GHKKPM: मेकर्स के लिए बुरी खबर, क्या शो को अलविदा कहेंगी पाखी !

‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों शो की टीआरपी रेस में चल रहा है शो में हर दिन कुछ नए मोड़ आ रहे है जो कि शो को बेहतर बना रहे है लेकिन इसी बीच शो के मेकर्स और फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही बताया जा रहा है कि पाखी के रोल में एश्वर्या शर्मा जल्द ही शो को अलविदा कहेंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

आपको बता दें, कि एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि एश्वर्या शर्मा शो को अलविदा कहेंगी. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि ऐश्वर्या ने अपना आखिरी एपिसोड भी शूट कर लिया है और वह जल्द ही गुम है किसी के प्यार में (Gum Hai Kisi ke Pyar Mein) को अलविदा कह देगी. हालांकि, अब तक इस खबर से जुड़ा कोई कंफर्मेशन नहीं आया है. वहीं, अब फैंस ऐश्वर्या या फिर मेकर्स के ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं, ऐश्वर्या के फेरवेल की तस्वीरें भी सामने आ जाएंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सेकेंड लीड कैरेक्टर निभा रही हैं. सीरियल में उनके किरदार का नाम पत्रलेखा है, जो विराट की दूसरी पत्नी है. शुरुआती दिनों में ऐश्वर्या शर्मा का कैरेक्टर निगेटिव था. फैंस उन्हें असली विलेन के रूप में देखते थे, जिस वजह से वह कई बार ट्रोल भी हुई हैं. मेकर्स ने धीरे-धीरे इस कैरेक्टर को भी ठीक कर दिया गया. बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या शर्मा का ट्रैक ठीक कर दिया गया था. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने इस शो को छोड़कर फैंस को झटका दिया है.

बच्चों ! नशा ले लेता है जान

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक सरकारी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र की उसके दो सहपाठियों ने कथित तौर पर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया. वारदात की जानकारी पुलिस को मिली तो जांच शुरू हुई और सनसनीखेज जानकारियां सामने आई जिसमें नशा और अपराध एक दूसरे से साक्षेप रूप में पाए गए .

पुलिस ने हमारे संवाददाता को बताया कि मृतक छात्र की पहचान यहां मोलड़बंद गांव में बिलासपुर कैंप निवासी सौरभ (12 वर्ष) के तौर पर हुई है . शव 27 अप्रेल को खाटूश्याम पार्क और ताजपुर रोड गांव के बीच से मिला था और बालक ने स्कूल के वस्त्र पहने हुए थे.

पुलिस ने जांच के पश्चात पाया कि सिर्फ नशे के सामाजिक अपराध से बचने के लिए उसे छुपाने के लिए स्कूली छात्रों ने हत्या कर दी. पुलिस ने सौरभ की कक्षा में पढ़ने वाले दो किशोरों को पकड़ा है और उन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया जांच के दौरान, पता चला कि सौरभ ने दो किशोरों को स्कूल मैदान में (धुम्रपान) सिगरेट पीते हुए देखा था और शिक्षकों को यह बताने की बात कही  थी.  इसके बाद वे सौरभ को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गए जहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट भी आ गई और मृत्यु हो गई .

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश देव ने बताया कि शव के पास एक तौलिया और खून लगे कुछ पत्थर भी मिले  दरअसल  सौरभ के सिर पर चोट के कई निशान पाये गये.  सौरभ अपने परिवार के साथ मोलरबंद गांव में रहता था. स्कूल से जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन परिजनों ने शुरू कर दी और आखिरकार पुलिस को जानकारी मिली कि  खाटूश्याम पार्क के पास नाले में एक स्कूली बच्चे का शव पड़ा है.

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को बच्चे का स्कूल बैग मिला, जिसमें किताब-कापी और अन्य सामान थे.पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. सौरभ की मां ने  बताया – गुरुवार शाम सात बजे तक जब उनका बेटा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. उसने बताया, ‘मैंने अपने बेटे के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि वह स्कूल से निकलते समय कतार में खड़ा था लेकिन उनके साथ नहीं गया. फिर मैंने उसके शिक्षक को फोन किया जिन्होंने कहा कि. सभी छात्र शाम साढ़े छह बजे के आसपास स्कूल से चले गए.

सौरभ की मां ने बताया, ‘आज सुबह हमें उसका शव देखने को मिला . स्कूलों में झांकी अनुशासन मुख्य रूप से सिखाया जाता है नशा पत्ती से दूर रहने का जहां माहौल होता है ऐसे में या घटना यह संदेश देती है कि अब बच्चों को और भी ज्यादा शिक्षित करने की और जागरूक करने की आवश्यकता है नशा ही है जो आने वाली पीढ़ी को अंधकार की ओर धकेल सकता है जिससे बच्चों को दूर रखने की आवश्यकता है.

एक थी मां- भाग 1: कहानी एक नौकरानी की

मैंअपने बैडरूम में लगे आदमकद आईने के सामने खड़ी अपनेआप को देख रही थी. मेरे चेहरे पर खुशी और गम के मिलेजुले भाव आजा रहे थे. पता नहीं क्यों आज मेरा अतीत मुझे बारबार याद आ कर परेशान कर रहा था. कमरे के बाहर से शादी में बजने वाली शहनाई की धुन की धीमी आवाज आ रही थी. एक बात बताऊं, शादी किसी और की नहीं, बल्कि मेरी ही हो रही थी.

घर में अभी मेरी ही विदाई की तैयारी चल रही थी. सभी उसी में बिजी थे. मैं भी अभी दुलहन के लिबास में ही आईने के सामने खड़ी थी.

शादी से पहले तकरीबन सभी लड़कियां अपनी ससुराल और पति के बारे में ढेर सारे सपने संजोती हैं, मगर मैं ने आज तक कभी कुछ नहीं सोचा था. अगर मैं कुछ सपने संजोती भी तो कितने…? वैसे भी मेरी जैसी बदनसीब लड़की को सपने देखने का हक कहां होता है. फिर भी मैं जितने सपने देखती, उस से सैकड़ों नहीं, लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों गुना ज्यादा अच्छा परिवार और पति मुझे मिलने जा रहा था.

मेरे होने वाले पति किसी फिल्मी हीरो से कम दिखने में नहीं थे. अच्छी सरकारी नौकरी थी. पिता के एकलौते बेटे थे. पूरा परिवार सुखी और अमीर था.

ऐसा पति और परिवार पाने के बावजूद भी मैं आज अंदर से खुश नहीं थी, जबकि मुझे तो खुशी से पागल हो कर खूब नाचना चाहिए था, मगर मैं अभी अपनी पुरानी यादों के भंवर में ही उलझी बुझीबुझी सी खुद से ही बातें करने में लगी थी.

आप को एक बात बताऊं, सुन कर आप भी चौंक जाएंगे. मैं जिस घर में अभी दुलहन बनी आईने के सामने खड़ी थी, उस घर की मैं नौकरानी थी… नौकरानी कश्मीरा. मगर आज तक मेरे मालिक और मालकिन ने कभी मुझे घर की नौकरानी नहीं समझा था. वे दोनों हमेशा मुझे अपनी बेटी मानते थे.

मैं आई तो थी इस घर में 14 साल पहले नौकरानी बन कर ही, लेकिन आज इस घर की बेटी बन कर शादी के सुर्ख लाल जोड़े में विदा होने जा रही थी.

मगर, अब मैं जो बात आप को बताने जा रही हूं, उसे सुन कर तो आप के पैर तले की जमीन खिसक जाएगी. आप को पता है कि मेरी अपनी मां, जिस ने मुझे जन्म और यह नाम दिया था, भी अभी जिंदा थीं.

मेरी बात सुन कर आप के होश उड़ गए न? जरा सोचिए, मैं कैसेकैसे और किनकिन हालात से गुजर रही होऊंगी. मैं आज आप को अपनी पूरी कहानी सुनाती हूं, शायद आप को बताने से मेरे दिल का भी बोझ कुछ कम हो जाएगा.

बात आज से 35 साल पहले की है. उस समय मेरे पिता यानी गणेश गिरी की उम्र 10 साल की थी. परिवार में मेरे दादाजी यानी दीनानाथ गिरी और मेरे पिताजी के अलावा कोई और नहीं था. दादीजी 5 साल पहले ही मर गई थीं.

मेरा परिवार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक छोटे से शहर सिकंदरपुर में रहता था. यह बलिया से तकरीबन

30-35 किलोमीटर दूर है.

मेरे दादाजी को धर्मग्रंथ और हस्त विज्ञान का अच्छा ज्ञान था. वे पूजापाठ और लोगों का हाथ देख कर उन का भविष्य बताने का काम करते थे. सभी उन की बहुत इज्जत करते थे.

मेरे दादाजी की प्रबल इच्छा थी कि उन का बेटा यानी मेरे पिताजी भी पढ़लिख कर धर्मग्रंथों के अच्छा ज्ञाता बनें और उन से भी बड़े विद्वान बनें, मगर मेरे दादाजी की सोच के एकदम सब उलटा हो रहा था.

मेरे पिताजी को संस्कृत कौन कहे, उन का तो पढ़नेलिखने में ही मन नहीं लगता था. दादाजी बहुत डांटते और समझाते, मगर कोई फायदा नहीं होता था. मेरे पिताजी दिनभर अपने दोस्तों के साथ सिर्फ मटरगश्ती करने में लगे रहते थे.

और आखिर में वही हुआ, जिस का मेरे दादाजी को डर था. मेरे पिताजी मैट्रिक में फेल हो गए थे, 1-2 बार नहीं, बल्कि 4-4 बार. दादाजी ने पिताजी को मैट्रिक का इम्तिहान दिलवाया था, मगर हर बार पिताजी फेल ही होते थे.

मेरे दादाजी ने गुस्से में आ कर यह सोच कर कि शायद शादी करने से वह संभल जाएगा, इसलिए उन्होंने मेरे पिताजी की शादी करवा दी थी.

पूरे सिकंदरपुर में मेरे दादाजी का अच्छाखासा नाम था, जिस के चलते मैट्रिक फेल होने के बावजूद मेरे पिताजी की शादी एक अच्छे परिवार में हो गई थी.

मेरी मां पुष्पा गिरी दुलहन बन कर मेरे पिताजी के घर आ गई थीं. वे बहुत खूबसूरत और पढ़ीलिखी थीं, पर दादाजी ने जिस सोच के साथ मेरे पिताजी का ब्याह कराया था, वह कामयाब नहीं हुआ. मेरे पिताजी ने पढ़ाईलिखाई तो छोड़ ही दी थी, वे अब भी कोई कामधंधा नहीं करते थे. सिर्फ दिनभर दोस्तों के साथ घूमा करते थे.

शादी के एक साल बाद ही मेरा यानी इस कश्मीरा गिरी का धरती पर आना हुआ और ठीक 2 साल बाद मेरे छोटे भाई अमर गिरी का. अब हम परिवार में 5 सदस्य हो गए थे, मगर कमाने वाले अभी भी सिर्फ मेरे दादाजी ही थे. नतीजतन, घर चलाने में अब बहुत दिक्कतें होने लगी थीं.

पहले सिर्फ दादाजी ही मेरे पिताजी को उन की फालतू हरकतों पर डांटा करते थे, मगर अब मां भी बातबात पर पिताजी को ताने देने लगी थीं.

इस बात से घर में अब आएदिन पतिपत्नी, बापबेटे में पारिवारिक झगड़े शुरू हो गए थे. दादाजी भी अब इस चिंता में बीमार रहने लगे थे.

मुझे आज भी वे दिन याद थे, क्योंकि तब तक मैं 5 साल की हो गई थी. पिताजी दादाजी से किसी बात को ले कर बहस कर रहे थे. पहली बार मेरी मां ने भी पिताजी के पक्ष में हो कर दादाजी को कुछ बोला था.

मां का साथ पा कर पिताजी का जोश और बढ़ गया. इस का नतीजा यह हुआ कि मेरे दादाजी गुस्से में अपने खुद के बनाए घर को हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए थे. मेरे पिताजी ने मना करना तो दूर उलटे उन्हें तुरंत घर से जाने को कह दिया था.

सिकंदरपुर से कुछ ही दूरी पर एक शहर है मऊ. वहां मेरी बूआ रहती थीं, जो मेरे दादाजी को हमेशा अपने पास बुलाती थीं. दादाजी अभी तक मना करते आ रहे थे, मगर उस दिन मेरे पिताजी के रवैए से ऊब कर वे वहीं रहने के लिए चले गए थे.

मेरे दादाजी के घर छोड़ कर जाने से सब से ज्यादा खुशी शायद मेरी मां को हुई थी, क्योंकि दादाजी के जाते ही मेरी मां का बरताव और चालचलन एकदम बदल गया था. जहां पहले घर में भी वे घूंघट निकाले रहती थीं, वहीं अब सूटसलवार और जींसटीशर्ट पहनने लगी थीं.

उजली परछाइयां- भाग 1: क्या अंबर और धरा का मिलन हुआ?

बीकानेर के सैंट पौल स्कूल के सामने बैठी धरा बहुत नर्वस थी. उसे वहां आए करीब 1 घंटा हो रहा था. वह स्कूल की छुट्टी होने और किट्टू के बाहर आने का इंतजार कर रही थी. किट्टू से उस का अपना कोई रिश्ता नहीं था, फिर भी उस की जिंदगी के बीते हुए हर बरस में किट्टू के निशान थे. अंबर का 14 साल का बेटा, जो अंबर के अतीत और धरा के वर्तमान के 10 लंबे सालों की सब से अहम परछाईं था. उसी से मिलने वह आज यहां आई थीं. आज वह सोच कर आई थी कि उस की कहानी अधूरी ही सही, लेकिन बापबेटे का अधूरापन वह पूरा कर के रहेगी.

करीब 10 साल पहले धरा का देहरादून में कालेज का सैकंड ईयर था जब धरा मिली थी मिस आभा आहलूवालिया से, जो उस के और अंबर के बीच की कड़ी थी. उस से कोई 4-5 साल बड़ी आभा कालेज की सब से कूल फैकल्टी बन के आई थी. वहीं, धरा में शैतानी और बेबाकपन हद दर्जे तक भरा था. लेकिन धीरेधीरे आभा और धरा टीचरस्टूडैंट कम रह गई थीं, दोस्त ज्यादा बन गईं. लेकिन शायद इस लगाव का एक और कारण था, वह था अम्बर, आभा का बड़ा भाई, जिस की पूरी दुनिया उस के इर्दगिर्द बसी थी और उसे वह अकसर याद करती रहती थी.

आभा ने बताया था कि अंबर ने करीब 5 साल पहले लवमैरिज की थी, बीकानेर में अपनी पत्नी रोशनी व 4 साल के बेटे किट्टू के साथ रह रहा था और 3-4 महीने में अपने घर आता था. आभा अकसर धरा से कहती कि उस की आदतें बिलकुल उस के भाई जैसी हैं.

ग्रेजुएशन खत्म होतेहोते आभा और धरा एकदूसरे की टीचर और स्टूडैंट नहीं रही थीं, अब वे एक परिवार का हिस्सा थीं. इन बीते महीनों में धरा उस के घर भी हो आई थी, भाई अंबर और बड़ी बहन नीरा से फेसबुक पर कभीकभार बातें भी होने लगी थीं और छुट्टियां उस के मम्मीपापा के साथ बीतने लगी थीं.

एग्जाम हो गए थे लेकिन मास्टर्स का एंट्रैंस देना बाकी था, इसलिए धरा उस समय आभा के घर में ही रह रही थी. तब अंबर घर आया था. बाहर से शांत लेकिन अंदर से अपनी ही बर्बादी का तूफान समेटे, जिस की आंधियों ने उस की हंसतीखेलती जिंदगी, उस का प्यार, सबकुछ तबाह कर दिया था. आभा के साथ रहते धरा को यह मालूम था कि अंबर की शादी के 2 साल तक सब ठीक था, फिर अचानक उस की बीवी रोशनी अपने मम्मी के घर गई, तो आई ही नहीं.

इस बार जब अंबर आया तो उस के हमेशा मुसकराते रहने वाले चेहरे से पुरानी वाली मुसकान गायब थी. धरा के लिए वह सिर्फ आभा का भाई था, जो केवल उतना ही माने रखता था जितना बाकी घरवाले. लेकिन 1-2 दिन में ही न जाने क्यों अंबर की उदास आंखों और फीकी मुसकान ने उसे बेचैन कर दिया.

करीब एक सप्ताह बाद अंबर ने बताया कि वह अपनी जौब छोड़ कर आया है क्योंकि उस के ससुराल वालों और पत्नी को लगता है कि वह पैसे के चलते वहां रहता है. अब वह यहीं जौब करेगा और कुछ महीनों के बाद पत्नी और बेटा भी आ जाएंगे. यह सब के लिए खुश होने की बात थी. लेकिन फिर भी, कुछ था जो नौर्मल नहीं था.

अंबर ने नई जौब जौइन कर ली थी. कितने ही महीने निकल गए, पत्नी नहीं आई. हां, तलाक का नोटिस जरूर आया. रोशनी ने अंबर से फोन पर भी बात करनी बंद कर दी थी और बेटे से भी बात नहीं कराती थी. इन हालात ने सभी को तोड़ कर रख दिया था. अंबर के साथ बाकी घर वालों ने भी हंसना छोड़ दिया.  उन के एकलौते बेटे की जिंदगी बरबाद हो रही थी. वह अपने बच्चे से बात तक नहीं कर पाता था. परिवार वाले कुछ नहीं कर पा रहे थे.

धरा सब को खुश रखने की कोशिश करती. कभी सब की पसंद का खाना बनाती तो कभी अंबर को पूछ कर उस की पसंद का नाश्ता बनाती. उसे देख कर अंबर अकसर सोचता कि यह मेरी और मेरे घर की कितनी केयर करती है. धरा आज की मौडर्न लड़की थी. लेकिन घरपरिवार का महत्त्व वह अच्छी तरह समझती थी. घर के काम करना उसे अच्छा लगता था.

अंधविश्वास की बलिवेदी पर : भाग 1- रूपल क्या बचा पाई इज्जत

‘‘अरे बावली, कहां रह गई तू?’’ रमा की कड़कती हुई आवाज ने रूपल के पैरों की रफ्तार को बढ़ा दिया.

‘‘बस, आ रही हूं मामी,’’ तेज कदमों से चलते हुए रूपल ने मामी से आगे बढ़ हाथ के दोनों थैले जमीन पर रख दरवाजे का ताला खोला.

‘‘जल्दी से रात के खाने की तैयारी कर ले, तेरे मामा औफिस से आते ही होंगे,’’ रमा ने सोफे पर पसरते हुए कहा.

‘‘जी मामी,’’ कह कर रूपल कपड़े बदल कर चौके में जा घुसी. एक तरफ कुकर में आलू उबलने के लिए गैस पर रखे और दूसरी तरफ जल्दी से परात निकाल कर आटा गूंधने लगी.

आटा गूंधते समय रूपल का ध्यान अचानक अपने हाथों पर चला गया. उसे अपने हाथों से घिन हो आई. आज भी गुरु महाराज उसके हाथों को देर तक थामे सहलाते रहे और वह कुछ न कह सकी. उन्हें देख कर कितनी नफरत होती है, पर मामी को कैसे मना करे. वे तो हर दूसरेतीसरे दिन ही उसे गुरु कमलाप्रसाद की सेवादारी में भेज देती हैं.

पहली बार जब रूपल वहां गई थी तो बड़ा सा आश्रम देख कर उसे बहुत अच्छा लगा था. खुलीखुली जगह, चारों ओर हरियाली ही हरियाली थी.

खिचड़ी बालों की लंबी दाढ़ी, कुछ आगे को निकली तोंद, माथे पर बड़ा सा तिलक लगाए सफेद कपड़े पहने, चांदी से चमकते सिंहासन पर आंखें बंद किए बैठे गुरु महाराज रूपल को पहली नजर में बहुत पहुंचे हुए महात्मा लगे थे जिन के दर्शन से उस की और उस के घर की सारी समस्याओं का जैसे खात्मा हो जाने वाला था.

अपनी बारी आने पर बेखौफ रूपल उन के पास जा पहुंची थी. महाराज उस के सिर पर हाथ रख आशीर्वाद देते हुए देर तक उसे देखते रहे.

मामी की खुशी का ठिकाना नहीं था. उस दिन गुरु महाराज की कृपा उस पर औरों से ज्यादा बरसी थी.

वापसी में महाराज के एक सेवादार ने मामी के कान में कुछ कहा, जिस से उन के चेहरे पर एक चमक आ गई. तब से हर दूसरेतीसरे दिन वे रूपल को महाराज के पास भेज देती हैं.

मामी कहती हैं कि गुरु महाराज की कृपा से उस के घर के हालात सुधर जाएंगे जिस से दोनों छोटी बहनों की पढ़ाईलिखाई आसान हो जाएगी और उन का भविष्य बन जाएगा.

रूपल भी तो यही चाहती है कि मां की मदद कर उन के बोझ को कुछ कम कर सके, तभी तो दोनों छोटी बहनों और उन्हें गांव में छोड़ वह यहां मामामामी के पास रहने आ गई है.

पिछले साल जब मामामामी गांव आए थे तब अपने दुखड़े बताती मां को आंचल से आंखों के गीले कोर पोंछते देख रूपल को बड़ी तकलीफ हुई थी.

14 साल की हो चुकी थी रूपल, पर अभी भी अपने बचपने से बाहर नहीं निकल पाई थी. माली हालत खराब होने से पढ़ाई तो छूट गई थी, पर सखियों के संग मौजमस्ती अभी भी चालू थी.

ठाकुर चाचा के आम के बगीचे से कच्चे आम चुराने हों या फुलवा ताई के दालान से कांटों की परवाह किए बगैर झरबेरी के बेर तोड़ने में उस का कहीं कोई मुकाबला न था.

पर उस दिन किवाड़ के पीछे खड़ी रूपल अपनी मां की तकलीफें जान कर हैरान रह गई थी. 4 साल पहले उस के अध्यापक बाऊजी किसी लाइलाज बीमारी में चल बसे थे. मां बहुत पढ़ीलिखी न थीं इसलिए स्कूल मैनेजमैंट बाऊजी की जगह पर उन के लिए टीचर की नौकरी का इंतजाम न कर पाया. अलबत्ता, उन्हें चपरासी और बाइयों के सुपरविजन का काम दे कर एक छोटी सी तनख्वाह का जुगाड़ कर दिया था.

इधर बाऊजी के इलाज में काफी जमीन बेचनी पड़ गई थी. घर भी ठाकुर चाचा के पास ही गिरवी पड़ा था. सो, अब नाममात्र की खेतीबारी और मां की छोटी सी नौकरी 4 जनों का खर्चा पूरा करने में नाकाम थी.

रूपल को उस वक्त अपने ऊपर बहुत गुस्सा आया था कि वह मां के दुखों से कैसे अनजान रही, इसीलिए जब मामी ने अपने साथ चलने के लिए पूछा तो उस ने कुछ भी सोचेसमझे बिना एकदम से हां कर दी.

तभी से मामामामी के साथ रह रही रूपल ने उन्हें शिकायत का कोई मौका नहीं दिया था. शुरुआत में मामी ने उसे यही कहा था, ‘देख रूपल, हमारे तो कोई औलाद है नहीं, इसलिए तुझे हम ने जिज्जी से मांग लिया है. अब से तुझे यहीं रहना है और हमें ही अपने मांबाप समझना है. हम तुझे खूब पढ़ाएंगे, जितना तू चाहे.’

बस, मामी के इन्हीं शब्दों को रूपल ने गांठ से बांध लिया था. लेकिन उन के साथ रहते हुए वह इतना तो समझ गई थी कि मामी अपने किसी निजी फायदे के तहत ही उसे यहां लाई हैं. फिर भी उन की किसी बात का विरोध करे बगैर वह गूंगी गुडि़या बन मामी की सभी बातों को मानती चली जा रही थी ताकि गांव में मां और बहनें कुछ बेहतर जिंदगी जी सकें.

रूपल को यहां आए तकरीबन 6-8 महीने हो चुके थे, लेकिन मामी ने उस का किसी भी स्कूल में दाखिला नहीं कराया था, बल्कि इस बीच मामी उस से पूरे घर का काम कराने लगी थीं.

मामा काम के सिलसिले में अकसर बाहर रहा करते थे. वैसे तो घर के काम करने में रूपल को कोई तकलीफ नहीं थी और रही उस की पढ़ाई की बात तो वह गांव में भी छूटी हुई थी. उसे तो बस मामी के दकियानूसी विचारों से परेशानी होती थी, क्योंकि वे बड़ी ही अंधविश्वासी थीं और उस से उलटेसीधे काम कराया करती थीं.

वे कभी आधा नीबू काट कर उस पर सिंदूर लगा कर उसे तिराहे पर रख आने को कहतीं तो कभी किसी पोटली में कुछ बांध कर आधी रात को उसे किसी के घर के सामने फेंक कर आने को कहतीं. महल्ले में किसी से उन की ज्यादा पटती नहीं थी.

मामी की बातें रूपल को चिंतित कर देती थीं. वह भले ही गांव की रहने वाली थी, पर उस के बाऊजी बड़े प्रगतिशील विचारों के थे. उन की तीनों बेटियां उन की शान थीं.

गांव के माहौल में 3-3 लड़कियां होने के बाद भी उन्हें कभी इस बात की शर्मिंदगी नहीं हुई कि उन के बेटा नहीं है. उन के ही विचारों से भरी रूपल इन अंधविश्वासों पर बिलकुल यकीन नहीं करती थी. पर न चाहते हुए भी उसे मामी के इन ढकोसलों का न सिर्फ हिस्सा बनना पड़ता, बल्कि उन्हें मानने को भी मजबूर होना पड़ता. क्योंकि अगर वह इस में जरा भी आनाकानी करती तो मामी तुरंत उस की मां को फोन लगा कर उस की बहुत चुगली करतीं और उस के लिए उलटासीधा भिड़ाया करतीं.

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

अब पता चलेगा – भाग1 : राधा क्या तोड़ पाई बेटी संदली की शादी

दुबई से संदली उत्साह से भरे स्वर में अपने पापा विकास और मम्मी राधा को बता रही थी,”पापा, मैं आप को जल्दी ही आर्यन से मिलवाउंगी. बहुत अच्छा लड़का है. मेरे साथ उस का एमबीए भी पूरा हो रहा है. हम दोनों ही इंडिया आ कर आगे का प्रोग्राम बनाएंगे.”

विकास सुन कर खुश हुए, कहा,”अच्छा है,जल्दी आओ, हम भी मिलते हैं आर्यन से. वैसे कहां का है वह?”

”पापा, पानीपत का.”

”अरे वाह, इंडियन लड़का ही ढूंढ़ा तुम ने अपने लिए. तुम्हारी मम्मी को तो लगता था कि तुम कोई अंगरेज पसंद करोगी.‘’

संदली जोर से हंसी और कहा,”मम्मी को जो लगता है, वह कभी सच होता है क्या? फोन स्पीकर पर है पर मम्मी कुछ क्यों नहीं बोल रही हैं?”

”शायद उसे शौक लगा है आर्यन के बारे में जान कर.”

राधा का मूड बहुत खराब हो चुका था. वह सचमुच जानबूझ कर कुछ नहीं बोलीं.

जब विकास ने फोन रख दिया तो फट पड़ीं,”मुझे तो पता ही था कि यह लड़की पढ़ने के बहाने से ऐयाशियां करेगी. अब पता चलेगा पढ़ने भेजा था या लड़का ढूंढ़ने.”

”क्या बात कर रही हो, जौब भी मिल ही जाएगा. अब अपनी पसंद से लड़का ढूंढ़ लिया तो क्या गलत किया? संदली समझदार है, जो फैसला करेगी, अच्छा ही होगा.”

“अब पता चलेगा कि इस लड़की की किसी से निभ नहीं सकती, न किसी काम की अकल है, न कोई तमीज.और जो यह लोन ले रखा है, शादी कर के बैठ जाएगी तो कौन उतारेगा लोन? मुझे पता ही था कि यह लड़की कभी किसी को चैन से नहीं रहने दे सकती,” राधा जीभर कर संदली को कोसती रहीं.

विकास को उन पर गुस्सा आ गया, बोले,”तुम्हें तो सब पता रहता है. बहुत अंतरयामी समझती हो खुद को.पता नहीं कैसे इतना ज्ञानी समझती हो खुद को.

“आसपड़ोस की अपनी जैसी हर समय कुड़कुड़ करने वाली लेडीज की बातों के अलावा कुछ भी पता है कि क्या हो रहा है दुनिया में?”

हर बार की तरह दोनों का गुस्स्सा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था.

विकास ने जूते पहनते हुए कहा, “मैं ही जा रहा हूं थोड़ी देर बाहर, अकेली बोलती रहो.”

यह कोई पहली बार तो हुआ नहीं था. बातबेबात किचकिच करने वाली राधा का तकियाकलाम था,’अब पता चलेगा.’

बड़ी बेटी प्रिया कनाडा में अपनी फैमिली के साथ रहती थी, संदली फिलहाल दुबई में थी. कोई भी कैसी भी बात करता, राधा हमेशा यही कहतीं कि उन्हें सब पता था. उन का कहना था कि उन्होंने इतनी दुनिया देखी है, उन्हें हर बात का इतना ज्ञान है कि कोई भी बात उन से छिपी नहीं रहती, फिर चाहे कुकिंग की बात हो या फैशन की.

यहां तक कि राजनीति की हलचल पर भी कोई बात होती तो उन का कहना होता कि उन्हें तो पता ही था कि फलां पार्टी यह करेगी. 1-2 दिन पहले वे किसी से कह रहीं थीं कि उन्हें तो पता ही था कि अब किसान आंदोलन होगा.

उन की बात सुनते हुए विकास ने बाद में टोका था,”ऐसी हरकतें क्यों करती हो, राधा? किसान आंदोलन होगा, यह भी तुम्हें पता था, कुछ तो सोच कर बोला करो.”

”अरे,मुझे पता था कि कुछ ऐसा होगा.”

विकास चुप हो गए, पता नहीं कौन सी ग्रंथि है राधा के मन में जो वह हर बात में घर में किसी न किसी बात में हावी होने की कोशिश करती थी. कई बार विकास अपने रिश्तेदारों के सामने राधा की बातों से शर्मिंदा भी हो जाते थे. बेटियां भी इस बात से हमेशा बचती रहीं कि राधा के सामने उन की फ्रैंड्स आएं.

विकास अंधेरी में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे. आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी थी पर राधा कंजूस भी थी और बहुत तेज भी, साथ ही उन्हें अपने उस ज्ञान पर भी बहुत घमंड था जो ज्ञान दूसरों की नजर में मूर्खता में बदल चुका था. अजीब सी आत्ममुग्ध इंसान थीं.

घर में उन के व्यवहार से सब हमेशा दुखी रहते. राधा ने संदली को अगले दिन फोन किया और सीधे पूछा,”अभी शादी कर लोगी तो तुम्हारा लोन कौन चुकाएगा?”

”मैं इंडिया आ कर जौब करूंगी, लोन उतार दूंगी. अभी हम दोनों सीधे मुंबई ही आ रहे हैं, आर्यन को आप लोगों से मिलवा दूं?”

राधा ने कोई उत्साह नहीं दिखाया. संदली ने उदास हो कर फोन रख दिया. संदली और आर्यन को एअरपोर्ट से लेने विकास खुद जा रहे थे.

प्रोग्राम यह तय हुआ कि विकास औफिस से सीधे एअरपोर्ट चले जाएंगे. देर रात सब घर पहुंचे तो राधा ने सब के लिए डिनर तैयार कर रखा था. आर्यन उन्हें पहली नजर में ही बहुत अच्छा लगा पर बेटी से मन ही मन नाराज थीं कि पढ़ने भेजा था, लड़का पसंद कर के घर ले आई है.

उन्हें विकास पर भी बहुत गुस्सा आ रहा था कि अभी से कैसे आर्यन को दामाद समझ रहे हैं. संदली फोन पर पहले ही बता चुकी थी कि पानीपत में आर्यन के पिता का बहुत लंबाचौड़ा बिजनैस है. बहुत धनी, आधुनिक परिवार है. 2 ही भाई हैं, आर्यन बड़ा है, छोटा भाई अभय अभी पढ़ रहा है.

आर्यन से मिलने, उस से बातें करने के बाद कोई कारण ही नहीं था कि राधा कुछ कमी निकालती पर यह बात हजम ही नहीं हो रही थी कि बेटी ने अपने लिए लड़का खुद पसंद कर लिया है.

विकास को भी आर्यन बहुत पसंद आया था. वह ऐसे घुलमिल गया था कि जैसे कब से इस परिवार का ही सदस्य है.

डिनर करते हुए संदली ने कहा,”मम्मी, हम दोनों अब कल ही दिल्ली जा रहे हैं. वहां आर्यन के पेरैंट्स हमें एअरपोर्ट पर लेने आ जाएंगे. मुझे भी उन से मिलना है. मैं जल्दी ही वापस आ जाउंगी.”

राधा ने कहा,”मुझे तो पता ही था कि तुम हम से पूछोगी भी नहीं, खुद ही होने वाले ससुराल पहुंच जाओगी.अब पता चलेगा.’’

विकास ने आर्यन की उपस्थिति को देखते हुए मुसकरा कर बात संभाली,”यह तो अच्छा ही है न कि तुम अपनी बेटी को जानती हो, तुम्हें पता था, अच्छा है.’

संदली ने मां की बात पर ध्यान ही नहीं दिया. युवा मन अपने सपनों में खोया था, प्यार से बीचबीच में एकदूसरे को देखते संदली और आर्यन विकास को बड़े अच्छे लगे.

आगे पढ़ें- विकास को गुस्सा आ गया…

क्या आप पेनकिलर एडिक्टेड हैं तो पढ़ें ये खबर

आज की भागतीदौड़ती जिंदगी में हमारे पास आराम करने का बिलकुल भी समय नहीं है. ऐसे में भीषण दर्द की वजह से हमें बैठना पड़े तो उस से बड़ी मुसीबत कोई नहीं लगती है. कोई भी दर्द से लड़ने के लिए न तो अपनी एनर्जी लगाना चाहता है और न ही समय. इसलिए पेनकिलर टैबलेट खाना बहुत आसान विकल्प लगता है. बाजार में हर तरह के दर्द जैसे बदनदर्द, सिरदर्द, पेटदर्द आदि के लिए कई तरह के पेनकिलर मौजूद हैं.

अलगअलग तरह के पेनकिलर शरीर के विभिन्न दर्दों के लिए काम करते हैं और वह भी इतने बेहतर ढंग से कि कुछ ही मिनटों में दर्द गायब हो जाता है और व्यक्ति फिर से काम करने को तैयार हो जाता है.

शरीर में हलका सा दर्द होते ही हम एक पेनकिलर मुंह में डाल लेते हैं. इस से होता यह है कि शरीर की दर्द से लड़ने की क्षमता घट जाती है और हम शरीर को दर्द से स्वयं लड़ने देने के बजाय उसे यह काम करने के लिए पेनकिलर्स का मुहताज बना देते हैं. काम को सरल बनाने के लिए तरीकों का इस्तेमाल करना मानव प्रवृत्ति है और ईजी पेनकिलर एडिक्शन उसी प्रवृत्ति का परिणाम है.

क्या है पेनकिलर एडिक्शन

पेनकिलर ऐसी दवाइयां हैं जिन का इस्तेमाल मैडिकल कंडीशंस जैसे माइग्रेन, आर्थ्राइटिस, पीठदर्द, कमरदर्द, कंधे में दर्द आदि से अस्थायी तौर पर छुटकारा पाने के लिए किया जाता है. पेनकिलर बनाने में मार्फिन जैसे नारकोटिक्स, नौनस्टेरौइडल एंटी इन्फ्लेमेटरी ड्रग्स और एसेटेमिनोफेन जैसे नौननारकोटिक्स कैमिकल का इस्तेमाल होता है. पेनकिलर एडिक्शन तब होता है जब जिसे ये पेनकिलर दिए गए हों और वह शारीरिकतौर पर उन का आदी हो जाए.

इस एडिक्शन के कितने बुरे प्रभाव हो सकते हैं, यह बात हमारे दिमाग में जब चाहे मुंह में पेनकिलर टैबलेट्स डालते हुए आती ही नहीं है. अन्य एडिक्शन की तरह इस के भी साइड इफैक्ट्स समान ही होते हैं. कई बार दर्द न होने पर भी इस के एडिक्ट पेनकिलर खाने लगते हैं. इन्हें खाने वालों को तो लंबे समय तक पता ही नहीं चलता है कि वे इस के शिकार हो गए हैं. उन का मनोवैज्ञानिक स्तर अस्तव्यस्त हो जाता है. इस एडिक्शन से बाहर आने के लिए उन्हें चिकित्सीय मदद लेनी पड़ती है.

साइड इफैक्ट्स

पेनकिलर्स में सेडेटिव इफैक्ट्स होते हैं जिस की वजह से हमेशा नींद आने का एहसास बना रहता है. पेनकिलर लेने वालों में कब्ज की शिकायत अकसर देखी गई है. पेट में दर्द, चक्कर आना, डायरिया और उलटी इन्हें लेने वालों में आम देखी जाती है. इस के अतिरिक्त भारीपन महसूस होने के कारण सिरदर्द और पेट में दर्द रहने लगता है. मूड स्ंिवग्स और थकावट इन में आम बात हो जाती है. साथ ही, कार्डियोवैस्कुलर और रैस्पिरेट्री गतिविधियों पर भी असर होता है, हार्टबीट व ब्लडप्रैशर में तेजी से उतारचढ़ाव तक ऐसे मरीजों में देखा गया है. पेनकिलर एडिक्शन लिवर पर भी असर डालता है और इन का अधिक मात्रा में सेवन करने से जोखिम और बढ़ जाता है.

मिचली आना, उलटी होना, नींद आना, मुंह सूखना, आंखों की पुतली का सिकुड़ जाना, रक्तचाप का अचानक कम हो जाना, कौंसटिपेशन होना दर्दनिवारक दवाइयों के सेवन से होने वाले कुछ आम साइड इफैक्ट्स हैं. इस के अलावा खुजली होना, हाइपोथर्मिया, मांसपेशियों में तनाव जैसे साइड इफैक्ट्स भी पेनकिलर के सेवन से होते हैं.

फोर्टिस अस्पताल, वसंत कुंज, नई दिल्ली के कंसल्टैंट फिजिशियन डा. विवेक नांगिया के अनुसार, ‘‘अकसर मरीज हमारे पास यह शिकायत ले कर  आते हैं कि उन की किडनी ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रही है. जब हम विस्तृत जानकारी लेते हैं तो पता चलता है कि मरीज एनएसएआईडी नौन स्टीरौयड एंटी इंफ्लेमेटरी ड्रग्स गु्रप की दवाइयां लंबे समय से ले रहा है.

‘‘न केवल किडनी फेलियर, बल्कि मरीज अल्सर या पेट में ब्लीडिंग की शिकायत ले कर भी हमारे पास आते हैं, जो अत्यधिक मात्रा में पेनकिलर लेने की वजह से होती है. पेनकिलर लेना ऐसे में एकदम बंद कर देना चाहिए. पैरासिटामोल जैसी सुरक्षित दवाइयां बिना डाक्टर की सलाह के ली जा सकती हैं, पर बहुत कम समय के लिए.’’

अकसर महिलाएं पीरियड्स के दिनों में भी दर्द से बचने के लिए पेनकिलर लेती हैं. हालांकि इस से राहत महसूस होती है पर इस का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी, गैसट्राइटिस, पेट में अल्सर आदि की समस्याएं हो सकती हैं. इस के अलावा, अगर पेनकिलर खाने से दर्द से राहत मिलती है तो भी चिकित्सकों की राय लें. अगर पेनकिलर्स का उपयोग गलत ढंग से किया जाए तो उस से दर्द और बढ़ सकता है. इसलिए दर्द कम करने के लिए अगर पेनकिलर ले रहे हों तो यह भी याद रखें कि इस से दर्द बढ़ भी सकता है.

औनर किलिंग- भाग 1: आखिर क्यों हुई अतुल्य की हत्या?

हत्या की सूचना पाकर पुलिस जब एक पुरानी फैक्टरी के पास पहुंची, तो उसे वहां खून से सनी एक लाश मिली. मरने वाला शख्स यही कोई 25-26 साल का नौजवान था. हत्यारे ने बड़ी बेरहमी से उस की हत्या की थी. पुलिस को यही लग रहा था कि हत्या लूट के चलते की गई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला है कि हत्या किसी लूट के इरादे से नहीं, बल्कि आपसी रंजिश के चलते हुई थी.

हत्या करने वाला एक नहीं, बल्कि  2 आदमी थे और दोनों के हाथों में धारदार चाकू थे. उन दोनों आदमियों ने उस नौजवान की बहुत पिटाई की थी. वह अपने दोनों हाथ जोड़ कर जान की भीख मांगता दिख रहा था, मगर उन दोनों ने बारीबारी से उस के पेट में चाकू से इतने वार किए कि मौके पर ही उस की मौत हो गई.

पुलिस को वहां गुनाह के कोई सुबूत नहीं मिल पाए और न ही गुनाहगारों की कोई पहचान हो पाई, क्योंकि दोनों  हत्यारों का चेहरा पूरी तरह से ढका  हुआ था.

गुनाहगारों की केवल 2 आंखें ही दिखाई दे रही थीं. उन दोनों ने अपने हाथों में दस्ताने पहने हुए थे और पैरों में जूते, इसलिए पुलिस पता नहीं लगा पा रही थी कि हत्यारे कौन हैं और उन्हें कैसे पकड़ा जाए?

बहुत खोजबीन करने के बाद पास की  झाडि़यों में पुलिस को खून लगी कमीज, जींस और चाकू पड़ा मिला, जिस से उस शख्स की हत्या की गई थी. लेकिन फिर भी यह कैसे पता लगाया जाए कि गुनाहगार कौन है?

उस पुरानी फैक्टरी के आसपास और सड़कों पर पुलिस के कुत्ते भी दौड़ाए गए, लेकिन हर बार वे कुछ दूर जा कर लौट आते थे. इस का मतलब यही था कि वे हत्यारे किसी गाड़ी में बैठ कर वहां से भाग गए होंगे, ऐसा पुलिस अंदाजा लगा रही थी.

मरने वाले शख्स की जेब से एक पर्स मिला, जिस से यही पता चल पाया कि उस नौजवान का नाम अतुल्य था और वह पास के ही एक गांव का रहने वाला था. उस के आइडैंटिटी कार्ड से पता चला कि वह एक कंपनी में नौकरी करता था और शायद छुट्टी में अपने गांव आ रहा था और रास्ते में ही उस के साथ यह वारदात हो गई.

जांचपड़ताल के लिए पुलिस जब उस के गांव पहुंची, तो पता चला कि अतुल्य अपने बूढ़े मांबाप का एकलौता बेटा था.

बेटे की मौत की खबर सुन कर उस की मां तो वहीं खड़ेखड़े ही बेहोश हो कर गिर पड़ीं और पिता जहां खड़े थे, वहीं जड़ हो गए.

पुलिस की गाड़ी देख कर गांव के बहुत से लोग भी वहां जुट गए और  यह सुन कर वे भी हैरान रह गए.

गांव की एक बुजुर्ग औरत ने अतुल्य की मां के चेहरे पर पानी की छींटें मारीं और उन्हें होश में लाईं. बेटे की मौत की सोच कर मां अपनी छाती पीटपीट कर यह बोल कर रोने लगीं, ‘‘हाय, अपने बेटे के जन्मदिन पर मैं ने उस के लिए खीर बनाई थी. मैं तो उस का इंतजार कर रही थी. लेकिन यह क्या हो गया? उस ने किस का क्या बिगाड़ा था? क्यों किसी ने मेरे एकलौते सहारे को मु झ से छीन लिया?’’

दूसरी तरफ पुलिस के बहुत पूछने पर अतुल्य के पिता फफकफफक कर रोते हुए बताने लगे, ‘‘हमारा बेटा एक कंपनी में नौकरी करता था. आज वह गांव आने वाला था, क्योंकि आज उस का जन्मदिन था और हम बड़ी बेसब्री से उस का इंतजार कर रहे थे.

‘‘वह तो बहुत सीधासरल लड़का था. कभी किसी से मुंह उठा कर बात भी नहीं करता था, फिर कौन उस का दुश्मन हो सकता है और क्यों मारा हमारे बेटे को?’’

बूढ़े मांबाप को रोतेबिलखते देख इंस्पैक्टर माधव भी भावुक हो गए. अतुल्य के मांबाप को हिम्मत बंधा कर पुलिस यह बोल कर वहां से चली गई कि जल्द ही हत्यारों को उन के गुनाह की सजा जरूर मिलेगी.

पुलिस हर तरह से जांच कर के थक गई, पर उन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. आखिर हत्या की कोई तो वजह होगी न? कोई पागल तो नहीं होगा, जो आ कर यों ही किसी के पेट में चाकू मार कर भाग जाएगा?

फुटेज में साफसाफ दिख रहा था कि पूरी साजिश के तहत उस लड़के की हत्या की गई थी. हत्यारे पूरी तैयारी के साथ आए थे.

इस हत्या की वजह से पुलिस की रातों की नींद और दिन का चैन छिन गया था. ऊपर से दबाव आ रहा था, सो अलग. पुलिस अब निराश हो चली थी. लग रहा था कि अब यह केस कभी सुल झेगा ही नहीं.

तभी एक दिन पुलिस स्टेशन में दौड़तीहांफती एक लड़की दाखिल हुई और कहने लगी कि इस हत्या के बारे में उसे पता है. वह जानती है कि अतुल्य की हत्या किस ने की है.

23-24 साल की वह दुबलीपतली लड़की बहुत डरी हुई थी. वह अपने दुपट्टे से बारबार अपना मुंह पोंछ रही थी और पीछे मुड़मुड़ कर देख भी रही थी कि कहीं कोई आ तो नहीं रहा है.

‘‘एक मिनट… पहले तुम बैठो…’’ इंस्पैक्टर माधव ने अपने सामने खड़े हवलदार को इशारे से उस लड़की को पानी देने को कहा, ‘‘तुम डरो मत… यहां कोई नहीं आ सकता. तुम इतमीनान से अपनी बात कह सकती हो…’’ उस लड़की के सामने पानी का गिलास बढ़ाते हुए इंस्पेक्टर माधव बोले, ‘‘लो, पानी पी लो पहले.’’

कम्मो डार्लिंग – भाग 1 : इच्छाओं के भंवरजाल में कमली

‘‘नीतेश…’’ जानीपहचानी आवाज सुन कर नीतेश के कदम जहां के तहां रुक गए. उस ने पीछे घूम कर देखा, तो हैरत से उस की आंखें खुली की खुली रह गईं.

‘‘क्या हुआ नीतेश? मुझे यहां देख कर हैरानी हो रही है? अच्छा, यह बताओ कि तुम मुंबई कब आए?’’ उस ने नीतेश से एकसाथ कई सवाल किए, लेकिन नीतेश ने उस के किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप आगे बढ़ गया. वह भी उस के साथसाथ आगे बढ़ गई.

कुछ दूर नीतेश के साथ चलते हुए उस ने झिझकते हुए कहा, ‘‘नीतेश, मैं काफी अरसे से दिल पर भारी बोझ ले कर जी रही हूं. कई बार सोचा भी कि तुम से मिलूं और मन की बात कह कर दिल का बोझ हलका कर लूं, मगर… ‘‘आज हम मिल ही गए हैं, तो क्यों न तुम से दिल की बात कह कर मन हलका कर लूं.’’

‘‘नीतेश, मैं पास ही में रहती हूं. तुम्हें कोई एतराज न हो, तो हम वहां थोड़ी देर बैठ कर बात कर लें?’’ नीतेश के पैर वहीं ठिठक गए. उस ने ध्यान से उस के चेहरे को देखा. उस के चेहरे पर गुजारिश के भाव थे, जो नीतेश की चुप्पी को देख कर निराशा में बदल रहे थे.

‘‘नीतेश, अगर तुम्हारी इच्छा नहीं है, तो रहने दो,’’ उस ने मायूस होते हुए कहा. नीतेश ने उस के मन के दर्द को महसूस करते हुए धीरे से कहा, ‘‘कहां है तुम्हारा घर?’’

‘‘उधर, उस चाल में,’’ उस ने सामने की तरफ इशारा कर के कहा. ‘‘लेकिन मैं ज्यादा देर तक तुम्हारे साथ रुक नहीं पाऊंगा. जो कहना हो जल्दी कह देना.’’

उस ने ‘हां’ में गरदन हिला दी. ‘‘ठीक है, चलो,’’ कह कर नीतेश उस के साथ चल दिया.

नीतेश का साथ पा कर उस को जो खुशी हो रही थी, उसे कोई भी महसूस कर सकता था. खुशी से उस के चेहरे की लाली ऐसे चमकने लगी, मानो सालों से बंजर पड़ी जमीन पर अचानक हरीभरी फसल लहलहाने लगी हो. उस के रूखे और उदास चेहरे पर एकदम ताजगी आ गई. थोड़ी दूर चलने के बाद वह चाल में बने छोटे से घर के सामने आ कर रुकी और दरवाजे पर लटके ताले को खोल कर नीतेश को अंदर ले गई.

‘‘नीतेश, तुम यहां बैठो, मैं अभी आई,’’ कह कर वह दूसरे कमरे में चली गई. जमीन पर बिछे बिस्तर पर बैठा नीतेश उस छोटे से कमरे की एकएक चीज को ध्यान से देखने लगा. तभी उस की नजर सामने मेज पर रखे एक फोटो फ्रेम पर जा कर अटक गई, जिस में नीतेश के साथ उस का फोटो जड़ा हुआ था. वह फोटो उस ने अपनी शादी के एक महीने बाद कसबे की नुमाइश में खिंचवाया था, अपनी मां के कहने पर.

मां ने तब उस से कहा था, ‘बेटा, तेरी नईनई शादी हुई है, जा, कमली को नुमाइश घुमा ला. और हां, नुमाइश में कमली के साथ एक फोटो जरूर खिंचवा लेना. पुराना फोटो देख कर गुजरे समय की यादें ताजा हो जाती हैं.’ मां की बात याद आते ही नीतेश का मन भर आया. एक तो पिता की अचानक मौत का दुख, दूसरे नौकरी के लिए उस का गाजियाबाद चले जाना, मां को अंदर ही अंदर दीमक की तरह चाटने लगा था. नतीजतन, वे धीरेधीरे बिस्तर पर आ गईं.

नीतेश ने कई बार मां को अपने साथ शहर ले जा कर किसी अच्छे डाक्टर से उन का इलाज करवाने को भी कहा, लेकिन वे गांव से हिलने के लिए भी राजी नहीं हुईं. वह तो शुक्र हो उस के पड़ोस में रहने वाली कमली का, जो मां की तीमारदारी कर दिया करती थी. कमली कोई खास पढ़ीलिखी नहीं थी. गांव के ही स्कूल से उस ने 6 जमात पढ़ाई की थी, पर थी बहुत समझदार. शायद इसीलिए वह उस की मां के मन को भा गई और उन्होंने उसे अपने घर की बहू बनाने का फैसला कर लिया था, यह बात मां ने नीतेश को तब बताई थी, जब वह एक दिन उन से मिलने गांव आया था.

लाइफस्टाइल में अपनाएं ये टिप्स और चेहरे को रखे स्वस्थ

बदलती लाइफस्‍टाइल के साथ ही लोग अपने हेल्थ को लेकर काफी सजक हो गए है. इसको सबसे बड़ा कारण है लोगों में खुद को बेहतर दिखाने की इच्छा जिसके चलते अब लोग जिम, योगा और एक्सरसाइज जैसी चीजों को डेली रूटीन में कर है. फिटनेस के साथ साथ आजकल लोग अपनी स्किन को लेकर भी काफी ध्यान देते है. इसके लिए मार्केट से या तो वो कई प्रोडक्ट्स का यूज करते है जिसके कारण कई बार हम स्किन प्रौब्लम का भी शिकार हो जाते है. आप जितना प्रकृतिक तरीकों को इस्तेमाल लाएंगे उतना ही वो आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होगा. इसलिए आज हम लेकर आए है आपके लिए कुछ आसान तरीके जिसे उपयोग मे लाने से आकर्षक स्किन और फिटनेस पा सकते हैं.

स्किन को जरुरी है एक्सट्रा केयर

अगर आप चाहते हैं कि चेहरे पर निखार आए तो अपने स्किन को हमेशा साफ पानी से धोए और साफ रखें. हर रोज कुछ समय अपने चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए लगाएं. इसके लिए प्राकृतिक चीजों का सहारा ले सकते है जैसे हल्दी और एलोवोरा. ये ना सिर्फ चेहरे की रंगत बढ़ाएंगा बल्कि चेहरे को स्वस्थ भी रखेगा.

खाने में यूज करें फाइबर प्रोटीन्स

आप हेल्दी तभी हो सकते है जब आप पौष्टिक और फाइबर युक्त खाने का सेवन करेगें. इस तरह के आहार न केवल आपको उर्जा देते हैं बल्कि आपके स्किन को भी हेल्दी रखते हैं. स्वस्थ पेट, स्वस्थ शरीर आप जितना स्वस्थ खाना खाएंगे उतना आपकी चेहरे पर रोनक आएंगी.

टेंशन को रखे दूर

टेंशन न सिर्फ आपके दिमाग को बल्कि शरीर को भी कई प्रकार से नुकसान पहुंचाता है. ये आपकी मांसपेशियों को कसने, आपकी ऊर्जा का स्तर कम करने और ब्लडप्रेशर को तेजी से बढ़ाता है. टेंशन की वजह से आपके चेहरे का निखार खत्म हो जाता है.

स्वस्थ रहने के लिए नींद लेना है जरुरी

अपनी व्यस्त लाइफ में कम से कम 7 से 8 घंटे अपनी नींद को दीजिए. जब आप सोते हैं तब शरीर हर तरह की गंदगी को बाहर नि‍कालने का काम करता है, जिससे त्वचा में निखार आता है.

स्वस्थ पानी रखें स्वस्थ शरीर

स्वस्थ्य रहने के लिए पानी का सेवन करना बहुत ही जरूरी है. पानी ही एक ऐसी चीज है जिसका आप सही समय पर सेवन करते हैं तो शरीर की कई सारी बीमारियां दूर हो सकती है. अपने चेहरे पर ग्लो लाना है तो हर एक घंटे में पानी पीजिए.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें