चारू असोपा और राजीव सेन की फिर से हुई लड़ाई, फैंस ने दिया ये रिएक्शन

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस चारूल ओसापा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. वैसे तो चारूल को लेकर लगातार खबरें आती रहती है लेकिन इस बार वह अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं.

दरअसल,चारू ओसापा के शादी शुदा जिंदगी में दरार आ गया है. चारू ओसापा और राजीव सेन के रिश्ते टूटने के कगार पर आ गए है. यानि दोनों की अलग होने की खबरे एक बार फिर से आनी शुरू हो गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)


राजीव और चारूल अपने रिश्ते से इतने ज्यादा परेशान हो गए है कि दोनों अलग होने के लिए कानूनी करवाई की मदद लेनी शुरू कर दिए हैं. चारूल और राजीव के रिश्ते खराब होने की खबर शादी के शुरुआती दिनों से ही मिल रही है. दोनों के बीच इससे पहले भी कई कई बार अनबन की खबरे आ चुकी हैं.

लेकिन कई बार दोनों ने अपने रिश्ते को ठीक करके पैच अप किया है. और फिर एक साथ रहना शुरू कर दिया है. जिसके बाद से अब बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई है कि दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है.

पहले परिवार वालों ने दोनों के बीच सुलह कराने कि कोशिश की लेकिन अब यह सब का नहीं आ रहा है.ऐसे में अब इनके परिवार वाले भी चाहते हैं कि ये दोनों अलग हो जाएं.

बता दें कि चारू ओसापा ने अपने इंस्टाग्रा से अपने पति राजीव सेन की तस्वीर को डिलीट कर दिया है. हालांकि अभी तक अपना नाम चारू ओसापा सेन ही रखा है.

 

पायल रोहतगी और संग्राम ने शादी से पहले करवाया रोमांटिक फोटोशूट

टीवी की एक्ट्रेस पायल रोहतगी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड संग्राम संग सात फेरे लेने वाली हैं. पायल और संग्राम लंबे समय से एक- दूसरे को जानते हैं. इन दोनों की शादी को देखने के लिए फैंस भी बेताब है.

शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने रोमांटिक फोटो शूट करवाया है. फोटो पायल रोहतगी और संग्राम सिंह एक दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस लहंगा पहने नजर आ रही है तो वहीं संग्राम शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi)

दोनों फोटो में कपल गोल देते नजर आ रहे हैं. दोनों की फोटो का तारीफ काफी ज्यादा लोग कर रहे हैं. अपनी एक फोटो में पायल रोहतगी काफी ज्यादा सजी हुई नजर आ रही हैं. जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह जल्द दुल्हन बनने के लिए तैयार है.

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह एक प्यारे कपल लग रहे हैं. फैंस ने उन्हें क्यूट कपल और ब्यूटीफूल कपल कहा है. बता दें कि दोनों 21 जुलाई को शादी करने वाले हैं. फैंस को उनके शादी का इंतजार है. लेकिन अब खबर ये आ रही है कि दोनों 7 जुलाई को ही शादी के 7 फेरे लेने वाले हैं.

सफर कुछ थम सा गया- भाग 1 : क्या जया के पतझड़ रूपी जीवन में फिर बहारें आ पाईं

हाथों में पत्रों का पुलिंदा पकड़े बाबूजी बरामदे के एक छोर पर बिछे तख्त पर जा बैठे. यह उन की प्रिय जगह थी.

पास ही मोंढ़े पर बैठी मां बाबूजी के कुरतों के टूटे बटन टांक रही थीं. अभीअभी धोबी कपड़े दे कर गया था. ‘‘मुआ हर धुलाई में बटन तोड़ लाता है,’’ वे बुदबुदाईं.

फिर बाबूजी को पत्र पढ़ते देखा, तो आंखें कुरते पर टिकाए ही पूछ लिया, ‘‘बहुत चिट्ठियां आई हैं. कोई खास बात…?’’

एक चिट्ठी पढ़तेपढ़ते बाबूजी का चेहरा खिल उठा, ‘‘सुनती हो, लड़के वालों ने हां कर दी. उन्हें जया बहुत पसंद है.’’

मां बिजली की गति से हाथ का काम तिपाई पर पटक तख्त पर आ बैठीं, ‘‘फिर से तो कहो. नहीं, ऐसे नहीं, पूरा पढ़ कर सुनाओ.’’

पल भर में पूरे घर में खबर फैल गई कि लड़के वालों ने हां कर दी. जया दीदी की शादी होगी…

‘‘ओ जया, वहां क्यों छिपी खड़ी है? यहां आ,’’ भाईबहनों ने जया को घेर लिया.

मांबाबूजी की भरीपूरी गृहस्थी थी.

5 बेटियां, 3 बेटे. इन के अलावा उन के चचेरे, मौसेरे, फुफेरे भाईबहनों में से कोई न कोई आता ही रहता. यहां रह कर पढ़ने के लिए

2-3 बच्चे हमेशा रहते. बाबूजी की पुश्तैनी जमींदारी थी पर वे पढ़लिख कर नौकरी में लग गए थे. अंगरेजों के जमाने की अच्छी सरकारी नौकरी. इस से उन का समाज में रुतबा खुदबखुद बढ़ गया था. फिर अंगरेज चले गए पर सरकारी नौकरी तो थी और नौकरी की शान भी.

मांबाबूजी खुले विचारों के और बच्चों को ऊंची शिक्षा दिलाने के पक्ष में थे. बड़े बेटे और 2 बेटियों का तो विवाह हो चुका था. जया की एम.ए. की परीक्षा खत्म होते ही लड़के वाले देखने आ गए. सूरज फौज में कैप्टन पद पर डाक्टर था. ये वे दिन थे, जब विवाह के लिए वरदी वाले लड़कों की मांग सब से ज्यादा थी. कैप्टन सूरज, लंबा, स्मार्ट, प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला था.

शादी से 2 महीने पहले ही घर में उस की तैयारियां जोरशोर से होने लगीं. मां ने दोनों ब्याही बेटियों को महीना भर पहले बुला लिया. बेटाबहू तो यहां थे ही. घर में रौनक बढ़ गई. 15 दिन पहले ढोलक रख दी गई. तब तक छोटी मामी, एक चाची, ताई की बड़ी बहू आ चुकी थीं. रात को खानापीना निबटते ही महल्ले की महिलाएं आ जुटतीं. ढोलक की थाप, गूंजती स्वरलहरियां, घुंघरुओं की छमछम, रात 1-2 बजे तक गानाबजाना, हंसीठिठोली चलती.

सप्ताह भर पहले सब मेहमान आ गए. बाबूजी ने बच्चों के लीडर छोटे भाई के बेटे विशाल को बुला कर कहा, ‘‘सड़क से हवेली तक पहुंचने का रास्ता, हवेली और मंडप सजाने का जिम्मा तुम्हारा. क्रेप पेपर, चमकीला पेपर, गोंद वगैरह सब चीजें बाजार से ले आओ. बच्चों को साथ ले लो. बस, काम ऐसा करो कि देखने वाले देखते रह जाएं.’’

विशाल ने सब बच्चों को इकट्ठा किया. निचले तल्ले का एक कमरा वर्कशौप बना. कोई कागज काटता, कोई गोंद लगाता, तो कोई सुतली पर चिपकाता. विवाह के 2 दिन पहले सारी हवेली झिलमिला उठी.

‘‘मां, हम तो वरमाला कराएंगे,’’ दोनों बड़ी बेटियों ने मां को घेर लिया.

‘‘बेटी, यह कोई नया रिवाज है क्या? हमारे घर में आज तक नहीं हुआ. तुम दोनों के वक्त कहां हुआ था?’’

‘‘अब तो सब बड़े घरों में इस का

चलन हो गया है. इस में बुराई क्या है?

रौनक बढ़ जाती है. हम तो कराएंगे,’’ बड़ी बेटी ने कहा.

फिर मां ने बेटियों की बात मान ली तो जयमाला की रस्म हुई, जिसे सब ने खूब ऐंजौय किया.

सूरज की पोस्टिंग पुणे में थी. छुट्टियां खत्म होने पर वह जया को ले कर पुणे आ गया. स्टेशन पर सूरज का एक दोस्त जीप ले कर हाजिर था. औफिसर्स कालोनी के गेट के अंदर एक सिपाही ने जीप को रोकने का इशारा किया. रुकने पर उस ने सैल्यूट कर के सूरज से कहा, ‘‘सर, साहब ने आप को याद किया है. घर जाने से पहले उन से मिल लें.’’

सूरज ने सवालिया नजर से दोस्त की तरफ देखा और बोला, ‘‘जया…?’’

अग्निपथ भर्ती स्कीम को स्वाहा क्यों कर दिया गया है

सैनिक भर्ती में बचत की खातिर इस तरह का फैसला लेना जिस में सैनिकों के न तो ज्यादा वेतन देना पड़े, न पेंशन का बोझ हो, न परमानैंट फैमिली क्वार्टर बनाने हो और न सैनिक कैंटिन से घरगृहस्थी के सस्ते सामान को दिलवाना हो एक गहरी सोचीसमझी चाल है. सेना देश की रक्षा के लिए होती है, यह ठीक है पर सैनिक अपने लिए एक घरबार को बसाने के लिए जाते जोखिम में डालने के लिए आते हैं और सरकार ने अपनी अग्निपथ भर्ती स्कीम से उस को स्वाह कर दिया है.

यह वह सरकार है जो हर तरफ अरबों रुपए स्वाह कर रही है. ङ्क्षहदूमुसिलम झगड़ा बढ़ा कर देश भर में पुलिस बंदोबस्त पर भारी खर्च हो रहा है. मुसलमानों, दलितों, एक्टिविस्टों को जेलों में बंद कर कर के करोड़ों रुपए उन पर हर रोज खर्च करे जा रहे हैं.

यह सरकार बेमतलब में नया संसद भवन बनवा रही है, नया प्रधानमंत्री घर बनवा रही है, नया उप राष्ट्रपति घर बनवा रही है, नया सैक्रिटरियट बनवा रही है. यह सरकार देश भर में अमीरों के लिए नए हवाई अड्डे बनवा रही है जिन पर लाखों करोड़ खर्च हो रहे हैं. यह सरकार बूलेट ट्रेन चलवाने के लिए नई जमीन पर नई पटरियां बीछवा रही हैं जिस पर अरबों खर्च हो रहा है.

इस सरकार को खजाना सरदार पटेल की मूॢत बनवाने पर खर्च की कमी महसूस नहीं हुई इस सरकार ने देशभर में नोटबंदी कर के अरबों रुपए नए नोट छापने में खर्च कर दिए. यह सरकार अरबों रुपए लगा कर कभी काशी कौरेडोर बनवा रही है, कभी अमरनाथ पर डैली रोड बनवाती है तो कभी चारधाम जाने के लिए सडक़े थौड़ी कराने पर खर्च करती है.

देशभक्ति के नारे लगाने में कभी धीमी न पडऩे वाली सरकार को देश के लिए जान देने को तैयार सैनिकों की पेंशन भारी पड़ रही है कि वह 4 साल उन से गोलियां चलवा कर निकाल देना चाहती है, यह वैसा अक्लमंदी का फैसला है. यह बचत नहीं बेवकूफी है, खुदगर्जी है.

जिस देश में मंदिरों के बुर्जे पर सोना मढ़ा जा रहा हो, फर्श पर संगमरमर लगाया जा रहा हो, नएनए मंदिर बवाए जा रहे हों, सरकार अरबों तीर्थ यात्राओं के आयोजनों पर खर्च रही हो, वह देश के लिए मरने को तैयार जवानों को पेंशन देने से घबराए यह समझ से परे है.

लगता है कि देश के आका उन पुरुषों से बहुत लिख रहे हैं जिन में युद्धों की बातें तो है पर सैनिकों की देखरेख और उन के मरने के बाद उन के घरवालों का क्या हुआ का छोटा सा जिक्र नहीं है. रामायण का युद्ध कुछ दिन चला पर उस के बाद सैनिकों का राजा राम ने क्या किया पता नहीं. महाभारत के युद्ध में तो सारे सैनिक मारे गए थे पर जीतने वाले कृष्ण के चेलों ने उन सैनिकों के घरवालों की देखभाल कैसे की इस का जिक्र नहीं है. शायद इसी तर्ज पर 4 साल के टैपरेरी सैनिक बनेंगे जिन्हें न पेंशन देनी होती, न मैडल. देश की रक्षा के लिए हर साल अब सिर्फ 1000 अनुभवी सैनिक जुड़ेंगे, बाकि सब कौंट्रैक्स लेकर होगा.

यह बचत देश पर भारी पड़े तो अगली पीढ़ी को किस का दोषी ठहराएग, समझ से बाहर है.

मेरे मातापिता का कहना है कि बच्चे को मां की जरूरत है, ऐसी स्थिति में क्या मुझे चौथी शादी करनी चाहिए?

सवाल

मैं 45 वर्षीय बिजनैसमैन हूं. मेरी पहली शादी एक महीना, दूसरी शादी एक साल और तीसरी शादी 2 साल रही. मैं ने पहली और दूसरी शादी में तो तलाक ले लिया लेकिन तीसरी शादी बस टूट गई. हम पतिपत्नी अलग हो गए. तलाक नहीं लिया. अब मेरी शादी करने की कोई इच्छा नहीं थी तो मैं ने सरोगेसी तकनीक से 2 बच्चे कर लिए हैं. मेरे मातापिता का कहना है कि बच्चे को मां की जरूरत है. ऐसी स्थिति में क्या मुझे चौथी शादी करनी चाहिए?

जवाब

आप ने यह नहीं बताया कि आप की तीनों शादियां टूटी क्यों. खैर, यह आप का पर्सनल मैटर है. अब जब आप ने सरोगेसी के माध्यम से 2 बच्चे कर लिए हैं तो आप को चौथी शादी के बारे में न सोच कर अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए. अभी आप इस पूरी प्रक्रिया को समय दीजिए.

जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला सही नहीं है. बच्चों को मां की जरूरत है, इस में दोराय नहीं, लेकिन यह बात आप को सरोगेसी से बच्चे करने से पहले सोचनी चाहिए थी. यदि आप ने चौथी शादी कर ली और वह भी निभ नहीं पाई तो क्या करेंगे. और मान लें कि निभ गई और चौथी पत्नी से बच्चा हो गया तो फिर आप की संपत्ति के बंटवारे में भी किचकिच होगी. वे सभी लड़ेंगे यदि आप ने वसीयत सही समय पर नहीं बनवाई तो. आपसी कलह, टैंशन वगैरह से आप का बुढ़ापा सुकून वाला नहीं, बल्कि दुखदायी हो सकता है. फैसला करना आप के हाथ में है.

ये भी पढ़ें- पिछले 15 साल से मेरा अपनी भाभी के साथ जिस्मानी रिश्ता है?

ये भी पढ़ें- मेरी 3 हफ्तों बाद शादी होने वाली है…

मेरी उम्र 19 वर्ष है. मैं सिंगल हूं और इस का मुझे कोई दुख नहीं है….

जवाब

मेरी उम्र 19 वर्ष है. मैं सिंगल हूं और इस का मुझे कोई दुख नहीं है. मेरी ही उम्र के मेरे दोस्त रिलेशनशिप में घूम रहे हैं. वे तरह-तरह की शारीरिक क्रियाओं में लिप्त रहते हैं. उन के ऐसा करने से मुझे परेशानी नहीं है पर वे चाहते हैं मैं भी वही सब करूं जो वे कर रहे हैं. इस के लिए उन्होंने मुझ से हमारी ही क्लास की एक लड़की से बात करने के लिए कहा. वह लड़की मेरी तरफ आकर्षित है पर मेरी तरफ से ऐसा कुछ नहीं है. मैं इस स्थिति में सोच नहीं पा रहा हूं कि मुझे क्या करना चाहिए?

जवाब

आप के कहेनुसार आप के दोस्त समय से पहले ही बड़े होने के बारे में सोच रहे हैं. आप का उन से अलग होना ही आप को विशेष बनाता है. आप को यह बात समझनी चाहिए कि ट्रैंड के लिए या शौकशौक में गर्लफ्रैंड बनाना किसी तरीके से सही नहीं है. यदि आप को कोई लड़की अच्छी लगती है तो उस से दोस्ती करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन केवल इसलिए कि आप शारीरिक रूप से ऐक्टिव हो सकें, रिलेशनशिप में आना पूरी तरह गलत है. वैसे भी यह उम्र इन सब झंझटों में पड़ने की नहीं है. किसी के बहकावे में न आएं और ऐसी गतिविधियों से बराबर दूरी बना कर रखें.

जब एयरपोर्ट पर शहनाज गिल ने मुंह छुपाया तो पैपराजी ने पूछा ये सवाल

पंजाब की कैटरीना कैफ और बिग बॉस में आने के बाद से लाखों दिलों पर राज करने वाली शहनाज गिल को हाल ही में एरपोर्ट पर देखा गया था. जहां पर वह अपना चेहरा ढ़की हुई दिखी.

सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजी को देखकर दौड़कर भागने लगी. शहनाज के इस वीडियो को देखने के बाद से फैंस के मन में कई सवाल है कि आखिर शहनाज भागने क्यों लगी.

एयरपोर्ट पर शहनाज गिल अपना चेहरा छुपाए नजर आईं. जिसे देखकर लोगों ने उन्हें पहचान तो लिया लेकिन कुछ कहा नहीं. बता दें कि शहनाज गिल ने कुछ दिनों पहले ही दुल्हन का जोड़ा पहने रैप वाक किया था. जिसके बाद से लोगों ने उनपर कई सवाल भी किए थें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दुल्हन बना देख फैंस ने सिद्धार्थ को याद किया था, तो वहीं उनके परिवार वाले भी भावुक हो गए थें. हालांकि शहनाज गिल को देखकर फैंस काफी ज्यादा  खुश भी रहते हैं कि वह अब अपने सदमें से धीरे-धीरे बाहर आ रही हैं. शहनाज गिल का यह रूप फैंस को पसंद भी आ रहा है.

शहनाज गिल अपने दोस्तों के साथ भी क्वालिटी टाइ बीताती नजर आती हैं. इस सदमे से बाहर आने के लिए शहनाज गिल ने ब्रह्मकुमारी का साथ लिया था.

अनुपमा की ननद का आया इस एक्टर पर दिल , सोशल मीडिया पर दिया ये रिएक्शन

टीवी सीरियल अनुपमा में मालविका बनकर सबका दिल जीतने वाली अनेेरी वजानी इन दिनों कैपटाउन में है. जहां वह रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाडी 12 की शूटिंग कर रही हैं. हालांकि कुछ दिन पहले उन्हें लेकर यह खबर आई थी कि शो से वह बाहर हो चुकी हैं.

लेकिन यह बात कितना सच है इसे कोई भी बता नहीं सकता है. दूसरी बड़ी खबर यह है कि कुछ महीनों से हर्ष राजपूत के साथ उनके लिंकअप की खबर चल रही थी . जिस पर अनेरी ने खुलासा करते हुए कहा है कि वह किसी को डेट कर रही हैं. लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि उन्हें इसलिए जाना जाए कि वह किसी को डेट कर रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


मैं चाहती हूं कि मुझे मेरे काम के लिए जाना जाए. जिसके बाद से लोगों ने उनकी खूब सराहना कि है. बता दें कि अनेरी को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पर हर्ष राजपूत भी आएं थें. जिसके बाद से दोनों की अटकलें तेज हो गई थीं. अनेरी ने कहा कि मैं किसे डेट कर रही हूं इसे आपको जानना जरुरी नहीं है. वो मेरा काम है. अब मैं अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं.

आगे उन्होंने कहा कि जब सही समय आएगा तभी सभी को पता चलेगा कि मैं किससे शादी करना चाहती हूं. लोग मुझे मेरे काम के लिए जाने रिलेशनशिप के लिए नहीं. हां मेरे बहुत सारे खास दोस्त हैं.

आगे उसने रोहित शेट्टी के स्टंट परफॉर्मेंस पर बात करते हुए कहा कि वह रोहित शेट्टी की गाइड लाइन्स को फॉलो करती हैं. वह जिस तरह के स्टंट करवाते हैं वह काबिले तारीफ है.

सहचारिणी

बिना किसी गर्भनिरोधक के सैक्स का सब से सुरक्षित समय क्या है?

सवाल
बिना किसी गर्भनिरोधक के सैक्स का सब से सुरक्षित समय क्या है?

जवाब
वैसे तो सुरक्षित सैक्स के लिए गर्भनिरोधक ही कारगर उपाय हैं, लेकिन प्राकृतिक तरीके से अगर गर्भ से बचने हेतु सुरक्षित समय पूछा जाए तो इस का सीधा संबंध युवती के मासिक धर्म से है. गर्भ ठहरने के लिए पुरुष के शुक्राणु और स्त्री के अंडाणु का मिलन जरूरी है और यह गर्भ निरोधक इसी मिलन को रोकते हैं.

लेकिन अगर मासिक धर्म के 5 दिन के चक्र को छोड़ कर अन्य 18-20 दिन में सैक्स किया जाए तो गर्भ ठहरने की आशंका नहीं रहती, लेकिन इसे पूर्णतया सुरक्षित नहीं कहा जा सकता. अच्छा होगा सुरक्षित समय जानने के बजाय सुरक्षित उपायों के बारे में जानें, जिन में कंडोम सब से कारगर है ताकि पूर्ण सुरक्षित सैक्स का आनंद ले सकें.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें