Bigg Boss 14 कंटेस्टेंट रुबीना दिलाइक ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में कही ये बात, किया ऐसा खुलासा

टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) इन दिनों पौपुलर रिएलीटी शो बिग बॉस के सीजन 14 (Bigg Boss 14) में दिखाई दे रही हैं. जैसा कि हम सब जानते हैं कि एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने टेलीविजन में बेहतरीन काम किया है और साथ ही अपने टेलेंट से लाखों लोगों का दिल जीता है. सभी के मन में एक खयाल जरूर आता है कि इतनी टेलेंटेड एक्ट्रेस ने अभी तक बॉलीवुड में कदम क्यों नहीं रखा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में सारा गुरपाल की आंखों का हुआ बुरा हाल, चंडीगढ़ के लिए हुईं रवाना

ऐसे में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा एक वाक्य शेयर किया है जिसमें उन्होनें बताया है कि वे काफी समय से बॉलीवुड की फिल्मों में काम करना चाहती हैं पर अभी तक उनके एक्सपीरियंस काफी बुरे रहे हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि 6 साल पहले एक बॉलीवुड डायरेक्टर ने उनके साथ बद्तमीजी करने की भी कोशिश की थी.

 

View this post on Instagram

 

Me: Do u think I have put on weight?? He : Naah !! Na …bas Gaal bahaar aa gaye hain😂😂😂😂

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने बताया कि, ‘6 साल पहले मैं बॉलीवुड में काम करना चाहती थी और मैं कई मीटिंग्स के लिए भी गई लेकिन मेरा अनुभव अच्छा नहीं रहा है. मुझे ऐसा लगा कि टेलीविजन के लोगों को काफी हेय दृष्टि से देखा जाता है. टीवी एक्टर है? अच्छा कौन सा शो किया, हमने तो देखा नहीं? आपको आपके बैकग्राउंड और कई चीजों की जांच पड़ताल की जाती है. कौन सी कार चलाते हो? क्या तुम्हारे पास लुइस विटन है? तुम्हारे पास जिम्मी चू के जूते है? कुछ ऐसा वाला फंडा था और मैं ब्रैंड्स सेवी नहीं हूं. आपको ऐसी चीजों के लिए जज किया जाता है. स्क्रीन टेस्ट और बाकी चीजें तो बाद की बात होती है. तो ऐसी चीजों से मन खराब हो जाता है. मुझे ऐसा लगता था कि सच में ऐसा होता है क्या? ये काफी पहले हुआ था लेकिन ये बहुत ही अजीब था.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में हो सकती है पारस छाबड़ा और रश्मि देसाई की एंट्री, फोटो हुई Viral

 

View this post on Instagram

 

Thank you @rajatsharma_rj for this 🙌🏻

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

इसके आगे एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘मैं इस डायरेक्टर का नाम नहीं लूंगी… इंडस्ट्री में इसका काफी नाम है. उसने मुझसे पूछा क्या तुमने वो फिल्म देखी है. तो मैंने कहा कि नहीं. मैं उस समय स्कूल में थी और मैं शिमला के एक कंजर्वेटिव परिवार से हूं. हमारे यहां लड़कियों को अकेले फिल्म देखने की इजाजत नहीं थी. सात बजे तक हमें घर भी लौट आना होता था. तो उसने मुझसे कहा कि तुमने मेरे काम को नहीं देखा है. मुझे तो तुम्हारे चेहरे पर फार्ट करने का मन कर रहा है.’

 

View this post on Instagram

 

M sometimes Normal too🤪😂

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में सीनियर हिना खान को इम्प्रेस करते नजर आए ये कंटेस्टेंट्स, पढ़ें खबर

‘उस समय मुझे लगा कि क्या मैंने सच सुना है? वो हंसने लगा. उसने मुझे बैठने को कहा और फिर कहने लगा तुम्हें पता है मैंने क्या किया है? तुम जानती हो मैं कौन हूं? तुम्हें पता है तुम्हें कौन अवसर देने वाला है? और उस समय मेरे दिमाग में बस एक ही बात आ रही थी कि मैं वहां से भाग जाऊं।’

मैं अपने भाई के साथ कई बार सेक्स कर चुकी हूं, हमें क्या करना चाहिए?

सवाल-

मैं अपने पड़ोसी और रिश्ते के भाई से प्यार करती हूं. हम दोनों कई बार सेक्स भी कर चुके हैं. हमें क्या करना चाहिए?

ये भी पढ़ें- मुझे ऐसा लगता है कि मेरा बौयफ्रेंड मेरी बहन को चाहता है लेकिन सोता मेरे साथ है, मैं क्या करूं?

जवाब-

आप को शादी करने में क्या दिक्कत है? अगर शादी के बाद दोनों अपना घर चला सकते हों, तो तुरंत करें.

ये भी पढ़ें- मैं एक हिंदू लड़की से प्यार करता हूं पर अब किसी और से उस की शादी हो गई है, मैं क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz

सब्जेक्ट में लिखें-  सरस सलिल-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

वकील साहब के खतरनाक शौक : भाग 3

(कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां)

लेखक- निखिल अग्रवाल

बिलाड़ा से करीब 10 किलोमीटर दूर अटबड़ा के पास सड़क पर सुनसान जगह देख कर कार में पीछे बैठे प्रभु और अर्जुन ने गमछे से वकील साहब का गला दबा दिया. आगे ड्राइविंग सीट पर बैठे उमेश ने उन के दोनों हाथ पकड़ लिए. गमछे से दबा होने के कारण वकील साहब के मुंह से आवाज भी नहीं निकल सकी. कुछ देर छटपटाने के बाद उन के प्राण निकल गए. यह दोपहर करीब साढ़े 3-4 बजे के बीच की बात थी.

जब तीनों को विश्वास हो गया कि वकील साहब जीवित नहीं हैं, तब उन्होंने उन के गले में पहना हार और साफे पर लगी कलंगी सहित सोने का पट्टा उतार कर अपने पास रख लिए.

ये भी पढ़ें- ड्रग्स: खूबसूरत मॉडल कनेक्शन से ट्विस्ट!

अभी दिन का समय था, इसलिए लाश को ठिकाने लगाना भी मुश्किल था. इसलिए तीनों दोस्त वकील साहब की कार में उन की लाश को ले कर सड़क के किनारे पेड़ों की ओट में छिप कर खड़े रहे. शाम को जब अंधेरा होने लगा, तब कार में पड़ी वकील साहब की लाश की निगरानी के लिए अर्जुन को छोड़ कर उमेश और प्रभु किसी वाहन से बिलाड़ा आ गए. वजह यह थी कि नैनो कार में पैट्रोल कम था.

बिलाड़ा से उमेश ने अपनी इंडिका कार ली. साथ ही एक जरीकेन में 5 लीटर पैट्रोल भी रख लिया. लौट कर उमेश और प्रभु वापस वहां पहुंच गए, जहां अर्जुन को छोड़ा था. तब तक शाम के करीब साढ़े 7 बज गए थे. इन लोगों ने जरीकेन से वकील साहब की कार में पैट्रोल भरा.

लाश ठिकाने लगा कर कार भी फूंकी

अब उन के पास वकील साहब की कार के अलावा उमेश की कार भी थी. एक कार उमेश ने चलाई और दूसरी प्रभु ने. तीनों लोग 2 कारों से छितरिया गांव के पास बावड़ी पर पहुंचे. वहां उन्होंने वकील साहब की लाश कार से निकाल कर बावड़ी में फेंक दी.

इस के बाद वे वकील साहब की कार साथ ले कर चांवडि़या-अगेवा सरहद में मेगा हाइवे पर पहुंचे. हाइवे पर सुनसान जगह देख कर उन्होंने वकील साहब की कार एक साइड रोकी और जरीकेन से पैट्रोल छिड़क कर उस में आग लगा दी. पैट्रोल की तेज लपटों से अर्जुन देवासी का मुंह और एक हाथ भी जल गया. यह बात रात करीब साढ़े 8-9 बजे की है. वकील साहब की लाश ठिकाने लगाने और उन की कार जलाने के बाद उमेश, प्रभु और अर्जुन अपने घरों के लिए चल दिए. रास्ते में तीनों ने तय किया कि फिलहाल प्रभु इन आभूषणों को अपने घर पर रख लेगा. एकदो दिन बाद बंटवारा कर लेंगे.

सारी बातें तय कर के उमेश और प्रभु ने अर्जुन को उस के गांव के बाहर छोड़ दिया. उमेश को बिलाड़ा में छोड़ कर प्रभु पटेल ने सोने के आभूषण अपने फार्म पर बने कमरे के रोशनदान में छिपा कर रख दिए.

प्रभु पटेल ने दूसरे दिन सुबह उमेश सोनी की मदद से वकील साहब से लूटे 140 ग्राम वजनी सोने के पट्टे में से एक टुकड़ा तोड़ कर गला दिया. सोने का यह 46 ग्राम का टुकड़ा उस ने 29 मई को जोधपुर में एक ज्वैलर को सवा लाख रुपए में बेच दिया.

पाली के सोजत सिटी थाने में वकील साहब की हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांचपड़ताल शुरू की, तो काल डिटेल्स के आधार पर सब से पहले उमेश सोनी को पकड़ कर पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ में उमेश ने सारा राज उगल दिया. बाद में उसी दिन प्रभु पटेल और अर्जुन देवासी को भी पकड़ लिया गया.

पुलिस ने बाद में इन से पूछताछ के आधार पर वकील साहब से लूटे गए सारे आभूषण और उमेश सोनी की इंडिका कार बरामद कर ली. इस के अलावा प्रभु पटेल से सोना खरीदने वाले जोधपुर के बनाड़ इलाके के लक्ष्मण नगर निवासी ज्वैलर धर्मेश सोनी को भी गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें- थाई गर्ल की कातिल सहेली

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन के कोरोना जांच सैंपल दिलवाए. दूसरे दिन 30 मई को जांच रिपोर्ट मिली. इस में एक आरोपी उमेश सोनी पौजिटिव निकला. उस के पौजिटिव निकलने से जोधपुर के बिलाड़ा और पाली की जैतारण व सोजत सिटी थाना पुलिस सहित अधिकारियों में हड़कंप मच गया. इस का कारण यह था कि आरोपियों को पकड़ने में तीनों ही थानों की पुलिस ने आपस में समन्वय बनाए रखा था. अधिकारियों ने भी इन से पूछताछ की थी.

डाक्टरों की सलाह पर जैतारण और सोजत सिटी के डीएसपी सहित दोनों थानों के प्रभारी और करीब 20 पुलिसकर्मियों को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया. सतर्कता के तौर पर बिलाड़ा में 49 लोगों के सैंपल लिए गए. मृतक वकील नारायण सिंह के परिवार सहित हत्या के तीनों आरोपियों के परिवारजनों को भी होम आइसोलेट कर दिया गया.

बहरहाल, वकील के कातिल पकड़े गए. उन की निशानदेही पर आभूषणों की बरामदगी भी हो गई. खास बात यह रही कि वकील के बेटे ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक किलो 330 ग्राम सोने के आभूषण लूटे जाने की बात कही थी, लेकिन बरामद हुए आभूषणों का वजन करीब डेढ़ किलो निकला. इस का कारण यह था कि वकील के बेटे को भी पिता के पहने आभूषणों का सही वजन पता नहीं था.

आमतौर पर जेवर, नकदी की लूट में सारे माल की बरामदगी पुलिस के लिए टेड़ी खीर होती है, क्योंकि मुलजिम सब से पहले लूटी हुई कीमती चीजों को खुदबुर्द करते हैं. इस मामले में आरोपी 24 घंटे में ही पकड़े गए. इसलिए उन को आभूषण ठिकाने लगाने का समय नहीं मिल सका. इसी कारण सारी ज्वैलरी बरामद हो गई. सोने का जो टुकड़ा ज्वैलर को बेचा था, वह भी बरामद हो गया.

ये भी पढ़ें- मां-बेटी का खूनी रोमांस

सोने के आभूषणों के लालच में उमेश, प्रभु और अर्जुन ने वकील की हत्या का जो जघन्य अपराध किया, उस की सजा उन्हें कानून देगा. गोल्डनमैन की हत्या दिखावा करने वालों के लिए एक सबक है.

वकील साहब के खतरनाक शौक : भाग 2

(कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां)

लेखक- निखिल अग्रवाल

पुलिस ने सतपाल सिंह से उन के पिता की हत्या में किसी पर शक के बारे में पूछा. चूंकि सतपाल सिंह को यह पता ही नहीं था कि उन के पिता किस के बुलावे पर फोटो खिंचवाने गए थे, इसलिए उन्होंने किसी पर सीधा शक नहीं जताया, लेकिन यह जरूर बताया कि उन के पिता ने एक व्यक्ति के खिलाफ जोधपुर के बिलाड़ा थाने में जमीन को ले कर धोखाधड़ी के 2 मामले दर्ज कराए थे.

सोजत पुलिस ने सतपाल सिंह से वकील साहब के बारे में और जरूरी बातें पूछीं. इस के बाद अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें- मां-बेटी का खूनी रोमांस

दोनों जगह मौके के हालात और सतपाल सिंह की ओर से सोजत थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर यह बात साफ हो गई कि वकील साहब की हत्या उन के कीमती आभूषण लूटने के लिए की गई है.

परिचित ने ही फंसाया जाल में

लूटपाट के लिए वकील की हत्या का मामला गंभीर था. इसलिए पाली के एसपी राहुल कोटोकी ने एडिशनल एसपी तेजपाल, सोजत सिटी डीएसपी डा. हेमंत जाखड़ और जैतारण डीएसपी सुरेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई, जिस में सोजत सिटी थानाप्रभारी रामेश्वर लाल भाटी, जैतारण थानाप्रभारी सुरेश चौधरी, सायबर तथा स्पैशल टीम के साथसाथ 25 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया.

पाली पुलिस को वकील साहब का मोबाइल न तो लाश के साथ मिला और न ही जली हुई कार में. उन के मोबाइल से हत्या का खुलासा हो सकता था. पुलिस ने सब से पहले वकील नारायण सिंह के मोबाइल की काल डिटेल्स निकलवाई. काल डिटेल्स के आधार पर पता लगाया गया कि 27 मई को वकील साहब की किनकिन लोगों से बात हुई थी.

पुलिस ने उन लोगों से पूछताछ की. इस के अलावा जोधपुर के बिलाड़ा में वकील साहब के परिचितों से भी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गईं.

लोगों से की गई पूछताछ और तकनीकी सहायता से पुलिस ने दूसरे ही दिन यानी 29 मई को 3 लोगों उमेश सोनी, प्रभु पटेल और अर्जुन देवासी को गिरफ्तार कर लिया. इन में उमेश सोनी बिलाड़ा का ही रहने वाला था, जबकि प्रभु पटेल बिलाड़ा के पास हांगरों की ढीमड़ी का और अर्जुन देवासी बिलाड़ा के पास हर्ष गांव का रहने वाला था. ये तीनों दोस्त थे.

इन तीनों से पुलिस की पूछताछ के बाद गोल्डनमैन वकील की हत्या की जो कहानी सामने आई, वह इन के लालच के साथ विश्वासघात की भी कहानी थी.

बिलाड़ा का रहने वाला उमेश सोनी वकील नारायण सिंह का अच्छा परिचित था. अदालतों में उमेश के कुछ मुकदमे चल रहे थे, नारायण सिंह ही उस के मुकदमों की पैरवी करते थे. उमेश को वकील साहब के सोने के आभूषण पहनने के शौक से ले कर घरपरिवार की तमाम बातों की जानकारी थी.

उसे यह भी पता था कि वकील साहब 4-5 हजार रुपए ले कर सोने के आभूषण पहन कर फोटो खिंचवाते हैं. ऐसे फोटो सेशन करवाने के लिए एकदो बार वह भी वकील साहब के साथ गया था.

ये भी पढ़ें- ड्रग्स : और अब उड़ता छत्तीसगढ़!

वकील साहब को सवा-डेढ़ किलो सोने के आभूषण पहने देख कर उस के मन में लालच आ गया था. सोने के उन आभूषणों की कीमत करीब 60 लाख रुपए थी. वकील साहब को सोने के आभूषण पहने देख कर उमेश भी सपने में खुद आभूषण पहने हुए देखने लगा.

अपने सपनों को पूरा करने के लिए उमेश ने अपने दोस्त प्रभु पटेल को वकील साहब के सोने के आभूषण के शौक के बारे में बताया. बिलाड़ा के पास के ही रहने वाले प्रभु पटेल को पहले से ही वकील साहब के इस शौक का पता था.

टैक्सी चलाने वाला प्रभु भी वकील साहब के सोने के आभूषणों के सपने में खोया रहता था. अर्जुन इन दोनों का दोस्त था और इन के साथ ही रहता था.

तीनों दोस्तों ने मिल कर वकील साहब के सोने के आभूषण हथियाने की योजना बनाई. लेकिन आभूषण हथियाना आसान काम नहीं था. कई दिन विचार करने के बाद तीनों दोस्तों ने वकील साहब को फोटो खिंचवाने के बहाने बुलाने और उन की हत्या कर सोने के आभूषण हथियाने का फैसला किया.

योजना के अनुसार, 27 मई को दोपहर में उमेश सोनी ने नारायण सिंह को फोन किया. उस ने वकील साहब से कहा कि एक आदमी उन के साथ सोना पहन कर सेल्फी लेना चाहता है. इस के बदले में वह ढाई हजार रुपए देगा.

पहले से अच्छी तरह परिचित उमेश की बात पर भरोसा कर वकील नारायण सिंह ने घर से निकलवा कर 940 ग्राम सोने का बड़ा हार, 250 ग्राम वजनी सोने का दूसरा हार और 140 ग्राम वजनी सोने का पट्टा पहना. सोने के ये आभूषण पहन कर वे दोपहर करीब पौने 3 बजे घर से अपनी नैनो कार में निकले. उमेश ने फोन पर कहा था कि वह उन के घर से कुछ दूर रास्ते में मिल जाएगा. फिर साथ चलेंगे.

वकील साहब के घर से निकलने के बाद कुछ ही दूरी पर उमेश सोनी मिल गया. उस के साथ प्रभु पटेल के अलावा एक युवक और था. प्रभु पटेल को भी वकील साहब पहले से जानते थे. उमेश ने तीसरे युवक का परिचय कराते हुए वकील साहब को बताया कि यह अर्जुन देवासी है.

अर्जुन का एक जानकार आदमी आप के साथ सेल्फी लेना चाहता है. परिचय कराने के बाद उमेश, प्रभु और अर्जुन वकील साहब की ही कार में बैठ गए.

ये भी पढ़ें- ड्रग्स: खूबसूरत मॉडल कनेक्शन से ट्विस्ट!

उमेश ने बिलाड़ा से अटबड़ा सड़क मार्ग पर रास्ते में बीयर की बोतलें खरीद ली. वकील साहब सहित चारों ने कार में बैठ कर बीयर पी. इस के बाद उमेश ने नशा होने की बात कह कर वकील साहब को कार की ड्राइविंग सीट से उठाया और खुद कार चलाने लगा. उस ने वकील साहब को आगे की सीट पर अपने पास बैठा लिया. पीछे की सीट पर प्रभु पटेल और अर्जुन देवासी बैठे थे.

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

वकील साहब के खतरनाक शौक : भाग 1

(कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां)

लेखक- निखिल अग्रवाल

इसी साल मई की बात है. तारीख थी 28. जगह राजस्थान के पाली जिले का सोजत सिटी. सोजत सिटी की मेहंदी पूरे देश में प्रसिद्ध है. इसी सोजत सिटी थाना क्षेत्र में चंडावल के पास एक गांव है छितरिया. इस गांव की सरहद में मुख्य सड़क मार्ग से सटी हुई एक बावड़ी है.

गरमी का मौसम होने के कारण आसपास के गांवों के लोग सुबह इस बावड़ी की तरफ टहलने चले जाते हैं. उस दिन टहलने आए लोगों ने बावड़ी के पानी में एक इंसान की लाश तैरती देखी. लोगों ने लाश को पहचानने की कोशिश की, लेकिन आसपास के गांवों का कोई भी व्यक्ति उस की शिनाख्त नहीं कर सका. लोगों ने इस की सूचना पुलिस को दे दी.

ये भी पढ़ें- ड्रग्स: खूबसूरत मॉडल कनेक्शन से ट्विस्ट!

सूचना मिलने पर सोजत सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने गांव वालों की मदद से बावड़ी से लाश निकलवाई. मृतक के सिर और गले में चोटों के गंभीर घाव थे.

पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से लाश के बारे में पूछा. कुछ पता नहीं चलने पर आसपास के गांवों के लोगों को बुला कर लाश की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. इस पर सोजत सिटी थानाप्रभारी रामेश्वरलाल भाटी ने उच्चाधिकारियों को इस घटना की सूचना दे दी. इस से पहले 27 मई की रात को करीब 9-साढ़े 9 बजे पाली जिले में ही जैतारण थाना इलाके के चांवडिया कलां, अगेवा के पास मेगा हाइवे पर एक जलती हुई कार मिली थी. इस जलती हुई कार का वीडियो रात को ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

पुलिस को सूचना मिली, तो मौके पर पहुंची. वहां पुलिस ने आसपास पता करने का प्रयास किया, लेकिन न तो यह पता चला कि कार किस की है और न ही इस बात की जानकारी मिली कि कार में किस ने आग लगाई थी. पुलिस को कार के आसपास कोई आदमी भी नहीं मिला. रात ज्यादा हो गई थी. इसलिए एक कांस्टेबल को मौके पर छोड़ कर जैतारण थाना पुलिस थाने लौट गई थी.

जलती हुई कार मिलने के दूसरे दिन सुबह ही बावड़ी में लाश मिलने की सूचना पर सोजत सिटी डीएसपी डां. हेमंत जाखड़ और एसपी राहुल कोटोकी मौके पर पहुंचे. उन्होंने भी मौकामुआयना किया, लोगों से पूछताछ की. लाश के कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिस से उस शख्स की पहचान हो पाती. अंतत: पुलिस ने लाश को सोजत अस्पताल भिजवा दिया.

पुलिस अधिकारियों को संदेह हुआ कि जलती हुई मिली कार और बावड़ी में मिली लाश का आपस में कोई संबंध हो सकता है. हालांकि इन दोनों जगहों के बीच करीब 15 किलोमीटर का फासला था. फिर भी संदेह की अपनी वजह थी.

पाली जिले के पुलिस अफसर दोनों मामलों की कडि़यां जोड़ने के प्रयास में जुटे थे, इसी बीच सूचना मिली कि जोधपुर जिले के बिलाड़ा में रहने वाले वकील नारायण सिंह राठौड़ 27 मई की दोपहर से लापता हैं. इस सूचना से पुलिस को संदेह हुआ कि लाश कहीं वकील साहब की ही तो नहीं है. पाली जिले की पुलिस ने जोधपुर जिले की पुलिस को इत्तला कर वकील नारायणसिंह के परिवार वालों को सोजत सिटी बुलवाया.

दोपहर में वकील साहब के परिवार वाले सोजत सिटी पहुंच गए. पुलिस ने उन्हें सुबह चंडावल के पास छितरिया गांव की सरहद में बावड़ी में मिली लाश दिखाई. लाश देखते ही परिवार वालों ने रोनापीटना शुरू कर दिया. लाश वकील साहब की ही थी.

लाश की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने वकील साहब के परिवार वालों को जैतारण ले जा कर वह कार दिखाई, जो एक दिन पहले रात को चांवडि़या कलां की अगेवा सरहद में मेगा हाइवे पर जलती हुई हालत में मिली थी. कार वकील साहब की ही निकली.

पाली पुलिस ने जोधपुर के बिलाड़ा से आए वकील साहब के बेटे सतपाल सिंह राठौड़ से वकील साहब के लापता होने के बारे में सारा किस्सा पूछा.

सतपाल सिंह राठौड़ ने रोतेबिलखते बताया कि उन के 68 वर्षीय पिता नारायण सिंह बिलाड़ा के जानेमाने वकील रहे हैं. वकील साहब सोने का हार और अन्य भारीभरकम आभूषण पहनने के शौकीन थे. वे करीब सवा, डेढ़ किलो सोने के आभूषण पहनते थे. इसलिए उन्हें बिलाड़ा और आसपास ही नहीं जोधपुर तक के लोग ‘गोल्डन मैन’ के नाम से जानते थे.  सोने के आभूषण पहन कर वे लोगों के साथ फोटो सेशन भी कराते थे. वे फोटो सेशन का 2-4 हजार रुपया भी लेते थे.

कहां गए, वकील साहब

बेटे सतपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन के पिता नारायण सिंह 27 मई को दोपहर करीब एक बजे किसी पार्टी में जाने की बात कह कर घर से गए थे. वे दोपहर ढाई बजे वापस घर लौट आए थे. इस के कुछ ही देर बाद उन के पास किसी का फोन आया था.

ये भी पढ़ें- थाई गर्ल की कातिल सहेली

फोन आने के बाद वकील नारायण सिंह ने घर पर करीब एक किलो वजनी सोने का हार, साफे पर लगने वाली सोने की कलंगी सहित सोने के अन्य आभूषण पहने. इस के बाद दोपहर करीब 3-पौने 3 बजे वह परिवार वालों को यह कह कर घर से निकले कि किसी ने फोटो खिंचवाने के लिए बुलाया है. फोटो खिंचवा कर वापस लौट आऊंगा. वे घर से अपनी नैनो कार में गए थे.

दोपहर करीब 3 बजे घर से निकले वकील साहब जब रात तक वापस घर नहीं पहुंचे, तो परिवार वालों को चिंता हुई. चिंता होना स्वाभाविक था. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था कि वकील साहब बिना बताए घर से बाहर रहे हों. अगर उन्हें बाहर रहना भी पड़ता था, तो परिवार वालों को इस की सूचना जरूर देते थे.

उस दिन न तो वकील साहब ने कोई सूचना दी और न ही यह बता कर गए कि कहां जा रहे हैं. परिवार वालों ने उन के मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी बात नहीं हो सकी. वकील साहब की चिंता में परिवार वालों ने पूरी रात सोतेजागते गुजारी. चिंता इस बात की थी कि वकील साहब ने सवा-डेढ़ किलो सोने के आभूषण पहने हुए थे.

रात तो जैसेतैसे निकल गई. दूसरे दिन 28 मई को सुबह भी घर वालों को वकील साहब की कोई खैरखबर नहीं मिली. न ही उन से मोबाइल पर बात हुई. थकहार कर परिवार वालों ने सुबह ही बिलाड़ा पुलिस थाने में वकील साहब की गुमशुदगी दर्ज करा दी. इस बीच, पाली जिले से पुलिस की सूचना मिलने के बाद वकील साहब के परिवार वाले सोजत आ गए थे.

लाश और कार की पहचान होने के बाद वकील साहब के बेटे सतपाल सिंह राठौड़ ने उसी दिन सोजत सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी. उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि उन के पिता नारायण सिंह की हत्या लूट के मकसद से की गई थी. वे करीब सवा किलो सोने के आभूषण पहने हुए थे.

ये भी पढ़ें- मां-बेटी का खूनी रोमांस

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

वकील साहब के खतरनाक शौक

Bigg Boss 14 में सारा गुरपाल की आंखों का हुआ बुरा हाल, चंडीगढ़ के लिए हुईं रवाना

टेलीविजन के सबसे पौपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) में इन दिनों खूब धमाल देखने को मिल रहा है. शो के मेकर्स की पहले दिन से ही यही कोशिश रही थी कि वे सीजन 14 को भी सीजन 13 की ही तरह सुपरहिट बना सकें और ऐसा देखने में आ रहा है कि मेकर्स की मेहनत रंग ला रही है और फैंस को बिग बॉस का सीजन 14 भी खूब पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में हो सकती है पारस छाबड़ा और रश्मि देसाई की एंट्री, फोटो हुई Viral

इसी के चलते बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) में कुछ ऐसा हो गया जो कि नहीं होना चाहिए था और दर्शक भी ये सब देख काफी हैरान हैं. जैसा कि हम सब जानते हैं कि बिग बॉस 14 में बीते सोमवार को सीनियर्स यानी कि सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla), हिना खान (Hina Khan) और गौहर खान (Gauhar Khan) को एक टास्क मिला था जिसमें उन्हें किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर करना था.

ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharh Shukla) ने पंजाबी कंटेस्टेंट सारा गुरपाल (Sara Gurpal) का नाम लिया और सभी की सहमती से सारा को घर से बेघर होना पड़ा. हाल ही में कुछ खबरें ऐसी आई थीं कि सारा गुरपाल (Sara Gurpal) की हालत ठीक नहीं है. दरअसल, पिछले हफ्ते हुए इम्यूनिटी टास्क में निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) के तेज तर्रार नाखून सारा गरपाल (Sara Gurpal) की आंखों में बेहद जोर से लग गए जिस वजह से उनकी आंखों पर काफी चोट आई है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में सीनियर हिना खान को इम्प्रेस करते नजर आए ये कंटेस्टेंट्स, पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

#Saragurpal who was recently evicted from #BiggBoss14 on her way back home. #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

कई लोगों का कहना था कि बिग बॉस सारा गुरपाल (Sara Gurpal) को सीक्रेट रूम में जगह देंगे लेकिन हाल ही में सारा की कुछ फोटोज वायरल हुई हैं जिसमें उनकी आंखों के जख्म साफ दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें सारा गुरपाल (Sara Gurpal) अपने घर चंड़ीगड़ के लिए निकल गई हैं. सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) द्वारा सारा गुरपाल को बेघर करने पर काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) से लेकर माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) और शैफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) तक हर कोई उनसे नाराज दिख रहा है.

ये भी पढ़ें- स्टाइलिश रैपर के अंदाज में दिखाई दिए जसलीन मथारू के साथ अनूप जलोटा, देखें Photos

Bigg Boss 14 में हो सकती है पारस छाबड़ा और रश्मि देसाई की एंट्री, फोटो हुई Viral

टेलीविजन के सबसे पौपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) में इन दिनों खूब धमाल देखने को मिल रहा है. जैसा कि हम सब जानते हैं कि बिग बॉस में पहले दिन से तूफानी सीनियर्स यानी कि एक्ट कंटेस्टेंट हिना खान (Hina Khan), गौहर खान (Gauhar Khan) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का राज चल रहा है. तूफानी सीनियर्स ने सभी कंटेस्टेंट्स को अपने कब्जे में कर रखा है और कंटेस्टेंट्स को सीनियर्स की मर्जी के बिना कोई भी चीज नहीं मिलती.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में सीनियर हिना खान को इम्प्रेस करते नजर आए ये कंटेस्टेंट्स, पढ़ें खबर

बिग बॉस (Bigg Boss) फैंस के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आपको बता दें कि बिग बॉट सीजन 13 (Bigg Boss 13) बिग बॉस के इतिहास का सबसे सफल सीजन साबित हुआ था और तो और इस सीजन के हर कंटेस्टेंट ने फैंस के दिनों में एक अलग ही जगह बनाई थी. ऐसे में बिग बॉस सीजन 13 से जुड़े 2 फाइनलिस्ट सीजन 14 में नजर आने वाले हैं.

खबरों की माने तो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के बेहतरीन कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और रश्मि देसाई (Rashmi Desai) बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) में दिखाई दे सकते हैं. कुछ समय पहले पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और रश्मि देसाई (Rashmi Desai) की एक फोटो शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होनें लिखा था कि, “रश्मि देसाई और मेरी खुस फुस शुरू हो चुकी है”.

ये भी पढ़ें- स्टाइलिश रैपर के अंदाज में दिखाई दिए जसलीन मथारू के साथ अनूप जलोटा, देखें Photos

अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर कब पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और रश्मि देसाई (Rashmi Desai) की एंट्री बिग बॉस 14 में होगी और जब पारस और रश्मि की एंट्री इस शो में होगी तो तूफानी सीनियर्स का क्या हाल होगा ये देखना काफी मजेदार होने वाला है.

ये भी पढ़ें- निक्की तम्बोली के नाखून से बिगड़ा सारा गुरपाल का चेहरा, आंखों में आई चोट

ड्रग्स: खूबसूरत मॉडल कनेक्शन से ट्विस्ट!

छत्तीसगढ़ मे ड्रग्स की चौपड़ बिछी हुई है जिसका धीरे-धीरे खुलासा हो रहा है मगर आश्चर्य और चिंता का सबब यह है कि छत्तीसगढ़ में वर्षों से यह खेल चल रहा है मगर शासन प्रशासन को मानो कोई खबर ही नहीं अब जिस तरीके से मामला उजागर हो रहा है उससे स्पष्ट है कि ड्रग्स कनेक्शन में खूबसूरत लड़कियां नेता पैसों वाले बिगड़े लड़के सभी कुछ है अर्थात आदिवासी राज्य कहलाने वाला छत्तीसगढ़ पंजाब और गुजरात बिहार जैसे राज्यों के पीछे पीछे चल रहा है और यहां की युवा भी नशीली पदार्थों का सेवन करते हुए अपने अस्तित्व को चौपट करने में लगे हुए हैं.

ड्रग्स गैंग से एक बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है. गैंग में जुड़ी एक मॉडल लड़की गिरफ्तार की गयी है, ये रायपुर की टीम ने भिलाई से निकिता पंचाल नाम की इस लड़की को गिरफ्तार किया है. ड्रग्स रैकेट के टॉप पैडलर्स के साथ ये लड़की सीधे संपर्क में थी. बड़े रसूखदारों लोगों से जुड़ी ये लड़की सोशल मीडिया में भी बेहद एक्टिव है। फेसबुक में इस लड़की के कई पुलिस अफसर भी फ्रेंड हैं। निकिता के बारे में जानकारी है कि वो एक ड्रग पैडलर्स  की गर्लफ्रेंड है और दोनों मिलकर ड्रग्स का ये धंधा किया करते थे.

ये भी पढ़ें- थाई गर्ल की कातिल सहेली

पुलिस को इस लड़की के रैकेट में शामिल होने की जानकारी आशीष से पूछताछ के बाद लगी थी, पुलिस तीन-चार दिन इसे ट्रैस कर रही थी, आज इस लड़की को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस बताती है कि बड़ी पार्टियों और रसूखदार उद्योगपतियों नेताओं को निकिता ने ड्रग सप्लाई किया है.  उसने रायपुर, बिलासपुर के अलावे भिलाई में कई ठिकानों पर ड्रग्स की कई खेप डिलेवर की है. कई दफा निकिता पंचाल अपने ब्वायफ्रेंड के साथ गोवा सहित कई बड़े शहरों का टूर कर चुकी है.

निकिता के पिता छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत हैं और वो खुद डीजे है, लिहाजा बड़े-बड़े पार्टियों और रसूखदारों के साथ वो संपर्क में थी. पुलिस ने  उसकी गिरफ्तारी के बाद जेल चली गई है. पुलिस इस लड़की की गिरफ्तारी के बाद गैंग से जुड़ी अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

हाईप्रोफाइल पार्टियों में नशा  बांटती माडल

छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बाहुल्य प्रांत एक पढ़ी-लिखी शिक्षित लड़की रुपयों की खातिर हाईप्रोफाइल पार्टियों में कोकीन जैसे मादक द्रव्य सप्लाई करती थी, अपने परिचय के अमीर बच्चों में ड्रग्स बांटती और लोगों को इसके आनंद के लिए प्रेरित करती थी. लड़की का पार्टियों में आना-जाना था और इसी दौरान  युवाओं को अपने नशीले संजाल में  फंसा लिया करती थी. वह दिखावे के लिए इवेंट अरेंज्ड करती थी जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर, व बिलासपुर के होटलों में परफॉर्म कर चुकी है. ज्ञात रहे कि छत्तीसगढ़ में  पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था, इनमें एक लड़की का खास फ्रेंड है.

ये भी पढ़ें- मां-बेटी का खूनी रोमांस

रायपुर पुलिस ने पेशे से स्वयं को मॉडल बता रही उक्त लड़की को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि वह पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करती थी. उसके निशाने पर अमीर घर के नौनिहालों युवा होते लड़के हुआ करते थे. यह तथ्य भी उजागर हुआ है कि सोशल मीडिया में उसके बहुतायत में फॉलोवर हैं.  यह भी की कि फिल्मी दुनिया की एक्ट्रेस जैसे डांस मूव्स के साथ वह वीडियो भी अपलोड किया करती थी, जिस पर लाइक्स और कमेंट की झड़ी लग जाती थी. कुल मिलाकर अपने हुस्न के जलवे से युवाओं को नशे के जाल में फंसा दिया विषकन्या एक ऐसी उदाहरण बन कर उभरी है जो छत्तीसगढ़ में दुर्लभ है . शायद इसीलिए यह सुर्खियों में आ गई  है.

हमारे संवाददाता को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे का आदी बनाने का यह काम वह विगत दो साल से बेधड़क कर रही थी. पुलिस ने अब तक की जांच में पाया कि केस में गिरफ्तार हो चुके 11 युवकों के संपर्क में ये लड़की भी थी .लड़की ने अनेक रईस वह रसूखदार परिवारों के युवक-युवतियों से दोस्ती कर रखी थी. उन्हें कोकीन देकर नशे का आदी बनाने का काम कर रही थी, ताकि वो ड्रग्स लेते रहें और उसकी झोली पैसों से भरती रहे रहे.

चौंकाने वाले तथ्य  उजागर

नशे के इस संजाल में पहले फंसकर और फिर युवाओं को फंसाने वाली निकिता पंचाल नामक यह युवा राजधानी रायपुर के एनआईटी संस्थान में पढ़ाई पूरी कर चुकी है. और पेशे से इंजीनियर है. बताया जाता है कि विलासिता पूर्ण जिंदगी जीने की आदी हो चुकी निकिता धीरे धीरे स्वयं पहले नशे की संजाल में फंसाई गई और आगे उसे मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जाने लगा कोकीन आदि की सप्लाई में मिल रहे अच्छे खासे पैसों के लालच में वह इसमें डूबती चली गई.यह सारी कहानी यह बताती है कि आजकल का युवा कैसे  चंद पैसों के लालच में अपना और अपने आसपास के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने में कोताही नहीं करता. पुलिस जानकारी के अनुसार आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के इस मादक पदार्थ कारोबार में लगे और भी कुछ लोगों को के कारोबार में लगे लोगों का चेहरे पर से पर्दा उठने वाला है.

ये भी पढ़ें- ड्रग्स : और अब उड़ता छत्तीसगढ़!

माहवारी के दिनों में क्या कसरत करने से शरीर को कोई नुकसान होता है ?

सवाल-

मेरी उम्र 16 साल है और मैं जिला लैवल की खिलाड़ी हूं, इसलिए मुझे रोज कसरत करनी पड़ती है. माहवारी के दिनों में क्या कसरत करने से शरीर को कोई नुकसान होता है या दर्द के साथ खून ज्यादा बहता है. सुझाव दें?

ये भी पढ़ें- मेरी एक फेसबुक फ्रैंड से गहरी दोस्ती हो गई है और मैं उस से बात किए बिना नहीं रह सकती, मैं क्या करूं?

जवाब-

कसरत का शारीरिक और मानसिक फायदा सिर्फ इसलिए मिलना बंद नहीं हो जाता है, क्योंकि आप के पीरियड शुरू हो गए हैं. दरअसल, अपनी रोजाना की ऐसी दिनचर्या का पालन करते रहने से आप को कुछ ऐसी सामान्य शिकायतों से राहत पाने में मदद मिल सकती है, जो पीरियड की वजह से सामने आती हैं. आप जितनी ऐक्टिव और अपने कामकाज को ले कर नियमित रहेंगी, उतने ही आप के पीरियड अच्छी तरह गुजर जाएंगे.

ये भी पढ़ें- मेरी पत्नी के सेक्स संबंध उसी के औफिस में एक सहकर्मी के साथ हैं, मैं क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz

सब्जेक्ट में लिखें-  सरस सलिल-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें