⚲

साल ‘2020’ में ऐसे सजेगी फिल्मी दुनिया

1 जनवरी की दस्तक से ही साल 2020 हम से रूबरू हो चुका है. फिल्मी दुनिया का पिछला साल किसी को रास आया, तो कोई एक अदद हिट फिल्म को तरस गया. फिल्म ‘कबीर सिंह’ में शाहिद कपूर की अदाकारी ने चौंकाया, तो वहीं अक्षय कुमार ने हिट पर हिट फिल्में दे कर मस्त माल बनाया. इतना ही नहीं, गंजे ‘बाला’ बने आयुष्मान खुराना ने सब को हंसाया. साथ ही, इस फिल्म से लोगों को सीख भी मिली कि अपनी शारीरिक कमजोरी का दुख मनाने का कोई फायदा नहीं है. आप जैसे हैं वैसे ही खूबसूरत हैं.

इस साल भी फिल्म कलाकारों में एकदूसरे से आगे निकलने की होड़ मचेगी. इन में से एक फिल्म है ‘83’. उम्मीद की जा रही है कि रणवीर सिंह की यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी.

कबीर खान के डायरैक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप और इस में भारत की ऐतिहासिक जीत से जुड़ी है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उन की पत्नी दीपिका पादुकोण भी हैं.

ये भी पढ़ें- बिकिनी पहन ये एक्ट्रेस हुईं बुरी तरह ट्रोल, देखें फोटोज

इस साल अक्षय कुमार की 4 बड़ी फिल्में आएंगी. मार्च महीने में वे रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देंगे, तो मई महीने में उन की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ रिलीज होगी. यह दक्षिण भारत की एक हौररकौमेडी फिल्म ‘कंचना’ का हिंदी रीमेक है. वहीं फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में वे तलवार भांजते नजर आएंगे. इस फिल्म से विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर भी अपना फिल्मी डैब्यू कर रही हैं. फिल्म ‘बच्चन पांडे’ साल 2020 में क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है. यह फिल्म साल 2014 में आई दक्षिण भारतीय फिल्म ‘वीरम’ का हिंदी रीमेक है.

पिछला साल रितिक रोशन के लिए भी उम्मीद की एक नई किरण ले कर आया था. उन की फिल्म ‘सुपर 30’ और ‘वार’ ने खूब नाम और दाम कमाया था. फिल्म ‘वार’ ने तो कमाई के नए रिकौर्ड बना दिए थे. साल 2020 में रितिक रोशन चौथी बार ‘क्रिश’ बन कर आएंगे.

टाइगर श्रौफ की साल 2020 में बहुचर्चित फिल्म ‘रैंबो’ 2 अक्तूबर को रिलीज हो सकती है. यह फिल्म हौलीवुड के फेमस ऐक्टर सिल्वैस्टर स्टैलोन की फिल्म ‘रैंबो’ पर बनी बताई जा रही है.

इस फिल्म को फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला बना रहे हैं. इस से पहले टाइगर श्रौफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बागी 3’ मार्च महीने में आ सकती है. इस फिल्म का डायरैक्शन अहमद खान करेंगे.

इतना ही नहीं, अपने जमाने की हिट फिल्म रही ‘सड़क’ का सीक्वल 25 मार्च को ‘सड़क 2’ नाम से आएगा. इस फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रौय कपूर अहम किरदारों में हैं. इस फिल्म का डायरैक्शन महेश भट्ट ने किया है.

ये भी पढ़ें- हरयाणवी छोरी ‘सपना चौधरी’ 2020 में लेने जा रही हैं सात फेरे

रणबीर कपूर और वाणी कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ 31 जुलाई को रिलीज होगी. यह यशराज बैनर की एक बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है.

बड़ी फिल्मों की बात हो और करण जौहर का जिक्र न आए, ऐसा कैसे हो सकता है. वे ‘तख्त’ नाम की एक बड़ी और बहुत ज्यादा फिल्म सितारों की फिल्म बना रहे हैं, जिस में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और विकी कौशल होंगे. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर की चाचाभतीजी की जोड़ी पहली बार नजर आएगी.

फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वारियर’ में अजय देवगन को एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है. इस फिल्म को साल 1670 में हुए सिंहगढ़ युद्ध पर फिल्माया गया है, जिस में तानाजी मालुसरे ने लड़ाई लड़ी थी. यह फिल्म 24 जनवरी, 2020 को रिलीज हो सकती है. इस फिल्म के डायरैक्टर ओम रावत हैं. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल, सैफ अली खान और जगपति बाबू भी हैं.

फिल्म ‘छपाक’ में एसिड अटैक की पीडि़ता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी को दिखाया गया है. इस फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल का रोल दीपिका पादुकोण ने निभाया है, जो 10 जनवरी, 2020 को रिलीज हो सकती है. मेघना गुलजार ने इस फिल्म का डायरैक्शन किया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-असीम को खरीखोटी सुनाएंगे सलमान, काजोल के मुंह से निकलेगी गाली

वरुण धवन की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’, ‘रणभूमि’ और ‘कुली नंबर 1’, कंगना राणावत की फिल्म ‘पंगा’, आदित्य रौय कपूर की फिल्म ‘मलंग’, आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’ और ‘गुलाबो सिताबो’ भी इसी साल रिलीज हो सकती हैं.

आमिर खान की बेटी ने करवाया अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, देखें फोटोज

बौलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फाइनेंस्ट एक्टर्स में से एक आमिर खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. आमिर खान को साल 2003 में पदमा श्री और साल 2010 में पदमा भूषण अवार्डस से नवाजा गया था और इतना ही नहीं बल्कि उन्होनें अपने फिल्मी करियर में कई अवार्डस हासिर किए हैं जैसे कि फिल्मफेयर अवार्ड, नैशनल अवार्ड, आदी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: हिंदुस्तानी भाऊ पर भड़कीं माहिरा शर्मा की मां, गुस्से में कही ये बात

इरा खान की फैन फौलोविंग…

अगर बात की जाए आमिर खान की बेटी इरा खान की तो वे अक्सर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. इरा सोशल मीडियो पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी बोल्ड और हौट फोटोज से अपने फैंस को चौंकाती दिखाई देती हैं. भले ही अभी इरा नें बौलीवुड इंडस्ट्री में कदम ना रखा हो लेकिन उन्होनें अपने लुक्स से ही अपनी कमाल की फैन फौलोविंग बनाई हुई है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिनेमा में क्या है खास, पढ़ें खबर

इरा खान का बोल्ड और हौट फोटोशूट…

हाल ही में इरा खान का एक फोटोशूट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होनें काफी लोगों को हैरान कर दिया है. उनका इस फोटोशूट में बोल्ड और हौट अंदाज वाकई काबिल-ए-तारीफ है. फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है और इन फोटोज पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं. इन फोटोज में इरा बिल्कुल एक नागिन की तरह लग रही हैं.

ये भी पढ़ें- ‘मरजावां’ फिल्म रिव्यू: मैलोड्रामा से भरपूर

जंगल में जाकर करवाया फोटोशूट…

इरा नें यह फोटोशूट एक जंगल में जाकर करवाया है. इरा नें यह फोटोज अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है और उनके फैंस उनकी इन फोटोज पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात करने में लगे हुए हैं. इंस्टाग्राम फोलोविंग की बात की जाए तो इरा के इंस्टाग्राम कर 1 लाख 28 हजार फैंस हैं और ये सब सिर्फ उनकी खूबसूरती का कमाल है.

बता दें, इरा की प्रोफेशनल लाइफ की बार करें तो उन्होनें यह तय कर लिया है कि वे निर्देशन के क्षेत्र में ही करियर बनाएंगी.

ये भी पढ़ें- फिल्म रिव्यू: मोतीचूर चकनाचूर

आमिर खान के कुश्ती गुरु ने जीता विश्व चैंपियनशिप का मेडल

तिबलसी, जौर्जिया.

भारतीय पहलवान कृपाशंकर बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां खेली जा रही वर्ल्ड वेटरन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता लिया है. कृपाशंकर ने 70 किलो वर्ग बी डिवीजन फ्रीस्टाइल कुश्ती में यह पदक जीता. ‘अर्जुन अवार्डी’ कृपाशंकर बिश्नोई ने कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में इजरायल के पहलवान सिनियावस्की को 14-3 से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है.

पूरी कुश्ती के दौरान कृपाशंकर विपक्षी इजराइली पहलवान पर हावी रहे. उन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर पर मुकाबले को समाप्त किया. यह फ्रीस्टाइल वर्ग में भारत के लिए पहला पदक है. बता दें कि कृपाशंकर इंदौर के रहने वाले हैं.

तिबलसी शहर में 13 अक्टूबर तक चलने वाली वर्ल्ड वेटरन कुश्ती चैंपियनशिप के चौथे दिन  स्टेडियम में तब खुशी का माहौल  हो गया जब कृपाशंकर पोडियम पर खड़े हुए और उन्हें मेडल पहनाया गया. तब वहां मौजूद अनेक भारतीयों ने ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे के साथ उन का उत्साहवर्धन किया. बता दें कि जौर्जिया के तिबलसी शहर में हर वर्ष अनेकों भारतीय स्टूडेंट जाते हैं. उन्होंने विश्व चैंपियनशिप के दौरान सभी भारतीय पहलवानों की हौसला अफजाई की.

ये भी पढ़ें- हर घर जल, नल योजना

विश्व चैंपियनशिप के मुकाबलों में कृपाशंकर ने तुर्की, हंगरी, ईरान, इजराइल के पहलवानों को हरा कर कांस्य पदक जीतने तक का सफर तय किया है.

कांस्य पदक के मुकाबले से पहले प्रीक्वार्टर फाइनल मैं कृपाशंकर यूक्रेन के पहलवान से पराजित हो गए थे. यूक्रेन के पहलवान के फाइनल में पहुंचने के फलस्वरूप कृपाशंकर को रेपेचेज राउंड में शामिल किया गया जहां उन्होंने ईरान के अली रजा मोहम्मद व कांस्य पदक के मुकाबले में इसराइल के पहलवान सिनियावस्की को 14 – 3 से शिकस्त दी.

रणधीर सिंह ने जीता कांस्य

कृपाशंकर के अलावा भारत के एक और ‘अर्जुन अवौर्डी’ पहलवान रणधीर सिंह ने 100 किलोग्राम ग्रीको रोमन स्टाइल के सी डिवीजन में कांस्य पदक जीता. रणधीर सिंह ने नौर्डिक सिस्टम के तहत कांस्य पदक जीता.

ये भी पढ़ें- जमीन से बेदखल होते गरीब और आदिवासी

बता दें कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के तहत नौर्डिक सिस्टम में शामिल सभी खिलाड़ियों को एकदूसरे से मुकाबला करना होता है. ऐसी वेट कैटेगरी में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक दिया जाता है.

भारतीय पहलवान रणधीर सिंह ने नौर्डिक सिस्टम के तहत खेलते हुए अपने पहले मुकाबले में कजाकिस्तान के इसासेजतोव को 4-0 के अंतर के बाद बाई फौल के आधार पर हराया. लेकिन दूसरे मुकाबले में रणधीर ईरान के अली रजा से हार गए. तीसरे मुकाबले में उन्हें मेजबान जौर्जिया के डेविड कुप्रासविली से हार का सामना करना पड़ा.

इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें कांस्य पदक मिला. यह उन का वर्ल्ड वेटरन कुश्ती में 8वां पदक है. उन्होंने इस से पहले 2006 में लातविया में हुई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था. 2018, 2017 और 2016 में हुई वर्ल्ड वेटरन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था.

ये भी पढ़ें- क्या मंजिल तक पहुंच पाएगी ‘स्वाभिमान से संविधान

नहीं रहे ‘शोले’ के ‘कालिया’, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

अपनी एक्टिंग के टैलेंट से पहचान बनाने वाले मराठी एक्टर विजू खोटे का आज निधन हो गया है. 77 साल के विजू खोटे ने बौलीवुड इंडस्ट्री में अपने डायलौग डिलीवरी सबका दिल जीत लिया था. विजू अब तक 300 से भी ज्यादा फिल्मों के साथ टेलीविजन में भी कई सीरियल्स में बेहतरीन किरदार निभा चुके थे.

विजू खोटे के सबसे पौपुलर डायलौग हैं, – अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोले’ से “सरदार मैने आपका नमक खाया है”, आमिर खान और सलमान खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में रोबर्ट के किरदार में “गल्ति से मिस्टेक हो गया”, और भी काफी सारे डायलौग्स से विजू खोटे दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे.

ये भी पढ़ें- चांदनी सिंह की फिल्म ‘‘बंसी बिरजू’’ की शूटिंग का वीडियो वायरल

इतना ही नहीं बल्कि 90’s के सबसे पौपुलर सीरियल ‘जबान संभाल के’ जो कि एक ब्रीटिश सीरियल ‘माइंड योर लैंग्वेज’ का इंडियन वर्जन था उसमें भी विजू खोटे ने करोडों लोगों को एंटरटेन कर अपनी एक अलग पहचान बनाई खी. भले ही इस सीरियल में पंकज कपूर लीड रोल निभा रहे थे लेकिन फिर भी लोगों ने विजू खोटे के किरदार को ज्यादा पसंद किया था.

विजू खोटे के किरदार इतने लोकप्रिय रहे थे कि लोग उन्हें उनके किरदारों के नाम से ही जानने लग गए थे. बल्कि आज भी लोग उन्हे ‘कालिया’ जो कि फिल्म ‘शोले’ में उनका नाम था और ‘रोबर्ट’ के नाम से ही जानते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘‘किसिंग सीन करने से परहेज नहीं’’- करिश्मा शर्मा

बता दें, विजू खोटे ने फिल्म ‘गोलमाल 3’, ‘अतिथी तुम कब जाओगे’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, में अहम किरदार निभाए हैं और उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘जाने क्यों दे यारों’ में देखा गया था. उनके निधन से ना ही बौलिवुड इंडस्ट्री को सदमा लगा है बल्कि मराठी इंडस्ट्री को भी काफी दुख पहुंचा है.

ब्वायफ्रेंड के साथ वायरल हो रही आमिर की बेटी की तस्वीर

आमिर की बेटी इरा खान की कुछ तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में वो किसी अंजान लड़के के साथ दिख रही हैं. तस्वीरों से साफ है कि इन दोनों के बीच रोमैंटिक केमेंस्ट्री चल रही है. अच्छी बात ये है कि इन दोनों की तस्वीरें किसी वेबसाइट के माध्यम से नहीं बल्कि इरा के पर्सनल अकाउंट से शेयर हुई हैं.

तस्वीरों से साफ है कि इरा मिशाल कृपलानी नाम के इस लड़के को डेट कर रही हैं. तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा कि, ‘उम्मीद है कि तुम्हारी छुट्टियां बेहतरीन और खुशनुमा रही जैसा कि तुम वाकई में हो.‘

देखें इरा की शेयर की हुई तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

Hope your Spring Break was sunny and smiley as @mishaalkirpalani’s, which of course, I piled onto ❤❤❤ 📸 @sahirahoshidar

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

 

View this post on Instagram

 

Charmer😘

A post shared by Mishaal kirpalani (@mishaalkirpalani) on

 

View this post on Instagram

 

🎈

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

 

View this post on Instagram

 

Welcome to the family, Simba.

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

 

View this post on Instagram

 

Happy Birthday, Sleepyhead❤

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

 

View this post on Instagram

 

Hi🍒

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

 

View this post on Instagram

 

New Year’s is such a weird concept. But we go along with it anyway. And its fun.. So Happy New Year!❤

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

 

View this post on Instagram

 

I can’t believe that you’re so much taller than me even when I’m in 6inch heels!

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

आपको बता दें कि मिशाल कृपलानी एक आर्टिस्ट प्रोड्यूसर और म्यूजिक कंपोजर हैं. मिशाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी बहुत से ऐसे विडियोज हैं जिससे साफ होता है कि वो म्यूजिक के काफी करीब हैं.

आमिर खान और आलिया की जोड़ी वेब सीरीज में नहीं आएगी नजर

‘‘ठग्स आफ हिंदोस्तान’’ की असफलता के दंश से आमिर खान अब तक उबर नही पा रहे हैं. हालात ऐेसे है कि उनकी समझ में नही आ रहा है कि वह अब किस फिल्म को महत्व देते हुए अपने करियर को सही दिशा में ले जाएं. पहले चर्चा थी कि वह अब नए जोश के साथ राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म करेंगे.

मगर फिर उन्होंने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया था. इसके बाद से अब तक चर्चा रही है कि आमिर खान अब आलिया भट्ट के साथ ओशो पर एक वेबसीरीज करने वाले हैं, जिसका प्रसारण ‘‘नेट फ्लिक्स’’ पर होगा. लेकिन ताजातरीन खबर है कि आमिर खान ने इस वेब सीरीज को करने से मना कर दिया है.

सूत्रों का दावा है कि आमिर खान ने इस वेब सीरीज को मना करके हौलीवुड फिल्म ‘‘फौरेस्ट गम्प’’ के हिंदी रीमेक में अभिनय करने के लिए हामी भरी है. वह एक साथ दो फिल्में कभी नहीं करते हैं. इसलिए उन्होंने आलिया भट्ट के साथ वेब सीरीज करने से इंकार कर दिया हैं. पर सबसे अहम सवाल यही है कि ‘‘फौरेस्ट गम्प’ के हिंदी रीमेक फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी? इस पर आमिर खान ने भी चुप्पी साध रखी हैं.

आमिर ने बताया कि वो अपनी आने वाली फिल्म में कैसे दिखेंगे

मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान के पास अगली फिल्म का चुनाव करने के लिए चार अच्छी स्क्रिप्ट हैं और उन्होंने एक ग्रुप इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने किसी खास प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित नहीं किया है लेकिन वह ऐसी फिल्म में काम कर सकते हैं जिसमें उनका किरदार दुबले-पतले व्यक्ति का हो.  आमिर खान ने ये भी कहा हैं कि वह एक महीने के भीतर यह निर्णय कर लेंगे कि वह कौन सी फिल्म कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वह फरवरी से किरदार के लिए सही रूप में आने के लिए फिर से अपना संतुलित आहार और वर्कआउट शुरू करेंगे. आमिर ने कहा कि अभी दो फिल्मों पर विचार चल रहा है और दोनों में ही मुझे पतला दिखना होगा.’’ ऐसी अफवाहें हैं कि आमिर ‘‘महाभारत’’ पर अपनी महत्वाकांक्षी श्रृंखला बना रहे हैं.

son of aamir khan

इसके बारे में पूछे जाने पर आमिर ने कहा, ‘‘मैंने कभी महाभारत की घोषणा नहीं की. आप सभी ने मान लिया कि मैं यह बना रहा हूं तो आप माने कि मैं नहीं बना रहा. जब मैं ऐसा कुछ बनाना चाहूंगा तो आपको जरूर बताऊंगा.’’ आमिर अपने आगामी प्रोडक्शन ‘‘रुबरु रोशनी’’ का प्रचार करने के लिए मीडिया से मुखातिब हुए थे. स्वाति चक्रवर्ती भटकल के निर्देशन वाली यह फिल्म दुख और माफ करने की असल जिंदगी की तीन कहानियों पर आधारित है.

आमिर ने कहा कि वह अपने बेटे जुनैद के फिल्मों में डेब्यू के लिए सही कहानी की तलाश कर रहे हैं लेकिन साथ ही उन्होंने जोर दिया कि जुनैद को इसके लिए स्क्रीन टेस्ट पास करना होगा. उन्होंने कहा कि उनके 26 वर्षीय बेटे की फिल्मों को लेकर पसंद उनके जैसे ही है लेकिन उन्हें कोई फिल्म साइन करने से पहले उस किरदार के लिए अपनी काबिलियत साबित करनी होगी.

ठग्स औफ हिंदुस्तान की चीन में कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप

देश में बौक्स औफिस पर औंधे मुंह गिरने के बाद आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स औफ हिंदोस्तान की चीन में हुई कमाई जान कर आप हैरान रह जाएंगे.

आमिर खान चीन में बेहद लोकप्रिय हैं. वहां उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है, यही कारण है कि चीन के बौक्स औफिस पर भी उनकी फिल्मों का काफी दबदबा रहता है. पर ठग्स औफ हिंदोस्तान की कमाई जानकर आपको झटका लगेगा.

करीब 300 करोड़ की लागत से बनाई गई यह फिल्म भारत में 150 करोड़ कमा सकी. चीन में आमिर की पौपुलैरिटी को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म वहां बेहतर प्रदर्शन करेगी. पर चीन में भी फिल्म बुरी तरह से पिटी. वहां फिल्म ने पहले दिन करीब 1.53 मिलियन डौलर, यानि करीब 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

आपको बता दें कि यशराज ने चीन की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ईस्टार को फिल्म के राइट्स बेचे हैं. डील 110 रूपये की मिनिमम गारंटी में तय हुई है. फिल्म को 110 करोड़ की गारंटी मिलना आमिर खान की पिछली फिल्मों के बिजनेस को देखते हुए संभव हुआ. पिछले चार वर्षों में आमिर की सभी फिल्मों ने चीन ने भर भर कर कमाई की है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें