Satyakatha- सूदखोरों के जाल में फंसा डॉक्टर: भाग 3

19 मई, 2018 को सिद्घार्थ तिगनाथ अपनी मां, पत्नी के साथ तत्कालीन एसपी मोनिका शुक्ला से मिले थे. उन्हें सूदखोरों के खिलाफ सारे सबूत और 8 लाख की लूट संबंधी प्रमाण भी दिए गए थे. पुरानी फाइलों के पन्ने पलटने पर पुलिस का संदेह यकीन में बदल चुका था कि डा. सिद्धार्थ ने सूदखोरों की प्रताड़ना की वजह से ही यह आत्मघाती कदम उठाया है.

पूरे मामले की जांच कर रहे एसआई जितेंद्र गढ़वाल को एक डायरी हाथ लगी, जिसे पढ़ कर मालूम हुआ कि सूदखोरों के चक्रव्यूह में बुरी तरह फंस चुके थे.

डा. सिद्धार्थ ने अपनी डायरी में मौत से पहले लिखा था, ‘मैं इस विश्वास के साथ दुनिया छोड़ रहा हूं कि मैं सच्चा और इज्जतदार था. बहुत बड़ा योगदान दे सकता था, पर मेरे जीवन में धूर्त लोगों का जमघट रहा है. पिछले 10 सालों से अब बहुत हुआ, इस संसार में रिस्की है अच्छा होना. कमलनाथजी, मोदीजी अवैध सूदखोरी, चैक रख कर ब्लैकमेलिंग करने वालों के खिलाफ कानून जरूर बनाइएगा. शायद मेरी जिंदगी का एक अर्थ निकले.

‘मेरा ये लेटर मीडिया को जरूर देना. शायद इस दबाव में पुलिस कुछ काररवाई करे. जब जीवित रहते किसी ने उन की बात नहीं सुनी तो डायरी में ये सब कुछ लिख कर, अपने जीवन को ही सबूत के तौर पर भेंट चढ़ा दिया.

ये भी पढ़ें- Satyakatha- चाची के प्यार में बना कातिल: भाग 1

इस विश्वास के साथ कि उन्हें न्याय मिलेगा और सरकार इन अपराधों को रोकने के लिए कुछ कानून बनाएगी, जिस से भविष्य में कोई इन सूदखोरों के चक्र में न फंसे.’

डायरी पढ़ कर पता लगा कि प्रतिदिन एक लाख रुपए तक की पैनल्टी लगा कर सूदखोरों ने सिद्धार्थ और उन के पूरे परिवार को जिस तरह से प्रताडि़त किया, उस की कहानी सुनने मात्र से रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

10 से 20 फीसद के ब्याज से शुरू हुआ यह खेल आखिरकार 120 फीसद ब्याज की दर के कर्ज तक जा पहुंचा था.

चंद लाख रुपए का कर्जा लेने वाले डा. सिद्धार्थ तिगनाथ ब्याज की अदायगी करतेकरते ही 5 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि सूदखोरों को दे चुके थे. बावजूद इस के सूदखोर कर्जा उतरने ही नहीं दे रहे थे.

नतीजतन परिवार की चलअचल संपत्ति गंवा चुके डा. सिद्धार्थ तिगनाथ ने आखिरकार बीती 22 अप्रैल को दुनिया से अलविदा कह दिया. इस के पूर्व वह एक ऐसी डायरी लिख कर गए, जिस में अपनी मौत का जिम्मेदार सूदखोरों की प्रताड़ना को बताया.

उन की डायरी के पन्नों में नरसिंहपुर के लगभग 20 से अधिक सूदखोरों के नाम और अभी तक उन को दिए गए पैसों का पूरा हिसाब था. मरने से पहले डा. सिद्धार्थ सूदखोरों के चंगुल में फंसे अन्य लोगों को सूदखोरों से बचाने की मार्मिक अपील भी कर गए.

डा. सिद्धार्थ की मौत के बाद उन के परिवार वाले, राजनैतिक हस्तियां और सामाजिक कार्यकर्ता नरसिंहपुर पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने लगे.

समाचार पत्रों में रोज ही सूदखोरों पर शिकंजा कसने के समाचार छप रहे थे. डा. सिद्धार्थ के बहनोई अजय शुक्ला ने फेसबुक पर ‘जस्टिस फार डा. सिद्धार्थ अभियान’ छेड़ दिया था.

इस मुहिम का असर रहा कि युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुनाल चौधरी, जिला पंचायत नरसिंहपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने भी डा. सिद्धार्थ को न्याय दिलाने के लिए मोर्चा खोल दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ले कर डीजीपी व एसपी नरसिंहपुर तक को शिकायत कर दोषी सूदखोरों को गिरफ्तार करने की मांग की.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: मकान में दफन 3 लाशें

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विपुल श्रीवास्तव ने व्यक्तिगत रुचि दिखा कर प्रकरण की जांच कराई. नतीजा यह रहा कि सिद्धार्थ की तेरहवीं के ठीक एक दिन पहले ही पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने को विवश करने का मामला दर्ज कर लिया गया.

लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने जिन 7 लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 306, 34 का अपराध दर्ज किया था. उन में सुनील जाट निवासी संजय वार्ड, अजय उर्फ पप्पू जाट, भागचंद उर्फ भग्गी यादव नरसिंहपुर को 6 मई 2021 को गिरफ्तार कर लिया गया.

वहीं 2 मुख्य आरोपी आशीष नेमा के कोविड पौजिटिव होने व सौरभ रिछारिया के घर में परिजन के संक्रमित होने पर ये गिरफ्तार नहीं किए गए थे. इन का जिले के बाहर इलाज चल रहा था. जबकि धर्मेंद्र जाट और राहुल जैन फरार हो गए, जिन की सरगरमी से पुलिस ने तलाश शुरू कर दी.

खैरी गांव का पूर्व सरपंच धर्मेंद्र जाट अपने बीवीबच्चों को जिले से बाहर रिश्तेदारों के यहां भेज कर खुद भी भागने की फिराक में था, मगर पुलिस की सक्रियता से उसे सुबह तड़के खैरी गांव में बने उस के मकान से गिरफ्तार कर लिया. गुलाब चौराहा नरसिंहपुर निवासी राहुल जैन पुलिस को चकमा दे कर भाग गया.

30 मई, 2021 को एसआई जितेंद्र गढ़वाल को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि डा. सिद्धार्थ मामले का एक आरोपी राहुल जैन जबलपुर में छिपा हुआ है.

एसआई जितेंद्र गढ़वाल, आरक्षक पंकज और आशीष की टीम वहां पहुंची तो पता चला कि वह तो जबलपुर के कछपुरा इलाके में दूध बेचने का धंधा कर रहा है. पुलिस टीम ने वहां से राहुल जैन को गिरफ्तार कर लिया .

यूं तो डा. सिद्धार्थ की डायरी में उन 20 सूदखोरों के नाम दर्ज थे जो उन से ब्याज के रूप में लाखों की रकम हड़प चुके थे, परंतु पुलिस की जांच में केवल 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. सिद्धार्थ के घर वाले इस बात को ले कर नाराज हैं.

ये भी पढ़ें- Manohar Kahaniya: शैली का बिगड़ैल राजकुमार

उन का कहना है कि सभी सूदखोरों के खिलाफ कड़ी कानूनी काररवाई की जाए, जिस से अब कोई शख्स उन सूदखोरों के बनाए चक्रव्यूह में न फंस सके.

कथा संकलन तक 2 मुख्य आरोपी आशीष नेमा और सौरभ रिछारिया को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

Crime Story in Hindi: वह नीला परदा- भाग 10: आखिर ऐसा क्या देख लिया था जौन ने?

Writer- Kadambari Mehra

पूर्व कथा

एक रोज जौन सुबहसुबह जंगल में सैर के लिए गया, तो वहां नीले परदे में लिपटी सड़ीगली लाश देख कर घबरा गया. उस ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. बिना सिर और हाथ की लाश की पहचान करना पुलिस के लिए नामुमकिन हो रहा था. इंस्पैक्टर क्रिस्टी ने टीवी पर वह नीला परदा बारबार दिखाया, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा.

एक रोज क्रिस्टी के पास जैनेट नाम की लड़की का फोन आया. वह क्रिस्टी से मिल कर कुछ बताना चाहती थी.

जैनेट ने क्रिस्टी को जिस लड़की का फोटो दिखाया उस का नाम फैमी था. फोटो में वह अपने 3 साल के बेटे को गाल से सटाए बैठी थी. जैनेट ने बताया कि वह छुट्टियों में अपने वतन मोरक्को गई थी. क्रिस्टी ने मोरक्को से यहां आ कर बसी लड़कियों की खोजबीन शुरू की. आखिरकार क्रिस्टी को फहमीदा नाम की एक महिला की जानकारी मिली. क्रिस्टी फहमीदा के परिवार से

मिलने मोरक्को गया. वहां फहमीदा की मां ने लंदन में बसे अपने 2-3 जानकारों के पते दिए. क्रिस्टी को लारेन नाम की औरत ने बताया कि फहमीदा किसी मुहम्मद नाम के व्यक्ति से प्यार करती थी और वह उस के बच्चे की मां बनने वाली थी.

फिर एक दिन लारेन ने क्रिस्टी को बताया कि उस ने मुहम्मद को देखा है. क्रिस्टी और लारेन जब उस जगह पहुंचे तो पता चला कि यह दुकान मुहम्मद की नहीं बल्कि साफिया की थी, जिस के दूसरे पति का नाम नासेर था.

क्रिस्टी एक कबाब की दुकान पर गया तो अचानक दुकान के मालिक नासेर को देख उस के दिमाग में लारेन का बताया हुलिया कुलबुलाने लगा.

कांस्टेबल एंडी ने नासेर का पीछा किया तो मालूम पड़ा कि उस की बीवी और 3 बच्चे वहीं रहते हैं. क्रिस्टी ने एंडी को उस की बीवी का पीछा करने की सलाह दी. एंडी ने उस की बीवी, दुकान व बच्चों का ब्योरा क्रिस्टी को दे दिया. क्रिस्टी ने स्कूल से बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट निकलवाया तो कई बातें उजागर हो गईं. क्रिस्टी ने नासेर से फहमीदा नाम की औरत का जिक्र किया, तो उस के चेहरे का रंग उड़ गया. क्रिस्टी के साथ काम कर रही मौयरा ने स्कूल के हैडमास्टर की मदद से बच्चे को फहमीदा का फोटो दिखाया तो बच्चे ने तुरंत उसे पहचान लिया.

ये भी पढ़ें- Romantic Story- पिया बावरा

मौयरा साफिया से अब्दुल नाम के बच्चे की हकीकत उगलवाना चाहती थी, मगर अब्दुल का नाम सुनते ही साफिया सकपका गई. फिर जो कुछ भी उस ने मौयरा को बताया, वे सारी बातें उस ने रिकौर्ड कर लीं. क्रिस्टी को यकीन हो चला कि नासेर भागने की कोशिश करेगा मगर क्रिस्टी के बिछाए जाल में वह खुदबखुद फंसता चला गया. क्रिस्टी ने कड़ाई से पूछताछ की, तो नासेर ने फहमीदा और अब्दुल के बारे में सारी जानकारी पुलिस को दे दी. मगर नीले परदे में लिपटी लाश का रहस्य अभी बरकरार था.

अब आगे पढ़ें :

थोड़ी नानुकर के बाद साफिया राजी हो गई, तो बच्चा नासेर ने हथिया लिया. इस के साथ ही उस ने 30-40 मील दूर सरे काउंटी में घर व बिजनैस भी शिफ्ट करने की योजना बना ली और एस्कौट में एक दुकान व उस के ऊपर एक फ्लैट ले कर उस में जा बसा. फैमी को पास ही के गांव बेसिंगस्टोक में बस जाने का सुझाव दिया. फैमी पढ़ाई के साथसाथ एक फैक्टरी में काम करने लगी. फैक्टरी बेसिंगस्टोक में ही थी. वह वहां से अपने बच्चे से आसानी से मिलने आ सकती थी.

बच्चा जब नासेर के घर चला गया तब वह बहुत रोईधोई मगर नासेर ने उसे बहलाफुसला लिया. अपनी बीवी से छिपा कर उसे खूब सैर कराई और वादे के मुताबिक मोरक्को, मां से मिलने भेज दिया.

वह जब वहां से लौटी तो सरे में शिफ्ट कर गई और जैनेट के घर में एक कमरा किराए पर ले कर रहने लगी. जैनेट ज्यादातर नर्सिंग के काम से बाहर ही रहती थी. उस का कमरा नासेर और फैमी का हनीमून चैंबर था. यहीं वह घुमाने के बहाने बेटे को भी ले आता था, फैमी से मिलवाने. यह सब इतनी चतुराई से चलता रहा कि साफिया को कुछ खबर नहीं लगी.

इधर छोटे से फ्लैट में 5 बेटियों का निर्वाह मुश्किल से हो रहा था. उन में से 3 तो कालेज जाने लगी थीं, लेकिन बच्चे के आ जाने से साफिया का सारा ध्यान उसी में लगा रहता था. उधर नासेर की दुकान नई जगह होने से अच्छी नहीं चल रही थी. इतना बदलाव तीनों बड़ी बेटियां निगल नहीं पा रही थीं.

साफिया ने अपने मांबाप को सब व्यथा सुनाई. उन्होंने कुछ पैसा अपने पास से लगा कर एक और दुकान न्यूजएजेंट की खरीद ली और उसी के ऊपर तीनों बड़ी बेटियों के संग रहने लगे. यह जगह नासेर की दुकान से 4-5 मील दूर उसी शहर में थी.

इधर नासेर ने देखा कि एस्कौट शहर में बाहर के टूरिस्ट बहुत आते हैं, क्योंकि यहां बहुत बड़ा रेसकोर्स है. अत: उस ने ग्रोसरी की दुकान हटा कर वहां कबाब व सैंडविच की दुकान खोल ली. वह बातचीत में लोगों का मन मोहने में नंबर वन था ही. दुकान धड़ल्ले से चल निकली. इस में साफिया का कोई काम नहीं था, इसलिए वह सुबह से दोपहर तक अपनी बड़ी बेटी की दुकान में हाथ बंटाती ताकि वह कालेज की पढ़ाई ढंग से कर सके.

नासेर की दुकान अच्छी चल निकली तो उस ने एक अच्छा सा 4 बैडरूम वाला घर भी खरीद लिया. यह वही घर था, जिस में मौयरा मनोवैज्ञानिक बन कर साफिया से मिलने गई थी.

सारी कहानी सामने आ चुकी थी मगर फैमी का क्या हुआ, इस बात का कोई इशारा भी नासेर नहीं दे रहा था. इस के अलावा वह फैमी को दुश्चरित्र औरत के अलावा और कुछ भी नहीं बता रहा था.

उस ने अपने बेटे के फैमी का बेटा होने की बात भी पुलिस को नहीं बताई. यह तो लारेन ने बताया डेविड क्रिस्टी को. बच्चे के गोद लेने का कोई पेपर भी नहीं मिला था.

नासेर ने फहमीदा का नाम तक जानने से इनकार कर दिया. सैकड़ों सवालों का उत्तर वह गोल कर गया. फिर भी झूठ पकड़ने वाली ‘लाई डिटेक्टर’ पर उस का झूठ पकड़ा जा रहा था. अंत में क्रिस्टी ने उस से पूछा, ‘‘जब जैनेट अपने घर में होती थी, तब तुम क्या फैमी के पास नहीं जाते थे?’’

ये भी पढ़ें- Family Story- नादानियां: उम्र की इक दहलीज

नासेर बोला, ‘‘तब वही मेरे पास आती थी.’’

क्रिस्टी ने पूछा, ‘‘कहां सोते थे तुम दोनों?’’

अचानक नासेर बोल पड़ा, ‘‘दुकान के ऊपर फ्लैट खाली पड़ा था, हम वहीं

मिलते थे.’’

मौयरा को भी उस ने ऊपर के फ्लैट में चलने की दावत दी थी.

क्रिस्टी ने कड़क कर कहा, ‘‘तुम तो वहां और लड़कियों को भी ‘गुड टाइम’ देते थे. क्या यह नहीं हो सकता कि एक दिन फैमी ने तुम्हारी बेवफाई पकड़ ली और तुम से झगड़ा किया, इसलिए तुम ने उसे रास्ते से हटा दिया?’’

नासेर ने मना करते हुए कहा, ‘‘नहीं, बात कुछ और थी.’’

क्रिस्टी ने पूछा, ‘‘क्या बात थी.’’

नासेर पलट गया, ‘‘कुछ नहीं, कोई झगड़ा नहीं हुआ.’’

‘‘झूठ, बिलकुल झूठ. हमें पूरा यकीन है कि तुम ने उसे जान से मार डाला.’’

नासेर शांत था मगर अंदर की घबराहट मशीन पर साफ नजर आ रही थी.

क्रिस्टी ने उस की चुप्पी को अपराध छिपाने की कोशिश बताया और ऊपर के फ्लैट की फोरेंसिक जांच करने का हुक्म दिया.

फ्लैट हालांकि नया पेंट किया गया था फिर भी फोरेंसिक जांच के लिए उस की हरेक चीज उधेड़ कर देखने का उस ने हुक्म दिया.

साफिया नासेर की अचानक गिरफ्तारी से बेहद घबरा गई लेकिन उसे कुछ भी नहीं बताया गया.

मौयरा ने उस की दोनों छोटी बेटियों से पूछ लिया, ‘‘जब तुम लोग डैडी की दुकान के ऊपर फ्लैट में रहती थीं, तब तुम्हारे घर में किस रंग का सोफा था?’’

‘‘काले रंग का. मगर वह बहुत पुराना था, इसलिए डैड ने उसे फेंक दिया.’’

‘‘तुम्हें याद है कि तुम्हारे परदे किस रंग के थे?’’

‘‘थोड़ेथोड़े नीले, थोड़ेथोड़े ग्रे रंग के.’’

अब तो कोई शक बचा ही नहीं था. सारे फ्लैट में कोई सुराग नहीं मिला, मगर बाथरूम के टब के सामने का पैनल जब खींच कर हटाया गया तब उस का ऊपरी किनारा, जो टब से एकदम जुड़ जाता है, काफी गंदा मिला. उस में चिपचिपाहट थी. उसे माइक्रोस्कोप से देखने पर जमा हुआ पुराना

खून साफसाफ नजर आ गया, जिस में कुछ बाल भी फंसे हुए थे.

अब तो बाथरूम का सारा पेंट खुरचा गया. दरवाजे के पीछे पेंट के नीचे खून के धब्बे काफी मात्रा में पाए गए.

जांच करने पर वह खून जंगल में मिली लाश के खून से एकदम मिलता हुआ पाया गया.

अपने खिलाफ निकल रहे सुबूतों से डर कर अंतत: नासेर ने कबूल कर ही लिया कि उस ने फैमी को मार डाला था.

‘‘क्यों?’’

‘‘क्योंकि वह मुझे मजबूर कर रही थी कि मैं मोरक्को जा कर उस से निकाह कर लूं ताकि वह मेरी बीवी कहला सके. मैं ऐसा नहीं कर सकता था. साफिया को नाराज कर के मैं शादी की मंजूरी नहीं ले सकता था. दूसरी वजह थी मेरा बेटा. साफिया ने उसे 6 महीने की उम्र से पालापोसा था. उस की जानकारी में बच्चे की मां कब की उसे छोड़ चुकी थी.’’

ये भी पढ़ें- Social Story: यह कैसा बदला

नासेर ने एक और चालाकी यह खेली थी कि फैमी को कभी साफिया से नहीं मिलाया ताकि वह उस की अज्ञात प्रेमिका बनी रहे. बच्चे को अगर कानूनी तौर पर गोद लेता, तो फैमी को सब के सामने लाना पड़ता. वह इस खतरे से खेलना नहीं चाहता था. आमनासामना होने पर फैमी कभी भी सारे भेद खोल सकती थी, इसलिए उस ने बच्चे का नाम बदल कर उस का जन्म मोरक्को में लिखवा दिया और गलत तारीख से जन्मपत्र बनवा लिया.

बड़ी चालाकी से वह फैमी से बच्चे को मिलवाने ले जाता था. वह कभी मिलने आता तो फिर खूब प्यार लुटाता था उस पर. यही समय नासेर और फैमी का ‘गुड टाइम’ भी होता था.

साफिया के नए घर में जाने के बाद से फैमी अकसर डोनर कबाब की दुकान के ऊपर वाले फ्लैट में नासेर से मिलने आती थी. वहीं उस ने वह तसवीर अपने बेटे के संग खिंचवाई थी.

अब वह चाहती थी कि नासेर उस से इसलामिक रीति से मोरक्को जा कर शादी कर ले ताकि वह अपने समाज में मुंह दिखा सके. उस की उम्र 35 की हो चली थी. इस उम्र में उसे कोई और मर्द नहीं मिलने वाला था. मगर नासेर न तो मान रहा था न ही उस पर से अपना कब्जा हटा रहा था. फैमी ने उस के राज का परदा हटाने की धमकी दी. बस, यही उस की मौत का कारण बनी. दोनों का झगड़ा हुआ. नासेर ने सोफे के कुशन से उस का मुंह दबा दिया और उस की छाती पर चढ़ बैठा. जब वह सांस घुटने से मर गई, तब उस को घसीट कर बाथरूम में ले गया. वहां बाथटब में डाल कर उस ने उस की गरदन डोनर कबाब काटने वाली तेज छुरी से काट कर अलग कर दी.

जिस प्लास्टिक की ढक्कनदार बालटी में डोनर कबाब का कीमा आता था, उसी में उस ने फैमी के सिर को रखा और उस के ऊपर रेत भर दी ताकि खून न टपके. फिर ढक्कन को बंद कर दिया. इसी तरह उस ने एक दूसरी बालटी में उस के दोनों हाथ काट कर डाले और रेत भर दी. फिर बचे हुए शरीर को परदों में लपेट कर बांध दिया. अपनी वैन में लाश डाल कर वह रौक्सवुड में फेंक आया. दोनों प्लास्टिक की बालटियां उस ने 2 अलगअलग पुलों पर से रात में टेम्स नदी में फेंक दीं.

वापस फ्लैट में आ कर उस ने सोफे को आग लगा दी. रैक्सीन का सोफा जलने से सारा फ्लैट धुएं से भर कर काला हो गया. गलीचा भी जल गया. इस आग को उस ने खुद ही पानी डाल कर बुझा दिया.

देर रात गए वह घर पहुंचा. साफिया के पूछने पर उस ने आग लगने का ब्योरा बता दिया. बताया कि फ्लैट में जहरीला धुआं भरा है, इसलिए कोई वहां न जाए. वह क्लेम कर के इंश्योरैंस से इस नुकसान का मुआवजा लेगा. अगले ही दिन उस ने बाथटब को साफ किया और जहांजहां खून के छींटे पड़े थे उन पर पेंट मार दिया.

फैमी का हैंडबैग उस के पास था, जिस में से चाबी ले कर वह मौका देख कर उस के घर में घुसा और शिनाख्त के सारे पेपर, जेवर, पैसे और अब्दुल का असली जन्मपत्र वगैरह सब अपने कब्जे में कर लिया जो सामान बेमतलब का था, उसे वहीं छोड़ दिया. और फैमी के कपड़े भी वह ले आया ताकि लगे कि वह कहीं विदेश चली गई है.

जैनेट उन दिनों घर पर नहीं थी. उसे क्रिसमस पर एक बूढ़े की तीमारदारी करने के लिए मोरक्को में काम मिला था. उस के जाने से पहले फैमी ने उसे बताया था कि वह भी मोरक्को जा रही है.

ठोस सुबूतों के आधार पर पुलिस ने नासेर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. अदालती कार्यवाही के बाद नासेर को उम्रकैद की सजा हुई.

जौन और डोरा के ड्राइंगरूम में बैठ कर डेविड क्रिस्टी आराम से सारी कहानी सुना रहा था. मौयरा और उस की बीवी भी वहां थी.

‘‘जौन, तुम सचमुच मानते हो कि वह आत्मा तुम्हें ढूंढ़ती हुई आई थी?’’

‘‘अरे मैं कैसे विश्वास दिलाऊं तुम सब को. डेविड जितनी बार तुम ने कहा कि मैं यह केस बंद कर रहा हूं, उतनी बार उस के आने का एहसास मुझे हुआ. तुम मानो या न मानो पर मुझे अब और भी तसल्ली हो गई है कि यह सब मेरा भ्रम नहीं था. जरा सोचो, जब से उस के हत्यारे ने उसे जंगल में फेंका मैं पहला व्यक्ति था जिस ने उसे देखा और उस के बारे में बताया. शायद वह अपने शरीर में बैठी रही मदद मांगने के लिए और जैसे ही मैं उसे मिला वह मेरे पीछे हो ली. वह मुझ से बारबार विनती कर रही थी, इस पर मुझे पूरा विश्वास है. तुम लोग इसे पागलपन समझते हो तो समझो.’’

‘‘नहीं जौन, कम से कम मैं इसे तुम्हारा पागलपन नहीं मान रहा हूं.’’

‘‘कैसे बोल रहे हो अब,’’ डोरा उपहास से बोली, ‘‘तुम्हीं ने तो कहा था न अल्बर्ट म्यूजियम में कि यह सब जौन के उत्तेजित होने के कारण कल्पना का तानाबाना है. उसे मानसिक शांति चाहिए.’’

‘‘कहा था, जरूर कहा था मगर उस के बाद जो कुछ घटा वह कम विस्मयकारी नहीं है. बताता हूं.

‘‘एक दिन जब मैं पूरी तरह हार गया था और केस बंद करने वाला था, एक औरत मुझ से मिलने आई. वह ईरानी थी और सरे के इलाके बर्ग हीथ से आई थी. यह जगह एमएसएम मार्केट से कोई 5-6 मील दूर पड़ती है. यह ईरानी औरत एक जोड़ी पुराने नीले परदे लाई थी मुझे दिखाने जो उस ने बुढि़या मार्था से खरीदे थे. उसे पता चला कि ऐसे परदे की पुलिस को तलाश है. मगर तब वह अपने देश जाने वाली थी. वापस आने पर उस ने नए परदे खरीद लिए और ये नीले परदे वह मुझे देने के लिए ले आई.’’

‘‘मगर मार्था ने तो कहा था बेसिंगस्टोक से कोई आई थी,’’ मौयरा ने चौंक कर पूछा.

‘‘मौयरा, मार्था बूढ़ी है न इसलिए उस की याददाश्त में से बर्ग हीथ फिसल गया और ब शब्द से बेसिंगस्टोक उभर आया, तो वह वही बोल गई. न वह बेसिंगस्टोक का नाम लेती, न हम उसे टीवी पर घोषित करते. न वहां रहने वाली जैनेट आगे आती और हमें फैमी का फोटो दिखाती. हमारी तहकीकात तो बस वहीं से शुरू हुई. है न अजीब बात?’’

‘‘कमाल है,’’ सब के मुंह से एकसाथ निकला.

‘‘तुम अब आराम से बेफिक्र हो कर सो सकते हो जौन. मैं ने तुम्हारी जिम्मेदारी पूरी कर दी है. मैं ने फैमी को उस के देश मोरक्को भेज दिया है और एक सरकारी चैरिटी की तरफ से एक मोटी रकम भी, जो उस के भाईबहनों के भविष्य को संवारने के काम आएगी.’’

Family Story in Hindi- अपना अपना रास्ता: भाग 5

सास को देख रमेश उठ कर बैठ गया, ‘‘मम्मी, आइए. कब से हम लोग आप का इंतजार कर रहे हैं. विनोद और प्रमोद भी घर से गायब हैं. लगता है, क्लब में यारदोस्तों के साथ पत्तों में मशगूल होंगे. हम दोनों बैठेबैठे बोर हो रहे थे अकेले.’’

सोफे पर पसर कर इंद्रा ने बेटीदामाद के चेहरों पर टटोलती सी दृष्टि डाली. न कोई दुख, न उदासी. बस, एक तटस्थ सा भाव, जैसे यह भी एक औपचारिकता है. खबर मिली, चले आए. बस.

मगर दुख और चिंता का भाव आता भी तो क्योंकर? कभी बच्चों ने पिता को पिता नहीं समझा. मातापिता की कलह में विजय हमेशा मां के हाथ रही. पिता सदा से एक परित्यक्त जीवन ढोता रहा. न उस की इच्छा और रुचि की कोई चिंता करने वाला था, न उस के दुख में कोई दुखी होने वाला. घर में सब से बेकार, सब से फालतू कोई चीज यदि थी तो वह था पिता नाम का प्राणी. फिर उस के प्रति किसी प्रकार की ममता, आदर या स्नेह आता तो कैसे?

‘‘अस्पताल क्यों नहीं गए?’’ इंद्रा ने सोफे की पीठ पर बाल फैलाते हुए अचला की ओर देखा.

‘‘अस्पताल? बाप रे, कौन जाता पागल कुत्ते से कटवाने अपने को?’’ अचला ने हाथमुंह नचाते हुए टेढ़ा मुंह बनाया.

‘‘साफसाफ क्यों नहीं कहती कि पापा अस्पताल में हैं, इसलिए हम लोग आप सब से मिलने आए हैं. उन के रहते तो इस घर में पांव रखने में भी डर लगता है. मुझे कैसी खूंखार आंखों से घूरते हैं. बाप रे’’ रमेश ने बिटिया को अचला की गोद में डाल, उसे शाल उढ़ाते हुए मन की सच्ची बात उगल दी.

अचला ने पिता की इच्छा के विरुद्घ घर से भाग कर उस से शादी की थी, क्योंकि सुरेंद्र की नजरों में वह एक आवारा और गुंडा किस्म का लड़का था. इसी वजह से वह ससुर से घृणा करता था.

‘‘तुम ठीक कहते हो. आजकल वे सचमुच पागल कुत्ते की तरह काटने दौड़ते हैं. मैं ने भी फैसला कर लिया है कि अब अस्पताल नहीं जाऊंगी. शायद जाना भी न पड़े. जानते हो, डाक्टर कहते हैं, वे 2-4 दिन के मेहमान हैं.’’

ये  भी पढ़ें- Romantic Story- अटूट प्यार: यामिनी से क्यों दूर हो गया था रोहित

इंद्रा ने चाय का घूंट निगलते हुए अचला की ओर देखा, ‘‘पहला दौरा उन्हें तब हुआ था जब विनोद कालेज से उषा को भगा कर मुंबई में बेच आया था. 3 दिनों तक वे घर नहीं आए थे. तीसरे दिन पता चला था, होटल में शराब पीतेपीते उन्हें दौरा पड़ा था. वहीं से उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया था. और अब तुम्हारे जाने के बाद उन के इस दूसरे दौरे ने उन के दिल की धज्जियां उड़ा दी हैं. मैं तो आज तक नहीं समझ पाई इस आदमी को. क्या चाहता है, क्या सोचता है, क्या नहीं है इस के पास?’’

निर्लप्त से स्वर में बोलतेबोलते उस ने चाय का खाली प्याला मेज पर रख दिया.

रात को खापी कर देर तक ड्राइंगरूम में बैठ सब ऊधम मचाते रहे. अचला और रमेश के आगमन की सूचना पा कर उन के मित्र भी मिलने चले आए थे.

इंद्रा को सुबह 7 बजे की फ्लाइट पकड़नी थी, सो 6 बजे का अलार्म लगा कर नौकर को सब आदेश दे, वह बिस्तर में दुबक गई.

सुबह घड़ी के अलार्म की जगह मोबाइल की घंटी टनटनाई तो इंद्रा रजाई फेंक कर बिस्तर से उठ बैठी.

‘‘हैलो,’’ उधर से आवाज आई, ‘‘मिस्टर सुरेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे.’’

‘‘ओहो, अच्छाअच्छा.’’

मोबाइल रख कर कुछ क्षण वह जैसे निर्णय सा लेती रही, ‘इन्हें भी यही वक्त मिला था खबर देने को,’ बड़बड़ाती हुई वह गुसलखाने में घुस गई.

वहां से हाथमुंह धो कर निकली तो नौकर को पुकारा, ‘‘देखो, रामू, मेरी चाय यहीं दे जाओ और ड्राइवर से कहो गाड़ी तैयार करे. जाने का टाइम हो गया है, समझे. और हां देखो, विनोद और प्रमोद को मेरे पास भेज दो जगा कर. कहना बहुत जरूरी काम है. समझ गए?’’

‘‘जी,’’ कह कर रामू ला गया तो वह ड्रैसिंगटेबल के सामने बैठ कर जल्दीजल्दी बालों में कंघी करने लगी. जूड़ा बना कर उस ने होंठों पर लिपस्टिक फैलाई ही थी कि विनोद आंखें मलता सामने आ कर खड़ा हो गया, ‘‘क्या बात है, मम्मी? सुबहसुबह नींद क्यों बिगाड़ दी हमारी? क्या हमें जगाए बिना आप की सवारी सैमिनार में नहीं जा सकती थी?’’

ये भी पढ़ें- Social Story: जिस्म की सफेदी

इंद्रा ने लिपस्टिक को फिनिशिंग टच दे कर बेटे के चेहरे पर आंखें टिका दीं, ‘‘तुम्हारे पापा नहीं रहे. अभीअभी अस्पताल से फोन आया है. रात को वे बहुत बेचैन रहे और सुबह कोई 4 बजे के करीब डाक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद उन का हार्ट सिंक कर गया.’’

‘‘क्या?’’ विनोद की अधखुली आंखें अब पूरी तरह खुल कर फैल गई थीं,  ‘‘इतनी जल्दी?’’

‘‘जल्दी क्या? उन्होंने तो अपनी मौत खुद बुलाई है. खैर, मैं ने तो तुम्हें इसलिए बुलाया है कि मैं तो जा रही हूं. रुक नहीं सकती. वचन जो दे चुकी हूं. तुम लोग रमेश अंकल को फोन कर देना. वे आ कर सब संभाल लेंगे, समझे.’’

नित्य की तरह माथे पर सुहाग चिह्न लगाने के अभ्यस्त हाथ एक क्षण के लिए कांपे. क्या अब भी यह सौभाग्य चिह्न माथे पर अंकित करना चाहिए?

ये भी पढ़ें- Romantic Story- कायरता का प्रायश्चित्त

सौभाग्य चिह्न? कैसा सौभाग्य चिह्न? क्या इस रूप में उस ने कभी इसे माथे पर अंकित किया था?

बस, अन्य सौंदर्य प्रसाधनों की तरह जैसे चेहरे पर पाउडर और होंठों पर लिपस्टिक लगाती रही, वैसे ही यह भी उस के गोरे, उजले माथे पर शोभता रहा. फिर सोचना क्या?

हवा में ठिठका उस का हाथ आगे बढ़ा और माथे पर लाल रंग की गोलमोल बिंदी टिक गई.

कैसे पति? कैसी पत्नी? जब वे अपना रास्ता नहीं छोड़ सके तो मैं ही क्यों छोड़ दूं?

साड़ी का पल्ला ठीक करती हुई वह ड्रैसिंगटेबल के सामने से उठी और पर्स उठा कर बाहर निकल गई. ‘‘देखो, विनोद, कोई पूछे तो कह देना जब खबर आई, मैं घर से जा चुकी थी, समझे.’’

पलट कर तेजतेज कदम रखती हुई वह सीढि़यां उतर कर गाड़ी में बैठ गई. अनिश्चय की स्थिति में सकपकाया सा विनोद गाड़ी को गेट से निकलते देखता रहा. क्या मम्मीपापा में कभी कोई संबंध था? यदि हां, तो फिर कौन सा?

नादानियां- भाग 3: उम्र की इक दहलीज

राकेश का माथा ठनका. अब उस ने प्रथमा की बचकानी हरकतों पर गौर करना शुरू किया. उसे दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली नजर आने लगी. उसे याद आया कि बातबात पर ‘पापा’ कहने वाली प्रथमा आजकल उस से बिना किसी संबोधन के ही बात करती है. उस की उम्र का अनुभव उसे चेता रहा था कि प्रथमा उस से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रही है मगर उस के घर का संस्कारी माहौल इस की बगावत कर रहा था, वह ऐसी किसी भी संभावना के खिलाफ था. इस कशमकश से बाहर निकलने के लिए राकेश ने एक रिस्क लेने की ठानी. वह अपने तजरबे को परखना चाहता था. प्रथमा की मानसिकता को परखना चाहता था. जल्द ही उसे ऐसा एक मौका भी मिल गया. साल अपनी समाप्ति पर था. हर जगह न्यू ईयर सैलिब्रेशन की तैयारियां चल रही थीं. रितेश को उस के एक इवैंट मैनेजर दोस्त ने न्यू ईयर कार्निवाल का एक कपल पास दिया. ऐन मौके पर रितेश का जाना कैंसिल हो गया तो प्रथमा ने राकेश से जिद की, ‘‘चलिए न. हम दोनों चलते हैं.’’ राकेश को अटपटा तो लगा मगर वह इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहता था, इसलिए उस के साथ जाने के लिए तैयार हो गया.

पार्टी में प्रथमा के जिद करने पर वह डांसफ्लोर पर भी चला गया. जैसा कि उस का अनुभव कह रहा था, प्रथमा उस से एकदम चिपक कर डीजे की तेज धुन पर थिरक रही थी. कभी अचानक उस की बांहों में झूल जाती तो कभी अपना चेहरा बिलकुल उस के पास ले आती. अब राकेश का शक यकीन में बदल गया. वह समझ गया कि यह उस का वहम नहीं है बल्कि प्रथमा अपने पूरे होशोहवास में यह सब कर रही है. मगर क्यों? क्या यह अपने पति यानी रितेश के साथ खुश नहीं है? क्या इन के बीच सबकुछ ठीक नहीं है? प्रथमा जनून में अपनी हदें पार कर के कोई सीन क्रिएट करे, इस से पहले ही वह उसे अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बना कर वहां से वापस ले आया. राकेश को रातभर नींद नहीं आई. पिछले दिनों की घटनाएं उस की आंखों में चलचित्र की तरह गुजरने लगीं.

ये भी पढ़ें- कहां हो तुम: दोस्ती में प्यार का स्पर्श

रितेश का अपनी मां से अत्यधिक लगाव ही प्रथमा के इस व्यवहार की मूल जड़ था. नवविवाहिता पत्नी को छोड़ कर उस का अपनी मां के पल्लू से चिपके रहना एक तरह से प्रथमा के वजूद को चुनौती थी. उसे लग रहा था कि उस का रूप और यौवन पति को बांधने में नाकामयाब हो रहा है. ऐसे में इस नादान बच्ची ने यह रास्ता चुना. शायद उस का अवचेतन मन रितेश को जताना चाहता था कि उस के लावण्य में कोई कमी नहीं है. वह किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम है.

बेचारी बच्ची, इतने दिनों तक कितनी मानसिक असुरक्षा से जूझती रही. रितेश को तो शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि उस का मम्मीप्रेम क्या गुल खिला रहा है. और वह भी तो इस द्वंद्व को कहां समझ सका…या फिर शायद प्रथमा मुझ पर डोरे डाल कर अपनी सास को कमतरी का एहसास कराना चाहती है. ‘कारण जो भी हो, मुझे प्रथमा को इस रास्ते से वापस मोड़ना ही होगा,’ राकेश का मन उस के लिए द्रवित हो उठा. उस ने मन ही मन आगे की कार्ययोजना तय कर ली और ऐसा होते ही उस की आंखें अपनेआप मुंदने लगीं और वह नींद की आगोश में चला गया.

अगले दिन राकेश ने औफिस से आते ही पत्नी के पास बैठना शुरू कर दिया और चाय उस के साथ ही पीने लगा. वह रितेश को किसी न किसी बहाने से उस की चाय ले कर प्रथमा के पास भेज देता ताकि वे दोनों कुछ देर आपस में बात कर सकें. चाय पी कर राकेश पत्नी को ले कर पास के पार्क में चला जाता. जाने से पहले रितेश को हिदायत दे कर जाता कि वह दोस्तों के पास जाने से पहले प्रथमा के साथ कम से कम 1 घंटे बैठे.

शुरूशुरू में तो प्रथमा और रितेश को इस फरमान से घुटन सी हुई क्योंकि दोनों को ही एकदूसरे की आदत अभी नहीं पड़ी थी मगर कुछ ही दिनों में उन्हें एकदूसरे का साथ भाने लगा. कई बार राकेश दोनों को अकेले सिनेमा या फिर होटल भी भेज देता था. हां, पत्नी को अपने साथ घर पर ही रोके रखता. एकदो बार रितेश ने साथ चलने की जिद भी की मगर राकेश ने हर बार यह कह कर टाल दिया कि अब इस उम्र में बाहर का खाना उन्हें सूट नहीं करता. राकेश ने महसूस किया कि अब रितेश भी प्रथमा के साथ अकेले बाहर जाने के मौके तलाशने लगा है यानी उस की योजना सही दिशा में आगे बढ़ रही थी.

हनीमून के बाद रितेश कभी प्रथमा को मायके के अलावा शहर से बाहर घुमाने नहीं ले गया. इस बार उन की शादी की सालगिरह पर राकेश ने जब उन्हें 15 दिनों के साउथ इंडिया ट्रिप का सरप्राइज दिया तो रितेश ने जाने से मना का दिया, कहा, ‘‘हम दोनों के बिना आप इतने दिन अकेले कैसे रहेंगे? आप के खाने की व्यवस्था कैसे होगी? नहीं, हम कहीं नहीं जाएंगे और अगर जाना ही है तो सब साथ जाएंगे.’’ ‘‘अरे भई, मैं तो तुम दोनों को इसलिए भेज रहा हूं ताकि कुछ दिन हमें एकांत मिल सके. मगर तुम हो कि मेरे इशारे को समझ ही नहीं रहे.’’ राकेश ने अपने पुराने नाटकीय अंदाज में कहा तो रितेश की हंसी छूट गई. उस ने हंसते हुए प्रथमा से चलने के लिए पैकिंग करने को कहा और खुद भी उस की मदद करने लगा.

ये भी पढ़ें- जिद : मां के दुलार के लिए तरसी थी रेवा

15 दिनों बाद जब बेटाबहू लौट कर आए तो दोनों के ही चेहरों पर असीम संतुष्टि के भाव देख कर राकेश ने राहत की सांस ली. दोनों उस के चरणस्पर्श करने को झुके तो उन्होंने बच्चों को बांहों में समेट लिया. प्रथमा ने आज न जाने कितने दिनों बाद उसे फिर से ‘पापा’ कह कर संबोधित किया था. राकेश खुश था कि उस ने राह भटकती एक नादान को सही रास्ता दिखा दिया और खुद भी आत्मग्लानि से बच गया.

हकीकत- भाग 3: क्या रश्मि की मां ने शादी की मंजूरी दी?

राइटर- सोनाली करमरकर

“ठीक है, मैं आज ही तुम्हारे पापा से बात करूंगी,” मम्मी ने उसे दिलासा दिया.

अगला दिना हमेशा से ज्यादा खूबसूरत था. पापा ने रश्मि से गोविंद के बारे में बात की, उस की सारी जानकारी ली. मम्मी ने भी प्यार से नाश्ता कराया. रश्मि मानो बादलों पर सवार हो कर औफिस पहुंची. तभी उसे गोविंद का एसएमएस मिला कि वह 2-3 दिन बाद आएगा.

इस तरह 5 दिन गुजर गए. रश्मि के मन में अब बुरे खयाल आने लगे. जब रश्मि गोविंद को फोन करती, तो वह बड़े रूखेपन से पेश आता और कहता कि अभी वह बिजी है.

उस दिन जब रश्मि औफिस पहुंची तो उसे गोविंद अपने के‍बिन में नजर आया. मारे खुशी के वह उस की तरफ गई, पर बिजी होने का बहाना बना कर गोविंद फोन उठा कर किसी और से बात करने लगा. जैसे रश्मि के लिए यह वहां से जाने का इशारा हो.

किसी अनजाने डर से रश्मि का मन कांप उठा, फिर भी उस ने अपने मन को समझाया कि हो सकता है वाकई गोविंद बिजी हो, आखिर मैनेजर है वह कंपनी का. वह भी काम में अपना ध्यान लगाने की कोशिश करने लगी.

शाम को 5 बजे जब रश्मि गोविंद के के‍बिन में गई, तो पता चला कि वह तो कब का जा चुका है. रश्मि ने जल्दी से गोविंद को फोन मिलाया तो उस का मोबाइल स्विच औफ आने लगा.

‘आखिर क्या बात हो सकती है, जो गोविंद मुझे ऐसे टाल रहा है…’ सोच कर रश्मि बेचैन होने लगी. अगले 2 दिनों तक गोविंद यों ही उस से लुकाछुपी खेलता रहा.

एक दिन तंग आ कर रश्मि जब गोविंद के घर पहुंची तो दरवाजे पर ताला झूल रहा था. वह वहीं गोविंद का इंतजार करती रही. जब साढ़े 8 बजे के आसपास गोविंद घर लौटा तो रश्मि को वहां देख कर वह दंग रह गया. ताला खोल कर गोविंद ज्यों ही अंदर गया, पीछेपीछे रश्मि भी आ गई.

ये भी पढ़ें- मजाक: प्यार का एहसास

“तुम्हे क्या लगा था गोविंद कि अगर तुम टालते रहोगे तो हम मिल नहीं सकते? इतना रूखा बरताव क्यों है तुम्हारा? इस तरह क्यों कतरा रहे हो मुझ से?” अंदर आते ही रश्मि बिफर पड़ी.

“रश्मि, मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता. बस, यह समझ लो कि हमारी शादी अब नहीं हो सकती,” गोविंद ने बात खत्म करते हुए कहा.

“अरे, यह क्या बात हुई? शादी का फैसला तो हम दोनों का था. अब इस तरह तुम कैसे बदल सकते हो? और तुम्हारी मां ने भी तो हां कहा था, फिर अब क्या मुसीबत आ गई?” रश्मि गुस्से से बोली.

“देखो रश्मि, मां ने अब इनकार कर दिया है. और वजह तुम न ही जानो तो अच्छा है. बस, इतना कह सकता हूं कि आज के बाद हम दोनों न ही मिलें तो बेहतर है.”

“वजह तो तुम्हें बतानी पड़ेगी. आखिर खुशियां बड़ी मुश्किल से मेरे दरवाजे पर आई हैं. मैं उन को तुम्हारे साथ जीना चाहती हूं,” रश्मि की आंखों की बेबसी गोविंद को तड़पा रही थी. वह नहीं चाहता था कि रश्मि वजह जाने.

“ठीक है, बताता हूं. लेकिन यह भी सुन लो कि जो मैं तुम्हे बताना चाहता हूं उस से मैं सहमत तो नहीं हूं, पर मैं कुछ नहीं कर सकता.

“मैं जब यहां से टूर पर गया था, वहीं से मां को लेने अपने गांव चला गया था. मां तुम्हारे बारे में जान कर बहुत खुश थीं. तुम्हें देने के लिए उन्हें कुछ खरीदारी करनी थी, तो उन्होंने मुझे 2 दिन और रुकने को कहा.

“जिस रात को हम निकलने वाले थे उस दिन दोपहर की डाक से हमें एक लिफाफा मिला, जिस में तुम्हारे बारे में काफी गलतसलत लिखा गया था…”

“क्या लिखा था,” रश्मि ने बड़ी हैरानी से पूछा.

“उस में लिखा था कि चिट्ठी लिखने वाला तुम्हें अच्छी तरह जानता है. तुम्हारा चरित्र अच्छा नहीं है, इसी वजह से तुम्हारी शादी 2-3 बार टूट चुकी है, वरना 30 साल की उम्र तक तुम कुंआरी क्यों रहती? वह भी अच्छाखासा कमाने वाली हो तब भी?

“बस, मां ने चिट्ठी पढ़ कर इस शादी से मना कर दिया. वे नहीं चाहती हैं कि उन की बहू चरित्रहीन हो. मैं ने समझाने की बहुत कोशिश की, मगर वे मानने को तैयार नहीं हैं और मैं उन्हें इस उम्र में अकेला नहीं छोड़ सकता.

ये भी पढ़ें- मजाक: अच्छन मियां की अकड़

“तुम्हारे ‍बिना मेरी जिंदगी मुश्किल होगी, पर मुझे मां के लिए यह सहना ही होगा. मुझे माफ कर दो…” सब बता कर गोविंद ने उस के सामने वह लिफाफा रख दिया.

रश्मि ने लिफाफा खोल कर देखा तो उस की आंखें फटी रह गईं. उस ने उस लिखावट को पहचान लिया. आखिर कैसे भूल सकती थी वह उस लिखावट को जो उस के लिए आदर्श थी… बचपन में उस में संस्कार भरने वाले यही तो अक्षर थे.

3 बार अपनी शादी टूटने का सबब रश्मि की समझ में आ गया. भावनाओं के बवंडर में उलझी वह अनायास बोल पड़ी, “आप ने यह क्या कर दिया पापा..” और फिर उस के सब्र का बांध टूट गया.

“रश्मि, क्या यह खत तुम्हारे पापा ने भेजा है?” गोविंद ने हैरान हो कर पूछा.

रश्मि कुछ न कह सकी. वह अपने पापा को गोविंद की नजरों में गिराना नहीं चाहती थी. लेकिन गोविंद अब जानने को मचल रहा था. रश्मि ने कड़े मन से अपने अतीत की सारी बातें उस के सामने रख दीं.

“मैं तो अपने हिस्से का फर्ज निभा चुकी हूं गोविंद. अब पापा की बारी है न? आखिर कब तक फर्ज के नाम पर मैं तनहाई के ‍बियाबान रास्ते पर चलती रहूंगी? कब तक रोऊंगी? कब तक कमजोर रहूंगी? खोखले रिश्ते के मकड़जाल में कब तक उलझी रहूंगी?

“तुम कहो तो मैं अपने पापा का घर हमेशा के लिए छोड़ दूंगी…” पता नहीं रश्मि की संजीदा आवाज में कैसी कसक थी, जो गोविंद को भीतर तक झकझोर गई.

“नहीं पगली. ऐसा नहीं कहते. तुम्हारे पापा को डर है कि तुम्हारी शादी हो गई तो उन का क्या होगा, क्योंकि बेटे ने तो पहले से ही पल्ला झाड़ लिया है. उन की भावनाओं को मैं समझ सकता हूं रश्मि. ये बातें तुम्हें पहले बतानी चाहिए थीं. हम कुछ हल जरूर निकाल लेते..”

“क्या अब कुछ नहीं हो सकता है? मुझे यों अकेला छोड़ कर मत जाओ गोविंद. मैं तुम्हारे बिना रह नहीं पाऊंगी,” रश्मि ने उसे कस कर पकड़ लिया.

“हां, हम जरूर कोशिश करेंगे…” गोविंद उसे सहला कर शांत करता रहा, “रश्मि, मेरे खयाल से तुम्हारे पापा अपनी और तुम्हारी मम्मी की बची हुई जिंदगी के लिए परेशान हैं, तुम्हारी शादी से नहीं. अगर तुम्हारी शादी होती है तो उन्हें दामाद के घर में रहना शायद पसंद न आए.

“देखो, हम दोनों की नौकरी इसी शहर में है, तो शादी के बाद हम दोनों उम्रभर उन के साथ रह लेंगे. कभीकभी मां भी हमारे साथ रहने आ जाया करेंगी. मैं तुम्हारे मम्मीपापा का बेटा बन कर उन का खयाल रखूंगा. फिर तो उन्हें हमारी शादी से कोई एतराज नहीं होगा न?”

ये भी पढ़ें- आया: लक्ष्मी नौकरानी नहीं घर की सदस्य थी

गोविंद की बातों से रश्मि के मन में उम्मीद के चिराग टिमटिमा उठे, “क्या यह मुमकिन है गोविंद?” उस ने भरी आंखों से पूछा.

“हां, थोड़ा मुश्किल तो है पर नामुमकिन नहीं है. मेरी मां को राजी करवाना पड़ेगा. और मैं तुम्हारे लिए इतना तो करूंगा ही रश्मि.”

“अपने रिश्ते को समेट लो गोविंद… इस से पहले कि कुछ और बिखर जाए…”  रश्मि ने बड़े विश्वास से अपना सिर गोविंद के कंधे पर रख दिया. गोविंद ने उसे अपनी मजबूत बांहों में कस लिया.

साहब- भाग 3: आखिर शादी के बाद दिपाली अपने पति को साहब जी क्यों कहती थी

यह सुन कर दीपाली शरमा गई, पर कुछ नहीं बोली. फिर ज्यादा जोर देने पर वह साथ खाने बैठ गई.

‘‘दवा पूरी खाना,’’ रमेश ने खाना खाते हुए कहा.

‘‘जी.’’

‘‘कौन सी क्लास में पढ़ती हो?’’

‘‘12वीं क्लास में.’’

‘‘पढ़ाई कैसी चल रही है?’’

‘‘जी, ठीक चल रही है.’’

‘‘क्या बनने का इरादा है?’’

‘‘साहब, आगे तो अभी कालेज की पढ़ाई है. आगे क्या पता? मां पढ़ा पाएंगी या नहीं… हो सकता है, मां मेरी शादी करा दें.’’

ये भी पढ़िए- अब पछताए होत क्या

‘‘हां, यह भी हो सकता है.’’

दीपाली ने रमेश से कहा, ‘‘साहब, मैं आप से कुछ पूछ सकती हूं… बुरा तो नहीं मानेंगे आप?’’

‘‘पूछो, क्या पूछना चाहती हो?’’

‘‘आप ने शादी क्यों नहीं की?’’

‘‘सब वक्त की बात है. किसी को मैं पसंद नहीं आया, कोई मुझे पसंद नहीं आई. फिर शादी के लिए मैं किसे आगे करता. न मातापिता, न भाईबहन. लोग अकेले लड़के को अपनी लड़की देने में कतराते हैं.’’

‘‘आप बहुत अच्छे हैं साहब.’’

‘‘वह कैसे?’’

‘‘कल रात मुझे आप में अपनी मां और पिता दोनों दिखाई दिए.’’

‘‘क्या मेरी उम्र भी है मातापिता की उम्र जैसी?’’

‘‘उम्र नहीं, गुण हैं आप में ऐसे. पहले मैं आप को केवल साहब की नजर से देखती थी…’’

‘‘और अब?’’

‘‘अब मैं आप को आदर की नजर से देखती हूं.’’

रमेश ने दीपाली से कहा तो नहीं, लेकिन मन ही मन सोचा, ‘प्यार की नजर से तो कोई नहीं देखता. प्यार भी कहा होता तो अच्छा लगता. दिल को तसल्ली मिलती.’

अब दीपाली रोज काम करने आती.

एक दिन रमेश ने पूछा, ‘‘तुम्हारी मां अभी तक नहीं आई?’’

‘‘वे तो कब की आ चुकी हैं, लेकिन बीमार हैं.’’

रमेश ने कई बार सोचा कि महरू को देखने जाएं, लेकिन वे कभी भूल जाते, तो कभी कोई और काम आ जाता.

एक दिन घबराई हुई दीपाली रमेश के पास आई और बोली, ‘‘साहब, मां की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है. वे आप को बुला रही हैं.’’

दीपाली की घबराहट से रमेश समझ गए कि बात गंभीर है. उन्होंने तुरंत तैयार हो कर उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और जैसे वह बताती गई, वे उसी रास्ते पर मोटरसाइकिल घुमा देते.

रमेश ने दीपाली के कहने पर एक छोटी सी गंदी बस्ती में एक कच्चे मकान के सामने मोटरसाइकिल रोकी.

दीपाली ने उतरते हुए कहा, ‘‘अंदर आइए साहब.’’

रमेश ने अंदर जा कर देखा. महरू का शरीर बिलकुल सूख चुका था. रमेश को देख कर उस के चेहरे पर खुशी तैर गई. उस ने उठने की कोशिश की, लेकिन उठ न सकी.

‘‘लेटी रहो,’’ रमेश ने कहा. दीपाली अपनी मां के पास बैठ गई.

‘‘क्या हो गया है तुम को? तुम तो मायके गई थीं?’’

‘‘साहब…’’ महरू ने उखड़ती सांसों के साथ कहा, ‘‘डाक्टर ने मुझे 1-2 दिन का मेहमान बताया है. मुझे अपनी बेटी की चिंता है. मेरे अलावा इस का कोई नहीं है. न कोई सगेसंबंधी, न रिश्तेदार. इस घर में इस का अकेले रहने का मतलब है कि कभी भी…’’ आगे वह चुप रही, फिर थोड़ी देर बाद बोली, ‘‘साहब, आप से एक गुजारिश है. आप भले आदमी हैं. आप मेरी बेटी को अपना लीजिए. चाहे नौकरानी समझ कर, चाहे…’’ फिर वह रुक गई, ‘‘आप भी अकेले हैं. यह आप का घर संभाल लेगी. अपनी औकात से बड़ी बात कर रही हूं, लेकिन मैं किसी और पर भरोसा भी नहीं कर सकती.

ये भी पढ़िए- दोस्ती: क्या एक हो पाए अनचाहे रिश्ते में बंधे

‘‘आप को इस के भविष्य के लिए जो अच्छा लगे, करना. मैं इसे आप के सहारे छोड़ कर जा रही हूं…’’ और एक हिचकी के साथ महरू ने दम तोड़ दिया.

दीपाली जोरजोर से रोने लगी. बस्ती के बहुत से लोग जमा हो गए. रमेश ने दीपाली को हौसला दिया. महरू का अंतिम संस्कार कराने के बाद वे उसे अपने साथ ले आए.

महरू रमेश पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंप कर चली गई थी. इस लड़की से वे क्या रिश्ता बनाएं? उम्र का भी इतना बड़ा फासला है. कैसे इस से शादी कर लें. बिना शादी किए किस रिश्ते से रखें? लोग क्या कहेंगे? कामवाली बाई की इतनी कम उम्र की लड़की की गरीबी का फायदा उठा कर शादी कर ली. फिर कानूनन वह नाबालिग थी.

बहुत सोचविचार के बाद रमेश ने दीपाली को गर्ल्स होस्टल में दाखिला दिला दिया. वह न केवल उन पर आश्रित थी, बल्कि उसे उन से लगाव भी था. मना करने के बाद भी वह खाना बनाने आ जाती थी. उन के और दीपाली के बीच बहुत सी बातें होतीं. एक तरह से रमेश उस के गार्जियन बन चुके थे.

दीपाली अब 18 साल से ऊपर की हो चुकी थी. अपनी पढ़ाई में बिजी होने के चलते वह आ नहीं पाती थी. अब तो  छुट्टी के दिन भी वह नहीं आ पाती थी.

रमेश को लगा कि दीपाली अब उन से कतराने लगी है.

एक दिन एक अनजान नंबर से फोन आया, ‘साहब, आप कैसे हैं?’

‘‘अरे, कौन…? दीपाली? मैं ठीक हूं. तुम कैसी हो?’’ रमेश ने पूछा.

‘साहब, मैं ठीक हूं. क्या आप को मैं पसंद नहीं?’

‘‘ऐसा क्यों पूछ रही हो तुम?’’

‘तो फिर आप ने शादी के लिए क्यों नहीं कहा?’

‘‘देखो दीपाली, मैं तुम से प्यार करता हूं. शादी जिंदगीभर का बंधन होता है और मैं तुम से उम्र में भी बहुत बड़ा हूं. तुम्हें बाद में परेशानी होगी. फिर क्या करोगी?’’

‘मैं मैनेज कर लूंगी. आप के साथ मैं हमेशा खुश रहूंगी. एक लड़की को इस से ज्यादा क्या चाहिए. जो समस्या होगी, वह हम दोनों की होगी.

‘साहब, आप मन से सारे संकोच निकाल कर मुझे अपना लीजिए.’

‘‘तुम बालिग हो गई हो दीपाली. मेरी जिंदगी में तुम्हारा स्वागत है.’’

रमेश की मुरझाती जिंदगी में फिर से बहार आ गई. शादी के इतने साल बाद भी दीपाली रमेश को साहब ही कहती है.

अटूट प्यार- भाग 3: यामिनी से क्यों दूर हो गया था रोहित

यामिनी की जिंदगी अजीब हो गई थी. रोहित पर उसे बहुत गुस्सा आता. लेकिन वह उस की यादों से दूर जाता ही नहीं था. उस की आंखों से जबतब आंसू छलक पड़ते. किसी काम में जी नहीं लगता. वह कभी मोबाइल चैक करती, कभी टीवी का चैनल बदलती तो कभी बालकनी में जा कर बाहर का नजारा देखती.

हर पल वह रोहितरोहित कह कर पुकारती. पता नहीं रोहित तक उस की आवाज पहुंचती भी थी या नहीं? वह यामिनी को लेने लौट कर आएगा भी या नहीं? कहीं वह अपनी नई दुनिया न बसा ले. यामिनी के दिल में डर बैठने लगता. फिर वह खुद ही अपने दिल को समझाती कि रोहित ऐसा नहीं है. एक दिन जरूर लौट कर आएगा और उसे अपना बना कर ले जाएगा.

लेकिन जैसेजैसे समय बीत रहा था यामिनी का मन डूबता जा रहा था. उस की उंगलियां रोहित का मोबाइल नंबर डायल करतेकरते शिथिल हो गईं. हर दिन वह उस की कौल आने का इंतजार करती. लेकिन न तो रोहित का कौल आया, न ही वह खुद आया. 2 महीने तक फोन लगालगा कर यामिनी हार गई तो उस ने मोबाइल फोन को छूना भी बंद कर दिया. उसे नफरत सी हो गई मोबाइल फोन से. एक दिन गुस्से में उस ने रोहित का मोबाइल नंबर ही अपने मोबाइल फोन से डिलीट कर दिया.

ये भी पढ़ें- Romantic Story: चलो एक बार फिर से

दिन बीतते रहे. एक दिन यामिनी के पापा के तबादले की खबर आई. वह उत्तर प्रदेश पुलिस में कौंस्टेबल थे. तबादले की वजह से पूरा परिवार आगरा आ गया.

यामिनी के मन से रोहित की उम्मीद अब लगभग खत्म सी हो गई थी.

आगरा में आ कर यामिनी को लगा कि शायद अपनी बीती जिंदगी को भूलने में अब आसानी हो. वह अकसर सोचती, ‘आगरा में ताजमहल है. कहते हैं वह मोहब्बत का प्रतीक है. लेकिन सचाई तो सारी दुनिया जानती है कि वह एक कब्र है. सही माने में वह मोहब्बत की कब्र है. ऊपर से रौनक है जबकि भीतर में एक दर्द दफन है. तो क्या उस के प्यार का भी यही हश्र होगा?’

घर में यामिनी की शादी की बात जब कभी होती तो उस का मन खिन्न हो जाता. शादी और प्यार दोनों से नफरत होने लगी थी उसे. जो चाहा वह मिला नहीं तो अनचाहे से भला क्या उम्मीद हो? उस ने सब को मना कर दिया कि कोई उस की शादी की बात न करे.

यामिनी को आगरा आए हुए 1 साल बीत चुका था. रोहित 3 साल से जाने किस दुनिया में गुम था. वह सोचती, ‘क्या रोहित को कभी मेरी याद नहीं आती होगी? अगर उस का प्यार छलावा था तो मुझे भुलावे में रखने की क्या जरूरत थी? एक बार अपने दिल की बात कह तो देता. मैं दिल में चाहे जितना भी रोती पर उसे माफ कर देती. कम से कम मेरा भ्रम तो टूट जाता कि प्यार सच्चा भी होता है?’

जब से यामिनी आगरा आई थी वह कहीं आतीजाती नहीं थी. नई जगह, नए लोग और अपने अधूरे प्यार में जलती रहती. कहीं भी उस का मन नहीं लगता. लेकिन एक दिन मां की जिद पर उसे पड़ोस में जाना पड़ा, क्योंकि पड़ोस की संध्या आंटी की बेटी नीला को लड़के देखने वाले आ रहे थे.

मां को लगा कि शायद शादीविवाह का माहौल देख कर यामिनी का मन कुछ बहल जाए. नीला का शृंगार करने की जिम्मेदारी यामिनी को सौंपी गई. अपना साजशृंगार भूल चुकी यामिनी नीला को सजाने में इतनी मसरूफ हुई कि नीला भी उस के कुशल हाथों की मुरीद हो गई. उस की सुंदरता से यामिनी को रश्क सा हो गया. शायद उस में ही कमी थी जो रोहित उस की दुनिया से दूर हो गया.

लड़के वाले आ चुके थे. नीला का शृंगार भी पूरा हो चुका था. नीला की मां चाहती थीं कि वही नीला को ले कर लड़के के पास जाए. यामिनी का जी नहीं कर रहा था. लेकिन संध्या आंटी का जी दुखाने का उस का इरादा न हुआ. वह बेमन से नीला के कंधे पर हाथ रख कर हाल की ओर चल पड़ी.

ये भी पढ़ें- Short Story: एक कमरे में बंद दो एटम बम  

सामने सोफे पर बैठे लड़के को देख कर यामिनी गश खा कर गिर पड़ी. जिस का उस ने पलपल इंतजार किया, जिस के लिए आंसू बहाए, अपना सुखचैन छोड़ा और जो जाने क्यों चुपके से उस की जिंदगी से दूर चला गया था, वह बेवफा रोहित उस के सामने बैठा था, नीला के लिए किसी राजकुमार की तरह सज कर.

‘यामिनी… यामिनी…’ आंखें खोलो, तभी कोई मधुर आवाज यामिनी के कानों से टकराई. उस के मुंह पर पानी के छीटे मारे जा रहे थे. उस ने आंखें खोली. चिरपरिचित बांहों में उसे खुद के होने का एहसास हुआ.

‘‘आंखें खोलो यामिनी…’’ फिर वही मधुर आवाज हाल में गूंजी.

यामिनी के होंठ से कुछ शब्द फिसले, ‘‘तुम रोहित हो न?’’

‘‘हां यामिनी…मैं रोहित हूं.’’

यामिनी की आंखों से झरझर आंसू बहने लगे. वह बोल पड़ी, ‘‘तुम ने मुझ से बेवफाई क्यों की रोहित? कहां चले गए थे तुम मुझे बिना बताए. मैं आज तक तुम्हें ढूंढ़ रही हूं. तुम्हारे दूर जाने के बाद मैं कितना रोई हूं, कितना तड़पी हूं, तुम क्या जानो. अगर तुम मुझ से दूर होना चाहते थे तो मुझे बता देना चाहिए था न. मैं ही पागल थी जो तुम्हारे प्यार में घुलती रही आज तक.’’

‘‘मैं भी बहुत रोया हूं…बहुत तड़पा हूं,’’ रोहित बोला. उस ने कहा, ‘‘क्या वह दिन तुम्हें याद है जब तुम अंतिम बार मुझ से मिली थीं?’’

‘‘हां,’’ यामिनी बोली.

‘‘उस दिन तुम्हारे जाने के ठीक बाद तुम्हारे पापा आए थे 4-5 लोगों के साथ. सभी पुलिस की वरदी में थे.’’

‘‘क्या…’’ हैरानी से यामिनी की आंखें फटी की फटी रह गई.

रोहित ने आगे कहा, ‘‘तुम्हारे पापा ने कहा कि मैं तुम से कभी न मिलूं और तुम्हारी दुनिया से दूर हो जाऊं, नहीं तो अंजाम बुरा होगा. उन के एक सहकर्मी ने हम दोनों को एकसाथ पार्क में देख लिया था और तुम्हारे पापा को बता दिया था. इसीलिए तुम्हारे पापा बेहद नाराज थे. वे मुझे तुम से दूर कर तुम्हारी जल्द शादी कर देना चाहते थे. अब तुम्हीं बताओ यामिनी, मैं क्या करता? पुलिस वालों से मैं कैसे लड़ता वह भी तुम्हारे पापा से. तुम्हारी जिंदगी में कोई तूफान नहीं आए, इसीलिए तुम से दूर जाने के सिवा मेरे पास कोई उपाय नहीं था.’’

‘‘और इसीलिए मैं ने अपना सिम कार्ड तोड़ कर फेंक दिया और दिल पर पत्थर रख कर दिल्ली आ गया. दिल्ली में मैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगा. 1 साल के बाद मुझे बैंक में पीओ के पद के लिए चुन लिया गया. लेकिन मेरी जिंदगी में तुम नहीं थीं. इसीलिए खुशियां भी मुझ से रूठ गई थीं. हर पल मेरी आंखें तुम्हें ढूंढ़ती रहती थीं. लेकिन फिर खयाल आता कि तुम्हारी शादी हो गई होगी अब तक. यादों के सहारे ही जिंदगी गुजारनी होगी मुझे. पर न जाने क्यों, मेरा दिल यह मानता ही न था. लगता था कि तुम मेरे सिवा किसी और की हो ही नहीं सकती.’’

ये भी पढ़ें- Romantic Story: प्रेम की सूरत

‘‘कहीं तुम अब भी मेरा इंतजार न कर रही हो, इसीलिए हिम्मत कर तुम से मिलने इलाहाबाद गया ताकि सचाई का पता चल सके. पर तुम सपरिवार कहीं और जा चुकी थीं. तुम्हें ढूंढ़ने की हर मुमकिन कोशिश के बाद भी जब तुम नहीं मिलीं तो अपने चाचाचाची की जिद पर खुद को हालात के हवाले कर दिया. इसीलिए आज मैं यहां हूं. लेकिन अब तुम मुझे मिल गई. अब कोई मुझे तुम से जुदा नहीं कर सकता.’’

रोहित के मुंह से इन शब्दों को सुन कर यामिनी के दिल को एक सुकून सा  मिला. यामिनी को महसूस होने लगा कि सच में सच्चा प्यार अटूट होता है. लेकिन उस के पापा रोहित को धमकाने गए थे, यह जान यामिनी हैरत में थी. उसे अब रोहित पर गर्व हो रहा था, क्योंकि वह बेवफा नहीं था. वह चाहता तो यामिनी को ढूंढ़ने के बजाए पहले ही कहीं और शादी कर लेता.

मेरा कुसूर क्या है: भाग 2

लेखक- एस भाग्यम शर्मा

‘20 साल की लड़की 12 लोगों का खाना बनाती है और उस से उम्मीद की जाती है कि पूरे घर की साफसफाई,  झाड़ूपोंछा वही लगाए, पूरे घर वालों के कपड़े धोए, देवरों को पढ़ाए.’

ससुर अफसर थे, साथ में, पत्नी के नाम से इंश्योरैंस का काम भी करते थे. पत्नी तो पढ़ीलिखी नहीं थी, सो उस का काम भी मुझ से कराना चाहते हैं. इस के अलावा मुझे कालेज भी जाना पड़ता था अपनी पढ़ाई पूरी करने.’

मेरी मम्मी मेरी हालत जान कर परेशान होतीं और पापा से कहतीं, ‘मैं बात करूं?’

पापा कहते, ‘ऐसे तो संबंध बिगड़ जाएगा. हर बात की तुम्हें जल्दी पड़ी रहती है. शादी की भी जल्दी थी, अब बात करने की भी जल्दी है.’

और लोगों ने भी मम्मी को सम झाया कि जल्दबाजी मत करो. धीरेधीरे सब ठीक हो जाएगा.

सब से बड़ी बात तो सासससुर को छोड़ो, मेरे पति ने सरकारी नौकरी को छोड़ कर निजी कंपनी में नौकरी कर ली.

इतने में मैं प्रैग्नैंट हो गई. मेरी तबीयत खराब रहने लगी. ऊपर से पढ़ाई और काम करना बहुत मुश्किल हो गया. पीहर वालों की प्रेरणा से किसी प्रकार से मैं ने परीक्षा की तैयारी की. गर्भ को पूरा समय था जब मैं ने एग्जाम दिया.

बहुत मुश्किल से गरमी के दिनों में भी एग्जाम देने जाती थी.

खैर, परीक्षा खत्म होने के हफ्तेभर बाद बेटा पैदा हुआ. उस के पहले मेरी सास ही नहीं, पति और देवर भी कहते थे कि हमारे घर में लड़की होने का रिवाज नहीं है. हमारे घर तो लड़के ही होते हैं. लड़कियां चाहिए भी नहीं.

इन बातों को सुन कर मु झे बहुत घबराहट होती थी.

ये भी पढ़ें- Romantic Story- पिया बावरा

मैं मम्मी से कहती, ‘मम्मी, यदि लड़की हो जाए तो ये लोग लड़ाई करेंगे?’ मम्मी परेशान हो जातीं.

वे लोग मु झे पीहर आने नहीं दे रहे थे पर मैं जिद कर के आ गई थी.

बेटा हुआ तो ससुराल वालों को सूचित किया गया. 5 मिनट के लिए सासुमां आईं.

इस के पहले मम्मी ने मेरी जन्मपत्री पंडितजी को दिखाई. उन्होंने बहुत सारे उपचार बताए. मम्मी ने सब पर खर्चा किया. पर उस से कुछ नहीं हुआ.

कोई और आया नहीं. न कोई खर्चा किया, न कोई फंक्शन. मम्मीपापा ने ही सारे खर्चे उठाए. मु झे विदा करते समय भी मम्मी ने बहुतकुछ दिया.

मम्मी नौकरी करती थीं, बावजूद छुट्टी ले कर सबकुछ करना पड़ा, जिस का मु झे बहुत दुख हुआ. ससुराल वाले आ कर मु झे ले गए.

बच्चा रोता तो उस को ले कर पति मुझे खड़े रहने को बोलते. ठंड में मैं बिना कपड़े के ही खड़ी रहती. इन परिस्थितियों में राजीव का ट्रांसफर छोटे गांव में हो गया. वे मु झे वहां ले कर गए.

यह ट्रांसफर राजीव ने जानबू झ कर कराया था ताकि मैं दूरदर्शन और आकाशवाणी में न जा सकूं.

वहां रोज मु झ से लड़ाई करते. सुबह ठंड के दिनों में 4 बजे उठ कर नहाने को कहते. ‘आज चौथ का व्रत है’, ‘आज पूर्णमासी है’, ‘आज एकादशी है…’ रोज कुछ न कुछ होता और मु झे व्रत रखने को मजबूर करते.

मु झे बहुत एसिडिटी होती थी. डाक्टर ने मु झे खाली पेट रहने को मना किया. पर मैं क्या कर सकती थी.

‘हमारे यहां तो सारी औरतें रखती हैं. तुम कोई अनोखी हो क्या? तुम्हें अपनी पढ़ाई का घमंड है.’

मैं जब भी अपनी मम्मी को चिट्ठी लिखती, तो राजीव कहते कि मैं पोस्ट कर दूंगा. मु झे लगता वे कर देंगे, मगर मम्मी ने मु झे बताया कि उन के पास कोई चिट्ठी ही नहीं आई.

मम्मी कोई चिट्ठी भेजतीं तो औफिस के पते पर पोस्ट करने को कहा जाता. मैं ने कहा कि घर के पते पर मंगाओ तो राजीव कहते कि यहां पर ठीक से पोस्टमैन नहीं आता.

मम्मी के पत्रों को भी मु झे नहीं दिया जाता. मेरे पत्रों को संदूक में बंद कर के ताला लगा जाते. इस का तो मु झे पता ही नहीं था.

एक दिन राजीव ताला लगाना भूल गए. मैं ने जो उसे खोल कर देखा तो सारे पत्र उस में थे. मु झे बहुत तेज गुस्सा आया. मैं ने राजीव से औफिस से आते ही कहा तो मु झे गालियां देने लगे और बुरी तरह से पिटाई भी की और बाहर से ताला लगा कर कहीं चले गए.

फिर मैं ने पड़ोसियों को आवाज दी और बोली, ‘‘मेरे पति मेरे सोते समय ताला लगा चले गए. अब उन के आने में देर हो रही है बच्चा रो रहा है. अब प्लीज आप ताला तोड़ दो.’’

कोई सज्जन पुरुष थे. उन्होंने ताला तोड़ दिया तो मैं उन्हें शुक्रिया कह कर जयपुर आ गई.

मम्मीपापा मु झे देख कर दंग रह गए. मेरी मम्मी को तो बहुत गुस्सा आया और वे खूब चिल्लाने लगीं. पापा मेरे सहनशील व्यक्ति थे.

ये भी पढ़ें- Social Story: यह कैसा बदला

उन्होंने कहा, ‘आकांक्षा की ससुराल में सूचित कर देता हूं. ऐसे मामले में जल्दबाजी ठीक नहीं.’

ससुराल वालों ने अपने बेटे की गलती को मानने के बदले मेरी सहनशीलता को दोष दिया. खैर, हम ने कुछ नहीं किया.

पापा बोले, ‘ऐसी स्थिति में बेटी को हम बीएड करा कर पैरों पर खड़ा कर देते हैं.’

मैं बीएड की तैयारी में लग गई.

राजीव का पत्र आया कि तुम आ जाओ, सब ठीक हो जाएगा. जब उन्हें पता चला कि मैं बीएड की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही हूं तो ससुराल वालों ने राजीव को हमारे घर पर भेजा.

‘अब मैं ठीक रहूंगा, तुम्हें कोई शिकायत का मौका नहीं दूंगा. तुम मेरे साथ आ जाओ. मैं तुम्हें नौकरी भी करने दूंगा,’ राजीव कहने लगे.

मैं ने उन से कहा, ‘बगैर बीएड किए मैं यहां से नहीं जाऊंगी.’

राजीव उस समय तो यहां से चले गए. फिर जहां नौकरी करते थे वहां के जिले में कोर्ट केस कर दिया, ‘मेरी पत्नी को मेरे साथ आ कर रहना चाहिए. मैं चाहता हूं वह मेरे साथ रहे.’

सब लोग कहने लगे, ‘वह इतना खराब तो नहीं है. उस ने कोई लांछन नहीं लगाया तुम्हारे ऊपर.’

मेरे घर वालों ने भी कहा कि हम भी ठीकठाक ही जवाब दे देते हैं. ऐसे रिश्ते को तोड़ना ठीक नहीं है. एक बच्चा भी  हो गया.’ मैं कोर्ट में गई. आमनेसामने देख कर सम झौते की बात करने लगा. वकील भी बोले, यही ठीक रहेगा. उस समय राजीव ने सारी बातें मान लीं.

तब सारे रिश्तेदारों ने मु झे सम झाया.

मेरी मम्मी तो ज्योतिष के चक्कर में पड़ गईं. बड़ेबड़े ज्योतिषाचार्य के पास गईं. सब ने कहा कि इस का यह उपचार करो, वह यज्ञ करो. यह दान दो वह दान दो. उस मंदिर में पूजा करो, वहां अर्चना करो…

ये भी पढ़ें- Family Story: चौराहे की काली 

मजाक: आज ‘चड्डी दिवस’, कल ‘बनियान दिवस’

लेखक- रामविलास जांगिड़

एक दिन का ‘फादर डे’ भी निबट गया और एक दिन का ‘योगा डे’ भी. फादर नाम के जीव को फिर से वृद्ध आश्रम में जमा करा दें और योगा को भोगा में बदलने का रोगा पाल लें. दोनों का इस्तेमाल कर लिया, फेसबुक पर डाल दिया, ह्वाट्सएप पर सरका दिया, सैल्फीफैल्फी भी ले ली, अब आगे और भी दिन आने वाले हैं, उन की तैयारी में लगना है.

तत्काल इन ‘डेजों’ को लात मार कर ऐसे ही भगाते रहना है. कब तक इन के पीछे पड़े रहेंगे. हमें और भी तो कई दिन मनाने हैं. ‘फादर डे’ पर सैल्फी ले ली है, अब कोई प्राण थोड़े ही देने हैं?

एक दिन का ‘योगा डे’ भी मना लिया बस. रोज योगा करते रहेंगे तो फेसबुक ह्वाट्सएप कौन चलाएगा? सब से ज्यादा जरूरी फेसबुक, ह्वाट्सएप ही हैं. इन के साथ ही हर दिन मनाने के अलगअलग रंगढंग. इन के अलावा संसार में कुछ भी नहीं है. सामने दीवार पर टंगी फादर की तसवीर से नजरें हरगिज न मिलाएं. इन की नसीहतें कौन झेलेगा?

सुबह जल्दी से 10 बजे उठ जाएं. अब बिस्तर के सामने दिखाई देने वाले शौचालय तक पैदल ही जाएं. पैदल चलने के बड़े फायदे होते हैं. नंगे पैर जाएं. इस से आप को उत्तम लाभ होगा.

ये भी पढ़ें- Romantic Story: सच्चा प्रेम

शौचालय में अपना मोबाइल फोन ले जाएं. वहीं पर जरूरी चैटिंग साधना पूरी करें. जरूरी ज्ञानबाजी मोबाइल पर फौरवर्ड करें. इस के बाद धीरेधीरे कमरे से बाहर निकलें और उत्तम स्वास्थ्य के लिए पोहा, फाफड़ा, जलेबी वगैरह के साथ बड़ा वाला कप चायकौफी का नाश्ता डकारें.

इस के बाद पेट वाली डकार हरगिज न लें. कचौरी, समोसा वगैरह ले लें. इतना कर लेंगे तो थकना लाजिमी होगा. इसी समय तुरंत ही पलंग पकड़ लें और दोनों हाथों में अपना वही मोबाइल कस लें.

मोबाइल में योग और ध्यान करने के बहुत सारे मैसेजों को इधरउधर फेंकना शुरू करें. ह्वाट्सएप यूनिवर्सिटी में ज्ञान की बातों को समूहों में सप्लाई कर दें. ऐसा करते हुए आप बुरी तरह थक जाएंगे. अब फादर की तसवीर अपने पीछे रखते हुए सीधे लंच पर टूट पड़ें. दाल, चावल, रोटी, दही, सलाद, रायता, पपड़ी, चटनी, अचार, गुलाब जामुन, रसगुल्ला जोजो भी याद आए, वह सब अपने शरीर में जमा कर लें.

शास्त्रों में कहा गया है कि खायापिया ही अंग लगता है, बिना खाए जंग लगता है, इसलिए खाइए उठिए, उठिए खाइए. उठउठ कर खा जाइए, खा कर फिर खाने के लिए उठ जाइए. अभी पोस्ट लंच, प्री डिनर, डिनर और पोस्ट डिनर में आइसक्रीम, लस्सी, कौफी, दाल मखानी, कड़ाही पनीर, परांठा, पनीर टिक्का वगैरह से मन बहलाएं.

ये भी पढ़ें- Short Story: भटका हुआ आदमी

अब समय रात हो गई है और रात में टहलना बहुत जरूरी होता है. बिस्तर से सोफा और सोफे से टीवी तक चल पड़िए. टीवी से किचन तक टहल लीजिए. रात में नंगे पैर न घूमें. चप्पल पहन लें. हाथों में मोबाइल कस कर पकड़े रहिए. कानों पर हैडफोन चढ़ा लीजिए. चैट, सैट, मैट का आखेट कीजिए.

आज ‘बरमूडा दिवस’ है, उस की सैल्फी खींचखांच कर फेसबुक पर टांगते रहिए. दिन, महीने, साल ऐसे ही गुजारते रहिए. आज ‘चड्डी दिवस’, कल ‘बनियान दिवस’. सैल्फियाते रहिए. जब चादर ओढ़ कर सो जाएं तो मोबाइल को फिर कस कर पकड़ लीजिए. ऐसे ही धरती पर बोझ बनते हुए देर रात स्पैशल चैटिंगें करते रहिए. आज रात 2 बजे जल्दी सो गए? अच्छी आदत है.

दिल वर्सेस दौलत: भाग 2

लेखिका- रेणु गुप्ता

‘लेकिन मैं सोच रही हूं अगर अबीर भी दादी की तरह हुआ तो क्या तू खर्चे को ले कर उस की तरफ से किसी भी तरह की टोकाटाकी सह पाएगी? खुद कमाएगी नहीं, खर्चे के लिए अबीर का मुंह देखेगी. याद रख लड़की, बच्चे अपने बड़ेबुजुर्गों से ही आदतें विरासत में पाते हैं. अबीर ने भी अगर तेरे खर्चे पर बंदिशें लगाईं तो क्या करेगी? सोच जरा.’

‘अरे मां, क्या फुजूल की हाइपोथेटिकल बातें कर रही हैं? क्यों लगाएगा वह मु झ पर इतनी बंदिशें? इतना बढि़या पैकेज है उस का. फिर अबीर मु झे अपनी दादी के बारे में बताता रहता है. कहता है, वे बहुत स्नेही हैं. पहली बार जब वे लोग हमारे घर आए थे, दादी ने मु झे कितनी गर्माहट से अपने सीने से चिपकाया था. मेरे हाथों को चूमा था.’

‘तो लाली बेटा, तुम ने पूरापूरा मन बना लिया है कि तुम अबीर से ही शादी करना चाहती हो. सोच लो बेटा, तुम्हारी मम्मा की बातों में भी वजन है. ये पूरी तरह से गलत नहीं. उन के और हमारे घर के रहनसहन में मु झे भी बहुत अंतर लगा. तुम कैसे ऐडजस्ट करोगी?’’ पापा ने कहा था.

‘अरे पापा, मैं सब ऐडजस्ट कर लूंगी. जिंदगी तो मु झे अबीर के साथ काटनी है न. और वह बेहद अच्छा व जैनुइन लड़का है. कोई नशा नहीं है उस में. मैं ने सोच लिया है, मैं अबीर से ही शादी करूंगी.’

‘लाली बेटा, यह क्या कह रही हो? मैं ने दुनिया देखी है. तुम तो अभी बच्ची हो. यह सीने से चिपकाना, आशीष देना, चुम्माचाटी थोड़े दिनों के शादी से पहले के चोंचले हैं. बाद में तो, बस, उन की रोकटोक, हेकड़ी और बंधन रह जाएंगे. फिर रोती झींकती मत आना मेरे पास कि आज सास ने यह कह दिया और दादी सास ने यह कह दिया.

‘और एक बात जो मु झे खाए जा रही है वह है उन का टू बैडरूम का दड़बेनुमा फ्लैट. हर बार त्योहार के मौके पर तु झे ससुराल तो जाना ही पड़ेगा. एक बैडरूम में अबीर के पेरैंट्स रहते हैं, दूसरे में उस की दादी. फिर तू कहां रहेगी? तेरे हिस्से में ड्राइंगरूम ही आएगा? न न न, शादी के बाद मेरी नईनवेली लाडो को अपना अलग एक कमरा भी नसीब न हो, यह मु झे बिलकुल बरदाश्त नहीं होगा.

‘सम झा कर बेटा, हमारे सामने यह खानदान एक चिंदी खानदान है. कदमकदम पर तु झे इस वजह से बहू के तौर पर बहुत स्ट्रगल करनी पड़ेगी. न न, कोई और लड़का देखते हैं तेरे लिए. गलती कर दी हम ने, तु झे अबीर से मिलाने से पहले हमें उन का घरबार देख कर आना चाहिए था. खैर, अभी भी देर नहीं हुई है. मेरी बिट्टो के लिए लड़कों की कोई कमी है क्या?’

‘अरे मम्मा, आप मेरी बात नहीं सम झ रहीं हैं. इन कुछ दिनों में मैं अबीर को पसंद करने लगी हूं. उसे अब मैं अपनी जिंदगी में वह जगह दे चुकी हूं जो किसी और को दे पाना मेरी लिए नामुमकिन होगा. अब मैं अबीर के बिना नहीं रह सकती. मैं उस से इमोशनली अटैच्ड हो गई हूं.’

ये भी पढ़ें- भटकाव : क्या नरेश अंजू के साथ कुछ कर पाया

‘यह क्या नासम झी की बातें कर रही है, लाली? तू तो मेरी इतनी सम झदार बेटी है. मु झे तु झ से यह उम्मीद न थी. जिंदगी में सक्सैसफुल होने के लिए प्रैक्टिकल बनना पड़ता है. कोरी भावनाओं से जिंदगी नहीं चला करती, बेटा. बात सम झ. इमोशंस में बह कर आज अगर तू ने यह शादी कर ली तो भविष्य में बहुत दुख पाएगी. तु झे खुद अपने पांव पर कुल्हाड़ी नहीं मारने दूंगी. मैं ने बहुत सोचा इस बारे में, लेकिन इस रिश्ते के लिए मेरा मन हरगिज नहीं मान रहा.’

‘मम्मा, यह आप क्या कह रही हैं? मैं अब इस रिश्ते में पीछे नहीं मुड़ सकती. मैं अबीर के साथ पूरी जिंदगी बिताने का वादा कर चुकी हूं. उस से प्यार करने लगी हूं. पापा, आप चुप क्यों बैठे हैं? सम झाएं न मां को. फिर मैं पक्का डिसाइड कर चुकी हूं कि मु झे अबीर से ही शादी करनी है.’

‘अरे भई, क्यों जिद कर रही हो जब यह कह रही है कि इसे अबीर से ही शादी करनी है तो क्यों बेबात अड़ंगा लगा रही हो? अबीर के साथ जिंदगी इसे बितानी है या तुम्हें?’ लाली के पिता ने कहा.

‘आप तो चुप ही रहिए इस मामले में. आप को तो दुनियादारी की सम झ है नहीं. चले हैं बेटी की हिमायत करने. मैं अच्छी तरह से सोच चुकी हूं. उस घर में शादी कर मेरी बेटी कोई सुख नहीं पाएगी. सास और ददिया सास के राज में 2 दिन में ही टेसू बहाते आ जाएगी. जाइए, आप के औफिस का टाइम हो गया. मु झे हैंडल कर लेने दीजिए यह मसला.’

ये भी पढ़ें- जाएं तो जाएं कहां: भाग 4

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें