राजनीति में महिलाएं आज भी हाशिए पर

औरतों को राजनीति में हिस्सेदारी देने की बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं. ममता बनर्जी ने 2019 के चुनावों में 40% सीटें औरतों को दी हैं. राहुल गांधी ने वादा किया है कि अगर जीते तो लोकसभा में विधानसभाओं में एक तिहाई सीटों पर औरतों का आरक्षण होगा. 2014 के चुनावों में बड़ी पार्टियों के 1,591 उम्मीदवारों में सिर्फ 146 औरतें थीं. लोकसभा हो या विधानसभाएं औरतें इक्कादुक्का ही दिखती हैं. वैसे यह कोई चिंता की बात नहीं है.

राजनीति कोई ऐसा सोने का पिटारा नहीं कि औरतें उसे घर ले जा कर कुछ नया कर सकती हैं. राजनीति, राजनीति है और आदमी हो या औरत, फैसले तो उसी तरह के होते हैं. इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहीं और सोनिया गांधी प्रधानमंत्री सरीखी रहीं पर देश में कोई क्रांति उन की वजह से आई हो यह दावा करना गलत होगा.

मायावती से दलितों व औरतों का उद्धार नहीं हुआ और ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को औरत की स्वर्णपुरी नहीं बना डाला. जैसे बच्चों या बूढ़ों की गिनती राजनीति में नहीं होती वैसे ही अगर औरतों की भी न हो तो कोई आसमान नहीं टूटेगा. जरूरत इस बात की है कि सरकारी फैसले औरतों के हित में हों जो पुरुष भी उसी तरह कर सकते हैं जैसे औरतें कर सकती हैं.

औरतों के राजनीति में प्रवेश पर कोई बंदिश नहीं होनी चाहिए और वह है भी नहीं. औरतों को वोट देने का हक भी है. वे अगर हल्ला मचाती हैं तो सरकारी निर्णयों में उस की छाप देखी जा सकती है. कमी तो इस बात की है कि औरतों को समाज में वह बराबर का स्थान नहीं मिल रहा है जिस की वे हकदार हैं और जिसे वे पा सकती हैं. इस में रोड़ा धर्म है. धर्म ने औरतों को चतुराई से पटा रखा है. उन्हें तरह-तरह के धार्मिक कार्यों में उलझाया रखा जाता है.

राजनीति तो क्या घरेलू नीति में भी उन का स्थान धर्म ने दीगर कर दिया है. धर्म उपदेशों में औरतों को नीचा दिखाया गया है. चाहे कोई भी धर्म हो धार्मिक व्याख्यान आदमी ही करते फिरते हैं. हर धर्म की किताबें औरतों की निंदाओं से भरी हैं और उस की पोल खोलने की हिम्मत राजनीति में कूदी औरतों तक में नहीं है.

अगर औरतों को काम की जगह, घरों में, बाजारों में, अदालतों में सही स्थान मिलना शुरू हो जाए तो राजनीति में वे हों या न हों कोई फर्क नहीं पड़ता. उन की सांसदों में चाहे जितनी गिनती हो पर अगर उन्हें फैसले आदमियों के बीच रह कर उन के हितों को देखते हुए लेने हैं तो उन की 40 या 50% मौजूदगी भी कोई असर नहीं डालेगी. औरतों की राजनीति में भागीदारी असल में एक शिगूफा या जुमला है जिसे बोल कर वोटरों को भरमाने की कोशिश की जाती है.

अगर राजनीति में औरतों की भरमार हो भी गई तो भी भारत जैसे देश में तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, जहां धर्म व सामाजिक रीतिरिवाजों के सहारे उन्हें आज भी पुराने तरीकों से घेर रखा है. बाल कटी, पैंट पहने, स्कूटी पर फर्राटे से जाती लड़की को भी आज चुन्नी से अपना चेहरा बांध कर चलना पड़ रहा है ताकि कोई छेड़े नहीं. आज भी लड़की अपनी पसंद के लड़के के साथ घूमफिर नहीं सकती, शादी तो बहुत दूर की बात है.

औरतों की राजनीति में मौजूदगी के बावजूद अरसे से इस सामाजिक, धार्मिक व्यवस्था को तोड़ने का कोई नियम नहीं बना है. औरतें तो केवल खिलवाड़ की चीज बन कर रह गई हैं. संसद व विधानसभाओं में पहुंच कर वे औरतों की तरह का नहीं सासों और पंडितानियों का सा व्यवहार नहीं करेंगी, इस की कोई गारंटी दे सकता है क्या? कानून से नहीं समझदारी से काम लें.

सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में तय किया है कि रिवाजों के अनुसार हुए तलाक के बाद भी कोई दूसरी शादी नहीं कर सकता. एक तरह से अदालत ने यह तो मान लिया कि जिन समुदायों के अपने रिवाजों में तलाक को मान्यता है, वह ठीक है पर फिर भी दूसरी शादी करने का हक किसी को नहीं. सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर यह तय नहीं किया है कि जब मियां-बीवी में नाराजी तो क्या करेगा काजी?

विवाह एक आदमी और एक औरत का निजी मामला है और समाज या सरकार का इस से कोई लेनादेना नहीं होना चाहिए. दुनियाभर में विवाह तो आप अपनी मरजी से जब चाहो कर लो पर तलाक लेते समय आफत खड़ी हो जाती है. तलाक की वजह चाहे जो भी हो, अदालत का दखल असल में बेबुनियाद है. यह ठीक है कि हर शादी का असर कइयों पर पड़ता है पर ये कई पति और पत्नी के अपने निजी लोग होते हैं. बच्चों के अलावा विवाह से किसी का मतलब नहीं होता. जहां बच्चों के बावजूद पति और पत्नी में मनमुटाव हो जाए वहां अदालतों का दखल एकदम जबरन थोपा कानून है. यह दुनियाभर में चल रहा है और हर जगह गलत है.

कानून असल में बच्चों को भी न सुरक्षा देता है, न प्यार. यह संभव है कि पतिपत्नी में से कोई एक या दोनों बच्चों को बेसहारा छोड़ दें. अदालतों का काम उस समय केवल इतना होना चाहिए कि छोड़े गए बच्चों के बड़े होने तक उन्हें पति व पत्नी की कमाई में से पर्याप्त हिस्सा मिले. पति या पत्नी अलग हो कर दूसरा विवाह करे या न करे यह उस पर निर्भर है. वे अपनीअपनी संपत्ति का क्या करते हैं, यह भी उन की इच्छा है. पति अगर पत्नी को फटेहाल छोड़ जाए तो यह भी काम अदालतों का नहीं कि वे पति की संपत्ति में से हिस्सा दिलवाएं. यह हिस्सा पत्नी को पहले ही अपने नाम करा लेना चाहिए. पतिपत्नी का संबंध पूरी तरह स्वैच्छिक ही होना चाहिए.

हां, समाज का काम है कि वह पत्नी को समझाए कि विवाह का अर्थ है पति के साथ बराबर की साझेदारी. कानून से नहीं समझदारी से पत्नी को पति से पहले दिन से साझेदारी शुरू कर देनी चाहिए. अपना बचत खाता हो, मकान हो तो अपने, उस के नाम हो. 2 मकान हों तो दोनों अपना-अपना रखें. पति के वेतन में से पत्नी अपना हिस्सा पहले ही दिन से लेना शुरू कर दे. जैसे विवाह के समय दहेज की परंपरा है, उपहार देने की परंपरा है, मुंह-दिखाई जैसी परंपराएं हैं वैसी ही संपत्ति के बंटवारे की परंपराएं हों ताकि वकीलों और अदालतों के चक्कर ही न लगें.

जब तक दोनों में प्यार है, तेरा-मेरा नहीं हमारा है, जब तकरार हो गई तो तेरा तेरा है और मेरा मेरा. बस बच्चों के बारे में फैसला न हो तो उन के नाना, दादा, मामा को हक हो कि वे अदालत का दरवाजा खटखटा कर पतिपत्नी में से जिस के पास ज्यादा पैसा हो उसे पैसे देने और बच्चों को पालने को बाध्य किया जा सके.

आज विवाह करना भी धंधा बन गया है और विवाह तोड़ना भी. इसे समाप्त करें. उस का लालच उसे ले डूबा देशभर में मकानों की कीमतें बढ़ने और उन के मालिकों की उम्र बढ़ने के कारण मालिकों के बच्चों में एक फ्रस्ट्रेशन पैदा होने लगी है. पहले जब मातापिता की मृत्यु 45 से 60 के बीच हो जाती थी, 30-35 तक बच्चों को मिल्कियत मिल जाती थी पर अब यह ट्रांसफर अब मातापिता जब 70-80 के हो जाते हैं तब हो रहा है और तब तक बच्चे 50-55 के हो चुके होते हैं. इसीलिए शायद दिल्ली में एक 25 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने अपने प्रेमियों की सहायता से माता-पिता दोनों को मार डाला ताकि 50 लाख का मकान हाथ में आ जाए.

अब चूंकि वह पकड़ ली गई है उसे पूरी जिंदगी जेल में बितानी होगी और 50 लाख का मकान खंडहर हो जाएगा जिस पर लाखों का म्यूनिसिपल टैक्स चढ़ जाएगा. जब तक वह महिला बाहर निकलेगी तब तक वह टूट चुकी होगी और मकान भी टूट चुका होगा. असल में जरा से निकम्मे बच्चे अब अपना धैर्य खो रहे हैं. अगर मातापिता अपने कमाए पैसे पर बैठते हैं तो सही करते हैं. उन्होंने जो भी कमाया होता है अपनी मेहनत से, अपना पेट काट कर या विरासत में माता-पिता के मरने के बाद पाया होता है.

अगर वे बच्चों को अपने मरने से पहले पैसा खत्म करने देंगे तो खुद तिल-तिल कर मरेंगे. बुढ़ापे में कई बीमारियां होती हैं, वकीलों के खर्च होते हैं, लोग छोटी-मोटी लूट मचाते रहते हैं. बच्चों की नाराजगी सहना ज्यादा अच्छा बजाय उन के आज के सुखों के लिए अपना भविष्य गिरवी रखने के. जो बच्चे कमाने लगते हैं वे तो माता-पिता की संपत्ति पर नजर नहीं रखते पर जिन्हें एक के बाद एक असफलता हाथ लगती है वे अगर नाराज भी हो जाएं तो भी चिंता नहीं करनी चाहिए.

पिछले दशकों में संपत्ति के जो अंधाधुंध दाम बढ़े हैं उन से बच्चों को लगने लगा है कि बूढ़ों के पास बहुत पैसा आ गया है पर वे यह भूल जाते हैं कि यही पैसा जीवन में सुरक्षा देता है, ठहराव पहुंचाता है. दिल्ली के पश्चिम विहार की देवेंद्र कौर की जल्दबाजी उसे ले डूबेगी.

संदीप के सपने

बिहार के जिला सीवान के थाना नगर के मोहल्ला सीतारामनगर बैलहट्टा के वार्ड नंबर 32 में  कपड़ा और सोनेचांदी के गहनों के व्यवसाई राजकुमार गुप्ता परिवार के साथ रहते थे. उन के परिवार में पत्नी स्मिता और 11 साल का एकलौता बेटा विष्णुराज उर्फ राहुल था. एकलौता होने की वजह से राजकुमार बेटे को बड़े जतन से पाल रहे थे. उन के पास किसी चीज की कमी तो थी नहीं, इसलिए उन्होंने बेटे का दाखिला शहर के सब से महंगे और प्रसिद्ध स्कूल डौन बोस्को में करा दिया था. वह इस समय 6वीं में पढ़ रहा था.

बेटा पढ़ने में कमजोर न रहे, इस के लिए राजकुमार ने मोहल्ले के संदीप कुमार को ट्यूशन पढ़ाने के लिए लगा रखा था. सब कुछ ठीकठाक चल रहा था, इसलिए राजकुमार हर तरह से खुश थे. लेकिन किस की खुशी को कब ग्रहण लग जाए, कौन जानता है. ऐसा ही कुछ 9 अगस्त, 2017 की शाम राजकुमार गुप्ता के साथ हुआ.

राजकुमार गुप्ता की पत्नी स्मिता रक्षाबंधन पर 7 अगस्त को मायके चली गई थीं. मां के न रहने पर राहुल की देखरेख उस की चाची लक्ष्मी के जिम्मे थी. क्योंकि वह भी उसी मकान में पहली मंजिल पर पति रमाकांत गुप्ता के साथ रहती थीं. दोनों भाई रहते भले अलगअलग थे, लेकिन संबंध सगे भाइयों में जिस तरह के होने चाहिए, वैसे ही थे, इसलिए पत्नी के मायके चले जाने पर भी राजकुमार बेटे की तरफ से निश्चिंत थे.

9 अगस्त की शाम 7 बजे ट्यूशन पढ़ कर राहुल चाची से दुकान पर जाने की बात कह कर घर से निकल गया. वह घर से निकला ही था कि राजकुमार ने फोन कर के लक्ष्मी से पूछा, ‘‘लक्ष्मी, जरा नीचे देख कर बताओ कि राहुल ट्यूशन पढ़ रहा है या पढ़ चुका?’’

‘‘ठीक है भाई साहब, देख कर बताती हूं.’’ जवाब में लक्ष्मी ने कहा.

राजकुमार ने फोन काट दिया कि लक्ष्मी देख कर बताएगी. लेकिन उस समय लक्ष्मी की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह आलस्यवश नीचे नहीं गई. शायद इसी वजह से घर से जाते समय राहुल ने उसे दुकान पर जाने के बारे में जो बताया था, उस पर भी उस ने ध्यान नहीं दिया था.

थोड़ी देर बाद लक्ष्मी को थोड़ा आराम महसूस हुआ तो वह नीचे आई. राहुल को घर में न पा कर उस ने सोचा कि राहुल दुकान पर चला गया होगा. दूसरी ओर लक्ष्मी से बात होने के बाद राजकुमार दुकानदारी में व्यस्त हो गए थे. करीब 9 बजे दुकान बंद कर के वह घर पहुंचे तो राहुल उन्हें घर में कहीं दिखाई नहीं दिया. उन्होंने लक्ष्मी से पूछा तो उस ने कहा, ‘‘भाईसाहब, वह तो 7 बजे से ही घर में नहीं है. वह तो दुकान पर चला गया था.’’

‘‘राहुल 7 बजे से घर में नहीं है?’’ हैरानी से राजकुमार ने कहा, ‘‘पर वह तो दुकान पर भी नहीं आया.’’

राजकुमार को लगा, राहुल दुकान पर जाने के बजाय किसी दोस्त के घर खेलने चला गया होगा. घर से बाहर आ कर वह आसपड़ोस में राहुल के बारे में पूछने लगे. लेकिन राहुल किसी के यहां नहीं गया था. राजकुमार परेशान हो उठे कि इस तरह राहुल बिना बताए कहां चला गया? उस की इस हरकत पर उन्हें गुस्सा भी आ रहा था और चिंता भी हो रही थी, क्योंकि एकलौते बेटे की बात थी.

जब राहुल आसपास कहीं नहीं मिला तो राजकुमार ट्यूशन पढ़ाने वाले संदीप कुमार के यहां गए. उन्होंने उस से राहुल के बारे में पूछा तो उस ने कहा, ‘‘शाम 7 बजे तक मैं राहुल को पढ़ाता रहा. उस के बाद मैं अपने घर आ गया. उस समय तक तो राहुल घर पर ही था. उस के बाद ही कहीं गया होगा.’’

हारे हुए जुआरी की तरह राजकुमार घर वापस आ गए. अब तक उन का भाई रमाकांत भी घर आ गया था. उन्होंने भाई से राहुल के गायब होने की बात बताई तो वह भी हैरान रह गया, क्योंकि अब तक रात के साढ़े 10 बज चुके थे. ऐसे में वे राहुल को ढूंढने कहां जाते? राजकुमार की समझ में कुछ नहीं आया तो उन्होंने पत्नी को फोन कर के बेटे के गायब होने के बारे में बता दिया. बेटे के गायब होने का पता चलते ही स्मिता रोने लगी.

कुछ व्यवसाई मित्रों को राजकुमार ने बेटे के गायब होने की बात बताई तो सब ने उन्हें हिम्मत बंधाते हुए राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराने की सलाह दी. सवेरा होते ही कुछ व्यवसाइयों के साथ राजकुमार थाना नगर पहुंचे और थानाप्रभारी सुबोध कुमार को पूरी बात बताई तो उन्होंने तुरंत गुमशुदगी दर्ज कर के आश्वासन दिया कि वह अभी काररवाई करते हैं.

अब तक स्मिता भी घर आ गई थी. उस का रोरो कर बुरा हाल था. सब उसे समझा रहे थे. राजकुमार ने भी पत्नी को चुप कराने की कोशिश की, लेकिन इस कोशिश में वह खुद ही रोने लगे. राहुल के गायब होने की जानकारी पा कर तमाम रिश्तेदार और जानपहचान वाले राजकुमार के घर आ गए थे.

किसी की भी समझ में नहीं आ रहा था कि राहुल अचानक कहां चला गया? सब इसी बात पर विचार कर रहे थे कि 10 बजे के करीब राजकुमार गुप्ता के मोबाइल पर एक फोन आया. चूंकि वह नया नंबर था, इसलिए राजकुमार ने फोन रिसीव कर के पूछा, ‘‘कौन?’’

‘‘मेरी बात ध्यान से सुनो.’’ दूसरी ओर से रौबदार आवाज में लगभग धमकाने वाले अंदाज में कहा गया, ‘‘तुम्हारा बेटा राहुल मेरे कब्जे में है. उस की जान की सलामती चाहते हो तो 30 लाख रुपयों का इंतजाम कर लो. रुपए कब और कहां पहुंचाने हैं, यह तुम्हें बाद में बता दिया जाएगा. और हां, एक बात कान खोल कर सुन लो, अगर तुम इस मामले में पुलिस को बीच में ले आए तो बेटे की लाश ही मिलेगी.’’

‘‘अरे आप कौन और कहां से बोल रहे हैं?’’ राजकुमार ने पूछा. लेकिन उन के इन सवालों का जवाब देने के बजाय फोन करने वाले ने फोन काट दिया.

राजकुमार ने पलट कर फोन किया तो फोन बंद हो चुका था. उन्होंने यह बात पत्नी और भाई को बताई तो बेटे के अपहरण की बात सुन कर पत्नी और जोरजोर से रोने लगी. सलाहमशविरा के बाद तय हुआ कि इस बात की सूचना पुलिस को दे दी जाए, क्योंकि अपहर्त्ताओं का क्या भरोसा, वे रुपए ले कर भी बच्चे को सकुशल वापस न करें.

राजकुमार तुरंत भाई और कुछ व्यवसाई मित्रों के साथ थाना नगर पहुंच गए और थानाप्रभारी सुबोध कुमार को अपहर्त्ताओं द्वारा किए गए फोन के बारे में बताया तो उन्होंने अपहर्त्ताओं के उस नंबर को उसी समय सर्विलांस पर लगवा दिया. इसी के साथ उन्होंने राहुल की गुमशुदगी को अपहरण की धारा 364 के तहत दर्ज करा कर इस घटना की सूचना जिले के सभी थानों और पुलिस अधिकारियों को दे दी.

इस के बाद पुलिस राहुल की खोज में जुट गई. घटना की सूचना एसपी सौरभ कुमार शाह को भी मिल गई थी. वह खुद इस पर नजर रखने लगे. राहुल को सहीसलामत मुक्त कराने के लिए उन्होंने एएसपी कार्तिकेय शर्मा को इस मामले में लगा दिया. इस के बाद पुलिस की 2 टीमें गठित की गईं. एक टीम का नेतृत्व एसआईटी प्रभारी मनोज कुमार कर रहे थे तो दूसरी टीम थानाप्रभारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में काम कर रही थी. उन की मदद के लिए जिले के कई थानों के थानाप्रभारी भी लगाए गए थे.

उसी दिन शाम को एक बार फिर अपहर्त्ताओं ने राजकुमार को फोन कर के फिरौती की रकम मांगी, पर राजकुमार ने फिरौती देने से मना कर दिया. पुलिस ने उस फोन की लोकेशन पता की, जिस से फिरौती मांगी गई थी. पता चला कि वह गोपालगंज के मीरगंज के मटिहानी से किया गया था. पुलिस वहां पहुंची, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा.

दरअसल, पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही अपहर्त्ता निकल गए थे. इस से पुलिस को लगा कि राहुल के अपहरण में कोई करीबी शामिल है, जो अपहर्त्ताओं को पुलिसिया काररवाई की जानकारी दे रहा है.

अगले दिन यानी 11 अगस्त को सुबहसुबह थाना मुफस्सिल पुलिस ने अमलौरी-सरसर के बीच बसस्टौप के नजदीक सड़क के किनारे सीमेंट की बोरी में बंधी एक बच्चे की लाश बरामद की. शक्लसूरत और पहनावे से बच्चा बड़े घर का लग रहा था. कहीं से इस बात की भनक राजकुमार को लगी तो वह भाई के साथ वहां पहुंच गए.

लाश देखते ही दोनों भाई बिलखबिलख कर रोने लगे. लाश राजकुमार के एकलौते बेटे राहुल की थी. राहुल की हत्या की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. जब इस बात की जानकारी व्यापारियों को हुई तो सारे व्यापारी इकट्ठा हो कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने लाश को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसपी सौरभ कुमार शाह ने तुरंत पुलिस फोर्स की व्यवस्था की और शहर की नाकेबंदी करा दी. इस के बावजूद गुस्साई भीड़ ने पुलिस के वज्र वाहन को आग लगा दी. सभी राहुल की लाश को रख कर हत्यारों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.

एएसपी कार्तिकेय शर्मा और एसडीएम श्यामबिहारी मीणा ने गुस्साए लोगों को आश्वासन दिया कि हत्यारों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा, तब लोग थोड़ा शांत हुए. इस के बाद लाश का अंतिम संस्कार करा दिया गया. उसी दिन शाम को लोगों ने कैंडिल मार्च भी निकाला.

सुबह राहुल के अपहरण की खबर फोटो के साथ अखबारों में छपी तो एक आदमी ने वह खबर पढ़ी और फोटो देखा तो हैरान रह गया. क्योंकि उस ने अस्पताल रोड पर राहुल को एक बोलेरो में 3 लोगों को बैठाते देखा था. राहुल को बैठा कर वे पश्चिम की ओर गए थे. उस आदमी से रहा नहीं गया और वह थाना मुफस्सिल पहुंच गया.

थानाप्रभारी विनय प्रताप सिंह से उस ने एसपी के सामने अपनी बात कहने को कहा तो वह उसे एसपी सौरभ कुमार शाह के पास ले गए. उस ने जो देखा था, सौरभ कुमार शाह को बता दिया. अपहर्त्ताओं ने फिरौती के लिए जो फोन किए थे, वे गोपालगंज के मीरगंज के मटिहानी से किए गए थे.

पुलिस ने योजना बना कर दोबारा मटिहानी में सर्च अभियान चलाया तो 2 लोग मनोज और दिनेश पकड़ में आ गए. ये दोनों सगे भाई थे. सीवान ला कर दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार कर लिया कि वे राहुल के अपहरण में शामिल थे और उन्हीं के साथी मिट्ठू ने फिरौती के लिए फोन किए थे.

फोन के लिए जिस नंबर से फोन किए गए थे, उन्होंने उस नंबर का सिम थाना हथुआ के मनी छापर गांव के रहने वाले विकास कुमार प्रसाद से खरीदा था. इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड सीवान का भरत था. पुलिस ने उसी दिन सिम बेचने वाले विकास कुमार और मास्टरमाइंड भरत को गिरफ्तार कर लिया.

भरत ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि इस पूरे मामले का असली खिलाड़ी बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने वाला संदीप कुमार था. उसी के कहने पर बच्चे का अपहरण किया गया था. इस के बाद उसी दिन पुलिस ने संदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में संदीप ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया था. इस तरह 48 घंटे में 1 महिला सहित सारे 11 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए थे, जबकि 3 लोग फरार हो गए थे. गिरफ्तार अभियक्तों से पूछताछ में राहुल के अपहरण से ले कर हत्या तक की जो कहानी प्रकाश में आई, वह इस प्रकार थी—

22 साल का संदीप कुमार जिला सीवान के थाना नगर के नया बाजार के रहने वाले विमलेश कुमार का बेटा था. 5 भाईबहनों में वह चौथे नंबर पर था. विमलेश की कौस्मेटिक की दुकान थी. उसी की कमाई से घर चलता था.

संदीप से बड़े 4 भाई थोड़ीबहुत कमाई करने लगे थे. संदीप बीए फाइनल ईयर में पढ़ रहा था, साथ ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर अपना खर्च निकाल रहा था. लेकिन उस की इच्छाएं काफी प्रबल थीं. वह जिस स्थिति में था, उस स्थिति में नहीं, बल्कि शान की जिंदगी जीना चाहता था. वह राजकुमार गुप्ता के बेटे राहुल को भी ट्यूशन पढ़ाता था.

संदीप राहुल को उस के घर पढ़ाने जाता था. उस के घर की शानोशौकत देख कर ही वह समझ गया था कि ये पैसे वाले लोग हैं. यही सोच कर धीरेधीरे उस के मन में लालच आने लगा. उसे लगा कि राहुल बड़े मालदार बाप का एकलौता बेटा है. अगर इस का अपहरण कर लिया जाए तो बेटे को छुड़ाने के लिए वह 25-50 लाख रुपए आसानी से दे देंगे.

इस के बाद संदीप राहुल के अपहरण की योजना बनाने लगा. यह काम वह अकेला तो कर नहीं सकता था. सहयोग के लिए उस ने श्रद्धानंद बाजार स्थित अस्पताल रोड चौराहे पर लिट्टी और चाय की दुकान चलाने वाले अपने एक परिचित भरत से बात की. बात लाखों की थी, इसलिए वह भी उस की योजना में शामिल हो गया.

भरत ने मीरगंज के रहने वाले अपने एक साथी आजाद अली को लालच दे कर योजना में शामिल कर लिया. इस तरह अब 3 लोग हो गए थे. इस के बाद तीनों मौके की तलाश में जुट गए.

7 अगस्त को भरत की दुकान पर संदीप और आजाद अली राहुल के अपहरण की योजना को अंतिम रूप देने पहुंचे. तीनों ने 9 अगस्त की शाम को राहुल के अपहरण की योजना बना डाली. इस की वजह यह थी कि 7 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार था. राहुल की मां स्मिता मायके चली गई थीं. यह संदीप को पता था.

पूरी योजना बना कर आजाद अली ने गोपालगंज के थाना मीरगंज के गांव मटिहानी के रहने वाले दिलीप सिंह को फोन कर के उन की बोलेरो जीप 9 अगस्त के लिए बुक कर ली. आजाद अली दिलीप सिंह की जानपहचान वाला था, इसलिए उस ने गाड़ी भेजने के लिए कह दिया था.

9 अगस्त की शाम 6 बजे संदीप राहुल को ट्यूशन पढ़ाने उस के घर गया. घर में राहुल के अलावा कोई नहीं था. संदीप राहुल से इधरउधर की बातें करने लगा, क्योंकि उस के मन में तो उथलपुथल मची थी. पढ़ाने में उस का मन नहीं लग रहा था. शाम 7 बजे संदीप के जाने का समय हुआ तो उस ने कहा, ‘‘राहुल, तुम्हें अपनी दुकान पर चलना हो तो चलो, मैं तुम्हें छोड़ दूंगा, क्योंकि मैं उधर ही जा रहा हूं.’’

राहुल को दुकान पर जाना ही था, वह कौपीकिताब रख कर संदीप के साथ चल पड़ा. घर से निकलते ही संदीप ने आजाद अली और भरत को तैयार रहने के लिए कह दिया. उसी बीच राजकुमार ने अपने भाई की पत्नी लक्ष्मी को फोन कर के राहुल के बारे में पूछा तो उस समय तो नहीं, लेकिन थोड़ी देर बाद घर में राहुल को न देख कर उसे लगा कि वह दुकान पर चला गया होगा.

अस्पताल रोड चौराहे पर दिलीप सिंह और आजाद अली बोलेरो जीप लिए संदीप का इंतजार कर रहे थे. भरत भी रास्ते में मिल गया था. संदीप ने राहुल को तो बोलेरो पर बैठा दिया, लेकिन खुद नहीं बैठा. वह उन के साथ गया भी नहीं. राहुल को जब ये लोग बोलेरो में बैठा रहे थे, तभी उस आदमी ने देख लिया था.

भरत और आजाद अली राहुल को ले कर गोपालगंज के जिगना के रहने वाले राजकिशोर सिंह के घर पहुंचे. दोनों ने उन से राहुल को अपने यहां रखने को कहा तो उन्होंने 5 लाख रुपए मांगे. दोनों 5 लाख रुपए देने को राजी हो गए तो राहुल को उन के यहां रख दिया गया. तब तक राहुल सो गया था. लेकिन सवेरा होते ही वह रोने लगा तो राजकिशोर सिंह ने उसे ले जाने को कहा.

इस के बाद दोनों राहुल को बसंतपुर के लालबाबू के यहां ले गए. पैसों के लालच में लालबाबू का दोस्त मिट्ठू भी अपहर्त्ताओं के साथ मिल गया.

10 अगस्त की सुबह संदीप ने फिरौती के लिए राजकुमार को फोन करने के लिए भरत को फोन किया. संदीप के कहने पर भरत ने मिट्ठू से राजकुमार को फोन करवा कर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी. लेकिन राजकुमार ने फिरौती देने से साफ मना कर दिया. संदीप और उस के साथियों ने जो सोच कर राहुल का अपहरण किया था, वह बेकार गया. उन की मंशा पर पानी फिर गया.

संदीप बुरी तरह डर गया था. क्योंकि राहुल ने उसे ही नहीं, भरत और आजाद अली को भी पहचान लिया था. ऐसे में उसे जिंदा छोड़ दिया जाता तो सब पकड़े जाते. पकड़े जाने के डर से संदीप की रूह कांप उठी. बस उस ने तय कर लिया कि अब राहुल को जिंदा नहीं छोड़ना है.

उस ने आजाद अली को फोन कर के राहुल को खत्म करने के लिए कह दिया. भरत राहुल को लालबाबू के हवाले कर के सीवान लौट आया था. इसलिए अब जो करना था, आजाद अली, लालबाबू और इन के एक साथी दीपू को करना था. रात में आजाद अली ने दिलीप सिंह से एक मारुति वैन मंगवाई.

लालबाबू और दीपू ने रस्सी और सीमेंट की बोरी का इंतजाम किया. इस के बाद राहुल के गले में रस्सी लपेट कर कस दिया गया, जिस से तड़प कर वह मर गया. हत्या करने के बाद तीनों राहुल की लाश को सीमेंट की बोरी में भर कर मारुति वैन से ठिकाने लगाने के लिए चल पड़े. अब तक सवेरा हो चुका था.

लाश को ला कर उन्होंने सीवान के थाना मुफस्सिल के अंतर्गत अमलोरी-सरसर के बीच स्थित बसस्टौप के पास सड़क किनारे चलती वैन से फेंक दिया. उन लोगों को बोरी फेंकते कुछ लोगों ने देखा तो शोर भी मचाया, लेकिन वे भाग गए. इस के बाद उन्हीं लोगों ने इस की सूचना थाना मुफस्सिल पुलिस को दी थी. पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले में धारा 365, 302, 201 और 34 शामिल कर दी थीं.

कथा लिखे जाने तक कुल 14 लोग पकड़े जा चुके थे. आजाद अली और वैन चालक अभी तक पकड़े नहीं गए थे. लालबाबू ने सीवान की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था. पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही थी. पकड़े गए सारे अभियुक्त जेल भेजे जा चुके थे.

-कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

सांझ का भूला

सीता ने अपने नए फ्लैट का दरवाजा खोला. कुली ट्रक से सामान उतार कर सीता के निर्देश पर उन्हें यथास्थान रख गया. कुली के जाने के बाद सीता ने अपना रसोईघर काफी मेहनत से सजाया. सारा दिन घर में सामान को संवारने में ही निकल गया. शाम को सीता जब आराम से सोफे पर बैठी तो उसे अजीब सी खुशी महसूस हुई. बरसों की घुटन कम होती हुई सी लगी.

सीता को खुद के फैसले पर विश्वास नहीं हो रहा था. 50 वर्ष की उम्र में वह घर की देहरी पार कर अकेली निकल आई है. यह कैसे संभव हुआ? वैसे आचारशील परिवार की नवविवाहिता संयुक्त परिवार से अलग हो कर अपनी गृहस्थी अलग बसा ले तो कोई बात नहीं, क्योंकि ऐसा चलन तो आजकल आम है. लेकिन घर की बुजुर्ग महिला गृह त्याग दे और अलग जीने लगे तो यह सामान्य बात नहीं है. सीता के दिमाग में सारी अप्रिय घटनाएं एक बार फिर घूमने लगीं.

सीता कर्नाटक संगीत के शिक्षक शिवरामकृष्णन की तीसरी बेटी थी. पिताजी अच्छे गायक थे, पर दुनियादारी नहीं जानते थे. अपने छोटे से गांव अरिमलम को छोड़ कर वे कहीं जाना नहीं चाहते थे. उन का गांव तिरुच्ची के पास ही था. गांव के परंपरावादी आचारशील परिवार, जहां कर्नाटक संगीत को महत्त्व दिया जाता था, शहर की ओर चले गए. गांव में कुल 3 मंदिर थे. आमंत्रण के उत्सवों और शादीब्याह में गाने का आमंत्रण शिवरामकृष्णन को मिलता था. उन के कुछ शिष्य घर आ कर संगीत सीखते थे. सीता की मां बीमार रहती थीं और सीता ही उन की देखभाल करती थी. पिताजी ने किसी तरह दोनों बहनों की शादी कर दी थी. एक छोटा भाई भी था, जो स्कूल में पढ़ रहा था.

सीता अपनी मां का गौर वर्ण और सुंदर नयननक्श ले कर आई थी. घने काले बाल, छरहरा बदन और शांत चेहरा बड़ा आकर्षक था. एक उत्सव में तिरुच्ची से आए रामकृष्णन के परिवार के लोगों ने सीता को देखा और उसी दिन शाम को रामकृष्णन ने अपने बेटे रविचंद्रन के साथ सीता की सगाई पक्की कर ली. सीता के पिता ने भी झटपट बेटी का ब्याह रचा दिया.

सीता का ससुराल जनधन से वैभवपूर्ण था. उस का पति कुशल बांसुरीवादक था. वह जब बांसुरीवादन का अभ्यास करता तो राह चलते लोग खड़े हो कर सुनने लगते थे, लेकिन सीता को कुछ ही समय में पता लगा कि उस का पति बुरी संगति के कारण शराबी बन गया है और अपनी इसी लत के कारण वह कहीं टिक कर काम नहीं कर पाता.

कुल 4 वर्षों की गृहस्थी ही सीता की तकदीर में लिखी थी. रविचंद्रन फेफड़े के रोग का शिकार बन कर खांसते हुए सीता को छोड़ कर चल बसा. सासससुर पुत्र शोक से बुझ कर गांव चले गए. जेठ ने सीता को मायके जाने को कह दिया.

सीता अपने दोनों नन्हे पुत्रों को ले कर अपनी दीदी के यहां चेन्नई में रहने लगी. उस ने अपनी छूटी हुई पढ़ाई फिर से शुरू कर दी. दीदी के घर का पूरा काम अपने कंधे पर उठाए सीता गुस्सैल जीजा के क्रोध का सामना करती. उस ने किसी तरह संगीत में एम.ए. तक की शिक्षा पूरी की और शहर के प्रसिद्ध महिला कालिज में प्रवक्ता के पद पर काम करने लगी.

सीता के दोनों बेटे 2 अलग दिशाओं में प्रगति करने लगे. बड़ा बेटा जगन्नाथ पिता की तरह संगीतकार बना. वह फिल्मों में सहायक संगीत निर्देशक के रूप में काम करने लगा. अपनी संगीत टीम की एक विजातीय गायिका मोनिका को जगन्नाथ घर ले कर आया तो सीता ने पूरी बिरादरी का विरोध सहन करते हुए जगन्नाथ और मोनिका का विवाह रचाया था. दूसरा बेटा बालकृष्णन ग्रेनेट व्यापार में लग गया. अपनी कंपनी के मालिक ईश्वरन की पुत्री के साथ उस का विवाह हो गया.

सीता ने दोनों बेटों का पालनपोषण काफी मेहनत से किया था. वह उन पर कड़ा अनुशासन रखती थी. मां का संघर्ष, परिवार में मिले कटु अनुभवों ने दोनों बेटों की हंसी छीन ली थी. विवाह के बाद ही दोनों बेटे हंसनेबोलने लगे थे. सैरसपाटे पर जाना, दोस्तों को घर बुलाना, होटल में खाना दोनों को ही अच्छा लगने लगा. कुछ समय तक सीता का घर खुशहाल रहा, लेकिन सीता के जीवन में फिर आंधी आई.

भाग्यलक्ष्मी के पिता काफी संपन्न थे. इसलिए उस के पास ढेर सारे गहने और कांचीपुरम की कीमती रेशमी साडि़यां थीं. उस पर हर 2-3 दिन के बाद वह मायके जाती और वापसी पर फलमिठाइयां भरभर कर लाती थी. मोनिका यह सब देख कर जलभुन जाती थी. सीता दोनों बहुओं को किसी तरह संभालती थी. दोनों के मनमुटाव के बीच फंस कर घर का सारा काम सीता को ही करना पड़ता था.

पोंगल के त्योहार के समय बहुओं को उन के मायके से एक सप्ताह पहले ही नेग आ जाता. भाग्यलक्ष्मी के मातापिता अपनी बेटी, दामाद और सास के कपड़े आदि ले कर आ गए. भाग्यलक्ष्मी काफी खुश थी. पोंगल के पर्व के दिन सीता ने बहुओं को मेहंदी रचाने के लिए बुलाया. भाग्यलक्ष्मी ने मेहंदी रचा ली तो मोनिका का क्रोध फूट पड़ा, ‘बड़ी बहू को पहले न बुला कर छोटी बहू को पहले मेहंदी लगा दी, मुझे नीचा दिखाना चाहती हैं न आप?’

मोनिका के कठोर व्यवहार के कारण घर में कलह शुरू हो गई. बालकृष्णन का व्यापार भाग्यलक्ष्मी के परिवार से जुड़ा था. वह पत्नी का रोनाधोना देख नहीं पा रहा था. वही हुआ जिस का सीता को डर था. बालकृष्णन अपने ससुर के यहां रहने चला गया. कुछ समय तक वह सीता से मिलने आताजाता रहा पर धीरेधीरे उस का आना कम हो गया.

मोनिका अपने पति के साथ संगीत के कार्यक्रमों में जुड़ी रहती थी. घर के कामों में उस की कभी रुचि रही ही नहीं. यहां तक कि सवेरे स्नान कर रसोईघर में आने के रिवाज का भी वह पालन नहीं करती थी.

मोनिका को जाने क्यों कभी सीता के साथ लगाव रहा ही नहीं. सीता बहू को प्रसन्न रखने के लिए काफी प्रयास करती थी. इस के बाद भी मोनिका का कटु व्यवहार बढ़ता ही जाता था. यहां तक कि वह अपने बेटे मोहन को उस की दादी सीता से हमेशा दूर रखने का यत्न करती थी. सीता अंदर से टूटती रही, अकेले में रोती रही और अंत में अलग फ्लैट ले कर रहने का कष्टपूर्ण निर्णय उस ने लिया था.

आदतवश सीता सुबह 4 बजे ही जग गई. आंख खुलते ही घर की नीरवता का भान हुआ तो झट से अपना मन घर के कामकाज में लगा लिया. रसोईघर में खड़ी सीता फिर एक बार चौंकी. भरेपूरे मायके और ससुराल में हमेशा वह 5-7 लोगों के लिए रसोई बनाती थी. आज पहली बार उसे सिर्फ अपने लिए भोजन तैयार करना है. लंबी सांस लेती हुई वह काम में जुटी रही.

मन में खयाल आया कि बहू मोनिका नन्हे चंचल मोहन को संभालते हुए नाश्ता और भोजन अकेले कैसे तैयार कर पाएगी? जगन्नाथ को प्रतिदिन नाश्ता में इडलीडोसा ही चाहिए. इडली बिलकुल नरम हो, सांभर के साथ नारियल की चटनी भी हो, यह जरूरी है. दोपहर के भोजन में भी उसे सांभर, पोरियल (भुनी सब्जी), कूट्टू (तरी वाली सब्जी), दही, आचार के साथ चावल चाहिए. इतना कुछ मोनिका अकेले कैसे तैयार कर पाएगी?

सीता ने अपना लंच बौक्स बैग में रख लिया. उसे अकेले बैठ कर नाश्ता करने की इच्छा नहीं हुई. केवल कौफी पी कर वह कालिज चल पड़ी. कालिज में उसे अपने इस नए घर का पता कार्यालय में नोट कराना था. मैनेजर रामलक्ष्मी ने तनिक आश्चर्य से पूछा, ‘‘आप का अपना मकान टी. नगर में है न? फिर आप उतने अच्छे इलाके को छोड़ कर यहां विरुगंबाकम में क्यों आ गईं?’’

सीता फीकी हंसी हंस कर बात टाल गई. कालिज में कुछ ही समय में बात फैल गई कि सीता बेटेबहू से लड़ कर अलग रहने लगी है. ‘जाने इस उम्र में भी लोग कैसे परिपक्व नहीं होते, छोटों से लड़तेझगड़ते हैं. जब बड़ेबूढ़े ही घर छोड़ कर भागने लगेंगे तो समाज का क्या हाल होगा?’ इस तरह के कई ताने सुन सीता खून का घूंट पी कर रह जाती थी.

सीता को अकेला, स्वतंत्र जीवन अच्छा भी लग रहा था. रोजरोज की खींचातानी, तूतू, मैंमैं से तो छुटकारा मिल गया. घर को सुचारु रूप से चलाने के लिए वह कितना काम करती थी फिर भी मोनिका ताने देती रहती थी. सीता ने अपने वैधव्य का सारा दुख अपने दोनों बेटों के चेहरों को निहारते हुए ही झेला था पर आज स्थिति बदल गई है. आज बेटे भी मां को भार समझने लगे हैं.

बहुओं की हर बात मानने वाले दोनों बेटे अपनी मां के दिल में झांक कर क्यों नहीं देखना चाहते हैं? बहुओं का अभद्र व्यवहार सहन करते हुए क्या सीता को ही घुटघुट कर जीना होगा. सीता ने जब परिवार से अलग रहने का निर्णय लिया तब दोनों बेटे चुप ही रहे थे. सीता की आंखों में आंसू भर आए.

सीता के पति रविचंद्रन का श्राद्ध था.

सीता अपने बेटेबहुओं व पोतों के साथ गांव में ही जा कर श्राद्ध कार्य संपन्न कराती थी. गांव में ही सीता के सासससुर, बूआ और अन्य परिजन रहते हैं. जगन्नाथ ही सब के लिए टिकट लिया करता था. गांव में पत्र भेज कर पंडितजी और ब्राह्मणों से सारी तैयारी करवा कर रखता था. श्राद्ध में कुल 8 दिन बाकी हैं और अब तक सीता को किसी ने कोई खबर नहीं दी. क्या दोनों बेटे उसे बिना बुलाए ही गांव चले जाएंगे? सीता अकेले गांव पहुंचेगी तो बिरादरी में होहल्ला हो जाएगा. अभी तक तो उस के अलग रहने की बात शहर तक ही है. सीता का मन घबराने लगा. अपने अलग फ्लैट में रहने की बात वह अपने सासससुर से क्या मुंह ले कर कह पाएगी.

उस के वयोवृद्ध सासससुर आज भी संयुक्त परिवार में ही जी रहे हैं. ससुर की विधवा बहन, विधुर भाई, भाई के 2 लड़के, दूर रिश्ते की एक अनाथ पोती सब परिवार में साथ रहते हैं. उन्होंने सीता को भी गांव में आ कर रहने को कहा था, पर वह ही नहीं आई थी. क्या इतने लोगों के बीच मनमुटाव नहीं रहता होगा? क्या आर्थिक परेशानियां नहीं होंगी? पता नहीं ससुरजी कैसे इस उम्र में सबकुछ संभालते हैं?

सीता ने मन मार कर जगन्नाथ को फोन किया. मोनिका ने ही फोन उठाया. जगन्नाथ किसी फिल्म की रिकार्डिंग के सिलसिले में सिंगापुर गया हुआ था. सीता गांव जाने के बारे में मोनिका से कुछ भी पूछ नहीं पाई. बालकृष्णन भी बंगलुरु गया हुआ था. भाग्यलक्ष्मी ने भी गांव जाने के बारे में कुछ नहीं कहा.

सीता को पहली बार घर त्यागने का दर्द महसूस हुआ. क्या करे वह? टे्रन से अपने अकेले का आरक्षण करा ले? पर यह भी तो पता नहीं कि लड़कों ने गांव में श्राद्ध करने की व्यवस्था की है या नहीं? उसे अपने दोनों बेटों पर क्रोध आ रहा था. क्या मां से बातचीत नहीं कर सकते हैं? लेकिन सीता अपने बेटों से न्यायपूर्ण व्यवहार की अपेक्षा कैसे कर सकती है? उस ने स्वयं परिवार त्याग कर बेटों से दूरी बना ली है. अब कौन किसे दोष दे? सीता ने अंत में गांव जाने के लिए अपना टिकट बनवा लिया और कालिज में भी छुट्टी की अर्जी दे दी.

सीता विचारों के झंझावात से घिरी गांव पहुंची थी. उस के पहुंचने के बाद ही जगन्नाथ, मोनिका, बालकृष्णन, भाग्यलक्ष्मी, मोहन और कुमार पहुंचे. सीता ने जैसेतैसे बात संभाल ली. श्राद्ध अच्छी तरह संपन्न हुआ. सीता की वृद्ध सास और बूआ उस के परिवार के बीच में अलगाव को देख रही थीं. मोहन अपनी दादी सीता के गले लग कर बारबार पूछ रहा था, ‘‘ ‘पाटी’ (दादी), आप घर कब आएंगी? आप हम से झगड़ कर चली गई हैं न? मैं भी अम्मां से झगड़ने पर घर छोड़ कर चला जाऊंगा.’’

‘‘अरे, नहीं, ऐसा नहीं बोलते, जाओ, कुमार के साथ खेलो,’’ सीता ने मुश्किल से उसे चुप कराया.

शहर वापसी के लिए जब सब लोग तैयार हो गए तब सीता के ससुर ने अपने दोनों पोतों को बुला कर पूछा, ‘‘तुम दोनों अपनी मां का ध्यान रखते हो कि नहीं? तुम्हारी मां काफी दुबली और कमजोर लगती है. जीवन में बहुत दुख पाया है उस ने. अब कम से कम उसे सुखी रखो.’’

जगन्नाथ और बालकृष्णन चुपचाप दादा की बात सुनते रहे. उन्हें साष्टांग प्रणाम कर सब लोग चेन्नई लौट गए थे.

गांव से वापस आने के बाद सीता और भी अधिक बुझ गई थी. कितने महीनों बाद उस ने अपने दोनों बेटों का मुंह देखा था. दोनों प्यारे पोतों का आलिंगन उसे गद्गद कर गया था. बहू मोनिका भी काम के बोझ से कुछ थकीथकी लग रही थी पर उस की तीखी जबान तो पहले जैसे ही चलती रही थी. जगन्नाथ काफी खांस रहा था. वह कुछ बीमार रहा होगा.

बालकृष्णन अपने चंचल बेटे कुमार के पीछे दौड़तेदौड़ते ऊब रहा था. भाग्यलक्ष्मी बालकृष्णन का ज्यादा ध्यान नहीं रख रही थी. खैर, मुझे क्या? चलाएं अपनीअपनी गृहस्थी. मेरी जरूरत तो किसी को भी नहीं है. सब अपना घर संभाल रहे हैं. मैं भी अपना जीवन किसी तरह जी लूंगी.

सीता के कालिज में सांस्कृतिक कार्यक्रम था. अध्यापकगण अपने परिवार के साथ आए थे. अपने साथियों को परिवार के साथ हंसताबोलता देख कर सीता के मन में कसैलापन भर गया. उसे अपने परिवार की याद सताने लगी. हर वर्ष उस के दोनों बेटे इस कार्यक्रम में आते थे. सीता इस कार्यक्रम में गीत गाती थी. मां के सुरीले कंठ से गीत की स्वरलहरी सुन दोनों बेटे काफी खुश होते थे. आज सांस्कृतिक कार्यक्रम में अकेली बैठी सीता का मन व्यथित था.

सीता को इधर कुछ दिनों से अपनी एकांत जिंदगी नीरस लगने लगी थी. न कोई तीजत्योहार ढंग से मना पाती और न ही किसी सांस्कृतिक आयोजन में जा पाती. कहीं चली भी गई तो लोग उस से उस के परिवार के बारे में प्रश्न अवश्य पूछते थे. पड़ोसी भी उस से दूरी बनाए रखते थे.

एक दिन सीता ने अपने 2 पड़ोसियों की बातें सुन ली थीं :

‘‘मीना, तुम अपने यहां मत बुलाना. हमारे सुखी परिवार को उस की नजर लग जाएगी. पता नहीं, इतने बड़े फ्लैट में वह अकेली कैसे रहती है. जरूर इस में कोई खोट होगा, तभी तो इसे पूछने कोई नहीं आता है.’’

सीता यह संवाद सुन कर पसीना- पसीना हो गई थी.

दरवाजे की घंटी लगातार बज रही थी. सीता हड़बड़ा कर उठी. रात भर नींद नहीं आने के कारण शायद भोर में आंख लग गई. सीता की नौकरानी सुब्बम्मा आ गई थी. सुब्बम्मा जल्दीजल्दी सफाई का काम करने लगी. सीता ने दोनों के लिए कौफी बनाई.

‘‘अम्मां, मुझे बेटे के लिए एक पुरानी साइकिल लेनी है. बेचारा हर दिन बस से आताजाता है. बस में बड़ी भीड़ रहती है. तुम मुझे 600 रुपए उधार दे दो. मैं हर महीने 100-100 रुपए कर के चुका दूंगी,’’ सुब्बम्मा बरतन मलतेमलते कह रही थी.

‘‘लेकिन सुब्बम्मा, तुम्हारा बेटा तो तुम्हारी बात नहीं सुनता है. तुम्हें रोज 10 गालियां देता है. कमाई का एक पैसा भी तुम्हें नहीं देता…रोज तुम उस की सैकड़ों शिकायतें करती हो और अब उस के लिए कर्ज लेना चाहती हो,’’ सीता कौफी पीते हुए आश्चर्य से पूछ रही थी.

‘‘अरे, अम्मां, अपनों से ही तो हम कहासुनी कर सकते हैं. बेचारा बदनसीब मेरी कोख में जन्मा इसीलिए तो गरीबी का सारा दुख झेल रहा है. अच्छा खानाकपड़ा कुछ भी तो मैं उसे नहीं दे पाती हूं. बेटे के आराम के लिए थोड़ा कर्ज ले कर उसे साइकिल दे सकूं तो मुझे संतोष होगा. फिर मांबेटे में क्या दुश्मनी टिकती है भला…अब आप खुद का ही हाल देखो न. इन 7-8 महीनों में ही आप कितनी कमजोर हो गई हैं. अकेले में आराम तो खूब मिलता है पर मन को शांति कहां मिलती है?’’ सुब्बम्मा कपड़ा निचोड़ती हुई बोले जा रही थी.

‘‘सुब्बम्मा, तुम आजकल बहुत बकबक करने लगी हो. चुपचाप अपना काम करो,’’ सीता को कड़वा सच शायद चुभ रहा था.

‘‘अम्मां, कुछ गलत बोल गई हूं तो माफ करना. मैं आप का दुख देख रही हूं. इसी कारण कुछ मुंह से निकल गया. अम्मां,  मुझे रुपए कलपरसों देंगी तो अच्छा रहेगा. एक पुरानी साइकिल मैं ने देख रखी है. दुकानदार रुपए के लिए जल्दी कर रहा है,’’ सुब्बम्मा ने अनुनय भरे स्वर में कहा.

‘‘सुब्बम्मा, रुपए आज ही ले जाना. चलो, जल्दी काम पूरा करो. देर हो रही है,’’ सीता रसोईघर में चली गई.

सीता का मन विचलित होने लगा. ‘ठीक ही तो कहती है सुब्बम्मा. जगन्नाथ और बालकृष्णन को देखे बिना उसे कितना दुख होता है. पासपड़ोस में बेटेबहू की निंदा भी तो होती होगी. सास को घर से निकालने का दोष बहुओं पर ही तो लगाया जाता है. अपने पोतों से दूर रहना कितना दर्दनाक है. कुमार और मोहन दादी से बहुत प्यार करते हैं. आखिर परिवार से दूर रह कर अकेले जीवन बिताने में उसे क्या सुख मिल रहा है?

‘सुब्बम्मा जैसी साधारण महिला भी परिवार के बंधनों का मूल्य जानती है. परिवार से अलग होना क्या कर्तव्यच्युत होना नहीं है? परिवार में यदि हर सदस्य अपने अहं को ही महत्त्व देता रहे तो सहयोगपूर्ण वातावरण कैसे बनेगा?

‘बहू उस के वंश को आगे ले जाने वाली वाहिका है. बहू का व्यवहार चाहे जैसा हो, परिवार को विघटन से बचाने के लिए उसे सहन करना ही होगा. उस की भी मां, दादी, सास, सब ने परिवार के लिए जाने कितने समझौते किए हैं. मां को घर से निकलते देख कर जगन्नाथ को कितना दुख हुआ होगा?’ सीता रात भर करवट बदलती रही. सुबह होते ही उस ने दृढ़ निश्चय के साथ जगन्नाथ को फोन लगाया और अपने वापस घर आने की सूचना दी. सीता को मालूम था कि उसे बहू मोनिका के सौ ताने सुनने होंगे. अपने पुत्र जगन्नाथ का मौन क्रोध सहन करना पड़ेगा. बालकृष्णन और भाग्यलक्ष्मी भी उसे ऊंचनीच कहेंगे. सीता ने मन ही मन कहा, ‘सांझ का भूला सुबह को घर लौट आए तो वह भूला नहीं कहलाता.’

धर्म के साए में पलते अधर्म

कोई शक नहीं कि भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. क्षेत्र चाहे विज्ञान, तकनीकी विकास का हो या फैशन और स्टाइल का महंगाई और धोखाधड़ी का हो या फिर हिंसा का और लूटमार का. अपराध क्षेत्र की ओर देखें, तो राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत हत्याओं के मामले में भी नंबर वन है. वर्ष 2007 में यहां हत्या की कुल 32,719 वारदातें हुईं जो संख्या में दूसरे देशों के मुकाबले सब से ज्यादा हैं.

प्रश्न यह उठता है कि भारत जैसा धर्मपरायण देश, जहां धर्मभीरु लोगों की पूरी फौज है, ऐसी वारदातों में इतना आगे कैसे बढ़ गया? धर्म की नजर से देखें तो हत्या ऐसा महापाप है जो व्यक्ति को पतन और नर्क की खाई में धकेलता है. जाहिर है, रातदिन धर्म के पोथे खोल कर बैठे धर्मपुरोहितों के उपदेशों का असर ज्यादातर पर होता ही नहीं.

बहुत से लोग पाक्षिक पत्रिका सरिता पर जनता को धर्म के खिलाफ बरगलाने का आरोप लगाते हैं. आक्षेप ये भी लगते हैं कि सालों से धर्म के खिलाफ आवाज उठाने के बावजूद यह पत्रिका लोगों की धार्मिक प्रवृत्ति पर अंकुश नहीं लगा सकी. यदि इस बात को एक पल के लिए सच मान भी लिया जाए तो क्या इस सच से इनकार किया जा सकता है कि सदियों से धर्म की बुनियाद पक्की करते ये तथाकथित धर्मगुरु आज तक अपने उद्देश्य में सफल नहीं हुए. आखिर क्यों हत्या, बलात्कार, चोरी, धोखाधड़ी की खबरों से अखबारों के पृष्ठ रंगे नजर आते हैं?

विसंगतियों की धुंध

विवाह को धार्मिक अनुष्ठान मानने और इस रिश्ते को जन्मजन्मांतर का संबंध बताने वाला धर्म तब कहां रहता है जब पतिपत्नी एकदूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं? आग की जिन लपटों के चारों तरफ फेरे दिला कर पुरोहित नवदंपती को एकदूसरे का साथ देने के 7 वचन दिलाते हैं, क्यों दहेज के नाम पर उन्हीं लपटों में लड़की को जला कर मार दिया जाता है.

छोटीछोटी बातों पर धार्मिक स्थलों और पंडेपुजारियों का चक्कर लगाने वाले लोग अपनों को, बड़ेबड़े धोखे देने से बाज नहीं आते.

धर्म का हाल तो यह है कि लोग किसी काम में सफल होने की मनौती मांगते हैं. बाद में चढ़ावा चढ़ा कर अपनी मनौती पूरी करते हैं. क्या यह एक तरह से ईश्वर को घूस देने की कवायद नहीं?

वैसे तो हर धर्म व्यक्ति को सदाचार, ईमानदारी और अहिंसा के मार्ग पर चलने का पाठ पढ़ाता है. फिर क्यों रिश्तों का खून करते वक्त और मानवता की धज्जियां उड़ाते वक्त लोग अपने धर्मग्रंथों का ध्यान नहीं करते?

लड़कियों के पहनावे को ले कर धर्मगुरुओं द्वारा फतवे जारी किए जाते हैं, धर्म और नीति की दुहाइयां दी जाती हैं, सदन में हंगामा खड़ा हो जाता है, उसी लड़की की जब इज्जत लुटती है, उसे निर्वस्त्र किया जाता है, तो धर्म उस की सुरक्षा के लिए आगे क्यों नहीं आता?

जिस महिला को धार्मिक कर्मकांडों के दौरान बराबरी के आसन पर बैठाया जाता है, जिस के बगैर कोई धार्मिक अनुष्ठान पूरा नहीं माना जाता, उसे ही घर में कभी समान दर्जा नहीं मिलता. आएदिन वह घरेलू हिंसा का शिकार बनती है, क्यों?

पूर्वजों के लिए दान, तप, पूजा कराने वाला व्यक्ति जीतेजी अपने वृद्ध मांबाप की सेवा नहीं करता.

मंदिरों में जा कर चढ़ावा चढ़ाते लोग दूसरे के हक की रोटी छीनते समय शर्म महसूस नहीं करते.

दावा किया जाता है कि हर धर्म अहिंसा का पाठ पढ़ाता है. फिर क्यों धर्म के नाम पर हिंसाएं होती हैं? एक धर्म के लोग दूसरे धर्म के लोगों के खून के प्यासे बन जाते हैं. सैकड़ों, हजारों जानें जाती हैं, बच्चे अनाथ होते हैं. ज्यादातर दंगों के पीछे धर्म के धंधेबाजों का ही हाथ होता है.

मोटेतौर पर माना जाता है कि धर्म इसलिए है ताकि इनसान ईश्वर या कर्मफलों के भय से गलत काम न करे. पर विडंबना यह कि धर्मग्रंथों में ऐसे विधान और कथाएं भरी पड़ी हैं जिन के मुताबिक आप चाहे जितना भी पाप कर चुके हों, परमात्मा के नाम का जाप कर लें, ईश्वर की प्रार्थना कर लें, सारे पाप धुल जाएंगे. पर हकीकत में जो जैसा करता है उस को उस का फल मिलता है.

देखा जाए तो धर्म की उत्पत्ति का आधार भय है. व्यक्ति जब खुद को असहाय और असुरक्षित महसूस करता है, तो धर्म की तरफ मुखातिब होता है. भले ही घर के बड़ेबुजुर्ग या धर्म पुरोहित यह कह कर व्यक्ति को धार्मिक कर्मकांडों के लपेटे में लेते हैं कि इस से उन्हें शक्ति मिलेगी. वे मजबूत बनेंगे, मगर सच तो यह है कि इस से सिर्फ परावलंबन की मनोवृत्ति मजबूत होती है. धर्म के तथाकथित ठेकेदार इनसान की इसी कमजोरी का फायदा उठाते हैं. वे एक ऐसा वर्ग तैयार करना चाहते हैं जो उन्हें भरपूर समर्थन दे ताकि उन का खर्चापानी चलता रहे.

धर्म व्यक्ति को डरपोक तो बना सकता है मगर उस की प्रवृत्ति को बदल नहीं सकता. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि जिंदगी में जितना हासिल हो सके उतना हासिल कर लो. इस के लिए वे कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं. कुछ धर्मस्थलों में जा कर हाथ बांधे ईश्वर से अपनी इच्छा मनवाने का प्रयास करते हैं तो कुछ हाथों में हथियार थाम कर मनचाही चीज दूसरों से छीन लेते हैं. आवेश के क्षणों में उन्हें न तो धर्म का पाठ याद रहता है न धर्मगुरु. वैसे भी लोगों ने धर्म के सिर्फ बाहरी स्वरूप को स्वीकारा है जिस के अंतर्गत कर्मकांड, पूजा और तरहतरह के ढकोसले आते हैं. ज्यादातर व्यक्ति धर्म की गहराई में उतर ही नहीं पाते.

कृति ने शेयर की बिकनी फोटो, हो गईं ट्रोल

‘लुका छुपी’, ‘हीरोपंती’, ‘बरेली की बर्फी’ जैसी हिट फिल्मों में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभा चुकी कृर्ति सैनन अपनी फिल्मी करियर की उंचाइयों पर हैं. लगातार हिट पर हिट फिल्में देने वाली कृति को दर्शकों के बीच भी खूब पसंद किया जा रहा है. यही कारण है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी भारी संख्या में फौलोवर्स हैं.

कृति सैनन ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर एक बिकनी फोटो शेयर की. इस फोटो में वो काफी हसीन लग रही हैं. फैंस ने भी इसे खासा पसंद किया. पर कुछ लोगों ने उनकी इस फोटो पर उन्हें ट्रोल कर दिया है.

 

View this post on Instagram

 

She craved a love that wasn’t just a wave, but an ocean 🌊 💙💙 -Mark Anthony #throwback #Maldives

A post shared by Kriti (@kritisanon) on

ये भी देखें : देखिए दिशा पाटनी का हौट अवतार

कृति ने थ्रोबैक फोटो शेयर की, जिसमें वो नीले रंग की बीकनी में दिख रही हैं. ये फोटो उनके मालदीव वेकेशन की है. कृति की इस ब्लू बिकनी में कटआउट डिटेलिंग है. पूल में बैठी कृति का नो-मेकअप लुक उनकी नैचुरल ब्यूटी बयां कर रहा है. कृति के फैंस को भी उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

ये भी देखें : देखिए मालदीव में छुट्टियां मना रही मलाइका की हौट फोटोज

kriti sanon

लोगों ने उन्हें दिशा पाटनी से कंपेयर कर दिया. एक युजर ने लिखा कि अब ये दिशा पाटनी बनना चाहती है. दिखा पाटनी की नकल ना करें. आपको बता दें कि दिखा अक्सर अपनी बिकनी फोटो इस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. यही कारण है कि कृति को दिशा ना बनने की सलाह दी जा रही है.

जानें अपने प्यार का सच

चलिए मान लेते हैं कि आप को पहली नजर का पहला प्यार हो गया है. दिनरात रोमांस और करवटें बदलने में गुजर रहे हैं. उन्हें हर दिन देखने के लिए इंतजार करना मुश्किल हो रहा है. आप के दिल और दिमाग में घर कर चुके उस प्यार को अब जीवनसाथी बना ही लिया जाए, ऐसा सोच रहे हैं.

लेकिन जरा आप अपने दिमाग के रोमांटिक घोड़े को लगाम दीजिए और यह तो चैक कर लीजिए कि जिसे आप प्यार करती या करते हैं, वह भी आप को प्यार करता है या फिर आप उस के लिए महज खेलने का सामान ही हैं.

मतलब, जब उसे सैक्स करना हो तभी आप की याद आती हो, ऐसा तो नहीं है? यह हो भी सकता है और नहीं भी, क्योंकि प्यार और वासना में फर्क करना आसान नहीं होता, इसलिए आप का प्यार भी कहीं प्यार और वासना के बीच उलझन में तो नहीं है? यह जानने के आसान तरीके हैं:

अंखियों में न झांके सैयां

पहली नजर का प्यार आंखों से ही शुरू होता है और वासना के पुजारी की पकड़ भी आंखों से ही होती है. अगर आप को लगता है कि आप का प्यारा सा प्यार आप की आंखों में झांकने में फेल हो जाता है तो समझ जाइए कि उसे आप से नहीं, बल्कि आप के शरीर से प्यार है.

दरअसल, रिलेशनशिप ऐक्सपर्ट भी यह मानते हैं कि हमारी आंखें किसी की नीयत समझने के लिए खिड़की जैसी होती हैं. जब कोई आप को प्यार करता है, तो वह आप की आंखों में बेझिझक देखेगा और अपने दिल की बातें जाहिर कर देगा, लेकिन अगर आंखों में देखने के बजाय उस की नजर आप के शरीर

के दूसरे हिस्सों जैसे उभार, कूल्हे, जांघ वगैरह पर टिकी हैं तो आप उस के लिए प्यार नहीं, बल्कि सैक्स की भूख मिटाने का आसान रास्ता हैं.

सैक्स खिलौना हैं आप

अंजलि और दीपक में बेइंतिहा मुहब्बत थी. कम से कम अंजलि तो ऐसा ही सोचती थी. यह पहली नजर का प्यार नहीं था, बल्कि दोस्ती ने इश्क की राह पकड़ी थी.

पर धीरेधीरे अंजलि को लगने लगा कि दीपक उसे नहीं, बल्कि उस के बदन को चाहता है. वह जब भी दीपक से मिलती है, वह उस के साथ जिस्मानी रिश्ता बनाने को बेताब रहता है.

जबकि ऐसा माना जाता है कि दोस्ती पर आधारित हर रिलेशनशिप की बहुत मजबूत बुनियाद होती है. जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उस के दोस्त जरूर होते हैं. दोस्तों की तरह अपने लव पार्टनर के साथ घूमनाफिरना पसंद करते हैं. उस के साथ हंसीमजाक करते हैं. जरूरत पड़ने पर एकदूसरे के लिए हमेशा खड़े होते हैं.

अगर आप की रिलेशनशिप में से दोस्ती के पहलू को हटा दें तो फिर आप का संबंध उस के साथ सैक्स के खिलौने सरीखा हो जाता?है, जिस में हावी रहने वाला पार्टनर दूसरे साथी को सैक्स की भूख मिटाने का खिलौना ही समझता है.

एक दिन अंजलि ने जब दीपक से पूछा तो दीपक ने चौंकाने वाला जवाब दिया. ‘‘यार, जब तुम सामने होती हो तो मुझे सैक्स के अलावा कुछ भी नहीं सूझता है. मुझे लगता है कि मैं तुम्हें पूरी तरह से पा लूं. मेरा प्यार तुम्हारे शरीर से आगे बढ़ ही नहीं पाता है.’’

जब रिलेशनशिप में ऐसा दौर आता है तो एक पार्टनर मालिक और दूसरा पार्टनर नौकर की तरह हो जाता है. वहां उन की रिलेशनशिप गड़बड़ा जाती है.

अगर आप का पार्टनर आप से दोस्त की तरह पेश नहीं आता है और प्यार के नाम पर आप से सैक्स करता?है, तो समझ जाइए कि आप का रिश्ता वासना की बुनियाद पर टिका है.

सैक्स का 2.0 तो नहीं

जब 2 लोग प्यार करते हैं, तब सैक्स सिर्फ एक जिस्मानी काम होता है. असली रिश्ता उस के बाद शुरू होता है और आप को इस का एहसास उस के छूने के तरीके, बांहों में भरने और चूमने के अंदाज से हो जाता है. रिश्ते में बस सैक्स ही हो तो यह एक रोबोटिक रिलेशन बन कर रह जाता है जहां हम मशीनी कमांड की तरह सिर्फ सैक्स को ही तरजीह देते हैं, इसलिए आप का प्यार अगर मशीनी होता जा रहा है, तो यह चिंता की बात है.

साथ ही, आप का साथी आप की राय की इज्जत करता है या नहीं? वह आप को भी सैक्सुअल सुख देने में दिलचस्पी रखता है या सिर्फ अपनी ही भूख मिटाता है? क्या वह सैक्स के पलों में ही जोश में या आप के साथ हंस कर पेश आता है? इस तरह की बातें भी तय करती हैं कि वह आप से प्यार करता है या उस के मन में वासना है.

सैक्स ऐक्सपर्ट मानते हैं कि सैक्स करने के बाद अगर आप का पार्टनर आप की जिंदगी से जुड़े असली मुद्दों पर ध्यान नहीं देता है और क्षणिक संतुष्टि पर फोकस रखता है, तो ऐसे रिश्ते का कोई भविष्य नहीं होता.

तू किसी और से तो मिल

जो इनसान सिर्फ आप के शरीर से प्यार करता है और इस रिश्ते को ले कर गंभीर नहीं है, वह अकसर आप को अकेले में ही मिलने के लिए जोर देगा यानी जब सैक्स की चाह होगी तो मिलेगा, लेकिन आप को अपने दोस्तों और परिवार से मिलाने से परहेज करेगा. हमेशा कोई न कोई बहाना बना कर अपने और आप के घर वालों से मिलने से बचेगा. सबकुछ राज भरा रहेगा. रिश्ते को निजी रखने की कोशिश का दिखावा कर आप को सब से अलग रखेगा और सैक्स का मजा लेगा इसलिए अगर आप का साथी आप के सामने अपने परिवार और दोस्तों की बात नहीं करता है तो यह प्यार नहीं है, बल्कि वासना है. दरअसल, उस की भावनाएं वासना की ओर हैं.

वह सिर्फ आप के शरीर से प्यार करता है और भावनात्मक जुड़ाव महसूस नहीं करता है.

उम्मीद है, आप इशारा समझ रहे होंगे और अगर ये ट्रिक्स आप ने पढ़ ली हैं तो काफी हद तक अंदाजा भी लगा लिया होगा कि आप का पार्टनर प्रेमी है या वासना का पुजारी.

एमी जैक्सन ने ऐसे किया प्रेग्नेंसी का खुलासा

देश की जानी मानी अदाकारा एमी जैक्सन ने अपने इस्टाग्राम पेज से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है. एक खूबसूरत पोस्ट डालते हुए एमी ने लिखा है कि वो अपने मंगेतर जार्ज के बच्चे की मां बनने वाली हैं. एमी ने आगे लिखा कि, ‘मैं यह बात घर की छत से चिल्लाकर कहना चाहती थी और आज वो दिन आ गया है. मैं जो खुलासा करने जा रही हूं उसके लिए मदर्स डे से बेहतरीन और कोई दिन नहीं हो सकता था. मैं अभी से तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करने लगी हूं… इतना जितना मैं दुनिया में किसी से भी नहीं करती हूं. यह सबसे प्यार और ईमानदार प्यार है. मुझे तुमसे मिलने का बहुत-बहुत इंतजार है.

आपको बता दें कि एमी ने न्यू ईयर की शाम को एमी ने अपने बौयफ्रेंड के साथ सगाई रचाई थी. और अभी वो 2 महीने से प्रेग्नेंट हैं. एमी ने अपनी सगाई की जानकारी भी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी. उस वक्त एमी ने लिखा था कि, 1 जनवरी 2019 को जिंदगी का एक नया सफर शुरू हो गया है। आई लव यू.. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने मुझे दुनिया की सबसे अहम लड़की बनाया है.

आपको बता दें कि आखिरी बार एमी रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 में काम किया था. ये फिल्म बौक्स औफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी.

जीत गया जंगवीर

‘‘खत आया है…खत आया है,’’ पिंजरे में बैठी सारिका शोर मचाए जा रही थी. दोपहर के भोजन के बाद तनिक लेटी ही थी कि सारिका ने चीखना शुरू कर दिया तो जेठ की दोपहरी में कमरे की ठंडक छोड़ मुख्यद्वार तक जाना पड़ा.

देखा, छोटी भाभी का पत्र था और सब बातें छोड़ एक ही पंक्ति आंखों से दिल में खंजर सी उतर गई, ‘दीदी आप की सखी जगवीरी का इंतकाल हो गया. सुना है, बड़ा कष्ट पाया बेचारी ने.’ पढ़ते ही आंखें बरसने लगीं. पत्र के अक्षर आंसुओं से धुल गए. पत्र एक ओर रख कर मन के सैलाब को आंखों से बाहर निकलने की छूट दे कर 25 वर्ष पहले के वक्त के गलियारे में खो गई मैं.

जगवीरी मेरी सखी ही नहीं बल्कि सच्ची शुभचिंतक, बहन और संरक्षिका भी थी. जब से मिली थी संरक्षण ही तो किया था मेरा. जयपुर मेडिकल कालेज का वह पहला दिन था. सीनियर लड़केलड़कियों का दल रैगिंग के लिए सामने खड़ा था. मैं नए छात्रछात्राओं के पीछे दुबकी खड़ी थी. औरों की दुर्गति देख कर पसीने से तरबतर सोच रही थी कि अभी घर भाग जाऊं.

वैसे भी मैं देहातनुमा कसबे की लड़की, सब से अलग दिखाई दे रही थी. मेरा नंबर भी आना ही था. मुझे देखते ही एक बोला, ‘अरे, यह तो बहनजी हैं.’ ‘नहीं, यार, माताजी हैं.’ ऐसी ही तरहतरह की आवाजें सुन कर मेरे पैर कांपे और मैं धड़ाम से गिरी. एक लड़का मेरी ओर लपका, तभी एक कड़कती आवाज आई, ‘इसे छोड़ो. कोई इस की रैगिंग नहीं करेगा.’

‘क्यों, तेरी कुछ लगती है यह?’ एक फैशनेबल तितली ने मुंह बना कर पूछा तो तड़ाक से एक चांटा उस के गाल पर पड़ा. ‘चलो भाई, इस के कौन मुंह लगे,’ कहते हुए सब वहां से चले गए. मैं ने अपनी त्राणकर्ता को देखा. लड़कों जैसा डीलडौल, पर लंबी वेणी बता रही थी कि वह लड़की है. उस ने प्यार से मुझे उठाया, परिचय पूछा, फिर बोली, ‘मेरा नाम जगवीरी है. सब लोग मुझे जंगवीर कहते हैं. तुम चिंता मत करो. अब तुम्हें कोई कुछ भी नहीं कहेगा और कोई काम या परेशानी हो तो मुझे बताना.’

सचमुच उस के बाद मुझे किसी ने परेशान नहीं किया. होस्टल में जगवीरी ने सीनियर विंग में अपने कमरे के पास ही मुझे कमरा दिलवा दिया. मुझे दूसरे जूनियर्स की तरह अपना कमरा किसी से शेयर भी नहीं करना पड़ा. मेस में भी अच्छाखासा ध्यान रखा जाता. लड़कियां मुझ से खिंचीखिंची रहतीं. कभीकभी फुसफुसाहट भी सुनाई पड़ती, ‘जगवीरी की नई ‘वो’ आ रही है.’ लड़के मुझे देख कर कन्नी काटते. इन सब बातों को दरकिनार कर मैं ने स्वयं को पढ़ाई में डुबो दिया. थोड़े दिनों में ही मेरी गिनती कुशाग्र छात्रछात्राओं में होने लगी और सभी प्रोफेसर मुझे पहचानने तथा महत्त्व भी देने लगे.

जगवीरी कालेज में कभीकभी ही दिखाई पड़ती. 4-5 लड़कियां हमेशा उस के आगेपीछे होतीं.

एक बार जगवीरी मुझे कैंटीन खींच ले गई. वहां बैठे सभी लड़केलड़कियों ने उस के सामने अपनी फरमाइशें ऐसे रखनी शुरू कर दीं जैसे वह सब की अम्मां हो. उस ने भी उदारता से कैंटीन वाले को फरमान सुना दिया, ‘भाई, जो कुछ भी ये बच्चे मांगें, खिलापिला दे.’

मैं समझ गई कि जगवीरी किसी धनी परिवार की लाड़ली है. वह कई बार मेरे कमरे में आ बैठती. सिर पर हाथ फेरती. हाथों को सहलाती, मेरा चेहरा हथेलियों में ले मुझे एकटक निहारती, किसी रोमांटिक सिनेमा के दृश्य की सी उस की ये हरकतें मुझे विचित्र लगतीं. उस से इन हरकतों को अच्छी अथवा बुरी की परिसीमा में न बांध पाने पर भी मैं सिहर जाती. मैं कहती, ‘प्लीज हमें पढ़ने दीजिए.’ तो वह कहती, ‘मुनिया, जयपुर आई है तो शहर भी तो देख, मौजमस्ती भी कर. हर समय पढ़ेगी तो दिमाग चल जाएगा.’

वह कई बार मुझे गुलाबी शहर के सुंदर बाजार घुमाने ले गई. छोटीबड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, एम.आई. रोड ले जाती और मेरे मना करतेकरते भी वह कुछ कपड़े खरीद ही देती मेरे लिए. यह सब अच्छा भी लगता और डर भी लगा रहता.

एक बार 3 दिन की छुट्टियां पड़ीं तो आसपास की सभी लड़कियां घर चली गईं. जगवीरी मुझे राजमंदिर में पिक्चर दिखाने ले गई. उमराव जान लगी हुई थी. मैं उस के दृश्यों में खोई हुई थी कि मुझे अपने चेहरे पर गरम सांसों का एहसास हुआ. जगवीरी के हाथ मेरी गरदन से नीचे की ओर फिसल रहे थे. मुझे लगने लगा जैसे कोई सांप मेरे सीने पर रेंग रहा है. जिस बात की आशंका उस की हरकतों से होती थी, वह सामने थी. मैं उस का हाथ झटक अंधेरे में ही गिरतीपड़ती बाहर भागी. आज फिर मन हो रहा था कि घर लौट जाऊं.

मैं रो कर मन का गुबार निकाल भी न पाई थी कि जगवीरी आ धमकी. मुझे एक गुडि़या की तरह जबरदस्ती गोद में बिठा कर बोली, ‘क्यों रो रही हो मुनिया? पिक्चर छोड़ कर भाग आईं.’

‘हमें यह सब अच्छा नहीं लगता, दीदी. हमारे मम्मीपापा बहुत गरीब हैं. यदि हम डाक्टर नहीं बन पाए या हमारे विषय में उन्होंने कुछ ऐसावैसा सुना तो…’ मैं ने सुबकते हुए कह ही दिया.

‘अच्छा, चल चुप हो जा. अब कभी ऐसा नहीं होगा. तुम हमें बहुत प्यारी लगती हो, गुडि़या सी. आज से तुम हमारी छोटी बहन, असल में हमारे 5 भाई हैं. पांचों हम से बड़े, हमें प्यार बहुत मिलता है पर हम किसे लाड़लड़ाएं,’ कह कर उस ने मेरा माथा चूम लिया. सचमुच उस चुंबन में मां की महक थी.

जगवीरी से हर प्रकार का संरक्षण और लाड़प्यार पाते कब 5 साल बीत गए पता ही न चला. प्रशिक्षण पूरा होने को था तभी बूआ की लड़की के विवाह में मुझे दिल्ली जाना पड़ा. वहां कुणाल ने, जो दिल्ली में डाक्टर थे, मुझे पसंद कर उसी मंडप में ब्याह रचा लिया. मेरी शादी में शामिल न हो पाने के कारण जगवीरी पहले तो रूठी फिर कुणाल और मुझ को महंगेमहंगे उपहारों से लाद दिया.

मैं दिल्ली आ गई. जगवीरी 7 साल में भी डाक्टर न बन पाई, तब उस के भाई उसे हठ कर के घर ले गए और उस का विवाह तय कर दिया. उस के विवाह के निमंत्रणपत्र के साथ जगवीरी का स्नेह, अनुरोध भरा लंबा सा पत्र भी था. मैं ने कुणाल को बता रखा था कि यदि जगवीरी न होती तो पहले दिन ही मैं कालेज से भाग आई होती. मुझे डाक्टर बनाने का श्रेय मातापिता के साथसाथ जगवीरी को भी है.

जयपुर से लगभग 58 किलोमीटर दूर के एक गांव में थी जगवीरी के पिता की शानदार हवेली. पूरे गांव में सफाई और सजावट हो रही थी. मुझे और पति को बेटीदामाद सा सम्मानसत्कार मिला. जगवीरी का पति बहुत ही सुंदर, सजीला युवक था. बातचीत में बहुत विनम्र और कुशल. पता चला सूरत और अहमदाबाद में उस की कपड़े की मिलें हैं.

सोचा था जगवीरी सुंदर और संपन्न ससुराल में रचबस जाएगी, पर कहां? हर हफ्ते उस का लंबाचौड़ा पत्र आ जाता, जिस में ससुराल की उबाऊ व्यस्तताओं और मारवाड़ी रिवाजों के बंधनों का रोना होता. सुहाग, सुख या उत्साह का कोई रंग उस में ढूंढ़े न मिलता. गृहस्थसुख विधाता शायद जगवीरी की कुंडली में लिखना ही भूल गया था. तभी तो साल भी न बीता कि उस का पति उसे छोड़ गया. पता चला कि शरीर से तंदुरुस्त दिखाई देने वाला उस का पति गजराज ब्लडकैंसर से पीडि़त था. हर साल छह महीने बाद चिकित्सा के लिए वह अमेरिका जाता था. अब भी वह विशेष वायुयान से पत्नी और डाक्टर के साथ अमेरिका जा रहा था. रास्ते में ही उसे काल ने घेर लिया. सारा व्यापार जेठ संभालता था, मिलों और संपत्ति में हिस्सा देने के लिए वह जगवीरी से जो चाहता था वह तो शायद जगवीरी ने गजराज को भी नहीं दिया था. वह उस के लिए बनी ही कहां थी.

एक दिन जगवीरी दिल्ली आ पहुंची. वही पुराना मर्दाना लिबास. अब बाल भी लड़कों की तरह रख लिए थे. उस के व्यवहार में वैधव्य की कोई वेदना, उदासी या चिंता नहीं दिखी. मेरी बेटी मान्या साल भर की भी न थी. उस के लिए हम ने आया रखी हुई थी.

जगवीरी जब आती तो 10-15 दिन से पहले न जाती. मेरे या कुणाल के ड्यूटी से लौटने तक वह आया को अपने पास उलझाए रखती. मान्या की इस उपेक्षा से कुणाल को बहुत क्रोध आता. बुरा तो मुझे भी बहुत लगता था पर जगवीरी के उपकार याद कर चुप रह जाती. धीरेधीरे जगवीरी का दिल्ली आगमन और प्रवास बढ़ता जा रहा था और कुणाल का गुस्सा भी. सब से अधिक तनाव तो इस कारण होता था कि जगवीरी आते ही हमारे डबल बैड पर जम जाती और कहती, ‘यार, कुणाल, तुम तो सदा ही कनक के पास रहते हो, इस पर हमारा भी हक है. दोचार दिन ड्राइंगरूम में ही सो जाओ.’

कुणाल उस के पागलपन से चिढ़ते ही थे, उस का नाम भी उन्होंने डाक्टर पगलानंद रख रखा था. परंतु उस की ऐसी हरकतों से तो कुणाल को संदेह हो गया. मैं ने लाख समझाया कि वह मुझे छोटी बहन मानती है पर शक का जहर कुणाल के दिलोदिमाग में बढ़ता ही चला गया और एक दिन उन्होंने कह ही दिया, ‘कनक, तुम्हें मुझ में और जगवीरी में से एक को चुनना होगा. यदि तुम मुझे चाहती हो तो उस से स्पष्ट कह दो कि तुम से कोई संबंध न रखे और यहां कभी न आए, अन्यथा मैं यहां से चला जाऊंगा.’

यह तो अच्छा हुआ कि जगवीरी से कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ी. उस के भाइयों के प्रयास से उसे ससुराल की संपत्ति में से अच्छीखासी रकम मिल गई. वह नेपाल चली गई. वहां उस ने एक बहुत बड़ा नर्सिंगहोम बना लिया. 10-15 दिन में वहां से उस के 3-4 पत्र आ गए, जिन में हम दोनों को यहां से दोगुने वेतन पर नेपाल आ जाने का आग्रह था.

मुझे पता था कि जगवीरी एक स्थान पर टिक कर रहने वाली नहीं है. वह भारत आते ही मेरे पास आ धमकेगी. फिर वही क्लेश और तनाव होगा और दांव पर लग जाएगी मेरी गृहस्थी. हम ने मकान बदला, संयोग से एक नए अस्पताल में मुझे और कुणाल को नियुक्ति भी मिल गई. मेरा अनुमान ठीक था. रमता जोगी जैसी जगवीरी नेपाल में 4 साल भी न टिकी. दिल्ली में हमें ढूंढ़ने में असफल रही तो मेरे मायके जा पहुंची. मैं ने भाईभाभियों को कुणाल की नापसंदगी और नाराजगी बता कर जगवीरी को हमारा पता एवं फोन नंबर देने के लिए कतई मना किया हुआ था.

जगवीरी ने मेरे मायके के बहुत चक्कर लगाए, चीखी, चिल्लाई, पागलों जैसी चेष्टाएं कीं परंतु हमारा पता न पा सकी. तब हार कर उस ने वहीं नर्सिंगहोम खोल लिया. शायद इस आशा से कि कभी तो वह मुझ से वहां मिल सकेगी. मैं इतनी भयभीत हो गई, उस पागल के प्रेम से कि वारत्योहार पर भी मायके जाना छूट सा गया. हां, भाभियों के फोन तथा यदाकदा आने वाले पत्रों से अपनी अनोखी सखी के समाचार अवश्य मिल जाते थे जो मन को विषाद से भर जाते.

उस के नर्सिंगहोम में मुफ्तखोर ही अधिक आते थे. जगवीरी की दयालुता का लाभ उठा कर इलाज कराते और पीठ पीछे उस का उपहास करते. कुछ आदतें तो जगवीरी की ऐसी थीं ही कि कोई लेडी डाक्टर, सुंदर नर्स वहां टिक न पाती. सुना था किसी शांति नाम की नर्स को पूरा नर्सिंगहोम, रुपएपैसे उस ने सौंप दिए. वे दोनों पतिपत्नी की तरह खुल्लमखुल्ला रहते हैं. बहुत बदनामी हो रही है जगवीरी की. भाभी कहतीं कि हमें तो यह सोच कर ही शर्म आती है कि वह तुम्हारी सखी है. सुनसुन कर बहुत दुख होता, परंतु अभी तो बहुत कुछ सुनना शेष था. एक दिन पता चला कि शांति ने जगवीरी का नर्सिंगहोम, कोठी, कुल संपत्ति अपने नाम करा कर उसे पागल करार दे दिया. पागलखाने में यातनाएं झेलते हुए उस ने मुझे बहुत याद किया. उस के भाइयों को जब इस स्थिति का पता किसी प्रकार चला तो वे अपनी नाजों पली बहन को लेने पहुंचे. पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी, अनंत यात्रा पर निकल चुकी थी जगवीरी.

मैं सोच रही थी कि एक ममत्व भरे हृदय की नारी सामान्य स्त्री का, गृहिणी का, मां का जीवन किस कारण नहीं जी सकी. उस के अंतस में छिपे जंगवीर ने उसे कहीं का न छोड़ा. तभी मेरी आंख लग गई और मैं ने देखा जगवीरी कई पैकेटों से लदीफंदी मेरे सिरहाने आ बैठी, ‘जाओ, मैं नहीं बोलती, इतने दिन बाद आई हो,’ मैं ने कहा. वह बोली, ‘तुम ने ही तो मना किया था. अब आ गई हूं, न जाऊंगी कहीं.’

तभी मुझे मान्या की आवाज सुनाई दी, ‘‘मम्मा, किस से बात कर रही हो?’’ आंखें खोल कर देखा शाम हो गई थी.

पतिपत्नी : प्रेमी और पुत्र के बीच उलझी तलाकशुदा

सीमा का जब अपने पति के साथ तलाक हुआ तो उस के बेटे सोनू की उम्र 14 साल की थी. तलाक होने के 2 महीने बाद ही सोनू के पिता ने दूसरी शादी कर ली. अब सोनू न चाहते हुए भी अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहने को मजबूर है. वजह, उस का स्कूल वहां से पास है. तलाक होने के बाद सोनू की मां सीमा जहां रहती हैं वहां वह अकसर जाता रहता है पर इन दिनों उस की मां उसे पहले की तरह समय नहीं दे पातीं. मां या तो अपने काम में व्यस्त रहती हैं या फिर अपने एक परिचित रोहित के साथ बातें करती रहती हैं. सोनू खुद को अब बहुत अकेला पाता है.

रोहित को सोनू की मनोस्थिति समझते देर न लगी. उस ने सोनू से दोस्ती करनी शुरू कर दी. बहुत जल्द सोनू व रोहित आपस में हिलमिल गए. अब सोनू अकेलापन महसूस नहीं करता है बल्कि रोहित के साथ वीकेंड पर घूमने जाता है और खूब मस्ती करता है. रोहित जब भी सोनू से मिलता है, उस के लिए कुछ न कुछ उपहार ले कर आता है. सोनू को भी रोहित और अपने उपहार का इंतजार रहता है. सीमा जब यह सब देखती है तो उस की सारी चिंता काफूर हो जाती है.

इधर पिछले कुछ दिनों से रोहित को सबकुछ बहुत बदलाबदला सा नजर आ रहा है. अचानक सोनू ने उस से उपहार लेना बंद कर दिया और पहले की तरह अब न तो वह रोेहित से खुल कर मिलता है और न ही उस के साथ वीकेंड पर घूमने जाता है. सीमा भी अब उस से खुद को दूरदूर रखने लगी है. रोहित इस बदलाव को महसूस तो कर रहा है पर न तो वह इस का कारण समझ पा रहा है, न यह कि क्या करे कि सबकुछ फिर से पहले की तरह ठीक हो जाए.

सीमा भी जानती है कि रोहित की उपेक्षा कर वह ठीक नहीं कर रही है लेकिन वह यह समझ पाने में असमर्थ है कि इस परेशानी का हल वह कैसे निकाले? कुछ साल पहले जब पति ने उस का साथ छोड़ा था तो वह बिलकुल अकेली हो गई थी. ऐसे में रोहित ने उसे संभाला था. धीरेधीरे रोहित का साथ उसे भी अच्छा लगने लगा था.

उस दिन सीमा की मौसी आईं तो उस के घर में रोहित की दखलंदाजी देख उन्हें ठीक न लगा. उन्होंने सीमा को समझाया, ‘‘बेटी, अभी तेरी उम्र ढली नहीं है इसलिए रोहित तेरे इर्दगिर्द चक्कर लगा रहा है. सोनू को भी बहुत प्यार कर रहा है लेकिन जैसे ही तुम दोनों ने शादी की और तुम्हारी औलाद हुई कि वह सोनू से चिढ़ने लगेगा और घर में एक बार फिर कलह होने लगेगी. अभी तो सोनू अपने पापा के साथ है लेकिन स्कूल पूरा करते ही वह तुम्हारे साथ आ  कर रहना चाहेगा और रोहित की परेशानियां तुम्हें भी परेशान करने लगेंगी. इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले कई बार विचार कर लेना.’’

मौसी ने सीमा को समझाया तो उस के मन में कई सवाल एक साथ खड़े हो गए. वह तय नहीं कर पा रही है कि उसे क्या करना चाहिए? सच है, रोहित आज उसे और सोनू को बहुत प्यार करता है लेकिन अपने बच्चे होने पर भी क्या यह प्यार कायम रहेगा? रोहित की अपनी कोई औलाद नहीं है. ऐसे में वह अपने बच्चे की जिद भी जरूर करेगा तब फिर क्या होगा? यह सब सोच कर ही सीमा परेशान हो उठती. इन सब का कोई हल उसे नहीं सूझ रहा था. बस, मन की इसी उलझन ने उसे रोहित से दूर रहने को मजबूर कर दिया. लेकिन क्या सीमा का यह फैसला सही है?

वजह चाहे कोई भी हो लेकिन आज तलाक शादी का पर्याय बन चुका है. शादी, जिसे एक समय में जन्मजन्मांतर का बंधन माना जाता था, आज अपनी पहचान बदल चुका है. आज समझौता और समर्पण की जगह ईर्ष्या व अहं ने ले ली है. ऐसे में कानूनी रूप से तलाक लेने के सिवा उन्हें दूसरा रास्ता नजर ही नहीं आता.

तलाक के बाद जिंदगी रुक तो नहीं जाती. इस को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि नए जीवनसाथी की तलाश की जाए.

कई बार दूसरी शादी भी सफल नहीं हो पाती जैसा कि सुनैना के साथ हुआ. प्रेमी की बेवफाई उसे किसी भी लड़के से शादी को तैयार नहीं होने दे रही थी. कई रिश्ते आते और वह उन में कोई न कोई कमी निकाल कर ठुकरा देती. अच्छा रिश्ता और पुरानी जानपहचान के बाद भी जब सुनैना ने एक जगह का रिश्ता ठुकरा दिया तो उस की छोटी बहन ने वहां शादी के लिए हामी भर दी. यह बात सुनैना को चुभी लेकिन वह सबकुछ भूलने की कोशिश करती रही.

इसी दौरान एक दिन पूर्व प्रेमी से सुनैना की मुलाकात हुई तो पता चला कि उस के प्रेमी ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया है और वह अब सुनैना से शादी कर पुरानी गलती को सुधारना चाहता है. पुरानी बातें भूल सुनैना ने भी शादी के लिए हां कर दी, लेकिन एक बच्चे के बाद दोनों में तलाक हो गया. अब सुनैना के बूढ़े मांबाप उस के लिए तलाकशुदा लड़के की तलाश करने लगे क्योंकि पहाड़ सा यह जीवन अकेले तो नहीं काटा जा सकता न.

तलाक होने के 8 माह बाद एक दिन बाजार में उस का पूर्व प्रेमी पति मिल गया. उस ने सुनैना को समझाया, ‘‘क्या हुआ जो हमारा तलाक हो गया, आखिर हम एकदूसरे से प्यार करते थे और कुछ मनमुटाव के कारण हम ने अलग होने का फैसला लिया था. अब तुम जिस से भी शादी करोगी उस के साथ भी तो तुम्हें कई तरह के समझौते करने होंगे तो दूसरों के बजाय क्यों न हम अपनों के लिए ही समझौता कर लें और फिर से एक हो जाएं?’’

सुनैना को पति की बात जंच गई और उस ने फिर से अपने पति के साथ रहने का फैसला ले लिया. आखिर समझौते तो जीवन में करने ही पड़ते हैं तो क्यों न उसे सब के भले को ध्यान में रख कर किया जाए. सुनैना ने तो समझदारी से सही फैसला ले लिया लेकिन क्या सीमा की समझ में बात आई? दरअसल, सीमा अपने बच्चे सोनू के भविष्य को ले कर कुछ ज्यादा ही चिंतित हो रही थी और अपने बारे में तो वह कुछ सोच ही नहीं पा रही थी.

सीमा समझ नहीं पा रही थी कि 2-3 साल बाद जब उस का बेटा सोनू बड़ा हो जाएगा और आगे की पढ़ाई के लिए उस से दूर चला जाएगा तब वह खुद को इस के लिए कैसे तैयार करेगी?

बेशक मौसी की यह बात सच है कि आज वह उम्र की ढलान पर नहीं है इसलिए रोहित उस का साथ देने को तैयार है लेकिन उम्र के जिस मुकाम पर वह है वहां से आगे ढलान ही तो शुरू होती है. ऐसे में बेटे को उस की जितनी जरूरत है, उस के लिए सीमा को अपने भविष्य के साथ समझौता नहीं करना चाहिए. इस तरह सीमा को रोहित के साथ जिंदगी की गाड़ी को आगे बढ़ने देना चाहिए और समझदारी इसी में है कि वह रोहित, जो कि इतना सुलझा हुआ व समझदार युवक है, से शादी कर फिर से अपना घर बसा ले. यही उस के लिए बेहतर होगा, यद्यपि इस दौरान उसे कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन रोहित का साथ मिलने पर वे मिल कर उस का समाधान भी ढूंढ़ सकते हैं.

रोहित जवान होते सोनू को समझने की कोशिश कर सकता है. फिर यदि सीमा खुद बेटे को अपनी परेशानियां बताए तो वह उसे जरूर समझेगा. हां, बेटे को अपने पक्ष में कर के यह कदम उठाए तो बेहतर होगा. ठीक इसी तरह, यदि रोहित से भी वह साफसाफ हर बात कर ले और अपनी परेशानियों को उसे भी बता दे तो जीवन में कभी परेशानी आने की नौबत ही नहीं रह जाएगी.

कहा जा सकता है कि छोटीछोटी पर महत्त्वपूर्ण बातों का खयाल रखें तो सीमा व सुनैना जैसी कई महिलाएं अपने जीवन को एक नई दिशा देने में सक्षम हो सकेंगी. तलाक के बाद भी वे समझदारी से सही निर्णय लें और जीवन को सहज रूप से आगे बढ़ने दें, इसी में सब की खुशहाली है.

फलों में श्रेष्ठ राशिफल

फलों का राजा कभी आम था, लेकिन आज के भौतिकवादी युग में आम का दर्जा राजा का न रह कर मात्र आम का रह गया है. अब फलों का राजा राशिफल हो गया है. लोगों को इस फल में बहुत स्वाद आता है. इस में रस बहुत है लेकिन इस का जूस नहीं निकाला जा सकता है. सुबह को ज्यादातर लोग अखबार में सब से पहले अपना राशिफल खाने की कोशिश करते हैं तब आगे देश, दुनिया की खबरों पर नजर डालते हैं.

दूसरों का भविष्य अच्छा बताने से अपना भविष्य अच्छा हो जाता है. सामने वाले का हाथ देख कर बता दो कि तुम्हें बहुत जल्दी गड़ा हुआ धन मिलने वाला है और अपनी दक्षिणा में 21 रुपए झटक लो. अब गड़ा हुआ धन पाने की खुशी में यह सोचने का टाइम किसी के पास नहीं है कि धन मिलने के नाम पर उलटे 21 रुपए आप की जेब से चले गए. फिर अगर भविष्य बताने वाले को गड़े हुए धन की हकीकत में जानकारी होती तो वह उस को खुद ही क्यों न निकाल लेता.

ज्यादातर अखबारों और पत्रिकाओं से किसी न किसी कथित ज्योतिषी का अनुबंध है. वे हर राशि वाले को शुभअशुभ बताते हैं. वे ही निर्धारित करते हैं कि कौन सा रंग पहनो, अपने नाम की स्पेलिंग में क्या बदलाव करो जिस से कि आप की तकदीर चमक जाए. स्पेलिंग न हुई कोई जूता चमकाने वाली पौलिश हो गई.

अकसर अखबार वालों का जब ज्योतिषाचार्य से अनुबंध टूट जाता है या किसी कारण से राशिफल नहीं मिल पाता है तो वे पिछले 3-4 अंकों की राशियों के भविष्यफल में थोड़ा फेरबदल कर के छापते रहते हैं. पढ़ने वाले रसिक पाठक उन में विशेषताएं ढूंढ़ ही लेते हैं.

हम टेलीविजन पर हवाई जहाज, रेल, बसों की दुर्घटनाओं के समाचार देखते हैं. दूसरे दिन जब अखबार में मृतकों, घायलोें के नाम पढ़ते हैं तो वे सब अलगअलग राशियों वाले होते हैं. अगर हम पिछले दिन का अखबार उठा कर देखें तो एकाध राशि में जरूर लिखा होगा, ‘यात्रा शुभ होगी.’

ज्योतिष के हिसाब से मरने वाले सभी एक ही राशि के होने चाहिए और इसी प्रकार घायल भी एक ही राशि के हों. जब अलगअलग राशि के मर रहे हैं तो फिर राशियों और राशिफल का क्या औचित्य रह जाता है?

हिंदुस्तान में हर तीसरा आदमी ज्योतिषी है. वह आप को अपनी राय जरूर पेश कर देगा कि मंगल को पूरब की यात्रा मत करो और बृहस्पतिवार को पीला वस्त्र धारण किया करो. किसी ब्राह्मण को पीली मिठाई दान कर दो. अब उस के लिए कम से कम बेसन के लड्डू या सोहनपापड़ी का इंतजाम तो हो ही जाएगा.

अगर आप ज्योतिषी बन कर अपनी दुकान चलाना चाहते हैं, सामने वाले को भविष्य के सपने दिखा कर अपना खुद का भविष्य संवारना चाहते हैं तो आप भी मेरी तरह से भविष्यफल की उलटवांसियां लिखना शुरू कर दें. सड़क किनारे बैठ जाएं. रोज जितना दफ्तर में कलम घिस कर कमाते हैं, उस से ज्यादा की दक्षिणा पाएंगे. एक बार आजमा कर जरूर देखें क्योंकि हिंदुस्तान सांपसपेरों के साथसाथ अंधविश्वासियों का भी देश है.

मीन

इस राशि वाले मीन यानी मछली का सेवन करें. मछली की आंख पर नहीं बल्कि पूरी मछली पर नजर रखें. आप शार्क स्वभाव वाले हैं. मीन राशि होने के कारण दूसरे के काम में मीनमेख निकालें. 1, 11, 21 तारीख आप के लिए शुभ हैं, इन में कोई न कोई बड़ी मछली जरूर फंसेगी.

कुंभ

आप का कुंभ यानी घड़ा (पाप का) भर चुका है और अब बहुत जल्दी ही फूटने वाला है. आप ध्यान करें कि आप एक बार कुंभ के मेले में बिछड़ गए थे. यह बात फिल्मी दुनिया वालों को पता लग गई थी तो उन्होंने आप की ही ‘मिलेबिछड़े’ थीम पर कई फिल्में भी बना डालीं. पिछले जन्म में आप कुम्हार थे.

तुला

आप न्यायप्रिय हैं. सभी न्यायाधीश इसी राशि के होते हैं, क्योंकि वे कोर्ट में अपनी डायस पर तुला यानी तराजू का स्टेच्यू जरूर रखते हैं. अब इलेक्ट्रौनिक्स तराजू आ गए हैं, सो आप के भाव बाजार में गिर सकते हैं. आप खुद सिक्कों का इंतजाम करें और किसी  संस्था से अपने को तराजू में तुलवा लें, इस से आप की लोकप्रियता बढ़ेगी. पिछले जन्म में आप व्यापारी (बनिया) थे.

कन्या

भारत की सीमा कश्मीर से कन्याकुमारी तक है. चूंकि आप के विवाह का शीघ्र योग है इसलिए आप विवाह का प्रयास करें तो कन्या भारतवर्ष की मिल सकती है और अगर आप स्वयं कन्या हैं तो बौलीवुड की फिल्मों में विषकन्या का रोल पा सकती हैं. आप के लक्षणों को देख कर आप के पति द्वारा आत्महत्या किए जाने का प्रबल योग है.

सिंह

आप गलतफहमी में रहेंगे कि आप किंग हैं. जब से अक्षय कुमार की ‘सिंह इज किंग’ रिलीज हुई है तब से हर सिंह राशि वाला अपनेआप को किंग समझ रहा है. अब लोकतंत्र में राजाओं का खेल खत्म हो चुका है, सो आप शिकार के लिए जंगल की ओर निकल जाएं. हां, जाते समय चिलीचिकन साथ में जरूर लेते जाएं, क्योंकि आप मुरगे का भी शिकार नहीं कर पाएंगे. अब मुरगे शिकार से नहीं बल्कि होटल के वेटर को आर्डर देने पर मिलते हैं.

मिथुन

मिथुन दा का समय जा चुका है. इस राशि वाले मिथुन चक्रवर्ती की पुरानी फिल्मों की पायरेटिड सीडी ला कर सफेद वस्त्र धारण कर, स्नान कर के 7 बार देखें तो आप को संसार में दुख दिखाई नहीं देगा क्योंकि आप की आंखों की ज्योति चली जाएगी. मिथुन राशि वाले अपने बाल बढ़ा लें तो आर्थिक संपन्नता आएगी क्योंकि नाई को पैसे नहीं देने पड़ेंगे न.

धनु

धनुषबाण बीते दिनों की बात हुई, अब ए.के.-47 का समय आ चुका है. धनु राशि वाले नौकरी या व्यापार करेंगे. आप नीलम, पन्ना, पुखराज धारण करें क्योंकि मेरे छोटे भाई की रत्नों की दुकान है, उस का भी धंधा चल जाएगा. आप किसी व्यंग्य लेखक को 501 रुपए का दान करें. सुझाव देने वाला भी व्यंग्य लेखक है, यह याद रखेंगे तो आप को इस महान कार्य के लिए भटकना भी नहीं पड़ेगा.

आप पाएंगे कि आप धीरेधीरे कुशल भविष्यवक्ता हो गए हैं. हो सकता है कि टेलीविजन के किसी चैनल से आप को निमंत्रण मिल जाए. टी.वी. पर आते ही आप एक सवाल पूछने का 1 हजार रुपए का रेट फिक्स कर दें. इस तरह मुझे भेंट किए आप के 501 रुपए भी वसूल हो जाएंगे.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें