नशा बिगाड़े दशा – भाग 2 : महेश की हालत कैसी थी

उस के पिता के पास जमीन नहीं थी, जो छुईखदान में यहांवहां मेहनतमजूरी किया करते थे, पर महेश लफंगई व गुंडई करता था. महेश अपने घर का एकलौता लड़का था. लाड़प्यार में पला था. उस के पीछे एक बहन थी.

महेश अपने सरीखे लुच्चे यारों के साथ कभीकभार दारू पी लेता था और मातापिता के मना करने पर उन्हीं से लड़ पड़ता था कि शराब पीने के लिए रोकोगेटोकोगे, तो मेरा मुंह न देख सकोगे. मैं घर से भाग जाऊंगा.जब महेश ने देखा कि सीमा छुईखदान छोड़ कर राजनांदगांव रहने लगी है, तब उस ने राजनांदगांव में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में जैसेतैसे अपने लिए काम ढूंढ़ा और किराए का एक कमरा ले कर आउटर में रहने लगा.

अब वे 2 प्रेमी अकसर मिलने लगे. कभी पार्क में, तो कभी रत्नागिरी पहाड़ी में. कभी रेलवे स्टेशन में, तो कभी बसस्टैंड में. कभी ओवरब्रिज के नीचे, तो कभी रानी सागर के किनारे. कभी सिनेमाघर में, तो कभी बाजार में. मिलन के दरमियान वे मीठीमीठी बातें किया करते थे और जिंदगीभर साथ निभाने का वादा करते थे.

 

जब सीमा को लगा कि इस से उस की पढ़ाईलिखाई पर बुरा असर पड़ रहा है और वह सब की निगाह में आने लगी है, तब उस ने महेश से मिलनाजुलना कम कर दिया और किसी न किसी बहाने उसे टरकाने लगी.यह बात महेश को नागवार गुजरने के साथसाथ झटका देने वाली थी. वह सीमा की मजबूरी को न समझ कर उस पर शक करने लगा कि वह जरूर किसी दूसरे लड़के के चक्कर में पड़ गई है और उस से पीछा छुड़ा रही है.

यहां तक कि महेश शक के मारे सीमा की रैकी करने लगा. एक दिन उस के शक्की दिमाग में शक का बीज पड़ ही गया. उस ने देखा कि सीमा वाकई किसी दूसरे लड़के की मोटरसाइकिल पर बैठ कर कहीं जा रही है.

महेश ने रात को शराब के नशे में फोन पर सीमा को धमकी दी, ‘‘मुझे धोखा देने का अंजाम बुरा होगा सीमा.’’

सीमा सफाई देती रही, ‘‘वह लड़का मेरे भाई का दोस्त है, जो मुझे अपने घरपरिवार के लोगों से मिलाने के लिए ले गया था.’’

यहां बात आईगई हो गई, पर उस के दिमाग में शक का जो कीड़ा पड़ गया था, वह रहरह कर कुलबुलाने लगा.

एक दिन उस ने सीमा को परखने के लिए वीरान रत्नागिरी पहाड़ी पर बुलाया और वहां गम कम करने के लिए पहली बार छक कर दारू पी.

लेकिन अफसोस, सीमा वहां नहीं पहुंची. उस का जरूरी पेपर और लैब टैस्ट जो था. इस से महेश आपे से बाहर हो गया. चीखनेचिल्लाने लगा. अपना माथा पीटने लगा.

अब महेश का शक यकीन में बदल चुका था. जब नशा उतरा, तब समझ में आया कि यहां नक्कारखाने में तूती की आवाज कौन सुनेगा? लिहाजा, खुद को संभालते हुए उस ने सीमा को फोन लगाया.

इस पर सीमा ने सफाई दी, ‘‘लैब टैस्ट जरूरी था. यह मेरे कैरियर का सवाल है. मिलनामिलाना तो बाद में भी होता रहेगा.’’

बात को यहीं खत्म करते हुए सीमा ने अगले दिन रत्नागिरी पहाड़ी पर शाम को 4 बजे मिलने का वादा किया और फोन झटपट रख दिया.

सीमा के ऐसे बेगानेपन से महेश के दिल को फिर गहरी ठेस लगी. अब उस का शंकालु कीड़ा कुलबुलाने लगा. उस ने जीभर कर शराब पी और उस से निबटने की योजनाएं बनाने लगा.

अगले दिन महेश सुनसान पहाड़ी पर समय से पहले पहुंच गया और आदतन अपना गला तर कर लिया. वह पूरी बोतल इस कदर गटक गया कि अपना आपा खो बैठा.

सीमा को वक्त पर पहुंचने में देर हो गई. जब वहां पहुंची, तब महेश नशे में धुत्त हो चुका था. उस की आंखें लाल हो गई थीं, जिस में उस की नाराजगी साफ झलक रही थी.

महेश सीमा को सजीधजी देख कर शक के मारे आगबबूला हो उठा कि यह किसी और से मिल कर आ रही है और उस के साथ गेमबाजी कर रही है. वह उसे भलाबुरा कहने लगा, गालियां देने लगा, उस के चरित्र पर कीचड़ उछालने लगा. यहां तक कि वह नशे में उस को देख लेने की धमकियां देने लगा. इस से उन दोनों में तीखी नोकझोंक व हाथापाई हो गई.

तभी सीमा ने महेश के चंगुल से निकलते हुए उसे झटका और पूरी ताकत से धकेल दिया. वह मदहोशी में पटकनी खाते हुए पथरीली जमीन पर औंधे मुंह गिर पड़ा. सीमा रोतीबिलखती वहां से जाने लगी.

सीमा का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा. महेश ने घायल शेर की तरह जमीन पर गिरेगिरे ही एक वजनी पत्थर उठाया, पलटा, बैठा और गुस्से से सीमा के सिर पर ‘तेरी तो…’ कहते हुए जोर से दे मारा.

अचानक लगी तेज चोट से सीमा ने ‘ओह मां’ कहते हुए अपना सिर पकड़ लिया. वह लड़खड़ाई और एक पत्थर पर गिर कर बेहोश हो गई.महेश बदहवास वहीं बैठ गया. उसे कुछ सूझ नहीं रहा था. कुछ देर वह वहीं मायूस बैठा रहा और सीमा की मौत का मातम मनाता रहा.महेश ने सीमा को अस्पताल ले जाने के बजाय 2 बड़े पत्थरों की आड़ में लिटाया और वहां से चलता बना.महेश ने सीमा के मोबाइल फोन से उस के घर वालों और पुलिस को मैसेज भेज दिया कि वह अपनी मरजी से किसी के साथ जा रही है. उसे ढूंढ़ने की कोशिश न की जाए.

दूसरे दिन महेश रत्नागिरी पहाड़ी पर उस जगह पर पहुंचा, जहां हादसा हुआ था. उस के होश फाख्ता हो गए, क्योंकि सीमा वहां नहीं थी. क्या उसे जंगली जानवर उठा कर ले गए या शहरी कुत्ते खा गए? अगर ऐसा होता, तो उस के कुछ निशान तो जरूर मिलते. वह होश में आ कर कहीं चली तो नहीं गई?

इस के बाद महेश डरासहमा सा रहने लगा. उस का किसी काम में मन नहीं लग रहा था. उधर सीमा के घर वाले जब मोबाइल फोन पर सीमा से संपर्क करने लगे, तो उस का फोन बंद बताने लगा.

उन्होंने घटना के दूसरे दिन छुईखदान थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि उन की बेटी लापता हो गई है. इस के लिए महेश जिम्मेदार हो सकता है, क्योंकि सीमा और उस को राजनांदगांव में कई जगह देखा गया था.

बदहाली: कोरोना की लहर, टूरिज्म पर कहर

 सावित्री रानी

कोरोना को इस दुनिया में आए 2 साल से ज्यादा का समय हो चुका है. इस की गाज किसकिस पर गिरी, इस ने किसकिस की जिंदगी को तबाह किया, यह जानने के लिए हमें दूर जाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ अपने और अपने आसपास एक नजर डालना ही काफी है.

हर कोई इस नामुराद वायरस का किसी न किसी तरह से शिकार हुआ है, फिर चाहे वह कोई बच्चा हो या बूढ़ा, नौजवान हो या अधेड़, इस नामाकूल ने किसी में भी फर्क नहीं किया. किसी का स्कूल बंद हुआ, तो किसी का कालेज. किसी की सेहत पर अटैक हुआ, तो किसी के रिश्तों पर. किसी की आजादी दांव पर लगी, तो किसी की नौकरी. सभी ने कुछ न कुछ खोया जरूर है.

आज इस दुनिया में एक भी इनसान ऐसा नहीं ढूंढ़ा जा सकता, जो यह कह सके कि कोरोना ने उस की जिंदगी को कहीं से भी नहीं छुआ है. समाज के जिन क्षेत्रों पर इस ने मालीतौर पर सब से ज्यादा असर डाला है, उन में सब से आगे खड़ा है टूरिज्म. इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को जितनी माली चोट सहनी पड़ी है और अभी तक सह रहे हैं, उस की कोई सीमा नहीं है.

आप कल्पना कीजिए कि आप एक नौकरी करते हैं या फिर कोई भी काम करते हैं, जिस से आप का घर चलता है. उसी कमाई के भरोसे पर आप भविष्य की प्लानिंग करते हैं, घर और गाड़ी का लोन लेते हैं, बच्चों को स्कूल भेजते हैं, अपना बुढ़ापा महफूज करने की योजना बनाते हैं, लेकिन एक सुबह आप को पता चलता है कि आज से आप की कमाई जीरो है, क्योंकि आप का काम टूरिस्ट के आने पर निर्भर करता था और आज से नो फ्लाइट्स, नो टूरिस्ट, नो काम, नो पैसा, सब पर फुल स्टौप.

आप ऐसी हालत में क्या करेंगे? और यह हालत कोई 2-4 दिन या महीनों के लिए नहीं है, यह है सालों के लिए या फिर पता नहीं कब तक के लिए. शायद हमेशा के लिए. सोचिए, अगर आप के सुखसुविधा में पले बच्चे अचानक दूध को तरसने लगें, 1-1 खिलौने के लिए सालों इंतजार का लौलीपौप चूसते रहें, तो क्या करेंगे आप?

मैं ऐसे एक इनसान को बहुत करीब से जानती हूं. प्रखर नाम का यह इनसान मेरे परिवार का ही हिस्सा है. मातापिता की असमय मौत ने इसे समय से पहले ही बड़ा कर दिया था.

दिनरात की अथक मेहनत से इस स्वाभिमानी लड़के ने हर मुसीबत का सामना किया. नवंबर, 2019 में उस ने एक छोटा सा घर खरीदा और उस के लिए बैंक से लोन लिया. 4 महीने बाद अपनी अभी तक की सारी जमापूंजी लगा कर बहन की शादी की.

वह बहुत खुश था कि उस की बचत बहन की शादी और घर की डाउन पेमेंट दोनों के लिए काफी थीं. उस की 2 सब से बड़ी जिम्मेदारियां सही समय पर पूरी हो गई थीं.

अपनी परफैक्ट प्लानिंग के भरोसे प्रखर काफी हद तक अपने भविष्य को ले कर निश्चिंत था. उस ने सोचा था कि अभी वह सिर्फ 37 साल का है. अगले 10 साल में वह बैंक का लोन उतार देगा. जब तक उस का 7 साल का बेटा यूनिवर्सिटी जाने लायक होगा, तब तक तो वह बाकी सभी देनदारियों से छुटकारा पा चुका होगा. फिर वह आराम से अपने एकलौते बेटे को अच्छी से अच्छी पढ़ाईलिखाई के लिए माली मदद की अपनी जिम्मेदारी को आसानी से निभा सकेगा.

टूरिज्म के क्षेत्र में फ्रीलांस गाइड के तौर पर काम करने वाला प्रखर तब कहां जानता था कि कुदरत कुछ और ही प्लान कर रही है. प्रखर की नन्ही सी प्लानिंग की भला उस के सामने क्या औकात? कुदरत की प्लानिंग के मुताबिक आया एक छोटा सा वायरस और सबकुछ खत्म. सारी मेहनत, सारी काबिलीयत घर की चारदीवारी में बंद हो कर रह गई.

कोरोना की दूसरी लहर में प्रखर का पूरा परिवार चपेट में आ गया था. बड़ी काटछांट कर के, घर और शादी से बचाई गई उस की बचत का आखिरी टुकड़ा भी इस इलाज की भेंट चढ़ गया.

डाक्टर की महंगी फीस और कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदी गई दवाओं ने उस के बैंक अकाउंट की आखिरी बूंद तक निचोड़ ली.

फिर भी प्रखर ने सोचा कि चलो जान बची तो लाखों पाए. जान है तो जहान  है. ठीक भी है. लेकिन अब उसी जान को इस बेकारी और बेरोजगारी के कोरोना से कैसे बचाएंगे और कब तक बचा पाएंगे?

कोरोना की मेहरबानी से टूरिस्ट के आने के कोई भी आसार दूरदूर तक नजर नहीं आ रहे हैं. टूरिज्म से जुड़े लाखों लोग, जिन की रोजीरोटी इस क्षेत्र से जुड़ी है, वे बेचारे कहां जाएं? एयरलाइंस, ट्रैवल एजेंसी, टूर औपरेटर, होटल, फ्रीलांस गाइड और हौकर्स इन सभी की जीविका की नैया टूरिस्ट द्वारा खर्च किए गए पैसों की नदी पर ही चलती है. अब पता नहीं इस सूखी नदी में पानी आने की आस कब तक इन की सांसों की डोरी को बांध सकेगी?

टूरिस्ट आते थे, तो सब को काम मिलता था. एयरलाइंस और होटल्स पर जब टूरिस्ट के पैसे की बारिश हो चुकती थी, तो छोटीछोटी बौछारें ट्रैवल एजेंसी और हौकर्स यानी छोटे दुकानदारों तक भी पहुंच जाती थीं. इन बौछारों की नन्हीनन्ही बूंदों से लाखों घरों के चूल्हे जलते थे.

टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़े सभी लोग टूरिस्ट सीजन का इंतजार बड़ी बेताबी से करते थे और उसी एक सीजन के भरोसे सारे सीजन काट लेते थे. लेकिन अब कैसा टूरिस्ट सीजन, अब तो बस एक ही सीजन बचा है, वह है कोरोना सीजन.

हौकर्स का असली धंधा अगर करोना खा गया तो बचीखुची कसर औनलाइन शौपिंग ने पूरी कर दी. आगे कुआं पीछे खाई, जाएं तो जाएं कहां?

अनिश्चितता तो पहले भी होती थी. अप्रैल से ले कर अगस्त तक का मौसम इन के लिए औफ सीजन होता था, लेकिन अगस्त से अप्रैल तक तो काम मिलेगा, इसी आस के भरोसे ये लोग औफ सीजन का टाइम काट लिया करते थे.

लेकिन अब तो जैसे सबकुछ निश्चित ही हो गया है. न कोरोना के वैरिएंट खत्म होंगे, न टूरिस्ट आएंगे. अब तो बेकारी का यह तोहफा जैसे हमेशा के लिए इन की जिंदगी से जुड़ गया है. अनिश्चित काल तक जीरो इनकम के साथ भला कोई कैसे निभा सकता है?

टूरिज्म पर आसन लगा कर बैठे इस कोरोना से कोई निबटे भी तो कैसे?    

ऐसी हालत में सरकार की तरफ से कोई मदद या सहारा तो दूर इन की इतनी बड़ी परेशानी को रजामंदी तक नहीं मिल रही है. ये बेचारे अपने लोन की ईएमआई कैसे चुकाते होंगे? अपने बच्चों की  स्कूलों की फीस कैसे देते होंगे, जिन स्कूलों में वे जा भी नहीं रहे हैं? बच्चों को तो औनलाइन खुद ही पढ़ना पड़ता है और मोटेमोटे चैक हर महीने स्कूल के नाम काटने पड़ते हैं, वरना स्कूल से नाम कट जाएगा.

क्या सरकार का अपनी इस जनता के प्रति कोई फर्ज नहीं बनता? जिस से टैक्स वसूलते समय एकएक पाई का हिसाब लिया जाता है, उस घर में चूल्हा जला या नहीं, इस का हिसाब कौन रखेगा?

जो नेता वोट मांगने के समय हाथ जोड़े खड़े रहते हैं, वे बेकारी के समय कहां चले जाते हैं? कहां जाएं ये बेकारी के मारे? किस से लगाएं अपने लिए रोजगार मुहैया करवाने की गुहार?

कल तक ये लोग देश के लिए डौलर कमाते थे. इन की सर्विसेज विदेशियों को भारत दर्शन का रास्ता दिखाने में अहम भूमिका अदा करती थीं. आज वह समय एक सपना भर रह गया है. जाने कब आएगा वह सावन और कब जाएगा यह रावण?

मनोहर कहानियां: मैनेजर निकली किडनैपिंग की मास्टरमाइंड

नसीम अंसारी कोचर

उत्तरपश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग के रहने वाले विकास अग्रवाल के बैंक्वेट हाल के बिजनैस में रंगत आ गई थी. बीते साल अच्छी तरह से बीते दशहरादीपावली के बाद शादियों का मौसम आ चुका था. वह खुश थे कि 2021 के लौकडाउन की कई बंदिशें हटाई जा चुकी थीं. जिस से शादियों के लिए बैंक्वेट हाल की बुकिंग तेजी से होने लगी थी.

दिसंबर 2021 की बात है. विकास अग्रवाल 17-18 दिसंबर की शादी की बुकिंग के लिए तैयारियों में लगे थे. काम बहुत था. सब कुछ शादी करवाने वाली पार्टियों के और्डर और फरमाइशों के मुताबिक करना था. बैंड वाले, कैटरिंग वाले, डीजे वाले, फोेटोवीडियो शूट वाले, घोड़ी वाले से ले कर सजावट तक में किसी भी तरह की चूक नहीं रहने देना चाहते थे.

सजावट पर तो उन का विशेष ध्यान था. वे चाहते थे कि लाइटों के अलावा सजावट में ताजे फूलों को ज्यादा से ज्यादा लगाएं. इन सब के लिए अग्रवाल ने अलगअलग डिपार्टमेंट बना रखे थे. मैनेजर ऋचा सब्बरवाल को सभी डिपार्टमेंट को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. साथ ही वह डेकोरेशन का काम भी देखती थी. डेकोरेशन में कोई कमी होने पर एक पार्टी ने पैसा काट लेने की बात कही थी. इसलिए अग्रवाल अपने साथ 18 साल के बेटे किंशुक का भी सहयोग लेने लगे थे. मार्केटिंग के लिए उसे भी अपने स्टाफ के साथ भेजते थे.

विकास अग्रवाल चाहते थे कि 12वीं में पढ़ने वाला उन का बेटा धीरेधीरे उन के बिजनैस के बारे में सीखसमझ ले. यही कारण था कि मार्केटिंग वगैरह के लिए उसे भी अपने स्टाफ के साथ भेजते थे.

विकास ने 17 दिसंबर 2021 की सुबहसुबह फूल खरीद लाने के लिए मैनेजर ऋचा और ड्राइवर जितेंद्र के साथ किंशुक को भी दिल्ली-यूपी बोर्डर से सटे गाजीपुर फूलमंडी भेज दिया था.

वे सुबह 6 बजे के करीब फूलमंडी पहुंच गए थे. गाजीपुर फूलमंडी पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आती है. उन्होंने मंडी जा कर अच्छेखासे फूल खरीद लिए थे. जितेंद्र, ऋचा और किंशुक अपनेअपने हाथों में फूलों का एकएक गट्ठर ले कर सड़क के किनारे पार्क गाड़ी के पास आ गए. ड्राइवर ने गाड़ी की डिक्की खोली और सभी ने उन में फूलों के गट्ठर रख दिए.

तब तक किंशुक गाड़ी की अगली सीट पर जा कर बैठने लगा. ऋचा मना करती हुई उस से बोली, ‘‘अरे वहां नहीं, पीछे की सीट पर बैठो न सेठ की तरह. तुम हमारे मालिक के बेटे हो, तो तुम भी तो सेठ हुए न.’’

और फिर ऋचा मुसकराने लगी. किंशुक भी आज्ञाकारी की तरह पीछे की सीट जा बैठा और ऋचा ड्राइवर सीट के बगल में बैठ गई. कुछ समय में जितेंद्र भी रजनीगंधा के फूलों का बंडल ले आया. उसे डिक्की में संभाल कर रख दिया और ड्राइवर की सीट पर बैठ गया.

तभी काले रंग की जैकेट, कैप और मास्क पहने हुए एक व्यक्ति किंशुक का गेट खोलते हुए घुस आया और उसे दूसरी तरफ धकेल दिया. उस ने फुरती से सामने बैठे ड्राइवर पर पिस्तौल तान दी. बोला, ‘‘चुपचाप मैं जैसे कहता हूं करो. जहां कहता हूं चलो.’’

तब तक जितेंद्र गाड़ी स्टार्ट कर चुका था. ऋचा अचानक हुई इस हलचल से पीछे देखने के लिए मुड़़ी. गाड़ी में जबरन आ घुसा व्यक्ति पिस्तौल की नोंक उस की तरफ घुमाते हुए बोला, ‘‘कोई आवाज नहीं. कोई फोन नहीं. तू चुपचाप बैठी रह और आगे देख, पीछे नहीं मुड़ना, वरना…’’

ऋचा डर कर आगे देखने लगी और जितेंद्र ने गाड़ी आगे बढ़ा दी.

‘‘अरे उधर नहीं, अशोक विहार चलो.’’ कहते हुए अज्ञात व्यक्ति ने पिस्तौल जितेंद्र की कनपटी पर तान दी. दूसरे हाथ से उस ने किंशुक के सिर को साथ लाए गमछे से लपेट लिया और अपनी गोद में नीचे झुका दिया. उसे भी डांटते हुए बोला, ‘‘चुपचाप से बैठा रह नहीं तो तुम्हें भी नहीं छोडूंगा.’’

‘‘मुंह खोल दो सांस नहीं ले पा रहा हूं. मैं चुपचाप बैठूंगा. शोर नहीं मचाऊंगा.’’ किंशुक मिमियाता हुआ बोला.

‘‘चलो ठीक है गमछा हटा लेता हूं.’’ किंशुक के चेहरे से भले ही गमछा हटा दिया गया हो, लेकिन उस की गरदन में लिपटा रहा और उसे वह अज्ञात व्यक्ति मजबूती से पकड़े रहा.

यह सब जितेंद्र अपने सामने लगे शीशे में देख कर समझ गया कि किंशुक का किडनैप हो चुका है और वे सभी किडनैपर की गिरफ्त में हैं. पिस्तौल देख कर तीनों घबरा गए. फिर जितेंद्र ने वैसा ही किया, जैसा वह किडनैपर कहता गया. उस के इशारे पर दाएंबाएं गाड़ी को मोड़ता रहा. अशोक विहार के रास्ते पर किडनैपर ने किंशुक के मोबाइल फोन से उस के पिता विकास अग्रवाल को वाट्सऐप काल किया. उन से कहा कि उस ने उन के बेटे का किडनैप कर लिया है. एक करोड़ रुपए की फिरौती मिलने के बाद ही उसे छोड़ेगा.

सुबहसुबह एक करोड़ फिरौती की बात सुन कर विकास अग्रवाल के होश उड़ गए. वह फोन पर किडनैपर से मिन्नतें करने लगे, ‘‘मेरे पास उतने पैसे नहीं हैं. मैं कहां से दूं पैसे… प्लीज मेरे बेटे को कुछ मत करना…’’

किडनैपर ने बात पूरी होने से पहले ही फोन कट कर दिया और भुनभुनाने लगा, ‘‘हरामजादा, कहता है पैसे नहीं हैं. शादियों के 20-20 लाख की बुकिंग करता है, कहां गए पैसे? …चल रे, गाड़ी घुमा इसे गाजियाबाद ले चलते हैं. वहीं ठिकाने लगा देंगे.’’

‘‘ऐसा मत करना, मेरे मालिक बहुत अच्छे हैं. मुझे पता है उन्होंने बड़ी मुश्किल से काम शुरू किया है.’’ जितेंद्र बोला.

उस की बात खत्म होते ही किंशुक के मोबाइल पर विकास अग्रवाल की काल आ गई. किडनैपर काल में पापा लिखा देख कर समझ गया विकास का ही फोन है. उस ने तुरंत फोन काट दिया और किंशुक से बोला, ‘‘पापा को बोल वाट्सऐप से काल करें.’’

किंशुक ने वैसा ही किया, जैसा किडनैपर ने कहा.  कुछ सेकेंड में ही वाट्सऐप पर काल आ गई. किडनैपर ने झट अपने हाथ में फोन ले लिया. उधर से विकास के गिड़गिड़ाने की आवाज आने लगी, ‘‘देखो, मेरे पास उतने पैसे नहीं हैं. मेरे बेटे को कुछ मत करना. 50 लाख तक का इंतजाम कर सकता हूं मैं.’’

‘‘ज्यादा चालाकी मत दिखाओ. जल्दी करो, वरना मैं इसे ले कर गाजियाबाद जा रहा हूं. फिर इस का जो होगा समझ लेना.’’

‘‘नहींनहीं, मैं आधे घंटे में 50 लाख का इंतजाम कर लूंगा,’’ विकास ने कहा.

‘‘चलो तुम्हारी बात मान लेता हूं, लेकिन आधा घंटा नहीं. केवल 20 मिनट. पैसे 2 अलगअलग थैलियों में आधाआधा रख कर अशोक विहार में पार्क के गेट से पहले कूड़ेदान के पास मिलना.’’ यह कहते हुए किडनैपर ने फोन कट कर दिया. जितेंद्र ने पीछे मुड़ना चाहा, तो किडनैपर फिर पिस्तौल उस की कनपटी पर सटाते हुए बोला, ‘‘तू अशोक विहार ही चल. तिकोना पार्क की बाउंड्री के पास.’’

फिरौती में दे दिए 50 लाख रुपए

उधर विकास अग्रवाल जल्दी ही रुपए ले कर बताई गई जगह पर पहुंच गए. कुछ मिनट में ही जितेंद्र की गाड़ी वहां पहुंच गई. किडनैपर ने विकास से पैसे की थैलियां ले लीं और किंशुक, जितेंद्र और ऋचा को गाड़ी से उतरने को कहा.

विकास को जितेंद्र की जगह ड्राइविंग सीट पर बैठने को कह कर खुद उस की बगल वाली सीट पर बैठ गया. पिस्तौल अब भी उस के हाथ में थी, जो विकास की ओर तनी थी. उस ने विकास को गाड़ी चलाने को कहा.

विकास उस के इशारे पर अपनी कार को आधे घंटे तक सड़कों पर दौड़ाते रहे. अंत में किडनैपर ने पश्चिम विहार की मुख्य सड़क पर रेडिसन होटल के पास गाड़ी रोकने को कहा. गाड़ी रुकते ही किडनैपर उतर गया. विकास को गाड़ी ले जाने के लिए कहा.

किडनैपर के उतरते ही विकास की जान में जान आई. किंशुक के मुक्त होने पर वह पहले ही निश्चिंत हो चुके थे. उन्होंने तुरंत शालीमार बाग की ओर गाड़ी घुमा ली और तेजी से अपने घर की ओर निकल गए.

विकास दिन में करीब 11 बजे घर आ गए. घर पर किंशुक को खाने की टेबल पर देख कर खुश हो गए. गले लगे और सिर्फ इतना पूछा, ‘‘तू ठीक है न? उस ने तुम्हारे साथ मारपीट तो नहीं की न?’’

किंशुक बोला, ‘‘नहीं पापा.’’

विकास अग्रवाल के दिमाग में खलबली मची हुई थी. वह पूरा वाकया जानना चाहते थे. बेटे के मुंह से सुनना चाहते थे.

किंशुक ने फूल खरीदने से ले कर किडनैपिंग और घर तक पहुंचने की सिलसिलेवार ढंग से कहानी सुना दी. उसी क्रम में उस ने बताया कि ऋचा रास्ते से ही औफिस चली गई और वह ड्राइवर के साथ घर आया.

विकास को यह बात बड़ी अजीब लगी कि इतनी बड़ी घटना हो जाने के बावजूद वह उन का घर लौटने तक इंतजार करना तो दूर घर तक आई भी नहीं. हालांकि इस पर ज्यादा सोचने के बजाय इस उधेड़बुन में लग गए कि इस घटना की सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए या नहीं?

थोड़ी देर में वह तैयार हो कर वैंक्वेट हाल का काम देखने के लिए अपने औफिस आ गए. वहां ऋचा उस रोज की बुकिंग के लिए सजावट के काम में लगी हुई थी.

उन्होंने उसे और जितेंद्र को औफिस में बुलवाया. उन से भी किडनैपिंग की घटना के बारे में पूरा किस्सा सुना. साथ ही पूछा कि क्या वे लोग किडनैपर को पहचान लेंगे?

इस पर उन्होंने कहा कि वह अपना चेहरा पूरी तरह से ढंके हुए था और गाड़ी में आगे बैठे होने के कारण उस की कदकाठी या चालढाल पर ध्यान ही नहीं दिया.

औफिस के केबिन से ऋचा के जाने के बाद जितेंद्र से विकास ने पूछा, ‘‘जितेंद्र, ऋचा इतनी निराश और उखड़ी हुई क्यों लग रही है?’’

‘‘सर जी, वह इस घटना के बाद निराश इसलिए हो गई, क्योंकि उसे लगता है कि अब तो उस की सैलरी किसी भी कीमत पर नहीं बढ़ सकती. यह बात आप के आने से पहले बोल रही थी.’’ जितेंद्र बोला.

‘‘अब तू ही बता न मैं क्या करूं? अभी काम थोड़ा चलना शुरू हुआ ही था कि एक और आफत आ गई. मैं ने कैसेकैसे कर उतने रुपए जुटाए, मैं ही जानता हूं. सोचता हूं पुलिस में इस की शिकायत करवा दूं. शायद किडनैपर पकड़ा जाए और पैसे मिल जाएं. क्यों तुम क्या कहते हो?’’ विकास ने सलाह ली.

‘‘अपने लोगों से भी इस पर सलाह ले लीजिए. मैं क्या बोलूं? मैं ठहरा छोटा आदमी.’’ ऐसा बोल कर ड्राइवर चला गया.

उस के जाने के बाद विकास अग्रवाल ने एक कप कौफी मंगवाई. कौफी की घूंट लेते हुए इसी सोच में डूबे रहे पुलिस को शिकायत करें या नहीं. मन में 2 बातें आजा रही थीं. अगर करते हैं, तो थाने कोर्ट का चक्कर लग जाएगा. काफी काम पसरा हुआ है. अगर नहीं करते हैं, तो किडनैपर उसे डरा हुआ समझेगा और हो सकता है वह दोबारा ऐसा कर दे.

इसी उहापोह में उन्होंने अपने कुछ खास कारोबारी मित्रों और पत्नी तक से सलाह ली. अधिकतर का कहना था कि पुलिस में शिकायत की जानी चाहिए. कइयों ने दावे के साथ कहा कि ऐसा करने पर पुलिस अगर चाहे तो फिरौती का पैसा वापस भी मिल सकता है.

अंतत: विकास अग्रवाल ने अगले रोज 18 दिसंबर, 2021 को पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे. उन्होंने थानाप्रभारी सुरेंद्र कुमार को पूरी घटना का जिक्र करते हुए गुजारिश की कि अपहर्त्ता के खिलाफ काररवाई कर उन से वसूला गया पैसा वापस दिलाया जाए.

थानाप्रभारी ने जितेंद्र और किंशुक के अलावा ऋचा को भी गवाही के लिए बुलाया. लेकिन ऋचा नहीं आ पाई. उस ने जितेंद्र को सुबह के समय ही फोन पर कह दिया था कि उस की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह औफिस नहीं आ पाएगी.

थानाप्रभारी ने इस की सूचना डीसीपी प्रियंका कश्यप को दे दी. अपहरण और फिरौती दे कर छूटे किशोर की घटना पुलिस को काफी अलग तरह की लगी. इसलिए डीसीपी प्रियंका कश्यप ने किडनैपर की तलाश के लिए एसीपी (मधु विहार) नीरव पटेल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया. टीम में थानाप्रभारी सुरेंद्र कुमार, एसआई नरेंद्र, एएसआई खलील, हैडकांस्टेबल भूपेंद्र, संदीप, कांस्टेबल नितिन राठी, आदि शामिल किए गए.

पुलिस टीम ने खंगाली 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज

विकास अग्रवाल ने जांच टीम को घटनाक्रम की पूरी कहानी बताई. उन्होंने बताया कि वह दिल्ली के शालीमार बाग में परिवार के साथ रहते हैं. उन के 2 बच्चे हैं. 18 वर्षीय बेटा किंशुक और उस से छोटी एक बेटी है.

घटना के दिन किंशुक बैंक्वेट हाल की सजावट के लिए गाजीपुर फूलमंडी से अपने ड्राइवर और बैंक्वेट हाल की मैनेजर कम डेकोरेटर के साथ फूल खरीदने गया था. वहीं उस का किडनैप हो गया था.

मधु विहार क्षेत्र के एसीपी नीरव पटेल ने जांच टीम को 2 मुख्य काम सौंपें. पहला, उन सड़कों और दुकानों आदि पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए, जिन पर एक दिन पहले विकास अग्रवाल की कार करीब 4 घंटे घूमती रही और दूसरा सभी के फोन काल रिकौर्ड्स की जांच की जाए.

इस सिलसिले में पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन 70 किलोमीटर की सड़कों पर जगहजगह लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच का काम आसान नहीं था, मगर उन की टीम इस काम को अंजाम देने में जुट गई थी. 4 दिनों तक रातदिन एक कर करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई.

उन में विकास की कार कई सड़कों पर दौड़ती दिखाई दी. फिर वह जगह सामने आई, जहां किडनैपर कार से नीचे उतरा था. कुछ मिनट बाद वह एक आटो में बैठ गया था.

पुलिस टीम उन सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालती है जिन रास्तों पर किडनैपर को ले कर जाता वह आटो दिखाई दिया. बीच में एक किलोमीटर के रास्ते में आटो कहीं नजर नहीं आया.

ऐसा होने पर पुलिस को लगा कि उन की सारी मेहनत बेकार हो गई. फिर भी टीम ने हिम्मत नहीं हारी. एक बार फिर से सीसीटीवी देखे गए. कड़ी मेहनत के बाद अचानक एक रास्ते पर फिर वह आटो दिखाई दे गया. किडनैपर उसी आटो से एक पैट्रोल पंप के पास उतर गया था. टीम ने लगातार उस के मूवमेंट पर नजर बना रखी थी.

स्कूटी सवार से मिली सफलता

अगली फुटेज में एक स्कूटी सवार उस के पास आता दिखा. किडनैपर जल्दी से उस स्कूटी पर बैठ कर चल दिया. स्कूटी त्रिनगर के ओंकार नगर की ओर जाती नजर आई. सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने स्कूटी और लड़के की पहचान कर ली गई.

इस तरह मिले महत्त्वपूर्ण सुरागों के सहारे पुलिस पहले उस स्कूटी वाले लड़के तक पहुंची. उस के बाद पुलिस के हाथ वह किडनैपर भी लग गया, जिस ने किंशुक का अपहरण कर 50 लाख रुपए की फिरौती वसूली थी.

पुलिस ने उस से सख्ती से पूछताछ की. किडनैपर ने अपना नाम  गुरमीत सिंह बताया. उस की गिरफ्तारी के बाद किडनैपिंग की चौंका देने वाली कहानी सामने आई, जिस के बारे में विकास अग्रवाल कभी सोच भी नहीं सकते थे.

उन्हें आश्चर्य हुआ कि पूरी तरह से उन के खिलाफ रची गई साजिश के तहत अपहरण  किया गया था. उस का मास्टरमाइंड और कोई नहीं, बल्कि उन की मैनेजर 33 वर्षीया ऋचा सब्बरवाल थी.

घटना के अगले दिन से ही ऋचा तबीयत खराब होने का बहाना बना कर काम पर भी नहीं आ रही थी. पुलिस ने उस के मानसरोवर गार्डन निवास से उसे गिरफ्तार कर लिया. उस से गुरमीत का सामना करवाया गया. फिर पूछताछ की गई.

वह अपने पति निकुल सब्बरवाल और 2 बच्चों के साथ दिल्ली के मानसरोवर गार्डन क्षेत्र में रह रही है. उस ने बताया कि किडनैपिंग का काम उस ने मजबूरी में किया. लौकडाउन में उस के पति को कारोबार में भारी घाटा हुआ था. कारोबार ठप हो गया था. उस के लिए अपनी थोड़ी सी तनख्वाह से घर चलाना मुश्किल हो गया था.

2 बच्चों की पढ़ाई का बोझ भी उस पर था. उस के पति ने कई जगह से पैसा उधार ले रखा था. परिवार पर मोटा कर्ज भी चढ़ गया था. बैंक्वेट हाल में उसे 25 हजार रुपए महीने मिलते थे. इस से घर का खर्च ही पूरा नहीं हो पा रहा था. कर्ज की भरपाई करना तो बहुत दूर की बात थी.

मैनेजर ऋचा ने रची पूरी साजिश

उस ने अपने मालिक विकास अग्रवाल से सैलरी बढ़ाने और प्रमोशन करने को कहा था. उन्होंने सैलरी बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया था. इस कारण ही ऋचा ने अपने एक 36 वर्षीय दोस्त गुरमीत सिंह और उस के दोस्त 35 वर्षीय कमल बंसल के साथ मिल कर विकास अग्रवाल के बेटे किंशुक के अपहरण की साजिश रच डाली.

बैंक्वेट हाल की सजावट के लिए फूलमंडी गाजीपुर से फूल लेने किंशुक को भी जाना था. ऋचा को यह मौका सब से अच्छा लगा. उस ने गुरमीत और कमल से बात की.

दोनों ऋचा की साजिश में शामिल हो गए. ऋचा ने इस साजिश में अपनी 56 वर्षीय मां अनीता सब्बरवाल को भी शामिल कर लिया, लेकिन पति निकुल सब्बरवाल को इस साजिश की भनक तक नहीं लगने दी.

17 दिसंबर की सुबह किंशुक ऋचा और जितेंद्र के साथ गाजीपुर मंडी पहुंचे थे. फूल आदि खरीदने के बाद जब तीनों बाहर निकले और अपनी कार में बैठे. तभी कार के पिछले दरवाजे को खोल कर गुरमीत सिंह अंदर घुस आया था.

इस तरह अपहरण की घटना को अंजाम देने के बाद पैसे ले कर आराम से चला गया. पहले आटो, फिर स्कूटी से फरार होने में सफल हो गया. पुलिस ने उस से फिरौती की 50 लाख की रकम में से 40 लाख रुपए बरामद भी कर लिए. बाकी के 10 लाख रुपए ऋचा ने अपन कर्ज आदि चुकाने में लगा दिए थे.

नीरव पटेल ने बताया कि पूरी साजिश ऋचा व गुरमीत सिंह की रची हुई थी. इस में ऋचा के पति की कोई भूमिका नहीं थी. बाद में ऋचा की मां अनीता को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

स्कूटी चालक कमल बंसल को भी पुलिस ने ओंकार नगर से ही गिरफ्तार किया. इन लोगों के पास से कुल 40 लाख रुपए की बरामदगी हुई. इस में सब से मजे की बात यह  रही कि किडनैपर ने जिस पिस्तौल की नोक पर पूरे कांड को अंजाम दिया था वह एक टौय गन यानी नकली थी.

दिल्ली पुलिस ने सभी अपराधियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 364ए (अपहरण व फिरौती के लिए अपहरण) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Naagin 6: पहला एपिसोड देखकर ही फैंस ने लगाया ‘ब्लॉकबस्टर’ का ठप्पा, ट्वीट के जरिये दिया रिएक्शन

एकता कपूर बैनर तले कलर्स चैनल का मचअवेटेड शो नागिन 6 (Naagin 6) का प्रीमियर आखिरकार हो गया. 12 फरवरी को नागिन 6 के पहले एपिसोड से तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल और महक चहल स्टारर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. या यूं कहें कि इस सीरियल का पहला एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. Bigg Boss विनर तेजस्वी प्रकाश को नागिन के रूप में देखकर फैंस काफी खुश हुए. तेजस्वी प्रकाश के अलावा सिंबा नागपाल, महक चहल और बाकी सितारों को भी लोगों ने पसंद किया है.लम्बे वक्त के बाद टीवी की सुपरहिट वैम्प उर्वशी ढोलकिया ने भी इस शो से टीवी में वापसी की है.

यह शो शनिवार -रविवार रात 8 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा. दर्शक इस शो का रिपीट टेलीकास्ट शनिवार-रविवार सुबह साढ़े 7 से शाम 4 बजे तक देख सकते हैं .
पहले एपिसोड की सफलता के बाद अब दर्शक कि निगाहें आने वाले एपिसोड्स पर टिकी हुई हैं. यहाँ दिलचस्प बात ये है कि इस शो को देखने के बाद लोगों ने अपनी एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर बयां की और शो की तारीफ में ढेर सारे ट्वीट्स भी किए.

एक इंटरनेट यूजर ने ट्वीट कर लिखा, ‘नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश ने बेहद शानदार एक्टिंग की है.’

जबकि एक यूजर ने लिखते हुए कहा, ‘नागिन 6 का पहला एपिसोड Blockbuster है. तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल ने कमाल की एक्टिंग की है. जबकि महक चहल ने धमाकेदार कमबैक किया है और मेरी फेवरेट उर्वशी ढोलकिया भी वापस आ गई है वो भी मेरी फेवरेट सीरिज नागिन में.

आइए नज़र डालें लोगों के ट्वीट्स पर

 

खुद को ‘शेरनी’ बताते हुए Akshara Singh ने ‘O ANTAVA’ सांग पर दिया धमाकेदार परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके वीडियोज़ को फैंस काफी पसंद करते हैं. भोजपुरी स्टार्स को आजकल ट्रेंडिंग सांग्स पर रील्स बनाते हुए देखा जा सकता हैं. कुछ टाइम पहले आम्रपाली दुबे का ‘कच्चा बादाम’ सांग पर डांस काफी वायरल हुआ था. अब अक्षरा सिंह ने डांस करते हुए एक नया वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है.

वीडियो में अक्षरा सिंह साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ के ‘ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा’ (Oo Bolega Ya Oo Oo Bolega Song) सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्मों की ‘ड्रीमगर्ल’ : शुभी शर्मा

यूज़र अक्षरा के वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें अच्छे अच्छे कमेंट्स दे रहे है. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘अक्षरा सिंह जैसा ना कोई है और ना कोई होगा.
कैप्शन में अक्षरा सिंह ने पुष्पा मूवी के फेमस डायलॉग को कॉपी करते हुआ खुद के अंदाज़ में लिखा., ‘अक्षरा सिंह को हलके में लिया क्या? शेरनी है मैं.

अक्षरा सिंह के अभिनय की बात करें तो एक्टिंग के साथ लाइव शो और सिंगिंग भी करती रहती हैं. अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा के सभी प्रमुख कलाकारों के साथ अभिनय कर चुकी हैं , जिनमे में प्रमुख है खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, निरहुआ, और रितेश पांडेय. दबंग दामाद ,विवाह 2 और रांची के राजा राजकुमार उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं. बावली ,गुंडे, शुभ घडी आयो, और सुजानगढ़ उनकी आने वाली भोजपुरी फ़िल्में हैं.

ये भी पढ़ें – मैं टीवी, फिल्म और ओटीटी पर काम करना चाहती हूं – रानी

Holi Special: अधूरी चाह- भाग 2

उस का घर शालिनी की लेन में नहीं था, बस थोड़ा लेन से कट मार कर था, इसलिए सामने से नजर नहीं आता था. 4 साल से वह शालिनी पर नजर रखे हुए था, उस की हर हरकत को नोटिस करता. उस ने शालिनी के बारे में सब जानकारी निकाल ली थी.

दरअसल, इस समय बच्चे बड़े हो रहे थे और खर्चे बढ़ने की वजह से शालिनी और संजय ने फैसला लिया कि शालिनी को कोई नौकरी करनी चाहिए, वैसे भी बच्चों की जिम्मेदारी अब थोड़ा कम है, बच्चे खुद को संभाल सकते हैं, तो शालिनी का काफी समय फ्री रहता है.

अजय श्रीवास्तव ने इसी मौके का फायदा उठाया. पहले उस ने शालिनी से जानपहचान बढ़ाई, फिर शालिनी को अपने औफिस में जौब का औफर दिया. शालिनी को भी यही चाहिए था. उस ने नौकरी जौइन कर ली.

अजय ने अपनेआप को बहुत अमीर शो किया हुआ था. शालिनी उस की गाड़ी और कपड़ों को देखती तो रश्क करती कि काश, उस के पास भी ऐसी गाड़ी हो. न जाने अजय श्रीवास्तव में शालिनी को कैसा खिंचाव महसूस हुआ कि वह उस की तरफ खिंचती चली गई.

अजय श्रीवास्तव के मातापिता की मौत हो चुकी थी, एक बहन है, उस की शादी हो गई है और अजय अभी तक कुंआरा है. वह शादी नहीं करना चाहता, क्योंकि जिस दिन शालिनी ने वहां शिफ्ट किया था, उसी दिन अजय के दिल में वह बस गई थी. 4 साल से वह राह तक रहा था कि कब और कैसे शालिनी को अपना बनाए.

आज अजय का जन्मदिन है. उस ने शालिनी को अपने घर पर बुलाया है. बस केवल शालिनी और अजय जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन शालिनी को उस के घर की भव्यता देख कर अच्छा लग रहा है.

अजय ने पूछा, ‘‘शालिनी, तुम्हें कैसा लगा मेरा छोटा सा आशियाना?’’

शालिनी बोली, ‘‘अजयजी, यह छोटा है? अरे, यह तो महल है महल… काश, मैं इस महल की रानी होती.’’

‘‘अरे, तो आप खुद को इस महल की रानी ही सम?ा न…’’

शालिनी शरारत से बोली, ‘‘ओहो, अच्छाजी, तो राजा कौन है?’’

‘‘डियर, तुम चाहो तो हम तैयार हैं…’’ और शालिनी को जैसे ही अजय अपनी ओर खींचना चाहता है, शालिनी खुद को उस की बांहों में सौंप देती है.

2 जवां दिल तेजी से धड़कने लगे, रगों में खून गर्मजोशी दिखाने लगा, अजय की चाहत उस की बांहों में खुद को समेटे हुए है और शालिनी की अधूरी चाह ने भी अंगड़ाई ली है. वह भी खुद को रोक नहीं पा रही, बेकाबू हो रही थी अजय में समा जाने को. दोनों के होंठ थरथराए और उल?ा गए एकदूसरे से. एक बहाव आया और दोनों को बहा कर ले गया.

आज अजय की मुराद पूरी हो गई. शालिनी को भी बहुत अच्छा लग रहा है. बहुत खुश है आज वह. घर आ कर भी चहकती रहती है.

अगले दिन जैसे ही वह नौकरी के लिए घर से निकलती है, अजय का फोन आता है, ‘शालिनी डियर, ऐसा करो तुम घर पर आ जाओ. मैं अभी घर पर हूं, बाद में साथ में औफिस चलते हैं…’

‘‘ओके, मैं आ रही हूं.’’

शालिनी अजय के घर गई तो देखा कल का सबकुछ फैला हुआ था. केक भी वहीं पड़ा था. खानेपीने का सामान जो बचा था, सब ऐसा पड़ा था.

शालिनी ने पूछा, ‘‘आज बाई नहीं आई क्या अभी तक?’’

‘‘नहीं, आज मैं ने उसे आने को मना किया, कहीं हमारे बीच में जो कल हुआ, उस के बारे में किसी चीज से उसे कोई शक न हो, इसलिए…’’

‘‘कोई बात नहीं. हम सब अभी साफसफाई कर लेते हैं और फिर औफिस चलेंगे,’’ इतना कह कर शालिनी सब साफ करने की कोशिश करती है, लेकिन अजय उस का हाथ पकड़ लेता है, ‘‘डार्लिंग रहने दो यह सब, इन में कल के प्यार की खुशबू है…’’ और दोनों एकदूसरे की तरफ देखते हैं. उन के चेहरों पर एक शरारती मुसकराहट है.

पूरा दिन दोनों घर पर रह कर ही समय बिताते हैं. ऐसा अब रोज होने लगा. शालिनी घर से औफिस की कह कर अजय के घर चली जाती और दोनों पूरा दिन घर पर मौजमस्ती करते. किसी को कानोंकान खबर नहीं थी, क्योंकि अजय ने बाई को काम से निकाल दिया था. उस के घर का सारा काम अब शालिनी करती थी.

खैर, इस तरह से कई महीने बीत गए. अजय श्रीवास्तव की कुछ पुश्तैनी जायदाद थी, जिस की घर बैठे ही आमदनी आती थी और काम चल रहा था, लेकिन ऐसा कब तक चलता आखिर बिजनैस हो या प्रोपर्टी हो, कभी तो देखभाल की जरूरत होती ही है.

अब अजय औफिस जाने लगा और शालिनी को घर पर छोड़ कर बाहर से ताला लगा कर जाता. शालिनी ही घर का सारा काम करती और सारा दिन उस के घर पर रहती.

अजय का जब जी चाहता तो घर आ जाता और फिर शाम या रात के समय ही शालिनी घर जाती. जब वह लेट हो जाती, तो काम के ज्यादा होने का बहाना करती. काम के ज्यादा होने के चलते फिर उसे घर पर आराम के लिए कहा जाता और रात का खाना संजय खुद ही मैनेज करता.

इस तरह से न तो अजय ने किसी और लड़की से शादी की, न शालिनी को ही छोड़ा. न जाने क्या था… शालिनी भी रोज इसी तरह से अजय के घर पर ही सारा दिन रहती.

जब कभी अजय के घर कोई रिश्तेदार या मेहमान आता, तो उस दिन वह शालिनी को नहीं बुलाता था और शालिनी तबीयत खराब होने का बहाना कर घर पर रहती और कहती कि औफिस से छुट्टी ले ली है, लेकिन यहां बाजी पलटती है.

आगे पढ़ें

नशा बिगाड़े दशा – भाग 1 : महेश की हालत कैसी थी

आज आधी रात को नशे में टुन्न हो कर महेश किराए के कमरे में पहुंचा ही था कि झमाझम बारिश होने लगी. हवा सांयसांय ऐसे चलने लगी, मानो खिड़कीदरवाजा तोड़ डालेगी.

गरज व चमक इस कदर बढ़ गई, जैसे गाज अभी के अभी और यहीं गिर पड़ेगी. ऐसे में सीमा के साथ हुए हादसे से उस के जेहन में खौफ समा गया. उस के माथे पर पसीने की बूंदें चुहचुहाने लगीं.

जैसे ही महेश ने दरवाजे का ताला खोलने के लिए चाबी निकाली, वैसे ही वह चकरा गया और वह बड़बड़ाया, ‘‘अरे, ताला कहां गया? मैं ने तो ताला लगाया था, तभी तो चाबी मेरी जेब में है…’’ वह दिमाग पर जोर दे कर गुत्थी सुलझा ही रहा था कि हवा का एक तेज झोंका आया, जो उसे धकियाते हुए कमरे के अंदर ले गया.

महेश तुरंत पलटा और किवाड़ बंद करने की कोशिश की, पर हवा समेत पानी की बौछार इतनी तेज थी कि वह उसे बमुश्किल बंद कर पाया.

‘ओह, मेरे मन में इतना भरम कैसे समा गया है कि मैं ने किवाड़ पर ताला लगाया था या नहीं, भूल गया हूं?’’ महेश ने हांफतेहांफते अपनेआप से कुढ़ कर सवाल किया

महेश अक्खड़ और पियक्कड़ था. रंगरूप का कालाकलूटा बैगन लूटा. तन की तरह उस का मन भी काला. ऊपर से शराब पीपी कर खुद को ब्लड प्रैशर का मरीज बना लिया.

सीमा की मौत से उपजी फिक्र में अमनचैन व भूखप्यास उड़ जाने से महेश मरियल सा दिखने लगा था मानो उस का खून किसी ने चूस लिया हो.

भी हवापानी से नशा हिरन हो गया, तो उसे फिर दारू की तलब हुई. उस ने टेबल से देशी दारू का पौआ उठाया और दो घूंट हलक के नीचे उतारीं.

सीमा की मौत के बाद महेश एक महीने से सो नहीं सका था, इसीलिए आज की रात सोना चाह रहा था. पर, वह बिस्तर में गया ही था कि बिजली गुल हो गई. हवा का तेजी से सरसराना और बिजली का चले जाना, एकसाथ ऐसे हुआ कि महेश के जेहन में सुरसुरी दौड़ गई. वह सन्न रह गया. उस के रोंगटे खड़े हो गए.

बिजली जब गई, तब ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ मानो किसी ने उसे बम से उड़ा दिया हो. महेश बिस्तर से उठा. खिड़की से बाहर झांका. बाहर अंधेरा दिखा. कमरे में भी अंधियारा इस कदर छा गया कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था.बाहर आकाशीय बिजली का चमकना बदस्तूर जारी था. महेश ने अंधेरे में तकिए के पास अपना मोबाइल फोन टटोला, जो उसे नहीं मिला. तभी उसे याद आया कि मोबाइल फोन तो शायद टेबल पर रखा है.‘वाह रे भुलक्कड़…’ महेश मन ही मन बोला और उसे टटोलटटोल कर ढूंढ़ने लगा. मोबाइल मिला, तो वह उस की टौर्च औन कर ही रहा था कि उसे घुप्प अंधेरे में एहसास हुआ कि कोई लड़की ‘हूं…’ कहते हुए जबरदस्ती उस की गरदन पर सवार हो रही है.

अनदेखी लड़की का वजन इतना भारी था कि महेश उसे झटका दे कर दूर करने की कोशिश में खुद ही लड़खड़ा कर गिर पड़ा.

‘‘बाप रे…’’ कहते हुए महेश थरथर कांप उठा, ‘‘यह कौन बला है, जो मेरे ऊपर चढ़ाई कर रही है?’’

महेश डर के मारे बाएं हाथ में मोबाइल फोन ले कर तेजी से बैडरूम से बाहर निकलने की कोशिश कर ही रहा था कि चौखट से मोबाइल फोन टकराया और छिटक कर दूर जा गिरा.

फोन लेने के लिए महेश झुक ही रहा था कि दाएं हाथ की कुहनी दरवाजे के कुंदे से इस कदर टकराई कि वह पीड़ा से कहर उठा, ‘‘हाय मां, मर गया मैं…’’

महेश ने जैसेतैसे मोबाइल फोन उठाया और मोमबत्ती व माचिस के लिए किचन की ओर खिसक रहा था कि बाथरूम से खौफनाक आवाजें सुनाई दीं, ‘हों… हं… हों…हं… हों…हं… मैं तुझे खा जाऊंगी. तेरा जीना हराम कर दूंगी.’

महेश घबरा गया. उस का दिमाग सुन्न हो गया. उस के माथे पर पसीने की बूंदें छलक आईं. उसे चोर की दाढ़ी में तिनके की तरह महसूस हुआ कि यह कोई और नहीं, बल्कि सीमा की आत्मा है, जो उसे तंग कर रही है. अब उस की खैर नहीं. वह उसे बेमौत मार डालेगी.

रात इतनी गहरी हो गई थी कि पड़ोसियों को जगाया नहीं जा सकता था. अगर महेश उन्हें जगाता भी है, तो उसी की पोलपट्टी खुलने का डर है.

दूर खंडहरनुमा मकान से आवारा कुत्तों व बिल्लियों के रोने की तीखी आवाजें आ रही थीं. महेश ने सुन रखा था कि कुत्ते व बिल्ली का यों रोना, वह भी आधी रात को, किसी अनहोनी आफत से कम नहीं होता है

तभी वही डरावनी आवाज किचन से घरघराई, ‘मैं तुझे कच्चा चबा जाऊंगी.’

‘‘बाप रे बाप, वही भयावह आवाज…’’ बड़बड़ाते हुए महेश का रोमरोम थर्रा उठा. उस ने अपना सिर धुन लिया और बोला, ‘‘मुझे मदहोशी में सीमा को जान से नहीं मारना चाहिए था. आखिर वह मेरे बचपन की गर्लफ्रैंड थी. जवानी में भी मुझ पर जान छिड़क रही थी. अचानक मैं हैवान कैसे बन गया?

‘‘भले ही मैं उस पर शक कर रहा था, लेकिन शक का यह बादल धीरेधीरे छंट भी सकता था. कमबख्त नशे ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा…’’

मरता क्या न करता, महेश ने कांपते हाथों से मोबाइल फोन की टौर्च को औन किया. माचिस व मोमबत्ती ढूंढ़ी. जैसेतैसे उसे जलाया, पर पलभर बाद तेज हवा से वह बुझ गई.महेश को लगा कि मोमबत्ती बुझी नहीं, बल्कि उसे तेज झोंकों से बुझा दिया गया है. ऐसा काम कोई और

नहीं, बल्कि सीमा की रूह ही कर सकती है. लगता है, वह उसे छोडे़गी नहीं और तड़पातड़पा कर मार डालेगी.

महेश बेहाल सा कुरसी पर धम्म से बैठ गया. आज की रात भी उस की नींद उड़ चुकी थी. उस के दिलोदिमाग में सीमा के साथ घटी घटना आईने की तरह उभरने लगी.

महेश व सीमा छुईखदान से थे. वे बालपन से साथसाथ पढ़े थे. जवानी में सीमा इकहरे बदन की हुस्न की मलिका बन गई थी. उसे देखदेख कर आवारा लड़के आहें भरा करते थे, पर वह महेश को छोड़ कर किसी दूसरे को चारा नहीं डालती थी.

सीमा अपने घर की बड़ी बेटी थी. भाई उस से छोटा था. उस के पिता छुईखदान में दारोगा थे. सीमा को नर्स बनने की दिली इच्छा थी. वह नर्सिंग प्रवेश परीक्षा दे कर उस में चुन ली गई थी. वजह, वह पढ़ाईलिखाई में होशियार थी और अपना मकसद हासिल करने की खातिर मेहनत करना जानती थी.

राजनांदगांव के नर्सिंग स्कूल में सीमा को एडमिशन मिल जाने से वहां किराए का कमरा ले कर चिखली में रहने लगी. सीमा का नर्सिंग में दाखिला हो जाने से महेश काफी परेशान रहने लगा. वजह, वह बस 9वीं पास था और 10वीं में फेल हो गया था, जबकि सीमा हायर सैकंडरी पास हो चुकी थी.जोबन की धनी, सुधा जैसी संगिनी हाथ से निकल न जाए, यही सोचसोच कर महेश का दिमाग बौराने लगा था.

बरसों की साध: भाग 3

जब इस बात की जानकारी प्रशांत को हुई तो वह खुशी से फूला नहीं समाया. विदाई से पहले ईश्वर की बहन को दुलहन के स्वागत के लिए बुला लिया गया था. जिस दिन दुलहन को आना था, सुबह से ही घर में तैयारियां चल रही थीं.

ये भी पढ़ें: तू आए न आए – भाग 1: शफीका का प्यार और इंतजार

प्रशांत के पिता सुबह 11 बजे वाली टे्रन से दुलहन को ले कर आने वाले थे. रेलवे स्टेशन प्रशांत के घर से 6-7 किलोमीटर दूर था. उन दिनों बैलगाड़ी के अलावा कोई दूसरा साधन नहीं होता था. इसलिए प्रशांत बहन के साथ 2 बैलगाडि़यां ले कर समय से स्टेशन पर पहुंच गया था.

ट्रेन के आतेआते सूरज सिर पर आ गया था. ट्रेन आई तो पहले प्रशांत के पिता सामान के साथ उतरे. उन के पीछे रेशमी साड़ी में लिपटी, पूरा मुंह ढापे मजबूत कदकाठी वाली ईश्वर की पत्नी यानी प्रशांत की भाभी छम्म से उतरीं. दुलहन के उतरते ही बहन ने उस की बांह थाम ली.

दुलहन के साथ जो सामान था, देवनाथ के साथ आए लोगों ने उठा लिया. बैलगाड़ी स्टेशन के बाहर पेड़ के नीचे खड़ी थी. एक बैलगाड़ी पर सामान रख दिया गया. दूसरी बैलगाड़ी पर दुलहन को बैठाया गया. बैलगाड़ी पर धूप से बचने के लिए चादर तान दी गई थी.

दुलहन को बैलगाड़ी पर बैठा कर बहन ने प्रशांत की ओर इशारा कर के कहा, ‘‘यह आप का एकलौता देवर और मैं आप की एकलौती ननद.’’

मेहंदी लगे चूडि़यों से भरे गोरेगोरे हाथ ऊपर उठे और कोमल अंगुलियों ने घूंघट का किनारा थाम लिया. पट खुला तो प्रशांत का छोटा सा हृदय आह्लादित हो उठा. क्योंकि उस की भाभी सौंदर्य का भंडार थी.

कजरारी आंखों वाला उस का चंदन के रंग जैसा गोलमटोल मुखड़ा असली सोने जैसा लग रहा था. उस ने दशहरे के मेले में होने वाली रामलीला में उस तरह की औरतें देखी थीं. उस की भाभी तो उन औरतों से भी ज्यादा सुंदर थी.

प्रशांत भाभी का मुंह उत्सुकता से ताकता रहा. वह मन ही मन खुश था कि उस की भाभी गांव में सब से सुंदर है. मजे की बात वह दसवीं तक पढ़ी थी. बैलगाड़ी गांव की ओर चल पड़ी. गांव में प्रशांत की भाभी पहली ऐसी औरत थीं. जो विदा हो कर ससुराल आ गई थीं. लेकिन उस का वर तेलफुलेल लगाए उस की राह नहीं देख रहा था.

ये भी पढ़ें: इस में बुरा क्या है : महेश और आभा ने मां के साथ क्या किया

इस से प्रशांत को एक बात याद आ गई. कुछ दिनों पहले मानिकलाल अपनी बहू को विदा करा कर लाया था. जिस दिन बहू को आना था, उसी दिन उस का बेटा एक चिट्ठी छोड़ कर न जाने कहां चला गया था.

उस ने चिट्ठी में लिखा था, ‘मैं घर छोड़ कर जा रहा हूं. यह पता लगाने या तलाश करने की कोशिश मत करना कि मैं कहां हूं. मैं ईश्वर की खोज में संन्यासियों के साथ जा रहा हूं. अगर मुझ से मिलने की कोशिश की तो मैं डूब मरूंगा, लेकिन वापस नहीं आऊंगा.’

ये भी पढ़ें: प्रतिदिन: भाग 3

इस के बाद सवाल उठा कि अब बहू का क्या किया जाए. अगर विदा कराने से पहले ही उस ने मन की बात बता दी होती तो यह दिन देखना न पड़ता. ससुराल आने पर उस के माथे पर जो कलंक लग गया है. वह तो न लगता. सब सोच रहे थे कि अब क्या किया जाए. तभी मानिकलाल के बडे़ भाई के बेटे ज्ञानू यानी ज्ञानेश ने आ कर कहा, ‘‘दुलहन से पूछो, अगर उसे ऐतराज नहीं हो तो मैं उसे अपनाने को तैयार हूं.’’

वैलेंटाइन से पहले जूलरी शॉपिंग करते दिखे राकेश बापट और शमिता, क्या जल्द करने वाले हैं Engagment?

बिग बॉस के लव बर्ड राकेश बापट और शमिता शेट्टी एक दूसरे के साथ टाइम बिताने का मौका नहीं छोड़ते. शो से बाहर आने के बाद दोनों को प्यार में डूबे हुए देखा जा सकता है. बता दे कि कुछ दिनों पहले शमिता ने अपना बर्थडे काफी धूम -धाम से सेलिब्रेट किया था ,पार्टी में राकेश ने अपने प्यार का इज़हार किया और सोशल मीडिया पर शमिता के साथ अपनी पिक्स भी शेयर कि थीं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुईं.

दोनों का एक नया वीडियो सामने आया है. जहां वैलेंटाइन डे से पहले दोनों एक स्टोर पर शॉपिंग करते नजर आए. शुक्रवार को राकेश और शमिता शेट्टी मुंबई के एक जूलरी स्टोर के बाहर खड़े नजर आए. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा हैं.

ये भी पढ़ें – राकेश बापट ने रोमांटिक अंदाज़ में किया शमिता को

वीडियो शेयर हुआ है तो लोगों के खूबसूरत कमेंट्स भी पढ़ने मिल रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा- हॉटेस्ट कपल. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ये दोनों साथ में कितने कमाल के लग रहे हैं.

एंगेजमेंट रिंग खरीदने पहुंचा कपल !
वैलेंटाइन वीक में प्यार का खुमार लोगों पर चढ़ा हुआ है. ऐसे में राकेश और शमिता का ज्यूलरी शॉपिंग से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं दोनों सगाई की रिंग खरीदने तो नहीं आए थे. फिलहाल अभी तक ये साफ़ नहीं हैं कि दोनों कि सगाई होने वाली है ? लेकिन जो भी हो फैंस इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं ,और चाहते हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएं.

फैंस ने दिया क्यूटनेस का खिताब
राकेश बापट व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में नज़र आए ,वहीँ शमिता की ड्रेस भी राकेश से मैच करती दिखीं. दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही थी. दोनों एक साथ काफी खुश दिखाई दे रहे थे. दोनों को साथ में देखकर फैंस कमेंट बॉक्स में उनसे जल्द शादी करने की विनती करते दिखाई दिए.

View this post on Instagram

A post shared by Raqesh Bapat (@raqeshbapat)

राकेश और शमिता बिग बॉस OTT में एक साथ नज़र आए थे.इसी शो में दोनों एक दूसरे के नज़दीक आए दोनों को एक दूसरे के लिए ख़ास फीलिंग्स रखते हुए देखा भी गया. शो में दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी. राकेश और शमिता तब से लेकर अभी तक साथ में हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

ये भी पढ़ें – नई नवेली दुल्हन करिश्मा तन्ना ने गोल्डन ड्रेस पहनकर किया

बता दें कि राकेश बापट पहले से तलाकशुदा हैं और उन्होंने टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा से शादी कि थी लेकिन उनकी ये शादी कामयाब नहीं रही.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें