उड़ान : क्या कांता ने की गिरिराज से शादी

‘‘मैं ने कह दिया न कि मैं तुम्हारे उस गिरिराज से शादी नहीं करूंगी. सब कहते हैं कि वह दिखने में मुझ से छोटा लगता है. फिर वह करता भी क्या है… लोगों की गाड़ियों की साफसफाई ही न?’’ कांता ने दोटूक शब्दों में कह दिया.

‘‘उस से नहीं करेगी, तो क्या किसी नवाब से शादी करेगी? अरी, तू बिरादरी में हमारी नाक कटाने पर क्यों तुली है. तू सोचती है कि तेरे कहने से हम तय की हुई शादी तोड़ देंगे? इस भुलावे में मत रहना.

‘‘मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि मैं शादियां सगाइयां वगैरह जोड़तीतोड़ती रहूं. अभी तो मेरे पास शादी के लिए दोदो लड़कियां और बैठी हैं,’’ पत्नी देवकी को बोलते देख कर पति मुरारी भी पास आ गया था.

कांता के छोटे भाईबहन, जो बाप की रेहड़ी के पास खड़े हो कर सुबहसुबह कुछ पैसा कमाने के जुगाड़ में प्रैस कर रहे थे, भी वहां आ गए थे.

मुरारी ने बेटी कांता को सुनाते हुए अपनी पत्नी देवकी से कहा, ‘‘कह दे अपनी छोरी से, इतना हल्ला न मचाए. ब्यूटीपार्लर में काम क्या करने लगी है, अपनेआप को हेमामालिनी समझने लगी है. ज्यादा बोलेगी, तो घर से बाहर कर दूंगा. ज्यादा चबरचबर करना मुझे अच्छा नहीं लगता है.’’

मां के सामने तो कांता शायद थोड़ी देर बाद चुप भी हो जाती, पर उन दोनों की तकरार में बाप के आते ही वह गुस्से में आ गई और बोली, ‘‘अच्छा बापू, यह तुम कह रहे हो. शाम को शराब पी कर जो तमाशा तुम करते हो, वह याद नहीं है तुम्हें?

‘‘अभी कल शाम को ही तो तुम ने मुझ से शराब के लिए 20 रुपए लिए थे. तुम्हें तो अपनी शराब से ही फुरसत नहीं है. मैं अपना कमाती हूं. मुझे तो यहां पर रहते हुए भी शर्म आती है. कुछ ज्यादा पैसा मिलने लगे, तो मैं खुद ही यहां से कहीं दूर चली जाऊंगी.’’

जब से कांता ब्यूटीपार्लर में नौकरी करने जाने लगी थी, तब से उस के पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे थे.

वैसे, गलीगली में खुल गए ब्यूटीपार्लर इन्हीं झुग्गीझोंपड़ियों की लड़कियों के बल पर ही चल रहे हैं. इन से जितना मरजी काम ले लो. ये खुश भी रहती हैं और ग्राहक की जीहुजूरी भी खूब कर लेती हैं.

कांता ब्यूटीपार्लर में पिछले 6 महीने से काम कर रही है. शुरूशुरू में वहां की मालकिन अलका मैडम ने उस से बस मसाज वगैरह का काम ही कराया था, पर अब तो वह भौंहों की कटाईछंटाई और बाल भी काट लेती है.

कांता बातूनी है और टैलीविजन पर आने वाले गानों के साथ सारासारा दिन गुनगुनाती रहती है. जब से उस की नौकरी लगी है, तब से छुट्टी वाले दिन भी वह छुट्टी नहीं करती है. जिस दिन दूसरी लड़कियां नहीं आतीं, उस दिन भी अकेली कांता के दम पर ब्यूटीपार्लर खुला रहता है.

अलका मैडम कांता से बहुत खुश हैं और वह उन की इतनी भरोसेमंद हो गई है कि वे अपना कैश बौक्स भी उसे सौंप जाती हैं.

पर आज सुबह से ही कांता का मूड खराब था. चहकने से सुबह की शुरुआत करने वाली कांता आज गुमसुम थी. ब्यूटीपार्लर पहुंच कर न तो उस ने अपने नए तरीके से बाल बनाए थे, न ही अलका मैडम से कहा था, ‘मैडम, जब तक कोई ग्राहक नहीं आता, तब तक मैं आप के बालों में मेहंदी लगा दूं या फेसियल कर दूं…’

कांता की चुप्पी को तोड़ने के लिए अलका मैडम ने ही पूछ लिया, ‘‘क्या हुआ कांता?’’

1-2 बार पूछने पर कांता ने सारी रामकहानी अलका मैडम को सुना दी और लगी रोने. रोतेरोते उस ने कहा, ‘‘मैडम, आप मुझे अपने घर में क्यों नहीं रख लेतीं? बदले में मुझ से अपने घर का कुछ भी काम करा लेना. घर वालों को कुछ तो मजा चखा दूं. मैं अपने साथ जोरजबरदस्ती बरदाश्त नहीं करूंगी.’’

‘‘ठीक है, पर मुझे सोचने के लिए थोड़ा सा समय तो दे. और सुन, यह मत भूलना कि मांबाप बच्चों का बुरा नहीं चाहते हैं. उन के नजरिए को भी समझने की कोशिश कर. दूसरों के कहने पर क्यों जाती है. क्या तू ने अपना मंगेतर देखा है?’’ अलका मैडम ने पूछा.

‘‘हां देखा था, अपनी सगाई वाले दिन. लेकिन मुझे उस का चेहरा जरा भी याद नहीं है.’’

अभी वे दोनों बातें कर ही रही थीं कि साफसफाई करने वाली शीला ने कहा, ‘‘बाहर कोई लड़का कांता को पूछ रहा है.

‘‘लड़का…’’ कांता चौंकी, ‘‘कहीं गिरिराज तो नहीं?’’

‘‘मैं किसी गिरिराज को नहीं पहचानती,’’ शीला ने जवाब दिया.

‘‘जो भी है, उस से कह दो कि यह औरतों का ब्यूटीपार्लर है, मैं लड़कों के बाल नहीं काटती,’’ कांता बोली.

‘‘अरे, इतनी देर में उस से मिल क्यों नहीं लेती?’’ अलका मैडम ने कहा.

कांता बाहर आई, तो उस ने देखा कि सीढि़यों पर एक खूबसूरत सा नौजवान चश्मा लगाए, जींसजैकेट पहने खड़ा था.

‘कौन है यह? शायद किसी ग्राहक के लिए मुझे लेने या समय तय करने के लिए आया हो,’ कांता ने सोचा और बोली, ‘‘आप को जोकुछ पूछना है, अंदर आ कर मैडम से पूछ लो.’’

‘‘मैं तो आप ही के पास आया हूं,’’ वह नौजवान मुसकराते हुए बोला, ‘‘कहीं बैठाओगी नहीं?’’

‘‘मैं तुम… आप को पहचानती नहीं,’’ कांता ने सकपकाते हुए कहा.

‘‘मैं गिरिराज हूं.’’

‘‘हाय…’’ कांता झेंपी, ‘‘तुम… मेरा मतलब आप यहां?’’ थोड़ी देर तक तो उस से कुछ बोला नहीं गया. पहले वह जमीन की तरफ देखती रही, फिर आंख उठा कर उस ने उस नौजवान की तरफ देखा, तो वह भी एकटक उस की ही तरफ देख रहा था.

कांता फिर झेंप गई. बातूनी होने पर भी उस से बोल नहीं फूट रहे थे, तभी बाहर का हालचाल जानने के लिए अलका मैडम भी बाहर निकलीं.

कांता की पीठ अलका मैडम की तरफ थी और वह उन के रास्ते में खड़ी थी. रास्ता रुका देख कर गिरिराज ने कांता की बांह पकड़ कर एक तरफ खींचते हुए कहा, ‘‘देखो, ये मैडम जाना चाहती हैं. तुम एक तरफ हट जाओ.’’

गिरिराज के हाथ की छुअन के रोमांच पर कांता मन ही मन खुश होते हुए भी ऊपर से गुस्सा कर बोली, ‘‘तुम मुझे हाथ लगाने वाले कौन होते हो?’’

इसी बीच अलका मैडम वापस अंदर चली गईं.

‘‘अरे, अभी तक नहीं पहचाना? मैं गिरिराज हूं, तुम्हारा गिरिराज. मां और बाबूजी कल तुम्हारे यहां शादी की तारीख तय करने के लिए गए थे.

‘‘मैं ने उन से कह दिया था कि मुझ से बिना पूछे कोई तारीख पक्की मत कर आना. सोचा था कि तुम से मिल कर ही तारीख तय करूंगा.

‘‘इसी बहाने एकदो बार मिल तो लेंगे. चलो, छुट्टी ले लो. चाहे तो शाहरुख खान की नई फिल्म देख लेंगे या फिर किसी रैस्टोरैंट में पिज्जा खिला लाऊं?’’ गिरिराज ने अपनी बात रखी.

कांता के मन में लड्डू फूट रहे थे. अच्छा हुआ कि वह सुबह गुस्से में अलका मैडम के घर रहने नहीं पहुंच गई.

‘‘मैं घर पर तो बता कर के नहीं आई हूं,’’ कांता ने नरम होते हुए कहा.

‘‘तो क्या हुआ? चोरीछिपे मिलने  का मजा ही कुछ और है. और फिर मेरे साथ चलने में तुम्हें कैसी हिचक? देखती नहीं, सब फिल्मों में हीरोहीरोइन मांबाप को बिना बताए ही घूमते हैं, गाते हैं, नाचते हैं,’’ गिरिराज बोला.

कांता ने इतरा कर बालों को पीछे फेंका और तिरछी नजर से उसे देखते हुए बोली, ‘‘मैं जरा बालों को ठीक कर आऊं, तब तक तुम अलका मैडम से जाने की इजाजत ले लो,’’ फिर जातेजाते वह रुकते हुए बोली, ‘‘तुम… आप कुछ ठंडागरम लेंगे?’’

‘‘वैसे तो जब से आया हूं, तुम्हारे रूप को पी ही रहा हूं, फिर भी तुम जो पिला दोगी, पी लूंगा. पीने के लिए ही तो आया हूं.’’

कांता के पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे थे. नशे की सी हालत में वह लड़खड़ा कर गिरने ही वाली थी कि गिरिराज ने उसे लपक कर अपनी बांहों में समेट लिया.

उधर ब्यूटीपार्लर के टैलीविजन पर एक प्यार भरा गीत आ रहा था, ‘मुझ को अपने गले लगा लो ऐ मेरे हमराही…’ और इधर गिरिराज कांता को संभालते हुए मानो गा रहा था, ‘आ, गले लग जा…’

जैसे ही वे दोनों अंदर पहुंचे, सबकुछ समझते हुए अलका मैडम ने उन के बोलने से पहले ही कहा, ‘‘हांहां जाओ, मौज करो. पर मुझे अपनी शादी में बुलाना मत भूलना.’’

‘‘मैडम, क्यों इतनी जल्दी आप हमें शादी की चक्की में पीस देना चाहती हैं. हमें कुछ दिन और मौजमजा कर लेने दीजिए, तब तक छुट्टी मनाने के लिए आप की इजाजत की जरूरत पड़ती रहेगी,’’ गिरिराज ने कहा.

‘‘कोई बात नहीं.’’

‘‘शुक्रिया मैडम.’’

कांता देख रही थी कि वह जिसे छोटा सा समझ रही थी, वह तो पुराना अमिताभ बच्चन निकला. क्या बढि़या अंदाज में मैडम से बात कर रहा था.

कांता सोच रही थी, ‘मां जो तारीख कहेंगी, उसी तारीख के लिए मैं हामी भर दूंगी. तब तक मेरा हीरो इधर आता ही रहेगा.’

गिरिराज कांता को देख रहा था और कांता गिरिराज को. हालांकि उन्होंने बाहर जाने के लिए सीढ़ियों से पैर नीचे रखे थे, मगर उन्हें लग रहा था कि वे दोनों उड़ रहे हैं.

ऐसा भी होता है बौयफ्रैंड : क्या था दीपक का असली रंग

सफेद कपड़े पहने होने के बावजूद उस का सांवला रंग छिपाए नहीं छिप रहा था. करीब जा कर देखने से ही पता चलता था कि उस के गौगल्स किसी फुटपाथी दुकान से खरीदे गए थे. बालों पर कई बार कंघी फिरा चुका वह करीब 20-22 साल की उम्र का युवक पिछले एक घंटे से बाइक पर बैठा कई बार उठकबैठक लगा चुका था यानी कभी बाइक पर बैठता तो कभी खड़ा हो जाता. काफी बेचैन सा लग रहा था. इस दौरान वह गुटके के कितने पाउच निगल चुका, उसे शायद खुद भी न पता होगा. गहरे भूरे रंग के गौगल्स में छिपी उस की निगाहों को ताड़ना आसान नहीं था. अलबत्ता जब भी उस ने उन्हें उतारने की कोशिश की, तो साफ जाहिर था कि उस की निगाहें गर्ल्स स्कूल की इमारत के दरवाजे से टकरा कर लौट रही थीं. तभी उस दरवाजे से एक भीड़ का रेला निकलता नजर आया. अब तक बेपरवाह वह युवक बाइक को सीधा कर तन कर खड़ा हो गया.

इंतजार के कुछ ही पल बेचैनी में गुजरे, तभी पसीनापसीना हुए उस लड़के के चेहरे पर मुसकराहट खिल उठी. उस ने एक बार फिर बालों पर कंघी फिराई और गौगल्स ठीक से आंखों पर चढ़ाए. मुंह की आखिरी पीक पिच्च से थूकते हुए होंठों को ढक्कन की तरह बंद कर लिया.

तेजी से अपनी तरफ आती लड़की को पहचान लिया था, वह प्रिया ही थी. प्रिया खूबसूरत थी और उस के चेहरे पर कुलीनता की छाप थी. खूबसूरत टौप ने उस में गजब की कशिश पैदा कर दी थी. बाइक घुमाते हुए उस ने पीछे मुड़ कर देखने की कोशिश नहीं की, लेकिन उसे एहसास हो गया था कि प्रिया बाइक की पिछली सीट पर बैठ चुकी है. तभी उसे अपनी पीठ पर पैने नाखून चुभने का एहसास हुआ और हड़बड़ाया स्वर सुनाई दिया, ‘‘प्लीज, जल्दी करो, मेरी सहेलियों ने देख लिया तो गजब हो जाएगा?’’

‘‘बाइक पर किक मारते ही लड़के ने पूछा, ‘‘कहां चलना है, सिटी मौल या…’’

फर्राटा भरती बाइक के शोर में लड़के को सुनाई दे गया था, ‘‘कहीं भी…जहां तुम ठीक समझो?’’

‘‘कहीं भी?’’ प्रिया की आवाज में घुली बेचैनी को वह समझ गया था. फिर भी मजाकिया लहजे में बोला. ‘‘तो चलें वहीं, जहां पहली बार…’’ बाकी शब्द पीठ पर चुभते नाखूनों की पीड़ा में दब गए. लेकिन इस बार उस के कथन में मजाक का पुट नहीं था… ‘‘तो फिर सिटी मौल चलते हैं?’’

‘‘नहीं, वहां नहीं,’’ प्रिया जैसे तड़प कर बोली, ‘‘तुम समझते क्यों नहीं दीपक, मुझे तुम से कुछ जरूरी बात करनी है.’’

तभी दीपक ने अपना एक हाथ पीछे बढ़ा कर लड़की की कलाई थामने की कोशिश की तो उस ने अपना गोरा नाजुक हाथ उस के हाथ में दे दिया और उस की पीठ से चिपक गई? दीपक को बड़ी सुखद अनुभूति हुई, तभी बाइक जोर से डगमगाई. उस ने फौरन लड़की का हाथ छोड़ दिया और बाइक को काबू करने की कोशिश करने लगा.

‘‘क्या हुआ?’’ लड़की घबरा कर बोली. अब वह दीपक की पीठ से परे सरक गई.

‘‘बाइक का पहिया बैठ गया मालूम होता है,’’ दीपक बोला, ‘‘शायद पंचर है,’’ उस ने बाइक को सड़क के किनारे लगाते हुए खड़ी कर दी. अब तक वे शहर से काफी दूर आ चुके थे. यह जंगली इलाका था और आसपास घास के घने झुरमुट थे.

तब तक प्रिया उस के करीब आ गई थी. उस ने आसपास नजर डालते हुए कहा, ‘‘अब वापस कैसे चलेंगे?’’ उस के स्वर में घबराहट घुली थी. लड़के ने एक पल चारों तरफ नजरें घुमा कर देखा, चारों तरफ सन्नाटा पसरा था. दीपक ने प्रिया की कलाई थाम कर उसे अपनी तरफ खींचा. प्रिया ने इस पर कोई एतराज नहीं जताया, लेकिन अगले ही पल अर्थपूर्ण स्वर से बोली, ‘‘क्या कर रहे हो?’’

‘‘तनहाई हो, लड़कालड़की दोनों साथ हों और मिलन का अच्छा मौका हो तो लड़का क्या करेगा?’’ उस ने हाथ नचाते हुए कहा.

प्रिया छिटक कर दूर खड़ी हो गई. ‘‘ये सब गलत है, यह सबकुछ शादी के बाद, अभी कोई गड़बड़ नहीं. अभी तो वापसी की जुगत करो,’’ प्रिया ने बेचैनी जताई, ‘‘कितनी देर हो गई? घर वाले पूछेंगे तो उन्हें क्या जवाब दूंगी?’’

दीपक ने बेशर्मी से कहा, ‘‘यह तुम सोचो,’’ इस के साथ ही वह ठठा कर हंस पड़ा और लपक कर प्रिया को बांहों में भर लिया, ‘‘ऐसा मौका बारबार नहीं मिलता, इसे यों ही नहीं गंवाया जा सकता?’’

‘‘लेकिन जानते हो, अभी मेरी उम्र शादी की नहीं है. अभी मैं सिर्फ 15 साल की हूं, इस के लिए तुम्हें 3 साल तक  इंतजार करना होगा,’’ प्रिया ने उस की गिरफ्त से मुक्त होने की कोशिश की.

‘‘लेकिन प्यार करने की तो है,’’ और उस की गिरफ्त प्रिया के गिर्द कसती चली गई. प्रिया का शरीर एक बार विरोध से तना, फिर ढीला पड़ गया. घास के झुरमुटों में जैसे भूचाल आ गया. करीब के दरख्तों पर बसेरा लिए पखेरू फड़फड़ कर उड़ गए.

करीब एक घंटे बाद दोनों चौपाटी पहुंचे और वहां बेतरतीब कतार में खड़े एक कुल्फी वाले से फालूदा खरीदा. गिलास से भरे फालूदा का हर चम्मच निगलने के बाद प्रिया दीपक की बातों पर बेसाख्ता खिलखिला रही थी. उन के बीच हवा गुजरने की भी जगह नहीं थी, क्योंकि दोनों एकदूसरे से पूरी तरह से सटे बैठे थे.

सलमान खान बनने की कोशिश में दीपक आवारागर्दी पर उतर आया था और उस ने प्रिया के गले में अपनी बांह पिरो दी थी. लेकिन इस पर प्रिया को कोई एतराज नहीं था. उस ने फालूदा खा कर गिलास ठेले वाले की तरफ बढ़ा दिया. प्रिया के पर्स निकालने और भुगतान करने तक दीपक कर्जदार की तरह बगलें झांकता रहा. उस ने ऐसे मौकों पर मर्दों वाली तहजीब दिखाने की कोई जहमत नहीं उठाई.

3 युवक एक मोटरसाइकिल पर आए और प्रिया के पास आ कर रुके. शायद ये दीपक के यारदोस्त थे. उन्होंने हाथ तो उस की तरफ हिलाया, लेकिन असल में सब प्रिया की तरफ देख रहे थे. प्रिया ने उड़ती सी नजर उन पर डाली और दूसरी तरफ देखने लगी.

उन्होंने दीपक का हालचाल पूछा तो वह उन की तरफ बढ़ा और दांत निपोरने के साथ ही मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे लड़के की पीठ पर धौल जमाया, ऐसे ही मूड बन गया था यार, आइसक्रीम खाने का..’’

‘‘बढि़या है…बढि़या है यार…’’ इस बार वह लड़का बोला जो बाइक चला रहा था. वह प्रिया से मुखातिब हो कर बोला, ‘‘मैं, आप के फ्रैंड का जिगरी दोस्त.’’

यह सुन प्रिया मुसकराई. उस के चेहरे पर आए उलझन के भाव खत्म हो गए. लड़के ने उस की तरफ बढ़ने के लिए कदम बढ़ाए, लेकिन एकाएक ठिठक कर रह गया. प्रिया कंधे पर रखा बैग झुलाती हुई सामने पार्किंग में खड़ी अपनी स्कूटी की तरफ बढ़ी. उस लड़के ने खास अदा के साथ हाथ हिलाया. प्रिया एक बार फिर मुसकराई और स्कूटी से फर्राटे से आगे बढ़ गई.

यह देख चंदू निहाल हो गया. उस ने हकबकाए से खड़े दीपक पर फब्ती कसी. ‘‘अबे, क्यों बुझे हुए हुक्के की तरह मुंह बना रहा है? लड़की तू ने फंसाई तो क्या हुआ? दावत तो मिलबैठ कर करेंगे न?’’ तब तक दीपक भी कसमसा कर उन के बीच में सैंडविच की तरह ठुंस गया. बाइक फौरन वहां से भाग निकली. चंदू के ठहाके बाइक के शोर में गुम हो चुके थे.

2 महीने बाद… पुलिस स्टेशन के उस कमरे में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ था. पैनी धार जैसी नीरवता पुलिस औफिसर के सामने बैठी एक कमसिन लड़की की सिसकियों से भंग हो रही थी. उस का चेहरा आंसुओं से तरबतर था. वह कहीं शून्य में ताक रही थी. शायद कुरसी पर बैठे उस के मातापिता थे, उन के चेहरे सफेद पड़ चुके थे. शर्म और ग्लानि के भाव उन पर साफ दिखाई दे रहे थे. पुलिस औफिसर शायद प्रिया की आपबीती सुन चुका था. उस का चेहरा गंभीर बना हुआ था. उन्होंने सवालिया निगाहों से प्रिया की तरफ देखा, ‘‘तुम्हारी उस लड़के से जानपहचान कैसे हुई?’’

प्रिया का मौन नहीं टूटा. इस बार औफिसर की आवाज में सख्ती का पुट था, ‘‘जो कुछ हुआ तुम्हारी नादानी से हुआ, लेकिन अब मामला पुलिस के पास है तो तुम्हें सबकुछ बताना होगा कि तुम्हारी उस से मुलाकात कैसे हुई?’’

प्रिया ने शायद पुलिस औफिसर की सख्ती भांप ली थी. एक पल वह उलझन में नजर आई, फिर मरियल सी आवाज में बोली, ‘‘एक बार मैं शौप पर कुछ खरीद रही थी, लेकिन जब पैसे देने लगी तो हैरान रह गई, मेरा पर्स मेरी जेब में नहीं था. उधर, दुकानदार बारबार तकाजा कर कह रहा था, ‘कैसी लड़की हो? जब पैसे नहीं थे तो क्यों खरीदा यह सब.’ मुझे याद नहीं रहा कि पर्स कहां गिर गया था, लेकिन दुकानदार के तकाजे से मैं शर्म से गड़ी जा रही थी. तभी एक लड़का, मेरा मतलब, दीपक अचानक वहां आया और दुकानदार को डांटते हुए बोला, ‘कैसे आदमी हो तुम?’ लड़की का पर्स गिर गया तो इस का मतलब यह नहीं हुआ कि तुम उसे इस तरह बेइज्जत करो? अगले ही पल उस ने जेब से पैसे निकाल कर दुकानदार को थमाते हुए कहा, ‘यह लो तुम्हारे पैसे.’ इस के साथ ही वह मुझे हाथ पकड़ कर बाहर ले आया.’’

प्रिया ने डबडबाई आंखों से पुलिस औफिसर की तरफ देखा और बात को आगे बढ़ाया, ‘‘यह सबकुछ इतनी अफरातफरी में हुआ कि मैं उसे न तो पैसे देने से रोक सकी और न ही उस से अधिकारपूर्वक हाथ पकड़ कर खुद को शौप से बाहर लाने का कारण पूछ सकी.’’

‘‘फिर क्या हुआ?’’ पुलिस औफिसर ने सांत्वना देते हुए पूछा, ‘‘फिर अगली मुलाकात कब हुई और यह मुलाकातों का सिलसिला कैसे चल निकला.’’

इस बार वहां बैठे दंपती एकटक बेटी की ओर देख रहे थे. उन की तरफ से आंखें चुराते हुए प्रिया ने बातों का सूत्र जोड़ा, ‘‘फिर यह अकसर स्कूल की छुट्टी के बाद मुझ से मिलने लगा. हम कभी आइसक्रीम शौप जाते, कभी मूवी या फिर घंटों गार्डन में बैठे बतियाते रहते.’’

‘‘मतलब वह लड़का पूरी तरह तुम्हारे दिलोदिमाग पर छा गया था?’’

प्रिया ने एक पल अपने मातापिता की तरफ देखा. उन का हैरत का भाव प्रिया से बरदाश्त नहीं हुआ, लेकिन पुलिस औफिसर की बातों का जवाब देते हुए उस ने कहा, ‘‘हां, मुझे यह अच्छा लगने लगा था. वह जब भी मिलता, मुझे गिफ्ट देता और कहता, ‘बड़ी हैसियत वाला हूं मैं, शादी तुम्हीं से करूंगा.’’

‘‘अभी शादी की उम्र है तुम्हारी?’’ पुलिस औफिसर के स्वर में भारीपन था. प्रिया चाह कर भी बहस नहीं कर सकी. उस ने सिर झुकाए रखा, ‘‘दरअसल, सहेलियां कहती थीं कि जिस का कोई बौयफ्रैंड नहीं उस की कोई लाइफ नहीं. बस, मुझे दीपक को पा कर लगा था कि मेरी लाइफ बन गई है.’’

‘‘क्योंकि तुम्हें बौयफ्रैंड मिल गया था, इसलिए,’’ पुलिस औफिसर ने बीच में ही बात काटते हुए कहा, ‘‘क्या उस से फ्रैंडशिप का तुम्हारे मातापिता को पता था? जब तुम देरसवेर घर आती थी तो क्या बहाने बनाती थी?’’ पुलिस औफिसर ने तीखी निगाहों से दंपती की तरफ भी देखा, लेकिन वे उन से आंख नहीं मिला सके.

उस की मम्मा ने अपना बचाव करते हुए कहा, ‘‘हम से तो इतना भर कहा जाता था कि आज सहेली की बर्थडे पार्टी थी या ऐक्स्ट्रा क्लास में लेट हो गई या फिर…’’ लेकिन पति को घूरते देख उस ने अपने होंठ सी लिए.

पुलिस औफिसर ने बात काटते हुए कहा, ‘‘कैसे गैरजिम्मेदार मांबाप हैं आप? लड़की जवानी की दहलीज पर कदम रख रही है, उस के आनेजाने का कोई समय नहीं है, और आप को उस की कतई फिक्र नहीं है, लड़की की बरबादी के असली जिम्मेदार तो आप हैं. मेरी नजरों में तो सजा के असली हकदार आप लोग हैं.’’

लड़की को घूरते हुए पुलिस औफिसर ने बोला, ‘‘बौयफ्रैंड का मतलब भी समझती हो तुम? बौयफ्रैंड वह है जो हिफाजत करे, भलाई सोचे. तुम पेरैंट्स को बेवकूफ बना रही थी और लड़का तुम को  इमोशनली बेवकूफ बना रहा था.’’

पुलिस औफिसर के स्वर में हैरानी का गहरा पुट था, ‘‘कैसा बौयफ्रैंड था तुम्हारा कि उस ने तुम्हारे साथ इतना बड़ा फरेब किया? तुम्हें बिलकुल भी पता नहीं लगा. विश्वास कैसे कर लिया तुम ने उस का कि उस ने तुम्हारी आपत्तिजनक वीडियो क्लिपिंग बना ली और तुम्हें जरा भी भनक नहीं लगी?’’

‘‘वह कहता था कि मेरा फिगर मौडलिंग लायक है, मुझे विज्ञापन फिल्मों में मौका मिल सकता है, लेकिन इस के लिए मुझे बस थोड़ी झिझक छोड़नी पड़ेगी. काफी नर्वस थी मैं, लेकिन कोल्डड्रिंक पीने के बाद कौन्फिडैंस आ गया था.’’

झल्लाते हुए पुलिस औफिसर ने कहा, ‘‘नशा था कोल्डड्रिंक में क्या, और उस कौन्फिडैंस में तुम ने क्या कुछ गंवा दिया, पता नहीं है तुम्हें?’’ क्रोध से बिफरते हुए पुलिस औफिसर ने लड़की को खा जाने वाली नजरों से देखा.

खुश्क होते गले में प्रिया ने जोर से थूक निगला. उस ने बेबसी से गरदन हिलाई और चेहरा हथेली से ढांप कर फफक पड़ी. उस की सिसकियां तेज होती चली गईं. अपनी ही बेवकूफी के कारण उसे यह दिन देखना पड़ा था. दीपक पर उस ने आंख मूंद कर भरोसा कर लिया था, इसलिए उस के इरादे क्या हैं, यह नहीं समझ सकी. काश, उस ने समझदारी से काम लिया होता. पर अब क्या हो सकता था.

पहला प्यार चौथी बार : पहले प्यार की महिमा

मेरा भारत महान. और भी बड़ेबड़े देश हैं जो हम से ज्यादा विकसित, धनी, सुखी और समृद्ध हैं मगर फिर भी महान नहीं हैं. महान तो सिर्फ और सिर्फ मेरा भारत है.

प्राचीनकाल में तो मेरा भारत और ज्यादा महान था. गौरवशाली साम्राज्य, ईमानदार इतिहास, सच्ची वीर परंपराएं, समृद्ध शासक, विशाल नागरिक, सोने की चिडि़या और घीदूध की नदियां… लगता है कुछ घालमेल हो गया लेकिन ऐसा ही कुछकुछ हुआ करता था. मगर आज के समय में, टूटीफूटी परंपराएं, सड़ा हुआ देश, भ्रष्ट जनता, गरीब नेता, गड़बड़ भूगोल और इतिहास का पता नहीं. कुल मिला कर जोजो अच्छा है वह पुराने जमाने में हो चुका, अभी तो जो भी नया है सब सत्यानाश.

मुझे तो सख्त अफसोस होता है कि मैं आज के समय में क्यों हूं, भूतकाल में क्यों न हुआ? बस, यही सोच कर संतोष होता है कि अभी जोजो बुरा है वह भी प्राचीन होने के बाद अच्छा हो जाएगा. ऐसे में जबकि जिंदगी जिल्लत ही जिल्लत है और हर चीज की किल्लत ही किल्लत है, एक चीज यहां ऐसी है जो पहले बड़ी दुर्लभ हुआ करती थी मगर आज उस की भरमार है और वह है प्रेम.

जी हां, आज हमारे पास प्रेम हमेशा हाजिर स्टाक में उपलब्ध रहता है. उस जमाने में कभी 100-50 साल में कोई एक मजनूं और एकाध लैला भूलेभटके ही होती थी, जो आपस में प्यार करते थे और बाकी लोग अजूबे की तरह उन्हें देखते थे कि ये लोग कर क्या रहे हैं और आखिर कब तक ऐसा करते रहेंगे? जिन की समझ में नहीं आता था वे उन्हें पत्थर उठा कर मारने लगते थे और जो अहिंसावादी थे वे बैठ कर उन के प्रेम की कहानियां लिखते थे. मगर आज गलीकूचों में प्रेम की ब्रह्मपुत्र बह रही है. यहां की हर छोरी लैला हर छोरा मजनूं. गांवगांव, शहरशहर, यहां, वहां, जहां, तहां, मत पूछो कहांकहां हीररांझा छितरे पड़े हैं. डालडाल रोमियो हैं तो पातपात जूलियट. बिजली के खंभों पर, टेलीफोन के तारों पर, जगहजगह लैला और मजनूं उलटे लटके पड़े हैं जितने जी चाहे गुलेल मार कर तोड़ लो.

किसी से भी यह सवाल पूछो कि आजकल क्या कर रहे हो? तो जवाब मिलता है, ‘‘प्यार कर रहा हूं.’’ कोई कालिज की कैंटीन में तो कोई हवाई झूले में, कोई गली के पिछवाड़े तो कोई कंप्यूटर पर ही. इंटरनेट पर तो प्यार करना बड़ा आसान है. एक मेल, फीमेल को ई मेल करता है, बदले में फीमेल भी मेल को ई मेल करती है और दोनों का मेल हो जाता है. शादियां भी इंटरनेट पर ही तय हो जाती हैं. कुछ दिनों बाद तो उन दोनों को मिलने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, कंप्यूटर पर ही डब्लूडब्लूडब्लू डाट मुन्नामुन्नी डाट काम हो जाएगा.

पहले एक शीरीं हुआ करती थी जो एक फरहाद से प्यार किया करती थी और वह कमअक्ल मरते दम तक उसी से प्यार करती थी. मुगल साम्राज्य के पतन के बाद से ले कर जितेंद्र, श्रीदेवी की फिल्मों तक प्रेम के त्रिकोण बनने लगे थे, जिस में एक जूलियट के पीछे 2 रोमियो एकसाथ बरबाद हो जाते थे या फिर 2 महीवाल एक ही सोहणी को गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश किया करते थे, मगर अब तो त्रिकोण भी बीती बात हो गई, आजकल तो प्रेम के षट्कोण बनते हैं यानी 1 लैला, अकेली 5-5 मजनुओं को अपने घर के चक्कर कटवाती है और अंत में उन सब को ठेंगा दिखा कर किसी फरहाद से शादी कर लेती है.

उस जमाने में एक पहली नजर का प्यार होता था जो वाकई पहली नजर में हो जाया करता था लेकिन अब किसे उस की फिक्र है. अब तो हर नजर, प्यार की नजर है. इसी तरह एक होता था ‘पहला प्यार’, जो जीवन में किसी एक से एक ही बार होता था और भुलाए नहीं भूलता था, मगर आजकल तो पहला प्यार ही कई बार हो जाता है. राज की बात यह है कि मुझे भी यह कमबख्त ‘पहला प्यार’ 4 बार हो चुका है और पिछले सीजन में जब यह मुझे चौथी बार हुआ तभी मैं समझ गया था कि यह भी आखिरी बार नहीं है. मतलब अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है.

जिधर नजर डालो प्यार ही प्यार, नफरत का तो कहीं नामोनिशान नहीं. मुंबई की पूरी फिल्म इंडस्ट्री पिछले 100 साल से इसी प्रेम के दम पर दारूमुर्गा उड़ा रही है. हर फिल्म में और कुछ चाहे हो न हो, मगर 1 लड़का और 1 लड़की जरूर होते हैं जो अंत में कभी मिल पाते हैं कभी बिछड़ जाते हैं पर प्यार जरूर करते हैं.

100 साल से यही विचार चलता चला आ रहा है कि जिसे हम प्यार समझ रहे हैं क्या यही प्यार है? या फिर प्यार वह है जिसे हम प्यार नहीं समझ रहे हैं? जवान लड़का चाय की पत्ती लेने घर से निकला और कुत्तों के क्लीनिक में घुस गया, यह इश्क नहीं तो और क्या है? जवान लड़की, लड़के से शिकायत करती है, ‘‘दिल में दर्द रहता है, मुझे भूख नहीं लगती, प्यास नहीं लगती, सारा दिन तड़पती हूं, सारी रात जगती हूं, जाने क्या हुआ मुझ को…?’’

किसी पत्नी ने पति से कहा होता तो डाक्टर और अस्पताल के खर्च के बारे में सोच कर बेचारे का दिल बैठ जाता लेकिन प्रेमी का दिल खड़ा हो कर उछलने लगता है कि चलो, अपना जुगाड़ बैठ गया. उधर दर्शक भी समझ जाते हैं कि इसे ‘फाल इन लव’ कहते हैं. लड़का और लड़की प्यार में गिर गए, अब ये दोनों गिरी हुई हरकतें करेंगे. लड़की 16 साल और 1 दिन की हुई नहीं कि उसे मोहब्बत हो जाती है, कोईकोई तो साढ़े 15 साल में ही उंगली में दुपट्टा लपेटना शुरू कर देती है.

खुदा न खास्ता अगर किसी लड़के या लड़की की 17 साल उम्र हो जाने पर भी कोई लफड़ा नहीं हुआ तो फिल्मी मांबाप चिंतित हो जाते हैं कि ‘बच्चा’ कहीं असामान्य तो नहीं है और किसी अच्छे डाक्टर से चेकअप करवाने की जरूरत महसूस करने लगते हैं. लड़का जब अपने बाप को यह खबर सुनाता है कि उस का किसी पर दिल आ गया है तो बाप यों खुशी से उछल पड़ता है मानो उसे विदेश में पढ़ाई के लिए स्कालरशिप मिली हो. फिर वह उसे लड़की को भगाने के लिए प्रेरित करता है और जब लड़का, लड़की को ले भागता है तो वह गर्व से अपना सीना फुला कर कहता है, ‘आखिर बेटा किस का है?’

प्रेम के मामले में हो रही तरक्की के मद्देनजर आने वाले समय में हमारे घरों के अंदर के दृश्य बड़े मजेदार होंगे. आइए, जरा एकदो काल्पनिक दृश्यों का वास्तविक आनंद लें.

दृश्य : एक

कमरा वास्तुशास्त्र के अनुसार बना हुआ है. दक्षिणमुखी कमरे के बीचोबीच, वाममुखी सोफे पर चंद्रमुखी लड़की की सूरजमुखी मां और ज्वालामुखी बाप बैठे हैं. बाप परेशान है, ‘‘बात क्या है? तुम दोनों मांबेटी आखिर मुझ से क्या छिपा रही हो?’’

‘‘मैं क्या बताऊं? आप ही के लाड़प्यार ने इसे बिगाड़ा है और अब पूछते हो कि हुआ क्या, जब इस ने हमें कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा.’’

‘‘पहेलियां मत बुझाओ, साफसाफ बताओ कि इस ने क्या किया है?’’

‘‘और क्या करेगी? आज जब पड़ोस वाली मिसेज भटनागर ने मुझे ताना मारा तब मुझे पता चला कि इस कलमुंही का एक भी ब्वायफ्रेंड नहीं है. नाक कटा दी इस ने हमारी. शहर के लोग क्या सोचते होंगे हमारे बारे में कि कितने बैकवर्ड हैं हम लोग.

‘‘ऊपर से मिसेज भटनागर मुझे जलाने के लिए अपनी दोनों बेटियों को ले कर आई थीं और वह इतराएं भी क्यों न, आखिर उन की दोनों बेटियां अब तक 2-2 ब्वायफ्रेंड बदल चुकी हैं और इस करमजली के कारण आज मैं 40 प्रतिशत जली हूं.’’

‘‘क्यों बेटी, जो मैं सुन रहा हूं क्या यह सच है?’’

‘‘नहीं, डैड…हां, डैड…पता नहीं, डैड.’’

‘‘देखो, मुझे हां या ना में सीधा जवाब चाहिए. क्या बात है बेटी, क्या तुम्हें कोई लाइन नहीं मारता?’’

‘‘म…म…मारता है मगर उस के पास सेलफोन और बाइक नहीं है.’’

‘‘बस, इतनी सी बात. तुम उसे लाइन देना शुरू कर दो. सेलफोन मैं उसे प्रजेंट कर दूंगा और तुम उसे प्यार से समझाना कि वह एक बाइक आसान किश्तों में खरीद ले.’’

‘‘ल…लेकिन डैड…’’

‘‘लेकिनवेकिन कुछ नहीं. मैं कोई बहाना सुनना नहीं चाहता. अगली बार जब तुम मेरे सामने आओ तो अपने ब्वायफ्रेंड के साथ ही आना, अगर ऐसा नहीं हुआ तो आइंदा तुम घर के बाहर ही रहोगी. तुम्हारा खाना, पीना और कमरे के अंदर घुसना बिलकुल बंद.’’

दृश्य : दो

कमरे की स्थिति तनावपूर्ण पर नियंत्रण में है. बाप बेटे पर गरम हो रहा है. मां दोनों में बीचबचाव कराती है, ‘‘अजी, मैं कहती हूं जब देखो आप मेरे लाडले के पीछे ही पड़े रहते हैं, अब इस ने ऐसा क्या कर दिया?’’

‘‘अरे, मुझ से क्या पूछती हो, पूछो अपने इस लाडले से, 2 साल से कालिज में है पर आज तक एक लड़की नहीं पटा सका, ऊपर से जबान लड़ाता है कि मुझे पढ़ाई से फुर्सत नहीं. सुना तुम ने? मैं ही जानता हूं कि कैसे मैं अपना पेट काट- काट कर इस के लिए फीस जुटाता हूं. इसी की उम्र के और लड़के रात में 2-2 बजे लौटते हैं अपनी ‘डेट’ के साथ और यह महाशय, इन्हें पढ़ाई से फुर्सत नहीं है.’’

‘‘हाय राम, बेटा, मैं यह क्या सुन रही हूं. देखो, तुम तो खुद समझदार हो, यह पढ़ाईवढ़ाई की जिद छोड़ दो, उस के लिए तो सारी उम्र पड़ी है. यही समय है जब तुम लड़कियों पर ध्यान दे कर अपना भविष्य संवार सकते हो.’’

‘‘इस तरह प्यार से समझाने पर यह नहीं समझने वाला. इस कमबख्त के सिर पर तो कैरियर बनाने का भूत सवार है. यह क्या समझेगा मांबाप के अरमानों को. पिछले हफ्ते जानती हो इस ने क्या किया? इसे किताबों के लिए मैं ने पैसे भेजे तो ये उन से सचमुच में किताबें खरीद लाया, किताबी कीड़ा कहीं का.’’

किताबी कीड़ा क्या करता? बेचारा चुपचाप सिर झुकाए सुनता रहा. प्रेम की ऐसी मारामारी, प्यार की ऐसी भरमार, इश्क, मोहब्बत का ऐसा जनून, न भूतो न भविष्यति. साल में एक पूरा दिन तो अब प्यार के नाम रिजर्व है ‘वेलेंटाइन डे’ के नाम से. अब वह रूखासूखा जमाना नहीं रहा जब प्रेम की उन्हीं घिसीपिटी 10-5 कहानियों को सारे लेखक अपनीअपनी शैली में घुमाफिरा कर लिखते थे…अब तो मैं :

‘‘सब धरती कागद करौं,

लेखनी सब बनराय,

सात समुंदर मसि करौं,

हरि गुन लिखा न जाय.’’

सारी धरती को कागज बना लूं, वन के सभी वृक्षों को कलम और सारे समुद्रों को स्याही में बदल दूं फिर भी जितनी प्रेम की कहानियां हैं पूरी नहीं लिख पाऊंगा. इस से तो बेहतर होगा कि इतना सारा कागज, कलम और स्याही बेच कर मैं करोड़पति हो जाऊं और मल्लिका शेरावत से पूछूं, ‘‘मेरे साथ डेट पर चलोगी?’’

अनुभव : नौकरों के भरोसे नहीं चलती जिंदगी

शादी क्या की, उन की खरीदी हुई गुलाम हो गई. जब जी में आया फोन कर देंगे, ‘डार्लिंग, आज कुछ लोगों को डिनर पर बुलाया है, खाना तैयार रखना.’ कभी कोई कोलाबा से आ रहा है तो कोई अंधेरी से. जब कहती हूं, मैं तुम्हारे बच्चे को संभालूं या खाना बनाऊं तो बड़े प्यार से कहेंगे, ‘डार्लिंग, तुम खाना ही इतना अच्छा बनाती हो कि बस, खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाते हैं. रोहन को मैं आ कर संभाल लूंगा.’ अब मैं क्या बताऊं, लीना के यहां 3 और निर्मला के यहां 2 नौकर हैं. यहां तक कि दांत से पैसा पकड़ने वाली उमा के यहां भी चौबीसों घंटे काम करने के लिए आया है और बाजार के काम के लिए एक लड़का अलग. और एक हम हैं कि दिनरात काम की चक्की में पिसते रहते हैं.

जनाब को औफिस जाना है, सुबह 7 बजे नाश्ता चाहिए. खाना घर से बन कर जाएगा. और दिनभर रोहन का काम अलग, नहलाना, धुलाना, खिलाना, पिलाना. एक मिनट की भी फुरसत नहीं मिलती. जब कहती हूं, बच्चा संभालने को एक आया ही रख लो तो मुसकरा कर टाल जाते हैं. इन का बस चले तो ये चौकाबरतन करने वाली को भी निकाल बाहर करें. ठीक है, जब शादी की थी तब प्राइवेट कंपनी में सीए थे. शिवाजीनगर में छोटे से फ्लैट में रहते थे.

लेकिन आज बांद्रा में अपना 4 कमरों का फ्लैट है. घर में टैलीविजन, फ्रिज, कार है और खुद का अपना औफिस है. शादी के 7 सालों में तरक्की तो बहुत की, लेकिन सोच वही है. अब कहती हूं कि  आप गाड़ी के लिए कोई शोफर क्यों नहीं रख लेते तो झट कहेंगे ‘डार्लिंग, तुम गाड़ी चलाना क्यों नहीं सीख लेतीं? अमेरिका में भी तो लोगों को नौकर नहीं मिलते. अपना काम खुद ही करना चाहिए.’

दिल जल कर खाक हो जाता है. आखिर तरक्की का मतलब ही क्या, जब इंसान अपना स्टैंडर्ड भी मेंटेन न रख सके. पड़ोसी क्या सोचेंगे, कम से कम इतना तो समझना चाहिए.

शांता के कदम तेजी से सड़क पर बढ़तेबढ़ते अचानक पार्क की चारदीवारी के पास आ कर थम गए. वह घर से इतनी दूर चली आई, पर सोचा ही नहीं कि  जाना कहां है. वह गुस्से में रोहन को उमा के यहां छोड़ कर चल पड़ी.

ठीक है, थोड़ा वक्त पार्क में ही काटा जाए. वे घर पहुंचेंगे तो अपनेआप रोहन को संभालेंगे. आखिर हद होती है हर बात की. पता चलेगा बच्चे को कैसे पालते हैं. और रोहन भी तो कितना शैतान हो गया है, बिलकुल बाप पर गया है.

शांता पार्क में दाखिल हुई और दोनों तरफ बनी पत्थर की बैंचों के बीच तेज कदमों से चलती हुई पार्क के बीचोंबीच बने गोलाकार घेरे तक आ पहुंची. ‘ओह, कितनी उमस है, फौआरा भी टूट गया है.’

एक बार वह कई वर्षों पहले इसी पार्क में अपने पति के साथ आई थी. उस समय भी यही चने वाला दरवाजे के सामने बैठता था. लेकिन सूरज डूबने से पहले आज वह यहां पहली बार आई है.

शांता अनमनी सी हरे रंग की एक खाली आधी टूटी बैंच पर जा बैठी. टूटे हुए फौआरे के चारों तरफ लकड़ी की  7 बैंचें पड़ी हैं. सभी बैंचें भरी हुई हैं. ज्यादातर बैंचों पर वक्त गुजारने की गरज से इकट्ठे हुए रिटायर वृद्धों की जमात विराजमान है. आखिर इन्हें करना भी क्या है? जाना ही कहां है?

बच्चे कहीं बैडमिंटन खेल रहे हैं तो कहीं क्रिकेट. बाईं ओर हरीहरी दूब में कई जोड़े दुनिया से बेखबर अपनेआप में खोए हुए हैं. लगता है, मुंबई में रोमांस के लिए इस से बढि़या कोई जगह नहीं है. आसमान पर छाई लाली पर अंधेरा मंडराने लगा है. हवा थम गई है. शांता को लगा पसीना उस के ललाट से चू कर कपोल तक आ जाएगा. अजीब उमस है.

‘टाइगर, टाइगर’ की आवाज, फिर कुत्ते की भौंभौं और फिर दबी गुर्राहट. शांता ने दायीं ओर देखा. पार्क के दूसरे गेट से एक नौकरानी कुत्ते को हवाखोरी के लिए लाई थी. कुत्ता इधरउधर बेकाबू हो कर भाग रहा था और लड़की थी कि उस की जंजीर पकड़ने के लिए उस के पीछेपीछे भाग रही थी.

शांता ने ठंडी सांस ली. काश, यह नजारा कोई हमारे उन को दिखाए. लोग कुत्तों की हवाखोरी के लिए भी नौकरनौकरानियां रखते हैं और एक हमारे पति हैं जो 5,000 रुपए की साड़ी तो खुशीखुशी ला देंगे, लेकिन नौकर का जिक्र छेड़ते ही मुंह बना लेंगे. आखिर पैसा होता किसलिए है? आराम के लिए न.

कांवकांव करता हुआ एक कौआ पास वाले बिजली के खंभे पर आ बैठा. शांता ने पीछे नजर घुमाई. उस के पीछे 2 झूले लगे हैं, जिन पर रंगबिरंगे कपड़े पहने बच्चे झूल रहे हैं. साड़ी पहने, बालों को बड़े फैशन से सजाए बनीठनी एक आया लाल प्रैम में एक गोलमटोल बच्चे को बिठाए उसी तरफ बढ़ रही है. बच्चा खुशीखुशी हाथपैर मार रहा है, किलकारी मार रहा है. कितना प्यारा बच्चा है. एकदम नन्हा गुलाब. रोहन भी जब इतना बड़ा था, ठीक ऐसा ही था.

आया ने प्रैम खड़ी कर दी और दूसरे बच्चों को ले कर आई, पहले से जमा अपनी सहेलियों में जा मिली. बच्चे तो अपनेआप खेल ही रहे हैं. सहेलियों की महफिल गरम हो जाती है.

‘‘लिली, आज देर से आया?’’

‘‘क्या करें मेमसाब छुट्टी देर से दिया.’’

‘‘हाय, मां.’’

‘‘साब और मेमसाब कुत्तों का माफिक लड़ता और खालीपीली बोम मारता. हम तो तंग आ गया.’’

‘‘अरे, तुम बोला क्यों नहीं कि पार्क में हमारा बौयफ्रैंड वेट कर रहा होगा? हम देर से जाएगा तो वह किसी और के साथ मौज उड़ाएगा.’’

‘‘हाय, मां.’’

‘‘मालूम है, जब हमारा साब काम पर जाता तो हमारी मोटल्ली मेमसाब चालीस नंबर वाले से इश्क फरमाता है.’’

‘‘ऐसा भी होता है.’’

‘‘उस का भेजा खलास हो गया है. दिनभर फिल्मी गाने गाता. शाम होते ही साब, मेमसाब क्लब जाता और भेजा खाने कू बच्चा लोग को हमारे पास छोड़ जाता.’’

‘‘अच्छा.’’

‘‘ले, लिली, आ गया तेरा रोमियो. देख, तुझे बुला रहा है. ठाठ हैं तेरे. हमें तो कोई देखता ही नहीं.’’

लिली प्रैम छोड़ कर भागी. पीछे उस की हमउम्र और उम्र में बड़ी सभी सहेलियां खीसें निपोर रही हैं.

‘अरे, यह रोमियो तो हमारी ही बिल्ंिडग का चौकीदार है. ओह, तो यह चौकीदारी हो रही है?’ शांता मन ही मन सब सोच कर हैरान हो गई.

मासूम बच्चे को प्रैम में शायद अपने अकेले होने का एहसास हो चुका था. उधर लिली और चौकीदार बांहों में बांहें डाले मस्ती कर रहे थे. अरे, यह क्या? दोनों मेहंदी की झाडि़यों के पीछे गायब हो गए.

बच्चा जोरजोर से रो रहा था. कान के परदे फटे जा रहे थे. अरे, यह क्या, बच्चा प्रैम में बैठ कर, पैर लटका कर उतरने की कोशिश करने लगा. अरे, वह तो गिर जाएगा. अरे, उसे कोई पकड़ो. लेकिन उसे कोई बचाता, तब तक धम्म की आवाज के साथ बच्चा नीचे गिर गया.

झाड़ी से निकल कर छेड़ी हुई बाघिन की तरह लिली आती है और बच्चे को उठा कर तड़तड़ 2 चांटे जड़ देती है, ‘‘हम को बात भी नहीं करने देगा.’’ बच्चा सहम कर चुप हो जाता है. लेकिन शांता को लगा जैसे किसी ने तड़तड़ 2 चांटे उस के गालों पर बेरहमी से रसीद कर दिए हों और मारने वाले के हाथों के निशान उस के अपने गालों पर उभर आए हों.

‘‘मेरा रोहन…’’ एकाएक शांता चीखती हुई उठी और बदहवास पार्क के दरवाजे की तरफ भाग खड़ी हुई.

लिफ्ट से निकल कर जैसे ही तेज कदमों से शांता उमा के फ्लैट की तरफ बढ़ी कि अचानक उस के कदम रास्ते में खड़े रोहन को गोद में उठाए, मुसकराते पति को देख कर थम गए.

‘‘मम्मा,’’ रोहन ने दोनों बांहें उस की तरफ फैला दीं. लपक कर शांता ने उसे अपने गले से लगा लिया और बुरी तरह चूमती हुई अपने फ्लैट की तरफ भाग खड़ी हुई. पीछे से उस के कानों में पति की आवाज टकराई. लेकिन शांता के पास पति की बात का उत्तर देने को शब्द नहीं, आंसू थे.

रवि किशन और रंजना सिंह का रोमांटिक सीन हुआ वायरल, ये है भोजपुरी का सबसे बोल्ड वीडियो

रवि किशन अभिनेताओं में एक ऐसा नाम है जो भोजपुरी से लेकर बौलीवुड तक नाम कमाने वाले एक्टर है.वह अपनी फिल्मों और एक्टिंग को लेकर किसी न किसी वजह से सुर्खियो मे रहते है. बीते साल उनकी फिल्म मिशन रानीगंज रिलीज रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे. रवि किशन इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव हैं. वो गोरखपुर के सांसद हैं. साल 2024 को लोकसभा चुनाव नजदीक है तो ऐसे में वो अपनी पार्टी बीजेपी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. इसी बीच रवि किशन का एक पुराना गाना वायरल हो रहा है, जिसमें वो बोल्डनेस की सारी हदें पार करते दिख रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)


भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन और अंजना सिंह का एक पुराना गाना ‘सइयां देखी न ऐसी नजर से’  से चर्चा में है. इस गाने में रवि किशन और अंजना सिंह की बोल्ड केमिस्ट्री देख फैंस के पसीने छूट गए हैं. बारिश में रवि किशन और अंजना सिंह ने ऐसा रोमांस किया है कि सभी लोग बेकाबू हो गए हैं. बता दें कि इस गाने को कल्पना और अलोक कुमार ने मिलकर गाया है.

बताते चलें कि रवि किशन ने तमाम बौलीवुड स्टार्स के साथ काम किया है. इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक के नाम शामिल हैं. वहीं भोजपुरी में तो रवि किशन का सिक्का चलता है. ऐसा कहा जाता है कि रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री को बढ़ाने के लिए काफी मेहनत की है. मालूम हो कि रवि किशन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने एक्ट्रेस नगमा को डेट किया था. हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए.

‘उड़ान’ एक्ट्रेस Kavita Chaudhary का निधन, 67 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

टीवी इंडस्ट्री को लेकर एक बहुत दुखी करने वाली खबर सामने आई है. जी हां, टीवी की फेमस एक्ट्रेस कविता चौधरी का निधन हो गया है. जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है और पूरी टीवी इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ा पड़ी है.

आपको बता दें, कि कविता चौधरी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वो मौत की आगोश में चली गई. बता दें कि कविता चौधरी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने कई टीवी शोज में अपना जलवा बिखेरा था. अब उनके जाने के बाद हर एक शख्स उन्हें नम आखों से श्रद्धाजंलि दे रहा है.

मीडिया खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस कविता चौधरी कैंसर से भी पिड़ित थी और उनका इलाज चल रहा था. हालांकि वो इस बारे में दुनिया को नहीं बताना चाहती थी. उनकी मौत के बाद ये बात सामने आ गई है. बता दें कि हार्ट अटैक के बाद कविता चौधरी को पवित्रा देवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनका इलाज करने का प्रयाश किया. हालांकि कविता चौधरी जिंदगी और मौत की ये जंग हार गईं. अब कविता के निधन से फैंस समेत कई टीवी सेलेब्स को जोर का झटका लगा है. सभी लोग सोशल मीडिया पर कविता चौधरी को श्रद्धाजंलि दे रहे है.

बताते चलें कि टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कविता चौधरी ने वैसे तो कई शोज में धमाल मचाया है लेकिन कविता चौधरी को सीरियल ‘उड़ान’ में आईपीएस अधिकारी कल्याणी के किरदार के लिए याद किया जाता है. इस शो में कविता ने काफी जबरदस्त एक्टिंग की थी. इस शो की वजह से ही उन्हें लोग जानने लगे थे. इसके अलावा कविता चौधरी एक विज्ञापन की वजह से भी सुर्खियों में रही थी. 1980 में आए एक विज्ञापन में टीवी एक्ट्रेस कविता चौधरी ने हाउसवाइफ ललिता जी का किरदार निभाया था.

अगर ठंडी ड्रिंक्स पीने का मन ललचाए, तो इस के नुकसान भी जान लें

गर्मियों का मौसम आने में बस कुछ समय बचा है, लेकिन एडवरटाइजिंग की दुनिया में इसके स्वागत की तैयारी जोरों पर है. ठंडी ठंडी ड्रिंक्स के एड हमारी तलब को बढ़ाने में लगे हैं. गर्मियों में एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए कई लोग एनर्जी ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, तो कई बच्चे फैशनेबल बनने के चक्कर में भी ऐसे सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं. ये हमारी बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करते हैं, लेकिन कभी सोचा है कि ऐसे ड्रिंक्स आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं? नहीं सोचा तो आपके लिए यह जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है.

अनिद्रा की समस्या

एक शोध में पाया गया है कि एनर्जी ड्रिंक पीने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है. इन ड्रिंक्स में कैफीन और शुगर की ज्यादा मात्रा होती है, जो हमें शारीरिक व मानसिक रूप से बीमार कर सकती हैं. कैफीन बॉडी में मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित कर देता है, जिससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है.

दिल की परेशानी

एनर्जी ड्रिंक्स में कई ऐसे घातक पदार्थ होते हैं, जो हमें गंभीर बीमारियों का मरीज बना सकते हैं लेकिन इसमें मौजूद कैफीन की मात्रा हमें दिल का रोगी बना सकती है. इसके अधिक सेवन या रोज पीने की लत के कारण आप सामान्य एरिथमिया (दिल की धड़कन बढ़ना या कम होना), हृदय नली में सिकुड़न, हृदय की मांसपेशियों का कमजोर होना और खून के थक्के जमने जैसी घातक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं.

इम्यून सिस्टम को नुकसान

इन एनर्जी ड्रिंक्स में मिठास के लिए सुक्रालोज स्वीटनर का प्रयोग किया जाता है जो एक आर्टिफिशियल स्वीटनर है. यह चीनी से 600 गुना ज्यादा मीठा होता है और इसका इस्तेमाल कई तरह की डिशेज और ड्रिंक्स में किया जाता है. ज्यादा मात्रा में सुक्रालोज का सेवन करने के बाद व्हाइट ब्लड सेल्स की एक्टिवनेस कम हो सकती है जो कैंसर का खतरा अधिक पैदा कर देता है और यह हमें डायबिटीज का रोगी भी बना सकता है.

अन्य समस्याएं

इन ड्रिंक्स के सेवन से मोटापे, पाचन से संबंधित समस्या व एन्जायटी की परेशानी भी हो सकती है. साथ ही इस में मौजूद शुगर कंटेंट आपके टूथ इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है व यह बॉडी को डिहाइड्रेट भी करता है.

मेरी गर्लफ्रेंड सभी लड़कों से फ्रैंक होकर बात करती है,क्या करूँ?

सवाल

मैं जिस लड़की से प्यार करता हूं वह मेरे अलावा बाकी लड़कों से भी खुल कर बात करती है. कभीकभी मुझे लगता है कि वह मुझ से फ्लर्ट कर रही है. यह बात मैं उस से कई बार कह चुका हूं, लेकिन उस का कहना है कि बात करने से प्यार नहीं होता. उस ने मुझ से यह भी कहा कि अगर मुझे ये सब नहीं भाता तो मैं अपना रास्ता नापूं. मैं उसे बहुत प्यार करता हूं. मैं क्या करूं?

जवाब

प्यार का मतलब यह नहीं है कि कोई सरेआम बेइज्जती करे और आप प्यार के नाम पर सबकुछ बरदाश्त करते रहें. आप के सामने 2 रास्ते हैं कि या तो चुपचाप सब सहन कीजिए या पीछे हट जाइए. रही बाकी लड़कों से बात करने की बात तो आप को समझ लेना चाहिए कि किसी से प्यार का मतलब यह नहीं कि वह व्यक्ति आप के लिए ही बौंड हो गया.

प्यार का अर्थ किसी के स्वतंत्र अस्तित्व का खोना नहीं होता. उस लड़की का कहना बिलकुल सही है कि सब से बात करने का मतलब प्यार नहीं होता. यहां तो आप अपनी सड़ी मानसिकता का ही परिचय दे रहे हैं. खुश रहिए, ओपन हार्ट रखिए, चीजों को देखने समझने का नजरिया तंग नहीं, खुला होना चाहिए.

मनगढ़ंत बातों के जाल में फंसा सैक्स

हाल में कहीं पढ़ा था कि इनसान के पूर्वज माने जाने वाले चिंपांजी जब आपस में मिलते थे, तब वे सैक्स कर के एकदूसरे का स्वागत करते थे. इस बात से समझा जा सकता है कि सैक्स किसी भी जीव के बहुत जरूरी होता है और इस से मिलने वाली खुशी और मजे को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.

यह भी दावा किया जाता है कि हफ्ते में 2 से 3 बार सैक्स करने से इनसान की बीमारी से लड़ने की ताकत बढ़ जाती है. अच्छी नींद के लिए सैक्स बहुत अच्छी दवा माना जाता है. अगर वर्तमान की बात करें तो अभी इसी पल में दुनिया के 25 फीसदी लोग सैक्स के बारे में सोच रहे होंगे.

पर इसी सैक्स को ले कर बहुत सी मनगढ़ंत बातें भी इधर से उधर तैरती रहती हैं. पर क्या है इन की हकीकत, जानते हैं :

हस्तमैथुन का हौआ

हस्तमैथुन यानी मास्टरबेशन सैक्स का ही एक रूप माना जाता है, पर बहुत से लोग हस्तमैथुन को बहुत ज्यादा गंदा काम मानते हैं. उन्हें यह भरम होता है कि हस्तमैथुन करने से इनसान कमजोर हो जाता है. वह नामर्द भी हो सकता है. कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि इस से लोग अंधे तक हो जाते हैं. अगर कोई औरत हस्तमैथुन के लिए वाइब्रेटर का इस्तेमाल करती है, तो वह उस की आदी हो जाती है. लेकिन विज्ञान की नजर में ऐसा कुछ नहीं होता है.

मर्दाना अंग का आकार

दुनियाभर में बहुत से मर्द अपने अंग के लंबे, मोटे और कड़े न होने के भरम में जी रहे होते हैं. उन्हें लगता है कि किसी औरत को असली मजा अंग की लंबाई से मिलता है. यही वजह है लोग अपने अंग को किसी भी तरह बढ़ाने की दवा खाने को उतावले रहते हैं और भारत में तो नीमहकीम इसी बात का फायदा उठा कर अपनी जेब भरते हैं.

एक इंटरनैट सर्वे के मुताबिक, 45 फीसदी मर्द अपने अंग के आकार से संतुष्ट नहीं हैं. बाजार इसी चीज का फायदा उठा रहा है और अंग बड़ा करने की क्रीम, इंजैक्शन, गोलीकैप्सूल और भी न जाने क्याक्या बेच रहा है. अमीर लोग तो सर्जरी करा कर अपना अंग बढ़वाने से भी नहीं झिझकते हैं.

पर एक रिसर्च के मुताबिक, 85 फीसदी औरतें रिलेशनशिप में मर्दाना अंग के आकार को ले कर संतुष्ट रहती हैं. उन्हें आकार या मोटाई से उतना फर्क नहीं पड़ता है, बल्कि अपनी संतुष्टि ज्यादा जरूरी होती है. अगर कोई मर्द अपनी पार्टनर को सैक्स में संतुष्ट कर रहा है, तो फिर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उस के अंग का आकार क्या है.

औरत के बड़े उभार और सैक्स

दुनियाभर में इस बात को ले कर बहस चलती रहती है कि मर्द को सैक्स के दौरान बड़े उभार यानी बड़ी छाती वाली औरतें ही पसंद आती हैं, जबकि औरतों के उभार हर तरह के डीलडौल और आकार के होते हैं. वे बड़े, छोटे, चुस्त और ढीले, हर तरह के हो सकते हैं और यह भी जरूरी नहीं कि दोनों उभार एकसमान हों.

कई तरह के सर्वे में यह सामने आया है कि औरत के उभार के मामले में हर मर्द की पसंद अलग हो सकती है. किसी को बड़े तो किसी को छोटे उभार अच्छे लग सकते हैं. हां, यह जरूर कह सकते हैं कि तकरीबन हर मर्द को औरत के कसे और चुस्त उभार जरूर पसंद आते हैं.

कंडोम से बिगड़े मजा

बहुत से लोग यह मानते हैं कि कंडोम लगा कर सैक्स करने से मजा किरकिरा हो जाता है. पूरी तरह जोश नहीं आ पाता है और औरत भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो पाती है. यह कुछ ऐसा है जैसे कपड़े पहन कर नहाना.

लेकिन कई तरह की स्टडी में पाया गया है कि यह बात सच नहीं है. लोगों को इस का इस्तेमाल करने पर भी उतना ही मजा आता है, जितना इस के बिना. अब तो कुछ कंडोम इस तरह डिजाइन किए जाते हैं जिस से चरम सुख तक पहुंचने में देरी हो, लेकिन इस का मतलब यह नहीं है कि इस से सैक्स का मजा कम हो जाता है.

स्वप्नदोष से कमजोर होते स्पर्म

स्वप्नदोष का मतलब है रात को सोते हुए सैक्स से जुड़ा कोई सपना देखने के बाद सीमन का निकल जाना. बहुत से जवान होते लड़के इसे बीमारी समझ कर इलाज ढूंढ़ने के लिए यहांवहां भटकते हैं और फिर खुद को चूना लगवा लेते हैं. उन्हें लगता है स्वप्नदोष से उन के चेहरे की चमक कम हो रही है और साथ ही सीमन के स्पर्म भी कमजोर हो रहे है. वे नामर्द तक हो सकते हैं.

पर हकीकत इस से उलट है. स्वप्नदोष एक कुदरती चीज है और इस का किसी तरह की कमजोरी से कोई लेनादेना नहीं है. न तो इस से स्पर्म की संख्या घटती है और न ही अंग सिकुड़ने की समस्या आती है. यह किसी भी उम्र में हो सकता है और चढ़ती जवानी की गलती से इस का कोई सरोकार नहीं है.

शोला बनी जवानी की आग

गीता की शादी शिवराज पाल से हो जरूर गई थी, लेकिन वह उस की जवानी की आग को बुझा नहीं पाता था. जब यह आग शोला बन कर भड़की तो…

उस दिन तारीख थी 10 मई, 2021. सुबह के 8 बज रहे थे. जालौन जिले के थाना रामपुरा प्रभारी इंसपेक्टर जे.पी. पाल थाने में ही मौजूद थे. उसी समय एक युवक ने थाने में प्रवेश किया. उस के बाल बिखरे थे और चेहरा तमतमाया हुआ था.  हाथ भी खून से सने थे. उसे उस हालत में देख कर जे.पी. पाल ने पूछा, ‘‘कहां से आए हो और तुम्हारे हाथ में यह खून कैसा?’’

‘‘ साहब, मैं रामपुरा कस्बा के सुभाष नगर में रहता हूं. मेरा नाम शिवराज पाल है. मैं ने अपनी पत्नी गीता का कत्ल कर दिया है. उस की लाश घर में पड़ी है. मैं अपना गुनाह कुबूल करने थाने आया हूं. आप मुझे गिरफ्तार कर लें.’’

कत्ल का नाम सुनते ही थानाप्रभारी चौंक पड़े. उन्होंने तत्काल उसे कस्टडी में ले लिया. फिर उस से पूछा, ‘‘तुम ने अपनी पत्नी का कत्ल क्यों किया?’’

‘‘साहब, वह बदचलन थी. हवस का भूत उस पर सवार रहता था. उस ने घर की इज्जत को दांव पर लगा दिया था. बीती शाम मैं पड़ोस के गांव में गया था. वहां रिश्तेदार के घर शादी थी. सुबह 4 बजे घर आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. कुंडी खटखटाई और आवाज लगाई. लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला.

‘‘बारबार कुंडी खटखटाने पर भी जब उस ने दरवाजा नहीं खोला तो मुझे उस पर शक हुआ. आधे घंटे बाद उस ने दरवाजा खोला, तो उस के चेहरे की रंगत उड़ी हुई थी. उस के बाल बिखरे थे. मैं समझ गया कि यार के साथ रंगरलियां मना रही थी. मैं ने उस से सवालजवाब किया तो वह मुझ से ही भिड़ गई. तब गुस्से में मैं ने उसे चापड़ से काट डाला.’’

चूंकि मामला जवान महिला की हत्या का था, अत: थानाप्रभारी जे.पी. पाल ने कत्ल की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी. उस के बाद कातिल शिवराज पाल को साथ ले कर उस के सुभाष नगर स्थित घर पहुंचे.  उस समय वहां भीड़ जुटी थी. घर के बाहर निर्माणाधीन मकान में मृतका गीता की लाश पड़ी थी. उस का कत्ल बड़ी बेरहमी से किया गया था. गरदन, पेट व पीठ पर 3 जख्म थे, जिस से खून रिस रहा था. मृतका की उम्र 33 साल के आसपास थी और उस का शरीर स्वस्थ था. शव के पास ही खून सना चापड़ पड़ा था, जिस से गीता की हत्या की गई थी. पुलिस ने आलाकत्ल चापड़ सुरक्षित कर लिया.

इंसपेक्टर जे.पी. पाल घटनास्थल का निरीक्षण कर ही रहे थे कि सूचना पा कर जालौन के एसपी यशवीर सिंह, एएसपी राकेश सिंह तथा डीएसपी विजय आनंद आ गए. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा कातिल शिवराज से पूछताछ की. इस के अलावा पड़ोसियों तथा घर के अन्य लोगों से भी जानकारी ली. निरीक्षण तथा पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारियों ने थानाप्रभारी जे.पी. पाल को आदेश दिया कि वह शव का पंचनामा भर कर तत्काल पोस्टमार्टम भेजें तथा कातिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजें.

आदेश पाते ही थानाप्रभारी ने मृतका गीता के शव का पंचनामा भरा, खून आलूदा मिट्टी का नमूना रासायनिक परीक्षण हेतु सुरक्षित किया और फिर शव को पोस्टमार्टम हेतु जालौन के जिला अस्पताल भिजवा दिया. चूंकि पत्नी के कातिल शिवराज पाल ने हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया था और आला कत्ल चापड़ भी बरामद हो गया था.  अत: थानाप्रभारी जे.पी. पाल ने स्वयं वादी बन कर भादंवि की धारा 302 के तहत शिवराज पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली तथा उसे न्याय सम्मत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में पति द्वारा बदचलन पत्नी की हत्या करने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई.

उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन के कालपी कस्बा निवासी राजेश पाल की सब से छोटी बेटी थी गीता. गीता से बड़ी 2 बहनें थीं, उन का ब्याह हो चुका था. गीता अपनी दोनों बहनों से ज्यादा खूबसूरत थी.  युवावस्था में कदम रखते ही उस की सुंदरता में गजब का निखार आ गया था. यौवन के बोझ से लदी जब वह घर से गुजरती तो युवक उस की अदाओं पर मर मिट जाते थे.

18 बसंत पार करने के बाद राजेश पाल ने गीता की शादी जालौन जिले के कस्बा रामपुरा के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी सूरज पाल के बेटे शिवराज पाल के साथ कर दी. शिवराज पाल औसत कदकाठी का सामान्य युवक था. शिवराज भी पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था. सामान्य युवक को अगर चांद सी खूबसूरत बीवी मिल जाए तो उस के पैर जमीन पर नहीं पड़ते. गीता को पा कर शिवराज भी फूला नहीं समा रहा था. सुहागरात को उस ने बीवी का घूंघट उठाया तो गीता का हसीन चेहरा अपलक निहारता रह गया.

सांचे में ढला गीता का शरीर इतना मादक था कि शिवराज सब्र न रख सका. वह बीवी के नाजुक अंगों को इस तरह चूमने लगा, जैसे अंधे के हाथ बटेर लग गई हो. फिर वह बिना बीवी की भावनाओं को जगाए उस के शबाब के सागर में उतर गया. जल्दबाजी का परिणाम यह हुआ कि गीता को अभी कामना के झोंकों ने छुआ ही था कि शिवराज के यौवन के पेड़ से झरझरा कर पत्ते गिर गए. गीता के सारे सपने रेत के महल की तरह ढह गए. शिवराज तो तृप्त हो गया, लेकिन गीता अतृप्त ही रह गई.

आने वाली अगली रातों में भी ऐसा ही होता रहा. गीता का बदन शीतल ही पड़ा रहता और शिवराज तब तक हांफ चुका होता. इस से गीता समझ गई कि पति उस के तन की प्यास बुझाने के काबिल नहीं है. समय धीरेधीरे आगे बढ़ने लगा. शिवराज की बांहों में गीता खुद को आधाअधूरा ही पाती थी. इसी तरह दिन बीतने लगे. इस बीच एक के बाद एक गीता ने 2 बेटों अनुज और वरुण को जन्म दिया. बच्चों के जन्म के बाद घर का खर्च बढ़ा तो शिवराज को उन के पालनपोषण की चिंता सताने लगी.  वह कस्बे में रह कर वह खेतीबाड़ी करता था. उस की आमदनी बहुत कम थी. खेतीकिसानी के बलबूते वह मनचाही जिंदगी नहीं जी सकता था. वह चाहता था कि कस्बे के अन्य युवकों की तरह वह भी शहर जा कर पैसा कमाए.

शिवराज पाल का एक रिश्तेदार राजू दिल्ली स्थित मदर डेयरी में काम करता था. एक बार राजू जब घर आया तो शिवराज ने उस से अपनी नौकरी लगवाने की बात कही. राजू अपने साथ उसे ले गया और मदर डेयरी में मजदूर के तौर पर उस की नौकरी लगवा दी.

शिवराज 10 हजार रुपए महीने में कमा लेता था. अपना खर्चा निकाल कर 5 हजार रुपए हर महीने बचा लेता था. यह पैसा वह गीता के हाथ पर रख देता था. इन पैसों से गीता बच्चों की पढ़ाई तथा घर का खर्च चलाती थी. गीता भी अब खुश थी. लेकिन उसे यह आधीअधूरी खुशी महीने 2 महीने में सिर्फ 2-3 दिन ही मिलती थी. शिवराज महीने 2 महीने में 2-3 दिन के लिए ही घर आता था. वे 2-3 रातें ही गीता को पति की बांहों में मचलने को मिलती थी. उन रातों में भी शिवराज ठीक से उस के शरीर को शीतल नहीं कर पाता था.

एक तो पति से मिलने वाला आधाअधूरा सुख, दूसरा लंबी जुदाई. गीता का मन बहकने लगा. वह अपनी देह की ख्वाहिशें पूरी करना चाहती थी. उस ने इस बारे में गहराई से विचार किया तो यह निर्णय लिया कि उसे अपनी कामनाओं का साथी किसी ऐसे युवक को बनाना चाहिए, जो एक तो उम्र में उस से छोटा हो, दूसरा उन के रिश्ते पर कोई शक न कर सके. गीता ने इधरउधर नजर दौड़ाई तो अजय उस की नजरों में चढ़ गया.

अजय शिवराज का चचेरा भाई था. पड़ोस में ही रहता था. वह अविवाहित होने के साथ शरीर से हृष्टपुष्ट था. अजय गीता का बहुत सम्मान करता था और उस का कोई भी काम बिन कहे ही कर देता था. शिवराज के घर उस का बेधड़क आनाजाना था. 25 वर्षीय अजय दूध का व्यवसाय करता था. वह दूध डेयरी पर बैठता था और दूध की खरीदफरोख्त करता था. इस व्यवसाय से उसे अच्छी कमाई थी. वह बनसंवर कर रहता था और खूब खर्च करता था. गीता के बच्चे भी उस के साथ हिलमिल गए थे.

गीता की नजरों में देवर चढ़ा तो वह उस के साथ खूब हंसीमजाक करने लगी. अजय भी चंचल भाभी की बातों में खूब रस लेता. कभीकभी गीता हंसीमजाक में ऐसी बात कह देती, जिस से अजय झेंप जाता.  गीता के मन में पाप समाया तो वह अजय से कुछ ज्यादा ही खुलती चली गई. भाभी की आंखों में एक अजीब सी प्यास देख अजय भी समझ गया कि वह उस से कुछ चाहती है.

गीता ने उस की नजरों की भाषा पढ़ी तो नारी तन के गूढ़ रहस्य को जानने को उतावले अजय को बहाने से वह अपने शबाब की झलक दिखाने लगी.  कभी आंचल गिरा कर वक्षों की दूधिया घाटियां दिखा देती तो कभी गोरीगोरी रानें. जवानी का पहला फल चखने को उत्साहित अजय भाभी के शबाब की झलक देखता तो उस की आंखें सुलग उठतीं. गीता यही तो चाहती थी कि देवर की देह में आग भड़के.

जब गीता को लगा कि देवर भाभी की वासना का चूल्हा फूंकने को तैयार है तो उस ने एक प्लान बनाया. एक दोपहर जब बच्चे बुआ के घर गए थे और वह घर में अकेली थी तो उस ने अजय को फोन कर के घर बुलाया.  अजय भाभी के घर पहुंचा तो पाया वह चादर ओढ़े बैड पर लेटी है. अजय के अंदर आते ही गीता ने कहा, ‘‘अजय दरवाजा अंदर से बन्द कर दो.’’

अजय ने दरवाजा बंद किया और धड़कते दिल से भाभी के बगल में बैठ गया. गीता ने प्यार से अजय का हाथ पकड़ा और फिर प्यासे स्वर में बोली, ‘‘अजय, तुम्हारे भाई ने मेरी जिंदगी बरबाद कर दी. जमीन की प्यास तभी बुझती है, जब उस पर हल चले और बरसात की तेज फुहारें पड़ें. तुम्हारे भाई से कुछ नहीं होता. मैं ब्याहता हो कर भी आधीअधूरी ही हूं. वह आग तो लगा देते हैं, लेकिन बुझा नहीं पाते. इसलिए तुम्हारी मदद मांग रही हूं.’’

अजय हतप्रभ था. भाभी इस अंदाज में पेश आएगी, उसे उम्मीद न थी. वह कुछ सोच पाता उस के पहले ही गीता फुसफुसाई, ‘‘देखो तो मेरे पास क्या नहीं है. लेकिन तुम्हारे भैया कभी भी मेरी प्यास नहीं बुझा सके. बताओ, मैं कहां जाऊं. घर की बात घर में ही रहेगी. इसलिए अपना दर्द तुम्हें सुना रही हूं.’’ कहने के साथ गीता अजय से लिपट गई.

जवानी के पायदान पर कदम रख चुके अजय के लिए तो यह सुनहरा मौका था. वह उस वक्त कुछ भी सोचने की स्थिति में नहीं था. एक प्यासी जवान देह उस से लिपटी हुई थी और कामनाओं की भीख मांग रही थी.  उस से भी रहा नहीं गया. अजय ने भी उसे बांहों में भर लिया. फिर तो कमरे में सीत्कार की आवाजें गूंजने लगीं और पूर्ण तृप्ति के बाद ही दोनों एकदूसरे से अलग हुए.

उस रोज के बाद देवरभाभी पाप की राह पर चलने लगे. गीता खेलीखाई थी तो अजय नौजवान. बिस्तर पर वह उसे जैसे नचाती थी, वह वैसा ही नाचता था. लगभग 2 साल तक दोनों का वासना का खेल बिना बाधा के चलते रहा.  कहते हैं पाप ज्यादा दिन छिपता नहीं है. गीता और अजय के साथ भी ऐसा ही हुआ. गीता को दिन में अजय का साथ पाने का मौका कम मिलता था, अत: वह रात को उसे घर बुला लेती थी.

एक रोज जेठानी सरला ने रात में अपनी छत से गीता और अजय को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. उस ने यह बात अपने पति मनोज तथा घर की अन्य महिलाओं को बताई. औरतों में कानाफूसी हुई तो कलयुगी भाभी की पापलीला की चर्चा पूरे मोहल्ले में होने लगी. शिवराज पाल को जब बीवी की बेहयाई पता चली तो उस ने गीता से जवाब तलब किया. उस ने त्रिया चरित्र का सहारा लिया, ‘‘जिन के पति परदेश में होते हैं, उन की पत्नियों को इसी तरह बदनाम किया जाता है. अजय घर आताजाता है, हमारा छोटामोटा काम कर देता है, मुझ से हंसबोल लेता है. बस जलने वालों के दिल पर सांप लोट गया और तुम्हारे कान भर दिए. वह मेरा रिश्ते में देवर है. क्या मुझे रिश्तों की समझ नही है?’’

शिवराज के पास कोई ठोस प्रमाण नहीं था. उसे बीवी की बात सुन कर चुप रह जाना पड़ा. लेकिन शक ऐसी चीज है, जो एक बार पैदा हो गई तो फिर मन को मथती रहती है. शिवराज ने भी बीवी और चचेरे भाई के रिश्ते की असलियत जानने की ठान ली.  वह बीवी पर निगरानी रखने लगा. वह दोनों को रंगेहाथ पकड़ना चाहता था. इसलिए जल्दीजल्दी घर आने लगा. घर आने की सूचना वह बीवी को नहीं देता था.

एक रोज शिवराज पाल ने गीता और अजय को अमर्यादित स्थिति में पकड़ लिया. शिवराज ने दोनों की खूब पिटाई की और उन्हें धमकी दी कि भविष्य में यदि दोनों ने यह दोहराया तो वह दोनों को चापड़ से काट देगा. उस वक्त जान बचाने के लिए दोनों ने माफी मांगते हुए शिवराज को वचन दिया कि वे आइंदा गलती नहीं करेंगे. वासना की लत ऐसी लत है जिस के लिए इंसान किसी अंजाम की परवाह नहीं करता. शिवराज पाल की इस धमकी का न तो गीता पर असर पड़ा और न ही अजय पर. हां, इतना जरूर हुआ कि अब दोनों मिलन में सावधानी बरतने लगे.

दिन के वक्त अजय ने गीता के घर जाना बंद कर दिया था, ताकि पासपड़ोस के लोगों को शक न हो. रात में जब सब सो जाते, तब गीता अजय के मोबाइल पर मिस्ड काल दे देती, जो इस बात का संकेत होता कि आज की रात मस्ती का मौका मिस नहीं करना है. अजय दबे पांव भाभी के घर में पहुंच जाता, फिर सारी रात भाभी की वासना का चूल्हा फूंकता रहता.

इसी बीच गीता के जेठ मनोज को भी उस की बदचलनी की जानकारी हो गई. उस ने अजय के पिता को समझाया कि वह बेटे पर नजर रखे. अपने छोटे भाई शिवराज से भी कहा कि अगर बीवी को सुधारना है तो वह नौकरी छोड़ कर घर आ जाए या गीता को अपने साथ दिल्ली ले जाए. आग और फूस साथ रहेंगे तो अनीति की आग लगेगी ही.  लेकिन शिवराज की मजबूरी यह थी कि न वह नौकरी छोड़ सकता था, न बीवी को साथ ले जा सकता था. वह समझ चुका था कि गीता ने देवर से अपनी यारी नहीं छोड़ी है.

अत: जब भी वह घर आता, बीवी का मोबाइल चैक करता. उस में उसे अजय की काल या मैसेज नजर आ जाते. गुस्से में आ कर एक रोज शिवराज ने बीवी का मोबाइल ही तोड़ कर फेंक दिया. फिर उसे साफ शब्दों में चेतावनी भी दे डाली, ‘‘सुधर जा, वरना अंजाम अच्छा न होगा.’’  जेठ तथा पति की पाबंदियां बढ़ीं तो गीता का प्रेमी से मिलना बंद हो गया. वह मिलन के लिए छटपटाने लगी. उधर अजय भी भाभी की बांहों में बंधने को तरसने लगा था. वह भी तड़प रहा था.

अब तक शिवराज के दोनों बेटे 8 और 10 साल के हो चुके थे. शिवराज बच्चों को बेहद प्यार करता था. दोनों बेटे कस्बे के स्कूल में पढ़ने भी लगे थे. बड़ा बेटा तेज दिमाग का था. वह पिता को घर में आनेजाने वालों के बारे में जानकारी देता रहता था. बड़े बेटे ने शिवराज को जानकारी दी थी कि अजय चाचा अकसर घर आते हैं. आते ही वह हमें घर के बाहर भेज देते हैं. जाने से वह इनकार करता है तो पैसों का लालच दे कर घर के बाहर कर देते हैं और दरवाजा बंद कर लेते हैं. बच्चे तो अनजान थे. लेकिन शिवराज जानता था कि बंद दरवाजे के भीतर गीता और अजय क्या गुल खिलाते थे.

2 मई, 2021 को शिवराज पाल एक हफ्ते की छुट्टी ले कर दिल्ली से अपने घर आ गया. दरअसल पड़ोसी गांव रैपुरा में शिवराज पाल के रिश्तेदार संजय पाल की बेटी रोशनी की 9 मई को बारात आनी थी. इसी शादी में उसे शामिल होना था. वह छुट्टी ले कर घर आ गया था. शिवराज के आ जाने से गीता और अजय का मिलन बंद हो गया था. यहां तक कि उन की मोबाइल फोन पर भी बात नहीं हो पाती थी. गीता पति की सेवा में ऐसी जुटी रहती थी, जैसे वह बहुत बड़ी पतिव्रता हो. हालांकि मन ही मन वह पति से कुढ़ती थी. उसे शादी के एक सप्ताह पहले पति का घर आना अच्छा नहीं लगा था.

9 मई, 2021 की शाम 5 बजे शिवराज पाल सजधज कर शादी में शामिल होने पड़ोसी गांव रैपुरा चला गया. पति के जाने के बाद गीता ने घर का काम निपटाया फिर रगड़रगड़ कर स्नान किया. इस के बाद सजसंवर कर उस ने अजय को फोन किया, ‘‘देवरजी, आज मौजमस्ती करने का अच्छा मौका है. तुम्हारे भैया शादी में शामिल होने रैपुरा गांव गए हैं. अब वह कल ही आ पाएंगे. आज की पूरी रात हमारी है. हम दोनों बिस्तर पर खूब धमाल मचाएंगे. रात 10 बजे तक घर जरूर आ जाना.’’

‘‘ठीक है भाभी. मैं जरूर आ जाऊंगा. तुम्हारी बांहों में मचलने के लिए मैं कई हफ्तों से तड़प रहा था.’’

गीता की ननद शिवानी सुभाष नगर मोहल्ले में ही अपने पति के साथ रहती थी. बच्चे मिलन में बाधा न बनें, इसलिए वह अनुज व वरुण को उन की बुआ के घर छोड़ आई. बहाना बनाया कि उस की तबियत खराब है. उस ने खाना नहीं बनाया और बच्चे भूखेप्यासे हैं.

रात 10 बजे अजय बनसंवर कर गीता के घर पहुंच गया. गीता उस का ही इंतजार कर रही थी. मौका अच्छा देख कर अजय गीता से छेड़खानी करने लगा फिर उसे कमरे में ले आया. दोनों के पास अच्छा मौका था.  अजय ने दरवाजा बंद किया फिर गीता को बांहों में भर लिया. दोनों कई सप्ताह से मिलन नहीं कर पाए थे. अत: गीता लता की भांति अजय से लिपट गई. चरम सुख प्राप्त कर दोनों निढाल हो कर सो गए.

इधर शिवराज पाल को सवारी का साधन मिल गया तो वह उस से सुबह 4 बजे ही घर आ गया. उस ने दरवाजे की कुंडी खटखटाई तो गीता ने दरवाजा नहीं खोला. कई बार कुंडी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो शिवराज समझ गया कि गीता अपने यार के साथ रंगरलियां मना रही है.

वह दरवाजा तोड़ने ही जा रहा था कि भड़ाक से दरवाजा खुला. सामने पति को देख कर गीता का चेहरा पीला पड़ गया. वह बोली, ‘‘आप कुंडी खटखटा रहे थे. मैं तो गहरी नींद में थी.’’

‘‘गहरी नींद सो रही थी या फिर यार के साथ रंगरलियां मना रही थी.’’ शिवराज ने गुस्से से पूछा.

‘‘कैसी बात कर रहे हो. शक का कीड़ा तुम्हारे दिमाग में हर समय कुलबुलाता है.’’ गीता भी ऊंची आवाज में बोली.  शिवराज गीता को परे ढकेल कर घर के अंदर पहुंचा. उस ने घर का कोनाकोना छान मारा, लेकिन घर में कोई दूसरा न था. शिवराज समझ गया कि गीता ने पहले अजय को भगाया, उस के बाद ही दरवाजा खोला है.  वैसे भी गीता की घबराहट, उस के बिखरे बाल और तख्त के बिस्तर की सिलवटें चुगली कर रही थीं कि रात में बिस्तर पर वासना का खेल खेला गया था. बच्चों के विषय में पूछा तो गीता ने बताया कि बच्चे बुआ के घर हैं.

इस के बाद तो शिवराज को समझते देर नहीं लगी कि गीता ने मिलन में बाधा न पडे़, इसलिए बच्चों को बुआ के घर भेज दिया था. शिवराज गीता से सच्चाई कुबूलवाना चाहता था, लेकिन गीता सच्चाई पर परदा डाल रही थी. इसी बात को ले कर दोनों में झगड़ा होने लगा. झगड़े के दौरान गीता ने शिवराज से ऐसी बात कह दी, जिसे वह बरदाश्त न कर सका. गुस्से में कमरे में रखा चापड़ उठा लिया और गीता की ओर लपका.

पति के रूप में साक्षात मौत को देख कर गीता दरवाजे की ओर भागी. लेकिन शिवराज ने उसे बरामदे में ही पकड़ लिया और चापड़ के वार से उसे वहीं ढेर कर दिया. कुछ देर तक शिवराज बीवी के शव के पास ही बैठा रहा. फिर वह थाना रामपुरा पहुंचा और थानाप्रभारी जे.पी. पाल के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब मोहल्ले के लोग वहां जुटे थे.

11 मई, 2021 को पुलिस ने शिवराज पाल को जालौन कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया. मां की मौत और पिता के जेल जाने से उस के दोनों बच्चे गुमसुम हैं. वह अपनी बुआ रोशनी के संरक्षण में थे.

—कथा पुलिस सूत्रोंं पर आधारित

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें