‘प्यार का पंचनामा’ फेम एक्ट्रेस ने केरल में छुट्टियां मनाने के दौरान किया ये काम, देखें Photos

‘प्यार का पंचनामा’और ‘जय मम्मी दी’फेम सोनाली सेहगल उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो कि काम की व्यस्तता के बीच यह भी सुनिश्चित करती है कि वह जीवन के संतुलन को बनाए रखे. सोनाली सेहगल हाल ही में केरल में छुट्टियां मनाकर लौटी हैं. सप्ताह भर की यात्रा के दौरान, उन्होंने पहाड़ों, बैकवाटर, हेरिटेज साइट्स पर और अधिक समय बिताया.

सोनाली कहती हैं, ‘‘मुझे भारत में अलग अलग जगह घूमना बहुत पसंद हैं.केरल की यह मेरी पहली यात्रा नहीं थी, इससे पहले मैं लगभग पांच बार केरल जा चुकी हूँ और हर यात्रा के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया था. मैं अपनी मां और भाई के साथ एक बार गयी थी. तो वहीं काम और शादियों के सिलसिले में भी केरला गयी थी.लेकिन इस बार मैंने केरला में ज्यादा समय बिताया. इसलिए इस बार मैंने राज्य में शांति से घूमने और स्थानीय संस्कृति का अनुभव करने के लिए थोड़ी लंबी योजना बनाई थी.’’

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: राखी सावंत का Shocking खुलासा

SONALII-SEGGAL

सोनाली सेहगल ने केरला में अपनी छुट्टियों की शुरूआत कुमारकोम के साथ की.फिर थेक्कडी, मसाले वालेगांव और कोच्चि गई. एक शौकीन फिटनेस उत्साही, सोनाली ने कुछ वेलनेस सत्रों में भी अपना हाथ आजमाया. केरल में खाना पकाने के सत्र का आनंद लेने वाली अभिनेत्री का कहना है, ‘‘मैंने कुछ योग कक्षाओं में भाग लिया और आयुर्वेदिक मालिश और ध्यान किया. मुझे 50 मील की खाना पकाने की कांसेप्ट का बहुत बढ़िया लगा, जिसमें 50 मील के भीतर से खाना पकाने की सामग्री का स्रोत शामिल है.‘ फार्म-टू-टेबल ‘कांसेप्ट का अनुभव मजेदार रहा.’’

sonali

कोरोना व लॉकडाउन के चलते आम इंसानों के साथ ही सभी कलाकारों के लिए भी कठिन समय था. लेकिन सोनाली कहती हैं,‘‘इस कठिन समय में मुझे बहुत कुछ सीखने में मदद मिली.मैंने इस अवधि के दौरान आभारी होने का मूल्य सीखा. मैंने अपनी माँ के साथ घर पर समय बिताया, खाना बनाया, डांस किया, योग किया और कई वेब सीरीज भी देखे. मैंने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया और इसके लिए घर पर शूटिंग और कंटेंट बनाने का आनंद लिया.”

ये भी पढ़ें- Scam 1992 फेम प्रतीक गांधी इस फिल्म में आएंगे नजर

इन दिनों सोनाली सेहगल ,फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट की आगमी वेब सीरीज ‘अनामिका’को लेकर काफी उत्साहित हैं.

‘मन की आवाज प्रतिज्ञा 2’ के सेट पर हुआ हादसा, मधुमक्खियों के हमले से मची अफरातफरी

छोटे पर्दे का फेमस सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा जल्द ही दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. जी हां, इस सीरियल के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है.

इस शो के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. तो इसी बीच इस सीरियल के सेट से बुरी खबर आ रही है कि इस सीरियल की टीम एक हादसे का शिकार हो गई है.  खबरों के अनुसार मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 की टीम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था. जिसके बाद सेट पर अफरातफरी मच गई.

ये भी पढ़ें- Pavitra Punia ने यूजर्स को दिया करारा जवाब, एजाज संग रिश्ते पर हुई थीं ट्रोल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja A Gor 🧿 (@poojagor)

 

इस हादसे के दौरान पूजा गौर और अरहान बहल को कोई चोट नहीं आई है. वहीं टीम के बाकी कलाकार इस हादसे के शिकार हुए हैं.

सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 की टीम बीते कुछ दिनों से प्रयागराज के गंगा घाट पर शूटिंग कर रही थी. सेट से पूजा गौर और अरहान बहल की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं. इन तस्वीरों में पूजा गौर और अरहान बहल गंगा घाट पर पोज देते नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- Mohit Malik ने मराठी अंदाज में धूमधाम से की वाइफ की गोदभराई, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja A Gor 🧿 (@poojagor)

 

यह सीरियल जल्द ही स्टार भारत पर प्रसारित किया जाएगा. इस शो में पूजा गौर और अरहान बहल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

Pavitra Punia ने यूजर्स को दिया करारा जवाब, एजाज संग रिश्ते पर हुई थीं ट्रोल

बिग बौस 14 फेम एजाज खान और पवित्रा पुनिया को शो में एक-दूसर को दिल दे बैठे. और इनके बीच कभी प्यार देखने को मिला तो कभी तकरार. दोनों के रिश्ते काफी सुर्खियां बटोरी. शो के फैमिली वीक में एजाज खान ने पवित्रा को प्रपोज भी किया था.

तो वहीं इन दिनों यूजर्स पवित्रा और एजाज के रिश्तों को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं. तो ऐसे में पवित्रा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. पवित्रा ने ट्विट किया और लिखा, हम एक दूसरे से प्यार करते हैं और हमें हेटर्स के अप्रुवल की कोई जरुरत नहीं है.

ये भी पढ़ें- Shahid Kapoor संग मीरा राजपूत की इस रोमांटिक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

पवित्रा ने लिखा है कि डीयर ट्रोलर्स नफरत फैलाना बंद करो और यह बिल्कुल सही नहीं है कि तुम मेरे और एजाज खान के रिश्ते पर कोई कमेंट करो.  हम एक दूसरे से प्यार करते हैं और हमें हेटर्स के अप्रुवल की कोई जरुरत नहीं है. भगवान की दुआ हम दोनों पर है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pavitra Punia (@pavitrapunia_)

 

शो में पहले एजाज खान ने पवित्रा को इन्नोर करते हुए दिखाई दिए थे. लेकिन बाद में एजाज के दिल में भी पवित्रा के लिए कुछ कुछ होने लगा. और आखिरकार उन्होंने शो के फैमिली वीक में पवित्रा से अपनी दिल की बात कह दी. अब ये दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- Anurag Kashyap की बेटी ने किया खुलासा, ‘अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने किया था सेक्शुअली हैरेस’

क्या जाति के आधार पर सेलेक्शन करते हैं शिक्षा संस्थान?

सरकार हर तरह के हथकंडे अपना रही है कि जन्म से पैदा हुए नीच दलित शैड्यूल कास्टों और शैड्यूल ट्राइबों को न पढ़ने को मिले, न नौकरियां मिलें और न उन की जिंदगी सुधरे. उन्हें पढ़ने को स्कूल न मिलें इसलिए हर राज्य ही नहीं, जिले के भी शिक्षा अधिकारी ज्यादातर सरकारी स्कूलों को उन इलाकों में खोलते हैं जहां उन से ऊंची जाति शूद्र जिन्हें हम पिछड़े या ओबीसी कहते हैं, ज्यादा गिनती में हों. दिल्ली की इंडियन इंस्टीट्यूट टैक्नोलौजी की एक रिसर्च टीम ने यह पाया है.

वैसे तो पिछले 6 सालों से ये बातें ही बंद हो गई हैं और आईआईटी हो या शिक्षा मंत्रालय, वहां बैठे लोग, जो ऊंची जातियों के ही हैं, किसी तरह के तथ्य ही नहीं जमा करने देते. पढ़ाई के बारे में तो वे बहुत ही सतर्क हैं क्योंकि जानते हैं कि अगर शूद्र और दलित जान गए कि उन को लगातार मूर्ख बनाया जा रहा है तो शायद विद्रोह कर जाएं.

ये भी पढ़ें- क्या राममंदिर के लिए पैसा जमा करना जरूरी है?

पढ़ाई का मौका न देना दलितों को पुश्तैनी कामों में धकेलने का सब से आसान तरीका है जहां कम पैसे में मेहनत का काम लिया जा सकता है. लड़कों से खेतोंकारखानों में काम कराया जाता है और लड़कियों को या तो बच्चे पैदा करने की मशीन बना लिया  जाता है या फिर दूसरों के घरों में काम के लिए भेज दिया जाता है. यहां वेतन सुविधाएं भी कम मिलती हैं और किसी तरह ऊंची जगह पहुंचने के मौके भी कम. ऊंची जातियां इसीलिए स्कूलों की जगह मंदिर बनवाने पर जोर देती हैं ताकि ऊंचे लोगों को मिलबैठ कर साजिश करने की तो जगह मिल जाए पर झोंपडि़यों में रहने वाले अपने खाने के इंतजाम में लगे रहें.

जो सरकारी स्कूल दलितों के इलाकों में खुल भी जाते हैं उन का हाल बुरा रहता है. वहां ऊंची जाति के मास्टर पढ़ाते नहीं सेवा कराते हैं. अच्छे बच्चों को जलील करते हैं. ड्रौप आउट यानी स्कूल छोड़ने वाले इन्हीं स्कूलों में ज्यादा होते हैं. अगला खाना कैसे पकेगा, इस के लिए मांबाप भी बच्चों को स्कूल भेजने की जगह कागजपत्थर, लकडि़यां बटोरने के लिए भेज देते हैं. लड़कियां अमूमन दबंगों की चपेट में आ जाती हैं और जल्दी ही छोटे सुखों के लिए स्कूल की पढ़ाई की जगह बिस्तर की पढ़ाई सीख लेती हैं.

आईआईटी ने पाया है कि बिहार के 777 शैड्यूल ट्राइब बहुल इलाकों में केवल 11 स्कूल हैं. उत्तर प्रदेश का भी यही हाल है. मध्य प्रदेश में केवल 6 फीसदी सैकेंडरी स्कूल दलित इलाकों में हैं. मध्य प्रदेश में भी 15,843 गांव ज्यादा दलित हैं केवल 965 सैकेंडरी स्कूल हैं. देश के शासकों के राज्य गुजरात में 54 दलित बहुल गांवों में सिर्फ 2 सैकेंडरी स्कूल हैं. जब दलित बच्चों को 10-20 मील दूर सैकेंडरी स्कूल में जाना होता है, वह भी पैदल क्योंकि वे बस का पैसा नहीं खर्च कर सकते, उन का पढ़ाई में क्या मन लगेगा.

ये भी पढ़ें- मोबाइल वीडियो एक मजबूत हथियार 

यह सब साजिश के तौर पर हो रहा है और दलितों और गरीब पिछड़े सोच रहे हैं कि गांव में किसी ऐरेगैरे देवता का मंदिर बना कर उन्होंने अपना अगला जन्म सुधार लिया. लानत है इन के नेताओं पर, इन के चौधरियों पर और इन बिरादरियों के सरकारी मुलाजिमों पर.

Serial Story- कितने झूठ: भाग 2

‘‘हांहां, इतवार है न, कोई आ न जाए?’’ कह कर उस ने अलमारी से धुले व इस्तिरी किए हुए परदे निकाल कर महरी को दे दिए और वह दरवाजेखिड़कियों के परदे बदलने लगी.

अकसर इतवार के दिन उस की दृष्टि परदों पर चली जाती और वह सुधा से कह कर परदे बदलवा देता. वह कहता, ‘कोई आ न जाए?’

‘लेकिन हम घर पर रहेंगे ही कहां?’

‘मां के घर दोपहर का भोजन कर के हम सीधे यहां आ रहे हैं.’

‘आज तुम नाटक देखने नहीं चलोगे?’

‘नहीं, आज तो भीड़भाड़ होगी और टिकट भी नहीं मिलेगा.’

‘यह नाटक सिर्फ आज भर होगा.’

‘हफ्ते में एक दिन ही तो मिलता है. उस दिन भी तुम भागमभाग करने के लिए कहती हो.’

‘तुम ने पहले ही बता दिया होता तो मैं कल ही हो आती.’

‘आइंदा तुम शनिवार के दिन ड्रामा देख लिया करो.’

‘और इतवार के दिन?’

‘पूरा आराम.’

इतवार के दिन वह या तो मेहमानों या सुधा के साथ हंसबतिया लेता या फिर सारा दिन लेटा रहता. सुधा कोई न कोई नाटक पढ़ने लगती.

एक दिन उस ने सुधा से कह दिया, ‘तुम किसी नाटक में अभिनय क्यों नहीं कर लेतीं?’

‘कोई अच्छा नाटक मंचित होता है तो उसे दिखाने तो चलते नहीं, अभिनय करने दोगे तुम?’

‘सच, तुम अगर स्टेज पर काम करो तो मैं तुम्हारा नाटक देखने जरूर आऊंगा.’

‘लेकिन मुझे नाटक खेलना नहीं, देखना अच्छा लगता है. कालेज के दिनों में भी मैं हर नाटक देखने के लिए सब से आगे की सीट पर बैठती थी. लेकिन समय के चक्कर में सबकुछ छूटता चला गया.’’

ये भी पढ़ें- ऐसी जुगुनी

‘अब भी मैं तुम्हें जाने से तो मना नहीं करता.’

‘लेकिन तुम साथ तो चलना पसंद नहीं करते.’

‘जाने क्यों नाटक मुझे पसंद ही नहीं आते. हां, फिल्म कहो तो…’

‘चलो, फिल्म ही सही.’

‘मतलब, आज फिल्म देखे बगैर नहीं रहोगी?’

‘नहीं, अगर तुम नहीं चाहते तो…’

‘नहीं, हम चल रहे हैं.’

‘कपड़े बदल लूं.’

‘हांहां.’

झट उस ने वार्डरोब खोला. ‘कौन सी साड़ी पहनूं?’

‘कोई भी.’

‘नहीं. तुम बताओ न.’

‘वह फालसई रंग की साड़ी पहन लो.’

‘तुम्हें हल्के शेड्स पसंद हैं न?’

‘हां.’

वह झट हाथमुंह धो आई और कंघी उठा कर बाल संवारने लगी. उस ने उस के बालों की एकाध लट उस के गाल पर बिखेर दी औैर उस की छवि निहारने लगा.

सुधा प्रसन्न हो कर बोली, ‘जानते हो, जब भी तुम मुझे इस तरह सजानेसंवारने लगते हो तब मुझे बेहद खुशी होती है. तुम्हारी इच्छाएं पूरी होती रहीं तो मैं अपनी जिंदगी सार्थक समझ लूंगी.’

‘‘मैं जाऊं?’’ महरी की आवाज सुन कर उस की विचार तंद्रा टूटी. बोला, ‘‘तुम्हारा काम खत्म हो गया?’’

‘‘हां.’’

‘‘तो जाओ.’’

‘‘एक बात कहूं, साहब?’’

‘‘कहो.’’

‘‘जब तक बीबीजी नहीं लौटतीं तब तक आप अपनी मां के पास क्यों नहीं चले जाते? यहां तो आप को खानेपीने की भी दिक्कत होती होगी.’’

‘‘मां के पास?’’ अरे, हां, मां के पास रसोई के वक्त चले जाओ तो मां नाराज होती हैं, ‘हफ्ते में एक दिन तो आते हो और तब भी दोचार घड़ी चैन से बैठ कर बातचीत भी नहीं करते.’

कभीकभी सुधा खाने के तुरंत बाद फिल्म के लिए निकल आती तो मां खीझ उठतीं.

वह झट नहा कर और फिर कपड़े बदल कर घर से निकलना ही चाहता था कि फिर आवाज आई, ‘‘बीबीजी, कपडे़.’’

उस ने दरवाजा खोला. सामने एक औरत एक छोकरे के साथ खड़ी थी, जिस के सिर पर एक टोकरा रखा था. उस में स्टील के बरतन आदि और कपड़ों की एक गठरी रखी थी.

वह बोली, ‘‘बीबीजी नहीं हैं?’’

‘‘नहीं.’’

‘‘कहा था, कुछेक पुराने कपड़े निकाल कर रखूंगी.’’

‘‘वह तो नहीं है.’’

‘‘कहीं गई हैं?’’

‘‘हां.’’

‘‘कब आएंगी?’’

उस ने चीख कर कहना चाहा, ‘अब वह यहां नहीं आएगी. हां सिर्फ वह रहता है वह. कोई सुधा नहीं रहती.’ लेकिन वह बोला नहीं. चुप रहा. पुराने कपड़े वाली अपने छोकरे के साथ चली गई. उस ने सोचा, ‘अब और वह घर पर बैठा रहा तो कोई न कोई सुधा को पूछता हुआ चला आएगा और उस के अचानक चले जाने का एहसास दिलाता रहेगा. कितना बड़ा झूठ छोड़ गई है सुधा अपने पीछे. यहां न लौटने का निश्चय कर के भी वह इन सब लोगों को अपने लौटने का यकीन दिला गई है. यहां न होते हुए भी यहां होने का एक एहसास छोड़ गई है.’

ये भी पढ़ें- Serial Story: अस्मत का सौदा- भाग 3

जब वह मां के यहां पहुंचा तब बूंदाबांदी होने लगी थी और बरामदे में बैठी मां तेजतर्रार आवाज में पिताजी को जलीकटी सुना रही थीं.

‘‘अब बस भी करो, मां,’’ आदर्श मां को समझा रही थी.

‘‘नहीं, मैं ने बहुत झेला है, अब और नहीं झेल सकती,’’ कह कर मां अपना पुराना राग अलापने लगीं जो वे कईर् बार सुना चुकी हैं.

पापा अब तक चुप थे. लेकिन अब भड़क उठे और किसी गरजतेबरसते बादल की तरह मां के इर्दगिर्द मंडराते हुए ऊंचनीच सुनाने लगे.

‘‘पापा, आज भैया के सामने तो चुप रहिए,’’ आदर्श गिड़डि़ाई.

‘‘अरे, तेरा भैया पराया थोड़े ही है. तू उसे डबल रोटी का उपमा खिला दे. आज मुझे इन से निबट लेने दे.’’

वह आदर्श के साथ दूसरे कमरे में चला गया. मां और पापा दोनों एकदूसरे से ऐसे झगड़ने लगते हैं जैसे अब वे एकदूसरे के साथ नहीं रह पाएंगे. लेकिन थोड़ी देर बाद वे फिर हंसनेबतियाने लगते हैं. अपने मांपापा का यह धूपछांही रंग उस की समझ में नहीं आता.

‘‘बात क्या हुई थी?’’

‘‘मां को एक लड़का पसंद आ गया और वे मेरे हाथ पीले करना चाहती हैं. लेकिन पापा चाहते हैं कि मैं कम से कम डिगरी तो ले लूं. लेकिन मां को डर है कि कहीं मैं भी तुम्हारी तरह प्रेमविवाह न कर लूं,’’ कहतेकहते आदर्श का चेहरा तमतमा आया.

उस ने आहत भाव से आदर्श को देखा.

Serial Story- कितने झूठ: भाग 3

‘‘कभीकभी लगता है, भैया, तुम ने अच्छा ही किया. तुम इस लड़ाईझगड़े से दूर रहे हो. ऐसा दिन नहीं बीतता जिस दिन खटपट न होती हो.’’

उस ने कोई जवाब नहीं दिया. सिर्फ मूकभाव से खिड़की से आसमान को देखने लगा. बाहर 2 बडे़बडे़ बादल आपस में टकराए. जोरों की गड़गड़ाहट हुई और मामूली सी झड़ी ने मूसलाधार बारिश का रूप ले लिया.

‘‘भैया, इस बार भी सुधा को नहीं लाए?’’उस ने अचकचा कर आदर्श की ओर देखा.

‘‘क्या बात है, भैया, तुम आज कुछ उदासउदास से हो?’’

‘‘कुछ नहीं.’’

‘‘अरे, मैं तो भूल ही गई. मां ने तुम्हें उपमा देने के लिए कहा था,’’ कह कर आदर्र्श चली गई.

जहां वह बैठा था, खिड़की से वहां तक बौछार आने लगी थी और वह उस हलकी सी फुहार से भीग कर एक सुखद झुरझुरी सी लेने लगा. सुधा से मुलाकात के प्रथम महीनों से भी वह ऐसी ही सुखद झुरझुरी से भर उठा था.

खंजन सी आंखें, चौड़ा चेहरा, दरमियाना कद, गोरीचिट्टी, हंसे तो हरसिंगार के फूल झड़ जाएं. किसी पार्टी में उस की एक झलक पा कर वह उसे पाने के लिए उन्मत्त सा हो उठा था. किसी तरह परिचय कर के उस ने उस से पहले दोस्ती की और फिर शादी करने का प्रस्ताव रख दिया था. लेकिन मां बौखला उठी थीं. जहर खा कर मरने की धमकी देने लगी थीं.

ये भी पढ़ें- पछतावा : आखिर दीनानाथ की क्या थी गलती

पर वह अपने निर्णय से डिगा नहीं और पापा ने कह दिया था कि उस से संबंध जोड़ने से पहले तुम्हें हमारे साथ संबंध तोड़ना पड़ेगा.

विवश हो उस ने कोर्टमैरिज कर ली थी. उस शादी में सिर्फ सुधा के मांबाप और रिश्तेदार शामिल हुए थे. उस के घर वालों की तरफ से कोई नहीं आया था. एक साल तक वह उन से अपनेआप को बेहद कटाकटा सा महसूस करता रहा था. फिर जब उसे निमोनिया हो गया था तो मां दौड़ीदौड़ी आईर् थीं और उस की तीमारदारी में लग गई थीं. उस के बाद हर इतवार को यहां आ कर दोपहर का भोजन करने का सिलसिला चालू हुआ था.

‘‘यह लो उपमा, मां ने तुम्हारे लिए ही बनाया है,’’ आदर्श ने उसे एक प्लेट देते हुए कहा.

उपमा खातेखाते उस ने पूछा, ‘‘हर्ष कहां गई है?’’

‘‘ट्यूशन पढ़ने.’’

‘‘और नवीन?’’

‘‘क्रिकेट मैच खेलने. मैं ने तो बहुत कहा कि बारिश के आसार हैं, मत जाओ. मगर वह माना ही नहीं.’’

ये भी पढ़ें- Valentine’s Special- आउटसोर्सिंग: भाग 3

वह धीरेधीरे उपमा खाने लगा. लेकिन लग रहा था जैसे वह दूर कहीं खोया हुआ है.

‘‘तुम खुश तो हो न, भैया?’’

‘‘हूं, क्यों, क्या बात है?’’

‘‘नहीं, यों ही पूछा.’’

उस ने अर्थभरी दृष्टि से देख कर पूछा, ‘‘तुम्हें सुधा तो नहीं मिली थी?’’

‘‘मिली तो थीं.’’

वह उठ कर व्यग्रभाव से टहलने लगा और बारबार आदर्श को जिज्ञासापूर्ण दृष्टि से देखने लगा.

‘भैया, मैं ने तुम्हें परेशान कर दिया?’’

‘‘नहींनहीं, कुछ कह रही थी वह?’’

‘‘पहले तुम यह बताओ कि उस दिन क्या हुआ था?’’

‘‘किस दिन?’’ तपाक से उस ने पूछा.

‘‘जिस दिन तुम दोनों नवीनचंद्र के बेटे की शादी में गए थे.’’

‘‘यह तुम्हें किस ने बताया?’’

‘‘सुधा ने.’’

‘‘फिर तो सुधा ने तुम्हें सबकुछ बता दिया होगा?’’

‘‘सुधा ने जो कुछ बताया वह बाद में बताऊंगी. पहले तुम यह बताओ कि उस दिन क्या हुआ था?’’

‘‘उस दिन, हम दोनों सजधज कर नवीनचंद्र के बेटे की पार्टी में गए थे और हमें जिस युवक ने आइसक्रीम ला कर दी, सुधा उसी को एकटक देखने लगी. वैसे, वह युवक था भी स्मार्ट और गोराचिट्टा. उस की कालीकाली आंखें बेहद चमक रही थीं और उस के घने काले बाल देख कर ऐसा लगता था जैसे उस ने कनटोप पहन लिया हो,’’ कहतेकहते वह अचानक रुक गया. एक क्षण के बाद फिर बोला, ‘‘वह आइसक्रीम दे कर चला गया और हाल में दूसरों को आइसक्रीम देने लगा. लेकिन मैं ने गौर किया कि सुधा की नजरें बारबार उसी को ढूंढ़ रही हैं. जब वह दोबारा हमारे पास आइसक्रीम ले कर आया तो हम ने उसे मना कर दिया. लेकिन सुधा उस से एक और मांग बैठी. वह लेने चला गया.

‘‘मैं ने सुधा से पूछ लिया, ‘तुम इसे जानती हो?’’’

‘‘वह जैसे घबरा गई. ‘नहीं, नहीं तो.’

‘‘मैं ने सोचा, वाकई शायद नहीं जानती होगी और मैं अपने मित्र के साथ बातचीत करने लगा. वह भी अपनी सहेली के साथ गपें मारने लगी. इतने में वही युवक आइसक्रीम ले आया और सुधा की सहेली उसे देख कर जैसे चहक उठी, अरे, यह तो तेरा जीवन है.

‘‘युवक शायद परेशान हुआ. ‘आप कुछ लेंगी?’ उस ने सुधा की सहेली से पूछा. ‘मेरे लिए भी एक आइसक्रीम ला दीजिए.’ वह युवक चला गया.

ये भी पढ़ें- Serial Story: अस्मत का सौदा- भाग 2

‘‘‘सुधा, तू तो कहती थी कि…यह जीवन कहां से आ गया?’

‘‘मैं ने उन की बातचीत के यही टुकड़े सुने. मेरे अंदर कुछ दरक सा उठा. मैं सोचने लगा, न जाने आज तक सुधा कितने झूठ बोलती रही है मुझ से. मुझे कुछ भरभरा कर बहता हुआ सा महसूस हुआ. फिर भी मैं ने उस से कुछ नहीं कहा. सोचा, घर चल कर उस से पूछूंगा कि यह जीवन कौन है? कब से जानती है वह उसे? लेकिन घर पहुंचते ही मेरा विचार बदल गया और मैं ने सोचा कि देखें कब तक वह इस झूठ पर परदा डाले रखती है.

‘‘मेरे मन में एक ज्वालामुखी सा धधक रहा था और मैं उस के फटने की आशंका से चुप रह गया. अंदर ही अंदर घुटता रहा. लेकिन मैं ने कुछ नहीं कहा. 2 दिन संवादहीन स्थिति को जीते हुए बीत गए और ऐसा लगा जैसे हम दोनों के बीच शीशे की दीवार बन गईर् है. आखिर तीसरे दिन सुधा ने वह शीशे की दीवार तोड़ दी और मुझे ऐसा लगा जैसे कांच के अनगिनत टुकड़े मेरे सारे बदन में चुभ गए हैं.

‘‘सुधा ने मुझ से कहा, ‘तुम अंदर ही अंदर क्यों घुट रहे हो, यह मैं जानती हूं. चाहा था जिस बात पर परदा पड़ता आया है वह तुम्हें बताऊं ही नहीं, लेकिन अब बगैर बताए रह नहीं सकती. एक छोटे झूठ की वजह से हमारे बीच जो यह दरार सी पड़ गई है वह शायद मेरे सच बताने से पट जाए. वैसे, उम्मीद कम है. लेकिन फिर भी मैं आज सारी हकीकत बता देती हूं.

Serial Story- कितने झूठ: भाग 4

‘‘ ‘जिस ने मुझे आइसक्रीम दी थी वह जीवन नहीं, उस का भाई है. वह युवक भी हूबहू जीवन जैसा लगता है, वैसा ही स्मार्ट, गोराचिट्टा, चमकती आंखें और कनटोप जैसे घने काले बाल. जीवन मेरे साथ कालेज में पढ़ता था. उसे स्टेज का बहुत शौक था. कालेज के हर ड्रामे में वह जरूर हिस्सा लेता था और मैं उस की थर्राती आवाज के जादू से सम्मोहित थी. जब भी उस का नाटक होता तब मैं सब से आगे जा कर बैठ जाती थी और नाटक खत्म होने के बाद सब से पहले उसे फूल भेंट कर उस के अभिनय व उस की थर्राती आवाज की प्रशंसा  कि या करती थी.’

‘‘मुझे कुछ चुभ सा गया. मैं ने तड़प कर कहा, ‘ऐसा ही था तो उस से तुम ने शादी क्यों नहीं कर ली?’

‘‘उस ने बेलाग शब्दों में कहा, ‘शायद कर भी लेती, अगर डिगरी लेने जाते वक्त मोटरसाइकिल दुर्घटना में उस की मृत्यु न हो गई होती.’

‘जीवन जिंदा नहीं है?’

‘नहीं.’

‘यह बात तुम ने मुझे पहले क्यों नही बताई?’

‘‘उस ने कोई जवाब नहीं दिया. वह होंठ भींच कर दबे स्वर में सुबकने लगी. उस के पास जा कर न तो मैं ने उस की पीठ सहला कर उस के आंसू ही पोंछे और न सांत्वना के दो शब्द ही कहे. वह बैठी सुबकती रही और मैं बैठा सोचता रहा, ‘पिछले 8 सालों से यह औरत अपने पहले प्रेमी की थर्राती आवाज से सम्मोहित हो कर उस की स्मृतियां संजोए मेरे साथ जीने का नाटक करती रही है. यह मक्कार है. यह झूठी है. अब इस झूठ के साथ और मैं नहीं रह सकता.’’’

‘‘फिर?’’ आदर्श ने पूछा.

‘‘अगले दिन शनिवार था और हर शनिवार को वह मायके जाती थी. उस ने सवेरे ही पूछा ‘आज मैं मायके जाऊं?’

‘‘ ‘हां, हां,’ मैं ने कहा.

‘‘ ‘सिकंदराबाद से 2 दिनों के लिए आज मेरी बहन आ रही है. मैं 2 दिन मायके रह आऊं?’

‘‘ ‘जैसा तुम चाहो.’’’

‘‘और उस के बाद न वह आई और न तुम ने उसे बुलाया?’’ आदर्श ने पूछा.

ये भी पढ़ें- Short Story : टूटे हुए पंखों की उड़ान

उस ने जवाब नहीं दिया. परदा सरसराया. किसी की परछाई सी देख कर वह पूछ बैठा, ‘‘अंदर कोई है क्या?’’

‘‘कोई नहीं, हवा से परदा हिल गया होगा.’’उस ने समझा शायद भ्रम हुआ होगा.

‘‘सुधा ने तुम्हें क्या बताया?’’

‘‘यह रक्षा कौन है?’’

‘‘रक्षा?’’ उस ने अचकचा कर पूछा और चकित भाव से आदर्श को देखा, ‘‘तुम्हें किस ने बताया?’’

‘‘सुधा ने.’’

‘‘फिर क्यों पूछती हो?’’

‘‘क्या यह सच है कि रक्षा की आंखें खंजन जैसी और चेहरा चौड़ा है. वह गोरीचिट्टी है और उस का कद दरमियाना है और वह जब हंसती थी तो हरसिंगार के फूल झड़ते थे.’’

‘‘हां.’’

‘‘और वह तुम्हारे साथ कालेज में पढ़ती थी और तुम उस से बेहद प्यार करते थे.’’

‘‘हांहां,’’ उस ने खीझ कर कहा.

‘‘और वह अपने मांबाप के साथ इंगलैंड चली गई?

‘‘यहां उन की दुकान नहीं चल रही थी, और उन की आर्थिक स्थिति बेहद बिगड़ी हुई थी. वे लोग चुपचाप अपनी दुकान बेच कर इंगलैंड चले जाना चाहते थे, ताकि रक्षा के पिता को यहां किसी के यहां ताबेदारी न करनी पड़े.

‘‘और रक्षा तुम्हें यह आश्वासन दे कर चली गई थी कि वह तुम्हें इंगलैंड बुला लेगी और उस ने तुम्हें इंगलैंड बुला लेने के बजाय वहीं किसी यूरोपियन से ब्याह कर लिया और तुम बेहद टूट गए. तुम अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर सके और नौकरी कर ली. फिर एक पार्टी में अचानक सुधा की एक झलक पा कर तुम बेचैन हो उठे. उस का परिचय पा कर तुम ने उस से मेलजोल बढ़ा लिया और उस से शादी करने के लिए तुम तैयार हो गए. महज इसलिए कि सुधा की शक्ल कुछकुछ रक्षा से मिलती है. खंजन जैसी आंखें…’’

उस ने आदर्श की बात बीच में ही काट दी और बोला, ‘‘यह सब तुम्हें किस ने बताया?’’

‘‘सुधा ने.’’

‘‘लेकिन मैं ने तो उसे कभी कुछ नहीं बताया. उसे यह सब कैसे मालूम हुआ?’’ यह कहने के साथ वह उठ कर चहलकदमी करने लगा.

‘‘एक दिन घर की सफाई करते वक्त उसे तुम्हारे सारे खतोकिताबत, फोटो, डायरियां आदि मिल गई थीं.’’

‘‘फिर भी उस ने मुझ से कुछ नहीं पूछा?’’

लेकिन आदर्श अपनी ही रौ में कहती गई, ‘‘क्या यह सच नहीं है कि तुम ने सुधा को सुधा के रूप में नहीं, रक्षा के रूप में स्वीकारा था. उसे रक्षा के सांचे में ढालते रहे. रक्षा की तरह हलके शेड्स के कपड़ों में सजनेसंवरने के लिए उसे बाध्य करते रहे. पहले तो वह सोचती रही कि वह तुम्हारी अपेक्षाएं पूरी कर रही है और उस का जीवन सार्थक हो गया है लेकिन तुम अतीत के एक कालखंड को फिर जीने के लिए लालायित थे. उसे ऐसा लग रहा था जैसे वह मर रही है और उस में कोई दूसरा जी उठा है.’’

वह बैठ गया और आंखें नीची किए सिर्फ उंगलियां चटकाने लगा.

‘‘उस ने अंगरेजी में एक कहानी पढ़ी थी, जिस में एक पति, जो कलंदर था, अपनी पत्नी को रीछ की खाल ओढ़ा कर उस का खेल दिखा कर अपनी जीविका जुटाता है. उसे भी ऐसा ही लगा जैसे वह किसी दूसरे की खाल ओढ़ कर तुम्हारी पत्नी होने का अभिनय कर रही है.’’

आदर्श की बातें सुन कर वह अजीब सी झेंप से भर उठा. वह उठ कर खिड़की के पास चला गया. बारिश थम गई थी और बादल छंट चुके थे. आसमान धुले कपड़े की तरह साफ चमक रहा था. इतने में कोई आवाज सुन कर वह मुड़ा. आदर्श वहीं बैठी थी, ‘‘वह उलटी कौन कर रहा है?’’

ये भी पढ़ें- मजबूरी: रिहान क्यों नहीं कर पाया तबस्सुम से शादी

‘‘शायद सुधा भाभी होंगी.’’

‘‘क्या, सुधा यहां आई हुई है, तुम ने पहले क्यों नहीं बताया?’’ वह बाथरूम की तरफ दौड़ा. बाथरूम के बाहर झुकी सुधा उलटी कर रही थी और मां उस की पीठ सहला रही थीं.इतने में हड़बड़ाए हुए पापा आए, ‘‘अरे भई, क्या हुआ इसे? बेटा, डाक्टर को तो फोन करो.’’

मां बोली, ‘‘न बेटा, फोन मत करना. विकास के पापा, अब तुम दादा बनने वाले हो. मुंह मीठा करो…’’

लवली मामी: प्यार ने बनाया कातिल- भाग 1

सौजन्य-  सत्यकथा

मंगलवार, 5 जनवरी 2021 का सूरज उदय ही हुआ था कि मूंडवा थाने में फोन द्वारा सूचना मिलीलके मूंडवा गांव के सरोवर के पास मंदिर से सटे घर में चारपाई पर सुरेश की लाश पड़ी है. सुरेश की रात में अज्ञात हत्यारों ने सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी है.

सूचना मिलते ही मूंडवा थानाप्रभारी बलदेवराम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर जा पहुंचे. घटनास्थल पास में ही था, इसलिए वह वहां 10 मिनट में ही पहुंच गए. वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. उन्हें हटा कर पुलिस मकान के अंदर पहुंची, जहां चारपाई पर मृतक सुरेश साद (35 वर्ष) की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. मृतक पुजारी परिवार से था.

खून के छींटे फर्श और दीवारों पर भी लगे थे. थानाप्रभारी बलदेवराम ने जांचपड़ताल और मौकामुआयना किया. घर की दीवारें काफी ऊंची थीं, इस कारण प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा था कि जिस ने भी हत्या की थी, वह दीवार फांद कर घर में नहीं आया था.

तो क्या हत्या में घर के किसी सदस्य का हाथ है? अगर हाथ है तो वह कौन है और उस ने हत्या क्यों की? ये तमाम सवाल थानाप्रभारी के जेहन में आजा रहे थे. थानाप्रभारी बलदेवराम ने सुरेश साद हत्याकांड की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी.

ये भी पढ़ें- Crime Story: केशरबाई की खूनी प्रेम कहानी

मामला मंदिर के पुजारी से जुड़ा था. ऐसे मामले में राजनीति बहुत जल्द शुरू हो जाती है. इस कारण घटना की खबर मिलते ही एएसपी राजेश मीणा, सीओ विजय कुमार सांखला और एसपी (नागौर) श्वेता धनखड़ घटनास्थल पर आ पहुंचे.

घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों ने मौकामुआयना किया और नागौर से एफएसएल की टीम और एमओबी टीम को मौके पर बुला कर साक्ष्य इकट्ठा किए. पुलिस टीम ने मृतक के घर वालों से पूछताछ की.

पूछताछ में घर वालों ने बताया कि सुरेश रात में पशुओं को चारा खिलाने गया था. रात में वह चारा खिलाने के बाद बरामदे में चारपाई पर आ कर सो गया. अगली सुबह 5 जनवरी को जब मृतक सुरेश की पत्नी किरण ने आ कर पति को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला.

फिर वह किरण बरामदे में आई और जैसे ही चारपाई पर खून से लथपथ पति की लाश देखी तो वह रोनेचिल्लाने लगी. तब घर के अन्य सदस्य दौड़ कर आए. उन्होंने देखा कि सुरेश की खून से लथपथ लाश बिस्तर पर पड़ी थी. तब उन्होंने थाना मूंडवा में फोन कर खबर दी.

इस के बाद मूंडवा थाना पुलिस घटनास्थल पर आई और जांच शुरू की. मृतक मंदिर में बने घर में रहता था. सुरेश के परिवार में उस की पत्नी किरण (30 साल) के अलावा 4 बच्चे थे.

घटना वाली रात किरण कमरे में बच्चों के साथ सो रही थी जबकि सुरेश बाहर बरामदे में ही सोता था.

एसपी श्वेता धनखड़ ने मृतक की पत्नी किरण से पूछा, ‘‘आप ने रात में क्या कोई चीख सुनी थी?’’

‘‘नहीं, मैं ने कुछ भी नहीं सुना.’’ किरण बोली.

मृतक के अन्य परिजनों से भी पूछताछ की गई. मगर सभी ने यही कहा कि उन्होंने कोई आवाज या खटका वगैरह नहीं सुना था. तब एसपी श्वेता धनखड़ ने पूछा, ‘‘किसी से कोई दुश्मनी थी क्या सुरेश की? किसी से कोई लड़ाईझगड़ा हुआ हो या किसी पर शक हो तो बताएं.’’

ये भी पढ़ें- Crime Story: मीठे रिश्तों की कड़वाहट

मृतक के परिजनों ने कहा कि मृतक शांत स्वभाव का था. उस की किसी से दुश्मनी नहीं थी. न ही किसी से उस का लड़ाईझगड़ा हुआ था. मृतक के परिजनों का कहना था कि उन्हें किसी पर शक नहीं है.

कोई घर में आ कर सोते व्यक्ति को धारदार हथियार से मार कर चला गया और मृतक के बीवीबच्चे और भाई तथा अन्य सदस्यों को भनक तक नहीं लगी. घर की दीवार इतनी ऊंची थी कि उस पर चढ़ कर अंदर आना संभव नहीं था. न ही घर के चारों ओर की दीवारों के पास किसी के पैरों के निशान थे. अगर कोई दीवार पर चढ़ता तो उस के पदचिह्न जरूर होते. मगर पैरों के निशान नहीं थे.

ऐसे में पुलिस अधिकारियों को मृतक के परिवार के लोगों पर शक हुआ कि हो न हो इस हत्याकांड में परिवार का कोई व्यक्ति शामिल है.

पुलिस टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया. एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए. शव पर धारदार हथियार के 3-4 गहरे जख्म थे. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक का इंतजार करना था.

पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों से भी पूछताछ की. हालांकि उस समय तक इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था. फिर भी पुलिस अधिकारी हत्याकांड के परदाफाश के लिए जीजान से जुटे थे.

अगले भाग में पढ़ें- क्या सुरेश साद हत्याकांड का परदाफाश हुआ

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें