आशंका: भाग 1

वैसे तो रणबीर ग्रुप ने शहर में कई दर्शनीय इमारतें बनाई थीं, लेकिन उन के द्वारा नवनिर्मित ‘स्वप्नलोक’ वास्तुशिल्प में उन का अद्वितीय योगदान था. उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की प्रशंसा के उत्तर में ग्रुप के चेयरमैन रणबीर ने बड़ी विनम्रता से कहा, ‘‘किसी भी प्रोजैक्ट की कामयाबी का श्रेय उस से जुड़े प्रत्येक छोटेबड़े व्यक्ति को मिलना चाहिए, इसीलिए मैं अपने सभी सहकर्मियों का बहुत आभारी हूं, खासतौर से अपने आर्किटैक्ट विभोर का जिन के बगैर मैं आज जहां खड़ा हूं वहां तक कभी नहीं पहुंचता.’’

ये भी पढ़ें: हार : इस खेल में कौन हारा और कौन जीता

समारोह के बाद जब विभोर ने रणबीर को धन्यवाद दिया तो उस ने सरलता से कहा, ‘‘किसी को भी उस के योगदान का समुचित श्रेय न देने को मैं गलत समझता हूं विभोर.’’

‘‘ऐसा है तो फिर मेरी सफलता का श्रेय तो मेरी सासससुर खासकर मेरी सास को मिलना चाहिए सर,’’ विभोर बोला, ‘‘यदि आप का इस सप्ताहांत कोई और कार्यक्रम न हो तो आप सपरिवार हमारे साथ डिनर लीजिए, मैं आप को अपने सासससुर से मिलवाना चाहता हूं.’’

‘‘मैं गरिमा और बच्चों के साथ जरूर आऊंगा विभोर. तुम्हारे सासससुर इसी शहर में रहते हैं?’’

‘‘जी हां, मैं उन के साथ यानी उन के ही घर में रहता हूं सर वरना मेरी इतनी बड़ी कोठी लेने की हैसियत कहां है…’’

ये भी पढ़ें: कायर : श्रेया ने श्रवण को छोड़ राजीव से विवाह क्यों कर

‘‘कमाल है, अभी कुछ रोज पहले तो हम तुम्हारी प्रमोशन की पार्टी में तुम्हारे घर आए थे और उस से पहले भी आ चुके हैं, लेकिन उन से मुलाकात नहीं हुई कभी.’’

‘‘वे लोग मेरी पार्टियों में शरीक नहीं होते सर, न ही मेरी निजी जिंदगी में दखलंदाजी करते हैं. लेकिन मेरे बीवीबच्चों का पूरा खयाल रखते हैं. इसीलिए तो मैं इतनी एकाग्रता से अपना काम कर रहा हूं, क्योंकि न तो मुझे बीमार बच्चे को डाक्टर के पास ले जाना पड़ता है और न ही बीवी के अकेलेपन को दूर करने या गृहस्थी के दूसरे झमेलों के लिए समय निकालने की मजबूरी है. जब भी फुरसत मिलती है बेफिक्री से बीवीबच्चों के साथ मौजमस्ती कर के तरोताजा हो जाता हूं,’’ विभोर बोला.

‘‘ऋतिका इकलौती बेटी है?’’

‘‘नहीं सर, उस के 2 भाई अमेरिका में रहते हैं. पहले तो उन का वापस आने का इरादा था, मगर मेरे यहां आने के बाद दोनों लौटना जरूरी नहीं समझते. मिलने के लिए आते रहते हैं. कोठी इतनी बड़ी है कि किसी के आनेजाने से किसी को कोई दिक्कत नहीं होती.’’

रणबीर को ऋतिका के मातापिता बहुत ही सुलझे हुए, संभ्रांत और सौम्य

लगे. खासकर ऋतिका की मां मृणालिनी. न जाने क्यों उन्हें देख कर रणबीर को ऐसा लगा कि उस ने उन्हें पहले भी कहीं देखा है.

उस के यह कहने पर मृणालिनी ने बड़ी सादगी से कहा, ‘‘जरूर देखा होगा ‘दीपशिखा’ महिला क्लब के किसी समारोह या फिर अपनी शादी में,’’ मां की मृत्यु में कहना मृणालिनी ने मुनासिब नहीं समझा.

‘‘ठीक कहा आप ने,’’ रणबीर चहका, ‘‘किसी समारोह की तो याद नहीं, लेकिन बहुत सी तसवीरों में आप हैं मां के साथ.’’

‘‘मां की शादी से पहले की तसवीरों में भी देखा होगा, क्योंकि मैं और रुक्की शादी के पहले एक बार एनसीसी कैंप में मिली थीं और वहीं हमारी दोस्ती हुई थी.’’

रणबीर भावुक हो उठा. उस की मां रुक्मिणी को रुक्की उन के बहुत ही करीबी लोग कह सकते थे. रूप और धन के दंभ में अपने को विशिष्ट समझने वाली मां यह हक किसीकिसी को ही देती थीं यानी मृणालिनी उस की मां की अभिन्न सखी थीं.

‘‘विभोर को मालूम है कि मां आप की सहेली थीं?’’ रणबीर ने पूछा.

ये भी पढ़ें: पररूपण : क्या था एसपी भंडारी का राज?

 

‘‘नहीं, क्योंकि उस का हमारे परिवार से जुड़ने से पहले ही रुक्की का देहांत हो गया था. विभोर बहुत मेहनती और लायक लड़का है,’’ मृणालिनी ने दर्प से कहा.

‘‘सही कह रही हैं आप. विभोर के बगैर तो मैं 1 कदम भी नहीं चल सकता. और अब तो मुझे आप का सहारा भी चाहिए मांजी. मां के देहांत के बाद आज आप से मिल कर पहली बार लगा जैसे मैं फिर से सिर्फ रणबीर बन कर जी सकता हूं.’’

‘‘गाहेबगाहे ही क्यों जब जी करे,’’ मृणालिनी ने स्नेह से उस का सिर सहलाते

हुए कहा.

‘‘रणबीर सर से क्या बातें हुईं मां?’’ अगली सुबह विभोर ने पूछा.

‘‘कुछ खास नहीं, बस उस की मां के बारे में,’’ मृणालिनी ने अनमने भाव से कहा.

‘‘पूरी शाम?’’ विभोर ने हैरानी से पूछा.

‘‘रुक्की थी ही ऐसी विभोर, उस के बारे में जितनी भी बातें की जाएं कम हैं, अमीर बाप की बेटी होने के बावजूद उस में रत्ती भर घमंड नहीं था. वह एनसीसी की अच्छी कैडेट थी. उस के बाप ने उसे रिवौल्वर इनाम में दिया था. मेरी निशानेबाजी से प्रभावित हो कर रुक्की ने अपने रिवौल्वर से मुझे प्रैक्टिस करवाई थी. तभी तो मुझे निशानेबाजी की प्रतियोगिता में इनाम मिला था.’’

‘‘लगता है मां अपनी सहेली की याद आने की वजह से विचलित हैं,’’ ऋतिका बोली.

‘‘और अब विचलित होने की बारी मेरी है, क्योंकि हम व्हिस्पर वैली में जो अरेबियन विलाज बना रहे हैं न उस बारे में मुझे आज रणबीर सर से विस्तृत विचारविमर्श करना है और अगर मां की याद में व्यथित होने के कारण उन्होंने मीटिंग टाल दी या दिलचस्पी नहीं ली तो बहुत गड़बड़ हो जाएगी,’’ विभोर ने कहा.

लेकिन उस का खयाल गलत था. रणबीर ने बड़े उत्साह और दिलचस्पी से विभोर की प्रस्तावना पर विचार किया और सुझाव दिया, ‘‘अपने पास जमीन की कमी नहीं है विभोर. क्यों न तुम 2 को जोड़ कर पहले 1 बड़ा भव्य विला बनाओ. अगर लोगों को पसंद आया तो और वैसे बना देंगे.’’

‘‘लेकिन कीमत बहुत ज्यादा हो जाएगी सर और फिर कोई ग्राहक न मिला तो?’’

‘‘परवाह नहीं,’’ रणबीर ने उत्साह से कहा, ‘‘खुद के काम आ जाएगा. यही सोच कर बनाओ कि यह बेचने के लिए नहीं अपने लिए है. विभोर, तुम दूसरे काम उमेश और दिनेश को देखने दो. तुम इसी प्रोजैक्ट के निर्माण पर ध्यान दो और जल्दी यह काम पूरा करो. मैं सतबीर से कह दूंगा कि तुम्हें पैसे की दिक्कत न हो.’’

आगे पढ़ें

आशंका: क्यों बेटी और दामाद को अपने साथ रखना चाहती थी मृणालिनी?

प्रेमी की खातिर पति को मौत का संदेश: भाग 3

इस मुलाकात में दोनों के जवानी में तपते हुए तन एकदूसरे के नजदीक आए तो फिर एकदूसरे में समा कर ही अलग हुए. जवानी के पहले पायदान पर पे्रमी के संग सैक्स सुख के अनुभव ने नीलम को पागल कर कर दिया था.

इस के बाद वह खुल कर रोहित से मिलने लगी. छोटे से कस्बे में 2 प्रेमियों की यह नजदीकी जल्द ही लोगों में चर्चा का विषय बन गई.

बात रोहित के अलावा नीलम के घर पर भी पहुंच गई थी. लेकिन अब तक रोहित और नीलम एकदूसरे के साथ जिंदगी बिताने की कसमें खा चुके थे.

बात रोहित के घर वालों के अलावा नीलम के घर तक पहुंच गई थी. रोहित ने देखा कि पारिवारिक दबाव के बाद भी नीलम पीछे नहीं हट रही है तो रोहित भी जिद पर अड़ गया.

स्कूल के बाद रोहित राजपूत डीजे का काम करने लगा. जबकि नीलम के दिल में रोहित के प्यार की गूंज उस के डीजे की आवाज से कहीं ज्यादा ऊंची आवाज में गूंजती थी. वक्त के साथ नीलम के घर वालों ने झाबुआ निवासी लकी पांचाल के साथ उस का रिश्ता पक्का कर दिया.

नीलम नहीं चाहती थी कि वह रोहित के अलावा किसी और की दुलहन बने. इसलिए यह देख कर नीलम ने रोहित को संदेश पहुंचा दिया कि वह जल्द से जल्द घर आ कर उस के घर वालों से शादी की बात करे. लेकिन शायद रोहित हिम्मत नहीं जुटा सका.

इस के बाद इसी साल जनवरी महीने में नीलम की लकी के साथ शादी हो गई तो वह झाबुआ आ गई.

नीलम ने मजबूरी में लकी के साथ शादी तो कर ली, लेकिन वह अपने मन से अपने प्यार रोहित को नहीं भुला पा रही थी. इसलिए जैसे ही वह शादी के बाद पहली बार मायके गई, वह कटला पहुंच कर अपने पे्रमी रोहित से मिली.

वास्तव में नीलम मिली तो थी रोहित से उस की बुजदिली की शिकायत करने, लेकिन नीलम को देखते ही रोहित ने उसे अपनी बांहों में भर लिया तो नीलम सारी शिकायतें भूल कर प्रेमी के संग एक बार फिर प्यार के सागर में डूब गई.

पुराने प्यार की कहानी एक बार फिर नए जोश के साथ शुरू हो जाने के चलते नीलम जितने दिन भी मायके में रही, लगभग रोज किसी न किसी तरह रोहित से मिलती थी.

रोहित की मोहब्बत में डूबी नीलम वापस ससुराल नहीं जाना चाहती थी, इसलिए एकदो बार लकी ने उसे लिवाने के लिए कटला आने का प्लान बनाया तो नीलम ने बहाना बना कर उसे टाल दिया.

जांच में सामने आया कि लकी के साथ नीलम की शादी को केवल 5 महीने ही हुए थे. इस दरमियान नीलम 20 दिन भी अपनी ससुराल नहीं रही थी. इतना ही नहीं, वह जितने दिन भी ससुराल में रही, खुद को अपने कमरे में बंद कर दिन भर रोहित से फोन पर बातें किया करती थी.

इस बात की गवाही नीलम के मोबाइल नंबर की काल डिटेल्स ने दी. एक दिन में 9 घंटे बात होने की जानकारी काल डिटेल्स से पुलिस को मिली.

कुछ दिन पहले जब नीलम झाबुआ से वापस मायके गई तो उस ने उसी दिन रोहित से साफ कह दिया था कि लकी की बांहों में उसे कांटे चुभते हैं. इसलिए अब वह कभी झाबुआ नहीं जाएगी.

ऐसे में रोहित ने नीलम को लकी से तलाक लेने को कहा तो उस का कहना था कि वह इतना इंतजार नहीं कर सकती. इसलिए उस ने रोहित को ही लकी को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की चुनौती  दी ताकि दोनों साथ रह सकें.

इस के बाद मार्च महीने में ही दोनों ने लकी को खत्म करने की ठान ली थी. चूंकि इस काम में रिस्क बहुत था, इसलिए लकी की हत्या उस ने सुपारी किलर से कराने की योजना बनाई.

डीजे का काम करते हुए लकी ब्याज पर भी पैसे बांटता था. इसलिए काम का फायदा उठाने की योजना बना कर 3 कर्जदार बच्चू उर्फ बस्सू, मांगू उर्फ मग्गू, रंजीत और पप्पू से बात की.

दरअसल, रोहित ने इन सभी आरोपियों को लगभग 3 लाख रुपए उधार दिए हुए थे. इसलिए रोहित ने इन पर उधार दिया पैसा वापस मांग कर दबाव बनाया, जिस के बाद उन्हें लालच दिया कि अगर वे मिल कर लकी की हत्या कर दें तो वह न केवल उन का यह कर्ज माफ कर देगा, बल्कि उन्हें 60 हजार रुपए और भी देगा.

इस तरह कुल 3 लाख 60 हजार रुपए की सुपारी दे कर रोहित ने उक्त आरोपियों को लकी की हत्या के लिए राजी कर लिया और इस बात की खबर अपनी पे्रमिका नीलम को दी और उस के संग योजना बना कर मौके की तलाश करने लगे.

लेकिन धीरेधीरे 2 महीने बीत गए, रोहित लकी की हत्या के लिए मौका नहीं तलाश पाया. दूसरी तरफ लकी बारबार नीलम को फोन कर झाबुआ आने को कह रहा था. इस पर वह रोहित को जल्दी से जल्दी रास्ते से हटाने को बोलने लगी.

संयोग से 2 जून को रोहित की मां की मृत्यु हो गई तो रोहित ने अपनी मां की मृत्यु का उपयोग अपनी मोहब्बत को हासिल करने में किया. उस का कहना था कि मां की मौत के कारण पुलिस उस पर शक नहीं करेगी.

जब यह बात उस ने नीलम को बताई तो उस ने कहा कि ऐसा है तो ठीक है. तुम आदमी तैयार कर लो मैं लकी को जाल में फंसा कर मौत के पास ला कर खड़ा कर देती हूं.

इस के बाद नीलम ने लकी को फोन कर मीठीमीठी बातें कर उसे कटला बुला लिया. चूंकि इस से पहले नीलम ने कभी लकी को कटला आने को नहीं कहा था, इसलिए जब उस ने लकी को अपनी बातों मे फांस कर कटला आ कर अपने साथ लिवा जाने को कहा तो पत्नी की बात सुन कर लकी दूसरे दिन ही नीलम को लिवाने कटला के लिए निकल पड़ा.

जिस के बाद रास्ते में घात लगा कर बैठे सुपारी किलर लकी की हत्या कर पिपलौदा बड़ा के जंगल में लाश फेंक कर वापस गुजरात चले गए. लकी की हत्या की बात सुन कर नीलम बहुत खुश हुई, लेकिन पति की हत्या पर दुखी होने का नाटक कर तेरहवीं का इंतजार करने लगी.

दरअसल, उस की योजना लकी की तेरहवीं होने के बाद हमेशा के लिए मायके चली जाने की थी. लेकिन लकी ही हत्या के 7 दिन के बाद ही एसपी अरविंद तिवारी के निर्देशन में गठित टीम ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

इन दोनों की गिरफ्तारी की खबर लगते ही सुपारी किलर भूमिगत हो गए थे. कथा लिखे जाने तक वे  गिरफ्तार नहीं हुए थे.

पुलिस ने लकी पांचाल की हत्या की आरोपी उस की पत्नी नीलम और उस के प्रेमी रोहित राजपूत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया.

—कथा पुलिस सूत्

मैं चुप रहूंगी: क्या थी विजय की असलियत

Rita Kashyap

पिछले दिनों मैं दीदी के बेटे नीरज के मुंडन पर मुंबई गई थी. एक दोपहर दीदी मुझे बाजार ले गईं. वे मेरे लिए मेरी पसंद का तोहफा खरीदना चाहती थीं. कपड़ों के एक बड़े शोरूम से जैसे ही हम दोनों बाहर निकलीं, एक गाड़ी हमारे सामने आ कर रुकी. उस से उतरने वाला युवक कोई और नहीं, विजय ही था. मैं उसे देख कर पल भर को ठिठक गई. वह भी मुझे देख कर एकाएक चौंक गया. इस से पहले कि मैं उस के पास जाती या कुछ पूछती वह तुरंत गाड़ी में बैठा और मेरी आंखों से ओझल हो गया. वह पक्का विजय ही था, लेकिन मेरी जानकारी के हिसाब से तो वह इन दिनों अमेरिका में है. मुंबई आने से 2 दिन पहले ही तो मैं मीनाक्षी से मिली थी.

उस दिन मीनाक्षी का जन्मदिन था. हम दोनों दिन भर साथ रही थीं. उस ने हमेशा की तरह अपने पति विजय के बारे में ढेर सारी बातें भी की थीं. उस ने ही तो बताया था कि उसी सुबह विजय का अमेरिका से जन्मदिन की मुबारकबाद का फोन आया था. विजय के वापस आने या अचानक मुंबई जाने के बारे में तो कोई बात ही नहीं हुई थी.

लेकिन विजय जिस तरह से मुझे देख कर चौंका था उस के चेहरे के भाव बता रहे थे कि उस ने भी मुझे पहचान लिया था. आज भी उस की गाड़ी का नंबर मुझे याद है. मैं उस के बारे में और जानकारी प्राप्त करना चाहती थी. लेकिन उसी शाम मुझे वापस दिल्ली आना था, टिकट जो बुक था. दीदी से इस बारे में कहती तो वे इन झमेलों में पड़ने वाले स्वभाव की नहीं हैं. तुरंत कह देतीं कि तुम अखबार वालों की यही तो खराबी है कि हर जगह खबर की तलाश में रहते हो.

ये भी पढ़ें : Holi Special: कबाड़

दिल्ली आ कर मैं अगले ही दिन मीनाक्षी के घर गई. मन में उस घटना को ले कर जो संशय था मैं उसे दूर करना चाहती थी. मीनाक्षी से मिल कर ढेरों बातें हुईं. बातों ही बातों में प्राप्त जानकारी ने मेरे मन में छाए संशय को और गहरा दिया. मीनाक्षी ने बताया कि लगभग 6 महीनों से जब से विजय काम के सिलसिले में अमेरिका गया है उस ने कभी कोई पत्र तो नहीं लिखा हां दूसरे, चौथे दिन फोन पर बातें जरूर होती रहती हैं. विजय का कोई फोन नंबर मीनाक्षी के पास नहीं है, फोन हमेशा विजय ही करता है. विजय वहां रह कर ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के जुगाड़ में है, जिस के मिलते ही वह मीनाक्षी और अपने बेटे विशु को भी वहीं बुला लेगा. अब पता नहीं इस के लिए कितने वर्ष लग जाएंगे.

मैं ने बातों ही बातों में मीनाक्षी को बहुत कुरेदा, लेकिन उसे अपने पति पर, उस के प्यार पर, उस की वफा पर पूरा भरोसा है. उस का मानना है कि वह वहां से दिनरात मेहनत कर के इतना पैसा भेज रहा है कि यदि ग्रीन कार्ड न भी मिले तो यहां वापस आने पर वे अच्छा जीवन बिता सकते हैं. कितन भोली है मीनाक्षी जो कहती है कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए ऐसी चुनौतियों को स्वीकार करना ही पड़ता है.

मीनाक्षी की बातें सुन कर, उस का विश्वास देख कर मैं उसे अभी कुछ बताना नहीं चाह रही थी, लेकिन मेरी रातों की नींद उड़ गई थी. मैं ने दोबारा मुंबई जाने का विचार बनाया, लेकिन दीदी को क्या कहूंगी? नीरज के मुंडन पर दीदी के कितने आग्रह पर तो मैं वहां गई थी और अब 1 सप्ताह बाद यों ही पहुंच गई. मेरी चाह को राह मिल ही गई. अगले ही सप्ताह मुंबई में होने वाले फिल्मी सितारों के एक बड़े कार्यक्रम को कवर करने का काम अखबार ने मुझे सौंप दिया और मैं मुंबई पहुंच गई.

वहां पहुंचते ही सब से पहले अथौरिटी से कार का नंबर बता कर गाड़ी वाले का नामपता मालूम किया. वह गाड़ी किसी अमृतलाल के नाम पर थी, जो बहुत बड़ी कपड़ा मिल का मालिक है. इस जानकारी से मेरी जांच को झटका अवश्य लगा, लेकिन मैं ने चैन की सांस ली. मुझे यकीन होने लगा कि मैं ने जो आंखों से देखा था वह गलत था. चलो, मीनाक्षी का जीवन बरबाद होने से बच गया. मैं फिल्मी सितारों के कार्यक्रम की रिपोर्टिंग में व्यस्त हो गई.

एक सुबह जैसे ही मेरा औटो लालबत्ती पर रुका, बगल में वही गाड़ी आ कर खड़ी हो गई. गाड़ी के अंदर नजर पड़ी तो देखा गाड़ी विजय ही चला रहा था. लेकिन जब तक मैं कुछ करती हरीबत्ती हो गई और वाहन अपने गंतव्य की ओर दौड़ने लगे. मैं ने तुरंत औटो वाले को उस सफेद गाड़ी का पीछा करने के लिए कहा. लेकिन जब तक आटो वाला कुछ समझता वह गाड़ी काफी आगे निकल गई थी. फिर भी उस अनजान शहर के उन अनजान रास्तों पर मैं उस कार का पीछा कर रही थी. तभी मैं ने देखा वह गाड़ी आगे जा कर एक बिल्डिंग में दाखिल हो गई. कुछ पलों के बाद मैं भी उस बिल्डिंग के गेट पर थी. गार्ड जो अभी उस गाड़ी के अंदर जाने के बाद गेट बंद ही कर रहा था मुझे देख कर पूछने लगा, ‘‘मेमसाहब, किस से मिलना है? क्या काम है?’’

‘‘यह अभी जो गाड़ी अंदर गई है वह?’’

‘‘वे बड़े साहब के दामाद हैं, मेमसाहब.’’

‘‘वे विजय साहब थे न?’’

‘‘हां, मेमसाहब. आप क्या उन्हें जानती हैं?’’

गार्ड के मुंह से हां सुनते ही मुझे लगा भूचाल आ गया है. मैं अंदर तक हिल गई. विजय, मिल मालिक अमृत लाल का दामाद? लेकिन यह कैसे हो सकता है? बड़ी मुश्किल से हिम्मत बटोर कर मैं ने कहा, ‘‘देखो, मैं जर्नलिस्ट हूं, अखबार के दफ्तर से आई हूं, तुम्हारे विजय साहब का इंटरव्यू लेना चाहती हूं. क्या मैं अंदर जा सकती हूं?’’

‘‘मेमसाहब, इस वक्त तो अंदर एक जरूरी मीटिंग हो रही है, उसी के लिए विजय साहब भी आए हैं. अंदर और भी बहुत बड़ेबड़े साहब लोग जमा हैं. आप शाम को उन के घर में उन से मिल लेना.’’

‘‘घर में?’’ मैं सोच में पड़ गई. अब भला घर का पता कहां से मिलेगा?

लगता था गार्ड मेरी दुविधा समझ गया. अत: तुरंत बोला, ‘‘अब तो घर भी पास ही है. इस हाईवे के उस तरफ नई बसी कालोनी में सब से बड़ी और आलीशान कोठी साहब की ही है.’’

मेरे लिए इतनी जानकारी काफी थी. मैं ने तुरंत औटो वाले को हाईवे के उस पार चलने के लिए कहा. विजय और उस का सेठ इस समय मीटिंग में हैं. यह अच्छा अवसर था विजय के बारे में जानकारी हासिल करने का. विजय से बात करने पर हो सकता है वह पहचानने से ही इनकार कर दे.

ये भी पढ़ें- बिट्टू: अनिता क्यों बिट्टू को अपना प्यार नहीं दे पा रही थी

गार्ड का कहना ठीक था. उस नई बसी कालोनी में जहां इक्कादुक्का कोठियां ही खड़ी थीं, हलके गुलाबी रंग की टाइलों वाली एक ही कोठी ऐसी थी जिस पर नजर नहीं टिकती थी. कोठी के गेट पर पहुंचते ही नजर नेम प्लेट पर पड़ी. सुनहरे अक्षरों में लिखा था ‘विजय’ हालांकि अब विजय का व्यक्तित्व मेरी नजर में इतना सुनहरा नहीं रह गया था.

औटो वाले को रुकने के लिए कह कर जैसे ही मैं आगे बढ़ी, गेट पर खड़े गार्ड ने पहले तो मुझे सलाम किया, फिर पूछा कि किस से मिलना है और मेरा नामपता क्या है?

‘‘मैं एक अखबार के दफ्तर से आई हूं.

मुझे तुम्हारे विजय साहब का इंटरव्यू लेना है,’’ कहते हुए मैं ने अपना पहचानपत्र उस के सामने रख दिया.

‘‘साहब तो इस समय औफिस में हैं.’’

‘‘घर में कोई तो होगा जिस से मैं बात कर सकूं?’’

‘‘मैडम हैं. पर आप रुकिए मैं उन से पूछता हूं,’’ कह उस ने इंटरकौम द्वारा विजय की पत्नी से बात की. फिर उस से मेरी भी बात करवाई. मेरे बताने पर मुझे अंदर जाने की इजाजत मिल गई.

अंदर पहुंचते ही मेरा स्वागत एक 25-26 वर्ष की बहुत ही सुंदर युवती ने किया. दूध जैसा सफेद रंग, लाललाल गाल, ऊंचा कद, तन पर कीमती गहने, कीमती साड़ी. गुलाबी होंठों पर मधुर मुसकान बिखेरते हुए वह बोली, ‘‘नमस्ते, मैं स्मृति हूं. विजय की पत्नी.’’

‘‘आप से मिल कर बहुत खुशी हुई. विजय साहब तो हैं नहीं. मैं आप से ही बातचीत कर के उन के बारे में कुछ जानकारी हासिल कर लेती हूं,’’ मैं ने कहा.

‘‘जी जरूर,’’ कहते हुए उस ने मुझे सोफे पर बैठने का इशारा किया. मेरे बैठते ही वह भी मेरे पास ही सोफे पर बैठ गई.

इतने में नौकर टे्र में कोल्डड्रिंक ले आया. मुझे वास्तव में इस की जरूरत थी. बिना कुछ कहे मैं ने हाथ बढ़ा कर एक गिलास उठा लिया. फिर जैसेजैसे स्मृति से बातों का सिलसिला आगे बढ़ता गया, वैसेवैसे विजय की कहानी पर पड़ी धूल की परतें साफ होती गईं.

स्मृति विजय को कालेज के समय से जानती है. कालेज में ही दोनों ने शादी करना तय कर लिया था. विजय का तो अपना कोई है नहीं, लेकिन स्मृति के पिता, सेठ अमृतलाल को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था. उन का कहना था कि विजय मात्र उन के पैसों की लालच में स्मृति से प्रेम का नाटक करता है. कितनी पारखी है सेठ की नजर, काश स्मृति ने उन की बात मान ली होती. वे स्मृति की शादी अपने दोस्त के बेटे से करना चाहते थे, जो अमेरिका में रहता था. लेकिन स्मृति तो विजय की दीवानी थी.

वाह विजय वाह, इधर स्मृति, उधर मीनाक्षी. 2-2 आदर्श, पतिव्रता पत्नियों का एकमात्र पति विजय, जिस के अभिनयकौशल की जितनी भी तारीफ की जाए कम है. स्मृति से थोड़ी देर की बातचीत में ही मेरे समक्ष पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो गया. हुआ यों कि जिन दिनों स्मृति को उस के पिता जबरदस्ती अमेरिका ले गए थे, विजय घबरा कर मुंबई की नौकरी छोड़ दिल्ली आ गया था और दिल्ली में उस ने मीनाक्षी से शादी कर ली. उधर अमेरिका पहुंचते ही सेठ ने स्मृति की सगाई कर दी, लेकिन स्मृति विजय को भुला नहीं पा रही थी. उस ने अपने मंगेतर को सब कुछ साफसाफ बता दिया. पता नहीं उस के मंगेतर की अपने जीवन की कहानी इस से मिलतीजुलती थी या उसे स्मृति की स्पष्टवादिता भा गई थी, उस ने स्मृति से शादी करने से इनकार कर दिया.

स्मृति की शादी की बात तो बनी नहीं थी. अत: वे दोनों यूरोप घूमने निकल गए. उस दौरान स्मृति ने विजय से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी, क्योंकि विजय मुंबई छोड़ चुका था. 6 महीनों बाद जब वे मुंबई लौटे तो विजय को बहुत ढूंढ़ा गया, लेकिन सब बेकार रहा. स्मृति विजय के लिए परेशान रहती थी और उस के पिता उस की शादी को ले कर परेशान रहते थे.

एक दिन अचानक विजय से उस की मुलाकात हो गई. स्मृति बिना शादी किए लौट आई है, यह जान कर विजय हैरानपरेशान हो गया. उस की आंखों में स्मृति से शादी कर के करोड़पति बनने का सपना फिर से तैरने लगा.

मेरे पूछने पर स्मृति ने शरमाते हुए बताया कि उन की शादी को मात्र 5 महीने हुए हैं. मन में आया कि इसी पल उसे सब कुछ बता दूं. धोखेबाज विजय की कलई खोल कर रख दूं. स्मृति को बता दूं कि उस के साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है. लेकिन मैं ऐसा न कर सकी. उस के मधुर व्यवहार, उस के चेहरे की मुसकान, उस की मांग में भरे सिंदूर ने मुझे ऐसा करने से रोक दिया.

मेरे एक वाक्य से यह बहार, पतझड़ में बदल जाती. अत: मैं अपने को इस के लिए तैयार नहीं कर पाई. यह जानते हुए भी कि यह सब गलत है, धोखा है मेरी जबान मेरा साथ नहीं दे रही थी. एक तरफ पलदोपल की पहचान वाली स्मृति थी तो दूसरी तरफ मेरे बचपन की सहेली मीनाक्षी. मेरे लिए किसी एक का साथ देना कठिन हो गया. मैं तुरंत वहां से चल दी. स्मृति पूछती ही रह गई कि विजय के बारे में यह सब किस अखबार में, किस दिन छपेगा? खबर तो छपने लायक ही हाथ लगी थी, लेकिन इतनी गरम थी कि इस से स्मृति का घरसंसार जल जाता. उस की आंच से मीनाक्षी भी कहां बच पाती. ‘बाद में बताऊंगी’ कह कर मैं तेज कदमों से बाहर आ गई.

मैं दिल्ली लौट आई. मन में तूफान समाया था. बेचैनी जब असहनीय हो गई तो मुझे लगा कि मीनाक्षी को सब कुछ बता देना चाहिए. वह मेरे बचपन की सहेली है, उसे अंधेरे में रखना ठीक नहीं. उस के साथ हो रहे धोखे से उसे बचाना मेरा फर्ज है.

ये भी पढ़ें : थोड़ी सी बेवफाई : प्रिया के घर सरोज ने ऐसा क्या देख लिया

मैं अनमनी सी मीनाक्षी के घर जा पहुंची. मुझे देखते ही वह हमेशा की भांति खिल उठी. उस की वही बातें फिर शुरू हो गईं. कल ही विजय का फोन आया था. उस के भेजे क्व50 हजार अभी थोड़ी देर पहले ही मिले हैं. विजय अपने अकेलेपन से बहुत परेशान है. हम दोनों को बहुत याद करता है. दोनों की पलपल चिंता करता है वगैरहवगैरह. एक पतिव्रता पत्नी की भांति उस की दुनिया विजय से शुरू हो कर विजय पर ही खत्म हो जाती है.

मेरे दिमाग पर जैसे कोई हथौड़े चला रहा था. विजय की सफल अदाकारी से मन परेशान हो रहा था. लेकिन जबान तालू से चिपक गई. मुझे लगा मेरे मुंह खोलते ही सामने का दृश्य बदल जाएगा. क्या मीनाक्षी, विजय के बिना जी पाएगी? क्या होगा उस के बेटे विशु का?

मैं चुपचाप यहां से भी चली आई ताकि मीनाक्षी का भ्रम बना रहे. उस की मांग में सिंदूर सजा रहे. उस का घरसंसार बसा रहे. लेकिन कब तक?

‘सदा सच का साथ दो’, ‘सदा सच बोलो’, और न जाने कितने ही ऐसे आदर्श वाक्य दिनरात मेरे कानों में गूंजने लगे हैं, लेकिन मैं उन्हें अनसुना कर रही हूं. मैं उन के अर्थ समझना ही नहीं चाहती, क्योंकि कभी मीनाक्षी और कभी स्मृति का चेहरा मेरी आंखों के आगे घूमता रहता है. मैं उन के खिले चेहरों पर मातम की काली छाया नहीं देख पाऊंगी.

पता नहीं मैं सही हूं या गलत? हो सकता है कल दोनों ही मुझे गलत समझें. लेकिन मुझ से नहीं हो पाएगा. मैं तब तक चुप रहूंगी जब तक विजय का नाटक सफलतापूर्वक चलता रहेगा. परदा उठने के बाद तो आंसू ही आंसू रह जाने हैं, मीनाक्षी की आंखों में, स्मृति की आंखों में, सेठ अमृतलाल की आंखों में और स्वयं मेरी भी आंखों में. फिर भला विजय भी कहां बच पाएगा? डूब जाएगा आंसुओं के उस सागर में.

‘डांस दीवाने जूनियर’ के सेट पर नीतू कपूर के साथ दिखे करण कुंद्रा

एक्स बिग बॉस स्टार और जाने-माने टीवी एक्टर करण कुंद्रा जल्दी ही कलर्स टीवी पर शुरू होने वाले डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर’ को होस्ट करने वाले हैं. इस टीवी रियलिटी शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है.जहां सेट पर आज डैशिंग करण कुंद्रा सदाबहार अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ नजर आए.

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बता दें कि नीतू कपूर डांस रियलिटी शो को जज करने वाली है.शो में नीतू कपूर के साथ जानी-मानी डांसिंग स्टार नोरा फतेही और कोरियोग्राफर मर्जी पिस्तौंजी भी जज की भूमिका निभाते दिखेंगे.

डांस दीवाने जूनियर के सेट पर नीतू कपूर के साथ उनके शो के होस्ट करण कुंद्रा भी मौजूद थे. जहां दोनों ने साथ मिलकर  तस्वीरें क्लिक करवाईं। इस दौरान नीतू कपूर के साथ करण कुंद्रा ने पोज देते-देते मीडिया की सारी लाइमलाइट चुरा ली.

इस टीवी शो की शूटिंग के लिए अदाकारा आज बेहद खूबसूरत लाल रंग की ड्रेस पहनकर पहुंची थी. वहीं करण भी इस दौरान काफी डैशिंग और हैंडसम दिख रहे थे. सेट से सामने आईं इन तस्वीरों में अदाकारा नीतू कपूर अपने शो के लिए काफी उत्साहित दिख रही थीं.नीतू कपूर और करण कुंद्रा की ये तस्वीरें इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

यह शो जल्द ही कलर्स चैनल पर शुरू होगा. डांस के शौकीन सभी फैंस अपने इस मनपसंद शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ,अब लगता है उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है.

साक्षी के बाद: भाग 1

लेखक- कमल कपूर

भोर हुई तो चिरैया का मीठासुरीला स्वर सुन कर पूर्वा की नींद उचट गई. उस की रिस्टवाच पर नजर गई तो उस ने देखा अभी तो 6 भी नहीं बजे हैं. ‘छुट्टी का दिन है. न अरुण को दफ्तर जाना है और न सूर्य को स्कूल. फिर क्या करूंगी इतनी जल्दी उठ कर? क्यों न कुछ देर और सो लिया जाए,’ सोच कर उस ने चादर तान ली और करवट बदल कर फिर से सोने की कोशिश करने लगी. लेकिन फोन की बजती घंटी ने उस के छुट्टी के मूड की मिठास में कुनैन घोल दी. सुस्त मन के साथ वह फोन की ओर बढ़ी. इंदु भाभी का फोन था.

‘‘इंदु भाभी आप? इतनी सुबह?’’ वह बोली.

‘‘अब इतनी सुबह भी नहीं है पुरवैया रानी, तनिक परदा हटा कर खिड़की से झांक कर तो देख, खासा दिन चढ़ गया है. अच्छा बता, कल शाम सैर पर क्यों नहीं आई?’’

‘‘यों ही इंदु भाभी, जी नहीं किया.’’

‘‘अरी, आती तो वे सब देखती, जो इन आंखों ने देखा. जानती है, तेरे वे संदीप भाई हैं न, उन्होंने…’’

और आगे जो कुछ इंदु भाभी ने बताया उसे सुन कर तो जैसे पूर्वा के पैरों तले की जमीन ही निकल गई. रिसीवर हाथ से छूटतेछूटते बचा. अपनेआप को संभाल कर वह बोली, ‘‘नहीं इंदु भाभी, ऐसा हो ही नहीं सकता. मैं संदीप भाई को अच्छी तरह जानती हूं, वे ऐसा कर ही नहीं सकते. आप से जरूर देखने में गलती हुई होगी.’’

‘‘पूर्वा, मैं ने 2 फुट की दूरी से उस मोटी खड़ूस को देखा है. बस, लड़की कौन है, यह देख न पाई. उस की पीठ थी मेरी तरफ.’’

इंदु भाभी अपने खास अक्खड़ अंदाज में आगे क्या बोल रही थीं, कुछ सुनाई नहीं दे रहा था पूर्वा को. रिसीवर रख कर जैसेतैसे खुद को घसीटते हुए पास ही रखे सोफे तक लाई और बुत की तरह बैठ गई उस पर. सुबहसुबह यह क्या सुन लिया उस ने? साक्षी के साथ इतनी बड़ी बेवफाई कैसे कर सकते हैं संदीप भाई और वह भी इतनी जल्दी? अभी वक्त ही कितना हुआ है उस हादसे को हुए. बमुश्किल 8 महीने ही तो. हां, 8 महीने पहले की ही तो बात है, जब भोर होते ही इसी तरह फोन की घंटी बजी थी. वह दिन आज भी ज्यों का त्यों उस की यादों में बसा है…

उस रात पूर्वा बड़ी देर से अरुण और सूर्य के साथ भाई की शादी से लौटी थी. थकान और नींद से बुरा हाल था, इसलिए आते ही बिस्तर पर लेट गई थी. आंख लगी ही थी कि रात के सन्नाटे को चीरती फोन की घंटी ने उसे जगा दिया. घड़ी पर नजर गई तो देखा 4 बजे थे. ‘जरूर मां का फोन होगा… जब तक बेटी के सकुशल पहुंचने की खबर नहीं पा लेंगी उन्हें चैन थोड़े ही आएगा,’ सोचते हुए वह नींद में भी मुसकरा दी, लेकिन आशा के एकदम विपरीत संदीप का फोन था.

‘पूर्वा भाभी, मैं संदीप बोल रहा हूं,’ संदीप बोला.

वह चौंकी, ‘संदीप भाई आप? इतनी सुबह? सब ठीक तो है न?’

‘कुछ ठीक नहीं है पूर्वा भाभी, साक्षी चली गई,’ भीगे स्वर में वह बोला था.

‘साक्षी चली गई? कहां चली गई संदीप भाई? कोई झगड़ा हुआ क्या आप लोगों में? आप ने उसे रोका क्यों नहीं?’

‘भाभी… वह चली गई हमेशा के लिए…’

‘क्या? संदीप भाई, यह क्या कह रहे हैं आप? होश में तो हैं? कहां है मेरी साक्षी?’ पागलों की तरह चिल्लाई पूर्वा.

‘पूर्वा, वह मार्चुरी में है… हम अस्पताल में हैं… अभी 2-3 घंटे और लगेंगे उसे घर लाने में, फिर जल्दी ही ले जाएंगे उसे… तुम समझ रही हो न पूर्वा? आखिरी बार अपनी सहेली से मिल लेना…’ यह सुनंदा दीदी थीं. संदीप भाई की बड़ी बहन.

फोन कट चुका था, लेकिन पूर्वा रिसीवर थामे जस की तस खड़ी थी. तभी अपने कंधे पर किसी हाथ का स्पर्श पा कर डर कर चीख उठी वह.

‘अरेअरे, यह मैं हूं पूर्वा,’ अरुण ने सामने आ कर उसे बांहों में भर लिया, ‘बहुत बुरा हुआ पूर्वा… मैं ने सब सुन लिया है. अब संभालो खुद को,’ उसे सहारा दे कर अरुण पलंग तक ले गए और तकिए के सहारे बैठा कर कंबल ओढ़ा दिया, ‘सब्र के सिवा और कुछ नहीं किया जा सकता है पूर्वा. मुझे संदीप के पास जाना चाहिए,’ कोट पहनते हुए अरुण ने कहा तो पूर्वा बोली, ‘मैं भी चलूंगी अरुण.’

‘तुम अस्पताल जा कर क्या करोगी? साक्षी तो…’ कहतेकहते बात बदल दी अरुण ने, ‘सूर्य जाग गया तो रोएगा.’

अरुण दरवाजे को बाहर से लौक कर के चले गए. कैसे न जाते? उन के बचपन के दोस्त थे संदीप भाई. उन की दोस्ती में कभी बाल बराबर भी दरार नहीं आई, यह पूर्वा पिछले 9 साल से देख रही थी. पिछली गली में ही तो रहते हैं, जब जी चाहता चले आते. यों तो संदीप अरुण के हमउम्र थे, लेकिन विवाह पहले अरुण का हुआ था. संदीप भाई को तो कोई लड़की पसंद ही नहीं आती थी. खुद तो देखने में ठीकठाक ही थे, लेकिन अरमान पाले बैठे थे स्वप्नसुंदरी का, जो उन्हें सुनंदा दीदी के देवर की शादी में कन्या पक्ष वालों के घर अचानक मिल गई. बस, संदीप भाई हठ ठान बैठे और हठ कैसे न पूरा होता? आखिर मांबाप के इकलौते बेटे और 2 बहनों के लाड़ले छोटे भाई जो थे. लड़की खूबसूरत, गुणवान और पढ़ीलिखी थी, फिर भी मां बहुत खुश नहीं थीं, क्योंकि उन की तुलना में लड़की वालों का आर्थिक स्तर बहुत कम था. लड़की के पिता भी नहीं थे. बस मां और एक छोटी बहन थी.

बिना मंगनीटीका या सगाई के सीधे विवाह कर दुलहन को घर ले आए थे संदीप भाई के घर वाले. साक्षी सुंदर और सादगी की मूरत थी. पूर्वा ने जब पहली बार उसे देखा था, तो संगमरमर सी गुडि़या को देखती ही रह गई थी.

संदीप भाई के विवाह के 18वें दिन बाद सूर्य का पहला जन्मदिन था और साक्षी ने पार्टी का सारा इंतजाम अपने हाथों में ले लिया था.

संदीप भाई बहुत खुश और संतुष्ट थे अपनी पत्नी से, लेकिन घोर अभावों में पली साक्षी को काफी वक्त लगा था उन के घर के साथ सामंजस्य बैठाने में. फिर 5 महीने बाद जब साक्षी ने बताया कि वह मां बनने वाली है तो संदीप भाई खुशी से नाच उठे थे. पलकों पर सहेज कर रखते थे उसे.

डाक्टर ने सुबहशाम की सैर बताई थी साक्षी को और यह जिम्मेदारी संदीप भाई ने पूर्वा को सौंप दी थी यह कहते हुए कि पूर्वा भाभी, आप तो सुबहशाम सैर पर जाती हैं न, मेरी इस बावली को भी ले जाया करें. मेरी तो ज्यादा चलने की आदत नहीं.

और सुबहशाम की सुहानी सैर ने पूर्वा और साक्षी के दिलों के तारों को जैसे जोड़ दिया था. साक्षी चलतेचलते थक जाती तो पार्क की बेंच पर बैठ जाती और छोटी से छोटी बात भी उसे बताती, ‘पूर्वा भाभी, बाकी सब तो ठीक है. संदीप तो जान छिड़कते हैं मुझ पर, लेकिन मम्मीजी मुझे ज्यादा पसंद नहीं करतीं. गाहेबगाहे सीधे ही ताना देती हैं कि मैं खाली हाथ ससुराल आई हूं, एक से एक धन्नासेठ उन के घर संदीप के लिए रिश्ता ले कर आते रहे पर… और दुनिया में गोरी चमड़ी ही सब कुछ नहीं होती वगैरहवगैरह.’

आगे पढ़ें

साक्षी के बाद: संदीप ने जल्दबाजी में क्यों की दूसरी शादी

थकान को ना करें अनदेखा, हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

थकान एक ऐसी समस्या है जो आज के समय में सभी उम्र के लोगों मे देखने को मिलती हैं. किसी काम में मन नही लगना या फिर शरीर में सुस्ती रहने से लाइफ में ज्यादा मजा नही रह जाता हैं. अधूरी नींद या तनाव से होने वाली थकान, पूरी नींद लेने से खत्म हो जाती है पर थकान अगर किसी बीमारी की वजह से है तो वो आसानी से ठीक नहीं होती. थकान को हमेशा ज्यादा काम करने या नींद ना पूरी होने से जोड़ कर हम ना तो  डाक्टर से सलाह लेते है और ना हि इसके बारे में विचार करते है बल्कि इसको अनदेखा कर देते है पर क्या आप जानते है की थकान होना किसी बीनारी का संकेत भी हो सकता हैं. आज हम आपको बताएंगे की थकान से जुड़ी कौन कौन सी समस्या हो सकती हैं.

थायराइड भी हो सकता है कारण

थायराइड हौर्मोन का स्तर कम होने पर भी शरीर की ऊर्जा का स्तर बिगड़ सकता है. सामान्य तौर पर थायराइड की समस्या औरतों को होती हैं, मगर कई बार ये दिक्कत पुरुषों को भी आ सकती है. पुरुषों में अगर ऐसी समस्या होती है तो समय पर ध्यान देना जरुरी है वरना ये गंभीर समस्या भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- इन 5 लक्षणों को ना करें अनदेखा, हो सकती है ये 

टेस्टोस्टेरोन का रखे ध्यान

टेस्टोस्टेरोन नाम के हौर्मोन का स्तर पुरुषों में वयस्कता और किशोरवस्था के प्रारंभिक चरणों में सबसे अधिक सक्रिय होता है. जैसे-जैसे पुरूषों की उम्र बढ़ती है खासकर जब उनकी उम्र 40 के आसपास होती है तो, उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर प्रति वर्ष 1% कम होता जाता है. साफ तौर पर नही कहा जा सकता है की इस हौर्मोन के गिरने की वजह क्या है, उम्र बढ़ने की वजह से इसका स्तर गिर रहा है या ह्य्पोगोनाडिस्म जैसी बीमारी भी इसकी वजह हो सकती है.टेस्टोस्टेरोन में गिरावट से सेक्स ड्राइव यानि सेक्स में रुचि कम हो जाती है और नींद संबंधी विकार भी हो सकते हैं, जो थकान और कम ऊर्जा के  लिए भी जिम्मेदार होते हैं. इसलिआए अगर अपमें भी ऐसे कोई लक्षण दिख रहे है तो इसको अनदेखा ना करें.

कही डिप्रेशन ना हो इस समस्या का कारण

आज के दौर में किसी को भी डिप्रेशन हो सकता है. डिप्रेशन के लक्षण में उदासी ,सुस्त रहना, निराश रहना, नींद ना आना , किसी काम में मन न लगना और ऊर्जा स्तर भी कम हो सकता है. जिसे भी डिप्रेशन की समस्या हो उसे अपना इलाज़ जरूर कराना चाहिए वरना यह खतरनाक हो सकता है और यहां तक कि मरीज आत्महत्या की भी कोशिश कर सकता है.

नींद संबंधी बीमारी होना

नींद न आना या नींद की गुणवत्ता की कमी के कारण भी ऊर्जा के स्तर में कमी आती है. कम ऊर्जा के स्तर के लिए नींद भी जिम्मेदार होती है अगर आप नाईट शिफ्ट करते हैं,  देर रात तक जागते हैं तो भी ये दिक्कत आती है. ये एक समान्य बात है क्योंकि आज के इस व्यास्थ में समय में लोग काम में ज्यादा परेशान रहते हैं.

ये भी पढ़ें- सुबह 2 ग्लास पानी रखे आपकी सेहत को स्वस्थ

अच्छा खाना और एक्सरसाइज ना करना

व्यायाम और सही खान-पान की कमी के कारण भी थकान और ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है. नियमित रूप से व्यायाम करने से अच्छी नींद आती है और जीवनशैली में भी सुधार आता है. सही और पौष्टिक आहार सबके लिए जरुरी है मगर इस समस्या में इसका खास ध्यान रखना चाहिए. आप इन बातों पर ध्यान रखें जिससे आप इन समस्या से परेशान ना हो.

तो ये है थकान के कुछ कारण किसे अनदेखा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता हैं.

सिंदूर का बोझ उठाती औरतें

तना कमजोर होता है और एक उच्च शिक्षिता, स्वावलंबी, आत्मनिर्भर स्त्री का मन भी. पति छोड़ कर चला जाता है, दूसरी शादी कर लेता है लेकिन वह उस के नाम का सिंदूर कभी नहीं छोड़ती. वह परित्यक्ता का जीवन बिताती है लेकिन सिंदूर की आड़ में अपने पारिवारिक अलगाव को छिपाना चाहती है. पति साथ में नहीं है और सिंदूर भी नहीं लगाएगी तो समाज सवाल उठाएगा. इस से उस के मतभेद बाहर आ जाएंगे और न चाहते हुए भी वह दोषी ठहराई जाएगी.

आज हम बेटी को बेटे की ही तरह उच्चशिक्षा दे रहे हैं. उसे किताबी ज्ञान तो हासिल हो जाता है लेकिन साथ ही उसे जन्म से ही लड़की होने का एहसास भी कराते हैं और यह एहसास उस के इस मन में जहर बन कर फैल जाता है, जिस से वह कभी बाहर नहीं आ पाती.

बेटी में कभी इतना साहस नहीं आता कि वह अपनी खुशियों के लिए समाज को ठोकर मार सके. उस की सोच में, उसे उसी समाज में रहना है और वह उसी समाज का हिस्सा है, तो समाज के खिलाफ वह कैसे जाए. गरीब अनपढ़ को तो समझ में आता है कि उस का समाज वैसा ही है, उस की मान्यताएं वैसी ही हैं. लेकिन उच्चशिक्षा हासिल करने के बाद भी अगर स्त्री समाज के डर से खुद को सुरक्षित रखने के लिए सिंदूर लगाती है, तो उस की शिक्षा का क्या महत्त्व रह जाता है?

अगर वह शिक्षित हो कर भी समाज की बेडि़यों को तोड़ने का साहस नहीं दिखाती तो फिर उस ने शिक्षित हो कर नारी के उत्थान में, समाज के विकास में, सामाजिक परिवर्तन में क्या योगदान दिया?

कभी पढ़ा था, एक स्त्री एक परिवार को शिक्षित करती है लेकिन यह तो पुराने जमाने की बात थी. यदि तब एक स्त्री एक परिवार को शिक्षित करती थी, तो आज की एक शिक्षित स्त्री को तो एक गांव, एक समुदाय या एक वर्ग को शिक्षित करना चाहिए. पर वह शिक्षित हो कर भी समाज का सामना करने से डरती है. पति के छोड़ जाने के बाद खुद को सुरक्षित रखने के लिए सिंदूर का सहारा लेती है.

एक समय था जब चाहे जितने भी मतभेद हो जाएं, विवाहविच्छेद नहीं होते थे जैसे भी हो औरत तड़प कर सताई जाने पर भी रिश्ते निभाती थी. आज की स्त्री शिक्षित है, आत्मनिर्भर है, इसलिए वह साहस करती है ऐसे बोझ बन चुके रिश्तों से छुटकारा पाने का. लेकिन थोड़ा और साहस क्यों नहीं जुटाती, क्यों नहीं वह गर्व से कहती कि वह एक शिक्षित, आत्मनिर्भर एकल महिला है, उसे अपने निर्णय पर कोई अफसोस नहीं. उसे भी अपनी जिंदगी, पुरुष की ही तरह, अपनी शर्तों पर बिताने का पूरा हक है. शिक्षा और तकनीक के युग में सिंदूर का बोझ न उठाएं, बल्कि अपनी जिंदगी को अपने अधिकारों के साथ जीएं.

जानें क्यों अभी तक नानी से नहीं मिली है प्रियंका चोपड़ा की बेटी?

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. लेकिन कपल ने अब तक अपने बच्चे की एक भी फोटो शेयर नहीं की है. इसके बारे में जब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से पूछा गया तो उन्होंने भी यही कहा कि वो भी अब तक अपनी पोती का चेहरा नहीं देख पाई हैं.

बता दें की जनवरी में अपने पहले बच्चे के आने की घोषणा करने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सभी को चौंका दिया था. कपल ने सरोगेसी के जरिये अपनी बच्ची का वेलकम किया था. गुरुवार की शाम को प्रियंका की मां और कॉस्मेटोलॉजिस्ट मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी प्रियंका पर खुलकर बात की.

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

एक लाइव सेशन के दौरान, मधु ने बताया कि वह अभी तक अपनी नातिन से नहीं मिली हैं. यह पूछे जाने पर कि प्रियंका अपना ये फेज कैसे एंजॉय कर रही हैं, इस पर मधु ने कहा कि प्रियंका अपने परिवार में नन्हे मेहमान के आने से काफी खुश हैं. आगे मधु ने कहा, “मैंने उसे नहीं देखा है. मैं यहां हूं और वह एलए में है. हम कभी-कभी फेसटाइम करते हैं. मुझे लगता है कि वह खुश है. अभी के लिए मैं बस इतना ही कह सकती हूं. लेकिन शायद जब मैं जाऊं और उससे मिलूंगी, मैं इसका बेहतर जवाब दे सकूंगी.

मधु चोपड़ा ने नानी बनने को लेकर अपना एक्साइटमेंट जाहिर किया. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से ऐसा कुछ होने का इंतजार कर रही थीं. मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसका मैं बहुत लंबे समय से इंतजार कर रही थी. यह अब हो गया है और मैं अपनी खुशी छुपा नहीं सकती. मैं सिर्फ छोटी बच्ची के बारे में सोचती हूं.’

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

“निक और प्रियंका के भारत आने के सवाल पर मधु चोपड़ा ने कहा “मैं हमेशा उम्मीद कर रही हूं. यह उसका देश है, वह आ सकती है.”

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें