दूल्हेभाई का रंगीन ख्वाब : भाग 3

कुछ दिन बाद फातिमा वापस घर चली गई. हालांकि घर इतनी दूर भी नहीं था कि आनाजाना न हो सके. इस घटना के बाद फातिमा अकसर किसी बहाने से बहन के घर आनेजाने लगी. इसी बीच डेढ़ साल बाद समरीन गर्भवती हुई तो फातिमा एक बार फिर बहन की तीमारदारी के लिए महीने भर उस के घर आ कर रही. इस दौरान फिर से दोनों के बीच नाजायज रिश्तों  का अध्याय लिखा जाने लिखा.

साली को घरवाली बनाने की थी योजना

समरीन ने छोटे बेटे तैमूर को जन्म  दिया. लेकिन तब तक आसिफ और फातिमा के बीच नाजायज रिश्ते की भनक न तो समरीन को लगी थी न ही फातिमा के परिवार वालों को. लेकिन फातिमा के शरीर की गंध पाने के बाद आसिफ को अपनी पत्नी समरीन से लगाव कम होने लगा था.

अचानक आसिफ के मन में फातिमा को अपना बनाने की लालसा तेज होने लगी. उस ने सोचा कि अगर समरीन मर जाए तो वह अपने बच्चों की देखभाल के लिए ससुराल वालों को मौसी को उन की मां बनाने के लिए तैयार कर सकता है. लेकिल सवाल था कि हट्टीकट्टी और जवान समरीन मरेगी कैसे.

ये भी पढ़ें- एक डीएसपी की कलंक कथा

आसिफ के मन में उसी समय यह खयाल आया कि क्यों न समरीन को किसी ऐसे तरीके से मार दिया जाए कि उस की मौत सब को स्वाभाविक लगे. बस ये खयाल मन में आते ही उस के दिमाग में साजिश के कीडे़ रेंगने लगे. आसिफ का एक दोस्त था रविंद्र जो गोविंद टाउन, बेहटा हाजीपुर में रहता था और वहीं पर जनकल्याण क्लीनिक चलाता था.

वैसे तो रविंद्र झोलाछाप डाक्टर था, लेकिन आसिफ के साथ खानेपीने के कारण उस की दोस्ती हो गई थी. आसिफ अपने बच्चोें को उसी से दवा वगैरह दिलवाता था. उस ने अपने मन की बात एक दिन रविंद्र को बताई. उस ने कहा कि इलाज के बहाने वह समरीन को ऐसा इंजेक्शन लगा दे कि उस की मौत हो जाए.

रविंद्र इस काम के लिए राजी तो हो गया लेकिन उस ने इस काम के लिए पैसे मांगे. आसिफ ने कह दिया कि वह काम कर दे, इस के बदले वह उसे मोटी रकम देगा. लिहाजा डा. रविंद्र ने उसे एक ऐसी दवा दे दी जिस को खाने के बाद समरीन पर रिएक्शन होना था. लेकिन संयोग से उस दवा को खाने के बाद जो थोड़ाबहुत असर हुआ, उसे समरीन ने घरेलू उपचार कर के ठीक कर लिया.

पहली साजिश फेल हो गई तो डा. रविंद्र ने कहा, ‘‘चलो तुम्हें एक और डाक्टर संदीप से मिलाता हूं, जो  लोनी मे श्री साईं क्लीनिक चलाते हैं.’’

रविंद्र ने संदीप से आसिफ की मुलाकात कराई और उस का मकसद बताया. आसिफ का काम करने के लिए संदीप ने पैसे की मांग की तो आसिफ ने दोनों को 30 हजार रुपए दे दिए.

डा. संदीप ने एक दिन बुखार के इलाज के बहाने आसिफ के साथ उस के घर जा कर समरीन को एक जहरीला इंजेक्शन भी दिया, लेकिन कई दिन इंतजार के बाद भी समरीन की मौत नहीं हुई तो आसिफ निराश हो गया.

इस दौरान संदीप और रविंद्र आसिफ से मिले पैसे से मौजमस्ती करने के लिए मंसूरी चले गए. जब वापस लौटे तो उन्हें पता चला कि इंजेक्शन से भी समरीन की मृत्यु नहीं हुई है. इसलिए आसिफ उन से पैसे वापस मांगने लगा.

तब संदीप ने कहा कि वह एक आदमी के जरिए इस काम को सफाई से करवा सकता है लेकिन इस काम में थोड़ी ज्यादा रकम लगेगी. आसिफ इस के लिए भी तैयार हो गया.

लेकिन इस दौरान आसिफ की साली फातिमा का उस के घर आनाजाना कुछ ज्यादा ही बढ़ गया समरीन ने देखा की फातिमा उसे छोड़ कर अपने जीजा के आसपास कुछ ज्यादा मंडराती है, तो उसे शक हुआ. उस ने दोनों के ऊपर निगाहें रखनी शुरू कर दीं. शक यकीन में तब बदल गया, जब एक दिन फातिमा चाय देने के बहाने नीचे वर्कशाप में आसिफ के पास पहुंची और आसिफ ने लपक कर उसे अपनी बांहों में भर लिया.

संयोग से शक की पुष्टि के लिए समरीन पीछे से आ गई और सबकुछ अपनी आंखों से देख लिया. उस दिन खूब हंगामा हुआ. उस दिन समरीन ने छोटी बहन को खूब डांटा और आसिफ से उस की जम कर लड़ाई हुई.

समरीन ने अपने मातापिता को तो बहन के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन परिवार वालों पर जोर देना शुरू कर दिया कि वह जल्द से जल्द  फातिमा के लिए अच्छा सा लड़का देख कर उस का निकाह कर दें. परिवार वालों ने उस के लिए लड़का देख लिया और 7 मार्च, 2020 निकाह की तारीख तय कर दी.

इस बीच फातिमा के निकाह को ले कर समरीन और आसिफ में अकसर झगड़ा होने लगा. आसिफ समरीन से कहता था कि 2 बहनें एक साथ एक ही पति की बेगम बन कर भी तो रह सकती हैं. पता नहीं जिस से फातिमा की शादी हो वो लोग कैसे हों, उसे सुख दे सकें या नहीं. बस इसी बात पर दोनों में झगड़ा इस कदर बढ़ता कि मारपीट तक हो जाती.

दोनों के बीच मारपीट की बात समरीन के मातापिता तक पहुंची, लेकिन समरीन ने उन्हें कभी हकीकत का पता नहीं लगने दिया. जब आसिफ ने देखा कि समरीन उस के और फातिमा के रास्ते का कांटा बन चुकी है तो उस ने आखिरकार उस की हत्या के लिए आखिरी साजिश का तानाबाना बुनना शुरू कर दिया. आसिफ ने डा. संदीप से कहा कि अब वह जल्द  से जल्द समरीन की हत्या वाला काम करवा दे.

बदमाश सुनील शर्मा से किया संपर्क

इस के बाद संदीप आसिफ को अपने साले के साले के साले सुनील शर्मा निवासी भीमपुर, थाना बहजोई, जिला मुरादाबाद के पास ले गया, जो इन दिनों लोनी की पुश्ता कालोनी में रहता था. आसिफ को जब पता चला कि सुनील शर्मा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पहले उत्तराखंड जेल में भी रह चुका है तो उसे यकीन हो गया कि यह आदमी उस का काम कर देगा.

आसिफ ने सुनील से 2 लाख रुपए मे समरीन की हत्या का सौदा पक्का कर लिया, जिस में से लगभग 90 हजार रुपए आसिफ ने सुनील को 2-3 बार में दे दिए. लेकिन जैसेजैसे फातिमा की शादी नजदीक आ रही थी, वैसेवैसे आसिफ को समरीन की हत्या की जल्दी होने लगी थी.

9 जनवरी, 2020 को आसिफ ने सुनील से बेहटा हाजीपुर में उत्तरांचल सोसाइटी के पास मुलाकात की और बताया कि 11-12 जनवरी की रात को उसे यह काम पूरा करना है. उस ने सुनील को पूरा प्लान भी समझा दिया. इस काम में सुनील ने अपने 2 अपराधी दोस्तों को भी शामिल कर लिया था.

प्लान के मुताबिक 11 जनवरी, 2020 की रात सुनील अपने दोनों साथियों के साथ मेवाती चौक पर आसिफ के घर के बाहर पहुंचा. योजना के मुताबिक आसिफ दरवाजा खोल कर काम कर रहा था. उस ने नीचे वाले कमरे में सुनील व उस के दोनों साथियों को बैठा दिया और खुद सोने के लिए ऊपर चला गया.

ये भी पढ़ें- दबंगों के वर्चस्व की लड़ाई

आधे घंटे में खाना खाने के बाद उस ने अपने साले और बेटे, जो मोबाइल पर गेम खेल रहे थे, से मोबाइल ले कर बंद कर दिए और जल्दी से सोने को कहा, ताकि सुबह जल्दी उठा जा सके. उस ने जीने की तरफ आने वाले गेट की कुंडी नहीं लगाई थी ताकि सुनील व उस के साथी आसानी से दरवाजा खोल कर ऊपर आ सकें.

आसिफ हत्या में खुद भी रहा शामिल

प्लान के मुताबिक रात 1 से 3 बजे के बीच में सुनील अपने दोनों साथियों के साथ उस कमरे में आया, जहां आासिफ व उस की बीवी सो रहे थे. आसिफ ने उन तीनों के साथ मिल कर पहले अपनी पत्नी समरीन की गला घोंट कर हत्या करवा दी. फिर अपने हाथपैर बंधवा कर ऊपरी मंजिल पर ले जाने के लिए कहा. ताकि ऊपर सो रहे साले व लड़के को लगे कि वास्तव में बदमाशों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है.

हत्या हो जाने के बाद आसिफ ने बदमाशों से कहा कि 23 हजार रुपए और लगभग 70 से 75 हजार रुपए का हार अलमारी में रखा है, जिसे तुम अपने शेष एक लाख रुपए के रूप में ले लो.

वारदात के दौरान उस ने अपने हाथ थोड़ा ढीले बंधवाए ताकि उन के जाने के कुछ देर बाद वह हाथ खोल कर शोर मचा सके.

किसी को शक न हो इसलिए उस ने ही बदमाशों को ऊपर के कमरे में सब को बंद कर के कुंडी बाहर से बंद करने और जाते समय मकान के मुख्यद्वार को बाहर से बंद करने का आइडिया दिया था.

आसिफ से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसी शाम झोलाछाप डाक्टर रविंद्र और संदीप को भी समरीन की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

आसिफ ने जो प्लान तैयार किया था, उस में उस ने एक गलती कर दी थी. उसेये ध्यान ही नहीं रहा कि जब पूरे घर में घुसने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है तो बिना जबरदस्ती किए बदमाश घर के अंदर दाखिल कैसे हो गए. इस बात का वह क्या जवाब देगा. बस यहीं से पुलिस को उस पर शक होना शुरू हो गया.

गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी आसिफ और उस के दोनों सहयोगियों रविंद्र और संदीप को आवश्यक पूछताछ के बाद जांच अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह ने अदालत में पेश कर के जेल भेज दिया.

बाकी 3 फरार आरोपियों में से सुनील शर्मा को पुलिस ने 17 जनवरी, 2020 को लोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सुनील ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया. उस के दोनों साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- आशिकी में उजड़ा आशियाना

मात्र 72 घंटे में ब्लाइंड मर्डर व डकैती केस को सुलझाने के लिए एसएसपी गाजियाबाद कलानिधि नैथानी ने विवेचक और लोनी बौर्डर थाने की पुलिस टीम को 20 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है.

कथा पुलिस जांच व अभियुक्तों से हुई पूछताछ पर आधारित. फातिमा परिवर्तित नाम है.

दूल्हेभाई का रंगीन ख्वाब : भाग 2

आसिफ ने ग्राउंड फ्लोर पर अपनी वर्कशौप और गोदाम बनाया जबकि पहले दूसरे व तीसरे फ्लोर पर वह खुद रहने लगा. परिवार तेजी से बढ़ रहा था. डेढ़ साल पहले समरीन ने एक और बेटे को जन्म दिया. मेहमानों का भी घर में आवागमन रहता था, इसलिए आसिफ ने तीसरे फ्लोर को आनेजाने वालों के ठहरने और बच्चों की पढ़ाईलिखाई के लिए रखा हुआ था.

आसिफ का इकलौता साला जुनैद अपने जीजा के पास रह कर काम सीख रहा था. हालांकि आसिफ की ससुराल उस के घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर थी, इसलिए जुनैद कभी अपने घर चला जाता था तो कभी अपनी बहन के घर पर ही रुक जाता था.

आसिफ और उस की ससुराल वाले एकदृसरे के यहां रोज आतेजाते थे और एकदृसरे की कुशलक्षेम लेते रहते थे. लोनी में आने के बाद समरीन को यह फायदा हो गया था कि वह अपने परिवार के आ गई थी. हर दुखसुख में मातापिता और भाईबहन उस के साथ खड़े नजदीक थे.

ये भी पढ़ें- आशिकी में उजड़ा आशियाना

आसिफ की जिंदगी मजे में गुजर रही थी कि अचानक 11 जनवरी की रात जब बदमाशों ने उस के घर में घुस कर लूटपाट की तो इस हादसे में बीवी समरीन की मौत के बाद उस की दुनिया ही उजड़ गई.

विवेचना अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह ने आसिफ से पूछताछ के बाद जब उस के परिवार की पूरी कुंडली खंगाली तो उन्होंने अपना ध्यान घटनाक्रम की कडि़यों को जोड़ने पर केंद्रित कर दिया.

दरअसल राजेंद्र पाल ने कई बार घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पाया कि 50 गज के तीनमंजिला मकान में एंट्री का एक ही रास्ता है, जो भूतल पर बने मुख्यद्वार के रूप में है. इसी फ्लोर पर आसिफ की वर्कशाप है. आसिफ का मकान चारों तरफ से ऊपर व नीचे से पूर्णत: बंद था, कहीं से भी घर में प्रवेश करने का कोई और रास्ता नहीं था.

बाहरी व्यक्ति का आने व जाने का अन्य कोई रास्ता नहीं था. मकान में बाहरी बदमाशों के घुसने के लिए कोई दरवाजा खिड़की या लौक टूटा नहीं नहीं मिला. मतलब कि दरवाजे से फ्रैंडली एंट्री हुई थी.

सीसीटीवी की फुटेज से यह बात तो साफ हो गई कि वारदात को अंजाम देने के लिए घर में 3 बदमाश घुसे थे. आसिफ ने भी अपने बयान में यह बात कही थी कि वारदात में शामिल बदमाशों की संख्या 3 से 4 थी, लेकिन उस ने देखा 3 को ही था.

बस इतना समझना बाकी था कि बदमाशों को घर में आने के लिए घर के ही किसी व्यक्ति ने दरवाजा खोला था या परिवार के लोग गलती से दरवाजा बंद करना भूल गए थे. हालांकि आसिफ ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि घर के मुख्यद्वार को अंदर से उसी ने बंद किया था. दूसरी अहम गुत्थी यह थी कि सीसीटीवी कैमरे में आसिफ के घर की तरफ आने वाले लोग 9 बजे के करीब आए थे और रात को पौने 4 बजे वापस जाते दिखे थे.

पीड़ितों के मुताबिक वारदात करने का वक्त 1 से 3 बजे के बीच का था. अब सवाल यह था कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश करीब 4-5 घंटे तक कहां छिपे रहे. अगर वे घर के बाहर होते तो सीसीटीवी कैमरे में या लोगों की नजर में जरूर आते. अगर वे घर के अंदर आ कर छिप गए थे तो परिवार में किसी को इस की भनक क्यों नहीं लगी.

13 जनवरी को लोनी बौर्डर थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह छुट्टी से वापस लौट आए. उन्हें थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात की सूचना मिली तो उन्होंने जांच अधिकारी एसएसआई राजेंद्र पाल सिंह को बुला कर मामले की विस्तार से जानकारी ली. जब राजेंद्र पाल सिंह ने एसएचओ को अपने शक के बारे में बताया तो उन्होंने आसिफ को हिरासत में ले कर पूछताछ करने के लिए कहा.

आसिफ से की पूछताछ

अपने सीनियर अधिकारी की हरी झंडी मिलते ही राजेंद्र पाल सिंह ने पूछताछ के बहाने आसिफ को थाने बुला लिया. इस दौरान उन्हें मुखबिरों की मदद से एक बात पता चल चुकी थी कि आसिफ रंगीनमिजाज है. अपनी पत्नी से उस का अकसर झगड़ा होता था. दोनों के बीच विवाद का कारण कोई महिला थी.

हालांकि जांच अधिकारी ने समरीन के पिता तनसीन को बुला कर इस जानकारी की पुष्टि करनी चाही, लेकिन वे कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके. उन्होंने इतना जरूर बताया था कि आसिफ और समरीन में पिछले कुछ महीनों से अकसर झगड़ा और मारपीट होती थी. लेकिन वे बेटी के घर में ज्यादा दखल देना नहीं चाहते थे, क्योंकि यह तो घरघर में होता है.

उन्होंने कालोनी में 3 मकान छोड़ कर एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की उस रात की फुटेज निकलवा ली थी, जिस से पता चला कि 11 जनवरी की रात 9 बजे 3 लोग आसिफ के मकान तक गए थे. वही लोग 12 जनवरी की सुबह करीब 3.35 बजे मकान से निकल कर गली से बाहर जाते हुए दिखे.

पुलिस ने आसपड़ोस में रहने वाले लोगों से पूछा कि क्या उस रात किसी के घर कोई मेहमान तो नहीं आए थे. पता चला कि आसपड़ोस के किसी भी मकान में उस रात कोई अतिथि नहीं आया था.

चूंकि आसिफ का मकान गली के अंतिम सिरे पर था और गली आगे से बंद भी थी, इसीलिए जांच अधिकारी को शक हुआ कि कहीं ऐसा तो नहीं कि इस परिवार का ही कोई सदस्य बदमाशों से मिला हुआ हो और उस ने ही बदमाशों के लिए दरवाजे खोले हों.

आसपड़ोस के लोगों ने पूछताछ में इस बात की पुष्टि जरूर कर दी थी कि उन्होंने उस रात करीब 9 बजे गली में 3 अनजान लोगों को जाते देखा था. लेकिन वे लोग किस के यहां जा रहे हैं, इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया था.

कुछ लोगों ने साढ़े 8 बजे के करीब आसिफ को अपने घर के मुख्यद्वार के बरामदे में बैठ कर काम करते हुए देखा था. ये सारी बातें इस बात की तरफ इशारा कर रही थीं कि हो न हो घर का कोई सदस्य बदमाशों से मिला हुआ हो. चूंकि आसिफ की पत्नी समरीन की हत्या हो चुकी थी, इसलिए उस पर शक करने का कोई औचित्य नहीं था.

ये भी पढ़ें- दबंगों के वर्चस्व की लड़ाई

अब 2 ही पुरुष सदस्य थे, जिन पर शक किया जा सकता था. एक था आसिफ का साला जुनैद और दूसरा खुद आसिफ. चूंकि जुनैद अभी 15 साल का किशोर था और दीनदुनिया से वाकिफ नहीं था, इसलिए जांच अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह की नजरें आसिफ पर आ कर ठहर गईं. उन्होंने आसिफ को पूछताछ के बहाने थाने बुलवा लिया.

टूट गया आसिफ

आसिफ से गहनता से पूछताछ शुरू हो गई. जांच अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह ने पहले तो उस से इधरउधर की पूछताछ शुरू की. लेकिन फिर उन्होंने आसिफ से सीधा सपाट सवाल किया, ‘‘देखो आसिफ, हमें सब पता चल गया है कि तुम ने अपनी बीवी को खुद मरवाया है. अब सीधे तरीके से यह बता दो कि वो लड़की कौन है, जिस के लिए तुम ने अपनी पत्नी की हत्या करवाई? हमें यह भी पता है कि बदमाशों को तुम ने ही बुलाया था.’’

राजेंद्र पाल सिंह ने तीर तो अंधेरे में मारा था, लेकिन लगा एकदम निशाने पर. इस तरह के सवाल की आसिफ को उम्मीद नहीं थी वह घबरा गया. जांच अधिकारी ने उसे और ज्यादा डरा दिया.

‘‘देखो, अगर सच बता दोगे तो हम तुम्हें बचा भी सकते हैं, लेकिन सच नहीं बताया तो…’’

आसिफ की घबराहट चरम पर पहुंच गई. अप्रत्याशित रूप से वह जांच अधिकारी सिंह के पांवों में गिर गया, ‘‘सर, मुझ से बहुत बड़ी गलती हो गई. मैं अपनी साली से शादी करना चाहता था, इसलिए पत्नी को मरवा दिया. मुझे माफ कर दीजिए सर, सारी जिंदगी आप की गुलामी करूंगा. किसी तरह बचा लीजिए.’’

एसएचओ शैलेन्द्र प्रताप सिंह को उम्मीद नहीं थी कि पुलिस द्वारा तुक्के में कही गई बात का ऐसा असर होगा कि आसिफ इतनी जल्दी गुनाह कबूल कर लेगा. उस ने एक बार अपना गुनाह कबूला तो फिर पुलिस को पूरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी.

थोड़ी सी हिचकिचाहट और टालमटोल के बाद आसिफ ने बताया कि लगभग 3 साल से उस का अपनी साली के साथ अफेयर चल रहा था. एक बार उस की पत्नी बीमार हो गई थी, उसे अस्पताल में भरती करना पड़ा. समरीन की मां शमशीदा अस्पताल में बेटी की तीमारदारी के लिए रुक गई थीं, जबकि छोटी बेटी फातिमा को उन्होंने बच्चों की देखभाल के लिए आसिफ के घर भेज दिया था.

वैसे तो तनसीन की तीनों ही बेटियां सुंदर थीं, लेकिन जवानी की दहलीज पर खड़ी सब से छोटी बेटी फातिमा बला की खूबसूरत थी. उसे देख कर आसिफ सोचता था कि अगर उस की शादी फातिमा से हुई होती तो कितना अच्छा होता. फातिमा को वह प्यार भरी नजरों से देखता था. लेकिन जब अपनी बहन की बीमारी और उस के अस्पनताल में होने के कारण फातिमा को जीजा के घर आ कर रहना पड़ा तो मानो आसिफ की हसरतों को बल मिल गया.

न जाने कैसे एक दिन फातिमा जब वाशरूम में नहा रही थी तो जल्दबाजी में आसिफ बाथरूम में घुस गया. उस दिन पहली बार आसिफ ने अपनी हसीन साली का संगमरमर में तराशा हुआ बदन देखा तो उस पर मदहोशी छा गई. रिश्ते की मर्यादा भूल कर उस ने फातिमा को वहीं पर अपनी बांहों में भर लिया.

फातिमा जीजा की बांहों में कसमसाई, विरोध किया लेकिन आसिफ पर हवस का भूत सवार था. थोड़ा विरोध करने के बाद फातिमा भी जीजा की बांहों में समा गई. फातिमा के शरीर को पहली बार किसी मर्द के स्पर्श का अहसास मिला था.

वह पहली बार हुआ एक हादसा था. लेकिन इस के बाद फातिमा और आसिफ के बीच इस नाजायज रिश्ते की कहानी हर रोज लिखी जाने लगी.

ये भी पढ़ें- एक डीएसपी की कलंक कथा

चंद रोज बाद समरीन अस्पताल से ठीक हो कर वापस घर आ गई. कुछ दिन तीमारदारी के बहाने फातिमा बहन के घर पर ही रही. आसिफ को जब भी मौका मिलता, वह उसे अपनी बांहों में ले कर अपनी भूख मिटा लेता. फातिमा को भी अब जीजा आसिफ का इस तरह उस के शरीर को मसलना अच्छा लगने लगा था.

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

दूल्हेभाई का रंगीन ख्वाब : भाग 1

दिल्ली की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोनी बौर्डर थाना एकदम दिल्ली की सीमा से सटा है. यूपी और दिल्ली की सीमा से सटा होने के कारण लोनी बौर्डर थाने की पुलिस अपराधियों पर नजर रखने के लिए 24 घंटे सतर्क रहती है. आमतौर पर इस थाने के इंचार्ज भी रातरात भर जाग कर क्षेत्र में गश्त करते रहते हैं.

11 और 12 जनवरी, 2020 की रात को लोनी बौर्डर थाने के एसएचओ इंसपेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह अदालत में एक जरूरी एविडेंस के लिए शहर से बाहर गए हुए थे. थाने के एसएसआई राजेंद्र पाल सिंह थानाप्रभारी की जिम्मेदारी उठा रहे थे.

रात के करीब 4 बजे का वक्त था जब राजेंद्र पाल सिंह सरकारी जीप में अपने हमराहियों के साथ पूरे क्षेत्र में गश्त कर के थाने की तरफ लौट रहे थे कि उन्हें पुलिस नियंत्रण कक्ष से वायरलैस पर सूचना मिली कि 3-4 बदमाशों ने बेहटा हाजीपुर में मेवाती चौक पर रहने वाले कारोबारी आसिफ अली सिद्दीकी के घर में घुस कर डाका डाला है और लूटपाट का विरोध करने पर व्यापारी की पत्नी समरीन का गला दबा दिया है.

ये भी पढ़ें- एक डीएसपी की कलंक कथा

वायरलैस से मिली सूचना इतनी ही थी, लेकिन इतनी गंभीर थी कि राजेंद्र पाल सिंह ने थाने न जा कर घटनास्थल पर पहुंचने को प्राथमिकता दी. वहां से मेवाती चौक की दूरी करीब 4 किलोमीटर थी, वहां तक पहुंचने में उन्हें महज 10 मिनट का वक्त लगा.

मेवाती चौक पर आसिफ अली सिद्दीकी का घर मुख्य सड़क पर ही था. वहां आसपड़ोस के काफी लोगों की भीड़ घर के बाहर जमा थी. घर में रोनेपीटने की आवाजें आ रही थीं.

वहां पहुंचने पर पता चला कि आसिफ अली सिद्दीकी कुछ लोगों के साथ अपनी पत्नी समरीन को जीटीबी अस्पताल ले गया है, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. वारदात के बारे में ज्यादा जानकारी तो कोई नहीं दे सका, लेकिन यह जरूर पता चल गया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को वारदात की सूचना पड़ोस में रहने वाले रईसुद्दीन ने दी थी.

रईसुद्दीन ने एसएसआई राजेंद्र पाल सिंह को बताया कि रात करीब पौने 4 बजे आसिफ ने अपनी छत पर चढ़ कर ‘‘बचाओ… बचाओ.. डकैत.. डकैत’’ कह कर चिल्लाना शुरू किया था. जिस के बाद आसपड़ोस में रहने वाले वहां एकत्र हो गए थे. पड़ोसियों ने आसिफ के घर के मुख्यद्वार के बाहर से लगी कुंडी खोली थी, जिसे बदमाश भागते समय बाहर से लगा गए थे.

चूंकि समरीन की हत्या आपराधिक वारदात के दौरान हुई थी, इसलिए उस का पोस्टमार्टम कराने की काररवाई पुलिस को ही करनी थी. इसलिए राजेंद्र पाल सिंह ने अपने सहयोगी एसआई विपिन कुमार को स्टाफ के साथ जीटीबी अस्पताल रवाना कर दिया. विपिन कुमार ने जीटीबी अस्पताल पहुंच कर इमरजेंसी में मौजूद डाक्टरों से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि समरीन को जब लाया गया था, उस से पहले ही उस की मृत्यु हो चुकी थी.

विपिन कुमार ने डाक्टरों से बातचीत कर उन के बयान दर्ज किए और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. लिखापढ़ी की औपचारिकताओं को पूरी करने में सुबह के करीब 6 बज चुके थे. आसिफ का रोरो कर बुरा हाल था. विपिन कुमार ने आसिफ को ढांढस बंधाया और उसे अपने साथ ले कर उस के घर मेवाती चौक पहुंच गए.

इस दौरान एसएसआई राजेंद्र पाल सिंह ने घटना की सूचना से लोनी के सीओ राजकुमार पांडे, एसपी (देहात) नीरज जादौन और एसएसपी कलानिधि नैथानी को अवगत करा दिया था. एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एक दिन पहले ही गाजियाबाद में एसएसपी का पद संभाला था. उन के आते ही जिले में गंभीर अपराध की ये पहली घटना थी.

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पहुंच गए. सीओ राजकुमार पांडे ने डौग स्क्वायड की टीम के साथ फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और क्राइम टीम को भी मौके पर बुला लिया था. इन सभी टीमों ने घटनास्थल पर पहुंच कर अपना अपना काम शुरू कर दिया.

यह सब काररवाई चल ही रही थी कि एसआई विपिन कुमार आसिफ को ले कर उस के घर पहुंच गए. इस के बाद आसिफ से पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ. उस ने अपने साथ हुई घटना का ब्यौरा देना शुरू कर दिया.

आसिफ ने सुनाया वाकया

आसिफ ने बताया कि शनिवार रात को वह मकान की पहली मंजिल पर अपनी पत्नी समरीन (32) व 2 बच्चों के साथ सो रहा था. रात करीब एक बजे कमरे में आहट हुई. वह उठा तो सामने मुंह पर कपड़ा बांधे 2 बदमाश खड़े थे. जब तक वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी.

इस बीच एक बदमाश ने साथ में सो रहे डेढ़ वर्षीय बेटे तैमूर और पत्नी की गरदन पर छुरा रख दिया. इस के बाद बदमाशों ने उस के और पत्नी के हाथ बांध दिए. बदमाशों ने उन से मारपीट करते हुए पूछा कि 5 लाख रुपए कहां हैं.

‘‘कैसे रुपए, कौन से रुपए…’’ उस ने बदमाशों से पूछा.

उस ने बदमाशों को बता दिया कि वह छोटा सा कारोबार करता है, उस के घर में इतनी बड़ी रकम कहां से आएगी. जब आसिफ ने रुपए न होने की बात कही तो एक बदमाश ने धमकी दी कि तुम्हारी गरदन काट देंगे.

यह सुन कर उस की पत्नी समरीन की चीख निकल गई. इस से घबराए एक बदमाश ने रजाई से समरीन का मुंह दबा दिया. इस के बाद एक बदमाश ने अलमारियों की चाबी ले कर अंदर रखे एक लाख 30 हजार रुपए कैश व करीब 70 हजार रुपए के गहने निकाल लिए. आसिफ ने यह भी बताया कि ये गहने उस ने अपनी साली की शादी में देने के लिए बनवाए थे, जिस की मार्च में शादी है.

ये भी पढ़ें- दबंगों के वर्चस्व की लड़ाई

आसिफ ने बताया कि इस बीच एक बदमाश बाहर गया और जीने पर खड़े अपने साथी से बात करने लगा, जीने पर खड़ा बदमाश अंदर नहीं आना चाह रहा था. घर से बाहर गए बदमाश ने उस से कहा कि 5 लाख रुपए नहीं मिल रहे, इस पर बाहर खड़े बदमाश ने कहा कि 5 लाख रुपए घर में ही हैं. ऊपर वाले कमरे में जा कर देखो.

आसिफ ने बताया कि गहने व कैश निकालने के बाद एक बदमाश आसिफ को गनपौइंट पर मकान की तीसरी मंजिल पर ले गया, जबकि दूसरा बदमाश समरीन का मुंह रजाई से दबाए वहीं खड़ा रहा. तीसरी मंजिल पर उन का साला जुनैद (15 साल), बेटी उजमा (12 साल) और बेटा आतिफ (9 साल) सो रहे थे. वहां पहुंच कर बदमाशों ने जुनैद को उठाया और उस के हाथ पैर बांध दिए. उन्होंने जुनैद से 5 लाख रुपए के बारे में पूछा और मारपीट की.

इस बीच पहली मंजिल पर समरीन का मुंह दबाने वाला बदमाश उस के डेढ़ साल के बेटे तैमूर को ऊपर ले कर आया और उस की गरदन पर छुरा रख कर 5 लाख रुपए मांगे. आसिफ का कहना था कि यह देख वह रोते हुए बदमाशों के पैरों मे गिर पड़ा और उसे छोड़ने के लिए कहा.

इस पर बदमाशों ने बच्चे को छोड़ दिया और उन सभी को कमरे में बंद कर के धमकी दी कि यदि आधे घंटे से पहले कमरे से बाहर निकले तो सभी को मार डालेंगे. इस के बाद वे फरार हो गए. जाने से पहले वे घर के मुख्यद्वार की कुंडी भी बाहर से लगा गए.

बदमाशों के जाने के बाद मचाया शोर

आसिफ के साले का कहना था कि डर की वजह से वे लोग 20 मिनट तक चुप रहे. इस के बाद आसिफ ने किसी तरह हाथ की रस्सी खोली और खिड़की के पास जा कर पड़ोसी राशिद को आवाज लगाई. पड़ोसियों ने पहले मुख्यद्वार की कुंडी खोली फिर मकान के भीतर आ कर कमरे को बाहर से खोला.

वह वहां से पहली मंजिल पर पत्नी को देखने गया तो वह बेहोश मिली. पड़ोसियों की मदद से वह पत्नी को अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आसिफ के मुंह से पूरी वारदात की कहानी सुनने के बाद एसएसपी ने एसपी (देहात) को इस वारदात का जल्द से जल्द  खुलासा करने की हिदायत दी.

जिस के बाद सीओ राजकुमार पांडे के निर्देश पर लोनी बौर्डर थाने में 12 जनवरी की सुबह धारा 452/394/302/34/120बी/ भादंवि के तहत मुकदमा पंजीकृत करा लिया गया. इस केस की जांच का काम एसएसआई राजेंद्र पाल सिंह को सौंपा गया.

घटना का खुलासा करने के लिए सीओ राजकुमार पांडे ने राजेंद्र पाल सिंह के अधीन एक विशेष टीम का गठन भी कर दिया, जिस में एसआई विपिन कुमार, हैड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार, मनोज और दीपक को शामिल किया गया.

उसी दोपहर पुलिस ने समरीन के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव उस के परिजनों के सुपुर्द कर दिया. परिजनों ने उसी शाम गमगीन महौल में समरीन के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया.

आसिफ अली सिद्दीकी मूलरूप से मेरठ के जानी कलां गांव का रहने वाला है. उस के पिता अफसर अली गांव में खेतीबाड़ी का काम करते हैं. अफसर अली की 6 संतानों में 5 लड़के और एक लड़की है. आसिफ (43) भाइयों में तीसरे नंबर पर है. सभी भाईबहनों की शादी हो चुकी है.

आसिफ अली ने युवावस्था में बैटरी की प्लेट बनाने का काम सीखा था. सन 2006 में उस की शादी जानी कलां के रहने वाले तनसीन की बेटी समरीन से हुई थी, जिस से उस के 3 बच्चे हुए, 2 बेटे और एक बेटी. बड़ा बेटा आतिफ (9) साल का है जबकि सब से छोटा तैमूर अभी डेढ़ साल का है. बेटी उजमा तीनों बच्चों में सब से बड़ी है.

तनसीन अली बेटी समरीन की शादी से कई साल पहले गांव छोड़ कर लोनी के बेहटा की उत्तरांचल विहार कालोनी में आ बसे थे. उन्होंने छोटा सा प्लौट खरीद कर अपना घर बना लिया था.

तनसीन फैक्ट्रियों से माल खरीद कर किराने की दुकानों पर सप्लाई करते थे, जिस से उन के परिवार की गुजरबसर ठीकठाक हो रही थी. बेटी समरीन के निकाह में भी उन्होंने अच्छा पैसा खर्च किया था. शादी के बाद समरीन गांव में पति आसिफ के साथ हंसीखुशी जीवन बिता रही थी.

ये भी पढ़ें- आशिकी में उजड़ा आशियाना

आसिफ भी खूबसूरत पत्नी को बेइंतहा प्यार करता था. वक्त तेजी से गुजर रहा था. समरीन एक के बाद 2 बच्चों की मां बन गई. पहले उजमा का जन्म हुआ फिर आतिफ पैदा हुआ. 2 बच्चे हो गए तो घर के खर्च भी बढ़ गए, लेकिन कमाई कम थी. इसलिए आसिफ ने गांव छोड़ कर शहर में बसने का फैसला किया.

आसिफ ने लोनी में बढ़ाया अपना धंधा

सन 2014 में सासससुर की सलाह पर आसिफ लोनी के बेहटा आ कर किराए के मकान में रहने लगा. यहीं पर उस ने अपना बैटरी की प्लेट बनाने का कारोबार बढ़ाना शुरू किया. एक साल के भीतर ही उस ने अपने पिता और ससुर की मदद से मेवाती चौक के पास 50 गज का एक प्लौट ले कर उस में तीनमंजिला मकान बना लिया.

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

कोरोना का कहर और बिहार में चुनाव

ज्यों ज्यों कोरोना का कहर बिहार में बढ़ते जा रहा है उसी रफ्तार से चुनावी सरगर्मी भी बढ़ रही है. सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एन डी ए और महागठबंधन दोनों में आपसी खींचतान शुरू है. अधिक से अधिक सीट लेने के लिए दोनों गठबंधन में सुप्रीमो पर दबाव बनाना जारी है.

एन डी ए में जद यू ,भाजपा और लोजपा के बीच गठबंधन है. वहीं  महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हम और वी आई पी के बीच गठबंधन है. दोनों गठबंधन में सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है.

एन डी ए गठबंधन में लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के सुपुत्र चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर आरोप लगा रहे हैं.अपने दल के कार्यकर्ताओं से सभी सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने की बात भी बोल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भूपेश बघेल की “गोबर गणेश” सरकार!

गठबंधन में कई पार्टी भले ही एक दूसरे से टैग हैं. मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा भाजपा के सुशील कुमार मोदी, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा,राजद के तेजस्वी यादव,रालोसपा के चिराग पासवान,हम के जीतन राम माँझी के अंदर भी हिलोरें मार रही हैं.

हम पार्टी के संस्थापक जीतन राम माँझी जो यू पी ए गठबंधन में है. वे इस समय नीतीश कुमार की तारीफ करने लगे हैं. इससे इनके ऊपर भी ऊँगली उठने लगी है. ये किसके तरफ कब हो जायेंगे. कहना मुश्किल है.

महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव के पूर्व घोषणा का मामला भी आपस में विवाद का कारण बना हुआ है. सभी दल वाले अधिक से अधिक सीट लेने के लिए दबाव बनाने में लगे हुवे हैं.

गरीबो दलितों और प्रबुद्ध वर्ग के लोग जिस वामपंथी दलों से जुड़े हुवे हैं. जैसे कम्युनिस्ट पार्टी,मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भाकपा माले ये दल भी एन डी ए गठबंधन को हर हाल में हराने के लिए  महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ना चाहते हैं. लेकिन इनलोगों को महागठबंधन में उतना तवज्जो नहीं दिया जाता.अगर वामपंथी दल आपस में गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ते हैं तो उससे  महागठबंधन को ही घाटा होगा क्योंकि इनका जनाधार महागठबंधन के जो वोटर हैं.उन्हीं के बीच में है.पप्पू यादव का जाप पार्टी भी चुनाव मैदान में आने के लिए कमर कसकर तैयार है.जनता की हर तरह की समस्याओं के निदान के लिए जाप पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव के साथ उनके कार्यकर्ता सक्रिय दिख रहे हैं. महागठबंधन के साथ ये चुनाव लड़ेंगे या अलग अभी तक मामला स्पष्ट नहीं हो सका है. महागठबंधन के वोटर के बीच वोटों का आपस में बिखराव की संभावना अधिक दिख रही है. अगर एन डी ए गठबंधन से अलग सारे दल आपसी ताल मेल से चुनाव लड़ते हैं. तभी वर्तमान सरकार को चुनौती मिल सकती है.

एन डी ए गठबंधन में भाजपा भले ही जद यू के नीतीश कुमार के साथ है. लेकिन भाजपा के समर्थक की हार्दिक इक्षा यही होती है कि मुख्यमंत्री मेरा अपना हो.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में “भूपेश प्रशासन” ने हाथी को मारा!

इस चुनाव को लेकर सभी दल डिजीटल माध्यम से प्रचार प्रसार में लगे हुवे हैं. इस खेल में एन डी ए गठबंधन माहिर है.इनके पास संसाधन भी अधिक उपलब्ध है. राज्य चुनाव आयोग से संकेत मिलते ही बिहार की सभी पार्टियाँ चुनाव को लेकर सक्रिय होने लगी है.कोरोना की वजह से राजनीतिक गतिविधि पर रोक है. इस परिस्थिति में सभी दल डिजिटल प्रचार की तैयारी में जुट गए है. बिहार के सभी राजनीतिक दल के लिए चुनौती सिर्फ एक ही है भारतीय जनता पार्टी .सभी दलों को पता है कि डिजिटल प्रचार के मामले में भाजपा को महारत हासिल है. सभी दल वाले इसका काट ढूंढने में लगे हैं.

यह तो स्पष्ट हो गया है कि अगर समय पर चुनाव हुआ तो कोरोना के साये में ही होगा.महामारी के बीच सभी पार्टियाँ डिजिटल माध्यम से प्रचार करने के लिए कमर कसने लगा है. भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और गृह मंत्री से इस डिजिटल प्रचार का आगाज वर्चुअल रैली के माध्यम से कर चुके हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यम से  संवाद कर चुके हैं. जद यू के महासचिव एवं राज्य सभा सांसद आर सी पी सिंह लगातार सभी संघटनों के साथ फेसबुक लाइव और जूम ऐप के माध्यम से सम्पर्क बनाये हुवे है. जद यू ने अपने तीन मंत्री अशोक चौधरी ,संजय झा और नीरज कुमार को डिजटली मजबूत करने की जिम्मेवारी सौंपी है. इन तीन मंत्रियों को प्रमंडल स्तर की जिम्मेदारी दी गयी है.

सत्तापक्ष के साथ साथ विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं. इनकी टीम भी लगी हुवी है. अपने विधयकों को डिजीटल माध्यम से सक्रिय करने का कार्य तेज गति से चल रहा है. कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी कई बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अपने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर चुके हैं.

बी जे पी कोरोना संकट के बीच पी एम के आर्थिक पैकेज की घोषणा को मुद्दा बनाने की तैयारी में है. इसके लिए पार्टी ने पाँच सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इसमें उपाध्यक्ष राजेश वर्मा,राजेन्द्र गुप्ता,महामंत्री देवेश कुमार ,मंत्री अमृता भूषण और राकेश सिंह शामिल हैं. ये सभी प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज का प्रचार प्रसार हाईटेक तरीके से करेंगे.

प्रवासी मजदूरों के साथ किये गए पुलिसिया जुल्म अत्याचार और अन्याय के खिलाफ विरोधी दल भी आवाज उठायेंगे.

बिहार सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों के साथ की गयी उपेक्षा को नीतीश कुमार किसी रूप से उसपर मरहम लगाना चाहते हैं. जिसका लाभ चुनाव में वोट के रूप में भंजा सकें.देश भर में जब लॉकडाउन की वजह से मजदूर महानगरों में फँस गए तो मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर इंकार कर दिया कि मजदूरों को बाहर से नहीं लाया जाएगा.निराश उदास और मजबूर होकर महानगरों से अपने गाँव के लिए ये मजदूर पैदल सायकिल और ट्रकों में जानवर की तरह अपने गांव लौटे.

ये भी पढ़ें- एससीबीसी के निकम्मे नेता

इन मजदूरों के साथ हर जगह पर पुलिस,पदाधिकारी और आमजनों ने भी इनके साथ अमानवीय ब्यवहार किया.यहाँ तक कि इन मजदूरों को एक ब्यक्ति के रूप में नहीं देखकर इन्हें हर जगह कोरोना वायरस के रूप में देखा गया.लोग अपने दरवाजे पर बैठने और चापाकल तक का पानी तक नहीं पीने दिया.नीतीश कुमार अखबारों और टी वी पर ब्यान देते रहे.सभी मजदूरों को रोजगार दिया जाएगा.लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि यहाँ पर रोजगार के कोई अवसर और विकल्प नहीं दिख रहा है.

कोरोना काल मे चुनाव नहीं कराने के लिए विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव और लोजपा के युवा नेता चिराग पासवान ने आवाज उठाया है.पक्ष विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी है.अपने अपने दल के नेता टिकट लेने के लिए जुगत भिड़ाने में जोर शोर से जुट गए हैं.

कोरोना के साथ साथ चुनाव की चर्चा पटना से लेकर चौक चौराहों और गांव की गलियों में होने लगा है.

Bhojpuri फिल्म “गोरखपुरिया रंगबाज” में देखनें को मिलेगा माफियाओं का टकराव, पढ़ें खबर

सच्ची घटना पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘गोरखपुरिया रंगबाज’ (Gorakhpuria Rangbaaz) लॉकडाउन के बाद सिनेमाहाल में रिलीज होने को तैयार है. इस फिल्म के अधिकांश हिस्से की शूटिंग उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में की गई है. जिसके निर्देशक एम.आई राज हैं. फिल्म के निर्माता एच खान और वी एन्ड फिल्म्स है. फिल्म की पटकथा और संवाद शकील नियाजी का है.

इस फिल्म की कहानी क्राइम, थ्रिलर और एक्शन पर आधारित हैं जो लल्लन और बब्बन नाम के दो माफियाओं के जीवन पर आधारित है. फिल्म में अभिनेता “राघव पांडे” (Raghv Pandey) और “राघवेंद्र पांडे” ( n ) का जबरदस्त टकराव देखनें को मिलेगा. इस फिल्म में राघवेंद्र पांडे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri स्टार प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म ‘दोस्ताना’ का रिलीज हुआ फर्स्ट लुक, देखें Photo

फिल्म में माफिया लल्लन का किरदार भोजपुरी फिल्मों के स्टार “प्रमोद प्रेमी यादव ( Pramod Premi Yadav) और बब्बन के किरदार में नवोदित स्टार “राघव पांडे” ( Raghv Pandey) नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में पूजा गांगुली ( Pooja Ganguly), अवधेश मिश्रा ( Awdhesh Mishra), मनोज सिंह टाईगर (Manoj Singh Taigar), आर्या भारद्वाज (Araya Bharadwaj) भी मुख्य भुमिका में नजर आयेंगे.

हालांकि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, फिर भी फिल्म में करेक्टर्स के नाम में बदलाव किया गया है ताकि आगे चलकर किसी तरह की दिक्कत न आए. फिल्म में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो बचपन से ही अनाथ हैं. इन दोनों को एक बाहुबली शख्स पालता-पोषता है और उनसे गैर-कानूनी काम करवाता है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्मों की इस जोड़ी पर जान छिड़कते थे फैंस, दोनों को पति-पत्नी मानने लगे थे लोग

फिल्म में बब्बन का किरदार निभा रहे अभिनेता “राघव पांडे” ( Raghv Pandey) नें PRO आर्यन पाण्डेय (Aaryan Pandey) के हवाले से बताया की इस फिल्म की कहानी में लल्लन और बब्बन नाम के दो माफियाओं पर अंकुश लगाने मे पुलिस डिपार्टमेंट हलका नजर आएगा. ऐसे मौके पर अभिनेता “राघवेंद्र पांडे” (Raghvendra Pandey) की एंट्री होती है जो एक एंकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफसर हैं जो दोनो माफियाओ पर न सिर्फ अंकुश लगाने मे सफल रहते हैं बल्कि उनको सही रास्ते पर लाने में भी सफलता हासिल करते हैं. आगे चलकर फिल्म में और भी कई दिलचस्प मोड़ आते हैं जो दर्शकों को फिल्म देखने पर ही पता चलेगा. इस फिल्म की शूटिंग गोरखपुर व संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद के बेहतरीन लोकेशनो पर हुई है. इस फिल्म में अश्लीलता नहीं है और यह एक साफ-सुथरी फिल्म है. यह एक ऐसी एक्शन फिल्म है जिसे परिवार के साथ भी देखा जा सकता है.

अपने फार्म हाउस वाले खेत में काम करते दिखाई दिए भाईजान, फोटो हुई वायरल

लॉकडाउन में ढील देने के बावजूद भी अभी न तो फिल्मों की शूटिंग शुरू की जा रही हैं और न ही सिनेमा हॉल शुरू किये जा रहे हैं. ऐसे में सभी एक्टर्स खुद को अपनें घरों में कैद कर कोरोना से खुद के बचाव के प्रयास कर रहें हैं. COVID-19 के चलते बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्टार सलमान खान (Salman Khan)  लॉकडाउन के दौरान से ही पनवेल स्थित फार्म हाउस अपना समय बिता रहें हैं. इस फार्म हॉउस पर उनके साथ इन दिनों परिवार के कुछ सदस्यों के अलावा यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) भी कोरोना से खुद को सुरक्षित रखने के लिए रह रहे हैं.

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शेयर किया अपना लेटेस्ट Bikini फोटोशूट, देख कर फैंस के उड़े होश

ऐसे में सलमान खान (Salman Khan) अपने पनवेल फार्म हाउस में खुद को व्यस्त और स्वस्थ्य रखने के लिए किये जा रहें प्रयासों से जुड़ी तस्वीरों को अपनें इन्स्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर कर अपनें फैन्स को रूबरू कराते रहतें हैं.

 

View this post on Instagram

 

Daane daane pe likha hota hai khane wale Ka naam… jai jawan ! jai kissan !

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान खान नें हाल ही में इन्स्टाग्राम (Instagram) पर अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह अपने फार्म पर  रोपे जा रहे धान की फसल में खड़े नजर आ रहें हैं. वह जिस खेत में खड़े हैं उसमें बारिश की वजह से पानी भरा हुआ नजर आ रहा है. वह इस तस्वीर में खेत के बीच में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में उन्होंने सिर पर टोपी लगा रखी है साथ ही उन्होंने ग्रे कलर की टी-शर्ट और हाफ पैन्ट पहन रखा है. उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. इसका एक कारण यह भी है की सलमान खान इस तरह की तस्वीरों में कम ही नजर आते रहें हैं.

ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ग्लैमरस वीडियो, फैंस के आए ऐसे रिएक्शंस

सलमान खान (Salman Khan) ने इन्स्टाग्राम शेयर किये गए इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “दाने दाने लिखा होता है खाने वाले का नाम. जय जवान जय किसान”.

इसके पहले भी सलमान खान के फार्म हाउस से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो को को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर किया गया था जिसमें वह मौसम का मजा लेते नजर आ रहे थे.
इसके पहले सलमान खान (Salman Khan) नें लॉकडाउन के दौरान 12 मई को जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) के साथ Video Song ‘तेरे बिना’ (Tere Bina Song) रिलीज किया था. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था.

ये भी पढ़ें- ‘दुल्हन’ बनीं हिना खान, फैंस हुए दीवाने

लॉकडाउन के दौरान यह गाना सलमान खान (Salman Khan)  के पनवेल फॉर्महाउस पर ही शूट किया गया था. सलमान खान (Salman Khan) और जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) के  इस Video Song को अब तक 3 करोड़ 88 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं.

Bhojpuri स्टार प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म ‘दोस्ताना’ का रिलीज हुआ फर्स्ट लुक, देखें Photo

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Film Industry) इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रही है. यही वजह है की भोजपुरी फिल्मों की स्क्रिप्ट और फिल्मांकन में ख़ासा बदलाव देखनें को मिल रहा है. अनलॉक-2 के दौरान मिली छूट को देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री में फिर से उम्मीदें जगने लगी हैं जिसके चलते पूरी तरह बन कर तैयार फिल्मों के रिलीजिंग की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी है. इसी कड़ी में भोजपुरी इंडस्ट्री के चॉकलेटी हीरो माने जाने वाले प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) की आने वाली फिल्म ‘दोस्ताना’ (Dostana) का फर्स्ट लुक जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्मों की इस जोड़ी पर जान छिड़कते थे फैंस, दोनों को पति-पत्नी मानने लगे थे लोग

आने वाली फिल्म ‘दोस्ताना’ (Dostana) के फर्स्ट लुक में प्रदीप पांडे चिंटू ( Pradeep Pandey Chintu) भोजपुरी फिल्मों के गॉड फादर माने जाने वाले अभिनेता अवधेश मिश्रा (Awdhesh Mishra) को अपनी पीठ पर बैठाये हुए है. जो भोजपुरी बेल्ट के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. पारिवारिक एवं समाजिक परिवेश की कहानी पर बनी इस फिल्म के पोस्टर की सराहना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स नें भी की है.

 

View this post on Instagram

 

#awdheshmishraofficial #goodmorningfriends #loveuall❤️❤️❤️😘😘😘

A post shared by Awdhesh Mishra (@awdheshmishraofficial) on

Bhojpuri Film Industry के जानें माने एक्टर संतोष श्रीवास्तव (Santosh Srivastav) ने अपने फेसबुक अकाउंट (Facebook Account) पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है दोस्तों बिना शेयर किए नही रहा गयाकमाल का पोस्टर है जिसमें एक बेटे द्वारा अपने पिता को अपने कंधे पर रखकर ले जाया जा रहा है.. जब बेटा बड़ा हो जाता है तो पिता की सारी जिम्मेदारियां उस बेटे के कंधे पर होती है. लेखक भाई राकेश त्रिपाठी (Rakesh Tripathi) ने बहुत अच्छी फिल्म लिखी हैऔर निर्देशक पराग पाटिल को सचमुच ऐसे कॉन्सेप्ट पर फिल्में बनाने में महारत हासिल है.
जब वर्सेटाइल और मल्टी टैलेंटेड एक्टर अवधेश मिश्रा जी हों तो वाकई चरित्र में अपने आप ही जान पड़ जाती है लगता है कि ये चरित्र उन्ही के लिए ही लिखा गया है. चिंटू…. चिंटू के बारे में क्या लिखूं.. विरासत में अभिनय मिला है कमाल की टाइमिंग है चिंटू की.. मैंने इनकी फिल्में देखी है फिल्मो का भविष्य है सुपर स्टार चिंटू ..ऐसी फिल्में बननी चाहिए जरूर बननी चाहिए.

ये भी पढ़ें- सुसाइड को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का नया खुलासा, हैरान हो जाएंगे फैंस

 

View this post on Instagram

 

#awdheshmishraofficial #goodmorningfriends #loveuall❤️❤️❤️😘😘😘

A post shared by Awdhesh Mishra (@awdheshmishraofficial) on

इस फिल्म के निर्माता भोजपुरी फिल्मों के जाने माने फिल्म मेकर प्रदीप सिंह हैं जब की निर्देशक पराग पाटिल और लेखक राकेश त्रिपाठी हैं. संगीत ओम झा का तो गीत राज कुमार आर पाण्डेय, अजित मंडल, सुमित सिंह चंद्रवंशी, श्याम देहाती, का है. छायांकन (DOP) साहिल जे अंसारी नें किया है. जबकि संकलन संतोष हरावडे और एक्शन दिलीप यादव का है.

ये भी पढ़ें- अरविन्द अकेला कल्लू के इन नए भोजपुरी गानों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें Video

यह फिल्म यशी फिल्म्स अभय सिन्हा एवं चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रस्तुत तथा वर्ल्ड वाईद फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है. फ़िल्म के मुख्य भूमिकाओं में प्रदीप पाण्डेय चिंटू, अवधेश मिश्रा, काजल राघवानी, रक्षा गुप्ता, प्रीति सिंह,  संजय पाण्डेय, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, संजीव मिश्रा, अरुण सिंह, रोहित सिंह मटरू, सुबोध शेठ, यादवेंद्र यादव  है.

एक डीएसपी की कलंक कथा

वह क्यों बन गई कॉलगर्ल : उसे अपने शरीर बेचने पर कोई गिला नहीं

वह समय गुजारना मेरे लिए बङा ही अजीब और रोचक था. मैं फाइव स्टार होटल के एक कमरे में था और मेरे सामने एक बेइंतिहा खूबसूरत और आधुनिक लङकी बैठी थी. वह कौलगर्ल थी.

ब्लैक जींस और पिंक टौप में वह बेहद जंच रही थी. मैं ने उस पर एक भरपूर निगाह डाली.

उस ने अपने चेहरे से मास्क और स्टौल हटाए तो मैं उसे देखता ही रह गया. खुले बाल और हलके मेकअप में वह काफी आकर्षक लग रही थी. उस के वक्षस्थल काफी उन्नत थे और मुझे यह कहने में संकोच नहीं है कि वह गदराए हुस्न की मलिका थी.

ये भी पढ़ें- आखिर क्या हैं आपकी प्रेमिका की सेक्सुअल चाहते, जानें यहां

उस ने वी गले की टौप पहन रखी थी, जिस के अंदर से वक्ष मानो बाहर आने को उतावले हो रहे थे. मैं ने उसे पानी का गिलास पकङाया और चाय या कौफी की पेशकश की.

क्यों आती हैं इस धंधे में

यों मुझे पिछले कई सालों से कौलगर्ल्स के धंधे के बारे में जानने की जिज्ञासा थी. मैं अकसर यह सोचा करता था कि वे इस धंधे में आती क्यों हैं? वैसे आजकल तो कोरोना की वजह से इस धंधे में भी मंदी का दौर है मगर रसूखदारों के लिए आज भी कोरोना से ज्यादा मौजमस्ती जरूरी है और मौजमस्ती में सैक्स का मजा न हो तो सब बेकार.

खैर, मैं ने इज्जत से उस से पूछा,”क्या नाम है आप का?”

उस ने कहा,”सौम्या.”

मैं ने फिर पूछा,”यह असली नाम है?”

सौम्या ने कहा,”नहीं, पर असली नाम जान कर आप क्या करोगे? इस धंधे के कुछ उसूल होते हैं,” और वह हंस पङी.

हालांकि सौम्या से मेरी मुलाकात एक जानकार के माध्यम से हुई थी. उसी जानकार ने एक होटल में सौम्या से मेरी मुलाकात का समय तय किया था. उस ने मुझे बताया था कि सौम्या सुखीसंपन्न घर की आधुनिक युवती है और वह इंग्लिश भी बोलती है.

होटल के उस कमरे में सिर्फ मैं और वह युवती ही थे. मेरे सामने निहायत ही एक ऐसी युवती थी जिसे पाने के लिए कोई भी पुरूष एक तरह से टूट ही पङें मगर वह यह जान कर हैरान थी कि मैं उस से सिर्फ जानकारी चाहता हूं. मुझे उस के शरीर में कोई दिलचस्पी नहीं है.

जब वह राजी हो गई

थोड़ा नानुकुर के बाद वह अपने इस धंधे के बारे में बताने को राजी हो गई.

उस ने बताया,”मैं इस धंधे में पिछले 3 सालों से हूं. अब तो मुझे इस जिंदगी की आदत सी हो चली है. मेरे पास पैसा कमाने का इस से अच्छा जरीया और कोई नहीं दिखा. इस में पैसा तो है ही मौजमस्ती भी है.”

सौम्या आगे बताती है,”उस के अधिकतर ग्राहक पैसे वाले हैं, जो उस पर सैक्स के बदले खूब पैसा बरसाते हैं.”

ये भी पढ़ें- बैडरूम मे लें सेक्स का पूरा आनंद, अपनाएं ये टिप्स

यह कह कर सौम्या चुप हो गई तो मैं ने फिर सवाल दाग दिए,”सौम्या, क्या तुम्हें इस में भय नहीं लगता? किसी अपरिचित के सामने जाने पर कैसा लगता है?”

पहले उसे डर लगता था

सौम्या कहती है,”इस धंधे में सतर्क हो कर काम करना पड़ता है. मगर हम नैटवर्क के जरीए काम करते हैं और हमेशा संपर्क में रहते हैं.”

सौम्या जब इस धंधे में आई थी तब उसे बहुत डर लगता था मगर अब वह एक पेशेवर की तरह हो गई थी. वह बताती है कि जब वह इस धंधे में आई थी तो सिर्फ वही नहीं, बल्कि अच्छेअच्छे घरों की लङकियांमहिलाएं भी बहुत थीं. उस ने यह भी बताया कि वह महीने में ₹80-90 हजार कमा लेती है, मगर चूंकि अभी कोरोना वायरस का डर है इसलिए आमदनी कम हो गई है.

उसे भरोसा है कि जल्दी ही सबकुछ समान्य हो जाएगा और वह पहले की तरह ही रूपए बना सकेगी.

दिल्ली में बड़ा नैटवर्क

वैसे देश में मुंबई के बाद दिल्ली ही एक ऐसी जगह है, जो कौलगर्ल के साथ रात बिताने के लिए हौटस्पौट जगह है. दिल्ली में तो यह हालत है कि यहां नौकरशाह, बिजनैसमैन, सत्ता के दलाल और फिक्सरों आदि के लिए खूबसूरत युवती के साथ रात गुजारने की आदत सी हो चुकी है.

यहां इस टाइप की कौलगर्ल्स के पास खूब पैसा है, वे फर्राटेदार इंग्लिश बोलती हैं और बहुतों ने तो अपना फ्लैट भी खरीद लिया है. वे कार भी चलाती हैं.

इन हाईफाई कौलगर्ल्स कोई पीङित और अपहरण की हुई नहीं होती हैं और न तो वे आम वेश्याओं जैसी भङकीली ड्रैस और मेकअप से पुती होती हैं. ये न तो रैडलाइट ऐरिया में रहती हैं न ही मैट्रो स्टैशनों, बिजली के खंभों के नीचे खङी हो कर ग्राहकों तलाश रही होती हैं. इन का लंबाचौङा नैटवर्क होता है, जो फाइव स्टार होटलों, फौर्महाउसों की मौजमस्ती में आसानी से घुलमिल जाती हैं.

ये सिंपल मेकअप में होती हैं, ब्रैंडेड कपङे पहनती हैं और हाथों में महंगे मोबाइल फोन रखती हैं. एकबारगी ये कुलीन घर की लगती हैं.

धंधे में खूब पैसा है

सौम्या बताती है,”इस धंधे में लङकियां जल्दी पैसा कमाने के लिए उतरती हैं. यह सही है कि कुछ 2-4 बार ऐसा करने के बाद इस धंधे से किनारा कर लेती हैं तो कुछ को इसी में मजा आता है.

“इस में पैसा भी है और मौजमस्ती भी. लगभग आएदिन कभी शिमला तो कभी मसूरी और कभी गोआ में वीकऐंड हो ही जाता है.”

वैसे इस धंधे में खतरा भी कम नहीं है. खासकर बिचौलिए या दलाल से, क्योंकि कभीकभी गलत किस्म का आदमी भी आ जाता है जिस के लिए नारी देह को भोगना होता है और वह नशे में जानवरों की तरह टूट पङता है. लेकिन अब अधिकतर लङकियां बिना दलाल के भी इस धंधे में हैं और महीने के ₹70-80 हजार कमा लेती हैं.

पुलिस का डर

कभीकभी पुलिस के छापों का खतरा रहता है मगर सौम्या ने बताया कि रसूखदारों के साथ होने से कोई खास दिक्कत नहीं होती.

ये भी पढ़ें- सुहागरात पर मसाज

वैसे पुलिस के लिए भी देह व्यापार से जुङीं महिलाओं को पङकना और फिर उन्हें सजा दिलवाना आसान नहीं होता, क्योंकि पकङे जाने के बाद अकसर उन्हें कोर्ट से जमानत मिल जाती है और वे रिहा हो जाती हैं.

देह धंधे से जुङे अपराधियों में दिल्ली का कंवलजीत काफी कुख्यात रहा है. एक समय वह दिल्ली में इस धंधे का माफिया था. आज भी उस का नाम दिल्ली पुलिस की निगरानी सूची में है. पुलिस दबिश के बाद वह दिल्ली छोङ कर मुंबई भाग गया था.

सौम्या ने बताया कि आज वह जितना कमाती है उतना किसी कंपनी के बड़ेबङे अधिकारी भी शायद ही कमा पाते होंगे.

गलत तो है मगर…

सौम्या को पता है कि यह एक गलत धंधा है पर वह ठसके से कहती है,”यह मेरा देह है. मैं अपनी मरजी से कुछ भी कर सकती हूं. जब काफी पैसा बना लूंगी तब सोचूंगी कि आगे इसे जारी रखूं या बंद कर दूं?”

वह बताती है, “मुझे याद है जब मैं पूरी दिल्ली में नौकरी के लिए दरदर सिर फोङतीफिरती थी. एक जगह नौकरी भी की मगर 20-25 हजार की नौकरी से आजकल क्या होता है? मगर आज मेरे पास सबकुछ है…”

सही भी है, नारी देह पर अधिकार सिर्फ एक नारी को ही है. देह उस का है और वह इस देह से कमाना चाहती है, तो यह कानून भले ही इजाजत नहीं देता, समाज गलत मानता हो मगर सौम्या जैसी हजारों कौलगर्ल्स को इस से क्या लेनादेना? क्योंकि उन्हें पता है कि अच्छी नौकरी आसानी से मिल नहीं सकती और उस समाज की चिंता क्यों जो सदियों से औरतों पर जुल्म ही तो ढाए हैं फिर चाहे एक औरत को परंपरा पर दबाया जाता रहा हो या फिर धर्मकर्म के नाम पर डरा कर रखा जाता हो.

सौम्या ने अंतिम में बस इतना ही कहा,”आई होप कि मेरी इस मुलाकात को यहीं खत्म समझना. हां, सैक्स की इच्छा है तो मैं मना नहीं करूंगी.”

मैं ने जाते समय उस से हाथ मिलाया तो उस ने थैंक्स कहा और कमरे का दरवाजा खोल कर निकल गई.

ये भी पढ़ें- Covid-19 के साइड इफेक्ट : लोगों में बढ़ी डिजिटल कामुकता

एक डीएसपी की कलंक कथा : भाग 3

जांच एजेंसियां उस की संपत्तियों का पूरा ब्यौरा जुटा रही हैं. इस से जुड़े दस्तावेज भी खंगाल रही हैं. आईबी, रा और मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) देविंदर सिंह से सघन पूछताछ कर आतंकियों के साथ उस के कनेक्शन की तह में जाने का प्रयास कर रही हैं.

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आतंकियों के साथ गठजोड़ के उस के कई राज सामने आ सकते हैं. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि जब आतंकी नावीद ने प्रवासी मजदूरों की हत्या की थी तो क्या देविंदर को इस की जानकारी थी. चूंकि पुलवामा हमले के आसपास भी देविंदर पुलवामा में तैनात था, ऐसे में जांच एजेंसियां अब इन मामलों में भी उस की भूमिका का पता लगाने में जुट गई हैं.

ये भी पढ़ें- दबंगों के वर्चस्व की लड़ाई

देविंदर सिंह की गिरफ्तारी से खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी भी सामने आ रही है. दरअसल, सवाल उठ रहे हैं कि जब नौकरी के शुरुआती दौर से ही देविंदर सिंह आपराधिक और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया था तो वह लगातार नौकरी क्यों करता रहा और कैसे वह प्रमोशन पा कर डीएसपी जैसे ओहदे तक पहुंच गया. सब से बड़ी चौंकाने वाली बात तो यह है कि करीब 18 साल पहले संसद पर हमले के आरोपी आतंकी अफजल गुरु ने जब डीएसपी  देविंदर सिंह का नाम लिया था, तो देश की किसी भी जांच एजेंसी ने देविंदर के साथ अफजल गुरु के कनेक्शन की जांच क्यों नहीं की?

दिल्ली में संसद पर 13 दिसंबर 2001 को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के खूंखार आतंकियों ने अंजाम दिया था. इस आतंकी हमले में कुल 14 लोगों की जान गई थी. हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी की सजा दी गई थी.

संसद हमले के आरोप में फांसी की सजा पाए अफजल गुरु फांसी दिए जाने से पहले 2013 में अपने वकील सुशील कुमार को एक लंबा पत्र लिखा था, जिस में उस ने देविंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगा कर उसे आतंकवादियों का संरक्षक बताया था. खत में अफजल ने लिखा था कि जम्मूकश्मीर पुलिस के स्पैशल टास्क फोर्स के डीएसपी देविंदर सिंह के कहने पर ही उस ने संसद पर हुए हमले के आरोपी आतंकी मोहम्मद की मदद की थी, जो हमले के दौरान मारा गया था.

अफजल गुरु ने अपने ट्रायल के दौरान हमेशा माना कि वह मोहम्मद के संपर्क में था. एक फोन के जरिए जो मोहम्मद के शरीर के साथ मिला था. अफजल गुरु ने कहा था कि वह फोन भी स्पैशल टास्क फोर्स ने ही दिया था. अपने वकील को लिखे खत में अफजल गुरु ने लिखा था कि जम्मूकश्मीर के डीएसपी देविंदर सिंह ने उस का टौर्चर किया, उस से पैसे वसूले और संसद हमले में शामिल एक आतंकी मोहम्मद से उस की जानपहचान करवाई. अफजल गुरु ने खत में लिखा था कि देविंदर सिंह के कहने पर ही उस ने आतंकियों के लिए दिल्ली में किराए पर घर लिया और कार का इंतजाम करवाया.

लेकिन हैरानी की बात है कि उस वक्त देविंदर सिंह के ऊपर जांच नहीं बिठाई गई. लेकिन अब जबकि देविंदर सिंह आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है तो खुफिया एजेंसियों के लिए अफजल गुरु का यह खत महत्त्वपूर्ण हो गया है, जो अफजल गुरु ने अपने अपने वकील को लिखा था. इस खत में अफजल गुरु ने देविंदर सिंह को द्रविंदर सिंह के नाम से संबोधित किया था.

हालांकि अफजल गुरु के दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती. लेकिन 2013 में भी जब अफजल गुरु ने अपने वकील को खत लिखा था,  तो उस के तथ्यों की जांच क्यों नहीं हुई, ये गंभीर प्रश्न है? उस वक्त पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने अफजल की बात को देविंदर के खिलाफ साजिश मान कर खारिज क्यों कर दिया था? अफजल गुरु ने डीएसपी देविंदर सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे. अगर जांच हो जाती तो शायद आस्तीन में पल रहे एक सांप का फन 16 साल पहले ही कुचल दिया जाता.

अफजल गुरु ने जो खत लिखा था, उस के बारे में जानना बेहद जरूरी है. मीडिया की सुर्खियां बन चुके इस खत में अफजल ने लिखा था, ‘एक दिन मैं अपने स्कूटर से 10 बजे के करीब कहीं जा रहा था. वह स्कूटर मैंने 2 महीने पहले ही खरीदा था. पैहल्लन कैंप के पास एसटीएफ के जवानों ने अपनी बुलेटप्रूफ जिप्सी में मेरी तलाशी ली और थाने ले गए, वहां मुझे टौर्चर किया गया, मुझ पर ठंडा पानी डाला गया, बिजली के करंट लगाए गए, पैट्रोल और मिर्ची से मेरा टौर्चर हुआ. उन लोगों का कहना था कि मैं अपने पास हथियार रखता हूं. लेकिन शाम तक एक इंसपेक्टर ने मुझे कहा कि अगर मैं 10 लाख रुपए डीएसपी साहब को दे देता हूं तो मैं छूट सकता हूं. अगर मैं पैसे नहीं देता हूं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे.’

अफजल ने खत में आगे लिखा, ‘उस के बाद ये लोग मुझे ले कर हुमहमा एसटीएफ कैंप गए. वहां डीएसपी देविंदर सिंह ने भी मेरा टौर्चर किया. टौर्चर करने वाले एक इंसपेक्टर शैंटी सिंह ने 3 घंटे तक उसे नंगा रखा और बिजली के करंट लगाता रहा. इलैक्ट्रिक शाक देते वक्त वे लोग मुझे एक टेलीफोन इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए पानी पिलाते रहे. आखिरकार मैं उन्हें 10 लाख रुपए देने को राजी हुआ.

‘इन पैसों के लिए मेरे परिवार ने मेरी बीबी के गहने बेच दिए. लेकिन इस के बाद भी सिर्फ 80 हजार की रकम जमा हो पाई. परिवार ने मेरा वो स्कूटर भी बेच दिया, जिसे मैंने 2 महीने पहले ही 24 हजार रुपए में खरीदा था. एक लाख रुपए ले कर उन लोगों ने मुझे छोड़ दिया. लेकिन तब तक मैं टूट चुका था.’

ये भी पढ़ें- आशिकी में उजड़ा आशियाना

अफजल के खत के मुताबिक, ‘हुमहमा एसटीएफ कैंप में ही तारिक नाम का एक पीडि़त बंद था, उस ने मुझे सलाह दी कि मैं हमेशा एसटीएफ के साथ सहयोग करता रहूं . अगर मैं ने ऐसा नहीं किया तो ये लोग मुझे आम जिंदगी जीने नहीं देंगे. हमेशा प्रताडि़त करते रहेंगे.’

खत में देविंदर पर कुछ और सनसनीखेज आरोप लगाते हुए अफजल गुरु ने लिखा था, ‘मैं 1990 से ले कर 1996 तक दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ चुका था. मैं कई कोचिंग संस्थानों में पढ़ाता था और बच्चों को होम ट्यूशन भी देता था. इस बात की जानकारी एक शख्स अल्ताफ हुसैन को हुई. अल्ताफ हुसैन बडगाम के एसएसपी अशफाक हुसैन का रिश्तेदार था. अल्ताफ हुसैन ही हमारे परिवार और डीएसपी देविंदर सिंह के बीच मीडिएटर का काम कर रहा था.

‘एक बार अल्ताफ ने मुझ से अपने बच्चों को ट्यूशन देने के लिए कहा. उस के 2 बच्चों में से एक 12वीं और एक 10वीं में पढ़ रहा था. अल्ताफ ने कहा कि आतंकियों के डर की वजह से वो उन्हें पढ़ने बाहर नहीं भेज सकता. इस दौरान मैं और अल्ताफ काफी करीब आ गए.’

एक दिन अल्ताफ मुझे ले कर डीएसपी देविंदर सिंह के पास गया. उस ने कहा था कि डीएसपी साहब को मुझ से छोटा सा काम है. डीएसपी देविंदर सिंह ने कहा कि मुझे एक आदमी को ले कर दिल्ली जाना होगा. चूंकि मैं दिल्ली से अच्छी तरह वाकिफ था, इसलिए मुझे उस आदमी के लिए किराए के मकान का इंतजाम करना था. मैं उस आदमी को नहीं जानता था. लेकिन उस की बातचीत से लग रहा था कि वो कश्मीरी नहीं है. लेकिन देविंदर सिंह के कहने पर मुझे उसे ले कर दिल्ली आना पड़ा.

‘एक दिन देविंदर सिंह ने मुझ से कहा कि वह एक कार खरीदना चाहता है. मैं उसे ले कर करोल बाग गया. वहां से उस ने कार खरीदी. इस दौरान हम दिल्ली में कई लोगों से मिलते रहे. इस दौरान मेरे और उस शख्स के पास देविंदर सिंह के काल आते रहे. एक दिन उस शख्स ने मुझ से कहा कि अगर मैं कश्मीर लौटना चाहता हूं तो लौट सकता हूं. उस ने मुझे 35 हजार रुपए भी दिए और कहा कि ये उस की तरफ से गिफ्ट है.

‘संसद पर हमले से 6 या 8 दिन पहले मैं ने इंदिरा विहार में अपने परिवार के लिए किराए पर घर लिया था. मैं अपने परिवार के साथ वहीं रहना चाहता था, क्योंकि मैं अपनी मौजूदा जिंदगी से खुश नहीं था. मैं ने अपने घर की चाबी अपने मकान मालकिन को दी और उन्हें कहा कि ईद मनाने के बाद मैं वापस लौट आऊंगा.

‘मैं ने श्रीनगर में तारिक को फोन किया. शाम को उस ने पूछा कि मैं दिल्ली से कब वापस आया. मैं ने कहा कि एक घंटे पहले. अगली सुबह जब मैं सोपोर जाने के लिए निकलने वाला था, श्रीनगर पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मुझे पकड़ कर परमपोरा पुलिस स्टेशन गई. वहां तारिक भी मौजूद था. उन्होंने मेरे 35 हजार रुपए ले लिए, बुरी तरह से पीटा और वहां से सीधे एसटीएफ हेडक्वार्टर ले गए. वहां से मुझे दिल्ली लाया गया.’

यह उस खत का मजमून है जो अफजल गुरु ने अपने वकील को लिखा था और मीडिया की सुर्खी बनने के बावजूद इस की जांच नहीं हुई. हो सकता है कि जांच एजेंसियों की कोई मजबूरी रही हो लेकिन जम्मूकश्मीर पुलिस इस खत के आधार पर अंदरूनी जांच कर के हकीकत का पता तो लगा ही सकती थी, ताकि आज खाकी की जो बदनामी हुई है, उस से बचा जा सकता था.

ये भी पढ़ें- 2 भाइयों की करतूत

अफजल गुरु के खत की जांच नहीं होने और देविंदर सिंह पर अब तक लगे सभी आरोपों को नजरअंदाज करने से एक बात यह भी साफ है कि राज्य की पुलिस या केंद्रीय स्तर पर कोई ऐसा अधिकारी जरूर था, जो देविंदर सिंह को लगातार बचा रहा था. सवाल यह भी है कि क्या देविंदर सिंह के आका का नाम जांच एजेंसियों के सामने आएगा या एक बार फिर इन तमाम सवालों पर धूल पड़ जाएगी?

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें