एक औरत का शातिर खेल : भाग 2

सौजन्य-मनोहर कहानियां

ढाई वर्ष पहले अवधेश ने बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर की निर्मल रेजीडेंसी में अपना निजी मकान ले लिया था. पहले वह मकान विनीता के नाम लेना चाहते थे. लेकिन उस की बातें और हरकतों से उन का मन बदल गया. वह विनीता व बेटे के साथ अपने नए मकान में आ कर रहने लगे.

बढ़ते आपसी विवादों में विनीता अवधेश से नफरत करने लगी थी. उस ने शादी से पहले सोचा था कि अवधेश उस के कहे में चलेंगे, उस की अंगुलियों के इशारे पर नाचेंगे, लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ. पैसों के लिए उसे अवधेश का मुंह देखना पड़ता था.

अवधेश अपनी सैलरी से विनीता को उस के खर्च के लिए 3 हजार रुपए महीने देते थे. उस में विनीता का गुजारा नहीं होता था. अपने खर्चे को देखते हुए विनीता ने घर में ही ‘रिलैक्स जोन’ नाम से एक ब्यूटीपार्लर खोल लिया.

विनीता अपनी छोटी बहन ज्योति की ससुराल जाती थी. वहीं पर उस की मुलाकात सिपाही अंकित यादव से हो गई. अंकित यादव बिजनौर का रहने वाला था. उस समय उस की पोस्टिंग मैनपुरी में थी. अंकित अविवाहित था और काफी स्मार्ट भी. विनीता से उस की बात हुई तो वह उस के रूपजाल में उलझ कर रह गया. फिर दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे.

ये भी पढ़ें- बर्दाश्त की हद – भाग 1

एक दिन अंकित विनीता से मिलने बरेली आया. दोनों एक होटल में मिले. उस दिन से दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. वह विनीता से मिलने अकसर बरेली आने लगा.

बड़े सपने देखने वाली को मिली सपने दिखाने वाली कंपनी

विनीता का भाई प्रदीप एक मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी में नौकरी करता था. उस ने विनीता से कहा कि वह मल्टीलेवल मार्केटिंग से जुड़ी कंपनी ‘वेस्टीज’ से जुड़ जाए. इस में कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का मौका मिलता है. चेन मार्केटिंग कंपनियां कंपनी से जुड़ने वाले लोगों को बड़ेबडे़ सपने दिखाती हैं.

विनीता ने भी कंपनी से जुड़ने का फैसला कर लिया. वह कई मीटिंग में गई और मीटिंग में जाने के बाद उस पर चेन मार्केटिंग के जरिए जल्द से जल्द पैसा कमा कर रईस बनने का नशा सवार हो गया.

इस के लिए उस ने इसी साल की शुरुआत में कंपनी जौइन कर ली. इस के लिए विनीता ने किसी बड़ी महिला अधिकारी की तरह अपनी ड्रैस बनाई. शानदार सूटबूट में चश्मा लगा कर जब वह इंग्लिश में बड़े विश्वास के साथ अपनी बात किसी व्यक्ति के सामने रखती तो वह उस का मुरीद हो जाता और उस के कहने पर कंपनी जौइन कर लेता.

भाई प्रदीप की लाल टीयूवी कार विनीता अपने पास रखने लगी थी. वह इसी कार से लोगों से मिलने जाती थी. लग्जरी कार से सूटेडबूटेड महिला को उतरता देख कर लोगों पर इस का काफी गहरा प्रभाव पड़ता. घर की चारदीवारी से विनीता बाहर निकली तो उस ने अपने लिए पैसों का इंतजाम करना शुरू कर दिया. अब लोग विनीता से मिलने घर पर भी आने लगे.

अवधेश तो दिन में कालेज में होते थे और शाम को ही लौटते थे. उन्हें पड़ोसियों से पता चलता तो अवधेश और विनीता में विवाद होता. विनीता जब पहले अवधेश से नहीं डरीदबी तो अब तो वह खुद का काम कर रही थी. ऐसे में अवधेश को ही शांत होना पड़ता था.

दोनों  के बीच की दूरियां गहरी खाई में तब्दील होती जा रही थीं. दूसरी ओर विनीता की बहन ज्योति का अपनी ससुरालवालों से मनमुटाव हो गया था. वह काफी समय से मायके में रह रही थी. विनीता ने उसे अपने पास रहने के लिए बुला लिया. इस से भी अवधेश खफा था.

लौकडाउन के दौरान फेसबुक पर विनीता की दोस्ती अमित सिसोदिया उर्फ अंकित से हुई. अमित आगरा का रहने वाला था और उसी वेस्टीज कंपनी से ही जुड़ा था, जिस से विनीता जुड़ी थी. अमित विवाहित था और एक बेटे का पिता भी. दोनों की फेसबुक पर बातें हुईं तो पता चला कि अमित विनीता के भाई प्रदीप का दोस्त है.

ये भी पढ़ें- अपनों ने दिया धोखा

इस के बाद दोनों खुल कर बातें करने लगे और मिलने भी लगे. दोनों अलगअलग शहरों में होने वाले कंपनी के सेमिनार में भी साथ जाने लगे. अमित और विनीता की सोच और विचार काफी मिलते हैं, एक साथ रहने के दौरान विनीता को यह बात महसूस हो गई थी. दोनों ही महत्त्वाकांक्षी थे और जिंदगी में खूब पैसा कमाना चाहते थे.

विनीता और अंकित साथ बैठते तो कल्पनाओं की ऊंची उड़ान भरते. एक दिन अमित उर्फ अंकित ने विनीता का हाथ अपने हाथ में ले कर कहा, ‘‘विनीता, हम दोनों बिलकुल एक जैसे है. एक जैसा सोचते हैं, एक जैसा काम करते है और एक ही उद्देश्य है, एकदूसरे का साथ भी हमें भाता है. क्यों न हम हमेशा के लिए एक हो जाएं.’’

Serial Story : सजा – भाग 4

लेखक : विजया वासुदेवा  

‘‘रीता को तो हैदराबादी बिरयानी पसंद है, साथ में मुर्गमुसल्लम भी. मैं जरा रसोई में खानेपीने का इंतजाम देख लूं. नौकर नया है वरना मुर्गे का भरता ही बना देगा. तब तक आप यह अलबम देखिए. रीता, अपनी पसंद का रेकार्ड लगा लो,’’ कहती हुई निकहत अंदर चली गई.

तरन्नुम ने अलबम खोला और उस की आंखें असगर से मिलतेजुलते एक आदमी पर अटक गईं. अगला पन्ना पलटा. निकहत के साथ असगर जैसा चेहरा. अलगअलग जगह, अलगअलग कपड़े. पर असगर से इतना कोई मिल सकता है वह सोच भी नहीं सकती थी. उस ने रीता को फोटो दिखा कर पूछा, ‘‘ये हजरत कौन हैं?’’

‘‘क्यों, आंखों में चुभ गया है क्या?’’ रीता हंस दी, ‘‘संभल के, यह तो निकहत दीदी के पति हैं. है न व्यक्तित्व जोरदार, मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं. असल में इन के मांबाप जल्दी ही गुजर गए. निकहत अपने मांबाप की इकलौती बेटी थी तिस पर लंबीचौड़ी जमीनजायदाद, बस, समझो लाटरी ही लग गई इन साहब की. नौकरी भी निकहत के अब्बू ने दिलवाई थी.’’

तरन्नुम को अब न गजल सुनाई दे रही थी और न ही कमरे में बच्चों की खिलखिलाती हंसी का शोर, वह एकदम जमी बर्फ सी सर्द हो गई. दिल की धड़कन का एहसास ही बताता था कि सांस चल रही है.

निकहत ने जब खाने के लिए बुलाया तब वह जैसे किसी दूसरी दुनिया से लौट कर आई, ‘‘आप बेकार ही तकल्लुफ में पड़ गईं, हमें भूख नहीं थी,’’ उस ने कहा.

‘‘तो क्या हुआ, आज का खाना हमारी भूख के नाम पर ही खा लीजिए. हमें तो आप की सोहबत में ही भूख लग आई है.’’

रोशनी सा दमकता चेहरा, उजली धूप सी मुसकान, तरन्नुम ठगी सी देखती रही. फिर बोली, ‘‘आप के पति कितने खुशकिस्मत हैं, इतनी सुंदर बीवी, तिस पर इतना बढि़या खाना.’’

‘‘अरे आप तो बेकार ही कसीदे पढ़ रही हैं. अब इतने बरसों के बाद तो बीवी एक आदत बन जाती है, जिस में कुछ समझनेबूझने को बाकी ही नहीं रहता. पढ़ी किताब सी उबाऊ वरना क्या इतनेइतने दिन मर्द दौरे पर रहते हैं? बस, उन की तरफ से घर और बच्चे संभाल रहे हैं यही बहुत है,’’ निकहत ने तश्तरी में खाना परोसते हुए कहा.

‘‘कहां काम करते हैं कुरैशी साहब?’’ तरन्नुम ने पूछा.

‘‘कटलर हैमर में, उन का दफ्तर कनाट प्लेस में है. असगर पहले इतना दौरे पर नहीं रहते थे जितना कि पिछले एक बरस से रह रहे हैं.’’

‘‘असगर,’’ तरन्नुम ने दोहराया.

‘‘हां, मेरे शौहर, आप ने बाहर तख्ती पर अ. कुरैशी देखा था. अ. से असगर ही है. हमारे बच्चे हंसते हैं, अब्बू, ‘अ’ से अनार नहीं हम अपनी अध्यापिका को बताएंगे ‘अ’ से असगर,’’ फिर प्यार से बच्चे के सिर पर धौल लगाती बोली, ‘‘मुसकराओ मत, झटपट खाना खत्म करो फिर टीवी देखेंगे.’’

ये भी पढ़ें- Serial Story : रुपहली चमक – भाग 2

‘‘अरे, तरन्नुम तुम कुछ उठा नहीं रहीं,’’ रीता ने तरन्नुम को हिलाया.

‘‘हूं, खा तो रही हूं.’’

‘‘क्यों, खाना पसंद नहीं आया?’’ निकहत ने कहा, ‘‘सच तरन्नुम, मैं भी बहुत भुलक्कड़ हूं. बस, अपनी कहने की रौ में मुझे दूसरे का ध्यान ही नहीं रहता. खाना सुहा नहीं रहा तो कुछ फल और दही ले लो.’’

‘‘न दीदी, मुझे असल में भूख थी ही नहीं, वह तो खाना बढि़या बना है सो इतना खा गई.’’

‘‘अच्छा अब खाना खत्म कर लो फिर तुम्हें ऊपर वाला हिस्सा दिखाते हैं, जिस में तुम्हें रहना है. तुम्हारे यहां आ कर रहने से मेरा भी अकेलापन खत्म हो जाएगा.’’

‘‘पर किराए पर देने से पहले आप को अपने शौहर से नहीं पूछना होगा,’’ तरन्नुम ने कहा.

‘‘वैसे कानूनन यह कोठी मेरी मिल्कियत है. पहले हमेशा ही उन से पूछ कर किराएदार रखे हैं. इस बार तुम आ रही हो तो बजाय 2 आदमियों के बीच बातचीत हो इस बार तरीका बदला जाए,’’ निकहत शरारत से हंस दी, ‘‘यानी मकान मालकिन और किराएदारनी तथा मध्यस्थ भी इस बार मैं औरत ही रख रही हूं. राजन कपूर की जगह बिन्नी कपूर वकील की हैसियत से हमारे बीच का अनुबंध बनाएंगी, क्यों?’’

रीता जोर से हंस दी, ‘‘रहने दो निकहत दीदी, बिन्नी दी ने शादी के बाद वकालत की छुट्टी कर दी.’’

‘‘इस से क्या हुआ,’’ निकहत हंसी, ‘‘उन्होंने विश्वविद्यालय की डिगरी तो वापस नहीं कर दी है. जो काम कभी न हुआ तो वह आज हो सकता है. क्यों तरन्नुम, तुम्हारी क्या राय है? मैं आज शाम तक कागजात तैयार करवा कर होटल भेज देती हूं. तुम अपनी प्रति रख लेना, मेरी दस्तखत कर के वापस भेज देना. रही किराए के अग्रिम की बात, उस की कोई जल्दी नहीं है, जब रहोगी तब दे देना. आदमी की जबान की भी कोई कीमत होती है.’’

रीता तरन्नुम को तीसरे पहर होटल छोड़ती हुई निकल गई.

शाम को असगर के आने से पहले तरन्नुम ने खूब शोख रंग के कपड़े, चमकदार गहने पहने, गहरा शृंगार किया, असगर उसे तैयार देख कर हैरान रह गया. यह पहरावा, यह हावभाव उस तरन्नुम के नहीं थे जिसे वह सुबह छोड़ कर गया था.

‘‘आप को यों देख कर मुझे लगा जैसे मैं गलत कमरे में आ गया हूं,’’ असगर ने चौंक कर कहा.

‘‘अब गलत कमरे में आ ही गए हो तो बैठने की गलती भी कर लो,’’ तरन्नुम ने कहा, ‘‘क्या मंगवाऊं आप के लिए, चाय, ठंडा या कुछ और,’’ तरन्नुम ने लहरा कर पूछा.

‘‘होश में तो हो,’’ असगर ने कहा.

‘‘हां, आंखें खुल गईं तो होश में ही हूं,’’ तरन्नुम ने जवाब दिया, ‘‘आज का दिन मेरी जिंदगी का बहुत कीमती दिन है. आज मैं ने अपनी हिम्मत से तुम्हारे शहर में बहुत अच्छा घर ढूंढ़ लिया है. उस की खुशी मनाने को मेरा जी चाह रहा है. अब तो अनुबंध की प्रति भी है मेरे पास. देखो, तुम इतने महीने में जो न कर सके वह मैं ने 6 दिन में कर दिया,’’ अपना पर्स खोल कर तरन्नुम ने कागज असगर की तरफ बढ़ाए.

असगर ने कागज लिए. तरन्नुम ने थरमस से ठंडा पानी निकाल कर असगर की तरफ बढ़ाया. असगर के हाथ कांप रहे थे. उस की आंखें कागज को बहुत तेजी से पढ़ रही थीं. उस ने कागज पढ़े और मेज पर रख दिए. तरन्नुम उस के चेहरे के उतारचढ़ाव देख रही थी लेकिन असगर का चेहरा सपाट था कोरे कागज सा.

‘‘असगर, तुम ने पूछा नहीं कि मैं ने कागजात में खाविंद का नाम न लिख कर वालिद का नाम क्यों लिखा?’’ बहुत बहकी हुई आवाज में तरन्नुम ने कहा.

असगर ने सिर्फ सवालिया नजरों से उस की तरफ देखा.

‘‘इसलिए कि मेरे और निकहत कुरैशी के खाविंद का एक ही नाम है और अलबम की तसवीरें कह रही हैं कि हम दोनों बिना जाने ही एकदूसरे की सौतन बना दी गईं. निकहत बहुत प्यारी शख्सियत है मेरे लिए, बहुत सुलझी हुई, बेहद मासूम.’’

‘‘तरन्नुम,’’ असगर ने कहा.

‘‘हां, मैं कह रही थी वह बहुत अच्छी, बहुत प्यारी है. मैं उन का मन दुखाना नहीं चाहती, वैसा कुछ भी मैं नहीं करूंगी जिस से उन का दिल दुखी हो. इसलिए मैं वह घर किराए पर ले चुकी हूं और वहां रहने का मेरा पूरा इरादा है लेकिन उस घर में मैं अकेली रहूंगी. पर एक सवाल का जवाब तुम्हारी तरफ बाकी है, तुम ने मेरे साथ इतना बड़ा धोखा क्यों किया?’’

ये भी पढ़ें- Short Story : रिश्ते की बुआ

‘‘मुझे तुम बेहद पसंद थीं,’’ असगर ने हकलाते हुए कहा.

‘‘तो?’’

‘‘जब तुम्हें भी अपनी तरफ चाहत की नजर से देखते पाया तो सोचा…’’

‘‘क्या सोचा?’’ तरन्नुम ने जिरह की.

‘‘यही कि अगर तुम्हारे घर वालों को एतराज नहीं है तो यह निकाह हो सकता है,’’ असगर ने मुंह जोर होने की कोशिश की.

‘‘मेरे घर वालों को तुम ने बताया ही कहां?’’ तरन्नुम गुस्से से तमतमा उठी.

‘‘देखो, तरन्नुम, अब बाल की खाल निकालना बेकार है. शकील को सब पता था. उसी ने कहा था कि एक बार निकाह हो गया तो तुम भी मंजूर कर लोगी. तुम्हारी अम्मी ने झोली फैला कर यह रिश्ता अपनी बेटी की खुशियों की दुहाई दे कर मांगा था. वैसे इसलाम में 4 शादियों तक भी मुमानियत नहीं है.’’

‘‘देखिए, मुझे अपने ईमान के सबक आप जैसे आदमी से नहीं लेने हैं. आप की हिम्मत कैसे हुई निकहत जैसी नेक बीवी के साथ बेईमानी करने की और मुझे धोखा देने की,’’ तरन्नुम ने तमतमा कर कहा.

‘‘धोखाधोखा कहे जा रही हो. शकील को सब पता था, उसी ने चुनौती दे रखी थी तुम से शादी करने की.’’

‘‘वाह, क्या शर्त लगा रहे हैं एक औरत पर 2 दोस्त? आप को जीत मुबारक हो, लेकिन यह आप की जीत आप की जिंदगी की सब से बड़ी हार साबित होगी, असगर साहब. मैं आप के घर में किराएदार बन कर जिंदगी भर रहूंगी और दिल्ली आने के बाद अदालत में तलाक का दावा भी दायर करूंगी. वैसे मेरी जिंदगी में शादी के लिए कोई जगह नहीं थी. शकील ने शादी के बहुत बार पैगाम भेजे, मैं ने हर बार मना कर दिया. उसी का बदला इस तरह वह मुझ से लेगा, मैं ने सोचा भी नहीं था. आज पंचशील पार्क जा कर मुझे एहसास हुआ कि क्यों दिल्ली में घर नहीं मिल रहे? क्यों तुम उखड़ाउखड़ा बरताव कर रहे थे? देर आए दुरुस्त आए.’’

‘‘पर मैं तुम्हें तलाक देना ही नहीं चाहता,’’ असगर ने कहा, ‘‘मैं ने तुम्हें अपनी बीवी बनाया है. मैं तुम्हारे लिए दूसरी जगह घर बसाने के लिए तैयार हूं.’’

बहुत खुले दिमाग हैं आप के, लेकिन माफ कीजिए. अब औरत उस कबीली जिंदगी से निकल चुकी है जब मवेशियों की गिनती की तरह हरम में औरत की गिनती से आदमी की हैसियत परखी जाती थी. बच्चों से उन का बाप और निकहत से उस का शौहर छीनने का मेरा बिलकुल इरादा नहीं है और वैसे भी एक धोखेबाज आदमी के साथ मैं जी नहीं सकती. हर घड़ी मेरा दम घुटता रहेगा लेकिन तुम्हें बिना सजा दिए भी मुझे चैन नहीं मिलेगा. इसीलिए तुम्हारे घर के ऊपर मैं किराएदार की हैसियत से आ रही हूं.’’

फिर तेज सांसों पर नियंत्रण करती हुई बोली थी तरन्नुम, ‘‘मैं सामान लेने जा रही हूं. तुम निकहत को कुछ बताने का दम नहीं रखते. तुम बेहद कमजोर और बुजदिल आदमी हो. हम दोनों औरतों के रहमोकरम पर जीने वाले.’’

असगर के चेहरे पर गंभीरता व्याप्त थी. तरन्नुम अपनी अटैची बंद कर रही थी. वह मन ही मन सोच रही थी…अम्मीअब्बू की खुशी के लिए उसे वहां कोई भी बात बतानी नहीं है. यह स्वांग यों ही चलने दो जब तक वे हैं.’’

ये भी पढ़ें- Serial Story : निर्दय दीवान सालम सिंह- भाग 3

एक औरत का शातिर खेल : भाग 3

सौजन्य-मनोहर कहानियां

विनीता पहले हलके से मुसकराई, फिर गंभीर मुद्रा में बोली, ‘‘हां अंकित, मैं भी ऐसा ही सोच रही थी. यह भी सोच रही थी कि तुम मेरी जिंदगी में पहले क्यों नहीं आए, आ जाते तो मुझे कष्टों से न गुजरना पड़ता.’’ वह कुछ पलों के लिए रुकी, फिर बोली, ‘‘खैर अब भी हम एक हो सकते हैं अगर ठान लें तो.’’

विनीता की स्वीकृति मिलते ही अंकित खुश हो गया, ‘‘तुम ने कह दिया तो अब हमें एक होने से कोई नहीं रोक सकता.’’ कह कर अमित ने विनीता को बांहों में भर लिया.

विनीता भी उस से लिपट गई. अमित उर्फ अंकित को पा कर जैसे विनीता ने राहत की सांस ली. उसे ऐसे ही युवक की तलाश थी जो उस के जैसा हो, उसे समझता हो और उस के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाए. दूसरी ओर वह सिपाही अंकित यादव से भी संबंध बनाए हुए थी.

विनीता दिनरात एक कर के अपने मार्केटिंग के बिजनैस में सफल होना चाहती थी. इसलिए वह इस में लगी रही. कुछ महीनों में ही उस ने अपने अंडर में एक हजार लोगों की टीम खड़ी कर दी. कंपनी ने उसे कंपनी का ‘सिलवर डायरेक्टर’ घोषित कर दिया.

विनीता खुशी से फूली नहीं समाई. कंपनी ने उसे एक स्कूटी भी इनाम में दी. विनीता अपनी कंपनी के कार्यक्रमों और उस के रिकौर्डेड संदेशों को अपने फेसबुक अकाउंट पर भी डालती रहती थी.

कंपनी से जुड़ने के लिए वह लोगों से अपील करती थी कि उस के पास बिजनैस करने का एक अनोखा आइडिया है, जिस में महीने में 5 से 50 हजार तक कमा सकते हैं. जो कमाना चाहते हैं, उस से मिलें.

विनीता की जिंदगी में सब कुछ अब अच्छा ही अच्छा हो रहा था. बस खटकते थे तो अवधेश. उन के साथ होने वाली कलह. अब विनीता अवधेश से छुटकारा पाने की सोचने लगी थी. उस की जिंदगी में अंकित आ चुका था, वह उस के साथ जिंदगी बिताने का सपना देखने लगी थी. अमित उर्फ अंकित भी उस से कई बार कह चुका था कि वह कहे तो अवधेश को ठिकाने लगा दिया जाए. लेकिन वह ही मना कर देती थी.

ये भी पढ़ें- प्यार, अपहरण और साजिश : भाग 3

अमित सिसोदिया उर्फ अंकित बना भावी साथी

अवधेश के मरने से उसे हमेशा के लिए छुटकारा तो मिलता ही साथ ही अवधेश का मकान और सरकारी नौकरी भी मिल जाती. यही सोच कर उस ने आगे की योजना बनानी शुरू कर दी. उस ने अपने पिता व भाई से साफ कह दिया कि वह अवधेश के साथ नहीं रहना चाहती. उसे मारने से उसे मकान और उस की सरकारी नौकरी मिल जाएगी. विनीता के पिता अनिल ने एक बार कहा भी कि वह अपना बसा हुआ घर न उजाड़े, लेकिन विनीता नहीं मानी. विनीता की जिद और लालच के लिए वे सभी उस का साथ देने को तैयार हो गए.

विनीता का एक मुंहबोला चाचा था शेर सिंह उर्फ चीकू. वह उस के पिता अनिल का खास दोस्त था. शेर सिंह नारखी थाने का हिस्ट्रीशीटर था, उस पर वर्तमान में 16 मुकदमे दर्ज थे.

विनीता ने शेर सिंह से कहा कि उसे पति अवधेश की हत्या करनी है. शेर सिंह ने उस से 5 लाख रुपए का इंतजाम करने को कहा तो विनीता ने हामी भर दी.

अवधेश ने कार खरीदने के लिए घर में रुपए ला कर रखे थे. सोचा था कि नवरात्र में बुकिंग करा देगा और धनतेरस पर गाड़ी खरीद लेगा. उन पैसों पर विनीता की नजर पड़ गई. विनीता ने उन रुपयों में से 70 हजार रुपए निकाल कर शेर सिंह को दे दिए, बाकी पैसा बाद में देने को कहा.

इस के बाद शेर सिंह ने अपने गांव के ही भोला सिंह और एटा के पप्पू जाटव को हत्या में साथ देने के लिए तैयार कर लिया. शेर सिंह ने विनीता, विनीता के पिता अनिल, भाई प्रदीप और प्रेमी अमित सिसोदिया उर्फ अंकित के साथ मिल कर अवधेश की हत्या की योजना बनाई. विनीता ने बाद में ज्योति को भी इस बारे में बता कर अपने साथ शामिल कर लिया.

12 अक्तूबर, 2020 की रात अवधेश रोज की तरह टहलने के लिए निकले. उन के जाने के बाद विनीता ने हत्या के उद्देश्य से पहुंचे शेर सिंह, भोला, पप्पू जाटव, अनिल, प्रदीप और अंकित को घर के अंदर बुला लिया. सभी घर में छिप कर बैठ गए. कुछ देर बाद जब अवधेश लौटे तो घर में घुसते ही सब ने मिल कर उन्हें दबोच लिया. विनीता अपने बेटे अंश को ले कर ऊपरी मंजिल पर चली गई.

नीचे सभी ने अवधेश को पकड़ कर उन का गला घोंट दिया. अवधेश के मरने के बाद विनीता नीचे उतर कर आई. अवधेश की लाश को बड़ी नफरत से देख कर गाली देते हुए कस के पैर की ठोकर मार दी.

देर रात अमित ने अवधेश की लाश को सभी के सहयोग से अपनी आल्टो कार में डाल लिया. इस के बाद प्रदीप की टीयूवी कार जो विनीता के पास रहती थी, सब उस में सवार हो गए.

प्रदीप कार चला रहा था. उस के पीछे थोड़ी दूरी पर अंकित चल रहा था. लगभग साढ़े 3 घंटे का सफर तय कर के अवधेश की लाश को ले कर वे फिरोजाबाद में नारखी पहुंचे. लेकिन तब तक उजाला हो चुका था. ऐसे में लाश को कहीं दफना नहीं सकते थे. इन लोगों ने पूरा दिन ऐसे ही घूमते हुए निकाला. इस बीच लाश को जलाने के लिए बाजार से तेजाब खरीद लिया गया था.

ये भी पढ़ें- जीजासाली का खूनी इश्क

अंधेरा होने पर नारखी में रामदास के खेत में गड्ढा खोद कर अवधेश की लाश को उस में डाल दिया गया. फिर लाश पर तेजाब डाला गया, जिस से लाश का चेहरा व कई हिस्से जल गए. लाश को दफनाने के बाद सभी वहां से लौट आए. विनीता बराबर वीडियो काल के जरिए उन लोगों के संपर्क में थी. 14 अक्तूबर, 2020 को वह भी बेटे अंश को ले कर घर से भाग गई.

शेर सिंह पकड़ा गया तो घटना का खुलासा हुआ. उस ने विनीता के प्रेमी अंकित का नाम लिया. घटना की खबर अखबारों की सुर्खियां बनीं तो विनीता के प्रेमी सिपाही अंकित यादव ने देखीं. अंकित ने हत्यारों में अपना नाम समझा. उसे लगा कि पुलिस को विनीता की काल डिटेल्स से उस के बारे में पता लग गया है. अब वह भी इस हत्याकांड की जांच में फंस जाएगा.

दूसरी ओर अंकित नाम आने पर विनीता के शातिर दिमाग ने खेल खेला. अपने प्रेमी अमित सिसोदिया उर्फ अंकित को बचाने के लिए वह अंकित को ही फंसाने में लग गई.

26 अक्तूबर, 2020 को वह अंकित यादव से मिलने संभल गई. 2 महीने से अंकित संभल की हयातनगर चौकी पर तैनात था. वहां वह उस से मिली. कुछ सिपाहियों ने उसे उस के साथ देखा भी. विनीता उस से मिल कर चली गई. इस से अंकित भयंकर तनाव में आ गया.

27 अक्तूबर, 2020 को उस ने अपने साथी सिपाही की राइफल ले कर खुद को गोली मार ली. अंकित के आत्महत्या कर लेने की बात विनीता को पता चल गई थी. इसलिए जब उस ने आत्मसमर्पण किया तो वह सारा दोष अंकित यादव पर डालती रही.

वह अपने प्रेमी अमित सिसोदिया उर्फ अंकित को बचाना चाहती थी. समर्पण से पहले विनीता ने अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था, ताकि पुलिस उस मोबाइल से कोई सुराग हासिल न कर सके.

गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद से सभी आरोपियों में इस बात का खौफ है कि पुलिस उन की संपत्तियों को तोड़फोड़ सकती है, कुर्क कर सकती है. इसलिए बारीबारी से सभी आत्मसमर्पण करने की तैयारी में लग गए.

ये भी पढ़ें- पति की हत्यारिन अंजना

फिलहाल कथा लिखे जाने तक पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. शेर सिंह की रिमांड 20 नवंबर को मिलनी थी.द्य

—कथा पुलिस सूत्रों व मीडिया में छपी रिपोर्टों के आधार पर

‘द डर्टी पिक्चर’ की अभिनेत्री आर्या बनर्जी का निधन, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

फिल्म द डर्टी पिक्चर (The Dirty Picture) में काम कर चुकी एक्ट्रेस आर्या बनर्जी (Arya Banerjee) का निधन हो गया है. और एक्ट्रेस का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कोलकाता, उनके घर में मिला है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक्ट्रेस का शव खून से लथपथ था. पुलिस दरवाजा तोड़कर अभिनेत्री के घर के अंदर घुसी थी, जहां उनका शव बेड पर पड़ा मिला. उनकी नाक से खून बह रहा था और आसपास में उल्टियां कर रखी थीं.

खबर ये आ रही है कि एक्ट्रेस के घर पर मेड काम करने के लिए गई थी, मेड ने ही पुलिस को सूचना दी थी और कहा था कि वह फोन नहीं उठा रही हैं. फिलहाल पुलिस आर्या बनर्जी की संदिग्ध मौत की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 :  राखी सावंत ने कहा, अर्शी खान हमेशा शिल्पा शिंदे को कौपी करती है!

एक्ट्रेस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि  आर्या बनर्जी अपने घर में अकेले पालतू कुत्ते के साथ ही रहती थीं. उनकी बहन सिंगापुर में रहती हैं.

खबर ये आ रही है कि  हर दिन की तरह मेड काम करने के लिए आर्या के घर पहुंची  और उसने  कई बार काल  किया और कोई जवाब नहीं मिला तो वह पुलिस को सूचित की.

ये भी पढ़ें- अब पुलिस की वर्दी में नजर आएंगी ‘सास-बहू और बेटियां’ की एंकर-एक्टर एकता जैन

आर्या बनर्जी का वास्तविक नाम देवदत्ता बनर्जी था और वह फेमस सितार वादक निखिल बनर्जी की सबसे छोटी बेटी थीं. आर्या बनर्जी  की फिल्मी करियर की बात करे तो  उन्होंने ‘लव सेक्स और धोखा’ फिल्म से शुरूआत  की थी. इसके बाद उन्होंने द डर्टी पिक्चर फिल्म में विद्या बालन (Vidya Balan) के साथ काम किया.

Bigg Boss 14 :  राखी सावंत ने कहा, अर्शी खान हमेशा शिल्पा शिंदे को कौपी करती है!

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला विवादित शो बिग बौस 14 (Bigg Boss 14) में एक्स कंटेस्टेंट की धमाकेदार एंट्री हुई है. जिसमें राखी सावंत (Rakhi Sawant), अर्शी खान (Arshi khan) , विकास गुप्ता (Viaks Gupta), मनु पंजाबी (Manu Punjabi) और राहुल महाजन (Rahul Mahajan) शामिल हैं. घर में एंट्री होते ही एक्स कंटेस्टेंट ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में एंट्री करते हुए राखी सावंत ने धमाल मचाना शुरू  किया. जी हां, बिग बौस हाउस में एंट्री करते ही वह अर्शी खान से भिड़ गई. दरअसल अर्शी और विकास के बीच बहस हो रही थी और इसी बहस में राखी  सावंत भी कूद पड़ी.

ये भी पढ़ें- दिव्या भटनागर के पति गगन ने कहा, पब्लिसिटी के लिए मेरी पत्नी की मौत का बनाया जा रहा है मजाक

राखी, विकास से यह कहते हुए नजर आई कि वह अर्शी से लड़े नहीं बल्कि उसकी नकली नाक तोड़ दे. राखी ने आगे कहा, अर्शी पूरी तरह  नकली है. वह हमेशा शिल्पा शिंदे को नकल करती है.

इस पर अर्शी खान ने राखी सावंत को जवाब देते हुए कहा,  तुम्हारी नाक भी नकली है. हां, मैं शिल्पा शिंदे हूं क्योंकि वह बेहद सम्मानित कलाकार है. इसी बात को लेकर दोनों में तीखी बहस देखने को मिली.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

राखी सावंत ने शो में ये भी कहा कि मैं यहां हूं और कोई भी किसी दूसरे व्यक्ति पर हाथ नहीं उठा सकता. तो वहीं अर्शी और राखी ने एक-दूसरे को चुड़ैल भी कह दिया. राखी ने कहा, अर्शी  तुम सस्ती चुड़ैल हो. उन्होंने आगे अर्शी से कहा, तुम्हारे मुंह से कोरोना निकल रहा है. इस पर अर्शी ने कहा, ‘मैं कोरोना वैक्सीन हूं. मुझे देखकर कोरोना भाग जाएगा.

ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा ने इस खास मौके पर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की फोटो शेयर कर लिखा ये मैसेज

शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि जैस्मिन, एजाज को लेकर कहती हैं, इस आदमी में हर चीज को मैन्यूप्लेट करने की पावर है. जिसके बाद एजाज कहते हैं कि, आपके अंदर क्षमता नहीं है. फिर उसके बाद जैस्मिन कहती हैं 30 साल की उम्र में आई हूं, सीना ठोककर बोलती हूं. तुम 45 साल की उम्र में आए हो और नकली बनकर खेल रहे हो, क्षमता दिखती है.

अधिकार : क्या रिश्ते में अधिकार की भावना जरूरी है – भाग 1

प्रेम में त्याग होता है स्वार्थ नहीं. जो यह कहता है कि अगर तुम मेरे नहीं हो सके तो किसी दूसरे के भी नहीं हो सकते…यहां प्यार नहीं स्वार्थ बोल रहा है…सच तो यह है कि प्रेम में जहां अधिकार की भावना आती है वहीं इनसान स्वार्थी होने लगता है और जहां स्वार्थ होगा वहां प्रेम समाप्त हो जाएगा. उपरोक्त पंक्तियां पढ़तेपढ़ते विनय ने आंखें मूंद लीं…

एकएक शब्द सत्य है इन पंक्तियों का. क्या उस के साथ भी ऐसा ही कुछ घटित नहीं हो रहा. अतीत का एकएक पल उस की स्मृतियों में विचरने लगा. विनय जब छोटा था तभी उस के पापा गुजर गए. उसे और उस की छोटी बहन संजना को उस की मां सपना ने बड़ी कठिनाई से पाला था.

ये भी पढ़ें- हथेली पर आत्मसम्मान

वह कैसे भूल सकता है वे दिन जब मां बड़ी कठिनाइयों से दो वक्त की रोटी जुटा पाती थीं. अपने जीवनकाल में पिता ने घर के सामान के लिए इतना कर्ज ले लिया था कि पी.एफ. में से कुछ बचा ही नहीं था. पेंशन भी ज्यादा नहीं थी. मां को आज से ज्यादा कल की चिंता थी. उस की और संजना की उच्चशिक्षा के साथसाथ उन्हें संजना के विवाह के लिए भी रकम जमा करनी थी. उन का मानना था कि दहेज का लेनदेन अभी भी समाज में विद्यमान है. कुछ रकम होगी तो दहेजलोभियों को संतुष्ट किया जा सकेगा अन्यथा बेटी के हाथ पीले करना आसान नहीं है.

बड़े प्रयत्न के बाद उन्हें एक स्कूल में अध्यापिका की नौकरी मिली पर वेतन इतना था कि घर का खर्च ही चल पाता था. फायदा बस इतना हुआ कि अध्यापिका की संतान होने के कारण उन को आसानी से स्कूल में दाखिला मिल गया. मां ने उन की देखभाल में कोई कमी नहीं होने दी. आवश्यकता का सभी सामान उन्हें उपलब्ध कराने की उन्होंने कोशिश की. इस के लिए ट्यूशन भी पढ़ाए. उन दोनों ने भी मां के विश्वास को भंग नहीं होने दिया. उन की खुशी की कोई सीमा नहीं रही जब मैट्रिक में उन्होंने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया. स्कूल की तरफ से स्कौलरशिप तो मिली ही, उस को पहचान भी मिली. यही 12वीं में हुआ. उसे आई.आई.टी. में दाखिला तो नहीं मिल पाया पर निट में मिल गया.

ये भी पढ़ें- रुपहली चमक

संजना ने भी अपने भाई विनय का अनुसरण किया. उस ने भी बायो- टैक्नोलौजी को अपना कैरियर बनाया. बच्चों को अपनेअपने सपने पूरे करते देख मां को सुकून तो मिला पर मन ही मन उन्हें यह डर भी सताने लगा कि कहीं बच्चे अपनी चुनी डगर पर इतने मस्त न हो जाएं कि उन की अनदेखी करने लगें. अब वे उन के प्रति ज्यादा ही चिंतित रहने लगीं. मां स्कूल, कालेज की हर बात तो पूछती हीं, उन के मित्रों के बारे में भी हर संभव जानकारी लेने का प्रयास करतीं. विनय और संजना ने कभी उन की इस बात का बुरा नहीं माना क्योंकि उन्हें लगता था कि मां का अतिशय प्रेम ही उन से यह करवा रहा है. भला मां को उन की चिंता नहीं होगी तो किसे होगी. मां की खुशी की सीमा न रही जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होते ही उस की एक मल्टीनैशनल कंपनी में नौकरी लग गई. संजना का कोर्स भी पूरा होने वाला था. मां ने उस के विवाह की बात चलानी प्रारंभ कर दी…संजना रिसर्च करना चाहती थी. उस ने अपना पक्ष रखा तो मां ने यह कह कर अनसुना कर दिया कि मुझे प्रयास करने दो, यह कोई आवश्यक नहीं कि तुरंत अच्छा रिश्ता मिल ही जाए.

संयोग से एक अच्छा घरपरिवार मिल गया. संजना के मना करने के बावजूद मां ने अपने अधिकार का प्रयोग कर उस पर विवाह के लिए दबाव बनाया. विनय ने संजना का साथ देना चाहा तो मां ने उस से कहा कि मुझे अपनी एक जिम्मेदारी पूरी कर लेने दो, मैं कुछ गलत नहीं कर रही हूं. तुम स्वयं जा कर लड़के से मिल लो, अगर कुछ कमी लगे तो बता देना मैं अपना निर्णय बदल दूंगी और जहां तक संजना की पढ़ाई का प्रश्न है वह विवाह के बाद भी कर सकती है. विनय तब समीर से मिला था. उस में उसे कोई भी कमी नजर नहीं आई, आकर्षक व्यक्तित्व होने के साथ वह अच्छे खातेपीते घर से है, कमा-खा भी अच्छा रहा है.

ये भी पढ़ें- मां और मोबाइल

इंजीनियरिंग कालेज में लैक्चरर है. मां ने जैसे दिन देखे थे, जैसा जीवन जिया था उस के अनुसार उसे उन का सोचना गलत भी नहीं लगा. वे एक मां हैं, हर मां की इच्छा होती है कि उन के बच्चे जीवन में जल्दी स्थायित्व प्राप्त कर लें. आखिर वह संजना को मनाने में कामयाब हो गया. संजना और समीर का विवाह धूमधाम से हो गया. संजना के विवाह के उत्तरदायित्व से मुक्त हो कर मां कुछ दिनों की छुट्टी ले कर विनय के पास आईं. एक दिन बातोंबातों में उस ने अपने मन की बात उन के सामने रखते हुए कहा, ‘मां अब आप की सारी जिम्मेदारियां समाप्त हो गई हैं. अब नौकरी करने की क्या आवश्यकता है, अब यहीं रहो.’

बेटे के मुख से यह बात सुन कर मां भावविभोर हो गईं. आखिर इस से अधिक एक मां को और क्या चाहिए. उन्होंने त्यागपत्र भेज दिया. कुछ दिन वे उस घर को किराए पर उठा कर तथा वहां से कुछ आवश्यक सामान ले कर आ गईं. उस ने भी आज्ञाकारी पुत्र की तरह मां का कर्ज उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी. घर के खर्च के पूरे पैसे मां को ला कर देता, हर जगह अपने साथ ले कर जाता. उन की हर इच्छा पूरी करने का हरसंभव प्रयत्न करता. धीरेधीरे पुत्र की जिंदगी में उन का दखल बढ़ता गया. वे उस से एकएक पैसे का हिसाब लेने लगीं, अगर वह कभी मित्रों के साथ रेस्तरां में चला जाता तो मां कहतीं, ‘बेटा फुजूलखर्ची उचित नहीं है, आज की बचत कल काम आएगी.’

ये भी पढ़ें- मैं नहीं जानती

अधिकार : क्या रिश्ते में अधिकार की भावना जरूरी है

अधिकार : क्या रिश्ते में अधिकार की भावना जरूरी है – भाग 2

मां अपने जीवन का अनुभव बांट रही थीं पर यह नहीं समझ पा रही थीं कि उन का बेटा अब बड़ा हो गया है, उस की भी कुछ आवश्यकताएं हैं, इच्छाएं हैं. दिन में 3-4 बार फोन करतीं. रात को अगर आने में देर हो जाती तो 10 तरह के सवाल करतीं इसलिए वह मित्रों की पार्टी में भी सम्मिलित नहीं हो पाता था. झुंझलाहट तब और बढ़ जाती जब देर रात तक उसे आफिस में रुकना पड़ता और मां को लगता कि वह अपने मित्रों के साथ घूम कर आ रहा है. मां के तरहतरह के प्रश्न उसे क्रोध से भर देते खासकर जब वे घुमाफिरा कर यह जानने का प्रयत्न करतीं कि उस के मित्रों में कोई लड़की तो नहीं है. उन का आशय समझ कर भी वह उन्हें कुछ नहीं कह पाता तथा मां का अपने प्रति अतिशय प्रेम, चिंता समझ कर टालने की कोशिश करता.

मां का उस की जिंदगी में दखल और मां के प्रति उस का अतिशय झुकाव भांप कर मित्रों ने मां की पूंछ कह कर उस का मजाक बनाना प्रारंभ कर दिया. कोई कहता यार, तू तो अभी बच्चा है, कब तक मां का आंचल पकड़ कर घूमता रहेगा. आंचल छोड़ कर मर्द बन, कुछ निर्णय तो अपनेआप ले. सुन कर उस का आत्मसम्मान डगमगाता, स्वाभिमान को चोट लगती पर चुप रह जाता. अब उसे लगने लगा था कि मां का अपने बच्चे के प्रति प्यार स्वाभाविक है पर उस की सीमारेखा होनी चाहिए, बच्चे को एक स्पेस मिलना चाहिए. कम से कम उसे इस बात की तो छूट देनी चाहिए कि वह कुछ समय अपने हमउम्र मित्रों के साथ बिता सके. आज भी उस के मन में मां का स्थान सर्वोपरि है. आखिर मां ही तो है जिन्होंने न केवल उसे जिंदगी दी, उसे इस मुकाम तक पहुंचाने में कितने ही कष्ट सहे. फिर भी मन में तरहतरह के प्रश्न और शंकाएं क्यों? वे अब भी जो कर रही हैं उस में उन का प्यार छिपा है. मां ने जीवन दिया है अगर वे ले भी लें तो भी इनसान उन के कर्ज से मुक्त नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें- राशनकार्ड की महिमा

निदा फाजली ने यों ही नहीं लिख दिया… ‘मैं रोया परदेश में भीगा मां का प्यार दिल ने दिल से बात की बिन चिट्ठी बिन तार…’ साल दर साल बीतने लगे. उस के लगभग सभी मित्रों के विवाह हो गए. वे अकसर कहते यार कब मिठाई खिला रहा है. वह मुसकरा कर कहता, ‘मुझे आजादी प्यारी है, अभी मैं बंधन में बंधना नहीं चाहता.’ इस बीच कई रिश्ते आए पर मां को कोई लड़की पसंद नहीं आती थी. कहीं परिवार अच्छा नहीं है तो कहीं लड़की. अगर सबकुछ ठीक रहा तो लेनदेन के मसले पर बात टूट जाती. उसे समझ में नहीं आ रहा था कि मां ऐसा क्यों कर रही हैं जिस दहेज की समस्या से वह संजना के समय त्रस्त थीं वही दहेज का लालच अब उन में कैसे समा गया?

एक रिश्ता तो उस की कंपनी में ही काम कर रही एक लड़की का था. उस के मातापिता इस रिश्ते के लिए इसलिए ज्यादा उत्सुक थे क्योंकि उन्हें लगता था कि दोनों के एक ही कपंनी में काम करने से वे एकदूसरे की समस्याओं को अच्छी तरह समझ पाएंगे, लेकिन मां को वह लड़की ही पसंद नहीं आई. उस ने कुछ कहना चाहा तो बोलीं, ‘तू अभी बच्चा है. शादीविवाह ऐसे ही नहीं हो जाता, बहुत कुछ देखना और सोचना पड़ता है. उस की नाक इतनी मोटी और चपटी है कि अगर उस से विवाह हो गया तो आगे की सारी पीढि़यां चपटी नाक ले कर आएंगी.’ उस ने कभी मां की बात नहीं काटी थी तो अब क्या कहता कि उसे लड़की का रंगरूप, सूरतसीरत ठीक ही लगी. नाक भी ऐसी मोटी या चपटी तो नहीं लगी, जैसा मां कह रही हैं. पता नहीं मां ने बहू के रूप में कैसी लड़की मन में बसा रखी है, अब वे क्यों भूल रही हैं कि हर लड़की सर्वगुणसंपन्न नहीं होती.

सच तो यह है वह इस रिश्ते के आने से पहले कई बार आफिस कैंपस में उस लड़की को देख चुका था, आंखें मिली थीं. शायद चाहने भी लगा था. उस दिन वह बहुत निराश हुआ था और एक सपना टूटता महसूस कर रहा था. पर मां के खिलाफ जा कर कुछ कहने या करने का प्रश्न ही नहीं था. वह सबकुछ सहन कर सकता था पर मां की आंखों में आंसू नहीं. दिन बीत रहे थे. बच्चों के स्कूलों की छुट्टी हो गई थी. मां ने संजना को छुट्टियों में बुला लिया तो उसे भी लगा कि चलो, अच्छा है दिलदिमाग पर छाई नीरसता से मुक्ति मिलेगी. संजना के आते ही घर में रौनक हो गई. उस का 2 वर्षीय बेटा दीप तो उसे छोड़ता ही नहीं था, ‘मामा, हमें यह चाहिए, हमें वह चाहिए.’ और वह उस की डिमांड पूरी करतेकरते थकता नहीं था.

ये भी पढ़ें- पिताजी : नीला को कब अहसास हुआ, ‘प्यारे’ पिताजी के दर्शन हो गए – भाग 1

‘‘भैया, कब तक यों ही अकेले रहोगे. अब तो भाभी ले आओ. आखिर मां कब तक तुम्हारी गृहस्थी संभालती रहेंगी. इन्हें भी तो आराम चाहिए,’’ एक दिन संजना ने बातोंबातोें में कहा. ‘‘कोई लड़की पसंद आए तब न. विवाह गुड्डेगुडि़यों का खेल तो नहीं, जो किसी से भी कर दें,’’ मां ने कहा. ‘‘आखिर भैया को कैसी लड़की चाहिए. मुझे बता दो, मैं ढूंढ़ लूंगी.’’ ‘‘अरे, विनय, संजना को जलेबी पसंद है, आज छुट्टी है, अभी दीप सो रहा है, जा ले आ वरना वह भी तेरे पीछे लग लेगा,’’ मां ने बात का रुख मोड़ते हुए कहा. ‘‘ठीक है मां,’’ उस ने कपड़े बदले तथा चला गया. अभी आधी सीढ़ी ही उतरा था कि उसे याद आया कि बाइक की चाबी लेना तो भूल गया, चाबी लाने वह उलटे पैर लौट आया, घंटी बजाने ही वाला था कि मां की आवाज सुनाई दी.

अधिकार : क्या रिश्ते में अधिकार की भावना जरूरी है – भाग 3

‘‘तू बारबार विनय के विवाह के लिए मुझ पर क्यों दबाव डालती है. अरे, अगर उस का विवाह हो गया तो क्या तू ऐसे आ कर यहां रह पाएगी या मैं घर को अपने अनुसार चला पाऊंगी. हर बात में रोकटोक मुझ से सहन नहीं होगा,’’ मां की आवाज आई. ‘‘पर मां यह तो ठीक है कि भैया तुम से बहुत प्यार करते हैं. भला तुम इतनी स्वार्थी कैसे हो सकती हो?’’ ‘‘इस दुनिया में हर इनसान स्वार्थी है, फिर मैं क्यों नहीं बन सकती? मैं ने इतने कष्ट झेले हैं अब जा कर कुछ आराम मिला है फिर कोई आ कर मेरे अधिकार छीने यह मुझ से सहन नहीं होगा.’’ ‘‘मां, अगर भैया को तुम्हारी इस भावना का पता चला तो,’’ संजना ने आक्रोश भरे स्वर में कहा. ‘‘पता कैसे चलेगा… यह मैं तुझ से कह रही हूं, अब तुझ पर इतना विश्वास तो कर ही सकती हूं कि इस राज को राज ही रहने देगी.’’ ‘‘पर मां…’’

‘‘इस संदर्भ में अब मैं एक शब्द नहीं सुनना चाहती. तू अपनी गृहस्थी संभाल और मुझे मेरे तरीके से जीने दे.’’ ‘‘अगर ऐसा था तो तुम ने मेरा विवाह क्यों किया. तुम्हारे अनुसार मैं ने भी तो किसी का बेटा छीना है.’’ ‘‘तेरी बात अलग है. तू मेरी बेटी है, तुझे मैं ने अच्छे संस्कार दिए हैं.’’ इस से आगे विनय से कुछ सुना नहीं गया वह उलटे पांव लौट गया. लगभग 1 घंटे बाद मां का फोन आया. मन तो आया बात न करे पर फोन उठा ही लिया. ‘‘कहां हो तुम, बेटे. इतनी देर हो गई. चिंता हो रही है.’’ आज स्वर की मिठास पर वितृष्णा हो आई पर फिर भी आदतन सहज स्वर में बोला, ‘‘कुछ दोस्त मिल गए हैं, नाश्ते पर इंतजार मत करना, मुझे देर हो जाएगी.’’ ‘‘तेरे दोस्त भी तो तेरा पीछा नहीं छोड़ते. अच्छा जल्दी आ जाना वरना दीप उठते ही तुम्हें ढूंढ़ेगा.’’

ये भी पढ़ें- कच्चे पंखों की फड़फड़ाहट

मां का कई बार फोन आते देख उस ने स्विच औफ ही कर दिया. लगभग शाम को लौटा तो मां के तरहतरह के प्रश्नों के उत्तर में उस ने सिर्फ इतना कहा, ‘‘अचानक बौस ने बुला लिया, उन के साथ किसी प्रोजैक्ट पर बात करतेकरते गहमागहमी हो गई. आज प्लीज मुझे अकेला छोड़ दीजिए, बहुत थक गया हूं.’’ मां को अचंभित छोड़ वह अपने कमरे में चला गया तथा कमरा बंद कर लिया. ‘‘पता नहीं क्या हो गया है इसे, आज से पहले तो इस ने ऐसा कभी नहीं किया.’’ ‘‘भैया कह रहे थे कि बौस से कुछ गहमागहमी हो गई है. हो सकता है कुछ आफिस की परेशानी हो.’’

‘‘अगर कुछ परेशानी भी है तो ऐसे कमरा बंद कर के बैठने से थोड़े ही हल हो जाएगी, आज तक तो हर परेशानी मुझ से शेयर करता था फिर आज… कहीं उस ने वह बात…’’ ‘‘मां…तुम भी न जाने क्याक्या सोचती रहती हो…’’ उस के कानों में दीदी के वाक्य पड़े. खाने के समय मां व दीदी उस से खाने के लिए कहने आईं पर उस ने कह दिया, ‘‘भूख नहीं है, उन के साथ ही खा लिया था.’’ विनय जानता था कि उस के इस व्यवहार से मां और दीदी दोनों आहत होंगी पर वह अपने आहत मन का क्या करे? मन नहीं लगा तो वह किताब ले कर बैठ गया. वैसे भी किताबें उस की सदा से साथी रही थीं.

उस की लाइब्रेरी शरतचंद से ले कर चेतन भगत, शेक्सपियर से ले कर हैरी पौटर जैसे नएपुराने लेखकों की किताबों से भरी पड़ी थी. जब मन भटकता था तो वह किताब ले कर बैठ जाता. मन का तनाव तो दूर हो ही जाता, मन को शांति भी मिल जाती थी. फिर अचानक से उस ने उन पंक्तियों पर नजर डाली तो क्या अब मां के प्रेम में स्वार्थ आ गया है जिस से अनचाहा डर पैदा हो गया है.

परिस्थितियों पर नजर डाली तो लगा मां का डर गलत नहीं है पर उन का सोचना तो गलत है. उन्हें यह क्यों लगने लगा है कि दूसरा आ कर उन से उन का अधिकार छीन लेगा. अगर वह अपना निस्वार्थ प्रेम बनाए रखती हैं तो अधिकार छिनेगा नहीं वरन उस में वृद्धि होगी. अगर मैं उन का सम्मान करता हूं, उन की हर इच्छा का पालन करता हूं तो क्या उन का कर्तव्य नहीं है कि वे भी मेरी इच्छा का सम्मान करें, मुझे बंधक बना कर रखने के बजाय थोड़ी स्वतंत्रता दें. अगर मां नहीं चाहतीं तो मैं स्वयं प्रयास करूंगा. आखिर मेरी भी कुछ इच्छाएं हैं. मैं कर्तव्य के साथ अधिकार भी चाहता हूं. मां को मुझे मेरा अधिकार देना ही होगा. मैं संजना से बात करूंगा, अगर उस ने साथ दिया तो ठीक वरना मर्यादा लांघनी ही पड़ेगी. आखिर जब बुजुर्ग अपने ही अंश की भावना को न समझना चाहें तो बच्चों को मर्यादा लांघनी ही पड़ती है.

ये भी पढ़ें- कितने दूर कितने पास

इस विचार ने उस के मन में चलती उथलपुथल को शांति दी, घड़ी की ओर देखा तो 2 बज रहे थे, वह सोने की कोशिश करने लगा. साल भर बाद विनय ने संजना और विशाखा के साथ अपने अपार्टमैंट के सामने कार खड़ी की. संजना ने कार से उतर कर कहा, ‘‘भैया, आप भाभी को ले कर पहुंचो तब तक मैं आरती का थाल सजाती हूं.’’ ‘‘अरे, संजना तू, अचानक. न कोई सूचना…कहां है समीर और दीप…’’ मां ने दरवाजे पर उसे अकेला खड़ा देख कर प्रश्न किया. ‘‘वे भी आ रहे हैं पर मां अभी आरती का थाल सजाओ… भइया, भाभी ले कर घर आए हैं.’’ ‘‘भाभी…क्या कह रही है तू. वह ऐसा कैसे कर सकता है. मुझे बिना बताए इतना बड़ा फैसला…ऐसा करते हुए एक बार भी मेरा खयाल नहीं आया. क्या तू भी इस में शामिल है?’’

मां ने बौखला कर कहा. ‘‘हां, मैं भी…मां अगर अपना सम्मान बनाए रखना चाहती हो तो खुशीखुशी बहू का स्वागत करो. मैं आरती का थाल सजाती हूं और हां, तुरंत होटल ‘नटराज’ के लिए निकलना है, कोर्टमैरिज हो चुकी है पर समाज की मुहर लगाने के लिए वहां हमें रिसेप्शन के साथ विवाह की रस्में भी पूरी करनी हैं, कार्ड बंट चुके हैं, थोड़ी देर में मेहमान भी आने प्रारंभ हो जाएंगे. यहां कोई हंगामा न हो इसलिए समीर दीप को ले कर सीधे होटल चले गए हैं,’’ जितनी तेजी से संजना का मुंह चल रहा था उतनी तेजी से उस के हाथ भी.

‘‘पर लड़की कौन है, उस का परिवार कैसा है?’’ क्रोध पर काबू पाते हुए मां ने पूछा. ‘‘लड़की से तुम मिल चुकी हो. भैया के साथ ही काम करती है.’’ ‘‘क्या यह विशाखा….’’ ‘‘मां तुम्हें चपटी नाक वाली नजर आई होगी पर मुझे वह बहुत ही सुलझी और व्यावहारिक लड़की लगी और सब से बड़ी बात वह भैया की पसंद है.’’ ‘‘शादी से पहले हर लड़की सुलझी नजर आती है.’’ ‘‘मां, अगर अब भी तुम ने अपना रवैया नहीं बदला तो मेरी बात याद रखना, घाटे में तुम्हीं रहोगी. बच्चे बड़ों से सिर्फ आशीर्वाद चाहते हैं, उस के बदले में बड़ों को सम्मान देते हैं. अगर उन्हें आशीर्वाद की जगह ताने और उलाहने मिलते रहे तो बड़े भी उन से सम्मान की आशा न रखें. वैसे भी तुम्हारे रुख के कारण ही हमें अनचाहे तरीके से फैसला लेना पड़ा और तो और, विशाखा के मातापिता को बड़ी कठिनाई से इस सब के लिए तैयार कर पाए हैं. अब चलो,’’

कहते हुए संजना का स्वर कठोर हो गया था. वह आरती का थाल लिए तेजी से बाहर की ओर चल दी. कहनेसुनने के लिए कुछ रह ही नहीं गया था. पंछी के पर निकल चुके हैं और वह अब बिना किसी की सहायता से उड़ना भी सीख चुका है. बहेलिया अगर चाहे भी तो उसे बांध कर नहीं रख सकता. सोच कर मां ने संजना का अनुसरण किया. संजना बाहर आई तो देखा दरवाजे पर विनय विशाखा के साथ खड़ा है. आरती का थाल संजना मां के हाथ में पकड़ा कर बोली, ‘‘भैया, पहले मेरी मुट्ठी गरम करो तब अंदर आने दूंगी.’’ विनय से मोटा सा लिफाफा पा कर ही वह हटी तथा मां की तरफ मुखातिब हो कर बोली, ‘‘मां, अब तुम्हारी बारी.’’

ये भी पढ़ें- Serial Story : रुपहली चमक – भाग 3

‘पूरी जादूगरनी निकली, अभी से मेरे बेटे को फांस लिया, आगे न जाने क्याक्या होगा,’ मन ही मन बुदबुदाई तभी अंतर्मन ने उसे झकझोरा. अब अपना और कितना अपमान करवाएगी सपना. आगे बढ़, खुशियां तेरे द्वार खड़ी हैं, खुशीखुशी स्वागत कर. उन्होंने संजना के हाथ से थाल लिया तथा आरती उतारते हुए बोलीं, ‘‘अच्छा सरप्राइज दिया तुम लोगों ने, मुझे हवा भी नहीं लगने दी. अगर तुझे इसी से विवाह करना था तो मुझ से कहते, क्या मैं मना कर देती? संजना इस में कुछ मीठा तो रखा ही नहीं है अब बिना मुंह मीठा करवाए कैसे बहू को गृहप्रवेश करवाऊं. आज मीठा तो कुछ भी घर में नहीं है. जा थोड़ा सा गुड़ ले आ.’’

विनय और संजना ने एकदूसरे को देखा. मां में आए परिवर्तन ने उन्हें सुखद आश्चर्य से भर दिया. ‘‘अब खड़ी ही रहेगी या लाएगी भी.’’ संजना गुड़ लाने अंदर गई, विनय और विशाखा मां के चरणों में झुक गए.

योग गुरु का – सेक्स रोग !

मीठी- चुपड़ी बातें करके विवाहित महिला को एक योग गुरु ने अपने जाल में कुछ ऐसा फंसाया कि वह न पति की रही, और न ही प्रेमी की. पति को छोड़कर योग गुरु के जाल में फंस कर लंबे समय तक “लिव इन रिलेशनशिप” में रह कर महिला ने अपना सब कुछ बर्बाद कर लिया. बच्चों का जीवन तबाह कर डाला . योग गुरु जब सेक्स की योग साधना करने के बाद फुर्र हुआ तो महिला को होश आया और वह न्याय पाने के लिए पुलिस के दरवाजे पर दस्तक देने पहुंची जहां से उसे पहले बेरंग भगा दिया गया.

और‌ योग गुरु “दूसरी शादी”

छत्तीसगढ़ के न्याय धानी बिलासपुर में एक योग गुरू का चोला पहने शख्स ने महिला को पहले पति से अलग करवाकर उसका दैहिक शोषण किया. फिर उसे छोड़कर दूसरी शादी रचाने चल पड़ा. महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने जिला कोरबा के खरमोरा में छापा मारा, तो योग गुरू दूल्हे के वेश में दुल्हन के साथ फेरे लेने की तैयारी में था, पुलिस के पहुंचते ही विवाह स्थल पर हंगामा मच गया और लोग पुलिस का विरोध करने लगे, उसके बाद भी पुलिस ने गुरु को हिरासत में ले लिया. सिविल लाइन थाना,बिलासपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला वर्ष 2015 में बाबा रामदेव के आगमन पर भिलाई गई थी. उस दौरान महिला का कोरबा निवासी कथित योग गुरु दुर्गेश राठौर पिता तोताराम राठौर से परिचय हुआ. दुर्गेश ने लगातार महिला से मोबाइल पर बातचीत कर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया.

दोनों के बीच संबंध की जानकारी होने पर महिला के पति ने सामाजिक बैठकर कराकर महिला से अलग रहने लगा. इस घटना का फायदा उठाते हुए दुर्गेश राठौर महिला एवं उनके बच्चों के साथ अलग मकान में रहकर उसका दैहिक शोषण करता रहा. इस साल दुर्गेश ने महिला के साथ घर में दीपावली मनाई और 15 नवंबर को घर कोरबा लौट गया. और दूसरी शादी की तैयारी करने लगा यह खबर महिला तक पहुंच गई और उसके बाद उसने पुलिस थाने पहुंचकर फरियाद लगाई मगर कुछ सुनवाई नहीं हो रही थी.

ये भी पढ़ें- धर्म परिवर्तन की एक गोली

और गुरु रंगे हाथों पकड़ाया

मामला जब धीरे-धीरे सर गर्म हुआ और शिकायत छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तक पहुंची तो उन्होंने पुलिस को एक्शन लेने का फरमान जारी किया.

इधर दुर्गेश के भाई राजेश ने मोबाइल पर महिला से संपर्क किया और उसे दुर्गेश की शादी तय होने की जानकारी दे कर महिला को दुर्गेश से दूर रहने व रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दी थी. दिसंबर के प्रथम सप्ताह 5 तारीख को पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दुर्गेश राठौर के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया और खुद खबर शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें- बर्दाश्त की हद – भाग 1

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला आरोपी दुर्गेश राठौर की बारात कोरबा के खरमोरा स्थित राठौर भवन में गई है. सिविल लाइन पुलिस ने खरमोरा राठौर भवन में दबिश देकर योग गुरू दुर्गेश राठौर को हिरासत में ले लिया. जब पुलिस दुल्हे को पकड़ने गई, तो उसके घर वालों द्वारा जमकर हंगामा मचाया . भारी मशक्त के बाद सिविल लाइन पुलिस दुल्हा बने दुर्गेश राठौर को हिरासत में ले पायी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें