’’ अमीना बेगम गुस्से में बोलीं. ‘‘नहीं अम्मी, आप को समझाने की कोशिश कर रहा हूं. जो भूल आप ने अनवर के साथ की है, उस भूल को मेरे साथ न दोहराएं. अम्मी, किसी मासूम की जिंदगी से खेलना अच्छा नहीं होता…’’ ‘‘वसीम, मैं तुम्हारी दूसरी शादी करूंगी.’’ ‘‘अगर दूसरी बीवी से भी लड़कियां पैदा हुईं, तब आप क्या करेंगी…?’’ ‘‘ऐसा नहीं होगा…’’ अमीना बेगम ने जोर दे कर कहा. ‘‘लेकिन, मुझे आप की बात मंजूर नहीं है,’’ कहते हुए वसीम आगे बढ़ा.
‘‘वसीम, एक बात कान खोल कर सुन लो, तुम ने आज तक अपनी जिद की है. इस बार भी तुम जिद कर रहे हो. अगर तुम ने मेरी बात नहीं मानी, तो मैं जिंदगीभर तुम्हारा मुंह नहीं देखूंगी.’’ ‘‘अम्मी, आप समझती क्यों नहीं? शमीम बहुत ही नेक औरत है.’’ ‘‘मुझे तुम्हारा जवाब ‘हां’ या ‘न’ में चाहिए.’’ ‘‘मुझे दूसरी शादी नहीं करनी,’’ वसीम ने दोटूक जवाब दिया. ‘‘ठीक है, आज के बाद तुम मुझ से कभी भी मिलने की कोशिश मत करना,’’ इतना कह कर अमीना बेगम तेज कदमों से आगे बढ़ गईं. वसीम ने एक गहरी सांस ली और वार्ड में चला गया. सामने ही शमीम लेटी हुई थी. सफेद कपड़ों में उस का पीला चेहरा बुरी तरह मुरझाया हुआ था. आंखों से आंसू बह रहे थे.
शमीम को रोते देख कर वसीम उस के ही बैड पर बैठ गया और उंगली से उस के आंसू पोंछते हुए बोला. ‘‘शमीम, तुम रो रही हो. लगता है, तुम ने मेरी और अम्मी की बातें सुन ली हैं.’’ ‘‘ठीक ही तो कहती हैं अम्मी. उन्हें पोता चाहिए. आप दूसरी शादी क्यों नहीं कर लेते?’’ ‘‘शमीम, क्या हमारे मुहब्बत की डोर इतनी नाजुक है कि एक हलका सा झटका उसे तोड़ दे.’’ ‘‘लेकिन, हम अम्मी को तो नाराज नहीं कर सकते…’’ ‘‘तुम इस बारे में जरा भी मत सोचो, तुम्हें आराम की जरूरत है,’’ वसीम ने शमीम की बगल में सो रही बच्ची को प्यार किया और वहीं पर रखी एक कुरसी पर गुमसुम सा बैठ गया. अमीना बेगम के 2 बेटे थे, वसीम और अनवर. उन के शौहर कई साल पहले गुजर गए थे.
उन्होंने मेहनतमजदूरी कर के जैसेतैसे अपने बच्चों की परवरिश की थी. वसीम अनवर से 2 साल बड़ा था. अनवर की शादी हुए 8 साल बीत गए थे और उस के 4 लड़के थे. वह केवल इंटर तक पढ़ पाया था. अम्मी की जिद पर उस ने जल्दी ही शादी कर ली थी. उस के कंधों पर परिवार का बोझ आ गया, तो वह नौकरी खोजने लगा. नौकरी न मिलने पर वह बसस्टैंड पर फल बेचने का धंधा करने लगा. धीरेधीरे परिवार बड़ा होने लगा. अनवर की आमदनी कम थी और परिवार की जरूरतें ज्यादा. इसी वजह से न तो वह सुख में था और न ही उस का परिवार. वह अंदर ही अंदर घुटता रहता था. वसीम अनवर से बड़ा था, लेकिन उस ने शादी अनवर के बाद में की थी. वैसे, उस की अम्मी ने उस के लिए ऊंचे रिश्ते की पेशकश की थी, मगर उस ने साफ कह दिया था कि वह तब तक शादी नहीं करेगा, जब तक कि अपने पैरों पर खड़ा न हो जाए. कठिनाइयों से जूझते हुए अपनी मेहनत के बल पर वसीम ने एम. कौम पास किया.
एक बैंक में क्लर्क हो गया. इस के बाद उस ने अपनी अम्मी की इच्छा से एक साधारण परिवार की लड़की शमीम से शादी कर ली. वसीम का पारिवारिक जीवन सुखी था और उस की अम्मी उस के साथ ही रहती थीं. अगर उस के जीवन में कोई अभाव था, तो वह संतान का न होना था. शादी हुए 4 साल बीत गए थे, मगर संतान के बिना उस का घर सूना पड़ा था. उस दिन उस नवजात बच्ची ने इस कमी को दूर कर दिया था. वसीम ने एक गहरी सांस ले कर शमीम की ओर देखा, जो उस की ओर ही देखतेदेखते सो गई थी. वसीम कुरसी से उठा और पिछली खिड़की खोल कर बाहर देखने लगा. दूर पेड़ों की ओट में सूरज डूब रहा था. कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद शमीम अपने घर वापस आ गई. वसीम ने अपनी बेटी का नाम नीलोफर रखा था. शमीम उसे प्यार से ‘नीलो’ कहती थी. वह दोनों अपनी बेटी को बहुत प्यार करते थे. समय का पंछी पंख फड़फड़ाया, मौसम बदले, साल दर साल गुजरते चले गए.
नीलो बहुत ही सुंदर और पढ़नेलिखने में होशियार थी. उस दिन नीट का नतीजा निकलना था. वह सुबह से ही रिजल्ट देखने चली गई थी. शमीम अपने छोटे से घर के ड्राइंगरूम में बैठी हुई एक पत्रिका पढ़ रही थी. वह बड़ी बेकरारी से अपनी बेटी के आने का इंतजार कर रही थी, तभी शहद की तरह मीठी आवाज उस के कानों में पड़ी, ‘‘अम्मी…’’ शमीम ने देखा, हाथ में खूबसूरत सा फूलों का गुलदस्ता उठाए नीलो दौड़ती हुई उस की ओर आ रही थी, ‘‘अम्मी देखो… मैं ने नीट की परीक्षा में पहले 25 में जगह पाई है.’’ ‘‘मेरी बेटी… मेरी लाल,’’ शमीम ने आगे बढ़ कर नीलो को गले लगा लिया, ‘‘मुझे पूरा भरोसा था कि मेरी बेटी अपने अब्बा का नाम जरूर रोशन करेगी.’’ ‘‘और एक दिन डाक्टर भी बनूंगी… क्यों अम्मी?’’ नीलो मुसकराई. ‘‘हां… हमारी बेटी हमारा यह सपना जरूर पूरा करेगी.’’ ‘‘अम्मी, अब्बा कहां हैं…?’’ ‘‘मैं यहां हूं बेटी. मुझे मालूम था कि हमारी बेटी जरूर नीट क्लियर कर पाएगी. देखो, मैं तुम्हारे लिए क्या इनाम लाया हूं,’’ वसीम मुसकराता हुआ घर के अंदर आया. ‘‘अब्बा,’’ नीलो वसीम की ओर दौड़ पड़ी, ‘‘आप मेरे लिए क्या लाए हैं?’’ ‘‘यह आईफोन… यही इनाम तो मांगा था तुम ने,’’ वसीम ने नीलो को फोन पकड़ा दिया. नीलो खुशी से उछलती घर में इधरउधर दौड़ने लगी.
शमीम और वसीम उस दिन बहुत खुश थे, तभी वसीम को अचानक कुछ ध्यान आया और बोला, ‘‘शमीम, जानती हो इस बार भी अम्मी ने मनीऔर्डर नहीं लिया.’’ ‘‘क्यों नहीं किसी दिन समय निकाल कर आप खुद उन से मिल आते?’’ ‘‘सोचा मैं ने भी यही था, लेकिन जब से मुझे प्रमोशन दे कर जोधपुर भेजा गया है, तब से अपने पुराने शहर में जाने का मौका ही नहीं मिला. न अम्मा ने बुलाया और न उन्होंने अनवर को मुझ से मिलने दिया.’’ वसीम फिर भी मनीऔर्डर से पैसे भेजता था, जो अकसर वापस आ जाते थे. कुछ के बारे में पता नहीं चलता था. एक शहर से दूसरे शहर में घूमते हुए वसीम 20 साल बाद फिर उसी अपने शहर में वापस आ गया था. उस के आने की खबर सुन कर उस के सभी दोस्त व रिश्तेदार उस से मिलने आए, लेकिन उस की अम्मी नहीं आईं. वसीम और शमीम उन से मिलने भी गए, लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया. वसीम का छोटा भाई अनवर उस से जरूर मिला. अपने भाई की हालत देख कर वसीम का दिल कचोटने लगा था.
बड़े परिवार की जिम्मेदारियों और परेशानियों ने उसे वक्त से पहले ही बूढ़ा कर दिया था. अनवर के 4 बेटे थे, लेकिन कोई भी किसी रोजगार में नहीं लग सका था. बड़े परिवार की उलझनों के चलते वह अपने बच्चों को पूरा समय भी न दे पाता था. यही वजह थी कि उस के 2 बेटे आवारा हो गए थे. एक बेटा फलों का कारोबार संभालता था, उस से छोटा कपड़ों की सिलाई का काम करता था. परिवार काफी बड़ा था. इसी वजह से अनवर की माली हालत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही थी. अपने भाई की हालत देख कर वसीम ने उस की कुछ मदद भी कर दी थी. मगर वह बात उस की अम्मी अमीना बेगम को नहीं मालूम थी. तभी कार के रुकने की आवाज सुन कर शमीम खुशी से उछल पड़ी. पुरानी यादों का सिलसिला एकाएक टूट गया था. वह बैठक से बाहर आई, तो नीलो दौड़ कर उस के सीने से लग गई, ‘‘अम्मी… देखो, आप की बेटी ने आप का सपना पूरा कर दिया. मैं डाक्टर बन गई हूं.’’
‘‘हां बेटी… हां…’’ बेशुमार खुशी के चलते शमीम की आंखें भर आईं. सभी बैठक की ओर बढ़ गए. नीलो हंसहंस कर अपने कालेज की बातें सुनाने लगी. अगले दिन रविवार था. तड़के सुबह किसी ने दरवाजे की घंटी बजाई, तो वसीम को नींद खुल गई. वह अपने बिस्तर से नीचे उतरे. उस से पहले ही रसोईघर से निकल कर नीलोफर ने दरवाजा खोल दिया. दरवाजे पर एक अनजान और बूढ़ी औरत को देख कर नीलोफर चौंक गई और बोली, ‘‘आ… आप, किस से मिलना है आप को?’’ ‘‘मुझे वसीम से मिलना है बेटी.’’ ‘‘लेकिन, अब्बा तो अभी सो कर नहीं उठे हैं. आप थोड़ी देर बाद आ जाइए.’’ ‘‘मगर, मेरा उन से मिलना बहुत जरूरी?है.’’ ‘‘नीलो बेटी, कौन?है…?’’ तभी वसीम वहां पहुंच गए. जैसे ही उन की नजर उस बूढ़ी औरत पर पड़ी, वे चौंक गए. वसीम ने लपक कर उस औरत को अपने हाथों का सहारा दिया, ‘‘अम्मी… आप?’’ ‘‘मैं तुम्हारे पास एक जरूरी काम से आई हूं बेटे…’’ अमीना बेगम कमजोरी से कंपकंपा रही थीं. ‘‘नीलो… ये तुम्हारी दादीजान हैं.’’ ‘‘ओह, मेरी प्यारी दादीजान,’’ नीलोफर आगे बढ़ कर दादी के सीने से लग गई. ‘‘मेरी बच्ची… यह तो बहुत बड़ी हो गई है,’’
अमीना बेगम ने अचरज से नीलोफर की ओर देखा. ‘‘अम्मी, यह कल ही डाक्टरी की पढ़ाई पूरी कर के वापस लौटी है.’’ ‘‘तुम सच कह रहे हो?’’ अमीना बेगम को मानो इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था. ‘‘हां अम्मी, मैं ने आप से एक दिन कहा था न कि मेरी बेटी बड़ी हो कर मेरा नाम रोशन करेगी.’’ ‘‘तुम ने ठीक कहा था बेटे,’’ अचानक ही अमीना बेगम की आंखों से ढेर से आंसू निकल पड़े. आंसू पछतावे के थे या खुशी के, वसीम और नीलो समझ न सके. वसीम अपनी अम्मी को साथ ले कर बैठक में आए. एक कुरसी पर बैठते हुए अमीना बेगम बोलीं, ‘‘बेटा, अनवर तो शर्म से नहीं आया, मुझे भेज दिया. उस की तबीयत भी ठीक नहीं. कुछ देर पहले ही पुलिस अनवर के बड़े बेटे रजाक को पकड़ कर ले गई?है. उस पर इलजाम है…’’ अमीना पूरी बात कह न सकीं.
जबाव
मेरी उम्र 26 वर्ष है और मैं एक आईटी कंपनी में जौब करती हूं. मैं बहुत बिंदास हूं, जिस के कारण मेरी कंपनी के लड़के मुझे क्रश की नजर से देखते हैं. लेकिन एक 45 वर्षीय डिवोर्सी पुरुष पर मेरा दिल आ गया है. वह भी मुझ से शादी करना चाहता है. क्या मेरा उस से शादी करने का फैसला सही है?
सवाल
बिंदास होने का यह भी मतलब नहीं कि आप किसी से भी प्यार कर बैठें. आप का डिवोर्सी पुरुष से शादी करने का फैसला बिलकुल भी सही नहीं है, क्योंकि एक तो उम्र का अंतर और दूसरा डिवोर्सी होना, इस से घर में विवाद होने की आशंका ज्यादा रहती है. साथ ही आप उस व्यक्ति के उन कारणों से भी अनजान हैं जिस की वजह से उस का पहले वाला रिश्ता टूटा है. ऐसे में जानबूझ कर खुद को खतरे में डालने का कोई फायदा नहीं. इसलिए आप इस रिश्ते को शादी तक पहुंचाने की जल्दबाजी न करें. पहले उस के साथ कुछ समय गुजारें. अगर वे वफादार व परिपक्व हों और आप के प्रति गंभीर हों, तो विवाह किया जा सकता है.
मधु के मातापिता उस के लिए काबिल वर की तलाश कर रहे थे. मधु ने फैसला किया कि यह ठीक समय है जब उसे आलोक और अंशू के बारे में उन्हें बता देना चाहिए.
‘‘पापा, मैं आप को आलोक के बारे में बताना चाहती हूं. पिछले कुछ दिनों से मैं उस के घर जाती रही हूं. वह शादीशुदा था. उस की पत्नी सुहानी की मृत्यु कुछ वर्षों पहले हो चुकी है. उस का एक लड़का अंशू है जिसे वह बड़े प्यार से पाल रहा है. मैं आलोक को बहुत चाहती हूं.’’
मधु के कहने पर उस के पापा ने पूछा, ‘‘तुम्हें उस के शादीशुदा होने पर कोई आपत्ति नहीं है. बेशक, उस की पत्नी अब इस दुनिया में नहीं है. अच्छी तरह सोच कर फैसला करना. यह सारी जिंदगी का सवाल है. कहीं ऐसा तो नहीं है तुम आलोक और अंशू पर तरस खा कर यह शादी करना चाहती हो?’’
‘‘पापा, मैं जानती हूं यह सब इतना आसान नहीं है, लेकिन सच्चे दिल से जब हम कोशिश करते हैं तो सबकुछ संभव हो जाता है. अंशु मुझे बहुत प्यार करता है. उसे मां की सख्त जरूरत है. जब तक वह मुझे मां के रूप में अपना नहीं लेता है, मैं इंतजार करूंगी. बचपन से आप ने मुझे हर चुनौती से जूझने की शिक्षा और आजादी दी है. मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ यह फैसला कर रही हूं.’’
मधु के यकीन दिलाने पर उस की मां ने कहा, ‘‘मैं समझ सकती हूं, अगर अंशू के लालनपालन में तुम आलोक की मदद करोगी तो उस घर में तुम्हें इज्जत और भरपूर प्यार मिलेगा. सासससुर भी तुम्हें बहुत प्यार देंगे. मैं बहुत खुश हूं तुम आलोक की पत्नी खोने का दर्द महसूस कर रही हो और अंशू को मां मिल जाएगी. ऐसे अच्छे परिवार में तुम्हारा स्वागत होगा, मुझे लगता है हमारी परवरिश रंग लाई है.’’
मां ने मधु को गले लगा लिया. मधु की खुशी की कोई सीमा नहीं थी. उस ने कहा, ‘‘अब आप दोनों इस रिश्ते के लिए राजी हैं तो मैं आलोक को मोबाइल पर यह खबर दे ही देती हूं खुशी की.’’
मधु आलोक के दिल्ली के रोहिणी इलाके के शेयर मार्केटिंग औफिस में उस से मिलने जाया करती थी. इस का उस से पहला परिचय तब हुआ था जब उस ने कनाट प्लेस से पश्चिम विहार के लिए लिफ्ट मांगी थी. उस ने आलोक को बताया था वह एक पब्लिशिंग हाउस में एडिटर के पद पर कार्यरत थी. लिफ्ट के समय कार में ही दोनों ने एकदूसरे को अपने विजिटिंग कार्ड दे दिए थे. मधु की खूबसूरत छवि आलोक के दिमाग पर अंकित हो गई.
जब आलोक ने अपने बारे में पूरी तरह से बताया तो उस की बातचीत में उस के शादीशुदा और पत्नी सुहानी के निधन की बात शामिल थी.
बड़े ही अच्छे लहजे में मधु ने कहा था ‘मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि तुम शादीशुदा हो. मेरे मातापिता मेरे लिए वर की तलाश कर रहे हैं. मैं ने तुम्हें अपने वर के रूप में पसंद कर लिया है जो भी थोड़ीबहुत मुलाकातें हुई हैं, उन में मैं जीवन के प्रति तुम्हारी सोच से प्रभावित हूं. तुम ने मुझे यह बताया है कि तुम्हारा एकमात्र मिशन है अपने लड़के अंशू को अच्छी परवरिश देना. दादादादी द्वारा उस का लालनपालन अपनेआप में काफी नहीं जान पड़ता है. यदि हमारा विवाह हो जाता है तो यह मेरे लिए बड़ी चुनौती का काम होगा कि मैं तुम्हारी मदद उस की परवरिश में करूं. मुझे काम करने का शौक है, मैं चाहूंगी कि अपना पब्लिशिंग हाउस का काम जारी रखते हुए घर के कामकाज को सुचारु रूप से चलाऊं.
आलोक ये सब बातें ध्यान से सुन रहा था, बोला, ‘सुहानी की मृत्यु के बाद मुझे ऐसा लगा कि मेरी दुनिया अंशू के इर्दगिर्द सिमट कर रह गई है. मेरा पूरा ध्यान अंशू को पालने में केंद्रित हो गया. जिंदगी के इस पड़ाव पर जब मेरी तुम से मुलाकात हुई तो मुझे एक उम्मीद दिखी कि चाहे तुम्हारा साथ विवाह के बाद एक मित्र की तरह हो या पत्नी की हैसियत से, मुझे तुम पर पूरा भरोसा है. अगर तुम्हारे जैसी खूबसूरत और समझदार लड़की सारे पहलुओं का जायजा ले कर मेरे घर आती है तो अंशू को मां और परिवार को एक अच्छी बहू मिल जाएगी.’
मधु ने आलोक को यकीन दिलाते हुए कहा था, ‘इस में कोई शक नहीं है कि मुझे कुंआरे लड़के भी विवाह के लिए मिल सकते हैं, लेकिन मुझे विवाह के बाद की समस्याओं से डर लगता है. इसी समाज में लड़कियां शादी के बाद जला दी जाती हैं, दहेज की बलि चढ़ा कर उन्हें तलाक दे दिया जाता है या ससुराल पसंद न आने पर लड़कियों को वापस मायके आ कर रहना पड़ जाता है. तुम से मुलाकात के बाद मुझे लगता है ऐसा कुछ मेरे साथ नहीं होने वाला. तुम्हारी तरह अंशू को पालने का चैलेंज मैं स्वीकार करती हूं. तुम्हारे घर आ कर अंशू से मेलजोल बढ़ाने का काम मैं बहुत जल्द शुरू करूंगी. अपनी मम्मी को यकीन में ले कर मेरे बारे में बात कर लो. एक बात और मैं बताना चाहूंगी, मैं ने एमए साइकोलौजी से कर रखा है. उस में चाइल्ड साइकोलौजी का विषय भी था.’
‘‘मेरे जुड़वां बेटाबेटी हैं, उसी के पास रहते हैं. जब कभी मेरा मन बच्चों से मिलने को चाहता है मैं उन्हें कहीं बाहर बुला कर मिल लेता हूं. उन के मन में मेरे प्रति न प्यार है न नफरत. जब से मेरे ससुरजी का देहांत हुआ है, उस ने दोनों बच्चों को होस्टल में भेज दिया है. पत्नी के मन में आज भी मेरे प्रति नफरत कूटकूट कर भरी है. सारा जीवन बस, यों ही बीत गया.
‘‘जीवन कैसा भी बीते, पर उसे छोड़ने का मन ही नहीं करता. धीरेधीरे यह दर्द मेरे जीवन का हिस्सा बन गया है, फिर तो अकेले ही जिंदगी जीने की जंग शुरू हो गई जो आज तक चल रही है. मैं पिछले 3 सालों से इसी शहर में हूं, और पास ही के एक बैंक में मैनेजर हूं. बस, यही है मेरी कहानी.’’
हम दोनों ही अतीत की यादों में खो गए. जिंदगी की किताब के पन्ने पलटते रहे एवं एकएक पड़ाव जांचते रहे. यही भटकाव कभीकभी आदमी के भविष्य की दिशा तय कर देता है. रात काफी घिर चुकी थी. बड़े बेमन से हम ने एकदूसरे से विदा ली.
नूपुर से मिलने के बाद मेरा दिल बहुत बेचैन हो गया था. खाना खाने का मन नहीं था इसलिए महरी को दरवाजे से ही वापस भेज दिया. मैं चाय का गिलास लिए ड्राइंगरूम में बैठ गया. सहसा स्मृति कलश से पुन: एक स्मृति उभर कर मुझे कई बरस पीछे ले गई. मेरे विचारों के तार कब अतीत से जुड़ गए पता ही न चला.
उस छोटे से शहर में कालोनी के कोने वाले मकान में वे लोग नएनए आए थे. मां प्रतिदिन सवेरे टहलने जातीं तो नूपुर की मां का भी वही नित्यकर्म था. हम अपनीअपनी मां के साथ पार्क में आते और जब तक मां टहलतीं पार्क में एक तरफ बैठ कर बातें करते रहते. हमउम्र होने के कारण हमारी आपस में बहुत बनने लगी. खेलतेखेलते कब जवान हो कर एकदूसरे के करीब आ गए पता ही न चला.
दिन बीतते गए. हमारी खुशियों का कोई अंत नहीं था. मगर एक दिन सूर्योदय होने से पहले ही सूर्यास्त हो गया. उस के पिताजी को दिल का दौरा पड़ा और वे सदा के लिए संसार से कूच कर गए. इस तरह एक दिन उस परिवार पर कहर टूट पड़ा.
उस रोज की शाम हर रोज की तरह नहीं हुई. जब तक मैं कालिज से आया उन का सामान ट्रक में लादा जा चुका था, पता चला वे लोग पूना अपने घर जा रहे हैं, मैं नूपुर से मिल भी नहीं सका. उस से मिलने की हसरत बस, मन में सिमट कर रह गई. न तोप चली न तलवार, न सूई चली न नश्तर पर हृदय पर ऐसा गहरा आघात लगा कि मैं ठीक से संभल न पाया.
मेरे तो प्राण ही निकल गए. वह साल बेहद उदासी में बीता. मैं पार्क में बैठ कर पुरानी यादों को दोहराता रहता. मेरे पास उस का अब कोई संपर्क सूत्र भी नहीं था.
एम. काम. करने के बाद मेरी बैंक में नियुक्ति हो गई तो मुझे देहरादून जाना पड़ा. बातों का सिलसिला इस के बाद जा कर थम गया. लेकिन उस की यादें मेरे मन में बनी रहीं.
एक बार दीवाली पर घर आया तो मां ने यों ही दिल के तार छेड़ दिए, ‘तुझे याद है. हमारे पड़ोस में वर्माजी रहते थे, वही जिन की बेटी नूपुर के साथ तू अकसर खेला करता था.’
‘हां,’ मेरा दिल धक से कर गया, ‘कहां है वह?’
‘पिछले दिनों उस की मां का फोन आया था. अपनी बेटी के रिश्ते की बात करने लगीं.’
‘तो क्या कहा आप ने?’ मैं ने उत्सुकता से सांसें थाम कर पूछा.
‘मैं भला क्या कहती. जब भी तुझ से रिश्ते की बात करती, तू टाल जाता था. मुझे लगा तेरे मन में कोई है और जब समय आएगा तू खुद ही बता देगा.’
‘नहीं, मां, मेरे मन में ऐसा कुछ भी नहीं था, न है,’ मैं ने सारा संकोच त्याग कर मां से मनुहार की, ‘चाहो तो एक बार फिर से बात कर के देख लो.’
और जब तक मां ने बात की, बहुत देर हो चुकी थी. मां ने रोंआसी सी हो कर बताया कि नूपुर की शादी तेरे साथ करने को उन का बड़ा मन था और नूपुर की भी रजामंदी थी पर समय से मैं कुछ जवाब न दे सकी तो वह उदास हो गईं. अब तो नूपुर की सगाई भी हो चुकी है.
मेरा दिल भारी हो गया और अगले दिन ही मैं वापस देहरादून चला गया. उस जैसा फिर मन को कोई प्यारा न लगा. मैं ने उस का अस्तित्व ही भुला देना चाहा पर भूलने के लिए भी मुझे हमेशा याद रखना पड़ा कि मुझे उसे भूलना है जो सहज न हो सका.
खतरों के खिलाड़ी 12 का सीजन काफी ज्यादा हिट हो रहा है. इस सीजन में रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट के साथ अलग किस्म का गेम खेल रहे हैं. हाल ही में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट को अलग गेम से इंट्रोड्यूज करवाया है.
जहां एक बोर्ड पर रोहित शेट्टी का नाम लिखा था वहीं दूसरे बोर्ड पर कंटेस्टेंट का नाम लिखा था. ये गेम रोहित शेट्टी वर्सेज खिलाड़ियां था.
जिसके पास जितने ज्यादा स्टार्स होंगे वह एलिमिनेशन से उतना ही दूर होगा. जो अपनी टारगेट को पूरा करने में फेल होगा उसे गेम से बाहर कर दिया जाएगा.
View this post on Instagram
रोहित शेट्टी इस गेम के टारगेट को पूरा करने को बताते हैं जिसमें शिवांगी जोशी और अनेरी वजानी को परफॉर्म करना है. रोहित ने बताया कि कंटेस्टेंट को एक चाभी निकालने के लिए पिंजरे मेें बंद हाइना को पार करना होगा. और जैसे ही उसे चाभी मिल जाए उसे पानी के जार में रेंगना होगा.
वहीं कुछ चाबिया नेट से जुड़ी हुई थी जिसे निकालने जाने पर उन्हें करेंट लगेगा. शिवांगी जोशी और अनेरी बगानी गीले बदन अंदर घूस जाती हैं औऱ वह गीला कपड़ा पहने रहती हैं जिससे उन्हें करेंट लग जाती है और दोनों रोने लग जाती हैं.
वहीं कनिका एक स्टंट को पूरा करने आईं जहां पर उन्हें चलती कार के ऊपर बैठकर चाभी खोलने थें , तभी उन्हें जोर से झटका लगता है और वह जोर से चीखने लगती हैं. और इस टॉस्क को पूरा करने के बाद से ही उन्हें सवाल के जवाब देने थें, लेकिन वह इस जवाब वाले खेल में ही फेल हो गई.
आने वाले समय में भी यह शो काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है. हर कंटेस्टेंट को अपने- अपने टॉस्क को पूरा करने के लिए काफी मेहनत और दिमाग लगाने की जरुरत होगी. इसके साथ ही आखिरी में सभी कंटेस्टेंट का एक ग्रुप दे दिया जाएगा.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. अपने आने वाले बच्चे को लेकर वह दोनों काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इस बात की खबर तो सभी उनके फैंस को अभी तक हो चुकी है.
हाल ही में रणबीर कपूर रविवार विद स्टार परिवार के शो में शिरकत की थी, जिसमें वह रुपाली गांगुली के साथ शो करते नजर आएं हैं. इसके साथ ही वह शो में बच्चें संभालने की ट्रेनिंग भी करते नजर आएं और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें लड़का चाहिए या लड़की.
View this post on Instagram
जब शो में रूपाली गांगुली ने रणबीर कपूर से पूछा कि तुम्हें लड़का चाहिए या लड़की तो रणबीर ने कहा कि मुझे तो बेटी ही चाहिए. जिसके बाद से रूपाली उन्हें बच्चा संभालने की थोड़ी बहुत ट्रेनिंग देती नजर आ रही हैं. वह उन्हें बच्चा पकड़ने का तरीका बताती हैं.
वह कहती हैं कि हमेशा बच्चे के गर्दन के नीचे से सपोर्ट रहेगा . जिसके बाद से रणबीर गुड्डे को संभाल लेते हैं. कुछ समय पहले ही रणबीर और आलिया ने इस बात की खबर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दिया था कि वह बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं.
जिसकी खबर मिलते ही उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थें. दोनों के फैंस को इस बात की जानकारी मिलते ही वह उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी थी.
बता दें कि इन दिनों आलिया भट्ट विदेश में हैं तो उनका ख्याल रखने के लिए उनकी सास नीतू कपूर गई हैं. हालांकि जब आलिया कि प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इस बारे में कुछ हीं कहा उन्होंने कहा कि इसका पता तो मुझे आपसे लगा है . थैक्यू बताने के लिए.
हालांकि रणबीर और आलिया अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी ज्यादा खुश हैं. इस साल के आखिरी तक दोनों पेरेंट्स बन जाएंगे.
सैक्स की जरूरत केवल लडक़ों को ही होती हो, लड़कियों को नहीं, यह जरूरी नहीं. फरीदाबाद दिल्ली के निकट एक मामले में एक लडक़ी की शिकायत पर एक लडक़े को जेल भेज दिया गया क्योंकि वह लडक़ा घर के सामने ही रहता था और उसे 2-3 साल से गंदे मैसेज भेजता था, उस पर सैक्स करने का दबाव डालता था. लडक़ी की शिकायत थी कि उस ने उस के अंगों में उंगली डाल कर उस का रेप किया था.
सवाल उठता है कि उंगल डाली हो या यौनांग यह क्या लडक़ी की रजामंदी के बिना हो सकता है. क्या कोई महीनों एक तरफा गंदे या प्यार के मैसेज किसी के फोन पर बारबार भेज सकता है. क्या कोई लडक़ा महीनों किसी लडक़ी का पीछा करेगा और अगर उसे जरा सा भी बढ़ावा लडक़ी से नहीं मिले.
सैक्स रेप के मामलों में ज्यादातर बात रजामंदी से काफी हद तक बढ़ती है और फिर लडक़ा कपड़े उतारने और साथ हम बिस्तर होने को कहता है. रेप आनंद नहीं दे सकता, हां मर्दानगी जरूर दिखा सकता है. बहुत बार रेप किया जाता है लडक़ी को या उस के घरवालों को सबक सिखाने के लिए. कई बार दुश्मनी की वजह से रेप किया जाता है. पर जहां महीनों लडक़ा घर से दफ्तर और दफ्तर से घर तक लडक़ी का पीछा करता हो, वहां लडक़ी की इच्छा भी न जागती हो यह कहना सच से मुंह मोडऩा होगा.
औरतों को हक देने के नाम पर सैक्स गुनाहों पर समाज अब कठोर हो रहा है पर अदालती बूटी के नीचे अब कंकरपत्थर और वोटों के साथसाथ प्यार के खुशबूदार फूल भी पिसने लगे हैं.
बहुत से लडक़ेलडक़ी के पहली बार नकारने के बाद आगे नहीं बढ़ते अब क्योंकि उन्हें डर होता है कि कहीं लडक़ी हंगामा खड़ा न कर दे. असल में वे रुकता है कि यह पहले कदम को नकारना केवल शर्माना हो, यह जताना हो कि लडक़ी चालू नहीं है, या फिर लडक़ी डरीसहमी हो और लडक़े को परखना चाहती हो.
आज के कानूनों ने उस प्यार को रौक दिया है. बहुत से लडक़े डर कर लड़कियों से दूर भाग जाते है कि वहीं वह नाराज हो कर शिकायत न कर दे. यह भागना लड़कियों को भारी पड़ता है क्योंकि लडक़ी समझती है कि उस में कहीं कोर्ई कमी नहीं है कि लडक़े उसे प्यार नहीं करते.
14-15 साल की होते ही हर लडक़ी के मन में एक ऐसे प्यार की जरूरत होने लगती है जो उस पर जान छिडक़े, उस के साथ घूमे, उस के दुखदर्द शेयर करे. उस की गोद में लेट कर अपने गम भुला सके. दुनिया भर से बचा सके. कानूनों ने यह सब बंद कर दिया है.
वैसे ही अब समाज और कट्टर होने लगा ङ्क्षहदूमुसलिम भेदभव तो ही रहा है. साथ ही जाति का भेद भी बढऩे लगा है जबकि अब हर जाति का रहनसहन और खानपीन एक सा होने लगा है. स्कूल, कालेज या काम की जगह जब लडक़े लडक़ेलडक़ी मिलते हैं, एकदूसरे को पसंद करने लगते हैं तो महीनों उन्हें जाति का पता भी नहीं चलता.
जब प्यार पकने लगे तो कानून का डर आ जाता है. किसी भी बात पर अनबन होने पर पुलिस बीच में आ जाती है. पुलिस इन मामलों में खूब इंटरेस्ट लेती है क्योंकि ये कानून व्यवस्था के नहीं होते. इस में मोटी रिश्वत मिलती है. मामले को सुलझाने के नाम पर दोनों पक्ष खूब खिलातेपिलाते हैं. जज भी अपने को लड़कियों को बचाने के नाम पर लडक़ों को सजा दे देते हैं पर भूल जाते हैं कि यह औरतों के लिए गलत फैसला है. यह समाज के फिर से पुराने जमाने में ले जा रहा है जहां लडक़ेलड़कियां शादी मांबाद और बिचौलिए पंडितों के हिसाब से करते थे. तब शादी तो हो जाती थी पर दोनों अपने मनचाहों को शादी के बाद ढूढ़तेफिरते थे और घर कलहों बटें में डूबते थे. आज के युग में ढील देना जरूरी है.
वकील साहब का हंसताखेलता परिवार था. उन की पत्नी सीधीसाधी घरेलू महिला थी. वकील साहब दिलफेंक थे यह वे जानती थीं पर एक दिन सौतन ले आएंगे वह ऐसा सोचा भी नहीं था. उस दिन वे बहुत रोईं.
वकील साहब ने समझाया, ‘‘बेगम, तुम तो घर की रानी हो. इस बेचारी को एक कमरा दे दो, पड़ी रहेगी. तुम्हारे घर के काम में हाथ बटाएगी.’’
वे रोती रहीं, ‘‘मेरे होते तुम ने दूसरा निकाह क्यों किया?’’
वकील साहब बातों के धनी थे. फुसलाते हुए बोले, ‘‘बेगम, माफ कर दो. गलती हो गई. अब जो तुम कहोगी वही होगा. बस इस को घर में रहने दो.’’
बेगम का दिल कर रहा था कि अपने बच्चे लें और मायके चली जाएं. वकील साहब की सूरत कभी न देखें. पर मायके जाएं तो किस के भरोसे? पिता हैं नहीं, भाइयों पर मां ही बोझ है. उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि शादी के 14 साल बाद 40 साल की उम्र में वकील साहब यह गुल खिलाएंगे. बसाबसाया घर उजड़ गया.
वकील साहब ने नीचे अपने औफिस के बगल वाले कमरे में अपनी दूसरी बीवी का सामान रखवा दिया और ऊपर अपनी बड़ी बेगम के पास आ गए जैसे कुछ हुआ ही नहीं. बड़ी बेगम का दिल टूट गया. इतने जतन से पाईपाई बचा कर मकान बनवाया था. सोचा भी न था कि गृहस्थी किसी के साथ साझा करनी पड़ेगी.
दिन गुजरे, हफ्ते गुजरे. बड़ी बेगम रोधो कर चुप हो गईं. पहले वकील साहब एक दिन ऊपर खाना खाते और एक दिन नीचे. फिर धीरेधीरे ऊपर आना बंद हो गया. उन की नई बीवी में चाह इतनी बढ़ी कि वकालत पर ध्यान कम देने लगे. आमदनी घटने लगी और परिवार बढ़ने लगा. छोटी बेगम के हर साल एक बच्चा हो जाता. अत: खर्चा बड़ी बेगम को कम देने लगे.
बड़ी बेगम ने हालत से समझौता कर लिया था. हाईस्कूल पास थीं, इसलिए महल्ले के ही एक स्कूल में पढ़ाने लगीं. बच्चों की छोटीमोटी जरूरतें पूरी करतीं. शाम को घर पर ही ट्यूशन पढ़ातीं जिस से अपने बच्चों की ट्यूशन की फीस देतीं. अब उन का एक ही लक्ष्य था अपने बेटेबेटी को खूब पढ़ाना और उन्हें उन के पैरों पर खड़ा करना. पति और सौतन के साथ रहने का उन का निर्णय केवल बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए ही था. वे जानती थीं कि बच्चों के लिए मांपिता दोनों आवश्यक हैं.
अब सारे घर पर छोटी बेगम का राज था. बड़ी बेगम और उन के बच्चे एक कमरे में रहते थे जहां कभी किसी विशेष कारण से वकील साहब बुलाए जाने पर आते.
इस तरह समय बीतता गया और फिर एक दिन वकील साहब अपनी 5 बेटियों और छोटी बेगम को छोड़ कर चल बसे. छोटी बेगम ने जैसेतैसे बेटियों की शादी कर दी. मकान भी बेच दिया.
बड़ी बेगम की बेटी सनोबर की एक अच्छी कंपनी में जौब लग गई थी. देखने में सुंदर भी थी पर शादी के नाम से भड़कती थी. वह अपनी मां का अतीत देख चुकी थी अत: शादी नहीं करना चाहती थी. बड़ी बेगम के बहुत समझाने पर वह शादी के लिए राजी हो गई. साहिल अच्छा लड़का था, परिवार का ही था.
सनोबर ने शादी के लिए हां तो कर दी पर अपनी शर्तें निकाहनामे में रखने को कहा.
साहिल ने कहा, ‘‘मुझे तुम्हारी हर शर्त मंजूर है.’’
सनोबर ने बात साफ की, ‘‘ऐसे कह देने से नहीं, निकाहनामे में लिखना होगा की मेरे रहते तुम दूसरी शादी नहीं करोगे और अगर कभी हम अलग हों और हमारे बच्चे हों तो वे मेरे साथ रहेंगे.’’
सनोबर को साहिल बचपन से जानता था. उस के दिल का डर समझता था. बोला, ‘‘सनोबर निकाहनामे में यह भी लिख देंगे और भी जो तुम कहो. अब तो मुझ से शादी करोगी?’’
सनोबर मान गई और दोनों की शादी हो गई. दोनों की अच्छी जौब, अच्छा प्लैट, एक प्यारी बेटी थी. कुल मिला कर खुशहाल जीवन था सनोबर का. शादी के 12 साल कैसे बीत गए पता ही नहीं चला.
सनोबर का प्रमोशन होने वाला था. अत: वह औफिस पर ज्यादा ध्यान दे रही थी. घर बाई ने ही संभाल रखा था. बेटी भी बड़ी हो गईर् थी. वह अपना सब काम खुद ही कर लेती थी. सनोबर उस को भी पढ़ाने का समय नहीं दे पाती. अत: ट्यूशन लगा दिया था. सनोबर का सारा ध्यान औफिस के काम पर था. घर की ओर से वह निश्चिंत थी. बाई ने सब संभाल लिया था.
‘‘मैं कोतवाली जाता हूं. आप बेफिक्र रहिए, रजाक छूट जाएगा,’’ वसीम दूसरे कमरे की ओर बढ़ते हुए बोले, तभी वहां शमीम पहुंच गई. अमीना बेगम को देख कर वह भी चौंक पड़ी. ‘‘बहू… लगता है, तुम अभी भी मुझ से नाराज हो.’’ ‘‘यह आप ने कैसे समझ लिया अम्मी. मैं तो यह सोच रही थी कि कितने समय बाद हम ने एकदूसरे का सामना किया है और वह भी इस एहसास के साथ कि बेटे चाहें 10 हों, अगर उन में से कोई भी लायक न बन सके, तो परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल जाती है.
‘‘बेटी चाहे एक हो, अगर उस की परवरिश ठीक ढंग से हो जाए, तो वह भी अपने खानदान का नाम रोशन कर सकती है, जैसे मेरी बेटी…’’ शमीम ने फख्र से अपनी बेटी की ओर देखा. ‘‘तुम ठीक कहती हो बहू,’’ अमीना बेगम की आवाज में हार की सी बोझिलता थी, ‘‘उस समय मैं नईपुरानी पीढ़ी के फर्क को समझ न सकी थी. मुझे सोचना चाहिए था कि वसीम नए जमाने का नौजवान है. उस की सोच और उस के इरादे जरूर ही एक नए समाज की रोशनी वाले हैं. ‘‘मेरी जिद और अंधविश्वास ने अनवर का जीवन बरबाद कर दिया. अगर वसीम की तरह उस ने भी पढ़लिख कर अपना भविष्य संवारा होता और उस का भी परिवार छोटा होता तो आज वह इतनी बदहाली में न होता, न उस के बच्चे बिगड़ते.’’ शाम को वसीम आया और बोला,
‘‘अम्मी, रजाक को पुलिस ने रिहा कर दिया है. वह वापस घर चला गया है.’’ ‘‘तुम बहुत अच्छे हो बेटा…’’ अमीना बेगम बोलीं. ‘‘अम्मी, अब आप कहीं नहीं जाएंगी, यहीं रहेंगी हमारे पास.’’ ‘‘लेकिन, अनवर बीमार है. वह क्या सोचेगा?’’ ‘‘आप उस की बिलकुल भी चिंता न करें. अब हमारी नीलो अपने चाचाजान का भी इलाज करेगी और मैं उस के बच्चों का भविष्य सुधारने की कोशिश करूंगा.’’ ‘‘तुम इनसान नहीं फरिश्ते हो बेटा…’’ अमीना बेगम की आंखों में पानी भर आया. ‘‘और मैं दादीजान, मैं कैसी हूं?’’ नीलोफर शरारत से मुसकराई. ‘‘तुम तो मेरी चांद हो… 100 बेटों से बढ़ कर हो,’’ अमीना बेगम नीलोफर के सिर पर हाथ फेरते हुए बोलीं.