क्या आप दिखना चाहते हैं कूल तो ट्राय करें फरहान के ये लुक्स

फरहान अख्तर ना सिर्फ एक सफल एक्टर है बल्कि उनके डायरेक्शन के भी सभी दिवाने है. फरहान की एक्टिंग की बात करें तो वो बौलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल है अपने रोल के लिए काफी मेहनत करते है. मेहनत ना सिर्फ एक्टिंग में बल्कि अपने लुक्स पर भी फरहान काफी काम  करते हैं. भाग मिल्खा भाग या जिंदगी ना मिलेगी दुबारा फरहान के लुक्स के कारण ही को काफी पसंद किया गया. इसलिअ आज हम लेकर आए उनके कुछ खास लुक्स जिसे आप किसी भी खास ओकेजन में ट्राय कर सकते है.

ब्लू ब्लेजर के साथ वाइट टी- शर्ट

फरहान के इस लुक की बात करें तो आप इसे आप किसी भी ओकेजन पर ट्राय कर सकते हैं. फिर वो चाहे पार्टी हो या कोई इवेंट. फरहान के इस लुक की सबसे खास बात ये है की इसमें उन्होने लाइट ब्लू कलर के ब्लेजर के साथ वाइट टी-शर्ट पहनी हैं जो काफी अच्छी लग रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

About last night .. feeling super stylish in my @zegnaofficial jacket and pants 😘 Styled by @divyakdsouza

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

पिंक सूट भी है ट्रेंडी

हमेशा लड़कियों के कलर से जाने जाने वाले पिंक कलर को फरहान ने एक खास अंदाज में ट्राट किया हैं. फ्लावरी प्रिंट शर्ट के साथ के साथ पिंक  टू पीस सूट उनके  लुक्स को और भी कौम्प्लिमेंट दे रहा है. इस लुक को आप जरुर ट्राय  कर सकते है.

प्रिंटेड ब्लेजर लुक

प्रिंटेड शर्ट तो आपने अपने फैशन में कई बार ट्राय किया होगा पर क्या  आपने कभी प्रिंटेड ब्लेजर ट्राय  किया है अगर नही तो फरहान का ये  लुक आपके लिअ ही है. हेरम के साथ प्रिंटेड ब्लेजर और वाइट शूज  इस लुक को किसी भी डिस्को पार्टी के लिए यूज कर सकते  है.

 

View this post on Instagram

 

Who are you if not who you are? Be yourself. Image @abheetgidwani Styled by @kushalparmanand Jacket @karrtikd Shoes @filaindia

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

फरहान का  औफिस लुक

डेली औफिस जाने वालो के लिए सबसे  बड़ी दिक्कत ये  होती है की वो औफिस जाते वक्त क्या पहने. तो  देखिए ये लुक, फरहान के ये स्टाइल आप औफिस वेयर के तौर पर ट्राय कर सकते है. इस लुक में फरहान की  प्रिंटेड शर्ट और फोर्नल ट्राउजर काफी अच्छा लग रहा है.

मेरा पढ़ाई में बिलकुल मन नहीं लग रहा है. क्या करूं?

सवाल 

मैं बीए की छात्रा हूं. पिछले 2 वर्षों से मेरा झुकाव एक लड़के की तरफ है. अपने दिल की बात उस से कहने में डरती हूं. ऐसे में मेरे दिमाग में बस उस लड़के की तस्वीर घूमती है. मेरा पढ़ाई में बिलकुल मन नहीं लग रहा है. क्या करूं?

जवाब 

आप की उम्र पढ़लिख कर भविष्य संवारने की है. इसलिए इन सब चक्करों से अपना मन हटा कर अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान दें. अभी सारा जीवन आप के सामने पड़ा है. यदि पढ़लिख कर आप अपना भविष्य संवार लेती हैं तो जीवन में और भी अच्छे लड़के मिलेंगे.

ये भी पढ़ें- मुझे लगता है की मेरी गर्लफ्रेंड के घर वाले मुझे यूज कर रहें हैं, मैं क्या करुं?

किसे स्वीकारे स्मिता

लेखक- राजेश मलिक

‘‘मैम, रिपोर्ट तथ्यों पर आधारित है और इस में कुछ भी गलत नहीं है.’’

‘‘क्या तुम्हें अधिकारियों के आदेश का पता नहीं कि हमें शतप्रतिशत बच्चों को साक्षर दिखाना है,’’ सुपरवाइजर ने मेज पर रखी रिपोर्ट को स्मिता की तरफ सरकाते हुए कहा, ‘‘इसे ठीक करो.’’

‘मैम, फिर सर्वे की जरूरत ही क्यों?’ स्मिता ने कहना चाहा किंतु सर्वे के दौरान होने वाले अनुभवों की कड़वाहट मुंह में घुल गई.

चिलचिलाती धूप, उस पर कहर बरपाते लू के थपेडे़, हाथ में एक रजिस्टर लिए स्मिता बालगणना के राष्ट्रीय कार्य में जुटी थी. शारीरिक पीड़ा के साथ ही उस का चित्त भी अशांत था. मन का मंथन जारी था, ‘बालगणना करूं या स्कूल की ड्यूटी दूं. घर का काम करूं या 139 बच्चों का रिजल्ट बनाऊं?’ अधिकारी तो सिर्फ निर्देश देना जानते हैं, कभी यह नहीं सोचते कि कर्मचारी के लिए इतना सबकुछ कर पाना संभव भी है या नहीं.

स्कूटर की आवाज से स्मिता की तंद्रा भंग हुई. सड़क के किनारे बहते नल से उस ने चुल्लू में पानी ले कर गले को तर किया. उस के मुरझाए होंठों पर ताजगी लौटने लगी. नल को बंद किया तो खराब टोंटी से निकली पानी की बूंदें उस के चेहरे और कपड़ों पर जा पड़ीं. उस ने कलाई पर बंधी घड़ी पर अपनी नजरें घुमा दीं.

ये भी पढ़ें- अनुगामिनी: पति के हर दुख की साथी…

‘एक बज गया,’ वह बुदबुदाती हुई एक मकान की ओर बढ़ गई. घंटी बजाने पर दरवाजा खुलने में देर नहीं लगी थी.

एक सांवली सी औरत गरजी, ‘‘तुम्हारी अजीब दादागिरी है. अरे, जब मैं ने कह दिया कि मेरे बच्चे पोलियो की दवा नहीं पिएंगे, तो क्यों बारबार आ जाती हो? जाइए यहां से.’’

स्मिता को लगा जैसे किसी ने उस के मुंह पर जोर का तमाचा मारा हो. उस ने विनम्र स्वर में कहा, ‘‘बहनजी, एक मिनट सुनिए तो, लगता है आप को कोई गलतफहमी हुई है. मैं पोलियो के लिए नहीं, बालगणना के लिए यहां आई हूं.’

‘‘फिर आइएगा, अभी मुझे बहुत काम है,’’ उस ने दरवाजा बंद कर लिया.

वह हताशा में यह सोचती हुई पलटी कि इस तरह तो कोई जानवर को भी नहीं भगाता.

स्मिता को लगा कि कई जोड़ी आंखें उस के शरीर का भौगोलिक परिमाप कर रही हैं मगर वह उन लोगों से नजरें चुराती हुई झोपड़ी की तरफ चली गई. वहां नीम के पेड़ की घनी छाया थी. एक औरत दरवाजे पर बैठी अपने बच्चे को दूध पिला रही थी. दाईं ओर 3 अधनंगे बच्चे बैठे थाली में सत्तू खा रहे थे. सामने की दीवार चींटियों की कतारों से भरी थी.

स्मिता उस औरत के करीब जा कर बोली, ‘‘हम बालगणना कर रहे हैं। कृपया बताइए कि आप के यहां कितने बच्चे हैं और उन में कितने पढ़ते हैं?’’

‘‘बहनजी, मेरी 6 लड़कियां और 3 लड़के हैं लेकिन पढ़ता कोई नहीं है.’’

‘‘9 बच्चे,’’ वह चौंकी और सोचने लगी कि यहां तो एक बच्चा संभालना भी मुश्किल हो रहा है लेकिन यह कैसे 9 बच्चों को संभालती होगी?

‘‘अम्मां, कलुवा सत्तू नहीं दे रहा है.’’

‘‘कलुवा, सीधी तरह से इसे सत्तू देता है या नहीं कि उठाऊं डंडा,’’ औरत चीख कर बोली.

‘‘ले खा,’’ और इस के साथ लड़के के मुंह से एक भद्दी सी गाली निकली.

‘‘नहीं बेटा, गाली देना गंदी बात है,’’ कहती हुई स्मिता उस औरत से मुखातिब हुई, ‘‘आप ने अभी तक अपने बच्चों का नाम स्कूल में क्यों नहीं लिखवाया?’’

ये भी पढ़ें- बदलते रिश्ते: आखिर क्यों रमेश के मन में आया शक

‘‘अरे, बहनजी, चौकी वाले स्कूल में गई थी मगर मास्टर ने यह कह कर मुझे भगा दिया कि यहां दूसरे महल्ले के बच्चों का नाम नहीं लिखा जाता है. अब आप ही बताइए, जब मास्टर नाम नहीं लिखेेंगे तो हमारे बच्चे कहां पढ़ेंगे? रही बात इस महल्ले की तो यहां सरकारी स्कूल है नहीं, और जो स्कूल है भी वह हमारी चादर से बाहर है.’’

एकएक कर के कई वृद्ध, लड़के, लड़कियां और औरतें वहां जमा हो गए. कुछ औरतें अपनेअपने घर की खिड़कियों से झांक रही थीं. स्मिता ने रजिस्टर बंद करते हुए कहा, ‘‘कल आप फिर स्कूल जाइए, अगर तब भी वह नाम लिखने से मना करें तो उन से कहिए कि कारण लिख कर दें.’’

‘‘ठीक है.’’

एकाएक धूल का तेज झोंका स्मिता से टकराया तो उस ने अपनेआप को संभाला. फिर एकएक कर के सभी बच्चों का नाम, जाति, उम्र, पिता का नाम, स्कूल आदि अपने रजिस्टर में लिख लिया.

बगल के खंडहरनुमा मकान में उसे जो औरत मिली वह उम्र में 35-40 के बीच की थी. चेहरा एनेमिक था. स्मिता ने उस से सवाल किया, ‘‘आप के कितने बच्चे हैं?’’

अपने आंचल को मुंह में दबाए औरत 11 बोल कर हंस पड़ी.

स्मिता ने मन ही मन सोचा, बाप रे, 11 बच्चे, वह भी इस महंगाई के जमाने में. क्या होगा इस देश का? पर प्रत्यक्ष में फिर पूछा, ‘‘पढ़ते कितने हैं?’’

‘‘एक भी नहीं, क्या करेंगे पढ़ कर? आखिर करनी तो इन्हें मजदूरी ही है.’’

‘‘बहनजी, आप ऐसा क्यों सोचती हैं? पढ़ाई भी उतनी ही जरूरी है जितना कि कामधंधा. आखिर बच्चों को स्कूल भेजने में आप को नुकसान ही क्या है? उलटे बच्चों को स्कूल भेजेंगी तो हर महीने उन्हें खाने को चावल और साल में 300 रुपए भी मिलेंगे.’’

चेचक के दाग वाली एक अन्य औरत तमतमाए स्वर में बोली, ‘‘यह सब कहने की बात है कि हर महीने चावल मिलेगा. अरे, मेरे लड़के को न तो कभी चावल मिला और न ही 300 रुपए.’’

‘‘यह कैसे हो सकता है? आप का लड़का पढ़ता किस स्कूल में है?’’

‘‘अरी, ओ रिहाना… कहां मर गई रे?’’

‘‘आई, अम्मी.’’

‘‘बता, उस पीपल वाले स्कूल का क्या नाम है?’’

वह सोचती हुई बोली, ‘‘कन्या माध्यमिक विद्यालय.’’

स्मिता ने अपने रजिस्टर में कुछ लिखते हुए पूछा, ‘‘आप ने कभी उस स्कूल के प्रिंसिपल से शिकायत की?’’

‘‘तुम पूछती हो शिकायत की. अरे, एक बार नहीं, मैं ने कई बार की, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई. इसीलिए मैं ने उस की पढ़ाई ही बंद करवा दी.’’

ये भी पढ़ें- बहू-बेटी: आखिर क्यों सास के रवैये से परेशान थी जया…

‘‘इस से क्या होगा, बहनजी.’’

स्मिता के इस प्रश्न पर उस ने उसे हिकारत भरी नजरों से देखा और बोली, ‘‘कुछ भी हो अब मुझे पढ़ाई करानी ही नहीं, वैसे भी पढ़ाई में रखा ही क्या है? आज मेरे लड़के को देखो, 20 रुपए रोज कमाता है.’’

स्मिता उन की बातों को रजिस्टर में उतार कर आगे बढ़ गई. अचानक तीखी बदबू उस की नाक में उतर आई. चेहरे पर कई रेखाएं उभर आई थीं. एक अधनंगा लड़का मरे हुए कुत्ते को रस्सी के सहारे खींचे लिए जा रहा था और पीछेपीछे कुछ अधनंगे बच्चे शोर मचाते हुए चले जा रहे थे. उस ने मुंह को रूमाल से ढंक लिया.

मकान का दरवाजा खुला था. चारपाई पर एक दुबलपतला वृद्ध लेटा था. सिरहाने ही एक वृद्धा बैठी पंखा झल रही थी. स्मिता ने दरवाजे के पास जा कर पूछा, ‘‘मांजी, आप के यहां परिवार में कितने लोग हैं.’’

‘‘इस घर में हम दोनों के अलावा कोई नहीं है,’’ उस वृद्धा का स्वर नम था.

‘‘क्यों, आप के लड़के वगैरह?’’

‘‘वह अब यहां नहीं रहते और क्या करेंगे रह कर भी, न तो अब हमारे पास कोई दौलत है न ही पहले जैसी शक्ति.’’

‘‘मांजी, बाबा का नाम क्या है?’’

उस वृद्धा ने अपना हाथ उस की ओर बढ़ा दिया. स्मिता की निगाहें उस गुदे हुए नाम पर जा टिकीं, ‘‘कृष्ण चंदर वर्मा,’’ उस के मुंह से शब्द निकले तो वृद्धा ने अपना सिर हिला दिया.

‘‘अच्छा, मांजी,’’ कहती हुई स्मिता सामने की गली की ओर मुड़ गई. वह बारबार अपने चेहरे पर फैली पसीने की बूंदों को रूमाल से पोंछती. शरीर पसीने से तरबतर था. उस की चेतना में एकसाथ कई सवाल उठे कि क्या हो गया है आज के इनसान को, जो अपने ही मांबाप को बोझ समझने लगा है, जबकि मांबाप कभी भी अपने बच्चों को बोझ नहीं समझते?’’

स्मिता सोचती हुई चली जा रही थी. कुछ आवाजें उस के कानों में खनकने लगीं, ‘अरे, सुना, चुरचुर की अम्मां, खिलावन बंगाल से कोई औरत लाया है और उसे 7 हजार रुपए में बेच रहा है.’

आवाज धीमी होती जा रही थी. क्योंकि कड़ी धूप की वजह से उस के कदम तेज थे. वह अपनी रफ्तार बनाए हुए थी, ‘आज औरत सिर्फ सामान बन कर रह गई है, जो चाहे मूल्य चुकाए और ले जाए,’  वह बुदबुदाती हुई सामने के दरवाजे की तरफ बढ़ गई.

तभी पीछे से एक आवाज सुनाई पड़ी, ‘‘आप को किस से मिलना है. मम्मी तो घर पर नहीं हैं?’’

‘‘आप तो हैं. क्या नाम है आप का और किस क्लास में पढ़ते हैं?’’

‘‘मेरा नाम उदय सोनी है और मैं कक्षा 4 में पढ़ता था.’’

‘‘क्या मतलब, अब आप पढ़ते नहीं हैं?’’

‘‘नहीं, मम्मीपापा में झगड़ा होता था  और एक दिन मम्मी घर छोड़ कर यहां चली आईं,’’ उस बच्चे ने रुंधे स्वर में बताया.

‘कैसे मांबाप हैं जो यह भी नहीं सोचते कि उन के झगड़े का बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ेगा?’ स्मिता ने सोचा फिर पूछा, ‘‘पर सुनो बेटा, आप के पापा का क्या नाम है?’’

उस बच्चे का स्वर ऊंचा था, ‘‘पापा का नहीं, आप मम्मी का नाम लिखिए, बीना लता,’’ इतना बता कर वह चला गया.

ये भी पढ़ें- कड़वी गोली

स्मिता के आगे अब एक नया दृश्य था. कूड़े के एक बड़े से ढेर पर 6-7 साल के कुछ लड़के झुके हुए उंगलियों से कबाड़ खोज रहे थे. दुर्गंध पूरे वातावरण में फैल रही थी. वहीं दाईं ओर की दीवार पर बड़ेबड़े अक्षरों में लिखा था, ‘यह है फील गुड.’ स्मिता के मस्तिष्क में कई प्रश्न उठे, ‘जिन बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं उन के हाथों में उन के मांबाप ने कबाड़ का थैला थमा दिया. कैसे मांबाप हैं? सिर्फ पैदा करना जानते है.’ किंतु वह केवल सोच सकती थी इन परिस्थितियों को सुधारने की जिन के पास शक्ति व सामर्थ्य है वह तो ऐसा सोचना भी नहीं चाहते.

हवा अब भी आग बरसा रही थी. स्मिता को रहरह कर अपने बच्चे की ंिचंता सता रही थी. मगर नौकरी के आगे वह बेबस थी. सामने से एक जनाजा आता नजर आया. वह किनारे हो गई. जनाजा भीड़ को खींचे लिए जा रहा था.

कुछ लोग सियापे कर रहे थे. नाटे कद की स्त्री कह रही थी, ‘बेचारी, आदमी का इंतजार करतेकरते मर गई, बेहतर होता कि वह विधवा ही होती.’

‘तुम ठीक बोलती हो, भूरे की अम्मां. जो आदमी महीनों अपने बीवी- बच्चों की कोई खोजखबर न ले वह कोई इनसान है? यह भी नहीं सोचता कि औरत जिंदा भी है या मर गई.’

‘अरी बूआ, तुम भी किस ऐयाश की बात करती हो. वह तो सिर्फ औरत को भोगना जानता था. 9 बच्चे क्या कम थे? अरे, औरत न हुई कुतिया हो गई. मुझे तो बेचारे इन मासूमों की चिंता हो रही है.’

‘किसी ने उस के पति को खबर की?’ एक दाढ़ी वाले ने आ कर पूछा.

‘अरे भाई, उस का कोई एक अड््डा हो तो खबर की जाए.’

एकएक कर सभी की बातें स्मिता के कानों में उतरती रहीं. वह सोचने पर मजबूर हो गई कि औरत की जिंदगी भी कोई जिंदगी है. वह तो सिर्फ मर्दों के हाथों की कठपुतली है जिस ने जब जहां चाहा खेला, जब जहां चाहा ठुकरा दिया.

प्यास के कारण स्मिता का गला सूख रहा था. उस ने सोचा कि वह अगले दरवाजे पर पानी का गिलास अवश्य मांग लेगी. उस के कदम तेजी से बढ़े जा रहे थे.

धूप दैत्य के समान उस के जिस्म को जकड़े हुए थी. उस ने एक बार फिर अपने चेहरे को रूमाल से पोंछा. उत्तर की ओर 1 वृद्धा, 2 लड़के बैठे बीड़ी का कश ले रहे थे.

‘‘अम्मां, यही आंटी मुझे पढ़ाती हैं,’’ दरवाजे से लड़के का स्वर गूंजा.

इस से पहले कि स्मिता कुछ बोलती, एक भारी शरीर की औरत नकाब ओढ़ती हुई बाहर निकली और तमतमा कर बोली, ‘‘एक तो तुम लोग पढ़ाती नहीं हो, ऊपर से मेरे लड़के को फेल करती हो?’’

उस औरत के शब्दबाणों ने स्मिता की प्यास को शून्य कर दिया.

‘‘बहनजी, जब आप का लड़का महीने में 4 दिन स्कूल जाएगा तो आप ही बताइए वह कैसे पास होगा?’’

‘‘मास्टराइन हो कर झूठ बोलती हो. अरे, मैं खुद उसे रोज स्कूल तक छोड़ कर आती थी.’’

‘‘बहनजी, आप का कहना सही है, मगर मेरे रजिस्टर पर वह गैरहाजिर है.’’

‘‘तो, गैरहाजिर होने से क्या होता है,’’ इतना कहती हुई वह बाहर चली गई.

खिन्न स्मिता के मुंह से स्वत: ही फूट पड़ा कि स्कूल भेजने का यह अर्थ तो नहीं कि सारी की सारी जिम्मेदारी अध्यापक की हो गई, मांबाप का भी तो कुछ फर्ज बनता है.

स्मिता प्यास से व्याकुल हो रही थी. उस ने चारों ओर निगाहें दौड़ाईं, तभी उस की नजर एक दोमंजिले मकान पर जा टिकी. वह उस मकान के चबूतरे पर जा चढ़ी. स्मिता ने घंटी दबा दी. कुछ पल बाद दरवाजा खुला और एक वृद्ध चश्मा चढ़ाते हुए बाहर निकले. शरीर पर बनियान और पायजामा था.

वृद्ध ने पूछा, ‘‘आप को किस से मिलना है?’’

‘‘बाबा, मैं बालगणना के लिए आई हूं. क्या मुझे एक गिलास पानी मिलेगा?’ स्मिता ने संकोचवश पूछा.

‘‘क्यों नहीं, यह भी कोई पूछने वाली बात है. आप अंदर चली आइए.’’

स्मिता अंदर आ गई. उस की निगाहें कमरे में दौड़ने लगीं. वहां एक कीमती सोफा पड़ा था. उस के सामने रखे टीवी और टेपरिकार्डर मूक थे. कमरे की दीवारें मदर टेरेसा, महात्मा गांधी, ओशो, रवींद्रनाथ टैगोर की तसवीरों से चमक रही थीं. दाईं तरफ की मेज पर कुछ साहित्यिक पुस्तकों के साथ हिंदी, उर्दू और अंगरेजी के अखबार बिखरे थे.

स्मिता ने खडे़खडे़ सोचा कि लगता है बाबा को पढ़ने का बहुत शौक है.

‘‘तुम खड़ी क्यों हो बेटी, बैठो न,’’ कह कर वृद्ध ने दरवाजे की ओर बढ़ कर उसे बंद किया और बोले, ‘‘दरअसल, यहां कुत्ते बहुत हैं, घुस आते हैं. तुम बैठो, मैं अभी पानी ले कर आता हूं. घर में और कोई है नहीं, मुझे ही लाना पड़ेगा. तुम संकोच मत करो बेटी, मैं अभी आया,’ कहते हुए वृद्ध ने स्मिता को अजब नजरों से देखा और अंदर चले गए.

ये भी पढ़ें-पवित्र पापी

उन के अंदर जाते ही टीवी चल पड़ा. स्मिता ने देखा टीवी स्क्रीन पर एक युवा जोड़ा निर्वस्त्र आलिंगनबद्ध था. स्मिता के शरीर में एक बिजली सी दौड़ गई. उस की प्यास गायब हो गई. घबरा कर उठी और दरवाजे को खोल कर बाहर की ओर भागी. वह बुरी तरह हांफ रही थी और उस का दिल तेजी से धड़क रहा था. जैसे अभी किधर से भी आ कर वह बूढ़ा उसे अपने चंगुल में दबोच लेगा और वह कहीं भाग न सकेगी.

‘‘सोच क्या रही हो? जाओ, और जा कर इस रिपोर्ट को ठीक कर के लाओ. मुझे तथ्यों पर आधारित नहीं, शासन की नीतियों पर आधारित रिपोर्र्ट चाहिए.’’

स्मिता चौंकी, ‘‘जी मैम, मैं समझ गई,’’ वह चली तो उस के कदम बोझिल थे और मन अशांत.

रायचंद

लेखक- डा. सत्यकुमार

आप के मित्रों में, संबंधियों में और पड़ोसियों में अनेक ऐसे व्यक्ति होंगे जिन को हर बात का ज्ञान होता है. ताल ठोंक कर वे अपनी बात कहते हैं और आप को पसोपेश में डाल देते हैं.

‘‘जी, हां, इन्हें ही मैं रायचंद कहता हूं. इन से आप पूछें या न पूछें, मांगें न मांगें, यह अपनी राय जरूर देंगे. उस शाम मैं उदास बैठा था. सीताराम आया तो मुंह से निकल गया, ‘‘पिताजी का पत्र आया है, माताजी अस्वस्थ हैं. सोचता हूं, घर का चक्कर लगा आऊं.’’

सीताराम तपाक से बोला, ‘‘यार, मां आखिर बूढ़ी हैं, पता नहीं क्या हाल हो. तुम ऐसा करो भाभीजी को भी साथ ले जाओ. अगर कहीं ऐसीवैसी बात हो गई तो…’’

महीने की 28 तारीख थी. मैं अकेले जाने में ही खर्च का प्रबंध नहीं कर पा रहा था और वह कह रहा था कि भाभीजी को भी ले जाओ, और फिर बच्चे? बच्चों की परीक्षा सिर पर आ रही थी.

तभी विजय आ गया. उस का कोई परिचित टेलीफोन एक्सचेंज में था. बोला, ‘‘चलो, फोन से सही हाल पता करते हैं.’’

ये भी पढ़ें- जड़ों से जुड़ा जीवन

मैं ने कहा, ‘‘भाई, वहां टेलीफोन नहीं है.’’

वह बोला, ‘‘कहीं पड़ोस में तो होगा? कुछ न कुछ सिलसिला निकल आएगा, चलो तो.’’

मुझे घर फोन करने की कभी आवश्यकता ही नहीं पड़ी थी. पासपड़ोस क्या, मुझे तो अपने कसबे के भी किसी व्यक्ति का टेलीफोन नंबर पता नहीं था.

उसे जैसेतैसे टाला तो कमल आ गया. रास्ते में विजय ने उसे बता दिया था. बोला, ‘‘एक्सप्रेस टेलीग्राम कर दो. मेरी मानो तो जवाबी तार कर दो. घर बैठे कल हाल मालूम हो जाएगा.’’

क्या कहता? तार से पहले तो पोस्टकार्ड पहुंच जाता है.

तभी पड़ोसी रामलखन आ गया. बोला, ‘‘अरे, क्यों परेशान होते हो? उम्मीद करनी चाहिए कि वह जल्दी ठीक हो जाएं. बीमारी तो लगी ही रहती है. अच्छाभला आदमी भी अपना डाक्टरी मुआयना कराने चला जाए तो डाक्टर लोग 10 बीमारियां बता देंगे. रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों का दर्द और भी न जाने क्याक्या.’’

वकील सुशील कुमार घूम कर लौट रहे थे. बातचीत सुन कर चले आए. छड़ी उठा कर बोले, ‘‘देखो भाई, ऐसा करो कि बहू को भेज दो. तुम जा कर क्या करोगे? वह सास की सेवा करेगी और तुम्हारे पिताजी को चायखाना भी मिलता रहेगा. बस, कल ही भेज दो.’’

यानी यहां घर मैं देखूं, बच्चों को मैं संभालूं.

यह तो केवल एक उदाहरण है. आप के मुंह से तो कुछ निकलना चाहिए और बस, कंप्यूटर की तरह रायचंदजी की राय हाजिर है.

एक बार गरमियों में महेश मसूरी जाने का कार्यक्रम बना रहा था. साथियों को पता लगने में क्या देर लगती है? बस, फिर तो रोज मसूरी, नैनीताल, शिमला, डलहौजी, श्रीनगर, दार्जिलिंग आदि की चर्चा सुनने को मिलती, ‘‘मसूरी में क्या रखा है? नंगी पहाडि़यां हैं. पानी की अलग किल्लत रहती है. 3 दिन में बोर हो जाओगे.’’

एक नैनीताल की राय देते हुए नौकाविहार का गुणगान करता तो दूसरा दार्जिलिंग के सूर्योदय का बखान करता. इधर तीसरा मरने से पहले ही जन्नत भेजने की कोशिश करता, ‘‘कश्मीर जाओ यार, पृथ्वी पर अगर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है.’’

रायचंदों के सब्ज- बागों से घर में ही फूट पड़ गई. महेश की पत्नी कश्मीर के लिए हठ करने लगी, बेटा नैनीताल के ताल में छलांग लगाने लगा और बेटी माउंट आबू के सपने देखते कहती, ‘‘लौटते हुए उदयपुर, चित्तौड़, जयपुर, अजमेर व अलवर भी घूमते आएंगे.’’

परिणाम यह हुआ कि गरमी घर पर ही चखचख करते, पसीना पोंछते निकल गई.

बेटी की शादी आप को करनी है, पर पेट में दर्द रायचंद के हो रहा है. पता चलते ही गंभीरता से बोलेंगे, ‘‘भाई, हलवाई कौन सा तय किया?’’ और फिर अपनी राय देना शुरू कर देंगे.

ये भी पढ़ें- स्वप्न साकार हुआ: फिर मिला सम्मान…

आप के बच्चे ने हाईस्कूल पास किया है, उसे भविष्य में क्या बनना चाहिए, यह मशविरा वह बिना मांगे देंगे, ‘‘वाणिज्य विषय में क्या रखा है? विज्ञान का युग है. 21वीं सदी में पहुंचने के लिए हमें कितने ही इंजीनियरों की आवश्यकता पड़ेगी, इलेक्ट्रानिक्स में भेजो.’’

उस के कालिज में प्रवेश तक न जाने कितने प्रस्ताव आप के पास आ जाएंगे, आप के लिए सिरदर्द बन कर.

उस दिन छज्जूमल की दादी चल बसीं. एक रायचंद बोले, ‘‘भाई, ऐसा करो, एक बस की व्यवस्था कर लो. गढ़मुक्तेश्वर ले चलते हैं. धर्मकर्म वाली महिला थीं. आत्मा को शांति प्राप्त होगी.’’

दूसरे रायचंद ने हरिद्वार की सिफारिश की. तीसरे ने विद्युत शवदाहगृह की दलील दी. चौथे ने चंदन की लकड़ी मंगाने की राय दी. छज्जूमल सिर खुजाते- खुजाते परेशान.

असली परेशानी तो बीमार पड़ने पर होती है. मिजाजपुरसी को आने वाला हर व्यक्ति जैसे पूरा डाक्टर होता है, ‘‘किस का इलाज हो रहा है? क्या दवा चल रही है? कितना फायदा है? क्या परहेज बताया है?’’ आदिआदि. और फिर जाने से पहले अपनी पसंद के डाक्टर को दिखाने की राय अवश्य देगा तथा चलतेचलते एक नुसखा भी आजमाने को कह जाएगा.

रामभरोसे को जब मैं रविवार को देखने पहुंचा तो उस की खाट के साथ सटी मेज पर दवाइयों की शीशियों के पास एक पेंसिल और पैड भी पड़ा था. मैं ने पूछा, ‘‘आजकल क्या लिखते रहते हो?’’

वह मुसकरा कर बोला, ‘‘जो भी आता है एक नुसखा लिखा जाता है.’’

मैं ने चौंक कर पूछा, ‘‘सब नुसखे आजमा रहे हो? शरीर को प्रयोगशाला बना लिया है क्या?’’

ये भी पढ़ें- रिंग टोन्स के गाने, बनाएं कितने अफसाने

उस ने हंसते हुए खाट के नीचे रखी टोकरी की ओर इशारा कर दिया. वह कागजों के ढेर से अटी पड़ी थी. मैं उस की समझदारी की दाद दे कर लौटते हुए सोच रहा था कि रायचंदों से परेशान हो कर ही शायद मिर्जा गालिब ने यह शेर कहा होगा.

‘‘कमी नहीं है जहां में गालिब,

एक खोजो, हजार मिलते हैं.’’      द्य

सपनों की राख तले

लेखक-पुष्पा भाटिया

दौड़भाग, उठापटक करते समय कब आंखों के सामने अंधेरा छा गया और वह गश खा कर गिर पड़ी, याद नहीं.

आंख खुली तो देखा कि श्वेता अपने दूसरे डाक्टर सहकर्मियों के साथ उस का निरीक्षण कर रही थी. तभी द्वार पर किसी ने दस्तक दी. श्वेता ने पलट कर देखा तो डा. तेजेश्वर का सहायक मधुसूदन था.

‘‘मैडम, आप के लिए दवा लाया हूं. वैसे डा. तेजेश्वर खुद चेक कर लेते तो ठीक रहता.’’

आंखों की झिरी से झांक कर निवेदिता ने देखा तो लगा कि पूरा कमरा ही घूम रहा है. श्वेता ने कुछ देर पहले ही उसे नींद का इंजेक्शन दिया था. पर डा. तेज का नाम सुन कर उस का मन, अंतर, झंकृत हो उठा था. सोचनेविचारने की जैसे सारी शक्ति ही चुक गई थी. ढलती आयु में भी मन आंदोलित हो उठा था. मन में विचार आया कि पूछे, आए क्यों नहीं? पर श्वेता के चेहरे पर उभरी आड़ीतिरछी रेखाओं को देख कर निवेदिता कुछ कह नहीं पाई थी.

‘‘तकदीर को आप कितना भी दोष दे लो, मां, पर सचाई यह है कि आप की इस दशा के लिए दोषी डा. तेज खुद हैं,’’ आज सुबह ही तो मांबेटी में बहस छिड़ गई थी.

‘‘वह तेरे पिता हैं.’’

‘‘मां, जिस के पास संतुलित आचरण का अपार संग्रह न हो, जो झूठ और सच, न्यायअन्याय में अंतर न कर सके वह व्यक्ति समाज में रह कर समाज का अंग नहीं बन सकता और न ही सम्माननीय बन सकता है,’’ क्रोधित श्वेता कुछ ही देर में कमरा छोड़ कर बाहर चली गई थी.

ये भी पढ़ें- अपना कौन: मधुलिका आंटी का अपनापन

बेटी के जाने के बाद से उपजा एकांत और अकेलापन निवेदिता को उतना असहनीय नहीं लगा जितना हमेशा लगता था. एकांत में मौन पड़े रहना उन्हें सुविधाजनक लग रहा था.

खयालों में बरसों पुरानी वही तसवीर साकार हो उठी जिस के प्यार और सम्मोहन से बंधी, वह पिता की देहरी लांघ उस के साथ चली आई थी.

उन दिनों वह बी.ए. फाइनल में थी. कालिज का सालाना आयोजन था. म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में निवेदिता और तेजेश्वर आखिरी 2 खिलाड़ी बचे थे. कुरसी 1 उम्मीदवार 2. कभी निवेदिता की हथेली पर तेजेश्वर का हाथ पड़ जाता, कभी उस की पीठ से तेज का चौड़ा वक्षस्थल टकरा जाता. जीत, तेजेश्वर की ही हुई थी लेकिन उस दिन के बाद से वे दोनों हर दिन मिलने लगे थे. इस मिलनेमिलाने के सिलसिले में दोनों अच्छे मित्र बन गए. धीरेधीरे प्रेम का बीज अंकुरित हुआ तो प्यार के आलोक ने दोनों के जीवन को उजास से भर दिया.

अंतर्जातीय विवाह के मुद्दे को ले कर परिवार में अच्छाखासा विवाद छिड़ गया था. लेकिन बिना अपना नफानुकसान सोचे निवेदिता भी अपनी ही जिद पर अड़ी रही. कोर्ट में रजिस्टर पर दस्तखत करते समय, सिर्फ मांपापा, तेजेश्वर और निवेदिता ही थे. इकलौती बेटी के ब्याह पर न बाजे बजे न शहनाई, न बंदनवार सजे न ही गीत गाए गए. विदाई की बेला में मां ने रुंधे गले से इतना भर कहा था, ‘सपने देखना बुरा नहीं होता पर उन सपनों की सच के धरातल पर कोई भूमिका नहीं होती, बेटी. तेरे भावी जीवन के लिए बस, यही दुआ कर सकती हूं कि जमीन की जिस सतह पर तू ने कदम रखा है वह ठोस साबित हो.’

विवाह के शुरुआती दिनों में सुंदर घर, सुंदर परिवार, प्रिय के मीठे बोल, यही पतिपत्नी की कामना थी और यही प्राप्ति. शुरू में तेज का साथ और उस के मीठे बोल अच्छे लगते थे. बाद में यही बोल किस्सा बन गए. निवि को बात करने का ढंग नहीं है, पहननाओढ़ना तो उसे आता ही नहीं है. सीनेपिरोने का सलीका नहीं. 2 कमरों के उस छोटे से फ्लैट को सजातेसंवारते समय मन हर पल पति के कदमों की आहट को सुनने के लिए तरसता. कुछ पकातेपरोसते समय पति के मुख से 1-2 प्रशंसा के शब्द सुनने के लिए मन मचलता, लेकिन तेजेश्वर बातबात पर खीजते, झल्लाते ही रहते थे.

निवेदिता आज तक समझ नहीं पाई कि ब्याह के तुरंत बाद ही तेज का व्यवहार उस के प्रति इतना शुष्क और कठोर क्यों हो गया. उस ने तो तेज को मन, वचन, कर्म से अपनाया था. तेज के प्रति निवेदिता को कोई गिलाशिकवा भी नहीं था.

कई बार निवेदिता खुद से पूछती कि उस में उस का कुसूर क्या था कि वह सुंदर थी, स्मार्ट थी. लोगों के बीच जल्द ही आकर्षण का केंद्र बन जाती थी या उस की मित्रता सब से हो जाती थी. वरना पत्नी के प्रति दुराव की क्षुद्र मानसिकता के मूल कारण क्या हो सकते थे? शरीर के रोगों को दूर करने वाले तेजेश्वर यह क्यों नहीं समझ पाए कि इनसान अपने मृदु और सरल स्वभाव से ही तो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनता है.

ये भी पढ़ें- घर ससुर: क्यों दमाद के घर रहने पर मजबूर हुए पिताजी?

दिनरात की नोकझोंक और चिड़- चिड़ाहट से दुखी हो उठी थी निवेदिता. सोचा, क्या रखा है इन घरगृहस्थी के झमेलों में?

एक दिन अपनी डिगरियां और सर्टिफिकेट निकाल कर तेज से बोली, ‘घर में बैठेबैठे मन नहीं लगता, क्यों न मैं कोई नौकरी कर लूं?’

‘और यह घरगृहस्थी कौन संभालेगा?’ तेज ने आंखें तरेरीं.

‘घर के काम तो चलतेफिरते हो जाते हैं,’ दृढ़ता से निवेदिता ने कहा तो तेजेश्वर का स्वर धीमा पड़ गया.

‘निवेदिता, घर से बाहर निकलोगी तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा.’

‘क्यों…’ लापरवाही से पूछा था उस ने.

‘लोग न जाने तुम्हें कैसीकैसी निगाहों से घूरेंगे.’

कितना प्यार करते हैं तेज उस से? यह सोच कर निवेदिता इतरा गई थी. पति की नजरों में, सर्वश्रेष्ठ बनने की धुन में वह तेजेश्वर की हर कही बात को पूरा करती चली गई थी, पर जब टांग पर टांग चढ़ा कर बैठने में, खिड़की से बाहर झांक कर देखने में, यहां तक कि किसी से हंसनेबोलने पर भी तेज को आपत्ति होने लगी तो निवेदिता को अपनी शुरुआती भावुकता पर अफसोस होने लगा था.

निरी भावुकता में अपने निजत्व को पूर्ण रूप से समाप्त कर, जितनी साधना और तप किया उतनी ही चतुराई से लासा डाल कर तेजेश्वर उस की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को ही बाधित करते चले गए.

दर्द का गुबार सा उठा तो निवेदिता ने करवट बदल ली. यादों के साए पीछा कहां छोड़ रहे थे. विवाह की पहली सालगिरह पर मम्मीपापा 2 दिन पहले ही आ गए थे. मित्र, संबंधी और परिचितों को आमंत्रित कर उस का मन पुलक से भर उठा था लेकिन तेजेश्वर की भवें तनी हुई थीं. निवेदिता के लिए पति का यह रूप नया था. उस ने तो कल्पना भी नहीं की थी कि इस खुशी के अवसर को तेज अंधकार में डुबो देंगे और जरा सी बात को ले कर भड़क जाएंगे.

‘मटरमशरूम क्यों बनाया? शाही पनीर क्यों नहीं बनाया?’

छोटी सी बात को टाला भी जा सकता था पर तेजेश्वर ने महाभारत छेड़ दिया था. अकसर किसी एक बात की भड़ास दूसरी बात पर ही उतरती है. तेज का स्वभाव ही ऐसा था. दोस्ती किसी से करते नहीं थे, इसीलिए लोग उन से दूर ही छिटके रहते थे. आमंत्रित अतिथियों से सभ्यता और शिष्टता से पेश आने के बजाय, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ही उन्होंने वह हंगामा खड़ा किया था. यह सबकुछ निवेदिता को अब समझ में आता है.

2 दिन तक मम्मीपापा और रहे थे. तेज इस बीच खूब हंसते रहे थे. निवेदिता इसी मुगालते में थी कि मम्मीपापा ने कुछ सुना नहीं था पर अनुभवी मां की नजरों से कुछ भी नहीं छिपा था.

घर लौटते समय तेज का अच्छा मूड देख कर उन्होंने मशविरा दिया था, ‘जिंदगी बहुत छोटी है. हंसतेखेलते बीत जाए तो अच्छा है. ज्यादा ‘वर्कोहोलिक’ होने से शरीर में कई बीमारियां घर कर लेती हैं. कुछ दिन कहीं बाहर जा कर तुम दोनों घूम आओ.’

इतना सुनते ही वह जोर से हंस दी थी और उस के मुंह से निकल गया था, ‘मां, कभी सोना लेक या बटकल लेक तक तो गए नहीं, आउट आफ स्टेशन ये क्या जाएंगे?’

मजाक में कही बात मजाक में ही रहने देते तो क्या बिगड़ जाता? लेकिन तेज का तो ऐसा ईगो हर्ट हुआ कि मारपीट पर ही उतर आए.

ये भी पढ़ें- काश: क्या मालती प्रायश्चित्त कर सकी?

हतप्रभ रह गई थी वह तेज के उस व्यवहार को देख कर. उस दिन के बाद से हंसनाबोलना तो दूर, उन के पास बैठने तक से घबराने लगी थी निवेदिता. कई दिनों तक अबोला ठहर जाता उन दोनों के बीच.

उन्हीं कुछ दिनों में निवेदिता ने अपने शरीर में कुछ आकस्मिक परिवर्तन महसूस किए थे. तबीयत गिरीगिरी सी रहती, जी मिचलाता रहता तो वह खुद ही चली गई थी डा. डिसूजा के क्लिनिक पर. शुरुआती जांच के बाद डा. डिसूजा ने गर्भवती होने का शक जाहिर किया था, ‘तुम्हें कुछ टैस्ट करवाने पड़ेंगे.’

एक घंटा भी नहीं बीता था कि तेज घर लौट आए थे. शायद डा. डिसूजा से उन की बात हो चुकी थी. बच्चों की तरह पत्नी को अंक में भर कर रोने लगे.

‘इतनी खुशी की बात तुम ने मुझ से क्यों छिपाई? अकेली क्यों गई? मैं ले चलता तुम्हें.’

आंख की कोर से टपटप आंसू टपक पड़े. खुद पर ग्लानि होने लगी थी. कितना छोटा मन है उन का…ऐसी छोटीछोटी बातें भी चुभ जाती हैं.

अगले दिन तेज ने डा. कुलकर्णी से समय लिया और लंच में आने का वादा कर के चले गए. 10 सालों तक हास्टल में रहने वाली निवेदिता जैसी लड़की के लिए अकेले डा. कुलकर्णी के क्लिनिक तक जाना मुश्किल काम नहीं था. डा. डिसूजा के क्लिनिक पर भी वह अकेली ही तो गई थी. पर कभीकभी अपना वजूद मिटा कर पुरुष की मजबूत बांहों के घेरे में सिमटना, हर औरत को बेहद अच्छा लगता है. इसीलिए बेसब्री से वह तेज का इंतजार करने लगी थी.

दोपहर के 1 बजे जूते की नोक से द्वार के पट खुले तो वह हड़बड़ा कर खड़ी हो गई थी. तेज बुरी तरह बौखलाए हुए थे. शायद थके होंगे यह सोच कर निवेदिता दौड़ कर चाय बना लाई थी.

‘पूरा दिन गंवारों की तरह चाय ही पीता रहूं?’ तेज ने आंखें तरेरीं तो साड़ी बदल कर, वह गाउन में आ गई और घबरा कर पूछ लिया, ‘आजकल काम ज्यादा है क्या?’

‘मैं आलसी नहीं, जो हमेशा पलंग पर पड़ा रहूं. काम करना और पैसे कमाना मुझे अच्छा लगता है.’

अपरोक्ष रूप से उस पर ही वार किया जा रहा है. यह वह समझ गई थी. सारा आक्रोश, सारी झल्लाहट लिए निवेदिता अंदर ही अंदर घुटती रही थी. उस ने कई किताबों में पढ़ा था कि गर्भवती महिला को हमेशा खुश रहना चाहिए. इसीलिए पति के स्वर में छिपे व्यंग्य को सुन कर भी मूड खराब करने के बजाय चेहरे पर मुसकान फैला कर बोली, ‘एक बार ब्लड प्रैशर चेक क्यों नहीं करवा लेते? बेवजह ही चिड़चिड़ाते रहते हो.’

इतना सुनते ही तेजेश्वर ने घर के हर साजोसामान के साथ कई जरूरत के कागज भी यत्रतत्रसर्वत्र फैला दिए थे. निवेदिता आज तक इस गुत्थी को सुलझा नहीं पाई कि क्या पतिपत्नी का रिश्ता विश्वास पर नहीं टिका होना चाहिए. वह जहां जाती तेजेश्वर के साथ जाती, वह जैसा चाहते वैसा ही पहनती, ओढ़ती, पकाती, खाती. जहां कहते वहीं घूमने जाती. फिर भी वर्जनाओं की तलवार हमेशा क्यों उस के सिर पर लटकती रहती थी?

अंकुश के कड़े चाबुक से हर समय पत्नी को साध कर रखते समय तेजेश्वर के मन में यह विचार क्यों नहीं आया कि जो पति अपनी पत्नी को हेय दृष्टि से देखता है उस औरत के प्रति बेचारगी का भाव जतला कर कई पुरुष गिद्धों की तरह उस के इर्दगिर्द मंडराने लगते हैं. इस में दोष औरत का नहीं, पुरुष का ही होता है.

यही तो हुआ था उस दिन भी. श्वेता के जन्मदिन की पार्टी पर वह अपने कालिज की सहपाठी दिव्या और उस के पति मधुकर के साथ चुटकुलों का आनंद ले रही थी. मां और पापा भी वहीं बैठे थे. पार्टी का समापन होते ही तेज अपने असली रूप में आ गए थे. घबराहट से उन का पूरा शरीर पसीनेपसीने हो गया. लोग उन के गुस्से को शांत करने का भरसक प्रयास कर रहे थे पर तेजेश्वर अपना आपा ही खो चुके थे. एक बरस की नन्ही श्वेता को जमीन पर पटकने ही वाले थे कि पापा ने श्वेता को तेज के चंगुल से छुड़ा कर अपनी गोद में ले लिया था.

‘मुझे तो लगता है कि तेज मानसिक रोगी है,’ पापा ने मां की ओर देख कर कहा था.

‘यह क्या कह रहे हैं आप?’ अनुभवी मां ने बात को संभालने का प्रयास किया था.

‘यदि यह मानसिक रोगी नहीं तो फिर कोई नशा करता है क्योंकि कोई सामान्य व्यक्ति ऐसा अभद्र व्यवहार कभी नहीं कर सकता.’

उस दिन सब के सामने खुद को तेजेश्वर ने बेहद बौना महसूस किया था. घुटन और अवहेलना के दौर से बारबार गुजरने के बाद भी तेज के व्यवहार की चर्चा निवेदिता ने कभी किसी से नहीं की थी. कैसे कहती? रस्मोरिवाज के सारे बंधन तोड़ कर उस ने खुद ही तो तेजेश्वर के साथ प्रेमविवाह किया था पर उस दिन तो मम्मी और पापा दोनों ने स्वयं अपनी आंखों से देखा, कानों से सुना था.

पापा ने साथ चलने के लिए कहा तो वह चुपचाप उन के साथ चली गई थी. सोचती थी, अकेलापन महसूस होगा तो खुद ही तेज आ कर लिवा ले जाएंगे पर ऐसा मौका कहां आया था. उस के कान पैरों की पदचाप और दरवाजे की खटखट सुनने को तरसते ही रह गए थे.

श्वेता, पा…पा…कहना सीख गई थी. हुलस कर निवेदिता ने बेटी को अपने आंचल में छिपा लिया था. दुलारते- पुचकारते समय खुशी का आवेग उस की नसों में बहने लगा और अजीब तरह का उत्साह मन में हिलोरें भरने लगा.

‘कब तक यों हाथ पर हाथ धर कर बैठी रहेगी? अभी तो श्वेता छोटी है. उसे किसी भी बात की समझ नहीं है लेकिन धीरेधीरे जब बड़ी होगी तो हो सकता है कि मुझ से कई प्रकार के प्रश्न पूछे. कुछ ऐसे प्रश्न जिन का उत्तर देने में भी मुझे लज्जित होना पड़े.’

घर में बिना किसी से कुछ कहे वह तेज की मां के चौक वाले घर में पहुंच गई थी. पूरे सम्मान के साथ तेजेश्वर की मां ने निवेदिता को गले लगाया था बल्कि अपने घर आ कर रहने के लिए भी कहा था. लेकिन बातों ही बातों में इतना भी बता दिया था कि तेज कनाडा चला गया है और जाते समय यह कह गया है कि वह निवेदिता के साथ भविष्य में कोई संबंध नहीं रखना चाहता है.

निवेदिता ने संयत स्वर में इतना ही पूछा था, ‘मांजी, यह सब इतनी जल्दी हुआ कैसे?’

‘तेज के दफ्तर की एक सहकर्मी सूजी है. उसी ने स्पांसर किया है. हमेशा कहता था, मन उचट गया है. दूर जाना है…कहीं दूर.’

सारी भावनाएं, सारी संवेदनाएं ठूंठ बन कर रह गईं. औरत सिर्फ शारीरिक जरूरत नहीं है. उस के प्रेम में पड़ना, अभिशाप भी नहीं है, क्योंकि वह एक आत्मीय उपस्थिति है. एक ऐसी जरूरत है जिस से व्यक्ति को संबल मिलता है. हवा में खुशबू, स्पर्श में सनसनी, हंसी में खिलखिलाहट, बातों में गीतों सी सरगम, यह सबकुछ औरत के संपर्क में ही व्यक्ति को अनुभव होता है.

समय की झील पर जिंदगी की किश्ती प्यार की पाल के सहारे इतनी आसानी से गुजरती है कि गुजरने का एहसास ही नहीं होता. कितनी अजीब सी बात है कि तेज इस सच को ही नहीं पहचान पाए. शुरू से वह महत्त्वाकांक्षी थे पर उन की महत्त्वाकांक्षा उन्हें परिवार तक छोड़ने पर मजबूर कर देगी, ऐसा निवेदिता ने कभी सोचा भी नहीं था. कहीं ऐसा तो नहीं कि बच्ची और पत्नी से दूर भागने के लिए उन्होंने महत्त्वाकांक्षा के मोहरे का इस्तेमाल किया था?

इनसान क्यों अपने परिवार को माला में पिरोता है? इसीलिए न कि व्यक्ति को सीधीसादी, सरल सी जिंदगी हासिल हो. निवेदिता ने विवेचन सा किया. लेकिन जब वक्त और रिश्तों के खिंचाव से अपनों को ही खुदगर्जी का लकवा मार जाए तो पूरी तरह प्रतिक्रियाविहीन हो कर ठंडे, जड़ संबंधों को कोई कब तक ढो सकता है?

मन में विचार कौंधा कि अब यह घर उसे छोड़ देना चाहिए. आखिर मांबाप पर कब तक आश्रित रहेगी. और अब तो भाई का भी विवाह होने वाला था. उस की और श्वेता की उपस्थिति ने भाई के सुखद संसार में ग्रहण लगा दिया तो? उसे क्या हक है किसी की खुशियां छीनने का?

अगले दिन निवेदिता देहरादून में थी. सोचा कि इस शहर में अकेली कैसे रह सकेगी? लेकिन फौरन ही मन ने निश्चय किया कि उसे अपनी बिटिया के लिए जीना होगा. तेज तो अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ कर विदेश जा बसे पर वह अपने दायित्वों से कैसे मुंह मोड़ सकती है?

श्वेता को सुरक्षित भविष्य प्रदान करने का दायित्व निवेदिता ने अपने कंधों पर ले तो लिया था पर वह कर क्या सकती थी? डिगरियां और सर्टि- फिकेट तो कब के तेज के क्रोध की आग पर होम हो चुके थे.

नौकरी ढूंढ़ने निकली तो एक ‘प्ले स्कूल’ में नौकरी मिल गई, साथ ही स्कूल की प्राध्यापिका ने रहने के लिए 2 कमरे का मकान दे कर उस की आवास की समस्या को भी सुलझा दिया, पर वेतन इतना था कि उस में घर का खर्चा चलाना ही मुश्किल था. श्वेता के सुखद भविष्य को बनाने का सपना वह कैसे संजोती?

मन ऊहापोह में उलझा रहता. क्या करे, कैसे करे? विवाह से पहले कुछ पत्रिकाओं में उस के लेख छपे थे. आज फिर से कागजकलम ले कर कुछ लिखने बैठी तो लिखती ही चली गई.

कुछ पत्रिकाओं में रचनाएं भेजीं तो स्वीकृत हो गईं. पारिश्रमिक मिला, शोहरत मिली, नाम मिला. लोग प्रशंसात्मक नजरों से उसे देखते. बधाई संदेश भेजते, तो अच्छा लगता था, फिर भी भीतर ही भीतर कितना कुछ दरकता, सिकुड़ता रहता. काश, तेज ने भी कभी उस के किसी प्रयास को सराहा होता.

ये भी पढ़ें- मसीहा: शांति की लगन

निवेदिता की कई कहानियों पर फिल्में बनीं. घर शोहरत और पैसे से भर गया. श्वेता डाक्टर बन गई. सोचती, यदि तेज ने ऐसा अमानवीय व्यवहार न किया होता तो उस की प्रतिभा का ‘मैं’ तो बुझ ही गया होता. कदमकदम पर पत्नी की प्रतिभा को अपने अहं की कैंची से कतरने वाले तेजेश्वर यदि आज उसे इस मुकाम पर पहुंचा हुआ देखते तो शायद स्वयं को उपेक्षित और अपमानित महसूस करते. यह तो श्वेता का संबल और सहयोग उन्हें हमेशा मिलता रहा वरना इतना सरल भी तो नहीं था इस शिखर तक पहुंचना.

दरवाजे पर दस्तक हुई, ‘‘निवेदिता,’’ किसी ने अपनेपन से पुकारा तो अतीत की यादों से निकल कर निवेदिता बाहर आई और 22 बरस बाद भी तेजेश्वर का चेहरा पहचानने में जरा भी नहीं चूकी. तेज ने कुरसी खिसका कर उस की हथेली को छुआ तो वह शांत बिस्तर पर लेटी रही. तेज की हथेली का दबाव निवेदिता की थकान और शिथिलता को दूर कर रहा था. सम्मोहन डाल रहा था और वह पूरी तरह भारमुक्त हो कर सोना चाह रही थी.

‘‘बेटी के ब्याह पर पिता की मौजूदगी जरूरी होती है. श्वेता के विवाह की बात सुन कर इतनी दूर से चला आया हूं, निवि.’’

यह सुन कर मोम की तरह पिघल उठा था निवेदिता का तनमन. इसे औरत की कमजोरी कहें या मोहजाल में फंसने की आदत, बरसों तक पीड़ा और अवहेलना के लंबे दौर से गुजरने के बाद भी जब वह चिरपरिचित चेहरा आंखों के सामने आता है तो अपने पुराने पिंजरे में लौट जाने की इच्छा प्रबल हो उठती है. निवेदिता ने अपने से ही प्रश्न किया, ‘कल श्वेता ससुराल चली जाएगी तो इतने बड़े घर में वह अकेली कैसे रहेगी?’

‘‘सूजी निहायत ही गिरी हुई चरित्रहीन औरत निकली. वह न अच्छी पत्नी साबित हुई न अच्छी मां. उसे मुझ से ज्यादा दूसरे पुरुषों का संसर्ग पसंद था. मैं ने तलाक ले लिया है उस से. मेरा एक बेटा भी है, डेविड. अब हम सब साथ रहेंगे. तुम सुन रही हो न, निवि? तुम्हें मंजूर होगा न?’’

बंद आंखों में निवेदिता तेज की भावभंगिमा का अर्थ समझ रही थी.

बरसों पुराना वही समर्थन, लेकिन स्वार्थ की महक से सराबोर. निवेदिता की धारणा में अतीत के प्रेम की प्रासंगिकता आज तक थी, लेकिन तेज के व्यवहार ने तो पुराने संबंधों की जिल्द को ही चिंदीचिंदी कर दिया. वह तो समझ रही थी कि तेज अपनी गलती की आग में जल रहे होंगे. अपनी करनी पर दुखी होंगे. शायद पूछेंगे कि इतने बरस उन की गैरमौजूदगी में तुम ने कैसे काटे. कहांकहां भटकीं, किनकिन चौखटों की धूल चाटी. लेकिन इन बातों का महत्त्व तेजेश्वर क्या जानें? परिवार जब संकट के दौर से गुजर रहा हो, गृहकलह की आग में झुलस रहा हो, उस समय पति का नैतिक दायित्व दूना हो जाता है. लेकिन तेज ने ऐसे समय में अपने विवेक का संतुलन ही खो दिया था. अब भी उन का यह स्पर्श उसे सहेजने के लिए नहीं, बल्कि मांग और पूर्ति के लिए किया गया है.

पसीने से भीगी निवेदिता की हथेली धीरेधीरे तेज की मजबूत हथेली के शिकंजे से पीछे खिसकने लगी, निवेदिता के अंदर से यह आवाज उठी, ‘अगर सूजी अच्छी पत्नी और मां साबित न हो सकी तो तुम भी तो अच्छे पिता और पति न बन सके.  जो व्यक्ति किसी नारी की रक्षा में स्वयं की बलि न दे सके वह व्यक्ति पूज्य कहां और कैसे हो सकता है? 22 बरस की अवधि में पनपे अपरिचय और दूरियों ने तेज की सोच को क्या इतना संकुचित कर दिया है?’

जेहन में चुभता हुआ सोच का टुकड़ा अंतर्मन के सागर में फेंक कर निवेदिता निष्प्रयत्न उठ कर बैठ गई और बोली, ‘‘तेज, दूरियां कुछ और नहीं बल्कि भ्रामक स्थिति होती हैं. जब दूरियां जन्म लेती हैं तो इनसान कुछ बरसों तक इसी उम्मीद में जीता है कि शायद इन दूरियों में सिकुड़न पैदा हो और सबकुछ पहले जैसा हो जाए, पर जब ऐसा नहीं होता तो समझौता करने की आदत सी पड़ जाती है. ऐसा ही हुआ है मेरे साथ भी. घुटनों चलने से ले कर श्वेता को डाक्टर बनाने में मुझे किसी सहारे की जरूरत नहीं पड़ी. रुकावटें आईं पर हम दोनों मांबेटी एकदूसरे का संबल बने रहे. आज श्वेता के विवाह का अनुष्ठान भी अकेले ही संपूर्ण हो जाएगा.’’

ये भी पढ़ें- अपना बेटा

एक बार निवेदिता की पलकें नम जरूर हुईं पर उन आंसुओं में एक तरह की मिठास थी. आंसुओं के परदे से झांक कर उन्होंने अपनी ओर बढ़ती श्वेता और होने वाले दामाद को भरपूर निगाहों से देखा. श्वेता मां के कानों के पास अपने होंठ ला कर बुदबुदाई, ‘जीवन के मार्ग इतने कृपण नहीं जो कोई राह ही न सुझा सकें. मां, जिस धरती पर तुम खड़ी हो वह अब भी स्थिर है.’

पवन-अक्षरा: इस भोजपुरी जोड़ी की केमिस्ट्री के दिवाने है फैंस

भौजपुरी फिल्मों की जोड़ियों में एक ऐसी भी जोड़ी हैं जिन्होंने अपनी केमेस्ट्री से ना सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि उस दिल में एक खास जगह भी बनाईं. फैंस ही नही खुद फिल्म निर्माता भी इस जोड़ी को साथ में कम देना चाहते है जिससे उनकी फैम फौलोविंग फिल्म के प्रमोशन में काम आती रहे. इस जोड़ी ने 2012 से लेकर 2017 तक काफी फिल्में की जिसे  फैंस ने काफी पसंद किया है. ये जोड़ी है पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जिसने भौजपुरी इंडस्ट्री को काफी हीट फिल्में दी है.

फैंस की पहली पसंद ये दोनों

बात उनके फैन फौलोविंग की करे तो दोनों काफी दिलों पर राज करते हैं. इंस्टाग्राम हो या फेसबुक, इन दोनों की फैन फौलोविंग देखते ही बनती है. अक्षरा सिंह के अकेले इंस्टाग्राम पर 720 हजार फौलोवर्स है वही पवन सिंह के 287 हजार फौलोवर्स हैं. दोनों की ये जोड़ी ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफौम पर भी छाई हुई है.

गाने भी है काफी फैमस  

इन दोनो की गाने की बात की जाए तो यू-ट्यूब पर इनकी कई वीडियोंज को करोड़ो लोगों ने पसंद किया है. ‘तबाह कईलू गौरी’ उनके फैमस गानो में शूमार है.

कुछ बेहद पसंदीदा फिल्में

इस जोड़ी ने यू तो कई सारी हिट फिल्में दी है पर उनकी कुछ फिल्में बहुत खास है जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया. ‘बजरंग’, ‘बनारस वाली’ ,‘प्रतिज्ञा’, ‘त्रिदेवी’ और ‘सरकार राज’ फैंस को काफी पसंद आई.

शूटिंग के दौरान घायल हुए अर्जुन, क्या होगा मलाइका का रिएक्शन?

बौलीवुड स्टार और करोड़ो दिलों की जान अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘पानीपत’ की शूटिंग काफी बिजी हैं. इस फिल्में में वो काफी मेहनत कर रहे है, हाल ही में  फिल्म के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई की शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर बुरी तरह से घायल हो गए है. इस बात की जानकरी खुद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है.

कुछ घंटो पहले अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक तस्वीर शेयर की थी. इस फोटो में दिख रहा है की उनके माथे पर चोट लगी है. अर्जुन कपूर इस फोटो के कैप्शन में लिखा है… ‘आउच…।’. फैंस ने जैसे ही उनकी ये खबर सुनी सभी ने उमको “Get well soon” और उनके जल्द ठीक होने की विशेज की.

मलाइका के रिएक्शन का इंतजार

इस पोस्ट के बाद से फैंस ने अर्जुन को काफी विशेज दी पर इस पोस्ट पर मलाइका का रिएक्शन नहीं  आया. फैंस उनके  रिएक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ब्लैक बिकिनी में दिशा को देख फैंस ने किए ऐसे 

अर्जुन कपूर की ये खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. फैंस इस खबर को देखने के बाद  काफी निराश हो गए हैं. पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर अपने इस कैरेक्टर के लिए मेहनत करते दिखाई दे रहे थे. अपने रोल के लिए उन्होंने ने ना सिर्फ अपना लुक बदला बल्कि रोल में जान डालने के लिए घुड़सवारी तक सीख ली थी.

 

View this post on Instagram

 

Warrior mode on !!! #panipat

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

 

View this post on Instagram

 

It’s been a tough journey for me ever since I was a kid when it comes to my battle with obesity. Everyone has their own struggles I have had and continue to have mine. But the whole point of life is that we fall, we get back up and try again… efforts will pay off eventually if not today then in a week month or even a year… I started training with @shivohamofficial this January and slow and steady we have managed to At least lay a foundation during our prep for Panipat. I vowed never to give up in the 3 years it took me to lose 50kgs when I was 20 years old & I sure as hell won’t be giving up and letting go now… keeping the belief is key, u gotta keep at it and one day you will reap the benefits… we all gotta keep the faith and keep at it cause what we do today will echo in time and reflect within us eventually…

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

ये भी पढ़ें- राखी सावंत बनीं ‘छप्पन छुरी’, वायरल हुईं फोटोज

आपको बता दें, ‘पानीपत’ में अर्जुन कपूर ‘सदाशिव राव’ के रोल में नजर आएंगे जोकि एक मराठा योद्धा होता है. कि अर्जुन कपूर के अलावा फिल्म में संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हापुरे, कृति सनन और अन्य कलाकार अहम किरदार में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें- ‘‘गेम्स आफ थ्रोन्स’’ के एक्टर के साथ नजर आएंगे 

हाल ही में अपने रिलेशनशिप स्टेटस के कारण सुर्खियों आए अर्जुन कपूर इस समय मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे है.

अश्लीलता: मोबाइल बना जरिया

आज के दौर में सोशल मीडिया के बढ़ते जोर से अब हर हाथ में वह चाबी है जो बड़ी आसानी से किसी भी अश्लील साइट का मुश्किल दरवाजा चुटकियों में खोल देती है, फिर जगह चाहे कोई भी हो. पर अगर कई साल पीछे जाएं तो उस दौर में लोग रंगीन पोस्टरनुमा किताबों में विदेशी अश्लील सितारों के मदमस्त पोज देख कर ही चरमसुख भोग लिया करते थे. ऐसी किताबें एक हाथ से दूसरे हाथ में चलती रहती थीं. जो लाता था वह बीच में बैठ कर देखता था और दूसरों को भी दिखाता था. पर उन्हें अपने बड़ों से छिपा कर रखना बड़ा मुश्किल होता था. नजर पड़ते ही पोल खुल जाए. अगर आप की नईनई मूंछें आई हैं तो पिटाई होने का भी खतरा बना रहता था.

उस के बाद वीडियो कैसेट में भरी जाने वाली अश्लील फिल्में देखते ही देखते हिट हो गईं. बंद कमरे में मस्ती भरा मनोरंजन. बहुत से स्कूली बच्चे थोड़ेथोड़े पैसे मिला कर किराए पर वीसीआर और अश्लील वीडियो कैसेट लाते थे और किसी एक के घर पर बैठ कर चोरीछिपे अपना दिन रंगीन कर लेते थे. बड़ों को इस बात की ज्यादा परवाह नहीं होती थी पर कोई सुरक्षित जगह तो उन्हें भी चाहिए थी.

ये भी पढ़ें- एक सवाल-‘घरेलू हिंसा के कारण’

लेकिन जब से मोबाइल फोन हाथ में आया है, अश्लील के बाजार में जबरदस्त उछाल आ गया है. लैपटौप और मोबाइल फोन से देखा जाने वाला अश्लील इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अरबों रूपए की कमाई करा देता है. इंटरनेट पर यह सब से ज्यादा मुनाफे वाला धंधा बन गया है.

और जब से लोग सेक्स करते खुद के वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर सरेआम कर रहे हैं तब से इस में देशीपन का छोंक भी लग गया है. इन वीडियो में साथी से छुप कर बनाए गए वीडियो से ले कर खेत में रेप के वीडियो तक शामिल होते हैं. कभीकभार तो सेक्स कर रहे जोड़े को ही नहीं पता होता है कि कोई तीसरी डिजिटल आंख उन के प्रेम प्रसंग को सार्वजनिक कर रही है.

कई बार लड़कियां खुद अकेले में अपने अश्लील वीडियो अपलोड कर के लोगों की राय जानना चाहती हैं कि उन की देह में किस हद का मस्तानापन है या पति अपनी पत्नी को चूमते हुए कहता है, ‘अगर आप को मेरी पत्नी की यह अदा पसंद आई है तो इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर कीजिए.’

ये भी पढ़ें-कोर्ट के इस फैसले पर पति मुश्किल में, कोर्ट ने मानी 

ऐसा भी होता है

‘टिकटौक’ और ‘म्यूजिकली’ जैसे ऐप तो ऐसे वीडियो बनाने वालों के लिए वरदान बन गए हैं. एक नजरिए से अश्लील देखना अब एक आम बात हो गई है. लोग मान लेते हैं कि वे अकेले या दोस्तों या फिर अपने सेक्स पार्टनर के साथ अश्लील देख लेते हैं.

पर कभीकभार मामला बिगड़ भी जाता है. पुणे के एक डिजिटल बोर्ड पर तो अश्लील चल गई थी और उसे देखने के लिए वहां लोग जमा हो गए थे. दरअसल, किसी ने गलती से एक बिजी सड़क कर्वे रोड पर लगे डिजिटल बोर्ड पर अश्लील फिल्म चला दी थी जिस के चलते वहां का यातायात जाम हो गया था. यह जाम हायहाय करने के लिए नहीं, बल्कि आहें भरने के लिए लगा था.

इसी तरह केरल के वायनाड जिले में कलपेट्टा इलाके के बसस्टैंड पर अश्लील फिल्म चल गई थी. बस औपरेटर की पेन ड्राइव बदल जाने के चलते वहां इंतजार कर रहे मुसाफिरों ने 30 मिनट तक पौर्न फिल्म देखने का मजा लिया था. इस के बाद उसे बंद कर दिया गया होगा, वरना लोग तो और भी देर तक देखने के मूड में रहे होंगे.

एक अलग ही मामले में भारतीय नेवी के एक कमांडर पर अपनी पत्नी के आपत्तिजनक और मौर्फ्ड (एडिट किए हुए) फोटो को गूगल फोटो ऐप पर डालने का आरोप लगा था.

ये भी पढ़ें- हम जनता के सेवक हैं

इस मामले में उस कमांडर की पत्नी ने पुलिस को बयान दिया था कि उस के पति को पिछले 11 साल से पौर्न देखने की लत है, जिस से वह परेशान हो गई थी. कमांडर के घर वाले और एक प्रोफेशनल काउंसिलर भी उस के पति की यह लत नहीं छुड़वा पाए थे, बल्कि उस के पति ने उसे ही सताना शुरू कर दिया था.

इस का सीधा सा मतलब है कि अब लोगों के मोबाइल फोन में आसानी से अश्लील वीडियो मुहैया हैं. रोजाना हजारों तरह के ऐसे एकदम देशी वीडियो अपलोड होते रहते हैं. गांवदेहात के लोग भी ऐसा करने में पीछे नहीं हैं. अगर आप बालिग हैं तो अश्लील देखने में कोई बुराई नहीं है पर जरा संभल कर, क्योंकि अगर किसी सार्वजनिक जगह पर आप इस का लुत्फ लेते पकड़े गए, तो हंसी का पात्र भी बन सकते हैं.

Edited by- Neelesh Singh Sisodia 

भूपेश सरकार का ढोल…!

भूपेश सरकार के हाव-भाव कुछ ऐसे हैं जैसे नए-नए बंदर के हाथ में उस्तरा आ गया हो…। अब यह किस किस पर चलेगा, यह समय बताएगा.

इस तल्ख टिप्पणी के साथ भाजपा ने छत्तीसगढ़ में एक कमजोर विपक्ष की भूमिका मे है ने कांग्रेस की भूपेश सरकार के छ: माह की बघिया उघेडनी शुरू की है.वहीं भूपेश बघेल ने यह छ: माह स्वर्णिम काल माना है. जिसमें शपथ लेते ही 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों का कर्जा तत्काल प्रभाव से माफ कर दिया गया.
धान की कीमत बोनस सहित जो 1800 रूपयै थी को सीधे 2500 रूपयै क्विंटल कर दिया और यह संदेश छत्तीसगढ़ ही नहीं भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया कि छोटा सा प्रदेश जब किसानों के हित में एक बड़ा फैसला ले सकता है तो केंद्र सरकार क्यों नहीं.

भूपेश या कहें, कांग्रेस के इस मास्टर स्ट्रोक का उपयोग कांग्रेस के हाईकमान राहुल गांधी ने भी लोकसभा समर में देशभर में खूब किया.

ये भी पढ़ें- मौत का तांडव और नीतीश का मजाक

राहुल गांधी जहां भी जाते, उस प्रदेश की जनता जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ का उदाहरण रखते. भाइयों! देखो छत्तीसगढ़ में हमारी कांग्रेस सरकार ने 24 घंटे में कर्जा माफ कर दिया.
नि:संदेह कांग्रेस की भूपेश सरकार का यह एक बड़ा जनोनमुखी और कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम था.किसान को 2500 रूपयै का समर्थन मूल्य दिया जाना अर्थात किसान के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक छोटा सा काम कांग्रेस ने किया.
भूपेश बघेल के छ: माह के कार्यकाल का विश्लेषण जनता नहीं कर रही.इधर भाजपा सन्निपात में है. विधानसभा चुनाव में मात्र 15 विधायकों से असंतुष्ट हो कर भाजपा को मानो पाला मार गया है. जैसे हाल केंद्र में है,वहां कांग्रेस को मात्र 54 सांसदों से संतोष करना पड़ा और कमर कस कर विपक्ष की भूमिका का निर्वाहन नहीं कर पा रही वही हालत छत्तीसगढ़ में भाजपा की है.

भूपेश बघेल : कुछ कुछ होता है !

शायद भूपेश बघेल ने राजनीति में प्रवेश करते समय सोचा भी नहीं होगा कि वे कभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं.
छत्तीसगढ़ में बड़े बड़े कद के दिग्गज थे जिनमें कांग्रेस आलाकमान के सबसे चहेते मोतीलाल वोरा, अजीत प्रमोद कुमार जोगी फिर केंद्रीय राज्य मंत्री पद सुशोभित कर चुके डॉ चरणदास महंत ,टी.एस.सिंह देव , सत्यनारायण शर्मा,रविंद्र चौबे जाने कितने वरिष्ठतम राजनेता मगर भूपेश बघेल की सोच और संघर्ष ने उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर शोभायमान तो कर दिया है अब उनके समक्ष छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले जाने की चुनौती है. डॉक्टर रमन सिंह ने भूपेश बघेल के अल्प कार्यकाल पर सधी हुई वाणी से कहां है- भूपेश बघेल इन छ: माह में बदलापुर की राजनीति मे उलझ कर रह गए हैं,मेरी शुभकामनाएं हैं की वे इससे उबरे और प्रदेश की दीन दुखी पीड़ितों के लिए काम करें.

समय हाथ से निकलता जा रहा

दिसंबर से जून के छ: माह देखते ही देखते भूपेश बघेल के हाथों से निकल गए हैं. जैसे अजुरी से पानी… आप लाख रोके रूकता नही ! भूपेश बघेल सरकार का यह 183 दिनों का समय चुटकी बजाते ही बीत गया ऐसा प्रतीत होता है सरकार ने अभी कुछ किया ही क्या है ?
एक तरफ कांग्रेस और भूपेश बघेल के हाथ से समय निकलता जा रहा है वहीं इस अल्प समय में कांग्रेस की इस सरकार ने नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी का नारा देकर प्रदेश में ‘गोठान’ का निर्माण प्रारंभ कराया है । प्रदेश भर के चुने हुए पंचायतों में रिक्त पड़ी भूमि पर बेहतरीन गोठान बन रहे हैं रहे हैं जहां गांव की आवारा रूग्ढ गाय को रखा जाएगा ताकि किसान की फसल को नुकसान नहीं पहुंचे.
गोठान मे जैविक खाद बनेगी लौग स्वावलंबी बनेंगे. इसके अलावा युद्ध स्तर पर नरवा अर्थात नालों के बंघान का कार्य प्रदेशभर में जारी है जो आने वाले समय में पानी की कमी को पूरा करेंगे . प्रदेश की युवा महिला आईएएस अफसर किरण कौशल ने बताया- गोठान की सफलता गांव के हित में है जब गांव समृद्ध होगा तो उसका असर च॔हु दिशाओं में होगा. आने वाले समय में यह क्रांतिकारी योजना मानी जाएगी.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों छत्तीसगढ़ के इस समुदाय के बीच खिला 

भूपेश का ढोल है बहुत पोल है बहुत …

भूपेश बघेल से प्रदेश को बहुत अपेक्षाएं हैं और थी भी ! डा. रमन सरकार की 15 वर्षीय सरकार को प्रदेश की जनता ने उखाड़ कर फेंक दिया उसका कारण कांग्रेस की भूपेश की उसके नेताओं की सर्वप्रिय छवि नहीं है. बल्कि कांग्रेस का एक विकल्प होना और सांगठनिक ढांचा है. डॉक्टर रमन सरकार ने कुछ चेहरों को सामने रखकर जो हिटलर शाही का और गुरूर का प्रर्दशन प्रारंभ किया जिसे छत्तीसगढ़ की जनता ने बर्दाश्त नहीं किया और उसे उखाड़ कर फेंक दिया. यही गलतियां भूपेश बघेल ने शुरू कर दी है जिससे बड़े उद्योगपतियों, अदानी को संरक्षण और अफसरशाही को खुली छूट देना है । जैसे सक्षम इमानदार जनहितकारी भूपेश सरकार को होना चाहिए दिखना चाहिए उसमें भारी कमी है यह ढोल और यह पोल आप की सरकार आप को अभी से क्षति पहुंचाने लगी है. कांग्रेस के लिए चिंतन का समय है मगर शायद सत्ता की रास पकड़े दौड़ते घुड़सवार के पास समय नहीं है.

ये भी पढ़ें- हिन्दी पर मोदी का यू-टर्न

छत्तीसगढ़ : समय तू धीरे धीरे चल

छ: माह बीत गए.अब जो समय है वह तेजी से हाथ से निकलता चला जाएगा. आगामी समय में प्रदेश मे नगरीय व पंचायती चुनाव है .कांग्रेस को अच्छा प्रदर्शन करना है . जहां तक लोकसभा चुनाव मे मात्र 2 सीटों पर विजय का प्रश्न है यह एक बड़ा यक्ष प्रश्न है कि 4 माह पूर्व भारी-भरकम जीत कैसे लोकसभा तक आते आते सिमट गई . आप यह नहीं कह सकते कि नरेंद्र मोदी की लहर थी. आपकी सत्ता आप की धमक आपकी क्षमता कहां गई…!!
प्रदेश की जनता ने इस तरह लोकसभा चुनाव परिणाम के साथ यह संदेश जारी कर दिया है कि भूपेश बघेल आप प्रदेश को अपनी जायजाद या जनता को गुलाम नहीं समझे आप दिन रात काम करें यहां की जनता आपका एक एक पल देख रही है समीक्षा जारी है अन्यथा जैसे डॉ रमन सिंह को उखाड़ फेका आपको भी आगामी नगरीय चुनाव में ही उखाड फेकेंगे.

“मिस्टर बजाज” के फैशन को करें फौलो और बनें स्टाइलिश

हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी पौपुलर हो रहे “कसौटी जिंदगी की” के “मिस्टर बजाज” यानी करण सिंह ग्रोवर एक्टिंग और फिटनेस के लिए तो सभी उनके दिवाने है. पर उनकी स्टाइल सेंस भी कुछ कम नही है. आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज शेयर होती रहती है, जिसमें करन के ड्रेसिंग सेंस देखते ही बनती है, करण की पत्नी और बौलीवुड स्टार बिपाशा बासु भी उनके स्टाइल की कायल हैं. यंग बौय्ज  उनके इन लुक्स को काफी फौलो करते  है. इसलिए आज हम आपको बताएंगे करन के कुछ लुक्स जिसे  आप किसी भी इवेंट पर ट्राय कर सकते हैं.

सस्पेंडर्स बेल्ट से करे स्टाइल को और इंमप्रूव

करन के इस लुक में उन्होंने पुलका डोट शर्ट के साथ ब्लू ट्राउजर पहना है. साथ में उनकी हैट इस लुक को कम्पलीट कर रही हैं. सबसे खास बात है उनके सस्पेंडर्स बेल्ट, इस पूरे लुक्स में इस बेल्ट ने कौम्प्लिमेंट दे दिया हैं. करन के इस लुक को आप किसी पार्टी  या  इवेंट के लिए ट्राय कर सकते हैं.

हैरम वीथ कोट

इंडियन और वेस्टर्न का ये कौम्बिनेशन किसी भी इंडियन फंक्शन के लिए परफेक्ट है. वाइट कलर की हैरम के साथ वाइट कलर का डिजाइनर कोट काभी अच्छा लग रहा है. इस लुक को अप जरुर ट्राट कर सकते है.

 

View this post on Instagram

 

Tonight in @shantanunikhil you guys are as brilliant as ever. Styled by @eshaamiin1 Shot by @bipashabasu ❤️

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on

प्रेंटेड कोट है फैशन में

आअ दिन सोशल मीडिया में ओवर कोट पहने आपने देखा होगा जो आजकल काफी ट्रेंड में हैं. करन का लुक किसी भी इवेंट के लिए परफेक्ट हैं.

 

View this post on Instagram

 

🔱 Today for #3dev promotions Wearing @iamkenferns Styled by @rockystarofficial 😎 #undercoverbhagwan

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on

आर्मी लुक अभी भी है फैशन में

यदि आपको भी टफ लुक पसंद हैं और आर्मी प्रिंट आज भी पहनना चाहते है तो देर ना करें, क्योंकि एक बार फिर आर्मी प्रिंट फैशन में आ गया हैं. इस लुक को आप कौलेज के साथ-साथ पार्टी इवेंट्स पर भी ट्राय कर सकते हैं.

 

View this post on Instagram

 

Today for all print and media interviews for #3dev. Styled by @rockystarofficial 🤘🏽🔱

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें