अजनबी: भाग 1

‘‘देखिए भारतीजी, आप अन्यथा  न लें, आप की स्थिति को देखते हुए तो मैं कहना चाहूंगी कि अब आप आपरेशन करा ही लें, नहीं तो बाद में और भी दूसरी उलझनें बढ़ सकती हैं.’’

‘‘अभी आपरेशन कैसे संभव होगा डाक्टर, स्कूल में बच्चों की परीक्षाएं होनी हैं. फिर स्कूल की सारी जिम्मेदारी भी तो है.’’

‘‘देखिए, अब आप को यह तय करना ही होगा कि आप का स्वास्थ्य अधिक महत्त्वपूर्ण है या कुछ और, अब तक तो दवाइयों के जोर पर आप आपरेशन टालती रही हैं पर अब तो यूटरस को निकालने के अलावा और कोई चारा नहीं है.’’

डा. प्रभा का स्वर अभी भी गंभीर ही था.

ये भी पढ़ें- चक्रव्यूह: भाग 2

‘‘ठीक है डाक्टर, अब इस बारे में सोचना होगा,’’ नर्सिंग होम से बाहर आतेआते भारती भी अपनी बीमारी को ले कर गंभीर हो गई थी.

‘‘क्या हुआ दीदी, हो गया चेकअप?’’ भारती के गाड़ी में बैठते ही प्रीति ने पूछा.

प्रीति अब भारती की सहायक कम छोटी बहन अधिक हो गई थी और ऊपर वाले फ्लैट में ही रह रही थी तो भारती उसे भी साथ ले आई थी.

‘‘कुछ नहीं, डाक्टर तो आपरेशन कराने पर जोर दे रही है,’’ भारती ने थके स्वर में कहा था.

कुछ देर चुप्पी रही. चुप्पी तोड़ते हुए प्रीति ने कहा, ‘‘दीदी, आप आपरेशन करा ही लो. कल रात को भी आप दर्द से तड़प रही थीं. रही स्कूल की बात…तो हम सब और टीचर्स हैं ही, सब संभाल लेंगे. फिर अगर बड़ा आपरेशन है तो इस छोटी सी जगह में क्यों, आप दिल्ली ही जा कर कराओ न, वहां तो सारी सुविधाएं हैं.’’

भारती अब कुछ सहज हो गई थी. हां, इसी बहाने कुछ दिन बच्चों व अपने घरपरिवार के साथ रहने को मिल जाएगा, ऐसे तो छुट्टी मिल नहीं पाती है. किशोर उम्र के बच्चों का ध्यान आता है तो कभीकभी लगता है कि बच्चों को जितना समय देना चाहिए था, दिया नहीं. रोहित 12वीं में है, कैरियर इयर है. रश्मि भी 9वीं कक्षा में आ गई है, यहां इस स्कूल की पिं्रसिपल हो कर इतने बच्चों को संभाल रही है पर अपने खुद के बच्चे.

‘‘तुम ठीक कह रही हो प्रीति, मैं आज ही अभय को फोन करती हूं, फिर छुट्टी के लिए आवेदन करूंगी.’’

स्कूल में कौन सा काम किस को संभालना है, भारती मन ही मन इस की रूपरेखा तय करने लगी. घर में आते ही प्रीति ने भारती को आराम से सोफे पर बिठा दिया और बोली, ‘‘दीदी, अब आप थोड़ा आराम कीजिए और हां, किसी चीज की जरूरत हो तो आवाज दे देना, अभी मैं आप के लिए चाय बना देती हूं, कुछ और लेंगी?’’

‘‘और कुछ नहीं, बस चाय ही लूंगी.’’

प्रीति अंदर चाय बनाने चल दी.

सोफे पर पैर फैला कर बैठी भारती को चाय दे कर प्रीति ऊपर चली गई तो भारती ने घर पर फोन मिलाया था.

‘‘ममा, पापा तो अभी आफिस से आए नहीं हैं और भैया कोचिंग के लिए गया हुआ है,’’ रश्मि ने फोन पर बताया और बोली, ‘‘अरे, हां, मम्मी, अब आप की तबीयत कैसी है, पापा कह रहे थे कि कुछ प्राब्लम है आप को…’’

‘‘हां, बेटे, रात को फिर दर्द उठा था. अच्छा, पापा आएं तो बात करा देना और हां, तुम्हारी पढ़ाई कैसी चल रही है? नीमा काम तो ठीक कर रही है न…’’

ये भी पढ़ें- बेरंग

‘‘सब ओके है, मम्मी.’’

भारती ने फोन रख दिया. घड़ी पर नजर गई. हां, अभी तो 7 ही बजे हैं, अजय 8 बजे तक आएंगे. नौकरानी खाना बना कर रख गई थी पर अभी खाने का मन नहीं था. सोचा, डायरी उठा कर नोट कर ले कि स्कूल में कौन सा काम किस को देना है. दिल्ली जाने का मतलब है, कम से कम महीने भर की छुट्टी. क्या पता और ज्यादा समय भी लग जाए.

फिर मन पति और बच्चों में उलझता चला गया था. 6-7 महीने पहले जब इस छोटे से पहाड़ी शहर में उसे स्कूल की प्रधानाचार्य बना कर भेजा जा रहा था तब बिलकुल मन नहीं था उस का घरपरिवार छोड़ने का. तब उस ने पति से कहा था :

‘बच्चे बड़े हो रहे हैं अजय, उन्हें छोड़ना, फिर वहां अकेले रहना, क्या हमारे परिवार के लिए ठीक होगा. अजय, मैं यह प्रमोशन नहीं ले सकती.’

तब अजय ने ही काफी समझाया था कि बच्चे अब इतने छोटे भी नहीं रहे हैं कि तुम्हारे बिना रह न सकें. और फिर आगेपीछे उन्हें आत्मनिर्भर होना ही है. अब जब इतने सालों की नौकरी के बाद तुम्हें यह अच्छा मौका मिल रहा है तो उसे छोड़ना उचित नहीं है. फिर आजकल टेलीफोन, मोबाइल सारी सुविधाएं इतनी अधिक हैं कि दिन में 4 बार बात कर लो. फिर वहां तुम्हें सुविधायुक्त फ्लैट मिल रहा है, नौकरचाकर की सुविधा है. तुम्हें छुट्टी नहीं मिलेगी तो हम लोग आ जाएंगे, अच्छाखासा घूमना भी हो जाएगा.’’

काफी लंबी चर्चा के बाद ही वह अपनेआप को इस छोटे से शहर में आने के लिए तैयार कर पाई थी.

रोहित और रश्मि भी उदास थे, उन्हें भी अजय ने समझाबुझा दिया था कि मां कहीं बहुत दूर तो जा नहीं रही हैं, साल 2 साल में प्रधानाचार्य बन कर यहीं आ जाएंगी.

यहां आ कर कुछ दिन तो उसे बहुत अकेलापन लगा था, दिन तो स्कूल की सारी गतिविधियों में निकल जाता पर शाम होते ही उदासी घेरने लगती थी. फोन पर बात भी करो तो कितनी बात हो पाती है. महीने में बस, 2 ही दिन दिल्ली जाना हो पाता था, वह भी भागदौड़ में.

ठीक है, अब लंबी छुट्टी ले कर जाएगी तो कुछ दिन आराम से सब के साथ रहना हो जाएगा.

9 बजतेबजते अजय का ही फोन आ गया. भारती ने उन्हें डाक्टर की पूरी बात विस्तार से बता दी थी.

‘‘ठीक है, तो तुम फिर वहीं उसी डाक्टर के नर्सिंग होम में आपरेशन करा लो.’’

‘‘पर अजय, मैं तो दिल्ली आने की सोच रही थी, वहां सुविधाएं भी ज्यादा हैं और फिर तुम सब के साथ रहना भी हो जाएगा,’’ भारती ने चौंक कर कहा था.

ये भी पढ़ें- मुखबिर

‘‘भारती,’’ अजय की आवाज में ठहराव था, ‘‘भावुक हो कर नहीं, व्यावहारिक बन कर सोचो. दिल्ली जैसे महानगर में जहां दूरियां इतनी अधिक हैं, वहां क्या सुविधाएं मिलेंगी. बच्चे अलग पढ़ाई में व्यस्त हैं, मेरा भी आफिस का काम बढ़ा हुआ है. इन दिनों चाह कर भी मैं छुट्टी नहीं ले पाऊंगा. वहां तुम्हारे पास सारी सुविधाएं हैं, फिर आपरेशन के बाद तुम लंबी छुट्टी ले कर आ जाना. तब आराम करना. और हां, आपरेशन की बात अब टालो मत. डाक्टर कह रही हैं तो तुरंत करा लो. इतने महीने तो हो गए तुम्हें तकलीफ झेलते हुए.’’

भारती चुप थी. थोड़ी देर बात कर के उस ने फोन रख दिया था. देर तक फिर सहज नहीं हो पाई.

वह जो कुछ सोचती है, अजय उस से एकदम उलटा क्यों सोच लेते हैं. देर रात तक नींद भी नहीं आई थी. सुबह अजय का फिर फोन आ गया था.

‘‘ठीक है, तुम कह रहे हो तो यहीं आपरेशन की बात करती हूं.’’

‘‘हां, फिर लंबी छुट्टी ले लेना…’’ अजय का स्वर था.

प्रीति जब उस की तबीयत पूछने आई तो भारती ने फिर वही बातें दोहरा दी थीं.

ये भी पढ़ें- सुसाइड: भाग 2

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

केंद्र के खजाने की बरबादी

यह तो ठीक है कि 1911 से बनने शुरू हुए दिल्ली के ये भवन जो 1935 तक बने थे, अब पुराने पड़ गए और काम के नहीं रह गए हैं पर इस तरह की धरोहर वाली इमारतों को तो कई पीढि़यों तक रखा जाता है. जिस तरह लालकिला 400 वर्षों बाद आज भी अपना वजूद रखता है वैसे ही संसद भवन और उस के आसपास के धौलपुर स्टोन के विशाल भवन एक युग के परिचायक हैं.

नया युवा नए की उम्मीद करता है पर वह आनंद पुराने में ही लेता है. आज देशभर में सैकड़ों साल पुराने किलों, महलों में होटल खुल रहे हैं. दुनियाभर में पुरानी गुफाओं को पर्यटन स्थलों में तबदील किए जाने के साथ उन्हें रहने लायक बनाया जा रहा है.

संसद भवन चाहे छोटा हो, थोड़ा तकलीफ वाला हो, लेकिन उसे बदला जाना ठीक नहीं है. उस के बरामदों में बरामदे बना कर उन्हें एयरकंडीशंड किया जा सकता है. गुंबदों में हेरफेर कर के उन्हें आधुनिक बनाया जा सकता है. लेकिन अगर भाजपा का इरादा इसे पूरी तरह बदलना है, तो यह बेमतलब में सरकारी पैसा बरबाद करना है. एक तरफ तो भाजपा मंदिर के लिए लड़मर रही है जिस का न अता है न पता है, गाय के लिए लोगों का गला काट रही है, भारतमाता के मंदिर बनवा रही है, अयोध्या में दीयों को लगा कर विश्व रिकौर्ड बनाने के दावे ठोंक रही है जबकि दूसरी ओर महज 100 साल पुराने संसद क्षेत्र से ऊबना जता रही है.

ये भी पढ़ें- 16 साल की ग्रेटा थनबर्ग बनी टाइम पर्सन ‘ऑफ द ईयर’, दुनियाभर के नेताओं को सुनाई थी खरी-खोटी

शायद उस का इरादा ऐसा भवन बनाना है जिस में मूर्तियों की जगह हो, घंटेघडि़याल दिखें, नयापन नहीं बल्कि पुरातन का ढोल पीटा जाए. जैसे भाजपा मंडली हर पढ़ेलिखे के हाथ में मैला सा लाल धागा बंधवाने में सफल हो गई है और नयों को पुराना बना सकी है, वैसे ही वह ससंद क्षेत्र को नए की जगह पुराना ही बनाएगी और इसीलिए अहमदाबाद की ही फर्म को ठेका दिया गया है जो शायद पुरातनपंथी डिजाइन बना दे. वैसे, यह कंपनी अब तक आधुनिक डिजाइन के साथ विश्वनाथ धाम, वाराणसी  डिजाइन कर चुकी है.

संसद भवन कहीं पार्लियामैंट हाउस की जगह परमानंद हाउस न बन जाए, ऐसी आशंका भी उठती है. हाल के सालों में अहमदाबाद की उक्त फर्म को ऐसे कामोंकी वजह से पुरस्कार मिले हैं.

संसद भवन आज भी पुराना नहीं लगता. भारतीय पत्थर से बना यह एंग्लोमुगल राजपूती स्टाइल अभिनव है और इसे थोड़ाबहुत ठीक करना ज्यादा अच्छा है, बजाय दूसरा बनाने के.

सरकार की ठेकेदारी प्रथा

देशभरमें अधिकांश युवाओं का मुख्य काम सरकारी नौकरियों की तलाश ही रहता है. जब उन्हें मोबाइल पर टिकटौक या फेसबुक से फुरसत होती है तो नौकरी की फिक्र सताती है, पर नौकरी सरकारी ही हो. कुछ नौकरियां, जैसे मैक्डोनल्ड, स्विगी और जमैटो भी चल सकती हैं, क्योंकि उन में एक चमक है, इंग्लिश में बोलने का मौका है. लेकिन ये नौकरियां थोड़ी ही हैं और थकाऊ हैं.

सरकारी नौकरियों में काम कम, वेतन ठीक और रोब की पूरी गुंजाइश होती है लेकिन अब यह सब है कहां, सरकारों ने हर तरह के काम ठेकों पर देने जो शुरू कर दिए हैं. रेलवे का एक विज्ञापन था कि उस की सीएनसी लेथ मशीनों के ऐनुअल मैंटेनैंस के लिए कौंटै्रक्टर चाहिए. यानी कि जो काम नौकरी पर रखे गए कामगारों को करना होता था, वह अब ठेकेदार के जरिए कराया जाएगा.

ठेकेदार अपने निरीक्षण में दिहाड़ी मजदूरों से काम कराएगा. वह उन्हें मेहनताना कम देगा, न दे तो भी चलेगा. ठेकदार सरकारी अधिकारियों को खिलानेपिलाने वाला हो, अपने हाथ गंदे न करे, ऐसा होगा. ईटैंडर से ठेका मिलेगा, तो यही होगा न.

ये भी पढ़ें- निर्भया कांड के दोषी ने कोर्ट में कहा, “दिल्ली गैंस चैंबर फिर मुझे मौत की सजा क्यों”?

कर्नाटक में बेंगलुरु का मैट्रो विभाग मैट्रो के नीचे बागबगीचे डैवलप करने के लिए कौंट्रैक्टर रख रहा है. यानी जो माली, सुपरवाइजर पक्की नौकरी पर रखे जाते थे, अब वार्षिक ठेके पर रखे जाएंगे. कौंट्रैक्टर खुद कच्ची नौकरी पर और उस के कारीगर भी. ऐक्सपीरियंस और इनोवेशन की अब कोई गुंजाइश ही नहीं. काम अच्छा हो, करने वालों को सैटिस्फैक्शन हो, इस की भी गुंजाइश नहीं.

किसी भी अखबार को खोल कर देख लें, किसी भी ईटैंडर साइट पर चले जाएं, ऐसे विज्ञापन भरे हैं जिन में कौंट्रैक्टरों की जरूरत है. सरकारी नौकरियों के विज्ञापन नहीं दिखेंगे. सरकारी नौकरियां जिन्हें मिलेंगी वे तो टैंडर पास करेंगे, रिश्वत लेंगे. सरकारी नौकरियां कम हैं पर हैं बहुत वजनदार.

अब अगर आप सरकारी नौकरी में आ गए, तो काम न करने के भी बहाने ही बहाने. जिस कौंटै्रक्टर के लेबर भाग गए उस का दिवाला निकल गया. वह गायब हो गया. वह निकम्मा है. टैंडर कैंसिल हो गया. नया जारी कर रहे हैं. काम न हो, तो चिंता नहीं. मुश्किल यह है कि सरकारी नौकरी मिले, तो कैसे मिले?

लगता है देश में 2 जातियां रह जाएंगी. एक सरकारी नौकरी वालों की और दूसरी कौंट्रैक्टर के लेबर वालों की. सम झ सकते हैं कि कौन ऊंचा होगा, कौन अछूत. ऐसे में देश का हाल बेहाल न हो, कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी. जब धर्म के इशारों पर देश चलाया जाएगा, तो ऐसा ही होगा.

डैमोक्रेसी और भारतीय युवा

हौंगकौंग और मास्को में डैमोक्रेसी के लिए हजारों नहीं, लाखों युवा सड़कों पर उतरने लगे हैं. मास्को पर तानाशाह जैसे नेता व्लादिमीर पुतिन का राज है जबकि हौंगकौंग पर कम्युनिस्ट चीन का. वहां डैमोक्रेमी की लड़ाई केवल सत्ता बदलने के लिए नहीं है बल्कि सत्ता को यह जताने के लिए भी है कि आम आदमी के अधिकारों को सरकारें गिरवी नहीं रख सकतीं.

अफसोस है कि भारत में ऐसा डैमोक्रेसी बचाव आंदोलन कहीं नहीं है, न सड़कों पर, न स्कूलोंकालेजों में और न ही सोशल मीडिया में. उलटे, यहां तो युवा हिंसा को बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं. वे सरकार से असहमत लोगों से मारपीट कर उन्हें डराने में लगे हैं. यहां का युवा मुसलिम देशों के युवाओं जैसा दिखता है जिन्होंने पिछले 50 सालों में मिडिल ईस्ट को बरबाद करने में पूरी भूमिका निभाई है.

डैमोक्रेसी आज के युवाओं के लिए जरूरी है क्योंकि उन्हें वह स्पेस चाहिए जो पुराने लोग उन्हें देने को तैयार नहीं. जैसेजैसे इंसानों की उम्र की लौंगेविटी बढ़ रही है, नेता ज्यादा दिनों तक सक्रिय रह रहे हैं. वे अपनी जमीजमाई हैसियत को बिखरने से बचाने के लिए, स्टेटस बनाए रखने का माहौल बना रहे हैं. वे कल को अपने से चिपकाए रखना चाह रहे हैं, वे अपने दौर का गुणगान कर रहे हैं. जो थोड़ीबहुत चमक दिख रही है उस की वजह केवल यह है कि देश के काफी युवाओं को विदेशी खुले माहौल में जीने का अवसर मिल रहा है जहां से वे कुछ नयापन भारत वापस ला रहे हैं. हमारी होमग्रोन पौध तो छोटी और संकरी होती जा रही है. देश पुरातन सोच में ढल रहा है. हौंगकौंग और मास्को की डैमोक्रेसी मूवमैंट भारत को छू भी नहीं रही है.

ये भी पढ़ें- जाति की राजनीति में किस को फायदा

नतीजा यह है कि हमारे यहां के युवा तीर्थों में समय बिताते नजर आ रहे हैं. वे पढ़ने की जगह कोचिंग सैंटरों में बिना पढ़ाई किए परीक्षा कैसे पास करने के गुर सीखने में लगे हैं. वे टिकटौक पर वीडियो बना रहे हैं, डैमोक्रेसी की रक्षा नहीं कर रहे.

उन्हें यह नहीं मालूम कि बिना डैमोक्रेसी के उन के पास टिकटौक की आजादी भी नहीं रहेगी, ट्विटर का हक छीन लिया जाएगा, व्हाट्सऐप पर जंजीरे लग जाएंगी. हैरानी है कि देशभर में सोशल मीडिया पोस्टों पर गिरफ्तारियां हो रही हैं और देश का युवा चुप बैठना पसंद कर रहा है. वह सड़कों पर उतर कर अपना स्पेस नहीं मांग रहा, यह अफसोस की बात है. देश का भविष्य अच्छा नहीं है, ऐसा साफ दिख रहा है.

निजता के अधिकार पर हमला

भाजपा सरकार ने नैशनल इंटैलीजैंस ग्रिड तैयार किया है जिस में एक आम नागरिक की हर गतिविधि को एक साथ ला कर देखा जा सकता है. बिग ब्रदर इज वाचिंग वाली बात आज तकनीक के सहारे पूरी हो रही है. आज के कंप्यूटर इतने सक्षम हैं कि करोड़ों फाइलों और लेनदेनों में से एक नागरिक का पूरा ब्यौरा निकालने में कुछ घंटे ही लगेंगे, दिन महीने नहीं. अब एक नागरिक के घर के सामने गुप्तचर बैठाना जरूरी नहीं है. हर नागरिक हर समय फिर भी नजर में रहेगा.

इसे कपोलकल्पित न सम झें, एक व्यक्ति आज मोबाइल पर कितना निर्भर है, यह बताना जरूरी नहीं है. मोबाइलों का वार्तालाप हर समय रिकौर्ड करा जा सकता है क्योंकि जो भी बात हो रही है वह पहले डिजिटली कन्वर्ट हो रही है, फिर सैल टावर से सैटेलाइटों से होती दूसरे के मोबाइल पर पहुंच रही है. इसे प्राप्त करना कठिन नहीं है. सरकार इसलिए डेटा कंपनियों को कह रही है कि डेटा स्टोरेज सैंटर भारत में बनाए ताकि वह जब चाहे उस पर कब्जा कर सके.

नागरिक की बागडोर बैंकों से भी बंधी है. हर बैंक एक मेन सर्वर से जुड़ा है, नागरिक ने जितना जिस से लियादिया वह गुप्त नहीं है. अगर सैलरी, इंट्रस्ट, डिविडैंड मिल रहा है तो वह भी एक जगह जमा हो रहा है. सरकार नागरिक के कई घरों का ब्यौरा भी जमा कर रही है ताकि कोई कहीं रहे वहां से जोड़ा जा सके.

सरकार डौक्यूमैंट्स पर नंबर डलवा रही है. हर तरह का कानूनी कागज एक तरह से जुड़ा होगा. बाजार में नागरिक ने नकद में कुछ खरीदा तो भी उसे लगभग हर दुकानदार को मोबाइल नंबर देना होता है, यानी वह भी दर्ज.

सर्विलैंस कैमरों की रिकौर्डिंग अब बरसों रखी जा सकती है. 7 जुलाई, 2005 में जब लंदन की ट्यूब में आतंकी आत्मघाती हमला हुआ था तो लावारिस लाशें किसमिस की थी, यह स्टेशन पर लगे सैकड़ों कैमरों की सहायता से पता चल गया था. आदमी को कद के अनुसार बांट कर ढूंढ़ना आसान हो सकता है. अगर कोई यह कह कर जाए कि वह मुंबई जा रहा है पर पहुंच जाए जम्मू तो ये कंप्यूटर ढूंढ़ निकालेगा कि वह कहां किस कैमरे की पकड़ में आया. सारे कैमरे धीरेधीरे एकदूसरे से जुड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मर्दों की नसबंदी: खत्म नहीं हो रहा खौफ

यह भयावह तसवीर निजता के अधिकार पर हो रहे हमले के लिए चेतावनी देने के लिए काफी है. देश की सुरक्षा के नाम पर अब शासक अपनी मनमानी कर सकते हैं, किसी के भी गुप्त संबंध को ट्रेस कर के ब्लैकमेल कर सकते हैं. इन कंप्यूटरों को चलाने वालों के गैंग बन सकते हैं जो किसी तीसरे जने को डेटा दे कर पैसा वसूलने की धमकी दे सकते हैं. हैकर, निजी लोग, सरकारी कंप्यूटर में घुस कर नागरिक की जानकारी जमा कर के ब्लैकमेल कर सकते हैं.

शायद इन सब से बचने के लिए लोगों को काले चश्मे पहनने होंगे, सारा काम नकद करना होगा, चेहरे पर नकली दाढ़ीमूंछ लगा कर चलने की आदत डालनी होगी. सरकार के शिकंजे से बचना आसान न होगा. यह कहना गलत है कि केवल अपराधियों को डर होना चाहिए, एक नागरिक का हक है कि वह बहुत से काम कानून की परिधि में रह कर बिना बताए करें. यह मौलिक अधिकार है. यह लोकतंत्र का नहीं जीवन का आधार है. हम सब खुली जेल में नहीं रहना चाहते ना.

 देहधंधे में मोबाइल की भूमिका

देहधंधा आजकल सड़क पर खड़े दलालों के जरिए नहीं बल्कि फेसबुक, ट्विटर आदि से चल रहा है. इन पर डायरैक्ट मैसेज की सुविधा है. कोई भी किसी भी लड़की को मैसेज भेज कर अपना इंटरैस्ट दिखा सकता है. एक बार आप ने किसी लड़की का अकाउंट खोल कर देखा नहीं कि ये सोशल मीडिया प्लेटफौर्म्स अपनेआप आप को ढूंढ़ कर बताने लगेंगे कि इस तरह के और अकाउंट कौनकौन से हैं जिन्हें फौलो किया जा सकता है.

दिखने में यह बड़ा सेफ लगता है पर अब चालाकों ने इसे लूट का जरिया बना लिया है. इस को इस्तेमाल कर के हनीट्रैप करना आसान हो गया है. डायरैक्ट मैसेज दिया तो हो सकता है कि कोई सुरीली, मदमाती, खनकती आवाज में फोन कर दे और फिर वह अपने शहर की किसी बताई जगह पर मिलने का इनविटेशन दे दे. सैक्स के भूखे हिंदुस्तानी बड़ी जल्दी फंस जाते हैं चाहे वे तिलकधारी और हाथ पर 4 रंगों के धागे बांधे क्यों न हों.

ये भी पढ़ें- दिल्ली की आग से देश की आंखें नम, पढ़िए आग की नौ बड़ी घटनाएं

अगर मुरगा फंस गया तो हजार तरीके हैं लूटने के. कई बार धमकियों से पैसे वसूले जाते हैं तो कई बार सैक्स सीन के फोटो खींच कर लंबे समय तक ब्लैकमेल किया जाता है. कोचीन में कतर के एक हिंदुस्तानी बिजनैसमैन की सैक्स करने के दौरान की वीडियो बना ली गई और उस के जरिए उस से 50 लाख रुपए मांगे गए. बिजनैसमैन ने हिम्मत दिखा कर पुलिस से शिकायत तो कर दी है पर यह पक्का है कि दलाल प्लेटफौर्म्स पकड़े नहीं जाएंगे. बस, लड़की को पकड़ लो, उस के कुछ साथी हों तो उन्हें पकड़ लो.

सोशल मीडिया की ये साइटें, जो लोकतंत्र की नई आवाज की तरह लगी थीं, अब प्रौस्टिट्यूशन मार्केट और नाइटक्लबों की कतार लगने लगी हैं जहां लड़कियों की भरमार है. अब चूंकि ग्राहक मौजूद हैं, लोग फंसने को तैयार हैं तो फंसाने वालों को भी तैयार किया ही जाएगा. लड़कियों को कभी पैसे का लालच दे कर तो कभी ब्लैकमेल कर के इस धंधे में उतार दिया जाता है. पहले लड़कियों को मारपीट का डर दिखाया जाता था, अब उन की नंगी तसवीरें या उन के रेप करते वीडियो को वायरल करने की धमकी दे कर मजबूर किया जाता है.

लड़कियों के लिए मोबाइल और सारे ऐप्स स्वतंत्रता की चाबी नहीं हैं, ये गुलामी की नई जंजीरें हैं जिन में जरा सी असावधानी या चूक उन्हें बेहद महंगी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें- डेटिंग ऐप्स में सेक्स तलाशते युवा

डार्क कौम्प्लेक्शन के लिए परफैक्ट है नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के ये लुक्स

अगर वाकई में किसी की जिंदगी को रोशन होते देखना है तो बौलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को देखिएं. जिन्होंने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बूते पर आज इस मुकाम को पाया हैं. उन्होंने इस बात को साबित किया है की अगर आप सच्चे दिल से किसी चीज को पाना चाहते है तो पूरी कायनात उस चीज को आपसे मिलाने की साजिश में लग जाती हैं.

1999 में आई  फिल्म शूल में एक डायलौग के साथ बौलीवुड में डेब्यू करने वाले नवाज ने कभी नहीं सोचा था की वो कभी बौलीवुड के सुपर स्टार बन जाएंगें. इंडस्ट्री में 12 साल इस्ट्रगल करने के बाद 2012 में आई “गैंग्स औफ वासेपुर” ने नवाज को रातों रात बौलीवुड का स्टार बना दिया. इस फिल्म के बाद नवाज की जिंदगी बदल गई और आने वाली सभी फिल्मों नवाज ने खूब कमाल किया.

फिल्मों के बाद नेटफ्लीक्स की वेब सीरिज “sacred games” उनकी एक्टिंग को सभी वे काफी पसंद किया. इस साल 15 अगस्त को “sacred games season 2” आने वाला है जिसको फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक्टिंग के साथ नवाज के स्टाइल में भी काफी आगे है. इसलिए आज हम उनके कुछ स्टाइलिंश लुक लेकर आए है जो डार्क कौम्प्लेक्शन वाले लड़को के लिए परफेक्ट है.

ये भी पढ़ें- वरुण धवन के इन 4 स्टाइलिश लुक्स को जरूर करें फौलो

रौयल ब्लू सूट

अकसर हमने देखा है डार्क कौम्प्लेक्शन वाले लोग रौयल ब्लू कलर से काफी बचते हैं. लेकिन नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को देखकर ऐसा लगता है की ये कलर उनकी पर्सनेलिटी को  काफी कौम्प्लिमेंट दे रहा हैं. आप किसी पार्टी में रौयल कलर सूट को ट्राय कर सकते हैं और साथ में रेड टाई इस लुक को और भी अच्छा बना रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

Done with the Official Screening of Raman Raghav 2.0, Obliged with the response. #NawazAtCannes

A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui) on

चैक ग्रे सूट

बौलीवुड में चैक प्रिंट काफी टेंडिग है. सारे स्टार चैक प्रिंट में आए दिन नजर ऐ रहे हैं. अब नवीज को ही देक लीजिए. चैक प्रिंट सूट उनपर कितना जच रहा हैं साथ में प्रिंटेड टाई इस पुरे लुक को कौम्प्लिमेंट दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- हर ओकेजन के लिए परफेक्ट हैं सूरज पंचोली के ये लुक्स

ट्राय करें नवाज का कैजुअल सूट

इस सूट को आप कैजुअली किसी भी औफिस मिटिंग में ट्राय कर सकते है. इस लुक की सबसे खास बात है की ये सोलिड कलर का काफी अच्छा कौम्बिनेशन है. इस लुक में जो नवाज ने ओपन सूट पहना हो उनपर काफी कूल लग रहा हैं.

ये भी पढ़ें- परफेक्ट लुक के लिए अपनाएं इन बौलीवुड एक्टर्स के ये ब्लैक आउटफिट्स

 

View this post on Instagram

 

#Repost @missmalini with @get_repost ・・・ @nawazuddin._siddiqui is incredibly talented and he proves it with every single performance. In fact, his latest film, Thackeray, is his highest opening film as a solo actor till date. The viewers in India seem to have loved him playing the larger than life character. The movie which was made in about Rs. 20 crores is being reported to have made Rs. 16 crores at the box-office already. Here’s wishing you a big congratulations, @nawazuddin._siddiqui! We hope you continue to do such amazing work. – @clumsyismynormal, Bollywood Blogger💫 Follow @missmalinibollywood for your filmy fix📹✨ . . . . . #NawazuddinSiddiqui #Bollywood #Actor #thackeray #Movie #BoxOffice

A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui) on

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के ये लुक आप ट्राय करें और अपने कलर को स्टाइल के बीच में आने ना दे.

ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ फेम रित्विक अरोड़ा के लुक्स ट्राय कर बनें लड़कियों के फेवरेट

एक्स बौयफ्रेंड को याद कर फिर रो पड़ीं नेहा कक्कड़, कहा- “मैं मर जाना चाहती थी”

बौलीवुड व पंजाब इंडस्ट्री की बेहद पौपुलर एक्ट्रेस और सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों फिर से एक बार सुर्खियो में बनी हुईं हैं. नेहा कक्कड़ के फैंस उन्हें दिल से पसंद करते हैं और उनके हर गाने को भरपूर प्यार देते हैं. ये बात तो हम सब जानते हैं कि नेहा असल जिंदगी में काफी इमोश्नल हैं और बात बात पर वे रो पड़ती हैं. कुछ समय पहले खबरे आईं थी की नेहा कक्कड़ और उनके बौयफ्रेंड हिमांश कोहली का ब्रेकअप हो गया है जिस वजह से नेहा काफी परेशान भी हुई थीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर में हुई पारस की धमाकेदार एंट्री, रश्मि के सामने फिर खुली अरहान की पोल

नेहा कक्कड़ ने सुनाई अपने ब्रेकअप की दास्तां…

 

नेहा सोनी टीवी के बेहद पौपुलर सिंगिंग शो इंडियन आइडल में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं और हाल ही में नेहा ने इंडियन आइडल के मंच पर अपने ब्रेकअप की दास्तां अपने फैंस के साथ शेयर की है जिसमें वे फिर से काफी इमोश्नल होती दिखाई दीं. नेहा ने हिमांश के साथ अपने ब्रेकअप की बात करते हुए बताया की वे उन दिनों इतना परेशान हुईं थी कि वे मरना भी चाहती थीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क के चलते घर में हुआ हंगामा, असीम के खिलाफ हुए ये सेलेब्स

कहा, “मैं मर जाना चाहती थी”…

इससे आगे उन्होनें बात करते हुए बताया कि, “हिमांश कोहली से अलग होने के बाद मैं अंदर से टूट गई थी. वो समय मेरी जिंदगी का सबसे खराब समय था. मेरे दिल में उन दिनों जीने की चाह खत्म हो गई थी,  मैं चाहती थी कि मैं मर जाऊं. ब्रेकअप के बाद जिंदगी से ही मेरा भरोसा उठ गया था और मुझे लगने लगा था कि जिंदगी ने मेरे साथ खिलवाड़ कर दिया है. मैं किसी से भी मिलने से कतराने लगी थी.”

ये भी पढ़ें- एक साल पूरा होने से चार दिन पहले ही इस TV एक्ट्रेस ने तोड़ी अपनी शादी, पढ़ें खबर

ब्रेकअप के दर्द से कर चुकी हैं मूव औन…

हालांकी इसके बाद नेहा ने अपने फैंस को बताया कि वे अब अपने एक्स बौयफ्रेंड हिमांश कोहली के ब्रेकअप से मूव औन कर चकी हैं और अपनी जिंदगी अच्छे से बिता रही हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ का एक गाना काफी वायरल हुआ था जिसका नाम था “याद पिया की आने लगी” और इस गाने को भी उनके फैंस ने काफी प्यार दिया था जैसे की वे उनके हर गाने को देते हैं.

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह ने की इस भोजपुरी सुपरस्टार से शादी, फोटोज वायरल

भोजपुरी सिनेमा में ये सुपरस्टार एक्टर मचा रहे हैं धमाल, पढ़ें खबर

भोजपुरी के नामचीन चेहरे के रूप में पहचान बनाने वाले आनंद ओझा अपनी फिल्मों में धमाल मचाते हुए नजर आते हैं. उन्होंने भोजपुरी में अभी तक दर्जन भर से ऊपर की ऐसी फ़िल्में दी हैं. जिसमें दर्शकों ने उनके रोल को काफी सराहा था. आनंद ओझा भोजपुरी के न केवल सुपर स्टार के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहें हैं बल्कि वह अभिनय के साथ ही यूपी पुलिस महकमें में इंस्पेक्टर पद पर भी अपनी सेवा दे रहें हैं. यूपी पुलिस में भी उनकी ईमानदारी के काफी चर्चे हैं.

दर्जन भर फिल्मों में धमाल मचाने के बाद आनंद ओझा अपनी आने वाली दो फिल्मों में एक अलग अंदाज और लुक में दिखने वाले हैं. उन्होंने हाल ही में दो फिल्में साइन की हैं जिसका नाम माहीं और रण है. इसमें से रण भोजपुरी की बड़ी बजट वाली फिल्मों में शामिल है. आनंद ओझा के पीआरओ “आर्यन पांडे ने बताया की वह इस फिल्म में अपने हैरतअंगेज अवतार में अपने चाहने वालों के बीच धमाल मचाने जा रहें है. क्यों की फिल्म की कहानी के अनुसार वह इस फिल्म में बहुत ही खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- एक साल पूरा होने से चार दिन पहले ही इस TV एक्ट्रेस ने तोड़ी अपनी शादी, पढ़ें खबर

आर्यन ने बताया की वह रण में जिस लुक में नजर आ रहें हैं . ऐसा लुक केवल बौलीवुड और हौलीवुड में ही देखने को मिलता है. आनंद ओझा ने इस लुक में आकर भोजपुरी सिनेमा मे खलबली मचा दी हैं. अब यह कहना गलत नहीं होगा कि भोजपुरी सिनेमा इस वक्त अपने स्वर्णिम काल से गुजर रहा है. भोजपुरी के जानकार आनंद ओझा के इस अंदाज की तुलना डब्ल्यू डब्ल्यू ई के जानमाने रेसलर ” रोमन रिंग्स” से कर रहें हैं. भोजपुरी सिनेमा मे किसी कलाकार का इस तरह का लुक कम देखने को मिलता है.

बतातें चलें की आनंद ओझा और काजल रघवानी की फिल्म  “रण” की शूटिंग इन दिनो लखनऊ मे जोर शोर से चल रही है. फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है की यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी बजट वाली फिल्मों में शुमार है.

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह ने की इस भोजपुरी सुपरस्टार से शादी, फोटोज वायरल

पीआरओ “आर्यन पांडे” ने बातचीत में बताया की अभिनेता आनंद ओझा का यह लुक अब तक के सभी लुको से हट कर है. उन्होंने बताया की भोजपुरी सिनेमा में हीरो के लुक के प्रति लोगों की अजीब छवि बनी हुई है. लोगों को लगता है कि भोजपुरिया हीरो फिल्म में धोती कुर्ता या साधारण भेष भूषा में दिखेगा. लेकिन बदले समय में भोजपुरी के कास्ट्यूम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. आजकल के हीरो किसी भी इंडस्ट्री के हीरों से कमतर नहीं हैं.

इस फिल्म मे अभिनेता आनंद ओझा ना सिर्फ अपने अभिनय के लिए जाने जाएंगे बल्कि अपने अनोखे और दमदार लुक के लिए भी सुर्खियो मे रहेंगे. इसके पहले आनंद ओझा  पुलिसगीरी में भी अपनी दमदार लुक दिखा चुके हैं. इस फिल्म में काजल राघवानी, मनोज सिंह टाइगर, संजय पाण्डेय, सीपी भट्ट ,रितु पाण्डेय, ने भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था.

ये भी पढ़ें- सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के इस निर्देशक की जल्द ही रिलीज होने वाली हैं 3 फिल्में, पढें खबर

आनंद ओझा के फिल्म हीरोगीरी का लिंक –

गाने के लिंक –

16 साल की ग्रेटा थनबर्ग बनी टाइम पर्सन ‘ऑफ द ईयर’, दुनियाभर के नेताओं को सुनाई थी खरी-खोटी

कुछ ही महीने पहले ही बात है  जब प्रधानमंत्री पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम में शिरकत करने यूएन हेडक्वार्टर पहुंचे थे. यहां विश्व के सभी बड़े नेता मौजूद थे लेकिन वो मौजूद सिर्फ इसलिए थे ताकि ये बता सकें कि उन्होंने पर्यावरण के लिए क्या-क्या किया. यानि सभी नेता बस बढ़-चढ़कर बातें कर रहे थे लेकिन सच्चाई तो ये थी कि कोई भी पर्यावरण के लिए संजीदा नहीं है. लेकिन उसी जगह आई थी एक 16 साल की बच्ची ग्रेटा थनबर्ग. पहले तो इस बच्ची को किसी ने भी ध्यान नहीं दिया लेकिन जैसे ही इस लड़की ने दुनिया के तमाम नेताओं को सुनाना शुरू किया. राष्ट्रपति ट्रंप समेत सभी नेता बस देखते रहे गए.

स्वीडन की 16 साल की पर्यावरण ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को दुनिया में मशूहर टाइम मैगजीन ने 2019 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है. ग्रेटा इस साल तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में दुनियाभर के शक्तिशाली नेताओं पर ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से निपटने में नाकाम रहने और इस तरह नई पीढ़ी से विश्वासघात करने का आरोप लगाया था. इस कार्यक्रम में उस वक्त यूएन चीफ एंतानियो गुतारस भी मौजूद थे. ग्रेटा उस वक्त भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने एक पर्यावरण पुरस्कार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि जलवायु अभियान में आवश्यकता इस बात की है कि सत्ता में बैठे लोग पुरस्कार देने के बजाए विज्ञान का अनुसरण शुरू करें.

ये भी पढ़ें- निर्भया कांड के दोषी ने कोर्ट में कहा, “दिल्ली गैंस चैंबर फिर मुझे मौत की सजा क्यों”?

मैगजीन ने ग्रेटा को ‘पर्सन ऑफ द ईयर” चुने जाने पर लिखा, ‘साल भर के अंदर ही स्टॉकहोम की 16 साल की लड़की ने अपने देश की संसद के बाहर प्रदर्शन किया और फिर विश्वभर में युवाओं के आंदोलन का नेतृत्व किया.’ मैगजीन ने लिखा कि महज इतनी कम अवधि के अंदर ही उन्हें संयुक्त राष्ट्र चीफ से मुलाकात का मौका मिला, तो वहीं उनके स्रोताओं में विभिन्न देशों के राष्ट्रपति के साथ ही पोप भी शामिल रहे.

टाइम ने लिखा, पूरे यूरोप में ‘फ्राइडेज फॉर फ्युचर’ प्रदर्शन की अगुवाई की थी तो वहीं संयुक्त राष्ट्र में दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं के सामने उनका ‘आपकी इतनी हिम्मत’ भाषण काफी चर्चा में रहा. मैगजीन ने ग्रेटा को यह सम्मान देने के पीछे तर्क देते हुए कहा, ‘ग्रेटा इस ग्रह के सबसे बड़े मुद्दे पर सबसे बड़ी आवाज बनकर उभरी हैं. ग्रेटा ऐक्शन की मांग करती हैं, उनका कहना है कि कई उपाय गलत दिशा में उटाए जा रहे हैं.’

सितंबर महीने में अपने भावुक भाषण के दौरान वैश्विक नेताओं पर क्लाइमेट एक्शन पर कार्रवाई ना करके अपनी पीढ़ी को धोखा देने का आरोप लगाते हुए थनबर्ग ने कहा, “हम आपको ऐसा करके बच निकलने नहीं देंगे.” उन्होंने कहा, “और अगर आपने उचित कदम न उठाकर हमें धोखा दिया तो मैं कहती हूं कि हम आपको कभी माफ नहीं करेंगे.”

ये भी पढ़ें- जाति की राजनीति में किस को फायदा

थनबर्ग यहीं नहीं रुकी, “यहीं और इसी वक्त हम एक लाइन बनाते हैं. दुनिया जाग रही है और बदलाव आ रहा है. चाहे आप इसे पसंद करें या नहीं.” अपने भाषण के तुरंत बाद उन्होंने 15 अन्य बच्चों के साथ बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र कमेटी में युवाओं पर जलवायु संकट के प्रभाव से संबंधित एक आधिकारिक शिकायत दर्ज की थी.

ग्रेटा ने अपने भाषण में कहा, “आपने हमारे सपने, हमारा बचपन अपने खोखले शब्दों से छीना. हालांकि, मैं अभी भी भाग्यशाली हूं. लेकिन लोग झेल रहे हैं, मर रहे हैं, पूरा ईको सिस्टम बर्बाद हो रहा है.” अपने संबोधन के दौरान ग्रेटा भावुक हो गई और कहा, “आपने हमें असफल कर दिया. युवा समझते हैं कि आपने हमें छला है. हम युवाओं की आंखें आप लोगों पर हैं और अगर आपने हमें फिर असफल किया तो हम आपको कभी माफ नहीं करेंगे.”

पर्यावरण कार्यकर्ता ने कहा, “हम सामूहिक विलुप्ति की कगार पर हैं और आप पैसों और आर्थिक विकास की काल्पनिक कथाओं के बारे में बातें कर रहे हैं. आपने साहस कैसे किया?” ग्रेटा ने कहा कि दुनिया जाग चुकी है और आपको यहां इसी वक्त लाइन खींचनी होगी.

खास बात तो यह है कि जिस वक्त ये बच्ची नम आंखों के साथ ये सब बोल रही थी उस वक्त दुनिया के तमाम ताकतवर देश मूक दर्शक बनें हुए थे. भाषण के बाद बच्ची ने अन्य बच्चों के साथ मिलकर शिकायत भी दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ें- मर्दों की नसबंदी: खत्म नहीं हो रहा खौफ

Bigg Boss 13: घर में हुई पारस की धमाकेदार एंट्री, रश्मि के सामने फिर खुली अरहान की पोल

बिग बौस के घर में हर कोई अपने आप को कैप्टन के रूप में देखना चाहता है और इसीलिए सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने सर से एड़ी तक का जोर लगाया कि वे घर के अगले कैप्टन बन पाएं. कैप्टेंसी टास्क बीबी पोस्ट औफिस के चलते घर में खूब हंगामा देखने को मिला जिसके बाद बिग बौस ने 4 सदस्यों को एक और टास्क दिया जिसमें वे सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा के इशारों पर नाचते दिखाई दिए जो कि सीक्रेट रूम में बैठ कर घरवालों को आदेश दे रहे हैं. इस 4 सदस्यों के नाम हैं, असीम रियाज, रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला और विकास गुप्ता.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क के चलते घर में हुआ हंगामा, असीम के खिलाफ हुए ये सेलेब्स

सिद्धार्थ और पारस ने नचाया घरवालों को अपने इशारों पर…

कठपुतली टास्क के दौरान जहां एक तरफ सिद्धार्थ और पारस ने असीम और शेफाली जरीवाला को आपस में भिड़वाया तो वहीं दूसरी तरफ रश्मि देसाई को जोकर का मेकअप कर असीम और शैफाली की मिमिकरी करने को कहा. इस टास्क के दौरान पारस ने रश्मि देसाई को उनकी दोस्त माहिरा शर्मा से मांफी मांगने का कहा और तभी असीम रियाज और रश्मि को शहनाज की भरपूर तारीफ करने का भी आदेश दिया. इसी के चलते शहनाज आपने आंसू रोक ना पाई और ये कहते हुए रो पड़ीं की वैसे तो हर कोई उनसे दूर रहता है पर टास्क के चलते हर कोई उनकी झूठी तारीफें कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: झगड़े के बाद बढ़ीं नजदीकियां, मधुरिमा ने किया विशाल को Kiss

पारस खोलेंगे सबकी पोल…

बिग बौस शो के मेकर्स ने आप के एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया है जिसमें पारस छाबड़ा घर के अंदर धमाकेदार एंट्री मारते दिखाई दे रहे हैं और साथ ही सभी कंटेस्टेंट की पोल खोलते नजर आ रहे हैं. बीते दिनों अरहान खान ने रश्मि देसाई को लेकर एक बात कही थी कि एक समय पर रश्मि बिल्कुल रोड़ पर आ गईं थी और उनका बैंक अकाउंट भी बिल्कुल खाली हो गया था तो अरहान खान ने उनकी काफी मदद की थी. पारस छाबड़ा ने सबसे पहले आते ही रश्मि के सामने इस बात की पोल खोली की अरहान ने उनके लिए ये सब बोला है तभी यो सब सुनते ही रश्मि को अरहान पर काफी गुस्सा भी आया.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सलमान ने खोली अरहान की पोल, फूट फूट कर रोईं रश्मि देसाई

कौन होगा घर का अगला कैप्टन…

इसी के साथ पारस विशाल आदित्य सिंह पर भी गुस्सा होते दिखाई दिए की उनकी गैरमौजूदगी में वे माहिरा के साथ कुछ ज्यादा ही नजदीकियां बढ़ा रहे थे. अब देखने वाली बात ये होगी की पारस छाबड़ा के आने से घर में और कौन कौन से हंगामे दर्शकों को देखने को मिलने वाले हैं और कौन होगा घर का अगला कैप्टन.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट की वजह से टूटी रश्मि देसाई की उंगली, क्या छोड़ेंगी शो?

चक्रव्यूह: भाग 2

पहला भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- 

‘‘शुक्रिया, आंटीजी…’’

‘‘यह तो हमारा फर्ज है बेटाजी,’’ श्रीमती साहनी उठ खड़ी हुईं.

उन के जाने के बाद सायरा ने राहत की सांस ली. हालांकि सरवर के जरिए अम्मी को उस की खैरखबर भिजवाने की जिम्मेदारी और सरवर के साथ वीडियो कानफें्रसिंग करवाने की बात कर के आंटी ने उसे बहुत राहत दी थी मगर उन का यह कहना ‘हमारे यहां तो कसूरवार को भी तंग नहीं करते तो बेकसूर को क्यों परेशान करेंगे’ या ‘यह तो हमारा फर्ज है’ उसे खुद और अपने मुल्क पर कटाक्ष लगा. वह कहना चाहती थी कि आप लोगों की अपने मुंह मिया मिट्ठू बनने और एहसान चढ़ाने की आदत से चिढ़ कर ही तो लोग आप को मजा चखाने की सोचते हैं.

सायरा को लंदन स्कूल औफ इकनोमिक्स के वे दिन याद आ गए जब पढ़ाई के दबाव के बावजूद वह और मंसूर एकदूसरे के साथ वहां के धुंधले सर्द दिनों में इश्क की गरमाहट में रंगीन सपने देखते थे. सुनने वालों को तो यकीन नहीं होता था लेकिन पहली नजर में ही एकदूसरे पर मर मिटने वाले मंसूर और सायरा को एकदूसरे के बारे में सिवा नाम के और कुछ मालूम नहीं था.

अंतिम वर्ष में एक रोज जिक्र छिड़ने पर कि नौकरी की तलाश के लिए कौन क्या कर रहा है, सायरा ने मुंह बिचका कर कहा था, ‘नौकरी की तलाश और वह भी यहां? यहां रह कर पढ़ाई कर ली वही बहुत है.’

‘तुम ने तो मेरे खयालात को जबान दे दी, सायरा,’ मंसूर फड़क कर बोला, ‘मैं भी डिगरी मिलते ही अपने वतन लौट जाऊंगा.’

‘वहां जा कर करोगे क्या?’

‘सब से पहले तो सायरा से शादी, फिर हनीमून और उस के बाद रोजीरोटी का जुगाड़,’ मंसूर सायरा की ओर मुड़ा, ‘क्यों सायरा, ठीक है न?’

‘ठीक कैसे हो सकता है यार?’ हरभजन ने बात काटी, ‘वतन लौट कर सायरा से शादी कैसे करेगा?’

‘क्यों नहीं कर सकता? मेरे घर वाले शियासुन्नी मजहब में यकीन नहीं करते और वैसे भी हम दोनों पठान यानी खान हैं.’

‘लेकिन हो तो हिंदुस्तानी- पाकिस्तानी. दोनों मुल्कों के बाशिंदों को नागरिकता या लंबा वीसा आसानी से नहीं मिलता,’ हरभजन ने कहा.

सायरा और मंसूर ने चौंक कर एकदूसरे को देखा.

‘क्या कह रहा है हरभजन? सायरा भी पंजाब से है…’

‘बंटवारे के बाद पंजाब के 2 हिस्से हो गए जिन में से एक में तुम रहते हो और एक में सायरा यानी अलगअलग मुल्कों में.’

‘क्या यह ठीक कह रहा है सायरा?’ मंसूर की आवाज कांप गई.

‘हां, मैं पंजाब यानी लाहौर से हूं.’

‘और मैं लुधियाना से,’ मंसूर ने भर्राए स्वर में कहा, ‘माना कि हम से गलती हुई है, हम ने एकदूसरे को अपने शहर या मुल्क के बारे में नहीं बताया लेकिन अगर बता भी देते तो फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि फिदा तो हम एकदूसरे पर नाम जानने से पहले ही हो चुके थे.’

‘जो हो गया सो हो गया लेकिन अब क्या करोगे?’ दिव्या ने पूछा.

‘मरेंगे और क्या?’ मंसूर बोला.

‘मरना तो हर हाल ही में है क्योंकि अलग हो कर तो जी नहीं सकते सो बेहतर है इकट्ठे मर जाएं,’ सायरा बोली.

‘बुजदिली और जज्बातों की बातें करने के बजाय अक्ल से काम लो,’ अब तक चुप बैठा राजीव बोला, ‘तुम यहां रहते हुए आसानी से शादी कर सकते हो.’

‘शादी के बाद मैं इसे लुधियाना ले कर जा सकता हूं?’ मंसूर ने उतावली से पूछा.

‘शायद.’

‘तब तो बात नहीं बनी. मैं अपना देश नहीं छोड़ सकता.’

‘मैं भी नहीं,’ सायरा बोली.

‘न मुल्क छोड़ सकते हो न एकदूसरे को और मरना भी एकसाथ चाहते हो तो वह तो यहीं मुमकिन होगा इसलिए जब यहीं मरना है तो क्यों नहीं शादी कर के एकसाथ जीने के बाद मरते,’ हरभजन ने सलाह दी.

‘हालात को देखते हुए यह सही सुझाव है,’ राजीव बोला.

‘घर वालों को बता देते हैं कि परीक्षा के बाद यहां आ कर हमारी शादी करवा दें,’ मंसूर ने कहा.

‘मेरी अम्मी तो आजकल यहीं हैं, अब्बू भी अगले महीने आ जाएंगे,’ सायरा बोली, ‘तब मैं उन से बात करूंगी. तुम्हें अगर अपने घर वालों को बुलाना है तो अभी बात करनी होगी.’

‘ठीक है, आज ही तफसील से सब लिख कर ईमेल कर देता हूं.’

‘तुम भी सायरा आज ही अपनी अम्मी से बात करो, उन लोगों की रजामंदी मिलनी इतनी आसान नहीं है,’ राजीव ने कहा.

राजीव का कहना ठीक था. दोनों के घर वालों ने सुनते ही कहा कि यह शादी नहीं सियासी खुदकुशी है. खतरा रिश्तेदारों से नहीं मुल्क के आम लोगों से था, दोनों मुल्कों में तनातनी तो चलती रहती थी और दोनों मुल्कों के अवाम खुनस में उन्हें नुकसान पहुंचा सकते थे.

सायरा की अम्मी ने तो साफ कहा कि शादी के बाद हरेक लड़की को दूसरे घर का रहनसहन और तौरतरीके अपनाने पड़ते हैं लेकिन सायरा को तो दूसरे मुल्क और पूरी कौम की तहजीब अपनानी पड़ेगी.

‘तुम्हारी इस हरकत से हमारी शहर में जो इज्जत और साख है वह मिट्टी में मिल जाएगी. लोग हमें शक की निगाहों से देखने लगेंगे और इस का असर कारोबार पर भी पड़ेगा,’ मंसूर के अब्बा बशीर खान का कहना था.

घर वालों ने जो कहा था उसे नकारा नहीं जा सकता था लेकिन एकदूसरे से अलग होना भी मंजूर नहीं था इसलिए दोनों ने घर वालों को यह कह कर मना लिया कि वे शादी के बाद लंदन में ही रहेंगे और उन लोगों को सिवा उन के नाम के किसी और को कुछ बताने की जरूरत नहीं है. उन की जिद के आगे घर वाले भी बेदिली से मान गए. वैसे दोनों ही पंजाबी बोलते थे और तौरतरीके भी एक से थे. शादी हंसीखुशी से हो गई.

कुछ रोज मजे में गुजरे लेकिन दोनों को ही लंदन पसंद नहीं था. दोस्तों का कहना था कि दुबई या सिंगापुर चले जाओ लेकिन मंसूर लुधियाना में अपने पुश्तैनी कारोबार को बढ़ाना चाहता था. भारतीय उच्चायोग से संपर्क करने पर पता चला कि उस की ब्याहता की हैसियत से सायरा अपने पाकिस्तानी पासपोर्ट पर उस के साथ भारत जा सकती थी. सायरा को भी एतराज नहीं था, वह खुश थी कि समझौता एक्सप्रेस से लाहौर जा सकती थी, अपने घर वालों को भी बुला सकती थी लेकिन बशीर खान को एतराज था. उन का कहना था कि सायरा की असलियत छिपाना आसान नहीं था और पंजाब में उस की जान को खतरा हो सकता था.

उन्होंने मंसूर को सलाह दी कि वह पंजाब के बजाय पहले किसी और शहर में नौकरी कर के तजरबा हासिल करे और फिर वहीं अपना व्यापार जमा ले. बशीर खान ने एक दोस्त के रसूक से मंसूर को पुणे में एक अच्छी नौकरी दिलवा दी. काम और जगह दोनों ही मंसूर को पसंद थे, दोस्त भी बन गए थे लेकिन उसे हमेशा अपने घर का सुख और बचपन के दोस्त याद आते थे और वह बड़ी हसरत से सोचता था कि कब दोनों मुल्कों के बीच हालात सुधरेंगे और वह सायरा को ले कर अपनों के बीच जा सकेगा.

सब की सलाह पर सायरा ने नौकरी नहीं की थी. हालांकि पैसे की कोई कमी नहीं थी लेकिन घर बैठ कर तालीम को जाया करना उसे अच्छा नहीं लगता था और वैसे भी घर में उस का दम घुटता था. अच्छी सहेलियां जरूर बनी थीं पर कब तक आप किसी से फोन पर बात कर सकती थीं या उन के घर जा सकती थीं.

मंसूर के प्यार में कोई कमी नहीं थी, फिर भी पुणे आने के बाद सायरा को एक अजीब से अजनबीपन का एहसास होने लगा था लेकिन उसे इस बात का कतई गिला नहीं था कि उस ने क्यों मंसूर से प्यार किया या क्यों सब को छोड़ कर उस के साथ चली आई, लेकिन आज के हादसे के बाद उसे लगने लगा था कि जैसे वह अनजान लोगों के चक्रव्यूह में फंस गई है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें