मंजिल: धारावाहिक उपन्यास

लेखक- माया प्रधान

पूर्व कथा

पुरवा का पर्स चोर से वापस लाने में सुहास मदद करता है. इस तरह दोनों की जानपहचान होती है और मुलाकातें बढ़ कर प्यार में बदल जाती हैं. सुहास पुरवा को अपने घर ले जाता है. वह अपनी मां रजनीबाला और बहन श्वेता से उसे मिलवाता है. रजनीबाला को पुरवा अच्छी लगती है. उधर पुरवा सुहास को अपने पिता से मिलवाने अपने घर ले आती है तो उस के पिता सहाय साहब सुहास की काम के प्रति लगन देख कर खुश होते हैं.

सुहास व्यापार शुरू कर देता है, लेकिन कई बार काम के लिए बंध कर बैठना उस के लिए मुश्किल हो जाता क्योंकि किसी भी जगह जम कर रह पाना उस के स्वभाव में नहीं था.

अंतत: श्वेता के विवाह का दिन आ जाता है और कुछ ही महीने बाद पुरवासुहास का भी विवाह हो जाता है. पुरवा महसूस कर रही थी कि सुहास का ध्यान समाजसेवा में अधिक रहता है. वह दूसरों की मदद के लिए दुकान पर भी ध्यान न देता.

पुरवा अब निरंतर सुहास को उस की जिम्मेदारी का एहसास कराने की कोशिश करती. शीघ्र ही वह दिन भी आता है जब पुरवा को पता चलता है कि वह मां बनने वाली है. सुहास पापा बनने के सुखद एहसास से झूम उठता है.

थोड़े दिनों बाद पुरवा को पता चलता है कि सुहास पुराना कारोबार खत्म कर कंप्यूटर का कार्य आरंभ करना चाहता है तो वह हैरान हो जाती है और बेचैनी से सुहास के घर लौटने की प्रतीक्षा करने लगती है. लेकिन वह बेला भाभी के पति सागर को अस्पताल ले जाने के कारण रात देर से घर आता है. पुरवा की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भरती कराया जाता है. उस का हालचाल पूछने बेला घर आती है तो पुरवा उस से थोड़ी तीखी बात करती है, तब सुहास पुरवा पर बिगड़ता है. सुहास से नाराज पुरवा अपने मातापिता के साथ मायके चली जाती है. सुहास के व्यवहार को ले कर वह विचारमंथन करती है.

आखिरकार, एक दिन सुहास पुरवा को मनाने ससुराल पहुंच जाता है. पुरवा वापस जाने की शर्त रखती है कि वह घर के गैराज में बुटीक खोलेगी और इस काम में वह उस की मदद करेगा. बुटीक की शुरुआत करने में  सुहास से ज्यादा रजनीबाला पुरवा की मदद करती है. बुटीक निर्माण जोरशोर से शुरू हो जाता है. एक दिन सागर और बेला आते हैं और बताते हैं कि सुहास ने राजनीति ज्वाइन कर ली है, सुन कर सब चौंक जाते हैं.

ये भी पढ़ें- करामात

सुहास घर आता है तब मां राजनीति ज्वाइन करने की बात को ले कर उस से नाराज होती है. लेकिन सुहास सब को समझाता है, पुरवा भी यह सोच कर संतोष कर लेती है शायद सुहास इसी क्षेत्र में सफल हो जाए.

पुरवा के ‘पुरवाई बुटीक’ का उद्घाटन होता है. सुहास वक्त पर नहीं पहुंचता लेकिन देर से आने की माफी मांगते हुए बुटीक के लिए एक बड़ा आर्डर ले कर आता है तो सभी खुश हो जाते हैं.

राजनीति के कार्यक्षेत्र में सुहास का रोमांच बढ़ता जा रहा था. उधर वह दिन भी आता है जब पुरवा प्रसव के लिए अस्पताल में भरती होती है. उसी वक्त पार्टी के नेता भाईजी को चुनावी सरगर्मियों के चलते दूसरी पार्टी के साथ हुई झड़प में गोली लग जाने के कारण सुहास को उन्हें देखने जाना पड़ता है. वापस जब लौटता है तो एक बच्ची का पिता बनने की खुशखबरी मिलती है.

अब सुहास राजनीति में सक्रिय होने लगा था. पुरवा उस का उत्साह व काम करने की लगन देख खुश थी.

सुहास कार्यालय के चौकीदार नारायण, जिस के बेटे की एक किडनी फेल हो गई थी, का दुख देख कर दुखी होता है. पुरवा, सुहास की परेशानी देख रही थी लेकिन सुहास उसे अपने मन के भीतर चल रही उथलपुथल के बारे में कुछ नहीं बताता. अब आगे…

गतांक से आगे…

सुहास ने धीरेधीरे कहना शुरू किया, ‘‘आज मैं आकाश के साथ एड्स के मरीजों की खोजखबर लेने गया…’’

‘‘क्या?’’ पुरवा ने बीच में ही उसे टोक दिया, ‘‘तुम ऐसी जगह भी जाते हो, जरा भी डर नहीं लगता.’’

‘‘मुझे माफ कर दो पुरवा कि मैं ने पहले तुम्हें नहीं बताया. पर तुम जानती हो कि वहां जाने से मुझे कुछ नहीं होगा. यह तो बस, लोगों का वहम है कि उन्हें छूने से ही एड्स हो जाएगा,’’ पुरवा चुप हो गई पर उस के चेहरे पर परेशानी झलक उठी थी. बोली, ‘‘अच्छा, बताओ कि बात क्या है?’’

‘‘पुरवा, वहां एक मरीज की मृत्यु मेरी आंखों के सामने हुई. उस की पत्नी, कैसे बिलखबिलख कर रो रही थी और कह रही थी, ‘क्यों लगाया यह रोग, जनम भर का साथ देने का वादा कर के मुझे अकेला छोड़ गए.’’’

पुरवा लगातार सुहास को देख रही थी और उस के स्वरों के कंपन से उस के भय को महसूस कर रही थी. सुहास बच्चों की तरह बिलख सा रहा था.

‘‘पुरवा, उसी पल मैं ने पहली बार यह महसूस किया कि जीवनसाथी का बिछड़ना कैसा होता है. अकेले ही जाने का दर्द कितना भयानक होता है.’’

यह सब सुन कर पुरवा कुछ सोचने लगी. सुहास निरंतर बोल रहा था, ‘‘जानती हो पुरू, उसी पल सब से पहली बात क्या मेरे मन में उठी, जब तक हम एकदूसरे के साथ होते हैं तो एकदूसरे की परवा नहीं करते हैं. जब बिछड़ जाते हैं तो जीवनसाथी के साथ होने का महत्त्व समझ में आता है.’’

‘‘हां, सुहास, किसी भी दंपती के लिए यह सब से दुखद स्थिति होती है,’’ पुरवा ने कहा.

अचानक सुहास ने उस की हथेली थाम कर कहा, ‘‘पुरवा, वादा करो कि तुम मुझे अकेला छोड़ कर नहीं जाओगी.’’

पुरवा ने उसे एकटक देखा. सामने एक प्रेमी, एक पति सहमे हुए बच्चे की भांति बिलख रहा था. कैसा अंजाना भय था. वह बोली, ‘‘सुहास, यह मिलने- बिछड़ने की बातें कर के तुम अपने उद्देश्य से क्यों भटक रहे हो आज.’’

दोनों की कौफी समाप्त हो गई थी, पर अभी दोनों को और बैठना था अत: सुहास ने कुछ नए स्नैक्स का आर्डर कर दिया. अपनी बात भी धीरेधीरे कहता रहा, ‘‘पुरवा, आज मैं जो इतनी दिशाएं खोज पाया हूं ये सब तुम्हारे ही कारण. जीवन से निरुत्साहित प्राणी को तुम ने नए सपने, नई मंजिल दिखा दी.’’

‘‘ऐसा मत कहो, सुहास. तुम्हारे अंदर कुछ करने का उत्साह तो बराबर था. बस, दिशा निर्धारित करने में समय लग रहा था,’’ पुरवा ने अपनी हथेली से उस की हथेली को सहला दिया. नए स्नैक्स आ चुके थे चीज फिंगर्स और चिकनबर्गर. सुहास ने अपनी प्लेट से पहले पुरवा को खिलाया और फिर स्वयं खाना आरंभ किया.

‘‘मुझे यह नहीं मालूम है कि मैं कितना बड़ा व्यवसायी बन पाऊंगा.  राजनीति में कोई स्थान बना सकूंगा या नहीं पर मेरी सब से बड़ी चाहत किसी के काम आने की आज भी मेरे अंदर पूरे उत्साह से हिलोरे ले रही है.’’

‘‘मैं जानती हूं, सुहास. तुम्हारा यह गुण ही तुम्हें औरों से एकदम अलग एक विशिष्ट व्यक्ति बनाता है. मुझे तुम पर गर्व है.’’

‘‘पुरवा, आज मैं एक बार फिर तुम से वादा करता हूं कि अब मैं तुम्हें कभी निराश नहीं करूंगा. जीवन की किसी भी राह पर तुम्हें शिकायत का अवसर नहीं मिलेगा.’’

पुरवा ने उस के मुख में चीज फिंगर्स रखते हुए कहा, ‘‘एक वादा मैं भी तुम से करती हूं कि प्रत्येक रविवार को बुटीक से और घर से समय निकाल कर मैं भी तुम्हारे साथ ऐसे लोगों की सेवा में साथ चलूंगी जहां आज तक जा नहीं सकी हूं.’’

ये भी पढ़ें- कबूतरों का घर

‘‘सच,’’ सुहास की आंखों में अनोखी चमक कौंध उठी. यह कैसा प्यारा साथ दिया था उसे पुरवा ने. आज तक जिन बातों से प्राय: वह नाराज भी हो जाती थी, आज उसी राह पर वह भी साथ चलना चाहती है. अगर वह एकांत में होता तो अवश्य ही उसे बांहों में भर लेता. प्रसन्नता से झूम कर वह बोला, ‘‘तुम ने तो बिन पिए ही एक नशा सा दे दिया है. इसीलिए अब मुझे अपनी वह बात जिसे बहुत देर से कहना चाह रहा हूं, कहने में बहुत सोचना नहीं पड़ेगा.’’

‘‘कौन सी बात?’’ पुरवा ने अपना स्नैक्स समाप्त करते हुए आश्चर्य से कहा.

‘‘मैं ने तुम्हें नारायण के बेटे के बारे में बताया था न,’’ सुहास ने कहा.

‘‘हां, पर उस के लिए तो तुम चंदा जमा कर रहे थे,’’ पुरवा ने चिंतित सुहास को ध्यान से देखा. लगा कि कुछ गहरी बात उस के मन में उथलपुथल मचा रही है. क्या बात होगी.

सुहास ने अपनी बात जारी रखी, ‘‘वह चंदा इतना नहीं हो पाया है पुरवा कि उस के बेटे को नई किडनी लगाई जा सके. इकलौता बेटा है उस गरीब का, उस के बुढ़ापे की आशा है वह.’’

‘‘पर सुहास, ऐसे तो जाने कितने लोग होंगे जिन्हें भरी जवानी वाला पुत्र खोना पड़ा होगा, जिन की नईनवेली बहू विधवा हो गई होगी.’’

‘‘हां पुरवा, हजारों, लाखों होंगे. क्या उन में से किसी एक का दुख हम कम नहीं कर सकते हैं? किसी एक को अकाल मृत्यु से हम बचा नहीं सकते हैं?’’

‘‘क्या करना चाहते हो?’’

पुरवा ने व्याकुलता से उसे देखा.

‘‘नाराज मत होना पुरवा, मैं अपनी किडनी उसे देना चाहता हूं.’’

‘‘क्या?’’ पुरवा चौंक पड़ी और स्तब्ध दृष्टि से उसे देखने लगी. बोली, ‘‘तुम्हें क्या हो गया है, सुहास? किसी की जान बचाने के लिए क्या अपनी जान पर खेल जाओगे?’’

‘‘पुरवा, एक किडनी दान करने से कोई समाप्त नहीं हो जाता है. थोड़ी देर पहले तुम ने हर राह पर मेरा साथ देने का वादा किया है.’’

सुहास की बात पर पुरवा की आंखें नम हो गईं. वह निराशा से बोली, ‘‘मानती हूं सुहास कि मैं भी हर राह पर तुम्हारे साथ चलना चाहती हूं पर इस के अतिरिक्त भी तो किसी तरह से उस की सहायता की जा सकती है.’’

‘‘नहीं पुरवा, देख तो लिया कि चंदा तक इकट्ठा नहीं हो पाया,’’ सुहास उदासी से बोला, ‘‘जब मैं ने उस व्यक्ति की पत्नी को बिलखबिलख कर रोते देखा तब सब से पहले तुम्हारा खयाल आया, फिर रोते हुए नारायण का, और तभी मैं ने यह निर्णय ले लिया कि अब मैं अपनी एक किडनी देवेंद्र को दान कर दूंगा.’’

पुरवा की विस्फारित दृष्टि सुहास के चेहरे पर अटक गई. संपूर्ण शरीर पीड़ा की तीव्र लहर से ऐंठने लगा. बोली, ‘‘यह क्या कह रहे हो, सुहास?’’

‘‘मैं बहुत सोचसमझ कर यह बात तुम से कह रहा हूं,’’ सुहास ने अपनी ही धुन में उत्तर दिया.

‘‘नहीं सुहास, तुम सोचसमझ कर नहीं कह रहे हो. तुम ने सब के बारे में सोचा पर अपने, मेरे और झंकार के बारे में नहीं सोचा. फिर मां व पापाजी…’’

सुहास ने उस की हथेलियां कस कर पकड़ लीं, ‘‘तुम ने हर कदम पर मेरा साथ देने का वादा किया है पुरवा.’’

‘‘मैं अपना वादा नहीं तोड़ रही हूं सुहास पर किसी की सहायता करने के और भी बहुत से उपाय हैं,’’ पुरवा अपनी पीड़ा से उबरने का प्रयास कर रही थी.

‘‘तुम ने देख तो लिया पुरवा. इतने पैसे इकट्ठे नहीं हो पाए कि उस के लिए किडनी खरीदी जा सके,’’ सुहास अपने निर्णय पर अडिग लग रहा था.

थोड़ी देर पहले जहां फूलों की सुगंध से भरपूर सर्द हवाएं प्यार के झूले पर गुनगुना रही थीं, वहीं दर्द, निराशा की ऊष्मा में डूबी आंधी के आसार उमड़ने लगे थे. पुरवा ने अचानक कहा, ‘‘सुनो सुहास, एक रास्ता है,’’ शायद वह बवंडर को बढ़ने से पहले ही रोकने का प्रयास कर रही थी.

सुहास ने भी किसी उतावले शिशु की तरह उस पर अपनी दृष्टि टिका दी.

पुरवा आगे बोली, ‘‘हम एक चैरिटी शो करेंगे और उस से जो भी आय होगी वह नारायण को दे देना.’’

सुहास के चेहरे पर व्यंग्य की रेखा कौंध उठी, बोला, ‘‘कोई भी कार्यक्रम करने के लिए भी तो पैसा चाहिए और यदि पैसा होता तो मुझे वैसा निर्णय लेना ही नहीं पड़ता,’’ सुहास उठ कर खड़ा हो गया. मेज पर उस ने बिल के रुपए रख दिए तो मजबूरन पुरवा को भी उठना पड़ा.

पुरवा निरंतर कुछ सोच रही थी. वह कार में बैठने से पहले बोली, ‘‘सुहास, चंदे से जो रुपए तुम लोगों ने एकत्र किए थे वे कहां हैं?’’

‘‘वे तो अभी पार्टी आफिस में ही हैं,’’ सुहास ने कार में बैठते हुए कहा.

पुरवा भी अपनी सीट पर बैठ गई और बोली, ‘‘सुनो, सुहास. जब मैं अंधविद्यालय में पढ़ाती थी तब कई बार ऐसे कार्यक्रम करवाए हैं. वहां के प्रिंसिपल साहब का बहुत अच्छेअच्छे कलाकारों से परिचय था. कुछ सहायता हमें वहां से मिल जाएगी, बाकी उन रुपयों से भी सहायता मिल जाएगी.’’

सुहास चुपचाप सुनता रहा. घर पर उतरने के साथ ही पुरवा ने अपनी प्रश्न- वाचक दृष्टि उस पर टिका दी, ‘‘क्या सोच रहे हो, सुहास?’’

बिना कुछ बोले वह अंदर चला गया. मां ने देखते ही कहा, ‘‘आ गए तुम दोनों.’’

‘‘झरना सो गई क्या?’’ सुहास ने तुरंत पूछा. पुरवा ने देखा, सुहास के चेहरे पर वही व्याकुलता थी जो शाम को उस ने देखी थी. जाने क्यों वह मन ही मन मुसकरा उठी. सोचा, बिलकुल बच्चों जैसा स्वभाव है. मां ने कुछ चिंता से कहा, ‘‘कुछ गरम लग रही है.’’

‘‘अरे, मैं फोन करता हूं डाक्टर को.’’

सुहास बोला तो मां ने कहा, ‘‘कर दिया है तुम्हारे पापा ने. अभी आ जाएंगे डाक्टर साहब.’’

पुरवा जा कर झरना के सिरहाने बैठ गई. सुहास ने बेटी के सिर पर प्यार से हाथ फेरा. बोला, ‘‘कैसे हो गया इसे बुखार?’’

‘‘इस तरह परेशान मत हो, सुहास. बच्चों को तो कुछ न कुछ चलता ही रहता है,’’ मां ने समझाया.

उस रात सुहास बहुत ही व्याकुल रहा. जाने कितनी बातें उसे आंदोलित कर रही थीं. परेशान तो पुरवा भी थी पर कुछ कह नहीं पा रही थी. कमरे में गहरी खामोशी थी. उस रात झरना को पालने में नहीं सुलाया था उस ने. दोनों के बीच में वह गहरी नींद सो रही थी. स्याह अंधेरे कमरे में 4 आंखें पलक झपकाना भूल गई थीं. बस, दोनों की व्याकुल सांसें कई एहसास जगा रही थीं.

पुरवा अचानक सुहास के स्पर्श से चौंक गई, सुहास की मद्धिम आवाज स्पर्श में घुलने लगी, ‘‘झरना को हम लोग क्या बनाएंगे?’’

पुरवा अंधेरे में ही मुसकरा दी.

‘‘यह हम उसी पर छोड़ देंगे. अभी से यह सब सोच कर क्यों परेशान हों.’’

शाम की व्यग्रता सुहास के स्पर्श में एक नए रंग में डूबी जा रही थी.

‘‘पुरवा, नाराज हो मुझ से?’’

‘‘नहीं तो,’’ पुरवा समझ गई थी कि उस की बात का उत्तर न दे पाने से भी सुहास व्याकुल है. सुहास कह रहा था, ‘‘मैं तुम्हारी तरह दूरदर्शी नहीं हूं, पुरवा. शायद हर निर्णय मैं बहुत घबराहट में लेता हूं्.’’

‘‘पता नहीं सुहास, पर इतना कह सकती हूं मैं कि भावुकता से भरे हुए फैसले बहुधा ठीक नहीं होते हैं,’’ पुरवा ने प्यार से कहा.

ये भी पढ़ें- दंश

‘‘शायद तुम ठीक कह रही हो. इस तरह भावुकता में बह कर मैं कितनों की जान बचा पाऊंगा.’’

दोनों उठ कर बैठ गए थे. पुरवा ने साइड टेबल की बत्ती जलाई तो सुहास बोला, ‘‘रहने दो, पुरवा. अंधकार में रोशनी की जो किरण तुम ने दिखाई है उसे महसूस करने दो,’’ उस ने सोई हुई झरना के सिर पर प्यार से हाथ फेरा, ‘‘मैं सचमुच भूल गया था कि तुम दोनों के लिए भी मेरा जीवन कितना महत्त्वपूर्ण है.’’

पुरवा ने दोनों हथेलियों में उस के कपोल भर लिए और बोली, ‘‘मैं जानती हूं सुहास, तुम धीरेधीरे अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हो और एक दिन बहुत सफल भी होगे.’’

सुहास उस के प्यार भरे स्पर्श से भावविभोर हो उठा, ‘‘तुम्हारा विश्वास ही तो मेरी शक्ति है पुरवा. जबजब मैं दिशाहीन हुआ हूं तुम ने मुझे सही राह दिखाई है.’’

‘‘मैं हर पल तुम्हारे साथ हूं सुहास. मैं कल सुबह ही अंधमहाविद्यालय जाऊंगी और हम कल से ही चैरिटी शो के लिए अभियान शुरू कर देंगे,’’ उस एक पल में 2 खामोश दिलों ने जाने कितने सतरंगे सपनों को अपने स्पर्श से जी लिया था.

‘‘मुझे कभी भटकने नहीं देना, पुरवा,’’ सुहास की फुसफुसाहट प्यार की खिलती पंखडि़यों में ओस की बूंद सी समा गई थी.

‘कौन कहता है कि सुहास से प्यार कर के मैं ने कुछ गलत किया,’ पुरवा ने मन ही मन दोहराया और एक नई सुबह की प्रतीक्षा में अंधेरे में छिपे सातों रंगों को महसूस करने का प्रयास करने लगी.

-समाप्त द्य

रथयात्रा के यात्री

लेखक- संजय अय्या

हम ने कहा, ‘‘भैया, अब ऐसी भी क्या व्यस्तता जो घड़ी दो घड़ी खड़े हो कर पान भी नहीं खा सकते? कम से कम एक पान तो खाते जाइए.’’

अब पान ठहरा नेताजी की कमजोरी, कमजोरी भी ऐसी जिस के लिए वह अपने सारे जरूरी काम किनारे कर सकते हैं. अत: कुछ सोच कर बोले, ‘‘अब आप इतना आग्रह कर रहे हैं तो आप की बात को रखते हुए पान तो मैं खा लेता हूं पर इस से ज्यादा समय मैं आप को बिलकुल नहीं दे पाऊंगा.’’

हम ने कहा, ‘‘ठीक है, पहले आप पान तो खाइए फिर बाद में देखते हैं.’’

इतना कह कर हम ने रामचरण को 2 पान लगाने का आर्डर दे कर नेताजी से पूछा, ‘‘क्या बात है, बहुत जल्दी में दिखाई दे रहे हैं?’’

वह बोले, ‘‘मत पूछिए, बहुत व्यस्त हूं. रात में 2 बजे तक जागने पर भी अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है, आज उन का नगर आगमन होना है और अभी भी इतने सारे काम बाकी हैं, जाने क्या होगा?’’

हम ने अनजान बनते हुए पूछा, ‘‘तो क्या उन की रथयात्रा हमारे यहां से हो कर भी गुजरेगी?’’

उन्हें जोर का झटका लगा. बोले, ‘‘ भाईजी कैसी बात कर रहे हैं? यह सब स्वागत द्वार, झंडे, बैनर्स, पोस्टर्स अब उसी रथयात्रा का स्वागत करने के लिए ही तो लगाए गए हैं. यहां तो काम करकर के जान निकली जा रही है और आप पूछ रहे हैं कि यहां से भी रथयात्रा गुजरेगी?’’

हम ने सहलाने के अंदाज में कहा, ‘‘नाराज मत होइए, सबकुछ ठीकठाक हो जाएगा, निश्चिंत रहिए. आप ने चाहे राम का भला किया हो या न किया हो लेकिन राम आप का भला अवश्य करेंगे.’’

नेताजी फिर उखड़ गए, ‘‘कैसी बात कह गए आप? हमारे प्रयत्नों (रथयात्रा) से ही विवादित ढांचा ढहा और राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ. हम ने ही राम को मुगलकालीन दासता से मुक्ति दिला कर आजाद किया है, तो फिर आप कैसे कह सकते हैं कि हम ने राम का भला नहीं किया?’’

हम ने उन्हें शांत करते हुए बातों का रुख दूसरी ओर मोड़ा, ‘‘इन रथयात्राओं पर तो आप की पार्टी को अच्छा- खासा व्यय करना पड़ रहा होगा?’’

हमारी बात की सहमति में सिर हिलाते हुए नेताजी ने कहा, ‘‘लेकिन हमारी भी मजबूरी है. राष्ट्र की सुरक्षा से जो खिलवाड़ केंद्र सरकार कर रही है और इस सरकार की अदूरदर्शिता भरी नीतियों से राष्ट्र की सुरक्षा को जो गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है उसी के विरोध में जनभावना जगाना, जनजागृति का विकास करना हमारी इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है. इसलिए हम ने इस यात्रा का नाम ही ‘भारत सुरक्षा यात्रा’ रख दिया है. वैसे आप की जानकारी के लिए बता दूं कि अपने क्षेत्र में इस यात्रा का मैं ही प्रभारी हूं.’’

ये भी पढ़ेें- सब से बड़ा रुपय्या

हम ने उन्हें बधाई दे कर अपनी तरफ से औपचारिकता की रस्म अदायगी की. हमारी बधाई को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए नेताजी बोले, ‘‘आश्चर्य है जिन यात्राओं के बारे में इतना कुछ लिखा, पढ़ा, सुना जा रहा है उस के बारे में मुझे आप को बताना पड़ रहा है.’’

अपनी अनभिज्ञता पर बिना किसी संकोच या शर्मिंदगी के हम ने कहा, ‘‘अब इतने सारे लोग, इतनी सारी यात्राएं निकाल रहे हैं तो व्यक्ति किसकिस को याद रखे, जब रोज ही कोई न कोई यात्रा निकल रही हो तो यह याद रखना भी तो मुश्किल हो जाता है कि किस ने किस उद्देश्य से यात्रा निकाली?’’

वह बोले, ‘‘फिर भी हमारी यात्राएं सब से अलग, सब से खास होती हैं, यही नहीं हमारी महान संस्कृति का एक अंग होती हैं.’’

‘‘सब से अलग तो आप हैं ही,’’ हमारे यह कहने पर वह बोले, ‘‘कैसे?’’

हम ने कहा, ‘‘समझते रहिए, यह पहेली. वैसे आप क्या सोचते हैं आप के यात्रा निकालने से राष्ट्र की सुरक्षा मजबूत होगी? क्या राष्ट्र सुरक्षा की भावना को बल प्रदान होगा?’’

वह बोले, ‘‘इन यात्राओं के पीछे उद्देश्य तो यही है.’’

‘‘इस के पहले भी तो आप के नेताओं ने कईकई उद्देश्यों से कईकई यात्राएं की हैं,’’ हम ने कहा, ‘‘कभी राम मंदिर निर्माण के लिए तो कभी भारत की एकता के लिए, कभी सांप्रदायिक सद्भावना के लिए तो कभी तिरंगे के सम्मान के लिए, इस बीच कुछ उपयात्राएं भी आप लोगों ने कर डाली हैं. हमेशा नएनए मुद्दों पर आप के नेता यात्रा करते हैं लेकिन अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के बाद वे उन्हें भूल जाते हैं, जिन के लिए उन्होंने यात्रा की थी. मजाक में अब तो कुछ लोगों ने आप की पार्टी को ‘भारतीय यात्रा पार्टी’ कहना शुरू कर दिया है. इधर कोई घटना घटी नहीं उधर आप की पार्टी के नेता तैयार हो जाते हैं उस के विरोध में यात्रा निकालने के लिए.’’

कुछ तैश में आ कर नेताजी बोले, ‘‘आप को हमारी इन यात्राओं पर इतनी आपत्ति क्यों है? एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते हमारा अधिकार है अलगअलग राष्ट्रीय समस्याओं पर अपने विचारों से जनता को अवगत कराना, अपना विरोध जाहिर करना, अपनी नीतियों का प्रचार और उसे सर्वव्यापक, सर्वस्वीकार्य बनाना.’’

हम ने कहा, ‘‘वह सब तो ठीक है लेकिन इन यात्राओं के पीछे आप का छिपा हुआ उद्देश्य भी होता है.’’

‘‘यह तो लोगों की गलतफहमी है,’’ वह आराम से बोले. ‘‘हम तो शुरू से ही ‘साफ दिशा, स्पष्ट नीति’ वाले लोग हैं, राष्ट्रवाद का प्रचार करना और लोगों में राष्ट्रीयता की भावना भरना ही हमारी यात्राओं का एकमात्र उद्देश्य होता है.’’

हम ने कहा, ‘‘यदि आप के उद्देश्य जनहित के हैं तो विरोधी आप की यात्राओं पर इतना बवाल, विरोध क्यों करते हैं?’’

पान की पीक एक ओर को थूकते हुए नेताजी बोले, ‘‘भाईजी, यह सब तो हमारे विरोधियों की टुच्ची राजनीति है, उन की क्षुद्र मानसिकता है. वे हमारे हर अच्छे काम में राजनीति देखते हैं, उन की सोच राजनीति से ऊपर उठ ही नहीं सकती. यह सब कुप्रचार वही लोग करते हैं जो हमारी यात्राओं की सफलता देख नहीं सकते, हमारी लोकप्रियता से जलते हैं वे सब.’’

फिर भी यदि लोगों को परेशानी है तो आप क्यों नहीं इन रथयात्राओं को रोक देते? क्यों व्यर्थ में एक नए विवाद को जन्म देते हैं? आखिर क्या हासिल होता है आप को इन सब से?’’

ये भी पढ़ेें- कौन जाने

हमारे इस सवाल पर गहरी नजर से उन्होंने हमें देखा फिर बोले, ‘‘आप कौन होते हैं, हमें सलाह देने वाले. अपना भलाबुरा हम बेहतर समझते हैं और जहां तक रथयात्राओं की बात है तो हमारी एक सफलता तो आप देख ही चुके हैं कि रथयात्रा की ही बदौलत हम जमीन से सीधे आसमान पर पहुंचे थे.’’ फिर कुछ तेज आवाज में कहने लगे, ‘‘क्या हासिल नहीं हुआ हमें रथयात्राओं से? सत्ता, धन, पावर सबकुछ तो हमें इन्हीं से मिला है तो क्यों छोड़ें हम अपनी रथयात्राएं? हमारी रथयात्राएं तो जारी रहेंगी चाहे कोई कुछ कहे, कोई कैसा भी विरोध करे हमारे रथ का पहिया अपने लक्ष्य पर पहुंच कर ही थमेगा.’’

हम पूछना चाह रहे थे कि आप को तो रथयात्राओं से सबकुछ हासिल हुआ पर जनता को…लेकिन हमारा प्रश्न गले में ही अटक कर रह गया क्योंकि नेताजी रथयात्रा की शेष तैयारियां देखने निकल पड़े थे.

अलीगढ़ मर्डर केस : दर्दनाक घटना मासूम की हत्या ने दहला दिया दिल

मासूम बच्ची के पिता को उधारी में 50,000 रुपए मिल तो गए, पर हर रोज तकादा करना. रोजरोज तकादा करने पर किसी तरह से जाहिद को 40,000 रुपए लौटा दिए गए और बाकी की रकम 10,000 रुपए भी जल्दी ही लौटाने की बात की तो मामला तूल पकड़ गया. तय रकम समय पर न देने पर उन्हें देख लेने की धमकी देना इस कदर भारी पड़ गया कि पिता को अपनी मासूम बच्ची खोनी पड़ी.
यह वारदात तालानगरी अलीगढ़ के टप्पल गांव की है. 28 मई को पैसे न देने पर जाहिद की मासूम बच्ची के पिता से कहासुनी हुई. इस के बाद 30 मई को जाहिद ने ढाई साल की बच्ची को अगवा किया और उस की हत्या कर साथी असलम की मदद से शव को ठिकाने लगाया.
बच्ची का शव परिवार को 2 जून को घर से महज 100 मीटर की दूरी पर कूड़े के ढेर में मिला. शव को कपड़े की पोटली में लपेट कर फेंका गया था, जो गल गया था. उस का हाथ अलग मिला. उस की आंखें बाहर निकली हुई थीं.

ये भी पढ़ें- एक हत्या ऐसी भी…

पुलिस ने बच्ची की मौत की वजह गला घोंटना बताया है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल दहला देने वाली है. बच्ची की एक किडनी नहीं मिली. एक हाथ शरीर से अलग था. बच्ची की सारी पसलियां टूटी हुई थीं, बाएं पैर में फ्रैक्चर था, आंखों में जख्म थे और सिर पर चोट के गहरे निशान थे. मासूम को इस कदर मारा गया था कि उस की नोजल ब्रिज (नाक और माथे को जोड़ने वाली हड्डी) टूट गई थी. डाक्टरों का कहना है कि शव इस लायक नहीं था कि रेप की जांच हो सके.
ढाई साला बच्ची की जघन्य हत्या को सुन कर हर किसी का दिल दहल गया. लखनऊ में एडीजी (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने कहा कि मामले के दोनों आरोपियों जाहिद और मोहम्मद असलम ने जुर्म कबूल कर लिया है. इन दोनों पर एनएसए और पाक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं. मामला फास्टट्रैक कोर्ट में चलेगा.
वारदात को अंजाम देने वाले तीसरे आरोपी मेहंदी हसन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह आरोपी जाहिद का भाई है. जिस दिन मासूम बच्ची का शव मिला, उसी दिन लोगों ने मेहंदी की जम कर पिटाई की थी. इस के बाद से ही वह फरार हो गया था. वहीं दूसरी ओर आरोपी मेहंदी हसन के बाद महिला आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी मोहम्मद असलम साल 2014 में एक रिश्तेदार की बच्ची से यौनशोषण में गिरफ्तार हुआ था. वहीं साल 2017 में उस पर दिल्ली के गोकलपुरी में छेड़छाड़ और अपहरण का मामला दर्ज है. असलम के खिलाफ पहले से ही अपहरण, दुष्कर्म और गुंडा एक्ट सहित 5 मुकदमे दर्ज हैं.
इस बर्बरता की लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना की और इंसाफ की आवाज बुलंद की. जब मामला ज्यादा ही तूल पकड़ गया तो 5 पुलिस वाले सस्पैंड कर दिए गए. वजह, बच्ची जब गायब हुई थी तो इन्होंने रिपोर्ट नहीं लिखी थी. पीडि़त परिवार ने जब प्रदर्शन किया, तब पुलिस जागी और 2 लोगों की गिरफ्तारी की गई.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट से मामले ने तूल पकड़ा. उन्होंने लिखा कि बच्ची की भयावह हत्या से वे सदमे में हैं. कोई इनसान एक बच्ची से ऐसी बर्बरता कैसे कर सकता है. उत्तर प्रदेश पुलिस को हत्यारों को सजा दिलाने के लिए तेजी से कार्यवाही करनी चाहिए. वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इस घटना ने उन्हें हिला कर रख दिया है.

ये भी पढ़ें- गुमनामी में मरा अरबपती

बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि कानून का राज कायम करने के लिए प्रदेश सरकार को तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए. वहीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि इस तरह की घटनाएं इनसानियत को कंपा देती हैं.
सोशल मीडिया भी अछूता नहीं रहा
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया कि टप्पल में सब से भयानक तरीके से ढाई साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की खबर से बेहद परेशान हूं.
फिल्म हीरोइन सोनम कपूर ने ट्वीट किया कि इस मुद्दे का इस्तेमाल निजी स्वार्थ के लिए न करें. छोटी सी बच्ची की मौत आप के नफरत फैलाने की वजह नहीं है.
ट्विंकल खन्ना ने लिखा है कि बच्ची की भयानक हत्या के बारे में सुन कर दिल दहल गया. अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अनुरोध किया है. वहीं रवीना टंडन ने लिखा है कि यह बर्बर घटना है. कानून को तेजी से काम करना चाहिए.
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया कि बच्ची के बारे में सुन कर गुस्सा आ गया. कोई ऐसा काम करने की सोच भी कैसे सकता है. यह एक घृणात्मक और गुस्सा पैदा करने वाली घटना है और वे निशब्द हैं.
सनी लियोनी ने लिखा कि वे इस घटना से बेहद दुखी हैं. वहीं आयुष्मान खुराना ने ट्वीट किया कि यह घटना अमानवीय है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा कि इस खबर से मैं बेहद परेशान हूं.
फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर बच्ची की हत्या मानवता के लिए एक शर्म की बात है.
न आंखें गायब थीं और न एसिड अटैक : एसएसपी
टप्पल में ढाई साल की बच्ची की हत्या को ले कर एसएसपी आकाश कुलहरि ने सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि बच्ची पर न एसिड अटैक हुआ है और न उस की आंखें गायब थीं. इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर की जा रही हैं, जो पूरी तरह गलत हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया है. रेप की भी पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि जांच के लिए स्लाइड आगरा भेजी गई है, जिस की रिपोर्ट से स्थिति साफ हो पाएगी. शव 3 दिन पुराना था. काफी हिस्सा गल चुका था. कीड़े भी पड़ गए थे. आंख के नीचे चोट के निशान थे, जबकि आंखें ठीक थीं.

ये भी पढ़ें- डाक्टर नहीं जल्लाद

पोस्टमार्टम रिपोर्ट तो यही कहती है
शव क्षतविक्षत हालत में था, जिसे कुत्ते खींच रहे थे. डाक्टर उसे जहां से भी पकडऩे की कोशिश कर रहे थे, वह अलग हो रहा था.
हत्या 3-4 दिनों पहले होने की वजह से शव में कीड़े पड़ चुके थे.
बालिका की पीठ पर कटे के निशान थे. एक पैर तोड़ दिया गया था.
बालिका का दायां हाथ गायब था.
बालिका के बाल जलाए गए थे. ऐसा लग रहा था कि शव पर एसिड डाला गया है, लेकिन इस की पुष्टि नहीं हुई.
आंख के नीचे सौफ्ट टिश्यू क्षतिग्रस्त पाए गए.

क्या है राधे मां का भोपाल कनेक्शन

राधे मां के चेहरे पर विकट का तेज है अधिकांश लोगों का यह मानना गलत नहीं है कि यह तेज , वह तेज नहीं है जो तप बल , योग , भक्ति बगैरह के चलते आता है बल्कि इस तेज के लिए वह लाखों रुपये मेकअप पर खर्चती हैं . उनके गोरे गुलाबी चेहरे की लालिमा और होठों पर पुती सुर्ख लिपिस्टिक इस बात की चुगली भी खाती है . उम्र को मात करती इस सन्यासिन को कोई अगर रूबरू देखे तो वह सहज ही इस बात पर यकीन नहीं करेगा कि वह ज़िंदगी के साढ़े पाँच वसंत देख चुकी हैं और उनकी फिटनेस देखते इस बात पर तो कतई कोई यकीन नहीं करेगा कि वह महज 22 साल की उम्र में छह बच्चों की मां बन चुकी थीं.

राधे मां का विवादों से कितना गहरा नाता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन पर दर्जनों मुकदमे देश भर की अदालतों में चल रहे हैं इनमें से एक भोपाल का भी है जो एक अधिवक्ता रामकुमार पाण्डेय ने दायर कर रखा है . इन वकील साहब ने अदालत में दायर मुकदमे में उन पर आरोप लगाए हैं कि वह समाज में अश्लीलता फैला रही हैं , धार्मिक भावनाएं भड़काती हैं और खुद को देवी का अवतार बताती हैं और मां शब्द को बदनाम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- पौलिटिकल राउंडअप

इन बातों या इस तरह के आरोपों से राधे मां और उनकी अरबों की दुकान अप्रभावित ही रहती है . एकाएक ही राधे मां भोपाल आईं तो लोग चौंके थे क्योंकि इस शहर में उनके भक्तों की तादाद न के बराबर है और कभी उन्होने भोपाल में अपनी चौकी नहीं लगाई .  गौरतलब है कि राधे मां की एक चौकी यानि दरबार लगाने की फीस लाखों रु होती है जिसे देश भर में फैले उनके भक्त बिना किसी हिचक या मोल भाव के देते हैं . इन चौकियों में राधे मां आइटम गानों पर नाचती हैं और नाचते नाचते किसी भी भक्त की गोद में चढ़ जाती हैं जो आमतौर पर पुरुष ही होता है . जिसकी गोद में वे चढ़ जाती हैं उसे बड़ा किस्मत बाला माना जाता है और अगर गोद में अठखेलियाँ खाते वे भक्त को चूम भी लें तो माना जाता है कि उस  भक्त की हर मनोकामना पूरी होगी . ( यह कोई नहीं सोचता कि जिसकी गोद में सवार होकर यह अनिद्ध सुंदरी उसे चूम ले उसके दिलोदिमाग में कोई ख़्वाहिश बाकी भी रह पाएगी ) .

चौंकाया शिवराज परिवार को –

   लोगों को लगा था कि राधे मां मुकदमे के सिलसिले में भोपाल आई होंगी लेकिन उनके इने गिने भक्त भी उस वक्त हैरान रह गए जब वे सीधे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निवास पर जा पहुँचीं . देशभर के तमाम धर्म गुरुओं से शिवराज सिंह के आत्मीय संबंध जगजाहिर हैं पर इस लिस्ट में राधे मां का नाम अभी तक शुमार नहीं था . दरअसल में पिछले दिनों ही उनके पिता का निधन हुआ है लिहाजा उन्हें व उनके परिवार को सान्त्व्ना देने देश भर सी राजनैतिक और धार्मिक हस्तियाँ आ रहीं हैं .

लेकिन राधे मां के यूं अचानक आ धमकने का अंदाजा शिवराज सिंह को भी नहीं रहा होगा लेकिन जब आ ही गईं थीं तो उन्हें रोका भी नहीं जा सकता था , इसलिए राधे मां को संभालने का जिम्मा उनकी पत्नी साधना सिंह ने उठाया और मिनटों में ही राधे मां को चलता कर दिया . शोक व्यक्त कर और हिम्मत बंधाकर राधे मां रुखसत हुईं तो मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया .  बातचीत में राधे मां ने इस अफवाह को खारिज किया कि वे राजनीति में आ रहीं हैं.

ये भी पढ़ें- हिन्दी पर मोदी का यू-टर्न

तो फिर क्यों यह विवादित सन्यासिन भोपाल आई थी इसका जबाब ढूँढे से लोगों को नहीं मिल रहा है और शायद मिलेगा भी नहीं हाँ इतना जरूर पता चला कि वे असल में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने भोपाल से 80 किलोमीटर दूर होशंगाबाद भी गईं थीं . शिवराज सिंह के घर तो वे शायद मीडिया की सुर्खी बनने चली गईं थीं .

सुखाविंदर बनी राधे मां

अपनी ऊटपटाँग हरकतों की वजह से ब्रांडेड सन्यासिन बनी राधे मां की ज़िंदगी किसी फिल्मी कहानी से कमतर नहीं है . पंजाब के गुरुदासपुर के गाँव दोरंगला में साल 1965 में जब एक मामूली सिक्ख परिवार में राधे मां जन्मी थीं तब कोई आकाशवाणी बगैरह नहीं हुई थी कि यह कन्या देवी का अवतार है और कालांतर में इसका भगवान से सीधा कनेकशन होगा . 17 साल की उम्र में ही सुखाविंदर की शादी सरदार मोहन सिंह से हो गई थी . मोहन के परिवार की भी माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी लिहाजा ज्यादा पैसा कमाने की गरज से वह दोहा ( क़तर की राजधानी ) चला गया . ससुराल में रहते सुखाविंदर कपड़े सिलने का काम करती थी .

पहले मां की मौत और फिर पति के विदेश चले जाने से सुखाविंदर डिप्रेशन में आ गई और धर्म कर्म में उसकी दिलचस्पी बढ़ने लगी . इसी दौरान वह एक धर्मगुरु रामाधीन परमहंस के संपर्क में आई जिनहोने उसे 6 महीने तक दीक्षा दी और उसे राधे मां नाम दिया . जल्द ही राधे मां लोगों की व्यक्तिगत , पारिवारिक और कारोबारी समस्याएँ सुलझाने लगीं . अपने देश में कोई और चले न चले लेकिन धर्म का धंधा जरूर चल निकलता है शर्त बस इतनी सी है कि आपको लोगों को बेबकूफ बनाने के तरीके आने चाहिए .

देखते ही देखते राधे मां मशहूर हो गईं और उनकी चौकियाँ पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी लगने लगीं . पैसा बरसना शुरू हुआ तो राधे मां के रंग ढंग भी बदलने लगे . वह हमेशा लाल सुर्ख कपड़ों में रहती थी और छोटा त्रिशूल हाथ में रखने लगी आज भी वह इसी तरह रहती हैं . साल 2005 के लगभग उनकी मुलाक़ात मुंबई के एक नामी मिठाई व्यापारी एमएम गुप्ता से हुई जो उन्हें इस माया नगरी में ले आए . मुंबई आना राधे मां की ज़िंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ वहाँ वह गुप्ता के आलीशान मकान के ऊपरी हिस्से में रहते अपनी दुकान चलाने लगी . एमएम गुप्ता ने राधे मां के कथित चमत्कारों का खूब प्रचार प्रसार किया . मुंबई के अलावा देश भर में उनके भक्तों की फौज खड़ी हो गई और हर कहीं राधे मां के आश्रम खुलने लगे और चौकियाँ लगने लगीं .

भक्तों का दिल लगाए रखने वह भी उनके साथ नाचने गाने लगीं और उनकी गोद में बैठकर और चूमकर व लिपटकर भी आशीर्वाद देने लगीं . अब राधे मां के पास किसी चीज की कमी नहीं थी पैसा भी खूब बरस रहा था जिसमें गुप्ता का भी हिस्सा होता था . राधे मां का एक महंगा शौक काले रंग की जगुआर कार की सवारी भी था . मौज मस्ती के मामले में वह ओशो यानि रजनीश को भी मात कर रहीं थीं लेकिन उनके पास धर्म और आध्यात्म का कोई विशेष ज्ञान तो क्या बुनियादी जानकारियाँ भी नहीं थी . इन कमियों को वह लटके झटकों और सेक्सी अदाओं से ढकते धर्म की नई परिभाषा भी गढ़ रहीं थीं . कभी किसी ने राधे मां को प्रवचन करते नहीं देखा क्योंकि वे बोलना नहीं जानती थीं .

ये भी पढ़ें- राजनीतिक रंजिशें किसी की सगी नहीं

सर से लेकर पाँव तक सोने के गहनों से लदी रहने बाली इस देवी को लेकर बड़ा फसाद उस वक्त खड़ा  हुआ जब डोली बिंद्रा नाम की एक महिला ने उन पर अश्लीलता फैलाने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए और न केवल लगाए बल्कि उनके सबूत भी पेश करना शुरू कर दिये . इधर उसके मुंबइया गॉड फादर एमएम गुप्ता ने भी उन पर अपना बंगला हड़पने का आरोप लगाया तो घबराई राधे मां पहली बार मीडिया के सामने आकार अपनी सफाई में बोलीं .

फिर बहुत सी और बातें हुईं जिनसे यह भर साबित हुआ कि जब लोग अपनी मर्जी से दैवीय चमत्कारों  के नाम पर मूर्ख बनने और पैसा लुटाने तैयार बैठे रहते हैं तो इसमें राधे मां का क्या कसूर जो दूसरे साधु  संतों की तरह लोगों के लुटने की इच्छा ही पूरी कर रही थी इसलिए वह कुम्भ के मेले में भी अपना शो रूम लगाने लगीं थीं जहां थोक में ग्राहक आते हैं .

भोपाल में लगेगी चौकी –

  भोपाल के संक्षिप्त प्रवास में राधे मां जो सनसनी फैला गईं हैं उससे लगता यही है कि वे इस शहर में भी आउटलेट खोल सकती हैं . भोपाल में साधु संत और सन्यासिने तो बहुत आते हैं लेकिन राधे मां की बात कुछ और है और राधे मां में भी बात कुछ और है.

उम्मीद है जल्द ही भोपाल के धर्म प्रेमियों की गोद में राधे मां बल खाती नजर आएंगी.

Edited By- Neelesh Singh Sisodia

 

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का हौट फोटोशूट, बिग बौस में कर सकती हैं एंट्री

भोजपुरी इंडस्ट्री की बौल्ड एक्ट्रेस रानी चटर्जी इन दिनों काफी चर्चाओं में है. एक और उनके बिग बौस में आने की खबर और दुसरी और उनका नया फोटोशूट, फैंस के बीच काफी पौपुलर हो रहा हैं. शो का हिस्सा बनने से पहले रानी ने ये जबरदस्त फोटोशूट करवाया है. भोजपुरी फिल्मों में सफल सफर के बाद अब रानी बहुत जल्द सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में नजर आ सकती हैं. रानी काफी स्टाइलिश है और अपनी अदाओं से लोगों को घायल करती रहती है. रानी ने इस फोटोशूट के दौरान एक बार सफेद रंग की शर्ट और दुसरी बार ब्लेक रंग की ड्रेंस में रानी ने सभी का दिल जीता. रानी की अदाएं और उनकी एंक्टिंग के चलते वो फैंस के दिलों पर राज करती हैं.

स्टाइलिश रानी के पोज

रानी काफी स्टाइलिश है. रानी ने इस फोटोशूट में वाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लू मिनी स्कर्ट में काफी सेक्सी लग रही हैं. रानी ने अपने बालों को खोल के रखे थे, साथ ही उनके बौल्ड मेकअप और रेड लिप्सटिक रानी के लुक्स को और कौम्प्लीमैंट दे रहा था.

ये भी पढ़ें- बिना ब्लाउज के नजर आईं ‘देसी गर्ल’, लोगोंं ने ऐसे 

ब्लेक ड्रेस के में दिखी रानी

इस दूसरें फोटो में रानी ने ब्लेक फ्रोक ड्रेस में दिखी जिसमें वो काफी सेक्सी लग रही थी. इस लुक में रानी ने अपने बालों को खोल रखे थे साथ ही रेड मेकअप उनको और सेक्सी बना रहा था.

लोगों के दिल पर राज करती हैं रानी

रानी अकसर अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करती रहती हैं. जिसके कारण उनके फैंस उनसे कनेक्ट फील करते हैं. बता दे की रानी इन दिनों खुद को फिट करने में व्यस्त है. रानी जिम में काफी पसीना बहाते नजर आती रहती हैं. रानी को स्वीमिंग का भी काफी शौक हैं. खाली समय में रानी को स्वीमिंग करना पसंद है.

 

View this post on Instagram

 

Be a girl with a mind. A woman with attitude. And a lady with class #mymood #happylife #change #life #change #me

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

ये भी पढ़ें- जानें क्यों हैं टीवी क्वीन एकता कपूर का ये बर्थडे 

ट्रेडिशनल लुक में रानी

रानी ट्रेडिशनल लुक में काफी खूबसूरत लगती है. पीली साड़ी में रानी का ये अंदाज देख सभी उनके लुक्स के कायल हो गए हैं.

 

View this post on Instagram

 

#me #as PANCHALI… #bhojpuriswag #bhojpuricinema

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

आम एक्ट्रेस  से बेस्ट एक्ट्रेस तक

बता दे की रानी ने अपने कैरियर की शुरुआत “ससुरा बड़ा पइसा वाला” से की, जो भोजपुरी फिल्मों की सुपर हिट फिल्मों में से एक है. 2013 भोजपुरी फिल्म अवार्ड में रानी को “बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड” मिला. इसके बाद मौरीशस में आयोजित एगो फिल्म अवार्ड में उनकों “बेस्ट पौपुलर एक्ट्रेस अवार्ड” से सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें- ‘‘इंटीमेसी के आधार पर फिल्म बेचना हमारा मकसद 

 

View this post on Instagram

 

#outfit #mintra #plazosuits #simply #hothothot

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

कौस्‍मौस-माया के मोटू पतलू यूरोप की सैर पर निकले

इस घोषणा से कुछ समय पहले ही ये चर्चित पात्र प्रतिष्ठित मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में शामिल हुए हैं.दिल्ली में मैडम तुसाद में धूम मचाने के बाद, ये बचचों के प्रिय आइकन लंदन स्‍थित मैडम तुसाद संग्रहालय और यूरोप के कई अन्य स्थलों की भी यात्रा करेंगे, क्योंकि इस सीरीज की थीम ‘द एडवेंचर्स ऑफ मोटू पतलू इन यूरोप’ है. कौस्‍मौस-माया ने यूरोपीय स्थलों की पहली झलक भी जारी की है, जिनका इस यात्रा के दौरान मोटू और पतलू दौरा करेंगे. कौस्‍मौस-माया के संस्थापक केतन मेहता ने बताया कि “आईपी निर्माता और मोटू पतलू के अत्यधिक लोकप्रिय और प्रतिष्ठित विजुअल कंटेंट के ब्रांड संरक्षक के रूप में हम ब्रांड को और आगे ले जायेंगे. हमारी कोशिश है कि हम ब्रांड को सफलता के अगले स्तर पर ले जाएं और एनीमेशन गुणवत्ता को बढ़ायें.”

कौस्‍मौस-माया ने अब तक मोटू पतलू फ्रैंचाइज़ी के 800 से अधिक एपिसोड और 20 फिल्मों का निर्माण किया है, और दर्शकों के अपने प्रिय आइकन की मांग बनी हुई है. स्टूडियो ने हाल ही में मोटू पतलू फ्रैंचाइज़ी की दो स्पिन ऑफ सीरीज़, इंस्पेक्टर चिंगम और गुड्डू, लौन्च की है. अपनी उच्च गुणवत्ता वाले एनीमेशन के लिए प्रशंसित दोनों शो वर्तमान में अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रसारित हो रहे हैं. इंस्पेक्टर चिंगम को हाल ही में डिज्नी नेटवर्क पर भी लॉन्च किया गया था, और कौस्‍मौस-माया गुड्डू के लिए पे टीवी पार्टनर की घोषणा करने वाला है.

कौस्‍मौस-माया सीईओ, अनीश मेहता ने कहा कि “हम भाग्यशाली हैं कि हम सभी सक्रिय प्रमुख प्लेटफार्मों के साथ अच्छा काम कर रहे हैं और अपने प्रत्येक शो के लिए सही साझेदार पाने में हम सक्षम हैं.”

ये भी पढ़ें- जानें क्यों हैं टीवी क्वीन एकता कपूर का ये बर्थडे 

स्टूडियो अपने काम को लेकर बेहद सजग है और सफल भारतीय एनीमेशन आईपी के मामले में यह बेजोड़ है. स्टूडियो के सफल आईपी में से एक, बजरंगी के साथ सेल्फी थी, जिसे स्टूडियो ने पिछले साल लौन्च किया था और यह लॉन्च के थोड़े समय के भीतर ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.”हमारी सबसे बड़ी ताकत दर्शकों की रुचि की पहचान करने और नवीनता के साथ परिचित के मिश्रण का तालमेल बनाने में निहित है. हमारी रचनात्मक दृष्टि के आधार पर प्लेटफ़ौर्म हमारा समर्थन करते हैं, और यह तथ्य हमें इस आईपी निर्माण यात्रा में निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है”, अनीश मेहता ने कहा.

ये भी पढ़ें- ‘‘इंटीमसी के आधार पर फिल्म बेचाना हमारा मकसद 

यह पूछने पर कि लोकप्रिय आईपी, मोटू पतलू में आगे क्‍या हो रहा है, केतन मेहता उत्साहित होकर बताते हैं कि फिलहाल हम मोटू पतलू के यूरोप की सैर पर काम कर रहे हैं. दुनिया हमारे लिए सीप जैसी है.”

ब्राड को लेकर निर्माता बड़े पैमाने की योजनाओं पर काम कर रहे हैं, और ऐसा नहीं लगता है कि मोटू पतलू की लोकप्रिय मांग में कोई कमी आनेवाली है.

Edited By- Neelesh Singh Sisodia 

कोर्ट के इस फैसले पर पति मुश्किल में, कोर्ट ने मानी महिला की बात…

7 मई, 2006 को एक महिला की शादी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में तैनात एक इंस्पेक्टर से हुई. किसी कारणवश यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 15 अक्तूबर, 2006 को ही दोनों अलग हो गए.
गुजाराभत्ते को ले कर मामला अदालत पहुंचा तो कोर्ट ने पति को निर्देश दिया कि वह अपनी सैलरी का 30% हिस्सा पत्नी को दे. पति इस आदेश से संतुष्ट नहीं था. उस ने ट्रायल कोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने इसे घटा कर 15% कर दिया. महिला ने तब इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए कहा,”पति की कुल तनख्वाह का 30% हिस्सा पत्नी को गुजाराभत्ते के रूप में दिया जाए. अदालत ने कहा कि कमाई के बंटवारे का फार्मूला निश्चित है. इस के तहत यह नियम है कि अगर एक आमदनी पर कोई और निर्भर न हो तो पति की कुल सैलरी का 30% हिस्सा पत्नी को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- फैशन में पीछे नहीं देसी छोरे

दरअसल, देश में बढते तलाक के मामले को ले कर अदालत सख्त रूप अपनाती है. अदालतें चाहती हैं कि पतिपत्नी में सुलह हो जाए और वे फिर से साथ रहने लगें.
पर जब इसमें कोई रास्ता नजर नहीं आता तो ही सख्त नियमकानून के तहत तलाक मंजूर करती हैं.

शादी को खिलौना समझने वाले पतियों को अब होशियार हो जाना चाहिए. आमतौर पर जब शादी टूटती है तो अधिकतर पति यही सोचते हैं कि तलाक ले कर वे अपनी अलग दुनिया बसा लेंगे.

ये भी पढ़ें- अधिकारों वाली अधिकारी…

अदालती फैसले के बाद अब यह पति पूरी जिंदगी अपनी सैलरी से 30% हिस्सा तलाकशुदा पत्नी को देता रहेगा और शायद पछताता भी रहेगा.

Edited by Neelesh Singh Sisodia

पौलिटिकल राउंडअप

आतिशी का गंभीर आरोप

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में 9 मई को पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना ने एक प्रैस कौंफ्रैंस में भावुक होते हुए भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर पर अपने खिलाफ ‘अश्लील और अपमानजक परचे’ बंटवाने का आरोप लगाया. इंगलिश भाषा में लिखे इस परचे में अव्वल दर्जे की घटिया भाषा का इस्तेमाल किया गया था. इस के जवाब में गौतम गंभीर ने आतिशी मार्लेना और अरविंद केजरीवाल को खुद पर लगे आरोपों को साबित करने की चुनौती दी और आपराधिक मानहानि का मामला भी दर्ज कराया.

जब मायावती गरजीं

लखनऊ. लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण की वोटिंग से पहले उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने 9 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजनीतिक फायदे के लिए जबरदस्ती पिछड़ी जाति के बने हैं. अगर मोदी जन्म से पिछड़ी जाति के होते तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बनाता.

मोदी ने तो कभी जातिवाद का दंश नहीं झेला है और ऐसी झूठी बातें करते हैं…

शरद पवार का दावा

मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सर्वेसर्वा शरद पवार ने 9 मई को सातारा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने खुद इस बात का अनुभव लिया है कि वोटिंग मशीन का कोई भी बटन दबाओ, वोट भाजपा को ही जा रहा था, इसीलिए वे ईवीएम के चुनाव नतीजों के बारे में चिंतित थे.

शरद पवार ने बताया, ‘मेरे सामने किसी ने हैदराबाद और गुजरात की वोटिंग मशीनें रखीं और मुझ से बटन दबाने को कहा गया. मैं ने अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ के सामने वाला बटन दबाया, लेकिन वोट भाजपा के चुनाव चिह्न ‘कमल’ पर गया. यह मैं ने अपनी आंखों से देखा है.’

सरकार का चमचा

मुंबई. 10 मई को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने जम्मूकश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चमचा बताया जो बिलकुल सही है.

सत्यपाल मलिक ने 9 मई को श्रीनगर में मोदी की तर्ज पर कहा था कि प्रधानमंत्री रह चुके राजीव गांधी शुरू में भ्रष्ट नहीं थे, लेकिन कुछ लोगों के असर में आ कर वे बोफोर्स घोटाले के मामले में शामिल हो गए थे.

संजय निरुपम ने इस कथन पर अपनी राय देते हुए कहा, ‘हमारे देश के जितने राज्यपाल होते हैं, वे सरकार के चमचे होते हैं. सत्यपाल मलिक भी चमचा ही है. राजीव गांधी को बोफोर्स केस में अदालतों ने क्लीन चिट दी थी.’

नीतीश का बड़ा बयान

बक्सर. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 मई को एक चुनावी सभा में विपक्षी दलों पर आरक्षण को ले कर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि आज वोट के लिए विपक्षी दल इसे ले कर तरहतरह की बातें कर रहे हैं.

नीतीश कुमार ने कहा, ‘हमारे रहते दलित, महादलित, अल्पसंख्यक, अति पिछड़ों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को खत्म करने की किसी भी राजनीतिक दल की औकात नहीं है.’

सब ने की तारीफ

श्रीनगर. मंगलवार, 14 मई को 4 मछुआरे समेत 13 पाकिस्तानी नागरिकों को अटारीवाघा बौर्डर से पाकिस्तान भेजा गया था जबकि अप्रैल महीने में पाकिस्तान ने ‘सद्भावना’ के तहत 55 भारतीय मछुआरों और 5 नागरिकों को रिहा किया था. इस का दोनों देशों के उदार लोगों ने स्वागत किया. दूसरे देश के नागरिकों को बंद रखना कम से कम होना चाहिए.

विद्यासागर की मूर्ति ढहाई

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में मंगलवार, 14 मई को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो था जिस में ईश्वरचंद्र विद्यासागर कालेज में हुई तोड़फोड़ में समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति ढहा दी गई थी. इस के बाद सत्ताधारी तृणमूल और भाजपा ने एकदूसरे पर यह कांड करने का इलजाम लगाया.

इस शर्मनाक घटना ने 50 साल पहले की उस घटना को ताजा कर दिया जब नक्सली मुहिम में शामिल नौजवानों ने विद्यासागर कालेज के आसपास विद्यासागर, राजा राममोहन राय, प्रभुल राय और आशुतोष मुखर्जी की मूर्तियां तोड़ दी थीं.

केस ही केस

तिरुअनंतपुरम. 15 मई. भारतीय जनता पार्टी के केरल के पत्तनमतिट्टा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार के. सुरेंद्रन पर 240 आपराधिक मामले दर्ज होने से वे सब से ज्यादा आपराधिक मामले वाले उम्मीदवार बन गए हैं.

के. सुरेंद्रन कासरगोड में रहते हैं और वे भाजपा के प्रदेश महासचिवों में से एक हैं. उन पर 240 मामलों में से 129 मामले काफी गंभीर हैं, जबकि ऐसे ही मामलों में दूसरे नंबर पर केरल के इडुक्की क्षेत्र

के कांग्रेस उम्मीदवार डीन कुरियाकोस हैं. उन के खिलाफ 204 आपराधिक मामले पैंडिंग हैं, जिन में से 37 मामले गंभीर हैं.

गोडसे पर सियासी गरमी

चेन्नई. इन चुनावों के दिनों में जब कमल हासन ने तमिलनाडु के करूर जिले में कहा था, ‘आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था और उस का नाम नाथूराम गोडसे था…’ तो इस बयान के बाद उन की रैलियों में पत्थर और अंडे फेंके जाने की घटनाएं सामने आईं. कमल हासन ने यह भी कहा कि कोई धर्म यह दावा नहीं कर सकता कि वह किसी और धर्म से बेहतर है और वे अपने बयान पर गिरफ्तार होने से डरते नहीं हैं. दूसरी तरफ जब प्रज्ञा भारती ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा तो एक भी हिंदूवादी ने अदालत का बहाना ले कर मुकदमा चला कर परेशान करने की कोशिश नहीं की.

अमिताभ को बना दो

मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन

17 मई को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभिनेता बताया. उन्होंने उन पर तंज कसते हुए कहा कि इस से अच्छा तो अमिताभ को ही पीएम बना देते.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा, ‘अगर मोदी फिर पीएम बने तो 5 साल और पिक्चर ही देखनी पड़ेगी, इसलिए तय कर लीजिए कि किसे वोट करना है, जमीन पर काम करने वाले नेता को या हवा में उड़ने वाले को… मोदी हर चुनाव में नई कहानी बनाते हैं… इस बार किसानों के लिए नई कहानी बनाई और कहा कि किसान सम्मान योजना लाए हैं.’

रघुवर का तंज

दुमका. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने

12 मई को झारखंड मुक्ति मोरचा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह मोरचा अब बूढ़ा मोरचा हो गया है, जो न चल सकता है, न बोल सकता है, इसे जबरन चलाया जाता है. रघुवर दास ने हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासियों की जमीन अपने नाम कर ली और आज आदिवासियों के नेता बने हुए हैं.

Edited by – Neelesh Singh Sisodia

मंजिल- धारावाहिक उपन्यास

लेखक- माया प्रधान

पूर्व कथा

पुरवा का पर्स चोर से वापस लाने में सुहास मदद करता है. इस तरह दोनों की जानपहचान होती है और मुलाकातें बढ़ कर प्यार में बदल जाती हैं. सुहास पुरवा को अपने घर ले जाता है. वह अपनी मां रजनीबाला और बहन श्वेता से उसे मिलवाता है. रजनीबाला को पुरवा अच्छी लगती है. उधर पुरवा सुहास को अपने पिता से मिलवाने अपने घर ले आती है तो उस के पिता सहाय साहब सुहास की काम के प्रति लगन देख कर खुश होते हैं. सुहास की बहन श्वेता को देखने लड़के वाले आते हैं. इंजीनियर लड़के गौरव से श्वेता का विवाह तय हो जाता है. मिठाई  के डब्बे के साथ बहन की सगाई का निमंत्रण ले कर सुहास सहाय साहब के घर जाता है. घर पर बीमार सहाय साहब का हालचाल पूछने उन के मित्र आए होते हैं. सहाय साहब सुहास की तारीफ करते हुए सब को बताते हैं कि वह उस के लिए मोटरपार्ट्स की दुकान खुलवा रहे हैं. सुहास अपनी तारीफ सुन कर खुश होता है.

श्वेता की सगाई पर आए सहाय साहब के परिवार से मकरंद वर्मा परिवार के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक मिलते हैं. दोनों परिवार वाले सुहास और पुरवा के रिश्ते से खुश थे.

समय तेजी से गुजरता रहा. सुहास व्यापार शुरू कर देता है, लेकिन कई बार काम के लिए बंध कर बैठना उस के लिए मुश्किल हो जाता क्योंकि किसी भी जगह जम कर रह पाना उस के स्वभाव में नहीं था.

अंतत: श्वेता के विवाह का दिन आ जाता है. उस दिन पुरवा का सजाधजा रूप देख कर सुहास दीवाना हो जाता है. पुरवा से शीघ्र विवाह करने के लिए सुहास दुकान पर मन लगा कर काम करने लगता है. यह सब देख सहाय साहब खुश थे. आखिरकार वह एक दिन वर्मा साहब के घर पुरवा का रिश्ता ले कर पहुंच जाते हैं. सभी की मौजूदगी और खुशी से पुरवासुहास का रिश्ता पक्का हो जाता है और शीघ्र ही धूमधाम से विवाह हो जाता है.

सुहागसेज पर दोनों हजारों सपने संजोते हैं और हनीमून पर ऊटी जाते हैं. वापस आने पर घर में सब उन का स्वागत करते हैं. इधर श्वेता से बात करने पर पुरवा को पता चलता है कि बड़े परिवार के कारण वह ससुराल में नाखुश है. उधर अपनी व्यवहारकुशलता से पुरवा ससुराल में जल्द ही सब से घुलमिल जाती है.

पुरवा महसूस कर रही थी कि सुहास का ध्यान समाजसेवा में अधिक रहता है. वह दूसरों की मदद के लिए दुकान पर भी ध्यान न देता.

एक दिन श्वेता ससुराल से लड़झगड़ कर मायके आती है. पुरवा के समझाने पर वह उलटा पुरवा को ही सुहास द्वारा कुछ न कमाने का ताना देती है. यह बात सच थी इसीलिए पुरवा सब चुपचाप सुन लेती है लेकिन अब उस के दिमाग में श्वेता के शब्द गूंज रहे थे. अब आगे…

गतांक से आगे…

श्वेता तो अपने मम्मीपापा के बहुत समझानेबुझाने पर वापस ससुराल चली गई पर पुरवा का मन अशांत कर गई थी. ऊपर से वह निरंतर ठीकठाक दिखने का प्रयास कर रही थी पर मन के तहखाने में चुपके से कोई विषैला जंतु जैसे घुस कर बैठ गया था.

अपनेआप से पुरवा तर्कवितर्क करती कि क्या श्वेता ने सच कहा था? मन उत्तर देता, नहीं, वह अलग रहने की बात सोच भी नहीं सकती. अपने मम्मीपापा के घर में भी उसे नितांत अकेलापन लगता था. इसीलिए यहां की हलचल उसे अच्छी लगती है. ऐसे में अलग रहने की बात वह कभी नहीं सोच सकती थी, पर दंश तो श्वेता की दूसरी बात का चुभा था.

सुहास क्या सचमुच पैसा कमाना नहीं चाहता है? क्या इसीलिए समाजसेवा का बहाना कर के इधरउधर भागता रहता है? इतने दिनों में एक बार भी तो उस ने अपनी कमाई रकम का कुछ भी हिस्सा पुरवा के हाथों में नहीं रखा. कहता है सारी कमाई व्यापार बढ़ाने में जा रही है, तो क्या सदा वह अपने पिता के पैसे के सहारे ही जीवन व्यतीत करेगा?

वह बारबार अपने को समझाती थी कि यह सब व्यर्थ की बातें नहीं सोचे, पर मन है जो बारबार समझाने पर भी स्थिर होना ही नहीं चाहता है.

इसी ऊहापोह में एक दिन वह सुहास से कह बैठी, ‘‘सब के पति माह की पहली तारीख को अपनी पत्नी के हाथ पर अपनी आय रखते हैं पर तुम ने अभी तक मुझे कुछ भी नहीं दिया.’’

सुहास ने पहले तो उसे ध्यान से देखा फिर हंस कर बोला, ‘‘मैं ने अपनेआप को ही तुम्हारे कदमों में रख दिया है फिर रुपएपैसे की क्या औकात है.’’

‘‘तुम मजाक के मूड में हो पर मैं गंभीर हूं. सुहास, हर पत्नी की यह चाहत होती है कि उस का पति उसे गृहलक्ष्मी समझ कर अपनी आय का कुछ अंश तो अवश्य सौंपे.’’

‘‘लगता है कि श्वेता की बात को तुम दिल से लगा बैठी हो,’’ सुहास भी अचानक गंभीर हो उठा.

‘‘चाहे यह सच हो पर विचारणीय भी है,’’ पुरवा ने कहा.

ये भी पढ़ें- बहादुर लड़की मिसाल बनी

सुहास ने पत्नी को मनाने के उद्देश्य से बहुत प्यार से उस के गाल थपथपा दिए और बोला, ‘‘देखो, पुरवा, यह शौक मुझे भी है कि मैं अपनी पत्नी को अपनी सारी कमाई दूं पर अभी इतनी आय तो है नहीं और जो आय है वह किराए में, नौकर के वेतन में और नया माल लाने में चली जाती है. कुछ अधिक आय होगी तब मैं फैक्टरी भी डालना चाहूंगा,’’ सुहास ने उसे प्यार से बांहों में भर लिया, ‘‘क्या तुम सदा एक दुकानदार की पत्नी बनी रहना पसंद करोगी?’’

पुरवा उस की बात समझ गई थी, धीरे से बोली, ‘‘मैं सब समझ गई हूं पर सुहास, यहां मां से अपने खर्च के लिए रुपए लेते भी मुझे शर्म आती है.’’

‘‘मां से कैसी शर्म. मुझे भी तो वही अभी तक जेबखर्च देती रही हैं. मेरी मम्मी बहुत अच्छी हैं, इन सब बातों में अपना मन खराब मत करो,’’ सुहास ने समझाया.

अचानक पुरवा बोली, ‘‘सुनो, सुहास, मुझे नौकरी मिल सकती है, अंध महाविद्यालय में एक जगह खाली है. बस, यही होगा कि फिर मुझे नियम से जाना पड़ेगा,’’  पुरवा ने सुहास को और मां को अपने खर्च से बचाने का सुझाव सा दिया.

सुहास फिर गंभीर हो उठा और बोला, ‘‘मम्मी से बात करनी पड़ेगी तभी बताएंगे.’’

कई दिनों से मां सुहास से कह रही थीं कि पुरवा को कहीं घुमा लाए या सिनेमा दिखा लाए. पुरवा को महसूस हो रहा था कि कुछ दिनों से मां कुछ अधिक ही उस का ध्यान रख रही हैं. कहीं इसलिए तो नहीं कि उस ने नौकरी की बात कर के उन के सम्मान को ठेस पहुंचाई है.

सोमवार को दुकान बंद रहती थी इसीलिए वह सारा दिन सुहास ने पुरवा के नाम लिख दिया था. सुबह ही कह दिया था कि आज का दिन वह घर से बाहर पुरवा के साथ ही व्यतीत करेगा. पुरवा को भी घूमने का यह प्रस्ताव बहुत अच्छा लगा था. इसीलिए अपनी साडि़यां खोल कर उस ने सुहास से पूछा, ‘‘सुहास, मैं कौन सी साड़ी पहनूं?’’

सुहास उसी समय नहा कर आया था. तौलिया पलंग पर फेंक कर पुरवा को बांहों में भर लिया और बोला, ‘‘तुम्हारे ऊपर तो सभी कुछ खिलता है. कुछ भी पहन लो.’’

‘‘नहीं, तुम जो बताओगे वही पहनूंगी,’’ पुरवा ने जिद की तो सुहास ने एक नारंगी रंग की साड़ी पर हाथ रख दिया फिर बोला, ‘‘आज एक नई साड़ी भी खरीद लेना.’’

‘‘क्यों?’’ पुरवा ने उस की पसंद की साड़ी अलग करते हुए कहा, ‘‘बहुत साडि़यां हैं, क्या होगा और ले कर.’’

सुहास ने फिर अपनी नाक उस के गालों पर रगड़ते हुए हंस कर कहा, ‘‘क्योंकि हर अच्छे पति और प्रेमी को अपनी पत्नी को हमेशा अच्छीअच्छी भेंट देते रहना चाहिए.’’

‘‘ताकि उस की पत्नी, पति की किसी भी गलत बात पर उंगली न उठाए,’’ पुरवा ने मुसकराते हुए शरारत से कहा.

सुहास कुछ कहने ही जा रहा था कि द्वार पर दस्तक हुई और बेला अंदर आ गई.

‘‘अरे, भाभी आप,’’ सुहास जो लगातार पुरवा को छेड़ रहा था, लजा कर बोला. पुरवा भी झेंप कर अलग हो गई.

‘‘आइए, भाभीजी,’’ पुरवा ने अपनी साडि़यां समेटते हुए कहा.

बेला पलंग पर ही बैठ गई. बहुत थकीथकी सी लग रही थी पर हंसते हुए बोली, ‘‘लगता है कहीं जाने का कार्यक्रम है?’’

‘‘हां भाभी, आज इसे बहुत दिनों बाद घुमाने ले जाने का कार्यक्रम है,’’ सुहास बोला, ‘‘और आप सुनाइए. घर पर सब ठीक- ठाक है न?’’

बेला कुछ संकोच में भर उठी, जैसे सोच रही हो कि कहे या न कहे, बोली, ‘‘हां, ठीक ही हैं.’’

‘‘मैं चाय लाती हूं,’’ पुरवा अचानक कमरे से बाहर चली गई. जाने क्यों बेला को देखते ही उसे लगा था कि अब वह कहीं नहीं जा पाएगी, इसीलिए चाय का बहाना कर के बाहर चली गई थी.

सुहास ने फिर कहा, ‘‘भाभी, लगता है कुछ परेशानी है.’’

‘‘नहीं सुहास, हमारे यहां तो कुछ न कुछ चलता ही रहता है. मैं तो बस, मिलने ही आई थी,’’ बेला का उन दोनों के कार्यक्रम में खलल डालने का कोई विचार नहीं था.

सुहास, बेला के निकट बैठ गया और उस की हथेली प्यार से अपनी हथेलियों में थाम कर बोला, ‘‘भाभी, शादी हो जाने से क्या मैं इतना पराया हो गया हूं कि आप अपनी परेशानी मुझ से छिपा रही हैं.’’

ये भी पढ़ें- अनोखी तरकीब

‘‘नहीं सुहास, तुम सब का तो हमें बहुत सहारा है,’’ बेला बोली.

‘‘तो बताइए न भाभी. आप भी बहुत कमजोर सी लग रही हैं.’’

बेला अचानक रोंआसी हो उठी. बोली, ‘‘भैया, बात यह है कि एक सप्ताह पहले मां को मैं अपने पास ले आई थी. तब तो ठीकठाक थीं. तुम्हारे भाई साहब को टूर पर जाना था सो 2 दिन पहले वह चले गए.’’

‘‘अच्छा. आजकल मैं जल्दी पहुंच नहीं पाता हूं तो पता ही नहीं चला,’’ सुहास बोला, ‘‘फिर क्या हुआ, भाभी?’’

बेला की घबराहट स्पष्ट दिखाई दे रही थी. बोली, ‘‘कल रात मां की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई. उन्हें अस्पताल में भरती किया तो पता चला कि अपेंडिक्स है और आपरेशन करना पड़ेगा.’’

‘‘अरे, आप रात ही फोन कर देतीं,’’ सुहास ने दोबारा सांत्वना देने के लिए बेला की हथेलियां थाम लीं.

‘‘नहीं भैया, हर समय आप को कष्ट देना अच्छा नहीं लगता है. बस, इतना कर दो कि कुछ रुपए का प्रबंध करवा दो. आज बैंक की भी हड़ताल है. आपरेशन के लिए पैसे जमा करवाने हैं.’’

‘‘वह तो सब हो जाएगा, भाभी,’’ सुहास ने कहा. तभी पुरवा चाय ले कर आ गई. पुरवा को देखते ही सुहास ने बेला की हथेलियों की पकड़ छोड़ दी. बेला अनायास ही संकोच से भर उठी थी. पुरवा को कुछ अच्छा नहीं लगा था पर अपने मन को संयत रखते हुए उस ने कहा, ‘‘क्या बात है भाभीजी, आप बहुत परेशान हैं.’’

बेला के बोलने से पहले ही सुहास बोला, ‘‘हां पुरवा, हमें अभी भाभी के साथ जाना होगा. भाई साहब टूर पर गए हैं और भाभी की मां का आपरेशन है.’’

‘‘नहींनहीं, सुहास भैया,’’ बेला पुरवा के चेहरे को देख कर कुछ घबरा सी गई, ‘‘तुम पुरवा के साथ घूमने का कार्यक्रम मत बिगाड़ो. हमें तो बस, रुपए की समस्या आ पड़ी है.’’

‘‘वह भी हो जाएगा भाभी, अभी मम्मी से कह कर लाता हूं पर आपरेशन के समय किसी पुरुष का होना भी बहुत जरूरी है,’’ वह निश्ंिचत हो कर उठ खड़ा हुआ और पुरवा की तरफ देख कर बोला, ‘‘भाभी, हमारी पुरवा बहुत समझदार है. उस के साथ का कार्यक्रम फिर किसी दिन बन जाएगा.’’

पुरवा शांत भाव से खड़ी रही. उसे कुछ कहनेसुनने का अवसर ही कहां दिया था सुहास ने. उस ने संयत स्वर में बेला को चाय देते हुए कहा, ‘‘आप हमारे कार्यक्रम की चिंता मत कीजिए, लीजिए, चाय पी कर ताजा हो लीजिए, तब तक ये रुपए ले कर आ जाएंगे.’’

बेला उस की इन बातों से कुछ संतुष्ट दिखी. थोड़ी देर में दोनों ही चले गए और पुरवा अपनी साडि़यां संभालती वहीं खड़ी रह गई. तभी मां वहां पर आ गईं. पुरवा को उदास देख कर धीरे से बोलीं, ‘‘किसी को मुसीबत में देख नहीं सकता है वह. इनसानियत का तकाजा भी यही था बेटा. तुम तैयार हो जाओ, आज हम दोनों शौपिंग के लिए जाएंगे.’’

‘‘लेकिन मुझे कुछ खरीदना नहीं है, मम्मीजी,’’ पुरवा ने उदासी से कहा.

‘‘लेकिन मुझे तो बहुत कुछ खरीदना है. तैयार हो जाओ, मैं ड्राइवर को गाड़ी निकालने को कहती हूं.’’

मां कमरे से बाहर चली गईं और उदास पुरवा फिर से एक साड़ी खींचने लगी.

कई दिनों तक सुहास बहुत व्यस्त रहा. उसे अपनी दुकान पर जाने का समय भी कम ही मिलता था. पुरवा एकांत में अकसर सोचती थी कि अभी तो हमारे विवाह को कुछ ही महीने गुजरे हैं. सुहास के पास कोई नौकरी भी नहीं है, व्यापार में भी उस का मन नहीं लगता है, फिर भी मेरे लिए उस के पास समय नहीं है.

व्यथित हृदय जाने किनकिन दिशाओं में विचरण करता रहता है. पुरवा का मन भी बहुत भटकने लगा था. कभी सोचती कि सुहास भी तो उन्हीं पतियों की तरह नहीं है जो पत्नी को बस, एक जरूरत की वस्तु मानते हैं पर सुहास जब भी उस के निकट होता तो मन फिर उमंगों से भर उठता. अपनी उलटीसीधी सोच पर स्वयं ही उसे पछतावा भी होता.

उस दिन मां ने बाजार में उस से पूछपूछ कर बहुत सी वस्तुएं उस के लिए खरीद दी थीं. साडि़यां, मेकअप का सामान और कई तरह के इत्र. पुरवा को वह सब पा कर बहुत खुश होना चाहिए था पर वैसा हुआ नहीं. उसे बराबर लगता रहा कि यह सब उसे बहलाने का प्रयास है या शायद सुहास की कमी पर परदा डाला जा रहा है. फिर स्वयं ही चौंक उठती, यह क्या होता जा रहा है उसे. सुहास को उस ने सबकुछ जानतेबूझते प्यार किया है और अब उस में कमी खोजने बैठ जाती है. आखिर, एक दिन उस ने सुहास से फिर कहा, ‘‘मैं नौकरी करना चाहती हूं.’’

सुहास कुछ देर अनसुनी करता रहा, फिर पुरवा ने कुछ क्रोध से कहा, ‘‘सुहास, मैं इतनी देर से तुम से कुछ कह रही हूं.’’

‘‘बहुत फालतू सी बात कह रही हो. मम्मा और पापा नहीं मानेंगे, यह तुम जान चुकी हो,’’ सुहास ने यह बातें जिस ढंग से कही थीं उस से पुरवा एक पल को स्तंभित रह गई. उस आवाज में प्रेमी सुहास का स्वर नहीं था, बल्कि एक पति का दर्प बोल रहा था. सुहास ने ही आगे कहा, ‘‘तुम लगातार यह दिखाना चाहती हो कि हम लोग तुम्हारा खर्च नहीं उठा पा रहे हैं, इसलिए तुम खुद नौकरी कर के अपना जेबखर्च निकालोगी.’’

‘‘यह गलत है. मैं बस, तब तक नौकरी करना चाहती हूं जब तक तुम अपने व्यापार में जम नहीं जाते,’’ पुरवा ने दृढ़ शब्दों में कहा.

‘‘यानी कि तुम मेरी सहायता करना चाहती हो, तो फिर मम्मी और पापा का क्या, जो हर समय मुझे सहायता करना चाहते हैं.’’

‘‘काश, तुम अपने इस सहारे पर लज्जा महसूस करते और अपनी जिम्मेदारी को पहचान पाते,’’ पुरवा ने भी क्रोध में कहा.

‘‘औरत का चरित्र पहचानना बहुत ही कठिन है,’’ सुहास कुछ खीज से बोला, ‘‘अपने मातापिता से सहायता लेने में कैसा आदर्शवाद. ऐसा दंभ पालने का मैं शौकीन नहीं हूं.’’

सुहास कमरे से बाहर चला गया और पुरवा परेशान सी उसे देखती रह गई. यह पति के साथ उस की पहली झड़प थी. उस का मन बहुत व्याकुल हो उठा. यह अचानक जो हो गया, क्या उस ने इतनी गलत बात कह दी थी, इसलिए ऐसा हो गया.

वह सोच में डूब गई. आजकल तो सभी स्त्रियां नौकरी करती हैं. कोई बुरा नहीं मानता तो सुहास क्यों इतना परेशान हो जाता है. मानव जीवन में स्वाभिमान का भी कुछ महत्त्व होता है. यह क्या रस्मों की जंजीरों से जकड़ने की बात होती है. और स्वाभिमान व घमंड तो एकदम अलगअलग भावनाएं हैं.

उस दिन पुरवा दिन भर बहुत व्याकुल रही. सुहास बिना बताए ही कहीं चला गया था. मां ने खाने के समय दुकान पर फोन किया पर वह वहां भी नहीं था. मां ने परिहास करते हुए कहा, ‘‘लग गया होगा कहीं जगत सेवा में. उस का सब से बड़ा शौक तो यही है.’’

पुरवा को जाने क्यों वह परिहास अच्छा नहीं लगा. मन में अनजाने ही एक प्रश्न उभरा, ‘यह शौक है या जीवन के उत्तरदायित्व से दूर भागने का बहाना,’ पर ऊपर से वह शांत रही.

ये भी पढ़ें- कल हमेशा रहेगा- अंतिम भाग

शाम को अचानक ही श्वेता आ गई. गौरव भी साथ में था, दोनों बहुत प्रसन्न लग रहे थे. श्वेता हंसहंस कर बता रही थी कि वह दोनों एक लंबे ट्रिप पर सिंगापुर जा रहे हैं. गौरव को आफिस की तरफ से जाना है और वह श्वेता को भी घुमाने के विचार से ले जा रहा है.

श्वेता को खुश देख कर सभी संतुष्ट थे. बहुत दिनों बाद श्वेता को सब ने इस तरह से हंसतेबोलते देखा था. उस की प्रसन्नता देख कर पुरवा भी अपनी उदासी भूल गई थी. एकांत में मिलते ही पुरवा ने उसे छेड़ते हुए कहा, ‘‘आज तो हमारी ननद रानी एकदम आकाश में उड़ रही हैं.’’

‘‘हां भाभी, मैं बहुत खुश हूं. आप ने मुझे बहुत अच्छी सीख दी थी. जानती हैं भाभी, सिंगापुर मैं किस तरह जा पा रही हूं.’’

श्वेता की इस खुशी में भी पुरवा को शंका सी कौंध गई थी फिर भी धैर्य से बोली, ‘‘सुनूं तो जरा कि कैसे जा पा रही हो.’’

‘‘हाय भाभी, मेरी सास बहुत अच्छी हैं,’’ श्वेता पुरवा के गले लग गई.

‘‘सास तो मेरी भी बहुत अच्छी हैं,’’ पुरवा ने सहर्ष कहा. श्वेता की खुशी सहज ही है, यह पुरवा जान चुकी थी.

श्वेता पलंग के ऊपर पालथी मार कर बैठ गई और बोली, ‘‘ये मुझे ले थोड़े ही जा रहे थे. वह तो मम्मीजी ने इन से जोर दे कर कहा कि इतना अच्छा मौका है, उसे भी घुमा कर लाओ.’’

पुरवा मुसकरा दी, बोली, ‘‘मां तो मां ही होती हैं, चाहे वह सास का रूप ले लें या मां ही हों. जानती हो श्वेता, तुम्हारे भैया जब बहुत दिनों तक मुझे कहीं घुमाने नहीं ले जाते हैं तब मम्मीजी स्वयं ही मुझे अपने साथ बाहर ले जाती हैं.’’

‘‘हां भाभी, ऐसा ही होता है. अब मैं भी सोचती हूं, यदि सब साथ नहीं होते और ये मुझे कभी पूछना कम कर देते तो कौन इन्हें इन के कर्तव्य की याद दिलाता.’’

पुरवा हंस दी. सोचने लगी, पता नहीं यहां पर मम्मी व पापा सुहास को उस की जिम्मेदारियों के प्रति कितना सतर्क करते हैं कितना नहीं. पर पत्नी होने के नाते यदि वह सुहास का संबल बनना चाहती है तो उसे घर की मर्यादा की डोर से वह क्यों बांधना चाहता है.

कई दिनों से पुरवा का मन बहुत खराब सा हो रहा था. न कुछ खाने की इच्छा होती थी न कुछ काम करने की. समय मिलते ही निढाल हो कर पड़ जाती थी. सुहास ने 1-2 बार पूछा, ‘‘क्या बात है, हरदम उदास बनी रहती हो.’’

पुरवा का मन हुआ कि कहे, हमारे प्यार का मौसम जो इतनी जल्दी बीत गया तो अब उदास तो रहना ही है, पर कहा कुछ नहीं. सुहास ने ही पुन: कहा, ‘‘कुछ दिन को तुम अपने मम्मीपापा के पास क्यों नहीं हो आतीं, मन बदल जाएगा.’’

तभी मां कमरे में आ गईं और बोलीं, ‘‘सुहास, तुम्हें पुरवा के लिए बिलकुल समय नहीं मिलता है, यह अच्छी बात नहीं है.’’

‘‘देखती तो हैं मम्मी, कितना व्यस्त रहता हूं.’’

‘‘कहां व्यस्त रहता है, यही तो पूछ रही हूं. दुकान पर तो अकसर गायब ही रहता है,’’ मां के स्वर में झुंझलाहट थी जो पुरवा को अच्छी लगी.

सुहास मां की बात पर हंस दिया और बोला, ‘‘अब मम्मा, इतनी जल्दी आदतें थोड़े ही बदल जाती हैं. मेरे पड़ोसी दुकानदार सूर्यभानजी को दिल का दौरा पड़ा था, अस्पताल में हैं, उन के लिए भी समय निकालना पड़ता है न.’’

‘‘क्यों, तुम्हारे सिवा उन का और कोई नहीं है जो उन की व उन की दुकान की देखभाल कर सके.’’

मां के स्वर की तल्खी पुरवा पहली बार सुन रही थी. वह जानती है कि सुहास दया का सागर है, पर कई बार अनावश्यक दया भी नई मुसीबतों को जन्म दे जाती है. मां ने ही आगे कहा, ‘‘उन के 2 बेटे हैं, नौकरचाकर हैं, 3 भाई हैं, तुम्हें लगातार अपनी दुकान छोड़ वहीं जमे रहने की क्या जरूरत है?’’

‘‘सौरी, मम्मा,’’ सुहास मां को मनाने का उपक्रम करने लगा, ‘‘अभी जाता हूं न, सीधा दुकान पर ही जाऊंगा.’’

‘‘चलो, नाश्ता कर लो,’’ मां ने दोनों को आदेश दिया और कमरे से बाहर निकल गईं.

नाश्ते की मेज पर एक हादसा और हो गया. पुरवा ने जैसे ही आमलेट का पहला टुकड़ा मुंह में रखा, उस का जी मिचलाने लगा. उस ने कांटा चुपचाप प्लेट में रख कर दलिया का डोंगा अपनी तरफ खींचा तो मां का ध्यान उधर चला गया. बोलीं, ‘‘क्या हुआ पुरवा, आमलेट अच्छा नहीं है?’’

पुरवा ने कुछ परेशानी से उन की तरफ देखा और बोली, ‘‘पता नहीं मम्मीजी, इसे खा कर जी सा मिचला रहा है.’’

मां ने बहुत ध्यान से पुरवा को देखा. तब तक पुरवा एक चम्मच दलिया खा चुकी थी, पर दलिया खा कर भी उसे उबकाई महसूस हुई तो वह सीधा वाश- बेसिन की ओर भागी.

मां ने अर्थपूर्ण दृष्टि सुहास पर टिका दी और मुसकरा कर बोलीं, ‘‘सुहास, दुकान पर बाद में जाना, पुरवा को पहले डाक्टर के पास ले जाओ.’’

‘‘लेकिन उसे क्या हुआ, अच्छीभली तो है,’’ सुहास टोस्ट कुतरते हुए बोला.

‘‘कुछ खाया नहीं जा रहा है उस से. देखो तो जा कर, शायद उलटी आई है उसे,’’ मां ने सुहास को उठने पर जोर दिया और मजाक के स्वर में बोलीं, ‘‘सारी सेवा बाहर वालों की ही नहीं की जाती है, घर के लोगों के लिए भी कभी भागदौड़ करनी पड़ती है.’’

सुहास परेशान सा वाशबेसिन की ओर बढ़ गया और मां ने वर्मा साहब से मुसकराते हुए कहा, ‘‘बधाई हो आप को, घर में शायद नया मेहमान आने वाला है.’’

सुहास जब से पुरवा को डाक्टर के पास से दिखा कर लाया था तब से ही जानपहचान वालों में उत्साह सा फैल गया था. पुरवा को बहुत आश्चर्य भी हो रहा था कि इतनी जल्दी बाहर वालों को कैसे पता चल गया कि वह गर्भवती है.

सब नातेरिश्तेदार एक के बाद एक कर घर आ रहे थे और मिठाई का शोर मचा रहे थे. कोई कहता, ‘‘आंटी, खाली मिठाई नहीं चलेगी, हमें तो पूरी दावत चाहिए.’’

कोई कहता, ‘‘मिसेज वर्मा, एक बात है. साल के अंदर ही पोता आने वाला है. यह बहुत शुभ शगुन है. बड़ी भाग्यशाली है आप की बहू.’’

पुरवा सोच में डूब जाती, इस में भाग्यशाली होने की क्या बात है, जिन्हें कुछ वर्षों के बाद होता है, भाग्यशाली तो वह ही होते हैं. यह क्या कि जीवन अभी शुरू हुआ और ठीक से संभलना भी नहीं आया कि जिम्मेदारी सिर पर आ पड़ी.

सब से आश्चर्यजनक बात तो पुरवा को तब सुनने में आई जब उस के मम्मी और पापा फलमिठाई ले कर आए. मम्मी प्रसन्नता से फूली नहीं समा रही थीं. मां से वे अत्यंत गद्गद भाव से कह रही थीं, ‘‘बहनजी, हमारे यहां तो इस तरह की खुशी पहली बार हो रही है. एक बेटा रहा नहीं, दूसरा विदेश में बैठा है. जाहिर है, पुरवा की शादी के बाद अब पहली बार ही हम नानानानी बनने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे.’’

‘‘आप ठीक कह रही हैं मिसेज सहाय, हम तो पहले भी दादादादी बन चुके हैं पर फिर भी सुहास छोटा बेटा है. लाडला भी बहुत रहा है, तो इस की खुशी भी कम नहीं है,’’ मां ने भी उत्साह से कहा.

पापा और मम्मी का उत्साह देख कर पुरवा को भी अपने अंदर एक विचित्र सी प्रसन्नता की अनुभूति हो रही थी. तभी मम्मी ने एकदम नई सी बात सुनाई. मां से बोलीं, ‘‘आप को क्या बताऊं मिसेज वर्मा. हमारे एक जानपहचान वाले के यहां उन की बेटी का विवाह है. जब से उन्हें पता चला कि पुरवा गर्भवती है, वह बारबार कहती हैं, ‘बहनजी, आप की बेटी के विवाह में जो हलवाई बैठा था, वही हमें चाहिए. कितना भाग्यवान है वह कि जिस बेटी की शादी में मिठाइयां बनाईं वही बेटी साल के अंदर ही मां बनने वाली है,’’’ सुहास इस बात पर बहुत जोर से हंसा था और पुरवा इस बात पर हैरान भी थी और खुश भी हो रही थी. सुहास ने तभी पुरवा के कान में फुसफुसा कर कहा, ‘‘मेहनत किसी की और भाग्यवान कोई और कहला रहा है.’’

ये भी पढ़ें- बेटियां

‘‘हिश…’’ पुरवा लजा कर उठ गई. जब मम्मीपापा एकांत में मिले तो उस ने पूछा, ‘‘आप सब को यह इतनी जल्दी पता कैसे चल गया?’’

पापा मंदमंद मुसकराने लगे. मम्मी ने हंस कर कहा, ‘‘तुम्हें यह भी नहीं मालूम. सुहास ही तो सब को फोन पर बता रहा है.’’

‘‘क्या?’’ पुरवा आश्चर्य से भर उठी.

सुहास के अंतर्मन में यह कैसा बालक छिपा बैठा है. अपना सुख, अपना दुख मन के अंदर छिपा नहीं पाता है. इसी तरह दूसरों का दुख भी उस से सहन नहीं होता है. किसी के भी सुख में सुहास सब से अधिक खुश हो उठता है. पुरवा जब भी इन बातों को सोचती है तब सुहास का भोलापन उसे सुखद आश्चर्य से भर देता है.            -क्रमश:

बिना ब्लाउज के नजर आईं ‘देसी गर्ल’, लोगोंं ने ऐसे किया ट्रोल

हमेशा अपने बोल्ड लुक से दर्शकों को लुभाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट फोटोशूट की इस
समय हर जगह चर्चा में है. हाल ही में उनका एक फोटोशूट सामने आया है जिसमें उन्होंने बिना ब्लाउज
पहने हुई हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बीते दिन ये फोटो शेयर की थी
और लिखा था कि उनके बच्चे बड़े होकर कहेंगे कि, ‘ये मेरी मम्मी है’. देसी गर्ल के इस बिना ब्लाउज
वाले फोटोशूट को देख कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. खास करके भारत के लोग प्रियंका चोपड़ा को
नसीहत भी दे रहे हैं कि वो बाहर जाकर भारतीय संस्कृति को न भूलें.

फैंस उनकी फोटोज को लेकर अपने रिएक्शन सोशल मीडिया पर बेबाकी से शेयर कर रहै हैं. एक फैन ने लिखा ‘ये तो सारे संस्कार ही भूल गई है.’ प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो देख एक ट्रोलर ने यह तक कमेंट कर दिया कि ‘ये तो आधी नंगी है’. एक तरफ जहां प्रियंका को हर कोई खरी-खोटी सुना रहा हैं, वही फेमस फैशन डिजाइनर तरुण ने उनका साथ दिया हैं. तरुण का कहना हैं कि प्रियंका चोपड़ा के फोटोशूट में कोई खराबी नहीं हैं. तरुण ने यह भी कहा कि ‘प्रियंका के फोटोशूट में मुझे कोई भी गंदगी नजर नहीं आई.

ये भी पढ़ें- जानें क्यों हैं टीवी क्वीन एकता कपूर का ये बर्थडे स्पेशल

मेरे हिसाब से तो चोली का यूज न करना एक नया एक्सपेरिमेंट है जो लोगों ने कभी नहीं देखा. एक इंडियन ब्यूटी से लेकरॉग्लोबल स्टाइल आइकन बनने तक प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह के कई सारे कदम उठाए हैं, जिस कारण उनकी इतनी इज्जत है. प्रियंका चोपड़ा एक सच्ची भारतीय आईकन हैं.’

 

View this post on Instagram

 

InStyle, July 2019.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

ये भी पढ़ें- ‘‘इंटीमसी के आधार पर फिल्म बेचाना हमारा मकसद 

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा के इंडियन स्टाइलिस्ट एमी पटेल भी मीडिया के सामने आई और कहा कि, ‘मैं सच कहूं तो मुझे साड़ी बांधनी तक नहीं आती है और प्रियंका साड़ी में सबका दिल लूट लेती हैं. वो सिर्फ तीन सेफ्टी पिन यूज करके ऐसी साड़ी बांधती है कि दर्शकों की नजरें उनहे देखती रह जाती हैं. लोगों को भी प्रियंका का देसी अंदाज काफी पसंद आया है. शायद इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा भारत की अकेली देसी गर्ल है जिसे कोई टक्कर नहीं दे सकता.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें