Happy Birthday Ranveer: दीपिका-रणवीर के कॉमन लुक्स देख उड़ जाएंगे होश

बौलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने और चहीते एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. रणवीर सिंह ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में की हैं और वे आज जिस मुकाम पर खड़े हैं अपनी मेहनत से खड़े हैं. 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ (Band Baaja Baaraat) से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत कर रणवीर सिंह ने एक बाद एक सुपरहिट फिल्में दी हैं जैसे कि ‘बाजीराव मस्तानी’ (Bajirao Mastani), ‘राम लीला’ (Ram-Leela), ‘गुंडे’ (Gunday), ‘पद्मावत’ (Padmavat), ‘बेफिक्रे’ (Befikre), ‘सिम्बा’ (Simmba), ‘गल्ली बौय’ (Gully Boy), आदी,

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन में हनी सिंह ने दिखाया ऐसा बॉडी ट्रांस्फोर्मेशन, Photos देख सभी हुए हैरान

जैसा कि हम सब जानते हैं कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से भी ज्यादा पौपुलर उनका ड्रेसिंग सेंस है. यानी कि उनके कपड़े इतने यूनीक होते हैं कि कोई भी उन्हें देख उनका फैन बन जाए और शायद यही कारण है कि उन्हें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जैसी इतनी खूबसूतर पत्नी मिली. दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह का ड्रेसिंग सेंस इतना पसंद है कि कई बार तो दीपिका को रणवीर के कपड़े कॉपी करते हुए भी देखा गया है. चलिए दिखाते हैं आपके इन दोनों की कुछ ऐसी ही फोटोज.

Ranveer-Deepika

Ranveer-Deepika-1

Ranveer-Deepika-2

ये भी पढ़ें- सरकार द्वारा टिक-टॉक बैन होने पर बिग बौस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का आया बयान, कही ये बड़ी बात

Ranveer-Deepika-3

Ranveer-deepika-4

इन तस्वीरों को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों कितने स्वीट कपल्स हैं. रणवीर और दीपिका अपने इस ड्रेसिंग सेंस को लेकर कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी हुए हैं लेकिन शायद उन्हें इस सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमेशा ही अपने यूनीक लुक्स में देखे गए हैं और उनके फैंस ने उनके हर लुक को काफी प्यार दिया है.

ये भी पढ़ें- सुसाइड करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने इंटरनेट पर किया ये सर्च, जानने के लिए पढ़ें खबर

अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर फिर ट्रोल हुई दीपिका पादुकोण, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

बौलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इधर कुछ दिनों से लगातार किसी न किसी कारणों से ट्रोलर्स के निशाने पर है. बीते दिनों छपाक (Chhapaak) फिल्‍म रिलीज होने के पहले दीपिका जेएनयू (JNU) में छात्रों का सपोर्ट करने पहुंची थीं जिसके वजह से वह उसके बाद विवादों में घिर गईं और इस वजह से उन्हें ट्रोलर्स के तानों का निशाना बनना पड़ा था. यही वजह है की दीपिका को सोशल मीडिया पर छपाक फिल्‍म के बायकाट (Boycott) का सामना करना पड़ा. इस कारण से तेजाब पीडित महिलाओं पर बनी इस फिल्म को काफी नुकसान उठाना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- उर्वशी रौतेला की बिकनी फोटोज हुईं वायरल, सोशल मीडिया पर ऐसे बना मजाक

नए फोटोशूट की वजह से हुईं ट्रोल…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

अब एक बार फिर वह ट्रोलर्स के निशाने पर हैं लेकिन इस बार का कारण पिछली बार से उलट है. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस बार समुद्र बीच कराये गए फोटोशूट (Photoshoot) के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम (Instagram) और ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर बोल्ड अंदाज में खिंचाये गए फोटो शेयर किये जिसके बाद उनके इस पोस्ट पर ट्रोलर्स नें मीम्स बना कर दीपिका का मजाक बनाना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- होली पर लव-कुश का पर्दाफाश करेंगे कार्तिक-नायरा, ऐसे होगा खुलासा

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

ट्विटर पर किये गये फोटो पोस्ट के बाद तमाम यूजर नें इनके इस फोटो पर मजे लिए. कुत्ते कमीने नाम के यूजर नें मीम्स बनाते हुए लिखा है “बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना” वहीं भानु प्रताप नाम के यूजर नें लिखा है “CAA का विरोध कर रहीं है क्या?” राजेश वस्तारपरा ने लिखा है “शाहीन बाग चली जा” डा. कपिल परमार ने लिखा है “ये चीथड़े क्यों डाल रखे हैं” हिन्द नें कमेन्ट किया है “Biocatt दीपिका all films”. माना जा रहा है की शादी के बाद दीपिका का यह सबसे ज्यादा हौट फोटोशूट है.

ये भी पढ़ें- क्या शहनाज के स्वयंवर वाले शो करने से नाराज हैं सिद्धार्थ, जानें एक्टर का जवाब

दीपिका का ट्विटर पोस्ट-

कुत्ते कमीने नाम के यूजर का कमेन्ट लिंक –

राजेश वस्तारपरा का कमेन्ट लिंक –

ये भी पढ़ें- जैकलीन के बाद हिमांशी खुराना के साथ रोमांस करेंगे असीम रियाज, पोस्टर हुआ रिलीज

कपिल परमार का कमेन्ट लिंक-

हिन्द का कमेन्ट लिंक –

दीपिका की “छपाक”… भूपेश बघेल वाया भाजपा-कांग्रेस!

दिल्ली स्थित जेएनयू हिंसा के पश्चात छात्रों के बीच पहुंची दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का बहिष्कार करने के लिए भाजपा समर्थकों ने सोशल मीडिया में अभियान चल रहा है. जिसके प्रतिउत्तर में मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा फिल्म ‘छपाक’ को टैक्स मुक्त करने के बाद, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी है.

देश प्रदेश में दीपिका पादुकोण को लेकर एक तमाशा चल रहा है. दीपिका पादुकोण जब जेएनयू में प्रकट होती है तो देश की मीडिया उनकी सिंपैथी दिखाकर, यह बताने का प्रयास करती है कि दीपका कितनी संवेदनशील है. दूसरी तरफ केंद्र सरकार और उनके नुमाइंदे मानो दीपका पर पिल पड़े ऐसी स्थिति में जवाबी तलवारबाजी तो होनी ही थी और खूब हो रही है.

ये भी पढ़ें- असम से बुलंद हुआ बगावत का  झंडा

छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कमलनाथ के पद चिन्हों पर चलते हुए छपाक फिल्म को टैक्स मुक्त कर दिया है. संपूर्ण घटनाक्रम को देखकर कई प्रश्न खड़े हो जाते हैं जिनका प्रतिउत्तर आम जनमानस के पास नहीं होता. क्योंकि वह संपूर्ण घटनाक्रम की पीछे की राजनीति को, आज चल रही विचारधारा की लड़ाई को नहीं समझ पाती. छत्तीसगढ़ में दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक के बरअक्स इस मसले को हम समझने का प्रयास करते हैं-

क्या यह ढर्रा देशहित हित में है!

मेघना गुलजार निर्देशित और दीपिका पादुकोण अभिनीत ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म “छपाक “10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई . इधर फिल्म के रिलीज होने के पूर्व दीपिका पादुकोण दिल्ली के जेएनयू पहुंच गई, उनका समर्थन में खड़ा होना एक प्रश्न चिन्ह बना दिया गया. जहां एक और केंद्रीय सरकार के मंत्री दीपिका से नाराज दिखे, वहीं कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल खुलकर दीपिका के पक्ष में खड़े हो गए हैं. अब यह अवाम को सोचना है कि क्या आप आक्रमणकारियों के के पक्ष में खड़े होंगे या आक्रमणकारियों के विरोध में.

देश में इन दिनों बन रही लघु मानसिकता तो यही कहती है कि आप चाहे कोई भी हो. आम आदमी या सेलिब्रिटी अगर आप केंद्र सरकार के मंशा के खिलाफ खड़े हैं तो आप को देश में रहने का अधिकार नहीं! आप देशद्रोही हैं. यह ढर्रा देश को किस दिशा में ले जाएगा यह फिल्म छपाक के इस विवाद के बरअक्स उठे विवाद से, आगे की मंजिलें बताएगी. यहां मजेदार बात यह है कि छत्तीसगढ़ में अब यह भाजपा मांग उठाने लगी है कि अजय देवगन की फिल्म “तानाजी” को भी टैक्स मुक्त किया जाए…

अब सीधी सी बात है कि कांग्रेस सरकार भला भाजपा की सोच पर अपनी मोहर क्यों लगाएगी. मगर आपको यह समझना होगा कि तानाजी का मतलब सीधे सीधे हिंदू वोट बैंक भी है. कुल जमा फिल्मों को लेकर घात प्रतिघात का दौर, भाजपा और कॉन्ग्रेस यह मध्य जारी है.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ईरानी जनरल सुलेमानी की मौत, तेहरान-वाशिंगटन के बीच भयंकर तनाव

भूपेश बघेल से यही उम्मीद थी!

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर फिल्म को टैक्स फ्री किये जाने की जानकारी सार्वजनिक की. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती हैं . हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म “छपाक” को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है. आप सब भी सपरिवार जाएं.”

यहां सवाल यह भी उठता है कि नकाबपोश गुंडों द्वारा जेएनयू में छात्रों के ऊपर लाठी और रॉड से हमला किया गया था. इस हमले में छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष सहित कई छात्रों को गंभीर चोटें आई थी. जेएनयू छात्रों ने इस हमले के पीछे एबीवीपी को जिम्मेदार बताया था. हमले से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए.
छात्रों के ऊपर हुए हमले के बाद दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची थीं, जहां वे हिंसा के खिलाफ छात्रों के बीच खड़ी थी. दीपिका के सामने आने के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने भी हमले की निंदा की थी. उधर दीपिका के इस कदम के बाद सोशल मीडिया में उनकी फिल्म छपाक को बॉयकॉट करने का अभियान चलाया जा रहा है. जो अपने उफान पर है. देश भक्ति का मतलब ही आजकल, देश में भाजपा और केंद्र सरकार के समर्थन में खड़े होना है.

क्या देशभक्ति ऐसी होती है कि आप किसी फिल्म को न देखें और उसका बाय काट करें. मगर यही हो रहा है फिल्म छपाक को लेकर दो ध्रुव बन गए हैं ऐसे में कमलनाथ सरकार के फिल्म को टैक्स फ्री करने के बाद भूपेश बघेल बघेल को तो ऐसा करना ही था और उन्होंने किया प्रश्न यह खड़ा हो जाता है क्या दीपिका पादुकोण जेएनयू नहीं जाती तो हमारे प्रदेश और देश की सरकार जो कांग्रेस नीत से जुड़ी हैं फिल्म को टैक्स मुक्त करती? शायद कभी नहीं. इधर दीपिका पादुकोण को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें कांग्रेसी मानसिकता का बताते हुए नया मोर्चा खोल दिया है.

ये भी पढ़ें- पौलिटिकल राउंडअप: अब नई दलित पार्टी

साल ‘2020’ में ऐसे सजेगी फिल्मी दुनिया

1 जनवरी की दस्तक से ही साल 2020 हम से रूबरू हो चुका है. फिल्मी दुनिया का पिछला साल किसी को रास आया, तो कोई एक अदद हिट फिल्म को तरस गया. फिल्म ‘कबीर सिंह’ में शाहिद कपूर की अदाकारी ने चौंकाया, तो वहीं अक्षय कुमार ने हिट पर हिट फिल्में दे कर मस्त माल बनाया. इतना ही नहीं, गंजे ‘बाला’ बने आयुष्मान खुराना ने सब को हंसाया. साथ ही, इस फिल्म से लोगों को सीख भी मिली कि अपनी शारीरिक कमजोरी का दुख मनाने का कोई फायदा नहीं है. आप जैसे हैं वैसे ही खूबसूरत हैं.

इस साल भी फिल्म कलाकारों में एकदूसरे से आगे निकलने की होड़ मचेगी. इन में से एक फिल्म है ‘83’. उम्मीद की जा रही है कि रणवीर सिंह की यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी.

कबीर खान के डायरैक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप और इस में भारत की ऐतिहासिक जीत से जुड़ी है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उन की पत्नी दीपिका पादुकोण भी हैं.

ये भी पढ़ें- बिकिनी पहन ये एक्ट्रेस हुईं बुरी तरह ट्रोल, देखें फोटोज

इस साल अक्षय कुमार की 4 बड़ी फिल्में आएंगी. मार्च महीने में वे रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देंगे, तो मई महीने में उन की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ रिलीज होगी. यह दक्षिण भारत की एक हौररकौमेडी फिल्म ‘कंचना’ का हिंदी रीमेक है. वहीं फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में वे तलवार भांजते नजर आएंगे. इस फिल्म से विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर भी अपना फिल्मी डैब्यू कर रही हैं. फिल्म ‘बच्चन पांडे’ साल 2020 में क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है. यह फिल्म साल 2014 में आई दक्षिण भारतीय फिल्म ‘वीरम’ का हिंदी रीमेक है.

पिछला साल रितिक रोशन के लिए भी उम्मीद की एक नई किरण ले कर आया था. उन की फिल्म ‘सुपर 30’ और ‘वार’ ने खूब नाम और दाम कमाया था. फिल्म ‘वार’ ने तो कमाई के नए रिकौर्ड बना दिए थे. साल 2020 में रितिक रोशन चौथी बार ‘क्रिश’ बन कर आएंगे.

टाइगर श्रौफ की साल 2020 में बहुचर्चित फिल्म ‘रैंबो’ 2 अक्तूबर को रिलीज हो सकती है. यह फिल्म हौलीवुड के फेमस ऐक्टर सिल्वैस्टर स्टैलोन की फिल्म ‘रैंबो’ पर बनी बताई जा रही है.

इस फिल्म को फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला बना रहे हैं. इस से पहले टाइगर श्रौफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बागी 3’ मार्च महीने में आ सकती है. इस फिल्म का डायरैक्शन अहमद खान करेंगे.

इतना ही नहीं, अपने जमाने की हिट फिल्म रही ‘सड़क’ का सीक्वल 25 मार्च को ‘सड़क 2’ नाम से आएगा. इस फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रौय कपूर अहम किरदारों में हैं. इस फिल्म का डायरैक्शन महेश भट्ट ने किया है.

ये भी पढ़ें- हरयाणवी छोरी ‘सपना चौधरी’ 2020 में लेने जा रही हैं सात फेरे

रणबीर कपूर और वाणी कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ 31 जुलाई को रिलीज होगी. यह यशराज बैनर की एक बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है.

बड़ी फिल्मों की बात हो और करण जौहर का जिक्र न आए, ऐसा कैसे हो सकता है. वे ‘तख्त’ नाम की एक बड़ी और बहुत ज्यादा फिल्म सितारों की फिल्म बना रहे हैं, जिस में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और विकी कौशल होंगे. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर की चाचाभतीजी की जोड़ी पहली बार नजर आएगी.

फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वारियर’ में अजय देवगन को एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है. इस फिल्म को साल 1670 में हुए सिंहगढ़ युद्ध पर फिल्माया गया है, जिस में तानाजी मालुसरे ने लड़ाई लड़ी थी. यह फिल्म 24 जनवरी, 2020 को रिलीज हो सकती है. इस फिल्म के डायरैक्टर ओम रावत हैं. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल, सैफ अली खान और जगपति बाबू भी हैं.

फिल्म ‘छपाक’ में एसिड अटैक की पीडि़ता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी को दिखाया गया है. इस फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल का रोल दीपिका पादुकोण ने निभाया है, जो 10 जनवरी, 2020 को रिलीज हो सकती है. मेघना गुलजार ने इस फिल्म का डायरैक्शन किया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-असीम को खरीखोटी सुनाएंगे सलमान, काजोल के मुंह से निकलेगी गाली

वरुण धवन की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’, ‘रणभूमि’ और ‘कुली नंबर 1’, कंगना राणावत की फिल्म ‘पंगा’, आदित्य रौय कपूर की फिल्म ‘मलंग’, आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’ और ‘गुलाबो सिताबो’ भी इसी साल रिलीज हो सकती हैं.

कपिल देव के लुक में दिखे रणवीर सिंह, बर्थडे पर आया फर्स्ट लुक

बौलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पौपुलर एक्टर रणवीर सिंह इस समय अपनी अप्कमिंग फिल्म ‘83’ की शूटिंग में लगे हुए हैं. आज रणवीर के बर्थ-डे के अवसर पर फिल्म के निर्माताओं ने ‘83’ का पहला लुक शेयर किया है जिसमें रणवीर सिंह हू-बहू कपिल देव लग रहे हैं. रणवीर ने इससे पहले “गल्ली बौय” “सिम्बा” “पद्मावत” जैसी सुपर-हिट फिल्मों में काम कर कई अवार्डस भी हासिल किए हैं.

रणवीर ने फिल्म ‘83’ में इस प्रकार खुद को कपिल देव के किरदार में ढ़ाल लिया है कि वे खुद पहचान में नहीx आ पा रहे हैं. फिल्म ‘83’ 1983 में हुए वर्ल्ड-कप पर आधारित है जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे. रणवीर सिंह इससे पहले कई सुपरहिट फिल्में देकर दर्शकों के फेवरेट बन गए है तो ये करना बिल्कुल गलत नही होगा की इस बार भी रणवीर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों नेहा धूपिया और अंगद बेदी से नाराज हैं 

फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नज़र आने वाली है जो कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती दिखाई देंगी. ‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्में देने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है.

बता दें, फिल्म ‘83’ 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी और इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा पंजाब इंडस्ट्री के सुपर स्टार “एम्मी विर्क” और “हार्डी सन्धू” भी नज़र आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन कबीर खान जैसे डायरेक्टर द्वारा किया जा रहा है जिन्होनें ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी कई सफल फिल्में बनाई हैं.

ये भी पढ़ें- मेरे बेटे को ज्यादा पसंद करती हैं एकता- तुषार कपूर

एसिड हमले की कहानी बताएगी दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’

‘पद्मावत’ की सक्सेस बाद हर किसी को दीपिका पादुकोण के नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार था. कुछ महीने पहले ही दीपिका ने घोषणा की थी कि उन्होंने एक महिला क्रेन्द्रित फिल्म छपाक के लिए मेघना गुलजार से हाथ मिलाया है. ‘राजी ‘फेम डायरेक्टर मेघना गुलजार की इस फिल्म की कहानी एडिस सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है. दीपिका ने कुछ देर पहले इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है. जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल हुआ पहला लुक…

सामने आए लुक में दीपिका को देखकर साफ पता चल रहा है कि लक्ष्मी ने अपनी जिंदगी में आने वाली दिक्कतों का कैसे हंसकर सामना किया है. इस फिल्म में दीपिका के अलावा विक्रांत मैसी भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले है. छपाक के फर्स्ट लुक के साथ ही दीपिका ने इस बात की भी घोषणा कर दी है कि ये फिल्म अगल साल 10 जनवरी को रिलीज होगी. दीपिका के इस लुक को उनके फैंस और दोस्त काफी पसंद कर रहे हैं.

मालती होगा दीपिका का नाम…

फिल्म के पहले लुक को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है कि ‘एक किरदार जो कि मेरे साथ हमेशा रहेगा….मालती’. दीपिका के इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म छपाक में दीपिका के किरदार का नाम मालती होगा.

15 साल की उम्र में हमले का शिकार हुई थी लक्ष्मी…

बात की जाए लक्ष्मी की तो आपको बता दें कि 15 साल की उम्र में उनपर एक शख्स ने एसिड से हमला कर दिया था क्योंकि उन्होंने उस शख्स के साथ शादी करने से मना कर दिया था. इस घटना ने ना सिर्फ लश्र्मी को और भी मजबूत बना दिया बल्कि उन्होंने स्टॉप सेल एसिड नाम की संस्था बनाकर एसिड से होने वाले हमलों और उसकी ब्रिकी के खिलाफ जमकर आवाज उठाई.

साल 2014 में मिशैल ओबामा ने लक्ष्मी को इंटरनेशल वुमेन ऑफ करेज अवॉर्ड से सम्मानित किया था. मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म छपाक की शूटिंग दिल्ली से शुरु होगी। आपको दीपिका का लुक कैसा लगा ये हमे जरूर बताइएगा.

दीपिका को छोड़ सभी लड़कियों को ये मानते हैं रणवीर

रणवीर और दीपिका की शादी साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी. लंबेवक्त से लोग दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे. दोनों की शादी से बहुत से लड़के और लड़कियों के दिल भी टूटें. ना जाने कितने लड़के और लड़कियों के क्रश थे दोनों. इसी बीच रणवीर ने अपनी फीमेल फैंस की चुटकी ले ली है.

लैक्मे फैशन वीक के मंच पर उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी दीपिका के अलावा उन्होंने दूसरी महिलाओं को बहन मानना शुरू कर दिया है. यहां तक की इस शो के दौरान भी उन्होंने फैशन डिजाइनर डौली, भावना और नंदिता को बहन कह के संबोधित कर रहे थे.

आपको बता दें कि रणवीर अपने फैंस को काफी तवज्जो देते हैं. बीती रात उन्होंने अपने एक फैन के लिए कुछ खास किया. खबरों की माने तो मुस्कान अरोरा नाम की एक लड़की रणवीर की कई सालों से डाई हार्ट फैन है. बीती रात वह रणवीर से मिलने उनके घर पहुंच गई. पर बदकिस्मती से रणवीर उस वक्त गर पर नहीं थे. पर उनके घरवालों ने इसकी जानकारी उन्हें दी. इसके बाद रणवीर उनसे मिलने के लिए पहुंच गए. उन्होंने मुस्कान के साथ तस्वीरें लीं और कुछ समय बिताया. बाद में मुस्कान ने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर किए.

रणवीर सिंह ने दीपिका से लिया आशीर्वाद

बौलिवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ ने बौक्स औफिस पर धूम मचाई है. इस फिल्म की सफलता से खुश टीम ने एक सक्सेस पार्टी रखी. इस पार्टी में बौलीवुड के कई बड़े चेहरे भी फिल्म की कास्ट के साथ मस्ती करते नजर आए. फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने इस पार्टी में जमकर डांस और मस्ती की. इस इवेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. रणवीर सिंह की इस पार्टी में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी पहुंचीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी के धमाकेदार वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें रणवीर सिंह, सोनू सूद और रोहित शेट्टी के साथ बौलीवुड सौन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा मानव ने एक और फनी फोटो शेयर की है जिसमें रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और करण जौहर फनी एक्ट में दीपिका पादुकोण से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

यह फिल्म बौक्स औफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. ‘सिंबा’ साल 2018 की तीसरी हाइयेस्ट ग्रोसर फिल्म बन गई है. फिल्म ने दो हफ्ते में 190 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ 2018 की टौप 4 ग्रोसर फिल्मों की लिस्ट में रणवीर सिंह की दो फिल्में शामिल हो गई हैं.

इस फिल्म के साथ प्रोडक्शन में डेब्यू करेंगी दीपिका

कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू करने की बात कही थी. हाल ही में खबर आई कि दीपिका शादी के बाद बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. ताजा खबरों कि माने तो दीपिका प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने वाली हैं. वो एसिड अटैक झेल चुकी लक्ष्मी अग्रवाल पर बन रही फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी. इस फिल्म में वो लीड रोल में होंगी, जिसका निर्देशन मेघना गुलजार करेंगी.

फिल्म का नाम भी पब्लिक कर दिया गया है. इसकी जानकारी खुद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर के दी. तरण ने बताया कि फिल्म का नाम ‘छपाक’ है.

कौन हैं लक्ष्मी

आपको बता दें कि लक्ष्मी 15 साल की थी जब उन पर एसिड अटैक हुआ. एक 32 साल के आदमी ने एक तरफा प्यार के चलते उनपर एसिड फेंका था. आज लक्ष्मी एक NGO की डायरेक्टर हैं. जो एसिड अटैक के शिकार लोगों की मदद करता है. इस अटैक में उनका पूरा चेहरा जल गया. लक्ष्मी ने 10वीं तक पढ़ाई की है. उन्हें ब्यूटी पार्लर का काम भी आता है. अपने जीवन पर बात करते हुए उन्होंने बताया था कि उनके जले हुए चेहरे के कारण कहीं काम नहीं मिलता था.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें