विजय वर्मा से शादी करेंगी तमन्ना भाटिया, अपार्टमेंट लेने की तैयारी शुरू

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रैस तमन्ना भाटिया (Tamana Bhatia) बौलीवुड की भी पौपुलर एक्ट्रेस में से एक है. तमन्ना भाटिया बौलीवुड (Bollywood) में कई फिल्में दे चुकी है जो सभी हिट साबित हुई है. फैंस के लिए नेशनल क्रश है तमन्ना भाटिया. अब इन दिनों खबर है कि तमन्ना शादी करने जा रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


फैंस को इस बात का हमेशा से ही बेसब्री से इंतजार था. अब जाकर एक्ट्रैस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा (Vijay Verma) एक दूसरे के होने जा रहे है. दोनों ने लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट किया और अब चर्चा है कि अगले साल यह कपल शादी के बंधन में बंध रहे है.

हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है तमन्ना ने खुद इस पर खुलकर बात की है. उन्होंने मीडिया को बड़े ही स्मार्ट तरीके से जवाब दिया है ‘मैं फिलहाल अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं. शादी भी हो सकती है, क्यों नहीं?’ तमन्ना ने आगे कहा, ‘मेरे लिए शादी और करियर का कोई भी संबंध नहीं है. मैं बहुत ही महत्वाकांक्षी हूं. मैं शादी के बाद भी एक्टिंग करना जारी रखूंगी.’

उनकी इन बातों से ये तो साफ है कि वे बताना नहीं चाहती है कि शादी कब है, लेकिन शादी अगले साल करेंगी ये तय है. खबर ये भी है कि दोनों शादी के बाद साथ रहने के लिए मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खोज रहे हैं.

कैसे शुरु हुई दोनों की लव स्टोरी

तमन्ना और विजय वर्मा की पहली मुलाकात नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के दौरान हुई थी. यही से दोनों में प्यार शुरु हो गया था. दोनों की लव स्टोरी ने मोड़ यहीं से लिया और फिर दो साल एक दूसरे को डेट किया. इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी शादी तक पहुंच गई है और अगले साल शादी करेंगे.

इसके अलावा तमन्ना भाटिया फिल्मों से दूरी नहीं बनाना चाहती है. वे फिल्मों में जरुर नजर आती रहेंगी. वे खुद कहती है कि ‘क्यों नहीं?’ अगर हमें कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिलता है, तो मैं और विजय इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना पसंद करेंगे’.

तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट

तमन्ना भाटिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार अमर कौशिक की ब्लौकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनका आइटम नंबर ‘आज की रात’ फैंस के बीच जबरदस्त हिट हुआ है. वहीं विजय वर्मा की बात की जाए तो वह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज  IC 814: The Kandahar Hijack में नजर आए थे.

अंग का आकार : क्या बड़ा है तो बेहतर है?

काफी समय पहले की बात है. करन जौहर अपने इंगलिश टेलीविजन शो ‘कौफी विद करन’ में अक्षय कुमार और उन की पत्नी ट्विंकल खन्ना से सवालजवाब कर रहे थे.

करन जौहर ने ट्विंकल खन्ना से पूछा कि अक्षय में ऐसा क्या है जो खान (शाहरुख, आमिर और सलमान वगैरह) में नहीं है?

इस पर ट्विंकल खन्ना ने तपाक से कहा, “कुछ इंच ज्यादा का फर्क है.”

यह सुन कर अक्षय शरमा से गए और करन अपने चिरपरिचित अंदाज में खीसें निपोरने लगे.

उस समय बाद में चाहे ट्विंकल खन्ना ने कहा कि वे अक्षय के पैरों (जूते) के साइज का जिक्र कर रही थीं, पर उन की इस डबल मीनिंग वाली बात ने दर्शकों को हैरान के साथसाथ हंसने पर भी मजबूर कर दिया था.

आम जिंदगी की बात करें तो जवानी फूटते ही लड़कों को यह बात ज्यादा हैरानपरेशान करती है कि क्या उन के अंग का साइज इतना है कि वे अपनी पत्नी या प्रेमिका को जिस्मानी तौर पर संतुष्ट कर पाएंगे?

कभीकभी तो अपने अंग के साइज को ले कर नौजवान इतने आतंकित हो जाते हैं कि सार्वजनिक शौचालयों में चिपके नीमहकीमों के अंग के फौलादी और लंबे होने के इश्तिहारों पर इतने मुग्ध हो जाते हैं कि बिना सोचेसमझे उन से अधकचरी जानकारी ले लेते हैं और अपना पैसा लुटवा देते हैं.

रमेश के साथ ऐसा ही हुआ. शादी से पहले उस के दोस्तों ने उसे एक ब्लू फिल्म दिखा दी. उस फिल्म के मर्द कलाकार का अंग बहुत बड़ा था और इस वजह से औरत कलाकार को खूब मजे आए थे.

चूंकि रमेश का अंग उतना बड़ा नहीं था तो वह तनाव में आ गया. सुहागरात पर उस के मन में डर बैठ गया कि वह अपनी पत्नी को बड़े अंग का सुख नहीं दे पाएगा और उस की शादी शुरुआत में ही नरक बन जाएगी.

इस का नतीजा यह हुआ कि रमेश सुहागरात पर पत्नी के नजदीक जाने से कतराने लगा. उस रात तो पत्नी ने ज्यादा कुछ नहीं सोचा, पर जब हर रात रमेश उस से दूर रहने लगा तो उस का माथा ठनका.

ज्यादा जोर देने पर रमेश ने इस समस्या की तरफ इशारा किया. पत्नी पढ़ीलिखी और बहुत समझदार थी तो उस ने रमेश का यह वहम दूर करने के लिए एक काबिल सैक्स डाक्टर का सहारा लिया.

जब डाक्टर को यह बात पता चली तो उस ने रमेश को समझाते हुए कहा, “रमेश, यह अकेले तुम्हारी ही समस्या नहीं है, बल्कि बहुत से लोग इस छोटी सी बात का बड़ा बना कर अपनी शादीशुदा जिंदगी को खराब कर लेते हैं.

“दुनिया में हर मर्द के अंग का साइज, उस का मोटापन अलगअलग हो सकता है. अमूमन यह सख्त होने पर औसतन 5 से 6 इंच का होता है. किसी का अंग इस से छोटा या बड़ा भी हो सकता है. वैसे, अगर किसी का सख्त अंग, अगर वह 2 इंच का भी हो तो, औरत को संतुष्ट करने के लिए काफी होता है.”

यह सुन कर रमेश के कान खड़े हुए और उस ने पूछा, “वह कैसे?”

इस पर डाक्टर ने बताया, “किसी औरत का उस के अंग का अगला डेढ़ से 2 इंच का हिस्सा ही संवेदनशील होता है, जहां मरदाना अंग की रगड़ से उसे मजा आता है. बात अंग के साइज की नहीं रगड़ की होती है कि वह आप ने कितनी बार किया है.”

“मतलब?” रमेश ने पूछा.

मतलब यह कि तुम अपनी पत्नी के साथ कितनी देर तक जिस्मानी रिश्ता बनाते हो, वह ज्यादा जरूरी है न कि तुम्हारा अंग कितना बड़ा है. इस में फोरप्ले और आफ्टरप्ले का रोल भी बड़ा अहम होता है.”

“फोरप्ले और आफ्टरप्ले क्या बला है?

रमेश के यह पूछने पर डाक्टर ने कहा, “जिस्मानी रिश्ता बनाने से पहले और बाद का प्यार. फोरप्ले में पत्नी के अंगों को चूमना, मसलना, उन्हें सहलाना, प्यार भरी बातें करना होता है, जिस से तुम्हारे अंग में पूरा तनाव आ जाएगा और पत्नी को जोश. बहुत सी औरतों को यह फोरप्ले इतना पसंद आता है कि वे इस में पति का भरपूर साथ देती हैं और रात को रंगीन बना देती हैं. इस से जिस्मानी रिश्ता भी काफी देर तक टिक पाता है.

“जब पतिपत्नी जिस्मानी रिश्ता बना कर संतुष्ट हो चुके होते हैं, तब बहुत से थकेहारे मर्द मुंह फेर कर सो जाते हैं और पत्नी बेचारी सिसकती रहती है. यहां पर आफ्टरप्ले काम आता है. इस में भी पतिपत्नी का एकदूसरे की बांहों में समाना, बालों को सहलाना, चूमना और नींद के आगोश में ले जाना शामिल होता है.

“जब यह सब पूरा होता है तो इस से पतिपत्नी का प्यार ज्यादा बढ़ जाता है और वे जिस्मानी रिश्ता बनाने का भरपूर मजा लेते हैं.”

“इस का मतलब मेरे अंग के साइज में कोई दिक्कत नहीं है?”

बिलकुल नही, बल्कि कभीकभार तो ज्यादा बड़े और मोटे साइज का अंग औरत को दर्द दे सकता है और जिस्मानी सुख को फीका कर सकता है.”

यह सुन कर रमेश को बड़ी राहत मिली. उस ने उसी रात अपनी सुहागरात मनाई और फोरप्ले और आफ्टरप्ले का भी ध्यान रखा. इस का बड़ा ही सुखद नतीजा रहा, पति और पत्नी दोनों के लिए.

शादी के बाद इसलिए धोखा देते हैं पति-पत्नी

इंसान की फितरत है धोखा देना. दरअसल इसे कमजोरी भी कहा जा सकता है. लोग दोस्ती में धोखा देते हैं, रिश्तों में धोखा देते हैं, प्यार में धोखा देते हैं और यहां तक कि शादी के बाद भी धोखा देते हैं.

देखा गया है कि शादी के बाद लोग धोखा कई कारणों से देते हैं. कई बार ये धोखा जानबूझकर दिया जाता है तो कई बार धोखा का बदला लेने के लिये धोखा दिया जाता है. कई बार तलाक का मुख्‍य कारण धोखा ही होता है.

हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि शादीशुदा लोग क्यों एक दूसरे को धोखा देते हैं.

1. संतुष्टि न मिलना

कई बार पति को अपनी पति से सेक्स से वो संतुष्टि नहीं मिलती जो वो चाहता और तब वह शादी के बाहर इस संतुष्टि की तलाश करने लगता है और दूसरी महिलाओं के संपर्क में आ जाता है.

2. ओपन सोसाइटी

आधुनिकता की वजह से समाज में आ रहे बदलाव यानी खुलेपन की कारण भी पति अपनी पत्नी को धोखा देने लगता है. दरअसल, नयी आब-ओ-हवा में समाज में खुलापन तेज़ी से आ रहा है और इसकी वजह से लोगों की मानसिकता भी खुलती जा रही है और वे शादी के बाहर संबंध बनाने में अब कम हिचकते हैं. इस मामले में महिलाएं भी बहुत बोल्ड हो गई हैं. ज़ाहिर है ऐसे रिश्ते की बुनियाद धोखे पर ही रखी जाती है.

3. सोशल मीडिया का फैलाव

आजकल विवाहेत्तर संबंध बनने की संभावनाएं अधिक हो गई हैं क्योंकि आप सोसल मीडिया के ज़रिये आसानी से दोस्त बना लते हैं जो पहले इतना आसान नहीं था.

4. आपसी संवाद का अभाव

पति और पत्नी के बीच नियमित रुप से संवाद कई समस्याओं को पैदा होने से रोक देता है लेकिन देखा गया है कि जिस दंपत्ति में आपसी संवाद नहीं होता या बहुत कम होता है वहां भी धोखे की संभावना बढ़ जाती है. संवाद न होने से दोनों में कई बार ग़लतफ़हमी हो जाती है जो फिर कड़वाहट में बदल जाती है.

5. प्रयोगवादी होना

लोग आजकल अपनी सेक्ल-लाइफ को और दिलचस्प बनाने के लिये नए-नए प्रयोग करने की सोचते हैं. पति को अगर पति को सेक्स का सुक नहीं मिल रहा हो या फिर ऊब गया हो तो तो वह एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूकता. लेकिन जब पत्नी इसमें सहयोग नहीं देती तो पुरूष धोखा देने लगते हैं.

6. अफेयर होना

आमतौर पर कोई पत्नी शादी के बाद पति को या तो इसलिए धोखा देने लगती हैं क्योंकि उसका शादी से पहले किसी से अफेयर होता है या फिर उसका पहला प्रेमी उसे परेशान और ब्लैकमेल कर रहा हो.

7. पति का शक़्की मिजाज

कई हार पत्नी अपने पति को इसलिए धोखा देने लगती है क्योंकि उसका पति शक्की होता है और बात-बात पर उस पर शक़ करता है.

8. अकेलापन और बोरियत होना

कई बार पत्नि घर में अकेली रहकर या फिर एक ही तरह के रूटीन से बोर हो जाती है और ऐसे में वह बाहरी दुनियां की तरफ आकर्षित हो जाती है नतीजन उसका अफेयर चलने लगता है.

9. पति से विचार ना मिलना

कई बार पति से विचार ना मिलना या फिर हर समय घर के झगड़े के कारण भी पत्नी बाहर किसी पराये मर्द की तरफ आकर्षित हो जाती है.

इसके अलावा भी बहुत से कारण हैं जिससे महिलाएं और पुरूष शादी के बाद भी अपने साथी को धोखा देने लगती हैं.

मुझे अपनी सेक्रेटरी से प्यार हो गया है लेकिन मैं अपनी पत्नी को नहीं छोड़ना चाहता, क्या करूं?

सवाल
मेरी उम्र 28 वर्ष है और मेरी शादी को 3 साल हो गए हैं. मेरी पत्नी काफी अच्छी है. लेकिन पिछले 3 महीनों से मुझे अपनी सहकर्मी से प्यार हो गया है और वह भी मुझ से प्यार करने लगी है जिस से मैं अब अपनी पत्नी को इग्नोर करने लगा हूं. इस बात से वह बहुत दुखी है. मैं न तो अपनी पत्नी को छोड़ना चाहता हूं और न ही उसे. आप ही बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए.

जवाब
देखिए, जिस राह पर आप चल रहे  हैं उस में डूबने की आशंका है क्योंकि आप विवाहित हैं. आप एक नहीं बल्कि कई जिंदगियों से खेल रहे हैं. जब आप की पत्नी अच्छी है, तो आप को बाहर किसी दूसरी महिला की तरफ देखना ही नहीं चाहिए. और अगर आप आकर्षित हो भी गए हैं तो उस महिला को प्यार से समझाएं कि मेरी पत्नी है जिसे मैं ऐसा कर के धोखा दे रहा हूं और तुम्हें भी. इसलिए मुझे मेरी गलती के लिए माफ कर दो और पत्नी को भी भरोसा दिलाएं कि आगे से ऐसा नहीं होगा. वरना आप की एक भूल आप की जिंदगी खराब कर देगी जिस का पछतावा आप को जीवनभर रहेगा.

ये भी पढ़ें…

गलतफहमियां जब रिश्तों में जगह बनाने लगें

राधा और अनुज की शादी को 2 वर्ष हो चुके हैं. राधा को अपनी नौकरी की वजह से अकसर बाहर जाना पड़ता है. वीकैंड पर जब वह घर पर होती है, तो कुछ वक्त अकेले, पढ़ते हुए या आराम करते हुए गुजारना चाहती है या फिर घर के छोटेमोटे काम करते हुए समय बीत जाता है.

अनुज जो हफ्ते में 5 दिन उसे मिस करता है, चाहता है कि वह उन 2 दिनों में अधिकतम समय उस के साथ बिताए, दोनों साथ आउटिंग पर जाएं, मगर राधा जो ट्रैवलिंग करतेकरते थक गई होती है, बाहर जाने के नाम से ही भड़क उठती है. यहां तक कि फिल्म देखने या रेस्तरां में खाना खाने जाना भी उसे नागवार गुजरता है.

अनुज को राधा का यह व्यवहार धीरेधीरे चुभने लगा. उसे लगने लगा कि राधा उसे अवौइड कर रही है. वह शायद उस का साथ पसंद नहीं करती है जबकि राधा महसूस करने लगी थी कि अनुज को न तो उस की परवाह है और न ही उस की इच्छाओं की. वह बस अपनी नीड्स को उस पर थोपना चाहता है. इस तरह अपनीअपनी तरह से साथी के बारे में अनुमान लगाने से दोनों के बीच गलतफहमी की दीवार खड़ी होती गई.

अनेक विवाह छोटीछोटी गलतफहमियों को न सुलझाए जाने के कारण टूट जाते हैं. छोटी सी गलतफहमी को बड़ा रूप लेते देर नहीं लगती, इसलिए उसे नजरअंदाज न करें. गलतफहमी जहाज में हुए एक छोटे से छेद की तरह होती है. अगर उसे भरा न जाए तो रिश्ते के डूबने में देर नहीं लगती.

भावनाओं को समझ न पाना

गलतफहमी किसी कांटे की तरह होती है और जब वह आप के रिश्ते में चुभन पैदा करने लगती है तो कभी फूल लगने वाला रिश्ता आप को खरोंचें देने लगता है. जो युगल कभी एकदूसरे पर जान छिड़कता था, एकदूसरे की बांहों में जिसे सुकून मिलता था और जो साथी की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता था, उसे जब गलतफहमी का नाग डसता है तो रिश्ते की मधुरता और प्यार को नफरत में बदलते देर नहीं लगती. फिर राहें अलगअलग चुनने के सिवा उन के पास कोई विकल्प नहीं बचता.

आमतौर पर गलतफहमी का अर्थ होता है ऐसी स्थिति जब कोई व्यक्ति दूसरे की बात या भावनाओं को समझने में असमर्थ होता है और जब गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं, तो वे झगड़े का आकार ले लेती हैं, जिस का अंत कभीकभी बहुत भयावह होता है.

रिलेशनशिप ऐक्सपर्ट अंजना गौड़ के अनुसार, ‘‘साथी को मेरी परवाह नहीं है या वह सिर्फ अपने बारे में सोचता है, इस तरह की गलतफहमी होना युगल के बीच एक आम बात है. अपने पार्टनर की प्राथमिकताओं और सोच को गलत समझना बहुत आसान है, विशेषकर जब बहुत जल्दी वे नाराज या उदास हो जाते हों और कम्यूनिकेट करने के बारे में केवल सोचते ही रह जाते हों.

‘‘असली दिक्कत यह है कि अपनी तरह से साथी की बात का मतलब निकालना या अपनी बात कहने में ईगो का आड़े आना, धीरेधीरे फूलताफलता रहता है और फिर इतना बड़ा हो जाता है कि गलतफहमी झगड़े का रूप ले लेती है.’’

वजहें क्या हैं

स्वार्थी होना: पतिपत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने और एकदूसरे पर विश्वास करने के लिए जरूरी होता है कि वे एकदूसरे से कुछ न छिपाएं और हर तरह से एकदूसरे की मदद करें. जब आप के साथी को आप की जरूरत हो तो आप वहां मौजूद हों. गलतफहमी तब बीच में आ खड़ी होती है जब आप सैल्फ सैंटर्ड होते हैं. केवल अपने बारे में सोचते हैं. जाहिर है, तब आप का साथी कैसे आप पर विश्वास करेगा कि जरूरत के समय आप उस का साथ देंगे या उस की भावनाओं का मान रखेंगे.

मेरी परवाह नहीं: पति या पत्नी किसी को भी ऐसा महसूस हो सकता है कि उस के साथी को न तो उस की परवाह है और न ही वह उसे प्यार करता है. वास्तविकता तो यह है कि विवाह लविंग और केयरिंग के आधार पर टिका होता है. जब साथी के अंदर इग्नोर किए जाने या गैरजरूरी होने की फीलिंग आने लगती है तो गलतफहमियों की ऊंचीऊंची दीवारें खड़ी होने लगती हैं.

जिम्मेदारियों को निभाने में त्रुटि होना: जब साथी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने या उठाने से कतराता है, तो गलतफहमी पैदा होने लगती है. ऐसे में तब मन में सवाल उठने स्वाभाविक होते हैं कि क्या वह मुझे प्यार नहीं करता? क्या उसे मेरा खयाल नहीं है? क्या वह मजबूरन मेरे साथ रह रहा है? गलतफहमी बीच में न आए इस के लिए युगल को अपनीअपनी जिम्मेदारियां खुशीखुशी उठानी चाहिए.

वैवाहिक सलाहकार मानते हैं कि रिश्ता जिंदगी भर कायम रहे, इस के लिए 3 मुख्य जिम्मेदारियां अवश्य निभाएं-अपने साथी से प्यार करना, अपने पार्टनर पर गर्व करना और अपने रिश्ते को बचाना.

काम और कमिटमैंट: आजकल जब औरतों का कार्यक्षेत्र घर तक न रह कर विस्तृत हो गया है और वे हाउसवाइफ की परिधि से निकल आई हैं, तो ऐसे में पति के लिए आवश्यक है कि वह उस के काम और कमिटमैंट को समझे और कद्र करे. बदली हुई परिस्थितियों में पत्नी को पूरा सहयोग दे. रिश्ते में आए इस बदलाव को हैंडल करना पति के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि यह बात आज के समय में गलतफहमी की सब से बड़ी वजह बनती जा रही है. इस के लिए दोनों को ही एकदूसरे के काम की कमिटमैंट के बारे में डिस्कस कर उस के अनुसार खुद को ढालना होगा.

धोखा: यह सब से आम वजह है. यह तब पैदा होती है जब एक साथी यह मानने लगता है कि उस के साथी का किसी और से संबंध है. ऐसा वह बिना किसी ठोस आधार के भी मान लेता है. हो सकता है कि यह सच भी हो, लेकिन अगर इसे ठीक से संभाला न जाए तो निश्चित तौर पर यह विवाह के टूटने का कारण बन सकता है. अत: आप को जब भी महसूस हो कि आप का साथी किसी उलझन में है और आप को शक भरी नजरों से देख रहा है तो तुरंत सतर्क हो जाएं.

दूसरों का हस्तक्षेप: जब दूसरे लोग चाहे वे आप के ही परिवार के सदस्य हों या मित्र अथवा रिश्तेदार आप की जिंदगी में हस्तक्षेप करने लगते हैं तो गलतफहमियां खड़ी हो जाती हैं. ऐसे लोगों को युगल के बीत झगड़ा करा कर संतोष मिलता है और उन का मतलब पूरा होता है. यह तो सर्वविदित है कि आपसी फूट का फायदा तीसरा व्यक्ति उठाता है. पतिपत्नी का रिश्ता चाहे कितना ही मधुर क्यों न हो, उस में कितना ही प्यार क्यों न हो, पर असहमति या झगड़े तो फिर भी होते हैं और यह अस्वाभाविक भी नहीं है. जब ऐसा हो तो किसी तीसरे को बीच में डालने के बजाय स्वयं उन मुद्दों को सुलझाएं जो आप को परेशान कर रहे हों.

सैक्स को प्राथमिकता दें: सैक्स संबंध शादीशुदा जिंदगी में गलतफहमी की सब से अहम वजह है. पतिपत्नी दोनों ही चाहते हैं कि सैक्स संबंधों को ऐंजौय करें. जब आप दूरियां बनाने लगते हैं, तो शक और गलतफहमी दोनों ही रिश्ते को खोखला करने लगती हैं. आप का साथी आप से खुश नहीं है या आप से दूर रहना पसंद करता है, तो यह रिश्ते में आई सब से बड़ी गलतफहमी बन सकती है.

खुल्लमखुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों

सोशल मीडिया पर लोग खुल कर अपनी लव लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करना पसंद कर रहे हैं और तसवीरों व वीडियो के जरीए दूसरों से तारीफ पाना चाहते हैं और खुद को बेहतर दिखाना चाहते हैं.

सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर से जुड़ी जानकारी शेयर करना आजकल आम बात हो गई है, लेकिन कई बार यह सब समस्याओं को जन्म देने की वजह बन सकता है. इस से परिवार और दोस्त भी प्रभावित हो सकते हैं.

हो सकता है कि ऐसा करना कुछ समय के लिए अच्छी फीलिंग देता हो, लेकिन फिर भी ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें उन्हें सोशल मीडिया पर बिलकुल शेयर नहीं करना चाहिए. वजह, सोशल मीडिया पर पर्सनल बातों को शेयर करने के कई नुकसान उठाने पड़ सकते हैं.

42 साल की रिचा और 42 साल के रितेश, जो पिछले 10 सालों से शादी के रिश्ते में बंधे हैं, दोनों सोशल मीडिया पर पर्सनल बातों को शेयर करने के खिलाफ हैं. उन का मानना है कि रिलेशनशिप में प्राइवेसी इंटीमेसी को बढ़ावा देती है.

जब आप अपने पार्टनर की बातों को प्राइवेट रखते हैं, तो इस से रिश्ते में गहराई बढ़ती है और आपस में गलतफहमियां पैदा होने का खतरा कम होता है. वैसे भी कुछ निजी बातें ऐसी होती हैं, जो सिर्फ एक जोड़े के बीच ही रहें तो ही अच्छा रहता है.

इस के अलावा अपने रिश्ते की बातों को प्राइवेट रखने से सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने से खुश दिखने का प्रैशर भी नहीं होता. साथ ही, एक बार सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को दिखाने और बताने की आदत हो जाने के बाद एक समय के बाद यह आदत मजबूरी बन जाती है, जो जोड़े के बीच लड़ाई की वजह भी बन सकती है.

जानिए, किन बातों को सोशल मीडिया पर शेयर करना आप के रिश्ते में दूरियां ला सकता है :

पर्सनल बातें न करें शेयर

आजकल बहुत से जोड़े लाइक व व्यूज बढ़ाने के चक्कर में अपने निजी पलों की तसवीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. ऐसा करने से बचना चाहिए. कभीकभार उन पर्सनल तसवीरों का लोग गलत तरीके से इस्तेमाल कर लेते हैं, जिस से उन्हें बाद में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

इस के अलावा कई बार पर्सनल रिलेशन की बातों को पब्लिक करने से जोड़े पर परफैक्ट दिखने का प्रैशर भी बढ़ जाता है.

कई बार असलियत में आदर्श जोड़ा न होने के बाद भी उन्हें खुद को परफैक्ट दिखाना पड़ता है और इस चक्कर में जोड़े के बीच क्लेश हो जाता है.

लोकेशन शेयर मत करें

कुछ लोग तो जब अपने पार्टनर के साथ कहीं घूम रहे होते हैं, तो अपनी लोकेशन भी शेयर कर देते हैं.  ऐसा नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से उन्हें परेशानी हो सकती है. घरपरिवार या रिश्तेदारों में से कोई भी उन तक पहुंच सकता है और उन के स्पैशल पलों को खराब कर सकता है.

पर्सनल चैट न करें शेयर

आजकल जोड़ों द्वारा इंटरनैट पर चैट व वौइस काल को शौर्ट वीडियो की तरह शेयर करने का चलन काफी बढ़ गया है. कुछ लोग अकसर अपने पार्टनर से की हुई पर्सनल चैट को रिकौर्ड कर के या फिर उस की तसवीरें क्लिक कर के सोशल मीडिया पर या फिर दोस्तों के साथ शेयर कर देते हैं.

ऐसा कर के वे बहुत बड़ा रिस्क लेते हैं, क्योंकि नहीं पता कि उन की यह पर्सनल चैट किसकिस के पास पहुंच जाए. इस से उन की इज्जत और रिश्ते दोनों पर नैगेटिव असर पड़ सकता है.

इमेज हो सकती है खराब

कई बार अपने पार्टनर की परमिशन के बिना उस की पर्सनल जानकारी पब्लिकली शेयर करने से उस की प्राइवेसी का उल्लंघन हो सकता है. हो सकता है कि उसे यह सब पसंद न हो. हो सकता है कि पर्सनल बातों को सोशल मीडिया पर शेयर करना उस के स्वभाव में न हो और इस से आप के रिश्ते में अनबन हो सकती है. साथ ही, कई बार सोशल मीडिया पर अपने पर्सनल रिश्ते को ले कर शेयर की गई पर्सनल बातें यूजर्स द्वारा गलत तरीके से समझ जा सकती हैं.

यूजर्स और फौलोअर्स आप के पार्टनर के बारे में उन की लुक्स या आप दोनों के मैच को कुछ गलत राय बना सकते हैं, कमैंट्स सैक्शन में उसे ट्रोल कर सकते हैं. इस से आप दोनों के रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है.

ब्रेकअप न करें शेयर

जब दो लोग साथ में होते हैं, तो उन के बीच बहुत सी बातों को ले कर असहमति बनती है. यहां तक कि झगड़े भी होते हैं. कई बार झगड़े इस हद तक बढ़ जाते हैं कि दोनों पार्टनर अलग होने का मन बना लेते हैं, लेकिन कई बार लोग जल्दबाजी में या गुस्से में अपने ब्रेकअप की बातें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं.

ऐसा करना किसी भी लिहाज से सही नहीं होता है. हो सकता है कि ब्रेकअप के बाद आप का पैचअप भी हो जाए. ऐसे में ब्रेकअप की बात सोशल मीडिया पर बिलकुल भी शेयर नहीं करनी चाहिए. इस से आप की परेशानी व दुख कम होने के बजाय बढ़ सकते हैं.

सेफ्टी का खतरा

आप की कुछ पोस्ट या तसवीरें आप की और आप के पार्टनर की पर्सनल जानकारी को पब्लिक कर सकती हैं, जिस से पार्टनर की सेफ्टी को खतरा हो सकता है.

आज के डिजिटल युग में जब डाटा चोरी और प्रोफाइल हैक जैसी घटनाओं के चलते औनलाइन सिक्योरिटी खतरे में पड़ रही है, तब तो यह बहुत जरूरी हो जाता है कि अपनी और अपने पार्टनर की पर्सनल जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर न की जाए.

ओवर शेयरिंग का नतीजा

आप शायद नहीं जानते होंगे कि कई बार किसी के द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड की गई एक सिंपल सी तसवीर भी उस के लिए खतरा बन सकती है खासकर वह तसवीर, जिस में किसी के हाथों की उंगलियों के निशान साफ दिख रहे हों.

कई मामलों में ऐसा देखने में आया है कि साइबर अपराधियों ने अपलोड की गई इनसान की उंगलियों के निशान का उपयोग कर के आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम से रुपए निकाल लिए हैं और दूसरे कई गैरकानूनी कामों को भी अंजाम दिया है.

नोएडा, उत्तर प्रदेश में ऐसे 10 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिन में ठगों ने लोगों की तसवीरों से उन के फिंगरप्रिंट का क्लोन तैयार किया और उस का गलत इस्तेमाल किया.

अश्लील हरकतें करने वाला बाबा!

धर्म के नाम पर हमारे देश में धन के साथ-साथ तन की भी लूट मची हुई है. इसके अनेक उदाहरण के अब किसी सबूत के मोहताज नहीं हैं. लोग धार्मिक जगहों पर बाबाओं के पास श्रद्धा के वशीभूत पहुंच जाते हैं और कई दफे अपनी जिंदगी बर्बाद करते चले जाते हैं. एक तरफ यह सच्चाई, तथ्य बारंबार सामने आता रहा है दूसरी तरफ यह भी सच है कि ऐसे ढोंगी बाबाओं की कमी नहीं है और यह बदस्तूर जारी है.

जनवरी के पहले पखवाड़े मे छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से महज सत्तर किलोमीटर दूरी पर स्थित बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में एक ‘बाबा’ पर उसी के आश्रम में रहने वाली कई युवतियों ने अश्लील हरकतें का आरोप लगाया है. और पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में लिया है. बाबा के नाम पर अश्लीलता का चोला धारण करने वाले बाबा का नाम रजनीश है जिसके छत्तीसगढ़ में कुछ आश्रम भी चल रहे हैं. यह लंबे समय से आश्रम के आड़ में यही कुत्सित काम कर रहा था. पुलिस के पास इस कथित बाबा की अनेक शिकायते दर्ज थी और अंततः वही हुआ जो होना था बाबा के पाखंड का घड़ा फूट गया और तो और युवतियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई.

रात को आश्रय मे दबोचा

जब लगातार बाबा के खिलाफ शिकायत मिलने लगी तब पुलिस ने विगत 13 जनवरी की देर रात “सत्संग शिविर” में दबिश देकर बाबा को गिरफ्तारी किया और पूछताछ की गई. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कथित आरोपी बाबा का नाम रजनीश है और यह उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले का मूल निवासी है. कई वर्ष पूर्व यह छत्तीसगढ़ आ पहुंचा और लोगों को भ्रमित कर अपने जाल में फंसा में फंसा कइ आश्रम खोल लिए है. आश्रम में युवतियों को प्राथमिकता दी जाती थी अब खुलकर जो तथ्य सामने आ रहे हैं उसके अनुसार बाबा रजनीश ओशो रजनीश से कुछ ज्यादा ही प्रभावित थे और उन्हीं की पगडंडी पर चलते चलते दिशा भटक गए. इस बाबा की खासियत यह बताई जा रही है कि यह ग्रामीण अंचल में अपना संजाल फैला रहा था और ग्रामीण युवतियों पर डोरे डालाता था जिसका मूल कारण यह था कि ग्रामीण अंचल की जनता जल्दी से थाना पुलिस नहीं करती और बाबा का धंधा चलता रहता.

तीन आश्रम खोल लिए…

बाबा रजनीश ने देखते ही देखते छत्तीसगढ़ में तीन जगह जांजगीर जिला के धनपुरी, देवरी और बलौदा बाजार जिले के झबड़ी गांव में अपने आश्रम खोल लिए. बाबा का आश्रम संचालित है.कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम  झबड़ी स्थित उसी के आश्रम में रहने वाली युवतियों के साथ ईश्वर दर्शन कराने के नाम पर अश्लीलता करता था. जिसकी शिकायत कई बार पीड़िताओं ने करनी चाही, लेकिन बाबा उन्हें डरा धमका देता था. अंततः बाबा की हरकतों से तंग आकर पीड़ितलडकियों ने 24 दिसंबर 2019 को कसडोल थाने में शिकायत दर्ज कराई . साथ ही जिले के पुलिस अधीक्षक के पास भी शिकायत की गई. जिसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेने को मजबूर हो गई और बीती रात कसडोल ब्लाक के खैरा गांव. में चल रहे बाबा के सत्संग शिविर में अनुविभागीय दंडाधिकारी टीसी अग्रवाल और  अनुविभागीय अधिकारी( पुलिस) राजेश जोशी ने अपने टीम के साथ दबिश दी. वहां से गिरफ्तार कर आरोपी बाबा राजनीश को थाने ले आया गया . बाबा की इस गिरफ्तारी के तारतम्य में एसडीएम टी .सी. अग्रवाल ने हमारे संवाददाता को बताया कि तीन युवतियो ने बाबा के खिलाफ शिकायत के बाद कारवाई हुई है.

क्या था हत्या का अनोखा राज

न्यूआजाद नगर स्थित ग्रामसमाज की जमीन पर एक सफेद प्लास्टिक की बोरी पड़ी थी. कुत्तों का झुंड बोरी को नोचने में लगा था. तभी कुछ मजदूरों की नजर कुत्तों के झुंड पर पड़ी. ये मजदूर डूडा कालोनी के पास प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण के काम में लगे थे.

चूंकि हवा के झोंकों के साथ दुर्गंध भी आ रही थी, इसलिए उत्सुकतावश 2-3 मजदूर वहां पहुंचे. उन्होंने कुत्तों को भगा कर बोरी पर नजर डाली तो उन्हें समझते देर नहीं लगी कि बोरी के अंदर लाश है. मजदूरों ने बोरी में लाश होने की जानकारी अपने ठेकेदार को दी. उस ने यह जानकारी तुरंत धाना विधनू को दे दी.

थानाप्रभारी अनुराग सिंह को लाश की सूचना मिली तो वह विचलित हो उठे. उन्होंने यह सूचना अपने अधिकारियों को दी और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. उस समय वहां ज्यादा भीड़ नहीं थी.

अनुराग सिंह ने बोरी से लाश निकलवाई तो तेज झोंका आया. उन्होंने नाक पर रूमाल रख कर शव का निरीक्षण किया. शव किसी युवती का था, जिस के गले में काले रंग के दुपट्टे का फंदा था. संभवत: उस की हत्या गला घोंट कर की गई थी.

मृतका क्रीम कलर की छींटदार कुरती और काली जींस पहने थी. उस के बाएं हाथ की कलाई में कलावा तथा दाएं हाथ पर टैटू बना था. एक हाथ में स्टील का कड़ा और दूसरे हाथ में काले रंग का कंगन था. उस की उम्र 30 साल के आसपास थी, रंग गोरा था.

शव से बदबू आने से ऐसा लग रहा था कि उस की हत्या 2 दिन पहले की गई थी. साथ ही यह भी कि हत्या कहीं और की गई थी और शव को बोरी में बंद कर यहां सुनसान जगह पर फेंका गया था.

अनुराग सिंह अभी घटनास्थल का निरीक्षण कर ही रहे थे कि सूचना पा कर एसपी (साउथ) रवीना त्यागी तथा सीओ शैलेंद्र सिंह भी आ गए. इन अधिकारियों ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.

साथ ही वहां मौजूद लोगों से शव के संबंध में पूछताछ की, लेकिन कोई भी शव की पहचान नहीं कर पाया. पुलिस ने शव के विभिन्न कोणों से फोटो खिंचवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए लाला लाजपतराय चिकित्सालय भिजवा दिया. यह 2 अगस्त, 2019 की बात है.

दूसरे दिन युवती के हुलिए सहित उस की लाश पाए जाने की खबर स्थानीय समाचार पत्रों में छपी तो श्यामनगर निवासी रिटायर्ड मेजर विद्याशंकर शर्मा का माथा ठनका. उन्होंने पूरी खबर विस्तार से पढ़ी, फिर पत्नी और बेटे मनीष को जानकारी दी.

पुलिस ने दर्ज नहीं की थी रिपोर्ट दरअसल, विद्याशंकर शर्मा की 30 वर्षीय विवाहित बेटी प्रीति शर्मा पिछले 2 दिन से घर वापस नहीं आई थी. उन्होंने श्यामनगर पुलिस चौकी जा कर गुमशुदगी दर्ज कराने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया था. खबर पढ़ कर शर्माजी घबरा गए.

विद्याशंकर शर्मा ने अपने बेटे मनीष और अन्य घरवालों को साथ लिया और पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए. वहां जा कर उन्होंने विधनू थानाप्रभारी अनुराग सिंह से बातचीत कर के अज्ञात युवती का शव दिखाने का अनुरोध किया.

अनुराग सिंह ने युवती का शव दिखाया तो विद्याशंकर शर्मा फफक पड़े, ‘‘सर, यह लाश मेरी बेटी प्रीति की है. मैं ने इसे हाथ में बंधे कलावा, कड़ा और टैटू से पहचाना है.’’

लाश की पहचान होते ही विद्याशंकर के घर में कोहराम मच गया. मनीष बहन की लाश देख कर रो पड़ा. उस की पत्नी कंचन भी सिसकने लगी. सब से ज्यादा बुरा हाल मनीष की मां मधु शर्मा का था. वह दहाड़ मार कर रो रही थीं. उन की बहू कंचन तथा परिवार की अन्य औरतें उन्हें धैर्य बंधा रही थीं.

लाश की शिनाख्त होने के बाद थानाप्रभारी अनुराग सिंह ने मृतका प्रीति शर्मा के पिता विद्याशंकर शर्मा से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले प्रीति को उस की सहेली वैदिका तथा उस का पति सत्येंद्र अपने घर ले गए थे. उस के बाद प्रीति वापस नहीं लौटी.

पुलिस ने वैदिका तथा उस के पति सत्येंद्र से पूछा तो दोनों बहाना बनाने लगे. पुलिस को संदेह हुआ कि कहीं प्रीति का सामान लूटने के लिए उस की हत्या वैदिका और उस के पति सत्येंद्र ने मिल कर तो नहीं की है. इस संदेह की वजह यह थी कि प्रीति जब घर से निकली थी, तब वह कई आभूषण पहने थी. पर्स, मोबाइल व एटीएम कार्ड उस के पास थे, जो लाश के पास नहीं मिले. पहने हुए आभूषण भी गायब थे.

थानाप्रभारी अनुराग सिंह ने मृतका प्रीति शर्मा के भाई मनीष शर्मा से पूछताछ की तो उस ने बताया कि प्रीति की हत्या में उस की सहेली वैदिका और उस का पति सत्येंद्र ही शामिल हैं. इस के अलावा प्रशांत द्विवेदी नाम का युवक भी शामिल है. इन तीनों ने ही हत्या की योजना बनाई और प्रीति को मौत की नींद सुला दिया.

‘‘प्रशांत द्विवेदी कौन हैं?’’ सिंह ने पूछा.  ‘‘सर, प्रशांत द्विवेदी मेरी बहन का प्रेमी है. उस ने प्रीति को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था और शादी का झांसा दे कर उस का शारीरिक शोषण करता था. जब प्रीति ने शादी का दबाव बनाया तो उस ने प्रीति की सहेली वैदिका के साथ मिल कर उसे मार डाला.’’

‘‘तुम्हारी बहन प्रीति तो ब्याहता थी? वह प्रशांत के जाल में कैसे फंस गई?’’ अनुराग सिंह ने सवाल किया.  ‘‘सर, प्रीति का अपने पति से मनमुटाव था. कोर्ट में दोनों के तलाक का मुकदमा चल रहा है. पति से मनमुटाव के बाद वह मायके आ कर रहने लगी थी. पति की उपेक्षा से ऊबी प्रीति को प्रशांत का साथ मिला तो वह उस की ओर आकर्षित हो गई और उस के साथ शादी के सपने संजोने लगी. पर प्रशांत छलिया निकला, वह उस से शादी नहीं करना  चाहता था.’’

‘‘कहीं प्रीति की हत्या मुकदमे से छुटकारा पाने के लिए उस के पति ने ही तो नहीं कर दी?’’ सिंह ने शंका जाहिर की.

‘‘नहीं सर, प्रीति के ससुराल वाले हत्या जैसा जोखिम नहीं उठा सकते. प्रीति का पति पीयूष शर्मा एयरफोर्स में है और अंबाला में तैनात है. ससुर भुजराम शर्मा रोडवेज से रिटायर हैं. उन पर हमें भरोसा है.’’

पूछताछ के बाद अनुराग सिंह को लगा कि प्रीति की हत्या या तो अवैध रिश्तों के चलते हुई या फिर प्रीति की सहेली वैदिका ने उस के साथ विश्वासघात किया है. उन्होंने वैदिका, उस के पति सत्येंद्र तथा प्रीति के प्रेमी प्रशांत द्विवेदी को हिरासत में ले लिया. थाने ला कर तीनों से अलगअलग पूछताछ की गई.

वैदिका ने बताया कि प्रीति उस की घनिष्ठ सहेली थी. स्वर्णजयंत विहार में उस का ब्यूटी पार्लर है, जहां प्रीति मेकअप कराने आती थी. जब पति से उस का मनमुटाव हुआ तो उस ने भी ब्यूटी पार्लर चलाने की इच्छा जाहिर की. तब मैं ने उस की मदद की. प्रीति का मेरे घर आनाजाना था.

वैदिका का संदिग्ध बयान  30 जुलाई को फोन कर उस ने मुझे अपने घर बुलाया था. उसे कुछ सामान खरीदना था सो वह मेरे साथ गई थी. सामान खरीदने के बाद वह वापस घर चली गई थी. उस के बाद क्या हुआ, उस की हत्या किस ने और क्यों की, उसे पता नहीं है.

वैदिका के पति सत्येंद्र ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता था. उस की नौकरी छूट गई है और वह बेरोजगार है. प्रीति, उस की पत्नी की सहेली थी. उस का घर में आनाजाना था. सो उस से अच्छा परिचय था. उस की हत्या किस ने और क्यों की, उसे नहीं पता. इसी बीच किसी का फोन आया तो अनुराग फोन पर बतियाने लगे.

थानाप्रभारी का ध्यान फोन पर केंद्रित हुआ तो वैदिका अपने पति से खुसरफुसर करने लगी. उस ने पति को जुबान बंद रखने का भी इशारा किया. अनुराग सिंह समझ गए कि वैदिका कुछ छिपा रही है और पति को भी ऐसा करने को मजबूर कर रही है. फिर भी उन्होंने वैदिका से कुछ नहीं कहा.

पूछताछ के बाद अनुराग सिंह ने दोनों को इस हिदायत के साथ घर जाने दिया कि जब भी उन्हें बुलाया जाए, थाने आ जाएं. शहर छोड़ कर भी कहीं न जाएं.

थानाप्रभारी अनुराग सिंह ने मृतका प्रीति शर्मा के प्रेमी प्रशांत द्विवेदी से पूछताछ की तो उस ने बताया कि वह हैलट अस्पताल का कर्मचारी है. प्रीति से उस की मुलाकात 6 महीने पहले तब हुई थी, जब वह अपने भाई मनीष की 10 वर्षीय बेटी परी का इलाज कराने आई थी.

अस्पताल में दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. वे दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन प्रीति का तलाक नहीं हुआ था. इसलिए उस ने प्रीति से कहा था कि तलाक होने के बाद शादी कर लेंगे. प्रशांत ने यह भी कहा कि उसे प्रीति का उस की सहेली वैदिका के घर जाना अच्छा नहीं लगता था, क्योंकि वैदिका और उस का पति सत्येंद्र प्रीति से किसी न किसी बहाने पैसे वसूलते रहते थे.

कभी वे तंगहाली का रोना रोते तो कभी मकान का किराया देने का. उसे शक है कि प्रीति की सहेली वैदिका ने ही उस के साथ घात किया है. उस के गहने और नकदी लूट कर उस की हत्या कर दी और शव सुनसान जगह पर फेंक दिया.

प्रशांत द्विवेदी के बयान से थानाप्रभारी अनुराग का शक वैदिका तथा उस के पति सत्येंद्र पर और भी गहरा गया. उन्हें लगा कि प्रीति शर्मा की हत्या का राज उन दोनों के ही पेट में छिपा है. उन्होंने प्रशांत को तो थाने से जाने दिया, लेकिन वैदिका पर नजरें गड़ा दीं. अनुराग सिंह ने प्रीति शर्मा तथा उस की सहेली वैदिका के मोबाइल फोन की काल डिटेल्स निकलवाई.

पता चला कि प्रीति और वैदिका की लगभग हर रोज बातें होती थीं. प्रीति की एक अन्य नंबर पर भी ज्यादा बातें होती थीं. उस नंबर को ट्रेस किया गया तो पता चला कि वह प्रीति के प्रेमी प्रशांत द्विवेदी का है.

30 जुलाई, 2019 को भी प्रीति शर्मा की फोन पर वैदिका से कई बार बात हुई थी. रात 8 बजे के बाद उस का फोन बंद हो गया था. इस का मतलब यह था कि हत्या के बाद उस के मोबाइल का स्विच औफ कर दिया गया था.

थानाप्रभारी अनुराग सिंह ने अब तक की जांच से एसपी (साउथ) रवीना त्यागी को अवगत कराया. साथ ही प्रीति की सहेली वैदिका तथा उस के पति सत्येंद्र पर हत्या का शक भी जताया. मामला हत्या का था, इसलिए रवीना त्यागी ने दोनों को गिरफ्तार कर के पूछताछ करने का आदेश दिया.

आदेश मिलते ही अनुराग सिंह ने 5 अगस्त की सुबह स्वर्ण जयंती विहार स्थित वैदिका के किराए वाले मकान पर छापा मार कर वैदिका और उस के पति को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को थाना विधनू लाया गया. थाने आते समय दोनों के मुंह लटक गए थे. उन के चेहरों पर घबराहट और डर की परछाई साफ नजर आ रही थी.

अनुराग सिंह ने वैदिका और सत्येंद्र को अपने कक्ष में आमनेसामने बैठाया और कुछ देर उन के चेहरों के हावभाव पढ़ने की कोशिश करते रहे. उस के बाद उन्होंने पूछा, ‘‘सचसच बताओ, तुम दोनों ने प्रीति की हत्या क्यों और कैसे की?’’

‘‘सर, हम ने प्रीति की हत्या नहीं की. हम दोनों को फंसाया जा रहा है.’’

‘‘फिर झूठ, नरम व्यवहार का मतलब यह नहीं है कि तुम झूठ पर झूठ बोलते जाओ. हमें सच उगलवाना भी आता है.’’

कहते हुए उन्होंने महिला सिपाही ऊषा यादव तथा कांस्टेबल बलराम को बुला कर कहा, ‘‘इन दोनों को डार्क रूम में ले चलो. हम भी देखते हैं कि ये कब तक सच नहीं बोलते.’’

खुल गया हत्या का राज थानाप्रभारी अनुराग सिंह के तेवर देख कर वैदिका और सत्येंद्र डर गए. उन्हें लगा कि सच बोलने में ही भलाई है. अत: वे दोनों हाथ जोड़ कर बोले, ‘‘सर, हमें माफ कर दो. हम से गलती हो गई. पैसों की तंगी के कारण प्रीति की हत्या हम दोनों ने ही की थी. हम अपना जुर्म कबूल करते हैं.’’

जुर्म कबूल करने के बाद वैदिका और सत्येंद्र ने प्रीति का मोबाइल, पर्स, ज्वैलरी आदि सामान बरामद करा दिया. पुलिस ने हत्या के बाद लाश फेंकने में इस्तेमाल की गई सत्येंद्र की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली.

अनुराग सिंह ने प्रीति शर्मा की हत्या का राज खोलने और उस का सामान बरामद करने की जानकारी एसपी (साउथ) रवीना त्यागी तथा सीओ शैलेंद्र सिंह को दे दी. पुलिस अधिकारी थाना विधनू आ गए. उन्होंने वैदिका तथा उस के पति सत्येंद्र से प्रीति की हत्या के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की. फिर प्रैसवार्ता कर हत्यारोपियों को मीडिया के समक्ष पेश कर घटना का खुलासा कर दिया.

कातिलों ने हत्या का जुर्म कबूल कर के सामान भी बरामद करा दिया था. थानाप्रभारी अनुराग सिंह ने मृतका के पिता विद्याशंकर शर्मा को वादी बना कर भादंवि की धारा 302, 201 के तहत वैदिका तथा उस के पति सत्येंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस जांच में सहेली द्वारा सहेली के साथ विश्वासघात करने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई.

कानपुर महानगर के थाना चकेरी क्षेत्र में एक मोहल्ला है श्यामनगर. इसी मोहल्ले के ई ब्लौक में विद्याशंकर शर्मा अपने परिवार के साथ रहते थे. उन के परिवार में पत्नी मधु शर्मा के अलावा एक बेटा मनीष तथा बेटी प्रीति थी. विद्याशंकर शर्मा सेना के मेजर पद से रिटायर हुए थे. विद्याशंकर का परिवार संपन्न था और वह इज्जतदार व्यक्ति थे.

विद्याशंकर शर्मा खुद पढ़ेलिखे व्यक्ति थे, इसलिए उन्होंने अपने बेटे मनीष और बेटी प्रीति को भी खूब पढ़ायालिखाया था. मनीष पढ़लिख कर जब काम पर लग गया तो उन्होंने उस का विवाह कंचन नाम की खूबसूरत युवती के साथ कर दिया.

कंचन पढ़ीलिखी तथा मृदुभाषी थी. ससुराल में आते ही उस ने सभी का दिल जीत लिया था. शादी के एक साल बाद कंचन ने बेटी परी को जन्म दिया.

प्रीति मनीष से छोटी थी. वह दिखने में जितनी सुंदर थी, पढ़ाई में भी उतनी ही तेज थी. खालसा गर्ल्स कालेज से उस ने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बीए की डिग्री बृहस्पति महाविद्यालय, किदवईनगर से हासिल की थी. यही नहीं, स्वरोजगार के लिए उस ने ब्यूटीशियन का पूरा कोर्स भी कर रखा था. प्रीति को बनसंवर कर रहना तथा स्वच्छंद घूमना पसंद था.

प्रीति जवान हुई तो विद्याशंकर शर्मा को उस के ब्याह की चिंता सताने लगी. वह प्रीति का विवाह धूमधाम से किसी ऐसे युवक से करना चाहते थे, जो पढ़ालिखा हो और सरकारी नौकरी में हो.

हालांकि प्रीति का हाथ मांगने के लिए कई रिश्तेदारों ने कोशिश की, लेकिन विद्याशंकर ने उन्हें मना कर दिया था. कारण यह कि उन के लड़के या तो व्यापारी थे या फिर प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. काफी दौड़धूप के बाद विद्याशंकर शर्मा को एक लड़का पसंद आ गया. लड़के का नाम था पीयूष.

पीयूष के पिता भुजराम शर्मा चकेरी थाना क्षेत्र में आने वाले मोहल्ला कोयलानगर में रहते थे. वह रोडवेज से रिटायर हुए थे. कोयलानगर में उन का अपना आलीशान मकान था, जिस में वह परिवार के साथ रहते थे. परिवार में पत्नी सुधा शर्मा के अलावा एक ही बेटा था पीयूष. पीयूष पढ़ालिखा युवक था. उस का चयन वायुसेना में हो गया था. ट्रेनिंग के बाद वह अंबाला में कार्यरत था.

विद्याशंकर शर्मा ने पीयूष को देखा तो वह उन्हें अपनी बेटी प्रीति के योग्य लगा. लेनदेन की बात तय होने के बाद दोनों परिवारों में सहमति बनी कि शादी तब तय मानी जाएगी, जब प्रीति और पीयूष एकदूसरे को पसंद कर शादी को राजी हो जाएंगे. नियत तिथि पर पीयूष और प्रीति ने एकदूसरे को देखा, आपस में बातचीत की. अंतत: दोनों शादी को राजी हो गए. उस के बाद 20 फरवरी, 2015 को प्रीति का विवाह पीयूष शर्मा के साथ धूमधाम से हो गया.

विद्याशंकर शर्मा ने शादी में काफी खर्च किया था. उन्होंने बेटी को आभूषणों के अलावा उस के ससुराल पक्ष को वह हर सामान दिया था, जिस की उन्होंने डिमांड की थी. शर्माजी ने हंसीखुशी से लाल जोड़े में लिपटी अपनी लाडली बेटी को विदा किया.

सास की वजह से मतभेद बढ़े पतिपत्नी में प्रीति शर्मा खूबसूरत थी. ससुराल में उसे जिस ने भी देखा, उसी ने उस के रूपसौंदर्य की तारीफ की. पीयूष भी पढ़ीलिखी और खूबसूरत पत्नी पा कर खुश था. मुंहदिखाई रस्म के दौरान जब परिवार की महिलाएं प्रीति का घूंघट उठा कर देखतीं और उस के रूपसौंदर्य की तारीफ करतीं तो सास सुधा शर्मा का सीना गर्व से तन जाता. प्रीति भी ससुराल वालों के व्यवहार से खुश थी. उसे खुशी इस बात की भी थी कि उस का पति स्मार्ट और सभ्य है.

जब गौने के बाद प्रीति ससुराल आई तो उसे सास का व्यवहार थोड़ा तल्ख लगा. सुधा शर्मा ने घर का सारा काम प्रीति को सौंप दिया. काम करने के बावजूद उसे सास की डांट सहनी पड़ती थी. कभी वह दाल में कम नमक को ले कर डांटती तो कभी साफसफाई को ले कर. कभीकभी दहेज कम देने को ले कर भी ताना मारतीं.

सास के तानों से प्रीति का दिल छलनी होने लगा. वह मानसिक प्रताड़ना से परेशान रहने लगी. पति उस से कोसों दूर था, वह अपनी पीड़ा कहती भी तो किस से. एक रोज उस की मां का फोन आया तो प्रीति के सब्र का बांध टूट गया. उस ने फोन पर ही सारी पीड़ा मां को बताई और फूटफूट कर रोने लगी. मां ने उसे धैर्य बंधाया और उस की सास को समझाने का भरोसा दिया.

मधु शर्मा ने प्रीति की प्रताड़ना को ले कर उस की सास से शिकायत की तो वह गुस्से में बोली, ‘‘तुम्हारी बेटी इतनी नाजुक और कोमल है तो घर के काम के लिए नौकरचाकर लगवा दो या फिर इसे अपने घर बुला लो. मुझे कामचोर बहू की जरूरत नहीं है.’’

शिकायत के बाद सास का जुल्म और बढ़ गया. अब वह प्रीति के खानेपीने, उठनेबैठने और सजनेसंवरने पर भी सवाल खड़े करने लगी.

लगभग 3 महीने बाद पीयूष जब छुट्टी पर घर आया तो मां ने प्रीति के खिलाफ उस के कान भरे. इस पर पीयूष का व्यवहार भी प्रीति के प्रति कठोर हो गया. उस ने प्रीति से साफ कह दिया कि उसे घर का काम करना पड़ेगा. मां जो कहेगी, उसे बरदाश्त करना होगा. साथ ही मर्यादा में रहना पड़ेगा. मां से बगावत वह बरदाश्त नहीं करेगा.

पति की बात सुन कर प्रीति अवाक रह गई. वह जान गई कि पीयूष मातृभक्त है. उसे पत्नी की कोई चिंता नहीं है. घर में तनाव को ले कर पीयूष और प्रीति के बीच दरार पड़ गई. पीयूष को जहां अपनी सरकारी नौकरी का घमंड था, वहीं प्रीति को भी अपनी खूबसूरती का अहंकार था. इस अहंकार और घमंड ने प्रीति और पीयूष के जीवन को गर्त में धकेल दिया.

इधर पीयूष का साथ मिला तो सास सुधा प्रीति पर और जुल्म करने लगी. अब वह सीधे तौर पर दहेज के रूप में रुपयों की मांग करती. प्रीति रुपया लाने को राजी नहीं होती तो वह उसे प्रताडि़त करती.

प्रीति आखिर कब तक जुल्म सहती, एक साल बीततेबीतते वह ससुराल में इतनी ज्यादा परेशान हो गई कि उस ने ससुराल छोड़ दी और मायके में आ कर रहने लगी. कुछ महीने बाद पीयूष उसे लेने आया तो प्रीति ने उस के साथ जाने से साफ मना कर दिया.

मायके में प्रीति कुछ समय तक असामान्य और गुमसुम रही. लेकिन जब मांबाप ने उसे समझाया और दहेज उत्पीड़न जैसी बुराई से लड़ने की हौसलाअफजाई की तो उस ने भी लड़ने की ठान ली. उस ने पिता और भाई के सहयोग से पति पीयूष, ससुर भुजराम शर्मा तथा सास सुधा शर्मा के विरुद्ध थाना चकेरी में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी. साथ ही तलाक का मुकदमा भी कायम करा दिया.

मुकदमा करने के बाद प्रीति ने थाना चकेरी पुलिस पर दबाव बनाया कि वह आरोपियों को जल्द बंदी बनाए.

उधर पीयूष और उस के मातापिता को प्रीति द्वारा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कायम कराने की जानकारी हुई, तो वे घबरा गए. गिरफ्तारी से बचने के लिए भुजराम शर्मा मकान में ताला लगा कर अंडरग्राउंड हो गए. पीयूष वायुसेना में था, गिरफ्तार होने पर उस की नौकरी खतरे में पड़ सकती थी.

दौड़धूप कर के पीयूष ने गिरफ्तारी के विरुद्ध हाइकोर्ट से स्टे ले लिया. स्टे मिलने के बाद पीयूष ने ससुराल वालों से समझौते की पहल की. प्रीति शर्मा पहले तो तैयार नहीं हुई, लेकिन मांबाप के समझाने पर तैयार हो गई. उस ने समझौते के लिए 10 लाख रुपए की मांग रखी, जो उस के मांबाप ने शादी में खर्च किए थे.

पीयूष दहेज उत्पीड़न का मुकदमा खत्म करने तथा तलाक मिलने पर 10 लाख रुपए देने को राजी हो गया. उस ने 5 लाख रुपए प्रीति को कोर्ट के माध्यम से दे दिए और बाकी रुपए तलाक मिलने के बाद देने का वादा किया.

प्रीति ने खोला ब्यूटी पार्लर प्रीति की एक घनिष्ठ सहेली थी वैदिका. वह अपने पति सत्येंद्र के साथ स्वर्ण जयंती विहार में रहती थी. यह क्षेत्र थाना विधनू के अंतर्गत आता है. वैदिका किराए पर सुलभ पांडेय के मकान में रहती थी. मकान के बाहरी भाग में उस ने ब्यूटी पार्लर खोल रखा था. प्रीति सजनेसंवरने उस के पार्लर में जाती थी.

आतेजाते दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी. वैदिका का पति सत्येंद्र मूलरूप से बिल्हौर थाने के कल्वामऊ गांव का रहने वाला था. बेहतर जिंदगी की उम्मीद से वह कानपुर शहर आया था. सत्येंद्र प्राइवेट नौकरी करता था, जबकि वैदिका ब्यूटी पार्लर चलाने लगी थी.

प्रीति ने भी ब्यूटीशियन का कोर्स कर रखा था, अत: सहेली के घर आतेजाते उस ने वैदिका से ब्यूटी पार्लर खोलने की इच्छा जाहिर की. वैदिका ने भरपूर मदद का आश्वासन दिया तो प्रीति ने श्याम नगर में अपने घर से कुछ दूरी पर एक दुकान किराए पर ले ली. फिर वैदिका की मदद से दुकान को सजा कर ब्यूटी पार्लर चलाने लगी.

चूंकि प्रीति व्यवहारकुशल, हंसमुख और सुंदर थी, इसलिए कुछ ही माह बाद उस का ब्यूटी पार्लर अच्छी तरह चलने लगा. उस के यहां महिलाओं, लड़कियों की भीड़ उमड़ने लगी. उसे अच्छी आमदनी होने लगी थी. प्रीति सहेली वैदिका की भी आर्थिक मदद करने लगी.

प्रीति की अपनी भाभी कंचन से खूब पटती थी. कंचन की बेटी का नाम परी था. परी अपनी बुआ प्रीति से खूब हिलीमिली थी. प्रीति भी परी को खूब प्यार करती थी. जनवरी 2019 में परी एक दिन अकस्मात बीमार पड़ गई. मनीष ने उसे हैलट अस्पताल के न्यूरो साइंस वार्ड में इलाज हेतु भरती कराया. चूंकि परी प्रीति से बहुत प्यार करती थी, इसलिए उस ने परी की देखभाल के लिए हैलट अस्पताल में डेरा जमा लिया.

हैलट अस्पताल में ही प्रीति की मुलाकात प्रशांत द्विवेदी से हुई. प्रशांत द्विवेदी न्यूरो साइंस डिपार्टमेंट का कर्मचारी था. परी की देखभाल के लिए उस का आनाजाना लगा रहता था.

प्रशांत के पिता पुलिस विभाग में हैडकांस्टेबल थे और औरेया जिले के फफूंद थाने में तैनात थे. प्रशांत ने खूबसूरत प्रीति को देखा तो वह उस के दिल में रचबस गई. परी की देखभाल के बहाने प्रशांत प्रीति से नजदीकियां बढ़ाने लगा. वह शरीर से हृष्टपुष्ट व दिखने में स्मार्ट था. प्रीति को भी उस की नजदीकी और लच्छेदार बातें अच्छी लगने लगीं. उस के दिल में प्रशांत के प्रति प्यार उमड़ने लगा.

एक दिन प्रशांत ने मौका देख कर प्रीति का हाथ थाम लिया और बोला, ‘‘प्रीति मैं तुम से प्यार करने लगा हूं. यदि मुझे तुम्हारा साथ मिल जाए तो मेरा जीवन सुधर जाएगा. तुम्हारे बिना अब मैं खुद को अधूरा समझने लगा हूं. बोलो दोगी मेरा साथ?’’

प्रीति अपना हाथ छुड़ाते हुए बोली, ‘‘प्रशांत, प्यार तो मैं भी तुम्हें करने लगी हूं. लेकिन तुम्हें पता नहीं है कि मैं शादीशुदा हूं. कोर्ट में पति से मेरा तलाक का मामला चल रहा है.’’

‘‘मुझे तुम्हारे बीते कल से कोई मतलब नहीं. रही बात तलाक की तो आज नहीं तो कल निपट ही जाएगा. मैं बस तुम्हें अपना बनाना चाहता हूं.’’

‘‘मुझे डर लग रहा है प्रशांत, कहीं तुम ने धोखा दे दिया तो?’’ प्रीति ने आशंका जताई.

‘‘कैसी बातें कर रही हो प्रीति, मैं तुम्हारा साथ जीवन भर निभाऊंगा.’’ प्रशांत ने वादा किया.

इस के बाद प्रीति और प्रशांत का प्यार परवान चढ़ने लगा. दोनों साथ घूमनेफिरने और मौजमस्ती करने लगे. उन के बीच की सारी दूरियां मिट गईं. देह संबंध भी बन गए. प्रीति ने अपने और प्रशांत के बारे में अपनी सहेली को भी बता दिया था. प्रशांत और प्रीति, वैदिका के घर मिलने लगे थे.

जब कभी उन का मिलन नहीं हो पाता था, तब दोनों मोबाइल फोन पर बतिया कर अपने दिल की बात एकदूसरे को बता देते थे. प्रीति के भाई को दोनों के प्रेमिल संबंधों का पता चल गया था, लेकिन वह कभी इस का विरोध नहीं करता था.

एक दिन प्रीति ने प्रशांत के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उस ने टाल दिया. शादी को ले कर दोनों में विवाद भी हुआ. लेकिन प्रशांत ने यह कह कर प्रीति को शांत कर दिया कि हम तलाक के बाद तुरंत शादी कर लेंगे. क्योंकि तलाक के पहले शादी करने से तुम मुसीबत में फंस सकती हो. प्रीति को यह बात समझ में आ गई और उस ने शादी की रट छोड़ दी.

इधर प्रीति प्रशांत के साथ मौजमस्ती कर रही थी, जबकि उस की सहेली वैदिका की आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई थी. दरअसल, वैदिका के पति सत्येंद्र की नौकरी छूट गई थी और उस का पार्लर भी बंद हो गया था.

उस के ऊपर कई महीने का मकान का किराया बकाया था. अन्य लोगों से लिया कर्ज भी बढ़ गया था. ऊपर से प्रीति ने भी मदद देनी बंद कर दी थी. ऐसे में उसे कुछ सूझ ही नहीं रहा था कि वह कर्ज कैसे चुकाए या फिर मकान का किराया कैसे भरे.

एक दिन प्रीति वैदिका के घर आई तो उस की नजर प्रीति के शरीर के आभूषणों पर पड़ी, जो लगभग 2 लाख के थे. आभूषण देख कर वैदिका ने पति सत्येंद्र के साथ मिल कर सहेली प्रीति से घात करने की योजना बनाई. इस के बाद वह समय का इंतजार करने लगी.

30 जुलाई, 2019 को वैदिका अपने पति सत्येंद्र के साथ प्रीति के घर पहुंची. उस ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर का सामान बेच रही है, चल कर देख लो और जो तुम्हारे मतलब का हो उसे खरीद लो.

प्रीति सहेली की चाल समझ नहीं पाई और उस के साथ उस के घर पर आ गई. घर पर वैदिका ने उस का खूब आदरसत्कार किया. प्रीति जाने लगी तो उस ने यह कह कर रोक लिया कि खाना खा कर जाना. वैदिका ने शाम को खाना बनाया फिर रात 8 बजे तीनों ने बैठ कर खाना खाया.

खाना खाने के बाद प्रीति पलंग पर लेट गई. तभी वैदिका और सत्येंद्र ने प्रीति को दबोच लिया. वह चिल्लाने लगी तो सत्येंद्र ने उस के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और वैदिका ने प्रीति के दुपट्टे से उस का गला घोंट दिया.

प्रीति की हत्या के बाद वैदिका और सत्येंद्र ने मिल कर प्रीति के गले की सोने की चैन, 2 अंगूठी, सोने का कड़ा, कान की बाली और नाक की लौंग उतार ली. इतना ही नहीं, वैदिका ने प्रीति के पर्स से नकद रुपया, मोबाइल तथा एटीएम कार्ड भी निकाल लिया.

इस के बाद दोनों ने मिल कर प्रीति के शव को प्लास्टिक की बोरी में तोड़मरोड़ कर भरा और मोटरसाइकिल पर रख कर न्यू आजाद नगर की ग्रामसमाज की खाली पड़ी जमीन पर फेंक आए. आभूषणों और नकदी को सुरक्षित कर के उन्होंने मोबाइल व पर्स को घर में छिपा दिया.

इधर जब प्रीति देर रात तक नहीं लौटी तो विद्याशंकर शर्मा को चिंता हुई. उन्होंने वैदिका से पूछा तो उस ने बता दिया कि प्रीति सामान ले कर वापस घर चली गई थी. जब 2 दिन तक प्रीति का कुछ पता नहीं चला तो विद्याशंकर गुमशुदगी दर्ज कराने श्यामनगर चौकी गए पर पुलिस ने उन्हें टरका दिया.

उधर 2 अगस्त, 2019 को कुछ मजदूरों ने एक प्लास्टिक बोरी में लाश देखी, जिसे कुत्ते नोच रहे थे. मजदूरों ने ठेकेदार को बताया. तब ठेकेदार ने लाश की सूचना थाना विधनू की पुलिस को दी. विधनू थानाप्रभारी अनुराग सिंह ने केस की जांच की तो सारे भेद खुल गए.

6 अगस्त, 2019 को थाना विधनू पुलिस ने अभियुक्त सत्येंद्र तथा वैदिका को कानपुर कोर्ट में रिमांड मजिस्ट्रैट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया. मामले की विवेचना थानाप्रभारी कर रहे हैं.द्य

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

ऋषभ पंत टैस्ट मैच में हुए थे घायल, बने IPL 2025 के सब से महंगे खिलाड़ी

Rishabh Pant आईपीएल मैगा औक्शन 2025 (IPL Mega Auction 2025) शुरू हो गया है. आईपीएल फैन को यह जानने की ज्यादा उत्सुकता रहती है कि कौन सा खिलाड़ी कितने में बिका है. किस खिलाड़ी पर कितने पैसे लगे है और कौन सा खिलाड़ी किस टीम से है. इस कतार में वैसे तो कई खिलाड़ी हैं जिन पर औक्शन हो गया है, लेकिन सब से ज्यादा चर्चा में रहने वाले इंडियन प्लेयर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) हैं. पहले वे अपनी इंजरी को ले कर खासा सुर्खियों में थे और अब वे आईपीएल औक्शन को ले कर भी मीडिया की लाइमलाइट में छा गए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

/div>

लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपए में खरीद लिया है, जिस के बाद ऋषभ पंत सब से महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टौप पर बन गए है. हालांकि, उन का यहां तक पहुंचने का सफर असान नहीं रहा है, क्योंकि बीते महीने ही वे इंजरी से गुजर रहे थे, जिसे देख कर लग नहीं रहा था कि वे दोबारा खेल के मैदान में उसी तरह तूफानी अंदाज से बैटिंग करते नजर आएंगे.
आप को बता दें कि ऋषभ पंत भारतन्यूजीलैंड टैस्ट मैच के दौरान चोट लगने की वजह से मैदान से बाहर हो गए थे. लेकिन वे बैंगलुरु टैस्ट के चौथे दिन बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे थे. उन की चोट काफी गंभीर थी. उन के पैर में इंजरी हुई थी, जिस के बाद उन्हे कई दिनों तक रैस्ट, ऐक्सरसाइज और हौस्पिटल का सहारा लेना पड़ा था. यह चोट घुटने में लगी थी, जिस की सर्जरी भी करानी पड़ी थी.

खिलाड़ी की सोशल मीडिया पर नीलामी बनी ट्रैंड

ऋषभ पंत(Rishabh Pant) के घुटने में चोट यों तो मामूली नहीं थी, लेकिन एक खिलाड़ी की लिए ऐसी चोट माने नहीं रखती है, लेकिन उन के चाहने वालों की दुआओं ने उन्हें जल्दी ठीक कर दिया, जिस के बाद अब आईपीएल में ऋषभ पंत की नीलामी के चर्चे होने लगे, क्योंकि आईपीएल 2025 के मैगा औक्शन में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया. वे सब से महंगे खिलाड़ी बिके हैं. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपए में खरीद कर इस सीजन का सब से महंगा खिलाड़ी बना दिया. पंत की नीलामी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा और वे सोशल मीडिया पर ट्रैंड करने लगे.
ऋषभ पंत के अलावा सब की निगाहें नीलामी के समय कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले सीजन का खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Ayyer) पर थीं. लेकिन पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा. जो पंत से कम रेट पर थे. सोशल मीडिया पर खास बात यह रही कि उनको खरीदने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स ने ही अपने X अकाउंट पर उन्हें ‘कालीन भैया’ बता दिया है. बता दें, जब लखनऊ जायंट्स ने 27 करोड़ की बोली लगा दी, तो दिल्ली ने भी अपने हाथ पीछे कर लिए. इस नीलामी के साथ, ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास में सब से महंगे खिलाड़ी बन गए.

घुटने की इंजरी में कौन बना मसीहा

जिस समय ऋषभ पंत को चोट लगी, वे दर्द से राहत न मिलने पर मैदान से बाहर चले गए और उन की जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की. यह उन के लिए सब से ज्यादा मददगारी रही कि उन की जगह ले कर मैच को बचाए रखा गया. इसके बाद ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की और 99 रनों की पारी खेली. हालांकि, चोट गंभीर थी, इसलिए उन्हें मुंबई ले जाया गया, जहां उन के घुटने के 3 लिगामेंट्स को दोबारा से ठीक किया गया. डाक्टरों ने बताया था कि ऋषभ पंत को ठीक होने में 16 से 18 महीने लग सकते हैं. लेकिन वे जल्द ही इस दर्द से बाहर आए. सोशल मीडिया पर उन की कई वीडियो वायरल हुईं, जिन में वे पैर की ऐक्सरसाइज और दर्द से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये समय उन के लिए काफी कठिन रहा, लेकिन उन के डाक्टरों, सहयोजक और सोशल मीडिया फैंस ने उन्हें आईपीएल खेलने के लिए तैयार कर ही दिया.

बिग बौस 18 में हिना खान ने karnveer Mehra का किया सपोर्ट, कह दी ये बात

बिग बौस 18 (Bigg Boss) इन दिनों धमाकेदार शो चल रहा है शो में हर दिन कोई न कोई कंटेस्टेंट किसी ने किसी से लड़ रहा है तो दूसरी तरफ शो में कई दोस्त बनते दिख रहे है. बिग बौस शो की पहली कंटेस्टेंट रह चुकी हिना खान घर में आ पहुंची है और आते ही करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) को रियलिटी चेक दी.

इस शो में शिल्पा शिरोड़कर और करणवीर मेहरा की दोस्ती हमेशा टारगेट होती रहती है और इस वीकेंड का वार में हिना खान ने भी ऐसा ही किया. बिग बौस 18 के इस वीकेंड का वार में हिना खान बतौर गेस्ट बनकर पहुंचीं. जहां वे भी करणवीर मेहरा को टारगेट करती हुई नजर आई या दूसरे तरीके से कह सकते है कि वे करणवीर को स्पोर्ट कर रही है.

हिना खान (Hina Khan) बिग बौस की पौपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं और उनके शो में आने पर सलमान खान ने भी जमकर तारीफ की. बिग बौस 18 (Bigg Boss 18) के घर में जाते ही हिना खान ने करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोड़कर की दोस्ती पर सवाल उठाए. शिल्पा ने करण को नौमिनेट किया था. इस मुद्दे को हिना खान ने उठाते हुए दोनों की दोस्ती को ‘कन्वीनियंस वाली दोस्ती’ बताया. हिना की इस बात पर घर के कई सदस्यों ने तालियां बजाईं. इसके बाद हिना खान ने करणवीर मेहरा के सपोर्ट में कहा, ‘उसके अंदर पूरे घर को नीचे लाने की क्षमता है, लेकिन पता नहीं क्यों? अपने खुद का स्टैंड नहीं ले रहे हैं. जब तुम्हें अपना स्टैंड लेना चाहिए. तब जरूर लो. ये मत सोचो कि ये दोस्त है या दुश्मन है.’ करण ने हिना की इस बात पर कहा, ‘जैसा इंसान मुझे दिखाया जा रहा है या फिर जैसा दिख रहा है. मैं वैसा ही हूं. मैं दोस्तों के 7 खून माफ कर देता हूं.’

हिना ने खोली करणवीर की आखें

इस पर हिना ने जवाब देते हुए कहा, ‘रिऐक्शन नहीं देना चाहते हो तो मत दीजिए. इस गेम में अपने दोस्तों का साथ दीजिए. फिर आप अपनी गेम में विक्टिम कार्ड प्ले कर रहे हैं… कि ठीक है यार मेरे दोस्त है…’ हिना आखिर में ये भी बोलती हैं, ‘यकीन मानिए 50 दिन निकल गए हैं. अगर आपको अभी भी नहीं समझना है तो आप देख लीजिए.’

बता दें कि बिग बौस 18 इस हफ्ते डबल इविक्शन होने वाला है. शो से रविवार के दिन एलिस कौशिक बाहर हो गई हैं. अब दावा किया जा रहा है कि एक और कंटेस्टेंट का पत्ता घर से कटने वाला है. इस खबर ने शो में कंटेस्टेंट्स को नई टेंशन दे दी है.

मैं अपनी वाइफ को सैक्स में खुश नहीं कर पाता हूं, क्या करूं?

सवाल

मैं 26 वर्षीय युवक हूं. हाल ही में विवाह हुआ है. शादी को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड था पर अब पता नहीं क्यों मैं वाइफ के साथ सैक्स करते हुए अचानक ही ढीला पड़ जाता हूं. डिप्रैशन में आ जाता हूं. क्या डाक्टर से मिलूं?

जवाब

पुरुषों में यह एक आम समस्या है. कामेच्छा के समय पेनिस में तनाव न आना या आते ही पेनिस का ढीला पड़ जाना इरैक्टाइल डिस्फंक्शन कहलाता है. इस का प्रमुख कारण शारीरिक न हो कर, मानसिक होता है. पेनिस में तनाव न आने की सब से बड़ी वजह चिंता है.

इस का इलाज भी यही है कि आप सैक्स से पहले खुश रहें और पूरी तरह तनावरहित हो कर बैड पर जाएं. फिर भी समस्या बनी रहे तो सैक्सोलौजिस्ट के पास जाएं.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें