Bollywood : कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर नजर आएंगे देवा के किरदार में

Bollywood : 21 जून 2019 को रिलीज हुई शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा अडवानी (Kiara Advani) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) ने लोगों को खूब एंटरटेन किया और कबीर सिंह के किरदार में शाहिद कपूर को लोगों ने काफी पसंद भी किया जिस वजह से यह फिल्म सुपरहिट रही. आपको बता दें कि कबीर सिंह रोमांटिक और एक्शन से भरपूर फिल्म थी और शाहिद कपूर को इस किरदार में इस फिल्म से पहले कभी नहीं देखा गया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

यही वजह है कि शाहिद कपूर एक बार फिर उसी अंदाज में औडियंस के सामने आ रहे हैं अपनी नई फिल्म लेकर. शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म देवा (Deva) का टीजर यूट्यूब पर रिलीज किया गया है जिसे देख साफ पता चल रहा है कि मेकर्स ने इस फिल्म में एक्शन की कोई कमी नहीं छोड़ी है. फिल्म देवा में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) भी देखने को मिलेंगी और टीजर देख कर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहिद कपूर एक बार फिर अपने उसी रूप में वापस आ रहे हैं जिसे औडियंस ने खूब पसंद किया था. फिल्म देवा 31 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 2003 में आई फिल्म इश्क विश्क (Ishq Vishk) से की थी जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड फौर बेस्ट मेल डेब्यू (Filmfare Award for Best Male Debut) का खिताब भी मिला था. शाहिद कपूर ने उसके बाद कई सुपर हिट फिल्म्स की जैसे कि, विवाह (Vivah), जब वी मेट (Jab We Met), हैदर (Haider) और उड़ता पंजाब (Udta Punjab). साल 2023 में अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर आई वेब सीरीज फर्ज़ी (Farzi) को भी लोगों का खूब प्यार मिला. अब देखने वाली बात यह होगी कि शाहिद कपूर की अप्कमिंग फिल्म देवा लोगों को एंटरटेन करने में सफल हो पाएगी.

Shahid Kapoor ने स्टेज पर विजय देवराकोंडा को किया Kiss, हैरान रह गए साउथ सुपर स्टार

सेलिब्रिटीज की यूं तो कई मस्ती मजाक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. जिन्हे देख फैंस भी खूब मजे लेते है. ऐसा ही इन दिनों एक्टर शाहिद कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे वे एक्टर विजय देवरकोंडा की पहले जमकर तारीफ करते है और उसके बाद उन्हे सबके सामने किस कर देते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


आपको बता दें कि 19 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने आने वाले कई वेब सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया. जहां प्राइम वीडियो ने #AreYouReady  इवेंट का आयोजन मुंबई में किया था. जहां शाहिद और देवरकोंडा एकदूसरे से मिले और मुलाकात के दौरान किस किया. जिसका वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इसे देखने वाले धड़ल्ले से शेयर कर रहे है.

दरअसल, सामने आए वीडियो में दिखाया गया है कि शाहिद-विजय के कंधे पर अपना सिर रखकर उनकी जमकर तारीफ करते हैं. इस दौरान शाहिद कहते हैं कि – अगर विजय देवराकोंडा नहीं होते तो कभी ‘अर्जुन रेड्डी’ फिल्म का रीमेक नहीं बनता और विजय देवराकोंडा नहीं होते तो कभी ‘कबीर सिंह’ नहीं बनती. ‘मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. तुम मुझे बहुत पसंद हो.’ जिसके बाद शाहिद विजय देवरकोंडा को गाल पर किस कर देते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


शाहिद के करियर की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म ‘अश्वत्थामा’ है. इस फिल्म में वह गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र ‘अश्वत्थामा’ का किरदार निभाते नजर आएंगे. इसके अलावा शाहिद ‘देवा’  में नजर आएंगे. रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बन रही ‘देवा’ में शाहिद कपूर पहली बार साउथ की हसीना पूजा हेगड़े के साथ दिखेंगे. इस फिल्म में एक्टर का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. बता दें कि ये फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा शाहिद कपूर अपनी हिट सीरीज ‘फर्जी’ के सीजन 2 में नजर आएंगे.

Shahid Kapoor संग मीरा राजपूत की इस रोमांटिक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड के क्यूट कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वो दोनों अपनी फोटोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.

अब शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरी राजपूत संग बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है. जी हां, शाहिद ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए अपनी फिलिग्स जाहिर की है. उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि प्यार को महसूस कर रहा हूं.

ये भी पढ़ें- Anurag Kashyap की बेटी ने किया खुलासा, ‘अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने किया था सैक्शुअली हैरेस’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

 

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मीरा राजपूत शाहिद के गाल पर किस कर रही हैं. उनकी आंखें बंद और शाहिद कपूर मुस्कराते हुए सेल्फी ले रहे हैं.

शाहिद कपूर ने 25 फरवरी को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर शाहिद की फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट केस जरिए लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां दी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

 

मीरा राजपूत ने भी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में मीरा शाहिद के गाल पर किस करते हुए सेल्फी कैमरे की तरफ देख रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा ने लिखा है कि 40वें जन्मदिन की मुबारकवाद मेरे जिंदगी के प्यार.

ये भी पढ़ें- Mohit Malik ने मराठी अंदाज में धूमधाम से की वाइफ की गोदभराई, देखें Photos

साल ‘2020’ में ऐसे सजेगी फिल्मी दुनिया

1 जनवरी की दस्तक से ही साल 2020 हम से रूबरू हो चुका है. फिल्मी दुनिया का पिछला साल किसी को रास आया, तो कोई एक अदद हिट फिल्म को तरस गया. फिल्म ‘कबीर सिंह’ में शाहिद कपूर की अदाकारी ने चौंकाया, तो वहीं अक्षय कुमार ने हिट पर हिट फिल्में दे कर मस्त माल बनाया. इतना ही नहीं, गंजे ‘बाला’ बने आयुष्मान खुराना ने सब को हंसाया. साथ ही, इस फिल्म से लोगों को सीख भी मिली कि अपनी शारीरिक कमजोरी का दुख मनाने का कोई फायदा नहीं है. आप जैसे हैं वैसे ही खूबसूरत हैं.

इस साल भी फिल्म कलाकारों में एकदूसरे से आगे निकलने की होड़ मचेगी. इन में से एक फिल्म है ‘83’. उम्मीद की जा रही है कि रणवीर सिंह की यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी.

कबीर खान के डायरैक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप और इस में भारत की ऐतिहासिक जीत से जुड़ी है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उन की पत्नी दीपिका पादुकोण भी हैं.

ये भी पढ़ें- बिकिनी पहन ये एक्ट्रेस हुईं बुरी तरह ट्रोल, देखें फोटोज

इस साल अक्षय कुमार की 4 बड़ी फिल्में आएंगी. मार्च महीने में वे रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देंगे, तो मई महीने में उन की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ रिलीज होगी. यह दक्षिण भारत की एक हौररकौमेडी फिल्म ‘कंचना’ का हिंदी रीमेक है. वहीं फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में वे तलवार भांजते नजर आएंगे. इस फिल्म से विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर भी अपना फिल्मी डैब्यू कर रही हैं. फिल्म ‘बच्चन पांडे’ साल 2020 में क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है. यह फिल्म साल 2014 में आई दक्षिण भारतीय फिल्म ‘वीरम’ का हिंदी रीमेक है.

पिछला साल रितिक रोशन के लिए भी उम्मीद की एक नई किरण ले कर आया था. उन की फिल्म ‘सुपर 30’ और ‘वार’ ने खूब नाम और दाम कमाया था. फिल्म ‘वार’ ने तो कमाई के नए रिकौर्ड बना दिए थे. साल 2020 में रितिक रोशन चौथी बार ‘क्रिश’ बन कर आएंगे.

टाइगर श्रौफ की साल 2020 में बहुचर्चित फिल्म ‘रैंबो’ 2 अक्तूबर को रिलीज हो सकती है. यह फिल्म हौलीवुड के फेमस ऐक्टर सिल्वैस्टर स्टैलोन की फिल्म ‘रैंबो’ पर बनी बताई जा रही है.

इस फिल्म को फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला बना रहे हैं. इस से पहले टाइगर श्रौफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बागी 3’ मार्च महीने में आ सकती है. इस फिल्म का डायरैक्शन अहमद खान करेंगे.

इतना ही नहीं, अपने जमाने की हिट फिल्म रही ‘सड़क’ का सीक्वल 25 मार्च को ‘सड़क 2’ नाम से आएगा. इस फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रौय कपूर अहम किरदारों में हैं. इस फिल्म का डायरैक्शन महेश भट्ट ने किया है.

ये भी पढ़ें- हरयाणवी छोरी ‘सपना चौधरी’ 2020 में लेने जा रही हैं सात फेरे

रणबीर कपूर और वाणी कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ 31 जुलाई को रिलीज होगी. यह यशराज बैनर की एक बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है.

बड़ी फिल्मों की बात हो और करण जौहर का जिक्र न आए, ऐसा कैसे हो सकता है. वे ‘तख्त’ नाम की एक बड़ी और बहुत ज्यादा फिल्म सितारों की फिल्म बना रहे हैं, जिस में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और विकी कौशल होंगे. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर की चाचाभतीजी की जोड़ी पहली बार नजर आएगी.

फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वारियर’ में अजय देवगन को एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है. इस फिल्म को साल 1670 में हुए सिंहगढ़ युद्ध पर फिल्माया गया है, जिस में तानाजी मालुसरे ने लड़ाई लड़ी थी. यह फिल्म 24 जनवरी, 2020 को रिलीज हो सकती है. इस फिल्म के डायरैक्टर ओम रावत हैं. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल, सैफ अली खान और जगपति बाबू भी हैं.

फिल्म ‘छपाक’ में एसिड अटैक की पीडि़ता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी को दिखाया गया है. इस फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल का रोल दीपिका पादुकोण ने निभाया है, जो 10 जनवरी, 2020 को रिलीज हो सकती है. मेघना गुलजार ने इस फिल्म का डायरैक्शन किया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-असीम को खरीखोटी सुनाएंगे सलमान, काजोल के मुंह से निकलेगी गाली

वरुण धवन की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’, ‘रणभूमि’ और ‘कुली नंबर 1’, कंगना राणावत की फिल्म ‘पंगा’, आदित्य रौय कपूर की फिल्म ‘मलंग’, आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’ और ‘गुलाबो सिताबो’ भी इसी साल रिलीज हो सकती हैं.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शाहिद कपूर ने दी ये सलाह

शाहिद कपूर हाल ही में नेहा धूपिया के शो में पहुंचे. इस दौरान दोनों ने खूब बातचीत की. शो के दौरान नेहा ने जब शाहिद से कहा कि वो प्रियंका को परफ़ेक्ट रिलेशनशिप एडवाइस देना चाहेंगे तो शाहिद ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर देसी गर्ल को जरूर अपने एक्स बौयफ्रेंड पर नाज होगा.

क्या बोले शाहिद….

प्रियंका और निक को रिलेशनशिप एडवाइस देते हुए शाहिद ने कहा- दोनों को एक दूसरे के बैकग्राउंड को अच्छे से समझना चाहिए क्योंकि दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं. अब शाहिद की एडवाइस पर प्रियंका का क्या रिएक्शन आता है ये देखना होगा.

वैसे बता दें कि प्रियंका और शाहिद ने ‘कमीने’ और ‘तेरी मेरी कहानी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. लेकिन कुछ साल की डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए.

ये भी पढ़ें- मनोज आर पांडे की फिल्म देवरा सुपरस्टार का फर्स्ट लुक जारी

लाइव कॉन्सर्ट के बीच निक ने प्रियंका को किया Kiss, वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका इन दिनों पति निक के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. इसके साथ ही वो निक के कॉन्सर्ट में भी जाती रहती हैं. अब हाल ही में ऐसे ही लाइव कॉन्सर्ट के बीच निक ने प्रियंका को किस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका और निक के भाई केविन की पत्नी डेनियल ऑडिटोरियम के वीआईपी एरिया में खड़ी हैं और फिर वहां से तीनों भाई परफॉर्म करते हुए जाते हैं. इस दौरान निक, प्रियंका को किस करते हैं. दोनों जैसे ही एक दूसरे को किस करते हैं तो फ़ैन्स भी ज़ोर से चिल्लाने लगते हैं.

साथ में मनाया करवा चौथ…

अभी कुछ दिनों पहले प्रियंका और निक ने साथ में पहला करवा चौथ मनाया. प्रियंका ने अमेरिका में करवा चौथ मनाया. इस दौरान प्रियंका ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी. वहीं निक ने भी कुर्ता पजामा पहना था. इसके साथ ही उस दिन निक का कॉन्सर्ट भी था तो प्रियंका उसमें चूड़ा पहनकर गई थीं.

प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ़ की बात करें तो वो लास्ट फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नज़र आई थीं. प्रियंका ने 3 साल बाद इस फ़िल्म से बॉलीवुड में वापसी की है. हालांकि, फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर फ़्लॉप साबित हुई.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट पर भड़के फैंस

दिखना चाहते हैं सबसे अलग, तो जरूर ट्राय करें ‘Rugged’ जींस

युवाओं में हर लेटेस्ट ट्रेंड फौलो करने की चाह हमेशा से ही रही है फिर चाहे वे ट्रेंड कैसा भी हो. आजकल लड़के लड़कियां दोनों को लेटेस्ट डिजाइनर जींस पहनना बेहद अच्छा लगता है और जींस का एक ट्रेंड जो काफी समय से चलता आ रहा है वो है ‘rugged’ जींस पहनने का ट्रेंड. इस प्रकार की जींस या तो घुटनों से या फिर जांघों से फटि या फिर उधड़ी होती है. दिखने वे ऐसी जींस काफी स्टाइलिश लगती है और टीनेजर्स को काफी प्रभावित करती हैं.

ज्यादातर लड़के ‘rugged’ जींस कौलेज या कैसुअल वीयर्स में पहनना पसंद करते हैं. आम लड़कों से ले कर बौलीवुड एक्टर्स तक में ऐसी जींस का खूब चलन देखने को मिला है. तो अगर आपनें अभी तक ‘rugged’ जींस पहनना शुरू नहीं किया है तो हम आपके लिए ले कर आए हैं ऐसे ‘rugged’ जींस के डिजाइन्स जिन्हें बौलीवुड एक्टर्स ने बेहद शौंक से पहना है.

ये भी पढ़ें- अगर आपको भी है नए हेयरस्टाइल्स रखने का क्रेज तो जरूर फौलो करें ये ट्रेंडी लुक्स

अक्षय कुमार…

52 साल की उम्र में भी अक्षय कुमार नें अपने आप को इस कदर फिट रखा हुआ है कि उनके लुक्स से कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा लकता. अक्षय नें ब्लू कलर की ‘rugged’ जींस ब्लैक कैसुअल टी शर्ट के साथ पहनी हुई है जो कि काफी ट्रेंडी लग रही है.

ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट हैं इन एक्टर्स के ये इंडो वेस्टर्न लुक, देखें फोटोज

सलमान खान…

बौलीवुड के भाइजान यानी सलमान खान का फैशन के मामने में कोई मुकाबला नहीं है और शायद इसी वजह से लाखों लड़कियां उनकी दिवानी हैं. सलमान की ‘rugged’ जींस इतनी इम्प्रेसिव है कि इसे ट्राय कर आप किसी भी लड़की को इम्प्रेस कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- DIWALI 2019: फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है शाहरुख खान के ये लुक्स

कार्तिक आर्यन…

बौलीवुड के चौकलेटी बौय और हर लड़की के क्रश कार्तिक आर्यन हर लेटेस्ट ट्रेंड को फौलो करते दिखाई देते हैं तो वे ‘rugged’ जींस का फैशन कैसे छोड़ सकते हैं. इस फोटो में कार्तिक नें ब्लैक प्लेन टी शर्ट के ऊपर यैल्लो कलर की जैकेट और साथ ही ब्लैक कलर की ‘rugged’ जींस पहनी हुई है.

ये भी पढ़ें- इस दिवाली ट्राय करें कार्तिक के ये स्टाइलिश कुर्ते और लूट लें महफिल

शाहिद कपूर…

हैंडसम हंक शाहिद कपूर के लुक्स बेहद पौपुलर हैं और इसी बीच उनकी ‘rugged’ जींस पहने एक फोटो सामने आई है जिसे उन्होनें व्हाइट राउंड नैक टी शर्ट और कार्गो जैकेट के साथ पहनी हुई है. इस लुक में शाहिद बेहद डैशिंग नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- फेस्टिवल से लेकर कौलेज तक ट्राय करें रित्विक के ये 4 लुक्स

अगर आपको भी है नए हेयरस्टाइल्स रखने का क्रेज तो जरूर फौलो करें ये ट्रेंडी लुक्स

अक्सर युवकों को ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स बनाने का बेहद शौंक होता है. ज्यादातर लोग किसी ना किसी बौलीवुड एक्टर्स को कौपी कर उनकी तहर हेयरस्टाइल्स बनवाते रहते हैं. तो अगर आपको भी है नए नए हेयरस्टाइल्स रखने का क्रेज को हम आपके लिए ले कर आए हैं ऐसे फैशनेबर हेयरस्टाइल्स जिसे ट्राय कर आप किसी को भी इम्प्रेस कर सकते हैं.

अनिल कपूर का न्यू लुक

अनिल कपूर ने अपने हेयरस्टाइल को काफी ट्रेंडी बना दिया है. अनिल कपूर ने अपने बालों को दोनों साइड से बिलकुल छोटा कर दिया है, जबकि शेष बालों को एक नया लुक दिया है. यह शेप भी युवाओं में काफी प्रचलित हो रहा है.

ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट हैं इन एक्टर्स के ये इंडो वेस्टर्न लुक, देखें फोटोज

स्पाइक्स कट

युवाओं में स्पाइक कट का फैशन हाइट पर है. इस से बालों के साथ चेहरे का लुक भी पूरी तरह से चेंज हो जाता है, जिस से युवा ग्लैमरस और बिंदास दिखने लगते हैं.

अंडरकट

जैसे कि इस के नाम से पता चलता है कि इस हेयरकट में आगे से बड़े और लैफ्ट ऐंड राइट दोनों साइड से न के बराबर बाल रखना ही अंडरकट है. इस हेयरकट को युवक ही पसंद नहीं करते बल्कि युवतियां भी इस कट वाले युवकों को स्टाइलिश मानती हैं.

ये भी पढ़ें- DIWALI 2019: फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है शाहरुख खान के ये लुक्स

गजनी कट

आमिर खान का गजनी हेयरकट लोगों में ऐसा छाया कि इतने सालों बाद आज भी वह युवाओं में काफी लोकप्रिय है. जिम जाने वाले अधिकांश युवा बहुत छोटे बाल रखते हैं.

स्ट्रेट हेयरकट

ऐसा नहीं है कि सिल्की हेयर के लिए युवतियां ही मशहूर हैं, युवकों के बाल भी सिल्की होते हैं. ऐसे में वे अपने बालों को शोल्डर लैंथ स्टेट हेयरकट देते हैं. इस में वे बालों को खुला रखने के साथसाथ पोनीटेल भी बांधते हैं. यह भी फैशन में है.

ये भी पढ़ें- इस दिवाली ट्राय करें कार्तिक के ये स्टाइलिश कुर्ते और लूट लें महफिल

कर्ली हेयर

जिन युवकों के बाल कर्ली हैं वे अकसर इस हेयरस्टाइल को फौलो करते हैं. वैसे बालों को कर्ली कराया भी जा सकता है, लेकिन युवक ऐसा कम ही करते हैं. ऐसे बालों वाले युवा कर्ली मोप टौप स्टाइल में कटिंग करवाते हैं

हेयर टैटू

हेयर टैटूइंग वैसे तो चलन में बहुत है लेकिन इन दिनों अस्थायी स्टिकर काफी पसंद किए जा रहे हैं. बालों के लिए यह नुकसानदायक भी नहीं होता, क्योंकि इसे पानी लगा कर चिपकाया जाता है. इसे हटाना भी बहुत आसान है. यह स्टाइल बहुत लोकप्रिय हो रहा है.

ये भी पढ़ें- फेस्टिवल से लेकर कौलेज तक ट्राय करें रित्विक के ये 4 लुक्स

कबीर सिंह को फौलो कर किया ये अपराध, पढ़ें खबर

वैसे तो लोग फिल्में देखकर बहुत कुछ सीखते हैं.  कुछ रोमांस सिखते हैं तो कुछ अच्छे काम, कोई नई टेक्निक सीखता है तो कोई कुछ, लेकिन गलत काम करना भी लोग सीखना बहुत ही बहादुरी का काम समझते हैं. इससे कारण अपराध ने भी जन्म लिया है और अब तो अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं. जैसा कि आपने देखा होगा कि कुछ समय पहले टिक-टौक को बैन करने की बात चल रही थी क्योंकि उसके चलते अपराध भी बढ़ रहे थे और लोग अपनी जान तक जोखिम डाल रहे थें. बल्कि कई जाने तो जा भी चुकी हैं. भला ऐसी भी क्या दिवानगी जो किसी की जान ले ले.

लेकिन भाई अब उनको कौन समझाए जो जानबूझ कर पागल होना चाहते हैं. अभी हाल ही में कबीर सिंह फिल्म रिलीज हुई. जो लोगों को काफी पसंद भी आई. हालांकि कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था क्योंकि इसमें कबीर सिंह को कुछ ज्यादा एल्कोहौलिक दिखाया गया है. प्यार में पागल होकर कबीर सिंह यानी की शाहिद कपूर फिल्म में खूब नशा करते हैं और साथ ही लड़की की फैमिली की इज्जत भी नहीं करते उनकी थोड़ी सी बात पर उन्हें बुरा भला कहते हैं जिसके कारण लड़की की फैमिली और भी ज्यादा नापसंद करती है लड़के को.

ये भी पढ़ें- शर्तों वाला प्यार: भाग 1

उसी करैक्टर से इंप्रेस होकर एक टिक-टौक फेम स्टार है जिसका नाम है अश्विनी कुमार. अश्विनी टिक-टौक पर जानी दादा के रूप में फेमस है और उनकी छवी भी टिक-टौक पर गुस्सैल इंसान की ही है और ये उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.

अश्विनी पर कत्ल का इल्जाम लगा है. दरअसल अश्विनी कबीर सिंह से काफी प्रभावित हुए. इतना ज्यादा की जिस लड़की को वो पसंद करते थे उसे ही मार डाला. केवल इतना ही नहीं उसे मारने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया. बात ये थी कि वो लड़की जिससे वो पसंद करता था. उसकी शादी होने वाली थी दिसंबर में जिसकी खबर अश्विनी को लगते ही उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने ये अपराध कर डाला. लड़की की पहचान निकिता शर्मा के रूप में हुई है.

इसी साल दिसंबर में शादी होने वाली थी. लेकिन शायद उसकी किस्मत में ये था ही नहीं. बौलीवुड में ऐसी कई फिल्मे बनी है जिससे कुछ लोग कुछ ज्यादा ही प्रभावित हो जाते हैं. लेकिन ये प्रभाव अगर पौजिटिव हो तो ठीक भी है लेकिन जब यह प्रभाव नेगेटिव हो तो यही होता है टिक- टौक स्टार अश्विनी ने किया.

ये भी पढ़ें- पत्नी का षड्यंत्र, पति को गोली!

अब आप ही सोचिए भला ऐसी फिल्म को फौलो करके लोग अपनी जिंदगी को क्यों बर्बाद करते हैं. लेकिन हां यहां पर एक सीख जरूर मिलती है कि कभी भी गलत चीजों को फौलो करके गलत काम न करें. यहां पर माता-पिता को भी ये ध्यान देना चाहिए कि कहीं आपका बच्चा कुछ गलत तो फौलो नहीं कर रहा है. अगर वो बचपन से ही गलत चीजों से दूर रहेगा तो जाहिर है युवावस्था में भी वो कुछ गलत नहीं करेगा.

तो इस खबर से एक अभिभावक को भी ये सीख मिलती है कि वो अपने बच्चों पर ध्यान दें. आजकल के जितने भी युवा हैं उनको भी ये सीखना चाहिए की हमें क्या फौलों करना है और क्या नहीं. क्योंकि इस तरह की पागलपन वाली हरकतें आजकल के युवा ही सबसे ज्यादा करते हैं. इसका उदाहरण आप टिक-टौक से ले सकते हैं जिसपर हाल ही में केस भी चल रहा था जिसका कारण कुछ ऐसे ही पागलपन थे, जो युवा टिक-टौक पर कर रहें थें.

कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां

ये भी पढ़ें- सहनशीलता से आगे: भाग 1

फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट हैं इन एक्टर्स के ये इंडो वेस्टर्न लुक, देखें फोटोज

फेस्टिव सीजन हो या कोई शादी पार्टीज का फंक्शन एक आउटफिट जो कभी ट्रेंड से आउट नहीं होता वो है इंडो वेस्टर्न का ट्रेंड. ऐसा हर बार देखने को मिलता है कि लड़कियां हर ओकेजन में हमेशा ट्रेंड से अप्डेटिड रहती हैं और हर बार अपने लुक्स से लड़कों को इम्प्रेस करने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देतीं. आज हम आपके लिए ले कर आए हैं कुछ ऐसे इंडो वेस्टर्न लुक्स जिससे कि आप इस फेस्टिव सीजन लड़कियों को बराबर की टक्कर दे सकते हैं और अपने लुक्स से सबको हैरान कर सकते हैं.

रनबीर कपूर का फ्लावर प्रिंट इंडो वेस्टर्न…

फैशन की बात करें तो रनबीर कपूर अपने लुक्स से अब तक करोड़ों लड़कियों का दिल जीत चुके हैं. वो इसलिए क्योंकि वे हमेशा ट्रेंड से अप्डेटिड रहते हैं. इस लुक में भी रनबीर कपूर बेहद ट्रेडी फ्लावर प्रिंट इंडो वेस्टर्न पहने दिखाई दे रहे हैं. आप भी रनबीर कपूर जैसा ये लुक ट्राय कर किसी को भी इम्प्रेस कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- DIWALI 2019: फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है शाहरुख खान के ये लुक्स

फंकी रनवीर सिंह…

कपड़ों की च्वाइस से कोई रनवीर सिंह से नहीं जीत सकता. उनके लुक्स इतने अनोखे और निराले होते हैं कि रनवीर से ज्यादा उनके लुक्स चर्चा में रहते हैं. अब इसी लुक की बात करते हैं तो रनवीर का ये इंडो वेस्टर्न लुक और साथ ही उनकी पंजाबी जुत्ती कौन ट्राय नहीं करना चाहेगा. अगर आप भी चाहते हैं अपने लुक्स से लोगों में पहचान बनाना तो जरूर ट्राय करें रनवीर सिंह जैसा ये लुक.

ये भी पढ़ें- इस दिवाली ट्राय करें कार्तिक के ये स्टाइलिश कुर्ते और लूट लें महफिल

शाहिद कपूर का डीसेंट लुक…

असल जिंदगी की बात करें तो हम सब जानते हैं कि शाहिद कपूर कितने डीसेंट हैं. उनके डीसेंट नेचर के साथ उनके लुक्स भी काफी डीसेंट होते हैं. इस लुक में शाहिद का इंडो वेस्टर्न काफी डीसेंट नजर आ रहा है और साथ ही उनका ब्लैक ट्राउसर इस लुक से साथ कहर बरसा रहा है. अगर आपको भी पसंद हैं डीसेंट आउटफिट पहनना तो जरूर ट्राय करें शाहिद जैसा ये इंडो वेस्टर्न.

ये भी पढ़ें- फेस्टिवल से लेकर कौलेज तक ट्राय करें रित्विक के ये 4 लुक्स

आयुष्मान इन ब्लैक…

एक्टर्स की बात करें तो आयुष्मान खुराना औल राउंडर हैं. और उनके इस टेलेंट के साथ साथ उनके लुक्स भी लड़कियों में काफी पौपुलर हैं. इस लुक में आयुष्मान नें ब्लैक कलर का ट्रेंडी इंडो वेस्टर्न पहना हुआ हैं जिसमें वे काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं. इस फेस्टिव सीजन आयुष्मान खुराना का ये लुक ट्राय कर आप बेशक अपनी क्रस को इम्प्रेस करने में कामयाब हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 77 साल की उम्र में भी इतने स्टाइलिश हैं बिग बी, फौलो करें लुक्स

शाहिद कपूर के बच्चों की इस फोटो पर आ जाएगा आपका दिल, मीरा ने की शेयर

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की पौपुलैरिटी तो किसी से छिपी नहीं है. तैमूर की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. लेकिन अब तैमूर को टक्कर देने वाला एक और स्टार किड आ गया है और वो कोई और नहीं बल्कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का बेटा जैन कपूर है. जिनकी नई-नई फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

मीरा ने शेयर की फोटो…

हाल ही में मीरा ने एक बार फिर बेटे जैन और बेटी मीशा की एक फोटो शेयर की है, जिसमें मीशा शेरनी की तरह रोर कर रही हैं तो जैन उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हैं. फैन्स को जैन और मीशा की ये फोटो खूब पसंद आ रही है और वो इसे खूब लाइक कर रहे हैं.

मीरा ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, Roaaaar #notamouse Raaaar vs Roar #stealingmythunder I’m done #hangupmyears

 

View this post on Instagram

 

Roaaaar #notamouse Raaaar vs Roar #stealingmythunder I’m done #hangupmyears

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on

ये भी पढ़ें- करीना कपूर को पसंद नहीं भांजी की ये आदत, दी ये बड़ी सलाह

एक साल के हुए जैन…

अभी हाल ही में जैन का पहला बर्थडे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया था. वैसे जैन अपने पापा शाहिद कपूर की तरह ही दिखते हैं.कुछ दिनों पहले ही शाहिद ने अपने बचपन की फोटो के साथ जैन की फोटो शेयर की थी. इस फोटो में दोनों बिल्कुल एक जैसे लग रहे थे.

 

View this post on Instagram

 

Try and find Zain without a kissie patch.. Happy Birthday to my world ❤️ #bigbabyboy

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on


बच्चों की काफी केयर करते हैं शाहिद…

शाहिद अपने दोनों बच्चे बेटी मीशा और बेटे जैन को बहुत प्यार हैं. वो बिल्कुल एक प्रोटेक्टिव पापा की तरह बच्चों का ध्यान रखते हैं.

शाहिद और मीरा की सक्सेसफुल अरेंज मैरिज…

शाहिद और मीरा की अरेंज मैरिज हुई थी. हाल ही में दोनों ने वोग मैगज़ीन के लिए फोटोशूट भी करवाया था जिसमें दोनों के बीच ज़बरदस्त बौन्डिंग देखने को मिली थी. कुछ वक्त पहले ही मीरा ने अपने और शाहिद को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अलग-अलग बैकग्राउंड होने के बावजूद अपनी शादी को कभी भी चुनौती के रूप में नहीं देखा है. दिल्ली से मुंबई आना बहुत इंट्रेस्टिंग रहा और मैं धीरे-धीरे यहां के अकौर्डिंग ढल गई.

ये भी पढ़ें- बिकिनी में दिखीं कपिल शर्मा की औनस्क्रीन वाइफ

 

View this post on Instagram

 

💪🏻🍭 Photographed by Errikos Andreou (@errikosandreouphoto). Styled by Priyanka Kapadia (@priyankarkapadia) HMU/Production credits: Hair: Leo/Hakim Aalim (@aalimhakim) for Shahid; Florian Hureal (@florianhurel) for Mira. Makeup: James Gladwin (@gladwin_james) for Shahid; Marianna Mukuchyan (@marianna_mukuchyan) for Mira. Floral design and decor: Jehangir Readymoney/Afreen Wedding Services (@afreen.wedding.servies). Prop stylist: Manisha Mulani (@manisha995). Props: The Great Eastern Home (@thegreateasternhome). Location courtesy: The Great Eastern Home. Production: Imran Khatri Productions (@ikp_insta ); Divya Jagwani (@divyajagwani). Words: Akanksha Kamath (@kamathakanksha)

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on

बात करें शाहिद की प्रोफेशनल लाइफ तो वो लास्ट बार फिल्म ‘कबीर सिंह’ में नजर आए थे. फ़िल्म ने जहां बौक्स औफ़िस पर धमाल मचाया, वहीं शाहिद की एक्टिंग ने सबको अपना दीवाना बना दिया.

एडिट बाय- निशा राय

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें