मालदीव में छुट्टियां मना रही मलाइका की हौट तस्वीरें हुईं वायरल, देखिए

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को ले कर काफी चर्चा में हैं. उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही दोनों अपनी शादी की डेट को ले कर कुछ कहेंगे. इसी बीच सोशल मीडिया पर मलाइका की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

मलाइका इन दिनों मालदीव में अपना हौलीडे इंजौय कर रही हैं. मालदीव की अपनी इन फोटोज में वो बेहद हौट लग रही हैं. इन तस्वीरों में एक बार फिर से उनका बोल्ड अवतार देखने को मिला.

बिना और इंतजार किए हम आपको मलाइका की हौट तस्वीरों का दीदार करवाते हैं.

hot photos of malaika arora

 

View this post on Instagram

 

A perfect way to begin my day …. jus dive in🏊‍♀️🏝 @niyamamaldives #paradise#inlovewithmaldives

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

hot photos of malaika arora

hot photos of malaika arora

hot photos of malaika arora

 

 

भाजपा के लिए चुनौती हैं प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी प्रचार का शुभारम्भ ‘गंगा यात्रा’ से करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. इस बार का लोकसभा चुनाव सीधे-सीधे कांग्रेस और भाजपा के बीच होने वाला महायुद्ध नजर आ रहा है. प्रयागराज के मनैया घाट से अपनी तीन दिन की ‘गंगा-यात्रा’ का आगाज करके प्रियंका ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं. वही गंगा, काशी में जिसके तट पर खड़े होकर 2014 में नरेन्द्र मोदी ने ललकार लगायी थी – ‘मुझे मां गंगा ने बुलाया है…’ वही गंगा, जिसके घाट पर 56 इंच की छाती ठोंक कर नरेन्द्र मोदी ने उसे प्रदूषण-मुक्त करने की शपथ उठायी थी और आजतक गंगा को प्रदूषण-मुक्त न कर सके, प्रयागराज में उसी गंगा की गोद में बैठ कर काशी तक 140 किलोमीटर का रास्ता बोट से तय करके प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा और मोदी की नींद उड़ा दी है. गंगा तट पर खड़े होकर उन्होंने गंगा मय्या में दूध अर्पित करते वक्त कहा – ‘मैं गंगा की बेटी हूं और मां का दर्द बेटी ही समझ सकती है.’ प्रियंका की यह भावनात्मक बात मोदी के दंभ और दावे पर भारी पड़ती है. वहीं गंगा तट पर घने बसे अत्यन्त पिछड़ी जाति के लोगों से सीधा सम्वाद स्थापित करके उन्होंने बसपा नेत्री मायावती का ब्लडप्रेशर भी बढ़ा दिया है. गंगा तट पर बसे केवट और मछुआरों को ही नहीं, बल्कि गैर यादव, गैर कुर्मी और गैर जाटव जातियों को अपने पाले में लाने की कोशिश में प्रियंका मोदी के ‘मन की बात’ सरीखी एकतरफा संवाद के विपरीत लोगों से जिस तरह आमने-सामने बातचीत कर रही हैं, उसके परिणाम कांग्रेस के हित में सिद्ध होंगे, इसमें दोराय नहीं है. गौरतलब है कि अत्यन्त पिछड़ी जातियों की संख्या उत्तर प्रदेश में करीब 34 फीसदी है, जिसमें निषाद, मछुआरा, बिंद, चौहान, धोबी, कुम्हार, केवट आदि शामिल हैं. यह जातियां गंगा के किनारे वाले इलाकों में बहुतायत से बसी हैं और  मिर्जापुर, जौनपुर, इलाहाबाद, लखीमपुर खीरी, फतेहपुर, मुजफ्फरनगर, अंबेडकर नगर, भदोही, बनारस जैसी सीटों पर इनका खासा प्रभाव है. इस तबके को जहां भाजपा की ’सवर्ण-मानसिकता’ अपने निकट भी फटकने नहीं देती, वहीं बसपा के सत्ता में रहने पर भी इस तबके को कभी कोई खास फायदा नहीं मिला है. प्रियंका की नजर उत्तर प्रदेश के मछुआरों और निषादों पर खासतौर पर है, जो पिछले चुनावों में भाजपा को वोट करते रहे हैं. पूरे सूबे में इन जातियों की आबादी करीब 12 फीसदी है. दरअसल, गोरखपुर उपचुनाव के परिणामों के बाद निषाद सूबे में एक बड़ी ताकत बनकर उभरे थे. निषादों को अपने पाले में बनाये रखने के लिए भाजपा भी जीतोड़ मेहनत कर रही है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तो निषादराज की भव्य प्रतिमा बनवाने का ऐलान कर चुकी है. निषादों को साथ लाने के लिए प्रियंका ने संगम के पास छतनाग से ‘गंगा यात्रा’ शुरू करने के बजाय मनैया के घाट को चुना क्योंकि मनैया निषादों द्वारा बसाया गया गांव है. कहना गलत न होगा कि प्रियंका की ‘गंगा यात्रा’ के निहितार्थ गहरे हैं, होमवर्क पूरा है और शायद यही वजह है कि किसी भी गठबंधन से दूर कांग्रेस ने पूरे देश में अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है.

घिर गये हैं चौकीदार

खुद को देश का चौकीदार घोषित करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनता से संवाद के वक्त बॉडीलैंग्वेज जहां अहंकार, कठोरता, कटुता, व्यंग्य, अतिश्योक्तियों और लड़ने-मरने जैसे भाव प्रदर्शित करती है, वहीं उससे बिल्कुल उलट प्रियंका के भाषणों में जमीन से जुड़ी, किसानों-मजदूरों की परेशानियों से जुड़ी, युवाओं के रोजगार से जुड़ी इमोशनल बातें लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रही हैं. प्रियंका के वाक्यों पर गौर करें – ‘देश संकट में है, इसलिए मुझे घर से निकलना पड़ा… मैं काफी वर्षों से घर में थी, लेकिन अब देश संकट में है… आज किसानों को फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है… पिछले पांच साल में देश में बेरोजगारी बढ़ी है…’ इन वाक्यों से आमजन खुद का ज्यादा जुड़ा हुआ पाता है. और सबसे बड़ा और तीखा हमला तो प्रियंका ने मोदी पर यह कह कर किया है कि – ‘चौकीदार तो अमीरों के होते हैं….’. ऐसा कह कर प्रियंका ने मोदी को उन्हीं के नारे ‘मैं भी चौकीदार’ में घेर दिया है. मोदी सिर्फ अपने खास और अमीर उद्योगपति अडानी-अम्बानी के चौकीदार हैं, प्रियंका के कथन में छिपी इस बात को समझना जनता के लिए मुश्किल नहीं है.

संभ्रांत और सेक्युलर छवि

भाजपा और अन्य दक्षिणपंथी संगठन अक्सर प्रियंका को ईसाई बता कर उन पर निशाना साधते रहे हैं, लेकिन संगम तट पर लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद ‘गंगा-यात्रा’ की शुरुआत करके उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी रगों में हिन्दू का खून भी है. प्रियंका ने उसी जगह पर पूजा की, जहां कभी उनकी दादी इंदिरा गांधी ने पूजा की थी. ऐसा करके जहां उन्होंने इंदिरा की यादों को लोगों के दिलों में ताजा किया, वहीं उन्हें हिन्दू विरोधी कहने वालों के मुंह पर भी ताला जड़ दिया है. रोजी-रोटी के सवालों से जूझ रही और देश में शान्ति-अमन की चाह रखने वाली जनता प्रियंका की इस सेक्युलर छवि से काफी प्रभावित है और इसका फायदा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा, इसमें कोई शक नहीं है.

वहीं, अब तक जो मुसलमान बसपा, सपा और भाजपा के बीच बंट गया था, वह भी अब कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होता नजर आ रहा है. बीते पांच सालों में मोदी-राज में गोरक्षा और लवजिहाद के नाम पर जो कत्लेआम मचा उससे अल्पसंख्यकों में डर का माहौल है, ऐसे में प्रियंका की सेक्युलर छवि उन्हें आकर्षित कर रही है. इसमें दोराय नहीं है कि इस बार मुसलमान कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होगा. वहीं अति पिछड़ी जातियों से सीधा संवाद स्थापित करके प्रियंका ने सपा और बसपा के दिल में भी धुकधुकी पैदा कर दी है.

मेरठ में जिस तरह प्रियंका भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को देखने अस्पताल पहुंचीं, उससे बसपा नेत्री मायावती की झुंझलाहट बढ़ गयी है. भीम आर्मी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे मजबूत है. यहां के लोग मायावती से बड़ा नेता युवा और जोश से लबालब चंद्रशेखर को मानते हैं, जो लम्बे समय से मजदूरों के हक में आवाज बुलंद कर रहे हैं. दलित समुदाय के युवा खुद को चंद्रशेखर से जुड़ा महसूस करते हैं. ऐसे में प्रियंका का उनसे मिलना एक सीधा सियासी गणित है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एससी वोटों पर अच्छी पकड़ रखने वाले चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होगा.

ठीक वक्त पर एंट्री

नजरें लक्ष्य पर, सौम्य-सधी आवाज और बातचीत में एकदम अपनों जैसा प्यार… इन विशेषताओं के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा अन्तत: चुनाव मैदान में हैं. सालों से पर्दे के पीछे रह कर काम करने वाली प्रियंका को राजनीति में प्रत्यक्ष उतारने की मांग बहुत लम्बे समय से होती रही है, मगर निजी कारणों का हवाला देकर इतने सालों तक उन्हें इससे अलग रखा गया. एक तो उनके बच्चे छोटे थे और दूसरा उनके भाई राहुल गांधी का करियर डांवाडोल था. अब ऐसे वक्त में प्रियंका की एंट्री हुई है, जब बच्चे भी समझदार हो गये हैं और राहुल गांधी भी ‘पप्पू’ वाली छवि तोड़ कर बतौर पार्टी-अध्यक्ष कांग्रेस की झोली में तीन राज्यों की सरकारें डालने में कामयाब रहे हैं. अब सदन के भीतर-बाहर राहुल धाराप्रवाह भाषण करते हैं. उनके अचानक अटैक और प्यार की झप्पी से तो प्रधानमंत्री मोदी तक हतप्रभ हो चुके हैं. इसलिए अब ऐसा कहना कि प्रियंका के आने से राहुल का करियर चौपट हो जाएगा, गलत है. राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो प्रत्यक्ष राजनीति में प्रियंका की एंट्री से कांग्रेस दोहरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है. एक और एक ग्यारह की ताकत के साथ राहुल-प्रियंका 2019 की लोकसभा की वैतरणी पार करेंगे.

दो मोर्चों पर मजबूती से खड़ी हैं प्रियंका

प्रियंका गांधी वाड्रा आज देश और परिवार दोनों ही मोर्चों पर मजबूती से खड़ी हैं. गौरतलब है कि उनके राजनीति में उतरने की सुगबुगाहट के साथ ही भाजपा चौकन्नी हो गयी थी. जैसे ही यह ऐलान हुआ कि प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया जा रहा है, पांच साल तक राबर्ट वाड्रा के अवैध रूप से प्रॉपर्टी खरीद मामले में खामोशी ओढ़े पड़ी जांच एजेंसियों में अचानक हलचल देखी जाने लगी और फिर प्रवर्तन निदेशालय ने राबर्ट वाड्रा को कथित रूप से अवैध सम्पत्ति और मनी लांड्रिग मामले में पूछताछ के लिए ठीक उसी दिन तलब कर लिया, जिस दिन प्रियंका को बतौर कांग्रेस महासचिव अपना पद ग्रहण करना था. आशंका व्यक्त की जा रही थी कि इसके खिलाफ कांग्रेसी हो-हल्ला मचाएंगे, मगर राबर्ट और प्रियंका दोनों ने शालीनता और सहयोग का परिचय दिया और रॉबर्ट वाड्रा पूछताछ का सामना करने के लिए एजेंसी के सामने हाजिर हो गये. चुनावी तैयारियों और रैलियों के अतिव्यस्त कार्यक्रम के बीच प्रियंका अपने पति राबर्ट को पूरा सपोर्ट करती नजर आयीं. कांग्रेस महासचिव की कुर्सी पर बैठने से पहले वे पति को लेकर प्रवर्तन निदेशालय पहुंचीं और फिर वहां से कांग्रेस आॅफिस जाकर उन्होंने कार्यभार संभाला. यही नहीं, जब राबर्ट वाड्रा को पूछताछ के लिए जयपुर तलब किया गया, तब भी प्रियंका लखनऊ में रैली पूरी करने के बाद सीधी जयपुर पहुंचीं. इन बातों से प्रियंका ने साफ कर दिया है कि वह देश और परिवार दोनों ही मोर्चों पर लड़ने के लिए मजबूती से कमर कस के खड़ी हैं और उनके यही तेवर भाजपा खेमे को डरा रहे हैं.

गौरतलब है कि 2014 में जब मोदी सत्ता के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब राबर्ट वाड्रा को जेल भेजने की बातें खूब करते थे, मगर सत्ता में आने के बाद पांच साल तक वह इस मामले में खामोशी ओढ़े रहे. जैसे ही यह खबर आयी कि प्रियंका गांधी राजनीति में पदार्पण करने वाली हैं, केन्द्र के अधीन जांच एजेंसियां अचानक नींद से जाग पड़ीं. ऐसा क्यों हुआ यह सवाल सबकी जुबां पर है. प्रियंका ने एक लाइन में इस सवाल का जवाब दिया है – ‘सबको पता है, क्या हो रहा है?’ वहीं प्रियंका की तारीफ करते हुए पति रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा – ‘प्रिय पी, तुम एक सच्ची दोस्त, परफेक्ट वाइफ और मेरे बच्चों के लिए बेस्ट मां साबित हुई हो. आज के दिन दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक माहौल है, मुझे पता है तुम अपनी जिम्मेदारी को सही से निभाओगी. हम प्रियंका को देश के हवाले करते हैं. भारत की जनता इनका ध्यान रखे.’ राबर्ट के इस इमोशनल मैसेज से प्रियंका तो प्रभावित हुर्इं ही, कांग्रेसी खेमे में इस मैसेज ने संजीवनी का काम किया.

खून में दौड़ती राजनीति

राजनीति प्रियंका के खून में है. लम्बे समय से वह अमेठी और रायबरेली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की रैलियों के आयोजन का कार्यभार संभालती रही हैं. उनकी कार्यशैली अनूठी है. वे अजनबियों के साथ पलक झपकते ही स्नेहिल सम्बन्ध बना लेती हैं. उनकी खूबसूरती और मोहक मुस्कान सामने वाले को सम्मोहित कर लेती है. अपने राजनीतिक दौरों के दौरान कभी प्रियंका किसी बूढ़ी महिला का हाथ थाम कर बैठ जाती हैं, कभी उनके साथ परांठा-अचार का नाश्ता करती हैं, तो कभी रिक्शे पर अपने बच्चों को घुमाती हैं. उनका यह व्यवहार क्षेत्र के लोगों को उनसे गहरे जोड़ता है. हालांकि वे थोड़ी गुस्सैल स्वभाव की भी हैं. मगर कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनका गुस्सा उन लोगों पर ही प्रकट होता है, जो पार्टी का काम ठीक से नहीं करते हैं. ऐसा ही आचरण उनकी दादी इंदिरा गांधी का भी था. दरअसल प्रियंका में लोगों को इंदिरा की ही छवि नजर आती है. खासतौर पर उनकी हेयर स्टाइल और लम्बी नाक. तमाम समानताओं के साथ एक समानता यह भी है कि प्रियंका गांधी का करियर भी इंदिरा गांधी की तरह ही शुरू हुआ है. प्रियंका की तरह इंदिरा भी शुरू से ही स्मार्ट थीं, लेकिन उन्हें राजनीति से दूर रखा गया था. जवाहर लाल नेहरू ने कभी उन्हें अपनी उत्तराधिकारी के रूप में नहीं देखा. ये अलग बात थी कि राजनीति उन्हें विरासत में मिली थी. शुरू में गूंगी गुड़िया के रूप में मशहूर इंदिरा के राजनीतिक तेवर पिता की मृत्यु के बाद राजनीति में पदार्पण के साथ देश-दुनिया ने देखे. वैसे ही तेवर प्रियंका के हैं. महज 16 साल की उम्र में, प्रियंका गांधी ने अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया था. तब से वह कई राजनीतिक जुलूसों, रैलियों और सम्मेलनों में हिस्सा लेती रही हैं.

अपनी बात मनवाने में माहिर हैं प्रियंका

रायबरेली के पुराने लोग प्रियंका में हमेशा इंदिरा को देखते हैं. इंदिरा की तरह वे भी सीधी और भावुक बातें करके लोगों को वह करने पर मजबूर कर देती हैं, जो वह चाहती हैं. यह बात तो रायबरेली की पहली ही जनसभा में ही साबित हो गयी थी. वह 1999 का लोकसभा चुनाव था. कांग्रेस ने रायबरेली सीट से कैप्टन सतीश शर्मा को खड़ा किया था. भाजपा ने जवाब में राजीव गांधी के ममेरे भाई अरुण नेहरू को टिकट दिया था. अरुण नेहरू और राजीव गांधी में रिश्ते बिगड़ गये थे. वे कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गये थे. अरुण नेहरू मजबूत नेता थे. वहीं कैप्टन सतीश शर्मा सोनिया परिवार के घरेलू मित्र थे. प्रियंका उन्हें अंकल कहती थीं. कैप्टन रायबरेली से लगभग हारे हुए कैंडिडेट नजर आ रहे थे. उन्होंने प्रियंका से आग्रह किया कि वह उनकी एक चुनावी सभा में आ जाएं. तब प्रियंका सिर्फ 27 साल की थीं. रायबरेली में उनकी पहली जनसभा थी. प्रियंका ने वहां सिर्फ एक लाइन बोली – ‘मेरे पापा के साथ जिसने गद्दारी की. पीठ में छुरा भोंका, ऐसे आदमी को आपने यहां घुसने कैसे दिया? उनकी यहां आने की हिम्मत कैसे हुई?’ भीड़ ने प्रियंका की डांट सुनी. एक सन्नाटा खिंच गया चारों ओर. प्रियंका को लगा कि कुछ ज्यादा हो गया. उन्होंने बात संभाली और बोलीं – ‘मेरी मां ने ये कह कर भेजा था कि कभी किसी की बुराई मत करना. लेकिन मैं आपसे भी अगर अपने दिल की बात नहीं कहूंगी, तो किससे कहूंगीं.’ और प्रियंका के इस इमोशनल सम्बोधन के बाद पूरा चुनाव ही पलट गया. कैप्टन सतीश शर्मा जीत गये और अरुण नेहरू का राजनीतिक करियर खत्म हो गया. कैप्टन खुद मानते थे कि ये चुनाव उन्हें अकेली प्रियंका की एक मीटिंग ने जिता दिया था.

27 साल की तब की प्रियंका और 47 साल की आज की प्रियंका में कोई ज्यादा फर्क नहीं आया है. वे आज भी उसी तरह इमोशनल बातें करके लोगों का दिल जीत जीतने में उस्ताद हैं, मगर कोई कार्यकर्ता काम से जी चुराये तो डांट-डपट भी करने से नहीं चूकतीं. राजनीति उनके खून में है और मेच्योरिटी लेवल भाई राहुल गांधी से कहीं ज्यादा. यही वजह रही कि इतने साल तक सोनिया ने उन्हें राजनीति से दूर रखा ताकि राहुल ठीक तरह से स्थापित हो सकें.

भय्याजी के नाम से मशहूर हैं प्रियंका

राहुल और सोनिया गांधी के चुनाव क्षेत्र अमेठी और रायबरेली में प्रियंका बचपन से ही काफी सक्रिय रही हैं. क्षेत्र के लोग राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका को भी ‘भय्याजी’ के सम्बोधन से पुकारते हैं. इन दोनों जगहों को प्रियंका अपने घर के रूप में देखती हैं. प्रियंका की खासियत है कि वो लोगों से जल्दी जुड़ जाती हैं. इस बात के गवाह कई लोग हैं कि रायबरेली में प्रियंका गांधी कभी भी अचानक ही बीच सड़क पर रुककर किसी भी कार्यकर्ता को नाम से पुकार लेती थीं और उसका हालचाल लेती थीं. वर्ष 2004 के आम चुनाव में उन्होंने रायबरेली में सोनिया गांधी के लिए अभियान प्रबंधक के रूप में जबरदस्त काम किया था. वहीं अमेठी में भाई राहुल गांधी के अभियान की निगरानी भी उन्होंने की. वर्ष 2004 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत का परचम लहराया तो पार्टी में प्रियंका का कद बढ़ गया. हालांकि वह एक उम्मीदवार के रूप में या प्रचारक के रूप में पार्टी की चुनावी जीत में कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं निभाती थीं, लेकिन वह इसके पीछे थीं.

2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में, जब राहुल गांधी अपने राज्यव्यापी अभियान में व्यस्त थे, प्रियंका ने अमेठी-रायबरेली क्षेत्र की दस सीटों पर अपनी ऊर्जा और प्रयास केन्द्रित किया. आम चुनाव 2009 और 2014 में, प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली के निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्रचार किया और अपने भाई और मां के लिए जीत हासिल करने में मदद की.

प्रियंका गांधी की छवि और कार्यशैली में उनकी दादी इंदिरा की छाप और असर है. कांग्रेस पार्टी में प्रियंका से बड़ा स्टार प्रचारक कोई नहीं है. अबकी लोकसभा में कांग्रेस की नय्या पार लगाने की पूरी जिम्मेदारी प्रियंका पर है. गांधी परिवार की इस सदस्या के सक्रिय राजनीति में उतरने की राह लोग काफी समय से देख रहे थे. प्रियंका गांधी वाड्रा का लक्ष्य भी हालांकि सत्ता प्राप्त करना है, मगर यह सत्ता वह अपने भाई राहुल गांधी के लिए पाना चाहती हैं. वह लम्बे समय से पार्टी और राहुल के लिए काम कर रही हैं. मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के तमाम राजनीतिक कार्यक्रमों में संयोजक के तौर पर उनकी भूमिका हमेशा प्रभावशाली रही है. उनकी तेजी और स्मरण शक्ति गजब की है. अमेठी और रायबरेली में वह अपने कार्यकर्ताओं को बकायदा नाम से पुकारती हैं. उनकी यह खूबी उन्हें कार्यकर्ताओं से सीधे जोड़ती है. 2019 के चुनाव में उनका उतरना विपक्षी दलों के लिए चिन्ता का विषय है.

भाजपाइयों में उत्साह नदारद

भाजपा का सीधा मुकाबला इस बार कांग्रेस से है, यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनका गोदी-मीडिया भलीभांति समझ रहा है. प्रियंका के आने के बाद कांग्रेस पार्टी मजबूती से खड़ी हुई है, इस बात से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी इत्तेफाक रखते हैं. कांग्रेस का सपा और बसपा से गठबंधन न करना यह साफ जाहिर करता है कि प्रियंका की लीडरशिप में अबकी बार पार्टी पूरे कॉन्फिडेंस में है. विरोधी खेमा प्रियंका-प्रलय का आंकलन करने में जुटा है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कुम्भ स्नान के बाद से ही हवा का रुख भांपने में लगे हैं. पुलवामा में सीआरपीएफ के चालीस जवानों की शहादत और पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर मोदी-शाह जनता पर ‘भाजपा की देशभक्ति’ का रौब गालिब करने में उस तरह सफल नहीं हो पाये, जैसा कि उनकी सोच थी. उलटे वह कई संगीन और संवेदनशील सवालों के घेरे में आ फंसे हैं. कई जवानों के परिजनों ने यह सवाल उठा दिये हैं कि पुलवामा में एक आतंकी इतना विस्फोटक लेकर पहुंचा कैसे? सुरक्षा में इतनी बड़ी खामी आखिर किसकी गलती से हुई? पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर सेना के कारनामे को अपना कारनामा बताने वाली केन्द्र की भाजपा सरकार ने आखिर अब तक पुलवामा हमले की जांच क्यों नहीं करवायी? यह तमाम सवाल चारों ओर से उठ रहे हैं और ऐसे में प्रियंका गांधी वाड्रा का अनेक शहीद जवानों के परिजनों से जाकर मिलना और उनसे संवाद स्थापित करना मोदी-शाह की मुश्किलें बढ़ा रहा है.

अबकी बार भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जोश 2014 के मुकाबले जरा कम ही नजर आ रहा है. संघ के भीतर से भी कई बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अलग-अलग मत सामने आ चुके हैं. 2014 में जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकारा था और संघ की पूरी ताकत उनके पीछे थी, वहीं अबकी बार यह ताकत कुछ कम दिख रही है. ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ या ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ जैसा कोई प्रभावी नारा भी अभी तक जनता के कानों में नहीं पड़ा है. ‘मैं भी चौकीदार’ मुहिम भी टांय-टांय फिस्स ही दिख रही है. प्रधानमंत्री मोदी की इस मुहिम में शामिल होकर जब पंकजा मुंडा ने ट्वीट किया – ‘मैं भी चौकीदार’ तो इस पर उनको मिला एक मजेदार जवाब – ‘चिक्की कौन खाया?’

पार्टी कार्यकर्ताओं में ही नहीं, बल्कि भाजपा के धुरंधर नेताओं में भी इस बार जोश नदारद है. राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, उमा भारती, शाहनवाज हुसैन, मुख्तार अब्बास नकवी, अरुण जेटली जैसे कई दिग्गज भाजपाई खामोशी ओढ़े बैठे हैं, तो वहीं पुराने भाजपाई कलराज मिश्र, सैयद शाहनवाज हुसैन अपने टिकट कटने से नाराज दिख रहे हैं. ऐसे में चुनाव प्रचार उस गर्मजोशी से परवान चढ़ेगा, जैसा कि 2014 में था, ऐसा लगता नहीं है.

व्यंग्य : क्या भभूत से दामाद जी को संतान की प्राप्ति हुई

भभूत ने सासूजी को ठीक कर दिया तो संतान की चाह में दामादजी, पत्नी के संग भभूत वाले बाबा के दर्शन को आतुर दिखे. सुबह उठे तो घर पर ही बाबा के दर्शन हो गए.

जैसे तितली का फूल से, सावन का पानी से, नेता का वोट से, पुजारी का मंदिर से रिश्ता होता है उसी तरह मेरी सास का रिश्ता उन की इकलौती बेटी से है. मेरी शादी के साथ वे भी अपनी बेटी के साथ हमारे पास आ गईं. हम ने भी दिल पर पत्थर रख कर उन को इसलिए स्वीकार कर लिया कि पीला पत्ता आज नहीं तो कल तो पेड़ से टूटेगा ही.

लेकिन पेड़ ही (यानी हम) पीले पड़ गए मगर पत्ता नहीं टूटा. मरता क्या न करता. उन्हें हम ने स्वीकार कर लिया वरना कौन बीवी की नाराजगी झेलता. पिछले 7-8 महीने से देख रहा था कि अपनी पत्नी को हम जो रुपए खर्च के लिए देते थे वे बचते नहीं थे. हम ने कारण जा?नने के लिए डरतेडरते पत्नी से पूछा तो उस ने बताया, ‘‘आजकल मम्मी की तबीयत खराब चल रही है, इसी कारण डाक्टर को हर माह रुपया देना पड़ रहा है.’’

हम चुप हो गए. कुछ कह कर मरना थोड़े ही था लेकिन आखिर कब तक हम ओवरबजट होते?

एक रविवार हम घर पर बैठ कर टेलीविजन देख रहे थे कि विज्ञापन बे्रक आते ही हमारी पत्नी ने टेलीविजन बंद कर के हमारे सामने अखबार का विज्ञापन खोल कर रख दिया.

‘‘क्या है?’’ हम ने प्रश्न किया.

‘‘पढ़ो तो.’’

हम ने पढ़ना प्रारंभ किया. लिखा था, ‘शहर में कोई भभूत वाले बाबा आए हुए हैं जो भभूत दे कर पुराने रोगों को ठीक कर देते हैं.’ हम ने पढ़ कर अखबार एक ओर रख दिया और आशा भरी नजरों से देखती पत्नी से कहा, ‘‘यह विज्ञापन हमारे किस काम का है?’’

‘‘कैसी बात करते हो? मैं यह विज्ञापन आप को थोड़े ही जाने के लिए पढ़वा रही थी?’’

‘‘फिर?’’ हम ने कुत्ते की तरह सतर्क होते हुए सवाल किया.

‘‘मेरी मम्मी के लिए,’’ हिनहिनाती पत्नी ने जवाब दिया.

‘‘ओह, क्यों नहीं.’’

‘‘लेकिन एक बात है…’’

‘‘क्या बात है?’’ बीच में बात को रोकते हुए कहा.

‘‘कालोनी की एकदो महिलाएं इलाज के लिए गई थीं तो बाबा एवं बाबी ने उन्हें…’’

‘‘बाबा… बाबी…यानी, मैं कुछ समझा नहीं?’’ हम ने घनचक्कर की तरह प्रश्न किया.

‘‘अजी, मास्टर की घरवाली मास्टरनी, डाक्टर की बीवी डाक्टरनी तो बाबा की बीवी बाबी…’’ पत्नी ने अपने सामान्य ज्ञान को हमारे दिमाग में डालते हुए कहा.

हो…हो…कर के हम हंस दिए, फिर हम ने प्रश्न किया, ‘‘तो क्या बाबा व बाबी मिल कर इलाज करते हैं?’’

‘‘जी हां, कालोनी की कुछ महिलाएं उन के पास गई थीं. लौट कर उन्होंने बताया कि बाबा का बड़ा आधुनिक इलाज है.’’

‘‘यानी?’’

‘‘किसी को भभूत देने के पहले वे उस की ब्लड रिपोर्ट, ब्लडप्रेशर, पेशाब की जांच देख लेते हैं फिर भभूत देते हैं,’’ पत्नी ने हमें बताया तो विश्वास हो गया कि ये निश्चित रूप से वैज्ञानिक आधार वाले बाबाबाबी हैं.

‘‘तो हमें क्या करना होगा?’’

‘‘जी, करना क्या है, मम्मीजी के सारे टेस्ट करवा कर ही हम भभूत लेने चलते हैं,’’ पत्नीजी ने सलाह देते हुए कहा.

‘‘ठीक है जैसी तुम्हारी इच्छा,’’ हम ने कहा और टेलीविजन चालू कर के धारावाहिक देखने लगे.

अगले दिन पत्नी हम से 1 हजार रुपए ले कर अपनी मम्मी के पूरे टेस्ट करवा कर शाम को लौटी. हम से शाम को कहा गया कि अगले दिन की छुट्टी ले लूं ताकि मम्मीजी को भभूत वाले बाबाजी के पास ले जाया जा सके. मन मार कर हम ने कार्यालय से छुट्टी ली और किराए की कार ले कर पूरे खानदान के साथ भभूत वाले बाबा के पास जा पहुंचे. वहां काफी भीड़ लगी थी.

हम ने दान की रसीद कटवाई, जो 501 रुपए की काटी गई थी. हम तीनों प्राणियों का नंबर दोपहर तक आया. अंदर गए तो चेंबर में नीला प्रकाश फैला था. विशेष कुरसी पर बाबाजी बैठे थे. उन के दाईं ओर कुरसी पर मैडम बाबी बैठी थीं. हमारी सास ने औंधे लेट कर उन के चरण स्पर्श किए. बाबाजी के सामने एक भट्ठी जल रही थी. उस ने हमारी सास से आगे बढ़ने को कहा और बोला, ‘‘यूरिन, ब्लड टेस्ट होगा.’’

पत्नीजी मेंढकी की तरह उचक गईं और कहने लगीं, ‘‘हम करवा कर लाए हैं.’’

‘‘उधर दे दो,’’ नाराजगी से बाबा ने देखते हुए कहा.

ब्लड, यूरिन रिपोर्ट मैडम बाबी को दी तो उन्होंने रिपोर्ट देखी, गोलगोल घुमाई और मेरी सास के हाथों में दे दी. बारबार मुझे न जाने क्यों ऐसा लग रहा था कि बाबा को कहीं देखा है लेकिन वह शायद मेरा भ्रम ही था.

बाबाजी ने सासूजी को पास बुलाया. जाने कितने राख के छोटेछोटे ढेर उन के पास लगे थे. 1 मिनट के लिए प्रकाश बंद हुआ और संगीत गूंज उठा. मेरा दिल धकधक करने लगा था. मैं ने पत्नी का हाथ पकड़ लिया. 1 मिनट बाद रोशनी हुई तो बाबा ने राख में से एक मुट्ठी राख उठा कर कहा, ‘‘इस भभूत से 50 पुडि़या बना लेना और सुबह, दोपहर, शाम श्रद्धा के साथ बाबा कंकड़ेश्वर महाराज की जय बोल कर खा लेना और 10 दिन बाद फिर ब्लडशुगर, यूरिन की जांच यहां से करवा कर लाना.’’

इतना कह कर बाबा ने एक लैबोरेटरी का कार्ड थमा दिया. हम बाहर आए. सुबह ही हमारी सास ने श्रद्धा के साथ कंकड़ेश्वर महाराज की जय कह कर भभूत को फांक लिया. दोपहर में दूसरी बार, जब शाम को हम कार्यालय से लौटे तो हमारी पत्नीजी हम से आ कर लिपट गईं और बोलीं, ‘‘मम्मीजी को बहुत फायदा हुआ है.’’

‘‘सच?’’

‘‘वे अब अच्छे से चलनेफिरने लगी हैं, जय हो बाबा कंकडे़श्वर की,’’ पत्नी ने श्रद्धा के साथ कहा.

हमें भी बड़ा आश्चर्य हुआ. होता होगा चमत्कार. हम ने भी मन ही मन श्रद्धा के साथ विचार किया. पत्नी ने सिक्सर मारते हुए हमारे कानों में धीरे से कहा, ‘‘सुनो, नाराज न हो तो एक बात कहूं?’’

‘‘कहो.’’

‘‘हमारी शादी के 2 साल हो गए हैं. एक पुत्र के लिए हम भी भभूत मांग लें,’’ पत्नी ने शरमातेबलखाते हुए कहा.

‘‘क्या भभूत खाने से बच्चा पैदा हो सकता है?’’ मैं ने प्रश्न किया.

‘‘शायद कोई चमत्कार हो जाए,’’ पत्नी ने पूरी श्रद्धा के साथ कहा.

मैं बिना कुछ कहे घर के अंदर चला आया.

सच भी था. मेरी सास की चाल बदल गई थी. उन की गठिया की बीमारी मानो उड़न छू हो गई थी. मेरे दिल ने भी कहा, ‘क्यों न मैं भी 2-2 किलो राख (भभूत) खा कर शरीर को ठीक कर लूं.’

रात को बिस्तर पर सोया तो फिर भभूत वाले बाबा का चेहरा आंखों के सामने डोल गया. कहां देखा है? लेकिन याद नहीं आया. हम ने मन ही मन विचार किया कि कल, परसों छुट्टी ले कर हम भी भभूत ले आएंगे. पत्नी को भी यह खुशखबरी हम ने दे दी थी. वे?भी सुंदर सपने देखते हुए खर्राटे भरने लगीं.

सुबह हम उठे. हम ने चाय पी और जा कर समाचारपत्र उठाया. अखबार खोलते ही हम चौंक गए, ‘भभूत वाले बाबा गिरफ्तार’ हेडिंग पढ़ते ही घबरा गए कि आखिर क्या बात हो गई? समाचार विस्तार से लिखा था कि भभूत वाला चमत्कारी बाबा किसी कसबे का झोलाछाप डाक्टर था जिस की प्रैक्टिस नहीं चलती थी, जिस के चलते उस ने शहर बदल लिया और बाबा बन गया. ब्लड, यूरिन की रिपोर्ट देख कर भभूत में दवा मिला कर दे देता था जिस से पीडि़त को लाभ मिलता था.

पिछले दिनों एक ब्लडशुगर के मरीज को उस ने शुगर कम करने की दवा भभूत में मिला कर दे दी. ओवरडोज होने से मरीज सोया का सोया ही रह गया. शिकायत करने पर पुलिस ने भभूत वाले बाबा को गिरफ्तार कर लिया. लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है. अंत में लिखा था, ‘किसी भी तरह की कोई भभूत का सेवन न करें, उस में स्टेराइड मिला होने से तत्काल कुछ लाभ दिखलाई देता है, लेकिन बाद में बीमारी स्थायी हो जाती है.’ एक ओर बाबा का फोटो छपा था. अचानक हमारी याददाश्त का बल्ब भी जल गया. अरे, यह तो हमारे गांव के पास का व्यक्ति है, जो एक कुशल डाक्टर के यहां पट्टी बांधने का काम करता था और फिर डाक्टर की दवाइयां ले कर लापता हो गया था.

हम बुरी तरह से घबरा गए. हम ने विचार किया, पता नहीं रात को हमारी सास भी स्वर्ग को न चली गई हों. हम अखबार लिए अंदर को दौड़ पड़े. सासू मां किचन में भजिए उड़ा रही थीं और भभूत वाले बाबा के गुणगान गा रही थीं. सासू मां को जीवित अवस्था में देख हम खुश हुए. हमें आया देख कर वे कहने लगीं, ‘‘आओ, दामादजी, मुझे बिटिया ने बता दिया कि तुम भी भभूत वाले बाबा के यहां जा रहे हो… देखना, बाबा कंकड़ेश्वर जरूर गोद हरीभरी करेंगे.’’

हम ने कहा, ‘‘आप की भभूत कहां रखी है?’’

उन्होंने पल्लू में बंधी 40-50 पुडि़यां हमें दे दीं. हम ने वे ले कर गटर में फेंक दीं. पत्नी और उन की एकमात्र मम्मी नाराज हो गईं. हम ने कहा, ‘‘हम अपनी सास को मरते हुए नहीं देखना चाहते.’’

‘‘क्या कह रहे हो?’’ सासजी ने नाराजगी से कहा.

‘‘बिलकुल सच कह रहा हूं, मम्मी,’’ कह कर मैं ने वह अखबार पढ़ने के लिए आगे कर दिया.

दोनों ने पढ़ा और माथा पकड़ लिया. हम ने कहा, ‘‘वह भभूत नहीं बल्कि न जाने कौन सी दवा है जिस के चलते उस के साइड इफेक्ट हो सकते थे. आप जैसी भी हैं, बीमार, पीडि़त, आप हमारे बीच जीवित तो हैं. हम आप को कहीं दूसरे डाक्टर को दिखा देंगे लेकिन इस तरह अपने हाथों से जहर खाने को नहीं दे सकते,’’ कहते- कहते हमारा गला भर आया.

सासूमां और मेरी पत्नी मेरा चेहरा देख रही थीं. सासूमां ने मेरी बलाइयां लेते हुए कहा, ‘‘बेटा, दामाद हो तो ऐसा.’’

हम शरमा गए. सच मानो दोस्तो, घर में बुजुर्ग रूपी वृक्ष की छांव में बड़ी शांति होती है और हम यह छांव हमेशा अपने पर बनाए रखना चाहते हैं.

अक्षय तृतीया से जुड़े भ्रामक तथ्य

ढकेल देते हैं. आगे का आदमी इसी पानी को मुंह में भर कर कुल्ला करता है तथा खांसखंखार कर अपना कफ दूसरे के लिए आगे बढ़ाता है. इस तरह देखें तो गंगा संक्रामक रोगों के संवाहक का काम करती है. तिस पर तुर्रा यह है कि गंगा में नहाने से मुक्ति मिलती है. इसीलिए मेरा मानना है कि मुक्ति तो दूर, रोगों की संवाहक गंगा, चैन से जीने भी नहीं देगी.

अक्षय तृतीया के दिन दानपुण्य की बात कही गई है. लोग गंगा स्नान के बाद पंडेपुजारियों को सत्तू, दही, पंखा, शर्करा, जूता, छाता आदि का दान करते हैं. ये सब वस्तुएं हमें लू और गरमी से बचाती हैं. धर्मभीरु जनता भले ही लू से मर जाए पर पंडेपुजारियों को पेट काट कर, दान अवश्य दे. दान लेने वाला पंडा/पुजारी कभी नहीं पूछता, ‘यजमान, क्या तुम्हारे पास ये चीजें हैं?’ भला, वह क्यों पूछेगा? यजमान मरे या जीए. सत्तू वह खाएगा. दही वह पीएगा. जूता वह पहनेगा ताकि गरम जमीन पर पैर न जलें. छाता वह लगाएगा, जिस से धूप से बच सके. पंखा वह डुलाएगा ताकि गरमी न लगे.

पंडेपुजारियों ने दानपुण्य की सामग्री भी मौसम के हिसाब से निर्धारित की हुई है.

उन का कहना है, शास्त्रों में लिखा है कि अक्षय तृतीया को संग्रह किया धन अक्षय होता है. तो क्या शेष दिन का कमाया धन क्षय हो जाता है? तमाम मुसलिम लुटेरे व अंगरेज हमारे देश से सोना, चांदी, हीरा, जवाहरात लूट कर अपने देश ले गए, क्या वे अक्षय तृतीया को नहीं खरीदे या संगृहीत किए गए थे? क्या पंडेपुजारियों ने तब के राजा- महाराजाओं को इस गूढ़ तथ्य से अवगत नहीं कराया था?

ज्योतिषी, जो सुनारों से मिले रहते हैं, तमाम बकवास पत्थरों को अंगूठी में जड़ कर पहनने की सलाह देते हैं. मूर्ख जनता को भले ही इस से कुछ फायदा हो या न हो पर ज्योतिषी व सुनारों की खूब कमाई होती है. एक ज्योतिषी तो बाकायदा दुकान बंद होने के समय आ धमकता है, फिर दिन भर की कमाई बतौर दलाली ले कर जाता है. अब यही ज्योतिषी, पंडेपुजारी व सुनार अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने के लिए खूब प्रचार कर रहे हैं.

कुछ साल पहले तक अक्षय तृतीया कहीं भी अस्तित्व में नहीं थी, विशेषतौर से सोना खरीदने के संदर्भ में. पर आज खूब शोर मचाया जा रहा है कि इस दिन सोना खरीदने से समृद्धि आती है. टेलीविजन चैनलों पर बड़ेबड़े सुनार अक्षय तृतीया का बखान करते हुए लोगों को सोना खरीदने के लिए उकसाते हैं. ज्योतिषी व पंडेपुजारी भी अखबारों व टेलीविजन चैनलों की मदद से इस पर्व की महिमा का खूब बखान करते हुए जनता को बरगलाते हैं. कोई उन से पूछे, सोना खरीदने से समृद्धि आती है तो क्या रिकशा वाला रिकशा बेच कर सोना खरीदे? या ठेले वाला ठेला बेच कर. रिकशा, ठेला बेच कर क्या वह सोना खाएगा? सोना उसे कौन सा रोजगार मुहैया करवाएगा? धीरूभाई अंबानी ने अपने शुरुआती दिनों में क्या सोना खरीदा था?

अक्षय तृतीया को ‘युगादि तृतीया’ की भी संज्ञा दी गई है, क्योंकि सतयुग का आरंभ इसी दिन हुआ था. सतयुग का क्यों क्षय हो गया? जब एक युग ही खत्म हो गया तो सोना क्या, समृद्धि क्या?

धनतेरस तो थी ही, अब अक्षय तृतीया भी आ गई. धनतेरस को बर्तन खरीदने की होड़ रहती है, तो अक्षय तृतीया को सोना. धनतेरस को बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. जब लोग मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे तब भी? अक्षय तृतीया के दिन सोना अन्य के मुकाबले, ज्यादा मांग होने के चलते अधिक महंगा होता है. मूर्ख जनता धार्मिक अंधविश्वास के चलते सुनारों के यहां जमी रहती है. सुनार अंधविश्वास का फायदा उठा कर मालामाल होता है और कमीशन, पंडेपुजारियों को पहुंचाता है. इन सभी पर्वों के पीछे ‘धार्मिक रैकेट’ काम करता है जो नईनई कहानी गढ़ कर जनता के बीच अंधविश्वास फैलाता है.

कुल मिला कर अक्षय तृतीया कमाने, खाने व लूटने के नाम का नया धंधा है. ज्ञातव्य रहे, कभी ‘जय संतोषी मां’ का भी यही हाल था. फिल्म आने से पहले शायद ही कोई संतोषी मां को जानता था. जैसे ही इस नाम की देवी का प्रोडक्ट मार्केट में लांच हुआ, मूर्ख जनता ने उसे हाथोंहाथ लिया. फिर तो संतोषी के अनेक मंदिर, गली व चौराहों पर बन गए. महिलाएं शुक्रवार का व्रत करने लगीं. धार्मिकनगरी बनारस के एक सिनेमा हाल, जहां यह फिल्म हाउसफुल चल रही थी, वहीं मूर्ख व्रती महिलाएं उद्यापन व परिक्रमा करने लगीं. सिनेमा हाल, जय संतोषी मां का मंदिर बन गया.

जिस देश को कभी हूणों, पुर्तगालियों, मुगलों व अंगरेजों ने तबीयत से रौंदा, वहां कैसा अक्षय? मुझे तो लगता है वह दिन दूर नहीं जब सी.ए., डाक्टर, इंजीनियर, खिलाड़ी आदि बनाने के लिए पंडेपुजारियों, ज्योतिषियों व डाक्टरों की मिलीभगत से साल के कुछ दिन निश्चित कर दिए जाएंगे और प्रचारित किया जाएगा कि फलां दिन बच्चा पैदा करने पर वह ‘डाक्टर’ तथा फलां दिन पैदा करने पर वह ‘इंजीनियर’ बनेगा. दंपतियों पर निर्भर होगा कि वे अपने बच्चे को क्या बनाना चाहते हैं. और तब डाक्टरों को मनमानी फीस दे कर उसी दिन, उसी वक्त, भले ही आपरेशन से सही, बच्चा पैदा करने की होड़ मच जाएगी. इस तरह जो बच्चा पैदा होगा, बड़ा हो कर चोर ही क्यों न बने, धर्मभीरु  दंपती हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे, क्योंकि उन के हिसाब से जिस वक्त वह पैदा हुआ था, उस के इंजीनियर बनने का योग था.

नोटबुक : कमजोर पटकथा

‘फिल्मिस्तान’ और ‘मित्रों’ जैसी फिल्मों के सर्जक नितिन कक्कड़ इस बार प्रेम कहानी वाली फिल्म ‘नोटबुक’ में अपना जादू जगाने में बुरी तरह से असफल रहे हैं. अफसोस की बात यह है कि 2014 में औस्कर तक पहुंची थाई फिल्म ‘टीचर्स डायरी’ का सही ढंग से भारतीयकरण नहीं कर पाए.

फिल्म ‘नोटबुक’ की कहानी शुरू होती है दिल्ली में अपने घर के अंदर नींद में सपना देख रहे कश्मीरी पंडित कबीर (जहीर इकबाल) से. सपने में कबीर एक सैनिक की पोशाक में है, सीमा पार से आया एक मासूम बालक उसे देखकर भागता है और जमीन पर पड़े एक बम पर उसके पैर के पड़ने से वह मारा जाता है. तभी श्रीनगर से आए फोन की घंटी से कबीर की नींद टूटती है. फोन पर बात करने के बाद वह श्रीनगर के लिए रवाना होता है. श्रीनगर में वह अपने पुश्तैनी मकान पर पहुंचता है, जिसकी देखभाल एक मुस्लिम शख्स कर रहा है. कई साल पहले कुछ कश्मीरी मुस्लिमों ने ही उसके परिवार को श्रीनगर छोड़ने पर मजबूर किया था. अब एक मुस्लिम ही उसके मकान को सुरक्षित रखे हुए हैं. श्रीनगर की एक झील के बीचो बीच कबीर के पिता का ‘वूलर स्कूल’ है,जिसमें सात बच्चे नाव से पढ़ने आते जाते हैं. लेकिन जुनैद से शादी तय होने पर स्कूल की शिक्षक फिरदौस (प्रनूतन बहल) ने वूलर स्कूल छोड़कर अपने होने वाले शौहर जुनैद के डीपीएस स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया है.वूलर स्कूल में कोई शिक्षक नहीं है. यूं तो स्कूल अब सरकार के कब्जे में है, मगर कबीर के घर की सुरक्षा कर रहे शख्स की इच्छा है कि कबीर वूलर स्कूल के बच्चों को पढ़ाए, जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो. कबीर प्रयास करता है और उसे वूलर स्कूल में नौकरी मिल जाती है. स्कूल के बच्चे फिरदौस शिक्षक को भूले नहीं हैं, इसलिए वह कबीर को स्वीकार करने को तैयार नहीं है. कबीर को कक्षा में फिरदौस की नोटबुक मिलती है, जिसमें फिरदौस ने हर दिन की कथा व अपने मन के विचार लिख रखे हैं. इस नोटबुक को पढ़कर कबीर उसी तरह बच्चों के साथ व्यवहार कर बच्चों का दिल जीत लेता है. इतना ही नहीं वह फिरदौस से प्यार कर बैठता है और फिरदौस का पता लगाकर उससे मिलने का असफल प्रयास करता है.

फिरदौस की नोटबुक से ही पता चलता है कि एक बुद्धिमान व होनहार विद्यार्थी स्कूल नहीं आ रहा है,तो वह इमरान के घर जा कर नोटबुक में लिखी बातें इमरान की मां से कहकर इमरान के साथ उसकी बहन को भी स्कूल में पढ़ने के लिए ले आता हैं.

उधर डीपीएस स्कूल के व्यवस्थापकों व जुनैद से बच्चों को पढ़ाने के तरीके पर फिरदौस की नोंकझोक चलती रहती है. एक दिन तंग आकर फिरदौस नौकरी छोड़ देती है.

इधर कबीर, इमरान को गणित के गलत सूत्र पढ़ा देता है, जिसके चलते वार्षिक परीक्षा में इमरान फेल हो जाता हैं. इमरान रोते हुए ब्लैकबोर्ड पर गणित के सूत्र को लिखकर कबीर से कहता है कि आपने ही पढ़ाया था तो फिर मैं फेल कैसे हो गया? मैं फेल नहीं हो सकता. कबीर को अपनी गलती का अहसास होता है. वह सरकारी अफसर के पास जाकर अपनी गलती मानते हुए नौकरी छोड़ देता है. इमरान को पास कर दिया जाता है.

तो दूसरी तरफ शादी के दिन फिरदौस को पता चलता है कि उसके होने वाले पति जुनैद के बच्चे की मां एक अन्य औरत बनने वाली है. फिरदौस शादी तोड़कर पुनः वूलर स्कूल में नौकरी करने पहुंच जाती है, बच्चे खुश हो जाते हैं. फिरदौस अपनी नोटबुक उठाती हैं, तो उसमें खाली पड़े पन्नों में कबीर ने अपनी कहानी लिख रखी है जिसे पढ़कर फिरदौस को भी कबीर से प्यार हो जाता हैं. वह कबीर से मिलने उसके घर पहुंचती हैं. कबीर ही मिलता मगर पता चलता है कबीर के पिता ने ही फिरदौस को गणित पढ़ाया था. फिरदौस के पिता ने ही कबीर के कश्मीरी पंडित परिवार को श्रीनगर छोड़ने पर मजबूर किया था. फिरदौस के पिता ने ही कबीर के घर को जलाने का असफल प्रयास किया था.

एक दिन जब इमरान के पिता गुस्से से इमरान को ले जाने आते हैं तभी कबीर वहां पहुंचता हैं और नाटकीय घटनाक्रम के बाद इमरान के पिता इमरान को छोड़कर चले जाते हैं. कबीर व फिरदौस के प्यार को मुकाम मिलता है.

2014 की सफलतम थाई फिल्म ‘टीचर्स डायरी’ की भारतीयकरण वाली फिल्म ‘नोटबुक’ कमजोर पटकथा के चलते विषयवस्तु के साथ न्याय करने में पूरी तरह से विफल रहती है. फिल्म कहीं न कहीं वर्तमान सरकार के एजेंडे वाली असफल फिल्म है. फिल्म की कहानी के केंद्र में कश्मीर से भगाए गए कश्मीरी पंडितों की भी बात है.

कश्मीर में फिल्मायी गयी इस फिल्म में प्रेम कहानी ठीक से उभर नहीं पाती है. मगर फिल्म में कश्मीर के वर्तमान हालातों, शिक्षा को लेकर वहां के कट्टर मुस्लिमों की सोच, कश्मीरी पंडितों के पलायन जैसे मुद्दों को भी हलके फुलके ढंग से चित्रित किया गया है. मगर कमजोर पटकथा के चलते फिल्मकार नितिन कक्कड़ पूणरूपेण एक बेहतरीन फिल्म बनाने में असफल रहे हैं. फिल्मकार ने जिस प्रेम कहानी को पेश किया हैं, उससे दर्शक खुद को जोड़ नहीं पाता. सरलतावादी राजनीति के रूखेपन के बीच प्रेम कहानी अपना असर नहीं डालती.

जहां तक अभिनय का सवाल है तो जहीर इकबाल व प्रनूतन बहल की यह पहली फिल्म है, पर दोनों अपनी अभिनय प्रतिभा की छाप छोड़ने में असफल रहे हैं. फिल्मकार नितिन ने इनकी कमजोरी को छिपाने के लिए ज्यादातर दृश्य लांग शौट यानी कि काफी दूर से ही फिल्माए हैं. दोनों कलाकारों के चेहरे पर आपेक्षित भाव नहीं आते. घाटी के खूबसूरत दृश्यों के बीच दोनों कलाकारों का लकड़ी की तरह सपाट चेहरा पैबंद नजर आता है. फिरदौस द्वारा जुनैद से शादी तोड़कर वहां से निकलने वाले दृश्य में जरुर एक आत्मविश्वास प्रनूतन बहल में नजर आता है. प्रनूतन बहल व जहीर इकबाल से कई गुना बेहतर परफार्मेंस तो बाल कलाकारों की है.

जहां तक गीत संगीत का सवाल है, तो संगीतकार असफल ही रहे हैं. मगर फिल्म के कैमरामैन मनोज कुमार खटोई बधाई के पात्र है जिन्होंने अपने कैमरे से घाटी की सुंदरता को चित्रित कर कई जगह फिल्मकार की मदद की हैं.

एक घंटा 52 मिनट की अवधि वाली फिल्म ‘नोटबुक’ का निर्माण सलमान खान, मुराद खेतानी व अश्विन वर्दे ने किया है. फिल्म के निर्देशक नितिन कक्कड़, लेखक शरीब हाशमी व पायल असर, पटकथा लेखक दराब फारूकी, संगीतकार विषाल मिश्रा व ज्यूलियस पकम, कैमरामैन मनोज कुमार खटोई तथा कलाकार हैं- जहीर इकबाल ,प्रनूतन बहल व अन्य.

जंगली : कमजोर कथा व पटकथा

रेटिंग: दो स्टार

हाथियों के संरक्षण व हाथी दांत की तस्करी पर लगाम लगाने जैसे ज्वलंत मुद्दे पर बनी फिल्म ‘‘जंगली’’ कमजोर पटकथा व कहानी के चलते अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं रहती. पूरी फिल्म बचकानी सी लगती है. हाथियों का भी सही ढंग से उपयोग नहीं किया गया.

फिल्म ‘‘जंगली’’ की कहानी मुंबई के एक जानवरों के अस्पताल में कार्यरत डाक्टर राज नायर विद्युत जामवाल के इर्द गिर्द घूमती है, जो कि अपनी मां के देहांत के बाद से ही यानी कि पिछले दस वर्ष से मुंबई में हैं और अपने पिता से नाराज चल रहे हैं. डा. राज को लगता है कि यदि उसके पिता ने उसकी मां का इलाज शहर में करवाया होता, तो उसकी मां ठीक हो जाती. उसके पिता चाहते हैं कि डा. राज अपनी मां की बरसी के मौके पर उड़ीसा में हाथियों की उसी सेंचुरी में आए, जिसे उसकी मां व पिता ने ही बसाया है. अब राज के पिता ही इस सेंचुरी में हाथियों के संरक्षण का काम कर रहे हैं. उनके साथ शंकरा (पूजा सावंत) , राजेश भी हैं. राज अपने पिता के पास जाना नहीं चाहते, मगर पत्रकार मीरा (आशा भट्ट) की एक बात डा. राज को अपनी मां की दसवीं बरसी पर जाने के लिए राजी कर देती हैं.

डा. राज का पीछा करते हुए पत्रकार मीरा भी पहुंच जाती हैं, जिसे राज के पिता का इंटरव्यू अपनी वेब साइट के लिए करना चाहती है. राज की मुलाकात अपनी बचपन की साथी शंकरा और फौरेस्ट आफिसर देव (अक्षय ओबेराय )से होती है. घर लौटने के बाद राज अपने बचपन के साथी हाथियों में भोला और दीदी से मिलकर बहुत खुश होता है. वह अपने उन पुराने दिनों को याद करता है, जब उसकी मां जीवित थी और वह अपने गुरू (मकरंद देशपांडे) से कलारिपयट्टू का प्रशिक्षण ले रहा था. हाथियों की इस सेंचुरी व जंगल में पहुंचते ही से डा. राज को कई नई बातों से दो चार होना पड़ता है.

हाथियों के साथ मौज मस्ती करने वाले राज को इस बात का अहसास ही नहीं था कि उनकी खुशहाल सेंचुरी और हाथियों पर  शिकारी व हाथी दांत के तस्कर नजर गड़ाए बैठे हैं. राज की मां की बरसी होने के बाद की रात हाथी दांत के विदेशी तस्करों के लिए शिकार करने वाले  शिकारी (अतुल कुलकर्णी), फारेस्ट आफिसर देव व स्थानीय पुलिस की मदद से हाथियों की इस सेंचुरी में पहुंच कर भोला हाथी सहित चार हाथियों व राज के पिता को मौत की नींद सुलाकर भागने में सफल हो जाते हैं. मगर उससे पहले वह हाथी दांत निकालकर छिपा देते हैं. उधर स्थानीय पुलिस के मुखिया इंस्पेक्टर खान आरोप लगाते हैं कि हाथी दांत के तस्करों व शिकारियों के साथ राज के पिता मिले हुए थे. उसके बाद कहानी में कई मोड़ आते हैं. अंततः देव मारा जाता है. हाथी दांत बरामद हो जाते हैं.  शिकारी मारे जाते हैं. तस्कर विदेशी डालरों के साथ पकड़े जाते हैं.

हाथियों के संरक्षण व हाथी दांत की तस्करी पर लगाम लगाने जैसे ज्वलंत व अति समसामायिक विषय पर अति कमजोर पटकथा के चलते पूरी फिल्म फुसफुसा पटाका के अलावा कुछ नहीं है. फिल्म में हाथी दांत की तस्करों व हाथियों की प्रजाति को खत्म करने पर आमादा शिकारियों के साथ फारेस्ट अफसरों, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की सांठगांठ पर पुरजोर तरीके से बात करने से फिल्मकार डरे हुए नजर आए. फिल्म में इमोशन का भी घोर अभाव है. कमजोर पटकथा के चलते इंटरवल से पहले फिल्म बहुत बोर करती है. इंटरवल के बाद एक्शन दृष्यों के चलते फिल्म कुछ संभलती है.

अफसोस की बात यह है कि हौलीवुड निर्देशक चक रसेल भी इस कमजोर पटकथा पर बेहतरीन फिल्म नहीं बना सके. चक रसेल की संजीदगी इस फिल्म में नजर नहीं आती. जबकि वह हौलीवुड में ‘‘मौस्क’’, ‘स्कौर्पियन किंग’, ‘इरेजर’ जैसी कई सफलतम फिल्में दे चुके हैं. यदि इसी तरह की सतही फिल्म बनानी थी, तो फिर हौलीवुड निर्देशक की बजाय भारतीय निर्देशक की ही सेवाएं ली जानी चाहिए थी. हाथी व अन्य जानवरों की दुर्लभ प्रजाति को बचाने के साथ ही जानवरों से प्रेम करने की बात करने वाली कहानियों की हमारे देश में कमी नहीं है. अतीत में हमारे यहां ‘हाथी मेरे साथी’ सहित कई बेहतरीन फिल्में इसी मुद्दे पर बन चुकी हैं.

पटकथा व संवाद लेखकों ने फिल्म में  शिकारी के मुंह से कुछ धार्मिक मंत्रों, महाभारत के धृष्टराष्ट्र व अश्वत्थामा जैसे पात्रों के नाम उद्धरित करवाए हैं, वह महज फिल्म को तहस नहस करने के अलावा कुछ नहीं है. फिल्म ‘जंगली’ को महज बौलीवुड फिल्म बताने के लिए भगवान गणेश को जोड़ना भी अजीब सा लगता है.

हं! फिल्म ‘जंगली’ के एक्शन दृष्य (ज्यादातर एक्शन दृष्य कलारी पट्टू पर ही आधारित हैं) रोमांच पैदा करने में सफल नहीं रहते. कुछ एक्शन दृष्य तो हास्यास्पद लगते हैं. जबकि कलारी पट्टू नामक मार्शल आर्ट में विद्युत जामवाल को महारत हासिल है. हमें याद रखना चाहिए कि विद्युत जामवाल की मां केरला के पलक्कड़ में आश्रम चलाती है, जहां कलारी पट्टू कला का प्रशिक्षण दिया जाता है. यही वजह है कि कुछ एक्शन दृष्यों का निर्देशन भी विद्युत जामवाल ने ही किया है.

मगर थाइलैंड के जंगलों में फिल्मायी गयी इस फिल्म में जंगल, नदी व हाथियों की सेंचुरी के दृष्य जरुर मनमोह लेते हैं. इसके लिए कैमरामैन मार्क इरविन बधाई के पात्र हैं.

जहां तक अभिनय का सवाल है, तो कलारी पट्ट के एक्शन दृष्यों में विद्युत जामवाल का कोई सानी नहीं है. आशा भट्ट और पूजा सावंत की यह पहली फिल्म है, पर दोनों शो पीस ही रही. कहानी में इनका कोई योगदान नहीं है.  शिकारी के किरदार में अतुल कुलकर्णी ने एक बार फिर अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. छोटी भूमिका में मकरंद देशपांडे अपनी छाप छोड़ जाते हैं. अक्षय ओबेराय प्रभाव छोड़ने में असफल रहे.

1 घंटा 55 मिनट की अवधि वाली फिल्म ‘जंगली’ का निर्माण ‘जंगली पिक्चर्स’ के बैनर तले विनीत जैन व प्रीति सहानी ने किया है. फिल्मके निर्देशक चक रसेल, लेखक अक्षत खिलडियाल व सुमन दुबे, पटकथा लेखक एडाम प्रिंस व राघव दार, कहानी लेखक रोहन सिप्पी, चारूदत्त आचार्य, उमेश पड़लकर व रितेश शाह, संगीतकार समीर उद्दीन व तनुज टिकू, कैमरामैन मार्क इर्विन व सचिन गदनकुश तथा कलाकार हैं- विद्युत जामवाल, आशा भट्ट, पूजा सावंत, मकरंद देशपांडे, अतुल कुलकर्णी, अक्षय ओबेराय व ठलावैवसल विजय व अन्य.

समाधि की दुकानदारी कितना कमजोर धर्म

साधुसंतों का रहनसहन और खानपान तो आम लोगों से भिन्न रहता ही है मगर वे मरने के बाद भी विशिष्ट दिखना चाहते हैं. इस के पीछे उन की व उन के संप्रदायों की मंशा महज धर्म के नाम पर चल रही दुकानदारी को और चमकाना होती है. धर्म के धंधे की बुनियाद ही यह है कि धर्म के रखवाले कहे जाने वाले साधुसंत ही हकीकत में धर्म के नाम पर लोगोें का तरहतरह से शोषण करते हैं, व्यवस्थित और संगठित समाज से अलगथलग दिखना चाहते हैं.

महज लंगोट और गेरुए वस्त्र पहन सांसारिकता त्यागने का ढिंढोरा पीटने वाले साधुसंत शरीर पर भभूत और माथे पर बड़ा सा तिलक जरूर लगाते हैं. ये लोग हाथ में भाला, डंडा या त्रिशूल भी रखते हैं. यह ‘त्याग’ भक्तों में श्रद्धा पैदा करने के लिए किया जाता है. यह दीगर बात है कि हकीकत में यह हुलिया मुफ्त कमानेखाने यानी चढ़ावा और दक्षिणा हथियाने के लिए रखा जाता है.

अपनी सहूलियत के लिए साधुसंत रिहायशी इलाकों से कुछ दूर मंदिरों में रहते हैं. हाथ में पकड़ा डंडा या त्रिशूल दरअसल, दुष्टों के संहार के लिए नहीं बल्कि कुत्ते, बिल्लियों और दूसरे जंगली जानवरों से बचाव के लिए रखा जाता है. इस से सहज ही समझा जा सकता है कि भगवान के ये तथाकथित दूत और धर्मरक्षक असल में कितने चमत्कारी होते होंगे.

बीते 2 दशकों से साधुसंतों में विचित्र तरह की एकजुटता देखने में आ रही है कि ये लोग भी साथसाथ रहने लगे हैं. ऐसा पहले की तरह शैव, वैष्णव या किसी दूसरे संप्रदाय की विचारधारा के अनुयायी होने न होने के कारण नहीं हो रहा बल्कि मुफ्त की रोटी तोड़ने तथा एक और एक ग्यारह बनने का सिद्धांत इस के पीछे काम कर रहा है. इन्हें मुफ्त की जमीन की चाहत रहती है जिस से मेहनत न करनी पड़े. साधुसंत भी समझने लगे हैं कि बुढ़ापे में अशक्तता के चलते भीख भी नहीं मिलनी है, इसलिए भलाई इसी में है कि बुरे वक्त के लिए पैसा व जमीनजायदाद इकट्ठी की जाए. इन की इस कमाई व गहनों को लूटने में चोर, लुटेरे और डाकू भी कोई रहम, लिहाज या रियायत नहीं करते.

मामूली जानवरों और चोरलुटेरों से जो धर्म अपने ही दूतों का बचाव करने में नाकाम हो उस की पोल तो अपनेआप ही खुल जाती है. और जब बड़े पैमाने पर यह पोल खुलती है तब मुद्दे की बात से आम लोगों का ध्यान बंटाने के लिए ये साधु खासा हंगामा व फसाद खड़ा कर देते हैं. ऐसा ही कुछ पिछले दिनों भोपाल में हुआ.

फसाद भोपाल का

भोपाल की उपनगरी भेल, जोकि देश के बड़े औद्योगिक केंद्रों में से एक है, के भूतनाथ मंदिर में एक नागा संन्यासी विष्णु गिरि की मौत हुई तो साधुसंत उसी जगह उस की समाधि बनाने की जिद पर अड़ गए जहां पर संन्यासी मरा था.

समाधि बनाने में आड़े आया भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का प्रबंधन जो अपनी बेशकीमती जमीन पर समाधि जैसा अनुपयोगी स्थल नहीं बनने देना चाहता था. जाहिर है इस से उत्पादन व कारखाने के कर्मचारियों पर बुरा असर पड़ता और जमीन भी बेकार हो जाती. वैसे भी यह भेल का हक था कि वह अपनी जमीन के बाबत खुद फैसला करे.

इस इलाके में कोई 3 लाख लोग रहते हैं जो विष्णु गिरि के भक्त भले ही न हों मगर यह जरूर जानते हैं कि यह संन्यासी भूतनाथ मंदिर में कोई 70 साल से रह रहा था. कुछ लोग मानते हैं कि यहां ऊपरी बाधाओं का इलाज होता है यानी नियमित चढ़ावे के अलावा भी भूतप्रेत, पिशाच जैसी काल्पनिक चीजें आमदनी का बड़ा जरिया थीं.

यह आमदनी बनी रहे, इस मंशा से विष्णु गिरि की मौत के बाद उस के चेलेचपाटे व शहर के दूसरे साधुसंतों ने गड्ढा खोद कर समाधि बनाने की तैयारी शुरू कर दी. भेल प्रबंधन को भनक लगी तो उस ने मनमानी पर उतारू इन साधुसंतों को रोकने की खातिर अपना अमला भेजा और जिला प्रशासन से भी सहयोग मांगा जो वक्त रहते मिला भी.

मगर साधु नहीं माने. अपने मंसूबों के लिए उन के पास कोई ठोस दलील भी नहीं थी सिवा इस के कि संन्यासी की समाधि मौत की जगह पर ही बनाना धार्मिक परंपरा है और इस में सरकार, प्रशासन, कानून और भेल को अड़ंगा नहीं डालना चाहिए. न मानने पर पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया तो साधुसंत तिलमिला उठे. इसी बीच धक्कामुक्की में विष्णु गिरि की लाश नीचे गिर गई. इस के बाद भी साधु लोग लाश को घसीट कर समाधि तक ले जाने में किसी तरह कामयाब हो गए. मगर भेल प्रबंधन की पहल और जागरूकता के चलते उसे दफना नहीं पाए.

दफना लेते तो धर्म की एक और दुकान बन कर तैयार हो जाती, जिस पर चढ़ावा चढ़ता, रोज सैकड़ों श्रद्धालु आते, मनौतियां मांगते और इन साधुसंतों को विष्णु गिरि के नाम पर मुफ्त का पैसा मिलता.

बवाल के बाद बातचीत शुरू हुई तो संत समुदाय ढीला पड़ गया. उस के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था कि भेल प्रशासन अपनी जमीन पर समाधि क्यों बनाने दे. भेल प्रबंधन की समझदारी इस मामले में वाकई तारीफ के काबिल कही जाएगी कि वह संतों की जिद के आगे नहीं झुका. भेल के महाप्रबंधक ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर समाधि बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती. हालांकि दुकान चलाने के लिए संत समुदाय यह बात लिखित में देने को भी तैयार था कि समाधि के ऊपर कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा.

कितना कमजोर धर्म

यह विवाद धर्म की कई कमजोरियों को उजागर कर गया. मसलन, धर्म मोहताज है लिखापढ़ी का, पुलिस का और कानून का और उस की जड़ में पैसा कमाने का लालच भर है. भक्तों की तमाम समस्याएं धार्मिक चमत्कार से सुलझाने और दूर करने का दावा करने वाले संत जब खुद एक समाधि बनाने के लिए कानून के मोहताज हों तो उन के चमत्कार के दावों पर कोई क्या खा कर भरोसा करे.

अगर वाकई धर्म में चमत्कार होता तो क्यों विष्णु गिरि की मौत के साथ ही समाधि खुदबखुद नहीं बन गई? लाठीचार्ज कर रहे पुलिस वालों की लाठी गायब क्यों नहीं हो गई? भेल प्रबंधन की बुद्धि क्यों किसी भगवान ने नहीं हर ली? समाधि बनाने के लिए उपद्रव कर रहे साधु सीधे भगवान की अदालत में क्यों नहीं चले गए?

आम नागरिकों की अदालत की शरण व संतों की कानूनी मोहताजी बताती है कि इन में कोई खास बात नहीं होती न ही कोई दैवीय शक्ति या चमत्कार होता है.

सिर्फ मुफ्त की कमाई के लिए ये आम लोगों की तरह जीना तो दूर मरना भी पसंद नहीं करते. अगर विष्णु गिरि को जला दिया जाता तो उन का शरीर राख हो जाता फिर कोई चमत्कारों के दावों पर यकीन नहीं करता. मंशा इस प्रकार की थी कि संन्यासी का मृत शरीर जमीन के अंदर रह कर भी भक्तों का भला काल्पनिक चमत्कारों के जरिए करता रहता है क्योंकि संत मरता नहीं है देह त्यागता है.

यह अगर सच है तो फिर उस की लाश घसीटने की नौबत क्यों आई, क्यों नहीं वह खुद चल कर समाधि स्थल तक पहुंच गई? इन हकीकतों के बाद भी साधु समुदाय ने लोगों को बरगलाने के लिए हिंदू धर्म की मान्यताओं का खुला मखौल उड़ाते श्मशानघाट में यज्ञ व हवन किया तो धर्म की और इन की हकीकत जरूर खुदबखुद उजागर हो गई कि कैसे धर्म के नाम पर पैसा कमाने के लालच में नियम बनाए व तोड़े जाते हैं. यह दोहरापन अपनेआप में जरूर एक चमत्कार है.

पूरे बवाल में हैरत की बात है कि कोई कानूनी लिखापढ़ी नहीं हुई. भेल प्रबंधन के एक अधिकारी की मानें तो उन्होंने जिला प्रशासन को मौखिक सूचना ही दी थी. कथित लाठीचार्ज के वक्त भेल का कोई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद नहीं था.

आम लोग तो दूर की बात है, कई धार्मिक लोग भी साधुओं की इस हरकत से नाराज दिखे. एक देवीभक्त रामजीवन दुबे की मानें तो ‘‘यह धर्म की दुकानदारी  चमकाने का तरीका भर था. मरने के बाद भी साधु खास क्यों माना जाए. ये लोग मरने के बाद आम लोगों की तरह जलने से क्यों डरते हैं. इस तरह के बेवजह के फसाद आम लोगों में धर्म की छवि बिगाड़ते हैं.’’

इस के उलट एक दूसरे संत पवन गिरि ने खुलेआम पुलिस वालों और भेल प्रबंधन को अनिष्ट का शाप तक दे डाला जिस का कोई असर नहीं हुआ. यह बात शायद ही कोई बता पाए कि क्यों सुभाष नगर विश्राम घाट में कचरा फेंकने की जगह मृत साधु की समाधि बनाई गई.

हकीकत में विष्णु गिरि का असली अपमान पुलिस या भेल प्रबंधन ने नहीं, खुद संतों ने उन के मरने के बाद किया है.

औरतों का शिकारी महंत प्रीतम सिंह

जालंधर देहात के थाना भोगपुर के अंतर्गत आने वाले गांव बढ़चूही में नाथ समुदाय के बाबा बालकनाथ का प्रसिद्ध डेरा है, जिस की बड़ी मान्यता है. जालंधर और उस के आसपास क्षेत्र के तो क्या, दूरदूर से लोग अपनी श्रद्धा के वशीभूत डेरे पर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आते रहते थे. दरअसल, सालों पहले महंत प्रीतम सिंह ने सरपंच और गांव वालों की मदद से इस डेरे की नींव रखी थी. बाद में देखतेदेखते इस डेरे की मान्यता दूरदूर तक फैल गई.

डेरे पर हर तरह की समस्याओं से ग्रस्त लोग समाधान के लिए आते थे. हां, निस्संतान औरतों का संतान प्राप्ति के लिए डेरे पर आनाजाना कुछ अधिक ही था. कहा जाता है कि संतान की चाह रखने वाली जरूरतमंद औरतों की मुराद यहां आ कर पूरी हो जाती थी. इस डेरे का संचालन करने वाले महंत प्रीतम सिंह के बारे में कहा जाता है कि कई साल पहले वह झारखंड से यहां आए थे.

महंत प्रीतम सिंह थाना तेरापाहा के अंतर्गत आने वाले गांव चंपवाला, जिला कुरी, झारखंड के मूल निवासी थे. लोगों का मानना था कि उन पर बाबा बालकनाथजी की कृपा थी. डेरे की सेवा का काम बाबा प्रीतम सिंह का भांजा राम करता था.

26 जून, 2016 की शाम को राम और उस का दोस्त चैंपियन शाम के समय डेरे की साफसफाई में लगे थे. उस वक्त बाबा अपने निजी कक्ष में ध्यान में बैठे थे. तभी 2 युवक डेरे का मुख्यद्वार खोल कर भीतर आए और बिना किसी से पूछे ऊपर बाबा के निजी कक्ष की ओर चले गए.

राम और उस के दोस्त चैंपियन ने उन्हें बाबाजी के कक्ष की ओर जाते देखा था, पर उन्होंने इस ओर बिलकुल ध्यान नहीं दिया था, क्योंकि डेराप्रेमी श्रद्धालु अकसर बाबा से मिलने आते रहते थे. दोनों युवकों को ऊपर गए अभी मुश्किल से 5 मिनट ही गुजरे थे कि गोली चलने की आवाज के साथ चीख भी सुनाई दी. राम और चैंपियन ने चौंक कर देखा, गोली चलने की आवाज और चीख बाबा के कक्ष की ओर से आई थी.

वे अवाक खड़े अभी सोच ही रहे थे कि क्या मामला है, तभी दोनों युवक अपने हाथ में पिस्तौल लिए बाबा के कक्ष से निकले और मुख्यद्वार की ओर भाग गए. यह सब इतनी जल्दी हुआ कि कुछ सोचनेसमझने का मौका ही नहीं मिला था.

राम और चैंपियन दौड़ कर बाबा के कक्ष की ओर लपके. दोनों ऊपर पहुंचे तो वहां का नजारा देख कर उन के पैरों तले से जमीन निकल गई. बाबाजी के सिर से खून का फव्वारा छूट रहा था और वह बैड पर औंधे पड़े थे.

डेरे में गोली चलने की आवाज कुछ गांव वालों ने भी सुनी थी, वे भी हकीकत जानने के लिए डेरे में दौड़े चले आए थे. राम और चैंपियन ने देखा तो बाबा की नब्ज चल रही थी. राम ने तुरंत गांव के प्रधान महिंदर सिंह को सूचना देने के साथ थाना भागपुर पुलिस को भी घटना के बारे में बता दिया. यह 26 जून, 2016 की घटना है.

सूचना मिलते ही जालंधर देहात के एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीएसपी और थाना भागपुर के प्रभारी एसआई प्रीतम सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. बाबा को तुरंत वहां के नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया.

इस काम से फारिग होने के बाद थानाप्रभारी प्रीतम सिंह ने गांव वालों और राम के बयान दर्ज किए. राम के बयान पर महंत प्रीतम सिंह की हत्या के मकसद से जानलेवा हमला करने का मुकदमा भादंसं की धारा 307 के तहत दर्ज कर के हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई.

उधर अस्पताल में डाक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी बाबा को बचाया नहीं जा सका. उन की मौत के बाद थानाप्रभारी ने लाश को कब्जे में ले कर पंचनामा तैयार किया और लाश पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी. बाबा प्रीतम सिंह की हत्या दिनदहाड़े सिर में गोली मारकर की गई थी और हत्यारे फरार हो गए थे.

कुछ ही देर में बाबा की हत्या की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई. देखतेदेखते हजारों श्रद्धालु बाबा के डेरे और अस्पताल के पास जमा हो गए और आक्रोश में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारों को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. बेकाबू होती भीड़ ने दिल्ली जम्मू नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, साथ ही उन्होंने सरकारी वाहनों की तोड़फोड़ भी शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया.

शुरुआती जांच में थानाप्रभारी प्रीतम सिंह ने बाबा के कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया. कमरे के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे. उन कैमरों से प्रीतम सिंह को बड़ी उम्मीद थी कि कैमरों से हमलावरों का सुराग लग सकता है. पर जब मुआयना किया गया तो कैमरे वहां से गायब पाए गए.

हमलावर बाबा पर गोली चलाने के बाद सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ कर साथ ले गए थे. आगे की जांच में पता चला कि बाबा प्रीतम सिंह एक अच्छे इंसान थे, समाज और मानव कल्याण ही उन का मूल उद्देश्य था. ऐसे नेक इंसान को गोली मार कर हत्या करने का क्या मकसद हो सकता है, यह समझ से परे था.

प्रीतम सिंह ने गांव वालों से पूछताछ की और बाबा के भांजे राम और उस के दोस्त चैंपियन के बयान भी फिर से दर्ज किए पर कोई खास बात पता नहीं चल सकी. दिनरात की मशक्कत और मुखबिरों का सहारा लेने के बाद भी वह बाबा प्रीतम सिंह के हत्यारों तक नहीं पहुंच सके. इसी बीच उन का तबादला हो गया.

प्रीतम सिंह के तबादले के बाद नए थानाप्रभारी ने भी अपने कार्यकाल में बाबा के हत्यारों को ढूंढने का काफी प्रयास किया, पर वह भी सफल नहीं हो पाए. इस के बाद यह केस पूरे एक साल तक जिले के सीआईए स्टाफ और क्राइम ब्रांच के पास भटकता रहा. इतना अरसा गुजर जाने के बाद स्थानीय लोग भी इस घटना को भूलने लगे थे.

बाबा के श्रद्धालु भले ही बाबाजी की गोली मार कर हत्या कर देने की बात को भूलने लगे थे, पर जालंधर देहात के एसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बाबा प्रीतम सिंह के हत्यारों को कभी नजरअंदाज नहीं किया था. उन्होंने अपने कुछ खास पुलिस अफसरों को इस काम पर लगाया हुआ था.

बाबा प्रीतम सिंह की हत्या की वजह पता चल जाती तो हत्यारों तक पहुंचा जा सकता था. पुलिस के सामने सब से बड़ी चुनौती यह जानने की थी कि आखिर बाबा की हत्या किस मकसद से की गई थी. उन की किसी से ऐसी क्या दुश्मनी थी कि हत्यारों को उन की हत्या करनी पड़ी. निस्संदेह इस के पीछे कोई बहुत बड़ा कारण रहा होगा.

एसपी भुल्लर ने अपनी टीम को सब से पहले यही बात पता करने के लिए लगाया. जल्द ही उन्हें पता चला कि बाबा प्रीतम सिंह एक अय्याश आदमी था. निस्संतान औरतों को संतान देने का आशीर्वाद देने और उन का इलाज करने के बहाने वह उन का शारीरिक शोषण किया करता था.

यह बात पता चलने पर पुलिस ने जब इसी थ्यौरी पर जांच कार्य आगे बढ़ाया तो एक नाम निकल कर सामने आया, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी कमराय, भुलत्थ. दरअसल, गोपी की कोई रिश्तेदार थी, जिस के साथ बाबा ने रिद्धिसिद्धि का आशीर्वाद देने का झांसा दे कर उस का शारीरिक शोषण किया था.

गोपी को जब बाबा की इन काली करतूतों का पता चला तो उस ने बाबा प्रीतम को सबक सिखाने और अपनी रिश्तेदार का बदला लेने के लिए उस की हत्या करने की योजना बनाई थी.

इस योजना में गोपी ने अपने एक साथी ओंकार सिंह उर्फ कारा निवासी रहीमपुर, करतारपुर को रुपयों का लालच दे कर तैयार किया था. गोपी के कहने पर ही ओंकार सिंह ने अपने एक दोस्त राजविंदर सिंह उर्फ राजा निवासी रामगढ़, भुलत्थ को पैसों का लालच दे कर साथ मिला लिया था.

अब तक की जांच में पुलिस को बाबा की हत्या करने का कारण और हत्यारों का पता लग चुका था, पर लाख कोशिश करने के बाद भी पुलिस अभी तक यह पता लगाने में सफल नहीं हुई थी कि बाबा को गोली मार कर फरार होने के बाद ये तीनों लोग कहां भूमिगत हो गए थे.

बहरहाल, 10 सितंबर, 2017 को जालंधर देहात पुलिस को सूचना मिली कि भोगपुर के गांव बढ़चुई में करीब सवा साल पहले डेरा संचालक बाबा प्रीतम की हत्या करने वालों में से एक ओंकार सिंह उर्फ कारा विदेश जाने की फिराक में है. यह भी पता चला कि ओंकार सिंह जालंधर के एक ट्रैवल एजेंट के पास अपना पासपोर्ट और टिकट लेने के लिए आने वाला है.

एसपी द्वारा बनाई गई पुलिस टीम को जांच के दौरान ओंकार सिंह के खिलाफ पुख्ता सबूत और प्रमाण मिले थे. पुलिस ने ट्रैवेल एजेंट के औफिस के बाहर अपना जाल बिछा कर ओंकार सिंह उर्फ कारा को गिरफ्तार कर लिया. मौके पर ही उस के पास से मोटरसाइकिल व तेजधार के हथियार बरामद हुए.

गिरफ्तारी के बाद ओंकार सिंह को सीआईए स्टाफ ला कर पूछताछ की गई तो बिना किसी हीलहुज्जत के उस ने बाबा प्रीतम सिंह की हत्या करने का अपराध स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि डेरा संचालक की हत्या उस ने अपने साथी राजविंदर सिंह उर्फ राजा के साथ मिल कर की थी.

उस ने यह भी बताया कि उन दोनों को बाबा की हत्या करने के लिए गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने 3 लाख रुपए की सुपारी दी थी. यह भी पता चला कि बाबा की हत्या करने की सुपारी देने वाला गोपी और बाबा की हत्या करने में ओंकार सिंह का साथ देने वाला राजविंदर सिंह उर्फ राजा दोनों ही विदेश जा चुके हैं.

उसी दिन ओंकार को अदालत में पेश कर के आगामी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया. एसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा उस से की गई विस्तृत पूछताछ में बाबा प्रीतम सिंह की हत्या की जो कहानी प्रकाश में आई, वह अंधविश्वास का मायाजाल फैला कर भोलेभाले लोगों की आस्था से खेलने वाले एक अय्याश बाबा की कहानी थी, जोकि हमारे सभ्य समाज के लिए एक भयानक कलंक के समान है.

देखा जाए तो बाबा प्रीतम सिंह शुरू से ही अय्याश किस्म का आदमी था. किसी कारण वश अपने किसी अपराध को छिपाने के लिए वह बिहार छोड़ कर फरार हो गया था और दिल्ली, यूपी के अलगअलग शहरों की खाक छानते हुए पंजाब पहुंचा था.

यहां पर कुछ समय किसी बाबा की सोहबत में रहने के बाद वह भी अपने आप को सिद्ध समझने लगा और बढ़चूही गांव के भोलेभाले लोगों को अपने विश्वास में ले कर उस ने गांव में ही डेरा बना लिया. उस डेरे का संचालक बन कर वह लोगों की आस्था और भावनाओं से खिलवाड़ करने लगा.

बाबा प्रीतम सिंह ने अपने बारे में प्रचारित कर रखा था कि उस के पास बाबा बालकनाथ की सिद्धी और कृपा है. अपने आशीर्वाद से वह बांझ औरतों को भी संतान सुख दे सकता है. उस की इन बातों से प्रभावित हो कर सैकड़ों निस्संतान स्त्रियां संतान प्राप्ति के लिए उस के डेरे पर आने लगीं, जिस में से अधिकांश के साथ बाबा ने आंतरिक संबंध बनाए थे.

अधिकांश गांववासियों का कहना था कि बाबा प्रीतम सिंह डेरे में महिलाओं के साथ गलत काम करता था. गोपी की कोई रिश्तेदार लड़की भी अपनी किसी समस्या के समाधान के लिए बाबा प्रीतम सिंह के मायाजाल में फंस गई थी, जिस का बाबा ने जी भर कर आर्थिक और शारीरिक शोषण किया था.

वह युवती बाबा के चंगुल में इतनी बुरी तरह फंसी थी कि अपने साथ हुए धोखे के बारे में किसी से खुल कर बात भी नहीं कर सकती थी, क्योंकि बाबा ऐसी युवतियों को बदनाम कर देने की बात कह कर ब्लैकमेल भी किया करता था. फलस्वरूप वह युवती भी खामोशी से बाबा के शोषण का शिकार होती रही. उस ने यह बात किसी को नहीं बताई कि संतान होने का आशीर्वाद देने के नाम पर बाबा युवा औरतों के साथ क्याक्या खेल खेलता है.

लेकिन एक दिन किसी तरह यह बात गोपी को पता चल गई. सच्चाई जान कर उस का खून खौल उठा. आस्था के नाम पर भोलेभाले लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने और उन का शोषण करने वाले बाबा प्रीतम सिंह को सबक सिखाने के लिए गोपी ने उस की हत्या करने की योजना बना ली. बाबा के काले कारनामे उस ने अपने दोस्त ओंकार को बताए तो रुपयों के बदले वह इस काम में उस की मदद करने को तैयार हो गया.

बाबा के डेरे पर हर समय लोगों का आनाजाना लगा रहता था, कोई न कोई सेवादार या कोई और 24 घंटे डेरे पर मौजूद रहता था. ऐसे में बाबा की हत्या करना किसी अकेले के वश की बात नहीं थी, सो ओंकार ने इस काम के लिए अपने दोस्त राजविंदर उर्फ राजा को पैसों का लालच दे कर अपनी योजना में शामिल कर लिया.

ओंकार और राजविंदर ने गोपी की बात मान ली और बाबा की हत्या का सौदा 3 लाख में कर लिया. ओंकार व राजविंदर 26 जून, 2016 को दोपहर बाद करीब साढ़े 4 बजे डेरे में गए और बाबा की गोली मार कर हत्या कर दी. उस समय भी बाबा अपने कक्ष में किसी युवती के साथ था.

बाबा की हत्या के बाद दोनों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे उखाड़ लिए थे. बाबा की हत्या के बाद उन्होंने वहां से लाए सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर गोपी को दे दिए थे. संभवत: गोपी ने सीसीटीवी चैक करने के बाद ओंकार व राजविंदर को 3 लाख रुपए दे दिए. दोनों ने मौके पर ही डेढ़-डेढ़ लाख रुपए बांट लिए थे. इसी दौरान गोपी ने सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर जला कर बाबा की हत्या करने के सारे सबूत नष्ट कर दिए थे.

इस वारदात के बाद अगले ही दिन 27 जून, 2016 को ओंकार व राजविंदर दोनों गोपी से मिले. गोपी ने उन्हें सलाह दी कि वे दोनों विदेश भाग जाएं. वैसे भी गोपी और राजा विदेश जाने वाले थे, उन का पासपोर्ट और वीजा भी तैयार था.

राजा इसी साल अप्रैल-मई में जर्मनी चला गया था और गुरप्रीत उर्फ गोपी वारदात के कुछ महीने बाद दुबई चला गया. इस के बाद दोनों वापस नहीं आए थे. फिलहाल थाना भोगपुर, जालंधर पुलिस दोनों आरोपियों की एलओसी जारी कर गिरफ्तारी के लिए कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर के उन्हें भारत लाने की कोशिश में है, ताकि उन पर बाबा प्रीतम सिंह की हत्या का मुकदमा चलाया जा सके.

बाबा प्रीतम सिंह की हत्या के अलावा भी ओंकार व राजविंदर के खिलाफ भुलत्थ व करतारपुर इलाके में लूट व हत्या के केस दर्ज हैं. पत्रकार वार्ता में एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ओंकार सिंह के खिलाफ सितंबर, 2008 में थाना करतारपुर में हत्या का केस दर्ज हुआ था.

ओंकार सिंह ने अपने साथियों के साथ मिल कर मलकीत सन्नी की हत्या कर के उस की लाश जमीन में दबा दी थी. इस केस में ओंकार को 20 साल की सजा हुई थी. 6 साल सजा काटने पर सन 2014 में वह जमानत पर आया था, जबकि राजविंदर भुलत्थ में पैट्रोल पंप की लूट तथा करतारपुर में फाइनैंसर पर फायरिंग कर लूट आदि की वारदातों में नामजद है.

ओंकार सिंह उर्फ कारा से पूछताछ करने और पूरी पुलिस काररवाई के बाद उसे अदालत पर पेश कर के जिला जेल भेज दिया गया.

-कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

ब्वायफ्रेंड के साथ वायरल हो रही आमिर की बेटी की तस्वीर

आमिर की बेटी इरा खान की कुछ तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में वो किसी अंजान लड़के के साथ दिख रही हैं. तस्वीरों से साफ है कि इन दोनों के बीच रोमैंटिक केमेंस्ट्री चल रही है. अच्छी बात ये है कि इन दोनों की तस्वीरें किसी वेबसाइट के माध्यम से नहीं बल्कि इरा के पर्सनल अकाउंट से शेयर हुई हैं.

तस्वीरों से साफ है कि इरा मिशाल कृपलानी नाम के इस लड़के को डेट कर रही हैं. तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा कि, ‘उम्मीद है कि तुम्हारी छुट्टियां बेहतरीन और खुशनुमा रही जैसा कि तुम वाकई में हो.

देखें इरा की शेयर की हुई तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

Hope your Spring Break was sunny and smiley as @mishaalkirpalani’s, which of course, I piled onto ❤❤❤ 📸 @sahirahoshidar

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

 

View this post on Instagram

 

Charmer😘

A post shared by Mishaal kirpalani (@mishaalkirpalani) on

 

View this post on Instagram

 

🎈

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

 

View this post on Instagram

 

Welcome to the family, Simba.

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

 

View this post on Instagram

 

Happy Birthday, Sleepyhead❤

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

 

View this post on Instagram

 

Hi🍒

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

 

View this post on Instagram

 

New Year’s is such a weird concept. But we go along with it anyway. And its fun.. So Happy New Year!❤

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

 

View this post on Instagram

 

I can’t believe that you’re so much taller than me even when I’m in 6inch heels!

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

आपको बता दें कि मिशाल कृपलानी एक आर्टिस्ट प्रोड्यूसर और म्यूजिक कंपोजर हैं. मिशाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी बहुत से ऐसे विडियोज हैं जिससे साफ होता है कि वो म्यूजिक के काफी करीब हैं.

काले सोने का कालाधंधा

राजस्थान का बाड़मेर जिला रेतीले धोरों के लिए प्रसिद्ध है. करीब दोढाई दशक पहले कुछ कंपनियों

ने बाड़मेर सहित आसपास के कुछ अन्य जिलों में खोज की तो यहां के रेतीले धोरों के पीछे कच्चे तेल एवं गैस का अथाह भंडार मिला. इस के बाद केंद्र सरकार ने अलगअलग बेसिन बना कर राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों को तेल एवं प्राकृतिक गैस के दोहन की जिम्मेदारी सौंप दी.

करीब 2 दशक से राजस्थान के करीब 21 ब्लौकों में तेल एवं प्राकृतिक गैस की खोज एवं दोहन का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है. जानीमानी कंपनी केयर्न इंडिया की ओर से बाड़मेर के 10 ब्लौकों में पैट्रोलियम की खोज के लिए 700 से अधिक कुआें की खुदाई की गई.

इन में मंगला, मंगला ईओआर, सरस्वती, रागेश्वरी, रागेश्वरी दक्षिण, रागदीप, भाग्यम, एनआई, एनई एवं ऐश्वर्या ब्लौक शामिल हैं. केयर्न इंडिया ने जो कुएं खोदे, उन में से 380 कुओं में खनिज तेल एवं प्राकृतिक गैस के दोहन का काम चल रहा है. बाकी 58 कुएं ड्राई हो कर फेल हो गए, जबकि 270 कुओं में खोज का काम चल रहा है.

अगस्त, 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बाड़मेर में केयर्न इंडिया के एक आयलफील्ड का उद्घाटन किया था. केयर्न इंडिया के पास देश का सब से बड़ा खजाना बाड़मेर के मंगला ब्लौक में है. मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल (एमपीटी) में पिछले कई सालों से क्रूड आयल की बड़े पैमाने पर चोरी हो रही थी.

क्रूड आयल को काला सोना भी कहा जाता है. काले सोने के खजाने में चोरी की छोटीमोटी घटनाएं यदाकदा सामने आती रहती थीं. पुलिस इस पर काररवाई भी करती रहती थी. आरोपियों की गिरफ्तारी होती और अधिकांश मामलों में क्रूड आयल की बरामदगी हो जाती.

इसी साल 14 जुलाई को बाड़मेर जिले की थाना नगाणा पुलिस ने किसी की शिकायत पर तेल का एक टैंकर पकड़ा. वह टैंकर नरेंद्र रोडलाइंस का था. उस टैंकर की जांच की गई तो उस के 3 चैंबरों में प्रोड्यूस्ड वाटर (अशोधित पानी) और 2 चैंबरों में क्रूड आयल भरा था.

आगे की जांच में पता चला कि टैंकर चालक ने क्रूड आयल के साथ अशोधित पानी भर कर केवल उसी के कागजात तैयार कराए थे. यह टैंकर मंगला टर्मिनल में खाली होना था, लेकिन वह वहां से बाहर आ गया था. पुलिस ने इस मामले में टैंकर चालक सताराम और हेल्पर धर्माराम को गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले में केयर्न इंडिया के लीगल अफसर गणपत सिंह चौहान की रिपोर्ट पर थाना नगाणा पुलिस ने 14 जुलाई को मामला दर्ज कर लिया. इस के बाद थानाप्रभारी केसर कंवर ने मामले की जांच शुरू की.

बाड़मेर के एसपी गगनदीप सिंगला को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने क्रूड आयल के चोरी के मामले को गंभीरता से लिया. उन्हें लगा कि यह मामला छोटामोटा नहीं, बल्कि इस में किसी माफिया का हाथ हो सकता है. मामले की जांच के लिए कई सीनियर अधिकारियों की टीम गठित की गई. टीम ने गिरफ्तार किए गए सताराम और धर्माराम से पूछताछ की. उन दोनों से की गई पूछताछ के बाद क्रूड आयल चोरी के मामले की जड़ें बहुत गहराई तक फैली मिलीं.

इस में केयर्न इंडिया कंपनी के कर्मचारियों के अलावा राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के नेता भी संलिप्त पाए गए. पुलिस ने तेजी से काररवाई करते हुए 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि बाड़मेर से चोरी हुआ क्रूड आयल गुजरात और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों तक पहुंचता था.

एसपी गगनदीप सिंगला ने 21 जुलाई को प्रेस कौंन्फ्रैंस में बताया कि केयर्न इंडिया के उत्पादन केंद्रों से रोजाना 15 से 20 हजार लीटर क्रूड आयल की चोरी हो रही थी. मौजूदा रेट के हिसाब से रोजाना करीब 3 लाख रुपए का क्रूड आयल चोरी हो रहा था. इस तरह साल भर में करीब 11-12 करोड़ रुपए के क्रूड आयल की चोरी हो रही थी और यह सिलसिला कई सालों से चला आ रहा था.

लोगों का मानना है कि पुलिस ने 14 जुलाई को 2 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले के खुलासे में जितना समय लगाया, वह संदेह के दायरे में हैं. इसी वजह से लोगों को लग रहा है कि पुलिस बडे़ लोगों को बचा सकती है. क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद ने भी इस मामले में सवाल उठाए हैं. मामला जयपुर और दिल्ली तक पहुंच गया है.

इस के बाद राज्य सरकार ने इस मामले की जांच राजस्थान पुलिस के स्पैशल औपरेशन ग्रुप (एसओजी) को सौंप दी है. एसओजी ने जांच भी शुरू कर दी है.

इस से पहले बाड़मेर पुलिस की करीब 2 सप्ताह तक चली जांच और गिरफ्तार आरोपियों से की गई पूछताछ मे ंजो कहानी उभर कर सामने आई, वह इस प्रकार है—

केयर्न इंडिया के मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल के तहत गुढ़ामलानी, भाड़खां, बायतू सहित कई क्षेत्रों में तेल कुएं हैं. तेल के इन कुओं से क्रूड आयल के साथ अशोधित पानी भी निकलता है. क्रूड आयल को रिफायनरी में अलगअलग तापमान पर शोधित किया जाता है तो उस में से पैट्रोल, डीजल, नेप्था कैमिकल, लुब्रिकेटिंग आयल, तारकोल आदि बनाए जाते हैं.

कुओं से निकलने वाले अशोधित पानी में कई तरह के अपशिष्ट पदार्थ होते हैं. इस पानी को मशीनों से साफ कर के दूसरे कामों में उपयोग लायक बनाया जाता है. यह पानी जमीन के साथसाथ इंसानों और पशुओं के लिए भी हानिकारक होता है. इसलिए इस पानी को कहीं फेंका या बहाया नहीं जाता.

कुओं से निकलने वाला क्रूड आयल और अशोधित पानी टैंकरों द्वारा उत्पादन केंद्र से कंपनी के ही कई किलोमीटर क्षेत्र में फैले अलगअलग प्लांटों तक ले जाया जाता है. ये प्लांट मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल में लगे हैं.

क्रूड आयल और अशोधित पानी को उत्पादन केंद्र से मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनपल तक पहुंचाने का ठेका कंपनी ने विभिन्न कंपनियों को दे रखा है. ठेके पर लगे इन टैंकरों पर नजर रखने के लिए कंपनी ने जीपीएस लगा रखे हैं.

जांच में पता चला कि केयर्न इंडिया ने तेल उत्पादन केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत से टैंकरों के मालिक, चालक व हेल्पर टैंकरों में अशोधित पानी के बजाय क्रूड आयल भरवा कर लाते थे और टैंकरों के ढक्कन के सील तोड़ कर आसपास की फैक्ट्रियों में बने भूमिगत टैंकों में खाली कर देते थे.

इस के बाद खाली टैंकरों में सादा पानी भर कर ये टैंकर मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल पहुंचते और वहां टैंकर का पानी खाली कर देते. केयर्न के तेल उत्पादन केंद्र एवं अनलोडिंग पौइंट पर तैनात कर्मचारियों को इस गोरधंधे का पता था.

पर टैंकर मालिक इन कर्मचारियों को अवैध रूप से मोटी रकम देते थे, इसलिए वे चुप रहते थे. जैसेजैसे जांच आगे बढ़ती गई, अधिकारी हैरान होते गए कि लोगों ने किस तरह चोरी के नएनए रास्ते निकाल लिए थे. जांच में सामने आया कि तेल उत्पादन केंद्र से जो टैंकर मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल के लिए जाते थे, वे केवल निश्चित स्थानों पर ही रोके जा सकते थे.

इस की मौनिटरिंग जीपीएस द्वारा की जाती थी. पर गोरखधंधे में लगे टैंकर मालिकों और फैक्ट्री मालिकों ने जीपीएस की मौनिटरिंग में लगे कर्मचारियों से मिल कर इस का भी तोड़ निकाल लिया था. उन्होंने अपनी गाडि़यों, स्कौपियो, स्विफ्ट डिजायर व दुपहिया वाहनों में जीपीएस की पिन का इंस्टालेशन करवा लिया था.

इस के बाद ये लोग टैंकर को रास्ते में धोरीमन्ना और मांगता नामक स्थान के बीच कुछ मिनट के लिए रोक लेते और वहीं पर टैंकर में लगे जीपीएस को पिन से निकाल कर स्कौर्पियो, स्विफ्ट डिजायर या बाइक से जोड़ देते.

इस के बाद टैंकर चालक वहां से तेज गति से टैंकर चला कर उस फैक्ट्री के भूमिगत टैंकों में क्रूड आयल को डाल आते थे, जहां उन की सेटिंग थी. वहीं टैंकर में पानी भर लिया जाता था.

इस के बाद टैंकरों पर जीपीएस को दोबारा इंस्टाल कर दिया जाता था. इस तरह जीपीएस को टैंकर से हटा कर अपनी कार पर लगाने में करीब 40 मिनट का समय मिल जाता था. इस 40 मिनट में ही रोजाना लाखों रुपए के क्रूड आयल को दूसरी फैक्ट्रियों में पहुंचा दिया जाता था.

जिन फैक्ट्रियों में क्रूड आयल पहुंचाया जाता था, वे बख्तरबंद किले से कम नहीं हैं. वहां बाहर से किसी को कुछ नजर नहीं आता. फैक्ट्री में बाहर से हर आनेजाने वाले पर कड़ी निगरानी रहती थी. फैक्ट्री के गेट किसी अपरिचित के लिए नहीं खुलते थे. क्रूड आयल से भरे टैंकर के प्रवेश करते ही फैक्ट्री का गेट बंद कर दिया जाता था.

टैंकर को तत्काल खाली करने और उस में पानी भरने के लिए इलैक्ट्रिक फाइटर का उपयोग किया जाता था. इस में केवल 30 मिनट ही लगते थे.

टैंकर से क्रूड आयल खाली करने के बाद भूमिगत टैंकों पर सैकड़ों पुराने टायरों का ढेर लगा दिया जाता था, ताकि किसी को पता न चल सके कि वहां भूमिगत टैंक बने हुए हैं.

मुकदमों में सौ से अधिक लोग नामजद किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों में एक फैक्ट्री मालिक गौतम सिंह राजपुरोहित के अलावा ओमप्रकाश, आदूराम, उकाराम, पर्बत सिंह, हुकमाराम एवं सब से पहले 14 जुलाई को पकड़े गए सताराम व धर्माराम शामिल हैं.

अभियुक्तों से की गई पूछताछ में पता चला कि केयर्न इंडिया के तेल उत्पादन केंद्रों से टैंकरों में अशोधित पानी के नाम पर चोरीछिपे भर कर लाए जाने वाले क्रूड आयल को बाड़मेर- अहमदाबाद एनएच-15 पर खेत सिंह के प्याऊ के पास स्थित फैक्ट्री में अपलोड किया जाता था. इस फैक्ट्री के मालिक महाबार के रहने वाले गौतम सिंह एवं भूर सिंह राजपुरोहित हैं.

पुलिस ने इस फैक्ट्री पर दबिश दे कर पुराने टायरों के नीचे अंडरग्राउंड बनाए गए टैंकरों से करीब 3500 लीटर क्रूड आयल बरामद किया. इस कू्रड आयल का रासायनिक परीक्षण केयर्न इंडिया की प्रयोगशाला में कराया गया. इस से पता चला कि यह क्रूड आयल केयर्न इंडिया के आयल फील्ड का ही था. इस संबंध में सदर थाने में भादंवि की धारा 420, 120बी व 3/7 आवयश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

जांच में पता चला कि भूर सिंह राजपुरोहित ने इस फैक्ट्री का राजस्थान के वाणिज्यिक कर विभाग में दिसंबर, 2012 में ग्रीनटेक एंटरप्राइजेज के नाम से रजिस्टे्रशन कराया था. इस फर्म ने 5 साल में केवल एक बार रिटर्न भरा. बाकी सालों में कोई माल खरीदा या बेचा नहीं गया. इस फैक्ट्री के एक संचालक का गुजरात में पालनपुर के पास तारकोल प्लांट भी बताया जाता है. वहां से होलसेल सप्लाई के लिए तारकोल बाड़मेर भी आता था.

पुलिस को इस के अलावा एक अन्य फैक्ट्री के बारे में पता चला. यह फैक्ट्री गादान रोड पर थी. पुलिस को यहां भी कंकरीट और टायरों के नीचे 8 भूमिगत टैंक मिले. इन टैंकों में 43 हजार लीटर क्रूड आयल मिला. पुलिस ने इस की जांच कराई तो यह केयर्न इंडिया की साइट सरस्वती-1, सरस्वती-2 एवं आरजीटी से उत्पादित क्रूड आयल निकला.

इसी फैक्ट्री से 150 लीटर अवैध केरोसिन और विशेष रासायनिक पाउडर के 60 कट्टे भी बरामद हुए. इस का उपयोग क्रूड आयल से डीजल बनाने में किया जाता है. पुलिस ने इस संबंध में सदर थाने में भादंवि की धारा 420, 120बी व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया.

जांच में पता चला कि फैक्ट्री मालिक गौतम सिंह राजपुरोहित व भूर सिंह राजपुरोहित टैंकर मालिकों से साढ़े 7 रुपए प्रति लीटर की दर से क्रूड आयल खरीदते थे. इसी क्रूड आयल को ये औसतन 25 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से आगे बेच देते थे. इस तरह वे साढ़े 17 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मुनाफा कमाते थे.

टैंकर मालिक जो क्रूड आयल साढ़े 7 रुपए प्रति लीटर बेचते थे, उस में से साढ़े 3 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से तेल उत्पादन केंद्र पर तैनात केयर्न इंडिया कंपनी के कर्मचारियों को दिया जाता था. इस साढ़े 3 रुपए प्रति लीटर में से एक रुपया प्रति लीटर सर्वेयर को मिलता था और बाकी रकम हेल्पर एवं अन्य कर्मचारियों में बांट दी जाती थी. टैंकर मालिक एमपीटी पर तैनात जीपीएस के कर्मचारियों व सर्वेयर को भी कुछ हिस्सा देते थे.

पुलिस जांच में सामने आया है कि केयर्न इंडिया के आयल फील्ड के दक्षिणी इलाके में नरेंद्र रोडलाइंस एवं श्रीमोहनगढ़ कंस्ट्रक्शन कंपनी के 44 टैंकर लगे हुए थे. प्रारंभिक जांच में इन में से 39 टैंकरों के जरिए क्रूड आयल की चोरी होने की बात सामने आई है. इस के बाद पुलिस ने जीपीएस के कार्डिनेट के माध्यम से 33 टैंकर जब्त कर लिए.

चोरी के क्रूड आयल को निजी फैक्ट्री मालिक टैंकरों में भर कर गुजरात, कोलकाता व अन्य जगहों पर भेजते थे. 22 जुलाई को पुलिस ने जालौर जिले में कू्रड आयल की चोरी के मामले में 3 फैक्ट्रियों पर दबिश दी. इन फैक्ट्रियों में 20 हजार लीटर क्रूड आयल बरामद हुआ. इन फैक्ट्रियों में बाड़मेर से केयर्न इंडिया का चोरी का क्रूड आयल भेजा जाता था.

बाड़मेर एवं जालौर पुलिस ने संयुक्त काररवाई कर जालौर जिले के सांचोर क्षेत्र में बीढ़ाणी स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में दबिश दे कर टैंकर में भरा 20 हजार लीटर क्रूड आयल जब्त किया. वहीं जालौर के ही सिवाड़ा में कुलदीप ट्रांसपोर्ट कंपनी के बख्तरबंद बाड़े में भूमिगत टैंक में क्रूड आयल मिला. यहां भी क्रूड से डीजल बनाने वाला सफेद रंग का रासायनिक पदार्थ मिला.

उसी दिन बाड़मेर पुलिस ने सदर थाने में दर्ज मामले में 2 लोगों पांचाराम विश्नोई व धौलाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया. इन के टैंकर भी केयर्न इंडिया में लगे हुए थे. पुलिस ने इन से 2200 लीटर क्रूड आयल जब्त किया. इन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे टैंकरों में से आधा क्रूड आयल निकाल कर उस के स्थान पर पानी भर देते थे.

23 जुलाई, 2017 को पुलिस ने बाड़मेर जिले में ही भाड़खा की एक फैक्ट्री अपने कब्जे में ले ली. मामले में नए खुलासे होते रहे तो जिला कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जांच शुरू कर दी. वहीं पैट्रोलियम मंत्रालय के स्तर पर भी जांच शुरू कर दी गई.

पुलिस ने 24 जुलाई को केयर्न इंडिया के अधिकारियों को पत्र लिख कर कई तरह के रिकौर्ड मांगे. इतना ही नहीं, पुलिस ने 25 जुलाई को केयर्न इंडिया के प्रोडक्शन हैड मनोज अग्रवाल एवं औपरेशन हैड वाई.के. सिंह से पूछताछ की. दूसरी ओर केयर्न इंडिया ने काररवाई करते हुए 2 कंपनियों श्रीमोहनगढ़ कंस्ट्रक्शन कंपनी व नरेंद्र रोडलाइंस के परिवहन ठेके निरस्त कर दिए. कुछ कंपनियों को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया.

कंपनी के कई स्थाई कर्मचारियों को बर्खास्त करने की काररवाई शुरू कर दी गई. पुलिस ने 26 जुलाई को इस मामले में कांग्रेस के बाड़मेर जिला आईटी सेल के सह कोऔर्डिनेटर मनोज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया.

वह श्रीमोहनगढ़ कंस्ट्रक्शन कंपनी में मैनेजर का काम करता था. पुलिस का कहना है कि मनोज गुर्जर चोरी का क्रूड आयल खरीदने वाली फैक्ट्री के मालिक गौतम सिंह राजपुरोहित से प्रति टैंकर 10 हजार रुपए की वसूली करता था.

केयर्न इंडिया में किराए के टैंकर उपलब्ध कराने का ठेका श्रीमोहनगढ़ कंस्ट्रक्शन कंपनी एवं नरेंद्र रोडलाइंस ने ले रखा था. श्रीमोहनगढ़ कंस्ट्रक्शन कंपनी बाड़मेर के सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी के चचेरे भाई लालचंद की है. हालांकि बाड़मेर के सांसद कर्नल सोनाराम कहते हैं कि लालचंद रिश्ते में उन के भाई जरूर हैं, लेकिन पिछले 8 सालों से उन दोनों में कोई बातचीत नहीं हुई है. क्योंकि लालचंद ने सोनाराम की पत्नी व बेटे के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवा रखे हैं. श्रीमोहनगढ़ कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से बाड़मेर रिफायनरी के लिए भूमि अवाप्ति से प्रभावित किसानों एवं कई अन्य ठेकेदारों के टैंकर किराए पर लगे हुए हैं.

कहा जाता है कि श्रीमोहनगढ़ कंस्ट्रक्शन कंपनी में एक भाजपा नेता के रिश्तेदार के टैंकर लगाने की बात पर ठेकेदार से विवाद हो गया था. इस विवाद ने तूल पकड़ लिया. इस के बाद नगाणा थाना पुलिस ने उस नेता की शिकायत पर 14 जुलाई को क्रूड आयल चोरी के मामले में एक टैंकर को पकड़ लिया. इसी शिकायत के बाद क्रूड आयल चोरी के गोरखधंधे का खुलासा हुआ.

इस पूरे मामले में मजेदार बात यह है कि केयर्न इंडिया में दोनों कंपनियों की ओर से जो टैंकर अनुबंध पर लगे थे, उन टैंकरों के मालिक को ठेकेदार हर महीने 50 हजार रुपए किराया देता था. तेल कुओं से कू्रड आयल चोरी कर एमपीटी से बाहर निजी फैक्ट्री तक पहुंचाने पर टैंकर मालिक को हर महीने डेढ़ से दो लाख रुपए तक कमीशन मिल जाता था. कई बार क्रूड आयल की मात्रा अधिक होने पर कमीशन की राशि भी बढ़ जाती थी.

यह बात भी सामने आई है कि क्रूड आयल की चोरी मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल की सीधी पाइप लाइन से नहीं होती थी. पाइप लाइन के जरिए क्रूड आयल सीधे एमपीटी पहुंचता है. इस की मात्रा व सप्लाई का डेटा औनलाइन रहता है. इसलिए वे वैलपैड से क्रूड आयल चुराते थे, क्योंकि वैलपैड का रिकौर्ड आफलाइन रहता है.

एक बात और पता चली है कि वैलपैड से क्रूड आयल टैंकर में भर कर एमपीटी में खाली करने का रूट करीब 60 किलोमीटर लंबा है. ऐसे में जीपीएस सिस्टम से दूरी 60 किलोमीटर दिखानी होती थी. गुढ़ामलानी क्षेत्र के वैलपैड से क्रूड आयल के टैंकर एनएच-15 से होते हुए मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल पहुंचते थे.

इस के लिए गोरखधंधे में लिप्त लोगों ने खेत सिंह की प्याऊ के पास निजी फैक्ट्री लगा रखी थी. वहीं भाड़खा क्षेत्र में आने वाले वैलपैड से चलने वाले टैंकरों का क्रूड खाली करने के लिए भीमड़ा के पास दूसरी फैक्ट्री लगाई गई, ताकि रूट के बीच में ही टैंकर खाली हो जाए और किसी बाहरी व्यक्ति को पता न चले.

तेल एवं प्राकृतिक गैस राष्ट्रीय संपत्ति है. इन के दोहन से सरकार को भी अरबों रुपए का राजस्व मिलता है. राजस्थान विधानसभा में पेश की गई एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक सन 2015 में बाड़मेर जिले में प्रतिदिन एक लाख 74 हजार बैरल खनिज तेल का उत्पादन किया जा रहा था. इस से राज्य सरकार को सन 2014-15 के दौरान रायल्टी के रूप में औसतन 400 करोड़ रुपए प्रति माह एवं भारत सरकार को पैट्रोलियम सैस एवं एनसीसीडी के रूप में औसतन 416 करोड़ रुपए प्रति माह का राजस्व मिल रहा था.

बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. राजनीतिक दबाव के कारण केयर्न इंडिया के बड़े अफसरों व नेताओं के रिश्तेदारों के खिलाफ काररवाई नहीं की जा रही है. जैन ने बायतू विधायक कैलाश चौधरी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं.

जैन का आरोप है कि बायतू विधायक जिस गाड़ी में घूमते हैं, वह रेवंतराम की है और उसी के टैंकर लगाने को ले कर विवाद हुआ था. इस के बाद बायतू विधायक की शिकायत पर ही क्रूड आयल से भरा टैंकर पकड़ा गया था और पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ था. विधायक श्री जैन का कहना है कि काल डिटेल्स की जांच कराई गई तो मामले में कई अहम खुलासे होंगे.

बाड़मेर विधायक जैन ने अप्रैल, 2015 में राजस्थान विधानसभा में केयर्न इंडिया की साइटों से क्रूड आयल चोरी का मामला उठाया था. इस पर सरकार ने जवाब दिया था कि एक अक्तूबर, 2014 से 28 फरवरी, 2015 तक बाड़मेर जिले के 4 थानों में 4 अलगअलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं. इन में 49 हजार लीटर क्रूड आयल बरामद हुआ था. इन मामलों में 10 लोग मुलजिम थे.

दूसरी ओर बायतू विधायक कैलाश जैन की ओर से लगाए आरोपों को मिथ्या व निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग इस में लिप्त हैं, इसलिए वे इस तरह के अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. विधायक चौधरी ने इस मामले में दिल्ली जा कर केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान से मुलाकात की और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की.

बहरहाल, काले सोने की चोरी के इस गोरखधंधे में एक ओर जहां राजनीति चल रही है, वहीं एसओजी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. एसओजी इस मामले में कई बड़े लोगों पर हाथ डाल सकती है. लेकिन सरकार को क्रूड आयल की चोरी से अब तक जो करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि हुई है, उस की भरपाई कभी नहीं होगी. दूसरी ओर इस गोरखधंधे के उजागर होने से केयर्न इंडिया जैसी नामी कंपनियों की सुरक्षा की पोल खुल गई है.

– कहानी पुलिस सूत्रों व अन्य दस्तावेजों पर आधारित

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें