3 हफ्तों बाद मेरी शादी होने वाली है लेकिन मुझे उससे कुछ खास लगाव नहीं है, क्या करूं?

सवाल

मेरी उम्र 26 वर्ष है. 3 हफ्तों बाद मेरी शादी होने वाली है. जिस व्यक्ति से मेरी शादी होनी है, मुझे उस से कुछ खास प्रेम नहीं है, लेकिन वह मुझे अच्छा लगता है और पति के रूप में स्वीकार्य है. मैंने उस से पिछले 3 महीनों में काफी बातचीत की है, परंतु मुझे ऐसा महसूस ही नहीं होता कि मुझे उस से प्रेम हो गया है. दूसरी तरफ उस की बातें सुन कर ऐसा लगता है जैसे वह सिर से पैरों तक मेरे प्रेम में पागल है.

जवाब

आप का चिंतित होना बिलकुल सही है. परंतु आप को अपनी इस उलझन का जवाब अपने होने वाले पति से ही मिलेगा. शादी के बंधन में बंधने से पहले आप को यह सुनिश्चित कर लेना जरूरी है कि आप का मन क्या चाहता है. आप को यह समझना आवश्यक है कि प्रेम की जो परिभाषा आप की नजर में है, कहीं उस में तो कुछ त्रुटि नहीं. आप उन को समझती हैं, खुश रखती हैं, उन की इच्छा का सम्मान करती हैं, उन की खुशी में अपनी खुशी ढूंढ़ती हैं, उन के दुख को अपना दुख समझती हैं, यही प्रेम है. हो सकता है कि आप भी उन से उतना ही प्यार करती हों पर समझ न पा रही हों. आप को उन से बात कर अपनी उलझनें दूर कर लेनी चाहिए. पतिपत्नी का रिश्ता बहुत ही करीबी होता है. संदेहाग्रस्त होते हुए यह रिश्ता नहीं बनाया जा सकता.

ये भी पढ़ें-

मुझे हस्तमैथुन करने की आदत है. सेक्स के दौरान मैं फौरन पस्त हो जाता हूं. बीवी मुझे नामर्द कहती है. मैं क्या करूं.

सवाल
मेरी शादी को 6 साल हो चुके हैं. मुझे हस्तमैथुन करने की आदत है. दिन में 2 बार हस्तमैथुन करता हूं, इस वजह से मेरा अंग पतला, छोटा और टेढ़ा हो गया है. सेक्स के दौरान मैं फौरन पस्त हो जाता हूं. लिहाजा, बीवी मुझे नामर्द कहती है. मैं क्या करूं?

जवाब
जब आप की शादी हो चुकी है, तो हस्तमैथुन करने की क्या जरूरत है? वैसे, हस्तमैथुन करने से अंग के आकारप्रकार में कोई फर्क नहीं पड़ता. आप हस्तमैथुन करना बंद कर दें और अच्छी तरह फोरप्ले कर के हमबिस्तरी करें. ऐसा करने से आप जरूर कामयाब होंगे

विनविन सिचुएशन: जब सोमेश और रम्या के बीच बने शारीरिक संबंध

‘‘विनविनसिचुएशन वह होती है जिस में सभी पक्ष फायदे में रहें. जैसे हम ने किसी सामान को बनाने में 50रुपए लगाए और उसे 80 रुपए में बेच दिया, तो यह हमारे लिए फायदे का सौदा हुआ. लेकिन अगर वही सामान कोई व्यक्ति पहले

क्व90 में खरीदता था और अब हमारी कंपनी उसे क्व80 में दे रही है, तो यह उस का भी फायदा हुआ यानी दोनों पक्षों का फायदा हुआ. इसे कहते हैं विनविन सिचुएशन,’’ सोमेश कंपनी के नए स्टाफ को समझा रहा था.

12 साल हो गए सोमेश को इस कंपनी में काम करते हुए. अब नए लोगों को ट्रेनिंग देने का काम वही संभालता था. 12 सालों में पद, कमाई के साथसाथ परिवार भी बढ़ गया था उस का. हाल ही में वह दूसरी बार बाप बनने के गौरव से गर्वित हुआ था, लेकिन खुशी से ज्यादा एक नई जिम्मेदारी बढ़ने का एहसास हुआ था उसे. सालोंसाल वही जिंदगी जीतेजीते उकता गया था वह. उस की पत्नी रूमी बच्चों में ही उलझी रहती थी.

लंच टाइम में सोमेश जब खाना खाने बैठा, तो टिफिन खोलते ही उस ने बुरा सा मुंह बनाया, ‘‘लगता है आज फिर भाभीजी ने टिंडों की सब्जी बनाई है,’’ नमनजी के मजाक में कहे ये शब्द उसे तीर की तरह चुभ गए, क्योंकि सचमुच रूमी ने टिंडों की ही सब्जी दी थी टिफिन में.

कुछ खीजता हुआ सोमेश यों ही कैंटीन के काउंटर की ओर बढ़ गया.

‘‘सर, आप अपना टिफिन खुला ही भूल आए मेज पर,’’ एक खनकती हुई आवाज पर

उस ने मुड़ कर देखा. कंपनी में नई आई हुई लड़की रम्या उस का टिफिन उठा कर उस

के पास ले आई थी. यों कंपनी में और भी लड़कियां थीं, लेकिन सोमेश उन सब पर

थोड़ा रोब बना कर ही रखता था. इतने बेबाक तरीके से कोई लड़की उस से कभी बात नहीं करती थी.

‘‘सर, यह लीजिए मैं इसी टेबल पर आप का टिफिन रख देती हूं.’’

‘‘सर, आप अगर बुरा न मानें तो मैं भी इधर ही खाना खा लूं? उस बड़ी वाली मेज पर तो जगह ही नहीं है.’’

सोमेश ने बड़ी टेबल की ओर नजर दौड़ाई. सचमुच नए लोगों के आ जाने से बड़ी टेबल पर खाली जगह नहीं बची थी. उस ने सहमति में सिर हिलाया.

टिफिन रखते हुए रम्या के मुंह से निकल गया, ‘‘वाह, मेरी पसंदीदा टिंडों की सब्जी,’’

और फिर सोमेश की ओर देख कर कुछ ठिठक गई और चुपचाप अपना टिफिन खोल कर खाना खाने लगी.

बरबस ही सोमेश की नजर भी रम्या के टिफिन में रखे आलू के परांठों पर पड़ गई. रम्या बेमन से आलू के परांठे खा रही थी और सोमेश भी किसी तरह सूखी रोटियां अचार के साथ निगल रहा था.

‘‘सर, आप सब्जी नहीं खा रहे?’’ आखिरकार रम्या बोल ही पड़ी.

‘‘मुझे टिंडे पसंद नहीं, सोमेश ने बेरुखी से कहा तो रम्या ने उस की ओर आश्चर्य से देखा.’’

रम्या की निगाहों से साफ जाहिर था कि उस की पसंदीदा सब्जी की बुराई सुन कर उसे अच्छा नहीं लगा.

‘‘खाना फेंकना नहीं चाहिए सर,’’ रम्या ने किसी दार्शनिक की तरह कहा तो सोमेश को हंसी आ गई, ‘‘अच्छा, तो तुम ही खा लो यह टिंडों की सब्जी.’’

‘‘सच में ले लूं सर?’’ रम्या को जैसे मनचाही मुराद मिल गई.

‘‘हांहां, ले लो और तुम क्या मुझे आलू का परांठा दोगी?’’ रम्या की बेफिक्री से सोमेश भी थोड़ा बेतकल्लुफ हो गया था.

‘‘अरे बिलकुल सर, मैं तो बोर हो गई हूं आलू के परांठे खाखा कर. सुबह जल्दी में ये आसानी से बन जाते हैं. सब्जी बनाने के चक्कर में देर होने लगती है.’’

‘‘तुम खुद ही खाना बनाती हो क्या?’’

‘‘जी सर, अकेली रहती हूं तो खुद ही बनाना पड़ेगा न.’’

‘‘तुम अकेली रहती हो?’’

‘‘जी सर, मां को इलाज के लिए मामाजी के पास छोड़ा हुआ है.’’

सोमेश रम्या से अनेक सवाल पूछना चाहता था, लेकिन तभी कैंटीन में लगी बड़ी सी घड़ी की ओर उस का ध्यान गया. लंच टाइम खत्म होने वाला था. लंच के बाद उस की मैनेजर के साथ मीटिंग थी. उस ने अपना टिफिन रम्या की ओर खिसका दिया. बदले में रम्या ने भी 4 परांठों का डब्बा उस की ओर बढ़ा दिया.

लंच के बाद मीटिंग में मैनेजर ने उस से नए स्टाफ की जानकारी ली और पूछा कि इन में से किस नए मैंबर को तुम अपनी टीम में शामिल करना चाहते हो. चूंकि सभी नए लोगों की योग्यता एक सी ही थी और किसी को भी काम करने का पुराना अनुभव नहीं था, इसलिए उसे किसी के भी अपनी टीम में जुड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था.

‘‘जैसा आप ठीक समझें सर,’’ सोमेश ने औपचारिक अंदाज में कहा.

‘‘तो फिर मैं रम्या को तुम्हारी टीम में दे रहा हूं, क्योंकि नमनजी ने दीपक को लिया है, जो उन का कोई दूर का रिश्तेदार लगता है. और देवेंद्र का स्वभाव तो तुम जानते ही हो कि उस के साथ कोई लड़की काम करना ही नहीं चाहती,’’ मैनेजर साहब ने जैसे पहले से ही सोच रखा था.

‘‘ठीक है सर,’’ सोमेश ने स्वीकृति में सिर हिलाया.

अगले दिन से रम्या सोमेश की टीम से जुड़ गई. थोड़ा और बेतकल्लुफ होते हुए अब रम्या उस के टिफिन से मांग कर खाना खाने लग गई.

‘‘आज शाम को जल्दी आ जाना, छोटे बेटे को टीका लगवाने जाना है,’’ औफिस के लिए निकलते हुए सोमेश को पीछे से रूमी की आवाज सुनाई दी. आज्ञाकारी पति की तरह सिर हिलाते हुए सोमेश ने गाड़ी स्टार्ट की.

शाम को औफिस से निकलते समय बारिश हो रही थी. सोमेश जल्दी से पार्किंग में खड़ी गाड़ी की ओर बढ़ा, लेकिन कुछ बूंदें उस पर पड़ ही गईं. गाड़ी में बैठ कर वह थोड़ा ही आगे बढ़ा था कि उस की नजर सामने एक दुकान के पास बारिश से बचने की कोशिश में किनारे खड़ी रम्या पर पड़ी.

इंसानियत के नाते उस ने गाड़ी उधर रोक दी और अंदर बैठे हुए ही रम्या को आवाज लगाई, ‘‘गाड़ी में आ जाओ वरना भीग जाओगी. अकेली रहती हो, बीमार हो गई तो देखभाल कौन करेगा?’’

बारिश से बचतीबचाती रम्या आ कर उस की गाड़ी में उस की बगल में बैठ गई. उस के सिर से पानी टपक रहा था.

‘‘ओह तुम तो काफी भीग गई हो,’’ सोमेश ने संवेदना दिखाते हुए कहा, ‘‘तुम्हारा घर कहां है?’’

‘‘पास ही है सर, पैदल ही आ जाती हूं. आज बारिश हो रही थी वरना आप को कष्ट नहीं देती.’’

बातों ही बातों में दोनों ने एकदूसरे को अपने परिवार के बारे में बता डाला. सोमेश को यह जान कर बड़ा आश्चर्य हुआ कि पिता के होते हुए भी अपनी बीमार मां की देखभाल का जिम्मा रम्या के ऊपर है.

‘‘क्या तुम्हारे पिताजी साथ में नहीं रहते?’’ सोमेश को रम्या के प्रति गहरी संवेदना हो आई.

‘‘नहीं सर, पिताजी मां के पूर्व सहपाठी उमेश अंकल को उन का प्रेमी मान कर उन पर शक करते हैं.’’

‘‘अच्छा, अगर रिश्तों में इतनी कड़वाहट है, तो वे तलाक क्यों नहीं ले लेतीं? कम से कम उन्हें अपने खर्च के लिए कुछ पैसे तो मिलेंगे.’’

‘‘वही तो सर, मां की इसी दकियानूसी बात पर तो मुझे गुस्सा आता है. पति साथ न दे तब भी वे उन्हें परमेश्वर ही मानेंगी.’’

बातोंबातों में वे रम्या के घर से आगे निकल गए. इसी बीच रूमी का फोन आ गया, ‘‘सुनो, बाहर बारिश हो रही है, ऐसे में बच्चे को बाहर ले कर जाना ठीक नहीं. हम कल चलेंगे उसे टीका लगवाने’’ जल्दीजल्दी बात पूरी कर रूमी ने फोन काट दिया.

‘‘सर, आप को वापस मोड़ना पड़ेगा, मेरा घर पीछे रह गया.’’

‘‘कोई बात नहीं, कह कर सोमेश ने गाड़ी मोड़ ली. वैसे भी अब घर जल्दी जा कर करना ही क्या था.’’

तभी रम्या को जोर की छींक आई.

‘‘बारिश में बहुत भीग गई हो, लगता है तुम्हें जुकाम हो गया है,’’ सोमेश को रम्या की चिंता होेने लगी.

रम्या का घर आ गया था. उस ने शिष्टाचारवश कहा, ‘‘सर, 1 कप चाय पी कर जाइए.’’

ऐसी बारिश में सोमेश को भी चाय की तलब हो आई थी. अत: रम्या के पीछे उस के छोटे से कमरे वाले घर में चला गया.

‘‘मैं अभी आई,’’ कह कर रम्या सामने लगे दरवाजों में एक के अंदर चली गई. कुछ देर तक वापस नहीं आई तो सोमेश खुद ही उधर जाने लगा. कुछ आगे जाने पर उसे दरवाजे की दरार में से रम्या नजर आई. अचानक ही रम्या की निगाहें भी उस से टकरा गईं. उस ने जल्दी से दरवाजा बंद किया, लेकिन कपड़े बदलती रम्या की एक झलक सोमेश को मिल चुकी थी.

‘‘माफ कीजिएगा सर, दरवाजे की चिटकनी खराब है… अकेली रहती हूं, इसलिए सही करवाने का समय ही नहीं मिलता.’’

फिर नजरें झुकाए हुए ही वह चाय बना कर ले आई. चाय का कप लेते हुए एक बार फिर सोमेश की निगाहें रम्या से चार हो गईं. इस बार रम्या ने नजरें नहीं झुकाईं, बल्कि खुद को आवेश के पलों में बहक जाने दिया.

अरसे का तरसा सोमेश रम्या का खुला निमंत्रण पा कर पागल ही हो बैठा.

कुछ पलों को वह यह भी भूल गया कि वह शादीशुदा है और उस के 2 बच्चे भी हैं.

जब तक वह कुछ सोचसमझ पाता, तीर कमान से निकल चुका था. वह खुद से नजरें नहीं मिला पा रहा था. रम्या ने उसे संयत किया. ‘‘इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है सर, यह तो शरीर की स्वाभाविक जरूरत है. मेरा पहले भी एक बौयफ्रैंड था… आज का अनुभव मेरे लिए कोई नया नहीं है. आप कहें तो मैं इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहूंगी.’’

रम्या की बात सुन कर सोमेश ने किसी तरह खुद को संभाला और बिना कुछ कहे अपने घर का रास्ता लिया.

अब सोमेश हर पल बेचैन रहने लगा.

रम्या की उपस्थिति में उस की यह बेचैनी और भी बढ़ जाती जबकि रम्या बिलकुल सामान्य रहती. वह रम्या के सान्निध्य के बहाने ढूंढ़ता रहता.

घर छोड़ने के बहाने वह कई बार रम्या के घर गया. रम्या बड़ी सहजता से उस की ख्वाहिश पूरी करती रही. बदले में सोमेश भी उसे कंपनी में तरक्की पर तरक्की देता रहा और देता भी क्यों नहीं? रम्या पूरी तरह से  विनविन सिचुएशन का मतलब जो समझ चुकी थी.

धन्नो : भानुमती किस कमी से परेशान रहती थी

भानुमती नाम था उन का. निम्नमध्य- वर्गीय परिवार, परिवार माने पूरे डेढ़ दर्जन लोग, कमाने वाला इकलौता उन का पति और वे स्वयं राजस्थान के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका.

‘‘जब देखो तब घर में कोहराम छिड़ा रहता है,’’ वे अकसर अनु से कहती थीं. अनु उन से आधी उम्र की थी. उस की नियुक्ति प्रिंसिपल के पद पर हुई थी. भानुमती अकसर देर से स्कूल आतीं और जब आतीं तो सिर पर पट्टी बंधी रहती. सिर में उन के सदैव दर्द रहता था. चिड़चिड़ा स्वभाव, स्कूल आती थीं तो लगता था किसी जंग के मैदान से भाग कर आई हों.

उन्हें अनुशासन में बांधना असंभव था. अनु उन से एक सुहृदया बौस की तरह पेश आती थी. यही कारण था कि सब की अप्रिय, भानुमतीजी अपने जीवन की पोथी उस के सामने खोल कर बैठ जाती थीं.

एक दिन प्रार्थना सभा में वे चक्कर खा कर गिर पड़ीं. तुरंत चिकित्सा आदि की गई तो पता चला कि पिछले 24 घंटे से उन्होंने एक बूंद पानी भी नहीं पिया था. वे 7 दिन से व्रत कर रही थीं. स्कूल आना बेहद जरूरी था क्योेंकि परीक्षा चल रही थी. समय ही नहीं जुटा पाईं कि अपना ध्यान रख सकें. जब उन्हें चाय आदि पिला कर स्वस्थ किया गया तो एकदम से फफक पड़ीं.

‘‘आज घर में 10 रुपए भी नहीं हैं. 7 अपने बच्चे, 2 हम, सासससुर, 1 विधवा ननद व 4 उस के बच्चे. सब के तन पर चादर तानतेतानते चादर ही फट गई है, किसकिस का तन ढकूं? किसकिस के पेट में भोजन डालूं? किसकिस के पैरों को पत्थरकंकड़ चुभने से बचाऊं? किस को पढ़ाऊं, किस को नहीं? सब जरूरी हैं. एक का कुरता सिलता है तो दूसरे की सलवार फट जाती है. एक की रोटी सिंकती है तो दूसरे की थाली खाली हो जाती है. और ये लक्ष्मीमाता मेरे घर के दरवाजे की चौखट से कोसों दूर…वहां विष्णु के पैर दबा रही हैं. खुद तो स्वर्णजडि़त ताज पहने, कमल के फूल पर विराजमान हैं और यहां उन के भक्तों को कांटों के गद्दे भी नसीब नहीं होते…’’

न मालूम क्याक्या बड़बड़ा रही थीं. उस दिन तो जैसे किसी वेगवती नदी का बांध टूट गया हो. उन्होंने किसी को नहीं छोड़ा. न ऊपर वाले को न नीचे वाले को….

थोड़ा स्वस्थ होने पर बोलीं, ‘‘चाय का यह घूंट मेरे गले में दिन भर बाद उतरा है पर किसी को फिक्र है मेरी? पति तो इस भीड़ में ऐसे खो गए हैं कि मेरी शक्ल देख कर भी मुझे पहचान नहीं पाएंगे. बस, बच्चे पैदा कर डाले, वह भी 7. आज के जमाने में जहां लोगों के घर 1 या 2 बच्चे होते हैं, मेरे घर में दूसरों को देने लायक ऐक्स्ट्रा बच्चे हैं. 6 बेटियां हैं, परंतु उन्हें तो बेटा चाहिए, चाहिए तो बस चाहिए, आखिर 7वां बेटा हुआ.

‘‘सच पूछो तो मैडम, मुझे अपनी कोखजनों से कोई लगाव नहीं है, कोई ममता नहीं है. आप कहेंगी कि कैसी मां हूं मैं? बस, मैं तो ऐसी ही हूं…रूखी. पैसे का अभाव ब्लौटिंग पेपर की तरह समस्त कोमल भावनाओं को सोख गया है. पानी सोख लेने वाला एक पौधा होता है, ठीक उसी तरह मेरे इस टब्बर ने पैसों को सोख लिया है,’’ वे रोती जा रही थीं और बोलती जा रही थीं.

‘‘जीवन में कुछ हो न हो, बस पैसे का अभाव नहीं होना चाहिए. मुझे तो आजकल कुछ हो गया है, पेड़ों पर लगे पत्ते रुपए नजर आते हैं. मन करता है, उन्हें तोड़ लाऊं. सड़क पर पड़े ईंट के टुकड़े रुपयों की गड्डी नजर आते हैं और नल से पानी जब खाली लोहे की बालटी में गिरता है तो उस में भी पैसों की खनक जैसी आवाज मुझे सुनाई देती है.’’

उस दिन उन की यह दशा देख कर अनु को लगा कि भानुमतीजी की मानसिक दशा बिगड़ रही है. उस ने उन की सहायता करने का दृढ़ निश्चय किया. मैनेजमैंट के साथ मीटिंग बुलाई, भानुमतीजी की सब से बड़ी लड़की जो कालेज में पढ़ रही थी, उसे टैंपोररी नौकरी दिलवाई, दूसरी 2 लड़कियों को भी स्कूल के छोटे बच्चों के ट्यूशन दिलवाए.

अनु लगभग 8 साल तक उस स्कूल में प्रिंसिपल रही और उस दौरान भानुमतीजी की समस्याएं लगभग 50 फीसदी कम हो गईं. लड़कियां सुंदर थीं. 12वीं कक्षा तक पढ़ कर स्वयं ट्यूशन करकर के उन्होंने कुछ न कुछ नौकरियां पकड़ लीं. सुशील व कर्मठ थीं. 4 लड़कियों की सहज ही बिना दहेज के शादियां भी हो गईं. 1 बेटी डाक्टरी में निकल गई और 1 इंजीनियरिंग में.

ननद के बच्चे भी धीरेधीरे सैटल हो गए. सासससुर चल बसे थे, पर उन का बुढ़ापा, भानुमतीजी को समय से पहले ही बूढ़ा कर गया था. 47-48 साल की उम्र में 70 साल की प्रतीत होती थीं भानुमतीजी. जब कभी कोई बाहर से सरकारी अफसर आता था और शिक्षकों का परिचय उन से करवाया जाता था, तो प्राय: कोई न कोई अनु से प्रश्न कर बैठता था :

‘‘आप के यहां एक टीचर काफी उम्र की हैं, उन्हें तो अब तक रिटायर हो जाना चाहिए.’’

उन की उम्र पता चलने पर, उन के चेहरे पर अविश्वास के भाव फैल जाते थे. जहां महिलाएं अपनी उम्र छिपाने के लिए नईनई क्रीम, लोशन व डाई का प्रयोग करती हैं वहीं भानुमतीजी ठीक इस के विपरीत, न बदन पर ढंग का कपड़ा न बालों में कंघी करना. लगता है, वे कभी शीशे में अपना चेहरा भी नहीं देखती थीं. जिस दिन वे मैचिंग कपड़े पहन लेती थीं पहचानी नहीं जाती थीं.

‘‘महंगाई कितनी बढ़ गई है,’’ वे अकसर कहती रहती थीं. स्टाफरूम में उन का मजाक भी उड़ाया जाता था. उन के न मालूम क्याक्या नाम रखे हुए थे… उन्हें भानुमतीजी के नाम से कोई नहीं जानता था.

एक दिन इंटरस्कूल वादविवाद प्रतियोगिता के सिलसिले में अनु ने अपने नए चपरासी से कहा, ‘‘भानुमतीजी को बुला लाओ.’’

वह पूरे स्कूल में ढूंढ़ कर वापस आ गया. तब अनु ने उन का पूरा नाम व क्लास लिख कर दिया, तब कहीं जा कर वे आईं तो अनु ने देखा कि चपरासी भी हंसी को दबा रहा था.

अनु ने वादविवाद का विषय उन्हें दे दिया और तैयारी करवाने को कहा. विषय था : ‘टेलीविजन धारावाहिक और फिल्में आज साहित्य का स्थान लेती जा रही हैं और जिस प्रकार साहित्य समाज का दर्पण होता जा रहा है वैसे ही टेलीविजन के धारावाहिक या फिल्में भी.’

वादविवाद प्रतियोगिता में बहुधा टीचर्स की लेखनी व वक्ता का भावपूर्ण भाषण होता है. 9वीं कक्षा की नीति प्रधान, भानुमतीजी की क्लास की थी. उस ने ओजपूर्ण तर्क रखा और समस्त श्रोताओं को प्रभावित कर डाला. उस ने अपना तर्क कुछ इस प्रकार रखा था :

‘टेलीविजन धारावाहिक व फिल्में समाज का झूठा दर्पण हैं. निर्धन किसान का घर, पांचसितारा होटल में दिखाया जाता है. कमरे में परदे, सोफासैट, खूबसूरत पलंग, फर्श पर कालीन, रंगीन दीवारों पर पेंटिंग और बढि़या स्टील के खाली डब्बे. भारी मेकअप व गहनों से लदी महिलाएं जेवरात की चलतीफिरती दुकानें लगती हैं.’

व्यंग्यात्मक तेवर अपनाते हुए नीति प्रधान पुरजोर पौइंट ढूंढ़ लाई थी, टेलीविजन पर गरीबी का चित्रण और वास्तव में गरीबी क्या होती है?

‘गरीब के नए कपड़ों पर नए कपड़ों का पैबंद लगाया दिखाते हैं. वे तो अकसर ऐसे लगते हैं जैसे कोई बुटीक का डिजाइन. गरीबी क्या होती है? किसी गरीब के घर जा कर देखें. आजकल के युवकयुवतियां घुटनों पर से फटी जीन्स पहनना फैशन मानते हैं, तब तो गरीब ही सब से फैशनेबल हैं. बड़ेबड़े स्टेटस वाले लोग कहते हैं :

‘आई टेक ब्लैक टी. नो शुगर प्लीज.’

‘अरे, गरीब के बच्चे सारी जिंदगी ब्लैक टी ही पीते रहे हैं, दूध और शक्कर के अभाव में पलतेपलते वे कितने आधुनिक हो गए हैं, उन्हें तो पता ही नहीं चला. आजकल अकसर लोग महंगी होलव्हीट ब्रैड खाने का ढोल पीटते हैं. अरे, गरीब तो आजीवन ही होलव्हीट की रोटियां खाता आया है. गेहूं के आटे से चोकर छान कर रोटियां बनाईं तो रोटियां ही कम पड़ जाएंगी. और हां, आजकल हर वस्तु में रिसाइक्ंिलग शब्दों का खूब इस्तेमाल होता है, गरीब का तो जीवन ही रिसाइकल है. सर्दी की ठिठुरती रातों में फटेपुराने कपड़ों को जोड़ कर जो गुदड़ी सिली जाती है उसे कोई फैशनेबल मेमसाहब अपना बटुआ खाली कर खरीद कर ले जाएंगी.’

धन के अभाव का ऐसा आंखोंदेखा हाल प्रस्तुत करने वाला और कौन हो सकता था? प्रतियोगिता में नीति प्रथम घोषित हुई थी.

अनु को दिल्ली आए अब 10-12 वर्ष हो गए थे. अब तो वह शिक्षा मंत्रालय में, शिक्षा प्रणाली के योजना विभाग में कार्य करने लगी थी. अत: उस स्कूल के बाद छात्रों व अध्यापकों के साथ उस की नजदीकियां खत्म हो गई थीं. अकसर अनु को वहां की याद आती थी. उस स्कूल की लगभग सभी अध्यापिकाएं….सब के जीवन में कहीं न कहीं कोई न कोई कमी तो थी ही. कोई स्वास्थ्य से परेशान तो कोई अपने पति को ले कर दुखी. कोई समाज से तो कोई मकान से.

जहां सब सुख थे, वहां भी हायतौबा. मिसेज भंडारी बड़े हंसमुख स्वभाव की महिला थीं, संपन्न, सुंदर व आदरणीय. उन्हें ही अनु कार्यभार सौंप कर आई थी. वे अकसर अपनी सास के बारे में बात करती और कहती थीं, ‘‘मेरी सास के पास कोई दुख नहीं है, फिर भी वे दुख ढूंढ़ती रहती हैं, वास्तव में उन्हें सुखरोग है.’’

एक दिन अनु दिल्ली के एक फैशनेबल मौल में शौपिंग करने गई थी. वहां अचानक उसे एक जानापहचाना चेहरा नजर आया. करीने से कढ़े व रंगे बाल, साफसुथरा, मैचिंग सिल्क सलवार- सूट, हाथों में पर्स. पर्स खोल कर रुपयों की गड्डी निकाल कर काउंटर पर भुगतान करते हुए उन के हाथ और हाथों की कलाइयों पर डायमंड के कंगन.

‘‘भानुमतीजी, आप…’’अविश्वास के बीच झूलती अनु अपलक उन्हें लगभग घूर रही थी.

‘‘अरे, अनु मैडम, आप…’’

दोनों ने एकदूसरे को गले लगाया. भानुमती के कपड़ों से भीनीभीनी परफ्यूम की खुशबू आ रही थी.

अनु ने कहा, ‘‘अब मैं मैडम नहीं हूं, आप सिर्फ अनु कहिए.’’

अनु ने देखा 4-5 बैग उन्हें डिलीवर किए गए.

‘‘आइए, यहां फूडकोर्ट में बैठ कर कौफी पीते हैं,’’ अनु ने आग्रह किया.

‘‘आज नहीं,’’ वे बोलीं, ‘‘बेटी आज जा रही है, उसी के लिए कुछ गिफ्ट खरीद रही थी. आप घर आइए.’’

अनु ने उन का पता और फोन नंबर लिया. मिलने का पक्का वादा करते हुए दोनों बाहर निकल आईं. अनु ने देखा, एक ड्राइवर ने आ कर उन से शौपिंग बैग संभाल लिए और बड़ी सी गाड़ी में रख दिए. अनु की कार वहीं कुछ दूरी पर पार्क थी. दोनों ने हाथ हिला कर विदा ली.

भानुमतीजी की संपन्नता देख कर अनु को बहुत खुशी हुई. सोचने लगी कि बेचारी सारी जिंदगी मुश्किलों से जूझती रहीं, चलो, बुढ़ापा तो आराम से व्यतीत हो रहा है. अनु ने अनुमान लगाया कि बेटा होशियार तो था, जरूर ही अच्छी नौकरी कर रहा होगा. समय निकाल कर उन से मिलने जरूर जाऊंगी. भानुमतीजी के 3-4 फोन आ चुके थे. अत: एक दिन अनु ने मिलने का कार्यक्रम बना डाला. उस ने पुरानी यादों की खातिर उन के लिए उपहार भी खरीद लिया.

दिए पते पर जब अनु पहुंची तो देखा बढि़या कालोनी थी. गेट पर कैमरे वाली सिक्योरिटी. इंटरकौम पर चैक कर के, प्रवेश करने की आज्ञा के बाद अनु अंदर आई. लंबे कौरीडोर के चमकते फर्श पर चलतेचलते अनु सोचने लगी कि भानुमतीजी को कुबेर का खजाना हाथ लग गया है. वाह, क्या ठाटबाट हैं.

13 नंबर के फ्लैट के सामने दरवाजा खोले भानुमतीजी अनु की प्रतीक्षा में खड़ी थीं. खूबसूरत बढि़या परदे, फर्नीचर, डैकोरेशन.

‘‘बहुत खूबसूरत घर है, आप का.’’

कहतेकहते अचानक अनु की जबान लड़खड़ा गई. वह शब्दों को गले में ही घोट कर पी गई. सामने जो दिखाई दिया, उसे देखने के बाद उस में खड़े रहने की हिम्मत नहीं थी. वह धम्म से पास पड़े सोफे पर बैठ गई. मुंह खुला का खुला रह गया. गला सूख गया. आंखें पथरा गईं. चश्मा उतार कर वह उसे बिना मतलब पोंछने लगी. भानुमतीजी पानी लाईं और वह एक सांस में गिलास का पानी चढ़ा गई. भानुमतीजी भी बैठ गईं. चश्मा उतार कर वे फूटफूट कर रो पड़ीं.

‘‘देखिए, देखिए, अनुजी, मेरा इकलौता बेटा.’’

हक्कीबक्की सी अनु फे्रम में जड़ी 25-26 साल के खूबसूरत नौजवान युवक की फोटो को घूर रही थी, उस के निर्जीव गले में सिल्क के धागों की माला पड़ी थी, सामने चांदी की तश्तरी में चांदी का दीप जल रहा था.

‘‘कब और कैसे?’’

सवाल पूछना अनु को बड़ा अजीब सा लग रहा था.

‘‘5 साल पहले एअर फ्रांस का एक प्लेन हाइजैक हुआ था.’’

‘‘हां, मुझे याद है. अखबार में पढ़ा था कि पायलट की सोच व चतुराई के चलते सभी यात्री सुरक्षित बच गए थे.’’

‘‘जी हां, ग्राउंड के कंट्रोल टावर को उस ने बड़ी चालाकी से खबर दे दी थी, प्लेन लैंड करते ही तमाम उग्रवादी पकड़ लिए गए थे परंतु पायलट के सिर पर बंदूक ताने उग्रवादी ने उसे नहीं छोड़ा.’’

‘‘तो, क्या वह आप का बेटा था?’’

‘‘हां, मेरा पायलट बेटा दुष्यंत.’’

‘‘ओह,’’ अनु ने कराह कर कहा.

भानुमतीजी अनु को आश्वस्त करने लगीं और भरे गले से बोलीं, ‘‘दुष्यंत को पायलट बनने की धुन सवार थी. होनहार पायलट था अत: विदेशी कंपनी में नौकरी लग गई थी. मेरे टब्बर का पायलट, मेरी सारी जिंदगी की जमापूंजी.’’

‘‘उस ने तो बहुत सी जिंदगियां बचा दी थीं,’’ अनु ने उन के दुख को कम करने की गरज से कहा.

‘‘जी, उस प्लेन में 225 यात्री थे. ज्यादातर विदेशी, उन्होंने उस के बलिदान को सिरआंखों पर लिया. मेरी और दुष्यंत की पूजा करते हैं. हमें गौड तुल्य मानते हैं. भूले नहीं उस की बहादुरी और बलिदान को. इतना धन मेरे नाम कर रखा है कि मेरे लिए उस का हिसाब भी रखना मुश्किल है.’’

अनु को सब समझ में आ गया.

‘‘अनुजी, शायद आप को पता न होगा, उस स्कूल की युवा टीचर्स, युवा ब्रिगेड ने मेरा नाम क्या रख रखा था?’’

अस्वस्थ व अन्यमनस्क होती हुई अनु ने आधाअधूरा उत्तर दिया, ‘‘हूं… नहीं.’’

‘‘वे लोग मेरी पीठ पीछे मुझे भानुमती की जगह धनमती कहते थे, धनधन की माला जपने वाली धन्नो.’’

अनु को उस चपरासी की शरारती हंसी का राज आज पता चला.

‘‘कैसी विडंबना है, अनुजी. मेरे घर धन आया तो पर किस द्वार से. लक्ष्मी आई तो पर किस पर सवार हो कर…उन का इतना विद्रूप आगमन, इतना घिनौना गृहप्रवेश कहीं देखा है आप ने?’’

: मधु

आखिर क्या कमी थी

एक और परिणीता : भाग 3

अगली शाम वह उसी दुकान पर गई और अपने लिए सुंदर साडि़यां खरीद लाई. फिर जाने क्या सोच कर अपनी मां के लिए ठीक वैसी ही साड़ी खरीदी जैसी शिवेन की मां के लिए उस ने पसंद की थी.

मां को ला कर साड़ी दी तो वह उदास स्वर में बोलीं, ‘‘क्या मेरी तकदीर में बेटी की कमाई की साड़ी ही लिखी है?’’

‘‘मां, तुम यह क्यों नहीं समझ लेतीं कि मैं तुम्हारा बेटा हूं.’’

स्वर्णा अपनी खुशी में मिसेज ठाकुर को शरीक करने के लिए उन के घर की ओर चल दी. धीरेधीरे उन्हें सबकुछ बता दिया. वह गंभीर हो गईं. समझाते हुए बोलीं, ‘‘स्वर्णा, तुम जवान लड़की हो. आगेपीछे सोच कर कदम उठाना. शिवेन बड़े ओहदे वाला इनसान है. क्या तुम्हें अपनी बिरादरी के सामने स्वीकार करेगा? कहीं ऐसा न हो कि जिस दिन उसे अपनी बिरादरी की कोई अच्छी लड़की मिले तो तुम्हें फटे कपड़े की तरह छोड़ दे. थोड़े दिनों की खुशी के लिए जीवन भर का दुख मोल लेना कहां की समझदारी है? अब अगर शिवेन बुलाए तो मत जाना.’’

अगली बार शिवेन ने फोन पर उसे अपने घर आने के लिए कहा. स्वर्णा ने पहली बार टाल दिया. लेकिन दूसरी बार शिवेन ने फिर बुलाया तो उस ने मिसेज ठाकुर को बताया. सुनते ही वह भड़क उठीं.

‘‘देखा न, घर पर बुला रहा है. इस का इरादा कतई नेक नहीं है, कुछ करना पड़ेगा.’’

‘‘दीदी, अगर मैं नहीं गई तो भी वह बदला निकाल सकते हैं. मेरी नौकरी और पदोन्नति का भी तो खयाल करो. सब उन्हीं की मेहरबानी है. टेलीफोन पर उन की बातों से ऐसा नहीं लगता कि उन का कोई बुरा इरादा होगा. समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं क्या न करूं.’’

‘‘ठीक से सोच लो, स्वर्णा. जाना तो तुम्हें कल है.’’

मिसेज ठाकुर के घर से लौटते समय आगे की सोच कर उस का गला सूखा जा रहा था. मन का तनाव उस की नसनस में बह रहा था. अनायास उस ने महसूस किया कि वह नितांत अकेली है. उस के आसपास के सभी व्यक्ति, जो उस पर अधिकार जताते हैं, किसी न किसी डर के अधीन हैं. अपनीअपनी सामाजिकता से बंधे पालतू पशुओं की तरह एक नियत जीवनयापन कर रहे हैं.

दादी को जातबिरादरी का डर, पिताजी को अपने कर्तव्य से गिर जाने का डर, मां को इन दोनों को नाराज करने का डर और इन सब के नीचे, लगभग कुचला हुआ उस का अपना अस्तित्व था.

इन सब के विपरीत उस के मन को एक शिवेन ही तो था जो बादलों तक उड़ा ले जा रहा था.

शिवेन का खयाल आते ही उस का अंगअंग झंकृत हो उठा. सहसा उसे लगा कि वह इतनी हलकी है कि कोई शिला उसे पूरी तरह दबा दे, नहीं तो वह उड़ जाएगी. वह अपने ही हाथपैरों को कस कर समेटे गठरी सी बनी खिड़की के बाहर देखती कब सो गई उसे पता ही न चला.

सुबह आंख खुली तो उस की नजर सामने अलमारी पर पड़ी जिस के एक खाने में उस की दोनों छोटी बहनों के विवाह की तसवीरें रखी थीं. उन के ठीक बीच में एक बंगाली दूल्हादुलहन की जोड़ी रखी थी जो वर्षों पहले उस ने एक मेले से खरीदी थी.

सुबह उस ने अपना फैसला फोन पर मिसेज ठाकुर को सुनाया. वह बोली, ‘‘चलो, मैं तुम्हारे साथ चलती हूं. तुम आगे जा कर दरवाजा खुलवाना. बाहर ही खड़ी रह कर बात करना. यदि अंदर आने के लिए शिवेन जोर दें तो बताना मैं भी साथ हूं. रिकशे वाला भी हमारा अपना है. यदि जरूरत पड़ी तो शोर मचा देंगे.’’

हिम्मत कर के स्वर्णा शिवेन के घर चल दी. मिसेज ठाकुर भी रिकशे में पीछेपीछे हो लीं. शिवेन का मकान कई गलियों से गुजरने के बाद मिला था.

स्वर्णा ने दरवाजा खटखटाया. अंदर से एक स्त्री कंठ ने कहा, ‘‘कौन है, दरवाजा खुला है, आ जाओ.’’

स्वर्णा ने अपना नाम बताया और दरवाजा जरा सा खोला तो वह पूरा ही खुल गया. सामने आंगन में बैठी एक अधेड़ उम्र की महिला उसे बुला रही थी.

स्वर्णा ने दरवाजा खुला ही छोड़ दिया क्योंकि उस के ठीक सामने 10 गज की दूरी पर मिसेज ठाकुर उसे अपने रिकशे में बैठेबैठे देख सकती थीं.

‘‘बेटी शेफाली, देखो, स्वर्णा आई है.’’

शेफाली धड़धड़ाती हुई सीढि़यों से उतरी और स्वर्णा को प्रेम से गले लगाया.

‘‘शिबू ने बताया था कि आप आएंगी. वह कोलकाता गया है. परसों आ जाएगा. आइए, बैठिए.’’

शेफाली को देख कर स्वर्णा का मुंह खुला का खुला रह गया, क्योंकि उस का ऊपर का होंठ बीच में से कटा हुआ था. इस के बाद भी शेफाली ने सहज ढंग से उस की खातिर की. मांजी के पास रखे बेंत के मूढ़ों पर दोनों बैठीं बातचीत करती रहीं. नाश्ता किया और फिर शेफाली उसे अपना घर दिखाने के लिए अंदर ले गई. स्वर्णा ने देखा कि शिवेन के कमरे में ढेरों पुस्तकें पड़ी थीं. एक कोने में सितार रखा था.

शेफाली ने बताया, ‘‘शिबू मुझ से 3 साल छोटा है और वह तुम को बेहद पसंद भी करता है. इस से पहले शिवेन ने कभी अपनी शादी की बात नहीं की थी. तुम पहली लड़की हो जो उस के जीवन में आई हो.

‘‘आज से 20 साल पहले जब  पिताजी का देहांत हुआ था तब मैं 19 साल की थी और शिवेन 16 का रहा होगा. इतनी छोटी उम्र में ही उस पर मेरी शादी का बोझ आ पड़ा. मेरा ऊपर का होंठ जन्म से ही विकृत था. विकृति के कारण रिश्तेदारों ने मेरे योग्य जो वर चुने उन में से कोई विधुर था, कोई अपंग. स्वयं अपंग होते हुए भी लोग मुझे देख कर मुंह बना लेते थे.

‘‘एक दिन एक आंख से अपंग व्यक्ति ने जब मुझे नकार दिया तो शिवेन उसे बहुत भलाबुरा कहते हुए बोला कि चायमिठाई खाने आ जाते हैं, अपनी सूरत नहीं देखते.

‘‘इस बात को ले कर हमारे रिश्तेदारों ने हमें बहुत फटकारा. बस, उसी दिन मैं ने शिवेन को बुला कर कह दिया कि बंद करो यह नाटक. मुझे किसी से शादी नहीं करनी है. शिवेन रोते हुए बोला, ‘ऐसा मत सोचिए, दीदी. मैं अपना फर्ज पूरा नहीं करूंगा तो समाज यही कहेगा कि बाप रहता तो बेटी कुंआरी तो न बैठी रहती,’’’ शेफाली स्वर्णा को बता रही थी.

‘‘ ‘बाबा मेरी शादी करवा सकते थे क्या?’’ क्या उन के पास देने के लिए लाखों रुपए का दहेज था?’ मैं ने शिवेन से पूछा, ‘अभी तू छोटा है तभी फर्ज की बात कर रहा है. कल को जब तू शादी लायक होगा तो क्या तू मेरी जैसी लड़की से शादी कर लेगा? दूसरों को क्यों लज्जित करता है?’

‘‘बस, उसी दिन से उस ने शपथ ले ली कि विकृत चेहरे वाली लड़की से ही शादी करूंगा.’’

थोड़ा रुक कर शेफाली फिर बोली, ‘‘स्वर्णा, जिस दिन पहली बार उस ने तुम्हें देखा था उसी दिन शिबू ने तुम से शादी के लिए अपना मन बना लिया था. इस पर तुम इतनी गुणी निकलीं. अब तुम्हारी बारी है. घरबार भी तुम ने देख लिया है. बोलो, क्या कहती हो?’’

स्वर्णा ने दोनों हाथों से अपना मुंह ढांप लिया. उस की रुलाई फूट पड़ी. शेफाली ने उसे गले से लगाया. स्वर्णा चुपचाप उठी, साड़ी का पल्लू पीछे से खींच कर सर ढक लिया और घुटनों के बल बैठ कर मांजी के पांव छुए.

स्वर्णा जाते समय धीरे से शेफाली से बोली, ‘‘आज से चौथे दिन मैं आप सब का अपने घर पर इंतजार करूंगी.’’

कादंबरी मेहरा

KKK12 : रुबीना दिलाइक का स्टंट देख फैंस हुए हैरान,

रोहित शेट्टी का चर्चित शो खतरों के खिलाड़ी 12 ने बीती रात कलर्स टीवी पर धमाकेदार एंट्री मारी है. जिसके इंतजार फैंस को लंबे समय  से था. खतरों के खिलाड़ी में रुबीना दिलैक, तुषार कालिया,शिवांगी जोशी, निशांत भट्ट, कनिका मान और मोहित भट्ट के अलावा और भी कई सारे चर्चित चेहरे सामने आएं हैं.

टीवी के सितारे इस समय केपटाउन में शूटिंग कर रहे हैं. शूटिंग के बीच ही मेकर्स ने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है. जो लगभग सभी को पसंद आया है. दरअसल इस शो के पहले एपिसोड की शुरुआत सृति झा और रुबीना दिलैक के शो से हुआ. इन दोनों को हवा में स्टंट करते देख फैंस काफी ज्यादा परेशान  हो गए.

सोशल मीडिया पर फैंस ने इन दोनों हसीनाओं की जमकर तारीफ की है. जिसके  बाद से तुषार कालिया और प्रतीक सहजपाल ने ये स्टंट पूरा किया. सितारों को इस तरह से स्टंट करते देख फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर जा पहुंचा है.

गौरतलब है कि बीते लंबे समय से फैंस को इस शो को देखने का इंतजार था. इस शो की शूटिंग लंबे समय से केपटाउन में चल रही थी. जिसमें कंटेस्टेंट को कई तरह के टॉस्क को पूरा करना होता है.

इसी बीच शो की कंटेस्टेंट कनिका मान ने एक खुलासा किया है कि उनके माता पिता नहीं जानते हैं कि वह इस शो का हिस्सा है. जब वह टीवी पर लाइव देखेंग तो हैरत में पड़ जाएंगे.

तलाक के बाद पिता आमिर से बेटी को नहीं मिलने देती संजीदा शेख, पूछने पर दी ये सफाई

संजीदा शेख और आमिर अली टीवी के उन कपल में से हैं जो लंबे समय साथ रहने के बावजूद भी अपने रिश्ते को नहीं बचा पाएं. जब संजादी शेख और आमिर अली के तलाक के बारे में पता चला था तो सभी चौक गए थें.

इसी बीच संजीदा शेख और आमिर अली ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है. हाल ही में खबर आई थी कि संजीदा शेख अपनी बेटी से आमिर अली से मिलने नहीं देती हैं. खबर है कि 9 महीने पहले आमिर अली अपनी बेटी से मिले थें उसके बाद से वह तरस गए हैं अपनी बेटी से मिलने के लिए.

इसी बीच संजीदा शेख ने अपनी चुप्पी तोड़ते  हुए कहा है कि क्या यह वाकई सच है कि संजीदा शेख उन्हें बेटी से मिलने नहीं दे रही हैं. आगे उन्होंने कहा कि लोगों को मेरे पर्सनल लाइफ में ज्यादा इंटरस्ट है. इसलिए वह हमेशा मेरे बारे में बात करते रहते हैं.

आगे संजीदा शेख ने कहा कि मैं लोगों से अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहती हूं. मैं एक सिंगल पेरेंट हूं और अपनी बेटी को हर खुशी देना चाहती हूं. इसके साथ ही एक पॉजिटीव वातावरण देना चाहती हूं. जिससे लोग उसे अच्छे से प्यार दें.

निगेटीव माहौल का असर उसपर ना पड़ें. गौरतलब है कि संजीदी शेख और आमिर अली ने साल 2012 में शादी की थी. उसके बाद से उन्होंने 2019 में तलाक ले लिया था. इनकी शादी कुछ समय तक ही चल पाई थी. पैसे की तंगी उन दोनों की लाइफ में इतनी ज्यादा आ गई थी कि उनलोगों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था.

सत्यकथा: मैट्रिमोनी साइट का शातिर ठग

जवानी की दहलीज पर पांव रखते ही जवां दिल एक साथी की तलाश में बेचैन रहने लगता है. हरेक को एक ऐसे साथी की चाह होती है, जिस के साथ सुखदुख से भरा लंबा जीवन आराम से कट जाए. तनमन में प्रेम का ज्वारभाटा चलने लगता है. प्यार और सुरक्षा की अनुभूतियों से भरे विवाह बंधन में बंध जाने के लिए मन छटपटाने लगता है.

पहले जवां धड़कनों की यह ख्वाहिशें पूरी करने के लिए यानी उन के लिए उपयुक्त जीवनसाथी ढूंढने और उन का विवाह कराने के लिए पंडित, मुल्ला होते थे या घरों में काम करने वाली धोबिनें, नाइनें, मालिनें होती थीं, जो ढूंढढूंढ कर रिश्ते लाती थीं, पर अब इस का जिम्मा उठा लिया है इंटरनेट पर मौजूद अनेक शादी साइट्स ने.

हाईटेक युग में हाईटेक युवाओं के मन की इच्छाएं इंटरनेट के माध्यम से पूरी हो रही हैं. लेकिन इंटरनेट पर बनने वाले रिश्ते कितने सुरक्षित हैं, इस की पोल रोज ही किसी न किसी तरह सामने आ रही है.
आज पढ़ीलिखी और अपने घरों से दूर नौकरी करने वाली युवा पीढ़ी अपने जीवनसाथी में अपने जैसा या अपने से ज्यादा अच्छा व्यक्तित्व, पैसा, स्टेटस, शैक्षिक योग्यताएं और संपन्नता ढूंढती है.
इस खोज में उस का सब से बड़ा मददगार है शादी डौटकौम, जीवनसाथी डौटकौम, विवाह डौटकौम, भारत मैट्रीमोनी या इन की तरह की अन्य तमाम शादी और दोस्ती की साइट्स, जहां कोई भी अपनी पसंद के व्यक्ति को दोस्ती या शादी का औफर दे सकता है.

प्रतिदिन लाखों की संख्या में युवा लड़केलड़कियां एक तय रकम दे कर इन साइट्स पर खुद को रजिस्टर करा रहे हैं. इस से इन मैरिज साइट्स का धंधा भी खूब चमक रहा है. एक बार रजिस्ट्रैशन हो जाने के बाद आप के इनबौक्स में आप की इच्छाओं के अनुरूप सैकड़ों लोगों के प्रोफाइल आने शुरू हो जाते हैं. वहां उन के फोन नंबर, फोटो, एड्रेस और अन्य जानकारी सभी कुछ होता है. फोन नंबर पर लोग संपर्क साधते हैं, मीठीमीठी प्यार भरी बातें करते हैं, एकदूसरे के बारे में जानते हैं, एकदूसरे के मन में अपने प्रति विश्वास पैदा करते हैं.

फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू होता है और कई बार तो मामला शादी से पहले ही काफी आगे बढ़ जाता है. कभी शादी तक पहुंच जाता है और अगर नहीं पहुंच पाता तो नुकसान बहुतेरा हो जाता है.
ऐसे ही एक बड़े नुकसान से दिल्ली की एक डाक्टर गुजरी हैं, जो एक मैरिज साइट पर आ कर न सिर्फ मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक शोषण का शिकार हुईं, बल्कि अपने 15 लाख रुपए भी गंवा बैठीं.

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत युवा महिला डा. कामिनी (बदला हुआ नाम) ने जब अपना मैरिज प्रोफाइल बना कर एक मैरिज साइट पर डाला था, तब उन की कल्पनाओं में एक हैंडसम, अमीर, शिक्षित और मधुर व्यवहार वाले व्यक्ति का चित्र था. एक ऐसा जीवनसाथी जो उन को समझे, उन की कद्र करे और बेइंतहा प्यार करे.

डा. कामिनी के इनबौक्स में सैकड़ों युवकों के प्रोफाइल आए, जो उन से शादी के इच्छुक थे. कामिनी रोज ही अपने लिए उपयुक्त प्रोफाइल्स का चयन करती थीं. कुछ प्रोफाइल डिलीट कर देतीं तो कुछ सेव कर के रख लेती थीं. नौकरी और मरीजों से फुरसत पा कर वह उन सेव्ड प्रोफाइल वाले युवकों से बात करती थीं ताकि वह उन्हें समझ सकें कि वे उन के लायक हैं या नहीं. इन में से कुछ तो 2-4 बातों के बाद ही रिजेक्ट हो जाते थे, कुछ से कुछ लंबी बातचीत भी चलती थी.

मगर जिस दिन फरहान तासीर खान का प्रोफाइल उन के सामने आया और पसंद आने पर जब कामिनी की उस से बात हुई तो लगा कि उन की तलाश पूरी हो गई. उन के मन ने कहा कि बस यही वो व्यक्ति है, जिस का सपना उन्होंने अपने पति के रूप में देखा था.

बातचीत में फरहान शिष्टता और सौम्यता की प्रतिमूर्ति लगा. वह काफी हैंडसम दिखता था. अपने प्रोफाइल में उस ने लिखा था कि वह बहुत पैसे वाला है. उस के पास वीआईपी नंबर वाली बीएमडब्ल्यू कार है. उस का करोड़ों रुपए का कारोबार है और उस के आगेपीछे कोई नहीं है. सब से बड़ी बात यह कि उस की मीठी बोली और लच्छेदार बातें कामिनी के कानों में रस घोलती थीं.
चंद रोज की बातचीत में ही कामिनी पूरी तरह फरहान के मोहपाश में बंध गईं. वह सोतेजागते बस उस के ही सपने देखती थीं. सारीसारी रात उस के साथ मोबाइल फोन पर चैट करते बीत जाती थी.

फरहान कामिनी को अपनी रसभरी बातों में एक ऐसी दुनिया की सैर करवाता था, जिस की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. लंबेलंबे मीठेमीठे चुंबनों और प्यार भरी बातों के साथ विदेशों में सैरसपाटे के वादे पर कामिनी झूम जाती थी.
कामिनी को इस बात से बड़ी खुशी थी कि वह बिलकुल अकेला है. दुनिया में उस का कोई नहीं है. उस के पास अपार दौलत है और उसे एक प्यार करने वाली बीवी की तलाश है.
फरहान ने कामिनी को बताया कि उस के मातापिता का एक ऐक्सीडेंट में देहांत हो चुका है. उस के कोई भाईबहन नहीं है और पूरे कारोबार और घरसंपत्ति का वह इकलौता वारिस है. ऐसी प्रोफाइल वाले युवक के बारे में जान कर तो कोई भी लड़की खुश हो जाए.

कामिनी भी यह सुन कर बेहद खुश हुई. न सासससुर का झंझट न ननद, देवर या जेठ की किचकिच. फरहान से शादी करने के बाद तो वह किसी रानी की तरह रहेगी. डा. कामिनी ने अपनी तरफ से फरहान के प्रति प्यार जताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.
ऐसे उम्दा रिश्ते को वह किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती थीं. वह तो फरहान पर ऐसी मर मिटी थीं कि उस के हर आदेश का सिर झुका कर पालन करने लगी थीं.
दोनों के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला कुछ दिन चला, मगर अब एकदूसरे से मिलने की इच्छाएं जोर पकड़ रही थीं. दोनों ने बाहर मिलना तय किया.
कामिनी पहली बार अपने सपनों के राजकुमार से मिलने के लिए सजधज कर घर से निकलीं. दोनों तय समय पर तय जगह पर मिले. थोड़ी झिझक थोड़ी शर्म के बाद दोनों बेतकल्लुफ भी हो गए.
फिर तो मिलनेमिलाने का सिलसिला भी चल पड़ा. वह कामिनी को अपनी वीआईपी नंबर वाली बीएमडब्लू कार में ले कर उड़ता फिरता और कामिनी अपने सपनों के शहजादे की बाहों में झूमती सातों आसमानों को पार कर उड़ती जाती, उड़ती जाती, उड़ती जाती.
फरहान ने कामिनी को अपने प्यार में पूरी तरह जकड़ लिया था. उस ने उन को इस बात का पूरा भरोसा दिला दिया था कि वही उस के जिस्म, जान, जमीन और जायदाद की मालकिन है.

कामिनी तो जैसे धन्य हो गई थी. उस की एकएक बात पर उन्हें पूरा भरोसा था. यहां तक कि जब फरहान ने अपने कारोबार में कुछ पैसा लगाने की बात कही तो बिना आगेपीछे सोचे उन्होंने उस को पैसे दे दिए.उस के बाद तो कारोबार के नाम पर धीरेधीरे फरहान ने कामिनी से 15 लाख रुपए झटक लिए. उन्होंने भी यह सोच कर पैसे दे दिए कि अंतत: तो वह उन का ही है.

लेकिन फरहान 15 लाख ले कर चंपत हो गया. कामिनी ने उसे कई फोन किए, उस के दिखाए ठिकानों पर तलाशा, मगर वह तो ऐसा गायब हुआ जैसे गधे के सिर से सींग. डा. कामिनी सातवें आसमान से सीधे औंधे मुंह जमीन पर गिरीं.आखें खुलीं, प्रेम की मृगमरीचिका से निकल कर बाहर देखा तो पता चला सब धोखा था. बहुत बड़ा छल. उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि इतनी क्वालीफाइड होने के बाद एक डाक्टर होने के बावजूद वह इतने लंबे समय तक उस के धोखे में कैसे फंसी रहीं. उस पर कभी भी उन्हें संदेह नहीं हुआ. ऐसा बेहतरीन ऐक्टर था फरहान तासीर खान.

कामिनी गुस्से की आग में जल रही थीं. उन्होंने फरहान को जेल भेजने की ठान ली और दक्षिण दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल में 26 मार्च, 2022 को उस के खिलाफ मामला दर्ज कराया.डा. कामिनी की शिकायत सुन कर साइबर क्राइम सेल के इंचार्ज अरुण कुमार वर्मा भी हैरत में पड़ गए. मगर उन्होंने कामिनी को यकीन दिलाया कि पुलिस जल्द ही फरहान तक पहुंच जाएगी. उन्होंने डा. कामिनी से वह सारी डिटेल्स ले लीं, जो फरहान से जुड़ी हुई थी या फरहान ने कभी उन को बताई थी.

दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी बनिता मैरी जैकर ने इस केस के खुलासे के लिए एडिशनल डीसीपी हर्षवर्धन की देखरेख में एक पुलिस टीम बनाई.टीम में एसीपी (औपरेशन) राजेश कुमार, साइबर सेल इंचार्ज अरुण कुमार वर्मा, एसआई संजय सिंह, हैडकांस्टेबल धर्मेंद्र, लेडी कांस्टेबल राजू आदि को शामिल किया गया.पुलिस टीम आरोपी फरहान को तलाशने लगी. फरहान तक पहुंचने के लिए टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी. जांच के दौरान पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स, टीएसयू, बैंकों और अन्य पोर्टलों से आरोपी की डिटेल्स भी एकत्रित कर ली.

जांच शुरू हुई तो पता चला कि आरोपी फरहान तासीर खान ने जीवनसाथी डौटकौम पर एक नहीं, बल्कि अपनी कई प्रोफाइल अलगअलग फोटो से बनाई थीं. इस के अलावा उस ने कई शादी साइट्स पर भी प्रोफाइल बना रखी थीं.वह इन प्रोफाइल्स के जरिए यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, मुंबई, ओडिशा, कर्नाटक और देश के अन्य शहरों में तमाम लड़कियों के साथ बातचीत करता था.जांच में पाया गया कि वह भारत के विभिन्न शहरों की 100 से ज्यादा लड़कियों के साथ संपर्क में रहा, उन से शादी के झूठे वादे किए, संबंध बनाए और पैसे ऐंठे.

आरोपी के तमाम दस्तावेजों और डिटेल्स को एकत्र कर के और डा. कामिनी से मिले फोन नंबरों को ट्रैकिंग पर डालने के बाद पुलिस टीम ने कोलकाता से फरहान तासीर खान को ट्रेस करना शुरू किया. उस तक पहुंचने में पुलिस को ज्यादा वक्त नहीं लगा.18 दिन के सर्च अभियान के बाद पुलिस ने फरहान को पहाड़गंज के एक होटल से पकड़ लिया, जहां वह किसी नई चिडि़या की तलाश में बैठा था. पुलिस ने उस के पास से एक मोबाइल फोन, 4 सिमकार्ड, बीएमडब्ल्यू कार, 9 एटीएम कार्ड और एक कलाई घड़ी भी बरामद की.

डीसीपी (दक्षिण) बनिता मैरी जैकर ने ‘मनोहर कहानियां’ को बताया कि पुलिस और साइबर सेल की छानबीन में पता चला कि फरहान तासीर खान ने कई वैवाहिक पोर्टल पर अपनी अलगअलग आईडी बना रखी थीं, जिन के माध्यम से उस ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, मुंबई, ओडिशा और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों की कई महिलाओं से दोस्ती की थी.
अपनी मैरिज प्रोफाइल में फरहान ने खुद को अविवाहित बताया था और यह भी लिखा था कि उस के परिवार में उस के सिवा और कोई नहीं है. उस ने लिखा था कि उस के मातापिता की एक ऐक्सीडेंट में मृत्यु हो चुकी है और उस का कोई भाई या बहन नहीं है.

अकेला और अमीर होने का उस का लालच लड़कियों को उस की तरफ आकर्षित करता था. उस के झांसे में आ कर कई लड़कियां उस की शिकार हो गई.डीसीपी बनिता मैरी जैकर ने बताया कि फरहान वीवीआईपी पंजीकरण नंबर वाली कार से चलता था और महिलाओं को प्रभावित करने के लिए कहता था कि यह कार उस की अपनी है. जबकि वह कार उस के एक रिश्तेदार की निकली.

इस के अलावा वह एक शहर से दूसरे शहर की यात्राएं करते वक्त लड़कियों के साथ वीडियो काल करता था, ताकि वह यह दिखा सके कि वह कितना अमीर है.उस ने जिन युवतियों को अपने जाल में फंसाया था, उन को उस ने बताया कि उस की सालाना आमदनी 30 से 40 लाख रुपए है और कई बड़े शहरों में उस के मकान हैं. जबकि वह अपने पिता के साथ एक किराए के घर में रहता था.अपना रौब गालिब करने के लिए फरहान तासीर खान वीआईपी नंबर 0005 वाली बीएमडब्ल्यू कार में लड़कियों से मुलाकात करता था और फिर बातों में फंसाने के बाद अपने बिजनैस सेटअप और आगे की जरूरतों के लिए उन से पैसे ऐंठ लेता था.

वह हवाई और एसी ट्रेनों से एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करता था. वह विभिन्न शहरों के आलीशान होटलों में रुकता था. इस दौरान खुद को अमीर और अपनी आलीशान लाइफस्टाइल वाला दिखाने के लिए वह लड़कियों के साथ खूब वीडियो कालिंग करता था.
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि फरहान ने महज 12वीं तक ही पढ़ाई की थी. जबकि मैट्रिमोनियल साइट पर उस ने अपने प्रोफाइल में लिखा है कि उस ने बैचलर औफ इंजीनियरिंग और एमबीए की पढ़ाई की है.
मैट्रिमोनियल साइट्स पर खुद के अविवाहित होने की बात कह कर लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाला फरहान शादीशुदा निकला. उस की शादी साल 2015 में हुई थी और उस की 3 साल की एक बेटी भी है. उस की एक बहन है, जो शादीशुदा है. उस का परिवार मूलरूप से स्टेशन रोड, फरिश्ता कौंप्लेक्स, तकियांपारा, ओडिशा का रहने वाला है.

पुलिस ने फरहान तासीर खान से पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.

सिक्स पैक बौडी युवाओं की पहली पसंद

सिक्स पैक दिखने में जितने आकर्षक होते हैं, बनाने में उतनी ही मेहनत लगती है. अगर आप सिक्स पैक और आकर्षक बौडी की चाहत रखते हैं तो इसे पढ़ लें एक बार. सिक्स पैक एब्स आजकल के युवाओं की पहली पसंद है. दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो खूबसूरत आकर्षक बौडी न चाहता हो. लड़कियों को जहां जैकलीन, कैटरीना और दीपिका जैसी फिगर की चाहत होती है, वहीं लड़कों को जौन अब्राहम, ऋतिक रोशन या टाइगर श्रौफ जैसे सिक्स पैक बौडी की चाहत होती है.

पर यह तभी मिल सकती है जब युवाओं में सिक्स पैक एब्स के लिए डैडिकेशन, विलपावर, धैर्य, साहस, समय और डाइट का संतुलन हो. इन के बिना सिक्स पैक एब्स बनाना नामुमकिन है. इस संदर्भ में जिम ट्रेनर पवन मान का कहना है कि सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए डैडिकेशन, विलपावर, धैर्य, साहस और समुचित व्यायाम व खानपान पर नियंत्रण करने की बहुत सख्त जरूरत है. पेश हैं कुछ जरूरी टिप्स जो सिक्स पैक बौडी बनाने में कारगर साबित होते हैं. डाइट सिक्स पैक एब्स के लिए संतुलित डाइट बहुत जरूरी है. आप की डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए जिन में फैट कम हो व कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन समुचित मात्रा में हो.

कार्बोहाइड्रेट जहां बौडी को एनर्जी देता है वहीं प्रोटीन मसल टिशूज को मजबूत बनाता है. कार्बोहाइड्रेट 3 प्रकार के होते हैं- सिंपल, कौंप्लैक्स व सौलिड. इन तीनों प्रकार के कार्बोहाइड्रेट्स का संतुलित इस्तेमाल सिक्स पैक एब्स पाने के लिए बहुत जरूरी है. ऐक्सरसाइज सिक्स पैक का सीधा संबंध ऐक्सरसाइज से है. इसलिए सिक्स पैक बनाने के लिए रोज व्यायाम करना बहुत जरूरी है. रोज आधेपौने घंटे व्यायाम करने से शरीर में जमी अतिरिक्त कैलोरी कम होती है. लगातार मोटिवेशन और मेहनत द्वारा सिक्स पैक बनाए जा सकते हैं. रैगुलर ऐक्सरसाइज स्वस्थ शरीर के साथसाथ शरीर की बनावट को भी सुडौल बनाती है. व्यायाम तनाव को दूर भी करता है.

अध्ययनों से पता चला है कि नियमित व्यायाम उच्च रक्तचाप, मोटापा, आघात, दिल की बीमारियों की रोकथाम में भी मददगार है. विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि सप्ताह में कम से कम 4 दिन 30-40 मिनट की एरोबिक्स एक्टिविटी करना बहुत लाभकारी होता है. संगीत की ताल के साथ ऐक्सरसाइज करना तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है. हार्ड वर्कआउट भी सिक्स पैक एब्स बनाने में काफी सहायक होता है. फैट घटाने के लिए डाइट कम करने के बजाय वर्कआउट करना सही विकल्प है. इस के अलावा साइक्लिंग, जौगिंग, नियमित वाक और स्विमिंग अच्छी एरोबिक ऐक्सरसाइज हैं.

यों कहिए कि मसल्स बढ़ाने और कैलोरी बर्न करने का यही नैचुरल तरीका है. आजकल युवाओं पर सिक्स पैक एब्स का जनून इस कदर छाया है कि वे अपनी आकर्षक बौडी बनाने के लिए आतुर हैं. इस आतुरता को कैसे अंजाम देना चाहते हैं, ये युवा. आइए, जानते हैं. उन्हीं की जबानी. एक मल्टीनैशनल कंपनी में बतौर मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत 25 वर्षीय प्रमोद कुमार का कहना है, ‘‘मैं चाहता हूं कि अच्छी फिटनैस के साथसाथ मेरी बौडी व लुक भी काफी आकर्षक लगे.

इस के लिए मेरे शरीर का सुगठित होना बहुत जरूरी है. मैं अपने लुक व बौडी को ले कर काफी गंभीर हूं. अपनी बौडी और लुक को अपने मनमाफिक बनाने के लिए रोजाना सुबह जिम में जा कर वर्कआउट करूंगा.’’ 35 वर्षीय सौफ्टवेयर इंजीनियर पंकज कुमार का कहना है, ‘‘मैं समय से पहले बूढ़ा नहीं होना चाहता. मैं फिट रहना चाहता हूं. इसलिए मैं सुबह 5 बजे सैर पर निकल जाता हूं. पार्क में एक घंटे ऐक्सरसाइज करता हूं. औफिस में सीढि़यों का इस्तेमाल ज्यादा करता हूं. मैं अपने शरीर में इन वर्कआउट करने से फुरती महसूस करता हूं.

मैं लोगों को यही कहना चाहूंगा कि फिट रहने के लिए हमेशा सैर करें. व्यायाम के लिए समय निकालें. फैट कम करने के लिए दवाइयों का कतई इस्तेमाल न करें.’’ युवा अपनी सेहत और शरीर के प्रति जागरूक हो गए हैं. वे अपने को फिट रखने के लिए जिम व ऐक्सरसाइज की सहायता लेने लगे हैं. कुल मिला कर यही कहा जा सकता है कि जिम व ऐक्सरसाइज करने में केवल सेहत ही नहीं, एक आकर्षक लुक भी मिलता है. साथ ही, जिम कई तरह की बीमारियों से भी हमें दूर रखते हैं.

Monsoon Special: वह पूनम की रात- भाग 3

इस पर फिर अपने गाल फुला कर प्रीति बोली, ‘‘ऐसी बातें करोगे, तो मैं चली जाऊंगी.‘‘

‘‘तो चली जाओ. भले ही मुझे नाराजगी न हो, यह रात और यह चांदनी, यह मौसम और ये नजारे तुम से जरूर नाराज हो जाएंगे. कहेंगे, यह लड़की कितनी पत्थर दिल है,‘‘ रूठी मैना को मनाने के चक्कर में मैं ने भी रूठने का नाटक किया.

तब अचानक अपने कदम रोक कर बिना कुछ बोले प्रीति मुझ से लिपट गई थी.

‘‘अरे, यह हुई न बात, वैसे मैं तो तुम्हें यों ही छेड़ रहा था,‘‘ मैं ने भी भावुक हो कर उसे अपनी बांहों में समेट लिया था.

प्रीति कुछ देर तक उसी तरह मेरी बांहों में लिपटी रही. दोनों की सांसें अनायास ही तेज हो चली थीं और दिल की धड़कनों का टकराना, दोनों ही महसूस कर रहे थे. फिर मैं ने प्रीति की मौन स्वीकृति को भांप कर प्यार से उस के होंठों को चूम लिया. फिर जब दोनों अलग हुए, तो दोनों की ही आंखों में प्रेम के आंसू झिलमिला रहे थे.

‘‘चलो, अब वापस चलते हैं, काफी देर हो गई,‘‘ अपने मोबाइल पर समय देखते हुए प्रीति ने कहा.

‘‘थोड़ी देर और रुको न, तुम तो जानती हो, मैं इसी रात के लिए शहर से गांव आया हूं. अगर तुम आने का वादा न करती, तो क्या मैं यहां आता?‘‘

‘‘तुम्हें पता है, मैं कितनी होशियारी से निकली हूं. अगर घर में किसी को भनक लग गई तो…‘‘

‘‘तो क्या होगा? हम यहां घूमने ही तो आए हैं, कोई गलत काम तो नहीं कर रहे.‘‘

‘‘मेरे भोले मजनूं, यह शहर नहीं गांव है. मैं यहां 14-15 साल से रह रही हूं. तुम तो बस, 2-3 दिन के लिए कभीकभार ही आते हो. यहां बात का बतंगड़ बनते देर नहीं लगती.‘‘

‘‘तो डरता कौन है? जब हमारा प्यार सच्चा है, तो मुझे किसी की परवा नहीं.‘‘

‘‘मेरी तो परवा है…‘‘

‘‘तुम्हें कोई कुछ कह कर तो देखे…‘‘

‘‘मैं अपने मांबाप की बात कर रही हूं. अगर वे ही कुछ कहेंगे तो?‘‘

‘‘अरे, उन्हें तो मैं कुछ नहीं कह सकता. मेरे लिए तो वे पूजनीय हैं, क्योंकि उन के कारण ही तो तुम मुझे मिली हो. मैं तो जिंदगी भर उन के पैर धो सकता हूं.‘‘

‘‘तो चलो, चलते हैं,‘‘ प्रीति मुसकराते हुए मेरा हाथ पकड़ कर बोली.

‘‘काश, इस तरह हम रोज मिल पाते,‘‘ मैं ने प्रीति के साथ कदम बढ़ाते हुए आह भर कर कहा.

‘‘इंतजार का मजा लेना भी सीखो. ऐसी चांदनी रात रोज नहीं हुआ करती,‘‘ प्रीति मेरी ओर देखते हंसते हुए बोली.

‘‘इसीलिए तो कह रहा हूं, थोड़ी देर और ठहर लेते हैं. खैर, छोड़ो. अब तो कुछ दिन कुछ रातें, इंतजार का ही मजा लेना पड़ेगा. तुम महीने भर बाद जो शहर लौटोगी.  मुझे तो शायद कल ही लौटना पड़ेगा,‘‘ मैं ने कुछ उदास स्वर में कहा.

‘‘क्या? तुम कल ही लौट रहे हो,‘‘ प्रीति हैरानी जाहिर करते हुए बोली.

‘‘हां, पापा का फोन आया था. इस बार उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई वरना मम्मीपापा भी सप्ताह भर के लिए यहां आ जाते. वे नहीं आ पाएंगे, इसलिए उन्होंने इस बार दादी को भी साथ ले कर आने के लिए कहा है. अगर तुम भी साथ वापस चलती तो कितना अच्छा होता.‘‘

‘‘अगर चाचाजी आ जाते तो शायद जल्दी लौटना हो जाता, पर उन को भी छुट्टी नहीं मिल पाई. बाबा, खेतों का काम खत्म होने से पहले जाएंगे नहीं और तुम तो जानते हो मैं अकेली जा नहीं सकती.‘‘

‘‘खासकर किसी दूसरी जाति के लोगों के साथ…‘‘

‘‘फिर मुझे ताने सुना रहे हो?‘‘

‘‘नहीं, मैं तुम्हें कुछ नहीं कह रहा पर कभीकभी सोचने पर विवश हो जाता हूं कि हमारा गांव इतना खूबसूरत है मगर यहां अभी भी जातपांत के पुराने खयालातों से लोग मुक्त नहीं हो पाए हैं. पता नहीं, हमारे प्यार का अंजाम क्या होगा…‘‘

‘‘तो क्या तुम अंजाम से डरते हो?‘‘

‘‘हां, डरता तो हूं. अगर कोई कहेगा, तुम्हारी जिंदगी, तुम्हारी नहीं हो सकती, तो क्या डरना नहीं चाहिए?‘‘

‘‘बिलकुल नहीं डरना चाहिए आप को, क्योंकि आप की जिंदगी हमेशा आप के साथ रहेगी,‘‘ प्रीति मुसकरा कर बोली.

‘‘तो मैं भी अंजाम से नहीं डरता,‘‘ मैं ने भी उसी अंदाज में कहा.

‘‘यह हुई न बात‘‘ फिर शांत स्वर में बोली, ‘‘रमेश, देखना इस गांव में बदलाव हम ही लाएंगे. लोगों को यह मानना पड़ेगा कि इंसानियत से बड़ी दूसरी कोई जात नहीं होती और इंसानियत कहती है कि एकदूसरे को समान दृष्टि से देखा जाए और सभी प्रेम से मिल कर रहें.‘‘

‘‘तुम जब भी इस तरह की बातें करती हो, तो मेरे अंदर एक जोश आ जाता है. आज मैं भी इस पूनम की रात में कसम खाता हूं, रास्ता चाहे जितना कठिन हो, जब तक हमें मंजिल मिल नहीं जाती, मैं हर कदम तुम्हारे साथ रहूंगा,‘‘ मैं ने अपने दोनों हाथों को ऊपर फैला कर बड़े जोश में कहा.

उस रात ढेर सारी उम्मीदों के साथ, दिल में ढेर सारे सपनों को सजाए, एकदूसरे से विदा ले कर, हम दोनों अपनेअपने घर चले गए थे. लेकिन जिस कठिन रास्ते की हम ने कल्पना की थी, वह इतना कंटीला साबित होगा, कभी सोचा न था.

उस रात लौटते वक्त शायद किसी ने हमें देख लिया था. हो सकता है, वह मंदिर का पुजारी, गांव का पंडित ही रहा हो. क्योंकि उस ने ही प्रीति के बाबा को बुलवा कर इस की शिकायत की थी. धर्म के, समाज के ऐसे ठेकेदार, जिन्हें राधाकृष्ण के प्रेम, उन की रासलीला से तो कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन यदि हम जैसे जोड़े उस का अनुसरण करें, तो उन के लिए समाज की मानमर्यादा, उस की इज्जत का सवाल उत्पन्न हो जाता है…

उस दिन प्रीति के साथ क्या हुआ? यह कहने की आवश्यकता नहीं है. उस के घर वाले तो मुझे भी ढूंढ़ने आ गए थे… पर मैं दादी को ले कर शहर के लिए सुबह की बस से पहले ही निकल गया था.

बाद में गांव से प्रीति का फोन आने पर मैं पिताजी के सामने जा कर उन्हें सारी बातें बता कर रोने लगा. हमेशा की तरह एक दोस्त के समान मेरा साथ देते हुए पिताजी मुझे समझा कर तुरंत प्रीति के चाचाजी से बात करने चले गए. जो हम से कुछ ही दूर किराए के मकान में रहते थे. चाचाजी, पिताजी की तरह ही सुलझे विचारों वाले आदमी थे. गांव जा कर सब को काफी समझाने का प्रयास किया. यहां तक कि पंचों से भी बात कर के देखा, लेकिन बात नहीं बन पाई.

भाईभाई के बीच मनमुटाव वाली स्थिति पैदा हो गई. फिर पंचों से भी यह धमकी मिली कि यदि वे समाज की परंपरा के खिलाफ जाएंगे, तो उन्हें जातबिरादरी से बाहर कर दिया जाएगा. कोई उन का छुआ पानी तक नहीं पीएगा.

अंत में हार कर चाचाजी और पिताजी को पुलिस का सहारा लेना पड़ा और न चाहते हुए भी हम दोनों की शादी मजबूरन कोर्ट में करनी पड़ी.

हम दोनों की बस इतनी ही तो इच्छा थी कि समाज के सामने सामाजिक रीतिरिवाज से हम दोनों की शादी हो जाए. लेकिन समाज की रूढि़वादी परंपराओं की दीवार को गिरा पाना आसान काम तो नहीं होता. हम ने प्रयास क्या किया? कितना कुछ घटित हो गया. बाद में यह भी पता चला कि गांव के कुछ लोगों ने हमारे घर को आग लगाई और गांव से हमेशा के लिए हमारा बहिष्कार कर दिया गया.

आज इतने सालों बाद भी स्थिति जस की तस है. हमारे लिए वह रास्ता उतना ही दुर्गम है, जो वापसी को उस गांव तक जाता है. उस रात के बारे में कभी सोचता हूं, तो अपनी उस नादानी पर डर जाता हूं. क्योंकि जिस समाज में जातपांत के आधार पर इंसान का विभाजन होता हो और जहां जवान लड़केलड़की के बीच पवित्र रिश्ते जैसी किसी चीज की कल्पना तक नहीं की जाती, वहां उस सुनसान रात में एक जवान जोड़े को घूमते देख कर क्या उन्हें यों ही छोड़ दिया जाता?

फिर भी पता नहीं क्यों? उस रात को, प्रीति का साथ मैं भी कभी भुला नहीं पाया. आज भी हर ऐसी चांदनी रात में वह पूनम की रात याद आते ही मन भावविभोर हो जाता है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें