को बहलाती हैं. कुछ लड़केलड़कियां और मर्द व औरतें भी आपस में सैक्सी बातें और चैटिंग करते हैं.

कई लड़केलड़कियां तो अपने मनपसंद फोटो भी एकदूसरे को भेजते हैं. फेसबुक एकजैसी रुचियां रखने वाले लोगों को आपस में दोस्त बनाने का काम भी करता है. एक दोस्त दूसरे दोस्त को अपनी फ्रैंडशिप रिक्वैस्ट भेजता है. इस के बाद दूसरी ओर से फ्रैंडशिप कन्फर्म होते ही चैटिंग का यह खेल शुरू हो जाता है. हर कोई अपनीअपनी पसंद के अनुसार चैटिंग करता है. कुछ लड़कियां तो ऐसी चैटिंग करने के लिए पैसे तक वसूलने लगी हैं. वाराणसी के रहने वाले राजेश सिंह कहते हैं, ‘‘मुझ से चैटिंग करते समय एक लड़की ने अपना फोन नंबर दिया और कहा इस में क्व500 का रिचार्ज करा दो. मैं ने नहीं किया तो उस ने सैक्सी चैटिंग करना बंद कर दिया.’’

इसी तरह से लखनऊ के रहने वाले रामनाथ बताते हैं, ‘‘मेरी फ्रैंडलिस्ट में 4-5 लड़कियों का एक ग्रुप है, जो मुझे अपने सैक्सी फोटो भेजती हैं. मेरे फोटो देखना भी वे पसंद करती हैं. कभीकभी मैं उन का नैटपैक रिचार्ज करा देता हूं. इन से बात कर मैं बहुत राहत महसूस करता हूं. मुझे यह अच्छा लगता है, इसलिए मैं कुछ रुपए खर्च करने को भी तैयार रहता हूं.’’ फेसबुक के अलावा अब व्हाट्सऐप पर भी इस तरह की चैटिंग होने लगी है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें