Bigg Boss 14: फिनाले से पहले राखी सावंत ने खत्म किए पति रितेश से सारे रिश्ते, कही ये बात

बिग बॉस  14 जल्द ही खत्म होने वाला है. जी हां, इस शो का फिनाले  21 फरवरी को है. और इसी दिन शो के विनर का नाम अनाउंसमेंट किया जाएगा.

इस सीजन में सबसे एंटरटेनिंग चैलेंजर राखी सावंत रहीं. उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. शो के लेटेस्ट एपिसोड में ये दिखाया गया कि राखी सावंत ने अपनी पति रितेश से सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं.

दरअसल शो में एक टास्क के दौरान बिग बॉस ने राखी सावंत से कहा कि अगर आप टास्क में बचे रहने चाहती हैं तो आपको अपने पति का क्रिसमस पर भेजा गया लेटर फाड़ना होगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: राहुल वैद्य को पाने के लिए Disha Parmar ने किया था ये काम?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

ये बात सुनते ही राखी को जोर का झटका लगता है. इसके बाद वह लेटर को फाड़ने का फैसला करती हैं. राखी बाकी घरवालों से भी कहती हुई नजर आती हैं कि उनके फैसले में सभी घरवाले उनकी मदद करें.

ऐसे में घर में मौजूद कंटेस्टेंट कहते हैं कि अगर वे सच में लेटर से इमोशनली अटैच हैं तो उन्हें लेटर नहीं फाड़ना चाहिए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

वह घरवालों से कहती हैं कि मैं अपने पति से प्यार करती हूं. मैंने उससे दिल से शादी की थी. लेटर को फाड़ने के बाद मुझे बुरा लगेगा. हालांकि मुझे ऐसा भी लगता है कि जब मैं पिछले 2 साल से अपने पति से नहीं मिली हूं तो ये कैसा रिश्ता है? मैं हनिमून पर भी नहीं गई.

ये भी पढ़ें- Patiala Babes के ‘हनुमान’ यानि अनिरुद्ध दवे बने पापा, वाइफ ने बेटे को दिया जन्म

उन्होंने ये सारी बातें बताते हुए, रितेश का लेटर फाड़ दिया और कहा कि उनके लिए बिग बॉस शो की अहमियत पति से भी ज्यादा है.

Crime News: खूनी खेल और खिलाड़ी

हरियाणा के पहलवानों ने ओलिंपिक खेलों में मैडल जीत कर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है. पहलवानी से यहां के लोगों का इतना ज्यादा लगाव है कि जगहजगह देशी अखाड़े खुले हुए हैं. वहां के कोच या खलीफा या गुरुजी अपने शिष्यों को पहलवानी के दांवपेंच सिखाते हैं. पर कई बार ऐसे अखाड़ों में दबदबे का ऐसा घिनौना खेल खेला जाता है कि पूरा कुश्ती जगत शर्मसार हो जाता है.

हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार, 12 फरवरी की शाम हुए एक हत्याकांड से पूरे राज्य में मानो हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि एक कालेज के पास बने अखाड़े के संचालन को ले कर हुए झगड़े के चलते यह वारदात हुई और गोलीबारी की गई.

इस हत्याकांड में 5 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल बताए गए. मरने वालों में 2 कोच और एक महिला पहलवान शामिल थी.

मरने वालों के नाम मनोज मलिक, उन की पत्नी साक्षी मलिक, प्रदीप मलिक उर्फ फौजी, सतीश दलाल और मथुरा, उत्तर प्रदेश की पूजा हैं. मनोज मलिक और साक्षी मलिक का एक 3 साल का बच्चा और पहलवान अमरजीत सिंह घायल हुए. मनोज मलिक और प्रदीप मलिक उर्फ फौजी नैशनल लैवल के खिलाड़ी रह चुके थे.

ये भी पढ़ें- एक अदद “वधू चाहिए” जरा ठहरिए !

मारे गए मनोज मलिक जाट कॉलेज में डीपीई थे और वे इस अखाड़े का भी संचालन करते थे. उन की हत्या करने का आरोप अखाड़े में ट्रेनर का काम करने वाले सुखविंदर पर लगा. बताया जा रहा है कि सुखविंदर् इस अखाड़े में हिस्सेदारी की मांग कर रहे था, जबकि मनोज मलिक इस के लिए तैयार नहीं थे.

इसी बात को ले कर मनोज मलिक और सुखविंदर के बीच झगड़ा हुआ और सुखविंदर ने कथिततौर पर मनोज समेत 5 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी. इस के बाद वह फरार हो गया लेकिन अगले ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया. उस पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा गया था.

इस गोलीकांड के बाद जो बातें सामने आ रही हैं, उन के मुताबिक सुखविंदर के खिलाफ अखाड़े में कुश्ती करने वाली कई महिला पहलवानों के परिवार वालों ने मनोज मलिक से शिकायत की थी. इस के चलते मनोज मलिक ने सुखविंदर को अखाड़े से हटा दिया था.

इस के अलावा अखाड़े में आने वाले कुछ पहलवानों का कहना है कि सुखविंदर का कहना था कि मनोज मलिक और उन की साक्षी मलिक पत्नी को नौकरी मिल चुकी है. ऐसे में अगर अखाड़े का संचालन उसे मिल जाता है तो उस की गुजरबसर आसान हो जाएगी.

इसी तनातनी को शांत करने के लिए शु्क्रवार, 12 फरवरी, 2021 को समझौते के लिए सुखविंदर ने मनोज मलिक और दूसरे लोगों को अखाड़े के पास बने कमरे में बुलाया था. आरोप है कि वहीं पर उस ने पिस्तौल से सब को गोली मार दी. इस से कमरे में मौजूद 5 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए. आरोपी सुखविंदर कमरे को ताला लगा कर भाग गया.

नीचे अखाड़े में प्रैक्टिस कर रहे पहलवानों को जब गोलियां चलने की आवाज आई तो वे ऊपर पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था. कमरे से मनोज मलिक और साक्षी मलिक के छोटे बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी, जिस के बाद वे पहलवान ताला तोड़ कर अंदर घुसे. वहां खून से सनी 5 लाशें पड़ी हुई थीं.

इस के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. आरोपी ने सभी को सिर और गले में गोली मारी थी.

ये भी पढ़ें-  Crime Story: 28 साल बाद

गोली लगने से घायल हुआ मनोज मलिक का 3 साल का बच्चा इलाज के दौरान कोमा में चला गया, जबकि घायल अमरजीत सिंह को बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के बड़े अस्पताल रैफर किया गया.

आप को फिल्म ‘कमांडो-3’ तो याद ही होगी. उस फिल्म की शुरुआत में ही अखाड़े का एक सीन था, जिस में पहलवानी करने वाले लड़के स्कूल जाती लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं. उन लोगों से पूरा महल्ला डरता है. इस सीन में स्कूली लड़की की स्कर्ट को एक पहलवान खींचता है, जिस के बाद हीरो विद्युत जामवाल उन पहलवानों से भिड़ कर लड़की की बेइज्जती का बदला लेता है.

इस सीन को ले कर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था और कई नामी पहलवानों ने इस सीन को अखाड़े और पहलवानी करने वालों की बेइज्जती बताया था. उन की दलील थी कि पहलवान अखाड़े में कोई जुर्म नहीं कर सकते हैं, पर रोहतक वाले मामले ने उन की इस दलील पर पानी फेर दिया.

और कांड भी हुए हैं

साल 2019 के नवंबर महीने में हरियाणा की रहने वाली नैशनल लैवल की ताइक्वांडो खिलाड़ी सरिता जाट को कुश्ती के एक खिलाड़ी सोमवीर जाट ने गोली मार दी थी.

सोमवीर जाट सरिता से प्यार करता था और उस से शादी करना चाहता था, पर सरिता के मना करने पर वह बहुत ज्यादा गुस्सा हो गया था और उस ने सरिता की मां के सामने ही उस की छाती में गोली ठोंक दी थी.

इस वारदात के तकरीबन एक साल बाद आरोपी सोमवीर जाट को पुलिस ने राजस्थान के दौसा इलाके से गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें- Crime- ब्लैक मेलिंग का फल!

साल 2015 में रोहतक के कबड्डी खिलाड़ी रह चुके सन्नी देव उर्फ कुक्की के सिर भी एक खून का इलजाम लगा था. कुक्की नैशनल लैवल का कबड्डी खिलाड़ी था. विरोधी पक्ष के हत्थे जब कुक्की नहीं लगा तो उस ने कुक्की के छोटे भाई और नैशनल लैवल के कबड्डी खिलाड़ी सुखविंदर नरवाल को गोलियों से भून डाला था.

हरियाणा के लिए क्रिकेट खेल चुका सुरजीत रंगदारी के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा था. वह रंगदारी से पैसा इकट्ठा कर के फिर से क्रिकेट खेलना चाहता था, लेकिन पैसे कमाने का उस का यह तरीका उसे जुर्म की राह पर ले गया.

दिल्ली का जितेंद्र उर्फ गोगी वौलीबाल का नैशनल लैवल का खिलाड़ी था. उस का उठनाबैठना बदमाशों के साथ हो गया और उस ने खेल छोड़ कर दिल्ली, सोनीपत, पानीपत व दूसरी कई जगहों पर वारदात करनी शुरू कर दीं.

ऐसे अपराधी खिलाड़ियों की फेहरिस्त बड़ी लंबी है. बहुत बार तो खेल में मनमुताबिक कामयाबी न मिलने पर बहुत से खिलाड़ी अपराध की दुनिया में कदम रख देते हैं. वे सेहतमंद होते हैं और बदन से ताकतवर भी, खासकर कुश्ती और कबड्डी से जुड़े लोग, जो अपने दबदबे से लोगों में डर पैदा करने में कामयाब हो जाते हैं.

इस सिलसिले में रोहतक के एक वकील नीरज वशिष्ठ का कहना है, ‘सभ्य समाज में ऐसे अपराध की कोई जगह नहीं है और जब अपराध खेल जगत में अपने दबदबे के लिए दस्तक देने लगे तो हमें जरूर सोचना चाहिए. जिस खेलकूद से हम अपने बच्चों का भविष्य जोड़ कर देखते हैं, उस में अगर ‘मैं ही सबकुछ’ की जिद हावी हो जाती है तो उस से न केवल खेल, बल्कि उस में शामिल सभी का नुकसान ही होता है.

‘हम सब को इस आपराधिक सोच को रोकना होगा, नहीं तो खेल जगत में जो नाम हमारे देशप्रदेश ने हासिल किया है उसे धूल में मिलते देर नहीं लगेगी.’

ये भी पढ़ें-  Crime: एक ठग महिला से ‘दोस्ती का अंजाम’

‘अर्जुन अवार्ड’ विजेता पहलवान और कोच कृपाशंकर बिश्नोई ने इस हत्याकांड पर दुख और रोष जाहिर किया. मारे गए पहलवान प्रदीप मलिक उन्हीं की तरह रेलवे से जुड़े थे और रतलाम मंडल में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

कृपाशंकर बिश्नोई के मुताबिक, ‘यह खेल दुनिया खासकर कुश्ती जगत के लिए बड़ा नुकसान है, जिस की भरपाई नहीं हो पाएगी.’

जब से देश में कुश्ती दोबारा मशहूर हुई है तब से अखाड़ों में रौनक बढ़ने लगी है, पर बहुत से अखाड़े नामचीन पहलवान बनाने के चक्कर में खुल तो गए हैं, लेकिन मानकों पर खरे नहीं उतर पाते हैं.

एक खबर के मुताबिक रोहतक जिले में ही 40 अखाड़ों में से 10 अखाड़े मानकों पर खरे उतरे हैं. बाकी का तो रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुआ है. मतलब ये अब कमाई का जरीया बन गए हैं. इसी कमाई के चक्कर में यह हत्याकांड हुआ है.

अभ्युदय योजना से प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगी मदद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अभ्युदय योजना प्रदेश के युवाओं के उत्कर्ष का मार्ग प्रशस्त करने की राज्य सरकार की एक अभिनव योजना है. यह योजना प्रदेश के युवाओं के लिए समर्पित है. अभ्युदय योजना राज्य के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी. जब बड़ी-बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, तो उसका लाभ भी प्रदेश को होगा.

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर अभ्युदय योजना का शुभारम्भ करने के पश्चात इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने ने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए यह योजना प्रारम्भ की गयी है. अभ्युदय योजना के अन्तर्गत 16 फरवरी, 2021 को बसन्त पंचमी से प्रदेश में क्लासेज शुरू हुई. जिन युवाओं का टेस्ट के माध्यम से चयन हुआ है, उन्हें मण्डल मुख्यालय में साक्षात क्लास अटेण्ड करने का अवसर मिलेगा. शेष अभ्यर्थी वर्चुअल माध्यम से ऑनलाइन क्लास से जुड़ सकेंगे. उन्होंने कहा कि युवाओं को जिस भी फील्ड में जाना हो, उसकी शुरुआत अच्छे से करें. मजबूत बुनियाद ही मजबूत इमारत का आधार होती है. अभ्युदय योजना को लेकर यही भाव रखा गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 लाख से अधिक लोगों ने इस योजना में रुचि दिखायी है. 05 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया, जो योजना की लोकप्रियता को स्वतः दर्शाता है. अभ्युदय योजना के माध्यम से प्रतियोगी युवाओं को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, पीसीएस, सहित मेडिकल, आईआईटी के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. अभ्युदय योजना को सफल बनाने के उद्देश्य से बेहतर फैकल्टी की व्यवस्था की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में यह बात सदैव याद रखनी चाहिए कि सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को बड़ा बना सकती है. उन्होंने कहा कि आप सभी ने बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में व्यापक परिवर्तन देखा होगा. इस परिवर्तन का आधार एक जिलाधिकारी की सोच का परिणाम है. आज प्रदेश के 90 हजार से अधिक विद्यालयों का कायाकल्प किया जा चुका है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्युदय योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत बनाने की नींव और मजबूत होगी. अभ्युदय योजना को पहले चरण में 18 मण्डल मुख्यालयों में प्रारम्भ किया जा रहा है. आने वाले समय में इसका विस्तार जनपदों में भी किया जाएगा.

इस योजना में साप्ताहिक, मासिक टेस्ट भी होंगे, जिसके आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है. आवश्यकता है एक योग्य मार्गदर्शक की. अभ्युदय योजना के माध्यम से इस कार्य को एक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की कोई कमी नहीं है. प्रदेश के सभी जनपदांे में विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज या अन्य संस्थान हैं, जिनमें अभ्युदय की कोचिंग संचालित की जा सकेगी. योजना को तकनीक के साथ जोड़ना होगा. फिजिकली क्लास में 50 से 100 विद्यार्थी इसका लाभ ले सकेंगे, वहीं सरकार का लक्ष्य वर्चुअली माध्यम से एक करोड़ युवाओं को योजना से जोड़ने का है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्युदय योजना प्रदेश के युवाओं को समर्पित योजना है. प्रदेश का युवा योजना के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा देश व दुनिया में मनवा सकेगा. वर्तमान राज्य सरकार द्वारा बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं. अब तक चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्ति प्रदान की गयी है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अभ्युदय योजना में 05 मण्डलों के पंजीकृत अभ्यर्थियों से संवाद किया. इसके अन्तर्गत उन्होंने जनपद वाराणसी के कपिल दुबे, जनपद गोरखपुर की साक्षी पाण्डेय, जनपद प्रयागराज की शिष्या सिंह राठौर, जनपद मेरठ के हिमांशु बंसल से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया. जनपद लखनऊ कीप्रियांशु मिश्रा व अनामिका सिंह से मुख्यमंत्री ने साक्षात संवाद किया. पंजीकृत अभ्यर्थियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री जी ने जीवन में सफल होने के कुछ मंत्र दिये. उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच से एकाग्रता आती है. व्यक्ति को संयमित जीवनचर्या रखनी चाहिए. विपत्ति में व्यक्ति का सबसे बड़ा मित्र धैर्य होता है.

संवाद के दौरान एक अभ्यर्थी द्वारा ओडीओपी पर पूछे गये प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ओडीओपी देश में परम्परागत उत्पाद को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण योजना है. ओडीओपी योजना देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है.

एक अन्य अभ्यर्थी के प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार व राज्य सरकार किसानों के हितों में कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसानों की चिन्ता का समाधान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया गया है. प्रधानमंत्री जी द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से जमीन का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की कृषि मानसून आधारित है, ऐसे में कभी-कभी कृषकांे को काफी नुकसान होता है. इसके दृष्टिगत प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से उन्हें सम्बल प्रदान करने का कार्य किया है. कृषि को तकनीक से जोड़कर किसानों के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य किया गया है. किसानों को एमएसपी का लाभ दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री जी किसानों के हित में तीन नये कृषि कानून लाये हैं, जिससे किसानों को काफी लाभ होगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कृषि विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है. झांसी में स्ट्रॉबेरी की खेती इसी का परिणाम है.

एक अभ्यर्थी द्वारा कोविड प्रबन्धन के विषय में पूछे गये प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए एक रणनीति तैयार की गयी थी, जिसका परिणाम था कि प्रदेश में कोरोना पर प्रभावी अंकुश लगा. जब प्रदेश में पहला कोरोना केस आया था, तब प्रदेश में कोविड-19 की जांच की लैब नहीं थी. लेकिन आज प्रदेश में प्रतिदिन 02 लाख कोरोना जांच की क्षमता विकसित की गयी है. सभी जनपदों में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल और इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर ने कोरोना को रोकने में महती भूमिका निभायी.

उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि अभ्युदय योजना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा प्लैटफॉर्म है. इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने का कार्य किया है. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हो सके, इसके लिए पाठ्यक्रमों में भी व्यापक बदलाव किया गया है.

समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए संकल्पित हैं. निश्चित ही अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी.

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, पुलिस महानिदेशक श्री हितेश सी अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, मण्डलायुक्त लखनऊ श्री रंजन कुमार, आईजी रेन्ज लखनऊ श्रीमती लक्ष्मी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

क्या किसी चीज पर 6 करोड़ का टैक्स होना चाहिए ?

जी हां आपको जानकर थोड़ी सी हैरानी हो सकती है लेकिन ये सच है कि दुनिया की एक ऐसी इंजेक्शन है जिसकी कीमत है 16 करोड़ रुपये और जब ये विदेश से भारत लाया जाता है तो इस पर 6 करोड़ का टेक्स है.

दरअसल ये बात आज सामने इसलिए आ रही है क्योंकि इससे जुड़ी एक घटना अभी हाल ही में घटित हुई है…एक छोटी सी बच्ची जिसका नाम है तीरा कामत जिसे एक बीमारी हो गई है और ये स्पाइनल मस्क्यूलर एट्रोफी एक न्यूरो मस्कुसलर डिसऑर्डर है. इसका इलाज Zolgensma नाम के एक इंजेक्शकन से ही संभव है और इसकी कीमत है 16 करोड़ रुपये. इस बच्ची को यही बीमारी है और इसके पिता मिहिर कामत के पास इतना पैसा नहीं था कि वो इसका इलाज करा पाते क्योंकि अक्टूबर महीने में जब तीरा को इस तरह की बीमारी है यह जानकारी उसके पिता को मिली तो  मिहिर कामत ने तत्काल उसका इलाज कैसे हो सकता है इसके बारे में जानकारी इकट्ठा करना शुरु कर दिया.

तीरा को दूध पीने में भी काफी तकलीफ हो रही थी.जब पिता को पता चला कि उनकी बच्ची को स्पाइनल मस्क्यूलर एट्रोफी न्यूरो मस्कुलर डिसऑर्डर है और इसके लिए खर्च बहुत ज्यादा है, क्योंकि इसका इलाज इंडिया के बाहर होना था इसलिए इलाज करोड़ों में था. तब जाकर उन्होंने  इसकी जानकारी फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को दी लोगों ने फंडरेजिंग में बहुत मदद की, लोगों ने बहुत प्यार दिया यही वजह है  कि उस दवा पर जो ड्यूटी दवा को अमेरिका से लाने में लग रही थी वह भी फ्री हुई, सरकार ने मदद की और 6 करोड़ का टेक्स भी हटाया.

ये भी पढ़ें- सुपरकॉप मेरिन जोसेफ, देश से विदेश तक

अब  सवाल ये भी है कि क्या सरकार को ऐसी दवाईयों पर इतना भारी भरकम टेक्स लगाना चाहिए? यहां सवाल सीधा सरकार के उपर खड़ा हो रहा है. भला आप ऐसी दवाई पर जिससे किसी की जिंदगी बच सकती है उस पर इतना भारी टेक्स क्यों ? सरकार को इस पर  सोचने की जरूरत है क्योंकि कोई भी मध्यमवर्गीय परिवार इतनी महंगी दवाईयां कैसे ले पाएगा ? तीरा कामत के पिता को सरकार से गुजारिश करनी पड़ी कि फार्मा कंपनियों से बात करके इन दवाओं की सुविधा अपने देश में कराएं.

क्या है स्पासइनल मस्कुलर एट्रोफी (Spinal Muscular Atrophy )

1.ये एक प्रकार का न्यूरो मस्कुलर डिसऑर्डर है दरअसल ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें पीड़ित बच्चा धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है और चलने-फिरने  साथ ही बात करने में भी असमर्थ हो जाता है क्योंकि उसकी  मांसपेशियों की गतिविधियों पर  नियंत्रण नहीं होता  वो अपना नियंत्रण धीरे-धीरे खोने लगता है. बच्चा कुछ खा-पी नहीं पाता.सही से सांस तक नहीं ले पाता.

2.डॉक्टरों का कहना है कि  यह एक जेनेटिक बीमारी है, जो जीन में कोई  गड़बड़ी होने पर अगली पीढ़ी में पहुंचती है और फिर उनका बच्चा इस बीमारी से पीड़ित हो जाता है.

3. इसका इलाज भी संभव नहीं है भारत में अभी.इसका इलाज विदेश में होता है जिसका खर्च करोंड़ों में आता है. इस बीमारी में Zolgensma नाम का एक इंजेक्शलन लगाया जाता है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है और ये इंजेक्शन खासतौर पर अमेरिका से आता है .यदि इसे भारत मंगाया जाता है तो इस पर अकेले 6 करोड़ का टेक्स है. यानि कुल मिलाकर इसका खर्च 22 करोड़ रुपये हो जाता है.

4.स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी होने पर ब्रेन की नर्व सेल्स और स्पाइनल कॉर्ड डैमेज होने लगती है. इस स्थिति में ब्रेन मसल्स को नियंत्रित करने के लिए मैसेज भेजना धीरे-धीरे बंद करने लगता है.

5.बच्चा कोई भी शारीरिक मूवमेंट नहीं कर पाता और जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है बच्चे का खुद से हिलना-डुलना पूरी तरह बंद हो जाता है. बच्चा सही से दूध तक नहीं पी पाता है. Zolgensma नाम के इंजेक्शन के बिना इस बीमारी का कोई सटीक इलाज है ही नहीं.

ये भी पढ़ें- पेड़ से अमृत धारा गिरने का अंधविश्वास

कैसे काम करता है यह Zolgensma injection 

दरअसल स्पाइनल मस्क्यूलर अट्रॉफी जिस जीन की खराबी के कारण होती है, Zolgensma इंजेक्शन उसे नए जीन से रिप्लेस करता है और ऐसा होने के बाद शरीर में दोबारा यह बीमारी नहीं होती क्योंकि बच्चे के डीएनए में नया जीन शामिल हो जाता है और ये बीमारी 2 साल से कम उम्र के बच्चों को होती है तो उन्हें ये इंजेक्शन दिया जाता है.

ये इंजेक्शन इतना महंगा क्यों है ?

एक रिपोर्ट के मुताबिक काफी रिसर्च के बाद इस इंजेक्शन को स्विटजरलैंड की कम्पनी नोवार्टिस ने बनाया था और वो उसे 16 करोड़ में बेचती है. अब दुनिया की जिस देश में भी ये इंजेक्शन जाता है उस देश की सरकार इस पर निर्धारित आयात शुल्क और दूसरे टैक्स वसूल करती है.और टेक्स के कारण ही इसकी कीमत और बढ़ जाती है. नोवार्टिस के सीईओ नरसिम्हन का कहना है, जीन थैरेपी मेडिकल जगत में एक बड़ी खोज है, जिसमें इतनी ताकत होती है कि  एक डोज से पीढ़ियों तक पहुंचने वाली जानलेवा जेनेटिक बीमारी ठीक की जा सकती है.इंजेक्शन के तीसरे चरण के ट्रायल का रिव्यू करने के बाद इंस्टीट्यूट फॉर क्लीनिकल एंड इकोनॉमिक ने इसकी कीमत 9 से 15 करोड़ रुपए के बीच तय की थी.नोवार्टिस ने इसे मानते हुए इसकी कीमत 16 करोड़ रुपए रखी. कुल मिलाकर ये दवा मिलना दुर्लभ तो है ही साथ ही  मूल्यवान भी इसलिए ये इतनी  महंगी है.

एक और रिपोर्ट के मुताबिक ये इंजेक्शन कितना असर करती है ये देखने के लिए  स्पाइनल मस्क्यूलर अट्रॉफी के 21 बच्चों पर क्लीनिकल ट्रायल किया गया था. फिर मार्च 2019 में इस ट्रायल के नतीजे आए और  नतीजों के बाद वैज्ञानिक काफी चौंक गए थें क्योंकि नतीजों के  मुताबिक, 21 में से 10 बच्चे बिना किसी सपोर्ट के बैठ पाए थे क्योंकि ऐसा अब तक नहीं हो पाया जाता था.यह इंजेक्शन 50% बच्चों पर सफल रहा. हालांकि कंपनी की ओर से यह भी नहीं बताया कि अगर  किसी बच्चे पर इस  इंजेक्शन का असर नहीं हुआ तो क्या कंपनी  वो 16 करोड़ रुपये  वापस करेगी ? तो ये भी एक बड़ा सवाल है ?

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य को पाने के लिए Disha Parmar ने किया था ये काम?

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य इन दिनों अपने लवलाइफ के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में वैलेंटाइन डे के मौके पर मेकर्स ने उन्हें सरप्राइज दिया और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को घर में बुलाया था.

बिग बॉस हाउस में वैलेंटाइन डे के दिन दोनों ने खुलकर एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया. तो वहीं कल यानि  रविवार को राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा ने ट्विटर पर #AskDisha सेशन रखा. इस सेशन के दौरान फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे और दिशा ने उनका जवाब भी दिया.

एक यूजर ने दिशा से पूछा कि राहुल वैद्य जैसा लाइफ पार्टनर पाने वाले लक के लिए क्या करना होगा? इसके जवाब में दिशा ने लिखा, हाहाहा.. रोज मंदिर जाओ.

तो वहीं एक दूसरे यूजर ने पूछा कि फिनाले वीक में राहुल को वो क्या सलाह देंगी? इस पर दिशा ने लिखा, मुझे नहीं लगता कि उसे किसी भी तरह की सलाह चाहिए. वह पहले से ही रॉक कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Patiala Babes के ‘हनुमान’ यानि अनिरुद्ध दवे बने पापा, वाइफ ने बेटे को दिया जन्म

 

खबर ये भी आ रही थी वैलेंटाइन डे से पहले मेकर्स दिशा को फैमिली टास्क में आने के लिए कहा था. लेकिन दिशा परमार ने इस शो में आने से मना कर दिया था. कहा जा रहा था कि दिशा परमार का मानना है कि वो इस शो के लायक नहीं हैं और वो इस शो को कुछ भी कंटेंट नहीं दे पाएंगी.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कैरव को देखकर इमोशनल हुई सीरत, मां बनने का लिया फैसला

Patiala Babes के ‘हनुमान’ यानि अनिरुद्ध दवे बने पापा, वाइफ ने बेटे को दिया जन्म

‘पटियाला बेब्स’ फेम एक्टर अनिरुद्ध दवे पापा बन गए हैं. उन्हें ये खुशखबरी वेलेंटाइन डे के खास मौके पर मिली. अनिरुद्ध दवे की वाइफ शुभि आहूजा ने एक बेटे को जन्म दिया है.

अनिरुद्ध दवे की वाइफ शुभि आहूजा ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर बेटे को जन्म दिया है. यह जानकारी सोशल मीडिया से मिली है.

दरअसल अनिरुद्ध दवे ने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने  लिखा, वैलेंटाइन डे मेरे लिए कभी इतना स्पेशल नहीं रहा, जितना कि इस साल. मेरा वैलेंटाइन डे गिफ्ट. मुझे बेटा हुआ है. मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद का तहेदिल से शुक्रिया.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कैरव को देखकर इमोशनल हुई सीरत, मां बनने का लिया फैसला

उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी पापा बनने की खुशी में एक पोस्ट किया, जिसमें वो और उनकी वाइफ के हाथों में बेबी के कपड़े दिखाई दिए. इस फोटो के कैप्शन में लिखा,  दिन खास है, इश्क करने वालों का दिन है. मोहब्बत हो,सब जगह प्यार हो, दोस्ती हो. कोई दुश्मन ना हो, बेटा ऐसे रहना कि सबको तुमसे इश्क़ हो. मेरा अंश हो, तुम Anishq हो.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANIRUDH V DAVE (@aniruddh_dave)

 

खबरों के अनुसार जब अनिरुद्ध दवे ने पहली बार बच्चे को गोद में उठाया तो वह काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने अपनी फीलिंग्स के बारे में कहा, ‘मैं अपना आंसू ही नहीं रोक पाया. मैं खुश भी हूं और इमोशनल भी. कुछ ऐसी फीलिंग है कि शब्दों में बयां नहीं कर सकता.

उन्होंने आगे कहा, मैंने पहली बार लेबर रूम में देखा और अहसास हुआ कि कोई भी आदमी एक जिंदगी को दुनिया में लाने के लिए इतना कष्ट और दर्द नहीं झेल सकता जितना एक औरत झेलती है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: अली गोनी को मात देकर तीसरे फाइनलिस्ट बनेेंगे Rahul Vaidya?

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिरुद्ध दवे कई सुपरहीट सीरियल वो रहने वाली महलों की, मेरा नाम करेगी रोशन, फुलवा, बंधन और सूर्यपुत्र कर्ण  में काम कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है.

Rashmi Desai ने इस भोजपुरी गाने पर किया धमाकेदार डांस, देखें Video

छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह लगातार अपनी फोटोज और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती हैं.

अब उनका एक भोजपुरी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इस. इस वीडियो में रश्मि देसाई भोजपुरी गाना ‘हमके जोगन बना दिहले बाड़ा’ पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

दरअसल यह वीडियो भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी अवॉर्ड समारोह के दौरान का है. और इस इस अवार्ड समारोह में गोविंदा (Govinda) भी मौजूद थे. उन्होंने रश्मि देसाई के डांस परफॉर्मेंस पर खूब ताली बजाई.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रश्मि देसाई जबरदस्त का डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. बता दें कि रश्मि देसाई कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार रश्मि देसाई ‘नागिन 4’ में  लीड रोल में नजर आई थी. इस शो में भी उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों के दिल पर राज किया. वह ‘बिग बॉस 13’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

मीठी परी: भाग 4

शाम कौ सैंट्रलसिटी रैस्टोरैंट में मिले. सिम्मी ने स्वयं अपनी शादी व तलाक के बारे में बताया कि लड़का जरमनी से आया था पर जल्दी ही उस के ड्रग ऐडिक्ट होने की बात सामने आई. सिम्मी ने अस्पताल और समयसमय पर थेरैपी के साथ रीहैबिलिटेशन के पेपर दिखाए. उस का मानना था कि ऐसी आदत जल्दी छूटती नहीं. वह यहां एमबीए कर रही है. इतना कहते हुए अपने भाईभाभी का आभार प्रकट किया. साधारण सी दिखती लड़की का साहस और सोच पवन को अच्छी लगी. पवन अभी साहस जुटा रहा था अपने बारे में बताने का कि सिम्मी के भाई ने कहा कि आप के बारे में मांपापा व बड़े भाई को जानकारी है और अब आप का और सिम्मी का निर्णय ही हमारा फैसला होगा.

कुछ दिनों के बाद भाई की सलाह से सिम्मी ने फोन पर पवन से बात की और दोनों बाहर मिले. सिम्मी की तरफ से हां पर पवन ने फोन पर मां को बताया कि ठीक है. फिर भी जाने क्यों, जो पवन के साथ हो चुका था, उस का डर उस के मन के किसी कोने में छिपा बैठा था.

ये भी पढ़ें- बदसूरत : प्रभा के साथ अविनाश ने क्या किया

बर्मिंघम की कोर्ट में शादी के अवसर पर पवन का भाई नयन पहुंचा. सादी सी सैरामनी के साथ और परिवार के नाम पर 5 लोगों ने बाहर खाना खाया और नवदंपती को विदाई दी. नयन एक हफ्ता होटल में रुक इधरउधर घूम वापस लौटा. संजना भाभी खुश थी. मां ने महल्ले में लड्डू बंटवाए और पवन की विदेश में शादी की सब को खबर दी. पहले की घटित हुई सारी कहानी पर खाक डाल दी गई. एक सप्ताह का आनंदमय समय इकट्ठा बिता पवन काम पर लौटा और सिम्मी पढ़ाई में लग गई. पवन की मां या भाभी से सिम्मी बहुत आदर से फोन पर बात करती. सिम्मी के भाईभाभी भी कभी थोड़ी देर के लिए आ जाते और बहन को खुश देख राहत की सांस लेते. परीक्षा खत्म हुई और अच्छा रिजल्ट पा सिम्मी के साथ पवन भी खुश हुआ और उस को सुंदर सी ड्रैस गिफ्ट की.

सिम्मी ने पवन को यह कह हैरान कर दिया कि नौकरी तो कभी भी की जा सकती है पर परिवार बढ़ाना है तो हम दोनों की आयु देखते हमें पहले बच्चे के विषय में सोचना चाहिए. पवन खुश, ‘‘अरे, सोचना क्या, इरादा नेक है.’’ जब समय मिलता, दोनों कहीं न कहीं घूम आते. 2 महीने बीते तो पाया कि सिम्मी गर्भवती है. सब बहुत खुश और सिम्मी के पैर तो खुशी के मारे धरती पर टिक ही नहीं रहे थे, ‘‘हमारा पहला बच्चा.’’ पवन सिम्मी का पूरा ध्यान रखता.

6 महीने बीतने को आए जब एक दिन औफिस से लौटने पर सिम्मी ने एक फोटो सामने रखते पवन से पूछा, ‘‘यह कौन है, कितना प्यारा बच्चा है?’’ पवन के काटो तो खून नहीं, यह फोटो उस ने ऐनी की क्रिस को गोद लिए पहले दिन डेकेयर छोड़ने जाने पर खींची थी. अच्छा हुआ कि वह नहीं था उस फोटो में. उस ने बड़ी सावधानी से कैमरे, अलबम, फ्रेम से सब फोटो बड़े दुख के साथ निकाल फेंक दी थी. यह फोटो किसी दूसरी फोटो के साथ उलटी लगी रह गई थी जिसे वह देख नहीं पाया. अपने को संभालते हुए, एक सहकर्मी व उस के बेटे की बता फोटो ले ली. सिम्मी की ओर से कोई प्रश्न न पूछा जाए, सोच कर पवन किचन में अपने व सिम्मी के लिए चाय बनाने लगा. ऐनी अब स्कौटलैंड में ही थी पर पवन के घर व औफिस बदलने की उसे खबर थी. ऐनी की बहन के विवाह को 10 वर्ष हो चुके थे. पर कोई संतान नहीं थी. काफी इलाज कराने के बाद कोई संभावना भी नहीं थी. घर में बच्चा गोद लेने की चर्चा चल रही थी.

ऐनी सब पीछे छोड़ तो आई थी पर कभीकभी उस का मन क्रिस को याद कर उदास हो जाता. उस ने बहन से सलाह की कि यदि उस का पति माने तो वह क्रिस को गोद ले सकती है. उस के पास क्रिस के जन्म पर अस्पताल से मिला प्रमाणपत्र है जिस पर उस का व पवन का नाम लिखा है. बात तय हो गई. यूके में कोर्ट द्वारा पवन को सम्मन भिजवा दिया गया जिस में ऐनी ने बिना किसी शर्त के बेटे क्रिस को अपनाने की अपील की. पत्र पवन के नाम था, पर घर पर सिम्मी को मिला. खोला तो ऐनी नाम देख उसे याद हो आया यही नाम तो बताया गया था पवन की पहली पत्नी का. पर बच्चा उस की तो कभी चर्चा ही नहीं की किसी ने? सिम्मी का 8वां महीना चल रहा था और उस के मानसपटल पर इतने विचार आजा रहे थे कि वह बहुत घबरा गई. पवन को फोन पर तुरंत घर आने को कह वह बैठ गई. अचानक तसवीर उभरी जो उस को अलबम में मिली थी जिसे पवन ने सहकर्मी और उस का बेटा बताया था. कहीं वह बच्चा पवन…क्या हो रहा है ये सब, वह मन को शांत करते हुए सोफे पर बैठ गई.

घबराए आए पवन ने उसे यों बैठे देखा तो सोचा, अवश्य उस की तबीयत ठीक नहीं. कहा, ‘‘उठो, अस्पताल चलते हैं.’’ ‘‘नहीं, कोर्ट में जाओ,’’ कहते हुए सिम्मी ने लिफाफा थमाया. पवन को तो जैसे घड़ों पानी पड़ गया हो, कहां जा डूबे, क्या करे? सिम्मी ने उसे हाथ पकड़ कर पास बैठाया, फिर उठ कर पानी ला कर पिलाया और धीरे से उस का झुका मुंह उठा, पूछा, ‘‘पवन, बस, सच बताओ, बाकी हम संभाल लेंगे.’’

अब छिपाने को कुछ रह ही नहीं गया था. पवन सिम्मी के कंधे पर सिर रख फफक कर रो पड़ा. सिम्मी ने उसे बांहों में सहलाया, ‘‘रोओ नहीं, शांत हो जाओ.’’ जब वह पूरी तरह शांत हो गया तो माफी मांगते सच उगल दिया.

सिम्मी ने कहा, ‘‘अब पूरी सचाई से बताओ कि तुम क्या चाहते हो? ‘‘प्लीज सिम्मी, मेरा साथ नहीं छोड़ना.’’

‘‘पवन अगर तुम ने हमें शादी से पहले अपने बेटे के बारे में बताया होता तो सच मानो वह आज हमारे साथ होता पर फिक्र न करो वह अब भी हमारे घर में है तुम्हारे भाईभाभी के साथ. जब चाहे उसे यहां ले आओ. हमारे 2 बच्चे हो जाएंगे. बोलती सिम्मी का मुख पवन गौर से परखता रहा, क्या यह सच कह रही है, क्या ऐसा संभव है, क्या अब मेरा बेटा मेरे पास रह सकता है?

सिम्मी ने उसे धीरे से झिंझोड़ा, ‘‘पवन, मैं तुम्हारे बेटे की मां बनने को तैयार हूं. उठो, नोटिस का जवाब दो. कल किसी अच्छे वकील से मिलो. उठो पवन, शाम की चाय नहीं पिलाओगे.’’

पवन हैरान, ‘कैसी औरत है, कितनी सहजता से सब समेट लिया. कोई शिकायत नहीं, कितना बड़ा दिल है इस का. बिना कहे क्षमा कर दिया.’ दोनों ने मिल कर चाय पी और फिर सिम्मी बोली, ‘‘पवन, जरा भाईभाभी को फोन कर क्रिस का हाल जानें और उन्हें बताएं कि दूसरे बच्चे के होने के बाद हम पहले उसे लेने वहां आएंगे.’’

‘‘सच सिम्मी.’’ ‘‘हां, सच पवन. और सुनो, मां को भी अपना फैसला बताएंगे तो वे भी खुश होंगी. रही मेरे परिवार की बात, तो उन से मैं स्वयं निबट लूंगी.’’

ये भी पढ़ें- Short Story : गलती

ये सब सुन पवन ने फोन लगा, सिम्मी को पकड़ाया और साथ ही झुक उस का माथा चूम लिया. सिम्मी ने शरारत से देख, कहा, ‘‘अब मेरी बारी…अब तुम्हारा मुंह मीठा कर दिया मैं ने, कड़वी बातें भूल जाओ. मैं हूं मीठी परी, मुझ से कभी झूठ न बोलना.’’ पवन ने अपने दोनों कान पकड़ नहीं की मुद्रा में सिर हिलाया तो सिम्मी अपने पेट पर दोनों हाथ रख जोर से हंस दी. पवन हैरान था उस का यह सुहावना रूप देख, धीरे से बुदबुदाया, ‘मीठी परी’.

मीठी परी: भाग 3

पवन औफिस से जल्दी निकल, क्रिस को डेकेयर से घर लाया, उसे दूध पिलाया. ऐनी को कई बार फोन किया पर उस का फोन स्विच औफ था. उस का मन भयभीत होने लगा कि कहीं उसे कुछ हो तो नहीं गया. जब ऐसे करते रात के 12 बजने को आए तो चिंतित पवन कहां फोन करे, उस के पास तो ऐनी के किसी जानपहचान वाले या उस की मांबहन का नंबर तक नहीं था. कैसा बेवकूफ है वह, कभी उन से बात ही नहीं हुई.

रात 2 बजे फोन बजा तो उस ने लपक कर फोन उठाया, फोन ऐनी का ही था. उस ने सीधा कहा, ‘‘मैं अपनी मां के पास आ गई हूं. तुम्हें क्रिस को स्वयं पालना है, मुझे कुछ नहीं चाहिए. मेरा कोई पता या फोन नंबर नहीं है.’’ ‘‘ऐनीऐनी’’ कहता रह गया पवन, और फोन कट गया. सिर धुन लिया पवन ने और सोते क्रिस को देख बेहाल हो गया. क्या कुसूर है उस का या इस नन्हे बच्चे का.

ये भी पढ़ें- बदसूरत : प्रभा के साथ अविनाश ने क्या किया

दिन बीतते गए. सब रोज के ढर्रे पर चलता रहा. ऐसा कब तक चलेगा? हताश हो कर सोचा, मां या भाई को बताऊं. पहले ऐनी के साथ रहने का बता मां को सदमा दिया था, अब उस से बड़ा सदमा देने के बारे में सोच कर ही डर गया. कुछ तो करना होगा, यह सोच कर हिम्मत जुटा भाई को फोन किया तो पता चला वह 1 महीने के लिए दूसरी जगह पोस्ंिटग पर है. फोन पर पवन के रोने की आवाज सुन, भाभी डर गई, ‘‘पवन, क्या हुआ, ऐनी तो ठीक है?’’

‘‘भाभी, ऐनी मुझे छोड़ कर चली गई.’’ भाभी ने कुछ और समझा, ‘‘कैसे हुआ, क्या हुआ, तुम साथ नहीं थे क्या?’’

‘‘भाभी, वो अब मेरे साथ रहना नहीं चाहती. अपने बेटे को छोड़ कर, अपनी मां के पास चली गई है.’’ ‘‘बेटे को, यानी तुम्हारा बेटा या केवल उस का?’’ भाभी कुछ अंदाजा लगा चुकी थी, ‘‘तुम ने पहले क्यों नहीं बताया?’’

‘‘जब पहली बार ऐनी के बारे में बताया था, तब हमारा बेटा क्रिस 2 महीने का था.’’ ‘‘अब क्या करोगे?’’

‘‘भाभी, कुछ समझ नहीं आ रहा.’’ संजना ने कहा, ‘‘सुनो, बच्चे को ले सीधा हमारे पास चले आओ, तब तक तुम्हारे भाई भी आ जाएंगे. सब मिल कर कुछ उपाय सोचेंगे.’’

तुरंत बच्चे का पासपोर्ट बनवा, वीजा लगवा, काम से एक महीने की छुट्टी ले पवन वापस इंडिया चल पड़ा. भाई के घर वापस आने से 4 दिन पहले पहुंच गया. भाभी को पूरी बात बता, थोड़ा सहज हुआ. ‘‘कुछ गलत तो नहीं किया तुम ने ऐनी से शादी कर. अगर बच्चा पैदा हो गया तो विदेश में ऐसी बातें होती ही हैं.’’

‘‘भाभी, शादी नहीं की थी, सोचा था, कुछ समय इकट्ठा गुजारेंगे. पर उसी बीच वह प्रैग्नैंट हो गई. उस के बाद भी शादी कर लेता तो ठीक होता.’’ भाभी ने कहा, ‘‘अब अपने देश में भी अजीब सा चलन हो गया है लिवइन रिलेशनशिप का. लगता है लगाव, जिम्मेदारी, ममता केवल शब्द ही रह गए हैं, कोई भावना नहीं.’’

अगली सुबह नयन आ गए. अचानक पवन को वहां देख हैरान हुए और फिर घर में बच्चे के रोने की आवाज सुन और भी हैरान से हो गए. संजना ने जल्दी से कहा, ‘‘मैं चाय बनाती हूं. आप पहले अपने बेटे रोहन को जगाएं, आप को आया देख खुश होगा. फिर सब बात होगी.’’ नयन कुछ समझ नहीं पा रहा था. रोहन उठ, पापा से मिला और फिर भाग, दूसरे कमरे में ताली बजा नन्हे क्रिस को रोते से चुप कराने की कोशिश करने लगा. पवन ये सब देख अपने आंसू नहीं रोक पाया.

पत्नी संजना से सब जान नयन ने किसी को कुछ नहीं कहा. नाश्ता करते नयन ने देखा पवन चुपचाप खाने की कोशिश कर रहा पर जैसे खाना उस के गले से नहीं उतर रहा था. नयन के कहने पर कि नाश्ते के बाद हमारे कमरे में मिलते हैं, उस की घबराहट और बढ़ गई. क्रिस दूध पीने के बाद सो गया. रोहन को उस की पसंद का टीवी पर प्रोग्राम लगा दूसरे कमरे में बिठाया और फिर तीनों कमरे में मिले.

नयन ने सीधी बात शुरू की, ‘‘पवन, मैं समझता हूं कि ऐसे हालात में तुम क्रिस को हमारा बेटा समझ यहां छोड़ जाओ. आगे की सोचो, तुम वापस जाना चाहो या यहां रहो, यह तुम्हारा अपना फैसला होगा. मां को हम समझा लेंगे.’’ पवन का दिलआंखें ऐसे रोईं कि भाभी भी साथ रोती हुई, उस को तसल्ली दे, उस की पीठ थपथपाती रही. ‘‘सब ठीक हो जाएगा, हौसला रखो, पवन,’’ कह कर नयन उठ बाहर चले गए.

इस बार मां को इस दुख से उबारने की जिम्मेदारी पवन ने स्वयं ली. भरे मन से क्रिस को भाभी के पास छोड़ मां के पास जा, बिना रोए, ढांढ़स बांध, सारी बात बताई. मां ने उस के सिर पर हाथ रख कर कहा, ‘‘बेटा, किस को दोष दें, समय की बात है.’’ मां ने समझाया, ‘‘जो हुआ सो हुआ, अब वह जल्दी अपना घर बसाए. शादी टूटने की बात तो ठीक है पर बच्चे की चर्चा न ही हो तो अच्छा है.’’ पवन ने वापस लौट कुछ समय के बाद घर और नौकरी बदल ली. बैठता तो क्रिस को याद करने के साथ यह भी सोचता कि कैसी ममतामयी और समझदार हैं संजना भाभी, कितनी सहजता से भाई ने क्रिस को अपने बेटे जैसे रखने के बारे में सोच लिया. मां भी क्या रिश्ता है, कितनी सरलता से मां ने उसे आगे की सोचने की सलाह दी. क्या ऐनी के मन में ऐसा कोई भाव नहीं जागा.

ये भी पढ़ें- Short Story : बदला जारी है

इतवार का दिन था, पवन 10 बजे तक लेटा रहा. रात किनकिन विचारों में उलझा रहा था. तभी फोन बजा. भाई का फोन था, बता रहा था कि क्रिस ठीक है और उस की कुछ फोटो अपलोड कर भेजी हैं. साथ ही, यह भी बताया कि ईमेल पर किसी की पूरी डिटेल्स, फोटो और पता लिखा है. तुम स्वयं भी साइट देख सकते हो. मां और संजना लड़की के परिवार से मिल सब जानकारी ले भी आए और तुम्हारे विषय में भी बता दिया है. याद रहे, क्रिस अब हमारा बेटा है. जैसा मां का सुझाव था वैसे ही करो. लड़की सिम्मी अपने भाईभाभी के पास पिछले 2 वर्षों से रह रही है जो यूके में कई वर्षों से हैं. तुम्हारा पता नहीं दिया. मां चाहती हैं कि तुम स्वयं देखभाल कर बात बढ़ाओ.

पवन का मन खुश न हो, दुखी हुआ, काश, ऐनी के साथ ही सब ठीक रहता तो…किसे दोष दे. पवन को लगा शायद पहली बार सब मां के आशीर्वाद के बिना हुआ था इसलिए…टालता रहा. पर जब मां ने पूछा कि उन्हें फोन क्यों नहीं किया, सिम्मी के परिवार से क्यों नहीं मिला तो अब तक कहा कि इस इतवार सिम्मी के परिवार को फोन अवश्य करूंगा. फोन किया तो सिम्मी ने ही उठाया, पूछा, ‘‘कहिए, किस से बात करनी है?’’

‘‘संजयजी से, जरा रुकें, भाभी को मैसेज दे दें.’’ झिझकते हुए पवन ने अपना परिचय दिया तो भाभी फोन पर बात करती हुई खुश हो पूछ बैठी, ‘‘आप आज शाम मिल सकते हैं.’’

‘‘जी, ठीक है, कहां?’’ ‘‘संजयजी अभी आते होंगे, वे आप को बताएंगे.’’ अब तो पवन घबराया कि क्या बताए क्या छिपाए.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें