Swara bhaskar ने दिया बेटी को जन्म, घर में गूंजी खुशियों की किलकारियां

बॉलीवुड की जानीं-मानी हसीना इन दिनों चर्चा में है उन्होने सिर्फ अपने फैंस को ही नहीं बल्कि पूरे बॉलीवुड जगत को खुशखबरी दी है. जी हां, हम बात कर रहे है एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की. जो अब एक बच्चे की मां बन चुकी है. जिन्होने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. स्वरा ने कुछ महीने पहले ही फहद अहमद संग शादी रचाई थी. जिसके बाद उन्होने प्रेग्नेंसी रीविल कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था, अब वहीं, एक बेबी को जन्म देकर उन्होने सबको खुश कर दिया है जिसके साथ एक प्यारी सी फोटो भी शेयर की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

आपको बता दें, कि स्वरा भास्कर दो दिन पहले ही यानि 23 सितंबर को ही मां बन गई थीं. उन्होंने अस्पताल में बेटी को जन्म दिया और दो दिन के बाद ये गुड न्यूज सबके साथ शेयर की. तस्वीरों में वो और उनके पति फहद लाडली को सीने से लगाए तो उस पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा- एक दुआ कुबूल हुई, एक आशीर्वाद मिला, एक गीत गुनगुनाया गया…हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ. आपके प्यार के लिए धन्यवाद! यह एक बिल्कुल नई दुनिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

लाडली का नाम रखा राबिया

लाडली संग पहली तस्वीरों के साथ ही स्वरा और फहद ने बेटी के नाम का खुलासा भी कर दिया है. स्वरा ने बेटी का नाम राबिया रखा है जो वाकई बेहद खूबसूरत है. आपको बता दें कि इसी साल मार्च में दोनों ने कोर्ट मैरिज के बाद धूमधाम से पूरी रीति रिवाजों के साथ शादी की थी जिसका शोर सोशल मीडिया पर खूब मचा था. दोनों का रिश्ता भी किसी सरप्राइज से कम नहीं था. दोनों की पहली मुलाकात एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी. जहां से मुलाकातों का दौर बढ़ा तो इनकी दोस्ती हो गई और देखते ही देखते दोस्ती प्यार में भी बदल गई. कुछ समय पहले स्वरा ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी.

मैं अपने मंगेतर से बहुत प्यार करती हूं, पर समझ नहीं आ रहा है कि उसके शक को कैसे दूर करूं?

सवाल

मेरी सगाई हो चुकी है. पहले मेरा एक प्रेमी था, जिस ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, पर बाद में उस ने मुझे धोखा दे दिया. जिस से मेरी सगाई हुई, उस के साथ भी शादी से पहले मेरा जिस्मानी संबंध हुआ, पर जब खून नहीं आया तो उसे शक हुआ. पूछने पर मैं ने मना कर दिया कि मैं ने पहले ऐसा नहीं किया था, मगर ज्यादा जोर देने पर मैं ने कह दिया कि मेरे साथ रेप हुआ था और वह लड़का कई साल तक मुझ से जबरदस्ती करता रहा, अब नहीं करता. बाद में मैं ने कहा कि मैं तो मजाक कर रही थी. अब मंगेतर मेरा यकीन नहीं करता और पूछता है कि उस का नाम तो बता दो और यह भी कि कितने सालों तक किया. मैं अपने मंगेतर से बहुत प्यार करती हूं, पर समझ नहीं पा रही हूं कि उसे कैसे समझाऊं?

जवाब

आप ने गलत काम भी किया और खुद अपनी इमेज बिगाड़ ली. बारबार झूठ बोल कर आप ने अपने मंगेतर का भरोसा भी खो दिया. न तो आप को उस धोखेबाज प्रेमी से संबंध बनाना चाहिए था, न ही मंगेतर से. शायद आप की जिस्मानी भूख ही ज्यादा थी, फिर भी मंगेतर से रेप की बात कर के आप ने खुद ही बात बिगाड़ ली. अगर मंगेतर शक्की है, तो अपनी मंगनी तोड़ दें.

लड़की के शादी और सैक्स से जुड़े सवाल और उन के हल

शादी तय होते ही हर लड़की के मन में जहां एक तरफ अनकही खुशी होती है वहीं दूसरी ओर मन में डर भी रहता है कि न जाने नया घर, वहां के रीतिरिवाज, घर के लोग कैसे होंगे? क्या मैं उस माहौल में सहज महसूस कर पाऊंगी? ऐसे तमाम सवालों के साथसाथ एक अहम पहलू यानी सैक्स जीवन को ले कर भी मन में अनगिनत जिज्ञासाएं होती हैं, जिन के बारे में वह हर बात को शेयर करने वाली मां से भी नहीं पूछ पाती है और न ही भाभी या बहन से.

सेक्स संबंधी जिज्ञासाएं एक विवाहयोग्य लड़की के मन में होना आम बात है. इसी विषय पर बात करते हुए 2 महीने पूर्व विवाह के बंधन में बंधी रीमा कहती है कि विवाह तय होते ही मैं ने मां से पूछा कि मां पहली रात के बारे में सोच कर घबराहट हो रही है, क्या होगा जरा बताइए?

तब मां ने झुंझलाते हुए जवाब दिया कि घबराओ नहीं, सब ठीक होगा. जब विवाहित सहेली से पूछा तो उस ने कहा कि संबंध बनाते समय बड़ा दर्द होता है. पर अब अपने अनुभव से कह सकती हूं कि यदि आप मानसिक और शारीरिक रूप से सहज हैं, साथ ही पति का स्नेहपूर्ण स्पर्श है, तो कोई समस्या नहीं आती.

भले आज कितनी ही प्रीमैरिटल काउंसलिंग संस्थाएं खुल गई हों पर जरूरी नहीं कि हर लड़की का परिवार एक बड़ी फीस दे कर अपनी बेटी को वहां भेज सके. मगर सवाल उठता है कि भावी दुलहन अगर मन की जिज्ञासाओं को अपनी मां से नहीं पूछ सकती, भाभी, बहन और सहेली भी उसे ठीक से नहीं बताएंगी और बताएंगी भी तो वे उन के निजी अनुभव होंगे और जरूरी नहीं कि भावी दुलहन के साथ भी वैसा ही हो, ऐसे में वह क्या करे?

हम ने विवाहयोग्य लड़कियों व जिन के विवाह होने वाले हैं, ऐसी कई लड़कियों से उन के मन की जिज्ञासाओं को जाना कि वे मोटेतौर पर मन में किस प्रकार की जिज्ञासाएं रखती हैं. प्रस्तुत हैं, उन की जिज्ञासाएं…

जिज्ञासाएं कैसी-कैसी

हर लड़की के मन में जिज्ञासा उपजती है कि क्या प्रथम मिलन के दौरान रक्तस्राव होना जरूरी है? क्या यही कौमार्य की पहचान है? क्या प्रथम मिलन पर बहुत दर्द होता है? इन के अलावा यदि विवाहपूर्व किसी और से शारीरिक संबंध रहा है तो क्या पति को उस का पता चल जाएगा? क्या माहवारी के दौरान सैक्स किया जा सकता है? क्या रात में 1 से अधिक बार शारीरिक संबंध स्थापित करने पर शरीर में कमजोरी आ जाती है? कौन सा गर्भनिरोधक उपाय अपनाएं ताकि तुरंत गर्भवती न हो? आदि.

इन सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए मदर ऐंड चाइल्ड हैल्थ स्पैशलिस्ट व फैमिली प्लानिंग काउंसलर डा. अनीता सब्बरवाल ने बताया कि प्रथम समागम के समय खून आने का कौमार्य से कोई संबंध नहीं होता. दरअसल, बढ़ती उम्र में खेलकूद या व्यायाम आदि के दौरान भी हाइमन नाम की पतली झिल्ली फट जाती है और लड़कियों को इस का पता भी नहीं चलता. इस के अलावा जो लड़कियां हस्तमैथुन करती हैं उन की झिल्ली भी फट सकती है. अत: विवाहयोग्य लड़कियों को मन से यह बात निकाल देनी चाहिए कि खून न आने से कौमार्य पर प्रश्नचिह्न लग सकता है.

इसी तरह प्रथम मिलन पर दर्द होना भी जरूरी नहीं है. अकसर शर्म और झिझक के कारण लड़कियां सैक्स के दौरान सहज नहीं हो पातीं, जिस के कारण योनि में गीलापन नहीं आ पाता और शुष्कता के कारण दर्द होता है. इसलिए संबंध बनाते समय पति का साथ दें. विवाहपूर्व बने शारीरिक संबंधों के बारे में पति को तब तक पता नहीं चल सकता जब तक पत्नी स्वयं न बताए.

ऐसे ही माहवारी के दौरान सैक्स करने से कोई हानि नहीं होती. फिर भी सैक्स न किया जाए तो अच्छा है, क्योंकि एक तो पत्नी वैसे ही रक्तस्राव, पीएमएस जैसी तकलीफों से गुजर रही होती है, उस पर कई पति ओरल सैक्स पर जोर डालते हैं, जो सही नहीं है.

अधिकांश लड़कियों के मन में यह जिज्ञासा भी बहुत रहती है कि सैक्स अधिक बार करने से कमजोरी आती है. दरअसल, ऐसा नहीं है, पत्नियां पतियों की सैक्स आवश्यकता से अनजान होती हैं. इस कारण उन्हें लगता है कि अधिक बार सैक्स करना हानिकारक होगा, जबकि ऐसा कुछ नहीं है. हां, फैमिली प्लानिंग उपाय के लिए अच्छा होगा कि पत्नी किसी स्त्रीरोग विशेषज्ञा से मिले ताकि वह शादी के बाद तुरंत गर्भवती न हो कर वैवाहिक जीवन का पूर्ण आनंद उठा सके.

ध्यान देने योग्य बातें

–सेक्स संबंधी जानकारी इंटरनैट पर आधीअधूरी मिलती है. अत: उस पर ध्यान न दें.

–फैंटेसी में न जिएं और ध्यान रखें कि हर चीज हर किसी को नहीं मिलती.

–यदि कोई बीमारी है जैसे डायबिटीज, अस्थमा आदि तो उस की जानकारी विवाहपूर्व ही भावी पति को होनी चाहिए. इसी तरह पति को भी कोई बीमारी हो तो उस का पता पत्नी को होना चाहिए.

–मन की यह जिज्ञासा कि ससुराल वाले कैसे होंगे तो ध्यान रखें, हर घर के तौरतरीके अलग होते हैं. जरूरी यह है कि बड़ेबुजुर्गों को सम्मान दें, घर के तौरतरीकों को अपनाने की कोशिश करें तथा अपनी मुसकराहट व काम से सब का दिल जीतें. मन में जितनी भी सेक्स संबंधी जिज्ञासाएं हैं उन्हें किसी अच्छी पत्रिका के सैक्स कौलम के अंतर्गत प्रकाशित होने वाले लेखों को पढ़ कर शांत करें.

–यदि किसी समस्या का समाधान लेखों में न मिले तो उसे किसी पत्रिका के ‘सैक्स कौलम’ में लिख कर भेजें. ऐसे कौलमों की समस्याओं के समाधान योग्य डाक्टरों से पूछ कर ही प्रकाशित किए जाते हैं.

ससुर ने बहू का बनाया गंदा वीडियो और किया ब्लैकमेल

बड़े ही धूमधाम से शादी की गई. जब वह ससुराल आई तो उसे ही घर संभालने की जिम्मेदारी दे दी गई. बहू ने सलीके से घर संभाल लिया. पर ससुर की नीयत में खोट आ गया और बन गया बहू की जवानी का प्यासा. यों कहें कि ससुर का दिल बहू की मचलती जवानी पर आ गया और कर बैठा ऐसी हरकत कि बहू का ही नहाते समय का वीडियो बना लिया और करने लगा जिस्मानी संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल. वहीं पति ने भी ससुराल से फोन कर दिया और तलाक दे कर पीछा छुड़ाने में भलाई समझी. अब बहू मायके में रह कर अपना इलाज करा रही है.

यह घटना अलीगढ़ की है जबकि पीड़िता संगम विहार, दिल्ली की है. अलीगढ़ में ससुर ने अपनी बहू से छेड़छाड़ की. बाथरूम में नहाते समय उस का वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा.

पीड़िता के पुरजोर विरोध करने पर पति व घर के दूसरे सदस्य उसे परेशान करने लगे. सिजेरियन आपरेशन के बाद टांके भी नहीं कटे थे कि उसे बीमार हालत में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (ससुराल) से संगम विहार, नई दिल्ली (मायके) भिजवा दिया गया.

मायके संगम विहार, दिल्ली में कुछ दिन ही बीते थे कि पति ने फोन कर उसे तलाक दे दिया. इस पर पीड़िता ने संगम विहार थाने में शिकायत दी है और कार्यवाही करने की मांग की है. वहीं वूमन सैल के एसीपी ने बताया कि ससुराल पक्ष को जल्दी ही नोटिस भेज कर बुलाया जाएगा और पुलिस भी कानून सम्मत कार्यवाही करेगी.

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने अपना दर्द बयां किया है कि 10 सितंबर, 2017 को उस का निकाह अलीगढ़ के मौलाना आजाद नगर निवासी 23 साला युवक से हुआ था. एक दिन वह घर में खाना बना रही थी. अकेला पा कर ससुर रसोई में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा. जब इस का पुरजोर विरोध किया गया तो ससुर व घर के दूसरे लोगों ने उस की पिटाई की.

7 नवंबर, 2018 को ससुराल वालों ने मच्छर मारने की दवा पिला कर उसे व पेट में पल रहे बच्चे को मारने की कोशिश की. मामला पुलिस तक पहुंचा तो ससुराल वालों ने मौखिक समझौता करा दिया. 23 दिसंबर, 2018 को पीड़िता के कपड़ों में आग लगा दी गई, लेकिन वह किसी तरह बच गई. पुलिस को भी इस की सूचना दी गई थी.

पीड़िता का आरोप है कि 23 दिसंबर, 2018 को वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी उस के ससुर ने छिप कर उस का वीडियो बना लिया. फिर वीडियो को इंटरनैट पर वायरल करने की धमकी दे कर संबंध बनाने की कहने लगा.

21 फरवरी, 2019 को पीड़िता ने सिजेरियन आपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया, जिस का खर्च पीड़िता के पिता ने उठाया. उस के टांके कटे भी नहीं थे कि उसे ससुराल अलीगढ़ से बीमार हालत में मायके संगम विहार, दिल्ली भिजवा दिया गया.

पिता ने सफदरजंग अस्पताल में उस का इलाज कराया. 3 अप्रैल की रात 10 बजे पति का फोन आया तो महिला यह सोच कर खुश हो गई कि शायद वह उसे ले जाएगा. लेकिन पति ने कहा कि वह उसे अब नहीं रख सकता, इसलिए उस ने 3 बार तलाक, तलाक, तलाक बोल कर फोन काट दिया. पीड़िता हैरान है कि पति ने भी उसे छोड़ दिया है.

ससुर ने तो रिश्ता तारतार कर ही दिया और पति ने भी आग में घी डालने का काम किया और तलाक दे कर पीछा छुड़ा लिया. ऐसे रिश्ते कितने दिनों तक महफूज रहेंगे और अदालतें भी इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं करती हैं. ससुर तो अपनी करतूतों से बाज नहीं आएगा वहीं पति भी पल्ला झाड़ कर चुप हो गया. पुलिस मामले को सुलझाने के बजाय उलझा ज्यादा देती है. समझौता कराना आसान है पर उसे घर में रह कर निभाना पीड़िता के लिए ज्यादा ही दुखदायी लगा. ऐसे घर में लौटना अब असंभव है.

(यह घटना 2018 की है. अपने पाठकों को जागरूक करने के उद्देश्य से इसे दोबारा पब्लिश किया जा रहा है)

पुरुषों के चेहरे की चमक के लिए सिर्फ फेसवॉश ही काफी नहीं, अपनाएं ये टिप्स

पुरुषों की स्किन महिलाओं की तुलना में ज्यादा सख्त होती है. साथ ही घनी दाढ़ी और मूंछ होने की वजह से पसीना इनकी स्किन में ज्यादा ठहरता है और फिर एक्ने और दाग-धब्बों का कारण बनता है.  इसके अलावा चेहरे पर गंदगी का ज्यादा देर तक जमा होना स्किन का ग्लो छीन लेता है और आपकी स्किन डल नजर आ सकती है. ऐसे में पुरुष अपनी स्किन केयर रूटीन में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं जो कि उन्हें ग्लोइंग स्किन पाने में मदद कर सकता है.

1. दिन में दो बार स्किन क्लीनजिंग करें

पुरुष स्किन क्लीनजिंग पर सबसे कम ध्यान देते हैं. जबकि ये सबसे ज्यादा जरूरी है। तो, हर पुरुष को दिन में दो बार स्किन क्लीनजिंग करनी चाहिए. इसके लिए आप चारकोल , मुल्तानी मिट्टी या फिर मिंट जैसे एक्टिव इंग्रीडिएंट वाले क्लींनजर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

2. शेविंग के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं

शेविंग के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी है. ऐसा इसलिए कि शेविंग की वजह से स्किन रूखी हो जाती है और रेजन बर्न और बम्स नजर आने लगते हैं. ऐसे में एलोवेरा बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल आपकी स्किन में ड्राइनेस को कम करके, स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं.

3. घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं

घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना आपकी स्किन को कई समस्याओं से बचा सकता है. ये धूप की वजह से त्वचा को तमाम नुकसानों से बचा सकता है जैसे सनबर्न का कारण बन सकता है. इसके अलावा ये स्किन में पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है.

4. एक्सरसाइज के बाद फेस वॉश करें

एक्सरसाइज के बाद फेस वॉश करना आपकी स्किन में पसीने को जमा होने से रोक सकता है. दरअसल, पसीने का बढ़ना पिंपल्स बढ़ा सकता है जिससे एक्ने की समस्या भी बढ़ सकती है. ऐसे में एक्सरसाइज के बाद फेस वॉश जरूर करें.

5. रात में सोने से पहले अपना चेहरा जरूर साफ करें

रात में सोने से पहले अपना चेहरा जरूर साफ करें. ये आदत में डालना बेहद जरूरी है नहीं तो आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. तो, रात में जब सोने जाएं तो चेहरा क्लीन कर लें.

जला हुआ तेल खाना, जानें कैसे आपके लिए हो सकता है खतरनाक

जले हुए तेल का साइड इफेक्ट इतना है कि दिल की तीनों नलियों ब्लौक हो जाती है और मरीज की जान पर बन जाती है. IGIMS में ऐसी ही 50 महिलाओं की एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी. इनमें ज्यादातर महिलाएं ग्रामीण इलाके की हैं. बिहार के एक गांव में तो एक बाप-बेटे को जला हुआ तेल खाने से उनके दिल को इतना नुकसान हुआ कि दोनों की एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी. ये तथ्य आईजीआईएमएस की कैथ लैब में पिछले दो साल में मरीजों पर किए गए परीक्षण में सामने आया है.

संस्थान के हृदय रोग विभाग के डाक्टरों का कहना है कि कैथ लैब में आने वाले मरीजों के परीक्षण में पाया गया कि ज्यादातर मरीज अनियमित दिनचार्या, दूषित भोजन, मधुमेह और ब्लडप्रेशर से पीड़ित थे. इस वजह से उनके दिल में खराबी आई. दो साल में 3000 मरीजों की एंजियोग्राफी, 800 को एंजियोप्लास्टी व 350 मरीजों में पेस मेकर लगाया गया जबकि 50 के दिल के छेद को बंद किया गया. आश्चर्यजनक बात यह रही कि जिन 800 महिलाओं की एंजियोग्राफी की गई उसमें 50 ऐसी थी जिनका दिल जले हुए तेल को खाने से खराब हुआ था.

डाक्टरों का कहना है कि प्राय: यह माना जाता है कि मेनोपौज के बाद हार्मोन के कारण महिलाओं का दिल ठीक रहता है लेकिन उनमें ऐसा नहीं हुआ. डाक्टरों का कहना है कि 2005-06 में प्रदेश में शहरी क्षेत्र में दिल के मरीजों की संख्या 5-7 प्रतिशत तथा ग्रामीण इलाके में 2-3 प्रतिशत होती थी लेकिन 2016 में इस आंकड़े में बदलाव हो गया है. अब शहरी क्षेत्र में आठ से दस तथा ग्रामीण इलाके में सात प्रतिशत तक दिल से पीड़ित मरीज हैं.

यह तथ्य सामने आए हैं
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की संख्या का फासला कमा
दूषित भोजन व तंबाकू के सेवन से कमजोर हो रहा हृदय
दो साल में 3 हजार मरीजों की एंजियोग्राफी हुई
50 मरीजों के हृदय के छेद को बंद किया गया

क्या होता है जले हुए तेल में
अध्ययन टीम में शामिल डाक्टर का कहना है कि तेल जलने के बाद उसमें ट्रांस फैटी एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. तेल जितनी बार जलेगा उतना ही ट्रांस फैटी एसिड की मात्रा बढ़ेगी. यह पदार्थ हृदय में चर्बी को बढ़ा देता है, जिससे खून प्रवाहित होने वाली मुख्य तीन नलियों में ब्लौकेज आ जाती है. डाक्टरों ने लोगों को ज्यादा तिसी का तेल नहीं खाने की सलाह दी है क्योंकि इसमें फैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है जिससे हृदय की खून की नलियां ब्लॉक हो जाती हैं.

शायद : पैसों के बदले मिला अपमान

Story in Hindi

भोजपुरी में हिट है ‘दो घूंट’ गाना, खेसारी लाल के साथ नम्रता मल्ला ने लगाएं ठुमके

भोजपुरी में ऐसे कई गाने जो हिन्दी गानों से लिए गए है और वो गाने हिट भी हुए है ऐसा ही इन दिनों खेसारी लाल और नम्रता मल्ला का गाना ‘दो घूंट’ इन दिनों हिट चल रहा है इंटरनेट की दुनिया में उनका ये गाना धमाल मचा रहा है याद दिला दें, ये लतामगेशंकर ने अपनी अवाज में 1973 में गाया था जिसके बोल है ‘दो घूंट पिला दे शराबी’ है ये फिल्म झील के उस पार का गाना है जिसमें अब भोजपुरी में गाया गया है इसमें नम्रता मल्ला काफी हॉट नजर आ रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)

आपको बता दें, कि दो घूंट गाना भोजपुरी में काफी लोकप्रिया हो चुका है हालांकि पहले इसके हिंदी वर्जन में गाने के लिरिक्स आनंद बक्शी ने लिखे थे. सगींत आरडी बर्मन ने दिया था. लेकिन अब इस गाने का भोजपुरी वर्जन खूब वायरल हो रहा है इस गानें में रोल भोजपुरी की एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने किया है साथ में खेसारी लाल यादव भी नजर आ रहे है, नम्रता मल्ला भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक है.बेली डांस में तो उनका जवाब नहीं है. वही, दो घूंट गाने में नम्रता मल्ला ग्रीन कलर का ब्रालेट और मिनी स्कर्ट पहनी हुई है. खेसारी लाल पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे है. दोनों इस गाने में आग लगाते दिख रहे है.

गाने को मिले 42 मिलियन व्यूज

बता दें, कि गाने को खेसारी के साथ शिल्पी राज ने गाया है. इसके भोजपुरी लिरिक्स अजीत मंडल ने लिखे है और म्यूजिक शुभभ राज ने दिया है. वीडियो को बिभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा ने किया है. गाने को सारेगामा हम भोजपुरी पर 4 जनवरी 2022 को रिलीज किया गया था और इसे अबतक 42 मिलियन बार देखा जा चुका है. वही, लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी बरसा रहे है. एक यूजर ने लिखा है कि ‘वाह वाह मेरे खेसारी भैया मजा आ गया है. ये गाना अपने छपरा में छा गया’. दूसरे यूजर ने कहा कि ‘आज का बेताज बादशाह हमारे खेसारी भैया पूरे देश में नहीं बल्कि पूरे विश्व में मशहूर है’. तीसरे ने कमेंट किया कि ‘जय हो ग्लोबल स्टार खेसारी भैया जी भोजपुरी इंडस्ट्री की आन बान शान और हमारे जान खेसारी भैया जी’.

 

OTT Films: ये ओटीटी दे रहा है बिलकुल मुफ्त में फिल्में, 20 दिन का है ऑफर

इन दिनों ओटीटी फिल्मों को चलन खूब बढ़ गया है अब ज्यादत्तर फिल्म ओटीटी पर देखीं जाने लगी है ऐसे में ओटीटी को लेकर कॉम्पीटीशन भी बढ़ गया है. सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म के बीच धमाकेदार टक्कर है. देश में ओटीटी की रेस में कुछ महीने पहले ही शामिल हुए जियो सिनेमा ने एक धमाकेदार फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है, जिसमें दर्शकों को बीस दिनों तक हर दिन नई-नई 20 फिल्मों का प्रीमियर देखने मिलेगा. यह सभी के लिए फ्री होगा यानी इसे देखने के लिए जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन लेने की भी जरूरत नहीं होगी.

आपको बता दें, कि जियो सिनेमा फिल्म फेस्ट शुरु होगा. जिसकी तारीख है 29 सितंबर. जहां हर दिन हर एक फिल्म का प्रीमियर किया जाएगा. खास बात यह कि ये फिल्में तमाम फिल्म समारोहों में शामिल होकर सराही जा चुकी हैं. जियो सिनेमा ने फेस्टिवल के लिए टीजर जारी किया है, जहां हम तमाम पुरस्कार विजेता फिल्मों की झलक देखी जा सकती हैं. इन फिल्मों में बॉलीवुड के कई चर्चित चेहरे हैं. इनमें सुप्रिया पाठक, नसीरूद्दीन शाह, अमित साध, अदा शर्मा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आयुष मेहरा, जतिन शर्मा, साहिल मेहता जैसी अदाकारा को देखा सकता है. हालांकि फिल्मों के डीटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन टीजर से उनकी कुछ झलकियां देखने को मिल सकती हैं. नसीरुद्दीन शाह जहां लार, फोन कॉल, बिफोर वी डाई, द डॉटर जैसी फिल्मों में दिखेंगे, वहीं कोफुकु में अदा शर्मा और डैमी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naseeruddin Shah (@naseeruddin49)

फिल्म गैंगस्टर गंगा में सुप्रिया पाठक हैं. वहीं, आर्मैंड में रजत कपूर मुख्य भूमिका में हैं. द लास्ट एनवलप में अन्नू कपूर और शीबा चड्ढा है, जो एक बच्चे की एक दिल छू लेने वाली कहानी है. फेस्टिवल में एक फिल्म है, बेबाक. यह एक भारतीय मुस्लिम महिला और उसकी समस्याओं की कहानी बताती है. फिल्म घुसपैठ भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है. फेस्टिवल में द कॉमेडियन एक उदास और बूढ़े कॉमेडियन की कहानी है, जिसकी जिंदगी में खुशियों के लिए कुछ नहीं बचा. यहां कॉमेडियन का रोल सतीश कौशिक ने निभाया है. यह फेस्टिवल 29 सितंबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर तक चलेगा.

 

मैं सैक्स के दौरान चरम सुख नहीं ले पाती हूं, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 34 साल की हूं. मैं सैक्स के दौरान चरम पर नहीं पहुंच पाती हूं. इस से मेरा मन बेचैन रहने लगा है. बताएं मैं क्या करूं?

जवाब

यह महिलाओं में एक आम समस्या है, जिसे दवा से ज्यादा आप खुद ही दूर कर सकती हैं. इस बारे में आप पति से बात करें. सोने से 2-3 घंटे पहले खाना खाएं और हलका भोजन करें. सैक्स के दौरान जल्दबाजी दिखाने से भी यह समस्या होती है. इसलिए बेहतर होगा कि सैक्स से पहले फोरप्ले की प्रक्रिया अपनाएं, जो लंबी हो.

इस मामले में गलती पुरुषों की भी होती है. सैक्स को निबटाने की सोच रखने वाले ऐसे पुरुषों की संख्या ज्यादा है, जो खुद की संतुष्टि को ही ज्यादा तवज्जुह देते हैं और सैक्स के तुरंत बाद करवट बदल कर सो जाते हैं.

बेहतर होगा कि सैक्स से पहले ऐसा माहौल बनाएं जो सैक्स प्रक्रिया को उबाऊ न बना कर प्यारभरा व रोमांचक बनाए. सैक्स से पहले कमरे में मध्यम रोशनी के बीच मधुर आवाज में संगीत चला दें, एकदूसरे से प्यारभरी बातें करें, एकदूसरे के अंगों की तारीफ करें यानी देर तक फोरप्ले करने के बाद ही सैक्स करें. यकीनन ऐसा करने से आप की समस्या दूर हो जाएगी.

सैक्स को रूटीन काम न समझें और इस का भरपूर मजा लें. ज्यादा दिक्कत हो तो माहिर डाक्टर से सलाह लेने में बिलकुल न झिझकें.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें