रिलेशनशिप अफेयर पर बोले मुनव्वर फारूखी, पर्सनल लाइफ को लेकर शेयर की ये बात

बिग बौस 17 के विनर मुनव्वर फारूखी की अभी चर्चाएं बंद नहीं हुई है, कि अब उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत चर्चाएं की है. अब हाल ही मे उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लड़की का हाथ पकड़ कर फोटो शेयर की है और उसपर रोमांटिक गाना गाया है. अब इसी को लेकर खबरें तेज हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meesho @meeshoapp (@meeshoapp)


आपको बता दें, कि सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे है, कि क्या मुनव्वर और नाजिला वापस आ गए है या उन्होंने नई गर्लफ्रेंड ढूंढ ली है. मुनव्वर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह लिफ्ट मे जा रहे है. वीडियो वे हंसते और फिर कहते है सिंगल मरेगा अप्पुन. वही, वीडियो के नीचे कैप्शन में लिखा है कि चिल दोस्तों, सिंगल हूं.

हाल ही में अभिषेक ने मुनव्वर को रोस्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें एक बंदा अभिषेक से बोलता है. कि भाई अपनी इतनी अच्छी फैन फॉलोइंग है. यूट्यूब पर भी अच्छे फॉलोअर्स है. फिर भी आपकी कोई गर्लफ्रेंड क्यों नहीं है.तो इस पर अभिषेक कहते है कि भाई भगवान ने मेरे पर ऐसा हाथ नहीं रखा न कि 4-5 गर्लफ्रेंड हो. 2-3 बीवी हो फिर भी रिएलिटी शो जीत जाऊं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)


इसके बाद मुनव्वर ने अभिषेक को मैसेज किया था जिसका स्क्रीनशॉट अभिषेक ने शेयर किया था. उस चैट में मुनव्वर ने लिखा, करदो. मैने सोचा था कुछ डालने. स्टैंडअप कॉमेडियन के मजे लिए है तुमने. पंचलाइन का इंतजार करो तुम्हे मजा आएगा. फिर अभिषेक ने ट्रोफी के साथ लिखा मस्त हो यार आप. इस पर मुनव्वर ने जवाब दिया था कि तुम्हारे टैक्स्ट में टौफी सूट नहीं करती है.

दोस्ती की कमजोर छत

छत्तीसगढ़ के जिला महासमुंद के गांव किशनपुर में मनहरण उर्फ मोनो और दुर्गेश उर्फ पुस्तम की दोस्ती एक मिसाल बन चुकी थी. लोग उन की दोस्ती की नजीर दिया करते थे. दोनों का ही एकदूसरे के घर खूब आनाजाना था.

करीब 6 महीने पहले मनहरण की शादी आरती से हुई थी. दोनों की गृहस्थी ठीक चल रही थी. दुर्गेश को पिथौरा में आरटीओ एजेंट से काम था. उस ने सोचा कि पहले मनहरण के घर जाएगा, वहां से उसे साथ ले कर एजेंट के पास चला जाएगा. यही सोच कर वह सुबह 8 बजे मनहरण के घर चला गया.

मनहरण की पत्नी आरती नहाने के बाद नाश्ता तैयार करने के लिए किचन में जा रही थी, तभी दरवाजे पर दस्तक हुई. आरती ने दरवाजा खोला तो दुर्गेश को आया देख कर मुसकराई. वह बोली, ‘‘भैया आप? आओ, अंदर आओ.’’

उस समय आरती बेहद खूबसूरत लग रही थी. दुर्गेश उसे निहारता रह गया. आरती उसे कमरे में ले गई. मनहरण उस समय सो रहा था. आरती दुर्गेश को बैठा कर चाय बनाने लगी. दुर्गेश आरती के खयालों में खो सा गया. कुछ ही देर में वह दुर्गेश के लिए चाय बना कर ले आई. आरती उसे खोया देख बोली, ‘‘क्या बात है भैया, कहां खो गए? लो, चाय पी लो.’’

‘‘कुछ नहीं भाभी, बस यूं ही… मनहरण कहां है, दिखाई नहीं दे रहा.’’ दुर्गेश ने पूछा.

‘‘अभी सो रहे हैं. मैं उठाती हूं.’’ कह कर वह पति को जगाने चली गई.

दुर्गेश के आने की बात सुन कर मनहरण ने बिस्तर छोड़ दिया. वह दुर्गेश के पास पहुंच कर बोला, ‘‘अरे यार, तुम बैठो मैं तुरंत तैयार होता हूं. बस 5 मिनट में…’’

इस बीच आरती दुर्गेश के पास बैठी बतियाती रही. उस दौरान दुर्गेश उसे चाहत की नजरों से देखता रहा. इस बात को आरती ने महसूस किया तो उस ने दुर्गेश को टोका, ‘‘क्या बात है दुर्गेश भैया, ऐसा क्या है जो मुझे इतनी गौर से देखे जा रहे हो?’’

दुर्गेश ने साहस कर के कहा, ‘‘भाभी, मैं देख रहा हूं कि आप कितनी खूबसूरत हैं. आप की मिसाल तो पूरी दुनिया में नहीं मिलेगी. मेरा दोस्त कितना भाग्यशाली है, जो आप उसे मिली हैं.’’ चाय की चुस्कियां लेते हुए दुर्गेश बोला.

‘‘तुम जरूर झूठी तारीफ कर रहे हो. कुछ लोग दोस्त की पत्नी की झूठी तारीफ इसलिए करते हैं कि समय पर चायनाश्ता मिलता रहे.’’ कह कर आरती रसोई की ओर जाने लगी तो दुर्गेश ने कहा, ‘‘भाभी, एक बात कहूं.’’

आरती ने ठिठकते हुए रुक कर उस की ओर देखा तो वह बोला, ‘‘मैं जो भी कह रहा हूं सौ फीसदी सही है. आप इसे दिल बहलाने वाली बात मत समझना. आप वाकई…’’

आरती ने हंस कर कहा, ‘‘अच्छा भैया, तुम्हारी पत्नी खूबसूरत नहीं है क्या, बताओ तो. मैं आज ही तुम्हारे यहां आ धमकूंगी और सब कुछ बता दूंगी.’’

यह सुन कर दुर्गेश ने साहस के साथ कहा, ‘‘ऐसा है तो आप आज शाम को ही हमारे यहां आ जाओ. आप का स्वागत है. और हां, मेरी बात सही हुई तो मुझे क्या दोगी?’’

‘‘मैं भला तुम्हें क्या दूंगी? मगर मैं इतना जरूर जानती हूं कि तुम बिलावजह मेरी प्रशंसा कर रहे हो. तुम्हारी पत्नी रेशमा को मैं ने देखा है, समझे न.’’ आरती मुसकराते हुए बोली.

आरती कमरे से फिर जाने को हुई तो दुर्गेश ने रुकने का अनुरोध किया लेकिन वह उस की बातें अनसुनी कर के किचन में चली गई.

दोस्त की बीवी पर गंदी नजर

थोड़ी देर में मनहरण नहा कर बाहर आया और नाश्ता कर दुर्गेश के साथ चला गया.

इस के बाद दुर्गेश किसी न किसी बहाने मनहरण के घर आनेजाने लगा. दुर्गेश की आंखों के आगे बस आरती घूमती रहती थी. अब वह उसे पाने के उपाय खोजने लगा था. वह यह भी भूल गया था कि आरती उस के जिगरी दोस्त मनहरण की जीवनसंगिनी है.

पति की गैरमौजूदगी में भी दुर्गेश आरती से मिलता तो वह उसे पूरा सम्मान देती थी. लेकिन उस की नजरों की भाषा को समझते हुए वह खुद संयम से रहती थी.

एक दिन जब मनहरण घर पर नहीं था, तो दुर्गेश आ धमका और आरती से अधिकारपूर्वक बोला, ‘‘भाभी, आज मेरे सिर में बड़ा दर्द हो रहा है. मैं ने सोचा कि आप के हाथों की चाय पी लूं तो शायद सिरदर्द गायब हो जाए.’’

आरती ने स्वाभाविक रूप से उस का स्वागत किया और कहा, ‘‘बैठिए, मैं चाय बना कर लाती हूं. लेकिन भैया, यह तो बताओ कि मेरी बनाई चाय में ऐसा क्या जादू है, जो तुम ठीक हो जाओगे. और हां, रेशमा की चाय में ऐसा क्या नहीं है, जो तुम्हारा सिरदर्द ठीक नहीं होगा.’’ कह कर आरती हंसने लगी.

‘‘भाभी, मेरा यह मर्ज आप नहीं समझोगी.’’ वह बोला.

‘‘क्यों…क्यों नहीं समझूंगी. मुझे समझाओ मैं कोशिश करूंगी.’’ आरती ने भोलेपन से कहा.

‘‘भाभी, एक गाना है न ‘तुम्हीं ने दर्द दिया है, तुम्हीं दवा देना’ तो यह समझो कि दर्द तुम्हारा ही दिया हुआ है इसलिए यह तुम्हारी ही दवाई से ठीक भी होगा. इसलिए जल्द से चाय बना कर पिला दो.’’

आरती समझ रही थी कि दुर्गेश कुछ ज्यादा ही बहकने लगा है, इसलिए एक दिन उस ने पति को दुर्गेश की हरकतों का हवाला देते हुए सारी बातें विस्तार से बता दीं.

पति की गैरमौजूदगी में दुर्गेश के आनेजाने का मतलब आरती समझ रही थी. वह पति का दोस्त था, इसलिए वह उसे घर आने को मना भी नहीं कर सकती थी. उस का आदरसत्कार करना उस की मजबूरी थी. लेकिन दुर्गेश के वहां आने का मकसद कुछ और ही था.

एक दिन दुर्गेश आरती के यहां पहुंचा तो आरती उस के लिए चाय बना कर लाई. चाय पीते समय आरती बोली, ‘‘दुर्गेश भैया, मैं बहुत दिनों से आप से एक सवाल पूछना चाहती थी. सचसच बताओगे?’’

सुन कर दुर्गेश खिल उठा. उसे लगा कि बस उस की बात बन गई. आरती कुछ ऐसा कहेगी कि उस की मनोकामना पूरी हो जाने का रास्ता खुल जाएगा.

‘‘भाभी, आप एक क्या 2 बातें पूछो.’’ दुर्गेश खुश हो कर बोला.

‘‘भैया, पिछले साल एक मर्डर हुआ था, जिस में तुम्हारे बड़े भाई जेल में हैं, वो क्या मामला था?’’ आरती बोली.

आरती की बातें सुन कर दुर्गेश मानो आसमान से जमीन पर आ गिरा. वह सोचने लगा कि भाई द्वारा मर्डर करने की बात आरती को पता है. उस ने तत्काल बातों को घुमाया और कहने लगा, ‘‘कुछ नहीं भाभी, मेरे भैया को झूठा फंसाया गया था. भैया तो देवता समान आदमी हैं, वे भला किसी का मर्डर क्यों करेंगे. मैं तुम को सब कुछ बता दूंगा कि सच्चाई क्या है, मगर फिर किसी दिन…’’ दुर्गेश ने आरती की आंखों में डूबते हुए कहा.

‘‘ठीक है, बता देना.’’ कह कर आरती कमरे से निकलने को हुई कि तभी दुर्गेश ने पीछे से आ कर उसे बांहों में भर लिया. आरती ने किसी तरह उस के चंगुल से छूट कर कहा, ‘‘दुर्गेश भैया, यह तुम क्या कर रहे हो. शर्म आनी चाहिए तुम्हें. मैं तुम्हें जो सम्मान देती हूं, उस का तुम यह सिला दे रहे हो. अपनी मर्यादा में रहो. आइंदा अगर तुम ने ऐसी हरकत की तो अच्छा नहीं होगा.’’

इसी बीच मनहरण भी आ गया. उस ने पत्नी की सारी बातें सुन ली थीं लेकिन अपने हावभाव से उस ने यह बात दुर्गेश को महसूस नहीं होने दी. कुछ देर तक दुर्गेश और मनहरण इधरउधर की बातें करते रहे. इस के बाद दुर्गेश वहां से चला गया.

मनहरण हकीकत जान गया था

उस रात आरती ने पति को दुर्गेश के क्रियाकलापों से अवगत कराया. उस ने कहा कि वह अपने दोस्त को समझाने की कोशिश करे. मनहरण ने पत्नी की ओर उचटती निगाह डालते हुए कहा, ‘‘मैं ने उस की हरकतें देख ली हैं और तुम्हारी बातें भी सुन ली हैं. सच कहूं, मुझे तुम पर गर्व है.’’

यह सुन कर आरती के चेहरे पर मुसकान तैरने लगी. वह बोली, ‘‘मैं ने आज उसे सही तरह से डांट दिया है और तुम भी आ गए थे. अब वह दोबारा गलत हरकत नहीं करेगा.’’

‘‘और अगर करेगा तो मैं उसे हमेशा के लिए सही कर दूंगा.’’ मनहरण के स्वर में कठोरता थी.

‘‘यह आप क्या कह रहे हो?’’ आरती घबराते हुए बोली, ‘‘क्या मतलब है तुम्हारा?’’

‘‘कुछ नहीं, मैं उसे अच्छी तरह समझा दूंगा. वह सोचता है कि उस के भाई फूल सिंह ने 4 मर्डर किए हैं तो उस की वजह से मैं डर जाऊंगा. वह बेवकूफ है. फूल सिंह अपनी करनी का फल जेल में भोग रहा है. देखना यह भी भोगेगा.’’ वह गुस्से में बोला.

‘‘देखो जी, वह तुम्हारा दोस्त है, उसे प्रेम से समझा कर मामला खत्म करना है. हमें बात का बतंगड़ नहीं बनाना है, समझे. वादा करो मुझ से…’’ आरती ने कहा.

‘‘ठीक है, चलो अब सो जाओ. मुझे नींद आ रही है.’’ कह कर मनहरण ने करवट बदल कर सोने का अभिनय किया. मगर सच तो यह था कि उस की आंखों की नींद उड़ चुकी थी.

7 सितंबर, 2019 की शाम को जब मनहरण और दुर्गेश मिले तो दोनों एकदम सामान्य थे. ऐसे जैसे उन के बीच कुछ हुआ ही न हो. मनहरण ने कहा, ‘‘यार, मैं ने देशी माल बनवाया है.’’

मनहरण दुर्गेश को किशनपुर के पास स्थित गांव रामपुर ले गया, जहां मनहरण के लिए पहले से ही देशी शराब तैयार थी. उसे ले कर दोनों कटरा नाले के पास बैठ गए. उसी समय दुर्गेश का एक दोस्त सूरज वहां आ टपका. तीनों ने एक साथ शराब पीनी शुरू की.

मनहरण ने उस दिन पहले से ही मन ही मन एक योजना बना ली थी. उसी के तहत उस ने खुद कम शराब पी. दुर्गेश और सूरज को ज्यादा पिलाता चला गया. जब दोनों मदहोश हुए तो अपनेअपने घर जाने को तैयार हो गए, मगर दुर्गेश और सूरज ने इतनी ज्यादा पी ली थी कि दोनों के पैर लड़खड़ाने लगे.

सूरज अभी 16 साल का ही था. वह चलतेचलते साइकिल सहित सड़क पर गिर गया. उधर मनहरण दोनों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था. जब दुर्गेश पर शराब का नशा चढ़ा तो वह भी एक खेत के पास गिर गया.

शराब पिला कर मार डाला

मनहरण इसी मौके की तलाश में था. वह दुर्गेश के पास बैठा सोचता रहा कि आखिर सोचीसमझी योजना को मूर्तरूप कैसे दिया जाए. तभी दुर्गेश को हलका होश सा आने लगा तो वह उठ बैठा.

‘‘तुम तो शेर हो यार, तुम ढेर कैसे हो गए.’’ मनहरण ने व्यंग्य बुझा तीर चलाया.

‘‘नहींनहीं, मैं ठीक हूं. चलो.’’ दुर्गेश बोला.

‘‘कहां जाओगे, पहले मेरी बात तो सुन लो. तुम कमीने हो, नीच आदमी हो, तुम ने मेरी बीवी का हाथ पकड़ कर उसे छेड़ा. तुम से मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी.’’ मनहरण गुस्से में कहता चला गया, ‘‘मैं ने बहुत बरदाश्त किया, लेकिन तुम दोस्ती के लायक नहीं निकले.’’

दुर्गेश पर ज्यादा नशा सवार था. नशे में मनहरण की ओर देख कर बोला, ‘‘यार, तू इतनी छोटी सी बात पर गुस्सा हो रहा है. दोस्ती में यह सब तो चलता है भाई. एक रोटी को मिलबांट कर खाना चाहिए.’’

मनहरण को गुस्सा आ गया. वह बोला, ‘‘तुम नीच सोच के आदमी निकले, इसलिए आज मैं तुम्हें मौत की सजा दूंगा. और सुनो, बोल कर मार रहा हूं.’’

यह कह कर मनहरण दुर्गेश पर टूट पड़ा और उसे लातघूंसों से मारता रहा. शराब के नशे में दुर्गेश विरोध भी नहीं कर सका. मनहरण ने लस्तपस्त पड़े दुर्गेश को अंतत: गला दबा कर मार डाला और गालियां देते हुए अपने घर चला गया.

जब रात को दुर्गेश घर नहीं पहुंचा, तो उस के घर वालों को चिंता हुई. पिता कन्हैया यादव उसे ढूंढने निकले. सुबह जब उन की मुलाकात मनहरण से हुई तो मनहरण ने दुर्गेश से कई दिनों से मुलाकात न होने की बात कही.

8 सितंबर तक दुर्गेश का कहीं पता नहीं चला. परिवार के लोग यह सोचते रहे कि दुर्गेश कहीं बाहर तो नहीं चला गया, मगर 9 सितंबर को सुबह रामपुर गांव का तीरथराम जब अपने खेत पर पहुंचा तो वहां एक आदमी की लाश पड़ी देख उस के होश उड़ गए.

उस ने कोटवार (चौकीदार) समयलाल और सरपंच को घटना की जानकारी दी. कोटवार ने पिथौरा के थानाप्रभारी दीपेश जायसवाल को घटना की सूचना मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंच गए.

वहां मौजूद लोगों ने मृतक की शिनाख्त दुर्गेश उर्फ पुस्तम के रूप में की. थानाप्रभारी ने जरूरी काररवाई कर के लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी.

जांच अधिकारी दीपेश जायसवाल को जानकारी मिली कि दुर्गेश मनहरण का जिगरी दोस्त था. पुलिस ने मनहरण को यह सोच कर पूछताछ के लिए थाने बुलाया कि शायद उस से हत्यारे के बारे में कोई सुराग मिल जाए.

लेकिन मनहरण ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया. तभी पुलिस सूरज को हिरासत में ले कर थाने लौट आई.

दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली थी कि मृतक दुर्गेश, मनहरण और सूरज ने कल शाम एक साथ बैठ कर शराब पी थी. सूरज को आया देख कर मनहरण समझ गया कि अब उस का झूठ नहीं चल सकता, इसलिए वह टूट गया.

मनहरण ने पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया कि पत्नी आरती के साथ छेड़छाड़ की वजह से उस ने अपने दोस्त दुर्गेश की हत्या की थी. उस से पूछताछ के बाद पुलिस ने मनहरण उर्फ मोनो को दुर्गेश उर्फ पुस्तम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. जबकि सूरज को बेकसूर पाए जाने पर थाने से घर भेज दिया.

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो कभीकभी सगे भाई से भी बेहतर साबित होता है. लेकिन जब यह रिश्ता वासनामय हो कर दोस्त की पत्नी का दामन छूने लगे तो अंजाम भयानक ही होता है. अगर समाज में आप को रिश्ते बनाए रखने हैं तो रिश्तों की मर्यादा को समझिए और उन का सम्मान बनाए रखिए.

कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां

मेरे पति सेविंग्स के पैसे Smoking में खर्च करते हैं, मैं क्या करूं?

सवाल

मेरे पति 2 महीनों से नौकरी पर नहीं जा रहे हैं जिस के कारण घर में कोई पैसा नहीं आ रहा है और हम अपनी सेविंग्स को ही इस्तेमाल कर रहे हैं. इस स्थिति से निबटना भी उतना मुश्किल नहीं जितना कि मेरे लिए अपने पति को झेलना है. उन की सिगरेट की लत मेरे लिए जी का जंजाल बनी हुई है. उन्हें सुबहशाम एक सिगरेट तो चाहिए ही. सेविंग्स का पैसा बच्चों के पेट भरने के लिए इस्तेमाल करूं या पति की नशापूर्ति में? इस कारण घर में लड़ाईझगड़ा इतना बढ़ गया है कि मेरा दम घुटने लगा है. मैं तो फिर भी यह सब सह रही हूं लेकिन छोटे बच्चों पर इस का बुरा असर पड़ रहा है. मैं क्या करूं कि लड़ाईझगड़ा कम हो?

जवाब

यह तो आप समझ ही चुकी होंगी कि आप के पति बातों से समझने वालों में से नहीं हैं. वे आप के समझाने से अपना नशा छोड़ने के लिए तैयार नहीं होंगे. आप लड़ाई करेंगी तब भी वे सिगरेट पीना जारी रखेंगे और नहीं करेंगी तब भी. बेहतर है कि अपने साथसाथ अपने बच्चों की सुखशांति बनाए रखने के लिए आप खुद ही लड़ना छोड़ दें. घर के खर्च को ले कर आप की चिंता जायज है.

पति को यदि उन के मातापिता कुछ समझा पाएं तो आप उन से कहिए कि वे आप के पति को समझाएं, अन्यथा बेहतरी इसी में है कि आप अपनी मानसिक स्थिति और घर का माहौल ठीक रखने के लिए इस विषय पर बारबार बहस करना छोड़ दें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

इस Valentine’s Day आपकी सेक्स ड्राइव में सुधार ला सकती हैं ये 11 फायदेमंद चीजें

दैनिक आहार में कुछ महत्त्वपूर्ण खाद्यपदार्थ शामिल कर आप अपने उन खास पलों के रोमांच को किस तरह बढ़ा सकते हैं, जरूर जानिए:

सामन: सामन ओमेगा-3 फैटी ऐसिड डीएचए और ईपीए का एक ज्ञात प्राकृतिक स्रोत है. इस से मस्तिष्क में डोपामाइन स्तर बढ़ने में मदद मिलती है, जिस से उत्तेजना पैदा होती है. ओमेगा-3 डोपामाइन की उत्पादन क्षमता बढ़ाता है. यह मस्तिष्क के लिए एक महत्त्वपूर्ण रसायन है, जो व्यक्ति के चरमसुख की भावना को ट्रिगर करता है.

कद्दू के बीज: कद्दू के बीज जस्ता (जिंक) का एक बड़ा स्रोत हैं, जो टेस्टोस्टेरौन को बढ़ा देते हैं. इन में आवश्यक मोनोअनसैचुरेटेड वसा भी होती है, जिस से शरीर में कोलैस्ट्रौल बनता है. यौन हारमोन को ठीक से काम करने के लिए कोलैस्ट्रौल की जरूरत पड़ती है.

बैरीज: स्ट्राबैरी, ब्लैकबैरी, नीले जामुन ये सभी प्राकृतिक मूड बूस्टर हैं. स्ट्राबैरी में पर्याप्त विटामिन सी और बी होता है. ब्लैकबैरी और नीले जामुन फाइटोकैमिकल युक्त होते हैं, जो व्यक्ति के मूड को रामांटिक बनाते हैं.

केला: केला पोटैशियम का प्राकृतिक स्रोत है. पोटैशियम एक महत्त्वपूर्ण पोषक तत्त्व है, जो मांसपेशी संकुचन को बढ़ाता है और उन खास पलों में बहुत अहम होता है. साथ ही केला ब्रोमेलैन से समृद्ध होता है, जो टेस्टोस्टेरौन उत्पन्न करने के लिए जिम्मेदार होता है.

तरबूज: तरबूज में 92% पानी है, लेकिन बाकी 8% पोषक तत्त्वों से भरा होता है. तरबूज का शांत प्रभाव रक्तवाहिकाओं को शांत करता है. यह स्त्री और पुरुष दोनों के अंगों में रक्तप्रवाह सुधारता है.

लहसुन: रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल किए जाने वाला खास आहार लहसुन ऐलिकिन समृद्ध होता है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के यौन अंगों में रक्तप्रवाह को बढ़ाता है. रात में शहद में भिगो कर रखा गया कच्चा लहसुन खाना लाभप्रद होता है.

केसर: केसर एक प्राकृतिक कामोद्दीपक है, जो स्त्रीपुरुष दोनों के लिए उन पलों का आनंद बढ़ाने में मददगार होता है. सब से महंगे मसालों में से एक माने जाने वाले केसर में क्रोकटोन नामक मिश्रण होता है, जो मस्तिष्क में उत्तेजना वाले हारमोन को ट्रिगर करते हुए इच्छा बढ़ाता है. केसर में पिको क्रोकिन रसायन होता है, जो स्पर्श के प्रति संवेदना बढ़ाता है.

लौंग: सदियों से पुरुष यौन रोग का इलाज करने के लिए हमारे देश में लौंग का उपयोग किया जाता है. यदि नियमितरूप से लौंग खाई जाए तो यौन गतिविधि में वृद्धि होती है. इस के अलावा लौंग सांस की गंध से छुटकारा दिलाने में भी मददगार है. लौंग के साथ जीरा एवं दालचीनी का सेवन और अधिक कामोद्दीपक है.

डार्क चौकलेट: डार्क चौकलेट ऐंटीऔक्सीडैंट से भरपूर होती है, जिस के चलते अधिक अनुभूति के लिए यह एक स्वादिष्ठ तरीका है. ऐंटीऔक्सीडैंट उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करते हैं और यौन आनंद बढ़ाते हैं.

पालक: पालक जैसी पत्तेदार हरी सब्जियों में जबरदस्त फौलिक ऐसिड होते हैं, जो उर्वरता और कामेच्छा बढ़ाने में मदद करते हैं.

अंडे: अंडे उच्च स्तर के प्रोटीन से भरपूर होते हैं ये स्टैमिना का स्रोत हैं. इस से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप इन्हें कैसे खाते हैं. इन का किसी भी तरह खाना ऊर्जा प्रदान करता है.

आस्था : कुंभ में स्नान करने का क्या मिला फल

रात के 8 बज चुके थे. पुष्पेंद्रजी अभी तक घर नहीं पहुंचे थे. पत्नी बारबार घड़ी की तरफ बेचैनी से देख रही थीं. सोच रही थीं कि रोज शाम 6 बजे के पाबंद पतिदेव को आज क्या हो गया? इतनी देर तो कभी नहीं होती… तभी उन्हें सहसा याद आया कि सुबह उन्होंने गरज कर यही कहा था कि आज कुंभ के लिए कन्फर्म टिकट ले कर ही आना है.

इतने में बाहर गाड़ी के आने की आवाज कानों में पड़ी. गाड़ी की आवाज से पत्नी भलीभांति परिचित थीं और श्रीमानजी के आने का संकेत उन्हें मिल चुका था.

पुष्पी ने खीजते हुए ऊंची आवाज में कहा, ‘‘आज भी रिजर्वेशन करा लाए या मुंह लटका कर चले आए?’’

शांत स्वभाव के पुष्पेंद्रजी ने कहा, ‘‘एजेंट से कह आया हूं कि टिकट के इंतजाम में कितने भी रुपए लगें, करवा देना, वरना घर पहुंच कर मेरी खैर नहीं.’’

यह सुन कर पत्नी ने कुछ राहत की सांस ली और यह सोच कर मुसकराईं, ‘चलो, मेरा कुछ तो इन पर असर है.’

सारा मामला कुंभ स्नान से जुड़ा हुआ था. उज्जैन में कुंभ शुरू होने वाला था. पत्नी चाहती थीं कि 14 को ही पहुंच कर कुंभ के पहले स्नान का लाभ ले लिया जाए.

चाय पी कर पुष्पेंद्रजी अखबार पकड़ने ही वाले थे कि फोन की घंटी बज उठी. सोच के मुताबिक फोन एजेंट का ही था. उस ने कहा, ‘सर, रिजर्वेशन तो हो गया है, लेकिन भक्तों की भीड़ के चलते 14 तारीख के बजाय 20 तारीख के टिकट मिले हैं, वे भी हर टिकट के एक हजार रुपए ज्यादा देने पर.’पुष्पेंद्रजी के लिए यह हैरानी की बात थी कि टिकट की कीमत है 8 सौ रुपए और ऐक्स्ट्रा हजार रुपए. उन्हें समझ नहीं आया कि हजार रुपए ज्यादा देने के लिए रोएं या टिकट मिलने की खुशी मनाएं. फिर उन्हें लगा कि एक पति को आदर्श पति का दर्जा हासिल करने के लिए पत्नी की मांगों को सिरआंखों पर रखना पड़ता है. फिर यहां तो धार्मिक आस्था का भी सवाल है.

पुष्पेंद्रजी गाड़ी उठा कर टिकट लाने चले गए और थोड़ी देर बाद उन्होंने टिकटों को पत्नी के सुपुर्द कर राहत की सांस ली. पर यह क्या, 20 तारीख के टिकट देख कर पुष्पेंद्रजी की पत्नी बिफर पड़ीं. घर का सारा माहौल अशांत हो गया.

14 तारीख के बजाय 20 तारीख के टिकट श्रीमतीजी को गंवारा नहीं थे. सो, गुस्से में उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप खुद टिकट लेने जाते, तो यह नौबत नहीं आती. अपना काम खुद करना चाहिए, एजेंटों  के भरोसे रहोगे, तो काम ऐसा ही होगा. आखिरकार दफ्तर में करते ही क्या हो, सिवा अपना और दूसरों का टिफिन खाने के?’’

पुष्पेंद्रजी शांत स्वभाव के जरूर थे, पर वे नटखट भी कम नहीं थे. उन्हें भी कभीकभी सांप की पूंछ पर पैर रखने में मजा आता था.

उन्होंने पत्नी के गले में प्यार से बांहें डाल कर कहा, ‘‘टिकट का रिजर्वेशन क्या मेरे ससुरजी के हाथ में है, जो हमारी मरजी से टिकट देगा. फिर प्राणप्यारी, अगर 14 की जगह 20 को स्नान कर लेंगे, तो न हमें पाप लगेगा और न ही हमारे पुण्य में कोई कमी हो जाएगी.’’

यह सुन कर पुष्पी ने आंखें लाल कीं, तो पुष्पेंद्रजी ने नजरें नीचे कीं.

पुष्पेंद्रजी के बड़े भाई गजेंद्रजी थे. खाने की चीजों के प्रति अटूट लालसा के चलते बचपन से ही लोग उन्हें प्यार से गजेंद्र कहने लगे थे. गजेंद्रजी आकार में गज के समान थे, तो उन की पत्नी गौरी की जबान गज भर की थी.

धार्मिकता के एकदम महीन कपड़े उन्होंने भी पहन रखे थे. भक्ति व धार्मिक कामों में दोनों देवरानीजेठानी एक से बढ़ कर एक थीं. इस मुद्दे पर किसी दूसरे को बोलने का हक नहीं था.

कुलमिला कर कहा जाए, तो धार्मिक नजरिए से उन का घर एक मंदिर था, दोनों भाइयों की पत्नियां पुजारिन थीं और बाकी सदस्य भक्त थे.

घर में धार्मिकता व पत्नीभक्ति का आलम यह था कि पत्नी के पदचिह्नों पर चलना पतियों के लिए जरूरी परंपरा थी.

इस की मजबूत नींव उन के पूज्य दादाजी व पिताजी ने पहले ही रख दी थी. पत्नीभक्ति की परंपरा उन तक ही नहीं सिमटी थी, बल्कि उन के दोनों बेटों ने भी इसी राह पर चलने का व्रत ले रखा था.

आखिरकार 20 तारीख आ ही गई. घर पर चौकीदार को छोड़ कर सारा परिवार कुंभ स्नान के लिए निकल पड़ा.

कुंभ की भीड़ का यह नजारा था कि मुट्ठीभर रेत फेंकने पर वह नीचे न गिर कर लोगों के सिर पर ही गिरती. इन हालात में वहां ठहरने का इंतजाम करना आसान नहीं था. हर कारोबारी इस कुंभ में इतना कमा लेना चाहता था कि उस का मुनाफा आगे आने वाले कुंभ तक चले.

पंडे तो अपनेआप को भगवान का एजेंट बता र थे. वे इस बात का यकीन दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे कि उन के बिना भगवान तक पहुंचा ही नहीं जा सकता.

होटल, खानेपाने की चीजें व पूजा से संबंधित हरसामान, आभूषण वगैरह कई गुना ज्यादा दामों पर बेचे जा रहे थे. खरीदने वालों में भी कम जोश नहीं था. भले ही घर में झगड़ा कर के आए हों या जमीन गिरवी रख कर आए हों, लेकिन पुण्य कमाने की होड़ में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता था.

पुष्पेंद्रजी ने कुछ बुजुर्गों से उन के आने की वजह पूछी, तो उन्होंने कहा कि अगले 12 सालों तक उन के रहने की गारंटी नहीं है, इसीलिए वे तनमनधन से इसी कुंभ में स्नान कर के पुण्य कमाने आए हैं.

पुष्पेंद्रजी ने कहा कि लंबी जिंदगी की गारंटी व सारी इच्छाएं पूरी होने के लिए तो यहां आए हो, फिर कहते हो कि गारंटी नहीं है.

इस का मतलब है कि आप को कुंभ स्नान व भगवान में विश्वास नहीं है. मामला विश्वास और अविश्वास के बीच झूल रहा था. होटल वाले एक दिन के लिए  10 हजार रुपयों की मांग कर रहे थे. अमीर गजेंद्रजी को भी एक बार सोचना पड़ गया. उन्होंने महिला मंडली से कहा कि एक दिन स्नान कर के लौट आएंगे, लेकिन पत्नियों की भक्ति फिर आड़े आ गई.

दोनों ने एक आवाज में कहा कि इतनी दूर आने के बाद पति के साथ कम से कम 3 स्नान जरूरी हैं, नहीं तो सारा पुण्य मिट्टी में मिल जाएगा.

दूसरे दिन सब सुबहसुबह उठ गए और पंडे को खोजने की सोच रहे थे कि उन की इच्छा तुरंत पूरी हो गई, क्योंकि पंडे ने खुद ही उन्हें खोज लिया था.

पंडे ने सारे विधिविधान से स्नान और पूजा करने का ठेका 20 हजार रुपए में ले लिया. परिवार के सभी सदस्यों ने पंडे का साथ दिया, क्योंकि जीवन में अच्छे दिन जो आने वाले थे. नदी पर फैली गंदगी और पानी का रंग देख कर तो पुष्पेंद्रजी का मन कसैला हो गया.

उन्होंने गंदा पानी देख कर कहा कि इस में डुबकी लगा कर पुण्य कमाने की तुलना में पाप क्या बुरा है? पुण्य मिलेगा या नहीं, पर बीमारियों का आना तय है.

पंडे ने कुछ मंत्र पढ़ कर पतिपत्नी को एकदूसरे का हाथ पकड़ कर डुबकी लगाने व भगवान से अगले 7 जन्मों में भी पतिपत्नी बने रहने का वरदान मांगने को कहा.

गजेंद्रपुष्पेंद्रजी ने बुदबुदाते हुए कहा कि यही जन्म इन के साथ भारी पड़ रहा है और पंडा है कि 1-2, नहीं पूरे 7 जन्मों तक मारने पर तुला है.

पुष्पेंद्रजी ने मजाक भरे लहजे में पंडे से पूछा, ‘‘भैया, आप ने अपनी पत्नी के साथ अभी तक डुबकी लगाई है कि नहीं? क्योंकि धार्मिकता का पूरा ठेका आप ने ही ले रखा है.’’

पंडा भी घुटापिटा था. उस ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया, ‘‘डुबकी मैं भी रोज लगाता हूं, लेकिन अपनी पत्नी के साथ नहीं.’’

3 दिन जैसेतैसे कटे. होटल खाली कर जैसे ही स्टेशन पहुंचे, पता चला कि आगे मालगाड़ी पटरी से उतर गई है और 2 दिन तक गाडि़यां नहीं चलेंगी.

यह सुन कर दोनों भाइयों में पहाड़ टूट पड़ा, क्योंकि उन की हालत धोबी के कुत्ते जैसे हो गई, घर का न घाट का. भाइयों ने चिढ़ते हुए महिला मंडली पर आक्रामक मुद्रा में कहा कि लो, यहीं से अच्छे दिन शुरू हो गए.

सारा परिवार 2 दिन तक ठसाठस भरी धर्मशाला में रुका. धर्मशाला की भीड़ में गौरी की 2 तोले की सोने की चैन गायब हो गई. लेकिन उस ने डर और उलाहने की वजह से किसी को नहीं बताया.

2 दिन बाद वे सभी गाड़ी में चढ़े, तो पता चला कि रिजर्वेशन का डब्बा नहीं लग पाया और सब को जनरल डब्बे में सफर करना पड़ेगा. जनरल डब्बे की बात सुन कर गजेंद्रजी के होश उड़ गए, क्योंकि पिछले 20 सालों से उन्होंने हवाईजहाज या रेलगाड़ी में एयरकंडीशंड क्लास से कम में सफर नहीं किया था.

वे आधी दूर ही पहुंचे थे कि पड़ोसी का फोन आया कि सिक्योरिटी गार्ड घर का सामान ले कर चंपत हो गया है. यह सुन कर पुष्पेंद्रजी ने अपने बाल नोच कर कहा, ‘‘जिंदगी में इस से ज्यादा और बुराई क्या हो सकती है. जिस सिक्योरिटी गार्ड के भरोसे अपने घर को रखा, वही चोर निकला. और हम सब यहां अच्छाई बटोरने आए थे.’’

कुंभ स्नान के बाद उन्हें यह तीसरा झटका लग चुका था. पता नहीं, आगे और क्याक्या होगा. घर पहुंचे, तो पोतों ने कहा कि शरीर में जबरदस्त खुजली हो रही है.

पुष्पेंद्रजी ने मन ही मन कहा कि बेटा, मुझे भी माली व जिस्मानी खुजली हो रही है. गंदे व कीचड़ वाले पानी में नहाने पर खुजली नहीं होगी, तो क्या काया कंचन की हो जाएगी. फर्क यही है कि तुम कह रहे हो, लेकिन मैं बता नहीं पा रहा हूं.

पुण्य कमाने के चक्कर में अब तक डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा ही खर्च हो चुके थे. उन्होंने कहा कि इतने रुपए में पूरा परिवार घर में ही सालभर बोतलबंद पानी में डुबकी लगा सकता था, पर पत्नियों की धार्मिक आस्था का भी जवाब नहीं था.

उन्होंने कहा कि दुख मत मनाइए, ये सब दुर्घटनाएं पिछले कुंभ में स्नान न करने का फल हैं. इस बार के स्नान का फल आने वाले समय में जरूर मिलेगा, सब्र रखिए. यह सुन कर दोनों भाई हैरानी से एकदूसरे का चेहरा देखने लगे.

बदसूरत : प्रभा के साथ अविनाश ने क्या किया

‘प्रभा, जल्दी से मेरी चाय दे दो…’

‘प्रभा, अगर मेरा नाश्ता तैयार है, तो लाओ…’

‘प्रभा, लंच बौक्स तैयार हुआ कि नहीं?’

जितने लोग उतनी ही फरमाइशें. सुबह से ही प्रभा के नाम आदेशों की लाइन लगनी शुरू हो जाती थी. वह खुशीखुशी सब की फरमाइश पूरी कर देती थी. उस ने भी जैसे अपने दो पैरों में दस पहिए लगा रखे हों. उस की सेवा से घर का हर सदस्य संतुष्ट था. वर्मा परिवार उस की सेवा और ईमानदारी को स्वीकार भी करता था.

प्रभा थी भी गुणों की खान. दूध सा गोरा और कमल सा चिकना बदन. कजरारे नैन, रसीले होंठ, पतली कमर, सुतवां नाक, काली नागिन जैसे काले लंबे बाल और ऊपर से खनकती हुई आवाज. उस की खूबसूरती उस के किसी फिल्म की हीरोइन होने का एहसास कराती थी.

मालकिन मिसेज वर्मा की बेटी ज्योति, जो प्रभा की हमउम्र थी, के पुराने, मगर मौडर्न डिजाइन के कपड़े जब वह पहन लेती थी, तो उस की खूबसूरती में और भी निखार आ जाता था.

मिसेज वर्मा का बेटा अविनाश तो उस पर लट्टू था. हमेशा उस के आसपास डोलते रहने की कोशिश करता रहता था. वह भी मन ही मन उसे चाहने लगी थी. अब तक दोनों में से किसी ने भी अपनेअपने मन की बात एकदूसरे से जाहिर नहीं की थी.

घर के दूसरे कामों के अलावा मिसेज वर्मा की बूढ़ी सास की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी भी प्रभा के कंधों पर ही थी. दरअसल, मिसेज वर्मा एक इंटर कालेज की प्रिंसिपल थीं. उन्हें सुबह के 9 बजे तक घर छोड़ देना पड़ता था. बड़ा बेटा अविनाश और बेटी ज्योति दोनों सुबह साढ़े 9 बजे तक अपनेअपने कालेज के लिए निकल जाते थे.

घर के मालिक पीके वर्मा पेशे से वकील थे और उन के मुवक्किलों के चायनाश्ते का इंतजाम भी प्रभा को ही देखना पड़ता था. प्रभा सुबह के 8 बजतेबजते वर्मा परिवार के फ्लैट पर पहुंच जाती थी. पूरे 8 घंटे लगातार काम करने के बाद शाम के 5 बजे तक ही वह अपने घर लौट पाती थी.

उस दिन प्रभा मिस्टर वर्मा के घर पर अकेली थी. बूढ़ी अम्मां भी किसी काम से पड़ोस में गई हुई थीं. घर का काम निबटा कर थोड़ा सुस्ताने के लिए प्रभा जैसे ही बैठी, दरवाजे की घंटी बज उठी.

प्रभा ने दरवाजा खोला, तो सामने अविनाश खड़ा था. ‘‘घर में और कोई नहीं है क्या?’’ अविनाश ने अंदर आते हुए पूछा.

‘‘नहीं,’’ प्रभा ने छोटा सा जवाब दिया.

कमरे में खुद के अलावा अविनाश की मौजूदगी ने उस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी थीं. वह अपनी नजरें चुरा रही थी. उधर अविनाश का दिमाग प्रभा को अकेला पा कर बहकने लगा था.

अविनाश ने अपने कमरे में जाते हुए प्रभा को एक गिलास पानी देने के लिए आवाज लगाई. वह पानी ले कर कमरे में पहुंची. अविनाश ने उसे गिलास मेज पर रख देने का इशारा किया.

गिलास रख कर जब प्रभा लौटने लगी, तो अविनाश ने उसे पीछे से अपनी बांहों में कस कर जकड़ लिया. एक तो लड़की की गदराई देह, मुश्किल से मिली तनहाई और मालिक होने का रोब… अविनाश पूरी तरह अपने अंदर के हैवान के आगे मजबूर हो चुका था.

‘‘यह आप क्या कर रहे हैं साहब?’’ प्रभा बुरी तरह डर गई थी.

‘‘वही, जो तुम चाहती हो. तुम्हें तो फिल्मों की हीरोइन होना चाहिए था, किन कंगालों के घर पैदा हो गई तुम… कोई बात नहीं. तुम तो किसी बड़े घर की बहू बनने के लायक हो मेरी जान.

‘‘मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं. मैं तुम से शादी करना चाहता हूं,’’ फिर अविनाश ने उसे बिस्तर पर गिरा दिया और उस के जिस्म पर सवार होने लगा.

प्रभा पर ताकत का इस्तेमाल करते हुए अविनाश बड़ी बेशरमी से बोला, ‘‘पहले अपनी जवानी का मजा चखाओ, फिर मैं तुम्हें वर्मा परिवार की बहू बनाता हूं.’’

‘‘लेकिन, शादी के पहले यह सब करना पाप होता है,’’ प्रभा गिड़गिड़ाते हुए बोली.

‘‘पापपुण्य का हिसाब बाद में समझाना बेवकूफ लड़की. पहले मैं जो चाहता हूं, वह करने दे.’’

अविनाश वासना की आग में पूरी तरह दहक रहा था. इस के आगे वह कोई हरकत करता, घर का दरवाजा‘खटाक’ से खुला. सामने मिसेज वर्मा खड़ी थीं.

अपनी मां को देख अविनाश पहले तो झेंपा, फिर पैतरा बदल कर पलंग से उतर गया. प्रभा भी उठ खड़ी हुई.

‘‘यह सब क्या हो रहा है?’’ मिसेज वर्मा चीखते हुए बोलीं.

‘‘देखिए न मम्मी, कैसी बदचलन लड़की को आप ने घर में नौकरी दे रखी है? अकेला देख कर इस ने मुझे जबरन बिस्तर पर खींच लिया. यह इस घर की बहू बनने के सपने देख रही है,’’ अविनाश ने एक ही सांस में अपना कुसूर प्रभा के सिर पर मढ़ दिया.

‘‘नहीं मालकिन, नहीं. यह सच नहीं है,’’ कहते हुए प्रभा रो पड़ी.

‘‘देख रही हैं मम्मी, कितनी ढीठ है यह लड़की? यह कब से मुझ पर डोरे डाल रही है. आज मुझे अकेला पा कर अपनी असलियत पर उतर ही आई,’’ अविनाश सफाई देता हुआ बोला.

‘‘मैं खूब जानती हूं इन छोटे लोगों को. अपनी औकात दिखा ही देते हैं. अब मैं इसे काम पर नहीं रख सकती,’’ मिसेज वर्मा प्रभा पर आंखें तरेरते हुए बोलीं.

‘‘नहीं मालकिन, ऐसा मत कीजिए. हम लोग भूखे मर जाएंगे,’’ प्रभा बोली.

‘‘भूखे क्यों मरोगे? अपनी टकसाल ले कर बाजार में बैठ जाओ. अपनी

भूख के साथसाथ दूसरों की भी मिटाओ. घरों में झाड़ूपोंछा कर के कितना कमाओगी. चलो, निकलो अभी मेरे घर से. मेरे बेटे पर लांछन लगाती है,’’ मिसेज वर्मा बेरुखी से बोलीं. प्रभा हैरान सी सबकुछ सुनतीदेखती रही. उस का सिर चकराने लगा. कुछ देर में जा कर वह संभली और बिना उन की तरफ देखे दरवाजे से बाहर निकल गई.

घर आ कर उस ने रोतेरोते सारी दास्तान अपनी मां को सुनाई. उस की मां लक्ष्मी हैरान रह गई.

‘‘मां, इस में मेरी कोई गलती नहीं है. यह सच है कि मैं मन ही मन अविनाश बाबू को चाहने लगी थी, पर इन सब बातों के लिए कभी तैयार नहीं थी. वह तो ऐन वक्त पर मालकिन आ गईं और मैं बरबाद होने से बच गई. मुझे माफ कर दो मां,’’ प्रभा रोने लगी.

मां लक्ष्मी ने बेटी प्रभा को खींच कर गले से लगा लिया. प्रभा काफी देर तक मां से लिपट कर रोती रही. रो लेने के बाद उस का जी हलका हो गया. वह लुटतेलुटते बची थी. इस के लिए वह मन ही मन मिसेज वर्मा को धन्यवाद भी दे रही थी. ऐन वक्त पर उन का आ धमकना प्रभा के लिए वरदान साबित हुआ था.

प्रभा को अब अपने सपनों के टूट जाने का कोई गम नहीं था. उस के सपनों का राजकुमार तो अंदर से बड़ा ही बदसूरत निकला था.

‘‘महीने की पगार की आस टूट गई तो क्या हुआ, इज्जत का कोहिनूर तो बच गया. वह अगर लुट जाता, तो किस दुकान पर वापस मिलता?’’ इतना कह कर उस की मां लक्ष्मी ने इतमीनान की एक लंबी सांस ली.

कुछ खोतेखोते बहुतकुछ बच जाने का संतोष प्रभा के चेहरे पर भी दिखने लगा था.

नाजायज : कैप्टन शेखर गुप्ता की आंखे क्यों फटी रह गई

अस्पताल का यह कमरा काफी बड़ा, खुला और हवादार था. 3-4 दिन पहले ही कैप्टन शेखर गुप्ता को घायल हालत में एक लंबे, बड़े कमरे में, जिस में एक सीध में दर्जनों बैड बिछे थे, उस के कई घायल साथियों के साथ एक बैड पर लिटाया गया था. उसी कमरे में कई साधारण मरीज भी अपनेअपने बैड पर आराम कर रहे थे.

फिर अचानक कैप्टन शेखर गुप्ता को इस अकेले बिस्तर वाले कमरे में शिफ्ट कर दिया गया था. उन्होंने किसी की सिफारिश भी नहीं लगवाई थी. इस सुदूर अफ्रीकन देश में उन की सिफारिश करने वाला था भी कौन?

संयुक्त राष्ट्र संघ के संयुक्त शांति मिशन के तहत दूसरे सदस्य देशों की सैनिक टुकडि़यों के साथ भारतीय सेना की यह टुकड़ी, जिस में तकरीबन सौ सैनिक थे, इस दक्षिणी अफ्रीकी देश में उस देश की सरकार के संयुक्त राष्ट्र संघ से किए गए शांति बहाल करने की गुजारिश पर आई थी.

समुद्र के किनारे बसा यह देश आकार में काफी छोटा था. इस की अपनी सेना थी, मगर वह काफी कमजोर और तादाद में कम थी.

चुनी हुई सरकार को देश में गृहयुद्ध जैसे हालात का सामना करना पड़ रहा था. सरकार विरोधी आतंकवादी दलों को दबाने में सेना नाकाम थी, इसलिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने सेना की टुकडि़यां यहां भेजी थीं.

3-4 दिन पहले हुई मुठभेड़ में कैप्टन शेखर गुप्ता अपने साथी सैनिकों और दूसरे देशों के सैनिकों के साथ घायल हो गए थे और अब इस बड़े सरकारी अस्पताल में भरती थे.

कैप्टन शेखर गुप्ता अपने बिस्तर पर लेटे किसी सोच में डूबे थे, तभी सांवले रंग की कसे बदन वाली एक अफ्रीकी लड़की नर्स की पोशाक पहने आई.

नर्स ने पास आ कर मीठी आवाज में पूछा, ‘‘आप कैसे हैं सर?’’

‘‘मैं ठीक हूं,’’ कैप्टन शेखर गुप्ता ने मुसकरा कर कहा.

‘‘जरा आप की नब्ज तो देखूं,’’ इतना कह कर उस नर्स ने सधे हाथ से कैप्टन शेखर गुप्ता की कलाई

थाम कर नब्ज पर उंगलियां दबाईं.

नब्ज सामान्य थी. फिर उस ने उन का माथा छुआ. बुखार भी नहीं था.

‘‘आप को एक इंजैक्शन देना होगा,’’ सूई में दवा भरते हुए नर्स की आंखें कैप्टन की आंखों से टकराईं. उन्हें उन में अपने प्रति प्यार की चमक दिखाई पड़ी.

नर्स अपने काम में माहिर थी. कैप्टन शेखर गुप्ता को इंजैक्शन लगवाते समय जरा भी दर्द नहीं हुआ.

‘‘जरा मुंह खोलिए और ये टेबलेट निगल लें,’’ नर्स ने कहा.

भारत में नर्स को ‘सिस्टर’ कह कर पुकारा जाता है, लेकिन पश्चिमी और दूसरे देशों में ऐसा है या नहीं, कैप्टन शेखर गुप्ता को पता नहीं था, इसलिए उन्होंने सिर्फ ‘थैंक्यू’ कहा.

कैप्टन शेखर गुप्ता के घाव काफी गहरे थे. उन को भरने में समय लगना था. दिन में 2 बार डाक्टर चैकअप

करने आता था. 2 दिन बाद पट्टियां भी बदली जाती थीं. नर्स तो कई बार आती थी. उस नर्स को कैप्टन से शायद प्यार हो गया था.

धीरेधीरे नर्स का आनाजाना काफी बढ़ गया था. कैप्टन कुंआरे थे. नर्स भी कुंआरी थी. उस का नाम स्टे्रसा गार्बो था. वह एक नीग्रो मां और अंगरेज पिता की औलाद थी.

उस कैप्टन का रंग सांवला था, बाल क्रीम रंग के थे. वह किसी यूनानी जैसा दिखता था.

समय के साथसाथ कैप्टन शेखर गुप्ता के घाव भरने लगे थे. वे अब चलनेफिरने लगे थे.

एक शाम स्ट्रेसा गार्बो सामान्य पोशाक स्कर्टटौप में कैप्टन शेखर के कमरे में आई. काले चमकीले रंग का स्कर्टटौप और उस पर कौटन का बना बड़ा हैट अच्छा लग रहा था. उस के दिलकश रूप को देख कर कैप्टन मुसकराए.

‘‘हैलो मिस्टर शेखर, अब कैसे हैं आप?’’

‘‘मैं अच्छा हूं… और आप?’’

‘‘कहीं बाहर घूमने चलेंगे?’’

स्ट्रेसा गार्बो की यह बात सुन कर कैप्टन शेखर गुप्ता चौंक पड़े. इस अफ्रीकी देश में आए उन्हें 2 महीने हो चुके थे, मगर उन्होंने कभी घूमनेफिरने के बारे में नहीं सोचा था, क्योंकि उन की ड्यूटी के घंटे निश्चित नहीं थे. तकरीबन 24 घंटे ही ड्यूटी होती थी.

सैरसपाटे के नाम पर उस अफ्रीकी देश में उन्हें क्या सूझ सकता था? जवान लड़की के प्रति खिंचाव होना स्वाभाविक था, मगर उस हब्शियों के देश में औरतें या लड़कियां भी काले रंग की ही थीं. उन के मोटे होंठों वाले काले चेहरे, छल्लेदार बालों वाले सिर और भारी काले मांसल शरीर में उन फौजियों को भला क्या मजा आ सकता था?

मगर सैक्स की चाहत भी अपनी जगह थी. अपनी इच्छा पूरी करने के लिए कैप्टन शेखर गुप्ता के साथी चकलाघरों का पता लगा ही लेते थे, मगर वे उन के साथ कभी नहीं गए थे.

‘‘किस सोच में खो गए आप?’’ स्ट्रेसा गार्बो की आवाज सुन कर कैप्टन शेखर गुप्ता बोले, ‘‘ओह, कुछ नहीं. कहां जा सकते हैं हम?’’

‘‘यहां बहुत सी जगहें हैं.’’

‘‘ठीक है. मैं तैयार होता हूं,’’ कैप्टन शेखर गुप्ता बाथरूम गए और हाथमुंह धोने के बाद काले रंग की पैंटशर्ट पहन कर तैयार हुए.

‘‘अरे, आप ने तो मेरे कपड़ों की नकल कर ली,’’ स्ट्रेसा गार्बो ने हंसते हुए कहा.

‘‘तो क्या मैं सफेद सूट पहन लूं?’’

‘‘नहींनहीं, यही ठीक है. बस, जरा कोई चमकीले रंग की टाई भी पहन लें.’’

कैप्टन शेखर गुप्ता ऊंचे कद, कसे जिस्म वाले फौजी थे. उन पर काली पैंटशर्ट और ग्रे रंग की चमकीली टाई व सफेद चमड़े के बढि़या जूते काफी अच्छे लग रहे थे. उन के साथ चलती गठीले बदन की स्ट्रेसा गार्बो भी काफी अच्छी लग रही थी.

अस्पताल का सारा स्टाफ और कैप्टन शेखर गुप्ता के साथी भी फटी आंखों से इस जोड़ी को अस्पताल से बाहर निकलते देख रहे थे.

‘‘कैप्टन साहब तो छिपे रुस्तम निकले. पता भी नहीं चला, कब इश्क का पेंच लड़ा कर नर्स फंसा ली. अस्पताल का बड़ा कमरा हासिल कर लिया और अब नर्स के साथ मौजमस्ती करने चले गए,’’ एक साथी फौजी ने दूसरे फौजी से कहा.

‘‘ये कैप्टन ऐसे ही नहीं बन गए. काबिल आदमी हैं,’’ दूसरे फौजी की इस बात पर सारे हंसने लगे.

अस्पताल से बाहर आ कर स्ट्रेसा गार्बो ने एक टैक्सी को रुकने का इशारा किया. इस के बाद वे दोनों एक शानदार रैस्टोरैंट में पहुंचे.

कैप्टन शेखर गुप्ता को इस पिछड़े दक्षिणी अफ्रीकी देश में इस तरह के रैस्टोरैंट की उम्मीद नहीं थी.

डांसिंग फ्लोर पर जोड़े थिरक रहे थे.

‘‘क्या आप नाचना जानते हैं?’’

कैप्टन शेखर गुप्ता ने ‘न’ में सिर हिलाया.

‘‘सीखना मुश्किल नहीं है.’’

‘‘मैं ने कभी किया नहीं.’’

‘‘क्या आप ने कभी फ्लर्ट किया है?’’ स्ट्रेसा गार्बो ने शोखी से पूछा.

‘‘कभी चांस नहीं मिला,’’ कैप्टन शेखर गुप्ता ने हंस कर कहा.

‘‘प्यारमुहब्बत चांस की नहीं, दिल की बात है.’’

‘‘दिल तो मेरा खुला है, मगर आवारा नहीं,’’ कैप्टन शेखर गुप्ता ने भी अब शोखी से कहा.

‘‘यह आवारा क्या होता है?’’

‘‘अंगरेजी भाषा में इस का सही मतलब मु?ो पता नहीं है. फिलहाल तो आप खुद ही इस का मतलब निकाल लो,’’ कैप्टन शेखर गुप्ता ने कहा.

खाना खाने के बाद स्ट्रेसा गार्बो उन्हें बोटिंग के लिए ले गई.

‘‘क्या आप को मोटरबोट चलानी आती है?’’ स्ट्रेसा गार्बो ने पूछा.

‘‘हां, आती है. हमें सेना में हर वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है.’’

एक मोटरबोट ले कर स्ट्रेसा गार्बो खुले समुद्र में उसे दौड़ाने लगी. वह तैराक भी थी. उस दिन काफी रात गए दोनों वापस लौटे.

कैप्टन के घाव अब काफी भर गए थे. उन्हें और दूसरे कई साथियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई.

अब वे सभी ड्यूटी पर जाने लगे थे, लेकिन जब भी मौका मिलता, कैप्टन शेखर गुप्ता स्ट्रेसा गार्बो के साथ सैरसपाटे पर निकल जाते.

स्ट्रेसा गार्बो को अस्पताल में क्वार्टर मिला हुआ था. साथ ही, उस ने शहर में भी एक फ्लैट लिया हुआ था, जहां वह अकेली रहती थी.

मेलमुलाकातों, सैरसपाटे से आगे बढ़ते हुए वे दोनों हदें पार कर एकदूसरे में समा गए. नतीजतन, स्ट्रेसा गार्बो पेट से हो गई.

इधर कैप्टन शेखर गुप्ता की टुकड़ी का काम पूरा हो गया. अब टुकड़ी को वापस जाना था. आदेश आ चुका था.

कैप्टन शेखर गुप्ता स्ट्रेसा गार्बो के फ्लैट पर पहुंचे. उन की वापस जाने की खबर पा कर वह गंभीर हो गई.

‘‘मैं आप को कुछ बताना चाहती हूं,’’ स्ट्रेसा गार्बो की गंभीर आवाज सुन कर कैप्टन शेखर गुप्ता चौंक पड़े.

‘‘कहो, क्या बात है?’’ उन्होंने पूछा.

‘‘मैं पेट से हूं,’’ स्ट्रेसा गार्बो ने कहा.

थोड़ी देर खामोशी छाई रही. दोनों एकदूसरे के चेहरे से दिल का हाल जानना चाहते थे.

‘‘वैसे, यह बड़ी समस्या नहीं है. आप बच्चा गिरवा लो,’’ कैप्टन शेखर गुप्ता ने कहा.

यह सुन कर स्ट्रेसा गार्बो ने उन की तरफ गहरी नजरों से देखा.

‘‘मैं बच्चा नहीं गिराना चाहती. मैं बच्चे को जन्म देना चाहती हूं. क्या आप मु?ा से शादी करेंगे?’’

स्ट्रेसा गार्बो का सीधा सवाल सुन कर कैप्टन शेखर गुप्ता सकपका गए.

खामोशी को तोड़ते हुए स्ट्रेसा गार्बो ने कहा, ‘‘मैं आप पर कोई दबाव नहीं डालूंगी. आप की मरजी हो तो ठीक, नहीं तो कोई बात नहीं.’’

स्ट्रेसा गार्बो के इस सहजसपाट जवाब को सुन कर कैप्टन शेखर गुप्ता हैरानी से उस की तरफ देखने लगे.

‘‘मगर बिना शादी के बच्चा… ऐसे तो वह नाजायज या हरामी कहलाएगा?’’ उन के मुंह से निकला.

‘‘कोई भी बच्चा नाजायज या हरामी नहीं होता. बच्चा सिर्फ बच्चा होता है. मेरे पिता भी मु?ो मेरी मां के पेट में डाल कर चले गए थे. मैं ने अपने पिता को कभी नहीं देखा.

‘‘मु?ो किसी ने हरामी नहीं कहा. हमारा समाज पिछड़ा नहीं है. हमारी

सोच इतनी छोटी नहीं है, बल्कि यहां पिता का नाम बताना या न बताना अपनी मरजी पर है.’’

यह सुन कर कैप्टन शेखर गुप्ता हैरान थे. वे कुछ बोले बिना चुपचाप वहां से चले आए.

टुकड़ी के हवाईजहाज पर सवार होने का समय हो गया था. हवाईअड्डा खाली सा था. एक गुलदस्ता लिए स्ट्रेसा गार्बो कैप्टन शेखर गुप्ता के पास आई.

‘‘मु?ो अपना पता दोगे? चिंता मत करो. मैं कभी तुम्हारे रास्ते में रुकावट नहीं बनूंगी. तुम्हें खबर करने के लिए कि बच्चा लड़का है या लड़की, मैं पता मांग रही हूं.’’

कैप्टन शेखर गुप्ता ने उस को एक कागज पर अपना पता व फोन नंबर लिख कर दे दिया.

‘‘मेरी ओर से शुभकामनाएं,’’ कहती हुई स्ट्रेसा गार्बो सधे कदमों से मुड़ी और चली गई.

कैप्टन शेखर गुप्ता की दिमागी हालत उस फौजी के समान थी, जो एक बार लड़ाई में फिर हार गया था.

एक असभ्य जाति की कही जाने वाली औरत ने सभ्यता, जायजनाजायज के सवाल के नाम पर जो तमाचा उन्हें मारा था, वह काफी करारा था.

हवाईजहाज का सायरन बजा. कैप्टन शेखर गुप्ता अपना सामान उठाए सीढि़यां चढ़ गए.

पहचान कौन? : किसकी खुली लौटरी

गरीबदास घर में अकेले थे. टैलीविजन चालू कर के वे कार्यक्रम देखने लगे. टैलीविजन स्क्रीन पर जो तसवीर आ रही थी, वह आधे गोविंदा और आधे अजय देवगन की थी.

गोविंदा और अजय देवगन के फोटो को नाक से नाक सटा कर इस तरह मिला दिया गया था कि एक नजर में लगता था कि यह तसवीर किसी एक ही शख्स की है और दर्शकों से उसे पहचानने के लिए एंकर अपने मनमोहक अंदाज में कह रही थी, ‘पहचानिए इस तसवीर में दिखाए गए 2 फिल्मी कलाकारों को और जीतिए 50 हजार रुपए… इस के लिए आप को बस एक नंबर मिलाना है और दोनों फिल्मी कलाकारों के नाम बताने हैं.’

‘ट्रिनट्रिन’ तभी टैलीविजन में फोन की घंटी बजती है. एंकर बड़ी अदा से दोनों हाथ जोड़ कर बोलती है, ‘हैलो…’

उधर से आवाज आती है, ‘हैलो…’

‘तो बताइए कि इस तसवीर में किन 2 फिल्मी कलाकारों के चेहरे हैं?’ एंकर ने पूछा

‘एक तो गोविंदा हैं और दूसरे हैं सोहेल खान.’

‘माफ कीजिए, यह गलत जवाब है,’ एंकर ने मुसकराते हुए कहा और फिर अपनी मादक आवाज में दर्शकों को लुभाना शुरू कर दिया, ‘उठाइए अपना फोन और बताइए इन 2 फिल्मी कलाकारों के नाम, जिन के चेहरे इस तसवीर में हैं और जीतिए 50 हजार रुपए.’

फिर कोई दर्शक फोन करता है और जवाब देता है, ‘गोविंदा और सैफ अली खान.’

‘‘नहीं, यह भी गलत जवाब है. इतना आसान सवाल और इस का जवाब सही नहीं मिल पा रहा. आप सोच क्या रहे हैं? आप को तो जवाब मालूम ही है, तो फिर देर किस बात की? सही जवाब दीजिए और 50 हजार रुपए आप के…’

गरीबदास को कुछ खीज सी हो रही थी. उन्होंने सोचा, ‘अरे यार, यह तो बिलकुल आसान सवाल है. गोविंदा को तो सभी पहचान रहे हैं, पर अजय देवगन को पहचानने में लोग भूल कैसे कर रहे हैं? शायद अजय देवगन के फोटो में मूंछें हैं, इसलिए… पर ‘गंगाजल’ में, ‘सिंघम’ में और कई अनेक फिल्मों में तो लोगों ने अजय देवगन को मूंछों में देखा ही होगा.’

लिहाजा, गरीबदास ने टैलीविजन स्क्रीन पर देख कर फोन नंबर मिलाया. घंटी बज रही थी. गरीबदास खुश हो गए. उन्हें लगा कि अब उन की काल को एंकर रिसीव करेगी और जवाब पूछेगी. वे सही जवाब बताएंगे और एंकर खुशी से चीख पड़ेगी, ‘यह बिलकुल सही जवाब है. आप ने जीत लिए हैं पूरे 50 हजार रुपए…’

लेकिन मोबाइल फोन पर कुछ और ही बताया जा रहा था कि वे प्रतीक्षा लाउंज में पहुंच गए हैं और कुछ ही देर में उन की काल को रिसीव किया जाएगा. उस के बाद संगीत बजना शुरू हो गया. कुछकुछ देर के बाद फिर वही राग अलापा जाता रहा.

फिर सुर बदला, ‘आप की जानकारी के लिए बता दें कि इस कार्यक्रम में आप से प्रति मिनट 10 रुपए चार्ज किया जाता है… बने रहिए हमारे साथ…’

जब गरीबदास ने जान लिया कि उन की काल का प्रति मिनट 10 रुपए चार्ज किया जा रहा है, तो उन के सब्र का बांध टूटने लगा.

गरीबदास सोचते रहे कि कहीं उन्हें मौका मिलता, तो जवाब दे कर वे 50 हजार रुपए जीत लेते, पर तभी उन के जेहन में एक घटना कौंध गई और उन्होंने बिना कुछ सोचेसमझते फोन काट दिया.

हुआ यों था कि बचपन में उन्होंने लौटरी में एक रुपया गंवाया था. इस की कहानी कुछ इस तरह है : गरीबदास की मां ने उन्हें एक किलो आलू खरीदने के लिए एक रुपया दिया था. बात उन दिनों की है, जब आलू सस्ता हुआ करता था.

रास्ते में गरीबदास ने देखा कि एक लौटरी वाले को लोग घेरे हुए थे और अपनीअपनी किस्मत आजमा रहे थे. लौटरी में एक चकरी को जोर से घुमा कर छोड़ दिया जाता था. चकरी रुकने पर लकड़ी का फट्टा जिस खाने में रुकता था, उसी नंबर की चीज लौटरी लगाने वाले को दे दी जाती थी.

गरीबदास के सामने एक शख्स आया और उस ने लौटरी खेली. वह जीता और 5 पैसे में एक रेडियो ले कर चला गया. दूसरा शख्स आया और लौटरी में घड़ी जीत कर चला गया.

अब गरीबदास कैसे रुक सकते थे. 5-5 पैसे दे कर वे 20 बार कोशिश करते रहे, पर हर बार उन्हें यह उम्मीद थी कि उन्हें रेडियो या घड़ी इनाम में जरूर मिलने वाली है और उन की मां तो उसे देख कर खुशी से फूली नहीं समाएंगी. पर एकएक कर के गरीबदास के सारे चांस बेकार गए और रेडियोघड़ी तो दूर, वे बेचारे एक किलो आलू खरीदने से भी रह गए.

घर लौट कर मां से डांट पड़ी, सो अलग. बाद में गरीबदास को पता चला कि रेडियो और घड़ी जीतने वाले लौटरी वाले के ही दोस्त थे और भीड़ को गुमराह करने के लिए उन्हें रेडियो और घड़ी जिताई गई थी.

गरीबदास को लगा कि वही लौटरी वाला औरत के रूप में एंकर बन कर ‘पहचान कौन’ का खेल खेल रहा है.

Happy Teddy Day 2024: टैडी डे पर पार्टनर को भेजें ये खूबसूरत संदेश, आपका रिश्ता होगा मजबूत

वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी कि 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है. यह वीक ही प्यार करने का वीक होता है, जहां रोमांस करने वाले टेडी बीयर से इस डे को सेलिब्रेट करते हैं. कई लड़कियों को स्टफ्ड टॉय पसंद होते हैं. ऐसे में टेडी डे के मौके पर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड या जिस लड़की को वे पसंद करते हैं, टेडी बियर तोहफे में देकर इम्प्रेस करते हैं. इसके अलावा टेडी बियर काफी क्यूट और मुलायम तोहफा होता है.

प्यार के रिश्ते में छोटी छोटी चीजें इसी क्यूटनेस को बनाए रख सकती हैं. रिश्ते में नीरसता न रहे, इसके लिए कपल टेडी बियर डे मनाते हैं. बाजार में कई तरह के टेडी बियर हैं. टेडी बियर के टाइप भी देने वाले की भावना को व्यक्त कर सकते हैं. जैसे गुलाबी या पीला टेडी बियर दोस्ती और पसंद का प्रतीक होता है. इतना ही नहीं, जो लोग टेडी देकर विश नहीं कर सकते है, वे अक्सर अपना प्यार बातों और शायरी से जाहिर करते हैं. ऐसे ही आपके लिए कुछ खास शायरी लाए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपने चाहने वालों को इम्प्रेस कर सकते हैं.

  1. कुछ एहसासों के साए दिल को छू जाते हैं
    कुछ मंजर दिल में उतर जाते हैं
    बेजान गुलशन में भी फूल खिल जाते हैं
    जब जिंदगी में आप जैसे टेडी मिल जाते हैं!
  2. आजकल हम हर Teddy को देखकर मुस्कुराते हैं
    कैसे बताए उन्हें,
    हमें तो हर टेडी में सिर्फ
    वे ही नजर आते हैं!
    हैप्पी टेडी डे डियर !
  3. भेज रहा हूं टेडी तुम्हें प्यार से रखना,
    मोहब्बत अगर हो तुम्हें भी, तो भेज देना तुम एक टेडी मुझे भी.
  4. मुझे जब कभी भी आती है तुम्हारी याद,
    तुम्हारे दिए हुए इस प्यारे टेडी को लगा लेती हूं गले.
  5. टेडी डे का मौका है, फिर क्यों आपने खुद को रोका है
    जाओ और दे आओ अपने यार को टेडी,
    इस दिन का तो अंदाज ही अनोखा है.
  6. मेरे इस टेडी को आप संभाल कर रखना
    इसे है आपसे बहुत अधिक प्यार
    हम जब भी होते हैं आपसे दूर
    तो यही आपके साथ होता है.
  7. टेडी-टेडी पास तो आओ,
    उनको भी अपने साथ ले आओ,
    बैठे हैं हम तन्हा कब से,
    उनको हमारी याद दिलाओ.
  8. सब तेरे मोहब्बत की इनायत है वरना,
    मैं क्या मेरा दिल क्या, मेरी टेडी क्या मेरी शायरी क्या!
    Happy Teddy Day!

Teddy Day 2024: टैडी डे पर दें अपनी पार्टनर को सैक्सी टैडी बियर, और भी बहुत कुछ

हर साल वैलेंटाइन वीक में 10 फरवरी को टैडी डे मनाया जाता है. यह एक बियर यानी भालू का प्यारा सा खिलौना होता है, जो हर जवान लड़की को इंप्रैस करने का हुनर जानता है. रोमांस में खोए जोड़ों को अगर अपने प्यार को और ज्यादा मजबूत करना है, तो उन्हें एकदूसरे को गिफ्ट देने चाहिए. लड़कियों को तो वैसे भी गिफ्ट बड़े पसंद होते हैं, जिन में टैडी को अगर नंबर वन गिफ्ट कहा जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी. यही वजह है कि वैलेंटाइन वीक में एक दिन टैडी डे के रूप में मनाया जाता है.

अगर कीमत और टैडी के साइज की बात करें तो यह अलगअलग हो सकते हैं. किसी लड़की को छोटा सा क्यूट टैडी पसंद आता है तो किसी लड़की को भरभरकम गोलूमोलू सा. ये सड़क किनारे भी मिल जाते हैं और बड़े महंगे शोरूम में भी. पिंक, ब्राउन, ब्लैक, व्हाइट, स्काई ब्लू और भी न जाने कितने कलर के टैडी बियर बाजार में मिल जाएंगे, जिन में से अपनी पसंद का टैडी बियर खरीदें और टैडी डे पर गिफ्ट करें.

बेचने वालों की भी चांदी

टैडी डे पर टैडी बियर की बिक्री बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. अगर आमतौर पर 4-5 टैडी बियर बिकते हैं तो इस दिन 20-25 तक बिक जाते हैं. इतना ही नहीं, अब तो टैडी बियर को ध्यान में रख कर बहुत से दूसरे सामान भी बाजार में बिकने लगे हैं, जैसे चौकलेट, केक, कपड़े, शू और भी न जाने क्याक्या.

बंद कमरे में या एकांत जगह पर जवां दिलों को धड़काने के लिए बहुत सी कंपनियों ने लड़कियों के लिए टैडी बियर थीम पर ऐसे सैक्सी कपड़े बनाने शुरू कर दिए हैं, जो उन्हें नजदीक लाने में अच्छा रोल निभाते हैं, जैसे कंवैंशनल टैडी, बौडी ब्रिफर टैडी, फैशन टौप टैडी, बैकलैस टैडी आदि, जिन्हें पहन कर आप का रोमांस और ज्यादा बढ़ जाएगा.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें