एकता कपूर की वेब सीरीज के इस सीन पर भड़के हिंदुस्तानी भाऊ तो काजन राघवानी ने कर डाला ऐसा पोस्ट

टीवी और बौलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ना चाहते हुए भी लाइमलाइट में आ ही जाती हैं. अक्सर एकता कपूर के सीरियल्स, उनकी वेब सीरीज या तो वे खुद ही चर्चाओं का विषय बन जाती हैं. ऐसे में एक बार फिर एकता कपूर की नई वेब सीरीज “XXX Uncensored” सीजन 2 चर्चा में आई है और इसके चर्चा में आने का कारण ये है कि इस वेब सीरीज के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है.

ये भी पढ़ें- Zee5 पर देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की ये 5 सुपरहिट फिल्में बिल्कुल फ्री

बिग बौस 13 में आए कंटेस्टेंट विकास पाठक (Vikas Pathak) यानी कि हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) का ये मानना है कि इस वेब सीरीज के क सीन में हमारी इंडियन आर्मी (Indian Army) और उनकी यूनीफोर्म का अपमान हुआ है. इसके बाद ट्विटर (Twitter) पर भी कई हैशटैग ट्रेंड होने लगे जिसमें से एक हैशटैग जो सबसे ज्यादा ट्रेंड हुआ वो ये था कि #ALTBalaji_Insults_Army.

इतना ही नहीं बल्कि हैदराबाद में भी एक समाजिक कार्यकर्ता ने औल्ट बालाजी (ALT Balaji) की वेब सीरीज “XXX Uncensored” सीजन 2 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन कोई पक्का सबूत ना मिलने पर हैदराबाद साइबर क्राइम ने इस केस को दर्ज करने से साफ इंकार कर दिया. पुलिस को इस वेब सीरीज में कोई भी सीन आपत्तीजनक नहीं लगा जिसे लेकर वे कोई केस फाइल कर सकें.

ये भी पढ़ें- एक बार फिर Bhojpuri क्वीन रानी चटर्जी ने दिखाया बोल्ड अवतार, Photos देख उड़ जाएंगे होश

इसी कड़ी में भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने भी अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Official Instagram Account) पर एक सैनिक की वीडियो शेयर की है. इस वीडियो के साथ ही काजल ने कैप्शन में भी काफी कुछ लिखा है. काजल ने कैप्शन में लिखा है कि,- “Let’s Support our nation, jawan, n army Jai Hind. Share Lot’s of respect. Web series banao dekho magar is tarha aurato ko lakiyon ko badnam mat karein… ek fouzi ki patni jo shadi k din he safed kapda baandhke nikalti ho jo hamari suraksha k liye apne pariwar ko chorke dusre mulk dusre saher dusre desh duty kar rahe hain unke pariwar k liye ye soch logoke zahen me daal rahe hain galat baat hain #respectournation #indianarmy #indianpolice #indianfauji #indianjawan #fauji #army #police jahaki b ho we should respect them n der job.”

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना ‘कोरा में आजा छोरा’ हुआ वायरल, देखें Video

Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क के चलते घर में हुआ हंगामा, असीम के खिलाफ हुए ये सेलेब्स

बिग बौस का लास्ट एपिसोड हर रोज की तरह काफी हंगामों भरा रहा. बीते एपिसोड में बिग बौस ने सभी घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया जिसका नाम था बीबी पोस्ट औफिस. इस टास्क में कुछ कंटेंस्टेंस के घर से चिट्ठियां आईं थी और चिट्ठी आई है गाना बजते ही सभी घरवालों को इस कंटेस्टेंट के पोस्ट बौक्स का पास जाकर वो चिट्ठी लेनी है पर उस चिट्ठी के साथ कुछ खाली कागज़ भी आए. उसके बाद जिस भी सदस्य के पास उस कंटेस्टेंट के घर से आई चिट्ठी होगी वो उसका फैसला होगा कि उस कंटेस्टेंट को वापस देनी है या फिर वहीं मौजूद एक मशीन के जरिए फाड़ देनी है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: झगड़े के बाद बढ़ीं नजदीकियां, मधुरिमा ने किया विशाल को Kiss

विकास गुप्ता ने फाड़ी रश्मि की चिट्ठी…

इसी के चलते अगर वे कंटेस्टेंट इस सदस्य को चिट्ठी वापस कर देता है तो वो कैप्टन बनने का एक मौका छोड़ देगा पर अगर वे कंटेस्टेंट चिट्ठी फाड़ देता है तो वे कैप्टन बन सकता है. इसी दौरान रश्मि देसाई की चिट्ठी हिंदुस्तानी भाऊ को मिली और उन्होनें ये फैसला किया कि वे रश्मि को चिट्ठी देंगे पढ़ने के लिए पर जैसे ही भाऊ रश्मि को चिट्ठी दे रहे थे इतने में विकास गुप्ता ने उनके हाथ से चिट्ठी छीन कर फाड़ डाली जिस पर रश्मि को काफी बुरा लगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सलमान ने खोली अरहान की पोल, फूट फूट कर रोईं रश्मि देसाई

असीम ने तोड़ा माहिरा का दिल…

इस दौरान जब असीम  के घर की चिट्ठी माहिरा शर्मा को मिली तो उन्होनें भी असीम  को चिट्ठी पढ़ने के लिए दे दी पर जब माहिरा की चिट्ठी असीम को मिली को उन्होनें चिट्ठी को फाड़ दिया और कहा कि वे यहां इमोशनली खेलने नहीं आए हैं और वे कैप्टन भी बनना चाहते इसलिए वे माहिरा को चिट्ठी नहीं दे रहे. इस बात पर माहिरा काफी रोईं और उदास दिखाई दीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट की वजह से टूटी रश्मि देसाई की उंगली, क्या छोड़ेंगी शो?

असीम  के इस रवय्ये को देख कर फैंस को माहिरा शर्मा के लिए काफी बुरा लगा और बिग बौस के फैंस ने इसी मुद्दे पर ट्वीटर के जरिए ट्वीट्स भी किए. जिसमें से कुछ ट्वीट्स हैं-

असीम और शेफाली के बीच होने वाली है भयंकर लड़ाई…

अब देखने वाली बात ये होगी की इस कैप्टेंसी टास्क में और कितने कंटेस्टेंटस् के दिल टूटेंगे और सबसे बड़ी बात जो शो के मेकर्स ने आज के एपिसोड के प्रोमो के जरिए हमें बताई है कि आज के एपिसोड में असीम रियाज और शेफाली जरीवाला के बीच जमकर लड़ाई होने वाली है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: नहीं रुक रही सिद्धार्थ और असीम की लड़ाई, पारस हुए घर से बेघर

Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट की वजह से टूटी रश्मि देसाई की उंगली, क्या छोड़ेंगी शो?

बिग बौस के घर में आए दिन कुछ ना कुछ नए धमाके दर्शकों को देखने को मिलते रहते हैं. बीते एपिसोड में में घर में रह रहे सदस्यों में काफी तू-तू-मैं-मैं होती नजर आई. लड़ाई की शुरूआत तो पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल और हिंदुस्तानी भाऊ से हुई जब देर तक सोने के लिए शहनाज भाऊ पर भड़कीं तो इसी बात पर भाऊ ने शहनाज को कहा कि वो उन्हें नहीं बताएंगी की कब उठना है कब नहीं. इसी के चलते भाऊ का साथ देने लड़ाई में शेफाली जरीवाला शामिल हुईं और उसके बाद शहनाज शेफाली की नकल उतारती दिखाई दीं. शहनाज के साथ साथ माहिरा भी लड़ाई का हिस्सा बनीं जिसकी वजह से घर का माहौल और बिगड़ गया.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: नहीं रुक रही सिद्धार्थ और असीम की लड़ाई, पारस हुए घर से बेघर

फिर से उड़ाया माहिरा के होठों का मजाक…

इसके बाद माहिरा शर्मा और शहनाज गिल की लड़ाई रश्मि देसाई और शेफाली जरीवाला से काफी देर तक चली जिसकी वजह से रश्मि और शेफाली ने मिलकर एक सोफ्ट टौय बनाया और माहिरा को चिड़ाने के लिए इस सोफ्ट टौय का नाम माही रख दिया. दोनो ने माहिरा का मजाक उड़ाने के लिए उस सोफ्ट टौय के काफी बड़े हौंठ बनाए. इसी के चलते बिग बौस ने सभी घरवालों को लग्जरी बजट कार्य दिया जिसके विजेता को काफी अच्छा इनाम मिलने वाला था.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि के साथ रिश्ते को लेकर भड़कीं अरहान की गर्लफ्रेंड, पुलिस में दर्ज की शिकायत

रश्मि की उंगली पर हुई फ्रेक्चर…

पर टास्क में हो रही लड़ाईयों के चलते बिग बौस ने टास्क रद्ध कर दिया गया. इसके बाद शहनाज ने रश्मि के हाथ से वो सोफ्ट टौय खींच कर पानी के डाल दिया जिसकी वजह से रश्मि की उंगली में चोट लग गई. जिसके बाद रश्मि ने माहिरा और शहनाज के बारे में खूब भला बुरा बोला और गेम छोड़ने की बात भी की. इसी दौरान अरहान खान और रश्मि ने अपने अपने माइक्स उतार दिए और घर से जाने की बात की.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि ने की अरहान के साथ शादी की प्लैनिंग, इस कंटेस्टेंट से की दिल की बात

कौन होगा घर से बेघर…

अब देखने वाली बात ये होगी की आज के वीकेंड के वौर में शो के होस्ट यानी सलमान खान किस तरह सबकी क्लास लगाते हैं और कौन होने वाला है इस हफ्ते घर से बेघर. आपको बता दें, इस हफ्ते असीम रियाज, हिमांशी खुराना, शेफाली जरीवाला और रश्मि देसाई घर से बेघर होने के लिए नोमिनेटिड हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: खतरे में पड़ी सिद्धार्थ की कैप्टेंसी, असीम ने चली ये चाल

Bigg Boss 13: हिंदुस्तानी भाऊ पर भड़कीं माहिरा शर्मा की मां, गुस्से में कही ये बात

बिग बौस सीजन 13 का माहौल दिन ब दिन रोमांचक होता जा रहा है. हर कोई घर के अंदर बने रहने के लिए अपने सर से एड़ी तक को जोर लगाता दिखाई दे रहा है. बात करें अगर विकास पाठक यानी हिंदुस्तानी भाऊ की तो उन्होनें घर में आते ही सबका एंटरटेन्मेंट करना शुरू कर दिया था और उन्होनें अपने मजाक से घरवालों का ही नहीं बल्कि दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया. इसी के साथ उन्होनें घर वालों के कुछ निक नेम्स भी रखे जिससे कि लोग काफी हंसे थे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट नें दी हिन्दुस्तानी भाऊ को जमकर गालियां, जानें यहां

बड़े होठों वाली छिपकली…

इसी के चलते हिंदुस्तानी भाऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें बीते एपिसोड में उन्होनें कैमरे के आगे घरवालों को खूब मजाक बनाया और यही नहीं बल्कि उन्होनें कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा को कुछ ऐसा बोल दिया जो किसी को भी पसंद नहीं आया. जी हां, हिंदुस्तानी भाऊ नें माहिरा को बड़े होठों वाली छिपकली बताया जिसे सुनने के बाद माहिरा खूब रोती नजर आईं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क हारने के बाद सिद्धार्थ नें उठाया इस कंटेस्टेंट पर हाथ, पढ़ें खबर

माहिरा शर्मा की मां सानिया शर्मा नें कहा…

हिंदुस्तानी भाऊ के इस कमेंट को ले कर लोग सोशल मीडिया पर उन्हें खूब भला बुरा बोल रहे हैं. जब सबको उनका ये कमेंट पसंग नहीं आया तो आप समझ सकते हैं कि माहिरा शर्मा की मां पर क्या बीत रही होगी. एक एंटरव्यू के दौरान माहिरा शर्मा की मां सानिया शर्मा नें हिंदुस्तानी भाऊ पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि, ‘मुझे हिंदुस्तानी भाऊ का कमेंट जरा सा भी पसंद नहीं आया है. कोई भला नेशनल टेलीविजन पर एक लड़की के लिए ऐसे शब्द कैसे बोल सकता है. उसने लोगों के मनोरंजन के लिए मेरी बेटी को छिपकली बता दिया.’

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट नें बोला सिद्धार्थ शुक्ला को ‘नामर्द’, भड़क उठीं नताशा सिंह

हिंदुस्तानी भाऊ को केवल लोगों की बुराईयां करना आता है…

इसके आगे माहिरा की मां नें कहा कि, ‘मुझे अच्छा लगा था जब घर में आते ही हिंदुस्तानी भाऊ ने माहिरा को अपनी बहन बुलाया था, लेकिन कोई भाई अपनी बहन के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करता है क्या? फुटेज खाने के लिए इतना नीचे गिर जाना भी अच्छी बात नहीं है.’ इस मुद्दे पर बात करते हुए माहिरा की मां को काफी गुस्सा आ रहा था. इन्होनें इससे आगे कहा कि, ‘हिंदुस्तानी भाऊ को केवल लोगों की बुराईयां करना आता है. वह जहां भी बैठता है बस लोगों की बुराईयां ही करने लग जाता है. जैसा वो है टीवी पर वैसा नहीं दिख रहा है. उसकी सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियोज इस बात का सबूत है और जो लोग मेरी लड़की पर उंगली उठा रहे हैं मैं उनको जवाब देना चाहती हूं कि, मेरी लड़की घर में सबसे खूबसूरत है. यही वजह है कि, सब लगों को उससे जलन हो रही है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सभी घरवाले हुए सिद्धार्थ के खिलाफ, गुस्सा में कही ये बात

Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट नें दी हिन्दुस्तानी भाऊ को जमकर गालियां, जानें यहां

बिग बौस सीजन 13 में आए दिन दर्शकों को सदस्यों के एक से एक नए रूप देखने को मिल रहे है. जहां एक तरफ विकास पाठक यानी हिंदुस्तानी भाऊ जब से आए हैं सबको हंसाने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सभी सदस्य उनको मजबूर कर रहे हैं अपना दूसरा रूप दिखाने के लिए. दरअसल बीते दिनों घर के सभी सदस्यों नें हिंदुस्तानी भाऊ के ज्यादा सोने के चलते काफी हंगामा किया था. उसी समय हिंदुस्तानी भाऊ भी सभी घरवालों पर भड़कते दिखाई दिए और कहा कि, दवाईयों के चलते उन्हें काफी नींद आ रही है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क हारने के बाद सिद्धार्थ नें उठाया इस कंटेस्टेंट पर हाथ, पढ़ें खबर

बड़े होठों वाली छिपकली…

इसी के चलते शो के मेकर्स नें आज के एपिसोड का प्रोमो रिलाज किया है जिसमें हिंदुस्तानी भाऊ अपना गुस्सा कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा पर निकालते दिखाई दे रहे हैं. प्रोमो में हिंदुस्तानी भाऊ माहिरा शर्मा को बड़े होठों वाली छिपकली कहते नजर आ रहे हैं. उनकी ये बात सुनकर माहिरा जेल के अंदर ही रोने लगती हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट नें बोला सिद्धार्थ शुक्ला को ‘नामर्द’, भड़क उठीं नताशा सिंह

लक्जरी बजत कार्य…

बात करें लक्जरी बजत कार्य की तो आज सभी घरवाले लक्जरी बजत कार्य को पूरा करते दिखाई देंगे जिसमें काफी हंगामा मचने वाला है. इस दौरान शहनाज गिल सामने वाली टीम की गेम खराब करती दिखाई देंगी तो वही कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा भी शहनाज की गेम खराब करेंगे. इसी के चलते बिग बौस द्वारा दिए गए टास्क में सारे फ्रेम टूट जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सभी घरवाले हुए सिद्धार्थ के खिलाफ, गुस्सा में कही ये बात

देवोलीना को लगी चोट…

हिंदुस्तानी भाऊ जब सामने वाली टीम के फ्रेम तोड़ेंगे तो इसी बीच गलती से देवोलीना को चोट लग जाती है जिससे की देवोलीना काफी भड़क जाती हैं. हिंदुस्तानी भाऊ तुरंत ही अपनी गलती मान उनसे माफी मांगते नजर आते हैं पर देवोलीना उनकी एक बात नहीं सुनतीं और उनको काफी कुछ भला बुरा सुना देती हैं. इस बीज देवोलीना हिंदुस्तानी भाऊ को जमकर गालियां देती भी दिखाई देंगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सबसे ज्यादा रकम चार्ज करने वाला कंटेस्टेंट होगा घर से बेघर

ये 11 सदस्य हैं नोमिनेटिड…

बता दें, इस हफते घर से बेघर होने के लिए जो सदस्य नोमिनेटिड हैं उनका नाम है, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, देवोलीन भट्टचार्य, असीम रियाज, माहिरा शर्मा, आरती सिंह, पारस छाबड़ा, विशाल आदित्य सिंह, अरहान खान, हिमांशी खुराना, खेसारी लाल यादव. अब देखने वाली बात ये होगी कि इन 11 सदस्यों में से कौन इस हफ्ते शो छोड़ के अपने घर जाएगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट पर भड़के फैंस, सिद्धार्थ शुक्ला को दिखाया जूता

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें