सांप सीढ़ी – भाग 1 : प्रशांत के साथ क्या हुआ था?

जब से फोन आया था, दिमाग ने जैसे काम करना बंद कर दिया था. सब से पहले तो खबर सुन कर विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन ऐसी बात भी कोई मजाक में कहता है भला.

फिर कांपते हाथों से किसी तरह दिवाकर को फोन लगाया. सुन कर दिवाकर भी सन्न रह गए.

‘‘मैं अभी मौसी के यहां जाऊंगी,’’ मैं ने अवरुद्ध कंठ से कहा.

‘‘नहीं, तुम अकेली नहीं जाओगी. और फिर हर्ष का भी तो सवाल है. मैं अभी छुट्टी ले कर आता हूं, फिर हर्ष को दीदी के घर छोड़ते हुए चलेंगे.’’

दिवाकर की बात ठीक ही थी. हर्ष को ऐसी जगह ले जाना उचित नहीं था. मेरा मस्तिष्क भी असंतुलित हो रहा था. हाथपैर कांप रहे थे, मन में भयंकर उथलपुथल मची हुई थी. मैं स्वयं भी अकेले जाने की स्थिति में कतई नहीं थी.

पर इस बीतते जा रहे समय का क्या करूं. हर गुजरता पल मुझ पर पहाड़ बन कर टूट रहा था. दिवाकर को बैंक से यहां तक आने में आधा घंटा लग सकता था. फिर दीदी का घर दूसरे छोर पर, वहां से मौसी का घर 5-6 किलोमीटर की दूरी पर. उन के घर के पास ही अस्पताल है, जहां प्रशांत अपने जीवन की शायद आखिरी सांसें गिन रहा है. कम से कम फोन पर खबर देने वाले व्यक्ति ने तो यही कहा था कि प्रशांत ने जहर इतनी अधिक मात्रा में खा लिया है कि उस के बचने की कोई उम्मीद नहीं है.

जिस प्रशांत को मैं ने गोद में खिलाया था, जिस ने मुझे पहलेपहल छुटकी के संबोधन से पदोन्नत कर के दीदी का सम्मानजनक पद प्रदान किया था, उस प्रशांत के बारे में इस से अधिक दुखद मुझे क्या सुनने को मिलता.

उस समय मैं बहुत छोटी थी. शायद 6-7 साल की जब मौसी और मौसाजी हमारे पड़ोस में रहने आए. उन का ममतामय व्यक्तित्व देख कर या ठीकठीक याद नहीं कि क्या कारण था कि मुझे उन्हें देख कर मौसी संबोधन ही सूझा.

यह उम्र तो नामसझी की थी, पर मांपिताजी के संवादों से इतना पता तो चल ही गया था कि मौसी की शादी हुए 2-3 साल हो चुके थे, और निस्संतान होने का उन्हें गहरा दुख था. उस समय उन की समूची ममता की अधिकारिणी बनी मैं.

मां से डांट खा कर मैं उन्हीं के आंचल में जा छिपती. मां के नियम बहुत कठोर थे. शाम को समय से खेल कर घर लौट आना, फिर पहाड़े और कविताएं रटना, तत्पश्चात ही खाना नसीब होता था. उतनी सी उम्र में भी मुझे अपना स्कूलबैग जमाना, पानी की बोतल, अपने जूते पौलिश करना आदि सब काम स्वयं ही करने पड़ते थे. 2 भाइयों की एकलौती छोटी बहन होने से भी कोई रियायत नहीं मिलती थी.

उस समय मां की कठोरता से दुखी मेरा मन मौसी की ममता की छांव तले शांति पाता था.

मौसी जबतब उदास स्वर में मेरी मां से कहा करती थीं, ‘बस, यही आस है कि मेरी गोद भरे, बच्चा चाहे काला हो या कुरूप, पर उसे आंखों का तारा बना कर रखूंगी.’

मौसी की मुराद पूरी हुई. लेकिन बच्चा न तो काला था न कुरूप. मौसी की तरह उजला और मौसाजी की तरह तीखे नाकनक्श वाला. मांबाप के साथसाथ महल्ले वालों की भी आंख का तारा बन गया. मैं तो हर समय उसे गोद में लिए घूमती फिरती.

प्रशांत कुशाग्रबुद्धि निकला. मैं ने उसे अपनी कितनी ही कविताएं कंठस्थ करवा दी थीं. तोतली बोली में गिनती, पहाड़े, कविताएं बोलते प्रशांत को देख कर मौसी निहाल हो जातीं. मां भी ममता का प्रतिरूप, तो बेटा भी उन के स्नेह का प्रतिदान अपने गुणों से देता जा रहा था. हर साल प्रथम श्रेणी में ही पास होता. चित्रकला में भी अच्छा था. आवाज भी ऐसी कि कोई भी महफिल उस के गाने के बिना पूरी नहीं होती थी. मैं उस से अकसर कहती, ‘ऐसी सुरीली आवाज ले कर किसी प्रतियोगिता के मैदान में क्यों नहीं उतरते भैया?’ मैं उसे लाड़ से कभीकभी भैया कहा करती थी. मेरी बात पर वह एक क्षण के लिए मौन हो जाता, फिर कहता, ‘क्या पता, उस में मैं प्रथम न आऊं.’

‘तो क्या हुआ, प्रथम आना जरूरी थोड़े ही है,’ मैं जिरह करती, लेकिन वह चुप्पी साध लेता.

सत्यकथा: मददगार बने यमदूत

रात 9 बजे संध्या की अपने पति रंजीत खरे से मोबाइल पर बात हुई. संध्या ने पति से पूछा, ‘‘पार्टी से कितने बजे तक घर आ जाओगे?’’

‘‘अभी पार्टी शुरू होने वाली है, थोड़ा टाइम लगेगा. जैसे ही मैं यहां से निकलूंगा, फोन कर के बता दूंगा,’’ रंजीत ने बताया.

आगरा के सिकंदरा हाईवे स्थित सनी टोयोटा कार शोरूम में बौडी शौप मैनेजर रंजीत खरे 18 अक्तूबर, 2021 की रात को दोस्तों के साथ पार्टी मनाने सिंकदरा में एक दोस्त के यहां गए थे. उन्होंने घर वालों से फोन पर रात में घर आने की बात कही थी.

आगरा के मोती कटरा निवासी 45 वर्षीय रंजीत खरे के कार शोरूम के एक कर्मचारी दुर्गेश को दूसरी कंपनी में नौकरी मिल गई थी. उस ने ही कारगिल पैट्रोल पंप के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में विदाई पार्टी रखी थी. रंजीत उसी में शामिल होने के लिए गए थे.

देर रात तक जब रंजीत मोती कटरा स्थित अपने घर नहीं पहुंचे तो पत्नी व अन्य भाइयों को चिंता हुई. इस पर छोटे भाई अमित ने रात पौने 12 बजे रंजीत को फोन लगाया. बातचीत में रंजीत ने बताया कि 20 मिनट में घर पहुंच जाएगा.

घर वाले रंजीत का इंतजार करते रहे. जब साढ़े 12 बजे तक रंजीत घर नहीं आए तो चिंता बढ़ गई. अमित ने फिर फोन लगाया, लेकिन फोन स्विच्ड औफ मिला. मोबाइल बंद होने पर घर वाले परेशान हो गए.

उस ने रंजीत के मित्र दुर्गेश को जब फोन मिलाया तो उस ने बताया, ‘‘रंजीत खाना खा कर लगभग 2 घंटे पहले ही अपनी कार से चले गए थे.’’

लेकिन वह घर नहीं पहुंचे थे. आखिर रंजीत बिना बताए कहां चले गए? घर वाले सारी रात बेचैनी से रंजीत का इंतजार करते रहे. बारबार वह रंजीत को फोन मिला रहे थे, लेकिन उन का फोन बंद मिल रहा था.

इस से घर वालों की चिंता बढ़ रही थी. अगली सुबह रंजीत को तलाशने के लिए घर वाले निकल पड़े. शोरूम के साथ ही सभी दोस्तों, यहां तक कि रिश्तेदार व अन्य परिचितों के यहां उन्हें तलाशा. लेकिन रंजीत कहीं नहीं मिले.

परिवार के लोग 19 अक्तूबर, 2021 मंगलवार को रंजीत के लापता होने की सूचना थाने में दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान दोपहर 12 बजे उन्हें मुरैना (मध्यप्रदेश) के सराय छौला थाने से सूचना दी गई कि रंजीत खरे का शव चंबल नदी के पास हाईवे किनारे पड़ा मिला है.

मृतक रंजीत आगरा में ही सनी टोयोटा कार के शोरूम में पदस्थ थे. 4 भाइयों में वे सब से बड़े थे. आगरा में ही पैतृक मकान में अपने तीनों छोटे भाइयों विक्रांत खरे, सुरजीत खरे व सब से छोटे भाई अमित खरे के साथ रहते थे. भाइयों ने इस संबंध में पुलिस से जानकारी ली.

पुलिस के अनुसार शव की पहचान शर्ट पर लगे टोयोटा के बैज (लोगो) से हुई थी. मृतक रंजीत की कार, मोबाइल, सोने की अंगूठी, पर्स, एटीएम कार्ड आदि लाश के पास नहीं मिले थे. सूचना मिलते ही मृतक रंजीत खरे के तीनों भाई अमित, विक्रांत और सुरजीत मुरैना पहुंच गए.

मृतक के गले, चेहरे व सिर पर धारदार हथियारों के निशान दिखाई दे रहे थे. घटनाक्रम से लग रहा था कि हत्यारों ने रंजीत का घर आते समय रास्ते से किसी तरह कार सहित अपहरण कर लिया. उन की कार के साथ सभी सामान भी लूट लिया और उन की हत्या कर शव को मुरैना फेंक कर फरार हो गए.

मृतक के भाइयों के अनुसार रंजीत की हत्या सिकदंरा में ही की गई थी. हत्या के बाद हत्यारे उन के शव को मुरैना फेंक आए थे. क्योंकि रात को जब रंजीत से उन की बात हुई थी, तब उन्होंने कहा था कि वह 20 मिनट में घर पहुंच जाएंगे. इस के बाद उन का फोन बंद हो गया था.

चंबल नदी के पास मिला था शव

थानाप्रभारी सराय छौला जितेंद्र नागाइच के अनुसार अल्लाबेली चौकी के पास मंदिर से 15-20 कदम दूर चंबल नदी के पास हाईवे पर रंजीत का शव मिला था. शव की शिनाख्त मृतक की शर्ट पर टोयोटा के लोगो से हुई. लोगो देख कर पुलिस ने कार कंपनी से संपर्क किया, तब पता चला कि मृतक आगरा निवासी रंजीत खरे हैं. थानाप्रभारी के अनुसार इस संबंध में जांच की जा रही है.

मुरैना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया. परिजनों ने जब आगरा में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराना चाहा, तो घटनास्थल मुरैना का होने के कारण वहां की पुलिस भी मुकदमा लिखने को तैयार नहीं हुई.

इसी बीच 20 अक्तूबर बुधवार की दोपहर को रकाबगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में आगरा फोर्ट स्टेशन के बाहर लावारिस हालत में एक कार पुलिस को खड़ी मिली. कार टैक्सी स्टैंड की पार्किंग के पास खड़ी थी. उस पर नंबर प्लेट नहीं थी. कार कौन और कब ले कर आया, पता नहीं चला.

कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त भी था. तलाशी में नंबर प्लेट कार के अंदर ही मिल गई. नंबर प्लेट से कार मालिक की जानकारी हुई. तब देर रात परिजनों को चौकी इंचार्ज संतोष गौतम ने कार के बारे में जानकारी दी.

मुकदमा लिखाने को भटकते रहे घर वाले

मुकदमा लिखाने के लिए परिजन फुटबाल बन गए. रंजीत के परिजनों का रोरो कर हाल बेहाल हो रहा था.

जब मुरैना पुलिस और थाना सिकंदरा पुलिस भी मुकदमा लिखने को तैयार नहीं हुई तो मृतक के भाई विक्रांत खरे 22 अक्तूबर शुक्रवार को एडीजी (जोन) राजीव कृष्ण से मिले और कहा कि यदि मुकदमा नहीं लिखा जाएगा तो हत्यारे कैसे पकड़े जाएंगे.

जब राजीव कृष्ण के संज्ञान में यह मामला आया, तब उन्होंने थाना सिकंदरा पुलिस को हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए. शाम को अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा थाना सिकंदरा में दर्ज कर लिया गया.

मुकदमा दर्ज होने के बाद सिकंदरा पुलिस ने तेजी से जांच शुरू कर दी. इस संबंध में घर वालों से पूछताछ की गई. उन्होंने बताया कि सिकदंरा क्षेत्र में रंजीत का मित्र दुर्गेश रहता है. उस ने पार्टी दी थी शाम को साढ़े 5 बजे रंजीत उसी पार्टी में शामिल होने शोरूम से सीधे चले गए थे.

पत्नी संध्या ने पुलिस को बताया, ‘‘पति सोमवार की सुबह 9 बजे शोरूम गए थे. रात में करीब 9 बजे फोन पर बात हुई. इस के बाद भाई अमित से रात लगभग पौने 12 बजे बात हुई. उन्होंने अमित से 20 मिनट में घर आने की बात कही. लेकिन नहीं आए. इस के बाद मोबाइल भी बंद हो गया.’’

जांच में पुलिस को पता चला कि रंजीत शाम साढ़े 5 बजे शोरूम से पार्टी के लिए निकले थे. वह रात पौने 12 बजे तक जीवित थे. इस के बाद ही उन का अपहरण कर हत्या कर दी गई. लाश को कार से ले जा कर मुरैना में फेंका गया. इस के बाद हत्यारों ने कार आगरा ला कर लावारिस छोड़ दी.

जांच में कार के अंदर खून के निशान भी मिले थे. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही थी कि क्या रंजीत की हत्या कार में करने के बाद उन की लाश को किसी अन्य वाहन से मुरैना ले जाया गया था अथवा उन्हीं की कार से शव को ले जा कर वहां फेंका गया था?

पुलिस ने दुर्गेश से भी इस संबंध में पूछताछ की. दुर्गेश ने पुलिस को बताया, ‘‘रंजीत लगभग साढ़े 9 बजे रात में पार्टी से चले गए थे.’’

पार्टी रेस्टोरेंट की जगह दुर्गेश के फ्लैट पर ही आयोजित की गई थी. पुलिस द्वारा अब तक की गई छानबीन में रंजीत द्वारा 4 दोस्तों के साथ पार्टी करने की जानकारी सामने आई थी. पुलिस उन चारों की काल डिटेल्स और लोकेशन की जांच में जुट गई. पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए.

काफी हाथपैर मारने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था. पुलिस कयास लगा रही थी कि रंजीत के हत्यारे आगरा के ही निवासी हैं. वे हत्या व लूट की घटना को अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगा कर वापस आगरा आ गए होंगे. कार से उन्हें अपने पकड़े जाने का खतरा होगा, इसलिए उसे लावारिस हालत में छोड़ गए.

जांच में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सामने आया कि घटना वाली रात 1 बज कर 13 मिनट पर रंजीत की कार ने सैंया टोल पार किया था.

इस से इतना तो साफ हो गया कि रंजीत की कार में ही हत्या की गई थी. क्योंकि कार में खून के निशान मिले थे. पहले उसी कार से शव को मुरैना ले जा कर ठिकाने लगाया गया. उस के बाद वापस लौट कर कार को लावारिस छोड़ दिया गया. मतलब साफ था कि हत्यारे आगरा के ही हैं.

पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर की काल डिटेल्स खंगालने में जुट गई, जिस से यह पता चल सके कि हत्या वाले दिन रंजीत की किनकिन लोगों से बात हुई थी. वहीं दोस्तों के बारे में भी जानकारी जुटाने में पुलिस लग गई.

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने सिकंदरा थाने के इंसपेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को कुछ दिशानिर्देश दे कर इस मामले में लगाया. पहले दिन यह नहीं पता था कि हत्या क्यों हुई है, किस ने की है? कार मिल गई है. इस कारण यह लगने लगा है कि मामला कार लूट के लिए हत्या का नहीं है. पुलिस को सर्विलांस से भी कुछ सुराग मिले.

एसएमएस से खुला राज

रंजीत खरे के मोबाइल की काल डिटेल्स की जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक महत्त्वपूर्ण सुराग लगा. हुआ यह कि जांच के दौरान रंजीत खरे के मोबाइल पर एक एसएमएस आया था कि जिस नंबर पर उन्होंने मिस काल दी थी, वह नंबर चालू हो गया था.

हुआ यह था कि जिस नंबर को रंजीत ने मिलाया था, उस समय वह स्विच्ड औफ था. जब वह मोबाइल चालू किया गया तो रंजीत के मोबाइल पर उस नंबर से एसएमएस आ गया.

जांच में पुलिस ने इस नंबर की काल डिटेल्स निकाली. जिस रास्ते से रंजीत की कार को ले जाया गया था, उसी रास्ते पर उस की लोकेशन मिली.

इस केस से जुड़े रहस्य की तब परतें खुलनी शुरू हो गईं. यह मोबाइल नंबर आगरा में हौस्पिटल रोड पर स्थित शिवपुरी कालोनी निवासी अर्जुन शर्मा का था. पुलिस ने उस की फोटो से उसे पहचान लिया.

अर्जुन का नाम सामने आते ही पुलिस के कान खड़े हो गए. थाना में उस का पुराना आपराधिक रिकौर्ड था. पुलिस उस के घर पहुंची, वह फरार था. उस का मोबाइल भी बंद था. अर्जुन शर्मा 2 बार पहले भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है. हत्या की दोनों वारदातों के समय वह नाबालिग था. लेकिन वह इस समय 20 साल का हो चुका था.

पुलिस सरगर्मी से उस की तलाश में जुट गई. घटना के 5 दिन बाद यानी 23 अक्तूबर को जैसे ही अर्जुन अपने घर पहुंचा, मुखबिर ने पुलिस को जानकारी दे दी. पुलिस ने उसे व उस के साथी रोशन विहार, सिकंदरा निवासी अमन शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया.

थाने ला कर उन से पूछताछ की गई तो दोनों ने रंजीत खरे की हत्या करने का जुर्म कुबूल कर लिया. उन की निशानदेही पर पुलिस ने एक .315 बोर का तमंचा व कारतूस के साथ ही रंजीत की हत्या के बाद उन का लूटा हुआ कुछ सामान भी बरामद कर लिया.

अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने प्रैस कौन्फ्रैंस आयोजित कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए रंजीत खरे हत्याकांड का परदाफाश कर दिया. हत्याकांड के पीछे रंजीत खरे की कार, नकदी, आभूषण आदि लूटना था.

मददगारों को पार्टी देना पड़ा भारी

पकड़े गए आरोपियों में अर्जुन शर्मा शातिर बदमाश था. अर्जुन ने 2017 में हत्या की थी इस के बाद वर्ष 2019 में भी हत्याकांड को अंजाम दिया. वह जेल से जमानत पर आया था. अब उस ने तीसरी हत्या को अंजाम दिया है. अर्जुन और अमन दोस्त हैं. दोनों ने एक साथ इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी.

हत्याभियुक्त अमन का किरावली में बाइक का शोरूम है. अभियुक्तों से पूछताछ के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड व लूट की कहानी जो सामने आई, वह इस तरह थी—

रंजीत की कार घटना से एक दिन पहले ककरैठा के पास नाले में फंस गई थी. कार के अगले 2 पहिए नाले में फंस जाने से कार बाहर नहीं निकल पा रही थी. रंजीत ने कार को नाले से निकलवाने में रास्ते से बाइक पर जा रहे 2 युवकों से मदद मांगी थी.

युवकों ने नाले से रंजीत की कार को बाहर निकलवाने में मदद कर दी. मदद करने के कारण दोस्ती जैसा माहौल हो गया.

उस समय रंजीत नशे में थे. उन्होंने अपना नाम रंजीत खरे बताया और जानकारी दी कि वह कार शोरूम का मैनेजर है. रंजीत जिंदादिल इंसान थे. उन्होंने दोनों युवकों को इसी बातचीत के दौरान शराब की पार्टी का औफर दिया. इस पर उन में से एक युवक का रंजीत ने मोबाइल नंबर ले लिया.

कार निकलवाने में मदद के दौरान अर्जुन और अमन को लगा कि इस के पास बहुत पैसे होंगे. जो मामूली मदद पर शराब की पार्टी देने को तैयार हो गया. रहनसहन देख कर दोनों की नीयत में खोट आ गई.

दूसरे दिन यानी 18 अक्तूबर, 2021 को पार्टी की बात तय हुई. रंजीत ने सोचा कि वह दोस्त दुर्गेश की पार्टी में जाने की कह कर आया है, इसी बहाने दोनों नए दोस्तों को भी पार्टी दे दी जाए.

शराब में मिला दी थीं नींद की गोलियां

रंजीत अपने दोस्त दुर्गेश की पार्टी में शामिल होने के बाद रात साढ़े 9 बजे घर जाने की बात कह कर वहां से निकल गए. इस के बाद तय स्थान पर दोनों मददगार अनजान दोस्त अर्जुन और अमन मिल गए.

रंजीत ने दोनों को अपनी कार में बैठा लिया. दोनों युवक कार को हाईवे पर ले गए. कार को रास्ते में रुकवा कर कार में ही पार्टी शुरू हो गई.

दोनों दोस्तों ने शराब में नींद की गोलियां मिला कर रंजीत को शराब पिला दी. कुछ ही देर में रंजीत पर बेहोशी छाने लगी. दोनों ने इसी दौरान रंजीत को दबोच लिया और उन के सिर, गरदन व चेहरे पर कार के व्हील पाना से प्रहार कर हत्या कर दी.

रंजीत के पर्स में रखे 4 हजार रुपए, अंगूठी, चैकबुक, एटीएम, मोबाइल आदि लूट लिए. शव को कार की डिक्की में डाल कर ठिकाने लगाने के लिए मुरैना की ओर जा रहे थे. सैंया टोल क्रास कर गए. हड़बड़ी में यह ध्यान नहीं रहा कि कार में लगे फास्टटैग से कार की एंट्री हो गई थी.

दोनों घबरा गए कि अब पकड़े जाएंगे. इसलिए लाश को ठिकाने लगाने के बाद पुलिस की नजरों से बचने के लिए कार की नंबर प्लेट निकाल कर कार में डाल दी और फास्टटैग को हटा दिया ताकि पहचान न हो सके.

टोल पर गाड़ी का गलत नंबर बता कर नकद भुगतान कर परची कटाई. कार को लूटने पर पकड़े जाने का खतरा था, इसलिए कार फोर्ट स्टेशन पर खड़ी कर दी. कार की चाबी भावना एस्टेट के पास फेंक दी.

पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों अर्जुन शर्मा व अमन शर्मा को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल दिया गया.

अनजान व्यक्तियों से मदद लेना रंजीत के लिए जानलेवा साबित हुआ. मददगारों ने दोस्त बन कर रंजीत के ठाठ देख कर बड़ा आदमी समझा और लालच में हत्या व लूट की घटना को अंजाम दे कर एक हंसतेखेलते परिवार को उजाड़ दिया.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

इंटरव्यू : ‘भोजपुरी इंडस्ट्री मांसल बदन वाली हीरोइनों की है’- पल्लवी गिरि

बृहस्पति कुमार पांडेय

अपनी खूबसूरती, छरहरे बदन और अदाओं से भोजपुरी सिनेमा जगत में बहुत ही कम समय में पहचान बनाने वाली पल्लवी गिरी ने कई गानों में अपने लटके?ाटकों से लोगों का दिल जीता है. उन के मशहूर होने का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन के पास इन दिनों कई फिल्मों के औफर हैं.

उन्हीं में से एक फिल्म ‘भैया जइसन केहू न’ के सैट पर पल्लवी गिरि से हुई मुलाकात में उन के फिल्मी कैरियर पर ढेर सारी बातें हुईं. पेश हैं, उसी के खास अंश :

आप ने भोजपुरी के सभी बड़े गायकों और नायकों के साथ काम किया है. यह सब फिल्मी सफर शुरू करने में कितना मददगार साबित हो रहा है?

मैंने भोजपुरी सिनेमा में सभी बड़े चेहरों के साथ काम किया है, जिन में पवन सिंह, रितेश पांडेय, खेसारी लाल यादव, अंकुश राजा, गोलू गोल्ड खास हैं. इन बड़े चेहरों के साथ फिल्मी कैरियर की शुरुआत करना मेरे लिए मददगार रहा.

भोजपुरी सिनेमा मांसल बदन वाली हीरोइनों की इंडस्ट्री है और आप बेहद पतली और स्लिम हैं. ऐसे में आप भोजपुरी इंडस्ट्री से कैसे तालमेल बना पा रही हैं?

आप ने सच ही कहा है कि भोजपुरी सिनेमा में मांसल बदन वाली हीरोइनों को ज्यादा काम मिलता है, जबकि पतली लड़कियां भोजपुरी सिनेमा में रिजैक्ट कर दी जाती हैं. जब मैं ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा, तो मेरे सामने भी यही समस्या थी, क्योंकि मैं बेहद पतली थी. मैं ने अपने शरीर को थोड़ा मांसल बनाया है, लेकिन भोजपुरी सिनेमा के हिसाब से आज भी मैं पतली हूं.

भोजपुरी सिनेमा में ज्यादातर हीरोइनों को नाममात्र का मेहनताना दिया जाता है. ऐसा दोहरा मापदंड क्यों है?

महिला कलाकारों को शुरू से ही दबा कर रखा गया है, जबकि वे हर काम कर सकती हैं. भोजपुरी सिनेमा में हीरो और हीरोइनों का काम बराबर होता है, लेकिन हीरोइनों को हीरो की तुलना में कमतर आंकते हुए इतना कम मेहनताना दिया जाता है, जिसे किसी को बताते हुए शर्म आती है, इसलिए हमेशा पेमेंट को बढ़ाचढ़ा कर बताना पड़ता है.

मैं ने कई बार इस बात को उठाया, लेकिन निर्माताओं का कहना है कि फिल्मों में हीरो का बहुत सारा ऐक्शन होता है, बहुत मेहनत होती है. लेकिन मेरा मानना है कि हीरोइनों को खुद को फिल्मों के काबिल बनाए रखने के लिए अपने मेकअप, कपड़े वगैरह पर ज्यादा खर्च करना पड़ता है.

सिनेमा में महिलाओं की भूमिका में आप क्या बदलाव देखती हैं?

सिनेमा में पहले महिला आधारित फिल्में कम बनती थीं, लेकिन अब तो बहुत सारी फिल्में महिला केंद्रित बनने लगी हैं. बौलीवुड में इस की शुरुआत हो चुकी है, जिस में सोनाक्षी सिन्हा की ‘अकीरा’ जैसी फिल्में उदाहरण हैं.

आप बतौर ऐक्ट्रैस अपने सब से हिट अलबम की श्रेणी में अब तक किस गाने को रखती हैं?

मेरे सभी वीडियो अलबम हिट रहे हैं. ‘मजनुआ पिटाता’, ‘गरईया मछरी’ जैसे दर्जनों वीडियो अलबम करोड़ दर्शकों की तादाद पार कर चुके हैं.

आप ने वीडियो अलबम से भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा है, जबकि भोजपुरी अलबम वाली हीरोइनों को फिल्मों में काम न के बराबर मिल पाता है. ऐसा कैसे हुआ?

हां, यह सच है कि भोजपुरी अलबम वाली हीरोइनों को फिल्मों में जल्दी काम नहीं मिल पाता है, लेकिन मेरे साथ यह उलटा है. इस की वजह यह है कि मु?ो डांस, ऐक्टिंग सब आता है.

शहनाज़ गिल का धमाकेदार कमबैक, लेटेस्ट फोटोशूट में दिखा ग्लैमरस अंदाज

एक्स बिग बॉस प्रतियोगी और पंजाबी फिल्मों की अदाकारा शहनाज़ गिल ने लंबे अरसे बाद सोशल मीडिया पर वापसी की,उनके फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. हाल ही में अदाकारा ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट करवाया और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. डब्बू रतनानी के फोटोशूट में शहनाज़ काफ़ी ग्लैमरस अंदाज़ में नज़र आईं. उनके फैंस उनकी ये तस्वीरें देखकर उन्हें सपोर्ट करते दिखे और उनकी सराहना की. आइए देखें उनका फोटोशूट…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के गम से उबरी शहनाज़

एक्स बिग बॉस प्रतियोगी और पंजाबी फिल्मों की अदाकारा शहनाज़ गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी ,सिद्धार्थ की मौत के बाद वह गहरे सदमे में चली गईं थी. लेकिन उनके धमाकेदार कमबैक ने सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया.

शहनाज़ गिल का लंबे वक्त बाद दिखा ग्लैमरस लुक

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अदाकारा ने ग्लैमरस वर्ल्ड में धमाकेदार एंट्री की, उनकी लेटेस्ट फोटोशूट को देखकर तो यही लग रहा है.

शहनाज़ गिल को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से उबरने में 4 महीने का लंबा समय लगा. आख़िरकार 4 महीने बाद अदाकारा ने सोशल मीडिया में अपना कदम रखा. बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज़ गिल के सबसे करीबी मित्र थे, और बिग बॉस में भी दोनों को एक साथ लोगों ने काफ़ी पसंद किया था.

शहनाज़ गिल को अपनी शानदार वापसी पर लोगों का फुल सपोर्ट और प्यार मिल रहा है. एक यूज़र ने शहनाज़ के फोटोशूट पर अपना कमेंट करते हुए लिखा: ‘धमाके के साथ वापसी’

शहनाज़ का फोटोशूट ज़्यादा सुर्खियाँ इसलिए भी बटोर रहा है क्योंकि शहनाज़ गिल के इस फोटोशूट को बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे जाने माने फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने शूट किया है. डब्बू रतनानी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे नामी फोटोग्राफर्स में से एक हैं. फोटोज़ में शहनाज़ गिल काफ़ी बोल्ड और बिंदास नज़र आ रही हैं.

बरसों की साध: भाग 2

‘‘तो फिर आप मेरी मम्मी को समझा दीजिएगा.’’ आंसू पोंछते हुए सुधा ने कहा.

‘‘ऐसी बात है तो अब हम चलेंगे. जब कभी हमारी जरूरत पड़े, आप हमें याद कर लीजिएगा. हम हाजिर हो जाएंगे.’’ कह कर प्रशांत उठने लगे तो सुधा की सास ने कहा, ‘‘हम आप को भूले ही कब थे, जो याद करेंगे. कितने दिनों बाद तो आप मिले हैं. अब ऐसे ही कैसे चले जाएंगे. मैं तो कब से आप की राह देख रही थी कि आप मिले तो सामने बैठा कर खिलाऊं. लेकिन मौका ही नहीं मिला. आज मौका मिला है. तो उसे कैसे हाथ से जाने दूंगी.’’

‘‘आप कह क्या रही हैं. मेरी समझ में नहीं आ रहा है?’’ हैरानी से प्रशांत ने कहा.

‘‘भई, आप साहब बन गए, आंखों पर चश्मा लग गया. लेकिन चश्मे के पार चेहरा नहीं पढ़ पाए. जरा गौर से मेरी ओर देखो, कुछ पहचान में आ रहा है?’’

ये भी पढ़ें: अपने पराए,पराए अपने : क्या थी इसकी वजह

 

प्रशांत के असमंजस को परख कर सुधा की सास ने हंसते हुए कहा, ‘‘आप तो ज्ञानू बनना चाहते थे. मुझ से अपने बडे़ होने तक राह देखने को भी कहा था. लेकिन ऐसा भुलाया कि कभी याद ही नहीं आई.’’

अचानक प्रशांत की आंखों के सामने 35-36 साल पहले की रूपमती भाभी का चेहरा नाचने लगा. उस के मुंह से एकदम से निकला, ‘‘भाभी आप…?’’

‘‘आखिर पहचान ही लिया अपनी भाभी को.’’

गहरे विस्मय से प्रशांत अपनी रूपमती भाभी को ताकता रहा. सुधा का रक्षाकवच बनने की उन की हिम्मत अब प्रशांत की समझ में आ गई थी. उन का मन उस नारी का चरणरज लेने को हुआ. उन की आंखें भर आईं.

रूपमती यानी सुधा की सास ने कहा, ‘‘देवरजी, तुम कितने दिनों बाद मिले. तुम्हारा नाम तो सुनती रही, पर वह तुम्हीं हो, यह विश्वास नहीं कर पाई आज आंखों से देखा, तो विश्वास हुआ. प्यासी, आतुर नजरों से तुम्हारी राह देखती रही. तुम्हारे छोड़ कर जाने के बरसों बाद यह घर मिला. जीवन में शायद पति का सुख नहीं लिखा था. इसलिए 2 बेटे पैदा होने के बाद आठवें साल वह हमें छोड़ कर चले गए.

‘‘बेटों को पालपोस कर बड़ा किया. शादीब्याह किया. इस घर को घर बनाया, लेकिन छोटा बेटा कुपुत्र निकला. शायद उसे पालते समय संस्कार देने में कमी रह गई. भगवान से यही विनती है कि मेरे ऊपर जो बीती, वह किसी और पर न बीते. इसीलिए सुधा को ले कर परेशान हूं.’’

ये भी पढ़ें: हिजड़ा: क्या हुआ था गुलशन चाचा को?

प्रशांत अपलक उम्र के ढलान पर पहुंच चुकी रूपमती को ताकता रहा. उस की समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या कहे. रूपमती भाभी के अतीत की पूरी कहानी उस की आंखों के सामने नाचने लगी.

बचपन में प्रशांत की बड़ी लालसा थी कि उस की भी एक भाभी होती तो कितना अच्छा होता. लेकिन उस का ऐसा दुर्भाग्य था कि उस का अपना कोई सगा बड़ा भाई नहीं था. गांव और परिवार में तमाम भाभियां थीं, लेकिन वे सिर्फ कहने भर को थीं.

संयोग से दिल्ली में रहने वाले प्रशांत के ताऊ यानी बड़े पिताजी के बेटे ईश्वर प्रसाद की पत्नी को विदा कराने का संदेश आया. ताऊजी ही नहीं, ताईजी की भी मौत हो चुकी थी. इसलिए अब वह जिम्मेदारी प्रशांत के पिताजी की थी. मांबाप की मौत के बाद ईश्वर ने घर वालों से रिश्ता लगभग तोड़ सा लिया था. फिर भी प्रशांत के पिता को अपना फर्ज तो अदा करना ही था.

ईश्वर प्रसाद प्रशांत के ताऊ का एकलौता बेटा था. उस की शादी ताऊजी ने गांव में तब कर दी थी. जब वह दसवीं में पढ़ता था. तब गांव में बच्चों की शादी लगभग इसी उम्र में हो जाती थी. उस की शादी उस के पिता ने अपने ननिहाली गांव में तभी तय कर दी थी, जब वह गर्भ में था.

देवनाथ के ताऊजी को अपनी नानी से बड़ा लगाव था, इसीलिए मौका मिलते ही वह नानी के यहां भाग जाते थे. ऐसे में ही उन की दोस्ती वहां ईश्वर के ससुर से हो गई थी.

अपनी इसी दोस्ती को बनाए रखने के लिए उन्होंने ईश्वर के ससुर से कहा था कि अगर उन्हें बेटा होता है तो वह उस की शादी उन के यहां पैदा होने वाली बेटी से कर लेंगे.

उन्होंने जब यह बात कही थी, उस समय दोनों लोगों की पत्नियां गर्भवती थीं. संयोग से ताऊजी के यहां ईश्वर पैदा हुआ तो दोस्त के यहां बेटी, जिस का नाम उन्होंने रूपमती रखा था.

प्रशांत के ताऊ ने वचन दे रखा था, इसलिए ईश्वर के लाख मना करने पर उन्होंने उस का विवाह रूपमती से उस समय कर दिया, जब वह 10वीं में पढ़ रहा था. उस समय ईश्वर की उम्र कम थी और उस की पत्नी भी छोटी थी. इसलिए विदाई नहीं हुई थी. ईश्वर की शादी हुए सप्ताह भी नहीं बीता था कि उस के ससुर चल बसे थे. इस के बाद जब भी विदाई की बात चलती, ईश्वर पढ़ाई की बात कर के मना कर देता. वह पढ़ने में काफी तेज था. उस का संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रशासनिक नौकरी में चयन हो गया और वह डिप्टी कलेक्टर बन गया. ईश्वर ट्रेनिंग कर रहा था तभी उस के पिता का देहांत हो गया था.

संयोग देखो, उन्हें मरे महीना भी नहीं बीता था कि ईश्वर की मां भी चल बसीं. मांबाप के गुजर जाने के बाद एक बहन बची थी, उस की शादी हो चुकी थी. इसलिए अब उस की सारी जिम्मेदारी प्रशांत के पिता पर आ गई थी.

ये भी पढ़ें: कौन जाने

लेकिन मांबाप की मौत के बाद ईश्वर ने घरपरिवार से नाता लगभग खत्म सा कर लिया था. आनेजाने की कौन कहे, कभी कोई चिट्ठीपत्री भी नहीं आती थी. उन दिनों शहरों में भी कम ही लोगों के यहां फोन होते थे. अपना फर्ज निभाने के लिए प्रशांत के पिता ने विदाई की तारीख तय कर के बहन से ईश्वर को संदेश भिजवा दिया था.

आगे पढ़ें

Valentine’s Special- भाग-2: वैलेंटाइन के फूल

हितेश की बातें सुन कर मानसी मन ही मन  झल्ला गई थी, पर कुछ कह न सकी, क्योंकि हितेश ने उसे बिस्तर पर गिरा दिया था और मानसी के कपड़े उतार कर सैक्स में लीन हो गया था.

‘‘ऐसा है हितेश… मु झे अभी काम बाकी है. मु झे इसे निबटाने में समय लग जाएगा,’’ अगले दिन की शाम को मानसी ने फोन कर के हितेश से कहा.

‘‘यानी आज मु झे मेरे लिए खुद ही चाय बनानी पड़ेगी,’’ मुसकराते हुए हितेश ने कहा.

रात के 8 बजे नैतिक मानसी को घर छोड़ने आया, तो मानसी ने उसे अपने फ्लैट में बुला लिया. हितेश और नैतिक अपनी पुरानी यादें ताजा करने लगे थे और दोनों के बीच जम कर हंसी के ठहाके गूंज रहे थे. देर रात तक नैतिक उन दोनों के साथ बातें करता रहा.

कई दिनों तक मानसी को औफिस में देर हो जाती और अकसर नैतिक उसे छोड़ने के लिए आता. मानसी को रोज नैतिक के साथ आता देख कर हितेश के मन में शक का कीड़ा कुलबुलाने लगा और वह मानसी और नैतिक के बढ़ते हुए रिश्ते से मन ही मन चिढ़ने लगा था.

हितेश को लगने लगा था कि उन दोनों के बीच प्रेम संबंध पनप रहा है, इसलिए उस ने मानसी और नैतिक पर निगाहें रखनी शुरू कर दीं और हितेश मानसी के मोबाइल और ह्वाट्सएप संदेशों की भी जांच बराबर करने लगा.

मानसी आज एक माल में गई थी. वहां मानसी को देख कर एक कोने में खड़े लड़के आपस में कुछ कानाफूसी करने लगे. वे लड़के बारबार मानसी को देखते और फिर अपने मोबाइल की स्क्रीन पर देखते मानो किसी की शक्ल से मानसी की शक्ल मिलाने की कोशिश कर रहे हों. उन की यह हरकत मानसी ने भी नोट की थी, पर उस ने उन लोगों पर ध्यान न देना ही उचित सम झा.

पर उन लड़कों में से एक ने कोई तंज कसा, ‘‘भई वाह, आजकल तो पोर्नस्टार भी पारिवारिक जगहों पर घूमनेफिरने लगी हैं… तो मैडम हम में क्या बुराई है… पैसे तो हम भी दे देंगे…’’

मानसी से अब रहा नहीं गया और बोली, ‘‘क्या मतलब है तुम लोगों का? ये कैसी बातें कर रहे हो तुम?’’

उस की बात सुन कर उन लड़कों ने बिना कुछ कहे ही अपने मोबाइल की स्क्रीन मानसी के सामने कर दी. मानसी ने मोबाइल में जो भी देखा उसे देख कर उस की आंखें हैरानी से फटी रह गई थीं.

मोबाइल में कोई पोर्नसाइट खुली हुई थी, जिस में एक वीडियो प्ले हो रहा था और उस वीडियो में मानसी और हितेश सैक्स कर रहे थे. यह वही वीडियो क्लिप थी जो हितेश ने अपने मोबाइल से शूट की थी.

अपने निजी पलों को इस तरह आम होते हुए देख कर मानसी शर्म से पानीपानी हो गई थी. वह उन लड़कों से आंखें भी नहीं मिला पाई. उसे सम झ नहीं आ रहा था कि क्या कहे और क्या न कहे. मानसी ने आंखें नीची कीं और वहां से भाग खड़ी हुई.

‘‘अरे… ओ, अकेले कहां जा रही हो… कम से कम अपना भाव तो बताती जाओ,’’ पीछे से आने वाली ऐसी आवाजें उसे नश्तर बन कर चुभ रही थीं.

रात को जैसे ही मानसी सोने को हुई तो हितेश ने फिर से अपने मोबाइल कैमरे को चालू कर के मानसी की वीडियो बनानी शुरू की.

इस पर मानसी बुरी तरह बिफर पड़ी और उस ने हितेश को खूब बुराभला कहते हुए बताया कि कैसे हितेश ने उस की वीडियो पोर्नसाइट पर अपलोड कर के उस को बेइज्जत किया है.

पर हितेश ने कहा कि उस ने मानसी की वीडियो बनाई जरूर थी, लेकिन वह भी सिर्फ रोमांच के लिए, किसी तरह की साइट पर अपलोड करने का उस का कोई इरादा नहीं था और उस ने कोई भी वीडियो नहीं अपलोड की है.

पहले तो मानसी को हितेश की बात पर यकीन नहीं आया, पर जब हितेश अपनी बात पर कायम रहा तो मानसी  को उस की बात पर यकीन करना पड़ा.

‘‘तो फिर हमारे वीडियो कैसे इंटरनैट पर पहुंच गए?’’ परेशान हो कर मानसी ने पूछा.

‘‘जब उन लड़कों ने तुम्हे अपने मोबाइल की स्क्रीन दिखाई थी तो उस पोर्नसाइट का नाम क्या तुम देख पाई थी?’’ हितेश ने पूछा.

पहलेपहल तो मानसी को कुछ याद नहीं आया, पर जब 1-2 कौमन साइटों के नाम हितेश ने उसे गिनवाए तो मानसी के जेहन में उस साइट का नाम उभर आ गया जो मोबाइल की स्क्रीन पर नीचे कोने में लिखा हुआ था.

हितेश ने बिना देरी किए उस साइट को खोला और कुछ वीडियो सर्च किए तो दंग रह गया. उस साइट पर मानसी और हितेश के बहुत से वीडियो थे.

इन वीडियो को भले ही हितेश ने बनाया था, पर थोड़ी सी जांच करने के बाद ही हितेश ने मानसी को बताया कि ये सारे वीडियो नैतिक के मोबाइल फोन से ही अपलोड किए गए हैं.

‘‘मानसी, हमें तुरंत ही पुलिस के पास जाना होगा. हम किसी बहुत बड़े जाल में फंसने वाले हैं,’’ हितेश ने कहा.

हितेश और मानसी ने सारी बात थाने में जा कर पुलिस को बता दी. कुछ डाटा खंगालने के बाद पुलिस ने उस आदमी का नाम भी खोज निकाला था जो इस गंदे काम को अंजाम देता था. वह कोई और नहीं, बल्कि नैतिक था.

‘‘पर नैतिक… वह क्यों करेगा ऐसा काम? उस ने तो हम लोगों की मदद की है,’’ बुदबुदा पड़ी थी मानसी. पुलिस ने मानसी और हितेश की शिकायत के आधार पर नैतिक को गिरफ्तार कर लिया.

नैतिक के गिरफ्तार होने से हितेश को बड़ी राहत सी महसूस हो रही थी और मन ही मन वह मुसकराए जा रहा था. हितेश ने मानसी को यह यकीन दिला दिया था कि कालेज में अपने प्यार में नाकाम रहने के बाद नैतिक ने मानसी और हितेश से बदला लेने के लिए ही

उन दोनों को बदनाम कर के बदले की नीयत से ही उन के वीडियो पोर्नसाइट पर डाले थे. मानसी के मन में  झं झावात सा चल रहा था. सारे सुबूत नैतिक को कुसूरवार ठहरा रहे  थे और वह पुलिस की गिरफ्त में भी था, पर पता नहीं क्यों मानसी नैतिक को कुसूरवार नहीं मान पा रही थी.

‘‘नैतिक और कुछ भी हो, पर ऐसा तो नहीं कर सकता,’’ अपनेआप से ही सवाल करती रही थी मानसी. अगले दिन मानसी नैतिक से मिलने से अपनेआप को रोक नहीं सकी और हितेश को बिना बताए उस से मिलने पहुंच गई.

मानसी ने नैतिक की आंखों में  झांका. नैतिक के चेहरे पर तनाव जरूर था, पर उस की आंखों में एक सचाई नजर आ रही थी और वह सचाई नैतिक की बातों से भी पता चली, जब उस ने मानसी को यह बताया कि वह बेकुसूर है और मानसी की इज्जत के साथ तो ऐसा कतई नहीं कर सकता.

उस ने मानसी से यह भी कहा कि बेहतर होगा कि वह अपने घर में ही नौकर के मोबाइल देख कर पता लगाए कि ऐसा काम किस ने और क्यों किया है.

आगे पढ़ें

मोह का जाल – भाग 2 : क्यों लड़खड़ाने लगा तनु के पैर

‘‘पिताजी, मैं इस के साथ नहीं रह सकता. मैं ने एक सर्वगुणसंपन्न व स्वस्थ जीवनसाथी की तलाश की थी न कि रोगी की. क्या मैं इस की लाश को जीवनभर ढोता रहूंगा? अभी यह हाल है तो आगे क्या होगा?’’ कड़कती मुद्रा में ये बोले.

‘‘पापा, भैया ठीक ही तो कह रहे हैं,’’ स्नेहा, मेरी ननद ने भाई का समर्थन करते हुए कहा.

‘‘तुम चुप रहो. अभी छोटी हो, शादीविवाह कोई बच्चों का खेल नहीं है जो तोड़ दिया जाए,’’ पितासमान ससुरजी ने स्नेहा को डांटते हुए कहा.

‘‘मैं कल ही अपने काम पर लौट रहा हूं.’’ कुछ कहने को आतुर अपने पिता को चुप कराते हुए, मनुज घर से चले गए.

मनुज की बातों से व्याकुल सास मेरे पास आईं. मेरी आंखों से बहते आंसुओं को अपने आंचल से पोंछते हुए बोलीं, ‘‘बेटी घबरा मत, सब ठीक हो जाएगा. बेवकूफ लड़का है, इतना भी नहीं समझता कि बीमारी कभी भी किसी को भी हो सकती है. इस की वजह से विवाह जैसे पवित्र संबंध को तोड़ा नहीं जा सकता. हां, इतना अवश्य है कि राजेंद्र भाईसाहब को बीमारी के संबंध में छिपाना नहीं चाहिए था.’’

‘‘मांजी, मम्मीपापा ने छिपाया अवश्य था, किंतु मैं ने इन्हें सबकुछ सचसच लिख दिया था. इन का पत्र प्राप्त कर मैं समझी थी कि इन्होंने मेरी बीमारी को गंभीरता से नहीं लिया है, वरना मैं विवाह ही नहीं करती,’’ कहतेकहते आंचल में मुंह छिपा कर मैं रो पड़ी थी.

डाक्टर भी आ गए थे. रोग की तीव्रता को देख कर इंजैक्शन दिया तथा दवा भी लिखी. रोग की तीव्रता कम होने लगी थी, किंतु इन के जाने की बात सुन कर मन अजीब सा हो गया था. सारी शरम छोड़ कर सासूजी से कहा, ‘‘मम्मी, क्या ये एक बार, सिर्फ एक बार मुझ से बात नहीं कर सकते?’’

सासुमां ने मनुज से आग्रह भी किया, किंतु कोई भी परिणाम न निकला. जाते समय मैं भी सब के साथ बाहर आई. इन्होंने मां और पिताजी के पैर छुए, बहन को प्यार किया और मेरी ओर उपेक्षित दृष्टि डाल कर चले गए. सासुमां ने दिलासा देते हुए मेरे कंधे पर हाथ रखा तो मैं विह्वल स्वर में बोल उठी, ‘‘मां, मेरा क्या होगा?’’

आदमी इतना तटस्थ हो सकता है, मैं ने स्वप्न में भी कभी नहीं सोचा था. विगत एक हफ्ते में हम ने कुछ अंतरंग क्षण व्यतीत किए थे, कुछ सपने बुने थे, सुखदुख में साथ रहने की कसमें खाई थीं, क्या वह सब झूठ था?

डैडी को पता चला तो वे भी आए. उन के उदास चेहरे पर मैं नजर भी न डाल सकी. कितने प्रयत्न, कितनी खुशी से संबंध तय किया था, क्या सिर्फ एक हफ्ते के लिए?

‘‘दिवाकरजी, आप मनुज को समझा कर देखिए. यह रोग भयंकर रोग तो है नहीं, मैं सच कहता हूं, हमारे यहां न मेरी तरफ और न ही इस की मां की तरफ किसी को यह रोग है. सो, यदि प्रयास किया जाए तो ठीक हो सकता है,’’ गिड़गिड़ाते हुए डैडी बोले.

‘‘भाईसाहब, अपनी तरफ से तो मैं पूर्ण प्रयास करूंगा पर नई पीढ़ी को तो आप जानते ही हैं, यह सदा अपने मन की ही करती है,’’ मेरे ससुरजी डैडी को दिलासा देते हुए बोले.

मैं डैडी के साथ अपने घर वापस लौट आई. इस तरह एक हफ्ते में सारे सुख और दुख मेरे आंचल में आ गिरे थे. इस जीवन का क्या होगा? यह प्रश्न बारबार जेहन में उभर रहा था. मां मेरे लौट आने के बाद गुमसुम हो गई थीं. डैडी अब देर से घर लौटते थे. शायद कोई भी एकदूसरे से नजर मिलाने का साहस नहीं कर पा रहा था.

मैं विश्वविद्यालय की पढ़ाई करना नहीं चाहती थी. 2 बार प्रीमैडिकल परीक्षा में असफल होने के पश्चात एक बार फिर प्रीमैडिकल परीक्षा में सम्मिलित होने का निर्णय सुनाया तो सभी ने स्वागत किया. परीक्षा का फौर्म भरते समय नाम के आगे कुमारी शब्द देख कर मम्मी व डैडी बिगड़ उठे, किंतु, भाई रंजन ने मेरे समर्थन में आवाज उठाई, बोले, ‘‘ठीक ही तो है. उस संबंध को लाश की तरह उठाए कब तक फिरेगी?’’

एक महीने पश्चात मनुज ने अपने वकील के माध्यम से तलाक के लिए नोटिस भिजवाया. मांपिताजी ने हस्ताक्षर करने से मना किया, किंतु मैं ने दृढ़ स्वर में कहा, ‘‘पतिपत्नी का संबंध मन व आत्मा से होता है. यदि मन ही एकाकार नहीं हुए तो टूटी डोर में गांठ बांधने से क्या फायदा,’’ और कागज पर हस्ताक्षर कर दिए.

जीवन में अब न कोई उमंग थी और न ही तरंग. किसी पर भार बन कर रहना नहीं चाहती थी. सो, प्रीमैडिकल में सफल होना प्रथम और अंतिम ध्येय बन गया था. समय कम था. मन को पढ़ाई में एकाग्र किया. परीक्षा हुई और परिणाम निकला. सफल प्रतियोगियों में मैं अपना नाम देख कर खुशी से झूम उठी.

मम्मीडैडी के उदास चेहरों पर एक बार फिर खुशी झलकने लगी थी और मुझे मेरी मंजिल मिल गई थी.

5 वर्ष की पढ़ाई पूरी हुई. मैं लड़कियों में प्रथम रही थी. योग्यता के कारण सरकारी सेवा में नियुक्ति हो गई. पूरे दिन रोगियों की सेवा करती तो अलग तरह के आनंद की प्राप्ति होती. कभीकभी लगता वह जीवन क्षणमात्र के लिए था. मेरा जन्म तो इसी के लिए हुआ है. कभी फ्लोरेंस नाइटिंगेल से अपनी तुलना करती तो कभी जौन औफ आर्क से, मन में छाया कुहासा पलभर में दूर हो जाता और कर्तव्यपथ पर कदम स्वयं बढ़ने लगते.

एक दिन अस्पताल में बैठी रोगियों को देख रही थी कि एक युगल ने कमरे में प्रवेश किया. मैं उस जोड़े को देख कर चौंक गई, किंतु चेहरे पर आए परिवर्तन पर यथासंभव अंकुश लगा लिया.

‘‘कहिए, क्या तकलीफ है आप को?’’ मैं ने सामान्य होते हुए पूछा.

‘‘आप इन का चैकअप कर लीजिए. चलनेफिरने में तकलीफ होती है, पैरों में सूजन भी है,’’ युवक ने कहा.

‘‘चलिए,’’ उठते हुए मैं ने कहा व बगल के कमरे में ले जा कर युवती का पूरा चैकअप किया और फिर बताया, ‘‘कोई परेशानी की बात नहीं है, इन्हें उच्च रक्तचाप है. इसी कारण पैरों में सूजन है. दवा लिख रही हूं, समय पर देते रहिएगा. बच्चा होने तक लगातार हर 15 दिन बाद चैकअप करवाते रहिएगा.’’

‘‘जी, डाक्टर.’’

‘‘नाम?’’ दवाई का परचा लिखते हुए मैं ने पूछा.

‘‘ऋचा शर्मा,’’ उत्तर युवती ने दिया.

परचे पर नाम लिखते समय न जाने क्यों हाथ कांप गया था. कुछ दवाएं व टौनिक लिख कर दिए. साथ में कुछ हिदायतें भी. वे दोनों उठ कर चले गए, किंतु दिल में हलचल मचा गए. उस दिन, दिनभर व्यग्र रही. बारबार अतीत आ कर कुरेदने लगा. जो चीज मैं पीछे छोड़ आई थी, वह क्यों फिर से मुझे बेचैन करने लगी थी. मैं ने अलमारी से वह फोटो निकाली जो विवाह के दूसरे दिन जा कर खिंचवाई थी. देख कर मैं बुदबुदा उठी थी, ‘तुम क्यों मेरे शांत जीवन में हलचल मचाने आ गए. मैं ने तुम से कुछ नहीं मांगा. तुम ने साथ चलने से इनकार कर दिया तो मैं ने अपनी राह स्वयं बना ली. तुम इस राह में फिर क्यों आ गए. कितना त्याग और बलिदान चाहते हो?’ रात अशांति में, बेचैनी में गुजरी. सुबह उठी तो रातभर जागने के कारण आंखें बोछिल थीं. अस्पताल जाने की इच्छा नहीं हो रही थी, किंतु फिर भी यह सोच कर तैयार हुई कि कार्य में व्यस्त रहने पर मन शांत रहता है.

अस्पताल में कमरे के बाहर मनुज को प्रतीक्षारत पाया तो कदम लड़खड़ा गए. किंतु सहज बनने का अभिनय करते हुए उन्हें अनदेखा कर अपने कमरे में जा कर कुरसी पर बैठ गई. मनुज भी मेरे पीछेपीछे आए थे.

Bigg Boss 15: Tejasswi Prakash ने शमिता शेट्टी को कहा ‘बॉयफ्रेंड चोर’! देखें Video

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का नया प्रोमो सामने आया है. इस वीडियो में शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और तेजस्वी प्रकाश आपसे में भिड़ती हुई नजर आ रही है. दरअसल शो के  आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि शमिता शेट्टी तेजस्वी प्रकाश को वीआईपी जोन से निकाल देंगी. तेजस्वी शमिता से इसका कारण पूछेगी.

तो वहीं शमिता शेट्टी जवाब देंगी कि उनके बॉयफ्रेंड को तो रखा है न. इसी बात पर तेजस्वी भड़क जाएंगी और कहेंगी कि वो आखिर करण कुंद्रा से भी तो पूछें कि उसे किसके साथ रहना है या फिर दोस्ती करनी है यहां पर.  ऐसे में शमिता शेट्टी पूछेंगी कि तुमने क्या कहा कि मैं बॉयफ्रेंड के क्लोज जाना चाहती हूं. इस पर तेजस्वी कहेंगी कि हां.. तब शमिता शेट्टी कहेंगी कि उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: मालविका के करीब आएगा वनराज, अब क्या करेंगे अनुज-अनुपमा?

 

शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच बहस शुरु हुई. जिसमें तेजस्वी को करण और शमिता शेट्टी की दोस्ती खटक रही थी. लेकिन बाद में ये कपल एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आए.

ये भी पढ़ें- अनुज ने अनुपमा से बयां किया अपने दिल का हाल, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Biggbosscreators (@biggbosscreators)

 

दरअसल तेजस्वी करण कुंद्रा को अपने साथ वीआईपी रुम में लेकर गई और वहीं वो करण कुंद्रा से अपने प्यार का इजहार करती हैं. तेजस्वी प्रकाश कहती है कि उन्हें लगता है कि अभी तक उन्होंने करण कुंद्रा को सही से इस बात का यकीन नहीं दिला पायी कि वो उनके लिए कितना मायने रखते हैं. यही वजह है कि दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ रही हैं. तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा के क्लोज आती हैं और उन्हें किस करती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Biggbosscreators (@biggbosscreators)

 

शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि करण ने तेजस्वी प्रकाश से उन्हें अकेला छोड़ने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया. करण ने कहा कि तेजस्वी को मेकर्स और फैंस सपोर्ट कर रहे हैं, ऐसे में अब वह उनसे और क्या चाहती है?

ये भी पढ़ें- Imlie से होगी Gashmeer Mahajani की छुट्टी, नये आदित्य का रोल निभाएगा ये एक्टर

Anupamaa: मालविका के करीब आएगा वनराज, अब क्या करेंगे अनुज-अनुपमा?

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, जिससे दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट हो रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि अनुज-अनुपमा मालविका की पर्सनल लाइफ लेकर आपस में फैसला लेते हैं कि मुकु को नये साल में वो सारी खुशियां मिलनी चाहिए, जिसकी वो हकदार है. तो दूसरी तरफ शाह हाउस में पाखी एक नया बखेड़ा खड़ा करने वाली है. आइए बताते हैं, शो के अपकमिंग एपिसोड के बारे में.

शो में आप देखेंगे कि मालविका को नॉर्मल करने के लिए शाह परिवार और अनुज-अनुपमा मिलकर एक सरप्राइज पार्टी करेंगे. सभी नए साल का शानदार स्वागत करेंगे. इस दौरान सब लोग साल भर खुश रहने का संकल्प लेंगे. मालविका सबको शुक्रिया कहेगी.

ये भी पढ़ें- अनुज ने अनुपमा से बयां किया अपने दिल का हाल, देखें Video

 

तो दूसरी तरफ वनराज अनुज से कोई ऑफिसियल पासवर्ड मांगेगा. वह कहेगा कि उसकी ऑफिस में किसी के साथ मिटिंग है. तभी अनुज कहेगा कि वह भी वनराज के साथ जाएगा. ऐसे में वनराज को गुस्सा आएगा लेकिन वह अपने गुस्से पर काबू करेगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: जबरदस्त फैंस फॉलोइंग के बाद भी शो से क्यों बाहर हुए Umar Riaz?

 

शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी किसी से छिप-छिपकर फोन पर बात कर रही है. दूसरी समर पाखी से पूछेगा कि वह किससे बात कर रही है. ऐसे पाखी उससे झगड़ा करने लगेगी. है. पाखी अनुपमा से अकेले में एक बात करेगी. वह कहेगी कि आगे की पढ़ाई के लिए यूएस जाना चाहती है. ये बात सुनकर अनुपमा शॉक्ड हो जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @anujkapadia_gauravkhanna

 

तो वहीं और वनराज और मालविका एक दूसरे के करीब आते दिखाई देंगे. इस तरह अनुज-अनुपमा उन दोनों को साथ में देख लेंगे. शो में अब ये देखना होगा कि इसके बाद अनुज-अनुपमा का अगला कदम क्या होगा?

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें