इस गाने ने बदला भोजपुरी गानों का माहौल, देखें Video

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री व भोजपुरी संगीत जगत में सदैव कुछ नया करने को तत्पर रहने वाली संगीत कंपनी ‘‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स’’ ने पुनः भोजपुरी में नई पहल की है.

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने भोजपुरी के ऑफिसियल युट्यूब चैनल से भोजपुरी गानों के माहौल में बदलाव लाने वाला गीत ‘‘घंटी’’रिलीज किया है, जिसमें भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडे और भोजपुरी अदाकारा नीलम गिरी की पति-पत्नी के रूप में केमिस्ट्री कमाल की है.सभी मान रहे हैं कि इस गाने ने भोजपुरी गीत संगीत के माहौल को बदलने का काम किया है.

‘‘घंटी’’गाने को लेकर रितेश पांडे ने कहा,‘‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के मालिक रत्नाकर कुमार की सोच बड़ी अच्छी थी कि कुछ हटकर गाना बने.वैसा ही उन्होंने परिवर्तन भी किया है.इतना अच्छा पारिवारिक गाना बनाने में जो विशेष सहयोग है, वह वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का है.’’

Rashmi Desai ने इस भोजपुरी गाने पर किया धमाकेदार डांस, देखें Video

ज्ञातब्य है कि पति की कथा और पत्नी की व्यथा को प्रस्तुत करने वाला गाना ‘घंटी’की सबसे खास बात यह है कि होली के माहौल में इस गाने का आना बहुत ही बड़ी बात है.इस गाने में दो कहानियां हैं.एक तरफ पति कथा करने में व्यस्त है,तो दूसरी तरफ पत्नी की व्यथा का वर्णन किया गया है,जो कि बहुत ही सराहनीय है.लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ही गाने आने चाहिए.

तभी भोजपुरी एलबम के गानों में बदलाव आएगा, ताकि हर वर्ग के दर्शकों का फुल टू धमाल मनोरंजन हो सके और भोजपुरी एलबम के गानों पर उंगली ना उठ सके.लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं.कंपनी की क्रिएटिविटी भी इस गाने में दिखती है.

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह का पहला Valentine Special गाना हुआ वायरल, देखें Video

ज्ञातब्य है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘‘घंटी’’नामक इस गाने को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है.जबकि इसके लेखक जेडी बहादुर,संगीतकार छोटू रावत है. इसकी परिकल्पना छोटन पांडे ने की है,वीडियो निर्देषक रवि पंडित,नृत्य निर्देषक राहुल रितिक, एडीटर दीपक रावत हैं.

Kapil Sharma को इस वजह से लेना पड़ा व्हीलचेयर का सहारा

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों काफी चर्चे में हैं. सोमवार को एक वीडियो जमकर वायरल हुई थी, जिसमें कपिल शर्मा व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे थे. और इस हालत में उन्हें देखकर फैंस काफी चिंतित हो गए कि आखिर कपिल को हुआ क्या है.

तो वहीं ये भी खबर आ रही थी कि जब पपराजियों ने कपिल शर्मा की तस्वीरें लेना चाहा तो कपिल गुस्सा हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कपिल शर्मा ने खुद बताया है कि उन्हें क्या हुआ है. खबरों के अनुसार कपिल को हल्की सी बैक इंजरी है. अब उनके फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें- Disha Parmar जल्द ही बनेंगी Rahul Vaidya की दुल्हनिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

खबरों के अनुसार, कपिल शर्मा ने कहा है, जिम में Exercise के दौरान उन्हें बैक इंजरी हो गई थी. उन्होंने आगे कहा कि ये कुछ दिनों में ठीक हो जाएगी. मेरे बारे में चिंता करने के लिए आपका शुक्रिया.

हाल ही में कपिल के घर एक नन्हा मेहमान आया है. उनकी पत्‍नी गिन्‍नी चतरथ ने 1 फरवरी 2021 को बेबी बॉय को जन्म दिया. कपिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ गुड न्‍यूज शेयर की थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

वर्क फ्रंट की बात करे तो कपिल शर्मा का  फेमस कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’  बंद हो गया है. खबर ये आ रही थी कि सलमान खान ने कपिल और गुत्थी (सुनिल ग्रोवर),  दोनों के बीच पैचअप करवा दिया है. हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसी खबरों को अफवाह बताया गया है और ये भी कहा गया है  कि सलमान की ओर से उनके पास कोई फोन नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta kya kehlata hai: कार्तिक और सीरत के बीच बढ़ेंगी नजदीकियां तो रिया चलेगी एक नई चाल

महिलाओं की सुरक्षा और आत्मसम्मान के प्रति सजग उत्तर प्रदेश सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष ‘मिशन शक्ति’ की प्रगति, इसके द्वितीय फेज़ तथा इसमें विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए योगदान के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा तथा आत्मसम्मान सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है. ‘मिशन शक्ति’ को इसी उद्देश्य से लागू किया गया था. उन्होंने कहा कि 08 मार्च, 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस है. इसके दृष्टिगत ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिला सशक्तीकरण से सम्बन्धित विभिन्न विभागीय आयोजन 26 फरवरी, 2021 से ही शुरू कर दिए जाएं.

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस अभियान का सकारात्मक प्रभाव समाज पर पड़ा है और महिलाओं की सुरक्षा और आत्मसम्मान के प्रति समाज अब और जागरूक हो रहा है. उन्होंने राजस्व विभाग को घरौनी के तहत स्वामित्व का अधिकार घर की महिला को देने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए गए सामुदायिक शौचालयों में महिला कर्मी की तैनाती शीघ्र की जाए. उन्होंने सभी जनपदों में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक रिपोर्टिंग चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए, जहां महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के सम्बन्ध में सूचना दर्ज कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री जी के समक्ष नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा नारी स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’-द्वितीय फेज़ का प्रस्तुतीकरण अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने किया.

उन्होंने ‘मिशन शक्ति’ के द्वितीय फेज़ के दौरान महिला थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना तथा इससे सम्बन्धित प्रस्ताव, महिला साइबर क्राइम सेल, साइबर बुलीइंग व साइबर स्टॉकिंग के लिए डूज़ व डोन्ट्स, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत महिला सुरक्षा समिति के गठन, समिति के स्वरूप, महिला हेल्प डेस्क में प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा, अत्यधिक वृद्ध महिला कैदी/शारीरिक रूप से अशक्त महिला कैदियों की रिहाई, ‘मिशन शक्ति’ पुरस्कार इत्यादि के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया.

प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री जी के समक्ष ‘मिशन शक्ति’ में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न विभागों जिनमें कृषि, पंचायती राज, राजस्व, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, युवा कल्याण, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास, चिकित्सा शिक्षा, संस्कृति, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, औद्योगिक विकास, ग्राम्य विकास, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, परिवहन, नगर विकास, पशुपालन, अल्पसंख्यक कल्याण, न्याय तथा सहकारिता विभाग शामिल हैं, ने अपने-अपने विभाग द्वारा किए गए कार्यों तथा उपलब्धियों के विषय में जानकारी दी.

उल्लेखनीय है कि ‘मिशन शक्ति’ की शुरुआत शारदीय नवरात्र 2020 से की गई थी. यह अभियान बासन्तिक नवरात्र 2021 तक चलेगा.

Crime Story- सोनू का खूनी खेल: भाग 2

सौजन्य- सत्यकथा

‘‘तारीफ के लिए शुक्रिया जनाब. आप को इस बात का पता तो चला कि मैं आप का कितना खयाल रखती हूं. मैं तो अभी तक यही सोचती थी कि न जाने कब आप को पता चलेगा और कब मैं अपने दिल का हाल बयां कर पाऊंगी.’’ कह कर सोनू ने अपनी नजरें झुका लीं.

‘‘क्या मतलब…’’ आशीष ने उस के चेहरे पर नजरें गड़ा कर पूछा, ‘‘कहना क्या चाहती हो?’’

‘‘अब इतने भी अंजान नहीं हो तुम कि इस का क्या मतलब ही न जानते हो. जो मैं तुम्हारा हर समय हरदम खयाल रखती हूं, वह भी एक पत्नी की तरह, तो क्यों रखती हूं.’’

‘‘तो तुम ही खुल कर बता दो कि तुम्हें मेरा इतना खयाल क्यों है.’’ उस ने पूछा.

‘‘मैं तुम को पसंद करती हूं तुम से प्यार करती हूं, इसीलिए मुझे तुम्हारा इतना खयाल रहता है. मुझे तुम्हारा साथ पसंद है इसीलिए हमेशा तुम्हारे पास ही बनी रहती हूं, लेकिन तुम हो कि मेरे जज्बातों की फिक्र ही नहीं है.’’ सोनू ने यह कह कर एक बार फिर अपनी नजरें झुका लीं और मायूसी का लबादा ओढ़ लिया.

आशीष उस की बात पर मंदमंद मुसकराते हुए बोला, ‘‘मैं जानता था लेकिन जानबूझ कर अंजान बना था. तुम्हारे इतना सब करने पर कोई मूर्ख व्यक्ति भी समझ जाएगा कि तुम्हारे दिल में क्या है तो मैं तो पढ़ालिखा हूं. तुम्हारी जुबां से सुनना चाहता था, इसलिए अंजान बनने का नाटक कर रहा था.’’

यह सुनते ही सोनू की खुशी का पारावार न रहा, ‘‘मतलब मुझे इतने दिनों से बना रहे थे कि कुछ नहीं जानते हो. मुझे बता तो देते मैं तो वैसे भी तुम पर वारी जा रही थी.’’ कह कर सोनू आशीष के सीने से लग गई. उस की आंखों में अपनी जीत की खुशी चमक रही थी.

‘‘तुम पत्नी जैसे सब काम कर रही थीं लेकिन एक काम छोड़ कर…’’ शरारती अंदाज में तिरछी नजरों से आशीष ने सोनू को देख कर कहा.

सोनू ने एक पल के लिए दिमाग पर जोर दे कर सोचा, फिर अगले ही पल आशीष की बात का मतलब समझते ही वह शरमा गई और उस के सीने में अपना मुंह छिपा लिया. उस के बाद उन के बीच शारीरिक रिश्ता भी कायम हो गया.

आशीष और सोनू के बीच उम्र में 18 साल का अंतर था. सोनू 27 साल की थी तो आशीष 45 वर्ष का. सोनू आशीष के साथ उस की पत्नी बन कर रहने लगी. अपने नाम के आगे शुक्ला लगाने लगी. जिस से भी मिलती, बातें करती तो अपने आप को आशीष की पत्नी ही बताती.

समय के साथ ब्याहता राखी को पता चल गया कि उस का पति आशीष सोनू नाम की किसी महिला के साथ रह रहा है. पति आशीष से राखी ने बात की तो उस ने कह दिया कि जैसा वह सोच रही है वैसा कुछ नहीं है. काम के सिलसिले में वह उस के पास रह रही है.

ये भी पढ़ें- Crime Story: प्यार में मिला धोखा

आशीष के साथ रहते सोनू उसे अपने वश में करने की पूरी कोशिश करती थी. मसलन किसी भी कागज/दस्तावेज में पत्नी के नाम की जगह आशीष उस का ही नाम डाले. कोई संपत्ति खरीदे तो उस के नाम से ही खरीदे. इस के लिए वह आशीष पर दबाव बनाती थी. आशीष उस की बात को नजरअंदाज कर देता था.

सोनू के कहने पर ऐसा वह कर भी नहीं सकता था. लेकिन आशीष को अपनी बात न मानते देख कर सोनू नाराज हो जाती थी. अब उन दोनों में अकसर विवाद होने लगा. सोनू अपने भविष्य को ले कर चिंतित रहने लगी. आशीष से उस ने जिस वजह से रिश्ता बनाया, वह वजह उसे पूरी होती नहीं दिख रही थी.

आशीष का एक दोस्त था 23 वर्षीय आनंद तिवारी. आनंद अकबरपुर थाना क्षेत्र के सिंहमई कारीरात गांव में रहता था. उस के पिता रमेश तिवारी किसान थे. 3 भाइयों में वह सब से बड़ा था और अविवाहित था.

आनंद तिवारी आशीष से मिलने उस के कमरे पर आता रहता था. आनंद भी काफी स्मार्ट और जवान था. सोनू से 4 साल छोटा था. आशीष तो दोनों से उम्र में काफी बड़ा था. आनंद से कुछ छिपा नहीं था, वह जानता था कि सोनू आशीष की पत्नी नहीं है, उसे केवल अपने पास रखे हुए है. उस से अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहा है. ऐसे में वह भी सोनू के नजदीक आने की जुगत में लग गया.

सोनू आशीष के द्वारा बात न मानने पर तनाव में रहती थी. ऐसे में आनंद उस के पास आता, उस से बातें करता, बातों के दौरान ही हलकाफुलका मजाक भी कर देता तो सोनू का मन बहल जाता. कुछ समय के लिए वह अपना सारा तनाव भूल जाती थी.

ये भी पढ़ें- 28 साल बाद: भाग 1

सोनू भी उस से घुलनेमिलने लगी. दोनों एकदूसरे की चाहत को अपने प्रति समझ रहे थे. चाहत दिल में पैदा हुई तो अधिक समय साथ बिताने लगे.

एक दिन आनंद आया तो सोनू चाय बनाने लगी. आनंद को शरारत सूझी तो वह चुपके से सोनू के पीछे पहुंच गया और अचानक चिल्ला दिया. सोनू हड़बड़ा गई. हड़बड़ाहट में वह पीछे मुड़ी तो आनंद को खडे़ पाया, वह मुसकरा रहा था.

अगले भाग में पढ़ें- आशीष की हत्या क्यों हुई

मेरी जेठानी कोरोना का बहाना बनाकर घर में किसी को नहीं आने देती, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 35 वर्षीया गृहिणी हूं. हमारा संयुक्त परिवार है. ऊपर के फ्लोर में मेरी जेठानी और ग्राउंड फ्लोर में हमारा परिवार रहता है. कोरोना महामारी में लौकडाउन के दौरान कोई किसी के घर न आया न गया लेकिन अब लोग थोड़ाबहुत बाहर निकल रहे हैं, एकदूसरे के घर भी आजा रहे हैं. हमारे घर में करीबी लोग आजा रहे हैं लेकिन जेठानी ऊपर अपने फ्लोर पर किसी को नहीं आने देतीं, यहां तक कि बहुत करीबी भी जैसे मेरी ननद. पता है कि वे कोई कोरोना संक्रमित नहीं हैं, उन्हें भी ऊपर से अपनी बालकनी से हायबाय कर देती हैं. मुझे बड़ा अजीब लगता है, क्या उन का ऐसा व्यवहार उचित है?

ये भी पढ़ें- मैं तीसरी शादी करना चाहता हूं, क्या यह सही है?

जवाब

कोरोना महामारी के समय में आप की जेठानी का व्यवहार सुरक्षा की दृष्टि से ठीक है लेकिन उन का तरीका गलत है. आप उन्हें सम झाएं, अब हमें कुछ समय कोरोना के साथ ही जीना है, तो लाइफस्टाइल को थोड़ा बदलना पड़ेगा. हमें बीमारी से दूर रहना है, इंसान से नहीं. सोशल डिस्टैंसिंग अपनानी होगी. जिस का पता है कि वह बिलकुल ठीकठाक है, उसे एहतियात के साथ हाथ धो कर ही घर में प्रवेश कराएं.
वक्त वैसे ही खराब चल रहा है. ऐसा व्यवहार कर के दिल की दूरियां न बढ़ाएं. जेठानी को सम झाइए, कुछ तो सम झेंगी.

ये भी पढ़ें- मेरा Nephew आस्ट्रेलिया में रहता है, लेकिन उसके Parents भारतीय लड़की से शादी करना चाहते हैं, मैं क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

पछतावा: रतन की गिरफ्तारी क्यों हुई?

Crime Story- सोनू का खूनी खेल: भाग 1

सौजन्य- सत्यकथा

नवंबर 2020 माह की 28 तारीख थी. जनपद अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में मझुई नदी के नेमपुर घाट पर किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी. सुबहसवेरे घाट पर पहुंचे लोगों ने लाश देखी तो कुछ देर में वहां देखने वालों का तांता लग गया. उसी दौरान किसी ने इस की सूचना मालीपुर थाने में फोन कर के दे दी.

सूचना पा कर थानाप्रभारी विवेक वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. लाश पौलिथिन में लिपटी हुई थी. मृतक की उम्र लगभग 43-44 साल थी. उस के गले पर किसी तेज धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मौजूद थे. आसपास का निरीक्षण करने पर कोई सुबूत हाथ नहीं लगा. अनुमान लगाया गया कि हत्या कहीं और कर के लाश वहां फेंकी गई है. वहां मौजूद लोगों में से कोई भी लाश की शिनाख्त नहीं कर सका. मौके की काररवाई निपटाने के बाद थानाप्रभारी वर्मा ने लाश पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दी. यह बात 28 नवंबर, 2020 की है.

थाने आ कर थानाप्रभारी विवेक वर्मा ने जिले के समस्त थानों में दर्ज गुमशुदगी के बारे में पता किया तो अकबरपुर थाने में 45 वर्षीय आशीष शुक्ला नाम के व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज होने की बात पता चली. गुमशुदगी आशीष के साथ लिवइन में रहने वाली सोनू नाम की युवती ने दर्ज कराई थी. सोनू को बुला कर लाश की शिनाख्त कराई गई तो उस ने उस की शिनाख्त आशीष के रूप में की.

सोनू ने पूछताछ में बताया कि एक दिन पहले देर रात किसी का फोन आया था, जिस के बाद आशीष घर से चले गए थे. आज उन की लाश मिली.

पता चला कि आशीष लखीमपुर जिले की कोतवाली सदर अंतर्गत कनौजिया कालोनी में रहता था. आशीष अंबेडकरनगर में अमीन पद पर कार्यरत था और कोतवाली शहर के मुरादाबाद मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था. उस के साथ उस की कथित पत्नी सोनू शुक्ला रहती थी.

लखीमपुर में आशीष की पत्नी राखी और बच्चे रहते थे. राखी को पति की लाश मिलने की सूचना मिली तो वह तुरंत अंबेडकरनगर पहुंच गई. मालीपुर थाने में उस ने दी तहरीर में पति की हत्या का आरोप सोनू शुक्ला और उस के 3 साथियों विवेक, विकास पर लगाया.

राखी की तहरीर के आधार पर थानाप्रभारी विवेक वर्मा ने सोनू और उस के साथियों के खिलाफ भादंवि की धारा 302/201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया.

30 नवंबर को थानाप्रभारी ने सोनू को हिरासत में ले कर पूछताछ की तो थोड़ी सख्ती करने पर वह टूट गई और आशीष की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया. उस ने बताया कि आशीष की हत्या में उस के प्रेमी आनंद तिवारी, उस के साथी मूलसजीवन पांडेय और राजीव कुमार तिवारी उर्फ राजू ने साथ दिया था.

ये भी पढ़ें- बेगैरत औरत का खेल: भाग 3

पूछताछ के बाद पुलिस ने उसी दिन आनंद और मूल सजीवन को गिरफ्तार कर लिया गया.  उन सभी से पूछताछ के बाद आशीष की हत्या की जो कहानी सामने आई, इस प्रकार थी—

आशीष शुक्ला लखीमपुर खीरी क्षेत्र में एलआरपी रोड पर स्थित कनौजिया कालोनी में रहते थे. 18 वर्ष पहले उन का विवाह राखी से हुआ था. राखी काफी सरल स्वभाव की थी. उस ने आते ही आशीष की जिंदगी को महका दिया था.

आशीष भी सरल स्वभाव की राखी को हमसफर के रूप में पा कर काफी खुश हुआ. कालांतर में राखी ने एक बेटे आयुष (17 वर्ष) और बेटी अर्चिता (12 वर्ष) को जन्म दे दिया. आयुष के जन्म के बाद 2006 में आशीष की नौकरी अमीन के पद पर लग गई. वह अंबेडकरनगर में ही कोतवाली शहर के मुरादाबाद मोहल्ले में किराए पर कमरा ले कर रह रहा था.

जब सब कुछ अच्छा चल रहा होता है, कभीकभी तभी अचानक से जिंदगी में ऐसा खतरनाक मोड़ आ जाता है कि इंसान न संभले तो सब कुछ तहसनहस हो जाता है.

ये भी पढ़ें- Crime Story: त्रिकोण प्रेम- दीपिका का खूनी खेल

आशीष की जिंदगी में भी सब कुछ अच्छा चल रहा था कि जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया कि उस की जिंदगी दूसरे रास्ते पर चल पड़ी. वह रास्ता उस के और उस के परिवार के लिए कितना खतरनाक होने वाला था, आशीष को इस का बिलकुल आभास नहीं था.

अंबेडकरनगर में काम के दौरान उस की मुलाकात सोनू नाम की युवती से हुई. 27 वर्षीय सोनू इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव की रहने वाली थी. उस के पिता विजय कुमार तिवारी की मृत्यु हो चुकी थी.

सोनू 2 भाई व 3 बहनें थीं. सोनू काफी महत्त्वाकांक्षी थी. पिता के न रहने पर उस के विवाह होने में भी अड़चन आ रही थी. इसलिए उस ने अपने लिए खुद ही अच्छा हमसफर तलाश करने की ठान ली.

इसी तलाश ने उसे आशीष शुक्ला तक पहुंचा दिया. आशीष एक तो सरकारी नौकरी करता था, साथ ही काफी स्मार्ट भी था. सोनू ने उस की तरफ अपने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए. सोनू ने आशीष के बारे में पूरी जानकारी जुटा ली. उसे यह भी पता था कि आशीष शादीशुदा है और 2 बच्चों का पिता है. लेकिन सोनू के लिए अच्छी बात यह थी कि उस की पत्नी और बच्चे लखीमपुर में रहते थे.

आशीष को सोनू ने अपने रूपजाल में फांसना शुरू कर दिया. आशीष के साथ वह अधिक से अधिक समय बिताने लगी. उस के लिए खाना बना देती. घर में बना उस के हाथ का खाना खा कर आशीष को बड़ा अच्छा लगता था. वैसे आशीष कभी खुद खाना बना लेता था या होटल पर खा लेता था.

सोनू अच्छी तरह जानती थी कि किसी भी मर्द के दिल तक पहुंचने का रास्ता उस के पेट से हो कर जाता है. भरपेट मनपसंद खाना मिलता तो आशीष सोनू की जम कर तारीफ करता. समय के साथ दोनों काफी नजदीक आने लगे.

आशीष अपनी पत्नी राखी को धोखा नहीं देना चाहता था, लेकिन सोनू का साथ पा कर वह दिल के हाथों ऐसा मजबूर हुआ कि वह अपने आप को रोक नहीं पाया और अपनी जिंदगी को दूसरे रास्ते पर ले गया. उस रास्ते पर सोनू बांहें फैलाए उस का इंतजार कर रही थी.

ये भी पढ़ें- Crime News: बंगला गाड़ी की हसरतें और जेल!

अब सोनू हर दूसरेतीसरे दिन आशीष के कमरे पर ही रुकने लगी. रुकती तो खाना बनाने के साथ ही बाकी काम भी वह कर देती थी. सोनू उस के साथ ऐसा व्यवहार करती जैसे उस की पत्नी हो. आशीष को यह सब काफी अच्छा लगता.

एक रात जब दोनों बैठे बातें कर रहे थे तो आशीष ने उस से कह दिया, ‘‘सोनू तुम मेरा बहुत खयाल रखती हो. इतना खयाल तो सिर्फ पत्नी ही रख सकती है. तुम मेरी पत्नी न होते हुए भी पत्नी जैसा खयाल रख रही हो.’’

अगले भाग में पढ़ें- राखी को पता चल गया कि उस का पति किसी महिला के साथ रह रहा है

Crime Story- सोनू का खूनी खेल: भाग 3

सौजन्य- सत्यकथा

सोनू उस की शरारत समझ गई. वह उसे मारने दौड़ी तो वह वापस हुआ तो आगे पलंग था. वह उस से टकराने से बचने के लिए रुका तो पीछे भागी सोनू उस से टकरा गई. दोनों आपस में टकराए तो एक साथ पलंग पर गिर गए. दोनों की सांसें एकदूसरे के चेहरे से टकरा रही थी तो दिल भी आपस में मिल गए. उस समय दोनों के दिल की धड़कनें काफी तेज थीं.

तन सटे होने के कारण एकदूसरे के दिल की तेज धड़कनों को दोनों ही महसूस कर रहे थे. दोनों जुबां से तो कुछ नहीं कह रहे थे लेकिन आंखें बहुत कुछ कह रही थीं. आनंद सोनू को इतने नजदीक पा कर खुशी से भर उठा और बेसाख्ता बोला, ‘‘आई लव यू…आई लव यू, सोनू.’’

आनंद के इन मीठे बोलों ने सोनू के कानों को सुखद अनुभूति कराई. उस ने आंखें बंद कीं तो होंठ थिरक उठे, ‘‘आई लव यू टू आनंद.’’

इस के बाद उन के बीच शारीरिक रिश्ता कायम हो गया. सोनू को आनंद के साथ आनंद का सुखद एहसास हुआ.

ये भी पढ़ें- Crime: एक ठग महिला से ‘दोस्ती का अंजाम’

उस दिन के बाद उन के बीच संबंधों का सिलसिला अनवरत चलने लगा. अब सोनू आनंद के साथ जिंदगी बिताने के सपने देखने लगी थी. क्योंकि आशीष से अब उसे किसी प्रकार की उम्मीद

नहीं रह गई थी. लेकिन आशीष की सरकारी नौकरी और संपत्ति का लालच उसे जरूर था.

आनंद के साथ जिंदगी बिताने के लिए उसे आशीष की नौकरी और संपत्ति की जरूरत थी. वैसे भी इन चीजों को पाने के लिए सोनू ने काफी प्रयास किया था और समय भी बर्बाद किया था. वह ऐसे आसानी से सब छोड़ नहीं छोड़ सकती थी.

इसलिए उस ने आनंद से बात की तो आनंद के मन में भी लालच पैदा हो गया. सरकारी नौकरी और संपत्ति तभी हाथ लग सकती थी, जब आशीष जिंदा न रहे. इसलिए दोनों ने आशीष की हत्या करने का फैसला कर लिया.

आशीष की हत्या में साथ देने के लिए आनंद तिवारी ने अपने 2 साथियों मूलसजीवन पांडेय निवासी गांव गंगापुर भुलिया जिला सुलतानपुर और राजीव कुमार तिवारी उर्फ राजू निवासी गांव भारीडीहा अंबेडकरनगर को तैयार कर लिया. मूलसजीवन और राजू दोनों ही अकबरपुर के आरडी लौज में काम करते थे और इस समय वहीं रह रहे थे.

ये भी पढ़ें- Crime Story- शैतानी मंसूबा: भाग 1

27 नवंबर की रात 11 बजे के करीब सोनू और आशीष का विवाद हुआ. विवाद के बाद आशीष सो गया. सोनू ने आनंद को उस के साथियों के साथ बुला लिया. आनंद अपनी बजाज पल्सर बाइक से दोनों साथियों को ले कर आशीष के कमरे पर पहुंचा.

उन लोगों को आया देख कर सोनू ने धीरे से दरवाजा खोल दिया. तीनों अंदर आ गए. सोते समय आशीष के गले पर तेज धारदार चाकू व कैंची से कई प्रहार किए गए. आशीष चीख भी न सका और उस की सांसों की डोर टूट गई.

आशीष को मारने के बाद उन्होंने उस की लाश एक पौलिथिन में लपेट कर उस की ही हुंडई इयान इरा कार में डाल दी और उसे मालीपुर थाना क्षेत्र में मझुई नदी के नेमपुर घाट पर फेंक आए. आने के बाद कार सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में छोड़ दी.

अगले दिन सोनू ने अकबरपुर थाने जा कर आशीष की गुमशुदगी लिखाई. लेकिन चारों का गुनाह छिप न सका. गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, कैंची, 5 मोबाइल फोन, पल्सर बाइक और आशीष की इयान कार बरामद कर ली.

ये भी पढ़ें- Crime- ब्लैक मेलिंग का फल!

कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. कथा लिखे जाने तक थानाप्रभारी विवेक वर्मा ने चौथे अभियुक्त राजीव तिवारी उर्फ राजू को भी गिरफ्तार कर लिया.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

भोजपुरी स्टार रवि किशन बने आधुनिक भारत के सबसे विवादित गुरु ओशो

धार्मिक रूढ़िवादिता के कटु आलोचक ओशो के किरदार में सांसद रवि किशन आधुनिक भारत के सबसे विवादित गुरु ओशो, जो कि स्वघोष  भगवान थे और जिनका मुख्य आश्रम महाराष्ट्र के पुणे शहर में था और पूरे विश्व में उनके करोड़ों अनुयायी थे. ओशो ने धार्मिक रूढ़िवादिता का विरोध करते हुए ‘संभोग से स्वर्ग’प्राप्ति की बात की.

अपने इसी तरह की सोच के चलते पूरे विश्व में चर्चित रहे ‘ओशो’ के जीवन पर कई फिल्मकारों ने फिल्म बनाने की घोषणा की. कुछ वक्त पहले अभिनेता आमिर खान भी एक फिल्म में ओशो का किरदार निभाने वाले थे. बहरहाल, अब मशहूर अभिनेता व सांसद रवि किशन, निर्देशक रितेश एस कुमार और निर्माता वेलजी गाला की फिल्म ‘सीक्रेट्स ऑफ लव’ में ओशो का किरदार निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- क्या काजल राघवानी को बदनाम कर रहे हैं खेसारी लाल यादव, जानें क्या है पूरा ममला

यह फिल्म रजनीश (ओशो ) के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं से प्रेरित हैं.इसमें उनके बचपन से युवावस्था की प्रमुख घटनाओं का चित्रण होगा. भारत के साथ ही पूरी दुनिया में उनकी यात्राओं को इस फिल्म की कहानी का हिस्सा बनाया गया हैं. अपने संपूर्ण जीवनकाल में आचार्य रजनीश एक विवादास्पद रहस्यदर्शी,गुरु और आध्यात्मिक शिक्षक के रूप में ही नजर आए.वह धार्मिक रूढ़िवादिता के कठोर आलोचक थे,जिसकी वजह से वह बहुत ही जल्दी विवादित हो गए और जीवन के अंतिम क्षण तक विवादित ही रहे.

ravi-kisan

पूरे विश्व में एक तबका उन्हें अमीरों के धर्म गुरु, विलासी, सेक्स गुरु और पारम्परिक धर्म के विरोधी के रूप में ही देखता था. परिणामतः समाज के एक बड़े वर्ग ने रजनीश को पूरे जीवनभर विरोध किया. रजनीश से ओशो के सफर के साथ वैश्विक ओशो फाउंडेशन तक, सरकार के साथ मतभेद और उनकी जीवनकाल में महत्वपूर्ण घटनाओं ने उन्हें वैश्विक धर्म गुरु बना दिया.जिन्होंने प्यार और जीवन दर्शन को एक नए तरीके से परिभाषित किया.

इस फिल्म की चर्चा चलने पर रवि किशन ने कहा,‘ओशो का किरदार निभाना बहुत बड़ी चुनौती हैं. ओशो की लोकप्रियता भारत के साथ पूरे विश्व में हैं. निर्माता वेलजी गाला और निर्देशक रितेश कुमार ने उनके जीवन की कई महत्वपूर्ण घटनाओ को फिल्म की स्क्रिप्ट में शामिल किया हैं, मुझे कई सारे वीडियो और अन्य जानकारी भी साझा की गयी हैं.’’

vivek-mishra

जबकि फिल्म के निर्माता वेलजी गाला ने कहते हैं- ‘‘फिल्म ‘सीक्रेट्स आफ लव’ दर्शक विश्व के सबसे बड़े रहस्यमय गुरु रजनीश जी के जीवन के कई ऐसे घटनाओ को देखेंगे, जिसके बारे में बहुत कम लोगो को पता हैं.’’

ये भी पढ़ें- Rashmi Desai ने इस भोजपुरी गाने पर किया धमाकेदार डांस, देखें Video

‘प्रेमल क्रांति फिल्म्स’ के बैनर तले निर्मित ‘सीक्रेट आफ लव’के निर्देशक रितेश एस कुमार और निर्माता वेलजी गाला है.फिल्म की कहानी विशाल छड़वा ने लिखी है. फिल्म की शूटिंग गुजरात, मुंबई और राजस्थान के कई स्थानों पर की गयी है. हाल ही में मड़ आईलैंड मुंबई में फिल्म ‘सिक्रेट्स ऑफ लव’ की शूटिंग का अंतिम शिड्यूल संपन्न हुआ.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें