गहरी पैठ

लगभग आजादी के बाद से भारत सरकारों का गरीबों की मुसीबतों से ध्यान बंटाने में कश्मीर बड़े काम का रहा है. जब भी महंगाई, बेरोजगारी, सूखा, बाढ़, पानी की कमी, फसल के दामों, मजदूर कानून, मकानों की बात होती है, सरकारें कश्मीर के सवाल को खड़ा कर देती हैं कि पहले इसे सुलटा लें, फिर इन छोटे मामलों को देखेंगे. 1947 से ही कश्मीर की आग में लगातार तेल डाला जाता रहा है ताकि यह जलती रहे और देश की जनता को मूर्ख बनाया जाता रहे.

भारतीय जनता पार्टी के लिए तो यह मामला बहुत दिल के करीब है क्योंकि मुगल और अफगान शासनों के बाद डोगरा राज जब कश्मीर में आया तो ढेरों पंडितों को वहां अच्छे ओहदे मिले पर 1985 के बाद जब कश्मीर में आतंकवाद पनपने लगा तो उन्हें कश्मीर छोड़ कर जम्मू या अन्य राज्यों में जाना पड़ा. इन पंडितों की बुरी हालत का बखान भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा रहा है, गरीबों, किसानों, मजदूरों की मुसीबतें नहीं.

अब कश्मीर के मसले में पाकिस्तान की जगह अफगानिस्तान के तालिबानी भी आ कूद पड़े हैं. अफगानों ने कश्मीर पर 1752 से 1819 तक राज किया था और एक लाख से ज्यादा पश्तून वहां रहते हैं. तालिबानी शासकों ने साफसाफ कह दिया है कि उन्हें कश्मीर के मामले में बोलने का हक है. और चूंकि अफगानिस्तान पर पूरे कब्जे के बाद तालिबानियों के हौसले अब बुलंद हैं और चीन, रूस भी उन से उल?ाने को तैयार नहीं और पाकिस्तान तो उन का साथी है ही, कश्मीर का विवाद अब तेज होगा ही.

ये भी पढ़ें- प्यार की झूठी कसमें

नरेंद्र मोदी की सरकार अब इस मामले को चुनावों में कैसे भुनाती है, यह देखना है. 1947 के बाद अफगानिस्तान कश्मीर के मामले में आमतौर पर चुप रहा है और पाकिस्तान ही कश्मीर की पैरवी करता रहा है. पाकिस्तान का नाम ले कर अपने यहां हिंदू खतरे में है का नारा लगा कर चुनाव जीतना काफी आसान है. लोगों को चाहे फर्क नहीं पड़ता हो, पर हवा जो बांधी जाती है उस में हाय पाकिस्तान, हाय पाकिस्तान इतना होता है कि चुनाव में लगता है कि विपक्षी दल तो हैं ही नहीं और चुनाव में पाकिस्तान और देश में से एक को चुनना है. रोटी, कपड़ा, मकान बाद में देखेंगे, पहले कश्मीर और पाकिस्तान को सुलटा लें.

तालिबानी लड़ाकुओं से निबटना भारत के लिए आसान नहीं होगा. काबुल और इसलामाबाद की दोस्ती की वजह से तालिबानी लड़ाकू आसानी से भारतीय सीमा पर डटे सैनिकों से भिड़ने आ सकते हैं. चूंकि तालिबानी मरने से डरते नहीं हैं और उन के पास जो अमेरिकी हथियारों का भंडार है उसे कश्मीर में ही इस्तेमाल किया जा सकता है, हमारे लिए चिंता की बात है. हमें कश्मीर को तो बचाना है पर यह जो बहाना बनेगा सरकार के निकम्मेपन को छिपाने का, यह दोहरी मार होगी.

ये भी पढ़ें- जानकारी: बैंक अकाउंट नहीं है खुला तो खुलवाएं

अफगानिस्तान में अमेरिकी सेनाओं को भी भगा देने से अफगानों की हिम्मत बहुत बढ़ गई है और वे तालिबानी पंजे कहांकहां फैलाएंगे, पता नहीं. भारत उन के चंगुल में फंसेगा या बचेगा अभी नहीं कहा जा सकता. कट्टर हिंदू भाजपा सरकार और कट्टर इसलामी तालिबानी सरकारों की आपस में बनेगी, इस की गुंजाइश कम है. गरीबों की रोजीरोटी और मकान के मसले चुनावी जंग में फिर पीछे कहीं चले जाएंगे.

टोक्यो पैरालिंपिक 2020: कल तक अनजान, आज हीरो

भारत जैसे देश में जहां खेलों को सरकारी नौकरी पाने का जरीया माना जाता है, वहां खेल के प्रति इज्जत और खेल प्रेमी बहुत कम ही हैं. उन के लिए वही खिलाड़ी बड़ा है, जो ओलिंपिक खेलों में मैडल जीते.

इस बार के मेन टोक्यो ओलिंपिक खेलों में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक खेल इवैंट में सोने का तमगा क्या जीता, वे रातोंरात हीरो बन गए. राखी सावंत भी बीच सड़क पर लकड़ी को भाला बना कर फेंकती नजर आईं.

चूंकि नीरज चोपड़ा देखने में हैंडसम हैं, लंबेचौड़े हैं, तो वे जवान लड़कियों के क्रश बन गए. इस सब में खेल कहीं खो गया और वह सारी मेहनत भी जो नीरज चोपड़ा ने कई साल से एक गुमनाम खिलाड़ी की तरह की थी.

अब उन खिलाडि़यों की बात करते हैं, जो शरीर से कमतर होते हैं, पर मन से ताकतवर और जिन्हें सरकार ‘दिव्यांग’ कहती है. चूंकि इस बार के ओलिंपिक खेलों में भारत ने 7 तमगे जीत कर 48वां नंबर पाया था, तो टोक्यो में हुए पैरालिंपिक खेलों पर भी लोगों की नजर थी, जिन में ‘दिव्यांग’ खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं.

ये भी पढ़ें- अंधविश्वास: पिछड़े हो रहे पाखंड के शिकार

24 अगस्त, 2021 से 5 सितंबर, 2021 तक चले दिव्यांग खिलाडि़यों के इस विश्व खेल में भारतीय खिलाडि़यों  ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल  19 तमगे जीते.

इस बार कुल 54 खिलाड़ी टोक्यो पैरालिंपिक में हिस्सा लेने गए थे, जिन में से कामयाब खिलाडि़यों ने 19 तमगे जीते. इन में 5 सोने के तमगे, 8 चांदी के तमगे और 6 कांसे के तमगे शामिल थे. भारत का रैंक 24वां रहा, जो अपनेआप में रिकौर्ड है.

मैडल जीतने की शुरुआत टेबल टैनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने की थी. उन्होंने भारत के लिए चांदी का तमगा जीता था, जबकि इस खेल में चीन, जापान जैसे देशों का दबदबा ज्यादा है.  29 अगस्त, 2021 को भाविनाबेन पटेल ने टेबल टैनिस क्लास 4 इवैंट के महिला एकल फाइनल में चीन की ?ाउ यिंग से मुकाबला किया, पर 7-11, 5-11, 6-11 की शिकस्त के साथ उन्हें चांदी के तमगे से संतोष करना पड़ा.

34 साल की भाविनाबेन पटेल गुजरात के मेहसाणा की रहने वाली हैं. यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. महज एक साल की उम्र में उन्हें पोलियो हो गया था. भाविनाबेन पटेल के पिता हंसमुख पटेल ने बेटी के पैरालिंपिक के लिए ठीक से ट्रेनिंग दिलाने के लिए अपनी दुकान बेचने का फैसला किया था. जैसा हर जगह होता है, सरकार की सहायता तो नाम की थी.

इस के बाद एथलैटिक्स में दूसरा तमगा आया. 29 अगस्त, 2021 को ऊंची कूद टी 47 इवैंट में भाग लेने वाले निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की ऊंची छलांग लगाने के साथ चांदी का तमगा अपने नाम किया.

हिमाचल प्रदेश के अंब शहर के निषाद कुमार के पिता किसान हैं. जब निषाद 8 साल के थे, तब उन का दायां हाथ खेत पर घास काटने वाली मशीन से कट गया था. इस के बाद उन की मां ने ही उन्हें हौसला दिया था. पिता ने भी उन्हें यह महसूस नहीं होने दिया कि वे दिव्यांग हो गए हैं. हमारे देश में तो इस तरह के लोगों को पाप का भागी ही माना जाता रहा है.

मैडल जीतने के बाद निषाद कुमार बोले थे कि अगर वे अपनी दिव्यांगता या गरीबी के बारे में सोचते रहते तो यकीनन आज पैरालिंपिक में चांदी का तमगा नहीं जीत पाते.

इस के बाद देश को पहला सोने का तमगा मिला. 30 अगस्त, 2021 को जयपुर की रहने वाली पैराशूटर अवनि लेखड़ा ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच 1 इवैंट में यह तमगा जीता. उन्होंने फाइनल मुकाबले में 249.6 अंक हासिल किए और वर्ल्ड रिकौर्ड की बराबरी की.

अवनि लेखड़ा साल 2012 में अपने पिता के साथ जयपुर से धौलपुर जा रही थीं, तो एक सड़क हादसे में वे दोनों घायल हो गए थे. पिता प्रवीण लेखड़ा तो कुछ समय बाद ठीक हो गए, पर अवनि रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के चलते खड़े होने और चलने में नाकाम हो गईं.

इस के बाद अवनि लेखड़ा बहुत निराशा से भर गईं और अपनेआप को कमरे में बंद कर लिया, पर बाद में मातापिता की कोशिशों और अभिनव बिंद्रा की जीवनी से प्रेरणा ले कर वे निशानेबाजी करने लगीं.

30 अगस्त, 2021 को ही योगेश कथुनिया ने पुरुष डिस्कस थ्रो एफ 56 इवैंट में चांदी का तमगा जीता. उन्होंने अपना बैस्ट थ्रो 44.38 मीटर का किया.

ये भी पढ़ें- जिगोलो: देह धंधे में पुरुष भी शामिल

3 मार्च, 1997 को जनमे योगेश कथुनिया जब 8 साल के थे, तभी उन्हें लकवा हो गया था. काफी इलाज के बाद उन के हाथों ने तो काम करना शुरू कर दिया, लेकिन पैर वैसे ही रहे. हालांकि, वे ह्वीलचेयर से अपने पैरों पर आ गए थे.

योगेश कथुनिया को एक बार पैरिस में होने वाली ओपन ग्रांप्री चैंपियनशिप में जाना था. इस के लिए टिकट और दूसरे खर्चों के लिए उन्हें 86,000 रुपए की जरूरत थी. पर, घर में पैसे की तंगी पहले से ही थी. इस के बाद योगेश के एक दोस्त सचिन ने उन की मदद की और वहां जा कर उन्होंने सोने का तमगा जीता था. कोई मंदिर, कोई खाप, कोर्ट, बड़ी कंपनी उन की मदद के लिए नहीं आई.

30 अगस्त, 2021 को ही भारत के देवेंद्र ?ा?ाडि़या ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो एफ 46 इवैंट में चांदी का तमगा हासिल किया. उन्होंने 64.35 मीटर भाला फेंक कर यह कारनामा किया.

देवेंद्र ?ा?ाडि़या एकलौते पैरालिंपिक एथलीट हैं, जिन के नाम पुरुष भाला फेंक में 2 सोने के तमगे हैं. उन्होंने अपना पहला सुनहरी तमगा साल 2004 में एथेंस पैरालिंपिक में और दूसरा साल 2016 में रियो पैरालिंपिक में जीता था.

देवेंद्र ?ा?ाडि़या जब 8 साल के थे, तब करंट लगने के चलते उन का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया था. जब उन्होंने अपने स्कूल में भाला फेंकना शुरू किया, तो उन्हें लोगों के ताने ?ोलने पड़े, मगर उन्होंने हार नहीं मानी.

40 साल के देवेंद्र ?ा?ाडि़या का जन्म राजस्थान के एक साधारण किसान परिवार में हुआ था. उन के पिता किसान हैं और उन की मां गृहिणी हैं. उन के पिता राम सिंह ने दूर रहते हुए भी उन्हें खेत की ताजा दाल और गेहूं भेजा था, ताकि वे सेहतमंद रह कर प्रैक्टिस करते रहें.

इतना ही नहीं, इसी इवैंट में भारत के सुंदर सिंह गुर्जर ने कांसे का तमगा जीता. 25 साल के सुंदर सिंह गुर्जर ने साल 2015 में एक हादसे में अपना बायां हाथ गंवा दिया था. दरअसल, अपने एक दोस्त के घर पर काम करने के दौरान वे टिन की चादर पर गिर गए थे. इस से उन के बाएं हाथ की हथेली कट गई थी.

सुंदर सिंह गुर्जर का जन्म राजस्थान के करौली जिले में हुआ था. जब वे छोटे थे, तो पढ़ाई में उन का मन नहीं लगता था. वे 10वीं जमात में फेल हो गए थे. तब उन के एक टीचर ने खेलों में जाने को कहा था.

30 अगस्त, 2021 को भारत का दूसरा सोने का तमगा आया. सुमित अंतिल ने पुरुषों के भाला फेंक एफ 64 इवैंट में वर्ल्ड रिकौर्ड के साथ यह तमगा जीता. उन्होंने 68.55 मीटर का थ्रो करते हुए इतिहास रचा.

7 जून, 1998 को पैदा होने वाले सुमित अंतिल ने 6 साल पहले हुए एक सड़क हादसे में अपना एक पैर गंवा दिया था. इस के बावजूद उन्होंने हर हालात का डट कर सामना किया. उन के पिता भी नहीं थे और 3 बेटियों और सुमित को पालना मां के लिए आसान नहीं था.

सुमित पहलवान बनना चाहते थे, पर हादसे के बाद लगे नकली पैर और भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के हौसला बढ़ाने से उन्होंने यह कारनामा किया.

31 अगस्त को भारतीय निशानेबाज सिंहराज अधाना ने पी 1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 इवैंट में कांसे का तमगा जीता.

जन्म से पोलियोग्रस्त सिंहराज अधाना मूलरूप से फरीदाबाद के तिगांव निवासी हैं. परिवार ने तमाम तरह की मुश्किलों का सामना कर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है.

ये भी पढ़ें- मौत के पंजे में 8 घंटे

सिंहराज अधाना की जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया था, जब उन की पत्नी कविता ने अपने गहने गिरवी रख कर उन्हें खेल के लिए बढ़ावा दिया था.

रियो पैरालिंपिक में सोने का तमगा जीतने वाले मरियप्पन थंगवेलु ने  31 अगस्त, 2021 को हाई जंप के टी 42 वर्ग में 1.86 मीटर की छलांग के साथ चांदी का तमगा जीता.

मरियप्पन थंगवेलु का जन्म तमिलनाडु के सेलम जिले से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर पेरिअवाडागमपत्ती गांव में हुआ था. पिता उन के बचपन में ही परिवार को छोड़ कर कहीं चले गए थे. अब परिवार की जिम्मेदारी उन की मां पर थी, जिन की रोज की आमदनी महज 100 रुपए थी.

5 साल के मरियप्पन थंगवेलु एक दिन सुबह अपने स्कूल जा रहे थे कि तभी किसी शराब पिए हुए बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दी. इस से घुटने के नीचे का पैर काटना पड़ा.

मरियप्पन थंगवेलु की मां के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वे उन का अच्छा इलाज करा सकें. उन्होंने इस के लिए बैंक से 3 लाख रुपए का लोन लिया था.

इसी इवैंट में बिहार के मोतिहारी  में पैदा हुए शरद कुमार ने 1.83 मीटर की छलांग के साथ कांसे का तमगा अपने नाम किया. जब वे महज 2 साल के थे, तब डाक्टर ने उन्हें गलत इंजैक्शन दे दिया था, जिस से वे पोलियो से ग्रसित हो गए थे. मांबाप ने उन्हें दूर दार्जिलिंग के बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया था, जिस की फीस वे रिश्तेदारों से उधार मांग कर भरा करते थे.

3 सितंबर, 2021 को महज 18 साल के प्रवीण कुमार ने हाई जंप टी 44 इवैंट में 2.07 मीटर की छलांग लगाते हुए चांदी का तमगा जीता. उन्होंने एशियन रिकौर्ड भी बनाया. वे उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले हैं. उन का एक पैर सामान्य रूप से छोटा है, लेकिन इसी को उन्होंने अपनी ताकत बनाया और नया इतिहास रच दिया.

शुरू में प्रवीण कुमार ने वौलीबाल खेलना शुरू किया था, पर बाद में उन्होंने हाई जंप में अपना कैरियर बनाना चाहा. जब वे 16 साल के थे, तो उस दौरान उन्हें ऊंची कूद करने का जुनून चढ़ गया था, जिस के बाद वे स्कूल की तरफ से जिला स्तर पर भी खेले.

पैराशूटर अवनि लेखड़ा ने  3 सितंबर, 2021 को हुए महिलाओं के 50 मीटर राइफल  3 पोजिशन एसएच 1 इवैंट में 445.9 पौइंट के साथ कांसे का तमगा जीता. इस से पहले उन्होंने 10 मीटर राइफल में सोने का तमगा हासिल किया था.

3 सितंबर, 2021 को तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व इवैंट में भारत को कांसे का तमगा दिलाया. उन्होंने रोमांचक शूट औफ मैच में दक्षिण कोरिया के एमएस किम को  6-5 से हराया. वे पैरालिंपिक में तमगा जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बने.

हरियाणा के कैथल गांव के मध्यम तबके के किसान परिवार के हरविंदर सिंह जब डेढ़ साल के थे, तो उन्हें डेंगू हो गया था और स्थानीय डाक्टर ने एक इंजैक्शन लगाया, जिस का गलत असर पड़ा और तब से उन के पैरों ने ठीक से काम करना बंद कर दिया.

हरविंदर सिंह वर्तमान में पंजाब यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र की पढ़ाई कर रहे हैं.

4 सितंबर, 2021 को निशानेबाज मनीष नरवाल ने भारत की ?ाली में तीसरा सोने का तमगा डाला. उन्होंने निशानेबाजी के मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल इवैंट में 218.2 स्कोर किया.

मनीष नरवाल का जन्म 17, अक्तूबर 2001 में हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था. दाहिने हाथ में जन्मजात बीमारी के साथ पैदा हुए मनीष नरवाल को फुटबाल खेलने का काफी शौक था, लेकिन शारीरिक कमी के चलते वे प्रोफैशनल फुटबालर नहीं बन पाए. पिता दिलबाग के दोस्तों ने मनीष नरवाल को निशानेबाजी में कैरियर बनाने की राय दी, जिस के बाद उन्होंने साल 2016 में फरीदाबाद में ही निशानेबाजी की शुरुआत की.

इसी इवैंट में सिंहराज अधाना ने 216.7 अंक बना कर चांदी का तमगा अपने नाम किया. इस से पहले वे भारत के लिए कांसे का तमगा भी जीत चुके थे.

4 सितंबर, 2021 को बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने पुरुष के एसएल 3 वर्ग में सोने का तमगा जीत कर इतिहास रच दिया. उन्होंने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को फाइनल मुकाबले में हराया.

प्रमोद भगत का जन्म ओडिशा के बरगढ़ जिले के अट्ताबीर गांव में 4 जून, 1989 को हुआ था. उन्हें बचपन से ही खेल में बहुत दिलचस्पी थी, पर बचपन में ही वे पोलियो के शिकार हो गए. उन्हें बैडमिंटन खेल में काफी दिलचस्पी थी और पैसों की कमी के चलते वे एक शटल खरीद कर उस से कई दिनों तक खेलते थे.

प्रमोद भगत के पिता खेल को पसंद नहीं करते थे. लिहाजा, प्रमोद दिन में पढ़ाई करते थे और रात में चोरीछिपे बैडमिंटन की प्रैक्टिस करते थे.

4 सितंबर, 2021 को मनोज सरकार ने बैडमिंटन में कांसे का तमगा जीता. उन्होंने जापान के दैसुके फुजिहारा को सीधे सैटों में 22-20 और 21-13 से हराया. मनोज सरकार ने एसएल 3 वर्ग में यह मैच जीता.

उत्तराखंड के मनोज सरकार जब डेढ़ साल के थे, तो उन्हें तेज बुखार आया था. एक ?ालाछाप से इलाज कराया गया. इस इलाज का उन पर बुरा असर पड़ा और दवा खाने के बाद उन के पैर में कमजोरी आ गई.

लोगों को बैडमिंटन खेलता देख मनोज ने भी परिवार से रैकेट खरीदने की मांग की, लेकिन रैकेट खरीदने के लिए परिवार के पास पैसे नहीं थे. मां जमुना ने खेतों में काम कर पैसे जुटाए और बेटे के लिए बैडमिंटन रैकेट खरीदा.

5 सितंबर, 2021 को नोएडा के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज पुरुष एकल एसएल 4 क्लास बैडमिंटन इवैंट के फाइनल मुकाबले में फ्रांस के लुकास माजूर से 21-15, 17-21, 15-21 से हार गए. उन्हें चांदी के तमगे से ही संतोष करना पड़ा.

सुहास यथिराज का जन्म कर्नाटक के शिमोगा में हुआ था. जन्म से ही दिव्यांग सुहास की बचपन से ही खेल के प्रति बेहद दिलचस्पी थी. इस के लिए उन्हें पिता और परिवार का भरपूर साथ मिला.

सुहास यथिराज की शुरुआती पढ़ाई गांव में हुई थी. इस के बाद उन्होंने नैशनल इंस्टीट्यूट औफ टैक्नोलौजी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की. साल 2005 में पिता की मौत के बाद वे टूट गए थे. इस के बाद उन्होंने ठान लिया था कि उन्हें आईएएस बनना है और वे बने भी, लेकिन अपना बैडमिंटन के प्रति लगाव नहीं छोड़ा.

इस खेल महाकुंभ के आखिरी दिन  5 सितंबर, 2021 को बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने पुरुष एकल एसएच 6 वर्ग के फाइनल मुकाबले में हौंगकौंग के चू मान काई को हरा कर सोने का तमगा अपने नाम किया.

कृष्णा नागर का जन्म 12 जनवरी, 1999 को जयपुर में हुआ था. 2 साल की उम्र में उन के बौनेपन का पता चला था. उन्हें समाज में आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता था और लोग उन के छोटे कद का मजाक उड़ाते थे.

फिर कृष्णा नागर ने अपनी कमजोरी को ताकत बनाया और बैडमिंटन खेलना शुरू किया. बाद में कोच गौरव खन्ना ने उन के खेल को निखारा और इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद की.

टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय दिव्यांग खिलाडि़यों ने अपने खेल जज्बे से यह साबित कर दिया है कि वे भी किसी से कम नहीं हैं. उन्होंने खेल को अपनाने के लिए बहुत पापड़ बेले हैं. उन्होंने अपनी शारीरिक कमियों पर जीत हासिल की, समाज की टोकाटोकी को नजरअंदाज किया, अपने खेल पर  फोकस किया और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया.

इन खिलाडि़यों को मिलने वाली सरकारी मदद पर भारतीय पैरालिंपिक संघ की अध्यक्ष दीपा मलिक ने बताया, ‘‘भारत सरकार ने 17 करोड़ रुपए पैरा खिलाडि़यों की ट्रेनिंग, विदेशी दौरे और दूसरी सुविधाएं देने में खर्च किए हैं. अब जिस चीज की सब से ज्यादा जरूरत है, वह है अच्छे कोच और अच्छी ट्रेनिंग की सुविधाएं.’’

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इन खिलाडि़यों की जीत का सेहरा अपने सिर बांधना चाहती है, पर उस की दी गई सुविधाएं ऊंट के मुंह में जीरा हैं. सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि ये साधारण खिलाड़ी नहीं हैं. ये तन के साथसाथ मन की कमियों से भी जू?ा रहे होते हैं. इन को खेल की सुविधाएं देने के साथसाथ मानसिक ताकत भी चाहिए, तभी इन से सीख ले कर दूसरे ‘दिव्यांग’ बच्चे भी खेलों को अपनाने की सोचेंगे.

वैसे, यह उन बच्चों के लिए अपनेआप में नई राह है, जो ‘दिव्यांग’ होने के चलते खुद को नकारा मान लेते हैं. बहुत से तो भीख मांगने की राह पर निकल पड़ते हैं. पर अगर उन के घर वाले थोड़ा ध्यान दें, तो वे भी कल के ‘तमगावीर’ हो सकते हैं.

बहरहाल, इन खिलाडि़यों की इस ऐतिहासिक जीत से हर कोई प्रेरणा ले सकता है कि शारीरिक कमी आप की राह में तब तक रोड़ा नहीं बन सकती है, जब तक आप मानसिक तौर पर मजबूत हैं. इस लिहाज से इन खिलाडि़यों की यह उपलब्धि शानदार है.

सब से बड़ी बात यह है कि ये सारे खिलाड़ी उस वर्ग से आते हैं, जिन्हें जरा सी सुविधाएं देने पर ऊंची जातियों के लोगों की छातियों पर सांप लोटने लगते हैं. आजकल वे इन लोगों को मंदिरों में बहलाफुसला कर ले जा रहे हैं ताकि हिंदूमुसलिम खेल में उन का साथ दें. यह बहुत बड़ी बात है कि गरीब घरों से आने वाले ये वंचित, ओबीसी या एससी खिलाड़ी हर तरह का अभाव ?ोल कर देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं.

क्वाड शिखर सम्मेलन: भारत का प्लस माइनस

विगत दिनों क्वाड शिखर सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे  प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने कहा कि क्वॉड ‘वैश्विक विकास के लिए एक शक्ति’ के रूप में अहम भूमिका निभा सकता है. उन्होंने भरोसा जताया कि चार लोकतांत्रिक देशों का यह संगठन हिंद-प्रशांत क्षेत्र और विश्व में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने का काम करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने क्वॉड की पहली व्यक्तिगत बैठक को संबोधित करने के लिए सबसे पहले पीएम मोदी को आमंत्रित किया था जिसमें मोदी ने अपनी बात को अपने ही अंदाज में रखा मगर चीन का जो तेवर देखने को मिल रहा है वह एक चिंता का सबब बन सकता है.

यही कारण है कि आने वाले समय में भारत और चीन के संबंध तल्ख होने वाले हैं. चीन दुनिया की एक महाशक्ति बन चुका है और अमेरिका भी जब उसकी तरफ देखने से झिझकता रहा है, ऐसे में भारत का चीन से 36 का संबंध, देश को किस मुकाम पर ले जाकर खड़ा करेगा यह चिंता का सबब बनता जा रहा है.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस : मुश्किल दौर में भी मजबूत

यहां यह याद रखने वाली बात है कि नरेंद्र दामोदरदास मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात जहां उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पर गलबहियां डालीं, चीन के राष्ट्रपति को भी भारत बुला करके संबंध मधुर बनाने की पहल की थी. मगर अब धीरे-धीरे दुनिया के परिदृश्य में भारत अमेरिका की तरफ आगे बढ़ता चला जा रहा है. ऐसे में आने वाला समय कैसा होगा यह जानना समझना आवश्यक है.

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन आगामी 24 सितंबर को व्यक्तिगत उपस्थिति वाले पहले क्वाड शिखर सम्मेलन 2021 की मेजबानी करने जा रहे हैं. अब इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन  तथा जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा भी  शामिल होंगे.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने पर चीन की वक्र दृष्टि है.

क्योंकि यह शिखर सम्मेलन एक तरफ से चीन के लिए एक चुनौती बन कर के सामने है. और चीन या नहीं चाहता कि कोई उसके हितों के खिलाफ गोल बंद हो, ऐसे में दुनिया की महाशक्ति अमेरिका के साथ भारत का हाथ मिलाना, चीन के लिए चिंता का सबब बन गया है, जिसका जवाब ढूंढने का प्रयास करते हुए चीन ने अपनी तरफ से भारत को कड़ा संदेश दे दिया है मगर भारत अभी मौन है.

अमेरिकी हित और भारत

और जैसा कि दुनिया की राजनीति में इन दिनों देखने को मिल रहा है. अमेरिका अब पहले जैसा अमेरिका नहीं है. अफगानिस्तान के मामले पर दुनिया सहित देश में भी अमेरिका की किरकिरी हुई है राष्ट्रपति जो बायडन की लोकप्रियता तेज़ी से घटी है.इस सवाल का जवाब अभी नहीं मिल पाया है कि भारत के हितों को नकार कर के जिस तरीके से अफगानिस्तान में अमेरिका ने अपनी सेना को वापस बुलाया और एक तरह से आतंक के हवाले अफगानिस्तान को कर दिया गया, क्या उसके लिए इतिहास में कभी अमेरिका को माफी मिल पाएगी?

ये भी पढ़ें- कल्याण सिंह हालात के हिसाब से बदलते रहें!

एक तरफ आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की बात करने वाला अमेरिका जिस तरीके से आत्मसमर्पण करता हुआ देखा गया है. उससे यह निष्कर्ष आसानी से निकाला जा सकता है कि अमेरिका का शिखर नेतृत्व आज कितना कमजोर हो गया है और उसके साथ भारत का खड़ा होना भारत को क्या कमजोर नहीं बनाएगा?

क्योंकि कहा जाता है कि मजबूत मित्र के साथ आपको सरंक्षण मिल सकता है.एक मजबूत मगर आत्मविश्वास से कमजोर मित्र आपके लिए किसी काम का नहीं है. कुछ कुछ हालात आज अमेरिका और भारत की मित्रता के संदर्भ में भी ऐसे ही हैं.

नवीन संदर्भ में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी के अनुसार   यह शिखर सम्मेलन मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने और जलवायु संकट से निबटने के बारे में बात करेगा. देश अपने संबंधों को और प्रगाढ़ करने तथा कोविड-19 एवं अन्य क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग को बढ़ाने के बारे में भी वार्ता करेंगे. इस मौके पर उभरती प्रौद्योगिकियों तथा साइबर स्पेस के बारे में भी बात की जाएगी. साकी ने कहा, ‘राष्ट्रपति जोसफ आर बाइडन जूनियर व्हाइट हाउस में 24 सितंबर को व्यक्तिगत उपस्थिति वाले पहले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे. राष्ट्रपति बाइडन व्हाइट हाउस में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.’

ये भी पढ़ें- “सुशासन बाबू” नीतीश के रंग!

साकी ने कहा कि क्वाड को बढ़ावा देना बाइडन प्रशासन के लिए प्राथमिकता है, जो मार्च में क्वाड नेताओं के पहले सम्मेलन में साफ नजर आया था. तब यह सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित हुआ था और अब प्रत्यक्ष हो रहा है. स्मरण हो कि ऑनलाइन सम्मेलन की मेजबानी राष्ट्रपति बाइडन ने ही की थी तथा इसमें मुक्त, खुले, समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया गया था. मगर अब तक दुनिया की परिस्थितियां बहुत कुछ बदल चुकी है ऐसे में यह शिखर सम्मेलन भारत के लिए भी एक नई उम्मीद का कारण बन सकता है, वही थोड़ी सी भी चूक भारत को आने वाले समय में नई नई मुसीबतों में भी घेर सकती है. मगर जैसा कि पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी कहा करते थे हम पड़ोसी नहीं बदल सकते मगर हां, मित्र बदल सकते हैं.  ऐसे में आने वाले समय में भारत चीन की रिश्ते किस करवट बैठेंगे यह देखना होगा.

Crime: प्राइवेट पार्ट, एक गंभीर सवाल

एक गंभीर सवाल कि क्या ऐसे आदमी, आदमी क्या बल्कि हैवान कहना ही ज्यादा सटीक होगा, की कोई इज्जत हो सकती है और वह माफी का हकदार होना चाहिए, जिस ने शक की आग में जलते हुए बेरहमी से अपनी बीवी के प्राइवेट पार्ट को सूईधागे से सिल कर दिल दहला देने वाला काम कर दिया हो?

तय है कि हर किसी का जवाब यही होगा कि नहीं. न तो ऐसे आदमी की कोई इज्जत हो सकती है और न ही उसे किसी भी कीमत पर बख्शा जाना चाहिए. उसे तो कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए, जिस से दूसरे शक्की शौहर सबक लें और बीवियों व उन के प्राइवेट पार्ट पर कहर ढाने से पहले कानून का खौफ खाते हुए हजार बार सोचें.

इस वारदात में वारदात से ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि खुद बीवी पुलिस से गुहार लगाती नजर आई कि साहब, मेरे शौहर को कड़ी सजा मत देना, मामूली डांट लगा कर छोड़ देना. और तो और उस का नाम भी उजागर मत करना, नहीं तो हमारी बदनामी होगी.

बेवकूफी की बात यह कि पुलिस वालों ने उस की बात मान भी ली और अभी तक मुजरिम का नाम उजागर नहीं किया. इस से पुलिस वाले तो कठघरे में हैं ही, लेकिन पीडि़ता भी कम जिम्मेदार नहीं है. वह उन औरतों में से है, जो लातघूंसे खा कर और पति की हैवानियत ?ोल ली है.

ये भी पढ़ें- Crime Story: पत्नी ने घूंघट नहीं निकाला तो बेटी को मार डाला

सितम सिंगरौली का

मध्य प्रदेश के सिंगरौली की निशा बाई (बदला नाम) ने 28 अगस्त, 2021 को ससुराल में रह रही अपनी बेटी को आपबीती बताई, तो वह भागीभागी मायके आई और मां को सीधे पुलिस स्टेशन ले गई, जहां निशा बाई की बात सुन और हालत देख कर पुलिस वाले भी सकते में आ गए.

निशा बाई के मुताबिक, उस के शौहर को शक था कि उस के गांव के ही एक आदमी से नाजायज ताल्लुक हैं. इस बात पर आएदिन दोनों में ?ागड़ा हुआ करता था और शौहर उस की जम कर कुटाई करता था.

तकरीबन एक हफ्ता पहले भी ऐसा ही हुआ और पति ने गुस्से में आ कर उस का प्राइवेट पार्ट सूईधागे से सिल दिया था.

निशा बाई दर्द से कराहती और चिल्लाती रही, लेकिन उस राक्षस को रहम नहीं आया. पुख्ता सिलाई के लिए उस ने तांबे के तार का इस्तेमाल किया. चूंकि पति नीमहकीमी भी करता था, इसलिए उस ने दर्द की दवा भी उसे खिला दी.

इस के बाद भी निशा बाई 7 दिनों तक दर्द से छटपटाती रही, लेकिन शौहर के गुस्से का खौफ ऐसा था कि वह घर में पड़ीपड़ी अपनी किस्मत को कोसती रही, पर 8वें दिन जब दर्द बरदाश्त से बाहर हो गया तब कहीं जा कर उस ने बेटी को खबर दी.

पुलिसिया पूछताछ में हैरानी वाली बात यह भी उजागर हुई कि 52 साल की निशा बाई की शादी को तकरीबन  35 साल हो चुके हैं. उस के शौहर की उम्र 57 साल है.

यह जान कर तो लोगों के दिमाग का फ्यूज ही उड़ गया कि पति ने 3 साल में चौथी बार उस का प्राइवेट पार्ट सिला था. लोकलाज के डर से वह खामोशी से जुल्मोसितम सहती जा रही थी और इस बार भी पति के लिए माफी चाहती है, तो उस से हमदर्दी के साथसाथ उस की अक्ल पर तरस भी आता है कि अपने ऊपर हुए अत्याचारों के लिए वह भी कम जिम्मेदार नहीं है.

निशा बाई के बेटेबहुएं और बेटियां भी चाहते हैं कि पिता को कम से कम सजा हो यानी औरत पर अत्याचार के मामले में पूरे परिवार की राय एकसमान है, जो शह देने वाली ही मानी जाएगी.

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद निशा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उस के प्राइवेट पार्ट के टांके काटते हुए उस का इलाज किया.

ये भी पढ़ें- Crime: माशुका के खातिर!

रामपुर की रमा

इस तरह की दरिंदगी का एक और मामला 21 मार्च, 2021 को उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आया था. जवान रमा (बदला नाम) की शादी 2 साल पहले ही हुई थी.

शादी के बाद से पति रमा पर वही शक करता रहा था, जो निशा पर उस के शौहर ने किया था कि उस के किसी गैरमर्द से नाजायज संबंध हैं. दोनों में रोज कलह इस बात को ले कर होती थी और रोज ही रमा की पिटाई उस का शौहर करता था.

वारदात के दिन तो हद हो गई, जब पति ने रमा की पिटाई के बाद उस का प्राइवेट पार्ट तांबे के तार से सिल दिया और उस में एक कील भी फंसा दी.

मिलक थाना इलाके के ठिरिया विष्णु गांव की रमा थाने पहुंची और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई.

जब रमा को इलाज के लिए अस्पताल मे भरती किया गया, तो पता चला कि वह पेट से है. इस पर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. जिस ने भी सुना, उस ने वहशी पति के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की. खुद रमा भी बिफरी हुई थी और पति के लिए सख्त सजा की मांग करती नजर आई.

निशा बाई की तरह उस ने हैवान पति के लिए कोई रहम दिखाने की बात नहीं कही, बल्कि उस का हुक्कापानी भी बंद करने की ख्वाहिश जताई जिस से पति को सम?ा आए कि ऐसे दरिंदों को तो समाज में रहने का हक ही नहीं है.

इस ने तो ताला जड़ा

इन दोनों मामलों ने बरबस ही  10 साल पहले के एक और नृशंस मामले की याद दिला दी, जिस में एक और शौहर ने बीवी रोमा के प्राइवेट पार्ट पर ताला लगा कर रखा था. इंदौर के मुसाखेड़ी में जो हुआ था, उसे सुन कर रोंगटे आज भी खड़े हो जाते हैं.

एक आटो गैराज में काम करने वाला पति सोहनलाल सुबह जब गैराज जाता था, तो पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर ताला लगा कर जाता था. ताकि उस की गैरमौजूदगी में बीवी किसी से सैक्स न कर ले. यह सिलसिला 2 साल चला. सिंगरौली और रामपुर के शौहरों ने तार कसा था, लेकिन सोहनलाल ने तो तार डाल कर ताला लगाया था, जिस की चाबी वह अपने साथ ले जाता था.

परेशान हो कर मरती क्या न करती की तर्ज पर रोमा ने एक दिन जहर खा लिया. थोड़ी देर में उसे बेहोश होते देख उस के पांचों बच्चों ने शोर मचा दिया तो पड़ोसी आए.

रोमा की हालत देख कर पड़ोसियों की रूह कांप उठी और तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया. पुलिस को भी खबर दी गई. होश में आने के बाद रोमा ने अपनी कहानी सुनाई तो सोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया.

बीवियां भी ढा रही कहर

8 अगस्त, 2021 को बिहार के पटना के फुलवारीशरीफ में पत्नी वैशाली (बदला नाम) का विवाद आएदिन शौहर से होता रहता था. ये दोनों अलाव कालोनी में रहते हैं.

घटना की रात दोनों साथ सोए थे, लेकिन पति जल्द ही गहरी नींद में चला गया था, क्योंकि वैशाली ने उस के खाने में कुछ मिला दिया था. उस की असल मंशा शौहर का प्राइवेट पार्ट काट कर उसे सबक सिखाने की थी, जो उस ने सिखाया भी और सो रहे पति का अंग चाकू से काट डाला.

दर्द से छटपटाते शौहर की नींद खुली, तो माजरा सम?ा कर उस के होश उड़ गए, क्योंकि हाथ में चाकू लिए वैशाली नागिन सी फुफकार रही थी और इधर उस की लुंगी खून से सनी जा रही थी.

घबराया शौहर दौड़ता हुआ फुलवारीशरीफ थाने पहुंचा और सारा किस्सा बताया. तब तक उस के अंग से काफी खून बह चुका था. पुलिस ने तुरंत ही उसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा और वैशाली को गिरफ्तार कर लिया.

पहले अंग काटा, फिर मार डाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के शिकारपुर में 25 जून, 2021 को हाजरा नाम की बीवी ने तो क्रूरता के मामले में मर्दों को भी पछाड़ दिया. उस ने पेशे से वकील अपने शौहर रफीक अहमद का अंग बेरहमी दिखाते हुए चाकू से काट डाला और इस पर भी जी नहीं भरा  तो घायल शौहर को पीटपीट कर मार  ही डाला.

गिरफ्तार होने के बाद हाजरा ने बताया कि रफीक रंगीनमिजाज आदमी था, जिस से वह परेशान रहती थी. बकौल हाजरा, रफीक 2 शादियां कर चुका था और अब तीसरी शादी करने जा रहा था. इस बात से वह दुखी थी. सम?ाने पर रफीक उसे मारतापीटता था, इसलिए गुस्से में उस ने फसाद की जड़ ही खत्म कर दी.

निशाने पर प्राइवेट पार्ट ही क्यों

इन पांचों मामलों में निशाने पर प्राइवेट पार्ट रहा. चूंकि औरत का अंग शरीर के अंदर होता है, इसलिए उसे काटा नहीं जा सकता, तो शौहरों ने उसे सिल दिया या फिर ताला लगा दिया. इस के उलट बीवियों ने आसानी से शौहरों को प्राइवेट पार्ट गाजरमूली की तरह काट डाला, क्योंकि वह बाहर होता है. रोज सब्जीभाजी काटने वाली बीवियों को काटने की खासी प्रैक्टिस थी, इसलिए उन्हें यह रास्ता आसान लगा.

शक हो या गुस्सा ये दोनों ही शादीशुदा जिंदगी को नरक बना देते हैं. शौहर बीवी को अपनी जायदाद सम?ाता है, इसलिए वह शक ज्यादा करता है और बीवी उस की गैरमौजूदगी में किसी और से सैक्स न कर ले, इसलिए उस के प्राइवेट पार्ट को सिलता है और उस पर ताला भी लगाता है, लेकिन यह न केवल जुर्म है, बल्कि वहशीपन और दरिंदगी की हद है.

यही बात बीवियों पर लागू होती है, जो शौहर को सबक सिखाने के लिए उसे नामर्द बनाने की हद तक बेरहम  हो जाती हैं. मकसद उन का भी यही रहता है कि शौहर किसी दूसरी औरत से हमबिस्तरी करने लायक ही न रहे यानी शक्की शौहर और गुस्सैल बीवी प्यार करते हैं, तो केवल प्राइवेट पार्ट से और बदला लेने या सबक सिखाने के लिए उसी को निशाना बनाने लगे हैं, जबकि थोड़ी अक्ल और सब्र से काम लिया जाए तो वे जुर्म से खुद को बचा सकते हैं.

आमतौर पर शक तो फुजूल ही निकलता है, जो बीवी के चालचलन में नहीं, बल्कि शौहर के दिमाग में होता है. कई बार तो यह बचपन से ही दिमाग में पल रहा होता है कि औरत होती ही  चालू है.

कहते हैं कि शक का इलाज तो लुकमान हकीम के पास भी नहीं था, फिर आजकल के शौहरों की औकात क्या, जो शक के चलते बीवी का कत्ल तक आसानी से कर देते हैं.

लेकिन इलाज है. शौहर को शक हो, तो उसे बीवी को छोड़ देना चाहिए. उसे मारनेपीटने से समस्या हल नहीं होती.  उस के किसी से संबंध हैं, यह बात साबित होने पर ही सजा देनी चाहिए, लेकिन खुद हिंसक और हैवान जज बन कर नहीं, बल्कि अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए. वहां थोड़ी देर जरूर लगती है, लेकिन शौहर एक गुनाह करने से बच जाता है.

वैसे भी औरत के प्राइवेट पार्ट को सिलना तालिबानियों जैसी क्रूरता है, फिर उन में और इन में में फर्क क्या. यही बात बीवियों की क्रूरता पर भी लागू होती है.

इंतजार- भाग 2: क्यों सोमा ने अकेलापन का सहारा लिया?

सुपरवाइजर बहुत कड़क था. वह एक मिनट भी चैन की सांस नहीं लेने देता. किसी को भी आपस में बात करते या हंसीमजाक करते देखता, तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी दिया करता.

कारखाने का बड़ा उबाऊ वातावरण था. औसत दरजे का कमरा, उस में  10-12 औरतआदमी, चारों और कमीजों का ढेर और धीमाधीमा चलता पंखा. नए कपड़ों की गरमी में लगातार काम में जुटे रह कर वह थक जाती और ऊब भी जाती.

थकीमांदी जब वह घर लौटती तो एक कोठरी में बाबू की गालीगलौज और नशे में अम्मा के साथ लड़ाई व मारपीट से दोचार होना पड़ता. लड़ाई?ागड़े के बाद उसे सोता सम?ा दोनों अपने शरीर की भूख मिटाते. उसे घिन आती और वह आंखों में ही रात काट देती.

सवेरे पड़ोस का रमेश उसे लाइन मारते हुए कहता, ‘अरे सोमा, एक मौका तो दे मु?ो, तु?ो रानी बना कर रखूंगा.’

वह आंखें तरेर कर उस की ओर देखती और नाली पर थूक देती.

विमला काकी व्यंग्य से मुसकरा कर कहती, ‘कल तुम्हारे बाबू बहुत चिल्ला रहे थे, क्या अम्मा ने रोटी नहीं बनाईर् थी?’

वह इस नाटकीय जीवन से छुटकारा चाहती थी. उस ने नौकरी के साथसाथ बीए की प्राइवेट परीक्षा पास कर ली थी.

ये भी पढ़ें- कब होगा अग्निसंस्कार

जब वह बीए पास हो गई तो उस की तरक्की हो गई. आंखों ही आंखों में वहां काम करने वाले महेंद्र से उस की दोस्ती हो गई. वह अम्मा से छिपा कर उस के लिए टिफिन में रोटी ले आती. दोनों साथसाथ चाय पीते, लंच भी साथ खाते. कारखाने के सुपरवाइजर दिलीप ने बहुत हाथपैर पटके कि तुम्हें निकलवा दूंगा, यहां काम करने आती हो या इश्क फरमाने. लेकिन, जब आपस में मन मिल जाए तो फिर क्या?

‘महेंद्र एक बात सम?ा लो, तुम से दोस्ती जरूर की है लेकिन मु?ा से दूरी बना कर रहना. मु?ा पर अपना हक मत सम?ाना, नहीं तो एक पल में मेरीतेरी दोस्ती टूट जाएगी.’

‘देख सोमा, तेरी साफगोई ही तो मु?ो बहुत पसंद है. जरा देर नहीं लगी और सूरज को हमेशा के लिए छोड़ कर आ गई.’

इस तरह आपस में बातें करतेकरते दोनों अपने दुख बांटने लगे.

‘महेंद्र, तुम शादी क्यों नहीं कर लेते?’

‘जब से लक्ष्मी मु?ो छोड़ कर चली गई, मेरी बदनामी हो गई. मेरे जैसे आदमी को भला कौन अपनी लड़की देगा.’

‘वह छोड़ कर क्यों चली गई?’

‘उस का शादी से पहले किसी के साथ चक्कर था. अपनी अम्मा की जबरदस्ती के चलते उस ने मु?ा से शादी तो कर ली लेकिन महीनेभर में ही सबकुछ लेदे कर भाग गई. उस का अपना अतीत उस की आंखों के सामने घूम गया था.

अब महेंद्र के प्रति उस का लगाव अधिक हो गया था.

एक दिन उस को बुखार था, इसलिए वह काम पर नहीं गई थी. वह घर में अकेली थी. तभी गंगाराम (बाबू के दोस्त) ने कुंडी खटखटाई, ‘एक कटोरी चीनी दे दो बिटिया.’

वह चीनी लेने के लिए पीछे मुड़ी ही थी कि उस ने उस को अपनी बांहों में जकड़ लिया था. लेकिन वह घबराई नहीं, बल्कि उस की बांहों में अपने दांत गड़ा दिए. वह बिलबिला पड़ा था. उस ने जोर की लात मारी और पकड़ ढीली पड़ते ही वह बाहर निकल कर चिल्लाने लगी. शोर सुनते ही लोग इकट्ठे होने लगे.

लेकिन उस बेशर्म गंगाराम ने जब कहा कि तेरे बाबू ने मु?ा से पैसे ले कर तु?ो मेरे हाथ बेच दिया है. अब तु?ो मेरे साथ चलना होगा.

‘थू है ऐसे बाप पर, हट जा यहां से, नहीं तो इतना मारूंगी कि तेरा नशा काफूर हो जाएगा,’ वह क्रोध में तमतमा कर बोली, ‘मैं आज से यहां नहीं रहूंगी.’

आसपास जमा भीड़ बाबू के नाम पर थूक रही थी. लड़ाई की खबर मिलते ही अम्मा भी भागती हुई आ गई थी. वह उसे सम?ाने की कोशिश करती रही लेकिन उस ने तो कसम खा ली थी कि वह इस कोठरी के अंदर पैर कभी नहीं रखेगी.

ये भी पढ़ें- तुम्हारे हिस्से में: पत्नी के प्यार में क्या मां को भूल गया हर्ष?

उसी समय महेंद्र उस का हालचाल पूछने आ गया था. सारी बातें सुन कर बोला, ‘तुम मेरी कोठरी में रहने लगो, मैं अपने दोस्त के साथ रहने लगूंगा.’

अम्मा की गालियों की बौछार के साथसाथ रोनाचिल्लाना, इन सब के बीच वह उस नर्क को छोड़ कर महेंद्र की कोठरी में आ कर रहने लगी थी. अम्मा ने चीखचीख कर उस दिन उस से रिश्ता तोड़ लिया था.

महेंद्र के साथ जाता देख अम्मा उग्र हो कर बोल रही थी, ‘जा रह, उस के साथ, देखना महीनापंद्रह दिन में तु?ा से मन भर जाएगा. बस, तु?ो घर से बाहर कर देगा.’

महेंद्र को सोमा काफी दिनों से जानती थी. उस ने उस की आंखों में अपने लिए सच्चा प्यार देखा था. उस की निगाहों में, बातों में वासना की ?ालक नहीं थी.

कारखाने में वह अब सुपरवाइजर बन गई थी. उस के मालिक उस के काम से बहुत खुश थे.

Bigg Boss 15: क्या शो में हिस्सा लेंगी भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh, पढ़ें खबर

टीवी का कंट्रोवर्सियल रिएलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. ऐसे में शो के मेकर्स कंटेस्टेंट से लगातार टच में हैं. ऐसे में फैंस का सवाल ये है कि क्य भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी ‘बिग बॉस 15’ में हिस्सा लेंगी? तो आइए बताते हैं कि अक्षरा सिंह ने इस बारे में क्या कहा है.

खबर आ रही है कि प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी,  डोनल बिष्ट, निशांत भट और उमर रियाज ‘बिग बॉस 15’  में दिखाई देंगे. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अक्षरा सिंह भी शो में हिस्सा ले सकती हैं लेकिन खबरों के अनुसार एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं इस शो में भाग नहीं ले रही हूं. अक्षरा सिंह के इस जवाब के बाद  फैंस का दिल टूट गया है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग ‘काला सूट पे काला चश्मा’ ने किया धमाल, देखें Viral Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

 

कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि बिग बॉस ओटीटी में अक्षरा सिंह के गेम को देखने के बाद मेकर्स उनसे ‘बिग बॉस 15’ के लिए संपर्क कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

 

अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग और गाने की वजह से फैंस के बीच काफी मशहूर हैं. वह अपनी लवलाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छायी रहती हैं. जब अक्षरा सिंह, पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी तब दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती थी. दोनों का म्यूजिक वीडियोज को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार करते थे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss फेम अक्षरा सिंह ने कहा ‘OMG प्यार हो गया’, देखें Viral Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

 

Anupamaa: अनुज के साथ क्लब जाएगी अनुपमा, वनराज-काव्या भी आएंगे पीछे-पीछे

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में लगातार महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि अनुज-अनुपमा मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं. फ्लाइट में अनुपमा काफी खुश है. उसके बचपन का सपना पूरा हो रहा है. मुंबई ( Mumbai) में अनुपमा-अनुज एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने वाले हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के अपकमिंग एपिसोड के बारे में.

वनराज-काव्या पहुंचेंगे मुंबई

शो के अकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज और अनुपमा समंदर किनारे घुमते नजर आएंगे. अनुपमा बच्चों की तरह खुश होती नजर आएगी. तो दूसरी तरफ  वनराज-काव्या भी वहां पहुंच जाएंगे. उन्हें देखकर अनुपमा को बड़ा झटका लगेगा.

ये भी पढ़ें- Udaariyaan: जैस्मिन का मुंह होगा काला तो घर छोड़ेगा फतेह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LovexAnuj🖤 (@gauravxfavourite)

 

तो वहीं अनुज (Anuj Kapadia), वनराज का वेलकम करेगा. वह अनुपमा-अनुज को ताना मारेगा, कहेगा कि जुहू बीच पर दोनों काम कर रहे हैं. इस बात को सुनकर अनुपमा भड़क जाएगी और अनुज के साथ वहां से चली जाएगी. निकल जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @gum.h.kisi.ke.pyar.mai

 

अनुपमा-अनुज जाएंगे क्लब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LovexAnuj🖤 (@gauravxfavourite)

 

बता दें कि शो से जुड़ी तस्वीर सामने आई है. एक तस्वीर में अनुपमा-अनुज क्लब में नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में अनुपमा-अनुज के साथ-साथ वनराज-काव्या भी दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: धूमधाम से होगी सीरत की गोदभराई, आएगा ये ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LovexAnuj🖤 (@gauravxfavourite)

 

नंदिनी की प्राइवेट तस्वीर होगी वायरल

शो के अपकमिंग एपिसोड में यह भी दिखाया जाएगा कि नंदिनी की वजह से शाह हाउस में खलबली मचेगी. शो में दिखाया गया था कि नंदिनी का एक्स बॉयफ्रेंज रोहन अब वापस आ गया है. और वह किसी भी तरह नंदिनी को हासिल करना चाहता है.

रोहन अपना और नंदिनी का प्रसनल फोटो समर को भेजेगा. इतना ही नहीं वह बा और अनुपमा को भी वो फोटोज भेजेगा. समर इन तस्वीरों को देखने के बाद रोहन पर गुस्सा होगा. शो में अब ये देखना होगा कि बा इन फोटोज लको देखकर कैसे रिएक्ट करती हैं. तो वहीं समर-नंदिनी इस मामले को कैसे सुलझाएंगे.

ये भी पढ़ें – Sarabhai Vs Sarabhai की रीयूनियन पार्टी में पहुंची ‘अनुपमा’, मिलिए मोनिशा की फैमिली से

Manohar Kahaniya: सेक्स चेंज की जिद में परिवार हुआ स्वाहा- भाग 3

सौजन्य- मनोहर कहानियां

लेखक- शाहनवाज

अलग तरह की होती थी फीलिंग

कार्तिक उस के सब से अच्छे दोस्तों में से एक बन गया था. उसे उस के साथ वक्त गुजारना अच्छा लगने लगा. दोनों मिल कर क्लास के बाद दिल्ली के अलगअलग जगहों पर घूमने निकल जाते, अच्छे होटल में खाना खाते. कभी स्टारबक्स, कभी मैकडोनल्डस, कभी केएफसी, कभी बर्गर किंग तरह तरह की जगहों पर अकसर वक्त गुजारते.

वह जब कभी भी कार्तिक के साथ मिलता तो उस के शरीर में एक अलग तरह की सिहरन दौड़ जाती थी. उस का चेहरा और उस की बातें, उस की आंखों और दिल को सुकून देती थीं. कार्तिक के लिए उस के मन में एक अजीब तरह की फीलिंग महसूस होने लगी थी.

अभिषेक मन में कार्तिक को छूने की, उस के करीब रहने की बातें घूमती रहती थीं. वह भी उसे एक अच्छा दोस्त समझता था. लेकिन उसे यह नहीं पता था कि जो फीलिंग्स वह कार्तिक के लिए अपने मन में रखता है, क्या वह भी उसे उसी तरह से देखता है या नहीं.

2 सालों तक वह दिल्ली में कार्तिक के साथ इसी तरह से मिला करता था. लेकिन एक दिन अभिषेक ने कार्तिक को अपने घर पर आने का न्यौता दिया. वह उस के घर पर आया. उस के पूरे परिवार से मिला. उस के घर पर सभी को पता था कि वे दोनों बेहद अच्छे दोस्त हैं.

ऐसे ही एक दिन जब कार्तिक उस के घर पर आया तो वह दोनों लैपटोप पर फिल्म देख रहे थे. वह अभिषेक से चिपक कर बैठा था. उस का ध्यान फिल्म पर बिलकुल भी नहीं था. न जाने उसी वक्त उसे क्या हुआ कि उस ने कार्तिक को उस की गरदन पर चूम लिया.

खुद को लड़की मानता था अभिषेक

अभिषेक की इस हरकत का कार्तिक ने बुरा नहीं माना बल्कि उस ने उस का हाथ पकड़ लिया और उस ने भी अभिषेक की गरदन पर चूम लिया.

इस अहसास को अभिषेक ने इस से पहले कभी महसूस नहीं किया था. कुछ इस तरह से उस के और कार्तिक के बीच संबंध बनने शुरू हुए. जिस के बाद वे दोनों अकसर होटल में मिलते और अपनी जरूरतों को पूरा करते.

3 साल का उन का कैबिन क्रू का कोर्स खत्म हुआ तो अभिषेक अपने घर आ गया. तब उस का दिल्ली जा पाना और कार्तिक से मिलना मुश्किल हो गया. तब वह कार्तिक को मिलने के लिए अकसर रोहतक में बुला लिया करता था.

पहले के मुकाबले उन की मुलाकात अब ज्यादा दिनों में होती. बढ़ते गैप के साथसाथ उन दोनों के मन में एकदूसरे के लिए फीलिंग्स और भी ज्यादा बढ़ने लगीं. कार्तिक के बिना उस के लिए एक पल भी गुजारना मुश्किल होने लगा था. अगर वह नहीं मिल पाते तो घंटों फोन पर एकदूसरे से बातें करते.

ये भी पढ़ें- Manohar Kahaniya: जुर्म की दुनिया की लेडी डॉन

कार्तिक से मिलने के बाद अभिषेक ने खुद को अन्य लोगों से अलग महसूस किया. अकसर उस के मन में आता कि बेशक वह लड़का है, लेकिन अंदर से वह खुद को लड़की मानने लगा था.

घर में अकेले होता था तो वह अपनी बहन नेहा के कपड़े पहन कर और मेकअप कर के देखता कि कैसा दिखाई देता है. वह पूरी तरह से खूद को बदलाबदला सा महसूस करता. अभिषेक की अब हलके और चटक रंग के कपड़ों में दिलचस्पी बढ़ने लगी थी. उस की पसंद में पूरी तरह से बदलाव आ गया था.

ऐसे ही साल 2020 के अगस्त के महीने में अभिषेक ने यह तय कर लिया था कि वह खुद को अंदर से जैसा महसूस करता है, वैसा ही वह हकीकत में बनेगा. यानी वह लड़की बनना चाहता था. इस संबंध में उस ने इंटरनेट पर सर्च करना शुरू कर दिया. उसे पता चला कि औपरेशन के जरिए एक इंसान अपना लिंग बदल सकता है.

अभिषेक इस बारे में पूरी जानकारी हासिल करना चाहता था, इसीलिए वह घंटों इंटरनेट पर इसी के संबंध में सर्च करता रहता, पढ़ता रहता और वीडियोज देखता.

वह भारत में सैक्स चेंज का औपरेशन करने वाले क्लिनिक या हौस्पिटल के बारे में पता करने लगा. धीरेधीरे उस ने इस औपरेशन में आने वाला खर्चा, सारी सावधानियां, सभी ऐहतियात सब के बारे में पता कर लिया.

अब वह अपने जीवन में एक अहम पड़ाव पर आ कर फंस गया था, उसे एक ऐसा फैसला करना था जिस के बाद उस की पूरी जिंदगी बदल जाती. उस ने दिनरात इस के बारे में सोचा. उस ने इस की भनक कार्तिक को बिलकुल भी नहीं होने दी, क्योंकि वह उस के साथ रिश्ते में बंधने के लिए उसे सरप्राइज देना चाहता था.

अंत में उस ने फैसला कर ही लिया कि उसे क्या चाहिए. उस ने अपने लिए खुद को चुना, कार्तिक को चुना क्योंकि वही उस की खुशियां बनने वाला था. उस ने औपरेशन के लिए खुद को तैयार कर लिया, लेकिन उस के लिए उसे पैसों की जरुरत थी.

नए साल 2021 की शुरुआत में ही अभिषेक ने अपने पापा से 5 लाख रुपए मांगे. उसे लगा कि हर बार की तरह वह इस बार भी नहीं पूछेंगे कि उसे इतने पैसे किसलिए चाहिए. लेकिन इस बार इतनी बड़ी रकम मांगने पर उन्होंने उस से पूछ ही लिया कि उसे ये पैसे किसलिए चाहिए.

तब अभिषेक ने उन से झूठ बोला कि उसे किसी काम के लिए चाहिए तो उन्होंने साफ मना कर दिया. फिर अभिषेक ने पैसों के लिए अपनी मम्मी के पास जा कर एप्रोच किया. मम्मी उसे पैसों के लिए कभी भी मना नहीं करती थीं, लेकिन इतनी बड़ी रकम सुन कर उन्होंने भी मना कर दिया था.

बहन को बता दी मन की बात

वह पैसों का जुगाड़ नहीं कर पा रहा था. उसे इस औपरेशन के लिए जल्द से जल्द पैसे चाहिए थे. कार्तिक से दूरी वह अब बरदाश्त नहीं कर पा रहा था. हार मान कर उस ने यह बात अपनी बहन नेहा को बता दी कि उसे किसलिए पैसों की जरूरत है.

अभिषेक को लगा कि एक लड़की और मेरी बहन होने के नाते वह उस की फीलिंग्स की कदर करेगी और उस की बातों को समझेगी. लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ.

जिस रात उस ने नेहा को पैसे मांगने का कारण बताया उस के अगले दिन नेहा ने उस की गैरमौजूदगी में पापा और मम्मी को ये बात बता दी कि अभिषेक पैसे किसलिए मांग रहा है.

उस दिन अभिषेक बाहर किसी काम से निकला था, लेकिन जब वह घर लौटा तो पापा और मम्मी का चेहरा देख कर उसे अंदाजा हो गया था कि नेहा ने इन्हें सब कुछ बता दिया है. पापा और मम्मी ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उन्होंने उसे यह खयाल अपने दिमाग से निकाल देने की नसीहत दी.

ये भी पढ़ें- Manohar Kahaniya: जब उतरा प्यार का नशा

लेकिन अभिषेक नहीं माना. उस ने उन के सामने ही उन की बातों को मानने से इंकार कर दिया. गुस्से में मम्मी तो कमरे से निकल गईं, लेकिन पापा ने उस दिन उसे बहुत मारा. इस के साथ ही उन्होंने अपनी सारी प्रौपर्टी नेहा के नाम कर देने की धमकी भी दे डाली.

पापा ने कभी भी अभिषेक पर हाथ नहीं उठाया था लेकिन जब उन्होंने उस दिन उसे पीटा तो उस ने उसी दिन यह तय कर लिया था कि उसे अब किसी भी हालत में अपना सैक्स बदलना है.

उस दिन के बाद अभिषेक पर घर में हर काम के लिए बंदिशें लगने लगीं. उसे अपने कमरे के दरवाजे को अंदर से बंद करने के लिए मना कर दिया गया. कुछ दिनों के लिए उस का फोन छीन लिया गया. घर में इंटरनेट कनेक्शन भी कटवा दिया गया. इतना ही नहीं, उस ने सारे दोस्तों को घर पर आनेजाने के लिए मना कर दिया गया. उसे घर पर हर कोई अजीब नजरों से देखने लगा. यहां तक कि नानी को भी इसलिए बुलाया गया था ताकि वह उसे इस के लिए समझाए कि सैक्स चेंज कराना अच्छी बात नहीं है.

अभिषेक को उस के ही घर में ऐसी पैनी और शक भरे अंदाज में देखा जाता था जैसे उस ने यह सोच कर ही कोई बहुत बड़ा गुनाह कर लिया हो. उसे अपने ही घर में घुटन होने लगी थी.

अगले भाग में पढ़ें- पिता की पिस्तौल ही बनी कालदूत

ममता- भाग 3: क्या माधुरी को सासुमां का प्यार मिला

‘मैं अपनी पूरी जिंदगी घर में निठल्ले बैठे नहीं गुजार सकती. वैसे ही अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा इस परिवार को भेंट कर ही चुकी हूं, लेकिन अब और नहीं कर सकती,’ आक्रोश में सास ने उत्तर दिया था.

‘मम्मीजी, घर में भी दूसरे सैकड़ों जरूरी काम हैं, यदि किए जाएं तो,’ कहना चाह कर भी माधुरी कह नहीं सकी थी. व्यर्थ ही उन का गुस्सा बढ़ जाता और हासिल कुछ भी न होता. हो सकता है वे अपनी जगह ठीक हों वरना कौन पढ़ीलिखी औरत फालतू के कामों में अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहेगी.

मम्मीजी का निर्णय अपना है. पर वह उस सचाई को कैसे भूल सकती है जिस के पीछे उस का भोगा हुआ अतीत छिपा है, तनहाइयां छिपी हैं, रुदन छिपा है, जिस को देखने का, पहचानने का उस के पालकों के पास समय ही नहीं था. उस समय उसे लगता था कि ऐसे दंपती संतान को जन्म ही क्यों देते हैं, जब उन के पास बच्चों के लिए समय ही नहीं है. वह बेचारा उन की प्यारभरी निगाह के लिए जीवनभर तड़पता ही रह जाता है लेकिन वह निगाह उसे नसीब नहीं होती. आज इंसान पैसों के पीछे भाग रहा है, लेकिन पैसों से मन की शांति, प्यार तो नहीं खरीदा जा सकता.

एक बच्चे को जब मां की कोख की गरमी चाहिए तब उसे बोतल और पालना मिलता है, जब वह मां का हाथ पकड़ कर चलना चाहता है, अपनी तोतली आवाज में दुनियाभर के प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा शांत करना चाहता है, तब उसे आया के हाथों में सौंप दिया जाता है या महानगरों में खुले के्रचों में, जहां उस का बचपन, उस की भावनाएं, उमंगें कुचल कर रह जाती हैं. वह एकाकीपन से इतना घबरा उठता है कि अकेले रहने मात्र से सिहर उठता है.

उसे याद है कि वह 15 वर्ष तक अंगूठा पीती रही थी, अंगूठा चूसना उसे न केवल मानसिक तृप्ति देता था वरन आसपास किसी के रहने का एहसास भी कराता था. अचानक किसी को सामने पा कर चौंक उठना तथा ठीक से बातें न कर पाना भी उस की कमजोरी बन गई थी. इस कमजोरी के लिए भी सदा उसे ही दोषी ठहराया जाता रहा था.

ये भी पढ़ें- मेरा प्यार था वह: क्यों शादी के बाद मेघा बदल गई?

जब सब बच्चे स्कूल में छुट्टी होने पर खुश होते थे तब माधुरी चाहती थी कि कभी छुट्टी हो ही न, क्योंकि छुट्टी में वह और अकेली पड़ जाती थी. मातापिता के काम पर जाने के बाद घर खाने को दौड़ता था. घर में सुखसुविधा का ढेरों सामान मौजूद रहने के बावजूद उस का बचपन सिसकता ही रह गया था. वह नहीं चाहती थी कि उस की संतानें भी उसी की तरह घुटघुट कर जीते हुए किसी अनहोनी का शिकार हों या मानसिक रोगी बन जाएं.

बाद में पल्लव से ही पता चला था कि प्रारंभ में तो मम्मी पूरी तरह घरेलू ही थीं किंतु पापा के व्यापार में निरंतर मिलती सफलता के कारण वे अकेली होती गईं तथा समय गुजारने के लिए उन्होंने समाज सेवा प्रारंभ की. बढ़ती व्यस्तता के कारण घर को नौकरों पर छोड़ा जाने लगा और अब उन्होंने उस क्षेत्र में ऐसी जगह बना ली है कि जहां से लौटना उन के लिए न तो संभव है और शायद न ही उचित.

‘‘बेटी, नाश्ता कर ले,’’ मम्मी का स्नेहिल स्वर उसे चौंका गया और वह अतीत की यादों से निकल कर वर्तमान में आ गई.

‘‘न जाने तुम ने मम्मी पर क्या जादू कर दिया है कि सबकुछ छोड़ कर तुम्हारी तीमारदारी में लगी हैं,’’ मम्मीजी को आवश्यकता से अधिक उस की देखभाल करते देख पल्लव ने उसे चिढ़ाते हुए कहा था.

‘‘क्यों नहीं करूंगी उस की देखभाल? तू तो सिर्फ मेरा बेटा ही है किंतु यह तो बहू होने के साथसाथ मेरी बेटी भी है तथा मेरे होने वाले पाते की मां भी है,’’ मम्मीजी, जो पास में खड़े बेटे की बात सुन रही थीं, ने अपनी चिरपरिचित मुसकान के साथ कहा था.

मम्मीजी जहां पहले एक दिन घर में रुकने के नाम पर भड़क जाती थीं, वहीं वह सप्ताहभर से अपने सारे कार्यक्रम छोड़ कर उस की देखभाल में लगी हैं. आज माधुरी को खुद पर ग्लानि हो रही थी. उस के मन में उन के लिए कितने कलुषित विचार थे. वास्तव में उन्होंने सिद्ध कर दिया था कि स्त्री पहले मां है बाद में पत्नी या अन्य रूपों को जीती है. मां रूपी प्रेम का स्रोत कभी समाप्त नहीं होता. ममता कभी नहीं मरती.

मम्मीजी उन स्त्रियों में से नहीं थीं जो घरपरिवार के लिए अपना पूर्ण जीवन समर्पित करना अपना ध्येय समझती हैं, वे उन से कहीं परे थीं, अलग थीं. अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने समाज में अपनी एक खास पहचान बनाई थी.

ये भी पढ़ें- मजाक: म से मछली म से मगरमच्छ

अब उस की यह धारणा धूमिल होती जा रही थी कि समाज सेवा में लिप्त औरतें घर से बाहर रहने के लिए ही इस क्षेत्र में जाती हैं. कुछ अपवाद अवश्य हो सकते हैं.

उसे लग रहा था कि बच्चों की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद यदि संभव हो सका तो वह भी देश के गरीब और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए अपना योगदान अवश्य देगी. फिलहाल तो उसे अपनी कोख में पलने वाले बच्चे की ओर ध्यान देना है, जो उस की जरा सी असावधानी से मरतेरते बचा है. सोचतेसोचते उस ने करवट बदली और उसी के साथ ही उसे महसूस हुआ मानो वह कह रहा है, ‘ममा, जरा संभल कर, कहीं मुझे फिर से चोट न लग जाए.’

‘नहीं बेटा, अब तुझे कुछ नहीं होगा. मैं हूं न तेरी देखभाल के लिए,’ माधुरी ने दोनों हाथों से बढ़े पेट को ऐसे थाम लिया मानो वह गिरते हुए अपने कलेजे के टुकड़े को पकड़ रही है. उस के चेहरे पर मातृत्व की गरिमा, अजन्मे के लिए अनोखा, अटूट प्रेम दिखाई दे रहा था.  द्य

मां अत्यंत ही महत्त्वाकांक्षी थीं. यही कारण था कि दादी के बारबार यह कहने पर कि वंश चलाने के लिए बेटा होना ही चाहिए, उन्होंने ध्यान नहीं दिया था. उन का कहना था कि आज के युग में लड़का और लड़की में कोई अंतर नहीं रह गया है.

Udaariyaan: जैस्मिन का मुंह होगा काला तो घर छोड़ेगा फतेह

कलर्स टीवी (Colors tv) का पॉपुलर सीरियल उड़ारियां (Udaariyaan) में अब नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. जी हां, जैसा कि अब तक आपने देखा कि फतेह (Ankit Gupta) और जैस्मिन की रिश्ते की सच्चाई सबके सामने आ चुकी है. इस बात से पूरा वीर खानदान बेहद नाराज और शर्मिंदा हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड में हाईवोल्टेज ड्रामा होने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

जैस्मिन को बचाएगी तेजो

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कुछ महिलाएं जैस्मिन का मुंह पर कालिख पोत देंगी तो वहीं तेजो ये सब देख लेगी और वह जैस्मिन को उन महिलाओं से बचाएगी.

ये भी पढ़ें- मालिनी अपने प्लान में होगी कामयाब, क्या टूट जाएगा Imlie और आदित्य का रिश्ता?

 

फतेह छोड़ेगा अपना घर

शो का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि फतेह जैस्मिन के साथ घर छोड़ देगा और तेजो अपने ससुराल में ही रहेगी. तो दूसरी तरफ फतेह की मां तेजो से कहेगी कि तुम फतेह को घर वापस ला सकती हो. अब देखना है कि शो की कहानी में कौन-सा ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेंगे.

 

ये भी पढ़ें- वनराज-काव्या की शादीशुदा जिंदगी में आएगी दरार?

जैस्मिन ने फतेह को शादी के मंडप में छोड़ा अकेला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ᴰ ᴿ ᴬ ᴹ ᴬ ᴾ ᴿ ᴱ ᶜ ᴬ ᴾ ˢ (@dramaprecaps)

 

आपको बता दें कि इस शो की कहानी फतेह, जैस्मिन और तेजो की इर्द-गिर्द घुमती है. फतेह जैस्मिन से प्यार करता था और दोनों की शादी हो रही थी लेकिन जैस्मिन ने फतेह को शादी के मंडप में अकेला छोड़ दिया था.

 

तेजो ने थामा फतेह का हाथ

इसके बाद जैस्मिन की बड़ी बहन और फतेह की दोस्त तेजो ने उसका हाथ थामा. और उसने फतेह से शादी की. लेकिन वक्त बितने के साथ फतेह फिर जैस्मिन की तरफ खिंचता चला गया. तो दूसरी तरफ तेजो को ये गलतफहमी हुई कि फतेह उससे प्यार करने लगा है. लेकिन सच्चाई सामने आ गई कि और तेजो को पता चल गया कि फतेह-जैस्मिन उसे धोखा दे रहे हैं और उसके पीठ पिछे एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अनुज के साथ अकेले मुंबई जाएगी अनुपमा, वनराज को लगा झटका

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें