प्रीति की कड़वी गोली : भाग 1

लेखक- रघुनाथ सिंह लोधी 

लौकडाउन से अनलौक की ओर कदम बढ़ते ही महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में यूं तो अपराध की जबरदस्त ताक धिना धिन सुनी जा रही थी. हत्याओं का सिलसिला सा बन गया था. राज्य के गृहमंत्री के गृहनगर की इस हालत पर राजनीतिक तीरतलवार चलाने वाले तरकश कसने लगे थे. पुलिस और प्रशासन पर तोहमत लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे.

कोरोना योद्धा के तौर पर शाबासी लूट चुकी शहर पुलिस ऐसी किसी तोहमत को तवज्जो नहीं देना चाहती थी. दावा यही कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की न जरूरत थी न ही होनी चाहिए.

शहर पुलिस ने बड़ेबड़े अपराधियों के अपराध के आशियानों को कुछ समय में ही बड़े स्तर पर ध्वस्त कर दिया था. ऐसे में एक मामला अचानक चर्चा में हौट हुआ. यह मामला चार सौ बीसी के खेल में पकड़ी गई प्रीति का.

ये भी पढ़ें- मौत के आगोश में समाया ‘फूल’

राजनीति के गलियारे में चहलकदमी के साथ समाजसेवा का नया मौडल बनी घूमती उस महिला के बारे में बड़ी चर्चा ये थी कि कई पुलिस वाले साहब उस के दबेल यानी उस के दबाव में थे. लिहाजा उस ने शहर व शहर के आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर दबावतंत्र बना कर कइयों की जिंदगी में जहर घोल दिया. पुलिस कभी उस का सत्कार करती थी तो कभी उस से सत्कार कराती थी.

समाजसेवा के चोले में हनी ट्रैपर

घटना 5 जून, 2020 की है. एक शिकायतकर्ता पांचपावली पुलिस स्टेशन में बेबस मुद्रा में मदद की याचना ले कर पहुंचा. शिकायतकर्ता का नाम था उमेश उर्फ गुड्डू तिवारी. पांचपावली क्षेत्र में ही रहने वाले गुड्डू ने बताया कि उस का जीवन एकदम सामान्य था. वह एक स्कूल का कर्मचारी है. हर माह मिलने वाले वेतन से उस के परिवार का हंसीखुशी गुजारा हो रहा था. लेकिन जब से वह प्रीति की सोहबत में आया, उस की दुनिया लुटने लगी.

उमेश उर्फ गुड्डू ने उस वक्त को कोसा है, जब वह फेसबुक पर प्रीति से जुड़ा था. प्रीति का आकर्षक फोटो देख गुड्डू ने उस पर सहज कमेंट किया था. उस कमेंट के जवाब में प्रीति ने फेसबुक पर ही गुड्डू को पर्सनल मैसेज भेज कर मोबाइल फोन नंबर का आदानप्रदान कर लिया. गुड्डू इस बात को ले कर भी खुद को दोष देता है कि एकदो बार फोन पर बात के बाद वह उस अनजानी महिला के सामने पूरी तरह से खुल गया.

उस ने अपने घरपरिवार की बातें साझा कर दीं. यहां तक कि वैवाहिक जीवन में भी उस ने अरमानों के सूखे कंठ की वेदना को स्वर दे दिया.

प्रीति ने गुड्डू को बताया कि नागपुर के जिस इलाके में वह रहता है, उस के पास ही वह भी रहती है. उस ने अपनी पहचान के दायरे के ट्रेलर के तौर पर कुछ लोगों के नाम गिनाए.

कुछ दिनों बाद दोनों के मिलने का सिलसिला मोहब्बत की परवाज भरने लगा. कभी प्रीति मिलने पहुंचती तो कभी गुड्डू को बुला लेती थी.

एक दिन प्रीति ने गुड्डू से साफ कह दिया कि वह उस के साथ जीवन गुजारने को तैयार है. बशर्ते उसे अपनी पत्नी को तलाक देना होगा. भविष्य की योजना भी उस ने गुड्डू से साझा की. 50 वर्षीय गुड्डू जिंदगी के नए सफर पर चलने के लिए न केवल राजी हुआ बल्कि अति उत्साहित भी था.

माल मिलते ही बदला रंग

गुड्डू की शिकायत का लब्बोलुआब यह था कि प्रीति मनचाहा धन मिलते ही तेवर बदलने लगती थी. बतौर गुड्डू प्रीति ने उस से फ्लैट खरीदने के लिए रुपयों की मांग की थी. उस का कहना था कि जब तक गुड्डू की पत्नी का तलाक नहीं हो जाता, तब तक दोनों उस फ्लैट में मिलतेजुलते रहेंगे.

गुड्डू ने अग्रिम के तौर पर प्रीति को फ्लैट के लिए 2.60 लाख रुपए दे दिए. तय समय पर फ्लैट नहीं लिया गया तो गुड्डू ने रुपए वापस मांगे. बस यहीं से गुड्डू पर दबाव का नया सिलसिला चल पड़ा. फ्लैट के नाम पर लिए गए रुपए वापस लौटाना तो दूर प्रीति ने रुपयों की नई पेशकश रख दी.

उस ने कहा कि सोशल मीडिया पर जितनी भी हौट बातें हुई हैं और फोन पर लाइव चैटिंग हुई है, उन का सारा हिसाब उस के पास है. अगर वह उस रिकौर्डिंग को पुलिस को सौंप दे तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा.

प्रीति की सीधी धमकी यह भी थी कि ज्यादा चूंचपड़ मत करना. मेरे हाथ काफी लंबे हैं. चुटकी बजा कर ऐसी जगह पर घुसेड़वा दूंगी, जहां से जीवन भर नहीं निकल पाएगा. और हां, अपनी इज्जत बचानी हो तो 5 लाख रुपए तैयार रखना.

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन ठगी का संजाल: सतर्कता परमो धर्म

प्रीति के ठग अंदाज का जिक्र करते हुए गुड्डू ने बताया कि उस ने डर के मारे प्रीति को 2.42 लाख रुपए और दिए, जिस से वह कहीं मुंह न खोले. लेकिन माल पाने के बाद तो वह और भी रंग बदलने लगी. रुपए और गिफ्ट ले कर यहांवहां बुलाने लगी.

उस से दूर होने का प्रयास किया तो वह घर में आ कर पिटवा देने की धमकी देने लगी. कुछ ही दिनों में उस ने नकदी और गिफ्ट के रूप में 14.87 लाख रुपए ऐंठ लिए. आखिरकार उसे अपने बचाव में पुलिस की शरण लेनी पड़ी.

पुलिस ने उस की शिकायत की शुरुआती पड़ताल करने के बाद प्रीति के खिलाफ भादंवि की धारा 420 व धारा 384 हफ्तावसूली के तहत केस दर्ज कर लिया.

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने प्रीति के कामठी रोड स्थित प्रियदर्शिनी अपार्टमेंट के घर पर छापेमारी की. प्रीति वहां से चंपत हो गई थी. पुलिस ने उस के घर से काफी सामान और दस्तावेज बरामद किए.

खुला भेद तो पुलिस भी रह गई दंग

जिस पांचपावली पुलिस स्टेशन में प्रीति का आनाजाना लगा रहता था, उसी थाने की पुलिस उस के कारनामों की फेहरिस्त देख कर दंग रह गई. रिकौर्ड खंगालने पर पता चला कि प्रीति धोखाधड़ी के मामले में जेल की यात्रा कर चुकी है. उस के आपराधिक क्षेत्र के छोटेबड़े लोगों से भी करीबी संबंध है. उस के खिलाफ शहर के सीताबर्डी पुलिस स्टेशन में भादंवि की धारा 420, 406, 468, 467, 506, 507, 34 के  तहत प्रकरण दर्ज है.

धोखाधड़ी का वह प्रकरण शहर में काफी चर्चित हुआ था. इस के अलावा भंडारा के पुलिस स्टेशन में भी भादंवि की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज था. शहर पुलिस के बड़े अधिकारियों के लिए यह जानकारी काफी चौंकाने वाली थी कि जिस महिला को वे केवल सामाजिक कार्यकर्ता समझ रहे थे वह ब्लैकमैलर है. यही नहीं वह पुलिस से संबंधों का नाजायज फायदा उठाती रहती है.

शहर पुलिस की ओर से प्रीति के अपराधों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी गई. बाकायदा प्रैस नोट जारी कर आह्वान किया गया कि इस महिला ने किसी से धोखाधड़ी की हो, तो तत्काल पुलिस से संपर्क करे.

इस बीच प्रीति फरार हो गई थी. पुलिस उसे ढूंढती रही. करीब हफ्ते भर प्रीति बचाव का रास्ता खोजती रही. उस ने वकील के माध्यम से जिला सत्र न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. कोशिश यही थी कि पुलिस गिरफ्तारी से बचते हुए उसे न्यायालय से जमानत मिल जाए. लेकिन उस की कोशिशों पर पानी फिर गया. न्यायालय ने उस की अरजी खारिज कर दी.

ये भी पढ़ें- मनीत का आत्मघाती कदम : भाग 1

लिहाजा उस ने 13 जून को पांचपावली पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया. उसे पुलिस तक पहुंचाने वालों में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस के कुछ नुमाइंदे भी शामिल थे.

जानें आगे की कहानी अगले भाग में…

प्रीति की कड़वी गोली

क्या सच में ‘बिग बी’ हो रहे हैं अपने हेटर्स से परेशान? ट्वीट कर ऐसे दिया इशारा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों जहां एक तरफ कोरोना वायरस (Corona Virus) से लड़ाई लड़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके कुछ हेटर्स उनके मरने के इंतजार में बैठे हैं. इस बात का खुलाया अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक ब्लॉग लिख कर किया और साथ ही अपने हेटर्स की जमकर क्लास भी लगाई. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अमिताभ बच्चन अपने ट्वीट्स से ईशारों ईशारों में इस बारें में लिख रहे थे.

ये भी पढ़ें- प्रतिज्ञा के ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ हुए अस्पताल में भर्ती, सोनू सूद से मांगी पैसों की मदद

27 जुलाई को किए गए अपने इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लिखा कि, “दुश्मन बनाने के लिए ज़रूरी नही लड़ा जाए, आप थोड़े कामयाब हो जाओ तो वो ख़ैरात में मिलेंगें.” उनके इस ट्वीट से ये तो साफ पता चल रहा है कि वे ऐसी बातें किसी को सुनाने के लिए ही लिख रहे हैं.

उसी दिन उन्होनें एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होनें लिखा कि, “जीवन में चुनौतियां तो निश्चित हैं ; लेकिन हार जाना वैकल्पित , रुचिपूर्ण , संदिग्ध – जिसके संबंध में किसी प्रकार का अनिश्चय हो.”

ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की इस एक्ट्रेस ने उड़ाए फैंस के होश, शेयर की हॉट फोटोज

24 जुलाई को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होनें लिखा, “अंहकार में तीनों गए धन, वैभव और वंश, ना मानो तो देख लो, रावण, कौरव, कंस”. इस ट्वीट से इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपनी इस बात से जरूर किसी पर ताना कस रहे थे.

इसी के चलते बिग बी (Big B) ने एक संस्कृत का श्लोक भी शेयर किया था जिसका मतलब कुछ इस प्रकार था, “सभी से ईर्ष्या, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं. अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए.”

ये भी पढ़ें- मुंबई पुलिस से नाखुश हैं सुशांत के घरवाले, पटना पुलिस स्टेशन में दर्ज की शिकायत

प्रतिज्ञा के ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ हुए अस्पताल में भर्ती, सोनू सूद से मांगी पैसों की मदद

स्टार प्लस (Star Pus) के पौपुलर सीरियल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ (Mann Kee Awaaz Pratigya) में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से मशहूर हुए टेलिवीजन और फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर अनुपम श्याम (Anupam Shyam) पर इन दिनों दुखों के बादल छाए हुए हैं. आपकों बता दें कि अनुपम श्याम (Anupam Shyam) की तबीयत काफी खराब है और वे इन दिनों गोरेगांव के एक अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि एक्टर पिछले कुछ समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और बीते दिन उनकी गिरने की वजह से हालत और भी ज्यादा गंभीर हो गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Shyam (sajjan Singh) (@anupamshyamojha) on

ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की इस एक्ट्रेस ने उड़ाए फैंस के होश, शेयर की हॉट फोटोज

आप सब को यह जानकर हैरानी होगी कि जहां एक तरफ एक्टर अनुपम श्याम (Anupam Shyam) ने अपने अलग अलग किरदारों से हम सबको खूब एंटरटेन किया है वहीं इस वक्त ने फाइनेंशियल क्राइसिस यानी कि आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. जी हां एक्टर अनुपम श्याम (Anupam Shyam) की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उनके पास खुद के इलाज के लिए भी पैसे नहीं है.

खबरों की माने तो इस दौरान एक्टर अनुपम श्याम (Anupam Shyam) ने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) और आमिर खान (Aamir Khan) से मदद मांगी है. इसी के चलते उनके को-स्टार मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. आपको बता दें कि एक्टर अनुपम श्याम और मनोज बाजपेयी ने एक साथ फिल्म बैंडिट क्वीन (Bandit Queen) में काम किया था और अब मनोज बाजपेयी ने अनुपम श्याम के इलाज के लिए उनके परिवार वालों को 1 लाख रूपए की मदद की है.

ये भी पढ़ें- मुंबई पुलिस से नाखुश हैं सुशांत के घरवाले, पटना पुलिस स्टेशन में दर्ज की शिकायत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Shyam (sajjan Singh) (@anupamshyamojha) on

बात करें एक्टर अनुपम श्याम की प्रोफेशनल लाइफ की तो उन्होनें ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ (Mann Kee Awaaz Pratigya), ‘डोली अरमानों की’ (Doli Armaano Ki), ‘कृष्णा चली लंदन’ (Krishna Chali London) जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया है. इसी के साथ ही उन्होनें कई फिल्मों में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी ने हम सबको एंटरटेन किया जैसे कि, ‘लज्जा’ (Lajja), ‘नायक’ (Nayak), ‘दुबई रिटर्न’ (Dubai Return), ‘हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी’ (Hazaaron Khawaishein Aesi), ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ (Slumdog Millionaire), आदी.

ये भी पढ़ें- ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर बनी ये हॉट एक्ट्रेस, फैंस ने इस अंदाज में दी बधाई

मौत के आगोश में समाया ‘फूल’ : भाग 2

लगभग एक घंटे बाद अनुपम लौटा तो मिठाई, मटन के अलावा शराब की बोतल थी. पहले सब ने मिठाई खाई. फिर मुन्नी ने अपने हाथ से मीट और चावल पकाए. खाना तैयार हो गया तो अनुपम शराब की बोतल खोल कर पीने बैठ गया. जानबूझ कर वह धीरेधीरे चुस्कियां ले रहा था ताकि बच्चे खापी कर सो जाएं. रही मुन्नी तो अनुपम ने उसे रसीली बातों से जगा रखा था.

मुन्नी जानती थी कि अनुपम के मन में क्या है. लिहाजा रतजगा के लिए उस ने खुद को मानसिक तौर पर तैयार कर लिया था और अनुपम की बातों का खूब आनंद ले रही थी.

मुन्नी ने की पहल

बच्चे सो गए, लेकिन अनुपम शराब की चुस्कियां लेते हुए मुन्नी से गपशप करता रहा. मुन्नी को उम्मीद थी कि अनुपम उस पर हाथ डालेगा, लेकिन जब उस ने ऐसा कोई प्रयास नहीं किया तो उस ने ही पहल की, ‘‘बस करो, शराब बहुत हो गई है.’’

ये भी पढ़ें- फिरौती वसूलने साथ आये पति पत्नी

‘‘एक पैग और पी लूं,’’ अनुपम उस के हसीन बदन को लालच से देखने लगा, ‘‘उस के बाद गोश्त खाऊंगा.’’

मुन्नी भी कम नहीं थी. आंखें नचाते हुए उस ने पूछा, ‘‘कैसा गोश्त, कच्चा या पका हुआ.’’

अनुपम रोमांच से भर गया, ‘‘आदमी जब भूखा हो, तब कच्चा गोश्त भी हलाल होता है.’’

‘‘गोश्त खाना है तो सामने से शराब की बोतल हटा दो.’’ मुन्नी ने बड़े मदमाते अंदाज में कहा, ‘‘कहीं ऐसा न हो कि शराब ज्यादा हो जाए और तुम बोटियां चबाने लायक ही न रहो.’’

अनुपम ने ढक्कन बंद कर के बोतल सामने से हटा दी और मुन्नी की कलाई पकड़ कर उसे अपनी ओर खींचा. मुन्नी झट से उस की गोद में आ गिरी और अनुपम के गले में बांहों का हार डाल दिया.

कुछ देर आंखों से आंखें मिलीं, फिर होंठों से होंठ मिल गए. शराब अनुपम ने पी थी, गंध मुन्नी की सांसों में आने लगी. इस के बाद उन के बीच कोई दीवार न रही. वे दोनों एकदूसरे में समा गए. आनंद की मंजिल पर पहुंचने के बाद ही दोनों अलग हुए. कम उम्र के कुंवारे युवा जोश को अपने अंदर महसूस कर के मुन्नी निहाल हो गई.

इस के बाद तो उन के बीच बेरोकटोक संबंधों का यह सिलसिला चलता रहा.

देश में लौकडाउन हुआ तो सब काम रुक गए. इस वजह से फूलचंद्र भी होशियारपुर से अपने गांव आ गया.

27 मई की रात अचानक फूलचंद्र गायब हो गया. उस का पता न लगने पर रात करीब साढ़े 9 बजे मुन्नी ने गांव में ही रहने वाले अपने देवर हुकुमचंद्र को फोन कर के बताया कि उन के भाई कहीं चले गए हैं उन का पता नहीं चल रहा है. इस पर हुकुमचंद्र चौंक गए. उस की गांव में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला.

अगले दिन सुबह गांव के लोगों ने बीरबल कुट्टी में हनुमान मंदिर के प्रांगण में फूलचंद्र की लाश पड़ी देखी तो परिजनों को सूचना दी. घटनास्थल से फूलचंद्र के मकान की दूरी लगभग 500 मीटर थी. पता चलते ही मुन्नी बच्चों के साथ वहां पहुंच गई. फूलचंद्र के तीनों भाई भी मौके पर पहुंच गए. मुन्नी अपने पति की लाश देख कर रोनेबिलखने लगी.

इसी बीच किसी ने मल्हीपुर थाने में घटना की सूचना दे दी थी. सूचना मिलने पर थाने के इंसपेक्टर देवेंद्र पांडेय ने घटना की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी. फिर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए.

घटनास्थल पर पहुंच कर उन्होंने लाश का निरीक्षण किया. मृतक फूलचंद्र के सिर व गले पर किसी तेज धारदार हथियार से प्रहार किए गए थे, जिन के गहरे घाव हो गए थे और काफी खून बह गया था. लाश के आसपास काफी मात्रा में खून पड़ा था.

लाश का निरीक्षण करने के बाद इंसपेक्टर देवेंद्र पांडेय ने मृतक की पत्नी मुन्नी से पूछताछ की तो उस ने बताया कि उस के पति शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात होने पर भी वापस नहीं लौटे तो उसे चिंता हुई. उस ने अपने देवर हुकुमचंद्र को यह बात बताई. रात में ही उन्होंने खोजा लेकिन कुछ पता नहीं चला, सुबह लाश मिल गई.

मुन्नी ने अपना शक गांव के भुजौली, अलखराम, कब्बे और मंशाराम पर जताया कि इन चारों ने ही उस के पति की हत्या की है. उन से साल भर पहले छप्पर डालने को ले कर विवाद हुआ था. पूछताछ के बाद इंसपेक्टर पांडेय ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया.

फिर थाने आ कर मुन्नी की तहरीर पर भुजौली, अलखराम, कब्बे और मंशाराम के खिलाफ भादंवि की धारा 302/201 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया. प्रारंभिक जांच में इंसपेक्टर देवेंद्र पांडेय को गांव के लोगों से मुन्नी के अवैध संबंध अनुपम वर्मा नाम के युवक से होने की बात पता चली.

इस लाइन पर उन्होंने अपनी जांच आगे बढ़ाई. उन्होंने मुन्नी के मोबाइल नंबर की काल डिटेल्स निकलवाई तो उस की एक नंबर पर घंटों बात होने का पता चला. वह नंबर अनुपम वर्मा का था.

दोनों के फोन नंबरों की लोकेशन ट्रेस की गई तो घटना की रात एक साथ मिली. इस का मतलब यह था कि फूलचंद्र की हत्या में मुन्नी और उस के प्रेमी अनुपम का हाथ है.

30 मई, 2020 को इंसपेक्टर देवेंद्र पांडेय ने गौहनिया गांव से अनुपम वर्मा को गिरफ्तार कर लिया. उस के बाद मुन्नी को घर से गिरफ्तार कर लिया. थाने में कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. पूछताछ के बाद दोनों का साथ देने वाले श्रीराम को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

लौकडाउन के कारण फूलचंद्र घर लौट आया तो मुन्नी और अनुपम की मौजमस्ती पर ब्रेक लग गए थे. फूलचंद्र की मौजूदगी उन्हें खलने लगी. अब उन के संबंधों के बीच में फूलचंद्र नाम की दीवार खड़ी थी. इस दीवार को हटाए बिना उन का मिलन संभव नहीं था. ऐसे में मुन्नी और अनुपम ने फूलचंद्र को मौत के आगोश में सुलाने का फैसला कर लिया.

23 मई को अनुपम अपने एक साथी के साथ फूलचंद्र के घर आया. तीनों ने साथ बैठ कर शराब पी. तभी अनुपम ने चाकू से उस का गला रेतने के लिए फूलचंद्र के गले पर हलका चलाया ही था कि मुन्नी ने उसे यह कह कर रोक दिया कि घर के अंदर ऐसा करना ठीक नहीं.

ये भी पढ़ें- 2 किरदारों का चरित्र : भाग 1

फूलचंद्र के गले में घाव हो गया था, जिस से खून बहने लगा. इस पर मुन्नी उसे गांव के ही एक झोलाछाप डाक्टर के पास ले गई और उस के जख्म की मरहमपट्टी कराई. फिर उसे ले कर वापस घर आ गई. अनुपम उस दिन चला गया.

मुन्नी के साथ मिल कर उस ने फिर फूलचंद्र की हत्या की योजना बनाई. अनुपम ने इस योजना में अपने दोस्त श्रीराम को भी शामिल कर लिया. श्रीराम भिनगा कोतवाली के इटवरिया गांव का रहने वाला था. अनुपम के गौहनिया गांव में मोबाइल की दुकान चलाता था. अनुपम उस का विवाह अपनी ममेरी बहन से करा रहा था. दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने की पूरी तैयारी थी. अनुपम ने उस से फूलचंद्र की हत्या में साथ देने को कहा तो वह मना न कर सका.

27 मई, 2020 को अनुपम श्रीराम के साथ घर से निकला. उस ने 3 बीयर की केन खरीदीं और एक मैडिकल शौप से उस ने नशीला इंजेक्शन और सीरिंज खरीदी. सीरिंज के जरिए उस ने वह नशीली दवाई एक बीयर की केन में डाल दी. वह बीयर की केन अनुपम ने खुद अपने पास रख ली और बाकी दोनों केन श्रीराम ने रख लीं. इस के अलावा एक कुल्हाड़ी भी ले ली.

फूलचंद्र के मकान से करीब 500 मीटर की दूरी पर बीरबल कुट्टी में हनुमान मंदिर के प्रांगण में पहुंच कर अनुपम ने रात 9 बजे फूलचंद्र को फोन कर के बीयर पीने के लिए बुलाया. उस के बुलावे पर फूलचंद्र घर से निकल लिया. उस के पीछेपीछे मुन्नी भी चली गई.

फूलचंद्र के पहुंचने पर अनुपम ने उसे नशीली दवा मिली हुई बीयर की केन पीने को दी. बाकी दोनों बीयर अनुपम और श्रीराम उस के साथ बैठ कर पीने लगे. बीयर पीतेपीते नशीली दवा ने अपना असर दिखाना शुरू किया तो बेहोश हो कर फूलचंद्र एक ओर लुढ़क गया. इस के बाद मुन्नी भी वहां आ गई. तीनों ने मिल कर कुल्हाड़ी से फूलचंद्र के सिर व गले पर कई प्रहार किए, जिस से उस की मौत हो गई. इस के बाद अनुपम श्रीराम के साथ वापस घर लौट गया.

मुन्नी ने घर लौट कर अपने देवर हुकुमचंद्र को फूलचंद्र के लापता होने की झूठी बात फोन पर बताई. फिर अपने विरोधियों को फंसा कर मुन्नी साफ बच निकलना चाहती थी, लेकिन उस की चाल किसी काम न आई. वह प्रेमी और उस के दोस्त के साथ पकड़ी गई.

ये भी पढ़ें- हिमानी का याराना: भाग 2

इंसपेक्टर देवेंद्र पांडेय ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित कुल्हाड़ी, एक खाली सीरिंज, बीयर की 3 खाली केन और घटना के समय अनुपम द्वारा पहनी गई खून से सनी शर्ट बरामद कर ली. इस के बाद कानूनी लिखापढ़ी कर के तीनों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

– कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

मौत के आगोश में समाया ‘फूल’

मौत के आगोश में समाया ‘फूल’ : भाग 1

आदमी को जब कोई मुसीबत अचानक आ घेरे तो उसे ऐसे में किसी अपने की याद आती है जो उस का मददगार या सहारा बन सके. फूलचंद्र की पत्नी मुन्नी अचानक बीमार हुई तो उसे अनुपम की याद आई. अनुपम और फूलचंद्र की उम्र में दोगुने का अंतर था. फूलचंद्र 40 वर्ष का था तो अनुपम 20 वर्ष का. पहले दोनों में जानपहचान हुई, फिर गहरी दोस्ती हो गई.

फूलचंद्र ने तुरंत अनुपम को फोन किया, ‘‘अनुपम, तुम्हारी भाभी मुन्नी की तबियत बहुत खराब है, अस्पताल ले जाना पड़ेगा. मैं बच्चों को संभालूं या मुन्नी को. इस वक्त मुझे तुम्हारी मदद की जरूरत है, आ जाओ.’’

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन ठगी का संजाल: सतर्कता परमो धर्म

‘‘मुसीबत हो या परेशानी, दोस्त ही दोस्त के काम आता है. तुम चिंता न करो, मैं आ रहा हूं.’’ अनुपम बोला.

अनुपम से जितना जल्दी संभव हो सकता था, फूलचंद्र के घर पहुंच गया. वे दोनों मुन्नी को अस्पताल ले गए. मुन्नी के उपचार के लिए जिन दवाओं व संसाधनों की जरूरत थी, वे उस अस्पताल में नहीं थे. उसे समुचित इलाज के लिए शहर जाने को कहा.

मुन्नी की जिंदगी और मौत का सवाल था, इसलिए वे दोनों उसे शहर ले गए. शहर के अस्पताल में मुन्नी का सही एवं बेहतर इलाज हुआ. समय तो लगा, पर पैसा काफी खर्च हो गया.

मुन्नी ठीक हो कर घर आ गई, मगर फूलचंद्र को आर्थिक अभावों ने घेर लिया. जो पैसा था, उस ने मुन्नी के इलाज में लगा दिया था. इस के अलावा भी उस ने कुछ लोगों से पैसा उधार लिया था. फूलचंद्र तनाव में रहने लगा कि कैसे वह घर का खर्च उठाएगा और उधार लिया पैसा कैसे वापस करेगा.

मुन्नी की खैरखबर लेने और फूलचंद्र से मिलने के लिए रोज शाम को अनुपम उस के घर आता था. फूलचंद्र उसे अपने दुखड़े में शामिल कर लेता, ‘‘अनुपम, मुझे चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा दिखाई देता है. समझ में नहीं आता कि कहां से पैसा आए और देनदारी चुकता करूं. गांव में मेहनतमशक्कत के अलावा ऐसा कोई काम भी तो नहीं है, जिस से चार पैसे ज्यादा कमा सकूं.’’

यह सुन कर शातिर अनुपम के होंठों पर मुसकान आ गई. दरअसल वह मुन्नी के रूपलावण्य पर फिदा था और उस का उपभोग करना चाहता था. फूलचंद्र से दोस्ती भी उस ने अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए की थी. अनुपम ने मुन्नी पर डोरे डालने शुरू ही किए थे कि वह बीमार पड़ गई. अब मुन्नी पहले जैसी स्वस्थ हो गई थी तो फूलचंद्र उसे घेरे बैठा रहता था.

अनुपम ने लगाई तिकड़म

अनुपम के मन में खुद यह बात थी कि किसी तिकड़म से फूलचंद्र को घर से दूर भेज दिया जाए, तभी मुन्नी को हासिल किया जा सकता है. मुन्नी उस के अहसानों तले दबी है, इसलिए उसे पटाने में अधिक मेहनत नहीं करनी पडे़गी. अत: फूलचंद्र से सुहानुभूति जताते हुए वह बोला, ‘‘तुम सही कहते हो, तुम गांव रहोगे तो कुछ नहीं कर पाओगे. कुछ करना है तो तुम्हें गांव छोड़ना पडे़गा.’’

‘‘अनुपम, मैं गांव तो छोड़ दूं, पर यह समझ नहीं आ रहा कि जाऊं कहां और क्या करूं?’’ फूलचंद्र बोला.

‘‘मेरे गांव के कुछ लोग पंजाब के होशियारपुर में रह कर छोटेमोटे काम कर रहे हैं. उन के काम जरूर छोटे हैं, पर आमदनी अच्छी है.’’ अनुपम ने ऐसी तरकीब सुझाई कि सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे, ‘‘अगर तुम होशियारपुर जा कर काम करना चाहो तो मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूं.’’

फूलचंद्र ऐसा काम करना ही चाहता था, जिस में ज्यादा कमा सके. अत: वह राजी हो गया. वह बोला, ‘‘होशियारपुर तो मैं चला जाऊंगा, लेकिन यहां पर मुन्नी और तीनों बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी तुम्हें उठानी पडे़गी.’’

अनुपम के लिए यह बात मलाई भरी कटोरी की रखवाली बिल्ले से कराने जैसी थी, लेकिन फूलचंद्र को अनुपम की नीयत पता नहीं थी, इसलिए उस ने हां कह दी. अनुपम ने भी यह जिम्मेदारी फौरन लपक ली, ‘‘तुम बेफिक्र हो कर होशियारपुर जाओ, भाभी और बच्चों की देखभाल मैं करता रहूंगा.’’

अनुपम ने होशियारपुर में रह कर कमाने वाले एक परिचित का नामपता और मोबाइल नंबर फूलचंद्र को लिखवा दिया. इतना ही नहीं, फूलचंद्र की उस परिचित से बात भी करा दी.

दूसरे ही दिन फूलचंद्र होशियारपुर के लिए रवाना हो गया. इधर मलाई भरी कटोरी पर झपटने के लिए बिल्ला तैयार था.

ये भी पढ़ें- मनीत का आत्मघाती कदम

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक गांव है— ओरीपुरवा. इसी गांव में रहता था 40 वर्षीय फूलचंद्र वर्मा. उस के परिवार में पत्नी मुन्नी के अलावा 3 बच्चे थे, बेटे प्रदीप (11) व सूरज (9) और बेटी लक्ष्मी (7).

दूसरी युवतियों की तरह मुन्नी ने भी विवाह से पहले फिल्मी हीरो जैसे पति की कल्पना की थी. तमन्ना करने मात्र से चांद मिल तो नहीं जाता. मुन्नी को जो पति मिला, वह उस की अपेक्षाओं के वितरीत था. अनपढ़, न बोलने का सलीका, न पहननेओढ़ने का.

कुछ ही दिनों में मुन्नी समझ गई कि फूलचंद्र जिंदा है तो केवल खाने के लिए और कमाता इसलिए है ताकि दोनों टाइम भर पेट भोजन मिलता रहे. न सिनेमा में रुचि, न सैरसपाटे में. मुन्नी उस से सिनेमा देखने या घूमने की फरमाइश करती तो वह उसे झिड़क देता, ‘‘ये सब उन के चोंचले हैं, जिन के पास अनापशनाप पैसा होता है. मैं ठहरा गरीब मजदूर, इसलिए यह सब मेरे भाग्य में कहां. तुम भी हैसियत की चादर देख कर पांव पसारना सीखो.’’

पति के मुंह से इस तरह की बातें सुनसुन कर मुन्नी ऊब गई और शादी के चंद हफ्तों में ही मुन्नी को पति से अरुचि हो गई. लेकिन शादी हुई थी, इसलिए निभाना ही था. मुन्नी फूलचंद्र का साथ निभातेनिभाते 3 बच्चों की मां बन गई. फूलचंद्र को उस ने बदलने की बहुत कोशिश की लेकिन बदल न सकी.

हां, मुन्नी ने अपने शौक नहीं मारे. सीमित साधनों में वह पहले की ही तरह अपने शौकशृंगार करती रही. 3 बच्चों की मां बनने के बाद भी उस ने अपना फिगर खराब नहीं होने दिया था.

इसी बीच फूलचंद्र की दोस्ती अनुपम वर्मा उर्फ अन्नू से हो गई. वह उस के घर आनेजाने लगा. 20 वर्षीय अनुपम वर्मा भिनगा थाना कोतवाली अंतर्गत गौहनिया राजगांव निवासी सुभाषचंद्र पटेल का बेटा था. सुभाषचंद्र खेतीकिसानी करते थे. अनुपम के हाईस्कूल तक पढ़ने के बाद उस का मन पढ़ाई में नहीं लगा तो सुभाषचंद्र ने उसे अपने साथ खेती के कामों में रमा लिया. वह अविवाहित था.

एक दिन किसी काम से अनुपम ओरीपुरवा आया तो मुन्नी को देख कर उस का मन डोल गया. उस ने अपने स्तर से मुन्नी के बारे में पता किया तो जाना कि मुन्नी चरित्र की कमजोर नहीं है, इसलिए आसानी से हाथ आने वाली नहीं है. अनुपम भी जल्दी निराश होने वाला शख्स नहीं था. मुन्नी को सेट करने के लिए उस ने उस के पति फूलचंद्र को सीढ़ी बनाने का फैसला किया और उस से दोस्ती कर ली.

अनुपम जब भी आता, मुन्नी और बच्चों के लिए कुछ न कुछ खानेपीने की चीजें ले आता था. कुछ ही दिनों में मुन्नी समझ गई कि फूलचंद्र से तो दोस्ती एक आड़ है, असल में अनुपम उस के यौवन का फल चखना चाहता है, तभी उन पर मेहरबानियां कर रहा है.

अनुपम सुंदर, सजीला, पढ़ालिखा और मौजमस्ती में यकीन रखने वाला शख्स था. हंसमुख और जिंदादिल. मुन्नी ने बिलकुल ऐसे ही जीवनसाथी की तमन्ना की थी. वैसे भी फूलचंद्र उम्र के ढलान पर था तो अनुपम नई चढ़ती उम्र का था युवा जोश से भरपूर. फूलचंद्र उस के सामने कुछ भी नहीं था. तमाम बातों पर गौर करने के बाद मुन्नी भी अनुपम की ओर आकर्षित होने लगी.

मुन्नी हो या अनुपम दोनों के दिलों में चाहत की आग बराबर लगी थी. तय था कि जल्द ही चाहत का इजहार हो जाएगा, लेकिन तभी मुन्नी बीमार हो गई. मुन्नी पर प्रभाव जमाने के लिए वह बराबर उस के इलाज के लिए साथ लगा रहा. फूलचंद्र को होशियारपुर भेज कर काम पर लगवा दिया.

काम पर लगने के बाद फूलचंद्र ने फोन कर के मुन्नी को यह बात बताई तो वह खुश हो गई. शाम को अनुपम आया तो मुन्नी ने उसे बताया, ‘‘तुम्हारी मेहरबानी से वह काम पर लग गए हैं.’’

‘‘इस खुशी में तो आज जश्न होना चाहिए.’’ अनुपम बोला.

ये भी पढ़ें- फिरौती वसूलने साथ आये पति पत्नी

मुन्नी के चेहरे पर उदासी छा गई, ‘‘अभी तो मेरे हाथ खाली हैं. ‘वह’ जब कमा कर लौटेंगे या पैसे भेजेंगे, तब मैं तुम्हारी दावत करूंगी.’’

‘‘दावत के लिए फूलचंद्र की वापसी का इंतजार क्या करना,’’ अनुपम ने मौके का लाभ उठाने का मन बना लिया, ‘‘वह नहीं है, मैं तो हूं और मेरे रहते हुए किसी चीज के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है,’’ उस ने फौरन 200 रुपए जेब से निकाल कर मुन्नी के हाथ पर रखे, ‘‘इसे तुम अपने पास रखो. जश्न का सामान ले कर मैं अभी आया.’’ कह कर वह बाहर चला गया.

जानें आगे की कहानी अगले भाग में…

ऑनलाइन ठगी का संजाल: सतर्कता परमो धर्म

पहला मामला- सेवानिवृत्त हो चुके पुलिस अधिकारी रघुनंदन प्रसाद कि मोबाइल में कॉल आता है- हम पुलिस मुख्यालय से बोल रहे हैं फलां फलां जानकारी दीजिए. रघुनंदन प्रसाद पुलिस मुख्यालय से जानकारी मांगने पर सब कुछ बताते चले जाते हैं और लूट जाते हैं.

दूसरा मामला- सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी के पास कॉल आता है और कहां जाता है आपको कुछ जानकारी देनी है। हम  आपके विभाग से ही बोल रहे हैं.कर्मचारी जैसे ही जानकारी देता है उसके बैंक खाते से लाखों रुपए उड़ा लिया जाता है.

ये भी पढ़ें- मनीत का आत्मघाती कदम

वस्तुतः आज हर एक इंसान की मजबूरी है सोशल मीडिया का इस्तेमाल. और इस मजबूरी का फायदा लेते हैं चतुर ठग. जिनसे आपको बचना होगा. आज जिस तरह से ठगी का कारोबार उजागर हो रहा है उसे देखकर यही कहा जा सकता है की ऑनलाइन परमो धर्मा बन चुका है तो सतर्कता भी आपके लिए परमो धर्मा: है.

अब आपको यह तय करना है कि कैसे आप  चतुर ठगों से अपनी रात दिन की कमाई गाढ़ी कमाई को बचा सकते हैं.यह सच है कि आज के दौर में अपराध के तरीके भी आधुनिक हो गए हैं जहां तक सोशल मीडिया और ऑनलाइन ठगी के मामले की बात करें तो यह लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऑनलाइन ठग नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का  एक तरह से रिकॉर्ड बना रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में  ऑनलाइन ठगों ने सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बनाया है. लेकिन कहते हैं ना  कानून के हाथ लंबे होते हैं  तो यह एक बार फिर  सिद्ध हो गया . इन शातिर ठगों को  पुलिस ने ढूंढ निकाला और अपनी गिरफ्त में ले, जेल के सिखचों के पीछे  पहुंचा दिया है.

और पुलिस फंस गई फेर में

हमारी इस रिपोर्ट  के केंद्र में है पुलिस .वह पुलिस जो  लोगों को सतर्क रहने का आह्वान करती है. लोगों को  ठगों से बचाती है,  लुटेरों से बचाती है.  मगर छत्तीसगढ़ में  पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी  शातिर ठगों के फेर में फंस गए. ऐसे में यह समझा जा सकता है कि  जब पढ़े-लिखे पुलिस अधिकारी  जो  24 घंटे  अपराधिक लोगों से दो-चार होते हैं.  लोगों को राहत देते हैं… बचाते हैं  इन सोशल मीडिया के ठगों के संजाल में फंस गए तो आम आदमी  कि  बखत क्या है.

ये भी पढ़ें- फिरौती वसूलने साथ आये पति पत्नी

छत्तीसगढ़ के महासमुंद, कांकेर, राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर सहित कुछ नगरों में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को शातिर ठगों ने कुछ  दिनों में  तकरीबन  40 लाख रुपए की ठगी की. इसी  माह 16 जुलाई को राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी थाने में सेवनिवृत्त पुलिसकर्मी भगवान सिंह सलामे ने रपट  दर्ज कराई कि एक फोन कॉल में अपने आप को पेंशन अधिकारी बताकर उनसे एक शख्स  ने एटीएम कार्ड की संपूर्ण जानकारी  ली और उनके खाते में जमा 18 लाख 33 हजार रूपये  देखते ही देखते उड़ा लिए .

छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव सहित  अन्य जिलों से भी इसी तरह  के  प्रकरण  सामने आये। राजनांदगांव  पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के  तत्परता से  शातिर आरोपियों की  तलाशी की जाने लगी .

छत्तीसगढ़ राजधानी पुलिस मुख्यालय भी इन प्रकरणों को लेकर सतर्क हुआ. जांच तेजी से होने लगी. महासमुंद और दंतेवाड़ा पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में लग गई.

इस  दरमियान पुलिस को कुछ सुराग मिले और पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई. पुलिस ने सेवा निवृत्त  पुलिसकर्मियों के साथ ठगी करने वाले बिहार के लीलावरण थाना बंधवापुरूवा निवासी आरोपी बाबर अली हेम्ब्राम, मनोज कुमार, रोहित कुमार यादव, पिंटू कुमार मंडल, जितेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया है। राजनांदगांव पुलिस ने इस मामले का  खुलासा कर दिया.

ये भी पढ़ें- 2 किरदारों का चरित्र : भाग 1

पुलिस की गिरफ्त में आए ये शातिर ठग सेवा निवृत्त  पुलिसकर्मियों से पेंशन अधिकारी बनकर उन्हें पेंशन राशि, पीएफ सहित अन्य मामलों में उलझाते  थे और एटीएम कार्ड पर अंकित नंबर पुछकर उनके बैंक खाते से सारे रुपए निकाल लेते थे. मजे की बात यह है कि ठगी करने वाले आज के तेजी से प्रचलन में आई सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते रहे. यह  सेवानिवृत्ति पुलिस कर्मियों के बारे में ऑनलाइन ही जानकारी इकट्ठा करते थे.पुलिस ने सभी आरोपियों को झारखंड और बिहार के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से दर्जनों मोबाइल सिम, वहीं 2 दर्जन से अधिक मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड,  लैपटॉप, कलर प्रिंटर सहित कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं. इस तरह छत्तीसगढ़ में पुलिस ने एक अंतर राज्य ऑनलाइन शातिर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है.

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की इस एक्ट्रेस ने उड़ाए फैंस के होश, शेयर की हॉट फोटोज

साल 2016 में ‘सोनी टीवी’ (Sony TV) के पौपुलर सीरियल ‘बड़े भैय्या की दुल्हनिया’ (Bade Bhaiyya Ki Dulhania) से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली हॉट एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं. उर्फी हाल ही में ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) के सबसे हिट सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehelata Hai) में नजर आई थीं. इस सीरियल में उर्फी ने शिवानी भाटिया का किरदार निभाया था जो कि दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

 

View this post on Instagram

 

📚 📸 @rk_fotografo

A post shared by Urfi (@urf7i) on

ये भी पढ़ें- मुंबई पुलिस से नाखुश हैं सुशांत के घरवाले, पटना पुलिस स्टेशन में दर्ज की शिकायत

आपको बता दें कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) के चर्चाओं में बने रहने का कारण कुछ और नहीं बल्कि उनकी हॉट और ग्लैमरस फोटोज हैं. हाल ही में उर्फी ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Official Instagram Account) पर अपनी कुछ ऐसी फोटोज शेयर की है जिसे देख फैंस के होश उड़ गए हैं. उर्फी आए दिन अपनी हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जिसे उनके फैंस भरपूर प्यार देते हैं.

 

View this post on Instagram

 

Why you acting like you shy ? #instadaily #instagood 📸 @rk_fotografo

A post shared by Urfi (@urf7i) on

वैसे देखा जाए तो उर्फी का पूरा सोशल मीडिया अकाउंट उनकी सेक्सी और ग्लैमरस फोटोज से भरा हुआ है. इन सभी फोटोज में उर्फी जावेद (Urfi Javed) सच में कयामत ढ़ा रही हैं और किसी अप्सरा से कम नही लग रहीं.

ये भी पढ़ें- ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर बनी ये हॉट एक्ट्रेस, फैंस ने इस अंदाज में दी बधाई

 

View this post on Instagram

 

Bitches hating on me , it don’t even make sense ! #instagood #instadaily 📸 @mr._mk_photographer

A post shared by Urfi (@urf7i) on

बात करें उर्फी जावेद (Urfi Javed) की प्रोफेशनल लाइफ की तो वे इन दिनों सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ (Kasautii Zindagii Kay) में तनीशा चक्रबर्ती के किरदार में दिखाई दे रही हैं. उर्फी की फैन फौलोविंग का अंदाजा हम उनके इंस्टाग्राम फौलोवर्स देख कर ही लगा सकते हैं जो कि 9 लाख से भी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा ने दिखाई कश्मीरी अदाएं, फैंस के उड़े होश

 

View this post on Instagram

 

No way , no sir ! I don’t let the fame get to me but you gotta be kidding me ! #instagood #potd #ootd #instadaily

A post shared by Urfi (@urf7i) on

मुंबई पुलिस से नाखुश हैं सुशांत के घरवाले, पटना पुलिस स्टेशन में दर्ज की शिकायत

जैसा कि हम सब जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून रविवार को अपने अपार्टमेंट में खुद को फांसी लगा ली थी. कुछ लोगों के अनुसार वे काफी समय से डिप्रेशन के शिकार थे और डिप्रेशन की वजह से उन्होनें आत्महत्या कर ली वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को ये भी कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हो रहे नेपोटिज्म (Nepotism) से तंग आकर खुद को मौत के हवाले कर दिया.

 

View this post on Instagram

 

Receive without pride, let go without attachment. #Meditations

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

ये भी पढ़ें- ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर बनी ये हॉट एक्ट्रेस, फैंस ने इस अंदाज में दी बधाई

इसी के चलते कई बड़े सेलेब्रिटीज के नाम सामने आए हैं जो कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को खूब बढ़ावा देते हैं जैसे कि करण जौहर (Karan Johar), सलमान खान (Salman Khan), संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali). हालांकि इन सभी सेलेब्रिटीज ने अभी तब चुप्पी साधी हुई है और पुलिस सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की सच्चाई जानने में लगी हुई है. ऐसे में कई लोगों को मुंबई पुलिस की ये तहकीकात पसंद नहीं आ रही.

खबरों की माने तो सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के घरवाले मुंबई पुलिस से बिल्कुल खुश नही हैं और तो और वे इस बात से भी परेशान है कि सुशांक की मौत को अब तक ‘आत्महत्या’ और ‘डिप्रेशन’ तक ही क्यों सीमित रखा हुआ है और उन्होनें खुद पटना पुलिस स्टेशन पहुंच कर ये केस दर्ज करवाया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा ने दिखाई कश्मीरी अदाएं, फैंस के उड़े होश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dil Bechara (@dil_bechara_8) on

सुशांत के परिवार वालों के साथ साथ उनके फैंस ने भी इस केस में सीबीआई (CBI) जांच की मांग की थी लेकिन अभी तक इस केस को सीबीआई तक नहीं पहुंचाया गया है. ऐसे में उनका परिवार और फैंस सभी काफी निराश हैं. आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफोर्म हॉटस्टार (Hotstar) पर रिलीज हो चुकी है और फैंस उनकी इस आखिरी फिल्म को खूब प्यार दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- तापसी और कंगना में छिड़ी जंग, तापसी ने ऐसे लगाई ट्रोल करने वालों की क्लास

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें