मैं सिर्फ बार्बी डौल नहीं हूं- भाग 2: क्या थी परी की कहानी

उषा की किरणों ने जैसे ही कमरे के अंदर प्रवेश किया, मनीष प्यार से अपनी बार्बी डौल के गाल थपथपाने लगा. पर यह क्या, मनीष एकदम बोल उठा, ‘‘परी, तुम्हारे गाल पर यह क्या हो रहा है?’’

परी घबरा कर उठ बैठी और बोली, ‘‘मनीष सौरी वह कल से पता नहीं क्यों ये दाने हो गए हैं.’’

दरअसल, वे दाने भयावह रूप से मुखर हो उठे थे और रहीसही कसर तनाव ने पूरी कर दी थी.

मनीष बिना किसी हिचकिचाहट के परी के करीब आया और बोला, ‘‘ये तो ठोड़ी पर भी हैं. आज डाक्टर को दिखा कर आना.’’

परी बहुत ज्यादा चिंतित हो उठी थी. उसे अपनी बेदाग त्वचा पर बहुत गुमान था. अब ये दाने…

रात में प्रेम क्रीड़ा के दौरान भी परी के मन में अनकहा तनाव ही व्याप्त रहा. सुबहसवेरे ही उठ कर वह नहा ली. हलकी गुलाबी रंग की साड़ी उस के रंग में मिलजुल गई थी. साथ में उस ने मोतियों की माला और जड़ाऊ झुमके पहने. फिर आईने के आगे खड़ा हो कर गहरे फाउंडेशन की परतों में अपने दानों को छिपा लिया. अब पूरी तरह से अपनेआप से संतुष्ट थी.

बाहर आ कर देखा तो शकुंतला गाउन में घूम रही थीं. अपनी बहू का खिला चेहरा देख कर वे प्रसन्न हो गईं.

शकुंतला ने परी का माथा चूम लिया. परी रसोई की तरफ चली गई और नाश्ते की तैयारी करने लगी.

तभी शकुंतला आईं और अभिमान से बोलीं, ‘‘परी, तुम आराम करो. हमारे यहां बहू बस रसोई में हाथ ही लगाती है. सारे काम के लिए ये नौकरचाकर हैं ही.’’

परी ने चाय का पानी चढ़ाया और बाहर आ कर बैठ गई. शकुंतला भी उस के सामने आ कर बैठ गईं और उसे पैनी नजरों से दखते हुए बोलीं, ‘‘परी, तुम्हें बस सुंदर लगना है. इसी कारण से तुम इस घर की बहू बनी हो.’’

परी असमंजस में बैठी रही. उस का मन बहुत उदास हो चला था. यों 24 साल की परी आत्मविश्वास से भरपूर युवती थी. मनीष से पहले भी उस की जिंदगी में कई युवक आए और गए, पर मनीष के आने के बाद उस के जीवन में स्थिरता आ गई थी.

दोनों के परिवार वालों को इस रिश्ते से कोई परेशानी नहीं थी. कम से कम परी को तो पता था. पर यह तो उसे विवाह के बाद ही पता चला कि मनीष के मातापिता ने उसे पूरे दिल से स्वीकार नहीं किया था.

वह बुझे मन से अंदर चली गई. एक अनकहा भय उसे घेरे हुए था. इतना डर तो उसे किसी ऐग्जाम में भी नहीं लगा था.

तभी जिया अंदर आ गई. वह मनीष की मौसी की बेटी थी और रिश्ते में उस की ननद. जिया बेहद खूबसूरत थी और कालेज के सैकंड ईयर में पढ़ रही थी. चिडि़या की तरह चहकते हुए वह बोली, ‘‘भाभी, चलो आज मूवी देखने चलते हैं. आप की बात भैया कभी नहीं टालेंगे.’’

मनीष उस को चपत लगाते हुए बोला, ‘‘मुझ से नहीं बोल सकती? चलो फिर भाभी ही ले जाएगी तुम्हें…’’

दोनों पूरे कमरे में धमाल मचा रहे थे. न जाने क्यों ये सब देख कर परी की आंखों में आंसू आ गए. सबकुछ अच्छा है फिर भी बंधाबंधा महसूस हो रहा था.

जिया एकाएक सकपका सी गई. मनीष भी परी के करीब आ कर प्यार से उस का सिर सहलाने लगा और बोला, ‘‘परी घर जाना है तो आज ले कर चलता हूं.’’

परी बोली, ‘‘मनीष न जाने क्यों थकावट सी महसूस हो रही है. लगता है पीरियड्स शुरू होने वाले हैं.’’

जिया तब तक अपनी प्यारी भाभी के लिए एक गिलास जूस ले कर आ गई थी. परी का मन भीग गया और उस ने जिया को गले से लगा लिया. उसे लगा जैसे जिया के रूप में उस ने अपनी छोटी बहन को पा लिया हो.

शाम को मनीष के कहने पर परी जींस और कुरती पहन रही थी पर यह क्या जींस तो कमर में फिट ही नहीं हो रही थी. अभी 3 महीने पहले तक तो ठीक थी. झुंझला कर वह कुछ और निकालने लगी.

तभी मनीष बोला, ‘‘परी यह करवाचौथ टाइप की ड्रैस मत पहनो. जींस थोड़ी टाइट है तो क्या हुआ. पहन लो न.’’

परी ने मुश्किल से जींस पहन तो ली पर अपने शरीर पर आई अनावश्यक चरबी उस से छिपी न रही. वह जब तैयार हो कर बाहर निकली, तो मनीष मजाक में बोल ही पड़ा, ‘‘यार, तुम तो शादी के तुरंत बाद आंटी बन गई हो.’’

परी को यह सुन कर अच्छा नहीं लगा. तभी शकुंतला भी बाहर आ गईं और बोलीं, ‘‘परी खुद पर ध्यान दो और कल से ऐक्सरसाइज शुरू करो.’’

उस दिन परी फिल्म का आनंद न ले पाई. एक तो जरूरत से ज्यादा टाइट कपड़ों के कारण वह असहज महसूस कर रही थी, दूसरे बारबार परफैक्ट दिखने का प्रैशर उसे अंदर ही अंदर खाए जा रहा था.

अपने शरीर में आए बदलावों से वह परेशान थी. ऐसे में उसे दुलार और प्यार की आवश्यकता थी. पर उस के नए घर में उसे ये सब नहीं मिल पा रहा था.

रात को उस ने मनीष को अपने करीब न आने दिया. मनीष रातभर उसे हौलेहौले दुलारता रहा. सुबह परी की बहुत देर से आंखें खुलीं. वह जल्दीजल्दी नहा कर जब बाहर निकली तो देखा, नाश्ता लग चुका था.

वह भी डाइनिंगटेबल पर बैठ गई. कवींद्र ने परी की तरफ देख कर चिंतित स्वर में कहा, ‘‘परी बेटा, यह क्या हो रहा तुम्हारे चेहरे पर?’’

एकाएक परी को याद आया कि वह आज मेकअप करना भूल गई.

शकुंतला भी बोलीं, ‘‘मनीष आज परी को डाक्टर के पास ले जाओ. चेहरे पर तिल के अलावा किसी भी तरह के निशान अच्छे नहीं लगते हैं.’’

मनीष भी परी को ध्यान से देख रहा था. परी को एकदम से ऐसा महसूस हुआ जैसे वह एक स्त्री नहीं एक वस्तु है.

शाम को जब मनीष और परी डाक्टर के पास गए, तो डाक्टर ने सबकुछ जानने के बाद दवाएं और क्रीम लिख दी.

1 महीना बीत गया पर दानों ने धीरेधीरे परी के पूरे चेहरे को घेर लिया था. परी आईने के सामने जाने से कतराने लगी. उस का आत्मविश्वास कम होने लगा था. वह सब से नजरें चुराने लगी थी. ऊपर से रातदिन शकुंतला की टोकाटाकी और मनीष का कुछ न बोल कर अपनी मां का समर्थन करना उसे जरा भी नहीं भाता था.

औफिस में भी लोग उसे देखते ही सब से पहले यही बोलते, ‘‘अरे, यह क्या हुआ तुम्हारे  चेहरे पर?’’

परी मन ही मन कह उठती, ‘‘शुक्रिया बताने का… आप न होते तो मुझे पता ही नहीं चलता…’’

परी के विवाह को 2 महीने बीत गए थे.

इस बीच घर, नए रिश्ते और औफिस की जिम्मेदारी के बीच बस वह एक ही बार अपने मायके जा पाई थी. परी का जब से विवाह हुआ था वह एक तनाव में जी रही थी. यह तनाव था हर समय खूबसूरत दिखने का, हर समय मुसकराते रहने का, हर किसी को खुश रखने का और इन सब के बीच परी कहीं खो सी गई थी. वह जितनी कोशिश करती कहीं न कहीं कमी रह ही जाती.

मेरा दोस्त मेरे साथ सैक्स करना चाहता है, पर मैं इसे गलत समझती हूं, बताएं मैं क्या करूं?

सवाल
मैं 28 वर्षीय युवती हूं. 6 सालों से एक युवक से मित्रता है. 2 सालों से हमारे संबंध काफी घनिष्ठ हो गए हैं. हमारी शादी के लिए हमारे परिवार वाले राजी नहीं होंगे और हम घरवालों के खिलाफ नहीं जा सकते. कुछ महीनों से मेरा मित्र मेरे साथ सैक्स करना चाहता है, पर मैं इसे गलत समझती हूं. इसलिए कोई न कोई बहाना कर के बचती रहती हूं. जब भी वह मिलता है बातोंबातों में अपनी इच्छा जाहिर कर देता है. बताएं मैं क्या करूं?

जवाब
इतने सालों तक जिस तरह आप लोग दोस्त रहे हैं उसी तरह इस रिश्ते को चलने दें. जब आप दोनों जानते हैं कि आप को अन्यत्र शादी करनी है तो एकतरफा यह शारीरिक संबंध बना कर अपने लिए मुश्किल क्यों पैदा करना चाहते हैं. लड़का इच्छा जाहिर करता है तो आप मना कर सकती हैं. हो सकता है उसे बुरा लगे. इस से आप की दोस्ती भी प्रभावित हो सकती है. ऐसे में अच्छा यही है कि आप माता पिता को मनाएं.

सेक्स की सनक: क्या था सोफे में छिपाई लाश का राज

सत्यकथा

मुंबई से सटे ठाणे स्थित चर्चित कालोनी डोंबीवली में ओम साईं रेजीडेंसी की एक बिल्डिंग में किशोर शिंदे का परिवार 14 फरवरी की सुबह तक काफी खुशहाल जिंदगी गुजार रहा था.

सुबहसुबह शिंदे अपने औफिस जाने की तैयारी कर रहे थे. पत्नी सुप्रिया उन के लिए नाश्ता लगा चुकी थी.

नाश्ता कर निकलते समय जब सुप्रिया ने अपने पति शिंदे को लंच का टिफिन पकड़ाया, तब उन की नजर पत्नी के उतरे हुए चेहरे पर ठहर गई. उन्होंने पूछा, ‘‘क्या बात है सुप्रिया, तुम सुस्त दिख रही हो?’’

‘‘हां, आज मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है.’’ सुप्रिया धीमी आवाज में बोली.

‘‘घर का काम ज्यादा करने की आज जरूरत नहीं है. तुम आराम कर लो, कपड़े मशीन में डाल कर छोड़ देना, ड्यूटी से आ कर चला दूंगा… रात को कपडे़ धुल जाएंगे,’’ शिंदे ने कहा.

‘‘लेकिन श्लोक स्कूल जा चुका है, दोपहर को उसे लाना होगा.’’ सुप्रिया बोली.

‘‘कोई बात नहीं, स्वाति को बोल देना वह उसे अपने बच्चों के साथ ही लेती आएगी.’’

‘‘ठीक है, वैसे एकडेढ़ घंटे की नींद ले लूंगी, तब ठीक हो जाएगा. सिर दर्द ही तो है,’’ सुप्रिया बोली.

‘‘ठीक है. कुछ खाना खा कर सिरदर्द की दवा ले लेना. मैं निकलता हूं,’’ कहते हुए शिंदे अपना बैग और टिफिन ले कर मुंबई के लिए निकल पड़े. पहले वह लोकल ट्रेन पकड़ कर चर्चगेट जाते, फिर उन्हें बस ले कर औफिस तक जाना होता था.

परिवार में सदस्य के नाम पर सुप्रिया और उन का 10 साल का बेटा श्लोक था. बेटे का स्कूल हाल में ही खुला था. उसे लाने के लिए दोपहर में सुप्रिया उस के स्कूल तक जाती थी.

शाम के करीब साढ़े 4 बजे स्वाति ने शिंदे को फोन कर पूछा कि सुप्रिया श्लोक को लेने स्कूल क्यों नहीं आई? इस पर शिंदे अनमने भाव से बोले, ‘‘हां, सुबह उस ने बताया था कि उस की तबीयत थोड़ी ठीक नहीं है, इसलिए नहीं गई होगी. श्लोक घर आ गया न?’’

‘‘हां श्लोक तो मेरे साथ आ गया है, लेकिन घर पर मां को नहीं पा कर मुझ से ही उस के बारे में पूछने आया था. मेरे घर पर ही नाश्ता किया और अभी श्लोक दोस्तों के साथ ग्राउंड में खेलने गया हुआ है,’’ स्वाति बोली.

‘‘सुप्रिया घर पर नहीं है? वह कहां गई होगी?’’ शिंदे चिंतित हो कर बोले.

‘‘यही पूछने के लिए तो मैं ने आप को फोन किया है. उस का फोन भी नहीं मिल रहा है, मैं घर जा कर भी देख चुकी हूं. घर का दरवाजा भी बंद है. श्लोक का स्कूल बैग भी बाहर बरामदे में पड़ा है. भाईसाहब, मुझे तो डर लग रहा है, आप जल्द आ जाइए.’’ स्वाति घबराहट भरी आवाज में बोली.

‘‘घर पर भी नहीं है. फिर कहां गई होगी? दवा वगैरह लाने या डाक्टर के पास तो नहीं गई? कहीं तबीयत ज्यादा तो नहीं बिगड़ गई उस की? अभी मैं उसे फोन करता हूं.’’ शिंदे बोले और तुरंत सुप्रिया को मोबाइल पर फोन करने के लिए स्वाति का काल डिसकनेक्ट कर दिया.

शिंदे ने सुप्रिया को फोन मिलाया. लेकिन उस का फोन बंद आ रहा था. शिंदे चिंतित हो गए. तब उन्होंने पड़ोसी दोस्त को घर जा कर सुप्रिया का पता करने को कहा.

दोस्त ने भी 5 मिनट में आ कर वही सब बताया जो स्वाति ने कहा था. शिंदे ने फटाफट औफिस का बचा काम निपटाया और शाम के 7 बजे तक घर आ गए.

घर का दरवाजा भीतर से बंद था. बेटा श्लोक ग्राउंड से खेल कर घर आ चुका था. बरामदे में कुछ पड़ोसी भी जमा थे. सुप्रिया बाहर जाने पर अकसर घर की चाबी अपने पड़ोसी के पास छोड़ जाती थी. लेकिन उस रोज सुप्रिया ने ऐसा नहीं किया था.

इसे ले कर एक सवाल सभी के मन में कुलबुला रहा था कि आखिर सुप्रिया कहां है? खैर, शिंदे ने अपने बैग से घर के इंटरलौक की एक्सट्रा चाबी से मेन दरवाजा खोला. अंदर कमरे में उन के साथ कई लोग दाखिल हुए. भीतर का माहौल सामान्य था. कमरे में लाइटें जल रही थीं.

कुछ पल वे कमरे में रुके. उन की आंखें सुप्रिया को तलाश रही थीं. उन्होंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से उस के बारे में पूछा. किसी ने भी सुप्रिया के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. यहां तक कि सभी ने कहा कि उन की उस रोज सुप्रिया से मुलाकात ही नहीं हुई थी.

शिंदे को मामला कुछ संदिग्ध लगा. वह अधिक समय गंवाए बगैर अपने खास दोस्तों के साथ डोंबीवली मानपाड़ा पुलिस थाने गए. थानाप्रभारी के पास जा कर उन्होंने सुप्रिया की गुमशुदगी की सूचना लिखवा दी.

इधर शिंदे के घर पर कुछ पड़ोसियों की नजर एक सोफे पर टिक गई, जो खिसका कर दोबारा उसी जगह पर सेट किए जाने जैसा दिख रहा था. ऐसा जमीन पर बने ताजा निशान से पता चल रहा था. लोगों को वह निशान कुछ संदिग्ध लगा.

वे यह नहीं समझ पाए कि सोफे को दीवार से सटा कर क्यों लगाया गया है, जबकि सुप्रिया इस के खिलाफ रहती थी. वह हमेशा दीवार पर निशान पड़ने से बचाने के लिए दीवार से थोड़ी दूरी बना कर रखती थी. जमीन पर भी कुछ निशान ऐसे बने हुए थे, जो अधूरी सफाई लगते थे.

पड़ोसियों में से एक ने सोफे को खींचने का प्रयास किया. वह भारी महसूस हुआ, खिसक नहीं पाया. जबकि वह बैड कम सोफा आसानी से खिसकाया जाने वाला था. सोफा ऊपर से गीला भी दिख रहा था. उसे 2 लोगों ने ताकत से जैसे ही खिसकाया, उस के नीचे का हिस्सा एक झटके में अपने आप बाहर की ओर निकल आया.

उसे देख कर सभी की आंखें फटी रह गईं. उस में सुप्रिया बेजान पड़ी थी. उसे सोफे में ठूंस कर डाला गया था. पैर मुड़े हुए थे. सिर आगे की ओर झुका और गरदन टेढ़ी थी. चेहरा आधा ही दिख रहा था.

इस की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. संयोग से शिंदे भी वहीं थे. पुलिस जिसे गुमशुदा के रूप में तलाश कर रही थी, उस के घर में ही मिलने की सूचना मिल गई थी. पुलिस टीम 10 मिनट में ही शिंदे को साथ ले कर आ गई.

पुलिस टीम में सीनियर इंसपेक्टर शेखर बागड़े, इंसपेक्टर अनिल पडवल, एपीआई मनीषा जोशी और अविनाश वनवे शामिल थे.

पुलिस के आला अधिकारियों की टीम के सामने सुप्रिया की लाश को सोफे से बाहर निकाला गया. उस के सिर पर चोट के निशान थे. मौके पर फोरैंसिक टीम को भी बुला लिया गया. मौके की प्रारंभिक काररवाई पूरी करने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई.

इस मामले की जानकारी एडिशनल पुलिस कमिश्नर (पूर्वी क्षेत्रीय संभाग) कल्याण के दत्तात्रेय कराले, डीसीपी सचिन गंजाल, और डोंबीवली डिवीजन के एसीपी जे.डी. मोरे को भी दे दी गई.

शिंदे और सभी पड़ोसियों समेत पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो चुके थे. उन में मुख्य थे कि सुप्रिया की हत्या किस ने की? उन की हत्या के पीछे कारण क्या हो सकता है? हत्यारा घर में घुस कर वारदत में सफल कैसे हो गया? क्या वह पहले से सुप्रिया को जानता था?

सुप्रिया की लाश को पोस्स्मार्टम के लिए भेजने से पहले की गई शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या के कुछ बिंदुओं को भी नोट किया.

प्राथमिक जांच रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के सामने अनगिनत सवाल थे. सुप्रिया के सिर पर चोट के निशान थे. वहां खून फैला नजर आया था. गरदन नायलोन की रस्सी और केबल से टाइट बंधी हुई थी. गरदन पर छिलने जैसे जख्म के निशान थे.

इसी तरह पुलिस ने कमरे की जांच में पाया कि सोफे को अपनी जगह से हटाया गया था. सिर पर लगे चोट से निकले खून के निशान को फर्श से साफ कर दिया गया था. अपराधी ने वैसा एक भी निशान नहीं छोड़ा था, जिस से उस की पहचान हो सके.

घर का दरवाजा बंद होने का मतलब था कि अपराधी वारदात के बाद आराम से घर को बंद कर चला गया होगा. यानी अपराधी घर की बहुत सी जानकारियों से वाकिफ रहा होगा.

पुलिस ने जांच के सिलसिले में 37 वर्षीय किशोर शिंदे से भी पूछताछ की. उन्होंने बताया कि वे महाराष्ट्र में सतारा जिले के रहने वाले हैं. उन का पैतृक गांव सतारा जिले के कराड तहसील में है. उन की उसी जिले की सुप्रिया से 12 साल पहले शादी हुई थी.

वे पिछले साल ही इस रेजीडेंसी के फ्लैट में रहने आए थे. उन्होंने हाल में ही इसे खरीदा था. इस से पहले भी किशोर इसी इलाके में एक कमरे के मकान में किराए पर रहते थे.

इसी के साथ किशोर ने यह भी बताया कि उन का इलाके में किसी के साथ कभी कोई मतभेद नहीं हुआ था. उन की पत्नी शिक्षित महिला थी. उन का स्वभाव काफी मिलनसार था.

पासपड़ोस के लोगों के साथ अच्छे मधुर संबंध थे. किशोर को ड्यूटी से घर लौटते हुए अकसर देर हो जाती थी. घर का अधिकतर काम सुप्रिया ही संभालती थी.

पुलिस का ध्यान अपराधी के घर में घुसने की दिशा में जांच की ओर भी गया. कालोनी के परिसर में बिल्डिंग के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई गई.

इसी दरम्यान बिल्डिंग के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को सुप्रिया के घर के बाहर एक जोड़ी चप्पलें देखने की बात भी बताई. उस का कहना था कि शिंदे परिवार के लोग अपनी चप्पलें हमेशा स्टैंड पर रखते रहे हैं. स्टैंड भी बरामदे में एक कोने में था. बरामदे के बाहर चप्पल होने का मतलब किसी बाहरी व्यक्ति का घर में आना था.

पुलिस के लिए यह जानकारी महत्त्वपूर्ण थी कि शिंदे के घर के बाहर एक से डेढ़ बजे के बीच जो चप्पलें देखी गई थीं, उस की पहचान की जाए. इस की जानकारी देने वाले व्यक्ति को तरहतरह के चप्पलों की तसवीरें दिखाई गईं.

उस ने कुछ तसवीरें देख कर शिंदे के घर के बाहर पाए गई चप्पलों की पहचान कर ली. यह भी बताया कि ऐसी चप्पलें इस इलाके में एक व्यक्ति पहनता है.

इसी के साथ जांच कर रही पुलिस को ध्यान आया कि थाने में किशोर शिंदे के साथ सुप्रिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने आया युवक भी इसी तरह की चप्पलें पहने हुए था.

शिंदे से उस युवक के बारे में जानकारी ली गई. वह शिंदे की बिल्डिंग से कुछ दूरी पर रहने वाला विशाल था. उस का शिंदे के घर पहले भी 2-3 बार आना हुआ था.

उसे उसी वक्त पूछताछ के लिए थाने लाया गया. युवक ने अपना नाम बताने से पहले बताया कि उसी ने तो शिंदे को पत्नी के लापता होने की शिकायत लिखवाने के लिए कहा था.

पुलिस ने जब पूछा कि उसे कैसे पता था कि सुप्रिया लापता ही है? इस सवाल पर वह सकपका गया. उस के चेहरे के उड़ते रंग को देख कर पुलिस ने जबरदस्त डांट लगाई. उस का पूरा नामपता पूछा.

तब युवक ने अपना नाम विशाल भाऊ भाट बताया. उस के बाद सुप्रिया हत्याकांड के बारे में उस ने जो चौंकाने वाली कहानी बताई, वह इस प्रकार निकली—

दरअसल, 27 वर्षीय विशाल ठाणे जिले में मुरवाड़ी तहसील के घावसड़ी गांव का रहने वाला था. उस के मातापिता और भाईबहन गांव में ही रहते थे. ओम रेजीडेंसी के इलाके में ही वह किराए का कमरा ले कर रहता था. उस की नवी मुंबई में प्राइवेट नौकरी थी.

उस की कई बुरी आदतों में मोहल्ले की लड़कियों और औरतों पर नजर गड़ाए रखना भी था. वह उन्हें कामुक निगाहों से निहारता रहता था. उन से संपर्क बनाने के मौके भी ढूंढने की कोशिश करता था.

उस ने पुलिस को बताया कि उस की नवी मुंबई में ही एक प्रेमिका भी थी, जो किसी दूसरे शहर की रहने वाली थी.

बीते 3 माह से वह अपने घर चली गई थी, उस के बाद से वह नहीं लौटी थी. उसे याद कर विशाल की रातें तन्हाई में गुजरती थीं. उस की कल्पनाओं में खोया रहता था.

इन्हीं दिनों उस की निगाह सुप्रिया पर पड़ी थी. वह कई दिनों से उस की दैनिक गतिविधियों पर नजर गड़ाए हुए था. विशाल सुप्रिया से अकेले में मिलने को व्याकुल हो गया था. एक दिन विशाल को तब मौका मिल गया, जब वह एक मैगजीन की दुकान पर पुरानी सरिता और गृहशोभा पत्रिकाओं की मांग कर रही थी.

दुकानदार के पास उस समय वे पत्रिकाएं नहीं थीं. संयोग से विशाल भी वहीं था. विशाल ने झट कहा कि पुरानी मैगजीन की दुकान के बारे में वह जानता है. नवी मुंबई में जहां वह काम करता है, उस के पास ही है. सुप्रिया ने उस की बात पर विश्वास कर के सरिता और गृहशोभा के उन अंकों की लिस्ट उसे दे दी, जिन की उसे जरूरत थी. और कहा कि इन में से जो भी मिल जाएं, वह ले आए. यह बात घटना के ठीक 2 दिन पहले की है.

विशाल 14 फरवरी, 2022 की दोपहर को किताबों का एक पैकेट ले कर सुप्रिया के घर आ गया. कालबेल की 3-4 आवाज सुन कर सुप्रिया ने दरवाजा खोला. वह अलसाई हुई थी. अपना दुपट्टा संभालती हुई उस ने पूछा, ‘‘आप?’’

बरामदे से बाहर विशाल खड़ा था. सुप्रिया चार कदम चलती हुई उस के पास आ गई.

‘‘यह लीजिए मैडम, आप की मैगजीन. सारी की सारी मिल गईं, जिन की आप को जरूरत थी,’’ विशाल ने हाथ में पकड़ा पैकेट सुप्रिया की ओर बढ़ा दिया.

‘‘थैंक्यू, आप मेरी वजह से कितने परेशान हुए.’’ विशाल के हाथ से पैकेट लेते हुए सुप्रिया बोली.

पैकेट ले कर अंदर जाने के लिए मुड़ते हुए विशाल से उस ने कहा, ‘‘आइए न, इस का पैसा भी तो देना होगा न.’’

विशाल बरामदे की सीढि़यां चढ़ कर अपनी चप्पलें उतार कर सुप्रिया के पीछे हो लिया. कुछ सेकेंड में सुप्रिया और विशाल हाल में थे. उन के हाल के गेट में आटोमेटिक लौक लगा हुआ था.

सुप्रिया ने विशाल को सोफे पर बैठने को कहा और उस के लिए पानी लाने चली गई. तुरंत ही पानी का गिलास भी ले आई. विशाल धीरेधीरे पानी पीने लगा और सुप्रिया मैगजीन का पैकेट खोलने लगी.

पैकेट के खुलते ही सुप्रिया चौंक पड़ी. उस के हाथ से कुछ पत्रिकाएं नीचे जमीन पर गिर गईं. विशाल कुटिलता से बोला, ‘‘क्यों पसंद नहीं आईं? इस से भी अच्छी किताबें वहां मिलती हैं.’’

‘‘बदतमीज, निकल जा यहां से. तूने क्या समझ लिया, मैं यह लाने को बोली थी?’’ सुप्रिया चीखती हुई बोली.

विशाल सरिता और गृहशोभा के बजाय अश्लील मैगजींस लाया था. उसे देखते ही सुप्रिया नाराज हो गई थी.

‘‘ज्यादा सतीसावित्री मत बनो. मैं सब जानता हूं, तुम जैसी सैक्स की भूखी औरतों के बारे में. नाटक करती हैं हरामजादी.’’ यह कहते हुए विशाल ने सुप्रिया का हाथ पकड़ कर अपनी ओर खींच लिया.

इस तरह विशाल के बदले हुए तेवर और अचानक हुए हमले से सुप्रिया अनजान थी. वह उस के ऊपर गिर पड़ी. पास रखा कांच का गिलास जमीन पर गिर कर टूट गया. कुछ पानी भी फैल गया.

सुप्रिया विशाल को धकेलती हुई उठ खड़ी हुई. जमीन पर बिखरा कांच उस के पैर में चुभ गया. जिस से खून निकल आया. वह वहां से भाग कर दूसरे कमरे में जाने लगी. तब तक विशाल और भी सैक्स का उन्मादी बन  चुका था.

वह सुप्रिया को फिर से दबोचने की कोशिश करने लगा, लेकिन वह उस की पकड़ से बचती रही. अंतत: उस की गरदन विशाल की पकड़ में आ गई.

विशाल ने सुप्रिया को काबू में लाने के लिए नायलोन की रस्सी उस के गले में फंसा दी. वह रस्सी अपनी जेब में रख कर लाया था. गले में फंसी रस्सी दोनों हाथों से कस दी, जिस से जल्द ही सुप्रिया बेजान हो गई और गिर पड़ी. उसी अवस्था में उस ने उस के शरीर के साथ छेड़छाड़ की. तब तक सुप्रिया की सांसें थम चुकी थीं. यह देख कर विशाल घबरा गया और आननफानन में अपने बचाव का रास्ता निकालने लगा.

उस ने पाया कि उस की सुप्रिया के साथ हाथापाई बैड कम सोफे पर हो रही थी. उस के दिमाग में आइडिया कौंध गया. उस ने तुरंत सोफे को खोला और सुप्रिया की लाश उस के अंदर ठूंस दी.

सोफे को करीने से पहले की तरह लगा दिया, लेकिन वह भूल गया कि सोफा पहले दीवार से थोड़ा अलग था. जमीन पर गिरे पानी और सुप्रिया के कुछ खून को साफ करने के बाद गेट की चाबी ढूंढी. चाबी उसे किचन में फ्रिज के ऊपर रखी मिल गई.

इस तरह वारदात को अंजाम देने के बाद विशाल बड़े आराम से अपने कमरे पर चला आया. खुद को बचाने के लिए डोंबीवली थाने भी गया और किशोर शिंदे का हितैषी होने का ढोंग किया. लेकिन उस की ही चप्पलों ने उस के अपराध की चुगली कर दी.

आरोपी विशाल भाऊ भाट से विस्तार से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

रविंद्र शिवाजी दुपारगुडे

मैं सिर्फ बार्बी डौल नहीं हूं- भाग 1: क्या थी परी की कहानी

खुद को आईने में निहारते हुए परी को अपने दाहिने गाल पर एक दाना दिखा. वह परेशान हो गई. क्या करे? क्या डाक्टर के पास जाए? फिर उस ने जल्दीजल्दी फाउंडेशन और कंसीलर की मदद से उस दाने को छिपाया और होंठों पर लिपस्टिक का फाइनल टच दिया. सिर पर थोड़ा सा पल्लू कर, पायल और चूडि़यां खनकाती वह बाहर निकली.

परी की सास और ननद उसे प्रशंसा से देख रही थीं, वहीं जेठानियों की आंखों में उस ने ईर्ष्या का भाव देखा तो परी को लगा कि उस का शृंगार सार्थक हुआ.

पासपड़ोस की आंटी और दूर के रिश्ते की चाची, ताई सब शकुंतला को इतनी सुंदर बहू लाने के लिए बधाई दे रही थीं. शकुंतला अभिमान से मंदमंद मुसकरा रही थीं. वे बड़े सधे स्वर में बोलीं, ‘‘यह तो हमारे मनु की पसंद है. पर हां, शायद इतनी खूबसूरत बहू मैं भी नहीं ढूंढ़ पाती.’’

नारंगी शिफौन साड़ी पर नीले रंग का बौर्डर था और नीले रंग का ही खुला ब्लाउज, जो उस की पीठ की खूबसूरती को उभार रहा था. पीठ पर ही परी ने एक टैटू बनवा रखा था जो मछली और एक परी के चित्र का मिलाजुला स्वरूप था.

परी को अपने इस टैटू पर बहुत गुमान था. इसी टैटू के कारण कितने ही लड़कों का दिल उस ने अपनी मुट्ठी में कर रखा था. परी की पारदर्शी त्वचा, दूध जैसा रंग, गहरी कत्थई आंखें सबकुछ किसी को भी बांधने के लिए पर्याप्त था. मनीष से उस की मुलाकात बैंगलुरु के नौलेज पार्क में हुई थी. दोनों का औफिस उसी बिल्डिंग में था. कभीकभी दोनों की मुलाकात कौफीहाउस में भी हो जाती थी.

मनीष अपने मातापिता की इकलौती संतान था. शकुंतला और कवींद्र दोनों ने ही अपनी पूरी ताकत अपनी संतान के पालनपोषण में लगा दी थी. बचपन से ही मनीष के दिमाग में यह बात घर कर गई थी कि उसे हर चीज में अव्वल आना है. कोई भी दोयम दरजे की चीज या व्यक्ति उसे मान्य नहीं था. पढ़ाई में अव्वल, खेलकूद में शीर्ष स्थान.

12वीं के तुरंत बाद ही उस का दाखिला देश के सब से अच्छे इंजीनियरिंग कालेज में हो गया था. उस के तुरंत बाद मुंबई के सब से प्रतिष्ठित कालेज से उस ने मैनेजमैंट की डिग्री हासिल की और बैंगलुरु में 60 लाख की सालाना आय पर उस ने एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में मैनेजर के रूप में जौइन कर लिया था जहां पर उस की मुलाकात परी से हुई और परी हर मामले में उस की जिंदगी के सांचे में फिट बैठती थी.

परी के मातापिता के पास अपनी बेटी के सौंदर्य और पढ़ाई के अलावा कुछ और दहेज में देने के लिए नहीं था. शकुंतला और कवींद्र ने मनीष की शादी के लिए बहुत बड़े सपने संजोए थे पर परी की खूबसूरती, काबिलीयत और मनीष की इच्छा के कारण चुप लगा गए. सादे से विवाह समारोह के बाद शकुंतला और कविंद्र ने बहुत ही शानदार रिसैप्शन दे कर मन के सारे अरमान पूरे कर लिए थे.

शाम को मनीष के दोस्त के यहां खाने पर जाना था. परी थक गई थी. उस का कपड़े बदलने का मन नहीं था. जब वह उसी साड़ी में बाहर आई तो शकुंतला ने टोका, ‘‘परी तुम नईनवेली दुलहन हो. ऐसे बासी कपड़ों में कैसे जाओगी?’’

परी बुझे स्वर में बोली, ‘‘मम्मी, मुझे बहुत थकान हो रही है. यह साड़ी भी तो अच्छी है.’’

शकुंतला ने बिना कुछ कहे उसे मैरून रंग का कुरता और शरारा पकड़ा दिया. परी ने मदद के लिए मनीष की तरफ देखा तो वह भी मंदमंद मुसकान के साथ अपनी मां का समर्थन ही करता नजर आया.

फिर से उस ने पूरा शृंगार किया. आईने में उस ने देखा, अब वह दाना और स्पष्ट हो गया था. तभी पीछे से शकुंतला की आवाज सुन कर घबरा कर उस ने उस दाने के ऊपर फाउंडेशन लगा लिया और फाउंडेशन का धब्बा अलग से उभर कर चुगली कर रहा था.

बाहर ड्राइंगरूम की रोशनी में शकुंतला बोलीं, ‘‘परी फाउंडेशन तो ठीक से लगाया करो. यह क्या फूहड़ की तरह मेकअप किया है तुम ने?’’

परी घबरा गई. जैसे ही शकुंतला उस के करीब आईं तभी मनीष की कार का हौर्न सुनाई दिया. परी बाहर की तरफ भागी.

पीछे से शकुंतला की आवाज आई, ‘‘परी रास्ते में ठीक कर लेना.’’

कार में बैठते ही मनीष ने परी को अपने करीब खींच लिया और चुंबनों की बरसात कर दी. फिर धीरे से उस के कान में फुसफुसाया, ‘‘मन नहीं है मयंक के घर जाने का. कहीं उस की नीयत न बिगड़ जाए. जान, बला की खूबसूरत लग रही हो तुम.’’

मनीष की बात पर परी धीरे से मुसकरा दी. करीब 15 मिनट बाद कार एक नए आबादी क्षेत्र में बनी सोसाइटी के आगे रुक गई. मनीष ने घंटी बजाई और एक अधेड़ उम्र की महिला ने दरवाजा खोला. चेहरे पर मुसकान और मधुरता लिए हुए उन्हें देख कर ऐसा आभास हुआ परी को कि वह उन के साथ बैठ कर थोड़ा सुस्ता ले.

तभी अंदर से ‘‘हैलो… हैलो…’’ बोलता हुआ एक नौजवान आया. गहरी काली आंखें, तीखी नाक और खुल कर हंसने वाला. उस के व्यक्तित्व में सबकुछ खुलाखुला था. परी बिना परिचय के ही समझ गई थी कि यह मयंक है और वह महिला उस की मां है.’’

परी और मनीष 4 घंटे तक वहां बैठे रहे. परी को लगा ही नहीं कि वह यहां पहली बार आई है. जहां मनीष के घर उसे हर समय डर सा लगा रहता था कि कहीं कुछ गलत न हो जाए. हर समय अपने रंगरूप को ले कर सजग रहना पड़ता था, वहीं यहां वह एकदम सहज थी.

तभी परी के मोबाइल की घंटी बजी. शकुंतलाजी दूसरी तरफ थीं, ‘‘परी तुम्हें कुछ होश है या नहीं, क्या समय हुआ है? मनीष का तो वह दोस्त है पर तुम्हें तो खयाल रखना चाहिए न…’’

जब वे लोग वहां से बिदा हो कर चले तब रात के 11 बज चुके थे. घर पहुंच कर परी जब चेहरा धो रही थी तब उस ने करीब से देखा, उस दाने के साथ एक और दाना बगल में उग चुका था. वह गहरी चिंता में डूब गई. वह मन ही मन सोच में डूब गई कि अब कैसे सामना करूंगी? उस ने तो मुझे पसंद ही मेरी खूबसूरत पारदर्शी त्वचा की वजह से किया है.

मनीष अधीरता से बाथरूम का दरवाजा पीट रहा था, ‘‘डौल, मेरी बार्बी डौल जल्दी आओ.’’

उस की कोमल व बेदाग साफ त्वचा के कारण ही तो वह उसे बार्बी डौल कहता था. फिर से उस ने फाउंडेशन लगाया और बाहर आ गई. मनीष ने उसे बांहों में उठाया और फिर दोनों प्यार में डूब गए.

फेरी वालों के फरेब में फंसते लोग

‘ले लो बाबू. 10 कालीन हैं. बहुत ही कम दाम में मिल जाएंगे… हजारों रुपए का सामान बहुत ही कम कीमत पर देंगे. ऐसा मौका बारबार नहीं मिलेगा… हम लोगों को जरूरी काम से घर जाना है, इसलिए कम कीमत पर बेचना पड़ रहा है…’

इस तरह की बातें कहते फेरी वाले घरों और दफ्तरों के आसपास घूमते रहते हैं और कम कीमत पर इतने कालीन या कोई और सामान मिलता देख लोगों का लालची होना लाजिमी है. फेरी वालों की इस मार्केटिंग ट्रिक के  झांसे में लोग खासकर औरतें आसानी से फंस जाती हैं. लोगबाग पैसे जुटा कर फेरी वालों के कहे मुताबिक रुपयों का इंतजाम करते हैं. उन्हें अपनी औकात दिखाते हुए अकड़ के साथ रुपए थमा देते हैं और मन ही मन खुश होते हैं कि काफी कम कीमत पर ढेर सारा सामान मिल गया.

पटना की एक बड़ी कंपनी में काम करने वाले जितेंद्र सिंह कहते हैं कि एक दिन जब वे अपने दफ्तर में बैठ कर काम निबटा रहे थे तो कंधे पर कई चादर और दरी लादे एक नौजवान पहुंचा. उस ने पूछा कि चादर और दरी लेनी है? पहले तो जितेंद्र ने कहा कि नहीं भाई नहीं लेनी है. फेरी वाले ने कहा कि ले लो सस्ते में दे देंगे.

जितेंद्र ने जब पूछा कि कितने की है तो फेरी वाले ने कहा कि ये सब 4,000 रुपए की हैं, अगर 3,000 रुपए दे, तो वह सारी चादरें और दरियां दे देगा.

जितेंद्र ने कहा कि 2,000 रुपए में दोगे तो सोचेंगे. फेरी वाले ने कुछ देर नानुकर करने के बाद कहा कि अगर तुम्हारी जेब में 2,000 हैं तो निकाल दो और ले लो सारा सामान.

जितेंद्र ने कहा कि इतने रुपए फिलहाल उन के पास नहीं हैं, पर वे इंतजाम कर सकते हैं. फेरी वाले ने उन्हें उकसाते हुए कहा कि हो गया न चेहरा पीला. जेब में रुपया रहता नहीं है और चले हैं हजारों का सामान खरीदने.

जितेंद्र और फेरी वाले की बात को पास बैठा स्टाफ चुपचाप सुन रहा था. उस ने जितेंद्र को आगाह करते हुए कहा कि वे फेरी वाले के जाल में फंस रहे हैं. इस के बाद भी जितेंद्र फेरी वाले से सौदा पटाने में लगे रहे. आखिर में फेरी वाला जितेंद्र की औकात बताने लगा. दफ्तर में बेइज्जती होते देख पूरा स्टाफ उस फेरी वाले को मारने दौड़ा. अपनी चाल उलटी पड़ती देख वह फेरी वाला अपना सामान फेंक जान बचा कर भाग खड़ा हुआ.

मुजफ्फरपुर में रहने वाली अर्चना सिन्हा अपनी आपबीती सुनाते हुए कहती हैं कि एक दिन एक फेरी वाला उन के घर पर कालीन देख लेने की गुहार लगाने लगा. पहले तो उन्होंने फेरी वाले से कहा कि उन्हें कालीन की जरूरत नहीं है, पर वह बारबार कालीन देख लेने की जिद करने लगा. मन मार कर वे कालीन देखने लगीं.

कालीन अच्छे लगे और 2,000 रुपए में 10 कालीन देने की बात तय हो गई. फेरी वाले को रुपए दे कर उन्होंने नौकर से कहा कि कालीन अंदर ले आए. रुपए ले कर वह कालीन वाला दरवाजे से बाहर निकल गया.

थोड़ी देर बाद अर्चना सिन्हा ने कालीन का गट्ठर खोल कर देखा तो उस में 4 कालीन ही निकले, वे भी चादर की तरह पतले थे. 2,000 रुपए में 10 कालीन खरीद कर चालाकी भरा सौदा करने की खुशी काफूर हो गई. घटिया क्वालिटी की 4 चादरें देख कर उन की सम झ में आ गया कि वे ठगी जा चुकी हैं. उन्होंने नौकर को बाहर दौड़ाया और फेरी वाले को पकड़ने को कहा, पर वह कहां हाथ आने वाला था.

इस तरह के कालीन, चादर, दरी वगैरह अपने कंधे पर लाद कर कई फेरी वाले यहांवहां घूमते दिखाई देते हैं और आम लोगों को अपनी बातों में फंसा कर ठगते हैं.

मनोविज्ञानी रमेश देव बताते हैं कि ऐसे फेरी वाले आम आदमी की साइकोलौजी को पकड़ते हैं. उन्हें औकात की दुहाई दे कर दिल और दिमाग पर चोट करते हैं और उतावला हो कर और अपने को पैसे वाला साबित करने के चक्कर में लोग आसानी से उन की ठगी का शिकार बन जाते हैं.

ऐसे ठग फेरी वाले 3-4 चादरें, दरियां या कालीन को अपने कंधे पर इस तरह चालाकी और सलीके से सजा कर रखते हैं कि वे 8-10 नजर आते हैं.

कई बार जब कम पैसे में ज्यादा सामान खरीद लेने के अहसास के साथ फेरी वाले के जाने के बाद लोग गट्ठर खोलते हैं तो असलियत का पता चलता है. एक तो सामान कम होता है, साथ ही उस की क्वालिटी भी काफी बेकार होती है.

डीएसपी अशोक कुमार सिन्हा कहते हैं कि ऐसे फेरी वालों को खास तरह की ट्रेनिंग दी जाती है. इस तरह के धंधेबाजों का खासा नैटवर्क चलता है. वे लोग आम आदमी की औकात को ठेस पहुंचा कर अपना मतलब साधते हैं. 500-700 रुपए के सामान को 2-3 हजार रुपए में बेच लेते हैं.

कई मामलों में यह भी देखा गया है कि लोगों को फेरी वालों से सामान लेने की चाहत नहीं होती है, पर जब फेरी वाला उन्हें उन की औकात बताने लगता है तो लोग इज्जत का सवाल बना कर अपनी मेहनत की जमापूंजी को बिना सोचेसम झे उसे दे देते हैं. उस के बाद सामान की घटिया क्वालिटी को देख कर माथा पीटने के अलावा उन के पास कोई चारा नहीं रह जाता है.

फेरी वालों से सामान लेते समय सावधान रहें-

* जिस चीज की जरूरत न हो, कभी भी उस तरह का सामान ले कर आए फेरी वालों से बात न करें.

* फेरी वाला अपनी बातों में फंसा कर अपना उल्लू सीधा करता है, इसलिए उस से फालतू के ज्यादा सवालजवाब न करें.

* इस सोच को खत्म करें कि फेरी वाला सस्ते में अच्छा सामान देता है.

* फेरी वाले कम कीमत की चीजों का भी कई गुना ज्यादा पैसा ऐंठ लेते हैं. उतने पैसे में बाजार से अच्छी क्वालिटी की चीजें मिल जाती हैं. दुकानों में सामानों की रेंज भी अच्छी होती है और सामान की गारंटी भी मिलती है.

* औकात बताने पर उतर आए फेरी वालों को सबक सिखाने के लिए आसपास के लोगों को चिल्ला कर बुला लें. इस से ठग फेरी वाले भाग खड़े होंगे.

* कीमत को ले कर फेरी वालों से ज्यादा बक झक न करें. अगर चीज पसंद नहीं है तो उसे कम कीमत पर भी क्यों लें.

* फेरी वालों की ओट में बहुत बार चोरउचक्के भी घर में घुस कर लूटपाट कर लेते हैं, इसलिए अगर औरतें घर में अकेली हों तो वे फेरी वालों को न बुलाएं.

प्रेमी ने लगाया शक का चश्मा: भाग 2

इस के 2 साल बाद 4 फरवरी, 2009 को डुमरिया के जादूगोड़ा गांव में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में पुरस्कार वितरण के दौरान कैलाश हेम्ब्रम को नक्सलियों ने गोलियों से भून कर अपने साथियों की मौत का बदला ले लिया.

नक्सली हमले में कैलाश की मौत के बदले राज्य सरकार ने अनुकंपा के आधार पर उस की पत्नी सविता को 2013 में सिपाही की नौकरी दी थी.

सविता की इस नौकरी के लिए ससुराल में विवाद छिड़ गया था. सविता की सास बहू के बजाय अपने दूसरे बेटे को नौकरी दिलाना चाहती थी जबकि छोटा बेटा दाखीन हेम्ब्रम नेत्रहीन था. कानूनन उस नौकरी पर सविता का ही अधिकार बनता था. उस के पास उस समय 5 साल की बेटी गीता थी. पति का सिर से साया उठ जाने के बाद बेटी की परवरिश का वही एक सहारा था.

सास, देवर और भौजाई के बीच नौकरी को ले कर सालों तक रस्साकशी चलती रही. इस बीच सविता की सास की स्वाभाविक मौत हो गई तो दाखीन ने कोर्टकचहरी शुरू कर दी. अंतत: जीत सविता की हुई और वह नौकरी करने लगी.

सविता पढ़ीलिखी तो थी ही. योग्यता के आधार पर उसे एसएसपी का रीडर बना दिया गया. तब से वह इसी पद पर तैनात थी.

पति की मौत के बाद सविता की मां लखिमा मुर्मू अकेली रह गई थीं. 70 साल की उम्र में सविता के अलावा उन के आगेपीछे सेवाजतन करने वाला कोई नहीं था.

ऐसी हालत में वह मां को अकेला छोड़ भी नहीं सकती थी, इसलिए उस ने उन्हें अपने पास बुला लिया. मां के पास आ जाने से सयानी हो रही बेटी गीता की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उस के सिर से कम हो गई थी.

समय करवट कैसे लेता है, कोई नहीं जानता. समय के साथ ही सविता की जिंदगी में भी बदलाव आया. सविता जवान थी, सुंदर थी, उस का भरापूरा बदन था.

बेवा होने के बावजूद उस के अंगअंग से सौंदर्य झलकता था. हमदर्द तो कम लेकिन उस के हुस्न के दीवाने बहुत थे, जिस में से एक नाम सुंदर का भी था, जो सविता के दिल पर अपने प्यार की मुहर लगा चुका था.

सविता भी सुंदर के लिए अपने दिल का दरवाजा खोल चुकी थी ताकि उस के दिल पर सुंदर की हुकूमत चले. हमदर्दी का मरहम लगातेलगाते उस ने सविता के दिल पर कब्जा कर लिया.

दिल के साथसाथ सुंदर के लिए सविता के घर के दरवाजे खुले थे. सविता की मां लखिमा मुर्मू और बेटी गीता को सुंदर के घर आनेजाने से कतई गुरेज नहीं था.

यहां तक कि वह उस पर पति जैसा अधिकार जताता था. इस पर भी किसी को ऐतराज नहीं था, बल्कि उन के मिलन की घड़ी में कोई बाधा नहीं डालता था. उन्हें एक कमरे में अकेले रहने के लिए छोड़ दिया जाता था. ऐसा रिश्ता सविता और सुंदर के बीच में बन चुका था.

सुंदर सविता के प्यार में इस कदर अंधा हो चुका था कि उसे अपनी शादीशुदा जिंदगी भी याद नहीं थी. घर पर उस की पत्नी और 2 छोटेछोटे बच्चे थे. उसे तो कुछ याद था तो आंखों के सामने नाचता सविता का हसीन चेहरा.

वह कईकई दिनों तक अपने घर नहीं जाता था. प्रेमिका के घर पर ही पड़ा रहता था. ऐसा भी नहीं था कि सविता सुंदर की शादीशुदा जिंदगी से रूबरू नहीं थी, बावजूद इस के वह उस से टूट कर प्यार करती थी.

दोनों शादी के बंधन में अभी बंधे नहीं थे, लेकिन प्यार की पींगें भरते कैसे 6 साल बीत गए, न तो सविता ही जान सकी और न ही सुंदर. बस, दोनों अपने प्यार की दुनिया में मस्त थे.

सुंदर सविता पर करने लगा था शक

पता नहीं सविता और सुंदर के प्यार को किस की बुरी नजर लग गई थी. जान छिड़कने वाला सुंदर उस पर शक करने लगा था. हुआ कुछ यूं था कि पति जैसा हक जताने वाला सुंदर यह कभी नहीं चाहता था कि उस का प्यार बंटे. सविता उस की ब्याहता तो थी नहीं लेकिन पत्नी से कम भी नहीं थी.

दिलदार और हंसमुख स्वभाव की सविता हर किसी से हंस कर बातें करती थी. उस के हंस कर बातें करने के अंदाज को लोग दूसरे अर्थों में समझने लगते थे. उस के विभाग के ऐसे कई लोग थे, जिन का सविता पर दिल लट्टू था लेकिन सविता उन्हें घास तक नहीं डालती थी. हां, टाइमपास के लिए गपशप जरूर कर लेती थी.

सविता की यही बातें सुंदर को खटकती थीं. उस के दिल में शक ने घर कर लिया था. सुंदर ने फैसला कर लिया था कि सविता सिर्फ उस की है और उसी की रहेगी. अगर उस ने किसी और की बाहें थामने की कोशिश की तो उस की जिंदगी की बची हुई सांसों की डोर काट देगा.

सुंदर के मन में उसे ले कर कैसीकैसी खिचड़ी पक रही थी, इस से वह बिलकुल बेखबर थी. सविता ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उस पर जान छिड़कने वाला उसे शक की नजरों से देखता होगा.

एक दिन की बात है. शाम का समय था. घर पर सविता अकेली थी. बेटी और मां बाजार गई हुई थीं. उसी समय सुंदर वहां आ पहुंचा. देखा घर में सन्नाटा पसरा है, किसी की आवाज नहीं आ रही थी. भीतर से सविता भी सोफे पर बैठी हुई थी.

‘‘क्या बात है, घर में बड़ी शांति है? मांजी और गीता बेटी कहीं गई हैं क्या?’’ सुंदर ने सवाल किया.

Father’s Day Special: पापा जल्दी आ जाना- भाग 1

‘‘पापा, कब तक आओगे?’’ मेरी 6 साल की बेटी निकिता ने बड़े भरे मन से अपने पापा से लिपटते हुए पूछा.

‘‘जल्दी आ जाऊंगा बेटा…बहुत जल्दी. मेरी अच्छी गुडि़या, तुम मम्मी को तंग बिलकुल नहीं करना,’’ संदीप ने निकिता को बांहों में भर कर उस के चेहरे पर घिर आई लटों को पीछे धकेलते हुए कहा, ‘‘अच्छा, क्या लाऊं तुम्हारे लिए? बार्बी स्टेफी, शैली, लाफिंग क्राइंग…कौन सी गुडि़या,’’ कहतेकहते उन्होंने निकिता को गोद में उठाया.

संदीप की फ्लाइट का समय हो रहा था और नीचे टैक्सी उन का इंतजार कर रही थी. निकिता उन की गोद से उतर कर बड़े बेमन से पास खड़ी हो गई, ‘‘पापा, स्टेफी ले आना,’’ निकिता ने रुंधे स्वर में धीरे से कहा.

उस की ऐसी हालत देख कर मैं भी भावुक हो गई. मुझे रोना उस के पापा से बिछुड़ने का नहीं, बल्कि अपना बीता बचपन और अपने पापा के साथ बिताए चंद लम्हों के लिए आ रहा था. मैं भी अपने पापा से बिछुड़ते हुए ऐसा ही कहा करती थी.

संदीप ने अपना सूटकेस उठाया और चले गए. टैक्सी पर बैठते ही संदीप ने हाथ उठा कर निकिता को बाय किया. वह अचानक बिफर पड़ी और धीरे से बोली, ‘‘स्टेफी न भी मिले तो कोई बात नहीं पर पापा, आप जल्दी आ जाना,’’ न जाने अपने मन पर कितने पत्थर रख कर उस ने याचना की होगी. मैं उस पल को सोचते हुए रो पड़ी. उस का यह एकएक क्षण और बोल मेरे बचपन से कितना मेल खाते थे.

मैं भी अपने पापा को बहुत प्यार करती थी. वह जब भी मुझ से कुछ दिनों के लिए बिछुड़ते, मैं घायल हिरनी की तरह इधरउधर सारे घर में चक्कर लगाती. मम्मी मेरी भावनाओं को समझ कर भी नहीं समझना चाहती थीं. पापा के बिना सबकुछ थम सा जाता था.

बरामदे से कमरे में आते ही निकिता जोरजोर से रोने लगी और पापा के साथ जाने की जिद करने लगी. मैं भी अपनी मां की तरह जोर का तमाचा मार कर निकिता को चुप करा सकती थी क्योंकि मैं बचपन में जब भी ऐसी जिद करती तो मम्मी जोर से तमाचा मार कर कहतीं, ‘मैं मर गई हूं क्या, जो पापा के साथ जाने की रट लगाए बैठी हो. पापा नहीं होंगे तो क्या कोई काम नहीं होगा, खाना नहीं मिलेगा.’

किंतु मैं जानती थी कि पापा के बिना जीने का क्या महत्त्व होता है. इसलिए मैं ने कस कर अपनी बेटी को अंक में भींच लिया और उस के साथ बेडरूम में आ गई. रोतेरोते वह तो सो गई पर मेरा रोना जैसे गले में ही अटक कर रह गया. मैं किस के सामने रोऊं, मुझे अब कौन बहलानेफुसलाने वाला है.

मेरे बचपन का सूर्यास्त तो सूर्योदय से पहले ही हो चुका था. उस को थपकियां देतेदेते मैं भी उस के साथ बिस्तर में लेट गई. मैं अपनी यादों से बचना चाहती थी. आज फिर पापा की धुंधली यादों के तार मेरे अतीत की स्मृतियों से जुड़ गए.

पिछले 15 वर्षों से ऐसा कोई दिन नहीं गया था जिस दिन मैं ने पापा को याद न किया हो. वह मेरे वजूद के निर्माता भी थे और मेरी यादों का सहारा भी. उन की गोद में पलीबढ़ी, प्यार में नहाई, उन की ठंडीमीठी छांव के नीचे खुद को कितना सुरक्षित महसूस करती थी. मुझ से आज कोई जीवन की तमाम सुखसुविधाओं में अपनी इच्छा से कोई एक वस्तु चुनने का अवसर दे तो मैं अपने पापा को ही चुनूं. न जाने किन हालात में होंगे बेचारे, पता नहीं, हैं भी या…

7 वर्ष पहले अपनी विदाई पर पापा की कितनी कमी महसूस हो रही थी, यह मुझे ही पता है. लोग समझते थे कि मैं मम्मी से बिछुड़ने के गम में रो रही हूं पर अपने उन आंसुओं का रहस्य किस को बताती जो केवल पापा की याद में ही थे. मम्मी के सामने तो पापा के बारे में कुछ भी बोलने पर पाबंदियां थीं. मेरी उदासी का कारण किसी की समझ में नहीं आ सकता था. काश, कहीं से पापा आ जाएं और मुझे कस कर गले लगा लें. किंतु ऐसा केवल फिल्मों में होता है, वास्तविक दुनिया में नहीं.

उन का भोला, मायूस और बेबस चेहरा आज भी मेरे दिमाग में जैसा का तैसा समाया हुआ था. जब मैं ने उन्हें आखिरी बार कोर्ट में देखा था. मैं पापापापा चिल्लाती रह गई मगर मेरी पुकार सुनने वाला वहां कोई नहीं था. मुझ से किसी ने पूछा तक नहीं कि मैं क्या चाहती हूं? किस के पास रहना चाहती हूं? शायद मुझे यह अधिकार ही नहीं था कि अपनी बात कह सकूं.

मम्मी मुझे जबरदस्ती वहां से कार में बिठा कर ले गईं. मैं पिछले शीशे से पापा को देखती रही, वह एकदम अकेले पार्किंग के पास नीम के पेड़ का सहारा लिए मुझे बेबसी से देखते रहे थे. उन की आंखों में लाचारी के आंसू थे.

मेरे दिल का वह कोना आज भी खाली पड़ा है जहां कभी पापा की तसवीर टंगा करती थी. न जाने क्यों मैं पथराई आंखों से आज भी उन से मिलने की अधूरी सी उम्मीद लगाए बैठी हूं. पापा से बिछुड़ते ही निकिता के दिल पर पड़े घाव फिर से ताजा हो गए.

जब से मैं ने होश संभाला, पापा को उदास और मायूस ही पाया था. जब भी वह आफिस से आते मैं सारे काम छोड़ कर उन से लिपट जाती. वह मुझे गोदी में उठा कर घुमाने ले जाते. वह अपना दुख छिपाने के लिए मुझ से बात करते, जिसे मैं कभी समझ ही न सकी. उन के साथ मुझे एक सुखद अनुभूति का एहसास होता था तथा मेरी मुसकराहट से उन की आंखों की चमक दोगुनी हो जाती. जब तक मैं उन के दिल का दर्द समझती, बहुत देर हो चुकी थी.

सत्यकथा: 50 से ज्यादा प्रेमिकाओं वाला सेक्स एडिक्ट

जयपुर पुलिस 23 फरवरी, 2022 को रोशनी नाम की युवती की हत्या के मामले में 28 वर्षीय विक्रम बैरवा उर्फ मिंटू की तलाश कर रही थी. वह करघनी के आर्मी नगर मोहल्ले में एक किराए के मकान में विक्रम के साथ लिवइन रिलेशन में रह रही थी. उस की मौत की खबर सुनने के बाद से ही विक्रम फरार हो गया था. पुलिस को उसे दबोचने मे काफी पापड़ बेलने पड़े थे.

मोबाइल नंबर से उस की जो लोकेशन मिलती, पुलिस जब वहां पहुंचती तो पुलिस के पहुंचने के पहले विक्रम वहां से फरार हो जाता था. काफी मशक्कत के बाद आखिर डेढ़ महीने बाद 8 अप्रैल को उसे अलवर जिले के कठुमर से गिरफ्तार कर लिया. उस वक्त वह उस इलाके के टपूकड़ा में एक दंपति के घर पर ठहरा हुआ था.

जयपुर के करघना थाने की पुलिस टीम उसे अपने थाने ले आई. उस से गहन पूछताछ हुई. पूछताछ में उस ने न केवल 26 वर्षीया रोशनी की हत्या की बात कुबूल कर ली, बल्कि ग्वालियर से जुड़े हत्याकांड और गैंगरेप में शामिल होने की भी बात स्वीकार की. इस के अलावा उस ने झांसा दे कर झूठे प्रेम में लड़कियों को फंसाने के चौंकाने वाले कई खुलासे भी किए.

उस के बाद विक्रम बैरवा उर्फ मिंटू के कुख्यात कारनामों की जो कहानी उभर कर सामने आई, वह काफी हैरान करने वाली निकली, जिस की शुरुआत 7 साल पहले तभी से हो गई थी, जब उस ने घरबार छोड़ दिया था.

आजादखयाल और बेफिक्री की मौजमस्ती जैसी जिंदगी के शौक के अलावा उस की एक कमजोरी सैक्स की चाहत थी. उस की बुरी आदतें दिनप्रतिदिन बढ़ती चली गईं.

बात अक्तूबर 2021 की है. विक्रम मानसरोवर, जयपुर के एक होटल में ठहरा हुआ था. शाम होने पर कमरे से बाहर सजसंवर कर निकला. रिसैप्शन पर आ कर रूम की चाबी देने के लिए हाथ आगे बढ़ाया. काउंटर पर बैठी लड़की अपना सिर उठाते ही बिंदास बोल पड़ी, ‘‘क्या गजब का तेज परफ्यूम है!’’

‘‘अच्छा नहीं है?’’ विक्रम मुसकराते हुए बोला.

‘‘मैं खराब तो नहीं बोली,’’ लड़की ने तुरंत जवाब दिया.

‘‘बड़ी हाजिरजवाब हो. यहां की ड्यूटी है क्या? जो सुबह बैठे थे वह कहां गए?’’ विक्रम ने पूछा.

‘‘अच्छा तो मैनेजर साहब, अभी आने वाले हैं. मुझे यहां बैठा दिया और 2 मिनट में आता हूं बोल कर पास में ही गए हैं,’’ लड़की बोली.

‘‘बैठा दिया… इस का मतलब?’’ विक्रम ने सवाल किया.

‘‘मैं यहां की स्टाफ नहीं हूं. लीजिए वह आ गए,’’ लड़की बोली और काउंटर से बाहर निकल आई. अपना छोटा सा बैग उठाया और कमर लचकाती हुई तेजी से रिसैप्शन से बाहर निकल गई.

‘‘गजब की लड़की है, कुछ तो बोलती बताती. मेरे पीछे कौन आया, क्या हुआ?’’ मैनेजर अपने आप से बोल पड़ा.

‘‘बड़ी तेज लगती है.’’

‘‘ऐसा ही समझ लीजिए. आज के वाट्सऐप इंस्टाग्राम के जमाने की है. 2 दिन से नौकरी मांग रही है. एक बात बताऊं, आप की परफ्यूम बड़ी अच्छी है. किसी को भी अपनी ओर खींच लेने वाली है. धांसू.’’ मैनेजर बोला.

‘‘लेकिन उस लड़की को तो इतनी तीखी लगी कि वह तेजी से भाग गई,’’ विक्रम मजाकिया अंदाज में बोला.

‘‘अच्छा उसे छोडि़ए साहब, मेरे लायक कोई और सेवा हो तो बताइए.’’ मैनेजर बोला.

‘‘एक सेवा तो चाहिए आप की, यदि आप करवा सकें तो… उस के बगैर मेरी रात ही नहीं कटेगी,’’ विक्रम बोला.

‘‘बताइए तो सही,’’ मैनेजर छूटते ही बोला.

विक्रम अपना मुंह मैनेजर के कान के पास ले जा कर बोला, ‘‘आज रात के लिए कोई इंतजाम हो जाएगा क्या? एकदम उसी जैसी छमकती हुई देसी, जैसी यहां से गई.’’ विक्रम बोला.

‘‘मैं समझ गया साहब, आप फौजी हो न! हो जाएगा, बेफिक्र रहिए.’’

‘‘जो लगेगा बता दो, अभी ट्रांसफर कर देता हूं.’’ विक्रम बोला.

‘‘आप अभी जहां जा रहे हैं, वहां से हो आइए. रात के ठीक 9 बजे आप के कमरे में होगी 3 से 4 घंटे के लिए.’’ मैनेजर ने बोलते हुए अपने मोबाइल पर 2000 टाइप कर स्क्रीन विक्रम की आंखों के सामने कर दी.

‘‘ओके, तुम तो बहुत समझदार निकले. हो जाएगा. कहां ट्रांसफर करना है, उस का नंबर बता दो.’’ विक्रम बोला.

‘‘ठीक है,’’ मैनेजर के आश्वासन मिलने के बाद विक्रम ने काउंटर पर से अपना मोबाइल ले कर जेब में रखा और गेट से बाहर हो गया.

रात के करीब सवा 9 बज चुके थे. विक्रम बड़ी बेसब्री में था. मैनेजर के आश्वासन के इंतजार का पलपल काटे नहीं कट रहा था. बारबार टीवी का चैनल बदल रहा था. उस ने सोचा जा कर नीचे मैनेजर से मिला जाए या फिर इंटरकौम से बात की जाए.

कुछ सेकेंड रुक कर उस ने इंटरकौम की ओर अपना हाथ बढ़ाया ही था कि रूम की बैल बज उठी. वो तुरंत बोल पड़ा, ‘‘खुला है. आ जाओ.’’

दरवाजा खुलते ही एक लड़की ने अंगरेजी में कहा, ‘‘मैं अंदर आ जाऊं, मैनेजर साहब ने भेजा है.’’

‘‘अरे तुम? तुम तो वही हो, जो…’’ विक्रम फटीफटी आंखों से लड़की को देखते हुए सहसा बोल पड़ा.

‘‘हां, तुम भी तो वही हो…परफ्यूम वाले.’’

‘‘तुम तो छिपी रूस्तम निकली. तो तुम कालगर्ल हो?’’ विक्रम बोला.

‘‘हूं नहीं, मजबूरी में बनना पड़ा है. क्या करूं?’’ लड़की बोली.

इस तरह दोनों के बीच बातें होने लगीं. कुछ समय में ही दोनों दोस्त बन गए. बातोंबातों में लड़की ने अपना नाम रोशनी बताया. उस ने यह भी बताया उस ने यह कदम मजबूरी में उठाया है.

विक्रम उस का दूसरा ग्राहक है. वह जेल में बंद अपने पिता को बाहर निकालने के लिए पैसा जमा कर रही है, ताकि मुकदमा जीत सके.

विक्रम को रोशनी के दिल की बातें चुभ गईं. दोनों पूरी रात कमरे में रहे. उन की नींद सुबह मैनेजर की काल से खुली. बांहों में समाई रोशनी को विक्रम ने खुद से अलग किया. रोशनी हड़बड़ाती हुई उठी. कलाई घड़ी देखी, ‘‘अरे, सुबह के 6 बज गए!’’

रोशनी ने 5-7 मिनट में ही फटाफट कपड़े पहने, अपना मेकअप ठीक किया. बैग उठा कर चलने लगी. विक्रम ने उसे गले लगा लिया. चूमता हुआ बोला, ‘‘वादा करो, आज के बाद से यह काम नहीं. हम लोग साथ रहेंगे. तुम्हारी समस्या मेरी समस्या है. हम लोग मिल कर उसे दूर करेंगे. मैं आर्मी का आदमी हूं. जो कहता हूं करता हूं.’’

‘‘इस के लिए पहले तुम्हें मेरे घर चलना होगा,’’ रोशनी बोली.

‘‘कोई बात नहीं मैं पक्का 8 बजे होटल छोड़ दूंगा. तुम अपने घर का एड्रैस मुझे दो, मैं वहां मिलता हूं,’’ विक्रम ने कहा.

‘‘मेरा एड्रैस फिलहाल जयपुर का बस अड्डा है. हमें हरदोई जाना होगा. कपड़ेलत्ते इसी होटल के एक कमरे में हैं. वह जा कर ले लेती हूं. यहां से साथ चलेंगे.’’

दोनों उसी रोज जयपुर से हरदोई के लिए रवाना हो गए. देर रात तक दोनों हरदोई पहुंच गए. रोशनी ने अपने घर वालों से विक्रम का परिचय एक इनकम टैक्स इंसपेक्टर के रूप में करवाया. उस ने बताया कि पिता को जेल से छुड़वाने में यह मदद करेंगे. साथ ही उस ने यह भी बताया कि पिता के छूटने के बाद वह उस से शादी कर लेगी.

रोशनी के घर वालों ने विक्रम की खूब आवभगत की. उस की मां खुश थी कि उन्हें घर बैठे अच्छी नौकरी करने वाला दामाद मिल गया. विक्रम ने जब देखा कि हवा उस की ओर बह रही है, तब उस ने कोर्टमुकदमे के खर्च के नाम पर कुछ कैश और लाखों रुपए के गहने ले लिए.

अगले रोज दोनों चंडीगढ़ और अन्य शहर होते हुए जयपुर आ गए. वहां उन्होंने आर्मीनगर में थानेदार राजेंद्र यादव के मकान में पहली मंजिल पर एक कमरा किराए पर ले लिया. उन्होंने मकान मालिक को स्पष्ट बता दिया कि वे लिवइन रिलेशन में हैं. उन की शादी तय हो चुकी है. कोर्ट का मामला निपटने तक रहेंगे.

कुछ दिनों में ही उन के बीच खटपट होने लगी. दरअसल विक्रम सैक्स का एडिक्ट था. वह सैक्स के दरम्यान रोशनी को यातनाएं दिया करता था. इसे ले कर रोशनी परेशान रहने लगी थी.

इस कारण उस का ध्यान रोशनी के पिता संबंधी काम से हट गया था. पैसा खत्म होने पर विक्रम उस पर घर से और पैसे मंगवाने की जिद करने लगा था.

तब तक रोशनी को भी उस की असलियत मालूम हो गई थी. इसे ले कर वह पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दे चुकी थी.

रात में उन के बीच इन्हीं सब के लिए बहस हो जाती थी. उसी दौरान एक रोज रोशनी ने कह दिया कि उस के साथ रातें गुजारने से तो अच्छा है दूसरे मर्दों के साथ रातें गुजारे, उन लोगों से पैसा तो मिलेगा.

यह बात 22 फरवरी, 2022 की थी. रोशनी के मुंह से कालगर्ल बनने की बात सुन कर विक्रम आगबबूला हो गया था और उस ने उसी रात तकिए से मुंह दबा दिया. जब वह बेसुध हो गई तब उस ने चुन्नी से उस का गला घोट दिया. उस की हत्या करने के बाद वह उस पर कंबल ओढ़ा कर फरार हो गया. यह सब घटना 15 दिनों में ही हो गई.

अगले रोज सुबह यादव के परिवार वालों ने रोशनी को मृत पाया. इस की सूचना उन्होंने करघनी थाने के प्रभारी बनवारी लाल मीणा को दी. यादव भी उसी थाने में एसआई थे. मामला तुरंत उच्च अधिकारियों तक जा पहुंचा.

यादव ने विक्रम को फोन कर रोशनी के मृत पाए जाने की जानकारी दी. उस ने तुरंत थाने आने की बात तो की, लेकिन वह नहीं आया और उस ने अपना फोन भी स्विच्ड औफ कर लिया.

विक्रम ने इस मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी. लेकिन फोरैंसिक जांच टीम ने पहली ही नजर में इसे हत्या करार दिया था. शिनाख्त के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई. उस के बाद हत्यारे की तलाश की जाने लगी.

विक्रम के लापता होने पर सौ फीसदी संदेह उस पर ही था. किंतु उस का मोबाइल बंद होने से उस की ट्रैसिंग नहीं हो पा रही थी. संयोग से यादव ने कमरा किराए पर देने के समय उस की और मृतका की पुलिस वेरिफिकेशन तक नहीं करवाई थी.

लाश बरामदगी वाले कमरे में उन के कुछ कागजात में रोशनी और विक्रम के घर का पता मिल गया था. जांच टीम ने रोशनी के घर वालों को हरदोई से बुला कर उन्हें लाश सौंप दी.

पुलिस की एक टीम विक्रम की तलाशी के लिए उस के पैतृक स्थान दौसा जिलांतर्गत धर्मपुरा गांव भेजी गई. वहां विक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली.

गांव के लोगों से मालूम हुआ कि वह कई सालों से गांव नहीं आया था. उस के बाद पुलिस ने विक्रम के मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगा दिया गया.

रोशनी के बारे में पुलिस को पता चला कि उस के पिता जयपुर जेल में हत्या के आरोप में बंद थे. जबकि रोशनी 4 सालों से जयपुर की एक स्पा में काम कर रही थी.

उस के घर वालों ने बताया कि विक्रम जब उस के घर आया था, तब उस ने खुद को बड़ेबड़े अधिकारियों तक पहुंच होने की बात बताई थी.

घर वाले उस की बातों में आ गए थे और उस ने जैसा कहा वैसा किया था. यही नहीं विक्रम ने रोशनी के पिता को जेल से रिहा करवाने का दावा किया था. इस के लिए मोटी रकम खर्च करने की बात की थी. इसी आश्वासन पर उस ने एक लाख रुपए कैश और करीब 5 लाख रुपए के जेवर ले लिए थे.

विक्रम के बारे में तहकीकात में मालूम हुआ कि वह कुछ दिनों तक चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था. उस की कदकाठी अच्छी थी. लंबा कद और गठा हुआ शरीर होने का फायदा उठाता था.

उस ने फौजी कट बाल कटवा रखे थे, जिस से लोग उसे सेना का जवान समझ लेते थे. बातें करने में माहिर और मिलनसार प्रवृत्ति का था. रौबरुतबे से वह किसी को भी बड़ी आसानी से अपने झांसे में ले लेता था.

रोशनी की मौत के एक माह बाद भी जयपुर पुलिस विक्रम को अपने कब्जे में नहीं ले पाई थी. जबकि उस की तलाश में दिल्ली, सीकर, अलवर, दौसा के अलावा कई छोटीबड़ी जगहों पर पुलिस छानबीन कर चुकी थी.

आखिर में उस की गिरफ्तारी सर्विलांस में लगे उस के मोबाइल फोन नंबर से ही हुई. उस आधार पर अनवर जिले के वह टपूकड़ा में एक दंपति के घर से पकड़ा गया था.

उस की गिरफ्तारी के बाद जयपुर पुलिस ने राहत की सांस ली थी. डीसीपी (वेस्ट) ऋचा तोमर, एडिशनल डीसीपी जयपुर (वेस्ट) राम सिंह शेखावत, एसीपी (झोवाड़ा) प्रमोद कुमार स्वामी और करघनी थाने के प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने विक्रम बैरवा से कड़ी पूछताछ की.

इसी सिलसिले में रोशनी की हत्या के जुर्म के अलावा 2 अन्य वारदातों का भी राज सामने आ गया.

एक मामला अलवर का था. साल 2019 में विक्रम ने 2 दोस्तों के साथ मिल कर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था. इस की रिपोर्ट अलवर के सदर थाने में दर्ज है. उस के साथ उस ने गैंगरेप किया था. उस मामले में भी वह फरार चल रहा था.

इस से भी खतरनाक एक मामला गुजरात की पूजा शर्मा के साथ का था. उस के बारे में थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार विक्रम ने उस का 4 अप्रैल को अपहरण कर ग्वालियर ले गया था.

इस में पूजा के प्रेमी संजय ने भी साथ दिया था. दोनों ने उस का सामूहिक बलात्कार कर हत्या कर दी थी. पूजा की भी गला घोट कर हत्या की गई थी.

उस के बाद उस की लाश को ठिकाने लगाने के लिए ग्वालियर में रेलवे की पटरी पर डाल दिया था. उस ने पूजा की मौत को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की थी. इस में वह बच निकला था, लेकिन रोशनी के मामले में नहीं बच पाया.

ठीक इसी तरह से विक्रम जिस लड़की की चाहत को दिल और दिमाग में बिठा लेता था, उसे हासिल कर के छोड़ता था. चाहे लड़की स्टूडेंट हो, घरेलू महिला हो, कालगर्ल हो या फिर नौकरीपेशा क्यों न हो. वह सैक्स का भूखा इंसान था.

इस तरह विक्रम ने मुंबई, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलगअलग जगहों पर रह कर प्राइवेट काम किया और 50 से अधिक लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा चुका था.

यह अलग बात है कि उन में अधिकतर सैक्स वर्कर थीं. उन से वह न केवल सैक्स संबंध बनाता था, बल्कि पैसे भी ऐंठता था. कथा लिखे जाने तक विक्रम बैरवा उर्फ मिंटू से ग्वालियर और अलवर पुलिस पूछताछ कर रही थी.

खुदकुशी: सोनी का आखिर क्या दोष था

crime story in hindi

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें