सलमान खान की राह पर चलते हुए भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल कर रहे हैं धान की रोपाई, देखें Video

भेड़ चाल के लिए मशहूर बॉलीवुड में हर कोई एक दूसरे की देखा देखी अंधी दौड़ दौड़ता रहता है. फिर चाहे वह फिल्म के लिए विषय का चयन का मामला हो या कुछ और. यहां तक कि फिल्म कलाकार खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए प्रचार के हथकंडे अपनाने में भी भेड़ चाल के शिकार नजर आते हैं.

 

View this post on Instagram

 

Respect to all the farmers . .

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

ये भी पढ़ें- रानी चटर्जी और पवन सिंह का रिलीज हुआ नया भोजपुरी सौंग, इंटरनेट पर मचा धमाल

यह एक कटु सत्य है. पिछले शनिवार पनवेल के अपने फॉर्म हाउस के खेत में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के काम करने की फोटोज वायरल हुई थी, इन फोटोज को तमाम न्यूज चैनलों ने भी प्रसारित किया था. इससे सलमान खान (Salman Khan) को जबरदस्त शोहरत मिली. सूत्रों की माने तो सलमान खान की इन फोटोज को देखकर अपने गांव में डेरा जमाए हुए मशहूर भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesarilal Yadav) को भी शोहरत बटोरने के लिए एक नई राह नजर आ गई. फिर क्या था खेसारी लाल यादव अपने खेत पर पहुंचकर धान की रोपाई करने लगे. इसमें उन्हें आनंद भी मिला. तो वही खेसारी लाल यादव ने दूसरे किसानों के साथ धान की रोपाई करने के साथ-साथ गाना गाते हुए एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इसी के साथ वह किसानों को संदेश देना भी नहीं भूले.

जी हां! खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से इन दिनों बिहार के अपने गांव में हैं, जहां पर इन दोनों खेतों में धान रोपाई का काम जोरों से चल रहा है. ऐसे में अपने पुराने दिन को याद करते हुए खेसारीलाल यादव पहुंच गए खेत और धान के बिचरे को निकाल कर रोपाई करने लगे. बाद में उन्‍होंने बताया कि पहले भी वह खेती के कार्य में शामिल होते थे. उन्‍होंने कहा कि,” मैं गांव कभी – कभी आता रहता हूं, लेकिन आज मुझे किसान भाईयों के साथ काम करके बहुत मजा आया. इन किसानों की मेहनत से ही हमारा पेट भरता है. हमारे सभी अन्‍नदाता किसान हमेशा तरक्‍की करें, यही कामना है.”

ये भी पढ़ें- Bhojpuri फिल्म “गोरखपुरिया रंगबाज” में देखनें को मिलेगा माफियाओं का टकराव, पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

Daane daane pe likha hota hai khane wale Ka naam… jai jawan ! jai kissan !

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

खेसारी लाल यादव (Khesarilal Yadav) ने अपने फैंस के लिए कहा कि, “आपसे मिलना हमेशा अच्‍छा लगता है लेकिन लॉकडाउन की वजह से दूर हूं, फिर भी वर्चुअली आपसे किसी न किसी माध्‍यम में बात कर पाता हूं. हमें कोरोना को हराना है. इसलिए सभी लोग मास्क जरूर पहनें. साबुन से हाथ धोयें. सामाजिक दूरी बनाये रखें.आज आप घर में रहेंगे, तभी स्‍वस्‍थ रहेंगे.”

ये भी पढ़ें- Bhojpuri स्टार प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म ‘दोस्ताना’ का रिलीज हुआ फर्स्ट लुक, देखें Photo

कमाल का है गमछा : जब सलमान ने लपेटा था गले में गमछा

अप्रैल से ले कर सितंबर तक भारत के मैदानी इलाकों में गरमी और बरसात का मौसम रहता है. कभी चिलचिलाती जानलेवा लू तो कभी बादल बरसने के बाद उमस भरी चिपचिपाती गरमी.

शहरों में तो लोग छाते या टोपी से अपना बचाव कर लेते हैं, पर गांवदेहात में इन चीजों का चलन ज्यादा नहीं है. हां, वहां की लड़कियां शहर की लड़कियों की तरह चुन्नी वगैरह से खुद को ढक कर धूप के हमले से खुद को बचा लेती हैं, पर लड़कों को छाते और टोपी का झंझट ज्यादा रास नहीं आता है.

इस सब में उन का साथी बनता है गमछा. यह अमूमन सूती कपड़े से बने छोटे आकार के तौलिए जैसा होता है, पर मोटाई में तौलिए से कम पतला.

ये भी पढ़ें- लड़कियों को मैसेज भेजने से पहले लड़के जान लें ये बातें

जरूरत और फैशन

गांवकसबों में गमछा तकरीबन हर उम्र के आदमी के काम का होता है. बूढ़ों के लिए मक्खीमच्छर भगाने का साधन तो जवान लड़कों के गले में बंधा देशी मफलर. हिंदी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान खान ने ऐसा ही गमछा अपने गले के इर्दगिर्द लपेटा था, जो अपनेआप में एक फैशन ट्रेंड बन गया था. उस के बाद तो बड़े शहरों के साप्ताहिक बाजारों में ऐसे गमछे ज्यादा मात्रा में बिकने के लिए आने लगे थे. गांवदेहात में तो नौजवानों ने सलमान खान की तरह गले में रंगबिरंगे गमछे लपेट कर सोशल मीडिया पर खूब वीडियो और फोटो अपलोड किए थे.

कोरोना में काम का

इतना ही नहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट शुरू होने के बाद जब चौथी बार देश को संबोधित किया था, तब उन का मुंह भी गमछे से ढका हुआ था. बाद में उन्होंने उसे अपने गले में लपेट लिया था.

बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के बहुत से इलाकों में लोग आम जिंदगी में गमछे का काफी इस्तेमाल करते हैं. दूरदराज के इलाकों में कोरोना महामारी से बचने के लिए बनाए गए मास्क तो नहीं मिलेंगे, ऐसे में गमछा उन के बचाव में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है. यह नाक और मुंह पर मास्क का काम देगा तो तेज धूप में सिर को ढकने का काम भी करेगा. ज्यादा तेज आंधी आ जाए तो आंखों को धूलमिट्टी के नुकसान से बचाएगा.

चूंकि गमछा सूती और पतला होता है, इसलिए इसे संभालने का भी झंझट नहीं रहता है. धोना और सुखाना भी आसान काम. जुकाम है तो छींक आने पर यह ओट का काम करता है और गरमी लगे तो हाथ के पंखे की तरह हिला कर हवा के मजे भी लिए जा सकते हैं. कुछ खाया तो जमीन पर बिछा कर बैठ गए और आराम करना है तो तह कर के सिर के नीचे दबाया और बना लिया तकिया.

ये भी पढ़ें- शादीशुदा मर्द का चसका

जब फिल्मी सितारे गमछे के टशन से नहीं बच पाए हैं, तो भला नेता क्यों पीछे रहेंगे. छोटे उभरते नेताओं की यह पहली पसंद होता है. सफेद कमीजपैंट और गले में गमछा. समझ लीजिए, नेताजी भाषण देने को तैयार. बाकी अगर गमछे के फुल मजे लेने हों तो देख आइए कोई भोजपुरी सिनेमा. परदे पर हीरो और बगल वाली सीट पर कोई सीटी बजाता मनचला, दोनों के गले में गमछा दिख ही जाएगा.

अपने फार्म हाउस वाले खेत में काम करते दिखाई दिए भाईजान, फोटो हुई वायरल

लॉकडाउन में ढील देने के बावजूद भी अभी न तो फिल्मों की शूटिंग शुरू की जा रही हैं और न ही सिनेमा हॉल शुरू किये जा रहे हैं. ऐसे में सभी एक्टर्स खुद को अपनें घरों में कैद कर कोरोना से खुद के बचाव के प्रयास कर रहें हैं. COVID-19 के चलते बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्टार सलमान खान (Salman Khan)  लॉकडाउन के दौरान से ही पनवेल स्थित फार्म हाउस अपना समय बिता रहें हैं. इस फार्म हॉउस पर उनके साथ इन दिनों परिवार के कुछ सदस्यों के अलावा यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) भी कोरोना से खुद को सुरक्षित रखने के लिए रह रहे हैं.

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शेयर किया अपना लेटेस्ट Bikini फोटोशूट, देख कर फैंस के उड़े होश

ऐसे में सलमान खान (Salman Khan) अपने पनवेल फार्म हाउस में खुद को व्यस्त और स्वस्थ्य रखने के लिए किये जा रहें प्रयासों से जुड़ी तस्वीरों को अपनें इन्स्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर कर अपनें फैन्स को रूबरू कराते रहतें हैं.

 

View this post on Instagram

 

Daane daane pe likha hota hai khane wale Ka naam… jai jawan ! jai kissan !

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान खान नें हाल ही में इन्स्टाग्राम (Instagram) पर अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह अपने फार्म पर  रोपे जा रहे धान की फसल में खड़े नजर आ रहें हैं. वह जिस खेत में खड़े हैं उसमें बारिश की वजह से पानी भरा हुआ नजर आ रहा है. वह इस तस्वीर में खेत के बीच में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में उन्होंने सिर पर टोपी लगा रखी है साथ ही उन्होंने ग्रे कलर की टी-शर्ट और हाफ पैन्ट पहन रखा है. उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. इसका एक कारण यह भी है की सलमान खान इस तरह की तस्वीरों में कम ही नजर आते रहें हैं.

ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ग्लैमरस वीडियो, फैंस के आए ऐसे रिएक्शंस

सलमान खान (Salman Khan) ने इन्स्टाग्राम शेयर किये गए इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “दाने दाने लिखा होता है खाने वाले का नाम. जय जवान जय किसान”.

इसके पहले भी सलमान खान के फार्म हाउस से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो को को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर किया गया था जिसमें वह मौसम का मजा लेते नजर आ रहे थे.
इसके पहले सलमान खान (Salman Khan) नें लॉकडाउन के दौरान 12 मई को जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) के साथ Video Song ‘तेरे बिना’ (Tere Bina Song) रिलीज किया था. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था.

ये भी पढ़ें- ‘दुल्हन’ बनीं हिना खान, फैंस हुए दीवाने

लॉकडाउन के दौरान यह गाना सलमान खान (Salman Khan)  के पनवेल फॉर्महाउस पर ही शूट किया गया था. सलमान खान (Salman Khan) और जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) के  इस Video Song को अब तक 3 करोड़ 88 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं.

सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड से नाराज है बिहार के लोग, नहीं देखना चाहते इन सितारों की फिल्में!

बौलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की सुसाइड के बाद से सभी जगह बस उन्ही की बातें चल रही है फिर चाहे वे सुशांत को इंसाफ दिलाने की बात हो या फिर स्टार किड्स (Star Kids) को बौयकौट करने की बात हो. बौलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक सुशांत सिंह राजपूत के जाने से उदास है. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने सुशांत को याद कर उनके बारे में सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा है और तो और खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) जैसे कलाकार सुशांत के घर उनके परिवार वालें से मिलने भी पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे के इस गाने ने तोड़े सभी रिकौर्ड, बॉलीवुड को भी छोड़ा पीछे

सुशांत सिंह राजपूत पटना, बिहार के रहने वाले थे और उनकी आत्महत्या की खबर सुन पूरा बिहार इस समय काफी उदास है. इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों पटना के लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च तक निकाली थी और उस कैंडन मार्च में करण जौहर (Karan Johar) और सलमान खान (Salman Khan) जैसे लोगों के पुतले भी जलाए गए थे जो कि बौलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म फैला रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Receive without pride, let go without attachment. #Meditations

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के जाने का बाद बौलीवुड इंडस्ट्री के बारे में कई बातें सामने आई हैं जिससे के सभी लोग काफी गुस्से में हैं. सबसे बड़ी बात जो सामने आई वो ये है कि करण जौहर (Karan Johar), सलमान खान (Salman Khan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leele Bhansali) जैसे लोग इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (Nepotism) फैला रहे हैं और इसका मतलब ये है कि ये लोग सिर्फ बड़े बड़े स्टार्स के बच्चों को ही अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं फिर चाहे उनमें कोई टैलेंट हो या ना हो.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने सुशांत को याद कर गाया ये गाना, फैंस ने की जमकर तारीफ

ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत जैसे टैलेंटेड एक्टर्स जो कि स्ट्रगल कर इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहते हैं उन्हें ये लोग आगे नहीं बढ़ने देते. इसी कड़ी में बिहार के लोगों ने एक और बड़ा कदम उठाया है और उनका कहना हैं कि सलमान खान, आलिया भट्ट, करण जौहर जैसे अभिनेताओं और निर्देशकों की फिल्मों पर रोक लगनी चाहिए. इन सबकी मांग ये है कि ऐसे स्टार किड्स की फिल्में अब से बिहार में रिलीज नहीं की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें- सुशांत की फैमिली से मिलने पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव, दिया ये बड़ा बयान

अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर कब तक सुशांत के फैंस उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे और बौलीवुड इंडस्ट्री में कब तक ये नेपोटिज्म की वजह से टैलेंटेड एक्टर्स पीछे रहेंगे.

सलमान खान ने किया सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का सपोर्ट, सुसाइड के बाद खुद भी हो रहे हैं ट्रोलिंग का शिकार

बीते रविवार यानी कि 16 जून को बौलीवुज इंडस्ट्री ने एक टेलेन्टिड और स्मार्ट एक्टर खो दिया जिसका नाम था सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput). जैसा कि हम सब जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ही अपार्टमेंट में खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी लेकिन सुशांत के फैंस और परिवार वाले ये मानने को तैय्यार नहीं हैं. सुशांत के फैंस को ऐसा लगता है कि बौलीवुड इंडस्ट्री में चल रहे भेदभावों के चलते सुशांत को इंडस्ट्री से निकलने पर मजबूर किया जाता था और उनकी बेइज्जती तक की जाती थी जो कि सुशांत से बरदाश्त नहीं हुई और उन्होनें अपनी जान दे दी.

ये भी पढ़ें- सुशांत की सुसाइड के बाद इन स्टार किड्स की फिल्मों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, देखें Photos

बौलीवुड में हो रहे भेदभावों को सभी ने नेपोटिज्म (Nepotism) का नाम दिया है और इस नेपाटिज्म का सबसे की वजह सलमान खान (Salman Khan), करण जौहर (Karan Johar) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) जैसे लोगों को बताया जा रहा है. लोगों का मानना है कि इन लोगों की वजह से टेलेन्टिड एक्टर्स जो कि खुद से वहां तक पहुंचे हैं उन्हें मौका नही दिया जाता बल्कि जो स्टार किड्स हैं और जिनके पीछे किसी गोडफादर का हाथ है उन्हें बिना किसी परेशानी के सारे मौके मिल जाते हैं जिसका सीधा असर उन टेलेन्टिड एक्टर्स पर पड़ता है जो कि काफी स्ट्रगल कर वहां पहुंचा है.

 

View this post on Instagram

 

I blame myself for not being in touch with you for the past year….. I have felt at times like you may have needed people to share your life with…but somehow I never followed up on that feeling…will never make that mistake again…we live in very energetic and noisy but still very isolated times …some of us succumb to these silences and go within…we need to not just make relationships but also constantly nurture them….Sushants unfortunate demise has been a huge wake up call to me …to my level of compassion and to my ability to foster and protect my equations…..I hope this resonates with all of you as well….will miss your infectious smile and your bear hug ….💔💔💔

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

जैसा कि हम सब जानते हैं कि बौलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फैन फौलोविंग इस हद तक है कि उनके फैंस उनके खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकते और अगर किसी से सलमान खान के खिलाफ कुछ भी कहा तो उनके फैंस लड़ाई झगड़े तक भी उतर आते हैं. ऐसे में जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की सुसाइड के बाद लोगों ने सलमान खान को ट्रोल करना शुरू किया तो सलमान के फैंस भी भड़क उठे. इन सब के चलते सलमान खान के फैंस और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस में काफी बहस होने लगी.

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की टी-शर्ट्स देख उड़ जाएंगे होश, ऐसे दिखाते थे अपना अकेलापन

इन सब को देखते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने अपने फैंस ने शांत रहने की अपील की है. जी हां, हाल ही में सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘मैं अपने सभी चाहने वालों से अपील करना चाहता हूं कि वो सुशांत के फैन्स का साथ दें और किसी भी तरह की गलत भाषा का प्रयोग न करें. आप सब लोग सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. इस मुश्किल घड़ी में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और उनके फैंस का सहारा बनिए. किसी अपने को खो देने का दर्द किसी भी तकलीफ से बहुत बड़ा होता है.’

ये भी पढ़ें- अलविदा सुशांत: करण और आलिया के सपोर्ट में आई स्वरा भास्कर, ट्रोलर्स ने ऐसे लगाई क्लास

Bhojpuri एक्ट्रेस रानी चटर्जी को खूब पसंद आया भाईजान का नया गाना, कैप्शन में लिखी इतनी बड़ी बात

बौलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान कहे जाने वाले सुपर स्टार एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फैन फौलोविंग के बारे में तो पूरी दुनिया ही जानती है और साथ ही सभी लोग ये भी जानते हैं कि सलमान खान ईद (Eid) के मौके पर हर साल अपने फैंस के लिए एक ऐसा सरप्राइज लेकर आते हैं कि सभी लोग उनके और ज्यादा दीवाने हो जाते हैं. कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसी बिमारी के चलते सभी फिल्मों की शूटिंग और तो और फिल्मों की रिलीज तक रुकी हुई हैं तो ऐसे में हमारे भाईजान ने अपने फैंस को ईद के मौके पर अपने एक गाने से खुश कर दिया जिसका नाम है “भाई भाई” (Bhai Bhai).

ये भी पढ़ें- सामने आया ‘कमोलिका’ का बोल्ड अवतार, रेड कलर के स्विम सूट में शेयर की Photos

इस गाने को खुद सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी आवाज दी है और साजिद वाजिद (Sajid Wajid) ने इस गाने का म्यूजिक कम्पोज किया है. सलमान खान के इस गाने को 4 दिनों के अंदर अंदर 26 मिलियन (26 Million) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और तो और ये गाना जब से रिलीज हुआ है तब से लेकर अब तक लगातार यूट्यूब ट्रेंडिंग (Youtube Trending) में बना हुआ है.

जहां सभी लोग भाईजान के इस गाने को सुन कर खुशी से झूमने लगे तो वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) को भी इस गाने ने खूब एंटरटेन किया और साथ ही रानी को यह गाना काफी पसंद आया और आए भी क्यूं ना आखिरकार सलमान खान (Salman Khan) ने इस गाने में हिंदू-मुस्लिम (Hindu-Muslim) के भाईचारे की जो बात की है.

ये भी पढ़ें- कोरोना पॉजिटिव होने की खबरों पर भड़कीं ‘Bigg Boss’ की ये एक्स कंटेस्टेंट

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Official Instagram Account) से इस गाने की वीडियो शेयर की है और कैप्शन में सलमान खान का धन्यवाद भी किया है. जी हां रानी चटर्जी ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि, “Thank you Salman Sir, you have tried to give a very good message through the song, I can understand that you have made this song by looking at the atmosphere of the country, I love you so much. Our upcoming generation should focus on their humanity more than the Hindu Muslim so that the upcoming generation should also think about advancing India by not studying in the Hindu Muslim’s quarrel.Come, friends, spread this message so much that those who are increasing the enmity in the caste, open their eyes and understand that India is one. #hindumuslim #bhaibhai”.

ये भी पढ़ें- एकटर किरण कुमार हुए Corona संक्रमित, दिया ऐसा बयान

रानी चटर्जी के इस कैप्शन का मतलब है कि,-  “मैं आपका धन्यावाद कहना चाहती हूं सलमान सर. आपने बहुत ही अच्छा मैसेज देने की कोशिश की है. मैं जानती हूं कि आपने यह गाना आज के समय को ध्यान में रखकर बनाया है. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. हमारी आने वाली जेनेरेशन को इंसानियत सीखनी चाहिए, और हिन्दू-मुस्लिम से आगे बढ़कर सोचना चाहिए. इसी से हमारा देश आगे जा सकता है, न कि हिन्दू-मुस्लिम की लड़ाई से. मैं अपने सभी दोस्तों से गुजारिश करती हूं कि वो इस गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और इंसानियत फैलाने में भाईजान की मदद करें. सभी को अपनी आंखें खोलनी चाहिए और समझना चाहिए कि भारत एक है.”

इस भोजपुरी एक्ट्रेस का आया सलमान खान पर दिल, ऐसे किया खुलासा

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक काजल राघवानी (Kajal Raghwani) अपने फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. काजल राघवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसी के साथ ही वे अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. काजल अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और ना सिर्फ भोजपुरी फिल्में बल्कि काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के म्यूजिक वीडियोज भी काफी वायरल होते रहते हैं.

 

View this post on Instagram

 

💕

A post shared by Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani) on

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का हॉट साड़ी लुक हुआ वायरल, नए गाने की भी कर रही हैं तैयारी

हाल ही में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है और इस बार काजल के सुर्खियों में आने का कारण हैं बौलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपर स्टार सलमान खान (Salman Khan). जी हां सलमान खान (Salman Khan) ने भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का दिल जीत लिया है और इस बात का खुलासा उन्होनें खुद किया है. काजल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि ‘सलमान खान हमेशा से मेरे क्रश रहे हैं. 90 के दशक में उनकी कई फिल्में आई थीं, जिनमें वो प्रेम के रूप में दिखे थे. मुझे उनका वो क्यूट अंदाज काफी पसंद था. मुझे निजी तौर पर भी ऐसा ही पति चाहिए, जो सलमान खान की तरह क्यूट हो.’

इस दौरान उन्होनें ये तो साफ साफ बता दिया की उन्हें अपनी जिंदगी में सलमान खान (Salman Khan) जैसा पति चाहिए. वैसे देखा जाए तो सलमान खान की पर्सनैलिटी ही ऐसी है कि उन पर लाखों लड़कियां जान देती हैं लेकिन सलमान ने अब तक किसी भी लड़की को अपना हमसफर नहीं चुना है. ऐसे में सलमान के फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि वे कब और किस लड़की को अपना दिल देकर सात फेरे लेंगे.

 

View this post on Instagram

 

Hmmmm….

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस काजल राघवानी की ये Photos देख उड़ जाएंगे आपके होश

बात की जाए भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की तो जब उनसे पूछा गया कि सलमान खान का नाम सुनकर उनके मन में क्या ख्याल आता है तो इस बात का जवाब उन्होनें ये दिया कि, ‘सलमान खान बहुत अच्छे इंसान हैं, जो अपने परिवार को काफी प्यार करते हैं. वो लोगों की मदद करते हैं, जो उनकी खासियत है और उन्हें वैसा ही बने रहना चाहिए.’

शहनाज गिल के फैंस ने लगाया माहिरा शर्मा पर ऐसा इल्जाम, उठाना चाहती हैं सख्त कदम

टेलिवीजन इंडस्ट्री के सबसे बड़ रिएलिटी शो बिग बौस का सीजन 13 (Bigg Boss 13) इतना सफल रहा कि उसने सभी सीजन के मुकाबले सबसे ज्यादा पौपुलैरिटी हासिल की. इस सीजन का हर कंटेस्टेंट लगातार सुर्खियों में बना रहा और तो और शो को खतम हुए काफी समय हो गया है लेकिन आज भी इस सीजन के कंटेस्टेंट किसी ना किसी वजह से चर्चाओं का कारण बन ही जाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

“I collect smiles, and then I give them away.”❤️😍

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on

ये भी पढ़ें- इस हॉट Model की वजह से हुआ था रश्मि देसाई का तलाक, देखें Photos

बिग बौस (Bigg Boss) सीजन 13 की एंटरटेनर और पंजाब की कैटरीना कैफ कहे जाने वाली कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) इस समय अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही है. जी हां, शहनाज गिल ने अपने अनोखे अंदाज से अपनी इतनी अच्छी फैन फौलोविंग हासिल कर ली है कि अब उनके फैंस उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन पाते.

 

View this post on Instagram

 

❤️

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on

जैसा कि हमने बिग बौस सीजन 13 में देखा कि कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) की ज्यादा बनी नहीं तो वहीं अब असल जिंदगी में भी ये दोनो कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल शहनाज गिल के फैंस ने माहिरा शर्मा पर ये आरोप लगाया है कि माहिरा ने शहनाज का फैन पेज (Fan Page) खरीदने की कोशिश की है.

 

View this post on Instagram

 

Stay focused and extra sparkly 💫

A post shared by Mahira Sharma (mau) 💎 (@officialmahirasharma) on

ये भी पढ़ें- Bikini पहन बोल्ड अवतार दिखाने की वजह से ये TV एक्ट्रेसेस हुईं ट्रोल, देखें Photos

एक इंटरव्यू के दौरान माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि,- ‘ये सब कुछ दिनों पहले ही शुरु हुआ है और मुझे सोशल मीडिया के जरिए ही इस बात का पता चला है. कुछ छोटे यूट्यूबर्स के साथ कई लोगों ने रिपोर्ट बनाई है कि मैंने शहनाज गिल के फैन पेज को खरीदने की कोशिश की है. वो लोग मुझे ऐसी खबरों में टैग भी कर रहे हैं. शुरुआत में मैंने सोचा कि इसे नजरअंदाज करुं लेकिन अब पानी सिर से ऊपर जा रहा है. पहली बात तो उनके पास कोई सबूत नहीं है. भला मैं किसी के फैन पेज को क्यों खरीदूंगी? इस अफवाह के जरिए मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. वो मुझे लगातार ट्रोल कर रहे हैं और ये किसी खास वजह के चलते हो रहा है. मुझे नहीं पता है कि इन सबके पीछे कौन है?’

 

View this post on Instagram

 

If u want , we can watch the moon 💎

A post shared by Mahira Sharma (mau) 💎 (@officialmahirasharma) on

माहिरा शर्मा का ऐसा बयान सुनने के बाद ऐसा लग रहा है कि माहिरा शहनाज के फैंस के खिलाफ सख्त कदम भी उठा सकती हैं. आपको बता दें, माहिरा ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि, ‘अगर मुझे पैसे खर्च करने होंगे तो मैं अपनी टीम पर करुंगी जो मेरा सोशल मीडिया अकाउंट संभालते हैं. मैं नैगेटिव पब्लिसिटी नहीं चाहती हूं. मैं सोशल मीडिया पर एक्टिव भी नहीं रहती हूं तो किसी के फैन पेज को खरीदने का सवाल ही नहीं पैदा नहीं होता है. मैं अपने फैंस से खुश हूं और मुझे उन पर गर्व है, वो ना तो किसी को गाली देते हैं और ना ही किसी को ट्रोल करते हैं.’

ये भी पढ़ें- Lockdown के चलते इन एक्ट्रेसेस ने डांस कर फैन्स को किया एंटरटेन, देखें Video

Lockdown के बीच सलमान और जैकलीन का ‘Tere Bina’ सौंग हुआ रिलीज, देखें Video

Lockdown के बीच बौलीवुड (Bollywood) में इन दिनों सन्नाटा छाया हुआ है. फिल्म इंडस्ट्री में सभी तरह के फिल्मों और वीडियो सौंग की शूटिंग बंद है. ऐसे में बौलीवुड (Bollywood) फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) नें अपने फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का एक जबरदस्त तड़का दिया है.

उन्होंने अपने फार्म हाउस में रहते हुए जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) के साथ “तेरे बिना” (Tere Bina) नाम से एक रोमांटिक वीडियो सौंग (Romantic Video Song) रिलीज किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं. गाने में सलमान खान (Salman Khan) और जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) के केमेस्ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है.

गाने की पूरी शूटिंग सलमान ने सरकार द्वारा जारी किए गए सभी आवश्यक दिशा-निदेशों को पूरा करते हुए अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही पूरी की हैं. पनवेल फार्म पर फिल्माए गए इस गाने को पहले किसी फिल्म के लिए लिखा गया था जो उस फिल्म में फिट नहीं बैठा था. तो सलमान खान (Salman Khan) नें इसे Lockdown के दौरान इसे शूट कर रिलीज करने का प्लान किया. इस गाने को बेहद कम संसाधनों में महज 4 दिन में ही पूरा किया गया है. इस वीडियो सौंग को सलमान खान (Salman Khan)  के औफिसियल यूट्यूब चैनल पर ही रिलीज किया गया है. जिसे चौबीस घंटों के भीतर 10 मिलियन के करीब देखा जा चुका है.

ये भी पढ़ें- Erotic Model पूनम पांडे ने गिरफ्तार होने की खबरों के चलते ये Video किया शेयर

सबसे बड़ी बात है की इस एल्बम के गाने को सलमान खान (Salman Khan) नें खुद ही गाया है और इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है. गाने की म्यूजिक कम्पोजिंग अजय भाटिया (Ajay Bhatia) नें की है. इसके गीत शब्बीर अहमद (Shabbir Ahmed) द्वारा लिखे गए हैं और संगीत दिया गया आदित्य देव (Aditya Dev) नें. इस गाने में लीड गिटार की जिम्मेदारी रिदमसॉ (Rhythmsaw) द्वारा निभाई गई है. वीडियो एल्बम में एसोसिएट डायरेक्टर की जिम्मेदारी अभिराज मिनावाला (Abhiraj Minawala) नें और संपादन रितेश सोनी (Ritesh Soni) की है. इसके कोरियोग्राफर और डीओपी साजन सिंह (Saajan Singh) और पोस्ट स्टूडियो मंत्र पिक्सेल (Mantra Pixels) हैं. औनलाइन  की जिम्मेदारी देवेंद्र प्रजापति आरके (Devendra Prajapati RK) नें निभाई है.

ये भी पढ़ें- Adah Sharma नें Hot अंदाज में किया वर्कआउट, लेकिन इसके पीछे था मां का हाथ

इस गाने को लेकर सलमान खान नें इंस्टाग्राम (Instagram) और ट्विटर (Twitter) पर पोस्ट कर उसके कैप्शन में लिखा, है “मैंने यह गाना बनाया, गाया, शूट किया और पोस्ट किया आपके लिए, अब आप भी यह गाना सुनो, गाओ और आप के स्वैग में शूट करो घर पे, पोस्ट करो, शेयर करो, टैग करो और इंजॉय करो.. ”

इस गाने को गाने, फिल्माने और रिलीज करनें का विचार सलमान खान को तब आया जब वह अपने परिवार के कुछ सदस्यों व इंडस्ट्री के कुछ करीबी मित्रों के साथ पिछले सात हफ्तों से अपने पनवेल के फार्महाउस में रह रहे थे.

गाने में इस छोटी बच्चे के किरदार को भी किया जा रहा है पसंद

 

View this post on Instagram

 

So proud of you baby Sienna ❤️ Link in bio..

A post shared by Waluscha De Sousa (@waluschaa) on

सलमान खान (Salman Khan) के इस गाने में एक छोटी बच्ची के निभाये रोल को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. लोग सलमान से कमेन्ट कर इस बच्ची के बारे में पूंछ रहें हैं की “यह बच्ची कौन है? और कई लोग इस क्यूट बच्ची की तारीफ भी कर रहे हैं. गाने के अंत में कुछ देर के सीन में बच्ची मुंह पर रंग लगाए दर्शकों को आकर्षित कर रही है. वैसे बच्ची का नाम Sienna है और यह Waluscha De Sousa की छोटी बेटी है जो इस गाने से इंटरनेट पर इस बच्ची की काफी चर्चा में हैं. Waluscha De Sousa नें गाने में अपने बच्ची के सीन का एक फोटो भी अपने इन्स्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. बता दें की Waluscha De Sousa भी अपने परिवार के साथ सलमान खान के पनवेल फार्म पर समय बिता रही है.

ये भी पढ़ें- Kartik Aaryan बजा रहे थे गिटार, तभी बज उठी फोन की घंटी और खुल गई पोल, देखें Video

रश्मि और अरहान की Controversy के चलते देवोलीना ने कही ये बड़ी बात, पढ़ें खबर

टेलिविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) अपने फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. रश्मि ने बिग बौस सीजन 13 (Bigg Boss 13) के घर में खूब सुर्खियां बटोरी और फैंस ने भी रश्मि को काफी पसंद किया और साथ ही सपोर्ट भी किया. रश्मि देसाई का उनके एक्स बौयफ्रेंड अरहान खान (Arhaan Khan) के साथ रिश्ता काफी कौन्ट्रोवर्शियल (Controversial) रहा और अब एक बार फिर से रश्मि और अरहान सुर्खियों में बने दिखाई दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

All I do is upgrade . #rythmicrashami💃 #immagice🧚🏻‍♀️ #rashami #rashamidesai

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on

दरअसल रश्मि का ये कहना है कि अरहान खान ने उनके काफी सारे पैसे वापस करने हैं जो कि वे नहीं कर रहा और तो और जब वे बिग बौस के घर में थी तक अरहान ने रश्मि के अकाउंट से 15 लाख रुपए निकाले थे. जबकि इस बारे में अरहान का कहना ये है कि उन दोनों ने साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस (Production House) खोला था जिसमें वे दोनों पार्टनर्स थे तो जो रश्मि की बैंक स्टेटमेंट (Bank Statement) का स्क्रीनशौट लीक हुआ है वो उसी वक्त का है.

ये भी पढ़ें- Rashmi के बाद अब Arhaan ने लगाया आरोप, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

अरहान का कहना ये भी है कि रश्मि उनको जान बूझ के बदनाम करना चाहती हैं. इसी बीच रश्मि देसाई की सबसे अच्छी दोस्त और जानी मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) का बयान सामने आया है. देवोलीना ने एक इंटरव्यू में रश्मि और अरहान के बारे में बात करते हुए कहा कि,- ‘रश्मि देसाई मेरी अच्छी दोस्त है और वो अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती है. मैं उसे सपोर्ट करती हूं लेकिन मैं उसे स्पेस दे रही हूं. उसने एक फ्रौड पर भरोसा किया और उसका खामियाजा उसे भरना पड़ रहा है. उसने अरहान पर भरोसा करके अपनी चीजें उसे दी थीं लेकिन उसने रश्मि को धोखा दिया है. रश्मि को अरहान की असली नियत के बारे में पता ही नहीं था.’

 

View this post on Instagram

 

🌼 . . . Outfit by @prinkfit #devoleenabhattacharjee #devoleena #devotheomggirl #gratitude

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena) on

इससे आगे देवोलीना ने कहा कि,- ‘मैं सलमान खान (Salman Khan) सर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने अरहान को सही समय पर एक्सपोज किया. उन्होंने रश्मि देसाई की आंखें खोल दी. अरहान खान ने रश्मि देसाई का फायदा उठाया है. उसने रश्मि के नाम पर ही पब्लिसिटी हासिल की और खूब पैसे उड़ाए. अब वो मेरी दोस्त को मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है.’

ये भी पढ़ें- अरहान ने निकाले रश्मि देसाई के अकाउंट से इतने लाख, फैंस ने लिखा

अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर रश्मि देसाई और अरहान खान की ये लड़ाई कहां तक जाएगी और साथ ही ये पता चलना बेहद जरूरी है कि आखिर अरहान ने सच में रश्मि के साथ धोखा किया है या नहीं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें