क्या कभी सुना है Ice Apple का नाम, गरमियों में ही इसे क्यों खाया जाता है

इन दिनों गरमियों को मौसम चल रहा है. ऐसे में जरूरी है कि हम अपने खानपान का खास ध्यान रखें. जिससे आपके शरीर में फूर्ती आएं और आपका शरीर गरमी से लड़ने की भी ताकत रखें, तो इसके लिए जरूरी है कि आप ताड़गोला खाना बिलकुल न भूलें. जी हां, ताड़गोला जिसे अग्रेंजी में Ice Apple के नाम से जाना जाता है.  Ice Apple

आइस एप्पल में फाइबर प्रोटीन विटामिन-ए विटामिन-के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह फल शरीर में पानी की कमी को दूर करता है. इसे खाने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है. ये भारत के दक्षिणी हिस्सों में काफी मशहूर है. हालांकि इसे खाने के फायदों के साथ साथ इसके कुछ नुकसान भी है जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे.

आइस एप्पल के फायदे

  • शरीर को करता है हाइड्रेटेड
  • डायबिटीज में पहुंचाता है फायदा
  • मोटापा करता है कम
  • प्रेग्नेंसी में है फायदेमंद
  • स्किन को बनाता है ओर भी बेहतर
  • पेट के लिए आइस एप्पल फायदेमंद है
  • उल्टी के इलाज में देता है फायदा

आइस एप्पल के कई फायदे है लेकिन अगर आप इसका सही तरीके से सेवन नहीं करते है और अधिक मात्रा में खा लेते है तो इसके नुकसान भी होते है.

  • ज्यादा पकें हुए आइस एप्पल से खाने से पेट में दर्द के परेशानी हो जाती है.
  • अगर पाचन क्रिया कमजोर है तो आइस एप्पल नहीं खाने चाहिए
  • ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में दर्द और एठन की परेशानी हो सकती है
  • अगर आप प्रेग्नेंट है तो आपको इसका सेवन सिर्फ डॉक्टर की सलाह लेकर करना चाहिए

निक्की तंबोली ने ब्लैक ड्रेस में कराया रिवीलिंग फोटोशूट, लोगों ने किया ट्रोल

बिग बौस 14 में निक्की तंबोली ने खूब धमाल मचाया था, जिसके बाद वे सभी की नजरों में आ गई थी, उनका बोल्ड लुक लोगों को खूब पसंद आया था वही, शो के बाद निक्की कभी सोशल मीडिया पर दिखाई देती है तो कभी किसी खास इवेंट में, जहां वे मीडिया की लाइमलाइट में आ जाती है. हाल ही में निक्की ने एक बार फिर एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची सभी के निगाहे अपने ऊपर टिका ली हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)


जी हां, निक्की तंबोली हाल मं एक अवार्ड फंक्शन में पहुंची जहां वे ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आई. निक्की तंबोली को देखकर उनके फैंस खुशी से पागल हो गए है. लोग उनको देख ट्रोल भी करने लगे. वही, अब निक्की की ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब धड़ल्ले से वायरल हो रही है.

बता दें कि निक्की तंबोली ने पैपराजी के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए और उनकी तमाम फोटोज क्लिक हुईं. निक्की तंबोली ने किलर स्माइल पास करते हुए पोज दिया. निक्की तंबोली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उनके चाहने वाले तमाम फैंस आहें भर रहे हैं. ब्लैक ड्रेस में निक्की तंबोली ने कर्वी फिगर जमकर फ्लॉन्ट किया है. फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस निक्की तंबोली की तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं और प्यारे कमेंट कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)


निक्की तंबोली की फैंस जहां उनकी तारीफ कर रहे हैं.  वहीं, निक्की तंबोली को सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं. निक्की तंबोली को लेकर एक यूजर ने लिखा है, ‘ऐसी आउटफिट में तो पूरा शरीर दिख रहा है.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘कुछ तो शर्म कर लो निक्की तंबोली खुद से भी अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं. निक्की तंबोली अक्सर बोल्ड फोटोशूट कराती हैं और अपनी झलक फैंस को दिखाती रहती हैं. बता दें कि निक्की तंबोली साउथ की तमाम फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

News Kahani: सियासत, सत्ता और समझदारी

एक तो तेज गरमी का मौसम, उस पर बारिश का डर. हाल ही में सरपंच बनी संगीता यह सोचसोच कर परेशान थी कि आज चुनाव प्रचार के सिलसिले में सत्ता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश के साथ घर से बाहर निकले या नहीं?

दरअसल, उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव रूपपुर में इस बार सरपंच का पद दलित महिला के लिए रिज्वर्ड था. संगीता अभी 28 साल की थी और राजनीति में भी दिलचस्पी रखती थी. पति पवन ने बढ़ावा दिया तो वह सरपंच पद के लिए खड़ी हो गई.

जिलाध्यक्ष रामप्रकाश ऊंची जाति का था और गांव में उस का दबदबा था. इलाके के एमपी साहब से उस का काफी मिलनाजुलना था. उस ने संगीता को जिताने में काफी अहम रोल निभाया था और अब वह लोकसभा चुनाव में संगीता के साथ इधर से उधर घूमता था.

‘‘सुनो…’’ संगीता ने अपने पति पवन से कहा, ‘‘मुझे बाहर बड़ी सड़क तक छोड़ आओ. वहां से मैं रामप्रकाशजी के साथ एमपी साहब के घर चली जाऊंगी. आज बहुत ज्यादा काम है, इसलिए मना नहीं कर सकती.’’

पवन सो रहा था. उस ने बिना आंखें खोले ही कहा, ‘‘तुम अपना खुद देख लो. मुझे नींद आ रही है,’’ फिर वह करवट बदल कर दोबारा सो गया.

इतने में जिलाध्यक्ष रामप्रकाश का फोन आ गया, ‘कहां हो सरपंचजी? मैं बड़ी रोड पर खड़ा हूं. हमें पहले ही देर हो गई है. एमपी साहब नाराज हो जाएंगे.’

‘‘क्या बताऊं रामप्रकाशजी, मैं तो तैयार बैठी हूं, पर आज पवन मुझे छोड़ने नहीं आ रहे हैं. आप ही कुछ कीजिए,’’ संगीता ने अपनी समस्या बताई.

‘ठीक है, तुम घर के बाहर तक आओ, मैं लेने आ जाता हूं,’ इतना कह कर रामप्रकाश ने फोन काट दिया.

थोड़ी देर में ही वे दोनों एमपी साहब के घर की तरफ रवाना हो गए. आज संगीता ने साड़ी बांधी थी. वह जवान तो थी ही, दिखने में भी खूबसूरत थी. गोरी देह, अच्छे नैननैक्श, घने काले बाल और कद भी ठीकठाक ही था. कोई कह नहीं सकता था कि उस की 5 साल की एक बेटी भी है, जिस की देखभाल सास ही करती थी.

रामप्रकाश 40 साल का हट्टाकट्टा मर्द था. उस के परिवार में पत्नी गोमती और 2 बच्चे थे. वह राजनीति में आगे बढ़ना चाहता था और इसीलिए वह एमपी साहब से मिलने का कोई मौका नहीं छोड़ता था.

चूंकि चुनाव नजदीक थे, इसलिए दिनभर की भागादौड़ी में दिन बीतने का पता ही नहीं चला. शाम के 5 बजने वाले थे, पर अब तक तो मौसम भी पलटी मार चुका था.

‘‘जल्दी चलो रामप्रकाशजी, कहीं बारिश शुरू हो गई तो दिक्कत हो जाएगी. मेरी बेटी की तबीयत भी ढीली है,’’ संगीता ने आसमान की तरफ देखते हुए कहा.

‘‘तुम चिंता मत करो, हम समय से घर पहुंच जाएंगे. आज मैं खुश हूं, क्योंकि एमपी साहब हमारे काम से संतुष्ट हैं,’’ रामप्रकाश ने मोटरसाइकिल स्टार्ट करते हुए कहा.

लेकिन मौसम को कुछ और ही मंजूर था. अभी वे थोड़ी ही दूर आए थे कि एकदम से घनघोर बारिश होने लगी. बारिश इतनी ज्यादा तेज थी कि रामप्रकाश को आगे सड़क पर कुछ नहीं दिखाई दे रहा था. वे दोनों पानी से तर हो गए थे.

‘‘अब क्या होगा? लगता नहीं कि यह बारिश जल्दी रुक जाएगी…’’ संगीता को चिंता होने लगी.

रामप्रकाश ने कहा, ‘‘यहीं आगे ही खेतों में मेरे एक दोस्त का ट्यूबवैल है. वहां बारिश से बचने का इंतजाम होगा,’’ फिर रामप्रकाश ने एक खेत की तरफ मोटरसाइकिल मोड़ दी. गन्ने के खेतों के बीच से वे दोनों ट्यूबवैल तक जा पहुंचे.

वहां एक टूटाफूटा कमरा भी बना हुआ था. वे दोनों उस में चले गए. भीतर एक छोटी सी पुरानी खाट थी और कोने में फूस रखा था. संगीता पानी से तर हो चुकी थी. गीली साड़ी में उस की देह फूट रही थी. उस ने ?ि?ाकते हुए कोने में जगह ली और कांपते हुए अपने कपड़े सुखाने की नाकाम कोशिश की.

रामप्रकाश सम?ा गया था कि संगीता को ठंड लग रही है. उस ने अपनी परवाह न करते हुए थोड़ा फूस और कुछ सूखी लकडि़यां जमा कीं और आग जला दी. उस कमरे में रोशनी होने से पता चला कि वहां कोई चादर वगैरह नहीं थी.

रामप्रकाश ने वह खाट उठाई और सीधी खड़ी कर दी और बोला, ‘‘संगीता, तुम इस की आड़ में अपने कपड़े ठीक से सुखा लो.’’

पहले तो संगीता को ?ि?ाक हुई, पर वह बहुत ज्यादा गीली थी, तो उस ने अपनी साड़ी खोल दी और आग की आंच में उसे सुखाने लगी.

रामप्रकाश ने खाट की आड़ में से देखा कि संगीता पेटीकोट और ब्लाउज में अपनी साड़ी सुखा रही थी. एक पल को तो वह बेचैन हो गया, पर फिर उस ने पूछा, ‘‘संगीता, तुम्हारी बेटी का क्या नाम है?’’

संगीता बोली, ‘‘महिमा.’’

‘‘अरे वाह, बहुत बढि़या नाम है. मेरी बेटी का नाम रोशनी है. बड़ी ही होनहार है. 10वीं जमात में पढ़ती है. अपनी मां के काम में हाथ बंटाती है’’ रामप्रकाश जैसे अपनी बेटी की याद में खो गया.

‘‘बेटियां होती ही अपने बाप की लाड़ली हैं. पवन भी महिमा के बगैर नहीं रह पाते हैं,’’ संगीता ने कहा, ‘‘लेकिन, फिलहाल तो इस बारिश का क्या करें… समय बीत रहा है और हम यहां फंस गए हैं,’’ संगीता बोली.

रामप्रकाश ने घड़ी देखी. शाम के 7 बजने वाले थे. पर बारिश तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी. उसे भी चिंता हो रही थी. उस ने बात पलटते हुए पूछा, ‘‘तुम आगे क्या करना चाहती हो? हम इतने दिनों से एकसाथ काम कर रहे हैं, पर कभी एकदूसरे के बारे में ज्यादा पूछा नहीं.’’

तब तक संगीता के कपड़े कुछ हद तक सूख गए थे. वह खाट की ओट से बाहर आ गई. अब कपड़े सुखाने की बारी रामप्रकाश की थी.

‘‘मैं तो अपने गांव के लिए अच्छे काम करना चाहती हूं. अपने समाज की लड़कियों को पढ़ने की प्रेरणा देना चाहती हूं. महिमा को बड़ी अफसर बनाना चाहती हूं,’’ संगीता ने बताया.

‘‘बहुत अच्छी बात है. पढ़ेलिखे जनप्रतिनिधियों की इस देश को जरूरत है. तुम कामयाब रहो. जितना हो सकेगा, मैं तुम्हारी मदद करूंगा.’’

उन दोनों को घर पहुंचने में रात के 10 बज गए थे. पवन की मां ने दरवाजा खोला और जब संगीता के साथ रामप्रकाश को देखा, तो वे जलभुन गईं.

पवन का मिजाज भी ठीक नहीं था. उस ने कड़े शब्दों में कह दिया, ‘‘आज के बाद तुम रामप्रकाश के साथ कहीं नहीं जाओगी. आज रात में 10 बजे आई हो, कल क्या पता पूरी रात उस के साथ काली करो.’’

‘‘पर, हम दोनों बारिश में फंस गए थे,’’ संगीता ने अपनी बात रखी.

इस पर सास भी तिलमिला गईं, ‘‘पवन जो कह रहा है, वही कर. बहुत हो गई सरपंची. हम किसकिस का मुंह बंद करते फिरेंगे.’’

संगीता ने कुछ नहीं कहा और अपने कमरे में चली गई.

उधर, रामप्रकाश के घर में तो बवाल ही मच गया. गोमती को संगीता फूटी आंख नहीं भाती थी और आज इस बारिश में दोनों का एकसाथ होना गोमती के कान खड़े कर गया.

‘‘तुम बात का बतंगड़ बना रही हो. जो भी मैं ने तुम्हें बताया, वही सौ फीसदी सच है,’’ रामप्रकाश अपनी सफाई दे रहा था.

‘‘मुझे कुछ नहीं सुनना. भले ही अखबार तुम खरीदते हो, पर पढ़ती मैं भी हूं,’’ गोमती ने तेवर दिखाते हुए कहा, ‘‘तुम से ज्यादा दीनदुनिया की खबर मुझे रहती है. देश में चुनावी माहौल है और दिल्ली में एक नामचीन औरत के साथ हुई बदसुलूकी पर तुम मर्दों की जबान को लकवा मार जाता है.’’

‘‘तुम किस खबर की बात कर रही हो?’’ राम प्रकाश ने झंझला कर पूछा.

‘‘स्वाति मालीवाल के साथ जो कांड हुआ है, वह किसी से नहीं छिपा है. अंदरखाते जो हुआ है, वह तो स्वाति मालीवाल और विभव कुमार ही जानें, पर अगर स्वाति मालीवाल की बातों में जरा सा भी दम है, तो तुम भी संभल जाओ. यह जो तुम उस कलमुंही सरपंच के पल्लू से बंधने की कोशिश कर रहे हो न, किसी दिन वही तुम्हारे लत्ते उतरवा देगी सरेआम. फिर न कहना कि बताया नहीं था,’’ गोमती के तेवर ही अलग थे.

‘‘अच्छा बताओ कि स्वाति मालीवाल ने क्या बयान दिया है?’’ रामप्रकाश ने गोमती से पूछा.

‘‘इस में क्या बड़ी बात है. अखबार की छपी खबर चीखचीख कर बता रही है कि स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं कैंप दफ्तर के अंदर गई. सीएम के पीए विभव कुमार को फोन किया, लेकिन मैं अंदर नहीं जा सकी. फिर मैं ने उन के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा था. हालांकि, कोई जवाब नहीं आया.

‘‘इस के बाद स्वाति मालीवाल ने बताया कि मैं उन के आवास परिसर में गई, जहां मैं अकसर जाती थी. वहां विभव कुमार मौजूद नहीं थे, इसलिए मैं ने आवास परिसर में एंट्री की और वहां मौजूद कर्मचारियों को जानकारी दी कि मैं यहां सीएम से मिलने के लिए आई हूं.

‘‘ये सब बातें एफआईआर में लिखी गई हैं. स्वाति मालीवाल ने आगे कहा कि मुझे बताया गया कि वे घर में मौजूद हैं और मुझे ड्राइंगरूम में इंतजार करने के लिए कहा है. मैं ड्राइंगरूम में गई और सोफे पर बैठ गई और उन से मिलने का इंतजार किया.

‘‘इस के बाद स्वाति मालीवाल ने बताया कि मुझे पता चला कि सीएम मिलने के लिए आ रहे हैं, लेकिन अचानक पीए विभव कुमार कमरे में घुस आए. उन्होंने बिना किसी उकसावे के चिल्लाना शुरू कर दिया. मुझे गालियां भी दीं. मैं स्तब्ध रह गई. इतना ही नहीं, मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया. जब मैं लगातार चिल्लाती रही, तो मुझे कम से कम 7 से 8 बार थप्पड़ मारे. मैं वहां मदद के लिए भी चिल्लाई थी. जानबूझ कर मेरी शर्ट ऊपर खींची.

‘‘स्वाति मालीवाल ने आगे बताया कि मैं ने उन से बारबार कहा कि मैं मासिक धर्म के दौर से गुजर रही हूं, कृपया मुझे जाने दें, लेकिन जाने नहीं दिया. फिर मैं वहीं बैठ गई. मैं ड्राइंगरूम के सोफे पर गई और हमले के दौरान जमीन पर गिरे अपने चश्मे को उठाया. इस के बाद 112 नंबर पर फोन किया और पुलिस को सूचना दी.’’

‘‘तुम ने स्वाति मालीवाल का पक्ष तो बता दिया, पर आम आदमी पार्टी तो इसे साजिश बता रही है. स्वाति मालीवाल वाले मामले में आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने पत्रकारों के सामने सीएम हाउस का पक्ष रखा.

‘‘आतिशी ने इस साजिश के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ बताया है. उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल झूठ बोल रही हैं. सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री केजरीवाल घटना वाले दिन वहां पर नहीं थे. अब बताओ कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ?

‘‘वैसे भी खबरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ स्वाति मालीवाल की पहले से कोई मुलाकात तय नहीं थी. स्वाति जिस चोट की बात कह रही हैं, वह कहीं दिख नहीं रही.’’

गोमती भी कहां चुप रहने वाली थी, ‘‘ऐसा है तो राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वाति मालीवाल के मामले में अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को क्यों नोटिस जारी किया था?

‘‘विभव कुमार को शुक्रवार, 17 मई, 2024 को सुबह 11 बजे कमीशन के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वे एनसीडब्ल्यू के सामने पेश नहीं हुए.

‘‘एनसीडब्ल्यू की चीफ रेखा शर्मा ने बीबीसी संवाददाता दिलनवाज पाशा को बताया था कि आज विभव कुमार को दूसरा समन भेजा गया है. अगर वे नहीं आते हैं, तो उन्हें बुलाने के लिए पुलिस की मदद ली जाएगी.

‘‘रेखा शर्मा ने यह भी बताया कि महिला आयोग की टीम विभव कुमार के घर नोटिस देने के लिए गई थी, लेकिन वे घर पर नहीं थे.

‘‘रेखा शर्मा ने पत्रकारों से यह भी कहा कि विभव कुमार की पत्नी ने नोटिस लेने से मना कर दिया. मेरी टीम आज पुलिस के साथ उन के घर फिर से गई और अगर वे एनसीडब्ल्यू के सामने पेश नहीं हुए, तो हम खुद वहां जा कर जांच करेंगे.

‘‘इतना ही नहीं, रेखा शर्मा ने स्वाति मालीवाल का पक्ष लेते हुए कहा कि मैं स्वातिजी से ट्विटर पर कह रही थी कि वे अपनी आवाज उठाएं, लेकिन मुझे लगता है कि वे पार्टी नेता के घर में हुई घटना की वजह से सदमे में हैं. एक सांसद, जो हमेशा महिलाओं के मुद्दे उठाती रही हैं, उन्हें पीटा गया है.’’

‘‘इस खबर से तुम क्या साबित करना चाहती हो?’’ रामप्रकाश ने सवाल किया.

‘‘यही कि तुम उस सरपंच को ज्यादा भाव मत दो और उस के ज्यादा करीब मत रहो,’’ गोमती ने कहा.

‘‘पर, मेरे और संगीता के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है. हम सरकारी काम के सिलसिले में आपस में मिलते हैं और एमपी साहब के प्रचार का काम करते हैं. उन का हाथ सिर पर रहेगा, तभी तो हमें भी थोड़ी मलाई खाने को मिलेगी.’’

‘‘मुझे नहीं चाहिए ऐसी मलाई, जिस में किसी पराई औरत की गंध शामिल हो,’’ गोमती का गुस्सा सातवें आसमान पर था, ‘‘और अब तो मेरी इस समस्या का हल तुम्हारे एमपी साहब के घर से ही मिलेगा. हम चारों कल ही उन के घर जाएंगे और मैं फरियाद करूंगी कि मुझे सरपंच के भूत से नजात दिलाएं.’’

उधर संगीता के घर का भी यही हाल था. वह भले ही गांव की सरपंच बन गई थी, पर अब भी घर पर उस की दो कौड़ी की हैसियत थी. पवन भी गोमती की तरह यह मान बैठा था कि रामप्रकाश और संगीता काम के बहाने अपनी ही कामवासना का गेम खेल रहे हैं.

पवन खाना खाने बैठा ही था कि संगीता के मोबाइल फोन की घंटी बजी. रामप्रकाश का फोन था. वह उस का नाम देख कर कुढ़ गया.

संगीता ने फोन उठाया, तो उधर से आवाज आई, ‘आज तो गजब हो गया. हम दोनों के घर देर से आने के चलते गोमती ने घर सिर पर उठा लिया है. वह नहीं मान रही है कि हम दोनों बारिश में फंस गए थे. अब हमें अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए एमपी साहब के घर जाना होगा. कल तुम तैयार रहना. पवन को भी मना लेना’

फोन कट गया. संगीता ने पवन की ओर देखा और बोली, ‘‘कल हमें एमपी साहब के घर जाना है.’’

‘‘क्यों? अब रामप्रकाश ने कौन सा प्रपंच रचा है?’’ पवन तो जैसे भरा बैठा था.

‘‘अब यह तो कल ही पता चलेगा,’’ इतना कह कर संगीता रसोईघर में चली गई.

अगले दिन दोपहर के 2 बज रहे थे. वे चारों एमपी साहब के घर पर थे. पर उस समय एमपी साहब घर पर नहीं थे. लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए दौरे पर थे. रामप्रकाश को थोड़ी निराशा हुई, पर जब एमपी साहब की पत्नी कुसुम देवी ने बाहर बैठक में आ कर रामप्रकाश की नमस्ते ली, तो रामप्रकाश का जी हलका हो गया. वह उन्हें थोड़ा अलग ले गया और अपनी समस्या बताई.

कुसुम देवी ने उन चारों को बिठाया और अपने नौकर से कह कर चाय मंगवाई, फिर उन्होंने गोमती से पूछा, ‘‘तुम्हें अपने पति पर यकीन नहीं है क्या?’’

गोमती पहले तो सकपका गई, फिर बोली, ‘‘ऐसा नहीं है, पर जब लोगों में कानाफूसी बढ़ जाती है, तो आंखों देखी मक्खी भी तो निगली नहीं जाती न.’’

‘‘अच्छा तो तुम लोगों ने यह मान लिया है कि रामप्रकाश और संगीता का ज्यादा घूमनाफिरना यह साबित करता है कि इन दोनों के बीच कोई नाजायज रिश्ता है’’

पवन कुछ नहीं बोला, पर उसे भी यही लगता था कि संगीता और रामप्रकाश में कुछ तो खिचड़ी पक रही है और ये दोनों घर से बाहर जा कर रंगरलियां मनाते हैं. संगीता को उस की चुप्पी अखर रही थी.

‘‘तुम लोगों की गलती नहीं है. पहले मैं भी एमपी साहब के दिनभर घर से बाहर रहने और तमाम मर्दऔरतों के मिलने के चलते परेशान रहती थी. मुझे लगता था कि ये राजनीति कम और ऐयाशी ज्यादा करते हैं, पर फिर समझ आने लगा कि दुनियाभर में बहुत से ऐसे काम हैं, जहां कोई मर्द हो या औरत, उसे परिवार से कट कर लोगों के बीच जाना ही पड़ता है. वहां तरहतरह की फितरत के मर्दऔरत से उन का वास्ता पड़ता है और बहुत बार तो अकेलेपन में उन में नजदीकियां भी बढ़ जाती हैं और इसे टाला नहीं जा सकता.

‘‘हमारा तो समाज ही ऐसा है कि औरतों को किसी पराए मर्द की नजदीकी के चलते गलत मान लिया जाता है. संगीता गांव की सरपंच है और रामप्रकाश हमारी पार्टी के जिलाध्यक्ष. चुनाव के दिनों में किसी भी नेता को ऐसे लोगों से बहुत काम पड़ता है. लिहाजा, इन्हें इधर से उधर दौड़ाया जाता है. न दिन देखा जाता और न ही रात.’’

‘‘लेकिन मैडम, इस में घर वाले क्या करें? हमें तो दुनिया को जवाब देना पड़ता है न,’’ पवन बोला.

‘‘तुम्हारी बात सही है, पर हमारे देश में तो सदियों से ऐसा होता आया है कि गलती चाहे मर्द की क्यों न हो, गाज तो औरत पर ही गिरती है. ‘महाभारत’ का वह किस्सा ही ले लो, जब विचित्रवीर्य की शादी कराने के लिए भीष्म ने काशीराज की 3 बेटियों का वाराणसीपुरी की स्वयंवर सभा से हरण कर लिया था,’’ कुसुम देवी ने कहा.

‘‘क्या किस्सा था यह?’’ रामप्रकाश ने पूछा.

‘‘उन तीनों लड़कियों का नाम अंबा, अंबिका और अंबालिका था. अंबा ने जब सुना कि भीष्म अपने छोटे भाई विचित्रवीर्य से उस की शादी कराना चाहते हैं, तो उस ने कहा कि वह राजा शाल्व को मन ही मन अपना पति मान चुकी है, तो भीष्म ने उसे शाल्व के यहां जाने की इजाजत दे दी और बाकी दोनों बहनों अंबिका और अंबालिका को विचित्रवीर्य की पत्नी के रूप में सौंप दिया. लेकिन शादी के 7 साल बाद ही विचित्रवीर्य नहीं रहे,’’ कुसुम देवी ने बताया.

‘‘मेरा कहने का मतलब यह है कि हमारे समाज में औरतों और लड़कियों से उन के मन की बात न तो जानी जाती है और न ही समझ जाती है. अब जब वे अपनी मरजी से घर से बाहर निकलने लगी हैं, तब भी उन्हें अच्छी नजर से नहीं देखा जाता है.

‘‘मेरा कहा मानो तो अपने दिमाग से यह बात बिलकुल निकाल दो कि संगीता और रामप्रकाश में कुछ गलत चल रहा है, तभी तुम चारों अपने परिवार को सही ढंग से संभाल पाओगे. अगर मैं एमपी साहब पर शक करती रहूंगी, तो वे कभी भी राजनीति में आगे नहीं बढ़ पाएंगे.’’

इतने में नौकर सब के लिए चाय ले आया. कुसुम देवी ने सब के साथ चाय पी. बाद में बैठक में लगे ठहाकों से ऐसा लग रहा था कि उन चारों की समस्या का हल मानो निकल आया है.

पकड़ौआ ब्याह : भाभी से कैसा परदा

ट्रेन पूरी स्पीड से भागी जा रही थी. ट्रेन के उस एसी कोच में सन्नाटा पसरा था. पराग के सामने वाली सीट पर भी कोई नहीं था. ऊपर की बर्थ पर एक बुजुर्ग बैठे थे, जो बीचबीच में ऊपर की बर्थ से नीचे उतर कर अपना नीचे रखा सूटकेस खोल कर देख लेते थे, फिर ऊपर की बर्थ पर जा कर लेट जाते थे.

पराग ने उस बुजुर्ग को नीचे वाली बर्थ पर आने को कहा, लेकिन उन का कहना था कि उन की बर्थ ऊपर वाली है. वे ऊपर ही रहेंगे. नीचे की बर्थ का पैसेंजर आ गया, तो फिर उठना पड़ेगा.

पराग ने फिर दोबारा नहीं कहा. वह जानता था कि पैसेंजर को आना होता तो अब तक आ गया होता. खैर, वह फिर अपना लैपटौप खोल कर बैठ गया.

तकरीबन 25 साल का पराग दिल्ली मैट्रो रेल में नौकरी करता था. सालभर पहले ही उस की नौकरी लगी थी. लेकिन अब वह दिल्ली मैट्रो रेल की नौकरी छोड़ने वाला था, क्योंकि दिल्ली की ही एक अच्छी कंपनी में उसे आटोमोटिव इंजीनियर की नौकरी मिल गई थी.

थोड़ी देर में ही लैपटौप बंद कर पराग खिड़की से बाहर देखने लगा. अगस्त का महीना था. हलकीहलकी फुहार थी. हरियाली की चादर चारों ओर थी. कुदरत मानो मुसकरा रही थी. छोटेछोटे टीले ऊंचेनीचे छोटे से पहाड़, जगहजगह तालाबों में पानी भरा था.

ऐसा ही खुशनुमा मौसम था, जब पराग की मुलाकात गोमती से हुई थी. गोमती अब 23 साल की होगी. गोमती उस के गांव की लड़की. गांव की मिट्टी सी सौंधीसौंधी खुशबू उस के पूरे शरीर से उठती हुई महसूस होती.

पराग आज भी वह 2 साल पहले की बारिश का दिन नहीं भूलता, जब गांव के पेड़ों पर सावन के ?ाले डल गए थे. गोमती अपने घर के बाहर बगीचे के झूले में झाला झूल रही थी. नीले रंग के सलवारसूट में लंबी लहराती चोटी, उस पर बारिश की फुहारें… सूट भीग कर

उस के शरीर से चिपक गया था, जिस से उस का शरीर किसी अजंता की मूरत सा दिख रहा था.

पराग का दिल पहली बार इतनी जोर से धड़का था. उसे अपने दिल की धड़कन की आवाज सुनाई देने लगी थी. पराग ने बारिश से बचने के लिए कुछ नहीं लिया था. न रेनकोट, न ही छाता. उसे हलकी फुहार में भीगना पसंद था.

भीगे हाथों से ही गोमती ने घर की डोरबैल दबा दी थी. गोमती के पापा गांव के जमींदार थे. नाम था तेजबहादुर. जैसे ही उन्होंने पराग को देखा, खुश हो गए.

‘‘आओ, पराग बेटा.’’

पराग बोला, ‘‘अंकलजी, मैं भीगा हुआ हूं, अंदर नहीं आऊंगा. अम्मां ने मखाने की खीर और आलू की पूरियां भेजी हैं,’’ पराग अपने साथ लाया टिफिन तेजबहादुर को थमा ही रहा था कि गोमती वहां आ गई और तेजबहादुर से टिफिन ले कर अंदर जाने लगी.

‘‘अरी, कपड़े तो बदल ले पहले, खीर कहां भागी जा रही है?’’ बेटी का उतावलापन देख तेजबहादुर हंस दिए. वे जानते थे कि पराग की अम्मां जब भी मखाने की खीर बनाती हैं, उन के घर जरूर पहुंचाती हैं.

पराग फिर वापस घर लौट आया था, लेकिन उस दिन लगा था जैसे दिल वहीं गोमती के पास छोड़ आया है. वह बचपन से गोमती को देखता आ रहा है. कालेज की पढ़ाई के लिए ही वह गांव से बाहर गया था, लेकिन इस नजर से उस ने गोमती को नहीं देखा था.

पराग जब वापस घर आया था, तो अम्मां ने उसे खोयाखोया सा देख कर अनेक सवाल किए थे. खीर खातेखाते भी भीगी गोमती दिख रही थी, तो खीर का चम्मच मुंह के बजाय कपड़ों पर गिर पड़ा था. अम्मां जोर से हंसने लगी थीं. बापू भी हंस दिए थे. बड़े भाई अनुराग ने भांप लिया था कि कुछ तो बात है. छोटा भाई गुमसुम है.

बड़े भाई अनुराग ने एक दिन पराग से पूछ ही लिया था. पराग ने उन्हें अपने दिल की बात बता दी थी.

‘‘अरे वाह, यह तो अच्छी बात है. तू गांव में रहता तो बापू से बात करते, पर तू ठहरा शहरी बाबू, नौकरी करने शहर जाएगा,’’ अनुराग भैया ने कहा.

‘‘भैया, वह तो मैं करूंगा ही. मेरा सपना है, शहर में नौकरी करना,’’ पराग बोला.

‘‘तो फिर एक काम कर कि गांव में तब तक रुक जा, जब तक गोमती के दिल की बात भी न जान ले,’’ अनुराग भैया ने कहा.

यह सुन कर पराग खुश हो गया. कुछ दिन बाद पराग को पता चला कि गोमती की एक बड़ी बहन भी है, जो ज्यादातर घर पर ही रहती है. उस के पैर में थोड़ी सी लंगड़ाहट है और नाम रेवती है. पर पराग को गोमती से मतलब था. उस ने गोमती से मिलने का समय भी मांग लिया था.

दूसरे दिन तालाब के मंदिर के पास शाम ढले गोमती इंतजार करती मिली.

वह आज साड़ी में थी. कमर तक चोटी किसी नागिन सी लग रही थी. हलकी पीली साड़ी में उस का रंग बादामी लग रहा था. छोटी सी बिंदी खूबसूरत लग रही थी. नाक में छोटी सी नथ थी. पराग तो मानो उस मुलाकात में पगला सा गया था, जब वह सिमट कर उस की बांहों में आई थी.

‘‘कुछ बोलोगे भी या यों ही बुत बन कर खड़े रहोगे?’’

‘‘क्या कहूं…’’ पराग की आवाज लरज रही थी, फिर भी वह बोला, ‘‘गोमती, हम गांव में साथ ही रहते हैं. एकदूसरे को पसंद भी करते हैं. क्यों न हम जीवनसाथी भी बन जाएं?’’

‘‘बात तो ठीक है तुम्हारी, पर तुम को शहर में जाना है. हमारे घर वाले कैसे मानेंगे?’’ गोमती बोली.

‘‘तो क्या हुआ… शहर में नौकरी लगेगी, तो हम शहर में रहेंगे. गांव में आतेजाते रहेंगे,’’ पराग ने समझाया. फिर वे काफी देर तक वहां रहे और आगे भी मिलते रहे.

एकदम से ट्रेन रुक गई और पराग अपने खयालों से बाहर निकल आया. देखा कि स्टेशन आ गया है. अब यहां से कुछ ही घंटे में बस से अपने गांव पहुंच जाएगा.

जब बस रुकी, तो गांव रतिहानी आ चुका था. अब बस 10 मिनट का रास्ता था. जगहजगह कीचड़ और गड्ढों से बचता हुआ पराग घर पहुंचा. उस ने घर के बड़े गेट को खोला ही था कि पूरा घर लाइट से जगमगा गया. उसी का इंतजार हो रहा था.

भैया, बापू, अम्मां, सब दौड़े चले आए. भाभी गुड़ और पानी ले आईं. पराग ने गुड़ खा कर पानी पिया, फिर कपड़े बदलने चला गया. देर रात हो गई थी, सब अपनेअपने कमरों में चले गए.

सुबह तेज बारिश थी. पराग देर तक सोता रहा. भैया भी खेतों में नहीं गए थे. भाभी 2-3 बार आवाज दे चुकी थीं.

जब पराग उठा, तो सुबह के 9 बज रहे थे. पराग उठ कर किचन में ही चला गया. अरमान भैया ने पराग को देखा, तुरंत ही चाय का कप पकड़ा दिया.

पराग ने चाय जल्दी खत्म की और नहाधो कर अनुराग भैया के साथ नाश्ता करने बैठ गया. नाश्ते के बाद दोनों भाई कमरे में बंद हो गए. भाभी भी कमरे में चली आईं, तो पराग एकदम चुप हो गया.

‘‘भाभी से कैसा परदा, जानते हैं हम गोमती के बारे में,’’ कह कर भाभी जोर से हंस दीं.

‘‘तू बता, गोमती से तो बात होती होगी?’’ भैया ने पूछा.

‘‘हां भैया, होती है.’’

दोनों भाई बड़ी देर तक बतियाते रहे.

दूसरे दिन गांव के दोस्त मिलने आए, पर पराग बेताब था गोमती से मुलाकात करने के लिए. शाम को मिलना तय था. आज मौसम खुला था. जैसे ही दोस्त गए, पराग अपने कमरे में गया, जल्दी से कपड़े बदले.

पराग बाहर आ कर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर ही रहा था कि बापू अचानक सामने से आते दिखे, ‘‘कहां चल दिए शहरी बाबू?’’

‘‘बापू, थोड़ा गांव का चक्कर लगाने जा रहा हूं,’’ पराग बोला.

‘‘बाद में चक्करवक्कर लगा लेना, अभी मौसम खराब है.’’

‘‘बारिश बंद है बापू,’’ पराग प्यार से बोला.

‘‘जवान लड़के को क्यों डांट रहे हो?’’ अम्मां उन दोनों की बातें सुनतेसुनते बाहर आईं.

‘‘जाने दो, थोड़ी देर में आ जाएगा,’’ अम्मां ने बेटे की तरफदारी की.

‘‘बेवकूफ हो तुम, नौकरी लगने बाद पहली बार घर आया है, आराम करे,’’ बापू गुस्सा हुए.

‘‘बापू, बस थोड़ी देर में आता हूं,’’ पराग बोला.

‘‘एक काम कर, जाना ही है तो भाई को साथ ले जा,’’ बापू बोले.

पराग को गुस्सा आ गया, ‘‘बापू, मैं बड़ा हो गया हूं, भैया के साथ जाऊंगा?’’

‘‘बापू सही बोल रहे हैं. मैं भी साथ चलता हूं,’’ भैया अंदर आतेआते बोले.

‘‘भैया, आप भी…’’ पराग गुस्साया.

‘‘चल, आ जा,’’ कहते हुए भैया मोटरसाइकिल पर बैठ गए.

मजबूरन पराग को मोटरसाइकिल स्टार्ट करनी पड़ी. थोड़ी दूर जा कर पराग मोटरसाइकिल रोकते हुए बोला, ‘‘भैया, पता है आप को कि मैं गोमती से मिलने जा रहा हूं.’’

‘‘तो क्या हुआ? मैं थोड़ी दूरी पर रहूंगा. तू मिल लेना,’’ भैया बोले.

‘‘भैया, ऐसे मजा नहीं आएगा,’’ पराग बोला.

‘‘तो क्या करूं?’’ भैया बोले.

‘‘तब तक आप किसी दोस्त के पास हो लो,’’ पराग बोला.

‘‘कहीं कोई बात हो गई तो बापू मेरे पैर तोड़ देंगे,’’ भैया अनुराग ने कहा.

‘‘भैया, क्या मैं बच्चा हूं? क्या ऊंचनीच होगी?’’ पराग बोला.

‘‘अच्छाअच्छा ठीक है, पर ध्यान रखना अपना,’’ कहतेकहते भैया वहां से चले गए.

यह सुन कर पराग हंस दिया, फिर उस ने अपनी मोटरसाइकिल तालाब की तरफ मोड़ दी.

इतने में पराग का मोबाइल फोन बज उठा. मजबूरन उसे रुकना पड़ा. देखा तो गोमती का नाम चमक रहा था.

‘‘कहां अटक गए? मैं इंतजार कर रही हूं,’’ गोमती की आवाज नाराजगी से भरी थी.

‘‘मैं बस पहुंच ही रहा हूं. रास्ते में हूं,’’ पराग बोला.

‘‘मां ने कुछ सामान लाने को कहा था. तुम से मिल कर फिर बाजार जाऊंगी,’’ गोमती बोली.

‘‘छोटा सा बाजार है. पहले हम दोनों मोटर साइकिल से घूमेंगे, फिर तुम को बाजार के नजदीक छोड़ दूंगा.’’

‘‘ठीक है,’’ फिर गोमती बोली, ‘‘घर कब आओगे पापा से बात करने?’’

‘‘भैया को सब पता है. भैया पापा को समझ कर साथ लाएंगे. अच्छा फोन काटो, मिल कर बात करेंगे,’’ इतना कह कर पराग मोबाइल अपनी जेब में रखने लगा कि इतने में उस के सिर पर किसी ने चोट की और उस का चेहरा पूरे कपड़े से ढक दिया गया. हाथ एकदम से पीछे बांध दिए गए.

यह सब इतना अचानक हुआ कि पराग संभल नहीं पाया. वह चिल्लाने लगा. उस के चिल्लाने पर उस का मुंह भी बांध दिया गया.

पराग को एक दिशा में ले जाया जाने लगा. तकरीबन 10 मिनट बाद गाड़ी को रोक दिया गया, फिर दोनों कंधों से पकड़ कर उसे दरवाजे से बाहर धकेल दिया गया.

थोड़ी दूर चलने के बाद पराग की आंखों की पट्टी खोल दी गई. पीछे बंधे हाथ भी खोल दिए गए. जब उस ने अपनेआप को संभाला तो देखा कि सामने 2-3 आदमी खड़े थे. सभी के चेहरे ढके हुए थे और हाथों में बंदूकें थीं.

‘‘पराग बाबू, जल्दी कपड़े बदलो. उतारो यह शर्ट.’’

फिर पराग को शादी के कपड़े पहनाए गए. सिर पर चमकीली पगड़ी रख दी गई.

पराग सम?ा गया कि वह पकड़ौआ गैंग का शिकार बन गया है. गोमती इंतजार करतेकरते चली गई होगी.

‘‘मैं पुलिस में रिपोर्ट करूंगा,’’ पराग ने आवाज को कड़क बनाते हुए कहा.

‘‘वह भी कर लेना, पहले शादी कर लो,’’ एक आदमी बोला.

पराग को पकड़ कर शादी के मंडप में बिठा दिया गया. वहां पहले से लाल जोड़े में सजी दुलहन बैठी थी.

‘‘मैं इस को शादी नहीं मानता. मैं पढ़ालिखा हूं,’’ पराग ने हिम्मत की.

‘‘पढ़ेलिखे हो, इसलिए उठवाए गए हो पराग बाबू,’’ एक आवाज ने चौंका दिया. सामने देखा तो गोपाल काका थे.

‘‘गोपाल काका आप…?’’ पराग के चेहरे पर हैरानी थी.

‘‘हां बेटा, पर यहां गलत कुछ भी नहीं हो रहा है, बस तुम शांत रहो.’’

‘‘यह जुल्म है,’’ पराग गिड़गिड़ाया.

‘‘कोई जुल्म नहीं है. पंडितजी, आप मंत्र पढ़ो,’’ काका बोले.

मुश्किल से आधे घंटे में शादी के मंत्र पढ़ कर पंडित ने फेरे करवा दिए. गोपाल काका वहां काम में हाथ बंटवा रहे थे, इसलिए उन का चेहरा ढका नहीं था, बाकी लोगों के चेहरे ढके थे.

‘‘चलो, खड़े हो जाओ,’’ पंडित के इतना कहते ही पराग दुलहन के साथ खड़ा हो गया.

‘‘चलो, पैर छुओ इन के,’’ गोपाल काका ने कहा.

पराग ने देखा कि सामने एक चेहरा ढका आदमी था. पास ही एक औरत भी अपना चेहरा ढके हुए खड़ी थी. पराग उन के पैरों में झुक गया. उन दोनों ने पराग के सिर पर हाथ रखा. पराग को उस की दुलहन के साथ वापस कार में बिठा दिया गया. कार चल पड़ी.

तकरीबन आधे घंटे बाद कार गांव के अंदर दाखिल होने लगी. कार पराग के घर के सामने जा कर रुक गई.

‘‘चलो, उतरो जल्दी,’’ साथ आए आदमी ने कहा.

बाहर पराग अनुराग भैया और बापू परेशान घूम रहे थे कि कार को रुकते देख तुरंत नजदीक आए. बापू का गुस्सा हद पर था.

‘‘मैं ने बोला था कि अकेले मत जाओ, भैया को ले कर जाओ. ज्यादा होशियार बन रहे थे, अब भुगतो.’’

पराग बोला, ‘‘बापू, मैं इस शादी को नहीं मानता.’’

‘‘अब तो मानना पड़ेगा बेटा,’’ बापू बोले, ‘‘अब कुछ नहीं हो सकता.’’

‘‘पराग की मां, आरती की थाली ले आओ और बहू को अंदर ले जाओ.’’

पराग की मां आरती की थाली ले कर आईं और उन दोनों को अंदर ले गईं.

पराग गुस्से में था. उस ने गले की माला निकाल कर तोड़ दी और बड़े भैया के गले लग कर रोने लगा.

थोड़ी देर के बाद पराग बाहर आंगन में चला गया और वहां बिछी खाट पर सो गया. दुलहन अकेली कमरे में उस का इंतजार करती रही.

‘‘अरे वीरभद्र बाबू, कहां हो भई…’’ जोरजोर से दरवाजा खटखटाने की आवाज आई.

‘‘बापू तो सुबहसुबह खेतों की तरफ निकल गए थे,’’ बड़े भैया अनुराग बोले.

इतने में पराग के बापू भी बाहर से आते दिखे. पराग जाग तो गया था, पर सिर पर चादर ओढ़े सुन रहा था.

‘‘कहां सुबहसुबह शोर मचा हुआ है,’’ सोचते हुए पराग ने चादर के अंदर ही मोबाइल फोन देखा. सुबह के साढ़े 9 बज रहे थे.

‘‘अभी यों ही पड़ा रहता हूं. शोर कम हो जाए, तब उठूंगा. सारी रात टैंशन में था,’’ पराग ने सोचा.

‘‘अरे, जमींदार बाबू, आप…’’ पराग के बापू की आवाज में हैरानी थी.

‘‘अरे भई, लड्डू खाओ. अब हम समधी हैं,’’ तेजबहादुर की ऊंची आवाज गूंजी और यह कहतेकहते लड्डू पराग के बापू के मुंह में ठूंस दिया.

यह सुनते ही पराग के दिल की धड़कन तेज होने लगी. मतलब, तेजबहादुर बापू के समधी तो क्या घूंघट में गोमती है? वह समझ नहीं पाया.

मां खुशी से चिल्ला पड़ीं, ‘‘पराग, ओ पराग.’’

बापू और तेजबहादुर घर के अंदर बैठक में आ गए.

अब पराग ने सोचा कि उसे उठना चाहिए, क्योंकि बैठक से खुशियों भरे ठहाकों की आवाज आ रही थी.

पराग तुरंत उठा और तकरीबन दौड़ता हुआ अपने कमरे से बाहर आया. उस ने सोचा कि पहले फ्रैश हो ले, घर में देर तक बातें चलेंगी.

पराग नहाधो कर निकला ही था, तभी पीछे से किसी ने उसे अपनी बांहों में कस लिया. उस के दिल की धड़कन तेज होने लगी. वह पलटा, गोमती सामने थी. तुरंत ही उस ने अपने गीले होंठ गोमती के प्यासे होंठों पर रख दिए. उसे लगा कि उसे उस की मंजिल मिल गई है.

तभी गोमती ने खुद को छुड़ाया और तुरंत ही बैठक में चली गई. पराग खुश हो गया. उस ने अपनी पसंद की सब से प्यारी शर्ट पहनी. हलकी खुशबू वाला परफ्यूम लगा कर वह भी बैठक में आ गया.

गरमागरम पकौड़ों का दौर चल रहा था. पराग के आते ही बैठक में मानो जान पड़ गई.

‘‘आओ बेटा,’’ तेजबहादुर बोले.

‘‘इन के पैर छुओ बेटा, ये तुम्हारे ससुर हैं,’’ बापू खुश हो कर बोले.

पराग ने ?ाक कर पैर छू लिए. वह सम?ा गया कि गोमती से उस की शादी कर दी गई है. गोमती भी वहीं बैठी थी और तिरछी नजरों से उसे देख कर मुसकराए जा रही थी.

तभी अंदर से हलकी गुलाबी साड़ी में लिपटी घूंघट किए बहू आई. मां ने उसे अंदर वाले कमरे में ही बिठा दिया.

पराग का सिर चकरा उठा. इस का मतलब घूंघट में दुलहन कोई दूसरी है, क्योंकि गोमती तो सामने है.

गोमती की बहन रेवती पराग की पत्नी हुई. पराग अपने बड़े भैया को इशारा करता हुआ अंदर चला गया. बड़े भैया जल्दी से अंदर चले आए.

‘‘बोल, क्या हुआ?’’ भैया ने पूछा.

‘‘भैया, मुझे बचा लो. मैं इस शादी को नहीं मानता. गोमती के पापा से बात कर के मेरी शादी गोमती से करवा दो. प्लीज भैया.’’

‘‘देख पराग, जो हुआ सो हुआ, अब कुछ नहीं हो सकता,’’ भैया बोले.

‘‘भैया, आप तो मेरी फीलिंग को समझ,’’ पराग गिड़गिड़ाया.

‘‘देख, एक काम कर,’’ भैया सोचते  हुए बोले.

‘‘क्या…?’’ पराग थोड़ा उतावलेपन से बोला.

‘‘तू गोमती से मुलाकात कर ले आज ही, अगर वह राजी है, तो मैं तेरी शादी गोमती से करवा देता हूं, वहीं तेरे शहर दिल्ली में… बोल? जरूरत पड़ने पर कानून का सहारा लेंगे.’’

‘‘हां, यह हो सकता है,’’ पराग खुश हो गया. उस ने मोबाइल से मैसेज कर दिया कि आज शाम 6 बजे पीपल के पेड़ के नीचे मिलो.

गोमती का मैसेज तुरंत आ गया, ‘क्यों नहीं.’

शाम को सूरज की सुनहरी किरणें तालाब के पानी में चमक रही थीं. पीपल के चबूतरे पर बैठी गोमती पराग का इंतजार कर रही थी.

पराग के आते ही गोमती उस से लिपट गई. पराग ने भी बेताबी से उसे अपने में समेट लिया. गोमती ने पराग की शर्ट के बटनों से खेलते हुए कहा, ‘‘पराग, अब हम हमेशा साथ रहेंगे. कोई हमें अलग नहीं कर सकता.’’

‘‘हां गोमती…’’ पराग ने गोमती के बिखरे बालों को सहलाते हुए कहा, ‘‘गोमती, हम दोनों शादी कर

लेते हैं.’’

‘‘क्या… शादी?’’ गोमती अचानक चौंक गई.

‘‘इस में चौंकने की क्या बात है?’’ पराग ने सवाल किया.

‘‘शादी की क्या जरूरत है?’’ गोमती बोली, ‘‘समय ने हमें मिला तो दिया, चाहे किसी भी रूप में, तुम मेरे जीजू हुए. हमें यों भी कोई मिलने से नहीं रोक सकता.’’

‘‘अरे…’’ पराग हैरान था.

‘‘सही तो है… हम सबकुछ कर सकते हैं और करेंगे भी. मैं तो खुश हूं. सुहागरात भी मनाएंगे आज ही.’’

‘‘पागल तो नहीं हो गई हो गोमती, दिमाग ठिकाने पर है तुम्हारा? मैं ने तुम से प्यार किया है. अभी तक रेवती का तो घूंघट उठा कर उस का चेहरा भी नहीं देखा है.’’

‘‘तो फिर हम क्या करें पराग? तुम बताओ?’’ गोमती बोली.

‘‘तुम राजी हो तो सारी बातें घर वालों को बता देते हैं. हो सकता है कि तुम्हारे और मेरे पापा मान जाएं,’’ पराग ने समझाया. गोमती चुप रही.

‘‘हम कानून की भी मदद ले सकते हैं,’’ पराग ने दोबारा कोशिश की.

‘‘नहीं पराग, ऐसा नहीं हो पाएगा. पापा नहीं मानेंगे,’’ गोमती बोली, ‘‘इस गांव की प्रथा ही है, कोई अच्छी नौकरी वाला लड़का मिल गया तो ठीक, नहीं तो पकड़ौआ ब्याह कर देते हैं, अपहरण कर के. तुम ऐसे भोले बन रहे हो, जैसे जानते ही नहीं हो,’’ गोमती रूठने वाले अंदाज में बोली.

‘‘पता है, लेकिन गाज मुझ पर ही गिरेगी, यह पता नहीं था,’’ पराग दुखी था, ‘‘हम कानून की मदद ले कर भी इस समस्या का हल कर सकते हैं गोमती,’’ पराग बोला, ‘‘तुम भी प्यार करती हो न मुझ से?’’

‘‘प्यार करती हूं, पर क्या हम बिना शादी किए जिस्मानी रिश्ता नहीं बनाए रख सकते?’’ गोमती बोली.

‘‘नहीं गोमती, मैं तुम से शादी करना चाहता हूं. दिल पर बोझ नहीं होना चाहिए. यह रेवती के साथ नाइंसाफी होगी.’’

‘‘जिसे तुम ने देखा नहीं, उस के साथ कैसी नाइंसाफी?’’ गोमती बोली.

‘‘मैं आखिरी बार पूछ रहा हूं गोमती, क्या चाहती हो तुम?’’ पराग ने पूछा.

‘‘तुम्हारी बनी रहना चाहती हूं,’’ कह कर गोमती पराग के सीने से लिपट गई.

पराग फिर बेबस हो गया. उस ने हाथ आगे नहीं बढ़ाया. गोमती को सीने से लिपटा रहने दिया.

‘‘क्या हुआ पराग? प्यार करो न,’’ गोमती ने कहा, ‘‘हम दोनों सभी सीमाएं तोड़ कर एक हो जाएं,’’ गोमती की सांसें तेज होने लगी थीं.

‘‘मुझे ऐसा प्यार नहीं चाहिए. मैं वापस जा रहा हूं,’’ कहतेकहते पराग मोटरसाइकिल की तरफ बढ़ने लगा, तभी गोमती ने उस का हाथ पकड़ कर अपनी ओर खींचा.

‘‘गोमती, अब भी मौका है, सोच लो,’’ पराग बोला,

‘‘नहीं पराग, इतनी परेशानियों, लड़ाई झगड़े, कानून, पुलिस के लफड़े में नहीं फंसना मुझे.’’

पराग ने कोई जवाब नहीं दिया और मोटरसाइकिल स्टार्ट कर दी. पराग ने भैया को फोन कर दिया.

‘‘क्या हुआ पराग? क्या जवाब दिया गोमती ने?’’ भैया अनुराग ने पूछा.

‘‘भैया, आप सही बोले थे. मैं अपनी दुलहन रेवती को ले कर दिल्ली जाऊंगा. मांबापू को भी बता देना,’’ पराग की मोटरसाइकिल हवा से बातें करने लगी.

प्रेमी ने प्रेग्नेंट किया, अबॉर्शन कराया, अब मेरी कहीं ओर शादी हो रही है, घबरा रही हूं

सवाल

मैं 24 साल की हूं और जल्दी ही मेरी शादी होने वाली है. लेकिन एक साल पहले तक मेरा एक लड़के से प्यार का चक्कर चल रहा था और हम दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ता बन गया था. तब मैं पेट से हो गई थी, पर प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया, तो मैं ने वह बच्चा गिरवा दिया और उस लड़के से रिश्ता भी तोड़ दिया.

अब चूंकि मांबाप मेरी शादी कराना चाहते हैं, तो मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं? अगर मेरी ससुराल वालों को मेरे चक्कर के बारे में पता चल गया तो…? इस बात से मुझे तनाव रहने लगा है. क्या करूं?

जवाब

मजा कब सजा बन जाए, कहा नहीं जा सकता, लेकिन आप बेवजह डरें नहीं. अपने उस दगाबाज प्रेमी से बिलकुल भी रिश्ता न रखें और बच्चा गिराते वक्त के डाक्टरी परचे वगैरह हों, तो उन्हें जला कर राख कर दें. पूरी ईमानदारी और विश्वास से नई जिंदगी में दाखिल हों. अपनी फिटनैस और सेहत पर ध्यान दें. वक्त के साथसाथ सब ठीक हो जाता है.

बलि और हैवानियत का गंदा खेल

हमारे देश में सैकड़ों सालों से अंधविश्वास चला आ रहा है. दिमाग में कहीं न कहीं यह झूठ घर करा दिया गया है कि अगर गड़ा हुआ पैसा हासिल करना है, तो किसी मासूम की बलि देनी होगी. जबकि हकीकत यह है कि यह एक ऐसा झूठ है, जो न जाने कितनी किताबों में लिखा गया है और अब सोशल मीडिया में भी फैलता चला जा रहा है.

ऐसे में कमअक्ल लोग किसी की जान ले कर रातोंरात अमीर बनना चाहते हैं. मगर पुलिस की पकड़ में आ कर जेल की चक्की पीसते हैं और ऐसा अपराध कर बैठते हैं, जिस की सजा तो मिलनी ही है.

सचाई यह है कि यह विज्ञान का युग है. अंधविश्वास की छाई धुंध को विज्ञान के सहारे साफ किया जा सकता है, मगर फिर अंधविश्वास के चलते एक मासूम बच्चे की जान ले ली गई.

देश के सब से बड़े धार्मिक प्रदेश कहलाने वाले उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक तथाकथित तांत्रिक ने2 नौजवानों के साथ मिल कर एक 8 साल के मासूम बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी थी और तंत्रमंत्र का कर्मकांड किया गया था. उस बच्चे की लाश को गड्डा खोद कर छिपा दिया गया था.

ऐसे लोगों को यह लगता है कि अंधविश्वास के चलते किसी की जान ले कर के वे बच जाएंगे और कोई उन्हें पकड़ नहीं सकता, मगर ऐसे लोग पकड़ ही लिए जाते हैं. इस मामले में भी ऐसा ही हुआ.

अंधविश्वास के मारे इन बेवकूफों को लगता है कि ऐसा करने से जंगल में कहीं गड़ा ‘खजाना’ मिल जाएगा, मगर आज भी ऐसे अनपढ़ लोग हैं, जिन्हें लगता है कि जादूटोना, तंत्रमंत्र या कर्मकांड के सहारे गड़ा खजाना मिल सकता है.

समाज विज्ञानी डाक्टर संजय गुप्ता के मुताबिक, आज तकनीक दूरदराज के इलाकों तक पहुंच चुकी है और इस के जरीए ज्यादातर लोगों तक कई भ्रामक जानकारियां पहुंच जाती हैं. मगर जिस विज्ञान और तकनीक के सहारे नासमझी पर पड़े परदे को हटाने में मदद मिल सकती है, उसी के सहारे कुछ लोग अंधविश्वास और लालच में बलि प्रथा जैसे भयावाह कांड कर जाते हैं, जो कमअक्ली और पढ़ाईलिखाई की कमी का नतीजा है.

डाक्टर जीआर पंजवानी के मुताबिक, कोई भी इनसान इंटरनैट पर अपनी दिलचस्पी से जो सामग्री देखतापढ़ता है, उसे उसी से संबंधित चीजें दिखाई देने लगती हैं, फिर पढ़ाईलिखाई की कमी और अंधश्रद्धा के चलते, जिस का मूल लालच है, अंधविश्वास के जाल में लोग उल?ा जाते हैं और अपराध कर बैठते हैं.

सामाजिक कार्यकर्ता सनद दास दीवान के मुताबिक, अपराध होने पर कानूनी कार्यवाही होगी, मगर इस से पहले हमारा समाज और कानून सोया रहता है, जबकि आदिवासी अंचल में इस तरह की वारदातें होती रहती हैं. लिहाजा, इस के लिए सरकार को सजग हो कर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए.

हाईकोर्ट के एडवोकेट बीके शुक्ला ने बताया कि एक मामला उन की निगाह में ऐसा आया था, जिस में एक मासूम की बलि दी गई थी. कोर्ट ने अपराधियों को सजा दी थी.

दरअसल, इस की मूल वजह पैसा हासिल करना होता है. सच तो यह है कि लालच में आ कर पढ़ाईलिखाई की कमी के चलते यह अपराथ हो जाता है.

लोगों को यह सम?ाना चाहिए कि किसी भी अपराध की सजा से वे किसी भी हालत में बच नहीं सकते और सब से बड़ी बात यह है कि ऐसे अपराध करने वालों को समाज को भी बताना चाहिए कि उन के हाथों से ऐसा कांड हो गया और उन्हें कुछ भी नहीं मिला, उन के हाथ खाली के खाली रह गए.

काले धन का नया झांसा

भारत में लोकसभा चुनाव का प्रचार जब अपनी हद पर था, तो 6 मई, 2024 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में कहा था, ‘‘मैं भ्रष्टाचार से लूटे गए गरीबों के धन को वापस करने के बारे में कानूनी सलाह ले रहा हूं. मेरा ध्यान मेरे लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अपशब्दों पर नहीं, बल्कि उन गरीब लोगों पर है, जिन का धन लूटा गया है. इस के लिए कानूनी सलाह ली जा रही है कि वह धन गरीबों को वापस कैसे किया जा सकता है.’’

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहते हुए सीधेसीधे यह बात मान ली है कि दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद भी देश में इफरात से गरीब और गरीबी है.

दूसरी बात यह कि 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी के फैसले के समय नरेंद्र मोदी की ही की गई यह घोषणा भी खोखली निकली कि इस से देश में काला धन खत्म हो जाएगा.

इसी से जुड़ी तीसरी अहम बात यह कि 10 साल में काले धन को बंद करने के लिए कुछ नहीं कर पाए हैं, उलटे, यह दिनोंदिन बढ़ ही रहा है. इस के लिए उन्होंने जो कुछ कर रखा है, वह अभी किसी को नजर नहीं आएगा. हां, जिस दिन जनता उखाड़ फेंकेगी, उस दिन जोजो सामने आएगा, उस की भी कल्पना हर कोई नहीं कर सकता.

चौथी और असल बात यह थी कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और दूसरी योजनाओं के जरीए इमदाद देने के बाद भी भाजपा को उम्मीद के मुताबिक वोट और सीटें नहीं मिल रही हैं, इसलिए वोटों के लिए वही लालच दिया जा रहा है, जो आज से 10 साल पहले दिया गया था कि देश में इतना काला धन है कि उसे पकड़ कर हरेक के खाते में 15-15 लाख डाल दूंगा.

नरेंद्र मोदी के इस ?ांसे से लोगों को कोई खास खुशी नहीं हुई, क्योंकि वे एक बार नहीं, बल्कि कई बार ऐसे धोखे पिछले 10 साल में खा चुके हैं.

इत्तिफाक से इसी दिन झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर के पीएस संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के यहां से तकरीबन 35 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई थी, जिसे चारा बना कर जनता के सामने उन्होंने पेश किया कि इस पैसे पर पहला हक तुम्हारा है, जो तुम्हें दिया भी जा सकता है, लेकिन इस के लिए जरूरी है कि मुझे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाओ.

अब इस इत्तिफाक में लोग भाजपा सरकार का यह रोल भी देख रहे हैं कि कहीं यह उस का ही कियाधरा तो नहीं. वजह, आजकल सबकुछ मुमकिन है और चुनाव जीतने के लिए नेता किसी भी हद तक जा सकते हैं. यह पैसा ईमान का था या बेईमानी का, इस बारे में कोई भी दावे से कुछ नहीं कह सकता. इस में हैरानी की एकलौती बात यह है कि इसे संभाल कर कमरे में रखा गया था यानी इसे कभी न कभी खर्च किया जाता, जिस से यह बाजार में आता.

मंदिरों में तो जाम है पैसा

जो नकदी झारखंड से बरामद हुई, वह उन पैसों के आगे कुछ नहीं है, जो मंदिरों में जाम पड़ा है. तथाकथित भ्रष्टाचार का पैसा अगर गरीबों का है, तो मंदिरों में सड़ रहा खरबों रुपया किस का है, प्रधानमंत्री कभी इस पर क्यों नहीं बोलते? क्या यह पैसा भी लूट का नहीं, जो लोकपरलोक सुधारने व मोक्षमुक्ति वगैरह के नाम पर पंडेपुजारियों द्वारा झटका जाता है? यह पैसा क्यों गरीबों में नहीं बांट दिया जाता, जिस के लिए किसी कानूनी सलाह की भी जरूरत नहीं?

गरीबों के लिए दुबलाए जा रहे प्रधानमंत्री चाहें तो एक झटके में देश से गरीबी दूर हो सकती है, उन्हें बस मंदिरों का पैसा गरीबों में बांटे जाने का हुक्म देना भर है, लेकिन वे ऐसा करेंगे नहीं, क्योंकि सत्ता गरीबों के वोट से ही मिलती है.

एक दफा लोकतंत्र खत्म हो जाए, संविधान मिट जाए, लेकिन गरीबी पर आंच नहीं आनी चाहिए. जवाहरलाल नेहरू से ले कर इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से ले कर मनमोहन सिंह की सरकारों ने भी गरीबी दूर करने की सिर्फ बातें की थीं, गरीबी हटाओ के लुभावने नारे दिए थे, लेकिन इसे दूर करने को कुछ ठोस नहीं किया था. यही नरेंद्र मोदी कर रहे हैं.

फंडा बहुत सीधा है कि जब तक धर्म और धर्मस्थल हैं, तब तक गरीबी दूर नहीं हो सकती. इन के चलते गरीब निकम्मा, निठल्ला और भाग्यवादी बना रहता है. वह मेहनत भी कामचलाऊ करता है और जब पेट पीठ से चिपकने लगता है, तो सरकार अपने गोदामों के शटर उठा देती है, जिस से वह भूखा न मरे.

देश के लिए तो वह किसी काम का नहीं, लेकिन धर्म के लिए उसे जिंदा रखा जाता है. वैसे भी मंदिरों के पैसों पर हक भाजपा का ही है, जिसे सलामत रखने की बाबत वह पंडेपुजारियों को पगार और कमीशन देती है, एवज में भगवान के ये एजेंट भाजपा के लिए वोटों की दलाली करते हैं. इन के कोई उसूल नहीं होते. एक वक्त में यही काम ये लोग कांग्रेस के लिए भी करते थे. इन का भगवान सिर्फ बिना मेहनत से आया पैसा होता है, जो इन दिनों मोदी सरकार उन्हें दरियादिली से दिला रही है.

जब पैसे वालों को तसल्ली हो जाती है कि गरीब हैं और गरीबी किसी सरकार की देन नहीं, बल्कि इन के पिछले जन्मों के पापों का फल है, तो वह दान की, पूजापाठ की तादाद बढ़ा देता है, ताकि अगले जन्म में वह गरीबी में पैदा न हो.

ऐसे में छापों के पैसों से गरीबी दूर करने का झांसा देना एक बड़ी चालाकी है. बात तो तभी बन सकती है, जब मंदिरों के खजानों का मुंह गरीबों के लिए खोल दिया जाए.

देश के मंदिरों के पैसे की थाह लेना आसान नहीं है, लेकिन यह हर कोई जानता है कि उन में अथाह धन है. हाल तो यह है कि एक अकेले तिरुपति मंदिर की जायदाद से ही गरीबी दूर हो सकती है. कुबेर के इस रईस मंदिर के ट्रस्ट के मुताबिक, बैंकों में 16,000 करोड़ रुपए की एफडी हैं, जिन का ब्याज ही करोड़ों में होता है. देशभर में मंदिर ट्रस्ट की 960 प्रोपर्टी हैं, जिन की कीमत भी अरबों रुपए में है.

मंदिर के पास 11 टन सोना है और तकरीबन ढाई टन सोने के गहने हैं. साल 2022-23 में ही जमा पैसे पर 3,100 करोड़ रुपए ब्याज में मिले थे और रोज करोड़ों का चढ़ावा बदस्तूर आ ही रहा है.

अगर इस में अयोध्या, काशी, शिरडी, वैष्णो देवी, उज्जैन सहित चारों धामों का भी पैसा मिला दिया जाए, तो देश में अमीरों की भरमार हो जाएगी. लेकिन फिर वे भाजपा को वोट नहीं देने वाले, क्योंकि फिर उन्हें धर्म की जरूरत नहीं रह जाएगी और भाजपा को इस के सिवा कुछ और आता नहीं, जो पूरे चुनाव प्रचार में मुसलिमों का डर दिखाते रामश्याम और राधेराधे करती रही. उस का मकसद पंडेपुजारियों की आमदनी पक्की करना है.

पब्लिक मीटिंगों में विपक्षियों को कोसते रहना नरेंद्र मोदी की कोई सियासी मजबूरी नहीं, बल्कि चालाकी है कि ये अगर सत्ता में आए, तो मुफ्त की तगड़ी कमाई वाला धर्म और मंदिर खत्म कर देंगे, फिर सब बैठ कर चिमटा हिलाते रहना. अगर इस पैसे की, इस सनातनी सिस्टम की हिफाजत चाहते हो, तो मुझे वोट दो, मैं गरीबी बनाए रखूंगा, यह मेरी गारंटी है.

टैटू वाली लड़की : कौन सी चिंता कर रही थी ममता को परेशान

मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा जिला संरक्षित वन क्षेत्र और आदिवासी बहुल जिला माना जाता है. यहां रहने वाले लोग जंगलों में मिलने वाले अचार, चिरौंजी, हर्रा, बहेड़ा, आंवला और महुआ के जरीए अपनी आजीविका चलाते हैं. मार्चअप्रैल महीने में महुआ के पेड़ से गिरने वाले महुआ बीनने के लिए गांव के मर्दऔरत सुबह जल्दी ही जंगल की ओर पैदल चल देते हैं.

गरमी की दस्तक शुरू होते ही एक सुबह गांव की औरतों का समूह महुआ बीनने के लिए जंगल की ओर जा रहा था. सुबह के तकरीबन साढ़े 5 बजे का समय था. रात का अंधेरा खत्म हो चुका था और आसपास उजाले की दस्तक साफ दिखाई दे रही थी.

औरतों का वह समूह आमा?ारी गांव के पास ही पहुंचा था कि तभी लाजवंती नाम की एक औरत को रोड से तकरीबन 50 कदम दूर लाल साड़ी में लिपटी एक औरत जमीन पर पड़ी दिखाई दी.

लाजवंती ने साथ चल रही दूसरी औरतों से कहा, ‘‘इतनी सुबह जंगल में यह औरत बेहोश कैसे पड़ी है?’’

साथ चल रही औरतों ने भी इस मंजर को देखा. एक औरत ने लाजवंती से कहा, ‘‘चलो, चलो, पास चल कर देखते हैं कि आखिर माजरा क्या है.’’

इतना कहते ही वे सारी औरतें रोड से नीचे उतर कर उस लाल साड़ी वाली औरत की ओर चल दीं. जैसे ही वे उस के पास पहुंचीं, तो डर के मारे उन सब की चीख निकल गई. दरअसल, वहां पर लाल साड़ी पहने एक औरत की सिर कटी लाश पड़ी हुई थी.

लाजवंती ने रोड से जंगल की ओर जा रहे कुछ मर्दों को आवाज लगा कर पास बुलाया. उन लोगों में एक लड़का पुलिस द्वारा बनाई गई ग्राम रक्षा समिति का सदस्य था और उस के पास नजदीकी पुलिस चौकी का मोबाइल नंबर भी था.

वह मंजर देख कर उस लड़के ने जेब से मोबाइल फोन निकाला और चौकी प्रभारी का नंबर खोज कर फोन कर दिया.

आदिवासी अंचल की पुलिस चौकी खमारपानी की सबइंस्पैक्टर पूनम उस समय अपने घर से ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रही थीं. जैसे ही उन के मोबाइल फोन पर घंटी बजी, तो उन्होंने फोन रिसीव करते हुए कहा, ‘हैलो… कौन?’

‘‘मैडम, मैं गढ़ेवानी गांव से ग्राम रक्षा समिति का सदस्य बोल रहा हूं. कपूरखेड़ा के जंगल में एक औरत की सिर कटी लाश पड़ी हुई है.’’

‘ठीक है, तुम लोग वहीं पर रुको. मैं जल्द ही वहां पर पहुंच रही हूं.’ सबइंस्पैक्टर पूनम बोलीं.

सबइंस्पैक्टर पूनम ने लाश मिलने की सूचना बड़े पुलिस अफसरों को दे दी और पुलिस बल के साथ मौका ए वारदात की ओर रवाना हो गईं.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि  महिला की लाश रोड से 50 कदम दूर एक खंती (गड्ढे) के पास पड़ी हुई थी, जिस का सिर गायब था. उस औरत ने लाल रंग की जरीदार साड़ी पहनी थी, जबकि उस ने कुछ पारंपरिक जेवर भी पहने हुए थे. उस के हाथ में गुदना (टैटू) का निशान मिला, जिस में ‘एमआरबी’ लिखा हुआ था.

मौके पर जा कर फोरैंसिक टीम ने जांचपड़ताल की तो पता चला कि उस औरत की हत्या एक दिन पहले ही रात में हुई होगी.

इस से पुलिस का अंदाजा था कि हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल रहे होंगे. पुलिस का यह भी अंदाजा था कि वह औरत आसपास के इलाके की रहने वाली होगी. पहचान छिपाने के मकसद से हत्यारों ने उस का सिर धड़ से काटा होगा.

आसपास के गांव के लोगों की भीड़ मौका ए वारदात पर मौजूद थी, लेकिन उस औरत की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी. आसपास के गांवों में पुलिस टीम ने जा कर मामले की जांच की, मगर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया.

पुलिस इस मामले को नाजायज रिश्ते से जोड़ कर भी देख रही थी, क्योंकि जिस बेरहमी से उस औरत की हत्या की गई थी, उसे देख कर तो ऐसा ही लग रहा था.

सोशल मीडिया पर सिर कटी लाश मिलने की खबर से शांत रहने वाले आदिवासी अंचल में हड़कंप मच गया. मरी हुई औरत के एक हाथ में बने टैटू में इंगलिश में ‘एमआरबी’ लिखा हुआ था, जबकि दूसरे हाथ में ‘स्टार’ बना हुआ था.

सुरंगी गांव की औरतों को यह पता था कि गांव में रहने वाली एक लड़की ममता के हाथ पर भी इसी तरह का टैटू बना हुआ है. सोशल मीडिया पर आई तसवीर को जब कुछ औरतों ने ममता की मां उर्मिला को दिखाया, तो उस के होश उड़ गए.

उर्मिला को मालूम था कि जिस दिन ममता अशोक के साथ शादी की रिसैप्शन के लिए घर से निकली थी, उस दिन यही लाल रंग की जरी वाली साड़ी पहने हुए थी. उस के गले में पहने हार से भी मां को यकीन हो गया था कि यह लाश ममता की ही है.

उर्मिला ने अशोक को फोन लगाया तो उस का फोन स्विच्ड औफ बता रहा था. मोबाइल में यह भयावह तसवीर देख कर मां उर्मिला चीखचीख कर रोने लगी. पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसे हिम्मत बंधाई.

इतने में ममता का भाई भी घर आ गया. उस ने मां को सब्र रखने की कहते हुए पुलिस चौकी जा कर ममता की लाश की शिनाख्त की.

कहते हैं कि कानून के लंबे हाथों से बड़े से बड़ा अपराधी भी बच नहीं पाता है. सबइंस्पैक्टर पूनम ने जब ममता के घर वालों से पूछताछ की तो पता चला कि ममता अशोक नाम के एक लड़के के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी.पुलिस ने जब अशोक को ढूंढ़ निकाला, तो इस हत्याकांड के पूरे राज से परदा हट गया .

28 साल की ममता सुरंगी गांव के रहने वाले सालकराम की लड़की थी. ममता से बड़ा उस का एक भाई था. जब ममता छोटी थी, तभी उस के पिता परिवार छोड़ कर कहीं चले गए थे. ममता और उस के भाई का पालनपोषण उस की मां उर्मिला ने किया था.

जब ममता 22 साल की हुई, तो भाई और मां ने उस की शादी पास के गांव में रहने वाले देवेंद्र से कर दी. शादी के बाद ममता को पता चला कि उस का पति शराबी है. वह शराब के नशे में ममता के साथ बदसुलूकी करता था.

किसी तरह ममता ने 6 महीने उस के साथ बिताए, मगर देवेंद्र की आदतों में कोई बदलाव नहीं आया. इस के बाद ममता ससुराल से आ कर अपने मायके में रहने लगी.

परिवार की माली हालत इतनी अच्छी नहीं थी कि ममता का भाई और मां उसे बिठा कर अच्छी तरह खिला पाते. ममता भी खुद्दार लड़की थी. लिहाजा, उस ने गांव के आसपास खेतों में जा कर मजदूरी का काम शुरू कर दिया.

इसी दौरान ममता की मुलाकात जामुन टोला गांव के अशोक से हुई. 19 साल का अशोक ममता के सांवले और गठीले बदन को देख कर उस की तरफ खिंच गया था. ममता को ससुराल में पति का प्यार नहीं मिल पाया था, ऐसे में वह भी अशोक की तरफ उम्मीदभरी निगाहों से देखती थी.

एक दिन खेत में कपास चुनते हुए अशोक ने अपने दिल की बात जबान पर लाते हुए कहा, ‘‘ममता, तुम बहुत खूबसूरत हो. तुम्हारी आंखों में गजब का नशा है. जी चाहता है इन में दिनरात डूबा रहूं.’’

‘‘?ाठ मत बोलो अशोक. हमारी आंखों में नशा होता तो हमारा पति शराब के नशे में न डूबा रहता,’’ ममता ने जवाब दिया.

‘‘ममता, खूबसूरती तो देखने वालों की आंखों में होती है. हो सकता है, तुम्हारे पति की आंखें तुम्हारी आंखों में प्यार का दरिया न खोज पाई हों,’’ अशोक बोला.

‘‘तुम बातें बड़ी प्यारी करते हो अशोक. तुम्हारी बातों से लगता है कि तुम 19 साल के नहीं, बल्कि 29 साल के हो,’’ ममता ने कहा.

‘‘उम्र से क्या है, दिल तो हमारा अब तुम्हारे लिए धड़कने लगा है. दिन में तुम्हारा साथ रहता है, मगर रात तनहाई में कटती है,’’ अशोक बोला.

‘‘रात में मेरे ही सपने देखा करो तो तनहाई भी दूर हो जाएगी,’’ ममता ने अदा के साथ कहा.

ममता को पति से दूर रहते हुए काफी समय हो गया था. ऐसे में अशोक की उस के प्रति दीवानगी ने आग में घी का काम कर दिया था. ममता के दिल में भी अशोक के लिए प्यार के बीज अंकुरित हो चुके थे.

अशोक ममता को मजदूरी के लिए घर से साथ ले कर जाता था. अशोक ममता से उम्र में छोटा था. इस वजह से किसी को उन के प्रेम संबंध का शक भी नहीं था. गांव में घरपरिवार के सख्त पहरे और समाज की नजरों की वजह से उन का प्यार परवान तो चढ़ रहा था, लेकिन उन की हसरतें पूरी नहीं हो पा रही थीं.

ऐसे में तकरीबन एक साल पहले एक दिन दोनों काम की तलाश में नागपुर आ गए. नागपुर में एक रूम ले कर लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे.

इसी साल अप्रैल महीने में अशोक की बहन की शादी थी, जिस में शामिल होने के लिए वह नागपुर से ममता को ले कर अपने गांव आया था. उस ने ममता को उस के मायके छोड़ दिया था और वह खुद बहन की शादी में चला गया था.

अशोक नागपुर से अपने साथ ममता को ले तो आया था, मगर वह घरपरिवार के लोगों के डर से उसे शादी में ले कर नहीं गया था.

यह बात ममता को अखर रही थी. ममता यही सोच कर परेशान थी कि अशोक उसे पत्नी बना कर रख रहा है, मगर घर में बहन की शादी में उसे ले कर नहीं जा रहा है.

पिछले एक साल से नागपुर में लिवइन रिलेशनशिप में रहते हुए वे दोनों पतिपत्नी की तरह खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे. ममता और अशोक की प्यार की निशानी के तौर पर ममता के पेट में अशोक का बच्चा पल रहा था.

पेट से होने के बाद से ही ममता को अपनी गलती का अहसास होने लगा था. उस ने अगर सुरक्षित तरीके से अशोक से जिस्मानी रिश्ता बनाया होता तो वह पेट से न होती.

ममता ने जैसे ही पेट से होने की जानकारी अशोक को दी, तो खुश होने के बजाय उस का चेहरा लटक गया था. ममता मर्दों की इस फितरत को अच्छी तरह सम?ा गई थी कि वे केवल अपनी जिस्मानी भूख मिटाने से ही मतलब रखते हैं. औरतों की भावनाएं उन के लिए कोई मतलब नहीं रखतीं.

औरत के जिस्म को मर्द केवल भोगने का सामान ही सम?ाते हैं. अशोक भी ममता की देह का भूखा था, जो उस के जिस्म का पूरे हक से सुख ले रहा था, मगर जब वह पेट से हो गई, तो इस बात को ले कर दोनों के बीच तकरार भी होने लगी थी.

ममता को यही चिंता दिनरात खाए जा रही थी कि आखिर बच्चे के जन्म के बाद अशोक उसे बेसहारा तो नहीं छोड़ देगा. अशोक बहन की शादी की तैयारियों में लगा हुआ था, मगर ममता उसे फोन कर के उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी.

परेशान हो कर एक दिन ममता ने अशोक से फोन पर कहा, ‘‘अशोक, अब तो तुम मु?ा से शादी कर लो, मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं. कहीं ऐसा न हो, मैं समाज में मुंह दिखाने के काबिल न रहूं.’’

‘‘ममता, अभी घर के लोग बहन की शादी में लगे हैं, तुम थोड़ा सब्र रखो. मैं घर वालों को मना लूंगा,’’ अशोक ने दिलासा देते हुए कहा.

‘‘लेकिन, अब 3 महीने का पेट हो चुका है, कब तक मुझे इस तरह दिलासा देते रहोगे…’’ ममता ने चिंता जताते हुए कहा.

‘‘ममता, हम नागपुर जा कर किसी डाक्टर से बच्चा गिरवा लेंगे, तुम चिंता मत करो,’’ अशोक बोला.

‘‘तुम आखिर कब तक मेरे बदन से खेलते रहोगे… मैं अपने बच्चे की हत्या नहीं करूंगी,’’ ममता ने गुस्से से कहा.

‘‘अभी तुम अपनेआप को संभालो. मैं तुम्हें बहन की रिसैप्शन पार्टी में ले कर चलता हूं,’’ अशोक ने चाल बदलते हुए कहा.

अशोक ने जब से ममता के पेट से होने  की बात सुनी थी, तभी से वह ममता से नफरत करने लगा था. वह अकसर सोचता था कि जिस तरह ममता ने आसानी से उस के साथ जिस्मानी रिश्ता बना लिया है, क्या पता उस के और भी लोगों से संबंध न हों. वह ममता से शादी भी तो नहीं कर सकता था. गांव में जातबिरादरी के लोग दूसरी जाति की उस से बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के लिए भला कैसे राजी होंगे.

जब इनसान को अपनी परेशानी का कोई हल नहीं मिलता, तो अकसर उस का दिमाग शैतान बन जाता है. अशोक के शैतान मन में भी एक प्लान बन गया था.

प्लान बनते ही अशोक ने फोन पर ममता की खूब तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ममता, मैं परिवार के बड़े बुजुर्गों के डर से तुम्हें बहन की शादी में गांव तो नहीं ले जा पाया, पर उस की रिसैप्शन में ले जाना चाहता हूं. तुम चलोगी न?’’

‘‘हांहां, जरूर चलूंगी. आखिर मैं भी तो देखना चाहती हूं कि मेरी ननद की ससुराल कैसी है,’’ ममता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा.

‘‘हां तो तुम कल सुबह तैयार रहना. कल मैं तुम्हें लेने आऊंगा,’’ अशोक ने जानकारी देते हुए कहा.

‘‘हां अशोक, मैं सजधज कर तैयार मिलूंगी. मैं ने तो कुछ आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी भाभी से मांग ली है,’’ ममता चहकते हुए बोली.

दूसरे दिन सुबह ही अशोक ममता के घर पहुंच गया. ममता की मां, भाई और नानी को इस बात की जानकारी पहले से ही थी कि ममता अशोक की पत्नी बन कर नागपुर में रह रही है. इसी वजह से उन्होंने अशोक की खातिरदारी की और ममता को उस के साथ भेज दिया. जातेजाते अशोक ने ममता की मां को यह भी बताया कि वह रिसैप्शन के दूसरे दिन वहां से नागपुर चला जाएगा.

मोटरसाइकिल पर सवार हो कर अशोक के साथ जा रही ममता अपनी ननद के रिसैप्शन में जाने को ले कर बहुत खुश हो रही थी, मगर उसे नहीं पता था कि जिसे वह पति मान बैठी थी, वही उस की जान का दुश्मन बनने की ठान चुका था.

गांव से तकरीबन 25-30 किलोमीटर का फासला तय करते ही जंगल के बीच अशोक ने मोटरसाइकिल रोक दी, तो ममता ने पूछा, ‘‘यहां बीच जंगल में कहां बाइक रोक दी? मु?ो बहुत डर लगता है.’’

‘‘काहे का डर… देखो, पेड़ों की कितनी घनी छांव है, थोड़ा आराम कर लेते हैं, फिर चलते हैं,’’ अशोक ने ममता के गालों को छूते हुए कहा.

अशोक सड़क पर बनी पुलिया के नीचे उतर कर पेड़ों की घनी छांव में उसे ले गया. चलतेचलते अशोक ने ममता से हंसीमजाक करते हुए कहा, ‘‘मेरी जान, आज तुम लाल सुर्ख साड़ी में गजब ढा रही हो. मैं अपनेआप को कंट्रोल नहीं कर पा रहा हूं.’’

‘‘तुम्हें जरा भी शर्म नहीं आती… यहां जंगल में मंगल करने आए हो क्या?’’ ममता ने उसे टोकते हुए कहा.

‘‘जानू, जंगल में ही तो मंगल होता है और फिर क्या तुम कोई गैर हो?’’ ममता को अपने आगोश में लेते हुए अशोक बोला.

‘‘जोकुछ करना है, जल्दी से कर लो. यहां जमीन पर मेरे कपड़े खराब हो जाएंगे,’’ ममता ने भी अशोक के होंठ चूमते हुए कहा.

दोनों पेड़ की छांव में एक कपड़ा बिछा कर प्यार करने लगे. अशोक ने ममता से जिस्मानी रिश्ता बना कर अपनी हसरत पूरी की. जैसे ही ममता जमीन पर बैठ कर अपने कपड़े ठीक कर रही थी, तभी अशोक ने अपनी पैंट की जेब में रखा चाकू निकाला और ममता की ओर झपट पड़ा.

अशोक के बदले हुए रूप को देख कर पहले तो ममता को यकीन नहीं हुआ, मगर जैसे ही अशोक ने उस की गरदन पकड़ी, वह पूरी ताकत से चीख पड़ी और चीखते हुए वहां से भागने लगी, पर तभी अशोक ने उसे जोर से पकड़ लिया और चाकू से उस का गला रेत दिया. कुछ ही पलों में ममता लाश का ढेर बन गई.

पुलिस के सामने मामले की पूरी सचाई बता रहे अशोक हाथों में हथकड़ी और आंखों में आंसू लिए सोच रहा था कि वह देह का भूखा न बन कर प्यार का भूखा होता तो प्यार करने वाली ममता को यों धोखा न देता.

शराबी की घरवाली : कैसी थी रमेश क्लर्क की जिंदगी

रोज की तरह रात को रमेश जब घर पहुंचा तो उसे देख कर उस की घरवाली और उस के बच्चे सहम गए और डर कर एक तरफ हट कर बैठ गए.

‘‘क्या बात है बबलू और मीना, तुम दोनों चुप क्यों हो? देखो, मैं आज तुम्हारे लिए क्या लाया हूं.’’

रमेश ने आमों से भरा थैला अपनी घरवाली की तरफ बढ़ाते हुए कहा, ‘‘लता, ये आम अभी धो कर ले आओ. हम सभी साथसाथ खाएंगे.’’

रमेश को बिना शराब पिए देख कर लता को बड़ी खुशी हुई. बबलू और मीना पिताजी की मीठी बोली सुन कर बड़े खुश हुए और मुसकराते हुए उन से लिपट गए.

रमेश एक सरकारी दफ्तर में क्लर्क था और रोज शराब पीने का आदी था. शुरू में उस ने साथी मुलाजिमों के साथ शौकिया तौर पर शराब पीनी शुरू की थी, मगर बाद में उस का आदी बन गया और रोज शराब पी कर घर आने लगा.

रमेश जब शराब पी कर घर आता तो आते ही लता को किसी न किसी बात पर गालियां देने लगता और उस की पिटाई भी कर देता. बबलू और मीना अपनी मां को पिता से पिटते हुए देख कर सहम जाते और डर के मारे भूखे ही सो जाते.

शराब की आदत के चलते रमेश ने लता के सभी जेवर और अपने हाथ की घड़ी तक बेच डाली थी. उसे जो तनख्वाह मिलती थी, उस में से ज्यादा पैसे तो उस की शराब के खाते में चले जाते थे और जो थोड़ेबहुत बचते थे, उन से घर का खर्चा चला पाना नामुमकिन था. फिर भी लता थोड़ाबहुत काम कर के घर का खर्चा चला रही थी.

लता अपने अलावा बबलू और मीना के लिए कबाड़ी बाजार से पुराने कपड़े खरीद कर गुजारा कर रही थी.

पड़ोसियों के बच्चों के पिता अपने बच्चों के लिए रोज शाम को कुछ न कुछ खाने के लिए लाते थे, मगर रमेश रोज शराब के नशे में चूर हो कर ही घर लौटता था. वह आते ही लता पर बरसने लगता, चाहे उस का कोई कुसूर हो या न हो.

एक दिन तो बात हद से बढ़ गई थी. हुआ यह था कि उस दिन रात को रमेश अपने किसी साथी क्लर्क को साथ ले आया था और वे दोनों शराब पीने लगे थे. लता सामने बैठी खाना बना रही थी कि अचानक रमेश ने उस पर सब्जी से भरी हुई प्लेट दे मारी, जिस से लता के माथे से खून बहने लगा और वह रोने लगी.

‘‘बेवकूफ औरत, तुम मेरे घर

में रहने लायक ही नहीं,’’ कहते हुए रमेश ने उठ कर लता को एक थप्पड़ भी मार दिया.

‘‘क्यों, मैं ने ऐसा क्या किया है?’’

‘‘क्या किया है… तू मेरे दोस्त पर डोरे डाल रही थी. तू क्या समझती है कि मुझे पता नहीं चलता…’’ कहते हुए रमेश ने 2 थप्पड़ लता को और लगा दिए थे.

लता का रोना देख कर पड़ोस की लीला भाभी वहां आईं और उन्होंने लता को साथ ले जा कर डाक्टर से पट्टी करवाई थी और रमेश को समझाबुझा कर चुप कराया था. इस बीच रमेश का दोस्त जा चुका था.

बेकुसूर लता के माथे की चोट कई दिनों तक उसे रुलाती रही थी और पट्टियों का खर्चा अलग उसे सहना

पड़ा था.

इस के बाद रमेश का लता पर

जुल्म बढ़ता ही गया और वह रोज उसे मारतापीटता रहा.

मगर उस दिन जब रमेश बिना पिए घर पहुंचा और बच्चों के खाने के लिए आम भी ले आया, तो लता की खुशी का ठिकाना न रहा. उस ने पति से आमों का लिफाफा ले कर रख लिया और पति के लिए खाना परोसने लगी.

बबलू और मीना इस इंतजार में बैठे थे कि पिताजी को खाना दे कर मां उन्हें आम देंगी कि तभी रमेश का एक दोस्त आया और उसे अपने साथ ले गया.

‘‘मां, पिताजी कहां गए हैं?’’ मीना ने पूछा.

‘‘वे अपने दोस्त के साथ गए हैं,’’ लता ने कहा.

‘‘पिताजी कब आएंगे मां?’’ बबलू ने पूछा.

‘‘बस, अभी थोड़ी ही देर में आ जाएंगे,’’ लता बोली.

‘‘मां, पिताजी ने आज शराब नहीं पी न?’’ बबलू ने पूछा.

‘‘हां बबलू, आज का दिन हमारे लिए बहुत अच्छा है,’’ लता ने कहा.

‘‘तभी तो आज पिताजी हमारे लिए आम लाए हैं,’’ मीना बोली.

‘‘हां मीना, अगर वे रोज शराब न पिएं तो तुम्हारे लिए रोज ही आम ला सकते हैं,’’ लता ने कहा.

‘‘मां, पिताजी शराब पीना छोड़ क्यों नहीं देते?’’ बबलू ने पूछा.

‘‘लगता है, वे शराब छोड़ने की कोशिश में हैं, तभी तो आज उन्होंने शराब नहीं पी,’’ लता ने कहा.

इसी तरह बातें करतेकरते रात के 10 बज गए. बबलू और मीना धीरेधीरे सोने लगे. लता पति के इंतजार में बैठी रही.

रात के तकरीबन 11 बजे  रमेश जब घर लौटा, तो उस पर शराब का नशा चढ़ा हुआ था. लता ने खाने की थाली उस के सामने रखी और पास बैठ गई.

रमेश ने रोटी का एक निवाला तोड़ कर मुंह में रखा ही था कि गुस्से में भड़क उठा, ‘‘जाहिल औरत, यह सब्जी बनाई है या जहर… कौन खाएगा इतनी नमक वाली सब्जी…’’ कह कर उस ने सब्जी की प्लेट एक तरफ फेंक दी.

कुछ समय बाद लता रोज की तरह अपने मर्द के हाथों पिट रही थी और बच्चे बिना आम खाए ही सो चुके थे.

लेकिन उस रोज कुछ और ही हुआ. लता ने पास रखी झाड़ू उठाई और रमेश की पिटाई शुरू कर दी. शराब के नशे में चूर रमेश को मालूम ही नहीं हुआ कि उस के साथ क्या हुआ. वह बेहोश हो कर लुढ़क गया.

सुबह उठा तो रमेश ने देखा कि घर में सन्नाटा था और सारा घर खाली था. लता अपना और बच्चों का सारा सामान ले कर चली गई थी. यहां तक कि रमेश के कपड़े भी नहीं थे. वह उलटी किए हुए और खून से सने कपड़ों में था. उस ने रसोईघर में जा कर अपने मुंह पर पानी डाला और आईने में देखा तो एकदम खरोंचों से भरा चेहरा था. उसे समझ नहीं आया कि वह क्या करे.

2-4 घंटे इंतजार करने के बाद भी कोई नहीं आया. पेट में कुछ न गया, तो रमेश को अहसास हुआ कि उस ने क्या गलती की है. पर तब तक बहुत देर नहीं हो चुकी थी. वह दिनभर उन्हीं कपड़ों में बिस्तर पर रोता रहा.

जिस्म का पसीना : कम पढी लिखी रीना की दास्तां

पैसे कमाने की चाह में रीना का पति सुरेश पिछले 3 साल से गाजा गया हुआ था. वहां से वह रोज रात को रीना से फोन पर जल्द से जल्द अपने वतन वापस आने की बात कहता और यह भी कहता कि जब वह वापस आएगा तो रीना के लिए ढेर सारे पैसे और कपड़े ले कर आएगा और रातों को जम कर कर उस से प्यार करेगा.

रीना को भी बड़ी बेसब्री से अपने पति के लौटने का इंतजार था, पर ऐसा नहीं हो सका. उस का पति तो वापस नहीं आया अलबत्ता, लड़ाई छिड़ जाने के चलते उस की मौत की खबर जरूर आ गई.

बेचारी रीना पर तो जैसे दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा था. उस की 10 साल की बेटी निम्मी भी रोरो कर हलकान हुए जाती थी.

महल्ले वालों में भी गाजा में मारे गए रीना के पति की मौत की खबर बिजली की तरह फैल गई थी. महल्ले वालों ने आ कर रीना और उस की बेटी को दिलासा दिया.

कम पढ़ीलिखी रीना अपने पति की मौत के बाद उस की लाश का गाजा से वापस आने का इंतजार कर रही थी.

महल्ले के एक चाचा ने आगे आ कर उसे सम?ाया कि जब 2 देशों में लड़ाई होती है, तो न जाने कितने बेकुसूर लोग मारे जाते हैं और ऐसे में उन की लाश इस लायक भी नहीं रह जाती कि उन्हें उन के देश भेजा जा सके और न ही किसी को ऐसी लाशों की कोई फिक्र ही होती है.

पूरे दिन शोक मनाने के बाद रीना को समझ आ चुका था कि वह अब अपने मरे हुए पति का मुंह भी नही देख पाएगी.

दुख की इस घड़ी में आसपास के लोगों से रीना की जितनी मदद हो सकती थी, उतनी मदद रीना को मिली, पर आगे की जिंदगी तो रीना और उस की बेटी को अपने दम पर ही काटनी थी.

समय से बड़ा मरहम कोई नहीं होता. सुरेश की मौत को 3 महीने हो चुके थे. रीना धीरेधीरे पति की मौत से उबर रही थी, पर अब उस के पास जमा पैसे खत्म हो रहे थे. वह कसबे में 2 कमरे के घर में किराए पर रह रही थी. इस घर के किराए के साथसाथ और दूसरे खर्चे चलाने के लिए उसे एक नौकरी की बहुत जरूरत थी, पर उस ने तो कभी घर

से बाहर कदम नहीं निकाला था. अब मजबूरी में उसे कुछ तो करना ही था, इसलिए वह महल्ले के सामाजिक कार्यकर्ता रमेशजी के पास गई.

रमेशजी के पास महल्ले के सभी लोगों की समस्याओं का हल रहता था. रीना की समस्या का हल भी उन्होंने चुटकियों में निकाल दिया. उन्होंने उसे बताया कि एक पापड़ बनाने वाली फैक्टरी में पैकिंग करने वाली औरतों की जरूरत है. वह उस फैक्टरी के मालिक के पास जाए और नौकरी के बारे में जानकारी ले. उम्मीद है कि उसे नौकरी जरूर मिल जाएगी.

यह कह कर रमेशजी ने उसे उस छोटी सी कुटीर उद्योग वाली जगह का पता और फोन नंबर लिख कर दे दिया.

निचली जाति की रीना कम पढ़ीलिखी थी, पर खर्चा चलाने के लिए तो अब घर से निकलना ही था, इसलिए अगले दिन ही उस ने नौकरी करने के लिए फैक्टरी जाने की बात सोची.

पति की मौत के बाद आज रीना ने पहली बार आईने में अपना चेहरा देखा था. माना कि वह विधवा हो चुकी थी, पर अभी उस की उम्र महज 33 साल की ही थी और अब भी उस के जिस्म की खूबसूरती किसी को भी अपनी तरफ खींच सकती थी. उस के बदन की त्वचा गोरी और चमकदार थी और सीने के मांसल हिस्से में कसावट भी थी. रीना अपनी पतली कमर पर जबजब नाभि दिखाते हुए साड़ी बांधती, तब लोग उसे देखते रह जाते थे.

रीना ने हलकी पीली रंग की साड़ी पहनी थी, पर अब तो वह लोकलाज के डर से विधवा होने के नाते कोई  मेकअप भी नहीं कर सकती थी. एक आटोरिकशा वाले को बुला कर उस ने रमेशजी के द्वारा दिए हुए पते पर चलने को कहा.

रीना को तकरीबन 45 मिनट लगे उस फैक्टरी तक पहुंचने में. यह एक छोटी सी फैक्टरी थी. गेट पर बैठे गार्ड से मिल कर वह उस के मालिक प्रकाशराज के पास पहुंची.

प्रकाशराज तकरीबन 45 साल का स्मार्ट सा दिखने वाला मर्द था. रीना ने उसे अपनी मजबूरी के बारे में सब बताते हुए एक नौकरी की मांग की.

‘‘मेहनत से काम करोगी, तो पैसा मिलेगा और टाइम पर आना मत भूलना. इस के अलावा कभीकभार देर तक रुकना भी पड़ सकता है. नानुकर मत करना,’’ कहते हुए प्रकाशराज ने उसे ऊपर से नीचे तक घूरा.

रीना को एक पल को तो लगा था कि प्रकाशराज भी दूसरे मर्दों की तरह है, जो औरतों के जिस्म के अंदर झांकने

की कोशिश करते रहते हैं, इसलिए मालिक को पटाना कोई मुश्किल काम नहीं होगा. अगर मालिक को पटा लिया, फिर तो उस के लिए पैसा कमाना आसान हो जाएगा.

अगले दिन रीना ने तड़के ही जाग कर घर का सारा काम बड़े ही मन से निबटा लिया था. अपनी बेटी को स्कूल जाने के लिए तैयार करते समय रीना ने ढेर सारी नसीहतें भी दे डाली थीं.

आज उस की नौकरी का पहला दिन  था, सो आज सादगी के दायरे में रहते हुए बड़े करीने से रीना ने अपनेआप को तैयार किया था. बादामी रंग की साड़ी और काले रंग के ब्लाउज के बीच उस की गोरी कमर दूर से ही चमक रही थी. खुद को आईने में देख कर वह मुसकरा उठी थी, पर अगले ही पल उसे अपने विधवा होने का खयाल आया, तो उस की मुसकराहट गायब हो गई.

‘तो क्या हुआ, अगर मैं विधवा हूं… पति अगर 2 देशों की लड़ाई में मर गया है, तो इस में मेरा क्या कुसूर है? मु?ो भी तो जीने का हक है,’ यह सोचते हुए रीना ने अपने माथे पर एक छोटी सी बिंदी भी लगा ली.

रीना जब काम पर पहुंची, तो प्रकाशराज ने उस पर एक भरपूर नजर डाली. रीना के अंदर एक घमंड सा भरने लगा था. बौस ने पुराने काम कर रहे लोगों से रीना को काम बताने और सिखाने को कहा और खुद बीचबीच में रीना का काम देखने आने लगा.

रीना वहां पर काम करने वाली दूसरी औरतों से ज्यादा जवान थी. उस का कसावट भरा बदन बहुत सैक्सी था और धीरेधीरे रीना को लगने लगा कि बौस प्रकाशराज उस के काम में ज्यादा दिलचस्पी लेने लगा है और दूसरी औरतों के पास जाने के बजाय उस के पास ज्यादा आता है.

रीना ने शादी से पहले अपने महल्ले की औरतों को आपस में बातें करते सुना था कि चाहे कोई भी मर्द हो, उस की नजरें हमेशा औरतों का सीना देखना चाहती हैं. एक औरत तो अकसर कहती थी :

‘औरत का सीना है एक अनमोल नगीना. जब सीने पर आए पसीना तो मर्दों का मुश्किल हो जीना.’

अपने सीने की गोलाइयों से किसी को भी अपनी ओर खींचना हर औरत को आता है और यह बात अब रीना को भी सम?ा आ गई थी, इसलिए जब भी प्रकाशराज रीना की तरफ नजरें करता, तो वह अपना साड़ी का पल्लू जरा सा नीचे खिसका देती, जिस से उस के सीने का उभरापन हलका सा दिखने लगता. बौस की नजरें उस के सीने के बीच उल?ा जाती थीं.

उसी फैक्टरी में रामकुमार नाम का एक आदमी भी काम करता था, जिस की उम्र 50 साल थी. उस की बीवी मर चुकी थी और पहली बीवी से उस के 2 बच्चे भी थे, फिर भी जब से उस ने विधवा रीना को देखा, तब से ही वह रीना पर लट्टू हो गया और उस से दूसरी शादी रचाने की बात सोचने लगा, इसलिए वह अकसर रीना के आगेपीछे डोलता रहता और एक दिन उस ने मौका देख कर रीना से अपने मन की बात भी कह दी.

रीना को बड़ी उम्र वाले और बदसूरत से दिखने रामकुमार में बिलकुल भी इंटरैस्ट नही था, पर रामकुमार ने रीना को एक से एक महंगे तोहफे देने शुरू कर दिए. उन तोहफों के लालच में रीना ने रामकुमार को झांसा देना शुरू कर दिया था कि वह उस से जल्द ही शादी कर लेगी, पर इस के लिए उसे अपनी बेटी निम्मी को विश्वास में लेना होगा.

रामकुमार इस बात को सच मान बैठा और जम कर रीना पर पैसे उड़ाने लगा. उस ने रीना और निम्मी के लिए नएनए कपड़े, खानेपीने का सामान और मोबाइल ला कर दिया था.

रीना इस बात से मन ही मन खुश हो रही थी, पर वह तो सिर्फ अपने बौस  प्रकाशराज पर डोरे डालना चाह रही थी और यह रामकुमार तो अपनेआप ही पट गया था.

इन सब बातों के अलावा रीना काम तो कर रही थी, पर वह कामचोर थी और मेहनत करने से भी डरती थी. यह रोजरोज नौकरी पर आना और घर जा कर फिर से घरेलू काम निबटाना उसे अच्छा नहीं लग रहा था, इसलिए वह अपने बौस को पटा कर आसानी से ढेर सारे पैसे पाना चाहती थी, पर प्रकाशराज उसे घास ही नहीं डाल रहा था, इसलिए रीना ने एक कदम और आगे बढ़ाने की सोची.

एक दोपहर को लंच टाइम हो रहा था. सब लोग खानेपीने में मस्त थे और प्रकाशराज दरवाजे के पास खड़ा हो कर मोबाइल पर बातें कर रहा था कि तभी रीना अपने सीने के उभारों को थोड़ा और उचका कर आगे की ओर बढ़ते हुए आई और अपने उभारों को बौस के सीने से रगड़ते हुए निकल गई.

बौस प्रकाशराज रीना की इस हरकत को देख कर हैरान रह गया. तभी रीना कुछ भूल जाने का नाटक करते हुए फिर पलटी और प्रकाशराज के सीने से अपनी गोलाइयों को सटा दिया. उस की यह हरकत प्रकाशराज को ठीक नहीं लगी.

‘‘रीना, जा कर अपने काम पर ध्यान दो,’’ बौस ने कहा, तो रीना और भी इठलाने लगी, ‘‘इतना सारा काम तो करती हूं… और कोई काम बताओ तो वह भी कर दूंगी,’’ रीना ने अपने हाथों की उंगलियों को तोड़तेमरोड़ते हुए कहा और मटकते हुए अपनी जगह पर जा कर बेमन से काम करने लगी.

रामकुमार को यों रीना का अपने बौस के आगेपीछे डोलते देखना बिलकुल अच्छा नहीं लगता था.

‘‘देख रीना, बौस पर डोरे डालना ठीक नहीं है. उन में और तुम में बहुत फर्क है. और वैसे भी वे तुम्हें नहीं अपनाने वाले,’’ रामकुमार ने यह बात रीना को सम?ाई.

रीना समझ चुकी थी कि रामकुमार अब उस पर अपना हक सम?ाने लगा है, पर उसे उस का यों टांग अड़ाना ठीक नहीं लग रहा था, इसीलिए अब उस से पीछा छुड़ाना जरूरी लगने लगा था.

भले ही रीना विधवा हो चुकी थी, पर उस का शरीर तो अभी जवान ही था और उस की जवानी की गरमी को ठंडे पानी की बौछार की जरूरत थी. उसे एक मर्द के साथ की चाह थी, जो उस के जिस्म को रातरात भर प्यार करे और अलगअलग आसनों में उठाबिठा कर उस के जिस्म की भूख मिटा दे. जब से रीना अपने बौस से शरीर की नजदीकी बढ़ा रही थी, तब से उस के बदन की ज्वाला और भी भड़क चुकी थी.

एक दिन रामकुमार ने रीना को एक छोटा सा दिल के आकार का लौकेट गिफ्ट किया था और बातोंबातों में वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था, ताकि उस के बच्चों को मां का प्यार मिल सके, पर रीना थी कि बात को टाले ही जा रही थी. वह तो बस रामकुमार

को इस्तेमाल करना चाहती थी, पर आज रामकुमार के इरादे कुछ और ही नजर आ रहे थे. जब लंच ब्रेक हुआ, तो वह रीना को बाहर खाना खिलाने के बहाने फैक्टरी के बाहर बने एक छोटे से होटल के कमरे में ले गया और कमरा बंद कर के उस ने रीना के होंठों को चूमना और चूसना शुरू कर दिया.

रीना भी सैक्स की प्यासी थी. वह भी रामकुमार का साथ देने लगी. दोनों सबकुछ भूल कर एकदूसरे में समाने की कोशिश करने लगे.

रीना बहुत उतावली हो रही थी. वह जल्दी ही अपनी मंजिल को पा लेना चाहती थी. रामकुमार प्यास भड़काना तो जानता था, पर उसे बुझाना नहीं जानता था. वह जल्दी ही थक कर रीना से अलग हो गया.

रीना बिस्तर पर जल बिन मछली की तरह तड़पने लगी और उस ने नफरत भरे भाव से रामकुमार को झिड़क दिया, ‘‘तुम मुझ से शादी करने की बात करते हो, पर उस के लायक हो नहीं. नामर्द कहीं का…’’ कह कर वह जल्दी से अपने कपड़े पहनने लगी.

अपने बारे में ऐसे शब्द सुन कर रामकुमार बहुत दुखी हो गया. उसे रीना से ऐसी उम्मीद नहीं थी. पर फिर भी इतनी बेरुखी और बेइज्जती सहने के बाद भी रामकुमार का रीना के प्रति मोह भंग नहीं हुआ.

‘‘अरे रीना, तुम तो दोनों हाथों में लड्डू रखना चाह रही हो. अरे, एकएक कर के खाओ,’’ एक दिन रीना की फैक्टरी की एक औरत ने चुटकी ली, तो रीना ने सच उगल दिया और कह दिया कि उस का असली लड्डू तो बौस है, रामकुमार को उस ने अपना खर्चापानी चलाए रखने के लिए पटा रखा है.

रीना के द्वारा कही गई यह बात रामकुमार के कानों तक पहुंचने में देर  नहीं लगी. यह बात सुन कर राजकुमार बेचारा  एक बार फिर रीना के द्वारा छला गया और बेइज्जत महसूस कर रहा था. अब वह रीना से बदला लेना चाहता था, इसलिए उस ने अपने बौस के कान भरने शुरू कर दिए थे.

रामकुमार ने बौस को बताया कि कैसे रीना अपने जिस्म का फायदा उठा कर मर्दों से पैसे वसूलती है और यहां तक कि उन के साथ बिस्तर पर सोने से बाज भी नहीं आती.

अगले 2 दिनों तक रीना ने किसी को बिना बताए ही छुट्टी कर ली और तीसरे दिन जब वह इठलाते हुए औफिस पहुंची, तो बौस प्रकाशराज ने उसे अपने केबिन में बुलाया.

‘‘तुम काम पर ध्यान क्यों नहीं देती?  तुम्हारे काम में बहुत शिकायतें मिल रही हैं. केवल अपना नंगा बदन दिखा कर नौकरी नहीं चल सकती. तुम्हें काम से निकाला जा रहा है. अपना हिसाब ले लो और कल से काम पर आने की जरूरत नहीं है,’’ बौस का लहजा सख्त था.

रीना अगरमगर करती रह गई, पर बौस वहां से जा चुका था. कोई चारा न देख रीना मुंह लटका कर वहां से चली आई.

रीना को नौकरी से हटे हुए 2 महीने चुके थे. घर में रखे हुए पैसे खत्म हो चुके थे और अब घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा था. बेटी निम्मी भी फीस के लिए बारबार पैसे मांग रही थी. अभी तक तो तनख्वाह के पैसे मिल जाते थे और रामकुमार से भी हथियाए हुए पैसों से घर का खर्च चलता रहता था, पर अब दोनों जगह से पैसे का आना बंद हो गया था, इसलिए रीना को काफी तंगी महसूस हुई.

ऐसे समय में रीना को रामकुमार की याद आई. उस ने फोन लगा कर रामकुमार से शादी कर लेने की इच्छा जताई, तो रामकुमार ने दोटूक शब्दों में उसे बताया, ‘‘तुम मुझे माफ करो. तुम ने मुझे खूब बेवकूफ बनाया और मैं बनता भी रहा, क्योंकि मैं तो तुम्हारा जिस्म देख कर भटक गया था और 2 बच्चों के होते हुए भी दूसरी शादी करना चाहता था, पर अब मैं अकेले ही इन्हें पालूंगा और इन का ध्यान रखूंगा. मुझे लगता है कि अब मैं ठीक राह पर आ गया हूं.’’

रामकुमार के इस तरह खरा जवाब देने से रीना सन्न रह गई थी. उसे रामकुमार के रूप में एक पैसे उगाही करने का जरीया मिला हुआ था, पर अब वह उस के हाथ से फिसल चुका था और अब उसे कैसे घर का खर्चा चलाना है, यह समझ नहीं आ रहा था. अब तो उसे यह मकान छोड़ कर छोटी सी खोली में जाना पड़ेगा, क्योंकि उस के पास किराया देने के पैसे नहीं हैं.

रीना और उस की बेटी अपना सामान बांध रही थीं और रीना मन ही मन सोच रही थी कि अगर वह पढ़ीलिखी होती, तो कोई अच्छी नौकरी कर सकती थी.

आज रीना और उस की बेटी का भविष्य अंधेरे में है. अब वह कहां से पैसे लाएगी? कौन उसे नौकरी देगा? इन सब सवालों के जवाब उस के पास नही थे.

अपना सामान पैक करतेकरते और इन सवालों के जवाब सोचतेसोचते रीना के गोरे सीने पर ही नहीं, बल्कि उस के पूरे मांसल और सैक्सी बदन पर पसीना आ चुका था, लेकिन अफसोस, उस के खूबसूरत जिस्म पर आए पसीने को देखने के लिए रीना के पास कोई नहीं था.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें