सिर्फ क्रिकेटर नहीं बल्कि लाखों लोगों की प्रेरणा बन चुके हैं Virat Kohli

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का करियर सिर्फ उपलब्धियों और रिकौर्ड्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह संघर्ष, असफलता और जबरदस्त वापसी की कहानी भी है. वह खिलाड़ी जिसने बल्ले से कई ऐतिहासिक पारियां खेलीं, वही खिलाड़ी अपने करियर में ऐसे दौर से भी गुजरा जब उसका बल्ला खामोश हो गया, आलोचकों ने उसे जमकर लताड़ा, लेकिन उसने हार नहीं मानी. विराट कोहली का सफर सिर्फ क्रिकेट का नहीं, बल्कि एक अदम्य जज्बे, अनुशासन और कभी न रुकने वाले जुनून का प्रमाण है.

कोहली की जुनूनी शुरुआत

2008 में कुआलालंपुर में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने. उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि यह स्पाइक-बालों वाला युवा खिलाड़ी एक दिन क्रिकेट की दुनिया पर राज करेगा. अपने शुरुआती वर्षों में विराट ने खुद को मेहनती, अनुशासित और आत्मविश्वास से भरपूर खिलाड़ी के रूप में साबित किया.

धैर्य और तकनीक से जीते जाते हैं मैच

साल 2013 से 2019 तक का समय विराट कोहली के करियर का स्वर्णिम काल था. इसके बाद साल 2016 में उन्होंने T20 फॉर्मेट में 973 आईपीएल रन बनाए, जो आज भी एक रिकॉर्ड है. फिर 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने और भारत को टेस्ट क्रिकेट की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. साल 2018 में इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर आलोचकों को करारा जवाब दिया. वहीं साल 2019 वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विराट ने क्रिकेट की दुनिया को दिखाया कि किस तरह दबाव में भी धैर्य और तकनीक से मैच जीते जाते हैं.

जब विराट का बल्ला नहीं चला

हर बड़े खिलाड़ी के करियर में एक ऐसा दौर आता है जब किस्मत उसका साथ छोड़ देती है, विराट कोहली भी इससे अछूते नहीं रहे. साल 2020 में उनकी फौर्म गिरने लगी, बड़े स्कोर नहीं आ रहे थे. इसके बाद 2021 में उन्होंने T20 कप्तानी छोड़ी, लेकिन इसके तुरंत बाद वनडे और टेस्ट कप्तानी भी उनसे छिन गई. लगभग तीन साल तक विराट एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा सके. सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर निशाना बनाया, आलोचकों ने यहां तक कह दिया कि विराट का दौर खत्म हो गया. लेकिन विराट कोहली के लिए असफलता सिर्फ एक पड़ाव थी, मंज़िल नहीं.

असफलता से सफलता की ओर

किसी भी महान खिलाड़ी की असली पहचान उसकी वापसी से होती है, और विराट कोहली ने यह करके दिखाया. साल 2022 में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर अपने आलोचकों को जवाब दिया. इसके बाद साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने सर्वाधिक रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने. विराट ने 50 वनडे शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहीं टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में 76 रन बनाकर भारत को चैंपियन बनाया.

असफलता से सीखने का उदाहरण हैं कोहली

विराट कोहली का करियर सिर्फ रिकॉर्ड्स का नहीं, बल्कि यह दर्शाता है कि असफलता इंसान को तोड़ने के लिए नहीं आती, बल्कि उसे और मजबूत बनाने के लिए आती है. जब विराट का बल्ला खामोश था, तब उन्होंने खुद पर विश्वास बनाए रखा, मेहनत जारी रखी और जब वापसी की तो इतिहास रच दिया.

आज विराट कोहली सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं जो अपने जीवन में कठिन दौर से गुजर रहे हैं. उनकी कहानी हमें सिखाती है कि असफलता अंतिम नहीं होती. अगर जुनून और मेहनत हो, तो वापसी हमेशा शानदार होती है.

Bhojpuri Cinema की इन एक्ट्रेस की बोल्ड फोटोज देख हो जाएंगे शौक्ड

Bhojpuri Cinema की पौपुलैरिटी धीरेधीरे बढ़ती जा रही है और ऐसे में लोग भोजपुरी फिल्म्स और भोजपुरी गाने देखना और सुनना पसंद करने लगे हैं. लोगों के दिलों में भोजपुरी स्टार्स ने पूरी तरह कब्जा कर लिया है और साथ ही भोजपुरी एक्ट्रैसेस को फैंस का भरपूर प्यार भी मिलता है. इसी के साथ ही कुछ भोजपुरी एक्ट्रैसेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक्टिव रहने के साथ साथ वे अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं जिसे देख फैंस काफी खुश होते हैं.

तो चलिए आपको दिखाते हैं भोजपुरी एक्ट्रैसेस की कुछ ऐसी बोल्ड फोटोज जिसमें उन्होनें बिकिनी पहन सोशल मीडिया पर कहर ढ़ाया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

इस लिस्ट में पहला नाम है भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का. मोनालिसा अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. इस फोटो में मोनालिसा ने ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है और उन्हें देख ऐसा लग रहा है कि वे स्विमिंग पूल में जाने के लिए बिल्कुल तैय्यार हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prachi Singh (@asliprachisingh)

अगला नाम है भोजपुरी एक्ट्रेस प्राची सिंह (Prachi Singh) का जो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं. प्राची सिंह अक्सर अपनी बिकीनी फोटोज शेयर करती रहती हैं. इस फोटो में प्राची ने रैड कलर की बिकिनी पहनी हुई है जिसमें वे बला की सुंदर लग रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehhaa Malik (@nehamalik335)

नेहा मलिक भी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. नेहा मलिक (Neha Malik) दिखने में जितनी सुंदर हैं उतनी ही हौट फोटोज वे सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. इस फोटो में नेहा मलिक ने रैड कलर की वन पीस ड्रैस पहनी हुई है जिसमें वे क्लीवेज दिखा रही हैं.

ऐसी मिली Love Marriage की सजा : कुल्हाड़ी से काटे दामाद के पैर

Love Marriage : बेटी का पड़ोसी से ब्याह करना फूल सिंह को इतना खला कि गुस्से में उस ने पड़ोसी सुरेंद्र का ही नहीं, अपना भी परिवार बरबाद कर दिया.  गांवों में आज भी ज्यादातर घरों में दिन ढलते ही रात का खाना बन जाता है. शाम के यही कोई साढ़े 6 बजे खाना खा कर सुरेंद्र सोने के लिए जानवरों के बाड़े में चला गया था. उस के जाने के बाद सुरेंद्र की पत्नी ममता, बेटा कुलदीप, दीपक, रतन और बहू प्रभा खाना खाने की तैयारी करने लगी थी. सभी खाने के लिए बैठने जा रहे थे कि तभी प्रभा के पिता फूल सिंह पाल, चाचा रामप्रसाद, भाई लाल सिंह उस के मौसेरे भाई टुंडा के साथ उन के यहां पहुंचे

किसी के हाथ में कुल्हाड़ी थी तो कोई चापड़ लिए था तो कोई डंडा. उन्हें इस तरह आया देख कर घर के सभी लोग समझ गए कि इन के इरादे नेक नहीं हैं. वे कुछ कर पाते, उस से पहले ही उन्होंने प्रभा को पकड़ा और कुल्हाड़ी से उस की हत्या कर दी. प्रभा की सास ममता बहू को बचाने के लिए दौड़ी तो हमलावरों ने उसे भी कुल्हाड़ी से काट डाला. ममता प्रभा की 9 महीने की बेटी को लिए थी, हत्यारों ने उसे छीन कर एक ओर फेंक दिया था. 2 लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद हमलावरों ने कुलदीप को पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया. कुलदीप जान की भीख मांगने लगा तो फूल सिंह ने कहा, ‘‘कुलदीप, तुझे हम जान से नहीं मारेंगे, तुझे तो अपाहिज बना कर छोड़ देंगे, ताकि तू उम्र भर चलने को तरसे और अपनी बरबादी पर रोता रहे.’’

इतना कह कर फूल सिंह ने कुलदीप के दोनों पैर कुल्हाड़ी से काट दिए. सुरेंद्र की बुआ श्यामा और छोटेछोटे बच्चे चीखतेचिल्लाते रहे और गांव वालों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन गांव का कोई भी उन की मदद को नहीं आया. लोग अपनीअपनी छतों पर खड़े हो कर इस वीभत्स नजारे को देखते रहे. कुछ ही देर में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे कर जिस तरह हमलावर आए थे, उसी तरह फरार हो गए. सुरेंद्र का घर खून से डूब गया था. 2 महिलाओं की खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं, जबकि कुलदीप दर्द से तड़प रहा था. हमलावरों के जाने के बाद गांव वाले जुटने शुरू हुए. खबर सुन कर सुरेंद्र और उस के मातापिता, भाई, चाचा आदि गए. लोमहर्षक नजारा देख कर वे सन्न रह गए

सुरेंद्र ने पुलिस चौकी साढ़ को फोन कर के इस घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही चौकीप्रभारी वीरेंद्र प्रताप यादव घटना की सूचना कोतवाली घाटमपुर को दे कर हेडकांस्टेबल अरविंद तिवारी, कांस्टेबल रईस अहमद, भीम प्रकाश, प्रवेश मिश्रा, संजय कुमार के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. घटना की सूचना पा कर कोतवाली घाटमपुर के प्रभारी गोपाल यादव और सीओ जे.पी. सिंह गांव ढुकुआपुर के लिए चल पड़े थे. ढुकुआपुर से पुलिस चौकी 8 किलोमीटर दूर थी इसलिए पुलिस टीम को वहां पहुंचने में पौन घंटा लग गया. 3 लोगों को खून में लथपथ देख कर पुलिस हैरान रह गई. देख कर ही लग रहा था कि कि यह सब दुश्मनी की वजह से हुआ है.

2 महिलाओं की मौत हो चुकी थी. कुलदीप दर्द से तड़प रहा था. पुलिस ने कुलदीप को स्वरूपनगर के एसएनआर अस्पताल भिजवाया. सूचना मिलने पर एसपी (देहात) अनिल मिश्रा भी वहां गए थे. पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानना चाहा, लेकिन पुलिस के सामने किसी ने मुंह नहीं खोला. लोग अलगअलग बहाने बना कर वहां से खिसकने लगे. पुलिस समझ गई कि डर या किसी अन्य वजह से लोग कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं

हमलावरों ने सुरेंद्र की पत्नी ममता और बहू प्रभा की हत्या कर दी थी, जबकि बेटे कुलदीप के दोनों पैर काट दिए थे. पुलिस ने जब सुरेंद्र से पूछताछ की तो उस ने बताया कि यह सब कुलदीप की ससुराल वालों ने किया है. पुलिस ने सुरेंद्र पाल की ओर से फूल सिंह, उस के बेटे, भाई रामप्रसाद पाल, लाल सिंह, टुंडा उर्फ मामा और रामप्रसाद उर्फ छोटे के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 307, 452, 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली. पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भिजवा दिया था. इस लोमहर्षक कांड के बाद गांव में दहशत फैल गई थी. गांव वाले दबी जुबान से तरहतरह की बातें कर रहे थे. एसएसपी यशस्वी यादव ने सीओ जे.पी. सिंह को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करें. सीओ ने तुरंत ही प्रभारी निरीक्षक गोपाल यादव और चौकीप्रभारी वीरेंद्र प्रताप यादव के नेतृत्व में 2 टीमें गठित कीं

पहली टीम में एसआई अखिलेश मिश्रा, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, प्रवेश बाबू और इरशाद अहमद को शामिल किया गया, जबकि दूसरी टीम में हेडकांस्टेबल अरविंद तिवारी, कांस्टेबल रईस अहमद, अजय कुमार यादव और भीम प्रकाश को भी शामिल किया गया. चूंकि आरोपी अपने घरों से फरार थे, इसलिए पुलिस टीमें उन की तलाश में संभावित जगहों पर छापे मारने लगीं. आखिर सुबह होतेहोते पुलिस को सफलता मिल ही गई. पुलिस ने फूल सिंह, लाल सिंह और रामप्रसाद उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर लिया. थाने ला कर उन से पूछताछ की गई तो इस खूनी तांडव की जो कहानी सामने आई, वह प्यार की प्रस्तावना पर लिखी हुई थी.

उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर की एक तहसील है घाटमपुर. यहां से लगभग 50 किलोमीटर दूर बसा है एक गांव ढुकुआपुर. इस गांव में वैसे तो सभी जाति के लोग रहते हैं, लेकिन गड़रियों की संख्या कुछ ज्यादा है. इसी गांव में सुरेंद्र सिंह पाल भी अपने परिवार के साथ रहता था. वैसे सुरेंद्र पाल का पुश्तैनी मकान गांव के बीचोंबीच था, लेकिन भाइयों में जब बंटवारा हुआ तो वह गांव के बाहर खाली पड़ी जमीन पर मकान बना कर रहने लगा. सुरेंद्र के परिवार में पत्नी ममता के अलावा 3 बेटे, कुलदीप, दीपक और करण थे. कुलदीप पढ़ाई के साथ पिता के काम में भी हाथ बंटाता था. सुरेंद्र के पड़ोस में ही फूल सिंह पाल का परिवार रहता था. उस के परिवार में पत्नी के अलावा 3 बेटे और 1 बेटी प्रभा थी. प्रभा और कुलदीप एक ही स्कूल में पढ़ते थे. दोनों आसपास ही रहते थे, इसलिए स्कूल भी साथसाथ आतेजाते थे. दोनों साथसाथ खेलते और पढ़ते हुए जवान हुए तो उन की दोस्ती प्यार में कब बदल गई, उन्हें पता ही नहीं चला.

कुलदीप और प्रभा का प्यार कुछ दिनों तक तो चोरीछिपे चलता रहा, लेकिन वह इसे ज्यादा दिनों तक लोगों की नजरों से छिपा सके. वैसे भी प्यार कहां छिप पाता है. दोनों के प्रेमसंबंधों की बात गांव के लोगों तक पहुंची तो लोग उन के बारे में चटखारे ले ले कर बातें करने लगे. गांव वालों से होते हुए यह बात किसी तरह प्रभा और कुलदीप के घर वालों के कानों तक पहुंची तो फूल सिंह ने पत्नी रानी से बात कर के प्रभा पर पाबंदी लगा दी कि वह घर के बाहर अकेली नहीं जाएगी. कहते हैं, बंदिशें लगाने से मोहब्बत और बढ़ती है. प्रभा की कुलदीप से मुलाकात भले ही नहीं हो पा रही थी, लेकिन फोन के जरिए बात होती रहती थी. चूंकि उन्होंने पहले से ही तय कर लिया था कि वे प्यार में आने वाली हर रुकावट का विरोध करेंगे, इसलिए वे बगावत पर उतर आए. जमाने की परवाह किए बगैर अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाने के लिए वे जनवरी, 2012 में अपनेअपने घरों को छोड़ कर हरियाणा के गुड़गांव शहर चले गए.

गुड़गांव में कुलदीप का एक दोस्त रहता था. कुलदीप ने उसी की मदद से आर्यसमाज रीति से प्रभा के साथ विवाह भी कर लिया. दोस्त की मदद से उसे दिल्ली की एक फैक्ट्री में नौकरी भी मिल गई. इस के बाद कुलदीप दिल्ली में किराए पर कमरा ले कर प्रभा के साथ रहने लगा. प्रभा के इस तरह भाग जाने से फूल सिंह की बहुत बदनामी हुई. उस ने 16 जनवरी, 2012 को थाना घाटमपुर में कुलदीप के खिलाफ प्रभा को बरगला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी. रिपोर्ट में उस ने प्रभा को नाबालिग बताया था. मामला नाबालिग लड़की का था, इसलिए पुलिस ने सुरेंद्र पाल और उस के परिवार वालों पर शिकंजा कसा. मजबूरन कुलदीप को वापस जाना पड़ा

चूंकि कुलदीप के खिलाफ पहले से रिपोर्ट दर्ज थी, इसलिए पुलिस ने कुलदीप को गिरफ्तार कर के पूछताछ की. प्रभा का मैडिकल परीक्षण कराया. मैडिकल में प्रभा की उम्र 18 साल से ऊपर निकली. वह संभोग की अभ्यस्त पाई गई. प्रभा ने कुलदीप की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा था कि उस ने कुलदीप के साथ अपनी मरजी से जा कर शादी की थी. प्रभा ने सुबूत के तौर पर अपने और कुलदीप के शादी के फोटो भी दिखाए. लेकिन पुलिस ने उस की एक सुनी और कुलदीप को अदालत में पेश कर जेल भेज दियामजिस्ट्रेट के सामने प्रभा के बयान कराए गए तो प्रभा ने वही सब कहा जो उस ने पुलिस के सामने चीखचीख कर कहा था. प्रभा के बयान और उस के बालिग होने की रिपोर्ट के मद्देनजर मजिस्ट्रेट ने प्रभा को उस की मरजी के अनुसार जहां और जिस के साथ जाने रहने की इजाजत दे दी.

अदालत के फैसले के बाद प्रभा ने अपने घर के बजाय सासससुर के साथ जाने की इच्छा जताई तो पुलिस ने उसे कुलदीप के घर पहुंचा दिया. बेटी के इस फैसले से फूल सिंह और उस के धर वालों ने बड़ी बेइज्जती महसूस की. कुछ दिनों बाद कुलदीप भी छूट कर घर आ गया. माहौल खराब हो, इसलिए कुलदीप प्रभा को ले कर फिर से दिल्ली चला गया. जनवरी, 2013 में प्रभा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिस का नाम उस ने शिवानी रखा. समय का पहिया अपनी गति से चलता रहा. शिवानी भी 9 महीने की हो गई. अपने मातापिता से भी कुलदीप के संबंध ठीक हो गए थे. वह अकसर घर वालों से फोन पर बातचीत करता रहता था. लेकिन फूल सिंह ने बेटी से हमेशा के लिए संबंध खत्म कर लिए थे. कुलदीप बेटी का मुंडन संस्कार कराना चाहता था, इसलिए घर वालों से बात कर के वह पत्नी और बेटी को ले कर 9 अक्तूबर, 2013 को अपने गांव ढुकुआपुर गया.

सुरेंद्र पाल ने मुंडन संस्कार की सारी तैयारियां पहले से ही कर रखी थीं. 10 अक्तूबर को बड़ी धूमधाम से शिवानी का मुंडन संस्कार हुआ. प्रभा के मातापिता ने कुलदीप को अपना दामाद स्वीकार नहीं किया था. वह कुलदीप से खुंदक खाए बैठा था. इसलिए सुरेंद्र ने मुंडन कार्यक्रम में फूल सिंह और उस के परिवार वालों को नहीं बुलाया था. गांव वाले मुंडन की दावत खा कर जब लौट रहे थे तो तरहतरह की बातें कर रहे थे. वे बातें फूल सिंह ने सुनीं तो उस का खून खौल उठा. उस ने उसी समय कुलदीप और उस के घर वालों को सबक सिखाने का निश्चय कर लिया. इस बारे में उस ने मोहद्दीपुर थाना बकेवर में रहने वाले अपने भाई रामप्रसाद से सलाहमशविरा कर के उसे भी शामिल कर लिया. अब इंतजार था, सुरेंद्र के मेहमानों के चले जाने का. 13 अक्तूबर को उस के यहां से सभी मेहमान चले गए. केवल सुरेंद्र की बुआ श्यामा रह गई थीं.

14 अक्तूबर, 2013 की शाम सुरेंद्र खाना खा कर घर से करीब 50 मीटर दूर जानवरों के बाड़े में सोने चला गया. उस की पत्नी ममता बच्चों को खाना खिलाने की तैयारी कर रही थी तभी फूल सिंह, लाल सिंह, रामप्रसाद आदि कुल्हाड़ी, चापड़ और डंडे ले कर सुरेंद्र के घर में दाखिल हुए. घर वाले कुछ समझ पाते उस से पहले उन्होंने प्रभा की हत्या की, क्योंकि उसी की वजह से समाज में उन की नाक कटी थी. ममता बहू को बचाने आई तो उन्होंने उसे भी काट डाला. उस के बाद कुलदीप के दोनों पैर काट दिए. इतना सब कर के वे फरार हो गए. पुलिस ने फूल सिंह, लाल सिंह, रामप्रसाद उर्फ छोटे पाल से पूछताछ कर के सभी को जेल भेज दिया.

पुलिस ने टुंडा उर्फ मामा से पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया. पुलिस का कहना था कि उस का एक हाथ कटा था. एक हाथ से वह किसी पर हमला नहीं कर सकता. दूसरे पुलिस जब उस के घर फरीदपुर पहुंची तो वह घर पर ही सोता मिला था. अगर वह हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल होता तो अन्य हमलावरों की तरह वह भी घर से फरार होता. वह आराम से अपने घर में नहीं सो रहा होता. उधर सुरेंद्र का कहना है कि टुंडा घटना में शामिल था. पुलिस ने जानबूझ कर उसे छोड़ दिया. सच्चाई जो भी हो, इस लोमहर्षक कांड ने यह तो साबित कर दिया है कि लोग खुद को कितना भी आधुनिक कहें, लेकिन अभी उन की सोच नहीं बदली है. अगर फूल सिंह बेटी की पसंद को स्वीकार कर लेता तो उसे इस जघन्य अपराध के आरोप में जेल जाना पड़ता. कथा लिखे जाने तक कुलदीप अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था.

   —कथा पुलिस सूत्र और जनचर्चा पर आधारित

लेखक – एम. आई. हाशमी

डोनाल्ड ट्रंप के हथकड़ियों के फैसले पर खामोश हैं Narendra Modi

Narendra Modi : भारत ही क्या सारी दुनिया में यह बात मशहूर है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गहरे दोस्ताना संबंध हैं. ऐसे संबंध कि वे एकदूसरे का सम्मान करते हैं और नरेंद्र मोदी का तो वे कहना मानते हैं. शायद यही वजह है कि नरेंद्र मोदी जिस तरह काम करते हैं, वैसा ही काम डोनाल्ड ट्रंप भी करते दिखाई दे रहे हैं.

एक और बड़ा उदाहरण सामने है. जैसे नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ते रहे हैं, बहुतकुछ वैसी ही शैली डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनाई. इस से यह संदेश और भी मजबूत हो गया कि दोनों ही नेताओं में बड़ी अच्छी ट्यूनिंग है और वे एकदूसरे को सम झते हैं, मगर जिस तरह डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा अमेरिका का राष्ट्रपति बनते ही एकदम से भारत के प्रति कड़ा रुख अपनाया है, वह बताता है कि दोनों के ही संबंध कितने छत्तीसी हैं.

अमेरिका में अवैध प्रवासियों का निर्वासन एक खास मुद्दा बन कर सामने है. एक अनुमान के अनुसार, अमेरिका में तकरीबन 11 मिलियन अवैध प्रवासी रहते हैं, जिन में से ज्यादातर मैक्सिको और दूसरे लैटिन अमेरिकी देशों से आए हैं. इसी के मद्देनजर डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध प्रवासियों के प्रति सख्त नीति अपनाई है.

ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं, जिन में सीमा सुरक्षा को मजबूत करना, अवैध प्रवासियों की पहचान करने के लिए डाटाबेस का उपयोग करना और अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए अधिक अधिकारियों की नियुक्ति करना शामिल है.

अब 205 भारतीय नागरिकों को ले कर सी-17 विमान सैन एंटोनियो, टैक्सास से भारत आ गया है, जिस से देश में सकते के हालात हैं. हर बात में प्रतिक्रिया देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर तो मानो खामोश हैं.

दरअसल, अमेरिकी सरकार के इस ऐक्शन का नतीजा यह होगा कि अवैध प्रवासी अपने देश वापस जाएंगे. लेकिन इस ऐक्शन का विरोध भी हो रहा है, खासकर उन लोगों द्वारा, जो अवैध प्रवासियों के अधिकारों की रक्षा करते हैं. उन का मानना है कि अवैध प्रवासी भी इनसान हैं और उन्हें भी सम्मान और अधिकार मिलने चाहिए.

अमेरिकी सरकार की अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने की कार्यवाही एक जटिल मुद्दा है, जिस में कई पक्ष और विपक्ष हैं, जबकि यह कार्यवाही अवैध प्रवास को रोकने के लिए एक कदम हो सकती है, लेकिन इस का नतीजा यह भी हो सकता है कि अवैध प्रवासी अपने देश वापस जाएंगे और उन के अधिकारों का उल्लंघन होगा.

भारत की प्रतिक्रिया इस मुद्दे पर मिलीजुली बनी हुई है. एक ओर भारत सरकार ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर अमेरिकी सरकार के साथ सहयोग करने की बात कही है, वहीं दूसरी ओर  विपक्षी दलों और मानवाधिकार संगठनों ने यह कह कर इस कदम की आलोचना की है कि यह अवैध प्रवासियों के मानवाधिकारों का उल्लंघन है.

इस मुद्दे पर आम लोगों की राय भी मिलीजुली है. कुछ लोगों का मानना है कि अवैध प्रवासी भारत की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए खतरा हैं, जबकि दूसरे लोगों का मानना है कि उन्हें इनसानियत के नजरिए से देखा जाना चाहिए और उन्हें वापस भेजने से पहले उन के मामलों की समीक्षा की जानी चाहिए.

ऐसा लगता कि इस मामले में अमेरिका भी चीन के रास्ते पर चल रहा है. दोनों देशों की आव्रजन नीतियां और उन के कार्यान्वयन में काफी फर्क है. अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए सख्त नीतियों का प्रस्ताव किया है, जबकि चीन में आव्रजन नीतियां ज्यादा सख्त और प्रतिबंधात्मक हैं. चीन में अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए विशेष कानून और नियम हैं.

हालांकि, अमेरिका और चीन के माली, राजनीतिक और सामाजिक हालात अलगअलग हैं, जो उन की आव्रजन नीतियों पर असर करती हैं. मगर यह भी नहीं भूलना चाहिए कि अमेरिका लोकतंत्र का हिमायती है, मानवाधिकार का प्रहरी माना जाता है और वह ऐसा कदम उठाएगा, यह कोई सोच भी नहीं सकता था.

मगर अब जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसे मामले में कई कदम उठाने चाहिए. सब से पहले उन्हें अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत करनी चाहिए और अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर एक सम झौता करना चाहिए, जो भारतीय नागरिकों के हितों की हिफाजत करे.

इस के अलावा भारत सरकार को अवैध प्रवासियों के परिवारों को मदद देनी चाहिए, जो भारत में रहते हैं. सरकार को उन्हें माली मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देनी चाहिए.

सरकार को अवैध प्रवास रोकने के लिए भी कदम उठाने चाहिए. सीमा सुरक्षा को मजबूत करना चाहिए  और अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए तकनीकी उपायों का उपयोग करना चाहिए.

यही नहीं, सरकार को अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाना चाहिए. उन्हें लोगों को अवैध प्रवास के खतरों और इस के बुरे नतीजों के बारे में बताना चाहिए. इन कदमों से सरकार अवैध प्रवासियों के मुद्दे का समाधान कर सकती है और भारतीय नागरिकों के हितों की हिफाजत कर सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबंधों में पिछले कुछ समय में काफी उतारचढ़ाव देखा गया है. ट्रंप प्रशासन ने यूएसएआईडी को बंद करने की घोषणा की थी, जिस से भारत को मिलने वाली माली मदद पर असर पड़ सकता है.

गहरी पैठ : Donald Trump का तालिबानी राज

Donald Trump : अमेरिका में 20 जनवरी, 2025 से नए प्रैजिडैंट डोनाल्ड ट्रंप वहां पर राज कर रहे हैं और उन का राज एक संवैधानिक, कानून की इज्जत करने वाला नहीं है. उन का राज पहले 2 हफ्तों में ही तालिबानी टाइप का है.

अमेरिका एक तरह की इमर्जैंसी वाले जमाने में पहुंच गया है जिस में इंदिरा गांधी और सोवियत कम्यूनिस्टों जैसे फैसले लिए जा रहे हैं. जो काम डोनाल्ड ट्रंप दुनिया की सब से अच्छी डैमोक्रैसी को तोड़ने में कर रहे हैं, उस से बहुत से डैमोक्रैसी का दंभ भरने वाले सबक सीखेंगे पक्का है.

डोनाल्ड ट्रंप गरीबों को दी जाने वाली बहुत सी सुविधाओं को खत्म कर रहे हैं ताकि अमीरों का टैक्स कम किया जाए. ऐसा ही कुछ हमारे यहां नरेंद्र मोदी के नए बजट में किया गया है जिस में इनकम टैक्स पहले के 7 लाख रुपए के मुकाबले अब 12 लाख रुपए तक जीरो कर दिया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को पैसे देने बंद कर दिए हैं. हमारे यहां कितने ही राज्यों में सरकारी अस्पतालों को पैसा नहीं दिया जा रहा ताकि लोग महंगे और बहुत महंगे प्राइवेट अस्पतालों में जाएं या फिर ओझाओं, वैद्यों के पास जाएं जिन के पास न डिगरियां हैं, न दवाएं और जो अफीम और धतूरे से इलाज करते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप एकएक कर के सरकारी मुफ्त पढ़ाई पर हमला भी कर रहे हैं. वे चाहते हैं कि सिर्फ अमीर गोरों के बच्चे स्कूलों में जाएं और कमजोर वर्गों खासतौर पर काले और मिक्स गोरे व मूल अमेरिकियों की संतानों के बच्चे पढ़ें ही नहीं. गोरों का महान देश वापस आए ये शब्द ऐसे ही हैं जो हमारे यहां भारत को विश्वगुरु और रूस में व्लादिमीर पुतिन जारों के जमाने के ग्रेट रशिया के लिए कहते थे.

डोनाल्ड ट्रंप से यूरोप के, एशिया के कट्टरपंथियों को खूब सीखने को मिल रहा है कि कैसे गरीबों का खून चूसने वाला राज फिर से लाया जाए जिस में या तो धन्ना सेठ फलेंफूलें या मंदिरों के महंत. भारत इस ओर 10 साल पहले कदम रख चुका है और अब यह काम और तेजी से होगा क्योंकि अब अमेरिका से भारत में लोकतंत्र की हत्या पर सवाल नहीं उठेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप वही कर रहे हैं जो हमारे यहां पंडे, ठाकुर और अमीर सेठ करना चाहते हैं. राज उन का हो, काम शूद्रों का और अछूतों का. ‘एक देश एक चुनाव’ का नारा लगा कर सरकार जनता से वोट का हक छीनने की तैयार कर रही है तो उसे डोनाल्ड ट्रंप का पक्का साथ मिलेगा क्योंकि ट्रंप अपने चुनावी भाषणों में कह चुके हैं कि 2024 के चुनावों में वे जीते तो फिर अमेरिका में चुनाव नहीं होंगे.

भारत, जरमनी, कोरिया, फ्रांस, इटली में वैसी ही ताकतें मजदूरों और गरीबों को धर्म के सहारे बहका कर समझा रही हैं कि राज तो सिर्फ खास गोरों का होना चाहिए, काले भूरों को बाहर निकालो. वैसे ही जैसे हमारे यहां राज खास जातियों का होना चाहिए और बाकियों को पानी में डुबकियां लगा कर खुशी पाने के लिए बहकाया जा रहा है.

दुनिया ने जो आजादी के सपने देखे थे, अब फीके पड़ रहे हैं. अब अमीरों का राज आ रहा है. वे इंटरनैट की जंजीरों से हर गरीब को कंट्रोल करना सीख गए हैं, ठीक वैसे ही जैसे पहले धर्मजाति के नाम पर कंट्रोल किया जाता था.

॥॥॥

सरकारें किस तरह से निकम्मी और बेरहम हो कर अपनी सुविधा के एकतरफा फैसले लेती हैं इस के नमूने इधरउधर लोगों को महसूस होते रहते हैं पर इन को गंभीरता से कम लिया जाता है कि ये छोटे मामले हैं.

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने 8 फरवरी को अखबारों में हिंदी में एक विज्ञापन छपवाया, जो अंगरेजी के अखबारों में भी क्यों प्रकाशित हुआ पता नहीं, कि ‘अनुसूचित जाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना’ व ऐसी ही 2 और योजनाओं के अंतर्गत ‘2023-24 एवं 2022-23 में शैक्षणिक संस्थान स्तर पर लंबित सभी आवेदनों का सत्यापन 15-2-25 से पूर्व करना सुनिश्चित’ किया गया है.

इस संस्कृत के अनजाने शब्दों से भरे इश्तिहार से लगता है कि बिहार राज्य कोई स्कौलरशिप दलित जातियों के छात्रों को देता है पर 2022 से दिया जाना पैंडिंग है. अब 3 साल बाद इसे देने का काम शुरू किया जा रहा है. इसे देने में पहला कदम उठाया जा रहा है. बहुत अच्छी बात है. लगता है कि यह स्कौलरशिप देने की एप्लीकेशनें बहुत पहले मांगी गई थीं वे भी कंप्यूटर पोर्टल पर. ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि उसी इश्तिहार में लिखा है कि ‘सभी आवेदनों का सत्यापन दिनांक 15.2.25 से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित किया गया है. इस के उपरांत सत्यापन हेतु पीएमएस पोर्टल बंद कर दिया जाएगा’.

यह नहीं समझ आता कि जो स्कौलरशिपें सरकारी फाइलों में 2-3 सालों से रोशनी का इंतजार कर रही थीं उन को खोलने की कोशिश में सिर्फ 20 दिन का समय क्यों दिया गया? अगर यह समझा जाए कि स्कौलरशिप पाने वाला हर एससीएसटी युवकयुवती हर रोज इंडियन ऐक्सप्रैस खरीदते हैं और उस के बारीक अक्षरों में छपी सरकारी सूचनाएं पढ़ते हैं तो भई वाकई कमाल की बात है. यह तो स्वर्ग के आ जाने की सी बात होगी कि एससीएसटी के बच्चों ने अखबार हर रोज खरीदना और पढ़ना शुरू कर दिया है.

साफ है कि अफसरों को इस देरी के लिए न कोई दुख है, न उन्हें लगता है कि उन की कोई गलती है. वे अपने निकम्मेपन का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना चाहते हैं और किसी तरह यह स्कौलरशिप जो 2-3 साल से पैंडिंग है अब बहुतों के लिए खत्म ही कर देना चाहते हैं.

इसी सरकारी इश्तिहार में आगे लिखा गया है कि ‘निर्धारित अवधि के पश्चात सत्यापन लंबित रखने वाले शैक्षणिक संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी’. यानी आगे भी कहीं कोई रास्ता उन गरीब एससीएसटी के 10वीं, 12वीं के बच्चों के लिए नहीं छोड़ा गया है जो अब 3 साल बाद पढ़ाई छोड़ चुके हैं.

इस सूचना से कहीं नहीं लगता कि बिहार के निदेशक, माध्यमिक शिक्षा को कोई अफसोस है कि यह स्कौलरशिप देने में देरी हुई है. इस सूचना में भी ‘संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही’ और ‘जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सभी आवश्यक कार्यवाही करने के उत्तरदायी होंगे’ जैसे वाक्य हैं.

उन बेचारों के बारे में कोई 2 शब्द नहीं हैं जिन्हें इस योजना में कुछ पैसे मिलने थे. सरकारी फाइलों पर कैसे उन अफसरों की भाषा में नरमी तक नहीं है, अपनी देरी के लिए कोई गिला तक नहीं है. सरकार चाहे केंद्र की हो जो एससीएसटी को हमेशा पिछड़ा और गुलाम देखना चाहती हो या नीतीश कुमार की समाजवादी किस्म की हो जो उन का सहारा ले कर वोट पाती है, एक ही तरह से काम करती है.

Hindi Story : विवाह – क्या शादी से भागकर खुश रह पाई विदिशा

Hindi Story : राज आज बहुत खुश था. विदिशा से मिलने के लिए वह पुणे आया था. दोनों गर्ल्स होस्टल के पास ही एक आइसक्रीम पार्लर पर मिले.

‘‘मैं लेट हो गई क्या?’’ विदिशा ने पूछा.

‘‘नहीं, मैं ही जल्दी आ गया था,’’ राज बोला.

‘‘तुम से एक बात पुछूं क्या?’’ विदिशा ने कहा.

‘‘जोकुछ पूछना है, अभी पूछ लो. शादी के बाद कोई उलझन नहीं होनी चाहिए,’’ राज ने कहा.

‘‘तुम ने कैमिस्ट्री से एमएससी की है, फिर भी गांव में क्यों रहते हो? पुणे में कोई नौकरी या कंपीटिशन का एग्जाम क्यों नहीं देते हो?’’

‘‘100 एकड़ खेती है हमारी. इस के अलावा मैं देशमुख खानदान का एकलौता वारिस हूं. मेरे अलावा कोई खेती संभालने वाला नहीं है. नौकरी से जो तनख्वाह मिलेगी, उस से ज्यादा तो मैं अपनी खेती से कमा सकता हूं. फिर क्या जरूरत है नौकरी करने की?’’

राज के जवाब से विदिशा समझ गई कि यह लड़का कभी अपना गांव छोड़ कर शहर नहीं आएगा.

शादी का दिन आने तक राज और विदिशा एकदूसरे की पसंदनापसंद, इच्छा, हनीमून की जगह वगैरह पर बातें करते रहे.

शादी के दिन दूल्हे की बरात घर के सामने मंडप के पास आ कर खड़ी हो गई, लेकिन दूल्हे की पूजाआरती के लिए दुलहन की तरफ से कोई नहीं आया, क्योंकि दुलहन एक चिट्ठी लिख कर घर से भाग गई थी.

‘पिताजी, मैं बहुत बड़ी गलती कर रही हूं, लेकिन शादी के बाद जिंदगीभर एडजस्ट करने के लिए मेरा मन तैयार नहीं है. मां के जैसे सिर्फ चूल्हाचौका संभालना मुझ से नहीं होगा. आप ने जो रिश्ता मेरे लिए ढूंढ़ा है, वहां किसी चीज की कमी नहीं है. ऐसे में मैं आप को कितना भी समझाती, मुझे इस विवाह से छुटकारा नहीं मिलता, इसलिए आप को बिना बताए मैं यह घर हमेशा के लिए छोड़ कर जा रही हूं…’

‘‘और पढ़ाओ लड़की को…’’ विदिशा के पिता अपनी पत्नी पर गुस्सा करते हुए रोने लगे. वर पक्ष का घर श्मशान की तरह शांत हो गया था. देशमुख परिवार गम में डूब गया था. गांव वालों के सामने उन की नाक कट चुकी थी, लेकिन राज ने परिवार की हालत देखते हुए खुद को संभाल लिया.

विदिशा पुणे का होस्टल छोड़ कर वेदिका नाम की सहेली के साथ एक किराए के फ्लैट में रहने लगी. उस की एक कंपनी में नौकरी भी लग गई.

वेदिका शराब पीती थी, पार्टी वगैरह में जाती थी, लेकिन उस के साथ रहने के अलावा विदिशा के पास कोई चारा नहीं था. 4 साल ऐसे ही बीत गए.

एक रात वेदिका 2 लाख रुपए से भरा एक बैग ले कर आई. विदिशा उस से कुछ पूछे, तभी उस के पीछे चेहरे पर रूमाल बांधे एक जवान लड़का भी फ्लैट में आ गया.

‘‘बैग यहां ला, नहीं तो बेवजह मरेगी,’’ वह लड़का बोला.

‘‘बैग नहीं मिलेगा… तू पहले बाहर निकल,’’ वेदिका ने कहा.

उस लड़के ने अगले ही पल में वेदिका के पेट में चाकू घोंप दिया और बैग ले कर फरार हो गया.

विदिशा को कुछ समझ नहीं आ रहा था. उस ने तुरंत वेदिका के पेट से चाकू निकाला और रिकशा लेने के लिए नीचे की तरफ भागी. एक रिकशे वाले को ले कर वह फ्लैट में आई, लेकिन रिकशे वाला चिल्लाते हुए भाग गया.

विदिशा जब तक वेदिका के पास गई, तब तक उस की सांसें थम चुकी थीं. तभी चौकीदार फ्लैट में आ गया. पुलिस स्टेशन में फोन किया था. विदिशा बिलकुल निराश हो चुकी थी. वेदिका का यह मामला उसे बहुत महंगा पड़ने वाला था, इस बात को वह समझ चुकी थी. रोरो कर उस की आंखें लाल हो चुकी थीं.

पुलिस पूरे फ्लैट को छान रही थी. वेदिका की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई. दूसरे दिन सुबह विदिशा को पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया. सवेरे 9 बजे से ही विदिशा पुलिस स्टेशन में जा कर बैठ गई. वह सोच रही थी कि यह सारा मामला कब खत्म होगा.

‘‘सर अभी तक नहीं आए हैं. वे 10 बजे तक आएंगे. तब तक तुम केबिन में जा कर बैठो,’’ हवलदार ने कहा.

केबिन में जाते ही विदिशा ने टेबल पर ‘राज देशमुख’ की नेमप्लेट देखी और उस की आंखों से टपटप आंसू गिरने लगे.

तभी राज ने केबिन में प्रवेश किया. उसे देखते ही विदिशा खड़ी हो गई.

‘‘वेदिका मर्डर केस. चाकू पर तुम्हारी ही उंगलियों के निशान हैं. हाल में भी सब जगह तुम्हारे हाथों के निशान हैं. खून तुम ने किया है. लेकिन खून के पीछे की वजह समझ नहीं आ रही है. वह तुम बताओ और इस मामले को यहीं खत्म करो,’’ राज ने कहा.

‘‘मैं ने खून नहीं किया है,’’ विदिशा बोली.

‘‘लेकिन, सुबूत तो यही कह रहे हैं,’’ राज बोला.

‘‘कल जो कुछ हुआ है, मैं ने सब बता दिया है,’’ विदिशा ने कहा.

‘‘लेकिन वह सब झूठ है. तुम जेल जरूर जाओगी. तुम ने आज तक जितने भी गुनाह किए हैं, उन सभी की सजा मैं तुम्हें दूंगा मिस विदिशा.’’

‘‘देखिए…’’

‘‘चुप… एकदम चुप. कदम, गाड़ी निकालो. विधायक ने बुलाया है हमें. मैडम, हर सुबह यहां पूछताछ के लिए तुम्हें आना होगा, समझ गई न.’’

विदिशा को कुछ समझ नहीं आ रहा था. शाम को वह वापस पुलिस स्टेशन के बाहर राज की राह देखने लगी.

रात के 9 बजे राज आया. वह मोटरसाइकिल को किक मार कर स्टार्ट कर रहा था, तभी विदिशा उस के सामने आ कर खड़ी हो गई.

‘‘मुझे तुम से बात करनी है.’’

‘‘बोलो…’’

‘‘मैं ने 4 साल पहले बहुत सी गलतियां की थीं. मुझे माफ कर दो. लेकिन मैं ने यह खून नहीं किया है. प्लीज, मुझे इस सब से बाहर निकालो.’’

‘‘लौज में चलोगी क्या? हनीमून के लिए महाबलेश्वर नहीं जा पाए तो लौज ही जा कर आते हैं. तुम्हारे सारे गुनाह माफ हो जाएंगे… तो फिर मोटरसाइकिल पर बैठ रही हो?’’

‘‘राज…’’ विदिशा आगे कुछ कह पाती, उस से पहले ही वहां से राज निकल गया.

दूसरे दिन विदिशा फिर से राज के केबिन में आ कर बैठ गई.

‘‘तुम क्या काम करती हो?’’

‘‘एक प्राइवेट कंपनी में हूं.’’

‘‘शादी हो गई तुम्हारी? ओह सौरी, असलम बौयफ्रैंड है तुम्हारा. बिना शादी किए ही आजकल लड़केलड़कियां सबकुछ कर रहे हैं… हैं न?’’

‘‘असलम मेरा नहीं, वेदिका का दोस्त था.’’

‘‘2 लड़कियों का एक ही दोस्त हो सकता है न?’’

‘‘मैं ने अब तक असलम नाम के किसी शख्स को नहीं देखा है.’’

‘‘कमाल की बात है. तुम ने असलम को नहीं देखा है. वाचमैन ने रूमाल से मुंह बांधे हुए नौजवान को नहीं देखा. पैसों से भरे बैग को भी तुम्हारे सिवा किसी ने नहीं देखा है. बाकी की बातें कल होंगी. तुम निकलो…’’

रोज सुबह पुलिस स्टेशन आना, शाम 3 से 4 बजे तक केबिन में बैठना, आधे घंटे के लिए राज के सामने जाना. वह विदिशा की बेइज्जती करने का एक भी मौका नहीं छोड़ता था. तकरीबन 2 महीने तक यही चलता रहा. विदिशा की नौकरी भी छूट गई. गांव में विदिशा की चिंता में उस की मां अस्पताल में भरती हो गई थीं. रोज की तरह आज भी पूछताछ चल रही थी.

‘‘रोजरोज चक्कर लगाने से बेहतर है कि अपना गुनाह कबूल कर लो न?’’

विदिशा ने कुछ जवाब नहीं दिया और सिर नीचे कर के बैठी रही.

‘‘जो लड़की अपने मांपिता की नहीं हुई, वह दोस्त की क्या होगी? असलम कौन है? बौयफ्रैंड है न? कल ही मैं ने उसे पकड़ा है. उस के पास से 2 लाख रुपए से भरा एक बैग भी मिला है,’’ राज विदिशा की कुरसी के पास टेबल पर बैठ कर बोलने लगा.

लेकिन फिर भी विदिशा ने कुछ नहीं कहा. उसे जेल जाना होगा. उस ने जो अपने मांबाप और देशमुख परिवार को तकलीफ पहुंचाई है, उस की सजा उसे भुगतनी होगी. यह बात उसे समझ आ चुकी थी.

तभी लड़की के पिता ने केबिन में प्रवेश किया और दोनों हाथ जोड़ कर राज के पैरों में गिर पड़े, ‘‘साहब, मेरी पत्नी बहुत बीमार है. हमारी बच्ची से गलती हुई. उस की तरफ से मैं माफी मांगता हूं. मेरी पत्नी की जान की खातिर खून के इस केस से इसे बाहर निकालें. मैं आप से विनती करता हूं.’’

‘‘सब ठीक हो जाएगा. आप घर जाइए,’’ राज ने कहा.

विदिशा पीठ पीछे सब सुन रही थी. अपने पिता से नजर मिलाने की हिम्मत नहीं थी उस में. लेकिन उन के बाहर निकलते ही विदिशा टेबल पर सिर रख कर जोरजोर से रोने लगी.

‘‘तुम अभी बाहर जाओ, शाम को बात करेंगे,’’ राज बोला.

‘‘शाम को क्यों? अभी बोलो. मैं ने खून किया है, ऐसा ही स्टेटमैंट चाहिए न तुम्हें? मैं गुनाह कबूल करने के लिए तैयार हूं. मुझ से अब और सहन नहीं हो रहा है. यह खेल अब बंद करो.

‘‘तुम से शादी करने का मतलब केवल देशमुख परिवार की शोभा बनना था. पति के इशारे में चलना मेरे वश की बात नहीं है. मेरी शिक्षा, मेरी मेहनत सब तुम्हारे घर बरबाद हो जाती और यह बात पिताजी को बता कर भी कोई फायदा नहीं था. तो मैं क्या करती?’’ विदिशा रो भी रही थी और गुस्से में बोल रही थी.

‘‘बोलना चाहिए था तुम्हें, मैं उन्हें समझाता.’’

‘‘तुम्हारी बात मान कर पिताजी मुझे पुणे आने देते क्या? पहले से ही वे लड़कियों की पढ़ाई के विरोध में थे. मां ने लड़ाईझगड़ा कर के मुझे पुणे भेजा था. मेरे पास कोई रास्ता नहीं था, इसलिए मुझे मंडप छोड़ कर भागना पड़ा.’’

‘‘और मेरा क्या? मेरे साथ 4 महीने घूमी, मेरी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया, उस का क्या? मेरे मातापिता का इस में क्या कुसूर था?’’

‘‘मुझे लगा कि तुम्हें फोन करूं, लेकिन हिम्मत नहीं हुई.’’

‘‘तुम्हें जो करना था, तुम ने किया. अब मुझे जो करना है, वह मैं करूंगा. तुम बाहर निकलो.’’

विदिशा वहां से सीधी अपने गांव चली गई. मां से मिली. ‘‘मेरी बेटी, यह कैसी सजा मिल रही है तुझे? तेरे हाथ से खून नहीं हो सकता है. अब कैसे बाहर निकलेगी?’’

‘‘मैं ने तुम्हारे साथ जो छल किया?है, उस की सजा मुझे भुगतनी होगी मां.’’

‘‘कुछ नहीं होगा आप की बेटी को, केस सुलझ गया है मौसी. असलम नाम के आदमी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. वह वेदिका का प्रेमी था. दोनों के बीच पैसों को ले कर झगड़ा था, जिस के चलते उस का खून हुआ.

‘‘आप की बेटी बेकुसूर है. अब जल्दी से ठीक हो जाइए और अस्पताल से घर आइए,’’ राज यह बात बता कर वहां से निकल गया.

विदिशा को अपने कानों पर यकीन नहीं हो रहा था.

‘‘सर, मैं आप का यह उपकार कैसे चुकाऊं?’’

‘‘शादी कर लो मुझ से.’’

‘‘क्या?’’

‘‘मजाक कर रहा था. मेरा एक साल का बेटा है मिस विदिशा.’’

Hindi Kahani : फर्ज – नजमा ने अपना फर्ज कैसे निभाया

Hindi Kahani : जयपुर शहर के सिटी अस्पताल में उस्मान का इलाज चलते 15 दिन से भी ज्यादा हो गए थे, लेकिन उस की तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था. आईसीयू वार्ड के सामने परेशान उस्मान के अब्बा सरफराज लगातार इधर से उधर चक्कर लगा रहे थे. कभी बेचैनी में आसमान की तरफ दोनों हाथ उठा कर वे बेटे की जिंदगी की भीख मांगते, तो कभी फर्श पर बैठ कर फूटफूट कर रोने लग जाते. उधर अस्पताल के एक कोने में उस्मान की मां फरजाना भी बेटे की सलामती के लिए दुआएं मांग रही थीं.

तभी आईसीयू वार्ड से डाक्टर रामानुजम बाहर निकले, तो सरफराज उन के पीछेपीछे दौड़े और उन के पैर पकड़ कर गिड़गिड़ाते हुए कहने लगे. ‘‘डाक्टर साहब, मेरे बेटे को बचा लो. आप कुछ भी करो. उस के इलाज में कमी नहीं आनी चाहिए.’’

डाक्टर रामानुजम ने उन्हें उठा कर तसल्ली देते हुए कहा, ‘‘देखिए अंकल, हम आप के बेटे को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. उस की तबीयत अभी भी गंभीर बनी हुई है. आपरेशन और दवाओं को मिला कर कुल 5 लाख रुपए का खर्चा आएगा.’’

‘‘कैसे भी हो, आप मेरे बेटे को बचा लो डाक्टर साहब. मैं एकदो दिन में पैसों का इंतजाम करता हूं,’’ सरफराज ने हाथ जोड़ कर कहा.

काफी भागदौड़ के बाद भी जब सरफराज से सिर्फ 2 लाख रुपए का इंतजाम हो सका, तो निराश हो कर उन्होंने बेटी नजमा को मदद के लिए दिल्ली फोन मिलाया.

उधर से फोन पर दामाद अनवर की आवाज आई, ‘हैलो अब्बू, क्या हुआ? कैसे फोन किया?’

‘‘बेटा अनवर, उस्मान की तबीयत ज्यादा ही खराब है. उस के आपरेशन और इलाज के लिए 5 लाख रुपए की जरूरत थी. हम से 2 लाख रुपए का ही इंतजाम हो सका है. बेटा…’’ और सरफराज का गला भर आया.

इस के पहले कि उन की बात पूरी होती, उधर से अनवर ने कहा, ‘अब्बू, आप बिलकुल चिंता न करें. मैं तो आ नहीं पाऊंगा, लेकिन आप की बेटी कल सुबह पैसे ले कर आप के पास पहुंच जाएगी.’

दूसरे दिन नजमा पैसे ले कर जयपुर पहुंच गई. कामयाब आपरेशन के बाद डाक्टरों ने उस्मान को बचा लिया.

धीरेधीरे 10 साल गुजर गए. इस बीच सरफराज ने गांव की कुछ जमीन बेच कर उस्मान को इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई और मुंबई एयरपोर्ट पर उस की नौकरी लग गई. उस ने अपने साथ काम करने वाली लड़की रेणू से शादी भी कर ली और ससुराल में ही रहने लगा.

इस के बाद उस्मान का मांबाप से मिलने आना बंद हो गया. कई बार वे बीमार हुए. उसे खबर भी दी, फिर भी वह नहीं आया.

एक दिन सुबहसवेरे टैलीफोन की घंटी बजी. सरफराज ने फोन उठा कर सुना, तो उधर से उस्मान बोल रहा था, ‘हैलो अब्बा, कैसे हैं आप सब लोग? अब्बा, मुझे एक परेशानी आ गई है. मुझे 10 लाख रुपए की सख्त जरूरत है. मैं 2-3 दिन में पैसे लेने आ जाता हूं.’

‘‘बेटा, तेरे आपरेशन के वक्त बेटी नजमा से उधार लिए 3 लाख रुपए चुकाना ही मुश्किल हो रहा है. ऐसे में मुझ से 10 लाख रुपए का इंतजाम नहीं हो सकेगा. मैं मजबूर हूं बेटा,’’ सरफराज ने कहा.

इस के आगे सरफराज कुछ बोलते, तभी उस्मान गुस्से से उन पर भड़क उठा, ‘अब्बा, मुझे आप से यही उम्मीद थी. मुझे पता था कि आप यही कहेंगे. आप ने जिंदगी में मेरे लिए किया ही क्या है?’ और उस ने फोन काट दिया.

अपने बेटे की ऐसी बातें सुन कर सरफराज को गहरा सदमा लगा. वे गुमसुम रहने लगे. सारा दिन घर में पड़ेपड़े वे बड़बड़ाते रहते.

एक दिन अचानक शाम को सीने में दर्द के बाद सरफराज लड़खड़ा कर गिर पड़े, तो बीवी फरजाना ने उन्हें पलंग पर लिटा दिया.

कुछ देर बाद डाक्टर ने आ कर जांच की और कहा, ‘‘इन की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है. इन्हें बड़े अस्पताल में ले जाना पड़ेगा.’’

कसबे के नजदीक जिला अस्पताल में सारी जांचों और रिपोर्टों को देखने के बाद सीनियर डाक्टर ने फरजाना को अलग बुला कर समझाया और कहा कि वे सरफराज को घर ले जा कर खिदमत करें.

डाक्टर साहब की बात सुन कर घबराई फरजाना ने बेटे उस्मान को फोन कर बीमार बाप से मिलने आने की गुजारिश करते हुए आखिरी वक्त में साथ होने की दुहाई भी दी.

उधर से फोन पर उस्मान ने अम्मी से काफी भलाबुरा कहा. गुस्से में भरे उस्मान ने यह तक कह दिया, ‘आप लोगों से अब मेरा कोई रिश्ता नहीं है. आइंदा मुझे फोन भी मत करना.’

बेटे की ऐसी बातें सुन कर फरजाना घबरा गईं. उन्होंने नजमा को दिल्ली फोन किया, ‘‘हैलो नजमा बेटी, तेरे अब्बा की तबीयत बहुत खराब है. तू अनवर मियां से इजाजत ले कर कुछ दिनों के लिए यहां आ जा.’’

नजमा ने उधर से फौरन जवाब दिया, ‘अम्मी, आप बिलकुल मत घबराना. मैं आज ही शाम तक आप के दामाद के साथ आप के पास पहुंच जाऊंगी.’

शाम होतेहोते नजमा और अनवर जब घर पर पहुंचे, तो खानदान के लोग सरफराज के पलंग के आसपास बैठे थे. नजमा भाग कर अब्बा से लिपट गई. दोनों बापबेटी बड़ी देर तक रोते रहे.

‘‘देखो अब्बा, मैं आ गई हूं. आप अब मेरे साथ दिल्ली चलोगे. वहां हम आप का बढि़या इलाज कराएंगे. आप बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे,’’ नजमा ने रोतेरोते कहा.

आंखें खोलने की कोशिश करते हुए सरफराज ने बड़ी देर तक नजमा के सिर हाथ फेरा और कहा, ‘‘नजमा बेटी, अब मैं कहीं नहीं जाऊंगा. अब तू जो आ गई है. मुझे सुकून से मौत आ जाएगी.’’

‘‘ऐसा मत बोलो अब्बा. आप को कुछ नहीं होगा…’’ उसी दिन अम्मी को बुला कर उस ने कह दिया, ‘‘अम्मी, आप ने खूब खिदमत कर ली. अब मुझे अपना फर्ज अदा करने दो.’’

उस के बाद तो नजमा ने अब्बा की खिदमत में दिनरात एक कर दिया. समय पर दवा, चाय, नाश्ता, खाना, नहलाना और घंटों तक पैर दबाते रहना, सारीसारी रात पलंग पर बैठ कर जागना उस का रोजाना का काम हो गया.

कई बार सरफराज ने नजमा से मना भी किया, लेकिन वह हर बार यह कहती, ‘‘अब्बा, आप ने हमारे लिए क्या नहीं किया. आप भी हमें अपने हाथों से खिलाते, नहलाते, स्कूल ले जाते, कंधे पर बैठा कर घुमाते थे. सबकुछ तो किया. अब मेरा फर्ज अदा करने का वक्त है. मुझे मत रोको अब्बा.’’

बेटी की बात सुन कर सरफराज चुप हो गए. नजमा की खिदमत ने करिश्मा कर दिया. सरफराज की सेहत में सुधार होता चला गया.

एक दिन दोपहर के वक्त नजमा अब्बा का सिर गोद में ले कर चम्मच से जूस पिला रही थी, तभी घर के बाहर कार के रुकने की आवाज सुनाई दी.

कुछ देर बाद उस्मान एक वकील के साथ अंदर जाने लगा. वकील के हाथ में टाइप किए कुछ कागजात थे.

उस्मान दरवाजे पर खड़ी फरजाना से सलाम कर के आगे बढ़ा, तो उन्होंने उस का हाथ पकड़ कर रोक लिया और पूछा, ‘‘कौन हो तुम? कहां जा रहे हो?’’

‘‘अरे अम्मी, मैं हूं आप का बेटा उस्मान,’’ इतना कहते हुए वह सरफराज के पलंग के पास जा कर खड़ा हो गया.

तभी सरफराज ने तकिए का सहारा ले कर पूछा, ‘‘कौन हो तुम? और ये वकील साहब कैसे आए हैं?’’

‘‘अब्बा, मैं आप का उस्मान.’’

‘‘कौन उस्मान? मैं किसी उस्मान को नहीं जानता, न मेरा उस से कोई रिश्ता है. मेरा तो एक ही बेटा है. यह मेरी बेटी नजमा…’’ इतना कह कर उन्होंने मुंह फेर लिया और कहा, ‘‘वकील साहब, शायद आप मेरी जायदाद उस्मान के नाम करवाने के कागजात पर दस्तखत कराने के इरादे से आए हो, लेकिन आप लोगों को बहुत देर हो गई.’’

उन्होंने तकिए के नीचे से कागजात निकाल कर बताते हुए कहा, ‘‘मैं ने बेटे के लिए बहुत किया. अपना सबकुछ दिया, लेकिन सब बेकार चला गया.

‘‘मुझे जिंदगीभर यही अफसोस रहेगा कि मेरे नजमा जैसी और बेटियां क्यों नहीं हुईं? अब मेरा सबकुछ इस का है. यह जिंदगी भी इसी की खिदमत की बदौलत है. आप मेहरबानी कर के चले जाएं. यहां उस्मान नाम का कोई भी नहीं है.’’ यह सुन कर उस्मान के होश उड़ गए और वह मुंह लटका कर वकील के साथ घर से बाहर निकल गया.

Hindi Story : ज्वालामुखी – रेनू ने की कैसी भूल

Hindi Story : ‘‘विक्रम बेटा, खेलने बाद में जाना, पहले अस्पताल में टिफिन दे कर आओ,’’ मेनगेट की ओर जाते हुए विक्की को रेनू ने बेडरूम में से आवाज दी. ‘‘टिफिन तैयार है तो रुकता हूं, नहीं तो मैं आधे घंटे में आ कर ले जाता हूं,’’ विक्की को खेलने जाने की जल्दी थी.

‘‘तैयार है, बेटा, अभी ले कर जाओ,’’ तेज कदमों से चलती हुई रेनू किचन की तरफ बढ़ी और टिफिन अपने 14 वर्षीय बेटे के हाथ में थमा दिया.

अस्पताल में टिफिन देने का सिलसिला पिछले 10 दिनों से चला आ रहा है क्योंकि वहां पर 57 वर्षीय रेनू की सास सुमित्रा देवी दाखिल हैं. कुछ दिन पहले ही वह अपने आश्रम के स्नानगृह में फिसलन की वजह से गिर पड़ी थीं और उन के कूल्हे की हड्डी टूट गई थी. बहुत यातना से गुजर रही थीं बेचारी.

रेनू के पति राजीव प्रतिदिन सुबहशाम मां को देखने जाते थे और बेटा दोनों टाइम टिफिन पहुंचाता था और रात भर दादी के पास भी रहता था. अस्पताल घर के पिछवाड़े होने के बावजूद रेनू अभी तक सास को देखने नहीं गई थी. राजीव को इस व्यवहार से बेहद दुख पहुंचा था लेकिन सबकुछ उस के वश के बाहर था. वह रेनू के साथ जबरदस्ती कर के घर में किसी प्रकार की कलह नहीं चाहता था. यही वजह है कि 11 वर्ष पहले राजीव के पिताजी की मृत्यु के पश्चात 4 बेडरूम और हाल का फ्लैट होते हुए भी राजीव को अपनी मां को आश्रम में छोड़ना पड़ा क्योंकि वह नहीं चाहता था कि सासबहू दो अजनबियों की तरह एक छत के नीचे रहें. घुटन भरी जिंदगी न तो राजीव जीना चाहता था और न ही सुमित्रा देवी. हालांकि स्वयं सुमित्रा देवी ने ही वृद्धाश्रम में रहने का फैसला किया था लेकिन फिर भी घर छोड़ते वक्त उन्हें बेहद तकलीफ हुई थी.

बेटे के पास भी कोई चारा नहीं था क्योंकि सुमित्रा देवी का घर नागपुर में था जहां वह अपने पति के साथ रहती थीं और उन का इकलौता बेटा रहता था मुंबई में. बेटे के लिए रोजरोज आना मुश्किल था. वह मां को अकेले छोड़ नहीं सकता था. राजीव ने यही मुनासिब समझा कि मां जो कह रही हैं वही ठीक है. उस ने मां को मुंबई के ही ‘कोजी होम’ वृद्धाश्रम में भरती करवा दिया जहां वह पिछले 11 वर्षों से रह रही हैं और राजीव प्रत्येक रविवार का दिन अपनी मां के साथ गुजारता है. उन की जरूरत की चीजें पहुंचाता है, सुखदुख की बातें करता है और शाम को घर वापस चला आता है.

आज जब राजीव रात को अस्पताल से वापस आया तो उस ने रेनू से कोई बात नहीं की. स्नान किया और खाना खा कर चुपचाप अपने कमरे में जा कर लेट गया. उसे इस बात की बेहद तकलीफ हो रही थी कि 11 दिन से मां घर के पास वाले अस्पताल में हैं और उस की पत्नी औपचारिकतावश भी उन्हें देखने नहीं गई.

रेनू जब रसोई का काम निबटा कर शयनकक्ष में आई तो पति को दीवार की तरफ मुंह किए लेटे हुए पाया. यह आज की ही बात नहीं है यह तनाव पिछले 11 दिनों से घर में चल रहा है. रेनू भी दूसरी दीवार की तरफ मुंह घुमा कर लेट गई. नींद तो जैसे पंख लगा कर उड़ गई थी.

शादी के बाद के 5 बरस उस की आंखों के आगे से गुजरने लगे. शादी होते ही सासससुर की शिकायतें शुरू हो गई थीं हर छोटीबड़ी चीज को ले कर. न तो उन्हें रेनू के मायके से आई हुई कोई चीज पसंद थी न ही उस का बनाया हुआ खाना. रोज किसी न किसी चीज में नुक्स निकाल दिया जाता, यहां तक कि रेनू की आवाज में भी, कहते कि यह बोलती कैसे है.’

रेनू की आवाज बहुत ही बारीक और बच्चों जैसी सुनाई पड़ती थी. हालांकि यह सब किसी के वश की बात नहीं है लेकिन सासससुर को इस बात पर भी एतराज था, वे समझते थे कि रेनू बनावटी आवाज बना कर बात करती है.

रेनू की कोशिश रहती कि घर के सभी सदस्य खुश रहें मगर ऐसा हो न पाता. कभीकभी तंग आ कर पलट कर वह जवाब भी दे देती थी. जिस दिन जवाब देती उस से अगले ही दिन घर में अदालत लग जाती और उसे राजीव के दबाव में आ कर सासससुर से माफी मांगनी पड़ती. राजीव का कहना था कि अगर इस घर में रहना है तो इस घर की मिट्टी में मिल जाओ. रेनू के सुलगते हुए दिल में मुट्ठी भर राख और जमा हो जाती.

रेनू के पिताजी के खून में प्लेट- लेट्स काउंट बहुत कम हो गया था. उन की बीमारी बढ़ती ही जा रही थी. उस दिन जब फोन आया कि पिताजी की तबीयत बहुत खराब है, जल्दी आ जाओ तो रेनू ने अपने सासससुर से, अपने पिताजी से मिलने शिमला जाने की इजाजत मांगी तो ससुरजी ने हंसते हुए कहा, ‘बहू, यह कौन सी नई बात है, उन की तबीयत तो आएदिन खराब ही रहती है.’

‘पता नहीं क्या बीमारी है, बिस्तर पर एडि़यां रगड़ कर मरने से अच्छा है मृत्यु एक ही झटके में आ जाए,’ रेनू की सास सुमित्रा देवी बोली थीं.

यह बात उन्होंने अपने बारे में कही होती तो और बात थी मगर उन्होंने तो निशाना बनाया था रेनू के पिताजी को. सुन कर रेनू का दिमाग झन्ना उठा. उस ने वक्र दृष्टि से दोनों को निहारा.

सासससुर दोनों स्तब्ध रह गए. बैठक में बैठे राजीव ने भी सब देखासुना. किसी को भी जैसे काटो तो खून नहीं. कोई कुछ नहीं बोला.

2 दिन पश्चात रेनू के पिता की मृत्यु हो गई. राजीव स्वयं रेनू को ले कर शिमला गया…लेकिन तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था. पिता की मृत्यु ने राख में दबे ज्वालामुखी को और तेज कर दिया था. रेनू अब जिंदगी भर सासससुर की शक्ल भी नहीं देखना चाहती थी.

सुबह उठी तो रेनू की आंखें रात भर नींद न आने की वजह से लाल थीं. बेटा अस्पताल से आ कर स्कूल के लिए तैयार होने लगा. रेनू रसोई में चली गई. राजीव चुपचाप दाढ़ी बना रहा था. सभी के घर में मौजूद होते हुए भी एक चुप्पी व्याप्त थी.

वक्त गुजरता गया. सुमित्रा देवी के साथ हुई दुर्घटना को 8 महीने गुजर गए. आज रेनू जब सो कर उठी और जैसे ही पैरों पर शरीर का भार पड़ा, वह असहनीय पीड़ा से कराह उठी. वह चलने में लगभग असमर्थ थी. फिर शुरू हुआ डाक्टरों, परीक्षणों और दवाइयों का सिलसिला. एक सप्ताह गुजर गया और रेनू बिलकुल भी उठने के काबिल न रही. डाक्टर ने रिपोर्ट देख कर बताया कि रीढ़ की हड्डी में नीचे वाली बोन घिस कर छोटी हो गई है. दवाइयां और कमर पर बांधने के लिए बैल्ट रेनू को दे दी गई. पूरे दिन भागभाग कर काम करने वाली रेनू का सारा वक्त बिस्तर पर गुजरने लगा. राजीव प्रतिदिन सुबह खाना बनाता, अपना और बेटे का टिफिन भरता तथा रेनू के लिए हौट केस में भर कर रख जाता. रेनू पूरा दिन कुछ न कुछ सोचती रहती. अंदर ही अंदर वह बुरी तरह डर गई थी. उसे लगने लगा कि वह किसी काम की नहीं रही है, पति पर बोझ बन गई है. अगर यह बीमारी ठीक न हुई तो वह जीते जी मर जाएगी.

अचानक सास का चेहरा उस की नजरों के सामने कौंध जाता, ‘कितनी तकलीफ हुई होगी मेरी सास को, कितना कष्ट उस ने अकेले सहा, 11 वर्ष तक अकेलेपन का संताप झेला, बेटाबहू होते हुए भी, परिवार होते हुए भी तकलीफ से अकेली जूझती रही. मैं ने जिंदगी में…सिर्फ खोया ही खोया है. जिन्हें मैं ने इतनी तकलीफ दी क्या कभी उन के दिल से मेरे लिए दुआ निकली होगी.

‘मैं सबकुछ भुला कर उन्हें अपना बना सकती थी लेकिन मैं ने कोशिश ही नहीं की. अगर सासससुर सही नहीं थे तो मैं भी तो गलत थी. इनसान को कभीकभी दूसरों को माफ भी कर देना चाहिए. कितने वर्षों से नफरत के ज्वालामुखी को परत दर परत अपने अंदर जमा करती आ रही हूं. मैं आज तक नहीं जान पाई कि यह ज्वालामुखी मुझे ही झुलसा कर खत्म किए जा रहा है. अब और नहीं. मैं बिना किसी बोझ के निर्मल जीवन जीना चाहती हूं.’ रेनू ने मन ही मन एक दृढ़निश्चय किया कि वह राजीव के साथ स्वयं जाएगी मांजी को लेने. बस, थोड़ी सी ठीक हो जाए. वह अगर आने के लिए नहीं मानेंगी तो भी वह पैर पकड़ कर, खुशामद कर के उन्हें मना लेगी. इन खयालों ने ही रेनू को बहुत हलका बना डाला. वह जल्दी ठीक होने का इंतजार करने लगी.

शाम को राजीव जब आफिस से वापस आया तो रेनू के चमकते चेहरे को देख उसे बहुत संतोष हुआ. जब रेनू ने अपना इरादा बताया तो राजीव कृतज्ञ हो गया. उस के मन में आया कि दुनिया भर की खुशियां रेनू पर न्योछावर कर दे, प्रकट में वह कुछ बोला नहीं. बस, प्यार से उस के बालों को सहलाने लगा और झुक कर उस का माथा चूम लिया.

Short Story : संक्रमण – कैसे खत्म हुआ लीलाधर और उसका परिवार ?

Short Story : अपने गांव से मीलों दूर दिल्ली शहर के इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में काम कर रहा लीलाधर इस बार शहर आते समय अपनी गर्भवती पत्नी रुक्मिणी और 4 साल की मुनिया से वादा कर के आया था कि अगली बार हमेशा की तुलना में जल्दी ही गांव लौटेगा.

समयसमय पर रुक्मिणी की खैरखबर लेने के लिए आने वाली  ‘आशा दीदी’ ने भी अप्रैल की ही तारीख बताते हुए लीलाधर से कहा था, ‘ऐसे समय में तुम्हारा यहां होना बेहद जरूरी है.’

जवाब में लीलाधर बोला था, ‘मैं तो उस से पहले ही पहुंच जाऊंगा, बस मार्च के महीने में काम का कुछ ज्यादा ही दबाव रहता है, जिस के चलते साहब लोग छुट्टी नहीं देते हैं. लेकिन उस के बाद लंबी छुट्टी पर ही आऊंगा और आते समय मुनिया, उस की मम्मी और नए आने वाले बच्चे के लिए कुछ कपड़ेलत्ते भी तो लाने हैं न.’

लौकडाउन के दौरान उस काट खाने वाले कमरे में छत को घूरते हुए लीलाधर अपनी यादों में खोया हुआ यह सब सोच ही रहा था कि कुंडी के खड़कने से उस की तंद्रा टूटी.

लुंगी लपेटते हुए दरवाजा खोला, तो सामने फैक्टरी का सुपरवाइजर खड़ा था. वह बाहर खड़ेखड़े ही बोला, ‘‘कुछ जुगाड़ बिठाया कि नहीं गांव जाने का? फैक्टरी अभी बंद है और मालिक भी किसकिस को घर से खिलाएगा…

‘‘यह पकड़ 500 रुपए, मालिक ने भेजे हैं… और आज शाम तक कमरा खाली कर देना. बाकी का हिसाब वापसी पर ही होगा.’’

यह सुन कर लीलाधर को एक बार तो ऐसा लगा, जैसे इस कोरोना वायरस ने उस के भविष्य के सपनों को अभी से ही संक्रमित करना शुरू कर दिया हो. अब कोई और चारा भी नहीं था, लिहाजा कमरा खाली करना पड़ा. अब जाएं तो जाएं कहां… न बस, न ट्रेन. जेब में 500 रुपए का नोट और कुछ 5-10 के सिक्के. अब अगर यहां रुका, तो जो पैसे हैं, वे भी खर्च हो जाएंगे.

यही सब सोचतेविचारते लीलाधर ने आखिरकार फैसला कर ही लिया और घर पर रुक्मिणी को फोन किया, ‘‘1-2 दिन में कुछ जुगाड़ बिठा कर गांव के लिए निकल जाऊंगा. तुम अपना और मुनिया का खयाल रखना, हाथ धोते रहना और उसे बाहर मत निकलने देना.’’

अपने घर आने की खबर रुक्मिणी को दे कर लीलाधर निकल पड़ा नैशनल हाईवे पर. मन ही मन उस ने हिसाब भी लगा लिया कि 24 घंटों में अगर 16 घंटे भी लगातार चला, तो 7-8 दिनों में तो गांव पहुंच ही जाएगा. उस ने ठान लिया था कि अब वह पैदल ही इस सफर को पूरा करेगा.

लीलाधर के घर की तरफ बढ़ते कदमों में एक अलग ही जोश था. उसे बस इस बात का मलाल था कि वह मुनिया और नए बच्चे के लिए कुछ कपड़ेलत्ते और खिलौने नहीं खरीद सका.

सफर तय करतेकरते लीलाधर रुक्मिणी से फोन पर बात करते हुए बोला, ‘‘मेरे फोन की बैटरी डाउन होने लगी है. बाद में अगर फोन न कर पाऊं, तो परेशान मत होना. बस, कुछ ही दिनों की बात है, जल्दी ही सफर तय करूंगा.’’

सफर के दौरान लीलाधर ने रुक्मिणी को लौकडाउन की वजह से शहर में हो रही परेशानियों और पाबंदियों के बारे में तो बताया था, लेकिन यह नहीं बताया कि वह पैदल ही गांव पहुंच रहा है. बताता भी कैसे, उसे डर था कि रुक्मिणी कहीं मना न कर दे.

लीलाधर लगातार चलता रहा. उस के आगेपीछे जो लोग चल रहे थे, धीरेधीरे उन की तादाद कम होती गई. दिल्ली के आसपास के इलाकों वाले लोग अपनी मंजिल तक पहुंच चुके थे, लेकिन उस का चलना जारी था.

उधर, 4-5 दिन बीतने पर रुक्मिणी को घर से बाहर होने वाली हर आहट पर यही लगता कि शायद अब लीलाधर आया हो. फोन लगना तो कब का बंद हो चुका था. एक तो लौकडाउन और ऊपर से यह इंतजार, वह दोहरी मार  झेल रही थी. दिन में तो चलो जैसेतैसे मुनिया और मांबाबा के साथ समय निकल जाता, लेकिन रात होतेहोते उसे बेचैनी सी

होने लगती. बात करने के लिए फोन उठाती, लेकिन लीलाधर का फोन स्विच औफ मिलता.

अगले दिन सुबहसुबह जब घर की कुंडी खड़की, तो मुनिया खुशी से चहकी, ‘‘पापा आ गए… पापा आ गए…’’

घर में मांबाबा समेत सब के चेहरे पर खुशी के भाव साफ दिखने लगे थे. हाथों का काम छोड़ कर रुक्मिणी दरवाजे की तरफ दौड़ी. चुन्नी का पल्लू अपने सिर पर रख के उस ने दरवाजा खोला, तो सामने दारोगा साहब थे.

‘‘लीलाधर का घर यही है?’’

‘‘जी, यही है.’’

‘‘क्या लगती हैं आप उन की?’’

रुक्मिणी पास खड़ी मुनिया की तरफ इशारा करते हुए बोली, ‘‘जी, इस के पापा हैं.’’

‘‘घर में कोई और है बड़ा?’’ दारोगा ने पूछा.

बातचीत सुन कर मुनिया के बाबा बाहर की तरफ आए और बोले, ‘‘क्या बात है दारोगा साहब? रुक्मिणी बेटी, तुम अंदर जाओ.’’

रुक्मिणी मुनिया को ले कर अंदर तो चली गई, लेकिन उस के कानों ने अभी भी दरवाजे पर हो रही गुफ्तगू का पीछा नहीं छोड़ा था.

‘‘जी, आप कौन?’’ दारोगा ने पूछा.

‘‘मैं लीलाधर का पिता हूं.’’

दारोगा ने हाथ में थाम रखा डंडा बगल में दबा कर अपनी टोपी उतारते हुए कहा, ‘‘बहुत अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि लीलाधर अब इस दुनिया में नहीं रहा. नैशनल हाईवे पर रात के समय गश्त पर गए पुलिस दस्ते को सड़क पर एक लहूलुहान हालत में लाश पड़ी मिली. शायद किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी थी. शिनाख्त के दौरान जेब व बैग में मिले कुछ कागजों की वजह से ही हम यहां तक पहुंच पाए हैं. लाश फिलहाल मुरदाघर में रखी हुई है.’’puk

यह सुनते ही बूढ़े पिता की टांगों ने जवाब दे दिया. दरवाजा पकड़ कर खड़े रहने की हिम्मत जुटाई, क्योंकि बहू के आगे वे ऐसा करेंगे तो फिर उस को कौन संभालेगा.

उधर दारोगा के आते ही रुक्मिणी को भी कुछ अनहोनी का अंदेशा होने लगा था. वह अंदर थी, लेकिन उस के कान आसानी से बातचीत सुन पा रहे थे.

‘‘हिम्मत रखिए और बताएं कि इतनी रात को आप का बेटा कैसे इतनी दूर निकल गया था? क्या घर में कोई बात हुई थी?’’ दारोगा ने सवाल किया.

‘‘हमारी किस्मत फूटी थी, जो उसे रोजगार के लिए दिल्ली भेजा. वह तो नहीं आया, लेकिन आप…’’

तभी लीलाधर की मां चिल्लाईं, ‘‘अरे.. कोई बचाओ, मुनिया की मां उसे ले कर कुएं में कूद गई है.’

दारोगा साहब अंदर की तरफ दौड़े, पीछेपीछे लीलाधर के पिता भी आए. दारोगा ने बाहर जीप के पास खड़े अपने सिपाही को आवाज दी. हड़बड़ाहट में किसी को कुछ नहीं सूझ रहा था. जब तक रस्सी का इंतजाम हुआ, तब तक दोनों लाशें पानी के ऊपर तैरने लगी थीं.

लीलाधर और उस का परिवार बिना किसी संक्रमण के हमेशा के लिए लौकडाउन की भेंट चढ़ चुका था.

लेखक- पुखराज सोलंकी

Hindi Story : इश्क वाला लव – विशाल ने देखा रुशाली के प्यार का घिनौना रूप

Hindi Story : जब से मिस रुशाली की प्यार भरी नजर मुझ पर पड़ी थी, तब से मानो मैं तो जी उठा था. हमारे दफ्तर के सारे मर्दों में मैं ही तो सिर्फ शादीशुदा था और उस पर एक बच्चे का बाप भी. ऐसे में मिस रुशाली पर मेरा जादू चलना किसी चमत्कार से कम न था.

पर अब जब यह चमत्कार हो गया था, तब ऐसे में सभी को आहें भरते देख मैं खुद पर नाज कर बैठा था.

‘‘मैं ने तो सपने में भी नहीं सोचा था कि उस विशाल पर मिस रुशाली फिदा होंगी. पता नहीं, उस हसीना को उस ढहते हुए बूढ़े बरगद के पेड़ में न जाने क्या नजर आया, जो उसे अपना दिल दे बैठी?’’ लंच करते वक्त रमेश आहें भरता हुआ सब से कह रहा था.

‘‘हां भाई, अब यह बेचारा दिल ही तो है. अब यह किसी गधे पर आ जाए, तो इस में उस कमसिन मासूम हसीना का क्या कुसूर?’’ राहुल के इस मजाक पर सभी खिलखिला कर हंस पड़े.

कैंटीन में घुसते वक्त जब मैं ने अपने साथियों की ये बातें सुनीं, तो मैं मन ही मन इतरा उठा और अपना लंच बौक्स उठा कर दोबारा अपनी सीट पर आ कर बैठ गया.

अपने दफ्तर के सारे आशिकों के जलते हुए दिलों से निकलती हुई आहें मेरे मन को ऐसा सुकून दे रही थीं कि मैं खुशी के चलते फिर कुछ खा न पाया.

तब मैं ने चपरासी से कौफी मंगाई और कौफी पी कर फिर से अपने काम में जुट गया. वैसे तो उस समय मैं लैपटौप पर काम कर रहा था, पर मेरा ध्यान तो मिस रुशाली के इर्दगिर्द ही घूम रहा था.

सलीके का पहनावा, तीखे नैननक्श, सुलझे हुए बाल और उस पर मदमस्त चाल. सच में मिस रुशाली एक ऐसा कंपलीट पैकेज है, जिस के लिए जितनी भी कीमत चुकाई जाए, कम है.

अब तो मिस रुशाली के सामने मुझे अपनी पत्नी प्रिया की शख्सीयत बौनी सी लगने लगी थी. वैसे, प्रिया में एक पत्नी के सारे गुण थे और मैं उसे प्यार भी करता था, पर मिस रुशाली से मिलने के बाद मुझे लगने लगा था कि कुछ तो ऐसा है मिस रुशाली में, जो प्रिया में नहीं है.

शायद, मुझे मिस रुशाली से इश्क वाला लव हुआ है, जो शायद उस लव से ज्यादा है, जो मैं अपनी पत्नी प्रिया से करता था, इसलिए तो मिस रुशाली मेरे मन में बसती जा रही थी.

इधर मेरा प्यार परवान चढ़ रहा था, तो उधर मिस रुशाली का जादू मेरे सिर चढ़ कर बोलने लगा था.

लौंग ड्राइव, पांचसितारा होटल में डिनर, महंगे उपहार पा कर मिस रुशाली मुझ पर फिदा हो गई थी. जब भी मैं उस की बड़ीबड़ी झील सी आंखों में अपने प्रति उमड़ रहे प्यार को देखता, तब मेरा दिल जोरजोर से धड़कने लगता था.

अब तो सिर्फ इसी बात की इच्छा होती कि न जाने ऐसा वक्त कब आएगा, जब मिस रुशाली की प्यार भरी नजरें मुझ पर मेहरबान होंगी और उस प्यार भरी बारिश में मेरा मन भीग जाएगा.

बस, इसी कल्पना की चाह में मैं फिर से जी उठा था. ऐसा लगता था, मानो मैं उस मंजिल को पा गया हूं, जहां धरती और आसमान एक हो जाते हैं.

पर प्रिया मेरे अंदर आए इस बदलाव से कैसे अछूती रह पाती? अब उस की सवालिया नजरें मुझ पर उठने लगी थीं. पर मैं चुप था, क्योंकि मुझे एक सही मौके की तलाश जो थी.

रात को सोते वक्त जब कभी प्रिया मेरे नजदीक आने की कोशिश करती, तब मैं जानबूझ कर उस की अनदेखी कर देता था.

तब मैं तो मुंह फेर कर सो जाता और वह आंसू बहाती रहती. मुझे उस का रोना अखरता था, पर मैं क्या करता? मैं अपने दिल के हाथों मजबूर जो था.

बीतते समय के साथ मेरी मिस रुशाली को पाने की चाह बढ़ने लगी थी, क्योंकि मिस रुशाली की बड़ीबड़ी आंखों में मेरे प्रति प्यार का सागर तेजी से हिलोरें जो लेने लगा था.

अब मुझे लगने लगा था कि शायद सही वक्त आ गया है, जब मुझे प्रिया से तलाक ले कर मिस रुशाली को अपना बनाना होगा, तभी मेरी इस उमस भरी जिंदगी में खुशियों के फूल खिल पाएंगे.

अभी मैं सही मौके की तलाश में था कि अचानक मेरी किस्मत मुझ पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गई. प्रिया के मामाजी के अचानक बीमार होने के चलते वह पूरे 3 दिन के लिए आगरा क्या गई, मुझे तो मानो दबा हुआ चिराग मिल गया.

‘सुनो, मैं आगरा जा रही हूं. तुम्हारा खाना कैसरोल में रखा है,’ प्रिया अपना सामान पैक करते हुए फोन पर मुझ से कह रही थी.

‘‘तुम जल्दी से निकलो. मेरे खाने की चिंता मत करो, वरना तुम्हारी शाम वाली बस छूट जाएगी,’’ मैं खुशी के मारे हड़बड़ा रहा था.

‘हां जी, वह तो ठीक है. मैं ने श्यामा को बोल दिया है कि वह सुबहशाम आप का मनपसंद खाना बना दिया करेगी,’ प्रिया अभी भी मेरे लिए परेशान थी.

‘‘प्रिया, मैं तो चाह रहा था कि मैं दफ्तर से जल्दी निकल कर तुम्हें बसस्टैंड पर छोड़ आऊं, पर क्या करूं, इतना ज्यादा काम जो है,’’ मैं ने अपनी चालाकी दिखाते हुए कहा.

‘नहीं जी, आप अपना काम करो. मैं चली जाऊंगी,’ इतना कह कर प्रिया ने फोन रख दिया.

प्रिया का इस तरह अचानक चले जाना मुझे एक अनजानी सी खुशी दे गया. मैं बावला सा कभी सोचता कि यहां दफ्तर में ही मिस रुशाली को सबकुछ बता कर अपने घर ले जाऊं.

पर फिर बहुत सोचने के बाद मुझे यही लगा कि मैं अपने घर पहुंच कर फ्रैश होने के बाद ही मिस रुशाली से मिलने जाऊंगा.

जब वह अचानक मुझे देखेगी, तब मुझ पर चुंबनों की बरसात कर देगी और उस प्यारभरी बारिश में भीग कर हम दोनों दो जिस्म एक जान बन जाएंगे.

बस फिर क्या था. मैं तुरंत घर पहुंचा और अच्छी तरह तैयार हो कर मिस रुशाली के पास पहुंच गया.

दरवाजे की घंटी बजाने पर दरवाजा रुशाली ने नहीं, बल्कि एक मोटी सी औरत ने खोला.

‘‘मिस रुशाली…’’

‘‘वह ऊपर रहती है,’’ उस औरत ने बेरुखी से कहा.

फिर मैं ऊपर चढ़ गया. जब मैं रुशाली के कमरे में पहुंचा, तब मैं ने देखा कि वह किसी चालू फिल्मी गाने पर थिरक रही थी. कमरे में चारों तरफ कपड़े बिखरे पड़े थे और जूठे बरतन यहांवहां लुढ़के पड़े थे.

‘‘अरे तुम, अचानक…’’ मुझे अचानक सामने देख वह हड़बड़ा गई, ‘‘वह क्या है न, आज मेड नहीं आई.’’

रुशाली यहांवहां पड़ा सामान समेटने लगी. फिर उस ने सामने पड़ी कुरसी पर पड़ी धूल साफ की और मुझे बैठने का इशारा किया. फिर वह मेरे लिए पानी लेने चली गई.

रुशाली के जाने के बाद जब मैं ने कमरे में चारों तरफ नजर घुमाई, तो गर्द की जमी मोटी सी परत को पाया.

इतना गंदा कमरा देख मेरा जी मिचलाने लगा. अब धीरेधीरे मुझे अपनी प्रिया की कद्र समझ आने लगी थी. वह तो सारा घर शीशे की तरह चमका कर रखती है, तब भी मैं उसे टोकता ही रहता हूं, पर यहां तो गंदगी का ऐसा आलम है कि पूछो मत.

‘‘कुछ खाओगे क्या?’’ पानी का गिलास देते हुए रुशाली मुझ से पूछ बैठी.

‘‘हां… भूख तो लगी है.’’

‘‘ये लो टोस्ट और चाय,’’ थोड़ी देर में रुशाली मुझे चाय की ट्रे थमाते हुए बोली.

डिनर में चाय देख कर मेरे सिर पर चढ़ा इश्क का रहासहा भूत भी उतर गया.

‘‘वह क्या  है न… मुझे तो बस यही बनाना आता है, क्योंकि सारा खाना तो मेरी आंटी ही बनाती हैं. पेईंग गैस्ट हूं मैं उन की,’’ रुशाली अपना पसीना पोंछते हुए बोली, तो मैं समझ गया कि अब तक मैं जो कुछ भी रुशाली के लिए महसूस कर रहा था, वह सिर्फ एक छलावा था. मेरा उखड़ा मूड देख कर तुरंत रुशाली ने अपना अगला पासा फेंका.

वह तुरंत मेरे पास आई और बेशर्मी से अपना गाउन उतारने लगी.

‘‘क्या कर रही हो यह…’’ मैं गुस्से से तमतमा उठा.

‘‘अरे, शरमा क्यों रहे हो? जो करने आए थे, वह करे बिना ही वापस चले जाओगे क्या?’’ इतना कह कर वह मुझ से लिपटने लगी.

उसे इस तरह करते देख मैं हड़बड़ा गया. इस से पहले कि मैं खुद को संभाल पाता, उस ने मुझे यहांवहां चूमना शुरू कर दिया.

तभी अचानक मेरे गले में पड़ा लौकेट उस के हाथ में आ गया, जिस में मेरी बीवी प्रिया और अंशुल का फोटो था.

‘‘ओह, तो यह है तुम्हारी देहाती पत्नी… अरे, इसे तलाक दे दो और मेरे नाम अपना फ्लैट कर दो, फिर देखो कि मैं कैसे तुम्हें जन्नत का मजा दिलाती हूं?’’ इतना कह कर वह मुझ से लिपटने की कोशिश करने लगी.

‘‘प्यार बिना शर्त के होता है रुशाली,’’ मैं उस समय सिर्फ इतना ही कह पाया.

‘‘आजकल कुछ भी मुफ्त नहीं मिलता, मिस्टर. हर चीज की कीमत होती है और हर किसी को वो कीमत चुकानी ही पड़ती है,’’ इतना कह कर रुशाली जोर से हंस पड़ी.

रुशाली के प्यार का यह घिनौना रूप देख मैं टूट सा गया और उसे धक्का दे कर बाहर आ गया.

हारी हुई नागिन की तरह रुशाली जोर से चीखते हुए बोली, ‘‘विशाल, मेरा डसा तो पानी भी नहीं मांगता, फिर तुम क्या चीज हो?’’

पर मैं तब तक अपनी कार में बैठ चुका था और मेरे इश्क वाले लव का भूत उतर चुका था.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें