Chocolate Day 2024 : आशिकों को इश्क के इम्तिहान में पास कराएगी चौकलेट

दोस्तो, वैलेंटाइन वीक का तीसरा पड़ाव मीठी चौकलेट के नाम होता है. आप ने पहले दिन अपने पार्टनर को गुलाब दे दिया, दूसरे दिन उसे अपना हालेदिल बता कर प्रपोज कर डाला, तो तीसरे दिन तो मीठा खाना बनता है न. इस के लिए चौकलेट से बेहतर कोई औप्शन नहीं हो सकती.

चौकलेट की मिठास प्रेमी जोड़ों के रिश्ते को और ज्यादा मजबूत करती है. तो देर किस बात की, अपने माशूक का दिल जीतने के लिए उसे चौकलेट गिफ्ट में दें और उस के और ज्यादा करीब हो जाएं.

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चौकलेट डे मनाया जाता है. पर चौकलेट ही क्यों? अरे भई, क्या आप को नहीं पता कि कई रिसर्च बताती हैं कि चौकलेट में थियोब्रोमाइन और कैफीन होते हैं और इसे खाने से दिमाग में एंडोरफिन रिलीज होता है, जिस से हम आराम महसूस करते हैं. मतलब, यह हम में मिठास भरने के साथसाथ हमें रिलैक्स भी करती है. रिलैक्स होने का सीधा सा संबंध रिश्ते में नई ऊर्जा घोलना है.

चौकलेट का इतिहास

ऐसा कहा जाता है कि साल 1828 में एक डच कैमिस्‍ट कौनराड जोहान्‍स वान हौटन ने कोको प्रैस का आविष्‍कार किया था. इस मशीन की मदद से कोको बीज से कोको बटर को अलग किया गया था और इस के पाउडर से चौकलेट बनी थी. इस के बाद साल 1848 में एक ब्रिटिश चौकलेट कंपनी जेएस फ्राई एंड संस ने पहली बार कोको लिकर में कोको बटर और चीनी मिला कर इसे खाने लायक चौकलेट बनाया था.

आज तो न जाने कितने ब्रांड और स्वाद की चौकलेट बाजार में उपलब्ध हैं. जरूरी नहीं है कि महंगी ही चौकलेट खरीदी जाए, पर इस दिन अपने महबूब का चौकलेट से मुंह मीठा जरूर कराएं, क्योंकि यह मिठास आप के इस दिन के हर पल को खुशनुमा जो बना देगी.

अब उर्फी को टक्कर दे रही हैं अन्नया पांडे, तितली टॉप ने उड़ाएं सबके होश

बौलीवुड स्टार अन्नया पांडे अपनी कई फिल्मों से लोगों के दिल में जगह बना चुकी है. इन दिनों अन्नया पांडे ‘पेरिस हाउते कॉउचर वीक 2024’ में धमाकेदार एंट्री की है. अब इस फैशन इवेंट से अदाकारा ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. जिसकी फोटोज इंस्टाग्राम की दुनिया में आते ही तहलका मचाने लगीं. एक्ट्रेस इन तस्वीरों में तितली टॉप पहनकर नजर आईं है. जिसे देख लोगों ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर डाली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)


आपको बता दें कि एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने पेरिस में हुए फैशन इवेंट में तितली वाला टॉप पहनकर हर किसी को हैरान कर दिया. अदाकारा की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही छाने लगी हैं. अनन्या पांडे की ये तस्वीर देख लोग इंस्टाग्राम पर कई मजेदार कमेंट्स करते दिख रहे है. वही, एक्ट्रेस अनन्या पांडे की इन तस्वीरों को देखकर लोग उनकी तुलना उर्फी जावेद से करने लगे हैं. एक यूजर ने एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, ‘उर्फी जावेद का करियर खत्म’.

अदाकारा अनन्या पांडे ने एक नामी फैशन डिजायनर के लिए ये लुक कैरी किया था. अदाकारा ने फैशन डिजायनर को शुक्रिया कहते हुए ये तस्वीरें शेयर कीं. अनन्या पांडे इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. अदाकारा की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर हर किसी का ध्यान खींचने लगीं. अनन्या पांडे ने इस फैशन इवेंट में एक बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी थी. जिसमें वो अपनी ड्रेस के साथ जाली पहने नजर आईं. इस फैशन इवेंट में एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरती से ये बेहद यूनिक लुक कैरी किया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)


अनन्या पांडे की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही छाने लगीं. इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स करते दिख रहे है. यही वजह है कि एक्ट्रेस की ये तस्वीरें चर्चा में आ गई हैं.

पवन सिंह के इस गाने ने हिला दिया इंटरनेट, 300 मिलियन का पार किया आंकड़ा

भोजपुरी के स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह को आज कौन नहीं जानता है. भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने अलग ही पहचान बनाई हुई है. पवन सिंह एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ साथ एक शानदार एक्टर भी है. पवन सिंह आज जिस मुकाम पर है वहां पहुंचने का सपना हर किसी का होता है. पवन सिंह के कई गानों ने यूट्यूब पर धमाल मचाया है अब एक बार फिर से उनका एक सॉन्ग इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.


आपको बता दें कि पवन सिंह और एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का गाना ‘लाल घाघरा’ साल 2022 में रिलीज हुआ था. उस समय यह सॉन्ग काफी दिनों तक ट्रेंड में थे. इस बीच गाने को लेकर ये खबर आ रही है कि पवन सिंह के इस गाने को यूट्यूब पर 300 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस बात की जानकारी भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने इंस्टाग्राम पर दी है. बता दें कि इससे पहले भी पवन सिंह के कई गानों ने यूट्यूब पर ये कारनामा किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)


बताते चलें कि पवन सिंह आज करोड़ों रुपये के मालिक हैं. भोजपुरी स्टार पवन सिंह की कुल संपत्ति 41 करोड़ रुपये से ज्यादा है. पवन एक फिल्म के लिए 40 से 45 लाख तक फीस लेते हैं. पवन सिंह कई लग्जरी गाड़ियों के भी मालिक हैं. इसके अलावा पवन सिंह अपनी पसर्नल लाइफ की वजह से चर्चा में बने रहते हैं. एक समय था जब पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को डेट किया था लेकिन अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए हैं. बता दें कि पवन सिंह अब इन सब चीजों को भुलाकर अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ गए हैं.

क्या सैक्स टौनिकों के दावे सचमुच सच होते हैं, उनसे कैसे लाभ मिल सकता है?

सवाल

मैं 35 वर्षीय विवाहिता हूं. पत्र पत्रिकाओं के पन्ने पलटते समय देखती हूं कि उन में प्राय: सैक्स टौनिकों को ले कर कई तरह के विज्ञापन छपते रहते हैं. क्या उन में किए गए दावे सचमुच सच होते हैं? उन से कैसे और क्या क्या लाभ मिल सकता है?

जवाब

अच्छा होता आप अपने सवाल के पीछे छिपे उद्देश्य के बारे में भी हमें खुल कर लिखतीं. क्या आप के पति शिश्नोत्थान से संबंधित किसी प्रकार की समस्या से गुजर रहे हैं या आप दोनों यों ही अपनी सैक्स लाइफ में कुछ ऐक्सपैरिमैंट करने के इच्छुक हैं?

बहरहाल, सचाई यह है कि अधिकांश सैक्स टौनिक मात्र विज्ञापन के जोर पर बिकते हैं, उन में कोई ऐसा औषधीय गुण नहीं होता कि व्यक्ति उन से लाभ पा सके. उन की कामयाबी का जादू मात्र उन से मिली मानसिक प्रेरणा होती है न कि अंदर आया कोई कैमिकल परिवर्तन. यह सोच कि दवा लेने से यौन सामर्थ्य बढ़ जाएगी, दवा की सफलता मात्र इसी से जुड़ी होती है.

दवा की जगह गोलीकैप्सूल में ग्लूकोज की पुडि़या बांध दी जाए और व्यक्ति को उस के प्रति विश्वास हो तो यह भी लाभकारी साबित होगी. सैक्स टौनिक बेचने वाली बहुत सी कंपनियां दवा की बोतल और गोलीकैप्सूल के पैक पर इसीलिए घोड़े और दूसरे चित्र भी लगा देती हैं ताकि ग्राहक का मन जीता जा सके. दरअसल, कमाल बोतल पर चिपके घोड़े के चित्र से ही होता है न कि गोलीकैप्सूल में बंधी दवा से.

जंगल में मिली लाश की गुत्थी और एक संगीन अपराध

अब माहौल दिनों दिन ऐसा त्रासद होता जा रहा है कि हत्या जैसे संगीन अपराध कम उम्र के किशोर युवा नशे और सेक्स की उत्तेजना में करने लगे हैं. परिणाम स्वरूप उन्हें मिलती है पुलिस की लाठियां और जेल की कोठरी.

छत्तीसगढ़ की न्याय धानी बिलासपुर में, महमंद के जंगल में मिली लाश की गुत्थी एक सच्चे संगीन अपराध  का सार संक्षेप कहा जा सकता है. दरअसल, तोरवा पुलिस ने यह बड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों तक पहुंच गई है. मामले में जो तथ्य निकल कर सामने आए है वह चौंकाने वाले है और समाज को सोचने पर विवश करते है.

पुलिस को शुरू से ही शक था कि आरोपी ने मृतिका के संग शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया होगा और उसका विरोध करने पर ही उसने एलुमिनियम के तार से उसका गला घोट कर उसकी हत्या कर दी है. इस बहुचर्चित हत्या मामले में तोरवा पुलिस ने लाल खदान निवासी मुख्य आरोपी सूरज कश्यप उर्फ राजा और उसके साथी महेंद्र पासी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार मामला का पटाक्षेप इस तरह हो गया है मगर छत्तीसगढ़ के साहू समाज ने इसे लेकर एक जेहाद छेड़ दिया है और खुलकर सामने आकर सांसद बिलासपुर अरुण साहू के नेतृत्व में शासन प्रशासन से मांग की है कि मामला अभी पूरी तरीके से सुलझा नहीं है कुछ और आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. संपूर्ण घटनाक्रम आपको बताएं उससे पहले देखिए सिलसिलेवार घटनाक्रम.

स्वावलंबी और चंचल  थी किशोरी

जिला बिलासपुर के महमंद गांव में राजू साहू का  परिवार रहता है. परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण सोनू (उम्र17) (काल्पनिक नाम) नौकरी कर घर खर्चे में सहयोग करती थी. जानकारी के अनुसार सूरज (उम्र 21) उस पर लंबे समय से बुरी नियत रखता था सभी जानते थे कि वह एक बिगड़ा हुआ लड़का है और नित्य नशा करता है और ऐसी उसकी दोस्तों की मंडली है.वह और कई बार सोनू को प्रपोज भी कर चुका था. लेकिन सोनू उसे मना कर देती, लेकिन फिर भी सूरज कश्यप उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था. घटना दिनांक को सोनू जब शौच के लिए घर से  सुबह करीब साढ़े 9 बजे निकली मगर दोपहर तक नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने सोनू की तलाश शुरू की तो जंगल झाड़ी में उसकी लाश मिली.किसी  हत्यारे ने तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी और फिर उसके मुंह में बेशर्म की पत्तियां भी ठूंसी मिली  थी.

मामला सनसनीखेज बनता चला गया. इधर पुलिस को जानकारी मिली की घटना के दिन सोनू अपने काम पर नहीं गई थी क्योंकि उसकी तबीयत खराब थी और इस वजह से वह काफी कमजोर भी थी. सुबह जब सोनू शौच के लिए निकली तो उसे जाते  महेंद्र पासी ने देख लिया और इसकी जानकारी सूरज को दे दी. सूरज कश्यप और महेंद्र किशोरी का पीछा करते हुए जंगल पहुंच गए. जहां पहले तो सूरज कश्यप ने सोनू से इधर उधर की बातें की और फिर वे उसे सुनसान में लेकर गए, जहां बेशर्म के झाड़ियों में उसे पटक कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. बीमारी की वजह से सोनू काफी कमजोर हो गई थी, इसका फायदा आरोपियों ने उठाया और उसकी इच्छा विरुद्ध उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास किया. जब सोनू शोर मचाने लगी तो उसका मुंह बंद करने के लिए उसके मुंह में बेशर्म के पत्ते ठूस दिया. सोनू ने  उन्हें धमकी दी थी कि वह यह बात सबको बता देगी. इसलिए डर कर सूरज कश्यप और महेंद्र ने पास ही पड़े एलुमिनियम के तार से उसका गला घोट मार दिया.

सांसद अरुण साहू की हुंकार

साहू समाज की एक नाबालिक लड़की से  अनाचार हत्या के इस मामले ने लगातार तूल पकड़ लिया और नित्य नए खुलासे हो रहे हैं. बिलासपुर के सांसद अरुण साहू ने इस मामले को गंभीर बताते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग सरकार से कर आर्थिक मदद की मांग की है. साहू संघ ने कहा कि नाबालिग की निर्मम हत्या हुई है.  संघ के अध्यक्ष का कहना है कि इस मामले पर जो शासन-प्रशासन से मदद मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पाई है. उनके अनुसार सोनू हत्या काण्ड में 4 लोग शामिल हो सकते हैं, लेकिन दो लोग पर ही कार्रवाई हुई है. दो और लोग हैं जिनके पास से नाबालिग का पायल भी मिला है.

दूसरी तरफ हमारे संवाददाता से बात करते हुए सांसद अरुण साहू ने प्रदेश में नशे पर रोक लगाने मांग की है. उन्होंने कहा कि महमंद में जो घटना हुई है उसमें ठीक प्रकार की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिले. उन्होंने कहा कि महमंद का पूरा क्षेत्र अपराधियों का केंद्र बना हुआ है.

यही कारण है कि महमंद गांव के ग्रामीणों का  गुस्सा फूट पड़ा और कलेक्ट्रेट का  घेराव किया गया.आरोपी सूरज कश्यप आरोपी हर पल उस पर नजर बनाए हुए था.

Valentine’s Special: प्यार और रोमांस एक ही सिक्के के दो पहलू

रोमांस का मतलब केवल प्यारमुहब्बत और दैहिक सुख ही प्राप्त करना नहीं है, बल्कि रोमांस का अर्थ है दो युवा दिलों का एकसाथ धड़कना, एकदूसरे की भावनाओं को समझना. जिस प्रेम में निष्ठा हो उस में ही रोमांस प्राप्त होता है. अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निष्ठा व प्रेम जरूरी हैं. कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य में तभी कामयाबी पाता है जब उस के मन में कुछ कर पाने की इच्छा और लगन होती है.

रोमांस यानी अपने प्यार को दिलोजान से पाने का एहसास. कोई ऐसा साथी मिले, जो प्यारी सी मीठी बातें या फिर छेड़छाड़ करे जो तनमन में स्पंदन जगा कर रोमरोम को पुलकित कर दे यानी रोमांस एक खूबसूरत एहसास भर देता है.

एक मल्टीनैशनल कंपनी में कार्यरत सुजाता का मानना है कि रोमांस के बिना जिंदगी अधूरी होती है. मैं नहीं जानती कि रोमांस की उत्पत्ति कब और कहां से हुई, पर मैं इतना जरूर कहूंगी कि रोमांस अपने प्यार के प्रति दीवानगी को बढ़ाता है.

आकर्षण है रोमांस

एक महिला सामाजिक संगठन से जुड़ी जया की मानें तो रोमांस ऐसा आकर्षण है जो अपने प्रिय को अपनी ओर आकर्षित करता है, जो कम समय में ही अपने प्यार को सम्मोहन में जकड़ लेता है.

अकेलेपन की स्थिति में रोमांस जीवन में रंग भरने का काम करता है. एकदूसरे का सामीप्य रोमांस की संभावनाओं को और बढ़ा देता है. रोमांस के बिना लाइफ में सबकुछ अधूराअधूरा सा लगता है.

सिक्के के दो पहलू

प्रेम और रोमांस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. एक निजी स्कूल संचालिका गीता का कहना है, ‘‘रोमांस के बिना प्यार संभव ही नहीं है, क्योंकि ये दोनों ही व्यक्ति को प्यार की राह पर आगे बढ़ने को मजबूर करते हैं.

‘‘प्यार अगर मंजिल है तो रोमांस उस तक पहुंचने का रास्ता है. बिना रामांस के प्यार को परवान तक पहुंचा पाना मुश्किल होता है. रोमांस प्रेम में तभी बदलता है जब एकदूसरे के प्रति रोमांस के भाव उत्पन्न हों. हम यह कह सकते हैं कि रोमांस दो प्रेम पथिकों को एकदूसरे से जोड़ने का सरल व सुंदर माध्यम है.’’

उत्साह है जरूरी

रोमांस में उत्साह का होना बहुत जरूरी है. बिना उत्साह के इस का रसपान करना संभव नहीं है. उत्साह ही रोमांस को जोशीला बनाता है, तनमन की गहराइयों का एहसास कराता है. सुरेश और संगीता अपने रोमांस को ले कर काफी उत्साहित थे. इसीलिए आज वे दोनों रोमांस करने के बाद, अच्छे साथी बन कर एक सफल गृहस्थ बन जीवनयापन कर रहे हैं.

वास्तविक प्रेम

प्रेम और रोमांस में वास्तविकता होनी बहुत जरूरी है. प्रेम में खुशबू है और खुशबू की तरह प्रेम को भी छिपाया नहीं जा सकता. दो युवा दिल अपने बदन की खुशबू को बखूबी पहचानते हैं, महसूस करते हैं. खुशबूरूपी वास्तविकता प्यार में ताजगी बनाए रखती है. इसलिए प्रेम में वास्तविकता संजीवनी का काम करती है. फिर कहा भी जाता है कि प्रेम में अमीरीगरीबी नहीं देखी जाती.

स्पंदन का एहसास

डा. सुरेंद्र सरदाना का कहना है, ‘‘रोमांस एक एहसास है, जिस की गहराई महसूस की जा सकती है. अपने चाहने वाले के लिए जिस प्रकार दिल की धड़कनें रुकने का नाम नहीं लेतीं, ठीक उसी प्रकार प्यार में रोमांस के बिना मजा किरकिरा हो जाता है. किसी अपने चहेते, जो दिल ही दिल आप को चाहता है, उस से मिलने की इच्छा तीव्र हो जाती है. प्रिय से निगाहें मिलने पर तनमन में स्पंदन सा महसूस होता है और तब प्यार के सागर में डुबकी लगाने को मन करता है. यही तो है रोमांस आप का. रोमांस तभी आनंदित करता है, जब उस में एकदूसरे का एहसास हो.’’

कुल मिला कर यही कहा जा सकता है कि प्रेम और रोमांस एक सिक्के के दो पहलू हैं. प्रेम के बिना रोमांस अधूरा है. रोमांस दो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. रोमांस का भाव स्थायी नहीं, संचारी होता है, क्योंकि यह प्रेमियों के तनमन में संचारित होता रहता है.

प्यार न हो कम

– लड़कियां जब प्यार करती हैं तो अपने प्रेमी के सिवा कुछ सोचना नहीं चाहतीं, जबकि लड़के कुछ पर्सनल स्पेस चाहते हैं. सो, उन्हें स्पेस देती रहें. इस से आप में उन की दिलचस्पी बनी रहेगी और वे ज्यादा खुश रहेंगे.

– हर लड़का चाहता है कि उसे वह इज्जत मिले जिस के लिए वह डिजर्व करता है. यह इज्जत तब और भी खास हो जाती है जब अपने चाहने वाले से मिले. अगर आप उसे इज्जत नहीं देंगी तो वह रिश्ते को कहीं न कहीं बोझ समझने लगेगा.

– प्यार में उत्साह बनाए रखना जरूरी है. इस के लिए रोमांस के नएनए तरीके, शरारत, अदाओं को करने में कोई कसर न छोड़ें.

– अपने वर्तमान की तुलना कभी भी अतीत से न करें.

– पार्टनर से कुछ पाने की चाहत रखने के बजाय उसे कुछ देने पर ध्यान दें, चाहे वह छोटा सा गुलाब हो.

– कोई भी व्यक्ति परफैक्ट नहीं होता पर अपने पार्टनर को अपने लिए हमेशा परफैक्ट मानें.

– पार्टनर को रोमांस के मामले में सौफ्टली हैंडल करें. रोमांस करने में उसे कुछ भय है तो प्यार, मनुहार और फोरप्ले द्वारा उसे तैयार करें. तभी आप दोनों रोमांस के पलों का आनंद उठा पाएंगे.

अपना अपना नजरिया : शुभी का क्यों था ऐसा बरताव

Story in hindi

एक बार फिर: क्या प्यार के मरहम से भरे दिल के घाव?

शिखा ने कमरे में घुसते ही दरवाजा बंद कर लिया और धम्म से पलंग पर बैठ गई. नयानया घर, नईनई दुलहन… सबकुछ उसे बहुत अजीब सा लग रहा था. 25 वर्ष की उम्र में इतना सबकुछ देखा था कि बस, ऐसा लगता था कि जीवन खत्म हो जाए. अब बहुत हो चुका. हर क्षण उसे यही एहसास होता कि असंख्य निगाहें उस के शरीर को भेदती हुई पार निकल जातीं और आत्मा टुकड़ेटुकड़े हो कर जमीन पर बिखर जाती.

पलंग पर लेटते ही उस की निगाहें छत पर टिक गईं. पंखा पूरी तेजी से घूम रहा था. कमरे की ट्यूबलाइट बंद थी. एक पीला बल्ब बीमार सी पीली रोशनी फेंक रहा था. अचानक उस की निगाहें कमरे के कोने में फैले एक जाले पर पड़ीं, जिस में एक बड़ी सी मकड़ी झूल रही थी. कम रोशनी के कारण जाला पूरी तरह दिख नहीं रहा था, लेकिन मकड़ी के झूलने की वजह से उस का आभास जरूर हो रहा था.

वह एकटक उसे देखती रही. पता नहीं क्यों जाला उसे सम्मोहित कर देता है. उसे लगता है कि इस जाल में फंसी मकड़ी की तरह ही उस का जीवन भी है. आज एक महीना हो गया उस की शादी को, पर हर पल बेचैनी और घबराहट उसे घेरे रहती है. रोज मां का फोन आता है. हमेशा एक ही बात पूछती हैं, ‘कैसे लोग हैं शिखा, शेखर कैसा है, उस के मातापिता का व्यवहार ठीक है. चल बढ़िया, वैसे भी पढ़ेलिखे लोग हैं.’

मां बारबार उसे कुरेदती पर उस का जवाब हमेशा एक जैसा ही होता, ‘‘हां, मम्मी, सब अच्छे हैं.’’

वैसे भी यह उत्तर उस के जीवन की नियति बन गया था. चाहे कोई कुछ भी पूछता, उस की जबान से तो सिर्फ इस के अलावा कुछ निकल ही नहीं सकता था. चाहे कोई उसे मार ही क्यों न डाले. पहले ही उस ने मांबाप को कितने दुख दिए हैं. पुराने खयालों से जुड़े मांबाप के लिए यह कितना दुखद अनुभव था कि मात्र 25 साल की उम्र में उन्हें उस की दूसरी शादी करनी पड़ी.

उस की आंखें डबडबा आईं. पीली रोशनी उसे चुभती हुई महसूस हुई. उस ने उठ कर लाइट बंद की और दोबारा लेट गई. आंसू बरबस ही निकल कर गालों पर ढुलकने लगे.

3 साल पहले उस का जीवन कितना खूबसूरत था. पंछी की तरह स्वच्छंद, खिलीखिली, पढ़ाईलिखाई करती, खेलतीकूदती एक अबोध युवती. मांबाप भले ही बहुत ज्यादा अमीर नहीं थे, अधिक सुखसुविधाएं भी नहीं थीं, लेकिन घर का माहौल कुल मिला कर बहुत अच्छा था. वैसे घर में था भी कौन. अम्मांबाबूजी, वह खुद और छोटा भाई नवीन जो अभी हाल ही में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर के निबटा था.

दोनों भाईबहनों के बीच गहरी समझ थी. घर पर मां की तबीयत ठीक नहीं रहती थी. एक बार बातोंबातों में बहू की बात चलने लगी, पर फिर सभी को लगा कि पहले लड़की के हाथ पीले हो जाएं, फिर नवीन के बारे में सोच सकते हैं. स्वयं नवीन भी यही सोचता था.

शिखा परिवार के इस आकस्मिक निर्णय से हैरान रह गई. ‘अभी से शादी, अभी तो उस की उम्र ही क्या है. पूरी 22 साल की भी नहीं हुई.’ उस ने बहुत विरोध किया.

लाड़प्यार में पली शिखा का विरोध सफल भी हो जाता, पर तभी एक घटना घट गई. पड़ोस के त्रिभुवनजी के लड़के की शादी में शैलेश व उस के परिवार वाले आए. दोचार दिन साथ रहे. त्रिभुवनजी से इन के संबंध बहुत अच्छे थे. उन की लड़की विभा, शिखा की अच्छी सहेली थी. घर पर आनाजाना था. शिखा के परिवार वालों ने भी कामकाज में हाथ बंटाया. इस दौरान सभी लोग न केवल एकदूसरे के संपर्क में आए, वरन प्रभावित भी हुए.

शैलेश का परिवार जल्दी ही विदा तो हुआ, पर थोड़े ही दिन बाद उन का प्रस्ताव भी आ गया. प्रस्ताव था, शैलेश व शिखा की शादी का. शिखा के पिताजी शादी की सोच तो रहे थे, पर यह बात अभी तक केवल विचारों में ही थी. जीवन में कई बार इस तरह की घटनाएं घटती रहती हैं.

आदमी किसी बात के लिए अपनी मानसिकता तैयार करता है, लेकिन एकदम से ही स्थिति सामने आ कर खड़ी हो जाए, तो वह हड़बड़ा जाता है. शिखा के घर वाले इस अप्रत्याशित स्थिति से असमंजस में पड़ गए, क्या करें, क्या न करें.

पहले तो यही सोचा कि अभी से शादी कर के क्या करेंगे. अभी उम्र ही क्या है, पर अंतत: रिश्तेदारों से बातचीत की तो उन की सोच बदल गई.

सभी ने एक ही बात कही, ‘भई, शादी तो करनी ही है. ऐसी कम उम्र तो है नहीं, 22 की होने वाली है. लड़की की शादी समय से हो जाए, वही अच्छा है. फिर 2-3 साल बाद परेशानी शुरू हो जाएगी. तब फिर दुनिया भर में भागते फिरो और दोचार साल और निकल गए तो लड़की को कुंठाएं घेर लेंगी और मांबाप की नींद हराम हो, सो अलग. फिर इस से अच्छा परिवार उन्हें भला कहां मिलेगा.

‘लड़का सुंदर है. अच्छा कमाता है. पिताजी अच्छेखासे पद पर थे. अभी काफी नौकरी बाकी थी. कोई लड़की नहीं, बस, एक छोटा भाई जरूर था. सीमित परिवार. इस से अच्छा विकल्प मिलना बहुत मुश्किल था.’

और फिर शिखा का भी इतना सशक्त विरोध नहीं रहा. वह बिलकुल ही घरेलू लड़की थी. पढ़ने में औसत थी ही और जीवन के बारे में कोई बड़ी भारी योजनाएं थीं भी नहीं. कुल मिला कर चट मंगनी और पट ब्याह. सबकुछ ठीकठाक संपन्न हो गया.

हंसतीखिलखिलाती शिखा विदा हुई और शैलेश के घर पहुंच गई. शुरूशुरू में सब अच्छा रहा, पर धीरेधीरे सबकुछ बदल गया. घर वालों की असलियत धीरेधीरे सामने आ गई. अपने पढ़ेलिखे व कमाऊ लड़के के लिए साधारण सा दहेज पा कर वे जरा भी संतुष्ट नहीं हुए.

रिश्तेदारों की व्याख्या ने आग में घी का काम किया और धीरेधीरे छोटे से अंसतुष्टि के बीज ने दावानल का रूप ले लिया. फिर क्या था, हर बात में कमी, हर बात पर शिकवाशिकायत. सारी बातें इतना गंभीर रूप नहीं लेतीं, लेकिन शैलेश भी अपने मातापिता के सुर में सुर मिला कर बोलने लगा.

शिखा सुदंर थी, पढ़ीलिखी थी, पर उस की मानसिकता घरेलू लड़की की थी. जब शैलेश अपने साथ काम कर रही लड़कियों से शिखा की तुलना करता तो उसे कुंठा घेर लेती. उसे लगता कि उस के लिए तो एक प्रोफैशनल लड़की ही ज्यादा अच्छी रहती.

बस फिर क्या था. शिखा का जीवन बिलकुल ही नरक हो गया. जहां तक उस के बस में रहा उस ने सहा भी, पर जब पानी सिर से गुजरने लगा, तो उसे मजबूरन घर वालों को बताना पड़ा. घर वाले उस की बातें सुन कर सन्न रह गए. उन के पांवों के नीचे से जमीन खिसक गई. उन्होंने बहुत हाथपांव जोड़े, मनुहारमन्नतें कीं, पर कोई परिणाम नहीं निकला.

और फिर धीरेधीरे यह भी नौबत आ गई कि छोटीमोटी बातों पर शैलेश उस के साथ मारपीट करने लगा. सारे घर वाले मूकदर्शक बन कर तमाशा देखते रहते. शिखा को लगा कि अब कोई विकल्प नहीं बचा इसलिए वह घर छोड़ कर वापस मायके आ गई.

मांबाप ने उसे इस हालत में देखा तो उन्हें बहुत धक्का लगा. नवीन तो गुस्से के मारे पागल हो गया. पिताजी ने ताऊजी को बुलवाया. सलाहमशविरा चल ही रहा था कि एक दिन शिखा के नाम तलाक का नोटिस आ पहुंचा.

घर के आंगन में तो सन्नाटा पसर गया. अम्मांबाबूजी दोनों ने जीवन देखा था. वे मतभेद की घटनाओं से दुखी हुए पर उन्हें इस परिणाम का जरा भी एहसास नहीं था. उन्होंने लड़ाईझगड़े तो जीवन में बहुत देखे थे, सभी लोग बातें तो न जाने कहांकहां तक पहुंचने की करते थे, पर अंतत: परिणति सब मंगलमय ही देखी थी. पर अब खुद के साथ यह घटित होते देख वे बिलकुल टूट ही गए. वे ताऊजी को ले कर शैलेश के घर गए भी पर कोई परिणाम नहीं निकला.

इसी तरह दिन गुजरने लगे. मांबाप की हालत देख कर शिखा का कलेजा मुंह को आ जाता था. उसे लगता था कि वह ही इस हालत के लिए जिम्मेदार है. एक गहरा अपराधबोध उसे अंदर तक हिला देता था. वह मन ही मन घुटने लगी. उधर अम्मांबाबूजी व नवीन भी उस की यह हालत देख कर दुखी थे, पर उन्हें भी कुछ नहीं सूझता था. उन्होंने उस से भी आगे पढ़ने के लिए जबरदस्ती फार्म भरवा दिया.

उधर मुकदमा चलने लगा और फिर एक दिन तलाक भी हो गया. शिखा ने इसे नियति मान कर स्वीकार कर लिया. इंसान के जीवन में जब तकलीफें आती हैं, तो उसे लगता है कि वह उन्हें कैसे बरदाश्त कर पाएगा.

पर वह स्वयं नहीं जानता कि उस के मन में सहने की कितनी असीम शक्ति मौजूद है. वह धीरेधीरे अपनी पढ़ाई करने लगी.

इसी तरह काफी समय निकल गया. नवीन की शादी की बात चलने लगी. लोग बातचीत करने आते, पर शिखा का सवाल प्रश्नचिह्न की तरह सब के सामने खड़ा हो जाता था. शिखा को बस, लगता कि धरती फट जाए और वह उस में समा जाए.

नवीन को भी उस की बहुत चिंता थी. उस ने अम्मांबाबूजी पर जोर डाला कि वे दीदी को पुनर्विवाह के लिए राजी करें.

शिखा इस बात को सुन कर बहुत भड़की, चिल्लाई. उस ने 2 दिन तक खाना नहीं खाया, पर फिर जब अम्मां उस के कमरे में आ कर रोने लगीं, तो उसे लगा, बस, अब वह उन की इच्छाएं पूरी कर के ही उन्हें तार सकती है. उस ने खुद को नदी में बहती हुई लकड़ी की तरह छोड़ दिया, जिसे धारा बहाती ले जा रही है.

बस, जल्दी ही शादी हो गई. न कोई उमंगउल्लास, न कोई धूमधड़ाका. बहुत ही सीधेसादे ढंग से. उस ने वरमाला के समय ही तो दूल्हे को पहली बार देखा, पर कोई एहसास उस के मन में नहीं जगा.

बहुत ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं थे, फिर भी उसे ऐसा लग रहा था कि वह उन्हें बरदाश्त नहीं कर पा रही है. पलपल वह रस्में दोहराई जा रही थीं. हवनकुंड में अग्नि प्रज्ज्वलित हो गई थी. छोटी व सूखी लकड़ियां चटकचटक कर जल रही थीं.

कैसी किस्मत है उस की, यही सब दोबारा दोहराना पड़ रहा है. 7 फेरे, पहले और किसी के साथ वचन… अब किसी और के साथ. पहले भी तो पवित्र अग्नि के सामने मंत्र उच्चारित किए गए थे, किसी ने मना नहीं किया था. क्यों नहीं निभा पाए इस वचन को? ऐसा क्यों हो जाता है?

पंडितजी ने सिक्के में सिंदूर भर कर नीलेश को पकड़ा दी. उस ने मुसकराते हुए शिखा की मांग में सिंदूर भर दिया. उस की सूनी मांग एक बार फिर सिंदूर से चमकने लगी. सिक्के का सिर पर स्पर्श होते ही उसे अजीब सा लगा. क्यों दोहराया जा रहा है उस के साथ ये सब. क्यों कोई मंत्र इतना ताकतवर नहीं रहा कि वह उस के सिंदूर को बचा पाता. छोटीछोटी बातें उस की मांग का सिंदूर उजाड़ गईं… तो फिर… उस की आंखें गीली हो गईं.

और फिर वह विदा हो कर पति के घर आ गई. ठीक वैसे ही जैसे कभी अम्मांबाबूजी का साथ छोड़ कर शैलेश के साथ चल दी थी. तब भी यही दोहराया गया था कि यही पति परमेश्वर है. यह घर ही सबकुछ है. अब ये ही तुम्हारे मातापिता हैं. तुम्हें मोक्ष तभी मिल पाएगा, जब तुम्हारी अंतिम यात्रा पति के कंधों पर जाएगी, पर शैलेश ने तो जीतेजी मोक्ष दिला दिया. जीतेजी उस की अंतिम यात्रा संपन्न करा दी. और अब यहां नए घर में… अब वह फिर पति के कंधों पर चढ़ कर मोक्ष की कामना करेगी.

तभी दरवाजे की आहट से वह चौंक गई. आंखों से आंसू पोंछते हुए उस ने दरवाजा खोला. सामने नीलेश मुसकराते हुए बोला, ‘क्या बात है, क्यों अंधेरा कर रखा है.’ वह क्या कहती, बस चुप ही रही.

नीलेश ने शिखा को सोफे पर बिठाया और खुद भी सामने सोफे पर बैठ गया.

‘तुम परेशान हो.’

वह फिर कुछ नहीं बोली. बस, आंखों से अश्रुधारा बहने लगी.

‘शिखा, पता नहीं, तुम क्यों अपराधबोध से ग्रसित हो. इतनी बड़ी दुनिया है. तरहतरह के लोग हैं. सब की मानसिकता अलगअलग है. यदि अम्मांबाबूजी ने तुम्हें किसी ऐसे व्यक्ति के साथ जोड़ दिया, जिस के मापदंडों पर तुम खरी नहीं उतर सकीं तो क्या तुम अपनेआप को खत्म कर लोगी. एक ऐसे व्यक्ति के लिए जिस ने केवल भौतिकवादी मापदंडों के आगे तुम्हें नकार दिया. तुम्हारी भावनाओं को बिलकुल नहीं समझा. एक ऐसे व्यक्ति के दिए गए कटु अनुभव को तुम क्यों जिंदगी भर संजो कर रखना चाहती हो.’

वह एक क्षण रुका और शिखा के आंसू पोंछते हुए बोला, ‘जीवन में हम दिनरात देखते हैं, इतनी विसंगतियों से भरा है जीवन. हर पल कहीं न कहीं किसी व्यक्ति के साथ ऐसा कुछ घटता ही रहता है, ऐसे में व्यक्ति क्या करे. क्या वह किसी दूसरे के द्वारा की गई गलत हरकत से अपने अस्तित्व को मिटा डाले. कोई दूसरा अगर बुरा निकल जाए तो क्या तुम अपने सारे जीवन को अभिशप्त कर लोगी?’

वह रोने लगी, ‘नहीं, पर मुझे लगता है कि आप के साथ कहीं नाइंसाफी तो नहीं हुई है. मैं आप के लायक…’

‘तुम भी बस,’ नीलेश बीच में ही बोला, ‘अगर तुम्हारे साथ पहले कुछ घट गया हो, जिस के लिए तुम जिम्मेदार नहीं हो तो, क्या तुम्हारे व्यक्तित्व पर प्रश्नचिह्न लग गया. शिखा, तुम्हारा व्यक्तित्व बहुत अच्छा है. तुम्हारी सहजता, सौम्यता सभी कुछ अच्छा है. व्यक्तित्व का मूल निर्माण आदमी के आंतरिक गुणों से निर्मित होता है. अगर हमारे बाहरी जीवन में कुछ गलत हो गया तो इस का मतलब यह नहीं कि हम गलत हो गए.’

और सही बात तो मैं ने तुम से शादी कोई सहानुभूति की वजह से नहीं की. मैं ने तुम्हें देखा, तुम अच्छी लगी. बस, यही पर्याप्त है, पर अब आज से नया जीवन जीने का संकल्प लो. बीते हुए कल की छाया कहीं से अपने जीवन पर मत पड़ने दो. अब तुम्हें मेरे साथ जीना है. मुझे तुम्हारी बहुत जरूरत है.’

शिखा क्या कहती. उसे लग रहा था कि उस के जीवन पर छाई कुहासे की परत धीरेधीरे हटती जा रही थी. वह नीलेश से लिपट गई और उस के सीने में मुंह छिपा लिया. उस के आंसू निकल कर नीलेश के सीने पर गिर रहे थे. उसे लगा कि उस की पुरानी जिंदगी की कड़वाहट आंसुओं से धुलती जा रही थी. अब शिखा खुश थी, बहुत खुश.

मजाक: सरकार की पोल खोलता खिचड़ी वाला स्कूल

मैं हैरान हो गया ‘खिचड़ी’ शब्द को ले कर. उस मैसेज का मतलब था उन सरकारी स्कूलों से जिन में सरकार द्वारा मिड डे मील योजना लागू है और जिन में बच्चे केवल खिचड़ी खाने के लिए जाते हैं, पढ़ने के लिए नहीं.

खैर, वह तो मैसेज था खिचड़ी को ले कर, पर हकीकत पर ध्यान दिया जाए तो यह विचार आम लोगों की सोच से भी जुड़ा हो सकता है. सरकार करना कुछ और चाहती है, पर समाज में कुछ और मैसेज जाता है. सरकार तो बच्चों की पढ़ाई के साथसाथ उन के पोषण लैवल में सुधार करना चाहती है, पर कुछ लोगों की सोच ही बड़ी अजीब है.

उसी सोच के लोगों के घोर असर से मेरा घर भी बच न सका. मैं एक दिन जब औफिस से घर आया, तो मेरी पत्नी ने अपनी खिचड़ी अलग पकाई हुई थी. वह बोली, ‘‘आप ईशान को प्राइवेट स्कूल में क्यों नहीं डाल देते?’’

आप जरा सोचिए कि ईशान अभी  2 साल का ही है और उस की पढ़ाई की चिंता मेरी धर्मपत्नी को हो गई है, वह भी प्राइवेट स्कूल में.

अपने देश में स्कूलों पर सरकारी शब्द का ठप्पा लग जाने से न जाने क्यों लोगों को चिढ़ हो जाती है. सरकारी नौकरी तो सब करना चाहते हैं, पर सरकारी स्कूल में कोई अपने बच्चों को पढ़ाना नहीं चाहता है. जैसे प्यार तो सभी करना चाहते हैं या लिव इन रिलेशन में तो सभी रहना चाहते हैं, पर शादी के नाम से ही आज की तथाकथित नौजवान पीढ़ी को चिढ़ हो जाती है.

मैं ने दूसरे दिन ही एक प्राइवेट प्ले स्कूल में अपने लाड़ले को भरती करवा दिया था. वहां पर बच्चों के लिए खेलने का पार्क, स्विमिंग पूल व मनोरंजन की ढेर सारी सुविधाएं थीं. 15,000 रुपए तत्काल दे कर यह रस्म पूरी की गई थी. हर महीने 500 रुपए की स्कूल फीस और वैन का किराया 800 रुपए तय था.

रोजाना बच्चे के लिए अलग रंग का यूनिफौर्म, निर्देशित नाश्ता व और भी बहुत सारी गतिविधियां थीं.

2 साल बाद ईशान को प्ले स्कूल से निकाल रहा था, तो मैं ने यह महसूस किया कि यह तो सचमुच प्ले स्कूल था, जो आज तक ईशान एबीसीडी भी पूरी तरह नहीं सीख पाया था.

ईशान जरा सा बड़ा हुआ और मैं जन्म प्रमाणपत्र ले कर प्राइवेट स्कूलों के चक्कर लगाने लगा था. एक स्कूल के बाद दूसरा, फिर तीसरा.

मुझे इस बात का थोड़ा सा भी इल्म नहीं था कि अभी ईशान तो एबीसीडी या कखगघ ही सीखेगा, तो इतने हाईप्रोफाइल स्कूल की क्या जरूरत? पर मैं गलत था. आजकल की इंगलिश मिक्स खिचड़ी भाषा की संस्कृति लोगों के दिलोदिमाग पर छा गई थी, शायद यही जरूरत थी.

पूरे शहर को छान मारने के बाद मेरी तलाश खत्म हो गई. एक प्राइवेट स्कूल ही हाथ लगा. मैं बहुत ही लकी था कि मेरा ईशान सरकारी स्कूल में न पढ़ कर एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ेगा.

एडमिशन के लिए बच्चे का रिटर्न टैस्ट, इंटरव्यू व मम्मीपापा का भी इंटरव्यू (वह भी इंगलिश में) की खानापूरी के बाद एडमिशन हो गया.

तकरीबन 70,000 रुपए दे कर एडमिशन की रस्म निभा दी थी. मुझे एक स्लिप मिली, जिस पर कुछ जरूरी तारीखें लिखी थीं, जैसे किताबें कब मिलेंगी, कब स्कूल की यूनिफौर्म मिलेगी, कितने रुपए लगेंगे और कब से स्कूल खुलेगा वगैरह.

मेरे ऊपर तकरीबन 10,000 से 12,000 रुपए का और धक्का था और इस के अलावा हर महीने स्कूल फीस व बस किराया, कुलमिला कर तकरीबन 5,000 रुपए की और चपत थी.

वह दिन अब आ गया था, जब स्कूल की किताबें व यूनिफौर्म मिलने वाली थी. मैं दिए गए समय पर पहुंच गया था. जितना बजट स्कूल की स्लिप यानी नोटिस में था, उतना ही मैं इंतजाम कर के गया था, पर उस धक्के से जरा सा कुछ बड़ा धक्का था यानी 2,000 रुपए की और चपत लग गई थी, पर फिर भी मैं बहुत ही खुश था, क्योंकि अब मेरी और मेरी पत्नी की खिचड़ी एक थी.

यूनिफौर्म, किताबें, कोट, टाई, बैल्ट व बैज पा कर मेरी पत्नी बहुत ही ज्यादा खुश थी, क्योंकि पड़ोसी के बच्चे उस से ज्यादा अच्छे स्कूल में नहीं थे.

मेरी धर्मपत्नी पड़ोसी के बच्चों को मुंह चिढ़ा रही थी अपने बच्चे का एडमिशन ऐसे स्कूल में करा कर. यह बड़े ही गर्व की बात थी कि मैं अपने ईशान को सरकारी स्कूल में न पढ़ा कर प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहा था, जहां मुफ्त की किताबें, यूनिफौर्म, जूतेमोजे, स्कूल बैग, साइकिल, लैपटौप, स्कौलरशिप, महीने की फीस और खिचड़ी (तहरी) भी नहीं मिलती थी.

एक दिन बड़े गौर से देख रहा था कि स्कूल की हर चीजों पर स्कूल का नाम लिखा था. शर्ट, पैंट, कोट, टाई, बैज, बैग, कौपीकिताबों के ऊपर प्लास्टिक का कवर, नेम स्लिम यहां तक कि मोजे तक पर भी स्कूल का नाम ही लिखा था.

मैं तो सोच रहा था कि शायद अंडरवियर, बनियान पर भी स्कूल का नाम जरूरी न कर दिया जाए, पर गनीमत थी कि वे दायरे से बाहर थे.

स्कूल खुलने के साथ ईशान को रोज कोई न कोई एक नोटिस मिल जाया करता था. एक दिन एक नोटिस मिला जैसे कोई मैगा माल का बंपर औफर हो. नोटिस में लिखा हुआ था कि आप पूरे साल की फीस अगर एक बार में देते हैं, तो ट्यूशन फीस में एक महीने का डिस्काउंट मिल जाएगा.

मैं बहुत ही पसोपेश में था कि यह मैगा माल का औफर है या स्कूल. एक ही बार में तकरीबन 60,000 रुपए देना मुमकिन न हो पाया और न ही बंपर औफर का फायदा ले पाया.

कुछ दिन बाद ही पैरेंटटीचर मीटिंग का त्योहार आ गया. स्कूल को बहुत ही करीने से सजाया गया था.

पैरेंटटीचर मीटिंग में जब मैं गया, तो अपने बच्चे ईशान का तिमाही रिपोर्टकार्ड देखने को बोला गया, फिर टीचर से बात करने का मौका मिला. नंबर तो कोई खास नहीं आए थे.

मैं ने इस की शिकायत की, तो वे बोलने लगीं, ‘‘यह पढ़ता ही नहीं है. मैं सिलेबस देती हूं, तो बस उसी की प्रैक्टिस कराया करें. घर पर आप खुद पढ़ाएं. ऐसा नहीं है तो हो सके तो कोई ट्यूटर रख लें. आप तो देख ही रहे हैं कि कितना कंपीटिशन है.’’

सालभर तक त्योहारों का सिलसिला  रुका नहीं. स्पोर्ट्स डे, एनुअल डे, पीटीएम डे, फेट डे, आर्ट गैलरी डे और बहुत सारे डे के बाद फिर रीएडमिशन डे भी आ गया, जिस में उसी स्कूल में दोबारा एडमिशन की जरूरत थी. इस में तकरीबन 20,000 रुपए का और हलका धक्का नहीं, एक छोटा हार्ट अटैक लगने वाला था. फिर भी इतना सब झेलने के बाद उस स्कूल में बने रहने के लिए हम खिचड़ी (शादी में होने वाली एक रस्म) खाने को मजबूर थे, क्योंकि सोसाइटी की बात थी.

कुछ दिन पहले ही मेरे ह्वाट्सएप पर एक कार्टून मैसेज आया था. टीचर के सामने एक बच्चा ले कर बाप खड़ा है और कुछ संदेश छपा है. टीचर बोलती?है, ‘सबकुछ स्कूल से मिलेगा, जैसे किताबें, यूनिफौर्म, जूते, टाईबैल्ट, स्पोर्ट्स यूनिफौर्म और स्कूल बैग भी.’

इस पर बाप ने पूछा, ‘और ऐजूकेशन…?’

टीचर ने जवाब दिया, ‘इस के लिए तो ट्यूशन है.’

यह कार्टून तो एक मजाकभर था, पर हकीकत से ज्यादा दूर न था. अब तो प्राइवेट स्कूल केवल मैगा माल बन कर रह गए?हैं और पढ़ाईलिखाई के लिए घर पर ट्यूशन लेना जरूरी हो गया है.

एक दिन किसी काम से मुझे स्कूल जाने का मौका मिला. मैं ने देखा कि रिसैप्शन पर खिचड़ी बाल लिए एक सुंदर महिला बैठी हुई थीं. उन्हीं के ऊपर की दीवार पर एक बड़े से सुनहरे फ्रेम में व्यापार कर के फौर्म की प्रतिलिपि टंगी हुई थी.

मैं सोच में पड़ गया कि यह तो सचमुच व्यापार है, जिस में प्राइवेट स्कूल (सोसाइटी के तहत) चाहे जितना मनमानी कमा लें, पर स्कूल की इनकम पर कोई टैक्स नहीं था.

हमें इस समस्या से उबरने की जरूरत है. क्या सचमुच सोच में बदलाव की जरूरत है? मैं ने सुना है कि दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों से नाम कटा कर अभिभावक सरकारी स्कूलों में अपने बच्चे को भरती कर रहे हैं. दिल्ली सरकार की अच्छी सोच का ही नतीजा है. पूरे देश में जयजयकार हो रही है. दिल्ली स्कूल मौडल बन गया है.

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में एक कोशिशभर की है, दिल्ली में अभीअभी ‘सुपर थर्टी’ के गुरु आनंद कुमार देख कर आए और बोले भी कि अगर ऐसा रहा तो सुपर थर्टी की जरूरत न पड़ेगी. अब तो दिल्ली में आनंद कुमार की दुकान खुलने की कोई उम्मीद न थी.

यकीन मानिए, अभी भी अपने देश की सब से बड़ी यूनिवर्सिटी, टैक्निकल ऐजूकेशन कालेज, सब से अच्छे कालेज, नवोदय विद्यालय, नेतरहाट विद्यालय मौडल व सिमुलतला स्कूल सरकारी ही हैं. अगर अभी भी यकीन नहीं आता तो जेएनयू, आईआईटी, सरकारी मैडिकल कालेज या नेतरहाट जैसे स्कूलों में दाखिला करा कर देख सकते हैं.

पर हमारी शिक्षा नीति में न जाने कहां से खिचड़ी पक गई कि आम जनमानस को क्यों यह लगने लगता है कि प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई अच्छी होती है और सरकारी स्कूलों में खराब. मतलब यह कि हमें अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है. नई शिक्षा नीति, टीचर का वेतन सुधार, योग्य टीचर की कमी व टीचर भरती करने के तरीके में सुधार करना होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिस्कवरी चैनल पर आए ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ के प्रोग्राम में बीयर ग्रिल को एक इंटरव्यू दिया था. उस में उन्होंने खुद बोला था कि वे एक सरकारी स्कूल में पढ़े हैं. जरा सोचिए, सरकारी स्कूलों का कितना मान बढ़ जाता है, जब पता चलता है कि सरकारी स्कूल में पढ़ा आदमी प्रधानमंत्री है.

आप समझ रहे हैं न कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार को खिचड़ी हो कर काम करना होगा, सरकारी योजनाओं को बीरबल की खिचड़ी नहीं बनाना होगा. शिक्षा का बजट किसी भी दूसरी योजनाओं से ज्यादा रखना होगा.

खिचड़ी (मिड डे मील योजना में तय सूची) की क्वालिटी, अच्छे स्कूल भवन, बिजली सप्लाई, पीने का साफ पानी, शौचालय, पंखे, टेबलकुरसी, टीचरों की कमी पूरी करना, प्रशिक्षित टीचर, खेल मैदान, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला के साथसाथ और भी बहुत सारी सुविधाओं को ध्यान में रखना होगा.

यह संदेश भी देना होगा कि सरकारी स्कूल ही हैं, जो हमारे देश की जड़ (यानी गांवगांव में) में हैं और यही स्कूल हमारे पूरे देश को महान बना रहे हैं, जो पूरी दुनिया में एक मिसाल है.

जब मेरा देश इस तरह के सरकारी स्कूल में पढ़ेगा, तभी तो विश्व गुरु बन पाएगा.

Propose Day पर कहना चाहते हैं अपने दिल की बात, तो ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम

हम तो हमेशा से इश्क में डूबे थे, लोगों को लगा कि फरवरी आ गया है. जब से प्यार करने वालों ने वैलेंटाइन डे पर इश्क की अहमियत समझी है, तब से फरवरी का महीना उन के लिए बहुत खास हो गया है. हाथों में लाल गुलाब और गिफ्ट लिए प्रेमी जोड़े 14 फरवरी को कहीं भी दिख जाते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि वैलेंटाइन डे से पहले भी कई ऐसे दिन आते हैं, ​जहां आप अपने लव पार्टनर को अलगअलग तरीके से लुभा सकते हैं और उसे खास महसूस करा सकते हैं.

इन दिनों को ही ‘वैलेंटाइन वीक’ कहा जाता है, जो 7 फरवरी को ‘रोज डे’ के साथ शुरू होता है. मतलब दोस्ती की शुरुआत. अगर आप का गुलाब कुबूल कर लिया गया है, तो इस के बाद अगले दिन 8 फरवरी को आता है ‘प्रपोज डे’, जिस पर आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.

पर यह इजहार कैसे हो? वह जगह कौन सी हो जहां आप अपने माशूक को अपने दिल का हाल बयां कर दें? सब से जरूरी तो यह कि वह कौन सा कारगर तरीका है, जो आप के प्रपोज को यादगार बना दे?

जानिए कुछ टिप्स अपने दिलबर को प्रपोज करने के :

गाड़ी उठा, इश्क वाला म्यूजिक बजा

प्रपोज डे पर अगर आप ने सोच लिया है कि अपने पार्टनर को प्रपोज करना चाहते हैं, तो लौंग ड्राइव बहुत ही अच्छा औप्शन है. गाड़ी उठाई, पैट्रोल भरवाया और अपने पार्टनर के साथ लौंग ड्राइव पर निकल जाएं और कार में ऐसे रोमांटिक गाने चलाएं, जो आप दोनों को बहुत पसंद हैं. ऐसे में अगर आप प्रपोज करेंगे, तो यकीनन आप का पार्टनर हां कर देगा.

घर पर अकेले और रोमांटिक शाम

प्रपोज डे पर आप अपने पार्टनर को घर पर बुला कर भी दिल की बात कह सकते हैं. मौसम सुहावना हो तो घर की बालकनी या छत पर आप दोनों शाम बिता सकते हैं. साथ में स्नैक्स और ड्रिंक्स भी हो जाएं, तो मामला जम ही जाएगा और दिन भी यादगार बन जाएगा.

दें कुछ सरप्राइज भी

प्रपोज डे के दिन आप अपने पार्टनर को सरप्राइज भी दे सकते हैं. आप उसे उस की पसंदीदा जगह ले कर जा सकते हैं. आप ऐसी जगह भी जा सकते हैं, जो आप दोनों की मीठी यादों से जुड़ी हो. साथ ही, आप अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज पार्टी भी प्लान कर सकते हैं.

शायरी से कहें दिल की बात

आप प्रपोज डे पर अपने पार्टनर के साथ कहीं भी हों, अगर आप ने शायरी से अपने दिल की बात कही, तो मजा ही दोगुना हो जाएगा. सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत सी प्यार भरी लाइनें मिल जाएंगी, जो आप के प्रपोज डे को और भी यादगार बना देंगी, जैसे :

हर घड़ी तेरा दीदार किया करते हैं,
हर ख्वाब में तुझ से इजहार किया करते हैं.
दीवाने हैं तेरे हम यह इकरार करते हैं,
जो हर वक्त तुझ से मिलने की दुआ किया करते हैं.

प्यार करना सीखा है, नफरतों की कोई जगह नहीं,
बस तू ही तू है इस दिल में, दूसरा कोई और नहीं.

मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गई,
कभी तुम से दोस्ती थी, अब मुहब्बत बन गई.

आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते,
होंठों से हम कुछ कह नहीं सकते.
कैसे बयां करें हम आप को यह हालेदिल,
तुम्हीं हो जिस के बिना हम रह नहीं सकते.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें