केसरी रिव्यू: अक्षय कुमार का दमदार एक्शन

फिल्म रिव्यू: केसरी

डायरेक्टर:  अनुराग सिंह

कलाकार: अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, एडवर्ड सोनेनब्लिक, मीर सरवार

रेटिंग : चार स्टार

12 सितंबर 1897 को सारागढ़ी किले को बचाने के लिए हवलदार ईश्वर सिंह के नेतृत्व में 21 सिख सैनिको ने दस हजार अफगान सैनिकों के साथ युद्ध किया था. उस वीरता की कहानी को बयां करने वाली फिल्म है ‘‘केसरी’’. आत्मसम्मान और गौरव के लिए लड़ी गई इस लड़ाई ने ऐसी छाप छोड़ी थी कि सदियो बाद भी इस युद्ध को याद किया जाता है. ब्रिटेन में तो हर साल 12 सितंबर को ‘सारागढ़ी दिन’ मनाया जाता है.

क्या है कहानी….

फिल्म ‘‘केसरी’’ की कहानी की शुरू होती है गुलिस्तान किले पर तैनात हवलदार ईश्वर सिंह (अक्षय कुमार) से, जो कि अपने ब्रिटिश मेजर के आदेश का उल्लंघन करते हुए अफगान सरगना मसूद खान के हाथों एक अफगानी विवाहित महिला का कत्ल होने से बचाता है. तब अंग्रेज मेजर, ईश्वर सिंह को सजा के तौर पर गुलिस्तान किले से हटाकर सारागढ़ी किले पर भिजवा देता है, जहां पर कभी कोई हमला नहीं होता. इस दौरान अंग्रेज मेजर ईश्वर सिंह से कहता है- ‘‘तुम हिंदुस्तानी कायर हो, इसीलिए हमारे गुलाम हो.’ ’सारागढ़ी पहुंचने पर ईश्वर सिंह पाता है कि वहां मौजूद सैनिकों में अनुशासन की कमी है. तो सबसे पहले ईश्वर सिंह उन 21 सिपाहियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाचा है. इसके बाद उनके अंदर बहादुरी का जज्बा भरता है. जब ईश्वर सिंह अकेला होता है, तो वह ख्यालों में अपनी पत्नी जीवनी कौर (परिणीति चोपड़ा) से बातें करता है. दूसरे सिपाही भी अपने-अपने परिवार से जुड़े लोगों को याद करते हैं.

उधर अफगान सरगना मसूद खान इस बात से गुस्से में है कि जब वह एक विवाहित महिला को सजा दे रहा था, तो उसके काम में ईश्वर सिंह द्वारा रोड़ा डाला गया. इसलिए अब वह अफगानी पठानों के साथ गठजोड़ कर सारागढ़ी, गुलिस्तान और कोर्ट किले पर कब्जा करने की योजना बनाता है और सबसे पहले सारागढ़ी पर किले पर हमला करता है. अंग्रेज हुकूमत सारागढ़ी तक फौज नहीं भेज सकती,  इसलिए वह उन 21 सिख जवानों से वहां से भागने की बात कहती है, पर ईश्वर सिंह को अंग्रेज मेजर की बात याद आती है और वह नौकरी, पैसा और अंग्रेज हुकूमत के लिए लड़ने की बजाय अपने गौरव के लिए शहीद होने का निर्णय लेता है. उसके इस निर्णय के साथ सभी 21 सिपाही खड़े नजर आते हैं. अफगान सरगना का अनुमान है कि वह आधे घंटे के अंदर 21 सिख सैनिकों को मौत के घाट उतारकर सारागढ़ी पर कब्जा कर लेने के बाद गुलिस्तान व दूसरे किले पर शाम तक कब्जा कर लेंगे. लेकिन ईश्वर सिंह व अन्य सिपाही, अफगान सैनिकों से जमकर लोहा लेते हुए शाम छह बजे तक उन्हे सारागढ़ी किले के अंदर घुस ने नहीं देते.अफगान पठान कहता है कि वह तो बाजी हार चुके हैं.

डायरेक्शन और स्टोरी…

पंजाबी फिल्मों के चर्चित फिल्मकार अनुराग सिंह ने 2007 में ‘रकीब’ नामक हिंदी फिल्म निर्देशित की थी, उसके बाद वह पंजाबी फिल्मों में व्यस्त हो गए और पंजाबी में ‘यार अनमुले’, ‘जट्ट एंड ज्यूलिएट’, ‘जट्ट एंड जूलियट 2’, ‘डिस्को सिंह’, ‘पंजाब 1984’ और ‘सुपर सिंह’ जैसी हिट फिल्में दी. अब वह ‘‘केसरी’’ से फिर से बौलीवुड की तरफ मुड़े हैं. बतौर निर्दशक ‘‘केसरी’’ उनकी बेहतरीन फिल्म कही जाएगी. मगर कमजेर पटकथा के चलते फिल्म बेवजह लंबी हो गई है. लेखक व निर्देशक के तौर पर अनुराग सिंह ने इंटरवल तक महज किरदारों को स्थापित करने में लगा दिया. इतना ही नही इंटरवल तक तो फिल्म बेहद धीमी गति से ही आगे बढ़ती है और इंटरवल तक लगता है कि अनुराग सिंह इस फिल्म पर से अपनी पकड़ खो चुके हैं. इंटरवल से पहले के हिस्से को एडीटिंग टेबल पर कसने की जरुरत थी. पटकथा के स्तर पर भी काफी काम करने की जरुरत थी. मगर इंटरवल के बाद अनुराग सिंह फिल्म को संभालने में कामयाब रहते हैं.

फिल्म ‘केसरी’ के निर्माण से अक्षय कुमार भी जुड़े हुए हैं, इसके बावजूद लेखक व निर्देशक अनुराग सिंह ने इंटरवल के बाद फिल्म के सभी 21 किरदारों के साथ पूरा न्याय किया, फिल्म सिर्फ ईश्वर सिंह तक सीमित नहीं रहती .इसके लिए अनुराग सिंह बधाई के पात्र हैं.

शानदार है क्लाइमैक्स…

अनुराग सिंह ने जिस तरह से जेहाद के लिए लड़ रहे 19 वर्षीय अफगानी और अपने गौरव के लिए लड़ रहे 19 वर्षीय सिंह के किरदार को तुलनात्मक ढंग से पेश किया है, वह बहुत कुछ कह जाता है. जी हां! फिल्म में एक सीन है जहां ईश्वर सिंह, अफगानी बालक को बच्चा कहकर मौत के घाट उतारने की बजाय बख्श देते हैं, मगर कुछ देर बाद वही अफगानी बालक ईश्वर सिंह के पेट में तलवार भोंक देता है. जबकि सिख सिपाही गुरमुख सिंह की चीखें सुनने के लिए अफगानी किले की मिनार में आग लगा देता है, तब भी रोने या बिलखने की बजाय वो आग में लिपटा होने के बावजूद हंसते हुए कई अफगानियां को मौत के घाट उतारता है. इसी वजह से फिल्म का क्लाईमेक्स गहरी छाप छोड़ जाता है.

युद्ध के सीन काफी बेहतर बन पड़े हैं. इन सीन्स को देखते हुए दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. निर्दशक ने अक्षय कुमार की एक्शन इमेज को बेहतर तरीके से भुनाया है. लेकिन हिंसा के सीन काफी हैं. कैमरामैन अंशुल चौबे ने 1897 के काल को स्थापित करने में अहम भूमिका निभायी है.

कलाकारों का अभिनय…

जहां तक अभिनय का सवाल है, तो ईश्वर सिंह के किरदार में अक्षय कुमार ने बेहतरीन परफार्मेंस दी है. युद्ध के सीन्स हों या इंसानियत की बात कहनी हो, हर भावना को वह परदे पर बेहतर तरीके से उकेरने में सफल रहे हैं. एक छोटे से किरदार में परिणीति चोपड़ा अपना प्रभाव छोड़ने में अफसल रहती हैं.

दो घंटे तीस मिनट की अवधि वाली फिल्म ‘‘केसरी’’ का निर्माण अरूणा भाटिया व सुनीर क्षेत्रपाल ने करण जौहर की ‘धर्मा प्रोडक्शन’ के साथ मिलकर किया है. अगर आप अक्षय कुमार के फैन है और देशभक्ति फिल्मे देखना पसंद करते हैं तो ये फिल्म जरूर देखें.

मैं 28 साल का हूं. मुझे शक है कि मेरी बीवी का कोई प्रेमी है. बीवी कहती है कि वह उसे छोड़ चुकी है. क्या करना चाहिए.

सवाल
मैं 28 साल का हूं. मेरी शादी को 14 महीने हो चुके हैं. मुझे शक है कि मेरी बीवी का कोई प्रेमी है. बीवी कहती है कि वह उसे छोड़ चुकी है. मैं उस से बहुत प्यार करता हूं. मुझे क्या करना चाहिए?

जवाब
शादी का रिश्ता प्यार व यकीन पर ही चल पाता है. जब बीवी कह रही है कि वह प्रेमी का साथ छोड़ चुकी है, तो आप को यकीन करना चाहिए. आप उसे प्यार करते ही हैं, तो अपने प्यार को इतना ज्यादा कर दें कि उस में दूसरे की गुंजाइश न रहे.

औरतों के हाथ कुछ नहीं

अप्रैल मई में होने वाले चुनावों में औरतों की भूमिका मुख्य रहेगी, क्योंकि अब की बार बहुत से ऐसे मुद्दे हैं, जिन का औरतों पर सीधा असर होगा. 2014 के चुनाव से पहले मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार था जो अखबारों की सुर्खियां तो बनता था पर आम जनजीवन पर उस का असर न था. अब नरेंद्र मोदी इस चुनाव को भारत पाकिस्तान मुद्दे का बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हरेक को डराया जा सके कि पाकिस्तान को खत्म करना भारत के लिए आवश्यक है. जो इसे मुद्दा नहीं मानेगा, वह देशद्रोही होगा.

इस झूठी देशभक्ति और देश प्रेम के पीछे असल में औरतों को मानसिक व सामाजिक गुलाम रखने वाली धार्मिक परंपराओं को न केवल बनाए रखना है, बल्कि उन्हें मजबूत भी करना है. पिछले 5 सालों में देश में आर्थिक मामलों से ज्यादा धार्मिक या धर्म या फिर धर्म की दी गई जाति से जुड़े मामले छाए रहे हैं.

गौरक्षा सीधा धार्मिक मामला है. पौराणिक ग्रंथों में गायों की महिमा गाई गई है. असल में यह एक ऐसा धन था जिसे किसी भी गृहस्थ से पंडे बड़ी आसानी से बिना सिर पर उठाए दान में ले जा सकते थे.आज गायों के नाम पर जम कर राजनीति की जा रही है, चाहे इस की वजह से शहर गंदे हो रहे हों, घर सुरक्षित न रहें, किसानों की फसलें नष्ट हो रही हों.

इस की कीमत औरतों को ही देनी होती है. एक तरफ वे इस वजह से महंगी होती चीजों को झेलती हैं तो दूसरी ओर उन्हें पट्टी पढ़ा कर गौसेवा या संतसेवा में लगा दिया जाता है. इन 5 सालों में कुंभों, नर्मदा यात्राओं, तीर्थों, मूर्तियों, मंदिरों की बातें ज्यादा हुईं. वास्तविक उद्धार के नाम पर कुछ सड़कों, पुलों का उद्घाटन हुआ जिन पर काम वर्षों पहले शुरू हो चुका था.

भारत तरक्की कर रहा है, इस में संदेह नहीं है पर यह आम आदमी की मेहनत का नतीजा है, इस मेहनत का बड़ा हिस्सा सरकार संतसेवा, गौसेवा, तीर्थसेवा या सेनासेवा में लगा देगी तो घरवाली के हाथ क्या आएगा?

आज रिहायशी मकानों की भारी कमी है, जबकि उन के दाम नहीं बढ़ रहे हैं. ऐसा इसलिए है कि लोगों के पास पैसा बच ही नहीं रहा. बदलते लाइफस्टाइल के बाद घरवाली इतना पैसा नहीं बचा पाती कि युवा होने के 10-15 साल में अपना खुद का घर खरीद सके. उसे किराए के दड़बों में अपनी स्टाइलिश जिंदगी जीनी पड़ रही है. औरतों को चुनावों में जीत के लिए लड़ाई में झोंक दिया गया तो यह एक और मार होगी.

पुराने राजा अपनी जनता से टैक्स वसूलने के लिए अकसर उन्हें साम्राज्य बनाने के लिए बलिदान के लिए उकसाते थे, लोगों को सेना में भरती कराते थे, ज्यादा काम करा कर टैक्स वसूलते थे और ज्यादा बंधनों में बांधते थे. आज भी कितने ही देशों में इस इतिहास को दोहराया जा रहा है.

औरतों को जो आजादी चाहिए वह शांति लाने वाली और कम जबरदस्ती करने वाली सरकार से मिल सकती है धर्मयुद्ध की ललकार लगाने वालों से नहीं. धर्म है तभी तो धंधा है औरतों की गुरुओं पर अपार श्रद्धा होती है और वे खुद को, पतियों को, बच्चों को ही नहीं सहेलियों को भी गुरुओं के चरणों के लिए उकसाती रहती हैं.

रजनीश, आसाराम, रामरहीम, रामपाल, निर्मल बाबा जैसों की पोल खुलने के बाद भी वे इन गुरुओं और स्वामियों की अंधभक्ति में लगी रहती हैं. अब औरतों की क्या कहें जब अरबों खरबों का व्यवसाय सफलतापूर्वक चलाने वाला रैनबैक्सी कंपनी का शिवेंद्र सिंह भी इसी तरह के गुरुकुल का सहसंचालक बन बैठा है और उसे धंधे की तरह चला रहा है, जहां सफेद कपड़े पहने हजारों भक्तिनें दिखती हैं.

शिवेंद्र की शिकायत और किसी ने नहीं उस के भाई और पार्टनर मानवेंद्र सिंह ने ही की है. पुलिस से अपनी शिकायत में मानवेंद्र सिंह ने कहा है कि राधा स्वामी सत्संग के मुख्य गुरु गुरिंद्र सिंह ढिल्लों और उस की वकील फरीदा चोपड़ा ने उसे जान से मारने की धमकी दी है. भाइयों की कंपनियों में बेईमानी के आरोप मानवेंद्र सिंह ने खुल कर लगाए हैं. पैसों को इधर से उधर करने का आरोप भी लगाया गया है.

राधा स्वामी सत्संग के संपर्क में आने के बावजूद शिवेंद्र सिंह शराफत का पुतला नहीं बना है. उस की कंपनियों को एक जापानी कंपनी को धोखे से बेचने पर 3,500 करोड़ का हरजाना देना भी अदालत ने मंजूर किया हुआ है. नकली दस्तखत तक करने के आरोप लगाए गए हैं.

सारे स्वामियों के आश्रम, डेरे, केंद्र इस तरह के आरोपों से घिरे हैं. इन स्वामियों का रोजाना औरतों को बलात्कार करना तो आम होता ही है, ये भक्तों का पैसा भी खा जाते हैं, सरकारी जमीन पर कब्जा कर लेते हैं, विरोधी को मार डालते हैं, विद्रोही कर्मचारियों को लापता तक कर देते हैं. फिर भी इन्हें भक्तिनों की कभी कमी नहीं होती.

आमतौर पर इन आश्रमों में भीड़ औरतों की ही होती है जो घरों की घुटन से निकलने के लिए गुरुओं की शरणों में आती हैं पर दूसरे चक्रव्यूहों में फंस जाती हैं. इन आश्रमों में नाचगाना, बढि़या खाना, पड़ोसिनों की बुराइयों के अवसर भी मिलते हैं. बहुतों को गुरुओं से या उन के चेलों से यौन सुख भी जम कर मिलता है. आश्रम में जा रही हैं, इसलिए घरों में आपत्तियां भी नहीं उठाई जातीं. भक्तिनें अपने घर का कीमती सामान तो आश्रमों में चढ़ा ही आती हैं, अपनी अबोध बेटियों को भी सेवा में दे आती हैं.

केरल का एक मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा था जहां एक 16 साल की लड़की को उस की मां खुद स्वामी को परोस आई थी कि इस से उस को पुण्य मिलेगा. शिवेंद्र सिंह और मानवेंद्र सिंह का विवाद जिस में राधा स्वामी सत्संग पूरी तरह फंसा है साफ करता है कि इस तरह के गुरुओं के गोरखधंधों को पनपने देना समाज के लिए सब से ज्यादा हानिकारक है.

अफसोस यह है कि इक्कादुक्का नेताओं को छोड़ कर ज्यादातर नेता भी इन गुरुओं के चरणों में नाक रगड़ते हैं, शिवेंद्र, मानवेंद्र सिंह और लाखों भक्तिनों की तरह. आप भी क्या ऐसी ही भक्तिन तो नहीं

भरोसा करें तो किस पर

वृद्धों की देखभाल करने में अब ब्लैकमेल और सैक्स हैरसमैंट से भी बेटों को जूझना पड़ सकता है. हालांकि, मुंबई का एक मामला जिस में 68 वर्षीय पिता के लिए रखी नर्स ने पिता की मालिश करते हुए वीडियो बनवा लिया और फिर उस वीडियो के सहारे 25 करोड़ रुपए की मांग कर डाली. भले अकेला ऐसा मामला सामने आया हो पर ऐसे और मामले नहीं होते होंगे, ऐसा नहीं हो सकता.

वृद्धों के लिए रखे गए नौकर अकसर शिकायत करते हैं कि वृद्ध उन से मारपीट करते हैं. यह कह कर वे नौकरी छोड़ने की धमकी दे कर बेटेबेटियों से पैसा भी वसूलते हैं. कुछ नौकरनौकरानियां धीरेधीरे शातिर बन कर पैसा वसूलने के बीसियों तरीके सीख लेते हैं. कामकाजी बेटेबेटियां वृद्ध मातापिता की जिद को पहचानते हैं, क्योंकि इस उम्र तक आते आते वृद्धों के मन में शंका भरने लगती है कि कहीं कोई उन्हें छोड़ न दे, किसी कागज पर दस्तखत न करा ले, कुछ लूट न ले. वे कभी उस नौकर या नौकरानी पर भरोसा करते हैं जो 24 घंटे उन के साथ होता है तो कभी 24 घंटे उस पर शक करते रहते हैं.

वीडियो बना कर ब्लैकमेल करना बहुत आसान है और अच्छे घरों के बेटेबेटियों के पास न तो माता पिता से पूछताछ करने की हिम्मत होती है और न ही वे बदनामी सहना चाहते हैं. वे पुलिस में चले जाएं तो भी खतरा बना रहता है कि घर के हर राज को जानने वाला नौकर या नौकरानी न जाने क्या क्या गुल खिलाए.

इस समस्या का आसान हल नहीं है. दुनियाभर में युवा बेटे बेटियों की गिनती घट रही है और वृद्धों की बढ़ रही है. अब तो यह बोझ पोतेपोतियों पर पड़ने लगा है. जब तक वृद्ध वास्तव में असहाय होते हैं तब तक पोते पोतियां युवा हो चुके होते हैं और उन्हें भी इन नौकर नौकरानियों से जूझना पड़ता है.

हमारे समाज ने पहले तो व्यवस्था कर रखी थी कि वानप्रस्थ आश्रम ले लो यानी किसी जंगल में जा कर मर जाओ पर आज का सभ्य, तार्किक, संवेदनशील व उत्तरदायी समाज उसे पूरी तरह नकारता है. वृद्धों को झेलना पड़ेगा, यह ट्रेनिंग तो अब बाकायदा दी जानी चाहिए. इस के कोर्स बनने चाहिए. यह समस्या विकराल बन रही है, यह न भूलें.

मैं एक लड़के के साथ डेढ़ साल से सेक्स कर रही हूं. लड़के के घर वाले उस की कहीं और शादी करना चाहते हैं. मैं क्या करूं.

सवाल
मैं 24 साला अनाथ हिंदू लड़की हूं और स्टेज शो करती हूं, मैं तलाकशुदा हूं. 30 साल के मुसलिम लड़के के साथ मैं डेढ़ साल से सेक्स कर रही हूं. मैं पेट से भी हुई, पर बच्चा अपने आप गिर गया. लड़के के घर वाले उस की कहीं और शादी करना चाहते हैं, पर वह नहीं चाहता. मैं क्या करूं?

जवाब
अगर वह लड़का कहीं और शादी नहीं करना चाहता, तो फिर दिक्कत क्या है? जब वह आप के साथ डेढ़ साल से सो रहा है, तो अब तक उसे आप से शादी कर लेनी चाहिए थी. आप अपने प्रेमी को जल्दी से जल्दी शादी करने के लिए कहें. अगर वह आनाकानी करे, तो समझ जाएं कि वह आप का फायदा उठा रहा था, तब उसे पूरी तरह छोड़ दें.

फिल्म रिव्यू ‘‘मर्द को दर्द नही होता है”: हीरो पर भारी पड़ी हीरोइन

फिल्म- ‘‘मर्द को दर्द नही होता है”

रेटिंगः ढाई स्टार

डायरेक्टर: वासन बाला

एक्टर्स: अभिमन्यु दसानी, राधिका मदान, गुलशन देवैय्या और महेश मांजरेकर

‘‘पेडलर्स’’ जैसी फार्मूला फिल्म के बाद फिल्मकार वासन बाला एक बार फिर फार्मूला फिल्म ‘‘मर्द को दर्द नहीं होता है’’ लेकर आए हैं. इस फिल्म में उन्होने कहानी का केंद्र एक ऐसे पुरूष को बनाया है,  जिसे ‘कांजिनेटियल इंनसेंसिटीविटी टू पेन’ नामक गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के कारण शरीर में दर्द का अहसास ही नहीं होता. इस फैंटसी कहानी में बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी भी है. मगर फिल्म में फिल्म के हीरो की बजाय हीरोइन ज्यादा खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आती है. कई सीन्स में तो हीरो सूर्या डरपोक और हीरोइन सुप्रि बेखौफ नजर आती है. जबकि पूरी फिल्म में सूर्या का तकिया कलाम है- ‘‘दिमाग को सन्न कर देने वाली हर कहानी के पीछे बहुत बुरे फैसले होते हैं.’’

कहानी…

फिल्म ‘‘मर्द को दर्द नही होता’’ की कहानी मुंबई के लड़के सूर्या (अभिमन्यु दसानी) की है. सूर्या को ‘कांजिनेटियल इंनसेंसिटीविटी टू पेन’ नामक गंभीर बीमारी है, जिसका डाक्टरों के पास कोई इलाज नही है. इस बीमारी के चलते उसे दर्द नहीं होता, फिर उसे चाहे जितनी चोट लगती रहे. सूर्या के नाना (महेश मांजरेकर) बार बार उसे एक्शन फिल्में दिखाकर दर्द का अहसास कराते रहते हैं. जिससे आम लोग उसे एक आम लड़के की तरह माने. मगर सूर्या के पिता जतिन (जिमित त्रिवेदी ) नहीं चाहते कि सूर्या घर से बाहर निकले. उधर सूर्या बचपन से ही सौ लोगों को हराने वाले दिव्यांग कराटे मैन मणि (गुलशन देवैय्या) का फैन है और उसकी तमन्ना इस कराटे मैन से मिलने की है. जिसके बाद वह भी उसी की तरह ताकतवर बनकर पाप को जलाकर राख कर सके. सूर्या की बचपन की दोस्त है सुप्रि (राधिका मदान) जो कि हर मुसीबत के समय सूर्या की मदद करती रहती है. लेकिन सूर्या की शरारतों के कारण सूर्या और सुप्रि अलग हो जाते हैं. कुछ सालों बाद सूर्या को कराटेमैन का पता मिलता है, जब वह वहां पहुंचता है, तो उसकी मुलाकात फिर से सुप्रि से होती है और यहीं पर वो पहली बार विलेन जिमी (गुलशन देवैय्या) से मिलता हैं. मणि और जिमी दोनो भाई हैं. लेकिन जिमी एक अपराधी है. इसके बाद एक्शन सीन्स के साथ कहानी तेजी से आगे बढ़ती है.

स्टोरी और डायरेक्शन…

पटकथा लेखक के तौर पर वासन बाला को थोड़ी और मेहनत करनी चाहिए थी. इंटरवल से पहले कहानी कंफ्यूज करने के साथ बहुत धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती है, जबकि इंटरवल के बाद जैसे ही सूर्या, सुप्रि और मणि का जिमी के साथ टकराव शुरू होता है, वैसे ही एक्शन सीन्स के साथ कहानी तेज गति से आगे बढ़ती है. पटकथा लेखक के तौर पर वासन बाला ने एक्शन के बीच में भी कुछ अच्छे कॉमेडी सीन्स डाले हैं. लेखक और निर्देशक वासन बाला ने सुप्रि के प्रेमी अतुल के किरदार को जबरन जोड़ा है. अतुल के किरदार की वजह से कहानी भटकने के साथ ही फिल्म भी लंबी हो गयी है. एडीटिंग टेबल पर इसे कसने की जरुरत थी. तर्क की कसौटी पर कसेंगे,  तो फिल्म पसंद नहीं आएगी. हालांकि, फिल्म के कैमरामैन जय पटेल अपने बेहतरीन काम के लिए बधाई के पात्र हैं.

एक्टिंग…

जहां तक अभिनय का सवाल है, तो अभिमन्यु दसानी बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं करते हैं. उन्हे अभी मेहनत करने की जरुरत है. कई सीन्स में उनके चेहरे पर भाव ही नही आते. मगर राधिका मदान ने बेहतरीन एक्टिंग की है. दोहरी भूमिका में गुलशन देवैय्या ने कमाल का काम किया है. नाना की भूमिका में महेश मांजरेकर ठीक ठाक हैं.

दो घंटे 17 मिनट की अवधि वाली फिल्म ‘‘मर्द को दर्द नहीं होता है’’ का निर्माण रौनी स्क्रूवाला, लेखक व निर्देशक वासन बाला, संगीतकार करण कुलकर्णी व दीपांजना गुहा है.

मुंहबोले भाई की करतूत

18 जून, 2017 की  सुबह होते ही मानिकपुर गांव के कुछ लोग खेतों की तरफ जा रहे थे,
तभी उन में से किसी की नजर एक बैंगन के खेत की ओर चली गई. उस खेत में किनारे पर ही एक युवक की लाश पड़ी थी. लोग वहां इकट्ठा हो कर लाश को पहचानने की कोशिश करने लगे.

लाश को नजदीक से देख कर लोग हैरान रह गए, क्योंकि लाश गांव के अजय कुमार राव उर्फ बबलू की थी. अजय की हत्या की खबर गांव पहुंची तो उस के घर वालों के अलावा गांव के और लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए. अजय के घर वाले गांव वालों की मदद से लाश को बैंगन के खेत से घर ले आए. इसी बीच किसी ने इस की सूचना थाना अहरौरा पुलिस को दे दी थी.

सूचना पा कर कुछ ही देर में थानाप्रभारी प्रवीन कुमार सिंह एसएसआई विनोद कुमार दुबे और अन्य स्टाफ के साथ मानिकपुर गांव स्थित अजय के घर पहुंच गए. उन्होंने लाश का मुआयना किया तो उस के गले पर निशान पाए गए. इस के बाद उन्होंने उस जगह का निरीक्षण किया, जहां लाश मिली थी.

प्रवीण कुमार सिंह ने मृतक के घर वालों से किसी से दुश्मनी के बारे में पूछा तो मृतक अजय के पिता ने बताया कि उन की किसी से दुश्मनी नहीं है. अजय भी मोहल्ले में सब से मिलताजुलता था. उस का मकान बन रहा था, बीती रात उस ने घर पर मजदूरों को दावत भी दी थी.

दावत खा कर सभी मजदूर अपनेअपने घर चले गए थे. उन के जाने के बाद अजय भी छोटे भाई प्रद्युम्न के साथ सोने चला गया था. इस के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे उस के मोबाइल पर किसी का फोन आया था. फोन पर बातें करता हुआ वह घर से गया तो फिर लौट कर नहीं आया.

उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देने के बाद थानाप्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने जरूरी काररवाई पूरी कर के लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. सूचना मिलने पर एसपी आशीष तिवारी, एएसपी (औपरेशन) हफीजुल रहमान, सीओ (औपरेशन) के.पी. सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के घर वलों से बातचीत की. मृतक के पिता रामराज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.

एसआई विनोद कुमार ने केस की जांच शुरू की. अजय ने जिन लोगों को अपने यहां पार्टी में बुलाया था, उन से बात की गई. अजय जिस मोबाइल फोन पर बात करता हुआ घर से निकला था, वह मोबाइल गायब था. वह बैंगन के खेत में लाश के पास भी नहीं मिला था. अजय के पास आखिरी फोन किस का आया था, यह जानने के लिए पुलिस ने उस के नंबर की काल डिटेल्स निकलवाई.

काल डिटेल्स से पता चला कि अजय के फोन पर आखिरी काल थाना इलिया के गांव डेहरी निवासी अनीता की आई थी. वह दिनेश कुमार की पत्नी थी. पुलिस अनीता के घर पहुंची तो पता चला कि वह पति के साथ कहीं गई हुई है.

एक मुखबिर ने थानाप्रभारी को बताया कि अनीता और अजय के बीच नाजायज संबंध थे. यह बात गांव के बच्चेबच्चे को पता है. इस जानकारी के बाद थानाप्रभारी के दिमाग में हत्या की पूरी कहानी घूमने लगी. वह समझ गए कि मामला प्रेमसंबंध का है. पुलिस ने उन दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए. मदद के लिए मुखबिरों को भी लगा दिया.

घटना के 3 दिनों बाद 21 जून की देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दिनेश और उस की पत्नी अनीता को चकिया तिराहा, अहरौरा से गिरफ्तार कर लिया. वे दोनों कहीं भागने की फिराक में थे.
पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले आई. उन से अजय की हत्या के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या का अपराध स्वीकार करते हुए हत्या की जो कहानी बताई, वह अवैध संबंधों की नींव पर उपजे अपराध की कहानी थी-

दिनेश कुमार उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली के थाना इलिया के गांव डेहरी का रहने वाला था. पैतृक संपत्ति के बंटवारे को ले कर उस का अपने घर वालों से विवाद चल रहा था. कलह ज्यादा बढ़ गई तो वह परेशान रहने लगा. उस का कामधंधे में भी मन नहीं लगता था, जिस से पत्नी को घर का खर्च चलाने में परेशानी होने लगी.
इस के बाद दिनेश का अनीता से भी रोजाना विवाद होने लगा. रोजरोज की किचकिच से तंग आ कर अनीता मायके चली गई. उस का मायका मीरजापुर जिले के मानिकपुर गांव में था. पिछले 3 सालों से वह मायके में ही रह रही थी.
चूंकि इलिया और अहरौरा गांवों के बीच कोई खास दूरी नहीं थी, इसलिए जब भी दिनेश का मन करता, पत्नी से मिलने ससुराल पहुंच जाता. जिस तरह गांव के लोग एकदूसरे के घर आतेजाते हैं, उसी तरह अनीता के घर गांव के ही अजय उर्फ बबलू का आनाजाना था. दोनों का रिश्ता भाईबहन का था, इसलिए अजय अनीता से बातें करता तो उस के घर वालों को जरा भी बुरा नहीं लगता था.

पर युवा मन कब फिसल जाए, कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही कुछ अजय और अनीता के साथ भी हुआ. कहने को तो उन का रिश्ता भाईबहन का था, लेकिन अजय अनीता को दूसरी ही नजरों से देखता था. और वह उस के यहां अकसर तभी आता था, जब उस के घर कोई नहीं होता था.

बातोंबातों में वह अनीता को छू भी लिया करता था. कभी सिर पर हाथ फेर देता तो कभी हाथ पकड़ लेता. पहले तो अनीता ने उस की इन बातों पर गौर नहीं किया, लेकिन धीरेधीरे उस की भी समझ में आने लगा कि अजय के मन में क्या चल रहा है. वह चुप रही, इसलिए अजय उस की स्वीकृति समझ बैठा.

अब वह उपयुक्त अवसर की तलाश में था. संयोग से एक दिन उसे मौका मिल ही गया. उस दिन अनीता घर पर बिलकुल अकेली थी. घर के कामकाज निपटा कर वह थोड़ी फुरसत में हुई ही थी कि दबेपांव अजय घर में आ गया. अचानक अजय को आया देख कर अनीता बोली, ‘‘बबलू भैया तुम?’’

अनीता उसे बबलू ही कहती थी. उस की बात बीच में ही काट कर अजय ने कहा, ‘‘क्यों क्या हुआ, मैं ने आ कर कोई गलत किया क्या?’’

‘‘अरे नहीं, तुम तो बुरा मान गए. मेरे कहने का मतलब यह नहीं था.’’ अनीता कुछ और कहती, अजय उस के मुंह पर हाथ रख कर, ‘‘अब छोड़ो न उस बात को, मुझे प्यास लगी है.’’

‘‘…तो पहले क्यों नहीं कहा तुम ने, मैं अभी पानी लाती हूं.’’ इतना कह कर अनीता पलट कर पानी लेने जाने लगी. अनीता के पीछेपीछे अजय भी हो लिया और जैसे ही वह मटके से पानी ले कर चलने को हुई, उस ने अनीता को पीछे से अपनी बांहों में दबोच लिया.
अजय की इस हरकत से अनीता घबरा गई. उस ने कहा, ‘‘यह तुम क्या कर रहे हो? छोड़ो, कोई देख लेगा तो बवाल हो जाएगा.’’

‘‘घबराने की कोई बात नहीं है, मैं ने आते समय दरवाजे की कुंडी लगा दी है.’’ इतना कह अजय ने अपनी बांहों की जकड़न और बढ़ा दी. अनीता ने उस से बचने की लाख कोशिश की, लेकिन उस के आगे वह बेबस हो गई. अंतत: अजय ने उस दिन अपनी इच्छा पूरी कर ही ली.
इस के बाद अजय जातेजाते अनीता को धमका भी गया कि अगर उस ने इस बात को किसी से बताया तो उसी की बदनामी होगी.

अपनी बदनामी की वजह से अनीता ने यह बात किसी को नहीं बताई. वह चुप्पी साधे रही. अनीता से एक बार जबरन संबंध बनाने के बाद अजय ने उस की चुप्पी को हथियार बना लिया. वह अकसर मौका देख कर उस के घर आ आता और संबंध बनाने के लिए उसे विवश करता. अनीता चाह कर भी अपना मुंह नहीं खोल पा रही थी. धीरेधीरे वह अजय की हरकतों से तंग आ चुकी थी.

आखिर वह ऐसे कब तक घुटघुट कर जीती रहती. उस ने एक दिन अपने पति दिनेश को सारी बात बता दी. पत्नी की व्यथा सुन कर दिनेश आगबबूला हो उठा. उस ने तय कर लिया कि वह अजय को इस की सजा जरूर देगा. इस के बाद उस ने पत्नी के साथ मिल कर अजय को ठिकाने लगाने की योजना बना डाली.

योजना के मुताबिक अनीता ने 17 जून, 2017 की रात अजय को फोन कर के उस के घर से करीब 200 मीटर दूर सीवान के करीब एक बैंगन के खेत में बुलाया. उस दिन अजय ने अपने घर पर मजदूरों को पार्टी दी थी. खापी कर वह अपने छोटे भाई प्रद्युम्न के साथ सोया हुआ था. मोबाइल फोन की घंटी बजने पर उस ने जैसे ही हैलो कहा. दूसरी ओर से अनीता की आवाज सुन कर उस की नींद गायब हो गई.

उस ने कहा, ‘‘बबलू अभी मौका है, तुम सीवान के पास बैंगन वाले खेत में आ जाओ. मैं वहां पहुंच रही हूं.’’
यह सुन कर अजय की बांछें खिल उठीं. खुशी में पागल हुआ अजय फोन कान से लगाए बातें करता हुआ अपने कमरे से बाहर आ गया और सीधे बैंगन के खेत की ओर चल पड़ा. वहां पहले से ही दिनेश छिपा बैठा था. रात करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही अजय बैंगन के खेत में पहुंचा, वहां अनीता को देख कर खुशी से झूम उठा.
अजय को इस बात की जरा भी आशंका नहीं थी कि जिस अनीता को देख कर वह खुशी के मारे पागल हुआ जा रहा है, आज वही खुशी उस की मौत बन कर खड़ी है.

सुनसान जगह पर अनीता को देख कर अजय ने उसे अपनी बांहों में समेटने की कोशिश की तो तभी अनीता ने कहा, ‘‘अरे, इतनी भी क्या जल्दी है, जो इतना उतावले हुए जा रहे हो. मैं कहीं भाग नहीं रही हूं. आज तुम्हें यहां इसीलिए बुलाया है कि हम जी भर कर प्यार करेंगे.’’
‘‘मुझे पता था कि एक न एक दिन तुम मेरी बांहों में खुद आओगी. देखो वह दिन आ भी गया.’’ अजय ने कहा.
अजय ने फिर से अनीता को बांहों में समेटने की कोशिश की तो पीछे से घात लगाए बैठे अनीता के पति दिनेश ने दबेपांव आ कर अजय के गले में नायलौन की रस्सी डाल कर गला कसना शुरू कर दिया.
अप्रत्याशित ढंग से हुए इस हमले से अनभिज्ञ अजय अपने बचाव में जब तक कुछ कर पाता, तब तक दिनेश ने दोनों हाथों से उस के गले में पड़ी रस्सी कस दी, जिस से उस की मौत हो गई.

दिनेश ने उसे बचने का बिलकुल भी मौका नहीं दिया. अजय उर्फ बबलू को मौत की नींद सुलाने के बाद दिनेश और अनीता ने उस की लाश को बैंगन के खेत में डाल दिया और अपनेअपने घर चले गए.
घटना के बाद दोनों गांव में ही लोगों की नजरों से बच कर रह रहे थे और पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रख रहे थे.

जब उन्हें लगा कि वह गांव में ज्यादा दिनों तक पुलिस से बच कर नहीं रह सकते तो कहीं जाने के लिए वे अहरौरा के चकिया तिराहे पर पहुंचे, तभी पुलिस की गिरफ्त में आ गए.
दोनों से पूछताछ कर के पुलिस ने उन की निशानदेही पर बैंगन के खेत से नायलौन की रस्सी और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया. पुलिस ने दोनों को सक्षम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया. कथा लिखे जाने तक दोनों की जमानत नहीं हो पाई थी.

उधर पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई. अनीता ने अगर यह बात पहले ही घर वालों को बता दी होती तो आज इस की नौबत नहीं आती. उस ने समझदारी से काम लिया होता तो पति के साथ उसे जेल भी न जाना पड़ता.

—कथा पुलिस तथा मीडिया सूत्रों पर आधारित

फ्लौपी

कलकत्ता के लिए प्रस्थान करने में केवल 2 दिन शेष रह गए थे. जाती बार सुदर्शन हिदायत दे गए थे कि सांझ तक अपना पूरा काम निबटा लूं. सारे फर्नीचर को ठिकाने से व्यवस्थित कर दूं. बारबार के तबादलों ने दुखी कर रखा था. कितने परिश्रम और चाव से एक अरसे बाद घर बन कर पूरा हुआ था. अब सब छोड़छाड़ कर कलकत्ता चलो. अचानक घंटी ने ध्यान अपनी ओर खींच लिया. भाग कर किवाड़ खोला तो बबल को सामने खड़ा मुसकराता पाया. उस के हाथ में खूबसूरत सा काला और सफेद पिल्ला था.

‘‘कहां से लाए? बड़ा प्यारा है,’’ मैं ने उस के नन्हे मुख को हाथ में ले कर पुचकारा.

‘‘मां, यह बी ब्लाक वाली चाचीजी का है. पूरे साढ़े 700 रुपए का है,’’ उस ने उत्साह से भर कर उस के कीमती होने का  बखान किया.

‘‘हां, बहुत प्यारा है,’’ मैं ने पिल्ले को हाथ में ले कर कहा.

‘‘गोद में ले लो. देखो, कैसे रेशम जैसे बाल हैं इस के,’’ उस ने पिल्ले के चमकते हुए बालों को हाथ से सहलाया.

गोद में ले कर मैं ने उसे 3-4 बिस्कुट खिलाए तो वह गपागप चट कर गया और जब उस की आंखें डब्बे में बंद शेष बिस्कुटों की तरफ भी लोलुपता से निहारने लगीं तो मैं ने उसे डांट दिया, ‘‘बस, चलो भागो यहां से. बहुत हो गया लाड़प्यार.’’

फिर मैं ने बबल से कहा, ‘‘बबल, देखो अब ज्यादा समय नष्ट मत करो. इस पिल्ले को इस के घर छोड़ आओ और वापस आ कर अपना सामान बांधो. विकी से भी कहना कि जल्दी घर लौटे. अपने- अपने कमरों का जिम्मा तुम्हारा है, मैं कुछ नहीं करूंगी.’’

‘‘चलो भई, मां तुम्हारे साथ खेलने नहीं देंगी,’’ उस ने पिल्ले का मुख चूम लिया और बी ब्लाक की तरफ भाग गया.

आधे घंटे बाद जब वह पुन: लौटा तो विकी उस के साथ था. दोनों अपने- अपने कमरों में जा कर सामान समेटने लगे परंतु बीचबीच में कुछ खुसुरफुसुर की आवाजों से मैं शंकित हो उठी. मैं ने आवाज दे कर पूछा, ‘‘क्या बात है. आज तो दोनों भाइयों में बड़े प्रेम से बातचीत हो रही है.’’

जब भी मेरे दोनों बेटे आपस में घुलमिल कर एक हो जाते हैं तो मुझे भ्रम होता है कि जरूर मेरे खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा जा रहा है. जैसे वे घर में देवरानी और जेठानी हों और मैं उन की कठोर सास. एक बार हंस कर मेरे पति ने पूछा भी था, ‘‘तुम इन्हें देवरानीजेठानी क्यों कहती हो?’’

‘‘इसलिए कि वैसे तो दोनों में पटती नहीं, परंतु जब भी मेरे खिलाफ होते हैं तो आपस में मिल कर एक हो जाते हैं. आप ने देखा होगा, अकसर देवरानीजेठानी के रिश्तों में ऐसा ही होता है,’’ मेरी इस बात पर घर में सब बहुत हंसे थे.

‘‘मेरी प्यारीप्यारी मां,’’ पीठ के पीछे से आ कर बबल ने मुझे आलिंगनबद्ध कर लिया.

‘‘जरूर कोई बात है, तभी मस्का लगा रहे हो?’’

‘‘फ्लौपी है न सुंदर.’’

‘‘कौन फ्लौपी?’’

‘‘वही पिल्ला, जिसे मैं घर लाया था.’’

‘‘उस का नाम फ्लौपी है, बड़ा अजीब सा नाम है,’’ मैं ने व्यंग्य से मुंह बिचकाया.

‘‘वह गिरता बहुत है न, इसलिए चाचीजी ने उस का नाम फ्लौपी रख दिया है.’’

‘‘हमारे पामेरियन माशा के साथ उस की कोई तुलना नहीं. जैसी शक्ल वैसी ही अक्ल पाई थी उस ने. कितनी मेहनत की थी मैं ने उस पर. हमारे दिल्ली आने से पहले ही बेचारा मर गया,’’ मैं ने एक ठंडी आह भरी, ‘‘कोई भी घर आता तो कैसे 2 पांवों पर खड़ा हो कर हाथ जोड़ कर नमस्ते करता. मैं उसे कभी भूल नहीं सकती.’’

‘‘वैसे तो मां अपना ब्ंिलकर भी किसी से कम न था, जिसे आप की एक सहेली ने भेंट किया था,’’ उस ने बात आगे बढ़ाई.

‘‘पर उस के बाल बड़े लंबे थे. बेचारा ठीक से देख भी नहीं सकता था. हर समय अपनी आंखें ही झपकता रहता था. तभी तो पिताजी ने उस का नाम ब्ंिलकर रख छोड़ा था.’’

बबल की बातें सुन कर मैं कुछ देर के लिए खो सी गई और एक ठंडी आह भर कर बोली, ‘‘1 साल बाद ब्ंिलकर चोरी हो गया और माशा को किसी ने मार डाला.’’

‘‘कई लोग बड़े निर्दयी होते हैं,’’ बबल ने मेरी दुखती रग पकड़ी.

‘‘तुम्हें याद है, जिस दिन मैं एक पत्रिका के लिए साक्षात्कार कर के लौटी तो कितनी देर तक मेरे हाथपांव चाटता रहा. जहां भी जा कर लेटती वहीं भाग आता. मैं सुबह से गायब रही, शायद इसलिए उदास हो गया था. उस रात हम किसी के घर आमंत्रित थे. चुपके से कमरे से बाहर निकल गया और लगा कार के पीछे भागने. मैं कार से उतर कर पुन: उसे घर छोड़ आई. पर वह था बड़ा बदमाश. हमारे जाते ही गेट से निकल कर फिर कहीं मटरगश्ती करने निकल पड़ा.’’

‘‘मां, उस रात आप ने बड़ी गलती की. वह आप के साथ कार में जाना चाहता था. आप उसे साथ ले जातीं तो वह बच जाता.’’

‘‘बच्चे, अगर उसे बचना होता तो उसे एक जगह टिक कर बंधे रहने की समझ अपनेआप आ जाती. उस का सब से बड़ा दोष था कि वह एक जगह बंध कर नहीं रहना चाहता था. जब भी बांधने का नाम लो, आगे से गुर्राना शुरू कर देता. उस रात भी तो उस ने ऐसा ही किया था.’’

‘‘मां, आप मेरी बात मानो, वह किसी की कार के नीचे आ कर नहीं मरा. उस के शरीर पर एक भी जख्म नहीं था. ऐसे लगता था जैसे सो रहा हो. जरूर उस निकम्मे नौकर ने ही उसे मार डाला था. माशा उसे पसंद नहीं करता था. नौकर ने ही तो आ कर खबर दी थी कि माशा मर गया है,’’ बबल ने क्रोध में अपने दांत पीसे.

‘‘हम कुत्ता पालते तो हैं लेकिन उस का सुख नहीं भोग सकते,’’ मैं ने उदास हो कर कहा.

‘‘मां, अगर आप को फ्लौपी जैसा पिल्ला मिल जाए तो आप ले लेंगी?’’ विनम्रता से चहक कर उस ने मतलब की बात कही.

‘‘मैं साढ़े 700 रुपए खर्च करने वाली नहीं. कोई मजाक है क्या? मुझे नहीं चाहिए फ्लौपी,’’ मैं ने गुस्से में अपने तेवर बदले.

‘‘कौन कहता है आप को रुपए खर्च करने को. चाचीजी तो उसे मुफ्त में दे रही हैं.’’

‘‘क्यों? तो फिर जरूर उस में कोई खोट होगी. वरना कौन अपना कुत्ता किसी को देता है?’’

‘‘खोटवोट कुछ नहीं. उन का बच्चा छोटा है, इसलिए उसे समय नहीं दे पातीं. आप तो बस हर बात पर शक करती हैं.’’

हम दोनों की बहस सुन कर मेरा बड़ा बेटा विकी भी उस की तरफदारी करने अपने कमरे से निकल आया, ‘‘मां, बबल बिलकुल ठीक कह रहा है. चाचीजी पिल्ले के लिए कोई अच्छा सा परिवार ढूंढ़ रही हैं. आप को शक हो तो स्वयं उन से मिल लो.’’

‘‘मुझे नहीं मिलना किसी से. माशा के बाद अब मुझे कोई कुत्ता नहीं पालना. सुना तुम ने,’’ मैं पांव पटकती पुन: सामान समेटने लगी, ‘‘कलकत्ता के 8वें तल्ले पर है हमारा फ्लैट. उसे पालना कोई मजाक नहीं. तुम्हारे पिता भी नहीं मानेंगे,’’ मैं ने कड़ा विरोध किया. परंतु उन दोनों में से मेरी बात मानने वाला वहां था कौन?

‘‘हम तो फ्लौपी को जरूर पालेंगे,’’ दोनों भाई जोरदार शब्दों में घोषणा कर के अपनेअपने कमरों में चले गए.

जब दूसरे दिन इस विषय पर कोई चर्चा न हुई तो मैं ने चैन की सांस ली. परंतु तीसरे दिन सवेरा होते ही पुन: वही रट शुरू हो गई, ‘‘मां, कृपया फ्लौपी को ले लो न. हम वादा करते हैं, उस की सारी जिम्मेदारी हमारी होगी. आप को कुछ भी नहीं करना होगा,’’ दोनों भाई एकसाथ बोल पड़े.

इस तरह मेरे कड़े विरोध के बावजूद उस रोज 1 घंटे के अंदर ही नन्हा फ्लौपी हमारे परिवार का सदस्य हो गया. शाम को जब यह दफ्तर से घर आए तो फ्लौपी को देख कर बोले, ‘‘तो इन दोनों ने अपनी बात मनवा कर ही दम लिया. बड़ा मुश्किल काम है इसे पालना.’’

इस बार मेरे साहित्यप्रेमी पति को पिल्ले का नाम सोचने के सुख से हमें वंचित ही रखा, क्योंकि गिरतालुढ़कता फ्लौपी अपना नामकरण तो पहले परिवार से ही करवा कर आया था. दूसरे दिन लाख कोशिशों के बावजूद राजधानी एक्सप्रेस से जब फ्लौपी की बुकिंग न हो सकी तो मैं ने पुन: खैर मनाई. सोचा, चलो सिर से बला टली. पर बबल की आंखों से बहती आंसुओं की अविरल धारा ने मेरे पति के कोमल हृदय को छू लिया और बाध्य हो कर उन्होंने वादा किया कि किसी भी हालत में वे फ्लौपी को कलकत्ता जरूर पहुंचा देंगे.

लगभग 20 रोज पश्चात जब यह दिल्ली दौरे पर गए तो फ्लौपी को लिवा लेने के लिए बच्चों ने फिर जिद की. फिर एक रात सचमुच मैं ने फ्लौपी को सुदर्शन के साथ मुख्यद्वार पर खड़ा पाया.

दोनों बच्चों के मुख पर खुशी का वेग उमड़ आया, ‘‘अरे, तू तो कितना मोटू हो गया है,’’ दोनों उसे बारीबारी सहलाने लगे और बदले में फ्लौपी उन का मुख चाटचाट कर दुम हिलाता रहा.

सवेरा होते ही सारे मिंटो पार्क में हर्षोल्लास की लहर दौड़ गई. बारीबारी सब बच्चे उसे देखने आए, मानो घर में कोई नववधू विराजी हो. पड़ोस की लाहसा ऐप्सो टापिसी तो अपनी मालकिन को हमारे घर ऐसे खींच ले आई मानो फ्लौपी उस का भावी दूल्हा हो और सब बच्चों में धाक अलग से जमी कि बबल का कुत्ता हवाई जहाज से आया है.

कलकत्ता में मिंटो पार्क के मैदान और बगीचे की कोई सानी नहीं. हरी मखमली घास पर जब हमारा फ्लौपी चिडि़यों के पीछे भागता तो बच्चे भी उस के साथ भागते. अच्छाखासा बच्चों का जमघट कहकहों और किलकारियों से गूंजता रहता.

एक रोज हमें कहीं बाहर जाना पड़ा तो हम फ्लौपी को एक कमरे में बंद कर के खुला छोड़ गए. सोचा, आखिर कुत्ते को घर में रह कर मकान की रखवाली करनी चाहिए. लौट कर आसपड़ोस से पता चला कि पीछे से भौंकभौंक कर उस ने सारा मिंटो पार्क सिर पर उठा लिया था. अपने प्रति अन्याय का ढोल पीटपीट कर सब को खूब परेशान किया. अब एक ही चारा था कि या तो कोई घर में सदा उस के पास रहे या फिर वह कार में हमारे साथ चले.

बहुत सोचविचार करने पर दूसरा उपाय ही सब को ठीक लगा. एक रविवार हम टालीगंज क्लब गए तो उसे भी अपने साथ ले गए. मैं ने तरणताल के साथ रखी एक बेंच से उसे बांध दिया और स्वयं तैरने चली गई. तैरते हुए हंसतेखेलते बच्चों व अन्य लोगों को देख कर फ्लौपी ऐसा अभिभूत हुआ कि वहां पर आतीजाती सभी सुंदरियां उसी की हो गईं. जो भी लड़की वहां से गुजरती हम से हैलो पीछे करती, पहले फ्लौपी का मुख चूमती. क्लब का बैरा उस के लिए मीट की हड्डी ले आया. अब हम जहां भी जाते, उसे साथ ले जाते.

फिर बारी आई डाक्टर और दवाइयों के खर्चों की. परंतु जब विटामिन की ताकत उच्छृंखलता में परिवर्तित होने लगी तो मैं सकते में आ गई. अब उसे बांधा जाने लगा. परंतु जैसे ही उस नटखट पिल्ले को मौका मिलता, वह चीजों को मटियामेट करने से न चूकता. कभी जुराब तो कभी बनियान तो कभी परदा यानी जो भी उस के हाथ लगता, हम से नजर चुरा कर उस का कचूमर निकाल डालता.

एक रोज एक कीमती ब्लाउज इस्तरी करने लगी. उसे खोल कर मेज पर बिछाया तो उस की हालत देख कर दंग रह गई, ‘‘ओ मंगला, यह देख इस की हालत, क्या इसे किसी काकरोच ने काट डाला?’’ मैं ने हैरानगी जाहिर की.

मंगला बेचारी सारा काम छोड़ कर भागी आई, ‘‘मेमसाहब, इसे तो फ्लौपी ने काटा है.’’

‘‘ऐसा कैसे हो सकता है? देखो, गले के पीछे से और बाजुओं पर से ही तो काटा गया है.’’

‘‘हां, जहांजहां पसीने के दाग थे, वह हिस्सा चबा गया.’’

‘‘इस मुसीबत ने तो जीना मुश्किल कर दिया है,’’ मैं ने फ्लौपी को जंजीर समेत घसीट कर अपना ब्लाउज दिखाया.

मेरी कठोर आवाज सुन कर वह सहम गया और उस ने अपना मुख दूसरी तरफ फेर लिया. मेरी गुस्से भरी आवाज सुन कर बबल भी अपने कमरे से भाग आया और गुस्से से बोला, ‘‘हमें जीने नहीं देगा. अब तू क्या चाहता है?’’ उस ने उस रात उसे पलंग के पाए से कस कर बांध दिया, ‘‘बच्चू, तेरी यही सजा है. अपनी हरकतों से बाज आ जा वरना मार डालूंगा,’’ बबल ने उंगली दिखा कर उसे कड़ा आदेश दिया.

फ्लौपी दुम दबा कर पलंग के नीचे दुबक गया.

‘‘मां, आप मेरी बात मानो. इस बेवकूफ को मीट की हड्डी ला दो, सारा दिन बैठा चबाता रहेगा. याद है, माशा हड्डी से कितना खुश रहता था,’’ रात को मेरे बड़े बेटे ने खाने की मेज पर हिदायत दी.

‘‘पर माशा ने हमारी एक भी चीज खराब नहीं की थी. बड़ा ही समझदार कुत्ता था.’’

‘‘हां मां, पर वह बंगले के बाहर के बरामदे में बंधा रहता था और रात को अपना चौकीदार उस की देखभाल करता था. आप उस को घर के अंदर कहां आने देती थीं.’’

‘‘बेटे, यही तरीका है कुत्ता पालने का और यहां इस 8वें तल्ले पर हम इस बेजबान के साथ सरासर अन्याय कर रहे हैं,’’ मैं ने जवाब दिया.

‘‘मेमसाहब. कितनी बार हम इस के साथ नीचे जाएंगे,’’ मंगला ने गुस्से में मेरी बात का समर्थन किया.

अगले दिन खरीदारी करने जब मैं बाजार गई तो 4-5 मोटीमोटी मीट की हड्डियां खरीद लाई. रोज उसे एक पकड़ा देती. हड्डी देख कर वह नाच उठता. दिन के समय वह कुरसी के पाए से बंधा रहता और रात को पलंग के पाए से. हड्डी उस के पास धरी रहती. जब उस का जी करता, चबा लेता. 5-6 रोज तक फिर उस ने कोई चीज न फाड़ी. एक सुबह सो कर उठी तो यह सोच कर बहुत प्रसन्न थी कि फ्लौपी की आदतों में सुधार हो रहा है. मैं ने उसे प्यार से सहलाया और फिर रसोई में नाश्ता बनाने चली गई.

इस बीच बच्चे अपना कमरा बंद कर के पढ़ने का नाटक रचते रहे और फ्लौपी को बड़ी मेज की कुरसी के पाए से बांध गए. जब खापी कर नाश्ता खत्म हो गया तो मैं ने आमलेट का एक टुकड़ा दे कर फ्लौपी को पुचकारा, ‘‘अब तो मेरा फ्लौपी बहुत सयाना हो गया है.’’

मेरी बात सुन कर बबल सहम गया. पर उस के सहज होने के नाटक से मैं ताड़ गई कि कोई न कोई बात जरूर है जो मुझ से छिपाई जा रही है. चुपके से जा कर मैं ने विकी के कमरे का दरवाजा सरकाया तो दंग रह गई. हाल ही में खरीदे गए गद्दे पर विकी सफाई से पैबंद लगा रहा था.

‘‘तो यह बात है. 400 रुपए का नया गद्दा है मेरा. इस मुसीबत के कारण तो सारे घर की शांति भंग हो गई है,’’ मैं ने दोचार करारे थप्पड़ उस बेजबान के मुख पर जड़ दिए, ‘‘तू है ही नालायक.’’

रोजरोज घर की शांति भंग होने लगी. शेष बची चीजों को मैं संभालती ताकि कंबल, साडि़यां आदि पर वह अपने दांत न आजमाए. अब उस ने हमारे एक कीमती गलीचे को अपना शिकार बनाया और हमारे बारबार मना करने पर भी वह नजर चुरा कर उसे पेशाब और मल से गंदा कर देता. दिल चाहा कि फ्लौपी के टुकड़े कर दिए जाएं और बच्चों की भी जम कर पिटाई की जाए, जो उसे घर में लाने के जिम्मेदार थे.

एक रात को तो हद हो गई. रात के 3 बजे थे. यह दौरे पर थे. मेरी तबीयत खराब थी. फ्लौपी ने मुझे पांव मार कर जगाया कि उसे नीचे जाना है. मैं ने बबल को आवाज दी, ‘‘रात का समय है, मेरे साथ नीचे चलो.’’

बेचारा झट उठ खड़ा हुआ. बाहर बरामदे में जा कर देखा तो लिफ्ट काम नहीं कर रही थी. अब एक ही चारा था कि सीढि़यों से नीचे उतरा जाए. बेचारा जानवर अपनेआप को कब तक रोकता. उस ने सीढि़यों में ही ‘गंदा’ कर दिया.

मिंटो पार्क कलकत्ता की एक बेहद आधुनिक जगह है. कागज का एक टुकड़ा भी सारे अहाते में दिखाई दे जाए तो बहुत बड़ी बात है.

सवेरा होते मैं डर ही रही थी कि यहां के प्रभारी आ धमके, ‘‘सुनिए, या तो आप अपने कुत्ते को पैंट पहनाइए या फिर किसी नीचे रहने वाले निवासी को सौंप दीजिए. यही मेरी राय है.’’

उस दिन से हम एक ऐसे अदद परिवार की तलाश करने लगे जो फ्लौपी को उस की शैतानियों के साथ स्वीकार कर सके.

हमारे घर विधान नामक एक युवक दूध देने आता था. वह फ्लौपी को बहुत प्यार करता था. हमारी समस्या से वह कुछकुछ वाकिफ हो गया. एक रोज साहस कर के बोला, ‘‘मेमसाहब, नीचे वाला दरबान बोल रहा है कि आप फ्लौपी किसी को दे रहे हैं.’’

‘‘हां, हमारा ऊपर का फ्लैट है न, इसलिए कुछ मुश्किल हो रही है.’’

‘‘मेमसाहब, हमारा घर तो नीचे का है. हमें दे दीजिए न फ्लौपी को.’’

‘‘पूरे 800 रुपए का कुत्ता है, भैया,’’ पास खड़ी मंगला ने रोबदार आवाज में कहा.

‘‘नहींनहीं, हमें इसे बेचना नहीं है. देंगे तो वैसे ही. जो भी इसे प्यार से, ठीक से रख सके.’’

‘‘हम तो इसे बहुत प्यार से रखेंगे,’’ विधान बोला.

‘‘पर तुम तो काम करते हो. घर पर इस की देखभाल कौन करेगा,’’ मैं ने पूछा.

‘‘घर में मां, बहन और एक छोटा भाई है.’’

‘‘इस का खर्चा बहुत है, कर सकोगे?’’

‘‘दूध तो अपने पास बहुत है और मीट भी हम खाते ही हैं.’’

‘‘इस की दवाइयों और डाक्टर का खर्चा?’’

‘‘आप चिंता न करें,’’ विधान ने मुसकराते हुए कहा.

हम दोनों की बातें सुन कर विकी अपने कमरे से भागा आया, ‘‘मां, वह प्यार से फ्लौपी को मांग रहा है. मेरी बात मानो, दे दो इसे. मुझे घर की शांति ज्यादा प्यारी है.’’

सचमुच उस ने फ्लौपी को दोनों हाथों से उठा कर विधान के हाथों में दे दिया.

मैं हतप्रभ सी खड़ी बबल के चेहरे पर उतरतेचढ़ते भावों को पढ़ कर बोली, ‘‘विधान, तुम इसे कुछ रोज अपने पास रखो, फिर मैं सोचूंगी.’’

फ्लौपी चला गया तो ऐसा लगा कि घर में कुछ विशेष काम ही नहीं. ‘चलो मुसीबत टली,’ मैं ने सोचा. पर 2 दिन पश्चात ही महसूस होने लगा कि घर का सारा माहौल ही कसैला हो गया है. बच्चे स्कूल से लौटते तो चुपचाप अपनेअपने कमरों में दुबक जाते. न कोई हंसी न खेल. 2 रोज पहले तो फ्लौपी था. बच्चों की आहट पाते ही भौंभौं कर के झूमझूम जाता था और बदले में विकी और बबल के प्रेमरस से सराबोर फिकरे सुनने को मिलते.

उल्लासरहित वातावरण मन को अखरने लगा. जब खाने की मेज पर बच्चे बैठते तो बारबार उस कोने को देख कर ठंडी आहें भरते जहां वह बंधा रहता था. मन एक तीव्र उदासी से लबालब हो उठा. अगली सुबह जब विधान दूध देने आया तो मैं ने फ्लौपी के बारे में पूछताछ की.

‘‘बहुत खुश है, मेमसाहब. मेरी बहन उसे बहुत प्यार करती है,’’ विधान ने बताया.

‘‘कल शाम को उसे मिलाने के लिए जरूर लाना. बच्चे उसे बहुत याद करते हैं.’’

‘‘अच्छा मेमसाहब, कल शाम 4 बजे उसे जरूर लाऊंगा,’’ वह कुछ सोच कर बोला.

दूसरे दिन 3 बजते ही बच्चे फ्लौपी का बेसब्री से इंतजार करने लगे थे. इतने उत्साहित थे कि अपने मित्रों के साथ नीचे खेलने भी न गए. जरा सी आहट पाते ही मंगला बारबार दरवाजा खोल कर देखती. पहले 4 बजे, फिर 5 बज गए, पर फ्लौपी न आया और न विधान ही दिखाई दिया. हम सब का धैर्य जवाब देने लगा. बबल उदास स्वर में बोला, ‘‘अब वह लड़का फ्लौपी को कभी नहीं लाएगा.’’

‘‘क्यों?’’ मैं हैरान हो कर बोली.

‘‘उस ने उस पर अपना हक जमा लिया है.’’

‘‘तो क्या, 2 रोज में ही फ्लौपी विधान का हो गया. मैं कल ही उस से बात करूंगा,’’ विकी क्रोध में बोला.

‘‘कितना महंगा कुत्ता है. कहीं उस ने बेच न दिया हो, मेमसाहब,’’ मंगला ने अपनी शंका व्यक्त की.

‘‘बेच कर तो देखे. हम उस की पुलिस में रिपोर्ट कर देंगे,’’ विकी ने ऊंचे स्वर में कहा.

‘‘ऐसा करो बबल, जा कर देख आओ कि सब ठीक है न,’’ इन्हीं बातों में शाम बीत गई पर विधान न आया.

‘‘मां, एक बात कहूं पर डर लगता है,’’ विकी बोला.

‘‘क्या बात है?’’

‘‘कहीं फ्लौपी का एक्सीडेंट तो नहीं हो गया,’’ उस की बात सुन कर मेरा कलेजा धक से रह गया कि कहीं माशा वाले अंत की पुनरावृत्ति न हो जाए. मुझे तो विधान से यह भी पूछना याद नहीं रहा कि कहीं उस का घर सड़क के किनारे तो नहीं.

अज्ञात आशंका के कारण सारा उत्साह भय में तबदील हो गया. मन एक तीव्र अपराधबोध से भर उठा. एक घुटन सी मेरे भीतर गूंजने लगी. सोचा, जल्दबाजी में सब गड़बड़ हो गया. कुछ दिनों में फ्लौपी अपनेआप ठीक हो जाता.

सवेरा होते ही मैं दरवाजे पर टकटकी लगाए विधान की राह देखने लगी. जैसे ही लिफ्ट की आहट हुई, मैं ने झट से किवाड़ खोला, उसे अकेला आया देख कर एक बार तो संशय तनमन को झकझोरने लगा.

‘‘फ्लौपी को क्यों नहीं लाए? सब ठीक तो है न?’’ मैं एकसाथ कई प्रश्न कर उठी.

‘‘कल कुछ मेहमान आ गए थे, मेमसाहब. इसलिए नहीं आ सका. वैसे वह ठीक है.’’

विधान की बात सुन कर मैं एक सुखद आश्चर्य से अभिभूत हो कर बोली, ‘‘देखो, आज शाम को फ्लौपी को जरूर लाना वरना बच्चे बहुत नाराज होंगे.’’

शाम को 3 बजे जैसे ही बाहर की घंटी बजी, बच्चों ने लपक कर दरवाजा खोला. फ्लौपी हम सब को देखते ही विधान की बांहों से छूट कर मेरी गोद में आ गया.

मुख चाटचाट कर, दुम हिलाहिला कर और झूमझूम कर वह अपनी खुशी प्रकट करने लगा. बच्चों का उत्साह से नाचना और खिलखिलाना मुझे बड़ा भला लगा. एक बार तो मुझे ऐसा लगा कि दीर्घकाल से बिछुड़ा मेरा तीसरा बच्चा मिल गया हो और हमारी ममता भरी छाया में पहुंच गया हो. आधे घंटे बाद जब विधान पुन: फ्लौपी को लेने के लिए आया तो मेरे मुख से बस इतना ही निकला, ‘‘विधान, अब फ्लौपी को यहीं रहने दो, हमारा मन नहीं मानता.’’

दो भाइयों की करतूत

दुनिया में इंसान को सब कुछ मिल जाता है, लेकिन एक ही मां से पैदा हुए भाईबहन कभी नहीं मिलते. भाईबहन का प्यार दुनिया के लिए एक मिसाल है. भाई अपनी बहन को इतना प्यार करता है कि उस के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है. बहन भी शादी के बाद ससुराल चली जाती है तो हमेशा अपने भाई की खुशी की कामना करती रहती है.

लेकिन आज की इस रंग बदलती दुनिया में मुंबई के रहने वाले 2 भाइयों रविंद्र वेर्लेकर और मोहनदास वेर्लेकर ने अपनी सगी बहन सुनीता वेर्लेकर को 20 सालों तक एक अंधेरी कोठरी में कैद कर के रखा. बिना किसी कसूर के उस ने उस कोठरी में जो जिंदगी गुजारी, उसे जान कर हर किसी का मन द्रवित हो उठेगा.

11 जुलाई, 2017 की बात है. हमेशा की तरह उस दिन भी सवीना मार्टिंस अपनी संस्था के औफिस में समय से पहुंच गई थीं. वह अपने कंप्यूटर पर आए ईमेल मैसेज चैक करने लगीं. मैसेज को पढ़तेपढ़ते उन की नजर एक निवेदन पर आ कर रुक गई. वह निवेदन बहुत ही गंभीर और अत्यंत मार्मिक था. किसी अजनबी व्यक्ति द्वारा भेजे गए उस मैसेज को पढ़ कर सवीना मार्टिंस सन्न रह गईं. उन्हें उस संदेश पर विश्वास ही नहीं हो रहा था कि ऐसे भी लोग हैं, जो इंसान और इंसानियत के नाम पर कलंक है.

सवीना मार्टिंस गोवा के पणजी शहर की एक जानीमानी समाजसेवी संस्था की अध्यक्ष हैं. उन की संस्था नारी उत्पीड़न रोकने का काम करती है. औनलाइन भेजे गए उस मार्मिक संदेश में उस व्यक्ति ने लिखा था कि ‘पणजी बांदोली गांव सुपर मार्केट के आगे एक बंगले के पीछे बनी कोठरी में सुनीता वेर्लेकर नामक महिला कई सालों से कैद है. मेरी आप से विनती है कि आप उस की मदद कर के उसे उस कैद से मुक्त कराएं.’

सवीना मार्टिंस ने उस ईमेल मैसेज का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लिया. अपने सहयोगियों के साथ बांदोली गांव जा कर उस मैसेज की सच्चाई का पता लगाया. इस के बाद उन्होंने पणजी महिला पुलिस थाने जा कर वहां की महिला थानाप्रभारी रीमा नाइक से मुलाकात कर उन्हें पूरी बात बता कर ईमेल मैसेज का प्रिंट उन के सामने रख दिया. सवीना ने सुनीता वेर्लेकर को बंदी बना कर रखने वाले उस के दोनों भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा कर उसे कैद से मुक्त कराने की मांग की.

थानाप्रभारी रीमा नाइक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस की जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दे दी. अधिकारियों का निर्देश मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल की तरफ रवाना हो गईं. जिस समय पुलिस टीम बताए गए पते पर पहुंची, उस से पहले ही समाजसेवी संस्था के सदस्य, डाक्टर, प्रैस वाले और एंबुलैंस वहां पहुंच चुकी थी.

पुलिस टीम और संस्था के सदस्यों को पहले तो सुनीता वेर्लेकर के दोनों भाइयों और भाभियों ने गुमराह करने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि सुनीता कई साल पहले पागल हो कर कहीं चली गई थी. पर पुलिस और संस्था के सदस्यों को उन की बातों पर विश्वास नहीं हुआ. उन्होंने उन के मकान की तलाशी ली तो एक मकान में ताला बंद मिला.

उस मकान से तेज बदबू आ रही थी. थानाप्रभारी को शक हुआ कि ये लोग झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने उस मकान का ताला खोलने को कहा तो वे आनाकानी करने लगे. पुलिस ने उन्हें डांटा तो उन्होंने मकान का ताला खोल दिया.

मकान का गेट खुलते ही अंदर से दुर्गंध का ऐसा झोंका आया, जिस से वहां लोगों का खड़े रहना दूभर हो गया. सभी को अपनीअपनी नाक पर रूमाल रखना पड़ा. मकान के एक कमरे में पुलिसकर्मियों ने झांक कर देखा तो उस में एक महिला बैठी मिली. उस से बाहर आने को कहा गया तो वह चारपाई से उठ कर एक कोने में चली गई. वह सुनीता वेर्लेकर थी.

संस्था के सदस्य और पुलिस नाक पर रूमाल रख कर कमरे के अंदर गई. अंदर का दृश्य देख कर सभी स्तब्ध रह गए. कमरे के एक कोने में डरीसहमी सुनीता वेर्लेकर दोनों हाथों से अपना चेहरा छिपाए बैठी थी. उस के बदन पर कपड़े भी नाममात्र के थे. यही वजह थी कि शरम की वजह से वह बाहर आने को तैयार नहीं थी. संस्था के सदस्यों ने उसे कपड़े ला कर दिए तो वह उन्हें पहन कर कोठरी से बाहर आई.

पिछले 20 सालों से एक कमरे में कैद सुनीता वेर्लेकर ने बाहर आ कर उजाला देखा तो वह अपने आप को संभाल नहीं पाई. खुशी से उस की आंखों से आंसू टपकने लगे. वह बेहोश जैसी हो गई. संस्था के सदस्यों ने उसे संभाला और पीने का पानी दिया.

घटनास्थल पर मौजूद डाक्टरों ने सुनीता का सरसरी तौर पर निरीक्षण किया और उसे एंबुलैंस में लिटा दिया. डाक्टर उसे पहले गोवा के आयुर्वेदिक मैडिकल अस्पताल ले गए.

प्राथमिक उपचार के बाद वहां के डाक्टरों ने उसे बांदोली के मानसरोवर अस्पताल भेज दिया. सुनीता का परीक्षण किया गया तो वह मानसिक रूप से ठीक पाई गई. उपचार के बाद अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई.

सुनीता को अस्पताल भेज कर पुलिस और संस्था के सदस्यों ने कमरे का निरीक्षण किया, जिस में सुनीता रहती थी तो पाया कि उस कमरे में सुनीता की जिंदगी बद से बदतर बनी हुई थी. वह उसी कमरे में नित्यक्रिया करती थी, जिस के कारण कोठरी में कीड़ोंमकोड़ों और मच्छरों की भरमार थी.

पता चला कि पिछले 20 सालों से सुनीता वेर्लेकर नहाई नहीं थी. उस के खाने के लिए एक टूटी प्लेट और सोने के लिए एक चारपाई थी. उसे खाना दरवाजा खोल कर देने के बजाय दरवाजे की निकली हुई एक पट्टी के बीच से ऐसे डाला जाता था, जैसे किसी कुत्तेबिल्ली को दिया जाता है.

घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने सुनीता के भाई रविंद्र वेर्लेकर, मोहनदास वेर्लेकर, भाभी अनीता वेर्लेकर और अमिता वेर्लेकर को हिरासत में ले लिया. थाने में जब इन सभी से पूछताछ की गई तो सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर सुनीता पर किए गए अत्याचारों की जो कहानी सुनाई, वह इस प्रकार थी—

45 साल की सुनीता शिरोडकर उर्फ वेर्लेकर जितनी ही सुंदर थी, उतनी ही महत्त्वाकांक्षी भी. पिता का नाम रामदेव वेर्लेकर था. सुनीता वेर्लेकर उन की एकलौती बेटी थी, जिसे वह बहुत ही प्यार करते थे. रामदेव वेर्लेकर के परिवार में पत्नी के अलावा 2 बेटे रविंद्र वेर्लेकर और मोहनदास वेर्लेकर थे. दोनों की शादियां हो चुकी थीं. घर में सब से छोटी होने की वजह से सुनीता दोनों भाभियों अनीता और अमिता की भी लाडली थी.

सुनीता वेर्लेकर ने भी भाइयों की ही तरह पणजी के कालेज से पढ़ाई की. अच्छे नंबरों से बारहवीं पास करने के बाद वह उच्च शिक्षा हासिल कर अपना भविष्य तय करना चाहती थी. लेकिन मातापिता इस पक्ष में नहीं थे. पुरानी सोच वाले मातापिता का मानना था कि बेटियों को अधिक पढ़ाना ठीक नहीं है. उन्होंने उस की पढ़ाई बंद करा दी.

20 साल की उम्र में मातापिता उस के लिए योग्य वर की तलाश में जुट गए. अपनी जानपहचान वालों के माध्यम से शीघ्र ही उन्हें सुनीता के लिए लड़का भी मिल गया. लड़के का नाम था रमेशचंद्र शिरोडकर. मुंबई की एक निजी कंपनी में वह नौकरी करता था. उस के घर की आर्थिक स्थिति भी ठीकठाक थी.

सुनीता के पिता रामदेव वेर्लेकर को यह रिश्ता पसंद आ गया. इस के बाद सामाजिक रीतिरिवाज से दोनों की शादी कर दी गई. यह 25 साल पहले की बात है. शादी के बाद रमेशचंद्र शिरोडकर और सुनीता मुंबई में हंसीखुशी से रहने लगे.

2-3 साल कैसे गुजर गए, उन्हें पता ही नहीं चला. इस के बाद समय जैसे ठहर सा गया था, क्योंकि सुनीता इतने सालों बाद भी मां नहीं बन सकी थी. जिस की वजह से रमेशचंद्र उदास रहने लगा और धीरेधीरे सुनीता से दूर जाने लगा. सुनीता भी इस बात को ले कर काफी दुखी थी. एक दिन ऐसा आया कि रमेशचंद्र की जिंदगी में दूसरी लड़की आ गई.

उस लड़की के आने के बाद रमेशचंद्र काफी बदल गया. अब वह आए दिन सुनीता को प्रताडि़त करने लगा. उस ने सुनीता से साथ मारपीट भी शुरू कर दी. उस के चरित्र पर भी कीचड़ उछालने लगा. उसी लड़की की वजह से एक दिन वह सुनीता को उस के मायके यह कह कर छोड़ आया कि सुनीता का किसी लड़के से चक्कर चल रहा है.

सुनीता को मायके पहुंचा कर रमेशचंद्र ने उस लड़की से विवाह कर नई गृहस्थी बसा ली. इस के बाद वह सुनीता को भूल गया. रमेशचंद्र जिस तरह सुनीता पर घिनौना लांछन लगा कर मायके छोड़ आया था, उस से वेर्लेकर परिवार काफी दुखी था. सुनीता भी पति के इस आरोप और व्यवहार से इस प्रकार आहत थी कि उस का हंसनामुसकराना सब बंद हो गया था.

वह उदास और खोईखोई सी रहने लगी थी. उस की आंखों से अकसर आंसू बहते रहते थे. शादी के कुछ दिनों पहले ही उसे छोड़ कर चली गई थी. एक पिता ही था, जो बेटी के मन की स्थिति को समझता था.

रामदेव बेटी का पूरा खयाल रखते थे. वह उसे समझातेबुझाते रहते थे. पिता भी अपनी लाडली बेटी का दुख अधिक दिनों तक सहन नहीं कर सके और एक दिन बेटी के दर्द को सीने से लगा कर हमेशाहमेशा के लिए यह संसार छोड़ गए. उन्हें हार्टअटैक हुआ था.

पिता की मौत के बाद सुनीता अकेली रह गई. एक तरफ पति की बेवफाई और दूसरी तरफ पिता की मौत ने सुनीता को तोड़ कर रख दिया. अब सुनीता की देखभाल करने वाला कोई नहीं था. दोनों भाई और भाभियां उस की उपेक्षा करने लगीं. इस से सुनीता का स्वभाव चिड़चिड़ा सा हो गया. वह अपने प्रति लापरवाह हो गई. वह अकसर अकेली बैठी बड़बड़ाती रहती. जहां बैठती, वहां घंटोंघंटों बैठी रह जाती. जहां जाती, वहां से जल्दी लौट कर नहीं आती. रातदिन का उस के लिए कोई मायने नहीं रह गया था.

सुनीता के इस व्यवहार से उस के भाइयों और भाभियों ने उस का ध्यान रखने के बजाय उसे पागल करार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. फिर एक दिन बिना किसी कसूर के उस के भाइयों और भाभियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया. 10×10 फुट के उस कमरे में हमेशा अंधेरा रहता था. इस के बाद भाईभाभियों ने यह अफवाह फैला दी कि सुनीता पागल हो कर पता नहीं कहां चली गई.

समय का पहिया अपनी गति से घूमता रहा. सुनीता उस अंधेरी कोठरी में रह कर अपने भाइयों और भाभियों द्वारा दी गई सजा काट रही थी. भाभियां तो दूसरे घरों से आई थीं, लेकिन भाई तो अपने थे. ताज्जुब की बात यह थी कि उन सगे भाइयों का दिल भी इतना कठोर हो गया था कि उन्हें भी उस पर दया नहीं आई. वे बड़े बेदर्द हो गए थे.

अंधेरी कोठरी में कैद सुनीता पर उस के भाईभाभी जिस प्रकार का जुल्म ढा रहे थे, उस प्रकार का तो अंगरेजी हुकूमत ने भी शायद अपने कैदियों पर नहीं ढाया होगा.

घर का जूठा और बचाखुचा खाना ही उसे कोठरी के अंदर पहुंचाया जाता था. नित्यक्रिया के लिए भी उसे उसी कोठरी के कोने का इस्तेमाल करना पड़ता था. न तो नहाने के लिए पानी मिलता था, न पहनने के लिए कपड़े और न सोने के लिए बिस्तर था. उस कोठरी में इंसान तो क्या, जानवर भी नहीं रह सकता था.

यदि उसे वहां से मुक्त नहीं कराया जाता तो एक दिन उस की लाश ही बाहर आती. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने सुनीता को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे गोवा के पर्वभरी प्रायदोरिया आश्रम गृह भेज दिया गया.

पुलिस ने पूछताछ के बाद सुनीता वेर्लेकर के बड़े भाई रविंद्र वेर्लेकर, छोटे भाई मोहनदास वेर्लेकर, भाभी अमिता वेर्लेकर, अनीता वेर्लेकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

कथा लिखे जाने तक चारों की जमानत हो चुकी थी और वे जेल से बाहर आ चुके थे. सुनीता वेर्लेकर गोवा के आश्रम में थी, जहां उस की अच्छी देखरेख हो रही थी.

-कथा में रामदेव और रमेशचंद्र काल्पनिक नाम है

दिशा ने शेयर की बिकनी फोटो, यूजर ने कहा ‘दीदी पढ़ाई करने दो’

एम.एस. धोनी: दी अनटोल्ड स्टोरी से बौलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिशा पाटनी लाखों दिलों पर राज करती हैं. सोशल मीडिया पर इनकी फोटो और वीडियो को खूब पसंद किया जाता है. दिशा इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर अपने फैंस को चौकाती रहती हैं. हाल में उन्होंने एक बिकनी तस्वीर शेयर की है,  जिसमें उन्होंने नीली पैंट पहनी हुई है और उसके ऊपर उन्होंने केवल बिकिनी पहनी हुई है. फैंस को दिशा पाटनी की ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है, इसीलिए कुछ ही देर में तस्वीर पर कई सारे लाइक्स आ चुके हैं और लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

💅💅💅 #MyCalvins @calvinklein

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

हालांकि उनकी ये पौपुलैरिटी कभी कभी ट्रोलिंग का कारण भी बन जाती है. दिशा की इस फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘पढ़ाई करने दो दीदी कल पेपर है’. तो वहीं दूसरे ने लिखा कि ‘होली गिफ्ट दे दिया मैडम ने’.

एक ओर उनकी ट्रोलिंग हो रही है, वहीं दूसरी ओर उनके फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. बहुत से लोगों ने उनकी इस तस्वीर को पसंद करते हुए पौजिटिव कमेंट्स भी किए.

एम.एस. धोनी: दी अनटोल्ड स्टोरी, बागी-2 के बाद दिशा जल्दी ही ‘मंगल’ और ‘भारत’ में नजर आने वाली हैं. ‘भारत’ की शूटिंग हो चुकी है. फिल्म में वो सलमान के साथ पर्दे पर नजर आएंगी. वहीं मंगल की शूटिंग शुरू होने वाली है, इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रौय कपूर और अनिल कपूर दिखाई देंगे.

साजिद के साथ काम करते हुए मैं सहज महसूस करती थी : तमन्ना भाटिया

मीटू विवाद में फंसे डायरेक्टर साजिद खान कुछ समय से मीडिया की लाइमलाइट से दूर ही हैं. कई महिलाओं नें इन पर महिलाओं ने अभद्रता करने का आरोप लगाया था. पर बौलिवुड अदाकारा तमन्ना भाटिया ने भी साजिद खान को लेकर अपने विचार साझा किए हैं और कहा है कि साजिद खान के साथ काम करते हुए उन्होंने कभी भी ऐसा कुछ महसूस नहीं किया.

तमन्ना भाटिया के अनुसार, ‘साजिद ने मुझे कभी भी गलत तरह से ट्रीट नहीं किया है. मैं उनके साथ काम करते हुए एक दम सहज महसूस करती थी. तमन्ना भाटिया ने विद्या बालन के उस बयान पर भी बात की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो भविष्य में कभी भी साजिद खान के साथ काम नहीं करेंगी. तमन्ना ने बताया, हर किसी का अपना अलग एक्सपीरियंस रहता है और उन्हें वो शेयर करने का हक भी है. अगर विद्या का कुछ खराब एक्सपीरियंस रहा है और अगर वो उस पर रिएक्ट कर रही हैं तो यह सामान्य है.

तमन्ना भाटिया ने साल 2013 में साजिद खान की ही फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से बौलीवुड में डेब्यू किया था, जो बौक्स औफिस पर फ्लौप रही थी. ‘हिम्मतवाला’ के साथ-साथ तमन्ना भाटिया ने साजिद खान के साथ ‘हमशक्ल्स’ जैसी फिल्म भी की है.

आपको बता दें, साजिद के खिलाफ कार्यवाही करते हुए प्रोड्यूसर साजिद नडियाडवाला ने उन्हें फिल्म ‘हाउसफुल 4’ से हटा दिया था. फिल्म के कलाकार अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर ऐसी महिलाओं का सपोर्ट किया था, जिन्होंने साजिद खान के खिलाफ जुबान खोली थी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें