स्‍ट्रीट वेंडरों का संबल बनी है पीएम स्‍वनिधि योजना

इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान में न्‍यू अर्बन इंडिया कॉन्‍क्‍लेव के उद्धाटन पर पीएम मोदी ने मंच से एक बार फिर सीएम योगी आदित्‍यनाथ के कामों को सराहा . उन्‍होंने कहा कि सीएम योगी के प्रयासों से कोरोना काल में गरीबों को संबल देने वाली पीएम स्‍वनिधि योजना के क्रियान्‍वयन में उत्‍तर प्रदेश देश में प्रथम स्‍थान पर है. उन्‍होंने कहा कि जिन तीन शहरों ने इस योजना में उत्‍कृष्‍ट काम किया है. उसमें यूपी के दो शहर लखनऊ व कानपुर शामिल है. योजना के तहत यूपी के 7 लाख से अधिक स्‍ट्रीट वेंडर को इसका सीधा लाभ मिला है, जो बड़ी उपलब्धि है. पीएम ने कहा कि रेहड़ी, पटरी व ठेला कारोबारियों को सीधे बैंक से जोड़ने का काम किया जा रहा है.

कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान देश भर के स्‍ट्रीट वेंडरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा था. इनका कारोबार लगभग बंद हो गया था. दोबारा कारोबार शुरू करना इनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था. ऐसे में केन्‍द्र सरकार की पीएम स्‍वनिधि योजना स्‍ट्रीट वेंडर के लिए बड़ा सहारा बनी. कोरोना काल के बाद दोबारा काम शुरू करने के लिए इस योजना के जरिए स्‍ट्रीट वेंडरों को दस हजार रुपए तक लोन दिया गया. ताकि वह दोबारा अपना काम शुरू कर सकें. लोन की प्रक्रिया को काफी आसान रखा गया. इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों के रेहड़ी-पटरी वालों को एक साल के लिए 10,000 रुपये का ऋण बिना किसी गारंटी के उपलब्ध कराया गया.

लखनऊ व कानपुर आगे

पीएम मोदी ने स्‍ट्रीट वेंडरों को ऋण देने में लखनऊ व कानपुर के स्‍थानीय निकायों की तारीफ की. पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना के क्रियान्‍वयन में यूपी अव्‍वल है. खासकर देश के तीन शहरों के स्‍थानीय निकायों ने इसमें उल्‍लेखनीय काम किया है. उसमें यूपी के दो शहर लखनऊ व कानपुर शामिल हैं. वहीं, यूपी केन्‍द्र सरकार की 41 योजनाओं के क्रियान्‍वयन में देश के सभी राज्‍यों में अव्‍वल है.

भोजपुरी Queen रानी चटर्जी ने ठुकराया Bigg Boss का ऑफर, बताईं ये वजह

बिग बॉस (Bigg Boss 15) कलर्स टीवी पर शुरू हो चुका है. शो के पहले एपिसोड से ही कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया है. जी हां, शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि बिग बॉस 15 ओटीटी के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal ) और उमर रियाज (Umar Riaz) के बीच गर्मा-गर्मी होती दिखाई दी. मेकर्स ऐसे कंटेस्टेंट को लाते हैं जिससे फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट हो और शो टीआरपी लिस्ट में शामिल हो.

इसी बीच खबर आ रही है कि बिग बॉस  के मेकर्स भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को शो में लाना चाहते हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि रानी चटर्जी खुद इस शो में शामिल नहीं होना चाहती हैं. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा हैं कि उन्हें पिछले तीन साल से बिग बॉस का ऑफर आ रहा है लेकिन वो करियर के इस पड़ाव पर इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें- नजर 2: फिर डायन बनेंगी भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

खबरों के अनुसार, एक्ट्रेस ने बताया कि मेकर्स ने पिछले साल ही मुझसे खुद बात की थी लेकिन इस बार उन्होंने मेरी टीम से चर्चा की. मैं अभी बिग बॉस नहीं करना चाहती हूं. एक्ट्रेस ने आगे बताया कि बिग बॉस के लिए मुझे जितने पैसे मिलेंगे, उतने पैसे तो मैं बाहर भी कमा लूंगी तो कोई वजह नहीं है कि मैं इस शो में शामिल हो जाऊं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss फेम भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की शार्ट ड्रेस देख भड़के यूजर्स, किया ट्रोल

 

आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार्स मोनालिसा, खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह बिग बॉस के घर में जाकर खूब धमाल मचाया है.

‘अनुपमा’ का दिल किसने चुरा लिया है! जानिए इस Video में

‘अनुपमा’ (Anupamaa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस के पोस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता हैं. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो को देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि आखिरकार अनुपमा का दिल किसने चुरा लिया है.

दरअसल अनुपमा ने एक डांसिंग वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. रूपाली गांगुली का ये वीडियो देखकर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि ‘अनुपमा का दिल किसने चुरा लिया है.’

ये भी पढ़ें- Imlie की मां को अपनी नौकरानी बनाएगी मालिनी की मां, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुपमा बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके एक्सप्रेशन कमाल के हैं. ‘अनुपमा’ सीरियल में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज के मिसबिहेव के कारण अनुपमा सिसक-सिसकर रोने लगेगी. तो वहीं अनुपमा को रोता देख अनुज खुद को नहीं रोक पाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

वह अनुपमा से कहेगा कि उसे खुद के लिए जीना होगा. वह अनुपमा से ये भी कहेगा कि उसने तय किया था, वह पर्सनल लाइफ में दखल नहीं देगा लेकिन अब वह नहीं रुकेगा. वनराज की हरकत से जीके भी काफी नाराज हो जाते हैं. जीके कहते हैं कि वह इस हरकत के लिए वनराज शाह को कभी भी माफ नहीं करेंगे.

 

तो दूसरी तरफ बापूजी जीके से वनराज की गलती के लिए माफी मांगते हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुपमा वनराज की आंखों में आंख डालती हुई कहेगी कि अभी तक वह उसके पीछे रही थी लेकिन अब वह उसके बराबर में रहेगी.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: भूमि पूजन में पहुंचेगा वनराज, अनुज-अनुपमा से होगी भयंकर लड़ाई

व्यंग्य: मेरा उधार लौटा दो

लेखक-  अशोक गौतम 

मैं थोड़ाबहुत लिखलाख लेता हूं, इधरउधर से मारमूर कर. इसी के बूते आज अपने देश का मूर्धन्य हो धन्य हो गया हूं. मुझे लिखना आता हो या न पर चुराने की कला में मैं सिद्धहस्त हूं. दो लाइनें इस की उठाईं तो दो उस की और हो गई धांसू रचना तैयार. नहृदयी उसे सुनते हैं तो आहआह कर उठते हैं. उन की इसी आहआह का परिणाम है कि न चाहते हुए भी मेरे हाथ औरों के संग्रह को खंगालने के लिए अपनेआप ही उठ जाते हैं.

लाइनें चुराने की कला में निपुण हूं भी क्यों न? इत्ते साल जो हो गए हैं यह काम करतेकरते. अब तो इस काम में लगे सिर के बाल भी सफेद होने लग गए हैं. कई बार सोचता हूं कि यह चोरीचकारी का काम छोड़ दूं और जिंदगी में कम से कम तो दोचार लाइनें अपनेआप लिखूं. पर जब सामने ढेर सारा मित्रों का लिखा हुआ आता है तो मेरी सृजनात्मकता जवाब दे जाती है.

पीने वाला जैसे पिए बिना नहीं रह सकता, नेता जैसे अंटशंट कहे बिना नहीं रह सकता, हमारी गली का लाला जैसे किलो के बदले 900 ग्राम दिए बिना नहीं रह सकता, वैसे ही मैं किसी के भी साहित्य पर हाथ साफ किए बिना नहीं रह सकता. अब तो यह चोरनेचुराने की लत ऐसी लग गई है कि बिन कुछ चुरा कर लिखे बिना रोटी ही नहीं पचती. लाख गोलियां हाजमोला खा लूं तो खा लूं, पर क्या मजाल जो खट्टे डकार रुक जाएं.

मुझ में दूसरी अच्छी आदत है मैं किसी से उधार ले कर लौटाता नहीं. मैं किसी से उधार ले कर वैसे ही भूल जाता हूं जैसे नेता चुनाव के वक्त जनता से वादे  कर चुनाव जीतने के बाद भूल जाते हैं. वैसे भी उधार लेने की चीज है, ले कर देने की नहीं. जो लोग इस सत्य को जान लेते हैं वे सात जनम तक लिया उधार नहीं लौटाते.

उन के लिए बेचारे उधार देने वाले उन के साथ न चाहते हुए भी जन्म लेते रहते हैं कि हो सकता है वे इस जन्म में उन से लिया उधार लौटा दें. सब में शर्म हो सकती है पर मैं ने जो नोट किया है कि उधार ले कर देने के मामले में बहुत कम लोगों में शर्म होती है. और जो उधार ले कर देने के मामले में शर्म फील करें, ऐसी आत्माएं नीच होती हैं. गधे हैं वे जो उधार ले कर लौटाते हैं.

ये भी पढ़ें- घोंसला: कपिल कुमार की मित्र मंडली में क्यों बदलाव आया?

वे आज फिर अपना दिया उधार मांगने आए थोबड़ा लटकाए, ठिठकते हुए. जैसे उन्होंने मुझे उधार दे कर मुझ पर बड़ा भारी एहसान किया हो. असल में आज की डेट में उधार लेने वाला उधार देने वाले का एहसानमंद नहीं होता. उधार लेने वाला उधार देने वाले पर एहसान करता है. उधार देने वाला उधार लेने वाले की नजरों में भले ही गधा हो, पर वह किसी को उधार देते हुए अपनी नजरों में खुद को गोल्डन जुबली फिल्म के हीरो से कम नहीं समझता. उधार दे कर दिए उधार के वापस आने की चिंता उधार देने वाले की व्यक्तिगत होती है, लेने वाले की नहीं. एक आदर्श कर्जदार वही है जो लिए उधार को देने की रंच भर भी चिंता नहीं करता. मित्रो, उधार ले कर फिर देने की चिंता में घुलते रहे तो उधार ले कर भी जिए तो क्या जिए? मेरी तरह के उधार लेने वालों की इसी प्रवृत्ति का मैं कायल हूं.

सच कहूं, उधार लेने वाले को जितना उधार दिया उस को वापस लेने की उतनी चिंता नहीं होती है जितनी देने वाले को होती है. उधार ले कर भी चिंता में जिए तो क्या जिए? उधार देने वालों की इसी प्रवृत्ति का मैं कायल हूं. उधार देने वाले अभी फिर आते ही मेरे आगे दोनों हाथ जोड़े गिड़गिड़ाते बोले, ‘यार, अब की मेरा दिया लौटा दे. बड़े साल हो गए. सोच रहा था तुम मेरा दिया लौटा देते तो अब के दीवाली पर कमरे में सफेदी ही करवा लेता. कैसे कमीने साहित्यकार हो तुम भी. देखो उन को जिन्होंने सामाजिक असहिष्णुता के विरोध में अपने सम्मान तक लौटा दिए और एक तुम हो मेरा उधार तक नहीं लौटा रहे?

‘हे मेरी आस्तीन के साहित्यकार दोस्त, जानता हूं, सम्मान के नाम पर तुम्हारे पास भूजी भांग भी नहीं पर कम से कम इस परंपरा का निर्वाह करते मेरा उधार ही लौटा देते तो मुझे भी लगता कि…’

‘हद है यार, जब भी मिलते हो बस उधार लिए को देने की ही परोक्षअपरोक्ष अपील करते हो. दोस्तों को उधार देने के बाद क्या ऐसे पेश आते हैं? तुम मरे जा रहे हो क्या? हम मरे जा रहे हैं क्या?

‘जब कोई नहीं मर रहा तो चिंता काहे की? सच कहूं, ऐसा उधार दे कर मांगने वाला बेशर्म मैं ने आज तक नहीं देखा. रही बात लौटाने की, तो यह व्यक्ति का व्यक्तिगत मामला है. वे सम्मान लौटा रहे हैं, उन की मरजी.

‘मैं तुम से उधार लिया लौटाऊं या न, यह मेरी मरजी,’ इतना कहने के बाद कोई गधा ही आगे कहने की हिम्मत करेगा. वे भी नहीं कर पाए. उधार देने वाले की यही तो एक सब से बड़ी खासियत होती है भाई साहब कि वह उधार देने के बाद गुर्राता नहीं, गिड़गिड़ाता है.  द्य

जीवन की मुसकान

मातापिता उंगली थाम अपने बच्चों को कदम उठाना सिखाते हैं, पर वृद्धावस्था में वे अपना कदम उठाने के लिए बच्चों की ओर ताकते रह जाते हैं. धुंधलाई दृष्टि, बच्चों का सहारा ढूंढ़ती है और सहारा न मिलने पर निराश हो उठती है, एक ऐसा ही अनुभव मैं ने महसूस किया.

रिश्ते की 85 वर्षीय बूआजी अपने इकलौते पोते आशीष की शादी का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही थीं. उन का कहना था कि दुनिया से जाने से पहले अपने आशीष की दुलहन देख जाऊं. बस अब और कोई इच्छा नहीं है. फूफाजी को गुजरे 4 वर्ष हो गए थे. अब बूआजी पिछले 2 वर्षों से बिस्तर पर ही थीं, पर वे एक ही रट लगाए थीं कि मैं भी शादी में जाऊंगी, फेरे देखूंगी. कहते हैं न मूल से ज्यादा सूद प्यारा होता है. पोता उन का बचपन से लाडला रहा. बस उस की शादी देखने की और पोता और उस की नईनवेली दुलहन को अपने हाथों से आशीष देने की अपनी इच्छा पूरी करना चाहती थीं.

बूआजी की बहू यानी मेरी भाभी इस बात पर चिढ़ रही थीं कि भला इन को कौन ले जाए और कैसे, कहतीं, ‘मोहमाया ही नहीं छूटती इन की.’ तब मैं ने बूआ की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली. भाभी को आश्वस्त कर दिया कि वे बेफिक्री से शादी संभालें. बूआ की इतनी इच्छा है तो उसे मैं पूरा करने की पूरीपूरी कोशिश करूंगी. मेरी बूआ हैं मेरा भी तो इन के प्रति कुछ करने का फर्ज बनता है.

एडल्ट डाइपर पहना कर बूआजी को अपनी गाड़ी की पिछली सीट पर लिटा दिया और ह्वीलचेयर फोल्ड कर के साथ रख ली. उन्होंने मजे से फेरे देखे, अपने कांपते हाथों से दूल्हादुलहन को आशीष दिया.

ये भी पढ़ें- दुविधा: क्या संगिता और सौमिल की जोड़ी बेमेल थी?

शादी की जब सारी रस्में पूरी हो गईं तो मेरे दोनों हाथ थामे और स्नेह से चूम लिया. उस समय उन की आंखें खुशी से बरस रही थीं. आसपास के सभी लोगों ने मेरी तारीफ की और तालियां भी बजाईं.

सही बात तो यह है कि जितनी बूआजी को खुशी हुई उस से ज्यादा मुझे हुई कि मैं उन को एक मनचाही संतुष्टि दे सकी. ऐसा लगा मानो जिंदगी की बहुत बड़ी खुशी पा ली है. विवाह के एक हफ्ते बाद ही बूआ जो  रात को सोईं तो फिर उठी ही नहीं. उन के चेहरे पर शांति की आभा थी.

वृद्धजनों को थोड़ी सी तरकीब से खुशी दे पाना, अधिक कठिन नहीं होता. बस, थोड़ा धैर्य और इच्छा का साथ चाहिए होता है.

रीति रिवाजों में छिपी पितृसत्तात्मक सोच

हम पुरुषवादी समाज में रहते हैं जहां स्त्रियों को हमेशा से दोयम दर्जा दिया जाता रहा है. स्त्री कितना भी पढ़लिख ले, अपनी काबिलीयत के बल पर ऊंचे से ऊंचे पद पर काबिज हो जाए पर घरपरिवार और समाज में उसे पुरुषों के अधीन ही माना जाता है. उस के परों को अकसर काट दिया जाता है ताकि वह ऊंची उड़ान न भर सके. स्त्रियों को दबा कर रखने और उन की औकात दिखाने के लिए तमाम रीतिरिवाज व परंपराएं सदियों से चली आ रही हैं.

रक्षाबंधन : भाईबहन के रिश्ते को मजबूत करते इस त्योहार को मनाने का रिवाज हमारे देश में बरसों से चला आ रहा है. बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और भाई यह प्रण लेते हैं कि वे जीवनभर अपनी बहन की रक्षा करेंगे. गौर किया जाए तो यहां पितृसत्तात्मक सोच की परछाईं दिखती नजर आएगी.

सवाल उठता है कि आखिर क्यों हमेशा बहन को ही भाई से सुरक्षा की आस होनी चाहिए? आजकल बहनें पढ़लिख कर ऊंचे पदों पर पहुंच रही हैं, काबिल और शक्तिशाली बन रही हैं. कई दफा ऐसे मौके आते हैं जब वे अपने भाई के लिए संबल बन कर आगे आती हैं. कई बहनें अपने छोटे भाई की परवरिश भी करती हैं. वे भाई का मानसिक संबल बनती हैं. लेकिन रक्षाबंधन जैसी प्रथाओं में हमेशा बहनों के दिमाग में यह डाला जाता है कि भाई का खयाल रखना, उस की पूजा करना, उसे खुद से बहुत ऊंचा मानना जरूरी है. उन्हें सम झाया जाता है कि भाई ही उन के काम आएगा, वही उसे सुरक्षा देगा. यदि बहन बड़ी है, काबिल है और भाई का संबल बन रही है, तो फिर क्यों ऐसा कोई त्योहार या रिवाज नहीं जिस में बड़ी बहन को उस के हिस्से का महत्त्व दिया जाए?

करवाचौथ : करवाचौथ को सुहागिन महिलाओं के लिए खास त्योहार माना जाता है. इस दिन रिवाज है कि सभी सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन व्रत रखेंगी और शाम में सुहागिनों वाले सारे शृंगार कर के चांद को पूजने के बाद पति के हाथ से अपना व्रत खोलेंगी.

इस रिवाज की पहली शर्त यह है कि इसे केवल सुहागिन ही मनाएंगी. यानी, यह रिवाज शुरुआत में ही भेदभाव स्थापित करता है. इस में इस बात को बल दिया जाता है कि पतिहीन औरतों को सजनेसंवरने या खुश होने व धार्मिक रीतिरिवाजों व उत्सवों का हिस्सा बनने का कोई हक नहीं. यानी, पुरुष से ही उस के जीवन की सारी खुशियां हैं और पुरुष ही उस के जीवन का आधार है. पुरुष की उम्र बढ़ाने के लिए उसे भूखा रहना है और इस भूख को भी बहुत प्यार से एंजौय करना है क्योंकि पति से बढ़ कर उस के लिए कुछ है ही नहीं.

पतिपत्नी तो एक गाड़ी के दो पहिए हैं. दोनों का साथ ही संसाररूपी गाड़ी को आगे बढ़ाता है. ऐसे में यदि पति के बिना पत्नी के जीवन में कुछ नहीं रखा तो पत्नी के बिना पति की जिंदगी में कोई अंतर क्यों नहीं पड़ता? पति अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए व्रत क्यों नहीं रखता?

सुहाग की निशानियां : शादी हर किसी की जिंदगी का एक खास मौका होता है. इस दिन दो दिल एक हो जाते हैं. इसी दिन एक लड़की महिला बनती है और उस की वेशभूषा, आचारविचार, बातव्यवहार सब में आमूलचूल परिवर्तन आता है. सिंदूर और मंगलसूत्र उस के जीवन का  सब से महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन जाते हैं. उसे हर वक्त इन्हें धारण करना होता है. इस के अलावा अंगूठी, बिछुआ और देश के ज्यादातर हिस्सों में चूडि़यां भी स्त्री के शादीशुदा होने की निशानी होती हैं. यह सदियों से चलता आ रहा रिवाज है कि स्त्री के लिए शादी के बाद इन चीजों को धारण करना जरूरी है.

जाहिर है, स्त्रियों को सुहाग की निशानियां पहनाने के पीछे धर्म के ठेकेदारों की मंशा यही रही होगी कि स्त्री को पति की अहमियत हमेशा, हर पल महसूस हो. उसे पता चले कि पति के बिना वह कुछ भी नहीं. पति से ही उस का शृंगार है. पति से ही चेहरे की रौनक और रंगबिरंगे कपड़े हैं. पति से ही उस के जीवन में खुशियां हैं वरना जीवन में कालेपन और रीतेपन के सिवा कुछ नहीं. इन रिवाजों के मुताबिक तो पति बिना स्त्री अधूरी सी है.

ये भी पढ़ें- Crime: माशुका के खातिर!

सवाल उठता है कि स्त्री के बिना पुरुष अधूरा क्यों नहीं? ऐसा कोई रिवाज क्यों नहीं जिस से पुरुषों को देख कर भी पता चल जाए कि वह अविवाहित है? उसे सुहाग की कोई भी निशानी पहनने का भार क्यों नहीं सौंपा गया? पत्नी के  गुजरने के बाद पति को केवल काले या सफेद कपड़े क्यों नहीं पहनाए जाते? विधुर होने के बावजूद वह हर तरह के शौक पूरे कैसे कर सकता है? उस के जीवन में रत्तीभर भी बदलाव क्यों नहीं आता?

दहेजप्रथा : पितृसत्ता का पोषक एक और रिवाज है जो सदियों से चलता आ रहा है और वह है दहेजप्रथा. इस प्रथा ने जाने कितनी ही लड़कियों की जान ली, कितनी ही लड़कियों की खुशियां उन से छीन ली. जन्म लेने के बाद ही नहीं, इस रिवाज ने तो अजन्मी बच्चियों को भी काल का ग्रास बना दिया.

आखिर लड़की के मांबाप को बेटी के साथ एक मोटी रकम ससुराल वालों को क्यों सौंपनी पड़ती है? यह रकम इतनी ज्यादा होती है कि मांबाप की कमर ही टूट जाती है. बेटी के जन्म के साथ मांबाप उस के लिए दहेज इकट्ठा करने की चिंता में घुलते रहते हैं और इसी वजह से वे पुत्री नहीं, बल्कि पुत्रप्राप्ति की कामना करते हैं.

दहेज के नाम पर ससुराल वाले महिला को मारतेपीटते हैं, उस पर अत्याचार करते हैं और इस का नतीजा यह होता है कि औरत को समाज में दीनहीन और बेचारी का तमगा दे दिया जाता है.

विदाई : विवाह के बाद विदाई के रिवाज पर जरा गौर कीजिए. शादी में लड़की और लड़के दोनों जीवनसाथी बन कर एक नए बंधन में बंधते हैं. दोनों के ही जीवन में बदलाव आता है, लेकिन विदाई हमेशा लड़कियों की ही होती है, क्योंकि यह रिवाज है. सवाल उठता है कि लड़की को ही अपना घर छोड़ कर ससुराल जाने की जिम्मेदारी क्यों दी गई है? वह लड़के के रिश्तेदारों की सेवा करती है, पति के घर की खुशियां और गम को अपनाती है और अपने मांबाप, जिन्होंने उसे जन्म दिया, से मिलने के लिए ससुराल वालों का मुंह ताकती रह जाती है. यह कैसा न्याय है?

कभी लड़का अपना घर छोड़ कर लड़की के घर को क्यों नहीं अपनाता? अगर कोई लड़का ऐसा करता भी है तो उसे पितृसत्तात्मक सोच वाले इस समाज में मजाक का पात्र बनना पड़ता है. आज पुरुष भी कमाते हैं और स्त्री भी. कई घरों में स्त्री की सैलरी पुरुष से ज्यादा होती है. ऐसे में शादी के बाद लड़की की ही विदाई हो, इस रिवाज को हम पितृसत्तात्मक सोच की कवायद ही मानें. यह रिवाज भी दूसरे रिवाजों की तरह ही लड़कियों को कमजोर और पराधीन दिखाने की वकालत करता है.

कन्यादान : कन्यादान को भारत में महादान कहा जाता है. कन्यादान की रस्म हर शादी में निभाई जाती है, जिस का मतलब होता है कि अपनी बेटी को किसी और को दान किया जा रहा है. सवाल उठता है कि बचपन से बड़े होने तक बेटी को लाड़प्यार से पालने वाले मातापिता अपनी बेटी को दान कैसे कर सकते हैं? अपनी बेटी पर उन का अधिकार कैसे खत्म हो सकता है? क्या लड़की कोई चीज है, जिसे दान कर दिया? पुरुषवादियों की सोच लड़कियों की भावनाओं को कोई अहमियत नहीं देती.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: फरीदाबाद में मस्ती की पार्टी

दूल्हे के पैर धोना

शादी के दौरान लड़की वालों को कमतर दिखाने वाली यह एक और रस्म है. सदियों से दुलहन के मातापिता दूल्हे के पैर धोते हैं. ऐसा कहीं भी नहीं देखा गया कि दूल्हे के मातापिता दुलहन के पैर धो रहे हों. इस तरह की रस्में हर कदम पर लड़की और उस के मांबाप को नीचा दिखाती हैं.

सोलह सोमवार का व्रत

बचपन से ही लड़कियों को शिक्षा दी जाती है कि अच्छा पति पाना है तो व्रतउपवास करो, तपस्या करो. खासकर सोलह सोमवार का व्रत करने से अच्छे पति की प्राप्ति होती है, ऐसा कहा जाता है. सोचने वाली बात है कि क्या अच्छा जीवनसाथी पाना लड़कियों का ही सपना होना चाहिए? क्या लड़कों को अच्छे जीवनसाथी की जरूरत नहीं? इस तरह की बातें कहीं न कहीं लड़कियों के मन में यह भरती हैं कि उस की खुशियों का आधार केवल उस का पति है. पति से ही उस का वजूद है.

संपत्ति में भाइयों का नैसर्गिक तौर पर बराबर के हिस्से पर बहन को हिस्सा देने में नाक कटना : हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 2005 पिता की पैतृक संपत्ति में बेटे और बेटी दोनों को बराबर का हिस्सा देने की बात करता है. महिला का इस पैतृक संपत्ति पर पूरा मालिकाना हक होता है. वह चाहे तो इसे बेच सकती है या किसी के नाम कर सकती है.

विवाह के बाद यदि बेटी का वैवाहिक जीवन सही तरह से न चले, तो यह पैतृक संपत्ति उसे एक सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार देती है. लेकिन जैसी कि हमेशा की रीत रही है, बहनों को बचपन से ही भाइयों के लिए अपने छोटेबड़े हकों को छोड़ने की सीख दी जाती रही है. भाई हमेशा से घर पर और घर की चीजों पर अपना एकछत्र साम्राज्य सम झते रहे हैं. इसी वजह से बड़े होने पर भाई इस बात के लिए तैयार नहीं हो पाते कि संपत्ति में उन्हें अपनी बहनों को बराबर का हिस्सा देना है. घर के बड़ेबुजुर्ग भी इसी बात पर मुहर लगाते हैं.

नतीजा, यह कानून एक तरफ जहां महिलाओं को मजबूत आर्थिक आधार देता है वहीं दूसरी तरफ गहरी भावनात्मक टूटन का कारण भी बनता नजर आता है. यदि बहन पैतृक संपत्ति में अपना बराबर का हक लेने की बात करती है तो भाई इस बात से आहत हो कर उस से अपने संबंध खत्म कर लेते हैं. ऐसी स्थिति से बचने के लिए अकसर बहनें अपने आर्थिक हकों को छोड़ देती हैं.

पत्नी का नाम बदलना

ज्यादातर महिलाएं शादी के बाद अपना सरनेम बदल लेती हैं. वैसे, यह जरूरी नहीं. उन पर कोई दबाव नहीं डाला जा सकता. यह उन का कानूनी अधिकार भी है. लेकिन फिर भी महिलाएं चाह कर भी इस का खुल कर विरोध नहीं कर पाती हैं. हाल ही में प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान ऐलान किया था कि महिलाएं अब अपनी शादी से पहले वाले नाम के साथ भी विदेश यात्रा कर सकती हैं. अब महिलाओं को पासपोर्ट के लिए अपनी शादी या तलाक के दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं है. महिलाएं इस बात को ले कर पूरी तरह स्वतंत्र होंगी कि वे अपने मातापिता के नाम का इस्तेमाल करें.

मगर सदियों पुरानी रीत इतनी आसानी से कैसे बदल सकती है. एक स्टडी से पता चला है कि जो महिलाएं शादी के बाद भी पहले का सरनेम इस्तेमाल करती हैं, पुरुष उन के प्रति नकारात्मक भावना रखते हैं. शोध में यह भी सामने आया कि जो महिलाएं पति का नाम लगाती हैं वे उन के प्रति अपनी वफादारी दिखाती हैं. लोगों की सोच यही है कि लड़की जिस घर जाती है वहीं की हो जाती है. इसलिए नाम में क्या रखा है? जो पति का नाम है वही उस की पहचान है. पर क्या आप को नहीं लगता कि पुरुषसत्ता वाली इस रीत से आजाद होने का समय आ गया है. नाम इंसान की पहचान होती है और भला, शादी के बाद पहचान क्यों बदली जाए? हालांकि, हमारा समाज अभी भी इस बदलाव के लिए तैयार नहीं है.

पिंडदान : हिंदू धर्म में पुत्र का कर्तव्य माना जाता है कि वह अपने जीवनकाल में मातापिता की सेवा करे और उन के मरने के बाद उन की बरसी तथा पितृपक्ष में पिंडदान करे. इसे श्राद्ध भी कहा जाता है. पुराणों और स्मृति ग्रंथों के अनुसार, पिता की मृत्यु के बाद आत्मा की तृप्ति और मुक्ति के लिए पुत्र द्वारा पिंडदान और तर्पण कराना जरूरी है. इस के बिना जहां पूर्वजों की आत्मा को मोक्ष नहीं मिलता है वहीं पुत्रों को भी पितृऋण से छुटकारा नहीं मिलता.

इन रिवाजों की मानें तो मांबाप बेटी पर कोई कर्ज नहीं छोड़ते. बेटे को ही कर्ज चुकाना है और बेटे के हाथों ही उन्हें मुक्ति व सद्गति मिल सकती है. जिन के बेटे नहीं, उन के भतीजे या भाई यह काम कर सकते हैं. कुल मिला कर लड़कियों का कोई वजूद ही नहीं.

ये भी पढ़ें- शिल्पा- राज कुंद्रा : अपराध और भगवान

विधवा विवाह पर आपत्ति : भले ही 16 जुलाई, 1856 को भारत में विधवा पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिल गई हो, मगर आज भी लोगों के दिमाग में पुरानी रीत ही गहरी बैठी हुई है कि विधवाओं के लिए फिर से शादी करने की बात सोचना भी पाप है और उसे दोबारा खुशियां ढूंढ़ने का हक नहीं क्योंकि वह तो अपने कर्मों की सजा भोग रही है. वहीं, हमारा समाज पुरुषों की दूसरी शादी को सौ प्रतिशत सही मानता है. यह भेदभाव और पुरुषवादी सोच विधवा महिलाओं को कहीं का नहीं छोड़ती.

हरतालिका तीज : पति की लंबी उम्र की कामना और पति को पाने की चाहत को पूरा करने के लिए यह व्रत किया जाता है. इस में महिलाएं सजधज कर पूरे दिन भूखी रहती हैं. सवाल यहां भी यही है कि पुरुष ऐसा कोई व्रत क्यों नहीं करते.

परदा प्रथा : ज्यादातर भारतीय महिलाओं को शादी के बाद परदे में कैद कर दिया जाता है. उन्हें घर के पुरुष सदस्यों के आगे परदा करना अनिवार्य माना जाता है. शहर की पढ़ीलिखी महिलाएं भी अकसर जेठ या ससुर के आगे सिर पर पल्लू डाल लेती हैं.  ऐसा न करने पर उन्हें बेशर्म का तमगा दिया जाता है. जबकि पुरुषों को किसी से परदा नहीं करना पड़ता. परदा प्रथा एक तरह से महिलाओं के बढ़ते कदमों को रोकने और उन पर पुरुषों का आधिपत्य जताने का बहाना है.

कुछ क्षेत्रीय त्योहार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  झीं झीं टेसू, गोरखपुर में जौतिया, बनारस में छठपूजा, पूर्वांचल में छड़ी शगुन, गुडि़या पटक्का आदि कुछ ऐसे त्योहार हैं जिन में एक बात सामान्य है कि सब में औरत ही अपने घर के पुरुषों की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि की कामना करती है. छड़ी शगुन परंपरा में जब लड़की विदा हो कर ससुराल आती है तो उस की सास उसे तालाब के किनारे ले जा कर सात छड़ी लगाते हुए बहू का स्वागत करती है.

अफसोस इस बात का है कि ऐसे बहुत सारे रीतिरिवाज हैं जिन का पालन हमारे देश का हर इंसान करता है. इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि लोग अशिक्षित हैं या शिक्षित, अमीर हैं या गरीब. भारत के हर तबके और हर वर्ग के लोग आंख बंद कर इन रीतिरिवाजों को पूरी श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाते हैं. किसी के दिमाग में कोई सवाल नहीं उठता कि आखिर वे ऐसा कर क्यों रहे हैं? ऐसा करने के पीछे तर्क क्या है?

लोग यह नहीं सम झते कि ये सारे रिवाज पितृसत्तात्मक सोच का नतीजा हैं और आज जमाना बहुत बदल चुका है. आज लड़कियों का स्थान समाज में बहुत अलग है. लड़कियों ने काफीकुछ हासिल किया है. पर जब बात इन रिवाजों की आती है तो सब के दिमाग कुंद हो जाते हैं. न कोई सवाल पूछता है न कोई तर्क करने की हिम्मत करता है. बस, जो जैसा चला आ रहा है, वे निभाते जाते हैं. और इस निभाने के चक्कर में यह बात और गहराई से दिमाग में बैठती जाती है कि लड़कों से लड़कियां कमजोर हैं. वे पुरुष के अधीन रहने के लिए बनी हैं. उन को सहारे और पुरुष के साथ की जरूरत है. पुरुष ही समाज का नेतृत्व कर सकता है.

जब तक हम अपने अंदर नई सोच और तर्क करने की शक्ति पैदा नहीं करते, हम पितृसत्तात्मक सोच वाले समाज के बुने हुए जालों से आजाद नहीं हो सकेंगे. जाल में फंसे रहेंगे और अपनी उन्नति के रास्ते का अवरोध हम खुद तैयार करते जाएंगे.

मेहनत रंग लाई: दिवाकर के घरवालों को क्यों शर्मिंदगी महसूस होती थी

दिवाकर को एक ही मलाल था कि वह ज्यादा पढ़लिख नहीं पाए. अपनी इस कमी को ले कर उन्होंने घरवालों की आंखों में दूसरों के सामने शर्मिंदगी का एहसास देखा था. उसी शर्मिंदगी को गर्व में बदलना चाहते थे लेकिन यह कैसे संभव हो सकता था?

Crime Story: प्यार ही बना प्यार की राह का कांटा

घंटी बजते ही फराह ने मोबाइल उठा कर स्क्रीन पर नजर डाली तो अनायास ही उस के मुंह से निकल गया, ‘अम्मी का फोन.’ फोन रिसीव करते हुए उस ने उत्साह से कहा, ‘‘अम्मी सलाम.’’

‘‘वालेकुम सलाम, कैसी हो फराह?’’ अम्मी ने पूछा.

‘‘ठीक हूं अम्मीजान, आप कैसी हैं?’’

‘‘सब ठीक है बेटी, आप के शौहर हैं घर पर?’’

‘‘वह तो दुकान पर गए हैं. क्यों, क्या बात है?’’ फराह ने पूछा.

‘‘कोई खास बात नहीं है. आज सलीम मामू के बेटे शोएब की बर्थडे पार्टी है, आप दोनों को भी आना है. शोएब खासतौर पर तुम दोनों के लिए कह कर गया है.’’

‘‘हम उन से पूछ लेंगे, अगर इजाजत दे दी तो जरूर आएंगे.’’ कह कर फराह ने फोन काट दिया. इस के बाद उस ने अपने शौहर पुष्पेंद्र को फोन कर के घर बुला लिया. पुष्पेंद्र ने इस तरह बुलाने की वजह पूछी तो फराह ने कहा, ‘‘अम्मी का फोन आया था, कह रही थीं कि हम दोनों को मामू के यहां बर्थडे पार्टी में आना है.’’

‘‘तुम ने क्या कहा?’’ पुष्पेंद्र ने पूछा.

‘‘मैं क्या कहती, कह दिया कि इजाजत मिली तो जरूर आ जाएंगे.’’ फराह बोली.

‘‘तुम चली जाओ. बेटी को भी साथ ले जाओ. मैं तुम दोनों को छोड़ आऊंगा. तुम तैयारी करो, जब तैयार हो जाओ तो मुझे फोन कर देना, मैं दुकान से आ जाऊंगा.’’ पुष्पेंद्र ने कहा.

जवाब में फराह बोली, ‘‘आप बिना वजह परेशान होंगे. हम दोनों रिक्शे से चले जाएंगे.’’

‘‘ठीक है, पर रात गहराती दिखे तो फोन कर देना. मैं छोड़ आऊंगा.’’ कह कर पुष्पेंद्र दुकान पर चला गया.

फराह बेटी स्नेहा को तैयार कर के खुद तैयार होने लगी. तैयार होने के बाद फराह बेटी को ले कर रिक्शे से मायके पहुंचीं तो वहां उस के बड़े भाई तारिक और अम्मी तैयार थे, उन्हें ले कर फराह शोएब की बर्थडे पार्टी में शामिल होने मामू के घर पहुंच गईं.

चांद सी सुंदर फराह को आया देख शोएब ने पलकें बिछा दीं. जब तक फराह वहां रही, वह उसी के इर्दगिर्द घूमता रहा, उस की खातिरदारी में लगा रहा. घर जाने से पहले फराह ने शोएब से हंसते हुए कहा, ‘‘शोएब, अब मैं आप के निकाह की दावत खाने वलीमा में ही आऊंगी.’’

ये भी पढ़ें- Crime Story: प्यार का ऐसा भयानक अंजाम आपने सोचा न होगा

‘‘आप मुझे बददुआ मत दीजिए. मैं निकाह की बात ख्वाब में भी नहीं सोच सकता.’’ शोएब ने दुखी स्वर में कहा.

‘‘क्यों, कहीं प्यार में चोट खाई है क्या आप ने?’’ चंचल स्वभाव की फराह ने यूं ही पूछ लिया.

‘‘कुछ लोगों को तो मन की मुरादें मिल जाती हैं, जबकि कुछ लोग मेरी तरह रह जाते हैं.’’

‘‘क्यों नहीं हो पाई मुराद पूरी?’’ फराह ने यूं ही पूछ लिया.

‘‘मेरी ही गलती थी फराह, जिसे मैं चाहता था, उस से कभी कह नहीं पाया कि मैं तुम्हें प्यार करता हूं.’’

‘‘कौन थी वह और अब कहां है? आप मुझे बताएं. मैं बात करती हूं उस से.’’ फराह ने अफसोस जताते हुए शोएब से मदद की पेशकश की.

‘‘क्या करेंगी जान कर आप?’’ कह कर शोएब ने पल्ला झाड़ना चाहा, पर फराह अपनी आदत से मजबूर थी.

वह उस के पीछे पड़ने वाले अंदाज में बोली, ‘‘शोएब, अगर तुम उसे दिल से चाहते हो तो मैं वादा करती हूं, वह तुम्हारे कदमों में होगी. मुझे पूरा यकीन है, वह तुम्हें जरूर मिल जाएगी.’’

‘‘अगर हम आप से कहें कि वह लड़की आप ही थीं तो..?’’ शोएब ने मन की बात कह दी.

‘‘शोएब, लगता है आप की दीवानगी से आप का दिमाग घूम गया है.’’ चेहरे पर हलका सा गुस्सा लाते हुए फराह ने कहा, ‘‘आप मेरे मुंह पर ही मेरी मोहब्बत को गाली दे रहे हैं. यह जानते हुए भी कि मैं किसी की बीवी हूं और एक बच्ची की मां भी.’’

‘‘आप खामख्वाह ताव में आ गईं. आप पूछती रहीं और मैं टालने की कोशिश करता रहा. लेकिन आप ने मुझे मजबूर कर दिया तो मैं अपने जज्बात को छिपा नहीं पाया.’’ कह कर शोएब वहां से चला गया.

फराह अपनी 7 साल की बेटी स्नेहा के साथ घर लौट आई. दुकान पर दोस्तों के साथ गप्पें मारता पुष्पेंद्र उसी के फोन का इंतजार कर रहा था. रात साढ़े 10 बजे फराह ने फोन कर के कहा, ‘‘आज घर नहीं आना क्या?’’

‘‘तुम अकेली ही आ गईं? मैं तो तुम्हारे फोन का इंतजार कर रहा था, बता देतीं तो मैं आ जाता लेने.’’

‘‘बड़े भाई छोड़ गए थे. आप घर आ जाइए.’’ कह कर फराह ने पूछा, ‘‘सब्जी क्या बनाऊं?’’

‘‘खाना बनाने की जरूरत नहीं है. मैं ने होटल से मंगा कर खा लिया है. मैं घर आ रहा हूं.’’ कह कर पुष्पेंद्र ने दुकान का शटर गिरा कर ताले लगाए और मोटरसाइकिल से घर के लिए चल पड़ा.

फराह और पुष्पेंद्र एकदूसरे पर जान न्यौछावर करते थे. दोनों की मुलाकात सन 2006 में अलीगढ़ शहर के एक सिनेमाघर में हुई थी. पुष्पेंद्र शहर के थाना सासनीगेट के मोहल्ला खिरनीगेट (हाथरस अड्डा) निवासी हेमेंद्र अग्रवाल का बड़ा बेटा था. वह अपने पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाता था.

जबकि फराह शहर के थाना सिविललाइंस की पौश कालोनी मैरिस रोड निवासी मोहम्मद शमीम की बेटी थी. उन की 2 संतानों में बड़ा बेटा था तारिक और छोटी बेटी थी फराह. मांबाप के लाड़प्यार ने खूबसूरत फराह को बंदिशों से आजाद कर रखा था.

पुष्पेंद्र से हुई मुलाकात में न जाने ऐसी क्या कशिश थी कि फराह के दिल में अजीब सी हलचल मच गई थी. यही वजह थी कि सिनेमाहाल में बैठेबैठे दोनों ने एकदूसरे के नाम तक जान लिए थे. इतना ही नहीं, दोनों ने एकदूसरे को अपने मोबाइल नंबर भी दे दिए थे.

इस के बाद दोनों के बीच मोबाइल पर लंबीलंबी बातें होने लगीं. इस का नतीजा यह निकला कि फराह और पुष्पेंद्र ने जल्दी ही एकदूसरे के दिलों में ऐसी जगह बना ली, जहां से पीछे लौटना संभव नहीं था. दोनों ने प्यार में साथसाथ जीनेमरने की कसमें खाते हुए वादा कर लिया कि जल्दी ही शादी के बंधन में बंध कर अपनी अलग दुनिया बसा लेंगे.

आखिर पुष्पेंद्र ने फराह की जिद पर कोर्ट मैरिज कर ली. जब वह फराह को दुलहन के रूप में ले कर घर पहुंचा तो उसे उलटे पांव लौटना पड़ा. घर वालों ने मुसलिम लड़की को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया और साफ कह दिया कि वह उसे ले कर कहीं दूसरी जगह जा कर रहे.

पुष्पेंद्र ने जरा भी हिम्मत नहीं हारी. फराह को ले कर वह कभी कहीं तो कभी कहीं रहता रहा. दूसरी ओर कट्टरपंथियों ने फराह द्वारा एक हिंदू युवक से शादी करने की बात को तूल दे कर अलीगढ़ में तनाव की स्थिति पैदा करने की कोशिश की.

लेकिन फराह की दृढ इच्छाशक्ति के सामने कट्टरपंथियों को घुटने टेकने पड़े. धीरेधीरे माहौल शांत हो गया. कुछ समय बाद पुष्पेंद्र ने फराह के नाम शहर की पौश कालोनी मैरिस रोड पर नंदनी अपार्टमेंट में 55 लाख रुपए में एक शानदार फ्लैट खरीदा और उसी में रहने लगा. पुष्पेंद्र थोक दवाओं की बाजार फफाला मार्केट में दवाइयों की थोक की दुकान थी. वह अपनी उसी दुकान पर बैठता था. चूंकि आमदनी अच्छी थी, इसलिए उसे परिवार द्वारा अलग कर दिए जाने के बाद भी कोई परेशानी नहीं हुई.

ये भी पढ़ें- Crime- हत्या: जर जोरू और जमीन का त्रिकोण

डेढ़ साल बाद फराह और पुष्पेंद्र एक बेटी के मातापिता बन गए. उन्होंने बेटी का नाम रखा स्नेहा. धीरेधीरे 4 साल गुजर गए. गुजरते वक्त के साथ फराह के मायके वालों की उस के प्रति कटुता खत्म होती गई. जब फराह की मां का दिल नहीं माना तो उन्होंने एक दिन बेटी से फोन पर बात कर के घर आने का न्यौता दे दिया.

पुष्पेंद्र से पूछ कर फराह बेटी स्नेहा को ले कर मायके चली गई. जब मायके वालों को पता चला कि पुष्पेंद्र ने जो फ्लैट खरीदा है, वह फराह के नाम है तो उन्हें खुशी हुई. इस के बाद फराह मायके आनेजाना शुरू हो गया. धीरेधीरे मायके के अलावा दूसरी करीबी रिश्तेदारियों में भी उस का आनाजाना शुरू हो गया.

इसी के चलते फराह शोएब की बर्थडे पार्टी में गई थी, जहां शोएब से उस की जो बातें हुईं, उन्हें सुन कर उस के दिल को चोट सी लगी.

29 अक्तूबर, 2016 की रात फराह को जो खबर मिली, उसे सुन कर वह बेहोश हो कर गिर पड़ी. छोटी दिवाली की रात 9 बजे से पहले फराह ने पुष्पेंद्र को फोन कर के कहा था, ‘‘आप कह कर गए थे कि तैयार रहना बाजार चलेंगे. मैं तैयार हूं, आप आ जाइए.’’

पुष्पेंद्र ने 15 मिनट में आने को कह कर फोन काट दिया. वह दुकान बंद कर के केलानगर के पास पहुंचा ही था कि पीछा कर रहे बदमाशों ने उसे घेर लिया. उन्होंने पहले उस के साथ लूटपाट की, उस के बाद उसे गोली मार कर हत्या कर दी. लूटा हुआ माल ले कर वे फरार हो गए.

यह सूचना थाना क्वारसी पुलिस को मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. इंसपेक्टर श्रीप्रकाश चंद्र यादव ने आननफानन में घायल पुष्पेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

श्रीप्रकाश चंद्र यादव को पता चल गया था कि मृतक थोक दवा विक्रेता पुष्पेंद्र अग्रवाल है. उन्होंने उस की पत्नी फराह के साथसाथ उस के घर वालों को भी घटना की सूचना दे दी थी. हत्या की सूचना पा कर फराह का रोरो कर बुरा हाल था. वह बदहवास हालत में अस्पताल पहुंची तो पति की लाश देख कर बेहोश हो गई.

पुष्पेंद्र की विधवा मां राजरानी और घर के अन्य लोग भी रोतेबिलखते अस्पताल पहुंचे. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. पुष्पेंद्र की हत्या की खबर पा कर जिला कैमिस्ट ऐंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू, महामंत्री आलोक गुप्ता भी अन्य पदाधिकारियों के साथ अस्पताल आ गए थे. उन्होंने पुलिस के प्रति आक्रोश जताते हुए हत्यारों को तुरंत पकड़ने की मांग की.

दवाई व्यापारी की हत्या की सूचना पर एसएसपी राजेश पांडेय, एसपी (सिटी) अतुल श्रीवास्तव, सीओ तृतीय राजीव सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे. घटनास्थल का निरीक्षण कर के सभी लोग अस्पताल गए, जहां अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू सहित तमाम दवा विक्रेताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई. काफी मशक्कत के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका.

लूट और हत्या का यह मामला थाना क्वारसी में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया. एसपी (सिटी) के निर्देशन में थाना क्वारसी के थानाप्रभारी श्रीप्रकाश चंद्र यादव की टीम हत्यारों की टोह में लग गई. दवा विक्रेताओं की एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि अगर 7 दिनों में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो सभी दवा व्यापारी हड़ताल करने को बाध्य हो जाएंगे.

30 अक्तूबर, 2016 दिवाली के दिन पोस्टमार्टम के बाद पुष्पेंद्र के शव को उस के पैतृक निवास हाथरस अड्डा, खिरनीगेट लाया गया, जहां नारेबाजी के साथ पुलिस को अल्टीमेटम दे कर अंतिम संस्कार किया गया. दवा व्यापारियों ने फफाला मार्केट बंद करने का ऐलान कर दिया. अगले दिन थोक दवा व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सभी दुकानें बंद रखीं.

श्रीप्रकाश चंद्र यादव को घटना के तीसरे दिन इस बात का अहसास हो गया था कि पुष्पेंद्र की हत्या में अप्रत्यक्ष रूप से कहीं न कहीं उस की पत्नी फराह का हाथ है. लेकिन शोकग्रस्त पत्नी की हालत देखते हुए वे उस पर हाथ डालने में घबरा रहे थे. वैसे भी जब तक ठोस सबूत हाथ में न आ जाएं, तब तक पुलिस चुप ही रहना चाहती है. बहरहाल श्रीप्रकाश चंद्र रातदिन लग कर इस केस की कडि़यां जोड़ने में लगे थे.

पुलिस जब 7 दिनों में हत्याकांड का खुलासा करने के आश्वासन को पूरा नहीं कर सकी तो अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने शहर भर की दवा की दुकानों को बंद करने का ऐलान कर दिया. शहर भर की दवा की दुकानें यहां तक कि निजी नर्सिंग होम के अंदर की दुकानों पर भी ताले जड़ दिए गए. 2 दिन तक दुकानों के बंद होने से मरीज इधरउधर भटकते रहे.

तीसरे दिन शहर के साथ ब्लौक और देहातों की दवाई की दुकानें भी बंद रखने का ऐलान कर दिया गया. पूरे अलीगढ़ जिले के दवाई व्यापारी दुकानें बंद कर के आंदोलन में शामिल हो गए. मरीजों की परेशानी के साथ पुलिस की कार्यशैली की चारों ओर भर्त्सना होने से एसएसपी राजेश पांडेय ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर कहा कि पुलिस हत्याकांड के खुलासे के एकदम करीब पहुंच चुकी है, इसलिए उन्हें 72 घंटे की मोहलत और दी जाए.

ये भी पढ़ें- Crime: प्राइवेट पार्ट, एक गंभीर सवाल

अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू और अन्य उपस्थित पदाधिकारियों ने 72 घंटे की मोहलत दे कर दुकान खोलना स्वीकार कर लिया. इस के बाद पुलिस के काम में तेजी आ गई. एसपी सिटी के निर्देशन में लगी सर्विलांस टीम प्रभारी के साथ तेजतर्रार एसओजी प्रभारी छोटेलाल के अलावा कई अन्य तेजतर्रार पुलिस वालों को भी इस में लगा दिया गया.

2 दिनों तक यह टीम श्रीप्रकाश चंद्र यादव के साथ पुष्पेंद्र की हत्या व लूट के खुलासे में लगी रही, तब कहीं जा कर श्रीप्रकाश चंद्र को उम्मीद की किरण दिखाई दी. उन का अनुमान सही साबित हुआ. सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की मदद से पता चला कि पुष्पेंद्र की हत्या में उस की पत्नी फराह और उस के प्रेमी शोएब, निवासी 179 नई आबादी, केलानगर, मैरिस रोड का हाथ था.

श्रीप्रकाश चंद यादव ने महिला पुलिस की मदद से मृतक की पत्नी फराह और उस के प्रेमी शोएब को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. पुलिस पूछताछ में फराह ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

हत्या किस उद्देश्य से की गई, उस ने सब कुछ साफसाफ बता दिया. शोएब ने भी हत्या और लूट की कहानी बयान करते हुए अपने साथियों के नामपते बता दिए. पुलिस ने समय गंवाए बिना अरहम, निवासी मोहल्ला रंगरेजान मामूभांजा, थाना गांधीपार्क, अलीगढ़, दीपक चौधरी निवासी गांव आमरी, शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उस के एक अन्य साथी आशू को गिरफ्तार नहीं कर पाई.

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शोएब, अरहम और दीपक से लूटे गए 1 लाख 53 हजार रुपयों में से 42 हजार रुपए के अलावा एक 32 बोर की पिस्टल, 2 तमंचे, कारतूस, करिज्मा बाइक नंबर यूपी81ए के5766, बैग और चाबियां बरामद कर लीं.

पूछताछ में फराह ने हत्या के बारे में विस्तार से जो कुछ बताया, उस से पुष्पेंद्र की हत्या की कहानी कुछ इस तरह सामने आई.

फराह जब शोएब की बर्थडे पार्टी में गई थी, वहां शोएब से हुई बातों के बाद उस का खिंचाव शोएब की ओर होने लगा था. फोन पर दोनों के बीच घंटों बातें होने लगी थीं. इस के बाद दोनों की घर के बाहर मुलाकातें भी होने लगीं. इन मुलाकातों ने जब जिस्मानी संबंध का रूप ले लिया तो फराह पूरी तरह शोएब की होने की योजना बनाने लगी.

अब वह पुष्पेंद्र के प्यार को भूल जाना चाहती थी. लेकिन शोएब की वह तभी बन सकती थी, जब पुष्पेंद्र रास्ते से हट जाता. इस के लिए वह शोएब के साथ मिल कर पुष्पेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगी.

पुष्पेंद्र पत्नी में आए बदलाव का जरा भी अंदाजा नहीं लगा सका. फराह की बेरुखी को उस ने बेटी के साथ व्यस्तता माना. उस ने फराह के सामने बेटी की देखरेख के लिए किसी आया को रखने का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन उस ने मना कर दिया.

पुष्पेंद्र सुबह दुकान पर जाता था तो रात 9-10 बजे तक लौटता था. इस लंबे वक्त में फराह किस से मिलती है, कहां आतीजाती है? पुष्पेंद्र को भनक तक नहीं थी. जबकि खुद को वफा की देवी बताने वाली फराह अपने प्रेमी के साथ रंगरलियां ही नहीं मनाती थी, बल्कि उस की हत्या की योजना भी बना रही थी.

शोएब भी कम घाघ नहीं था. उस की नीयत पुष्पेंद्र के फ्लैट, बैंकों में जमा धन और फराह व उस की बेटी की लाखों की एफडी पर थी, जो सब मिला कर करोड़ों की रकम थी. फ्लैट फराह के ही नाम था, जिस पर वह गिद्धदृष्टि जमाए बैठा था. इसी के लिए उस ने फराह को अपने जाल में फंसाया था.

फराह के प्यार में अंधे पुष्पेंद्र को फराह की साजिश का आभास तक नहीं हुआ. जबकि वह अपने यार के साथ मिल कर उस की हत्या की योजना बना चुकी थी. पहले इन लोगों की योजना पुष्पेंद्र को दुर्घटना में मरवाने की थी. लेकिन इस में उस के बच जाने का डर था, इसलिए उसे गोली मारने का फैसला लिया गया.

शोएब ने अपने साथियों को एकत्र कर के लूट की योजना बना डाली. किसे लूटना है, उस ने अपने साथियों को यह भी बता दिया. दोस्तों को इस बात का जरा भी आभास नहीं था कि लूट के पीछे शोएब का असल मकसद क्या है.

लूट की तारीख तय हुई 27 अक्तूबर, 2016. लेकिन उस दिन ये लोग कामयाब नहीं हुए. इस के बाद 29 अक्तूबर को पांचों लोग केलानगर तक पुष्पेंद्र के पीछे लगे रहे. मौका मिलते ही उन्होंने उस की स्कूटी रुकवा ली और गन पौइंट पर उस से एक लाख 53 हजार रुपए का बैग छीन लिया.

पुष्पेंद्र ने कोई विरोध नहीं किया. करिज्मा मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे शोएब ने पिस्तौल से 3 गोलियां पुष्पेंद्र के शरीर में उतार कर उसे हमेशाहमेशा के लिए शांत कर दिया. गाड़ी चला रहे आशू ने उस से तुरंत कहा कि जब उस ने चुपचाप रकम हमारे हवाले कर दी थी, तो तूने उस की हत्या क्यों की? शोएब चुप बैठा रहा. काम हो जाने के बाद शोएब ने इस की सूचना फराह को दे दी.

पकड़े जाने के बाद शोएब के साथियों को पता चला कि उस का असल मकसद हत्या करना था. पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारियों ने प्रैस कौन्फ्रैंस कर के इस पूरी घटना का खुलासा किया. 23 नवंबर, 2016 को फराह, शोएब, अरहम व दीपक चौधरी को कोर्ट में पेश कर के जेल भेज दिया गया.

थाना क्वारसी इंसपेक्टर श्रीप्रकाश चंद्र यादव की भूमिका प्रशंसनीय रही, जिन्होंने लूट और हत्या के दूसरे ही दिन इस गहरी साजिश बताते हुए मृतक की पत्नी को अपने राडार पर ले लिया था. लेकिन ठोस सबूत न मिल पाने की वजह से उन्होंने फराह पर हाथ नहीं डाला था.

Imlie की मां को अपनी नौकरानी बनाएगी मालिनी की मां, देखें Video

स्‍टार प्‍लस (Star Plus) का सीरियल इमली (Imlie) में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि कॉलेज में इमली ने डिबेट जीत लिया है. और वह कॉलेज से आने के लिए आदित्य का वेट कर रही है तो उधर मालिनी आदित्य को इंगेज कर लेती है. तो वहीं रास्ते में इमली एक लड़के से लिफ्ट मांगती है. और वह लड़का रास्ते में इमली के साथ मिसबिहेव करता है. इमली उस लड़के का बैंड बजा देती है. वह लड़का डरकर भाग जाता है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं शो के आगे की कहानी.

शो में दिखाया जा रहा है कि मालिनी आदित्‍य को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. ऐसे में वह हर समय अपने होने वाले बच्चे की दुहाई देकर आदित्य के करीब जाने की कोशिश कर रही है. दरअसल, आदित्‍य ने इमली को डेट पर ले जाने का प्‍लान बनाया था. तो वहीं मालिनी ने दोनों की डेट बर्बाद करने का सोच लिया.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: भूमि पूजन में पहुंचेगा वनराज, फिर होगी अनुज-अनुपमा से भयंकर लड़ाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rupi Kaur (@tellywood_lover29)

 

शो में दिखाया गया कि उसने अपनी मां से मदद मांगी कि वह इमली का डेट कैसे बर्बाद करे. दोनों मां-बेटी ने उसी समय घर पर बच्‍चे के लिए पूजा रख ली और पूरे त्रिपाठी परिवार को बुला लेते हैं. तो आदित्‍य, इमली लंच डेट पर ले जाने की बजाय मालिनी के घर पूजा में चला जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rupi Kaur (@tellywood_lover29)

 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि मालिनी और अनु जब इस बारे में बात कर रहे होंगे तो इमली दोनों की बातें सुन लेगी. उसे पता चल जाएगा कि ये मालिनी का प्लान है कि वह और आदित्य लॉन्च डेट पर न जाए.

ये भी पढ़ें- Udaariyaan: इस वजह से रुक गया तेजो और फतेह का तलाक, अब जैस्मिन चलेगी नई चाल

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि मालिनी की मां अनु इमली को नीचा दिखाने के लिए एक नई चाल चलेगी अनु इमली की मां मीठी को अपने घर में नौकरानी रख लेगी. वह मीठी से मेहमानों को नाश्‍ता परोसने के लिए कहेगी. अब शो में ये देखना होगा कि इमली अपनी मां को इस हालत में देखकर क्या कदम उठाएगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें