Short Story: दो पाटों के बीच – दीपा के साथ ऑफिस में क्या हुआ?

Short Story, लेखक- एस. भाग्यम शर्मा

मैं लगभग दौड़तीभागती सड़क पार कर औफिस में दाखिल हुई और आधे खुले लिफ्ट के दरवाजे से अंदर घुस कर 5वें नंबर बटन को दबाया. लिफ्ट में और कोई नहीं था. नीचे की मंजिल से 5वीं मंजिल तक लिफ्ट में जाते समय मैं अकेले में खूब रोई.

औफिस के बाथरूम और कभीकभी लिफ्ट के अकेलेपन में ही मैं ने रोने की जगह को खोजा है. इस के अलावा रोने के लिए मुझे एकांत समय और जगह नहीं मिलता.

5वीं मंजिल पर पहुंच कर देखा तो औफिस के लोग काम में लगे हुए थे. मेरे ऊपर की अधिकारी कल्पना मैम ने मुझे खा जाने वाली निगाहों से देखा और कहने लगीं ,“हमेशा की तरह लेट?”

“सौरी कल्पना मैम,” बोल कर मैं अपनी जगह पर जा कर पर्स को रख तुरंत बाथरूम गई ताकि और थोड़ी देर रो कर चेहरे को पोंछ सकूं.

सुबह उठते समय ही मीनू का शरीर गरम था. मीनू ने अपनी 2 साल की उम्र में सिर्फ 2 ही जगह देखी हैं. एक घर, दूसरी बच्चों के डौक्टर सीतारामन का क्लीनिक. क्लीनिक के हरे पेंट हुए दरवाजे को वह पहचानती है. उस के पास जाते ही मीनू जो रोना शुरू करती तो पूरे 1 घंटे तक डाक्टर का इंतजार करते समय वह लगातार रोती रहती है.

डाक्टर जब उसे जांचते तो हाथों से उछलती और जोरजोर से रोती और वापस बाहर आने के बाद ही चुप होती.

डाक्टर ने बताया था कि बच्ची को थोड़ा सा प्राइमेरी कौंप्लैक्स है. इसलिए महीने में 1-2 बार उसे खांसी, जुखाम या बुखार आ जाता है.

आज भी मैं औटो पकङ कर डाक्टर के पास जा कर कर आई और सासूमां को मीनू को देने वाली दवाओं के बारे में बताया. फिर जल्दी से बाथरूम में घुस कर 2 मग पानी डाल, साड़ी पहन, चेहरे पर क्रीम लगा और जल्दीजल्दी नाश्ता निबटा कर रवाना होते समय एक नजर बच्ची को देखा.

तेज बुखार में बच्ची का चेहरा लाल था. मुझे साड़ी पहनते देख वह फिर से रोना शुरू कर दी. उस के हिसाब से मम्मी नाइटी पहने रहेगी तो घर में रहेगी, साड़ी पहनेगी तो बाहर जाएगी.

“मम्मी मत जाओ,” कह कर वह मेरे पैरों में लिपट गई. उसे किसी तरह मना कर औफिस जाने के लिए बस पकड़ी.

“क्यों, बच्ची की तबीयत ठीक नहीं है क्या?” ऐना बोली.\

लंच के समय में घर फोन कर बच्ची के बारे में पूछा तो बोला अभी कुछ ठीक है. थोङी तसल्ली के साथ मैं ने खाना शुरू किया.

“ऐना, रोजाना औफिस जाने के लिए साड़ी पहनते समय जब ‘मत जाओ मम्मी’ कह कर मीनू रोती है तो उस की वह आवाज मेरे कानों में हमेशा आती रहती है.”

“दीपा, तुम्हारे पति तो अच्छी नौकरी में हैं. अब तुम चुपचाप घर में रहो. तुम को शांति नहीं है. बच्ची परेशान होती है. तुम्हारा पति इस के लिए राजी नहीं होगा क्या?” ऐना के आवाज में सच और स्नेह का भाव था.

“वह आदमी नाटककार है ऐना. नौकरी छोड़ने की बात करना शुरू करो तो बस यही कहता है कि तुम्हारा फैसला है तुम कुछ भी करो, मैं इस के बीच में नहीं आऊंगा. तुम्हें खुश रहना चाहिए बस. मैं इस सौफ्टवेयर कंपनी में हूं. कब नौकरी चली जाएगी नहीं कह सकते. बाजार ठीकठाक रहा तो सब ठीक, मंदी में कंपनी में कब तालाबंदी हो जाए कह नहीं सकते. तुम्हारी सैलरी से थोड़ी राहत मिलती है.”

“इस बार किसी से भी सलाह मत लो, अभी 2 दिन में बोनस मिलेगा. चुपचाप रुपयों को ले कर तुरंत इस्तीफा दे दो?” ऐना बोली.

मैं ने अपने कंप्यूटर पर ऐक्सैल शीट में जो भी रिकौर्ड भरना था भरा. सीधे व आड़े दोनों तरफ से टोटल सब सही है या नहीं मैं ने मिलान किया. फिर रिपोर्ट पर लेटर तैयार किया. सैक्शन चीफ कल्पना को और एक कल्पना के उच्च अधिकारी को एक प्रति भेज दिया.

इस बार मैं बिना रोए, बिना जल्दबाजी किए कार्यालय से बाहर आ गई. मुझे मेरा फैसला ठीक लगा.

घर आ कर देखा मीनू सो रही थी. सुबह जो पहना था वही कपड़े मीनू ने पहने थे.

‘बच्ची की तबीयत ठीक नहीं तो क्या उस के कपड़े भी नहीं बदलने चाहिए?’ मन ही मन सासूमां पर गुस्सा होते हुए भी मैं उन से बोली “बच्ची ने आप को परेशान तो नहीं किया अम्मां?”

वे बोलीं, “पहले ही से तेरी बेटी बदमाशियों की पुतली है. तबीयत ठीक न हो तो पूछो नहीं?”

मैं उन की बातों पर ध्यान न दे कर मीनू के पीठ को सहलाने लगी.

जब मैं छोटी थी तब मेरी अम्मां मेरे और मेरे छोटे भाई के साथ कितनी देर रहती थीं? हमारी अम्मां को साहित्य से बहुत प्रेम था.

हम कहते,”अम्मां बादल गरज रहे हैं, बिजली चमक रही है. डर लग रहा है.”

वे कहतीं कि वीर रस के कई कवि हैं उन की कविताएं बोलो जबकि दूसरे बच्चों के मांएं हनुमानजी को याद करने को कहतीं.

मेरी मां झांसी की रानी और मीरा की मिलीजुली अवतार थीं. वे अंधविश्वासी भी नहीं थीं. मेरा भाई रोता तो मेरी मां सीता बन जातीं और कहतीं कि चलो हम लवकुश बन कर राम से लड़ाई करें.

चांदनी रात में छत पर हमारी मम्मी मीठा चावल बना अपने हाथों से हम दोनों बच्चों को बिना चम्मच के खिलातीं जिस में केशर, इलायची और घी की वह खुशबू अभी तक ऐसा लगता है जैसे हाथों में आ रही हो.

जब कभी भी कहीं कोई उत्सव होता तो हमारी मम्मी हम दोनों बच्चों को रिकशा में साथ ले जातीं. हम दोनों भाईबहन उस रिकशे में एक सीट के लिए लङ बैठते थे.

हमेशा अम्मां हम दोनों को तेल से मालिश कर के नहलातीं. रात के समय चांदनी में हम अड़ोसपड़ोस के बच्चों के साथ मिल कर बरामदे में लुकाछिपी खेलते.

सोते समय नींद नहीं आ रही कह कर हम रोते तो वे हमें लोरी सुनातीं और तरहतरह के लोकगीत सुना कर सुला देतीं.

‘जब मेरी अम्मां हमारे साथ इस तरह रहीं तो रहीं तो क्या मुझे मीनू के साथ ऐसे नहीं रहना चाहिए क्या?’ यह सोच कर मैं एक योजना के साथ उठी. बच्ची को खाना खिलाने के लिए जगाया.

“मीनू, मम्मी अब औफिस नहीं जाएगी?” मैं धीरे से बोली.

“अब मम्मी तुम हमेशा ही नाइटी पहनोगी?” मीनू तुतला कर बोली.

अगले ही दिन औफिस जाते ही इस्तीफा तैयार कर के ऐना को दिखाया.

“आज तुम्हारे चेहरे पर नईनई शादी हुई लड़की जैसे रौनक दिख रही है,” ऐना बोली.

“अभी मत दे. बोनस का चेक दे दें तब देना. इस्तीफा दे दोगी तो फिर बोनस नहीं देंगे. जोजो लेना है सब को वसूल कर के फिर दे देना इस पत्र को डियर,” वह बोली.

दोपहर को 3 बजे कल्पना मैम मुझे एक अलग कमरे में ले कर गईं और बोलीं,”यह कंपनी तुम्हारी योग्यता का सम्मान करती है. इस कठिन समय में तुम्हारा योगदान बहुत ही सराहनीय रहा. सब को ठीक से समझ कर उन लोगों की योग्यता के अनुसार कंपनी ने तुम्हें भी प्रोमोशन दिया है. यह लो प्रोमोशन लेटर.”

उस लेटर को देख मैं ने एक बार फिर पढ़ा. ऐसा ही 2 प्रोमोशन और हो जाएं तो बस फिर वह भी कल्पना जैसे हो सकती है, सैक्शन की हैड.

डाक्टर ने बताया था,”मीनू को जो प्राइमेरी कौंप्लैक्स है उस के लिए 9 महीने लगातार दवा देने से वह ठीक हो जाएगी.”

मैं सोचने लगी,’3 महीने हो गए. 6 महीने ही तो बचे हैं. अगले साल स्कूल में भरती करने तक थोड़ी परेशानी सह ले तो सब ठीक हो जाएगा. अब तो सैलरी भी बढ़ गई है. सासूमां की मदद के लिए एक कामवाली को रख दें तो सब ठीक हो जाएगा. मेरे पति जो कहते हैं कि सौफ्टवेयर कंपनी का भविष्य का कुछ पता नहीं, तो फायदा इसी में है कि अभी कमाएं तो ही कल मीनू के भविष्य के लिए अच्छे दिन होंगे…’

मैं अचानक से वर्तमान में लौटी और बोली,”धन्यवाद कल्पना मैम. मैं ने इस की कल्पना नहीं की थी.”

वे बोलीं,”दीपा, कल तुम ने जो बढ़िया रिपोर्ट तैयार किया उसे और विस्तृत करना होगा. आज ही बौस को भेजना है. हो जाएगा?”

“हां ठीक है कल्पना मैम,” मैं बोली.

मैं ने घर पर फोन कर दिया कि लेट हो जाऊंगी. जो इस्तीफा मैं ने लिखा था उसे टुकड़ेटुकड़े कर डस्टबिन में डाल आई थी.

Family Story: पहचान – आखिर वसुंधरा अपनी ननद को क्या देना चाहती थी?

Family Story, लेखिका- शोभा मेहरोत्रा

बड़ी जेठानी ने माथे का पसीना पोंछा और धम्म से आंगन में बिछी दरी पर बैठ गईं. तभी 2 नौकरों ने फोम के 2 गद्दे ला कर तख्त पर एक के ऊपर एक कर के रख दिए. दालान में चावल पछोरती ननद काम छोड़ कर गद्दों को देखने लगी. छोटी चाची और अम्माजी भी आंगन की तरफ लपकीं. बड़ी जेठानी ने गर्वीले स्वर में बताया, ‘‘पूरे ढाई हजार रुपए के गद्दे हैं. चादर और तकिए मिला कर पूरे 3 हजार रुपए खर्च किए हैं.’’

आसपास जुटी महिलाओं ने सहमति में सिर हिलाया. गद्दे वास्तव में सुंदर थे. बड़ी बूआ ने ताल मिलाया, ‘‘अब ननद की शादी में भाभियां नहीं करेंगी तो कौन करेगा?’’ ऐसे सुअवसर को खोने की मूर्खता भला मझली जेठानी कैसे करती. उस ने तड़ से कहा, ‘‘मैं तो पहले ही डाइनिंग टेबल का और्डर दे चुकी हूं. आजकल में बन कर आती ही होगी. पूरे 4 हजार रुपए की है.’’

घर में सब से छोटी बेटी का ब्याह था. दूरपास के सभी रिश्तेदार सप्ताहभर पहले ही आ गए थे. आजकल शादीब्याह में ही सब एकदूसरे से मिल पाते हैं. सभी रिश्तेदारों ने पहले ही अपनेअपने उपहारों की सूची बता दी थी, ताकि दोहरे सामान खरीदने से बचा जा सके शादी के घर में.

अकसर रोज ही उपहारों की किस्म और उन के मूल्य पर चर्चा होती. ऐसे में वसुंधरा का मुख उतर जाता और वह मन ही मन व्यथित होती.

वसुंधरा के तीनों जेठों का व्यापार था. उन की बरेली शहर में साडि़यों की प्रतिष्ठित दुकानें थीं. सभी अच्छा खाकमा रहे थे. उस घर में, बस, सुकांत ही नौकरी में था. वसुंधरा के मायके में भी सब नौकरी वाले थे, इसीलिए उसे सीमित वेतन में रहने का तरीका पता था. सो, जब वह पति के साथ इलाहाबाद रहने गई तो उसे कोई कष्ट न हुआ.

छोटी ननद रूपाली का विवाह तय हुआ तो उसे बड़ी प्रसन्नता हुई, क्योंकि रूपाली की ससुराल उसी शहर में थी जहां उस के बड़े भाई नियुक्त थे. वसुंधरा पुलकित थी कि भाई के घर जाने पर वह ननद से भी मिल लिया करेगी. वैसे भी रूपाली से उसे बड़ा स्नेह था. जब वह ब्याह कर आई थी तो रूपाली ने उसे सगी बहन सा अपनत्व दिया था. परिवार के तौरतरीकों से परिचित कराया और कदमकदम पर साथ दिया.

शादी तय होने की खबर पाते ही वह हर महीने 5 सौ रुपए घरखर्च से अलग निकाल कर रखने लगी. छोटी ननद के विवाह में कम से कम 5 हजार रुपए तो देने ही चाहिए और अधिक हो सका तो वह भी करेगी. वेतनभोगी परिवार किसी एक माह में ही 5 हजार रुपए अलग से व्यय कर नहीं सकता. सो, बड़ी सूझबूझ के साथ वसुंधरा हर महीने 5 सौ रुपए एक डब्बे में निकाल कर रखने लगी.

1-2 महीने तो सुकांत को कुछ पता न चला. फिर जानने पर उस ने लापरवाही से कहा, ‘‘वसुंधरा,  तुम व्यर्थ ही परेशान हो रही हो. मेरे सभी भाई जानते हैं कि मेरा सीमित वेतन है. अम्मा और बाबूजी के पास भी काफी पैसा है. विवाह अच्छी तरह निबट जाएगा.’’

वसुंधरा ने तुनक कर कहा, ‘‘मैं कब कह रही हूं कि हमारे 5-10 हजार रुपए देने से ही रूपाली की डोली उठेगी. परंतु मैं उस की भाभी हूं. मुझे भी तो कुछ न कुछ उपहार देना चाहिए.’’

‘‘जैसा तुम ठीक समझो,’’ कह कर सुकांत तटस्थ हो गए.

वसुंधरा को पति पर क्रोध भी आया कि कैसे लापरवाह हैं. बहन की शादी है और इन्हें कोई फिक्र ही नहीं. इन का क्या? देखना तो सबकुछ मुझे ही है. ये जो उपहार देंगे उस से मेरा भी तो मान बढ़ेगा और अगर उपहार नहीं दिया तो मैं भी अपमानित होऊंगी, वसुंधरा ने मन ही मन विचार किया और अपनी जमापूंजी को गिनगिन कर खुश रहने लगी.

जैसा सोचा था, वैसा ही हुआ. रूपाली के विवाह के एक माह पहले ही उस के पास 5 हजार रुपए जमा हो गए. उस का मन संतोष से भर उठा. उस ने सहर्ष सुकांत को अपनी बचत राशि दिखाई. दोनों बड़ी देर तक विवाह की योजना की कल्पना में खोए रहे.

विवाह में जाने से पहले बच्चे के कपड़ों का भी प्रबंध करना था. वसुंधरा पति के औफिस जाते ही नन्हे मुकुल के झालरदार झबले सिलने बैठ जाती. इधर कई दिनों से मुकुल दूध पीते ही उलटी कर देता. पहले तो वसुंधरा ने सोचा कि मौसम बदलने से बच्चा परेशान है. परंतु जब 3-4 दिन तक बुखार नहीं उतरा तो वह घबरा कर बच्चे को डाक्टर के पास ले गई. 2 दिन दवा देने पर भी जब बुखार नहीं उतरा तो डाक्टर ने खूनपेशाब की जांच कराने को कहा. जांच की रिपोर्ट आते ही सब के होश उड़ गए. बच्चा पीलिया से बुरी तरह पीडि़त था. बच्चे को तुरंत नर्सिंग होम में भरती करना पड़ा.

15 दिन में बच्चा तो ठीक हो कर घर आ गया परंतु तब तक सालभर में यत्न से बचाए गए 5 हजार रुपए खत्म हो चुके थे. बच्चे के ठीक होने का संतोष एक तरफ था तो दूसरी ओर अगले महीने छोटी ननद के विवाह का आयोजन सामने खड़ा था. वसुंधरा चिंता से पीली पड़ गई. एक दिन तो वह सुकांत के सामने फूटफूट कर रोने लगी. सुकांत ने उसे धीरज बंधाते हुए कहा, ‘‘अपने परिवार को मैं जानता हूं. अब बच्चा बीमार हो गया तो उस का इलाज तो करवाना ही था. पैसे इलाज में खर्च हो गए तो क्या हुआ? आज हमारे पास पैसा नहीं है तो शादी में नहीं देंगे. कल पैसा आने पर दे देंगे.’’

वसुंधरा ने माथा ठोक लिया, ‘‘लेकिन शादी तो फिर नहीं होगी. शादी में तो एक बार ही देना है. किसकिस को बताओगे कि तुम्हारे पास पैसा नहीं है. 10 साल से शहर में नौकरी कर रहे हो. बहन की शादी के समय पर हाथ झाड़ लोगे तो लोग क्या कहेंगे?’’

बहस का कोई अंत न था. वसुंधरा की समझ में नहीं आ रहा था कि वह खाली हाथ ननद के विवाह में कैसे शामिल हो. सुकांत अपनी बात पर अड़ा था. आखिर विवाह के 10 दिन पहले सुकांत छुट्टी ले कर परिवार सहित अपने घर आ पहुंचा. पूरे घर में चहलपहल थी. सब ने वसुंधरा का स्वागत किया. 2 दिन बीतते ही जेठानियों ने टटोलना शुरू किया, ‘‘वसुंधरा, तुम रूपाली को क्या दे रही हो?’’

वसुंधरा सहम गई मानो कोई जघन्य अपराध किया हो. बड़ी देर तक कोई बात नहीं सूझी, फिर धीरे से बोली, ‘‘अभी कुछ तय नहीं किया है.’’

‘पता नहीं सुकांत ने अपने भाइयों को क्या बताया और अम्माजी से क्या कहा,’ वसुंधरा मन ही मन इसी उलझन में फंसी रही. वह दिनभर रसोई में घुसी रहती. सब को दिनभर चायनाश्ता कराते, भोजन परोसते उसे पलभर का भी कोई अवकाश न था. परंतु अधिक व्यस्त रहने पर भी उसे कोई न कोई सुना जाता कि वह कितने रुपए का कौन सा उपहार दे रही है. वसुंधरा लज्जा से गड़ जाती. काश, उस के पास भी पैसे होते तो वह भी सब को अभिमानपूर्वक बताती कि वह क्या उपहार दे रही है.

वसुंधरा को सब से अधिक गुस्सा सुकांत पर आता जो इस घर में कदम रखते ही मानो पराया हो गया. पिछले एक सप्ताह से उस ने वसुंधरा से कोई बात नहीं की थी. वसुंधरा ने बारबार कोशिश भी की कि पति से कुछ समय के लिए एकांत में मिले तो उन्हें फिर समझाए कि कहीं से कुछ रुपए उधार ले कर ही कम से कम एक उपहार तो अवश्य ही दे दें. विवाह में आए 40-50 रिश्तेदारों के भरेपूरे परिवार में वसुंधरा खुद को अत्यंत अकेली और असहाय महसूस करती. क्या सभी रिश्ते पैसों के तराजू पर ही तोले जाते हैं. भाईभाभी का स्नेह, सौहार्द का कोई मूल्य नहीं. जब से वसुंधरा ने इस घर में कदम रखा है, कामकाज में कोल्हू के बैल की तरह जुटी रहती है. बीमारी से उठे बच्चे पर भी ध्यान नहीं देती. बच्चे को गोद में बैठा कर दुलारनेखिलाने पर भी उसे अपराधबोध होता. वह अपनी सेवा में पैसों की भरपाई कर लेना चाहती थी.

वसुंधरा मन ही मन सोचती, ‘अम्माजी मेरा पक्ष लेंगी. जेठानियों के रोबदाब के समक्ष मेरी ढाल बन जाएंगी. रिश्तेदारों का क्या है. विवाह में आए हैं, विदा होते ही चले जाएंगे. उन की बात का क्या बुरा मानना. शादीविवाह में हंसीमजाक, एकदूसरे की खिंचाई तो होती ही है. घरवालों के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग रहे, यही जरूरी है.’

परंतु अम्माजी के हावभाव से किसी पक्षधरता का आभास न होता. एक नितांत तटस्थ भाव सभी के चेहरे पर दिखाई देता. इतना ही नहीं, किसी ने व्यग्र हो कर बच्चे की बीमारी के बारे में भी कुछ नहीं पूछा. वसुंधरा ने ही 1-2 बार बताने का प्रयास किया कि किस प्रकार बच्चे को अस्पताल में भरती कराया, कितना व्यय हुआ? पर हर बार उस की बात बीच में ही कट गई और साड़ी, फौल, ब्लाउज की डिजाइन में सब उलझ गए. वसुंधरा क्षुब्ध हो गई. उसे लगने लगा जैसे वह किसी और के घर विवाह में आई है, जहां किसी को उस के निजी सुखदुख से कोई लेनादेना नहीं है. उस की विवशता से किसी को सरोकार नहीं है.

वसुंधरा को कुछ न दे पाने का मलाल दिनरात खाए जाता. जेठानियों के लाए उपहार और उन की कीमतों का वर्णन हृदय में फांस की तरह चुभता, पर वह किस से कहती अपने मन की व्यथा. दिनरात काम में जुटी रहने पर भी खुशी का एक भी बोल नहीं सुनाई पड़ता जो उस के घायल मन पर मरहम लगा पाता.

शारीरिक श्रम, भावनात्मक सौहार्द दोनों मिल कर भी धन की कमी की भरपाई में सहायक न हुए. भावशून्य सी वह काम में लगी रहती, पर दिल वेदना से तारतार होता रहता. विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ.

सभी ने बढ़चढ़ कर इस अंतिम आयोजन में हिस्सा लिया. विदा के समय वसुंधरा ने सब की नजर बचा कर गले में पड़ा हार उतारा और गले लिपट कर बिलखबिलख कर रोती रूपाली के गले में पहना दिया.

रूपाली ससुराल में जा कर सब को बताएगी कि छोटी भाभी ने यह हार दिया है, हार 10 हजार रुपए से भला क्या कम होगा. पिताजी ने वसुंधरा की पसंद से ही यह हार खरीदा था. हार जाने से वसुंधरा को दुख तो अवश्य हुआ, पर अब उस के मन में अपराधबोध नहीं था. यद्यपि हार देने का बखान उस ने सास या जेठानी से नहीं किया, पर अब उस के मन पर कोई बोझ नहीं था. रूपाली मायके आने पर सब को स्वयं ही बताएगी. तब सभी उस का गुणगान करेंगे. वसुंधरा के मुख पर छाए चिंता के बादल छंट गए और संतोष का उजाला दमकने लगा.

रूपाली की विदाई के बाद से ही सब रिश्तेदार अपनेअपने घर लौटने लगे थे. 2 दिन रुक कर सुकांत भी वसुंधरा को ले कर इलाहाबाद लौट आए. कई बार वसुंधरा ने सुकांत को हार देने की बात बतानी चाही, पर हर बार वह यह सोच कर खामोश हो जाती कि उपहार दे कर ढिंढोरा पीटने से क्या लाभ? जब अपनी मरजी से दिया है, अपनी चीज दी है तो उस का बखान कर के पति को क्यों लज्जित करना. परंतु स्त्रीसुलभ स्वभाव के अनुसार वसुंधरा चाहती थी कि कम से कम पति तो उस की उदारता जाने. एक त्योहार पर वसुंधरा ने गहने पहने, पर उस का गला सूना रहा. सुकांत ने उस की सजधज की प्रशंसा तो की, पर सूने गले की ओर उस की नजर न गई.

वसुंधरा मन ही मन छटपटाती. एक बार भी पति पूछे कि हार क्यों नहीं पहना तो वह झट बता दे कि उस ने पति का मान किस प्रकार रखा. लेकिन सुकांत ने कभी हार का जिक्र नहीं छेड़ा.

एक शाम सुकांत अपने मित्र  विनोद के साथ बैठे चाय पी रहे  थे. विनोद उन के औफिस में ही लेखा विभाग में थे. विनोद ने कहा, ‘‘अगले महीने तुम्हारे जीपीएफ के लोन की अंतिम किस्त कट जाएगी.’’

सुकांत ने लंबी सांस ली, ‘‘हां, भाई, 5 साल हो गए. पूरे 15 हजार रुपए लिए थे.’’ संयोग से बगल के कमरे में सफाई करती वसुंधरा ने पूरी बात सुन ली. वह असमंजस में थी. सोचा कि सुकांत ने जीपीएफ से तो कभी लोन नहीं लिया. लोन लिया होता तो मुझ को अवश्य पता होता. फिर 15 हजार रुपए कम नहीं होते. सुकांत में तो कोई गलत आदतें भी नहीं हैं, न वह जुआ खेलता है न शराब पीता है. फिर 15 हजार रुपए का क्या किया. अचानक वसुंधरा को याद आया कि 5 साल पहले ही तो रूपाली की शादी हुई थी.

वसुंधरा अपनी विवशता पर फूटफूट कर रोने लगी. काश, सुकांत ने उसे बताया होता. उस पर थोड़ा विश्वास किया होता. तब वह ननद की शादी में चोरों की तरह मुंह छिपाए न फिरती. हार जाने का गम उसे नहीं था. हार का क्या है, अपने लौकर में पड़ा रहे या ननद के पास, आखिर उस से रहा नहीं गया. उस ने सुकांत से पूछा तो उस ने बड़े निरीह स्वर में कहा, ‘‘मैं ने सोचा, मैं बताऊंगा तो तुम झगड़ा करोगी,’’ फिर जब वसुंधरा ने हार देने की बात बताई तो सुकांत सकते में आ गया. फिर धीमे स्वर में बोला, ‘‘मुझे क्या पता था तुम अपना भी गहना दे डालोगी. मैं तो समझता था तुम बहन के विवाह में 15 हजार रुपए देने पर नाराज हो जाओगी,’’ वसुंधरा के मौन पर लज्जित सुकांत ने फिर कहा, ‘‘वसुंधरा, मैं तुम्हें जानता तो वर्षों से हूं किंतु पहचान आज सका हूं.’’

वसुंधरा को अपने ऊपर फक्र हो रहा था, पति की नजरों में वह ऊपर जो उठ गई थी.

Family Story: मां – क्या नीरा ने अपने बेटे को खुद से दूर किया?

Family Story: अब सबकुछ सनी ही तो था नीरा के लिए जीने का एकमात्र सहारा. कैसे दूर कर देती उसे अपनेआप से. लेकिन अब उस के हाथ में कुछ नहीं था. निर्णय सनी का था.

तीसरी बार फिर मोबाइल की घंटी बजी थी. सम झते देर नहीं लगी थी मीरा को कि फिर वही राजुल का फोन होगा. आज जैसी बेचैनी उसे कभी महसूस नहीं हुई थी. सनी भी तो अब तक आया नहीं था. यह भी अच्छा है कि उस के सामने फोन नहीं आया. मोबाइल की घंटी लगातार बजती जा रही थी. कांपते हाथों से उस ने मोबाइल उठाया-

‘‘हां, तो मीरा आंटी, फिर क्या सोचा आप ने?’’ राजुल की आवाज ठहरी हुई थी.

‘‘तुम फिर एक बार सोच लो,’’ मीरा ने वे ही वाक्य फिर से दोहराने चाहे थे. ‘‘मेरा तो एकमात्र सहारा है सनी, तुम्हारा क्या, तुम तो किसी को भी गोद ले सकती हो.’’

‘‘अरे, आप सम झती क्यों नहीं हैं? किसी और में और सनी में तो फर्क है न. फिर मैं कह तो रही हूं कि आप को कोई कमी नहीं होगी.’’

‘‘देखो, सनी से ही आ कर कल सुबह बात कर लेना,’’ कह कर मीरा ने फोन रख दिया था. उस की जैसे अब बोलने की शक्ति भी चुकती जा रही थी.

यहां मैं इतनी दूर इस शहर में बेटे को ले कर रह रही हूं. ठीक है, बहुत संपन्न नहीं है, फिर भी गुजारा तो हो ही रहा है. पर राजुल इतने वर्षों बाद पता लगा कर यहां आ धमकेगी, यह तो सपने में भी नहीं सोचा था. बेटे की इतनी चिंता थी, तो पहले आती.

अब जब पालपोस कर इतना बड़ा कर दिया, बेटा युवा हो गया तो… एकाएक फिर  झटका लगा था. यह क्या निकल गया मुंह से, क्यों कल सुबह आने को कह दिया, सनी तो चला ही जाएगा, वियोग की कल्पना करते ही आंखें भर आई थीं. सनी उस का एकमात्र सहारा.

पिछले 3 दिनों से लगातार फोन आ रहे थे राजुल के. शायद यहां किसी होटल में ठहरी है, पुराने मकान मालिक से ही पता ले कर यहां आई है. और 3 दिनों से मीरा का रातदिन का चैन गायब हो गया है. पता नहीं कैसे जल्दबाजी में उस के मुंह से निकल गया कि यहां आ कर सनी से बात कर लेना. यह क्या कह दिया उस ने, उस की तो मति ही मारी गई.

‘‘मां, मां, कितनी देर से घंटी बजा रहा हूं, सो गईं क्या?’’ खिड़की से सनी ने आवाज दी, तब ध्यान टूटा.

‘‘आई बेटा, तेरा ही इंतजार कर रही थी,’’ हड़बड़ा कर उठी थी मीरा.

‘‘अरे, इंतजार कर रही थीं तो दरवाजा तो खोलतीं. देखो, बाहर कितनी ठंड है,’’ कहते हुए अंदर आया था सनी, ‘‘अब जल्दी से खाना गरम कर दो, बहुत भूख लगी है और नींद भी आ रही है.’’

किचन में आ कर भी विचारतंद्रा टूटी नहीं थी मीरा की. अभी बेटा कहेगा कि फिर वही सब्जी और रोटी, कभी तो कुछ और नया बना दिया करो. पर आज तो जैसेतैसे खाना बन गया, वही बहुत है.

‘‘यह क्या, तुम नहीं खा रही हो?’’ एक ही थाली देख कर सनी चौंका था.

‘‘हां बेटा, भूख नहीं है, तू खा ले, अचार निकाल दूं?’’

‘‘नहीं रहने दो, मु झे पता था कि तुम वही खाना बना दोगी. अच्छा होता, प्रवीण के घर ही खाना खा आता. उस की मां कितनी जिद कर रही थीं. पनीर, कोफ्ते, परांठे, खीर और पता नहीं क्याक्या बनाया था.’’

मीरा जैसे सुन कर भी सुन नहीं पा रही थी.

‘‘मां, कहां खो गईं?’’ सनी की आवाज से फिर चौंक गई थी.

‘‘पता है, प्रवीण का भी सलैक्शन हो गया है. कोचिंग से फर्क तो पड़ता है न, अब राजू, मोहन, शिशिर और प्रवीण सभी चले जाएंगे अच्छे कालेज में. बस मैं ही, हमारे पास भी इतना पैसा होता, तो मैं भी कहीं अच्छी जगह पढ़ लेता,’’ सनी का वही पुराना राग शुरू हो गया था.

‘‘हां बेटा, अब तू भी अच्छे कालेज में पढ़ लेना, मन चाहे कालेज में ऐडमिशन ले लेना, बस, सुबह का इंतजार.’’

‘‘क्या? कैसी पहेलियां बु झा रही हो मां. सुबह क्या मेरी कोईर् लौटरी लगने वाली है, अब क्या दिन में भी बैठेबैठे सपने देखने लगी हो. तबीयत भी तुम्हारी ठीक नहीं लग रही है. कल चैकअप करवा दूंगा, चलना अस्पताल मेरे साथ,’’ सनी ने दो ही रोटी खा कर थाली खिसका दी थी.

‘‘अरे खाना तो ढंग से खा लेता,’’ मीरा ने रोकना चाहा था.

‘‘नहीं, बस. और हां, तुम किस लौटरी की बात कर रही थीं?’’

‘‘हां, लौटरी ही है, कल सुबह कोई आएगा तु झ से मिलने.’’

‘‘कौन? कौन आएगा मां,’’ सनी चौंक गया था.

‘‘तू हाथमुंह धो कर अंदर चल, फिर कमरे में आराम से बैठ कर सब सम झाती हूं.’’

मीरा ने किसी तरह मन को मजबूत करना चाहा था. क्या कहेगी किस प्रकार कहेगी.

‘‘हां मां, आओ,’’ कमरे से सनी ने आवाज दी थी.

मन फिर से भ्रमित होने लगा. पैर भी कांपे. किसी तरफ कमरे में आ कर पलंग के पास पड़ी कुरसी पर बैठ गई थी मीरा.

‘‘क्या कह रही थीं तुम, किस लौटरी के बारे में?’’ सनी का स्वर उत्सुकता से भरा हुआ था.

मीरा ने किसी तरह बोलना शुरू किया, ‘‘बेटा, मैं आज तु झे सबकुछ बता रही हूं, जो अब तक बता नहीं पाई. तेरी असली मां का नाम राजुल है, जोकि बहुत बड़ी प्रौपर्टी की मालिक हैं. उन की कोई और औलाद नहीं है. वे अब तु झे लेने आ रही हैं,’’ यह कहते हुए गला भर्रा गया था मीरा का और आंसू छिपाने के लिए मुंह दूसरी ओर मोड़ लिया था उस ने.

मां, आप कह क्या रही हो, मेरी असली मां कोई और है. तो अब तक कहां थी, आई क्यों नहीं?’’ सनी सम झ नहीं पा रहा था कि आज मां को हुआ क्या है? क्यों इतनी बहकीबहकी बातें कर रही हैं.

‘‘हां बेटा, तेरी असली मां वही है. बस, तु झे जन्म नहीं देना चाह रही थी तो मैं ने ही रोक दिया था और कहा था कि जो भी संतान होगी, मैं ले लूंगी. मेरे भी कोईर् औलाद नहीं थी. मैं वहीं अस्पताल में नर्स थी. बस, तु झे जन्म दे कर और मु झे सौंप कर वह चली गई.’’

‘‘अब तू जो भी सम झ ले. हो सके तो मु झे माफ कर दे. मैं ने अब तक तु झ से यह सब छिपाए रखा था. मेरे लिए तो तू बेटे से भी बढ़ कर है. बस, अब और कुछ मत पूछ,’’ यह कहते फफक पड़ी थी मीरा और जोर की रुलाई को रोकते हुए कमरे से बाहर निकल गई.

अपने कमरे में आ कर गिर रुलाई फूट ही पड़ी थी. सनी उस का बेटा इतने लाड़प्यार से पाला उसे. कल पराया हो जाएगा. सोचते ही कलेजा मुंह को आने लगता है. कैसे जी पाएगी वह सनी के बिना. इतना दुख तो उसे अपने पति जोसेफ के आकस्मिक निधन पर भी नहीं हुआ था. तब तो यही सोच कर संतोष कर लिया था कि बेटा तो है उस के पास. उस के सहारे बची जिंदगी निकल जाएगी. यही सोच कर पुराना शहर छोड़ कर यहां आ कर अस्पताल में नौकरी कर ली थी. तब क्या पता था कि नियति ने उस के जीवन में सुख लिखा ही नहीं. तभी तो, आज राजुल पता लगाते हुए यहां आ धमकी है.

शायद वक्त को यही मंजूर होगा कि सनी को अच्छा, संपन्न परिवार मिले, उस का कैरियर बने, तभी तो राजुल आ रही है. बेटा भी तो यही चाहता है कि उसे अच्छा कालेज मिले. अब कालेज क्या, राजुल तो उसे ऐसे ही कई फैक्ट्री का मालिक बना देगी.

ठीक है, उसे तो खुश होना चाहिए. आखिर, सनी की खुशी में ही तो उस की भी खुशी है. और उस की स्वयं की जिंदगी अब बची ही कितनी है, काट लेगी किसी तरह.

लेकिन अपने मन को लाख उपाय कर के भी वह सम झा नहीं पा रही थी. पुराने दिन फिर से सामने घूमने लगे थे. तब वह राजुल के पड़ोस में ही रहा करती थी. राजुल के पिता नगर के नामी व्यवसायी थे. उन्हीं के अस्पताल में वह नर्स की नौकरी कर रही थी. राजुल अपने पिता की एकमात्र संतान थी. खूब धूमधाम से उस की शादी हुई पर शादी के चारपांच माह बाद ही वह तलाक ले कर पिता के घर आ गईर् थी. तब उसे 3 माह का गर्भ था. इसीलिए वह एबौर्शन करा कर नई जिंदगी जीना चाह रही थी. इस काम के लिए मीरा से संपर्क किया गया. तब तक मीरा और जोसेफ की शादी हुए एक लंबा अरसा हो चुका था और उन की कोई संतान नहीं थी.

मीरा ने राजुल को सम झाया था. ‘तुम्हारी जो भी संतान होगी, मैं ले लूंगी. तुम एबौर्शन मत करवाओ.’

बड़ी मुश्किल से इस बात के लिए राजुल तैयार हुई थी. और बेटे को जन्म दे कर ही उस शहर से चली गई. बेटे का मुंह भी नहीं देखना चाहा था उस ने.

सनी का पालनपोषण उस ने और जोसेफ ने बड़े लाड़प्यार से किया था. राजुल की शादी फिर किसी नामी परिवार के बेटे से हो गई थी और वह विदेश चली गई थी.

यह तो उसे राजुल के फोन से ही मालूम पड़ा कि वहां उस के पति का निधन हो गया और अब वह अपनी जायदाद संभालने भारत आ गई है, चूंकि निसंतान है, इसलिए चाह रही है कि सनी को गोद ले ले, आखिर वह उसी का तो बेटा है.

मीरा सम झ नहीं पा रही थी कि नियति क्यों उस के साथ इतना क्रूर खेल खेल रही है. सनी उस का एकमात्र सहारा, वह भी अलग हो जाएगा, तो वह किस के सहारे जिएगी.

आंखों में नींद का नाम नहीं था. शरीर जैसे जला जा रहा था. 2 बार उठ कर पानी पिया.

सुबह उठ कर रोज की तरह दूध लाने गई, चाय बनाई. सोचा, कमरा थोड़ा ठीकठाक कर दे, राजुल आती होगी. सनी को भी जगा दे, पर वह जागा हुआ ही था. उसे चाय थमा कर वह अपने कमरे में आ गई. बेटे को देखते ही कमजोर पड़ जाएगी. नहीं, वह राजुल के सामने भी नहीं जाएगी.

जब राजुल की कार घर के सामने रुकी, तो उस ने उसे सनी के ही कमरे में भेज दिया था. ठीक है, मांबेटा आपस में बात कर लें. अब उस का काम ही क्या है? वैसे भी राजुल के पिता के इतने एहसान हैं उस पर, अब किस मुंह से वह सनी को रोक पाएगी. पर मन था कि मान ही नहीं रहा था और राजुल और सनी के वार्त्तालाप के शब्द पास के कमरे से उस के कानों में पड़ भी रहे थे.

‘‘बस बेटा, अब मैं तु झे लेने आ गईर् हूं. मीरा ने बताया था कि तू अपने कैरियर को ले कर बहुत चिंतित है. पर तु झे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं. करोड़ों की जायदाद का मालिक होगा तू,’’ राजुल कह रही थी.

‘‘कौन बेटा, कैसी जायदाद, मैं अपनी मां के साथ ही हूं, और यहीं रहूंगा. ठीक है, बहुत पैसा नहीं है हमारे पास, पर जो है, हम खुश हैं. मेरी मां ने मु झे पालपोस कर बड़ा किया है और आप चाहती हैं कि इस उम्र में उन्हें छोड़ कर चल दूं. आप होती कौन हैं मेरे कैरियर की चिंता करने वाली, कैसे सोच लिया आप ने कि मैं आप के साथ चल दूंगा?’’ सनी का स्वर ऊंचा होता जा रहा था.

इतने कठोर शब्द तो कभी नहीं बोलता था सनी. मीरा भी चौंकी थी. उधर, राजुल का अनुनयभरा स्वर, ‘‘बेटे, तू मीरा की चिंता मत कर, उन की सारी व्यवस्था मैं कर दूंगी. आखिर तू मेरा बेटा ही है, न तो मैं ने तु झे गोद दिया था, न कानूनीरूप से तेरा गोदनामा हुआ है. मैं तेरी मां हूं, अदालत भी यही कहेगी मैं ही तेरी मां हूं. परिस्थितियां थीं, मैं तु झे अपने पास नहीं रख पाई. मीरा को मैं उस का खर्चा दूंगी. तू चाहेगा तो उसे भी साथ रख लेंगे. मु झे तेरे भविष्य की चिंता है. मैं तेरा अमेरिका में दाखिला करा दूंगी, यहां तु झे सड़ने नहीं दूंगी. तू मेरा ही बेटा है.’’

‘‘मत कहिए मु झे बारबार बेटा, आप तो मु झे जन्म देने से पहले ही मारना चाहती थीं. आप को तो मेरा मुंह देखना भी गवारा नहीं था. यह तो मां ही थीं जिन्होंने मु झे संभाला और अब इस उम्र में वे आप पर आश्रित नहीं होंगी. मैं हूं उन का बेटा, उन की संभाल करने वाला, आप को चिंता करने की जरूरत नहीं है, सम झीं? और अब आप कृपया यहां से चली जाएं, आगे से कभी सोचना भी मत कि मैं आप के साथ चल दूंगा.’’

सनी ने जैसे अपना निर्णय सुना दिया था. फिर राजुल शायद धीमे स्वर में रो भी रही थी. मीरा सम झ नहीं पा रही थी कि क्या कह रही है.

तभी सनी का तेज स्वर सुनाई दिया, ‘‘मैं जो कुछ कह रहा हूं, आप सम झ क्यों नहीं पा रही हैं. मैं कोई बिकाऊ कमोडिटी नहीं हूं. फिर जब आप ने मु झे मार ही दिया था तो अब क्यों आ गई हैं मु झे लेने. मैं बालिग हूं, मु झे अपना भविष्य सोचने का हक है. आप चाहें तो आप भी हमारे साथ रह सकती हैं. पर मैं, आप के साथ मां को छोड़ कर जाने वाला नहीं हूं. आप मु झे भी सम झने की कोशिश करें. मेरा अपना भी उत्तरदायित्व है. जिस ने मु झे पालापोसा, बड़ा किया, मैं उसे इस उम्र में अंधकार में नहीं छोड़ सकता. कानून आप की मदद नहीं करेगा. दुनिया में आप की बदनामी अलग होगी. आप भी शांति से रहें, हमें भी रहने दें. आप मु झे सम झने की कोशिश करें. अब मैं और कुछ कहूं और अपशब्द निकल जाएं मेरे मुंह से, मेरी रिक्वैस्ट है, आप चली जाएं. सुना नहीं आप ने?’’

सनी की आवाज फिर और तेज हो गई थी.

इधर, राजुल धड़ाम से दरवाजा बंद करते हुए निकल गई थी. फिर कार के जाने की आवाज आई. मीरा की जैसे रुकी सांसें फिर लौट आई थीं. सनी कमरे से बाहर आया और मां के गले लग गया और बोला, ‘‘मेरी मां सिर्फ आप हो. कहीं नहीं जाऊंगा आप को छोड़ कर.’’ मीरा को लगा कि उस की ममता जीत गई है.

Family Story: शर्त – क्यों श्वेता अपनी शादी से खुश नहीं थी?

Family Story: आजलगभग 16 साल बाद श्वेता ने सलोनी की तसवीर फेसबुक पर देखी और श्वेता फिर से छलांग लगा कर कालेज वाली छुईमुई उमराव जान बन गई. अदअसल 2 दशक पहले श्वेता और सलोनी अभिन्न मित्र थीं. दोनों के घरों में कोई समानता नहीं थी. सलोनी का राजमहल सा घर जो शहर की सब से पौश कालोनी कवि नगर में स्थित था वहीं श्वेता का छोटा सा घर निम्नवर्गीय कालोनी विजय नगर में था, पर इन सब बातों के बावजूद श्वेता और सलोनी की दोस्ती कलकल बहते हुए पानी की तरह चलती रही.

सलोनी जहां सांवले रंग, साधारण नैननक्श पर गजब के आत्मविश्वास की स्वामिनी थी वहीं श्वेता गौर वर्ण, भूरी आंखें, तीखे नैननक्श की मलिका थी. दोनों एकदूसरे के न केवल रंगरूप में, बल्कि आचारविचार में भी बिलकुल विपरीत थीं. जहां सलोनी बेहद बिंदास और दिल की साफ थी वहीं श्वेता थोड़ी सी सिमटी हुई और खुद में खोई रहती थी.

श्वेता मन ही मन अपने जीवनस्तर की तुलना सलोनी से करती और खुद को सदा कमतर पाती थी. पर उसे पूरा विश्वास था कि उस के राजसी रूपसौंदर्य के कारण वह किसी अमीर खानदान की ही बहू बनेगी और श्वेता के घर वह बडे़ और अमीर लोगों के तौरतरीके का अनुकरण करने ही जाती थी.

आज सलोनी का जन्मदिन था और सभी सहेलियां कानपुर के पांचसितारा होटल में इकट्ठा हुई थीं. वहीं पर सलोनी ने अपनी सब सहेलियों की मुलाकात विभोर से कराई, जो उस के पिता के मित्र का बेटा था और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कानुपर के सरकारी कालेज से कर रहा था. विभोर 5 फुट 10 इंच लंबा आकर्षक नौजवान था.

जैसेकि आमतौर पर होता है, सब लड़कियों ने पूरा होटल सिर पर उठा रखा था बस श्वेता ही थी जो चुपचाप सहमी सी एक कोने में बैठी हुई थी.

विभोर ने मुसकराते हुए सलोनी से कहा, ‘‘ये छुईमुई कौन हैं, बिलकुल उमराव जान लग रही हैं.’’

सलोनी खींच कर श्वेता को वहीं ले गई और बोली, ‘‘यह छुईमुई श्वेता है और मेरी सब से पुरानी और करीबी दोस्त.’’

फिर खाना और्डर होने लगा. ऐसेऐसे व्यंजन जिन के नाम भी श्वेता ने नहीं सुने थे. वह और घबरा गई. तभी विभोर श्वेता की बगल में आ कर बैठ गया और मेनू कार्ड उस के हाथों से ले लिया. फिर धीमे से उस के कानों में बोला, ‘‘जो मैं और्डर करूंगा तुम भी वही करना.’’

यह सुन कर श्वेता की जान में जान आ गई. विभोर ने श्वेता जैसी कोई लड़की अब  तक देखी नहीं थी. उस की अपनी मां, बहनें बहुत ही अलग किस्म की थीं. यह छुईमुई जैसी लड़की से उस का पहला परिचय था. बातबात पर चेहरे का लज्जा से लाल हो जाना, दुपट्टे के कोने से खेलना, पसीनापसीना होना और बिना किसी प्रसाधन के भी इतना सुंदर दिखना, विभोर का यह पहला तजरबा था.

वापसी में श्वेता को घर जाने की जल्दी थी तो वह औटो के लिए निकल गई, तभी पीछे से विभोर आया और बोला, ‘‘छुईमुई तुम मेरे साथ चलो, मेरे कालेज का रास्ता वहीं से है.’’

श्वेता घबरा कर चुप खड़ी रही तो विभोर हंस कर बोला, ‘‘तुम्हें घर के बाहर ही उतार दूंगा, कौफी पीने के लिए घर के अंदर नहीं आऊंगा.’’

श्वेता चुपचाप बैठ गई और मोटरसाइकिल हवा से बातें करने लगी. एक अजीब सी खुशी और दुविधा में घिरी श्वेता घर पहुंची. विभोर पहला ऐसा लड़का था, जिस ने इतना बेबाक हो कर उस से बात की. खोईखोई सी वह अपने पलंग पर लेट गई और विभोर का उसे छुईमुई कहना उस की तुलना उमराव जान से करना, सबकुछ ने उस के दिल के तार ?ांकृत कर दिए और उस की आंखों में इंद्रधनुषी रंग उतर आए, जिन के सपने वह बचपन से देखती आई थी.

श्वेता अब अपने रखरखाव का ध्यान पहले से अधिक रखने लगी थी और अब उस का अधिकतर समय सलोनी के घर ही व्यतीत होता था.

दरअसल, श्वेता विभोर को देखने के बहाने अपना डेरा सलोनी के घर जमाए रहती थी और यह बात सलोनी भी जानती थी. इसलिए उस ने एक दिन श्वेता से कह भी दिया, ‘‘श्वेता विभोर हर किसी से ऐसे ही मजाक करता रहता है, बहुत खिलंदड़ स्वभाव का है वह.’’

मगर श्वेता को लगा कि विभोर श्वेता के चारों ओर उमराव जान कह कर मंडराता रहता है, इसलिए सलोनी जलती है क्योंकि विभोर हमेशा सलोनी को काला हीरा कह कर चिढ़ाता है.

देखते ही देखते 2 वर्ष साल गए और श्वेता, विभोर और सलोनी की दोस्ती ऐसे ही चलती रही. विभोर ने कभी भी श्वेता से अपने प्यार का इजहार नहीं किया पर प्यार का क्या कभी इजहार करा जाता है, यह तो महसूस किया जाता है और श्वेता तो पिछले 2 सालों से श्वेता विभोर के प्यार में भीगी हुई थी. उसे तो मानो अपनी मंजिल मिल गई थी.

उधर विभोर को जहां एक तरफ श्वेता की खामोशी और घबराहट बहुत आकर्षक लगती थी वहीं सलोनी का आत्मविश्वास, उस की हर बात को मूक सहमति न दे कर तर्कवितर्क करना उसे प्रभावित करता था.

विभोर ने श्वेता से कोई वादा नहीं किया था पर श्वेता को पूरा विश्वास था कि विभोर उस का हाथ मांगने आएगा. कालेज खत्म हो गया था तो सलोनी ने अपने पापा का बिजनैस जौइन कर लिया था और श्वेता ने विभोर के प्रस्ताव का इंतजार करना आरंभ कर दिया.

विभोर और श्वेता फोन से एकदूसरे से लगातार संपर्क में थे. इस बीच विभोर की नौकरी लग गई पर वह अधिक खुश नहीं था, उसे और आगे बढ़ना था. श्वेता हर बार विभोर को फोन पर यह सुनाती थी कि उस के लिए बहुत सारे विवाह के प्र्रस्ताव आ रहे हैं पर विभोर को सम?ा नहीं आ रहा था कि श्वेता ये सब उसे क्यों बताती रहती है.

एक दिन ?ां?ाला कर उस ने फोन पर बोल भी दिया, ‘‘कैसी दोस्त हो तुम श्वेता मैं अपनी नौकरी के कारण परेशान हूं और तुम्हें बस विवाह की पड़ी है. हां मालूम है मु?ो तुम बहुत खूबसूरत हो तो रोका किस ने है तुम्हें कर लो न शादी,’’ और फिर फोन काट दिया.

श्वेता को लगा कि विभोर असुरक्षित महसूस कर रहा है कि कहीं उस का विवाह कहीं और न हो जाए, पर मन ही मन श्वेता खुश थी कि चलो विभोर अब जल्द ही सिर के बल दौड़ा आएगा.

एक दिन अचानक शाम को सलोनी का फोन आया, उसे अर्जेंट बुलाया था. वहां जा कर देखा तो पता चला सलोनी उड़ीउड़ी सी घूम रही है, श्वेता को देखते ही बोली, ‘‘शुक्र है तुम आ गई, यार आज मेरा रोका है और सुनेगी किस के साथ?’’

श्वेता वहीं धम से बैठ गई और फिर बोली, ‘‘सलोनी यह कैसा मजाक है, विभोर तो अभी विवाह के बारे में सोच भी नहीं सकता है… उस ने मु?ा से खुद बोला था.’’

सलोनी हंसते हुए बोली, ‘‘अरे पगली तू बहुत भोली है, विभोर ने अपनी एक नई यूनिट आरंभ करी है और उस में मेरे पापा ने 50% पैसा लगाया है तथा उस यूनिट का बेसिक प्लान मेरा था तो दोनों के पापा ने सोचा जब एकसाथ काम ही करना है तो फिर जिंदगी भी एकसाथ क्यों न गुजारी जाए.’’

श्वेता कड़वाहट से चिल्ला कर बोली, ‘‘यह क्यों नहीं बोलती कि तुम ने अपने पैसों से उसे खरीद लिया है.’’

सलोनी श्वेता की बात सुन कर सकते में आ गई पर फिर भी संयत स्वर में बोली, ‘‘श्वेता, विभोर का अपना निर्णय है, उस ने सुंदरता से अधिक अपनी तरक्की को महत्त्व दिया है, तुम बहुत सुंदर हो श्वेता पर जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए काबिलीयत और स्मार्टनैस भी चाहिए, जो शायद उसे मु?ा में नजर आई होगी.’’

श्वेता ने कहा, ‘‘यह नहीं हो सकता, विभोर मेरे अलावा और किसी से शादी नहीं कर सकता है और मैं तुम से हर बात में बेहतर हूं.’’

सलोनी बोली, ‘‘यह हो चुका है श्वेता, जरूरी नहीं है सब लोग रूप के ही दीवाने हों. कुछ लोग रूप से अधिक बुद्धि को भी महत्त्व देते हैं, मेरे ही कारण विभोर यह नया यूनिट लगा पाया है.’’

श्वेता बोली, ‘‘सलोनी अपने पापा के वैभव पर तुम्हें बहुत घमंड है न और इसी धन के बल पर तुम ने विभोर को हथिया लिया है पर मेरी भी यह बात सुन लो, अब रूपरंग के साथसाथ यह वैभव और धन भी मेरा दास बन कर रहेगा, यह मेरी शर्त है तुम से.’’

सलोनी मुसकराते हुए बोली, ‘‘तुम्हारी सोच गलत है श्वेता पर देखेंगे अगर कभी जिंदगी के किसी मोड़ पर टकराए तो.’’

उस दिन के बाद श्वेता ने सलोनी और विभोर नामक अध्याय अपनी जिंदगीरूपी किताब  से हमेशा के लिए खत्म कर दिया था पर वह अपनी शर्त नहीं भूली थी बस उस की जिंदगी का एक ही मकसद था किसी भी कीमत पर धनवान बनना, इस कारण वह एक के बाद एक मध्यवर्गीय रिश्ते नकारती रही और जहां श्वेता का मन करता था वहां दहेज की लंबी लिस्ट देख कर उस के घर वालों के पसीने छूट जाते. घर वाले श्वेता के रवैए से परेशान हो गए थे.

देखते ही देखते श्वेता ने 30 साल भी पूरे कर लिए. इसी बीच एक दिन श्वेता एक दूर की रिश्तेदारी में विवाह में सम्मिलित होने गई थी. वहीं पर उसे राजेश्वरी ने अपने बेटे विकास के लिए पसंद कर लिया. विकास खानदानी रईस था और बहुत अच्छे पद पर कार्यरत था, पर दिखने में बहुत ही साधारण था. विकास की पहली बीबी की 1 साल पहले मृत्यु हो गई थी और उस के 5 और 7 साल के 2 बच्चे थे.

जब यह रिश्ता आया तो श्वेता के मां और बाबूजी बोले, ‘‘सगी बेटी है सौतेली नहीं, पैसा हुआ तो क्या हुआ, है तो पूरे 38 साल का. न बाबा न ऐसा महल नहीं चाहिए और फिर 2-2 बच्चे भी हैं.’’

मगर श्वेता ने आगे बढ़ कर इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया. वह अपने एकाकी जीवन से ऊब चुकी थी और यह पहला ऐसा रिश्ता था जो उसे पसंद आया था. उसे विकास के बच्चों या विकास से कोई मतलब नहीं था, उसे मतलब था विकास के रुतबे से, पैसों से.

आज विवाह के 10 साल बीत गए थे, जिस धन के लिए श्वेता ने विवाह किया था   वह यहां पर भरपूर था. दोनों बच्चे होस्टल में थे और विकास उस की आंखों के इशारे पर उठता और बैठता था. फिर भी एक टीस थी श्वेता के मन में जो जबतब उसे मायूस कर देती थी.

विकास उसे हाथोंहाथ रखता था पर फिर भी दोनों का रिश्ता पतिपत्नी का नहीं, दास मालिक का सा लगता था. श्वेता जैसी खूबसूरत पत्नी पा कर विकास धन्य हो उठा था, वह हमेशा श्वेता की खूबसूरती का उपासक ही बना रहा. पति बनने की कोशिश कभी न करी. दोनों बच्चों के साथ श्वेता ने हमेशा एक सम्मानजनक दूरी बना कर रखी थी. श्वेता और विकास के अपना कोई बच्चा कभी नहीं हो पाया था पर इस का भी श्वेता को कभी अफसोस नहीं हुआ था. बच्चा न होने के कारण श्वेता के शरीर पर मांस की एक परत भी नहीं चढ़ी थी, जैसी वह 10 साल पहले लगती थी वैसी ही आज भी लगती थी और आईने में यह देख कर श्वेता की गरदन घमंड से तन जाती थी.

ऐसे ही एक दिन श्वेता ने अचानक फेसबुक पर सलोनी को देखा और उस की तसवीर देख कर उसे असीम आनंद आ गया. सलोनी बेहद अनाकर्षक लग रही थी पर विभोर अभी भी जस का तस बना हुआ था, फिर से श्वेता के मन में टीस सी उठी. यह विभोर नाम की टीस ही थी जो उसे सामान्य होने नहीं देती थी.

और फिर नियति जैसे खुद ही सलोनी और विभोर को उस के सामने खींच लाई. विभोर को अपने व्यापार के सिलसिले में ही कोई फाइल पास करवानी थी, जो विकास की मदद से ही हो सकती थी.

जैसे ही दफ्तर में विकास को पता चला कि सलोनी, श्वेता के शहर की ही है और उस की मित्र भी थी तो फौरन विकास ने उन्हें अपने घर पर आमंत्रित कर लिया. श्वेता भले ही ऊपर से भुनभुना रही थी पर अंदर से बेहद खुश थी, चलो अब तो वह सलोनी को अपना राजपाट दिखा पाएगी, विभोर को भी तो पता चले कि उस ने क्या खोया है और किस कांच के टुकड़े को वह हीरा सम?ा कर ले गया है. बहुत घमंड था न सलोनी को अपनी योग्यता और स्मार्टनैस पर, परंतु आज सलोनी भी देख लेगी कि जीवन के तराजू में मेरे वैभव, मेरी सुंदरता का पलड़ा भारी है.

विभोर और सलोनी समय से कुछ पहले ही आ गए थे. दोनों पुराने दिनों को याद करने लगे पर श्वेता ऐसा व्यवहार कर रही थी जैसे उसे कुछ भी याद न हो.

श्वेता ने ही सलोनी से कहा, ‘‘क्या हाल बना रखा है सलोनी तुम ने… तुम पहले से तीन गुना हो गई हो, जिम नहीं जाती हो क्या?’’ और फिर बड़ी अदा से अपना साड़ी का पल्ला ठीक करते हुए कनखियों से विभोर की तरफ देखने लगी पर विभोर की आंखों में सलोनी के लिए प्यार और सम्मान देख कर वह राख हो गई.

सलोनी हंसते हुए बोली, ‘‘श्वेता, मां बनने के बाद तो वजन बढ़ ही जाता है. जब तुम्हारे खुद के बच्चे होंगे न तो पता चलेगा.’’

ऐसा लगा मानो श्वेता के मुंह पर किसी ने सफेदी पोत दी हो और फिर सलोनी अपने बच्चों का प्रशस्ति गान करने लगी.

तभी श्वेता को ध्यान आया उसे तो विकास के बच्चों के बारे में कुछ भी नहीं पता.  वह बस विकास की पत्नी ही बनी रही, उस ने उन बच्चों की मां बनने की पहल कभी नहीं की.

श्वेता ने फिर खाने की मेज पर सब को बुलाया, उसे पूरी उम्मीद थी कि सलोनी और विभोर उस के खाने की अनदेखी नहीं कर पाएंगे. पर यहां भी श्वेता को निराशा ही हाथ लगी. सलोनी अधिकतर व्यंजनों को देख कर बोली, ‘‘श्वेता, तुम्हारे व्यंजनों को देख कर विकास की सेहत का राज सम?ा आ गया.’’

विकास की बढ़ती हुई तोंद की तरफ उन दोनों का इशारा था. श्वेता कट कर रह गई.

श्वेता को सम?ा नहीं आ रहा था उस का रूप, उस का वैभव क्यों सलोनी और विभोर को प्रभावित नहीं कर पा रहा, विभोर उस की खूबसूरती पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है? विभोर और सलोनी के रिश्ते में बहुत सुंदर तालमेल था जो श्वेता के वैवाहिक रिश्ते से नदारद था, क्योंकि श्वेता ने तो विवाह बस धन के लिए किया था खाने के बाद विभोर और विकास कार्य संबंधी बातों के लिए बगीचे में बैठ गए. सलोनी को अपने वैभव से दमकते ड्राइंगरूम में बैठा कर, श्वेता कौफी लेने के लिए चली गई.

कौफी पीतेपीते सलोनी 2 मिनट रुकी. श्वेता को लगा शायद अब वह उस की मेहमाननवाजी की प्रशंसा करेगी पर सलोनी खिलखिलाकर बोली, ‘‘श्वेता, तुम्हें अपनी शर्त याद है क्या अभी भी? लगता है तुम ने शर्त जीत ली है.’’

श्वेता ने कोई जवाब नहीं दिया पर उस के मन को पता था कि वह फिर से शर्त हार गई है. उसे पता था कि वह खूबसूरत है पर बस अपने लिए.

‘‘उस ने विकास से शादी बस सलोनी से बराबरी के लिए की है पर सलोनी अब भी उस से कहीं आगे है, क्योंकि एक पत्नी की सफलता उस के रंगरूप में नहीं उस के पति और बच्चों के साथ उस के रिश्तों की गहराई और गरमाहट से ?ालकती है, जो श्वेता के विवाह में कहीं नहीं थी.

सलोनी खिलखिलाती हुई बगीचे की तरफ चली गई. श्वेता को लग रहा था उस की बेमतलब की शर्त ने उस की जिंदगी को ऐसे मोड़ पर ला कर खड़ा कर दिया, जिस की शायद कोई मंजिल ही नहीं है.

Romantic Story: पिया का घर

Romantic Story: कृष्णा अपने घने काले बालों को बाहर बालकनी में खड़ी हो कर सुलझ रही थी. उस की चाय जैसी भूरी रंगत को उस के बाल केश और अधिक मादक बनाते थे. शादी के 10 साल बाद भी नमन उतना ही दीवाना था जितना पहले साल था. नमन का प्यार उस की सहेलियों के बीच ईर्ष्या का विषय था. पर कभीकभी सत्य के व्यवहार से कृष्णा के मन में संशय भी होता था कि क्या यह प्यार है या दिखावा?

कुल मिला कर जिंदगी की गाड़ी ठीकठाक चल रही थी. छोटा सा परिवार था कृष्णा का, पति नमन और बेटी विहा. परंतु कुछ माह से कृष्णा ने महसूस किया था कि नमन देर रात को घर आने लगा है. जब भी कृष्णा पूछती, वह यही बोलता कि तुम्हारे और विहा के लिए खट रहा हूं, नहीं तो मेरे लिए दो रोटियां भी काफी हैं.

मगर कृष्णा के मन को फिर भी ऐसा लगता था कि कहीं कुछ तो गलत है. अभी भी बाहर बाल सुखाते हुए कृष्णा के मन में यही सब चल रहा था कि बाहर दरवाजे पर घंटी बजी. दरवाजा खोला देखा तो सामने नमन खड़ा था.

इस से पहले कृष्णा कुछ बोलती, नमन बोला, ‘‘अरे उदयपुर जा रहा हूं, 5 दिनों के लिए. इसलिए सोचा कि आज पूरा दिन अपनी बेगम के साथ बिताया जाए,’’ और फिर नमन ने 2 पैकेट पकड़ाए.

कृष्णा ने खोल कर देखे, ‘‘एक में बहुत सुंदर जैकेट थी और दूसरे में एक ट्रैक सूट.’’

कृष्णा मुसकराते हुए बोली, ‘‘अच्छा हरजाना भर रहे हो, नए साल पर यहां न होने का.’’

नमन उदास होते हुए बोला, ‘‘बस कृष्णा 2 साल और, फिर बस मेरे सारे समय पर तुम्हारा ही हक होगा.’’

कृष्णा रसोई में चाय बनाते हुए सोच रही थी कि नमन आखिर परिवार के लिए सब कर रहा है और वह है कि शक करती रहती है.

शाम को पूरा परिवार विहा के पसंदीदा होटल में डिनर करने गया था, लौंग ड्राइव करी और बाद में कृष्णा का पसंदीदा पान और विहा की आइसक्रीम. रात में कृष्णा ने नमन के करीब जाना चाहा तो वह बोला, ‘‘कृष्णा थक गया हूं, प्लीज आज नहीं.’’

कृष्णा मन मसोस कर बोली, ‘‘यह तुम पिछले 7 महीनों से कह रहे हो.’’

नमन बोला, ‘‘यार वर्क प्रैशर इतना है, क्या करूं? वापस आ कर डाक्टर के पास चलते हैं… शायद काम की अधिकता के कारण मेरी पौरुष शक्ति कम हो गई है.’’

नमन गहरी नींद में डूब गया और कृष्णा सोच रही थी कि कहीं नमन की क्षुधा कहीं और तो पूरी नहीं हो रही है. पर उस का मन यह मानने को तैयार नहीं था.

सुबह नमन एअरपोर्ट के लिए निकल गया और कृष्णा विहा के साथ शौपिंग करने निकल गई. घर आ कर विहा अपनी चीजों में व्यस्त थी और कृष्णा ने अपना मोबाइल उठाया तो देखा, उस में नमन के मैसेज थे कि वह एअरपोर्ट पहुंच गया है और अब उदयपुर पहुंच कर कौल करेगा.

कृष्णा फोन रख ही रही थी कि उस ने देखा कि किसी सिद्धार्थ के मैसेज थे. उस ने उत्सुकतावश मैसेंजर खोला, तो मैसेज पढ़ कर उस के होश उड़ गए.

सिद्धार्थ के हिसाब से नमन उदयपुर नहीं, नोएडा के लैमन राइस होटल में पूजा नाम की महिला के साथ रंगरलियां मना रहा है.

कृष्णा को लगा कि शायद कोई उस के साथ मजाक कर रहा है, इसलिए उस ने लिखा, ‘‘कैसे विश्वास करूं कि तुम सच बोल रहे हो?’’

उधर से जवाब आया, ‘‘रूम नंबर 204, सैक्टर 62, होटल लैमन राइस, नोएडा,’’

पूरी रात कृष्णा अनमनी सा रही. नमन का फोन आया वह बता रहा था कि उस ने कृष्णा के लिए लाल रंग की बंधेज खरीदी हैं और विहा के लिए जयपुरी घाघरा…

फोन रख कर कृष्णा को लगा कि वह कितना गलत सोच रही थी, सत्य के बारे में दोपहर में कृष्णा मैसेंजर पर सिद्धार्थ को ब्लौक करने ही वाली थी कि उस ने देखा, 3 फोटो थे, जो सिद्धार्थ ने भेजे थे. 3 फोटोज में एक औरत, नमन के साथ खड़ी मुसकरा रही थी. अच्छा तो इस का नाम पूजा है. कजरारी आंखें, होंठों पर लाल लिपस्टिक और लाल बंदेज की साड़ी. क्या अपनी महबूबा की उतरन ही उसे नमन पहनाता है.

सुबह कृष्णा, विहा को साथ ले कर मेरठ से नोएडा के लिए निकल गई. वह अब दुविधा में नहीं रहना चाहती थी. नोएडा में वह अपने मम्मीपापा के घर पहुंची. पता चला मम्मीपापा तो गांव गए हुए हैं. कृष्णा के भैया बोले, ‘‘अरे अचानक और सत्य कहां है?’’

कृष्णा बोली, ‘‘भैया आप की बहुत याद आ रही थी, बस चली आई और कल मेरे कुछ पुराने दोस्तों का नोएडा में गैटटुगैदर है. सोचा आप लोगों से मिल भी लूंगी और दोस्तों से भी.’’

सुबह नाश्ता कर के कृष्णा धड़कते दिल के साथ होटल पहुंची. कृष्णा रिसैप्शन पर पहुंची ही थी कि सामने से आती नमन और पूजा दिखाई दे गए थे. नमन का चेहरा सफेद पड़ गया पर फिर भी बेशर्मी से बोला, ‘‘तुम यहां क्या कर रही हो?’’

कृष्णा आंसू पीते हुए बोली, ‘‘तुम्हें घर लेने आई हूं.’’

नमन बोला, ‘‘मैं कोई दूध पीता बच्चा नहीं हूं… घर का रास्ता पता है मु?ो.’’

कृष्णा पूजा की तरफ गुस्से से देखते हुए बोली, ‘‘तो ये हैं आप का जरूरी काम जो तुम उदयपुर करने गए थे.’’

नमन भी बिना झिझक के बोला, ‘‘हां यह पूजा… मेरे साथ मेरे बिजनैस में मदद करती है. कल ही हम उदयपुर से आए हैं और आज तो मैं मेरठ पहुंच कर तुम्हें सरप्राइज देने वाला था.’’

कृष्णा बिना कुछ कहे दनदनाते हुए अपने घर चली गई. जब भैया और भाभी ने पूरी बात सुनी तो भाभी बोली, ‘‘अरे ऐसी औरतों के लिए अपना घर छोड़ने की गलती मत करना. कल मैं तुम्हें गुरुजी के पास ले कर जाऊंगी, तुम चिंता मत करो.’’

अगले दिन जब कृष्णा, अपनी भाभी के साथ वहां पहुंची तो गुरुजी ने बिना कुछ कहे ही जैसे उस के मन का हाल जान लिया.

कृष्णा को भभूति देते हुए गुरुजी ने कहा, ‘‘अपने पति के खाने में मिला देना. कम से कम 1 माह तक ऐसा करोगी तो उस औरत का काला जादू उतर जाएगा. उस औरत ने तुम्हारे पति पर वशीकरण मंत्र कर रखा है… जब वह वापस आए तो कुछ मत कहना. गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करो और शुक्रवार को पूरी निष्ठा से उपवास करना.’’

जब कृष्णा अगले दिन मेरठ जाने के लिए निकली तो भाभी बोली, ‘‘कृष्णा, मम्मीपापा से इस बात का जिक्र मत करना. तुम यह उपाय करोगी तो समस्या का समाधान अवश्य होगा, थोड़ा धीरज से काम लेना.’’

कृष्णा वापस घर आ गई और ठीक दूसरे दिन नमन भी आ गया था. न नमन ने कोई सफाई दी न कृष्णा ने कोई सवाल किया. घर का माहौल थोड़ा घुटाघुटा सा था पर कृष्णा को विश्वास था कि वह पति को सही रास्ते पर ले आएगी.

रोज चाय या खाने में कृष्णा भभूति डाल कर देने लगी थी. नमन अब समय पर घर आने लगा था. कृष्णा को लगा शायद गुरुजी के उपाय काम कर रहे हैं.

उधर नमन एक पहुंचा हुआ खिलाड़ी था. वह शिकार तो अब भी कर रहा था पर  अब उस ने खेलने का तरीका बदल दिया था. अब वह घर से ही अपनी महिलामित्रों को फोन करने लगा था. जब कृष्णा कुछ कहती तो वह उसे अपनी बातों में उलझ लेता. कृष्णा को अपनी बुद्धि से अधिक भभूति और व्रत पर विश्वास था. वह सबकुछ जान कर भी आंखें मूंदे हुए थी. पर एक रोज तो हद हो गई जब बड़ी बेशर्मी से नमन, कृष्णा के सामने ही पूजा से वीडियो कौल कर रहा था.

कृष्णा अपनाआपा खो बैठी और गुस्से से उस के हाथ से फोन छीनते हुए बोली, ‘‘तुम ने सारी हदें पार कर दी हैं. मेरा नहीं तो कम से कम विहा के बारे में तो सोचो. क्या कमी है मु?ा में?’’

नमन खींसें निपोरते हुए बोला, ‘‘तुम्हारे अंदर अब न वह हुस्न है न वह मादकता रही है. एक ठंडी लाश के साथ मैं कैसे अपनी शारीरिक जरूरतें पूरी करूं? शुक्र करो मैं तुम्हारे सारे खर्च उठा रहा हूं और अपने नाम के साथ तुम्हारा नाम जोड़ रखा है… और क्या चाहिए तुम्हें?’’

कृष्णा गुस्से में बोली, ‘‘क्या तुम्हें लगता है मैं अनाथ हूं या सड़क पर पड़ी हुई लड़की हूं? मेरे पापा और भाई अभी जिंदा हैं. वह तो मैं तुम्हारी इज्जत के कारण अब तक चुप थी. अब अगर तुम चाहोगे तो भी वे तुम्हें मेरे करीब नहीं फटकने देंगे.’’

नमन बोला, ‘‘अगर तुम्हारे करीब फटकना होता तो मैं क्या बाहर जाता?’’

अब कृष्णा बरदाश्त नहीं कर पाई और रात में ही विहा को ले कर मम्मीपापा के घर  नोएडा आ गई. अब कृष्णा के पास और कोई उपाय नहीं था. उसे अपने मम्मीपापा को सब बताना पड़ा. मम्मी और पापा सब सुन कर सन्नाटे में आ गए.

पूरी बात सुन कर भैया आग बबूला हो गए, ‘‘कृष्णा तुम ने बिलकुल ठीक किया, अब तुम वापस नहीं जाओगी. विहा और तुम मेरी जिम्मेदारी हो.’’

मगर यह बात सुनते ही भाभी के चेहरे पर चिंता की लकीर खिंच गई. एकाएक बोल उठी, ‘‘अरे तुम कैसी पागलों जैसी बातें कर रहे हो? कोई ऐसे अपना घर छोड़ सकता है क्या? फिर आज की नहीं, कल की सोचो, विहा और कृष्णा की पूरी जिंदगी का सवाल है. कृष्णा तो नौकरी भी नहीं करती कि अपना और विहा का खर्च उठा सके.’’

भैया बोले, ‘‘अरे तो इस घर पर उस का भी बराबरी का हक है.’’

भाभी उस के आगे कुछ न बोल सकी पर वह भैया की इस बात से नाखुश है, यह बात कृष्णा को पता थी. दिन हफ्तों में और हफ्ते महीनों में परिवर्तित हो गए पर नमन की तरफ से कोई पहल नहीं हुई. कृष्णा को सम?ा नहीं आ रहा था कि उस का फैसला सही है या गलत. विहा की बु?ा आंखें और मम्मीपापा की खामोशी सब कृष्णा को कचोटते थे.

भैया ने कह तो दिया था कि वह भी इस घर की संपत्ति में बराबर की हकदार है पर कृष्णा में इतना हौसला नहीं था कि वह इस हक के लिए खड़ी हो पाए.

एक दिन कृष्णा अपने पापा से बुटीक खोलने के बारे में बात कर रही थी. तभी मम्मी हाथ जोड़ते हुए बोलीं, ‘‘बेटी, क्यों हमारा बुढ़ापा खराब करने पर तुली हुई है? अगर तेरे पापा ने तु?ो पैसा दिया तो बहू को अच्छा नहीं लगेगा… हमारे बुढ़ापे का सहारा तो वही है. मैं ने आज नमन से बात करी थी, वह बोल रहा है तुम अपनी मरजी से घर छोड़ कर गई हो और अपनी मरजी से वापस आ सकती हो.’’

कृष्णा बहुत ठसक से घर छोड़ कर आई थी पर किस मुंह से वापस जाए वह सम?ा नहीं पा रही थी. मगर भैया का तनाव, भाभी का अबोला सबकुछ कृष्णा को सोचने पर मजबूर कर रहा था.

पहले हफ्ते जो विहा पूरे घर की आंखों का तारा थी वह अब सब के लिए बेचारी बन कर रह गई थी. एक दिन कृष्णा ने देखा कि भैया के बच्चे गोगी और टिम्सी, पिज्जा के लिए जिद कर रहे थे. विहा बोली, ‘‘टिम्सी मेरे लिए तो डबल चीज मंगवाना.’’

गोगी बोला, ‘‘ये नखरे अपने पापा के घर करना, अब जो मंगवाया है उसी में काम चलाओ.’’

कितनी बार कृष्णा ने गोगी और टिम्सी को छिपछिप कर बादाम, आइसक्रीम  और चौकलेट खाते देखा था. विहा एकदम बु?ा गई थी, उस ने जिद करना बिलकुल छोड़ दी थी. कृष्णा ने बहुत छोटीबड़ी जगह नौकरी के लिए आवेदन भी किया पर कहीं सफलता नहीं मिली. हर तरफ से थकहार के कृष्णा ने गुरुजी को फोन किया.

गुरुजी ने बोला, ‘‘इस अमावस्या पर अगर वह अपने पिया के घर जाएगी तो सब ठीक हो जाएगा.’’

कृष्णा ने जब यह फैसला अपने परिवार को सुनाया तो भाभी एकदम से चहकने लगी, ‘‘अरे कृष्णा तुम ने बिलकुल सही किया, बच्चे को मम्मी और पापा दोनों की जरूरत होती है. तुम क्यों किसी तितली के लिए अपना घर छोड़ती हो. तुम रानी हो उस घर की और उसी सम्मान के साथ रहना.’’

कृष्णा मन ही मन जानती थी कि वह रानी नहीं पर एक अनचाही मेहमान है इस घर की और एक अनचाहा सामाजिक रिश्ता है पिया के घर का.

अगले दिन कृष्णा जब अपने सामान समेत घर पहुंची तो नमन ने विहा को तो खूब दुलारा, परंतु कृष्णा को देख कर व्यंग्य से मुसकरा उठा.

अब नमन को पूरी आजादी थी. उसे अच्छी तरह समझ आ गया था कि अब कृष्णा के पास पिया के घर के अलावा कोई और रास्ता नहीं है. वह जब चाहे आता और जब चाहे जाता था… जो एक आंखों की शर्म थी वह अब नहीं रही थी. खुलेआम वह कमरे में ही बैठ कर अपनी गर्ल फ्रैंड्स से बातें करता था जो कभीकभी अश्लीलता की सीमा भी लांघ जाती थीं.

कृष्णा से जब नमन का व्यवहार सहन नहीं होता था तो वह बाहर आ कर बालकनी में खड़ी हो जाती थी. उस दिन भी खड़ी हुई तो कहीं दूर यह गाना चल रहा था:

‘‘पिया का घर, रानी हूं मैं…’’

गाने के बोल के साथसाथ कृष्णा की आंखों से आंसू भी टपटप बह रहे थे.

Editorial: टूरिज्म और टेरर – पहलगाम हमले की राजनीतिक गूंज

Editorial: कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर आतंकवादी हमले की कीमत भारतीय जनता पार्टी को कुछ ज्यादा चुकानी पड़ेगी. इसलिए नहीं कि 26 लोग मरे. इतने लोग तो कितने ही हादसों में मरते रहते हैं. बसों के खाई में गिरने पर मर जाते हैं, पुल गिरने पर मर जाते हैं, ट्रेन में दुर्घटना हो जाने पर मर जाते हैं. भाजपा की परेशानी यह है कि जो मरे हैं वे खातेपीते घरों के हैं जो महंगे हवाई टिकट ले कर श्रीनगर पहुंचे और फिर पहलगाम में ठहरे.

ये पैसे वाले लोग हैं. ये ही वे लोग हैं जो 50 साल से ‘हिंदूमुसलिमहिंदूमुसलिम’ कर के अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं. इन्हीं के जैसे पंडितों को जब कश्मीर घाटी से आतंकवाद के कारण बाहर निकाला गया तो कांग्रेस को गहरा नुकसान उठाना पड़ा. भ्रष्टाचार का बहाना बता कर 2014 में जब नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तो असली खेल तो वे पंडित खेल रहे थे जो कश्मीर से भगाए गए थे.

2025 में अब उलटा हुआ है. पुलवामा में जो मरे थे वे सैनिक थे. आमतौर पर आतंकवादियों का कहर आम लोगों को सहना पड़ता है. इस बार पहलगाम में ऊंची जातियों के अच्छे खातेपीते घरों के लोगों को सहना पड़ा है. इन में से हरेक की जान की कीमत बहुत ज्यादा होती है. ट्रेन दुर्घटना में 200 मर जाएं तो वे पहलगाम के एक के बराबर भी नहीं होंगे.

यह देश अब आम लोगों के लिए नहीं खास लोगों के लिए चलाया जा रहा है. यही खास लोग तो श्रीनगर होते हुए पहलगाम जा सकते हैं. वे अगर बेमौत मारे गए, जिल्लत से मारे गए, पैंटें खुलवा कर मारे गए तो किसी के सिर पर ठीकरा फूटेगा ही.

यह सिर तो भाजपा का ही हो सकता है क्योंकि जम्मूकश्मीर पुलिस, सेना, जमीन सब दिल्ली सरकार के हाथों में है. लोकल सरकार उमर अब्दुल्ला की सरकार तो नाम की सी है. 2014 से पहले नरेंद्र मोदी बड़ी जोशीली बातें मंचों पर करते थे और उन का इशारा उन ऊंची जातियों के भक्तों का ही होता था जो ‘हिंदूमुसलिमहिंदूमुसलिम’ को ठीक नहीं मानते थे. 2014 के बाद वे धर्म की रौ में बह गए हैं.

अब उन्हीं पर गाज गिरी है, उन्हीं से नाम ले कर, औरतोंबच्चों को छोड़ कर, सिर्फ युवाओं को निशाना आराम से बनाया गया और दिल्ली सोती मिली. क्या मोदी, भाजपा और भगवा भक्त इसे पचा लेंगे? उन धनुर्धारियों, चक्रधारियों, त्रिशूलधारियों का फायदा क्या जब वे ऋषियों, मुनियों और उन को भरभर कर खिलाने वालों और पैसा चढ़ाने वालों को नहीं बचा सकते.

यह तो इस पढ़ीलिखी जमात को पता है कि पानी बंद कर देने या सीमा पर ताला लगा देने से कुछ नहीं होने वाला. ऐसा तो नहीं है कि आतंकवादी बाघा बौर्डर से भारत का वीजा ले कर आए थे. वे पाकिस्तानी ही थे इस का भी सुबूत नहीं है, इन लोगों को मालूम है क्योंकि ये चाहे कितने भक्त हों, इन्हें सचझूठ की समझ है.

तभी इन में मरने वालों के परिवारों से जब भाजपा नेता मिलने गए थे तो खरीखरी सुन कर आए थे. सरकार इतने सकते में है कि मरने वालों को मुआवजा देने तक की हिम्मत नहीं कर पा रही क्योंकि सब करोड़पति घरों से हैं.

॥॥॥

दलितों को किस तरह बेवकूफ बना दिया गया है इस का एक और मामला सामने आया है पश्चिम बंगाल से जहां पूर्व बर्धमान जिले में एक गांव में दलित हल्ला कर रहे हैं कि उन्हें एक शिव मंदिर में घुसने नहीं दिया जा रहा. सवाल जो इन दलितों से पूछा जाना चाहिए कि वे इन मंदिरों में घुसना ही क्यों चाहते हैं?

ये मंदिर कुछ देते हैं क्या? वहां तो चढ़ावा चढ़ा दिया जाता है, फलफूल दिए जाते हैं, पैसे दानपात्र में लुटाए जाते हैं, वहां से कोई दलित या और कुछ ले कर थोड़े आता है. यह तो दलितों की ब्रेन वाशिंग हो चुकी है कि उन को इस मंदिर से कुछ मिलेगा और इस जन्म में नहीं तो अगले जन्म में वे किसी ऊंची जाति वाले के घर में पैदा होंगे.

इस गांव की 130 घरों की आबादी मंदिर में घुसने के लिए कभी पुलिस व कभी जिला अफसरों के पास जा रही है. क्यों भई, पुलिस या जिला अफसरों ने भी क्या इन की कभी पूछ की है जो अब करेंगे?

बड़ी बात तो यही है कि ये लोग मंदिरों में जाना क्यों चाहते हैं? हिंदू मंदिरों में जाने का मतलब है हिंदू वर्ण व्यवस्था को पूरी तरह मान लेना जो कहती है कि शूद्रों का जन्म किसी बड़े देवता के पैरों से हुआ है और दलित, जो इस मंदिरों में जाना चाह रहे हैं, चांडाल हैं, अछूत हैं, सब से खराब हैं. धर्म की इन बातों को दोहरादोहरा कर सदियों से दलितों को दबायाकुचला गया है.

अफसोस की बात है कि शूद्र जो खुद मंदिरों में अब तक नहीं जा पाते थे, अब अपने अलग मंदिर बना कर दलितों को न ऊंचों के मंदिरों में जाने देते हैं और न अपने दूसरे दर्जे के मंदिरों में जाने देते हैं. वे ही हिंदू धर्म व्यवस्था के सब से बड़े हिमायती बन बैठे हैं जबकि एकलव्य और शंबूक जैसे सैकड़ों किस्से हैं जिन में दलितों को ही नहीं उन से ऊंचे शूद्रों के साथ भी भेदभाव किया गया है.

मंदिरों में दलितों के जाने की इच्छा भी उसी जमात के मन में है जो इन्हें कहीं और नहीं जाने देना चाहती क्योंकि अब ऊंची जातियां चाहती हैं कि जिन दलितों के पास थोड़ाबहुत पैसा आ गया है वे किसी न किसी तरह का अपना मंदिर बना लें जहां कोई पंडापुजारी बैठ कर पूजापाठ करा सके, दलितों को लूट सके, उन की बेटियोंबहुओं से सुख पा सके.

समझ नहीं आता कि दलितों के पढ़ेलिखे नौजवान ही नहीं सरकारी दफ्तरों में पहुंच चुके अफसर अनपढ़ दलितों को समझाते क्यों नहीं कि असली मंदिर तो बाजार हैं, फैक्टरियां हैं, दफ्तर हैं, छोटे से ले कर बड़े हुनर के काम हैं जहां से वे काम कर के ऊंचों जैसा सुख पा सकते हैं. मंदिरों में चाहे वे कितनी नाक रगड़ आएं, उन्हें कानी कौड़ी का फायदा नहीं होने वाला.

Superstition: औरतों पर भूतप्रेत आने की साजिश

Superstition, लेखक – शकील प्रेम

नोएडा, उत्तर प्रदेश की रहने वाली कंचन की शादी को 7 साल हो चुके थे. इस बीच उसे एक के बाद एक 3 बेटियां हो गईं. तीसरी बेटी के जन्म के बाद से ही कंचन के पति महेश का रवैया बदल गया था, जैसे कि बेटी पैदा करने का सारा कुसूर कंचन का ही है. कंचन और बच्चा नहीं चाहती थी और अपनी तीनों बेटियों को अच्छी परवरिश देना चाहती थी.

कंचन की सब से छोटी बेटी जब 2 साल की हुई, तो कंचन ने नजदीक के एक प्राइवेट स्कूल में प्राइमरी टीचर के रूप में नौकरी करना शुरू कर दिया और अपनी दोनों बड़ी बेटियों का एडमिशन भी इसी प्राइवेट स्कूल में करा दिया.

कंचन सुबह अपनी दोनों बेटियों को स्कूल के लिए तैयार करती और सब से छोटी बेटी को दादादादी के पास छोड़ कर खुद भी तैयार हो कर स्कूल चली जाती.

कंचन के पति और उस के परिवार वाले कंचन के इस फैसले से खुश नहीं थे. वे चाहते थे कि कंचन घर में रहे और एक बेटे को जन्म दे, लेकिन कंचन अपनी जिद पर अड़ी थी.

कंचन का गर्भनिरोधक गोलियां लेना महेश को पसंद नहीं था, लेकिन कंचन नहीं मानती थी. इस से उन दोनों में बातबात पर लड़ाइयां होने लगीं. कंचन की सास भी लगातार ताने मारती थी, जिस से कंचन का घर में रहना मुश्किल होता जा रहा था. इस सब में कंचन को अपनी बेटियों की चिंता थी.

कंचन पर घर के बिगड़ते हालात का असर होने लगा. धीरेधीरे एक साल और बीत गया. अब वह पहले जैसी नहीं रह गई थी. कभी वह अचानक जोरजोर से हंसने लगती, तो कभी गहरी उदासी में चली जाती. उदासी के वक्त उस के मन में बहुत ही बुरे खयाल आते. कई बार तो खुदकुशी करने का मन करता.

कंचन के बदलते बरताव को देख कर उस की सास को लगने लगा था कि कंचन पर कोई ऊपरी चक्कर हो गया है. कंचन का पति महेश भी अपनी मां की बात को सही मानने लगा.

रविवार का दिन था. महेश और कंचन दोनों की छुट्टी थी. सुबह कंचन पर उस की बीमारी हावी हुई और वह घर के बरतनों को उठा कर फेंकने लगी. कंचन ने अपनी छोटी बेटी को मारने की कोशिश भी की.

यह देख कर महेश बेहद घबरा गया और कंचन के शांत हो जाने के बाद उस ने कंचन से कहा, ‘‘कंचन, कल सोमवार है. मैं औफिस से छुट्टी करूंगा, तुम भी कल छुट्टी कर लो और मेरे साथ गाजियाबाद चलो. वहां एक बाबा हैं, जो तुम्हारे ऊपर के बुरे साए का इलाज कर देंगे.’’

कंचन पढ़ीलिखी थी और जानती थी कि ऊपरी चक्कर जैसी बातें महज अंधविश्वास हैं. उसे कोई ऊपरी चक्कर नहीं है, बल्कि यह एक दिमागी बीमारी है. इस का इलाज कोई मनोचिकित्सक ही कर सकता है.

कंचन ने महेश से कहा, ‘‘ठीक है, कल तुम छुट्टी कर लो. मैं तुम्हारे साथ गाजियाबाद चलूंगी, लेकिन किसी बाबा के पास नहीं, बल्कि हम दोनों गाजियाबाद के एक अस्पताल चलेंगे.’’

महेश अपनी पत्नी कंचन की बात से सहमत नहीं था, लेकिन वह जानता था कि कंचन बहुत जिद्दी औरत है, अगर उसे कल अस्पताल जाना है, तो वह जा कर ही रहेगी.

गाजियाबाद के एक अस्पताल में चैकअप कराने के बाद पता चला कि कंचन को ‘बायपोलर डिसऔर्डर’ है. डाक्टर ने 3 महीने की दवा लिखी और कंचन के पति महेश को समझाया कि अगर कंचन को पूरी तरह ठीक देखना है, तो उसे घर में तनाव के वातावरण से छुटकारा दिलाना होगा.

महेश अपनी पत्नी कंचन से प्यार करता था. वह डाक्टर की बात सम?ा गया और 3 महीने में ही कंचन इस बीमारी से छुटकारा पा गई.

रुखसाना किसी हिंदू लड़के से प्यार करती थी, लेकिन रुखसाना और उस के प्रेमी के बीच धर्म की दीवारें इतनी ऊंची थीं कि वह लांघ न पाई और घर वालों की मरजी से उस ने अपने धर्म के लड़के से शादी कर ली.

पर शादी के 2 साल बाद तक रुखसाना अपने पहले प्यार को नहीं भूल पाई. इस में रुखसाना के शौहर अजीम का ही कुसूर था.

इन 2 सालों में अजीम ने रुखसाना को एक भी ऐसा पल नहीं दिया था, जिस में उसे यह एहसास हो सके कि अजीम उस के प्रेमी से बेहतर है. बातबात पर हाथ उठा देना अजीम की फितरत थी. गालियां बकना तो रोज की बात थी. अजीम के घर वालों का बरताव भी ज्यादा अच्छा नहीं था.

ससुराल वालों के इसी रवैए को देख कर रुखसाना अभी बच्चा नहीं चाहती थी, बल्कि वह नौकरी करना चाहती थी, लेकिन उस के शौहर को उस का नौकरी करना पसंद नहीं था.

एक दिन रुखसाना को पता चला कि उस के प्रेमी ने शादी कर ली है, तो रुखसाना का दिल टूट गया और तभी से उस की दिमागी हालत में गड़बड़ी पैदा होने लगी.

रुखसाना के मन में अजीबअजीब से विचार आने लगे. कभी उसे लगता कि उस का प्रेमी बांहें फैलाए घर के बाहर खड़ा है, तो वह दौड़ कर बाहर जाती और उसे वहां न पा कर जोरजोर से रोने लगती.

रुखसाना हमेशा डरती रहती. कभी तेज आवाज में चिल्लाने लगती, तो कभी जोरजोर से रोने लगती. हालत बिगड़ती देख रुखसाना की ससुराल वाले डर गए और उन्होंने बहाना बना कर रुखसाना को मेरठ में उस के मायके भेज दिया.

मेरठ में रुखसाना का भाई उस की बीमारी को ऊपरी चक्कर सम?ा बैठा और उस ने रुखसाना के इलाज के लिए मेरठ के एक पीर बाबा से बात भी कर ली. रुखसाना की भाभी नगमा पढ़ीलिखी थी और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी.

नगमा ने अपने पति को समझाया कि वह रुखसाना का इलाज अच्छे अस्पताल में किसी दिमाग के डाक्टर से कराए. जल्द ही नगमा की वजह से रुखसाना का इलाज नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में होने लगा.

डाक्टर ने रुखसाना में सिजोफ्रेनिया के लक्षण पाए. 6 महीने तक रुखसाना का ट्रीटमैंट चलता रहा. बेहतर मानसिक इलाज की बदौलत आखिरकार रुखसाना ठीक हो गई.

नगमा ने अपनी कंपनी में बात की और रुखसाना को भी वहीं नौकरी दिला दी. एक साल बाद ही रुखसाना ने अपने शौहर अजीम को तलाक का नोटिस भिजवा दिया और इस वक्त वह बेहद खुशहाल जिंदगी जी रही है.

सभी तरह की दिमागी बीमारियों के लक्षण ऐसे ही होते हैं, जिन्हें आम आदमी सम?ा नही पाता, क्योंकि हम बचपन से जिस सामाजिक माहौल में पलेबढ़े होते हैं, वहां इस तरह की बीमारियों को भूतप्रेत और जिन्न से जोड़ कर ही देखा जाता है.

ऐसी बीमारियां सदियों से रही हैं. हर धर्म के पुरोहित, बाबा, पादरी और मुल्लाओं ने इन बीमारियों का इस्तेमाल अपना धंधा चमकाने में किया है. ज्यादातर औरतों को होने वाली दिमागी बीमारियों के जरीए पुरोहितों वगैरह द्वारा आम आदमी के मन में जिन्न, चुड़ैल, बुरी आत्माएं और जादूटोने का डर बिठाना आसान हो जाता था.

शुरू से ही दिमागी तौर पर बीमार औरतों के साथ इस तरह की घटनाएं आम बात थीं. आज भी अखबारों में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की खबरें आती रहती हैं.

अभी हाल ही में बिहार में एक औरत की लाश मिली थी, जिस के पैरों में ढेर सारी कीलें ठोंकी हुई थीं.

इस तरह के मामलों में रहीसही कसर टैलीविजन और सिनेमा पूरी कर देते हैं, जो हमें इन बीमारियों के प्रति जागरूक करने के बजाय हमारे मन में यह बात बिठा देते हैं कि किसी के शरीर पर किसी और की आत्मा फिट हो सकती है, इसे तंत्रमंत्र द्वारा शरीर से उतारा भी जा सकता है.

समस्या यह है कि दिमागी बीमारियों के बारे में जागरूकता की घोर कमी की वजह से लोग अपने मरीजों को दिमाग के डाक्टर के पास ले जाने के बजाय किसी बाबा के पास ले जाते हैं, क्योंकि वे लोग इस तरह के डाक्टरों के बारे में जानते ही नहीं हैं और वे अंधविश्वास के गड्ढे में जाने को मजबूर हो जाते हैं.

अजीब हरकतें क्यों

आप ने ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जो बहुत कम बोलते हैं, लेकिन जब वे शराब के नशे में होते हैं, तो बिलकुल अलग किस्म के इनसान हो जाते हैं. तब वे अजीब हरकतें करते हैं और विचित्र बातें करते हैं. तब हम कहते हैं कि शराब का असर है. जब नशा उतरेगा, तो फिर से पहले जैसा हो जाएगा.

भूत बाधा के समय भी यही होता है. यहां हमारे दिमाग के बैलेंस को बिगाड़ने में शराब नही, बल्कि कई प्रकार की घरेलू समस्याएं और घोर डिप्रैशन की अवस्था जिम्मेदार होती है, जिसे हम जानकारी की कमी में भूत बाधा समझ लेते हैं. ऐसी अवस्था मे मरीज कुछ ऐसी अजीब हरकतें करने लगता है, जो हमारी समझ से परे होता है और हम इसे बुरी आत्मा का साया समझ लेते हैं.

औरतें झूमने क्यों लगती हैं

आप को नाचना नहीं आता, इस के बावजूद जब आप किसी पार्टी में डीजे के पास होते हैं, तो आप के पैर अपनेआप थिरकने लगते हैं और जिन्हें थोड़ाबहुत भी नाचना आता है, वे तो कूद पड़ते हैं मैदान में.

यही होता है, जब पहले से बीमार औरत ऐसी किसी जगह पर जाती है जहां पहले से कई औरतें झूम रही होती हैं, तो वह औरत भी झूमने लगती है और माहौल देख कर कई ऐसी औरतें भी झूमने लगती हैं, जिन के ऊपर किसी आत्मा का साया नही होता.

इन में कई औरतें वे भी होती हैं, जो अपनी सास, जेठानी या ननद को परेशान करने के लिए जानबूझ कर नाटक करती हैं. नकली देवी आई हो या असली देवी ऐक्टिंग ही तो करनी है, आखिर सच का किसे पता चलता है? झाड़फूंक करने वाला इस नौटंकी का भी पूरा फायदा उठाता है, उसे तो पैसा ऐंठने से मतलब होता है.

सैक्स इच्छा को दबाना

नूतन की पवन से अरेंज मैरिज हुई थी. पवन उम्र में नूतन से 15 साल बड़ा था लेकिन नूतन से बेहद प्यार करता था. नूतन को अपनी ससुराल में भी कोई दिक्कत नहीं थी. बड़ा सा घर था. पवन बिजनैस में थे, इसलिए रुपयों की भी कोई कमी नही थी. ससुराल में सास और देवर भी साथ रहते थे सभी नूतन की बहुत इज्जत करते थे.

ऊपरी तौर पर तो नूतन की जिंदगी में कोई कमी नहीं थी लेकिन एक औरत के सुख के लिए सिर्फ धनदौलत ही जरूरी नहीं होता. नूतन का पति नूतन से बहुत प्यार करता था, फिर भी नूतन अधूरी सी थी. उसे अपने पति से जिस सुख की उम्मीद थी वह उसे पवन नही दे पाता था. दोनों की शादी को एक साल हो चुका था.

विकास और नूतन दोनों हमउम्र थे. विकास बैंक के एग्जाम की तैयारी घर से ही कर रहा था. विकास ज्यादातर समय घर में ही रहता. जिस्मानी सुख की चाह में नूतन अपने देवर विकास के प्रति आकर्षित होने लगी.

जवानी के सैलाब ने जिंदगी की दो अलगअलग किश्तियों को एक कर दिया. दोनों के बीच मुहब्बत का यह सिलसिला 2 साल तक चलता रहा और एक दिन विकास की शादी तय हो गई.

नूतन के लिए यह बड़ा मुश्किल समय था, लेकिन वह कर भी क्या सकती थी. जल्द ही नई बहू के रूप में घर में विकास की बीवी आ गई और नूतन के अरमानों की किश्ती एक बार फिर डांवांडोल हो गई.

हालांकि विकास की शादी के बाद भी चोरीछिपे दोनों के बीच जिस्मानी संबंध चलता रहा, लेकिन अब नूतन के लिए यह रिश्ता एक तरह का पाप बन कर रह गया था. हर बार उसे विकास की बीवी का डर बना रहता.

विकास का रवैया भी बदल चुका था. ऐसे में नूतन तनाव में रहने लगी और उसे मालूम ही न चला कि कब वह दिमागी बीमारी की शिकार हो गई.

भारत में ज्यादातर दिमागी बीमारियों की शिकार औरतें ही हैं. बेमेल शादी का सब से बड़ा दंश औरतें ही झेलती हैं. समाज में मर्दों के लिए कोई रुकावट नहीं होती. घर में पत्नी के होते हुए एक मर्द अनेक औरतों से अपनी हवस की भरपाई करता है.

लेकिन एक औरत की काम इच्छाओं के बारे में कोई नहीं सोचता. अगर किसी लड़की की शादी ऐसे लड़के से हो जाए, जो उस की कामेच्छाओं को संतुष्ट न कर पाता हो तब वह लड़की क्या करे?

कामेच्छाओं को दबाना औरत के दिमाग पर गहरा असर करता है. लंबे समय तक इच्छाओं का यह दमन चलता रहे तो औरत किसी न किसी दिमागी बीमारी की शिकार जरूर हो जाती है.

समाज की वे औरतें जो अपनी यौन इच्छाओं की भरपाई के लिए मजबूरन किसी और मर्द से जिस्मानी रिश्ता बना लेती हैं, वे भी दिमागी तौर पर ठीक नहीं रह पाती हैं. राज खुल जाने और ब्लैकमेलिंग का डर लगातार बना रहता है. बदनामी का खतरा लगातार सिर पर मंडराता रहता है, जिस के चलते ऐसी औरतें सहज जिंदगी नहीं जी पाती हैं और धीरेधीरे दिमागी बीमारी का शिकार हो जाती हैं.

Virat-Avneet: अवनीत के जलवों पर फिदा हुए विराट, कर बैठे ये गलती

Virat-Avneet: इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) की एक पोस्ट को लाइक किया था. हालांकि, बाद में उन्होंने उस लाइक को हटा दिया लेकिन लाइक का स्क्रीनशौट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस छोटी सी घटना से औनलाइन गौसिप शुरू हो गई और यह विवाद इतना बढ़ा कि विराट कोहली (Virat Kohli) को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह सफाई देनी पड़ी कि फीड साफ करने के दौरान गलती से ऐसा हो गया, ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था. कृपया बेवजह कोई बात नहीं बनाएं.

virat-avneet12

महज 23 साल की उम्र में एक लड़की या यू कहें एक एक्ट्रेस ने लाखों करोड़ों लोगों को अपने लुक्स और स्किल्स से दीवाना कर दिया है. जी हां, हम यहां बात कर रहें हैं अवनीत कौर (Avneet Kaur) की जिन्होनें कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है. अवनीत ने अपने करियर की शुरूआत साल 2010 में ज़ी टीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ (Dance India Dance Lil Masters) से की थी और इसके बाद वे शो ‘डांस के सुपरस्टार्स’ (Dance Ke Superstars) में नज़र आईं. इसी के साथ अवनीत ने कई सारी टीवी सीरियल्स में काम किया जैसे कि, मेरी मां (Meri Maa), एक मुट्ठी आसमान (Ek Mutthi Aasmaan), अलादीन – नाम तो सुना होगा (Aladdin – Naam To Suna Hoga), लगे रहो चाचू (Lage Raho Chachu), आदी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avneet Kaur (@avneetkaur_13)

फिल्मी करियर की शुरूआत अवनीत कौर ने साल 2014 में आई फिल्म मर्दानी (Mardani) से की थी जिसमें उन्होनें मीरा का रोल निभाया था. इसके बात अवनीत कई फिल्मों में दिखाई दी जैसे कि, करीब करीब सिंगल (Qarib Qarib Single), मर्दानी 2 (Mardani 2), टीकू वेड्स शेरू (Tiku Weds Sheru), लव की अरेंज मैरिज (Luv Ki Arrange Marriage), आदी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avneet Kaur (@avneetkaur_13)

अवनीत कौर (Avneet Kaur) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. आपको बता दें, एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 32 मिलियल फौलोवर्स हैं और जब भी वे अपनी कोई फोटो या वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस तो जैसे दीवाने हो जाते हैं और पूरा कमेंट सैक्शन अवनीत की तारीफ से भर देते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avneet Kaur (@avneetkaur_13)

हाल ही में अवनीत कौर (Avneet Kaur) ने अपना एक बोल्ड फोटोशूट शेयर किया है जिसे देख फैंस की सांसें थमने का नाम ही नहीं ले रहीं. इस फोटोशूट में अवनीत ने व्हाइट कलर की कट-आउट ड्रैस पहनी है जिससे वे अपना सैक्सी फिगर फ्लौन्ट कर रही हैं.

इतनी ही नहीं इससे पहले भी वे कई बोल्ड फोटोशूट अपने फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं जिसमें वे बला की खूबसूरत नजर आती हैं और इसी के साथ ही नें सैक्सी अंदाज से अपना फिगर फ्लौन्ट करती हैं.

Relationship Trend: देशी लड़के से दिल लगा बैठी विदेशन

Relationship Trend: सोशल मीडिया पर अकसर हमें अनोखी प्रेम कहानियां देखने को मिलती हैं, जिन में लोग अलगअलग देशों से होते हुए भी एकदूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं और उस प्यार को पाने के लिए वे सारी सीमाएं पार करने को तैयार हो जाते हैं. ऐसे कई उदाहरण आएदिन हमें न्यूज चैनलों पर देखने को मिलते हैं.

हाल ही में एक ऐसी दिल को छूने वाली कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख कर आप का दिल भी पिघल जाएगा. दरअसल, यह कहानी है एक अमेरिकन लड़की और एक भारतीय लड़के की, जिन की प्रेम कहानी ने इंटरनैट पर सब का दिल जीत लिया है. इतना ही नहीं, इन की प्यार की गहराई इतनी ज्यादा है कि दोनों एकसाथ अमेरिका में शिफ्ट होने की प्लानिंग भी कर रहे हैं.

आजकल यह कोई आम बात नहीं है, जब किसी विदेशी लड़की को कोई भारतीय लड़का पसंद आया है. इस से पहले भी कई ऐसी लव स्टोरी सुनने को मिली हैं.

एक विदेशी लड़की जैकलीन फोरेरो ने अपनी लव स्टोरी का एक वीडियो शेयर किया है, जिस में वे बताती हैं कि कैसे 2 अलग दुनिया से होने के बावजूद वे एक शख्स से औनलाइन मिलीं और महीनों तक औनलाइन डेटिंग करने के बाद उस से असल में मिलने के लिए भारत आईं. एयरपोर्ट पर दोनों ने एकदूसरे को देखते ही गले लगा लिया.

बताते चलें कि जैकलीन फोरेरो पेशे से फोटोग्राफर हैं. वे बताती हैं कि कैसे वे आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में रहने वाले चंदन से मिलीं और इंस्टाग्राम के जरीए उन की बातचीत हुई. 8 महीने तक दोनों एकदूसरे को वीडियो काल पर डेट करते रहे, फिर फाइनली उन्होंने मिलने का फैसला किया और वे भारत आईं. अब उन दोनों को डेट करते हुए कुल 14 महीने हो चुके हैं और दोनों साथ में यूएस में बसना चाहते हैं.

बताते चलें कि जैकलीन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में दोनों कपल एकदूसरे के साथ घूमतेफिरते, तो कहीं पर एकसाथ चाय की चुसकी लेते नजर आ रहे हैं. दोनों ने एकदूसरे के साथ खूब सारे फोटो क्लिक कराए हैं.

उन का यह प्यार देख कर लोग जम कर तारीफ कर रहे हैं… साथ ही खूब सारे प्यार भरे मैसेज भेज रहे हैं… लोगों ने इस कपल की प्रेम कहानी पर पौजिटिव रिएक्शन दिए हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें