भोजपुरी फिल्म ‘धनवान’ में एक्ट्रेस पूनम दूबे का दिखेगा अलग रूप, शूटिंग की हुई शुरूआत

भोजपुरी सिनेमा की सनसनी और हॉट एक्ट्रेस के रूप में पहचान बनानें वाली पूनम दूबे (Poonam Dubey) इन दिनों अपनी रुकी हुई भोजपुरी फिल्मों के शूटिंग व्यस्त है. हाल ही में उन्होंने यश कुमार (Yash Kumar) के साथ भोजपुरी फिल्म पारो की शूटिंग खत्म किया है. एक बार फिर वह संजय श्रीवास्ताव के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म ‘धनवान’ (Dhanwan) में बतौर लीड नजर आने वाली हैं. वी एंड यू फिल्म्स बैनर के तले बन इस फिल्म के शूटिंग की शुरुआत खलीलाबाद शहर में स्थित होटल सोनी में मुहूर्त के साथ किया गया. इस मौके पर फिल्म में काम कर रहे सभी कलाकार मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उठाया नारी सशक्तिकरण का मुद्दा, इस हिंदी फिल्म मे आएंगी नजर

इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद सहित खूबसूरत लोकेशन पर की जा रही है. फिल्म का निर्माण जहां हाई टेक्नॉलोजी के साथ किया जा रहा है वहीं इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और रोमांच का भरपूर तड़का देखनें को मिलेगा.

poonam-dubey-1

इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर संभाल रहे जाने-माने फिल्म निर्देशक संजय श्रीवास्तव नें बताया की इस फिल्म में अभिनेत्री पूनम दूबे (Poonam Dubey) अब तक के फिल्मों में किये गए रोल से एक दम हट कर नजर आने वाली हैं. उन्होंने बताया की यह फिल्म धनवान सामाजिक मुद्दो पर केंद्रित है, जो कि दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही साथ उनमें संदेश भी देने का भी कार्य करेगी. उन्होंने बताया की यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्टर प्रिंस राजपूत और यामिनी सिंह फिल्म ‘ओमकारा’ के लिए पहुंचे ऋषिकेश

इस फिल्म में पूनम दूबे (Poonam Dubey) के अपोजिट मुख्य भूमिका भोजपुरी की कई सफल फिल्मों में काम कर चुके राघव पाण्डेय (Raghav Pandey) भी अपनें एक्शन और रोमांश से दर्शकों के ऊपर अलग छाप छोडनें वाले हैं.

poonam-dubey-2

फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव नें बताया की फिल्म धनवान के के लेखक शकील नियाजी हैं और गीतकार प्यारेलाल यादव कवि व श्याम देहाती नें लिखें हैं. वहीं इन गीतों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार श्याम देहाती ने. इस फिल्म में  सिनेमाटोग्राफर की जिम्मेदारी विकास पांडेय निभा रहें हैं. फिल्म में मारधाड़ दिनेश यादव का है और कार्यकारी निर्माता आलोक राय हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्मों में धमाकेदार खलनायक के रूप में एंट्री मारने को तैय्यार हैं ये एक्टर, पढ़ें खबर

इस फिल्म के मुख्य में राघव पांडेय, पूनम दूबे के साथ ही डॉ माही खान, मनोज सिंह टाईगर उर्फ़ बतासा चाचा, राघवेन्द्र पांडेय, बन्टी बाबा, सोनिया मिश्रा, बालमुकुंद आकाश, पुन्नू पांडेय, हिमेश, बबलू खान, डॉ. यादवेन्द्र यादव, काजल गुप्ता, उजाला गुप्ता, पायल प्रजापति, मनीषा यादव, रामनाथ चौरसिया, गोलू, सिम्मी भाटिया, अमरेश पांडेय, बाल कलाकार परी, आइटम गर्ल नीलम नीलू नजर आयेंगे.

poonam-dubey-3

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उठाया नारी सशक्तिकरण का मुद्दा, इस हिंदी फिल्म मे आएंगी नजर

हिंदी फिल्मों में छोटे किरदार निभाने के बाद भोजपुरी भाषा की सर्वश्रेष्ठ और अति लोकप्रिय अदाकारा व गायक बनने के बाद अब अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक बार फिर हिंदी फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं. जी हां! इस बार वह शैलेश परासर निर्देशित फिल्म ‘युवा’ (Yuva) में एक सशक्त नारी के किरदार में नजर आने वाली हैं.

 

View this post on Instagram

 

Feel the nature of the NATURE 💚 #love #lovemyself #instagood #instalove #naturelover #spreadthelove💞💫💞

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्टर प्रिंस राजपूत और यामिनी सिंह फिल्म ‘ओमकारा’ के लिए पहुंचे ऋषिकेश

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी इस फिल्म को नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली शानदार फिल्म बताती हैं. इसमें बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर भी गहरी चोट की गयी है. वह कहती हैं-‘‘ मेरे लिए फिल्म ‘युवा’ बहुत अहम है. मेरे लिए बात हिंदी या भोजपुरी भाषा में अभिनय करने से ज्यादा महत्वपूर्ण फिल्म का विषय और किरदार है. मुझे फिल्म ‘युवा’ का काॅन्सेप्ट और किरदार दोनो ही बहुत पसंद आए.’’

 

View this post on Instagram

 

Positivity 💙 #goodvibesonly #positiveenergy #blessed #thankful #happy #love #spreadthelove💞💫💞

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आगे कहती हैं- ‘‘मंजुश्री मोशन पिक्चर के बैनर तले निर्माणधीन हिन्दी फीचर फिल्म ‘युवा‘ संवेदना के पृष्ठभूमि पर आधारित है. शैलेश परासर द्वारा निर्देशित और छायांकन नरेश विश्वकर्मा के इस फिल्म का मुख्य आधार ‘नारी सशक्तिकरण’ को बढ़ावा देने के साथ गरीबी से खुद को उपर उठाकर सफलता के मुकाम तक पहुंचाने की है. कैसे एक छोटे से गांव की लड़की फुटबॉल खेलकर अपने हुनर और जज्बात को एक ऊंची उड़ान देती है. यही इस फिल्म का वन लाइनर है जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट के सार्थक संदेश भी देगी.’’

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्मों में धमाकेदार खलनायक के रूप में एंट्री मारने को तैय्यार हैं ये एक्टर, पढ़ें खबर

निर्माता डॉ. मंजू कुमारी की हिंदी फिल्म ‘‘युवा’’ में मुख्य भूमिका में अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के अलावा  श्वेता वर्मा (Shweta Verma), यशपाल शर्मा (Yashpal Verma), कल्पना शर्मा (Kalpana Sharma), प्रमिला उप्रेति (Pramila Upreti), शालू और मुंबई के चर्चित कलाकार मनोज मिश्रा,चेतन पंडित,अपर्णा मिश्रा ,विजय श्रीवास्तव और अन्य कलाकार है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ब्लू कलर की ड्रैस में शेयर की ग्लैमरस फोटोज, फैंस ने की जमकर तारीफ

यह महज संयोग है या प्रचार का हथकंडा कि ‘युवा’ फिल्म के काॅन्सेप्ट पर बात करने से दो दिन पहले अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक सशक्त नारी के रूप में नारी जागरण का बिगुल बजाते हुए हाथरस के अलावा हर जगह हो रहे बलात्कार की घटनाओं पर गुस्सा व्यक्त किया था. उस वक्त अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने एक पुराने गीत की पंक्तियों को दोहराते हुए इन बलात्कारियों को ‘चैराहे पे गोली मारो..’’ की मांग करते हुए पटना की सड़कों पर पोस्टर भी लहराए थे. उस वक्त बलात्कार की घटनाओं पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने कहा था- ‘‘ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकार के स्तर पर खत्म नहीं हो सकती. इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा. बेटों को भी समझाना होगा और मनचलों को सबक सिखाना होगा. फिर भी अगर कुछ नहीं होता है तो ‘चैराहे पे गोली मारो’.’’

बॉलीवुड के तनाव को छोड़ छुट्टियां मनाने मालदीव्स पहुंची तापसी पन्नू, देखें फोटोज

साल 2013 में आई फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ (Chashme Baddoor) से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) आज किसी भी पहचान की मोहताज नही हैं. एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लाखों लोगो का दिल जीता है और साथ ही कुछ ऐसी फिल्में की है जिससे कि उन्हें कई सारे अवार्ड से नवाजा भी गया है.

ये भी पढ़ें- अक्षय-कियारा की अपकमिंग फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस ने कहा ‘डरपोक’

जैसा कि हम सब जानते हैं कि एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक्टिव रहने के साथ साथ वे अपनी लेटेस्ट फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जिन पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं. बॉलावुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की सुसाइड के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी तनाव भरा माहौल है और आए दिन कोई ना कोई चौंकाने वाली खबर सामने आती जा रही हैं.

इसी कड़ी में एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी लाइफ से ब्रेक लेकर ‘मालदीव्स’ (Maldives) पहुंची हैं और वहां अपनी गर्ल गैंग के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं. हाल ही में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी कुछ फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी है कि वे मालदीव्स में अपनी बहनों के साथ खूब एंजौय कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में सिद्धार्थ शुक्ला को आई शहनाज गिल की याद, हिना खान से कही ये बात

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) मालदीव्स से लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं और उनके फैंस भी उनकी इन फोटोज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. बात करें एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फैन फौलोविंग की तो इंस्टाग्राम पर उनके 17.7 मिलियन से भी ज्यादा फैंस है जो कि उन्हें बहुत चाहते हैं और उनकी पोस्ट का इंतजार करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें- 20 की उम्र में ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं श्वेता तिवारी की बेटी, देखें Photos

अक्षय-कियारा की अपकमिंग फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस ने कहा ‘डरपोक’

बॉलीवुड के सबसे फिटेस्ट एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की अपकमिंग फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Laxmmi Bomb) का ट्रेलर बीते दिन यू-ट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है. कुछ ही घंटों में इस ट्रेलर ने यू-ट्यूब पर धमाल मचा दिया है. आपको बता दें इस फिल्म का ट्रेलर इस समय ट्रेंडिंग नंबर 1 पर है और साथ ही 24 घंटे के अंदर इस ट्रेलर को 2.6 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में सिद्धार्थ शुक्ला को आई शहनाज गिल की याद, हिना खान से कही ये बात

आपको बता दें कि इस ट्रेलर को देख फैंस अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की खूब तारीफ कर रहे हैं और बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस फिल्म के ट्रेलर को देख अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और फिल्म मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. जी हां, जैसा कि हम सब जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में से इस समय बहुत कुछ ऐसा निकल कर आ रहा है जिससे कि फैंस काफी गुस्से मे हैं.

ये भी पढ़ें- 20 की उम्र में ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं श्वेता तिवारी की बेटी, देखें Photos

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की सुसाइड के बाद से कई लोगों ने बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्मों को बायकॉट करने का फैसला किया था और इससे हाल ही में आई आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की फिल्म ‘सड़क 2’ (Sadak 2) पर काफी प्रभाव देखने को मिला था. ‘सड़क 2’ (Sadak 2) के ट्रेलर को लोगों ने लाइक्स से ज्यादा डिस्लाइक कर अपना गुस्सा दिखाया था.

इसी कड़ी में फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Laxmmi Bomb) के ट्रेलर पर मेकर्स ने कुछ ऐसा किया है जिसे देख दर्शक मेकर्स को ‘डरपोक’ बता रहे हैं. आपको बता दें कि मेकर्स ने यू-ट्यूब पर इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने से पहले ही लाइक और डिस्लाइक का ऑप्शन प्राइवेट कर दिया था जिससे कि कोई भी दर्शक ये ना देख पाए कि कितने लोग इस ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं और कितना नापसंद.

ये भी पढ़ें- जसलीन मथारू-अनूप जलोटा की आने वाली फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, सामने आया फर्स्ट लुक

मेकर्स के इस कदम ने दर्शकों को उन्हें ट्रोल करने पर मजबूर कर दिया और साथ ही ‘डरपोक’ का टैग भी हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13 फेम हिमांशी खुराना हुईं कोरोना वायरस से ठीक, शेयर की फोटो

ये भी पढ़ें- Mirzapur 2 : इस बार भी गाली गलौज के साथ अतिरंजित हिंसा का होगा तांडव, देखें ट्रेलर

कातिल बीवी : भाग 3

(कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां)

उमेश कुछ कह पाता, रिशु पलटी. दरवाजा बंद किया और अंदर से कुंडी भी चढ़ा दी. उमेश समझ गया कि रिशु क्या चाहती है. उस ने भी मन बना लिया. जो होगा, देखा जाएगा.

रिशु आ कर उस के बगल में बैठ गई. उस ने साफ शब्दों में दिल की बात कह दी, ‘‘जब से तुम्हें देखा, मन के साथ तन भी विचलित है. मुझे तुम से प्यार हो गया है.’’

‘‘भाभी, यह क्या कह रही हो. तुम किसी की पत्नी हो और मैं किसी का दोस्त.’’ उमेश ने तर्क दिया.

‘‘उस से पहले मैं एक औरत हूं, जो स्वयं अधूरी है और तुम एक मर्द, जो पराई औरत का आमंत्रण पा कर आए हो.’’

ये भी पढ़ें- लुटेरी दुल्हनों से सावधान

अपनी बात कहने के साथ रिशु ने उस के सीने पर हाथ रख दिया, ‘‘जरा देखूं तो, तुम घबरा तो नहीं रहे हो.’’

रिशु का स्पर्श पा कर उमेश के बदन में करंट सा दौड़ने लगा. उस ने उसे बांहों में भर लिया. बाहर दोपहर का सन्नाटा था. ऐसे में वासना में डूबी 2 देह एकदूसरे में गुंथ गईं. कमरे में सांसों की सरगम गूंजने लगी. यह सब तभी थमा जब दोनों तृप्त हो गए.

अवैध संबंधों का खेल एक बार शुरू हुआ तो वक्त के साथ बढ़ता ही गया. रिशु थी ही इतनी मादक कि उमेश उसे पाने का लोभ छोड़ नहीं पाता था. जिस दिन अशोक की बोलेरो कार की बुकिंग होती, रिशु फोन कर उमेश को घर बुला लेती और रंगरेलियां मनाती.

अशोक कुमार इस सब से बेखबर था कि बीवी घर में क्या गुल खिला रही है. दरअसल, रिशु को पति से संतुष्टि नहीं मिल पाती थी. वह उन औरतों में से थी जिन्हें हर रात पति का साथ चाहिए होता है. वह पति से निराश हुई तो उस ने उमेश को कामनाओं का साथी बना लिया. उस का मानना था कि वह बदचलन हो कर कोई गुनाह नहीं कर रही है.

लेकिन अवैध रिश्ते को कब तक छिपाए रखा जा सकता है. उमेश का चोरीछिपे अशोक के घर आना, लोगों से छिपा न रह सका. इसे ले कर किसी ने अशोक के कान भर दिए. उस ने बीवी से जवाबतलब किया तो रिशु ने त्रियाचरित्र दिखाते हुए उलटे उस पर ही आक्षेप लगाना शुरू कर दिया कि वह उस पर लांछन लगा रहा है.

अशोक जानता था कि बिना आग धुंआ नहीं उठता है. अत: वह उमेश के घर पहुंच गया. उस ने गहरी नजर से उमेश को देखा, ‘‘आजकल बहुत पर निकल आए हैं तुम्हारे.’’

‘‘मैं ने क्या किया है भाई, जो आप की त्यौरी चढ़ी हुई है.’’ उमेश ने पूछा.

अशोक सख्त लहजे में बोला, ‘‘मेरी गैरहाजिरी में मेरे घर क्यों जाते हो?’’

‘‘नहीं तो, एकदो बार भाभी ने कुछ सामान मंगाया था, सामान देने जरूर गया था.’’

‘‘कान खोल कर सुन लो, आइंदा तुम्हें हमारे घर जाने की कोई जरूरत नहीं है.’’ कह कर अशोक तमतमाया हुआ बाहर निकल गया.

अशोक यही सोच रहा था कि उस ने उमेश को समझा दिया है और अब सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन यह सोचना उस की भूल थी.

उमेश ने रिशु को मोबाइल पर फोन कर के बता दिया कि अशोक ने उसे चेतावनी दी है. अब वह उस से मिलने नहीं आएगा.

कुछ दिन दोनों नहीं मिले. फिर दोनों ने नया रास्ता खोज लिया. दोनों घर के बाहर मिलने लगे. लेकिन एक शाम अशोक ने दोनों को गांव के बाहर प्रमोद की ट्यूबवैल वाली कोठरी में रंगेहाथ पकड़ लिया.

उमेश तो भाग निकला. लेकिन रिशु की उस ने जम कर पिटाई की. रिशु ने गलती के लिए माफी मांग ली.

रिशु ने रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद माफी जरूर मांग ली थी, लेकिन उस ने पति को मिटाने का निश्चय भी कर लिया था. उस ने अपने इरादों से उमेश को भी अवगत करा दिया था.

ये भी पढ़ें- लूट : अमानत में खयानत

एक दिन मौका मिलने पर दोनों ने सिर से सिर जोड़ कर अशोक को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और उचित समय का इंतजार करने लगे.

बन गई भूमिका हत्या की

24 जुलाई, 2020 की शाम अशोक कुमार ने पत्नी रिशु को बताया कि उसे जाफराबाद कस्बा में एक मुसलिम भाई की शादी में शामिल होेने जाना है. रात 11 बजे से पहले लौट आएगा.

रिशु ने इस की जानकारी उमेश को दे दी और कहा अच्छा मौका है, काम तमाम कर दो. इस पर उमेश ने अपनी योजना तैयार कर ली. रात 8 बजे अशोक अपनी बोलेरो कार से जफराबाद जाने के लिए निकला. तभी योजना के तहत उमेश ने तिधरा मोड़ पर हाथ दे कर उसे रोक लिया और बोला, ‘‘भाई जाफराबाद तक छोड़ दो, मुझे एक जरूरी काम है.’’

अशोक की इच्छा उसे गाड़ी पर बिठाने की नहीं थी, पर पुराना दोस्त था सो इनकार भी नहीं कर सका और बिठा लिया.

उमेश ने अपनी लच्छेदार बातों से अशोक को मूड बनाने के लिए राजी कर लिया. उमेश ने जफराबाद के ठेके पर कार रुकवा कर शराब, पानी, गिलास व नमकीन लिया. फिर दोनों ने गाड़ी में बैठ कर शराब पी.

चालाकी से उमेश ने अशोक के गिलास में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिस से कुछ देर बाद वह बेहोश हो कर गाड़ी की पिछली सीट पर लुढ़क गया.

उमेश ड्राइवर था ही, सो वह बोलेरो को महमदपुर गांव के पास लाया और सड़क किनारे खेत में खड़ी कर दी. इस के बाद उस ने कार से लोहे की रौड निकाली और अशोक के सिर पर कई प्रहार किए. अशोक का सिर फट गया. अधिक खून बहने से उस की मौत हो गई.

अशोक की हत्या के बाद उस ने गमछे से हाथ व माथे का खून पोंछा. शराब की खाली बोतल, गिलास व नमकीन के खाली पैकेट कार के बाहर फेंके. फिर रौड व गमछे को गन्ने के खेत में छिपा कर फरार हो गया.

25 जुलाई की सुबह कुछ ग्रामीणों ने खेत में खड़ी बोलेरो में लाश देखी, तब पुलिस को सूचना दी. सूचना पाते ही थानाप्रभारी जगदीश कुशवाहा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले कर जांच शुरू की. जांच में अवैध रिश्तों में हुई हत्या का परदाफाश हुआ.

ये भी पढ़ें- जिलाधीश – पुलिस अधीक्षक के नाम फर्जी “फेसबुक आइडी” सावधान!

27 जुलाई, 2020 को थाना खुटहन पुलिस ने अभियुक्त उमेश तथा रिशु को जौनपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जिला जेल भेज दिया गया.

– कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

कातिल बीवी : भाग 2

(कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां)

खुल गई कलई

थाने पर जब उमेश से अशोक उर्फ दीपक की हत्या के संबंध में पूछा गया तो वह साफ मुकर गया. उस ने कहा कि अशोक उस का दोस्त था, दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी. उस ने अशोक की हत्या नहीं की.

उमेश ने बरगलाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उस के साथ सख्ती की. इस से वह टूट गया. उस ने हत्या का अपराध कबूल कर लिया. उमेश के टूटते ही रिशु भी लाइन पर आ गई. उस ने पति की हत्या की बात मान ली.

ये भी पढ़ें- जिलाधीश – पुलिस अधीक्षक के नाम फर्जी “फेसबुक आइडी” सावधान!

उमेश ने बताया कि रिशु से उस के नाजायज संबंध थे. अशोक इन संबंधों का विरोध करता था और बाधक बनने लगा था. उस ने रिशु को भी प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था. इस पर हम दोनों ने अशोक को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और उसे मौत के घाट उतार दिया.

चूंकि उमेश व रिशु ने हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया था, अत: थानाप्रभारी जगदीश कुशवाहा ने अज्ञात में दर्ज हत्या के केस में उमेश व रिशु को नामजद कर के उन पर भादंवि की धारा 302/120बी लगा दीं. दोनों को विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस जांच में अवैध रिश्तों की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई.

जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में बड़ी जनसंख्या वाला गांव है- तिधरा. यहां सप्ताह में 2 दिन बाजार लगता है. अशोक कुमार उर्फ दीपक बरनवाल इसी तिधरा में रहता था. वैसे वह खेता सराय कस्बे का मूल निवासी था, लेकिन शादी के बाद ससुराल में रहने लगा था.

उस ने तिधरा बाजार में एक मकान खरीद लिया था और उसी में परिवार सहित रहता था. उस के परिवार में पत्नी रिशु के अलावा 2 बच्चे थे, बेटा राहुल तथा बेटी आरती.

अशोक कुमार किराना व्यवसाई था. मकान के भूतल पर उस की किराने की दुकान थी. अशोक के कुशल व्यवहार से दुकान पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रहती थी. बाजार वाले दिन भीड़ कुछ ज्यादा होती थी, सो उस की पत्नी रिशु को भी दुकान पर बैठना पड़ता था. वह रुपयों का लेनदेन करती थी.

दुकान की कमाई से अशोक ने एक बोलेरो कार खरीद ली थी. इसे वह बुकिंग पर स्वयं चलाता था. इस से उसे अतिरिक्त आमदनी हो जाती थी. कुल मिला कर उस की आर्थिक स्थिति मजबूत थी.

अशोक की पत्नी रिशु पढ़ीलिखी, सुंदर और चंचल स्वभाव की महिला थी. उस ने ब्यूटीशियन का कोर्स कर घर में ही ब्यूटीपार्लर खोल लिया था.

शुरू में तो उस का यह काम फीका रहा, लेकिन बाद में ठीकठाक चलने लगा था, इस के मद्देनजर उस ने एक युवती को भी नौकरी पर रख लिया. वह बुकिंग पर भी जाने लगी थी.

पतिपत्नी की कमाई से घर की आर्थिक स्थिति तो मजबूत हुई थी, लेकिन दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं. एक छत के नीचे रहते हुए भी दोनों पतिपत्नी का रिश्ता नहीं निभा पा रहे थे. अशोक दिन भर किराने की दुकान चलाता था. शाम तक वह इतना थक जाता था कि खाना खाते ही पलंग पर पसर जाता और खर्राटे भरने लगता. पति के खर्राटे रिशु को शूल की तरह चुभते थे.

रिशु 2 बच्चों की मां जरूर थी, पर उस की कामेच्छाएं प्रबल थीं. वह हर रात पति का साथ चाहती थी, जो उसे नहीं मिल पा रहा था. एक रोज अशोक की बोलेरो कार की बुकिंग किसी बारात में थी, पर उस की तबियत खराब थी. वह परेशान था कि बारात की बुकिंग कैसे निपटाए.

तभी उसे उमेश की याद आई. उमेश तिधरा में ही रहता था और कुशल ड्राइवर था. दोनों में दोस्ती थी. कभी किसी बारात या कहीं और मिलते तो शराब पार्टी कर लेते थे. उमेश भी शादी समारोहों वगैरह में गाड़ी ले कर जाता था.

खुद घर बुलाई मौत

अशोक ने मोबाइल पर उमेश से बात की तो वह खाली था. अशोक ने उमेश को बुला कर बात की और बोलेरो उसे सौंप कर बुकिंग पर भेज दिया. दूसरे रोज सुबह 10 बजे उमेश अशोक के घर पहुंचा और कार खड़ी कर चाबी तथा रुपयों का हिसाब अशोक को सौंप दिया. अशोक ने मेहनताने के रूप में 300 रुपए उमेश को दे दिए.

ये भी पढ़ें- लूट : अमानत में खयानत

हिसाब हो गया तो अशोक ने पत्नी को आवाज दी, ‘‘सुनती हो, तुम्हारा देवर आया है, पानी तो ले आओ.’’

रिशु पानी ले कर बैठक में पहुंची, तो उस के होठों पर मुसकान थी. उमेश ने एकदो बार दूर से रिशु को देखा था, आमनासामना पहली बार हो रहा था.

रिशु ने पानी उस की तरफ बढ़ाया, उमेश ने पानी पीने के लिए हाथ बढ़ाया, तो अनायास ही उस का हाथ रिशु के हाथ को छू गया.

वह सकपकाया, तभी दोनो की नजरें मिलीं. रिशु के होंठों पर मुसकराहट थी, जबकि आंखों में कामुक शरारत नाच रही थी. उमेश भी हड़बड़ाहट में मुसकरा दिया और उस के मुंह से निकला, ‘‘शुक्रिया भाभी.’’

पहली ही नजर में उमेश और रिशु एकदूसरे के आकर्षण में बंध गए. उमेश जहां गबरू जवान था, वहीं रिशु भी खूबसूरती में कम नहीं थी. दोनों ने एकदूसरे को दिल में बसा लिया. 3-4 दिन तक उमेश कशमकश में पड़ा रहा कि वह रिशु से मिलने जाए या न जाए. क्योंकि अशोक उस का दोस्त था और रिशु उस की पत्नी.

लेकिन रिशु का आमंत्रण उस के जेहन को मथ रहा था. आखिर एक दिन दोपहर में वह अशोक के घर पहुंच ही गया. संयोग से उस रोज अशोक किसी काम से जौनपुर गया हुआ था. चारों तरफ सन्नाटा पसरा था. ऐसे में उमेश को देखने वाला भी कोई नहीं था.

उस ने घर के दरवाजे पर दस्तक दी, तो दरवाजा रिशु ने ही खोला. फिर चहक कर बोली, ‘‘देवरजी आप! बड़ी देर कर दी मेहरबां आतेआते. जानते हो, मैं हर रोज तुम्हारी राह देखती थी.’’

‘‘ऐसी कौन सी बात थी, जो आप को मेरा इंतजार था?’’ उमेश ने उस के मन की थाह ली.

‘‘पहले अंदर तो आओ.’’ रिशु ने बेहिचक उस का हाथ थामा और अंदर खींच लिया. फिर उसे पलंग पर बिठा कर पूछा, ‘‘पानी लाऊं?’’

‘‘नहीं, प्यास नहीं है.’’ उमेश बोला.

ये भी पढ़ें- लुटेरी दुल्हनों से सावधान

रिशु ने नैन मटकाए, ‘‘देवरजी, झूठ मत बोलो. प्यास नहीं होती, तो सुनसान दोपहर में भाभी के पास क्यों आते?’’ कहने के साथ उस ने नैनों की कटार चला दी.

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

कातिल बीवी : भाग 1

(कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां)

महमदपुर गांव के कुछ लोग सुबहसुबह घूमने निकले तो उन्होंने इमामपुर मार्ग पर खेत में एक बोलेरो खड़ी देखी. उन्हें आश्चर्य हुआ कि बोलेरो सड़क किनारे खड़ी करने के बजाय खेत के बीच में क्यों खड़ी की गई. मन में शंका हुई तो वे उत्सुकतावश उस कार के पास गए.

वहां उन्होंने जो देखा, उस से उन की घिग्घी बंध गई. बोलेरो के अंदर एक युवक की लाश पड़ी थी. लाश देख कर वे गांव की ओर भागे. रास्ते में उन्हें जो भी मिला, उसे बताया फिर गांव पहुंच कर यह बात सब को बता दी.

गांव में कोहराम सा मच गया, जरा सी देर में खेत पर भीड़ उमड़ पड़ी. इसी बीच किसी ने मोबाइल से यह खबर थाना खुटहन पुलिस को दे दी. यह बात 25 जुलाई, 2020 की सुबह 8 बजे की है.

ये भी पढ़ें- पहलवान का वार

सुबहसवेरे हत्या की सूचना पा कर खुटहन थानाप्रभारी जगदीश कुशवाहा का मन कसैला हो गया. उन्होंने मर्डर की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी और पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. उस समय वहां गांव वालों की भीड़ जुटी थी.

भीड़ को हटा कर पुलिस वहां पहुंची, जहां बोलेरो खड़ी थी. कार का दरवाजा खुला था. पिछली सीट पर एक युवक की लाश पड़ी थी. लाश को उन्होंने कार से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराने की कोशिश की.

गनीमत यह रही कि लोगों ने लाश को देखते ही पहचान लिया. उन्होंने थानाप्रभारी जगदीश कुशवाहा को बताया कि लाश अशोक कुमार उर्फ दीपक बरनवाल की है, जो पड़ोस के गांव तिधरा में रहता है और किराना व्यवसाई है.

अशोक की हत्या किसी भारी चीज से सिर पर प्रहार कर के की गई थी, जिस से उस का सिर फट गया था. उस की उम्र 40 के आसपास थी. शरीर से वह हृष्टपुष्ट था. कार के पास ही शराब की खाली बोतल, प्लास्टिक के 2 गिलास और नमकीन के 2 खाली पैकेट पड़े थे. पुलिस ने इस सामान को जाब्ते की काररवाई में शामिल कर के सुरक्षित कर लिया. मृतक के घर उस की हत्या की सूचना भिजवा दी.

मृतक की पत्नी रिशु को पति की हत्या की सूचना मिली तो वह घटनास्थल पर आ गई और पति के शव से लिपट कर रोने लगी. थानाप्रभारी कुशवाहा ने उसे धैर्य बंधा कर शव से दूर किया. रिशु को साथ आई महिलाओं ने संभाला.

थानाप्रभारी जगदीश कुशवाहा अभी घटनास्थल का निरीक्षण कर ही रहे थे कि सूचना पा कर एसपी अशोक कुमार, एएसपी त्रिभुवन सिंह तथा सीओ जितेंद्र कुमार दुबे भी वहां आ गए. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर फोरैंसिक टीम तथा डौग स्क्वायड को भी बुलवा लिया.

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. फोरैंसिक टीम ने कार और घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए. खोजी कुत्ता शव को सूंघ कर भौंकते हुए कुछ दूर गया और गन्ने के खेत के पास जा कर भौंकने लगा.

इस पर टीम ने गन्ने के खेत की सघन तलाशी ली. खेत के अंदर खून सनी लोहे की रौड व खून सना गमछा मिला. टीम ने अनुमान लगाया कि संभवत: उसी रौड से मृतक की हत्या की गई होगी और गमछे से चेहरे का खून पोंछा गया होगा. सबूत के तौर पर टीम ने रौड तथा गमछे को सुरक्षित कर लिया.

कुछ नहीं बताया रिशु ने

मौकाएवारदात पर पुलिस अधिकारियों ने मृतक के कपड़ों की जामातलाशी कराई तो उस की पैंट की जेब से एक पर्स बरामद हुआ, जिस में ड्राइविंग लाइसैंस और कुछ रुपए थे. दूसरी जेब से उस का मोबाइल फोन मिला. पुलिस ने पर्स व मोबाइल फोन सुरक्षित कर लिया. बोलेरो कार को थाने भिजवा दिया गया.

घटनास्थल पर मृतक अशोक की पत्नी रिशु मौजूद थी. पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की तो उस ने बताया कि अशोक कल रात 8 बजे घर से बोलेरो कार ले कर निकले थे. पूछने पर उन्होंने बताया था कि वह कस्बा जाफराबाद में एक बारात में जा रहे हैं. रात 11 बजे के पहले लौट आएंगे. लेकिन वह वापस घर नहीं आए. किसी ने उन की हत्या कर दी. आज सुबह 10 बजे जब पुलिस से सूचना मिली तब वह यहां आई.

‘‘तुम्हारे पति की किसी से रंजिश या लेनदेन का कोई झगड़ा तो नहीं था?’’ पुलिस अधिकारियों ने पूछा.

‘‘सर, उन की न तो किसी से रंजिश थी और न ही किसी से लेनदेन था. वह अपनी किराने की दुकान चलाते थे. सरल स्वभाव की वजह से उन की पासपड़ोस के गांवों तक जानपहचान थी. पता नहीं किस ने उन की हत्या कर दी.’’

‘‘तुम्हें किसी पर शक है?’’ एएसपी त्रिभुवन सिंह ने रिशु से पूछा.

‘‘सर, हमें किसी पर शक नहीं है. हम नाम ले कर किसी को झूठमूठ नहीं फंसाना चाहते.’’

घटनास्थल का निरीक्षण व पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारियों ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर के जिला अस्पताल भिजवा दिया. साथ ही अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया.

ये भी पढ़ें- पति की गरदन पर प्रेमी का वार

एसपी अशोक कुमार ने इस ब्लाइंड मर्डर का रहस्य खोलने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया. इस टीम में थानाप्रभारी जगदीश कुशवाहा, सीओ (शाहगंज) जितेंद्र कुमार दुबे, एसआई मनोज सिंह, भूपत राम, कांस्टेबल करतार सिंह, जयदेव मिश्रा, महिला सिपाही राखी यादव, पूनम तथा सर्विलांस टीम को सम्मिलित किया गया. टीम की कमान एएसपी त्रिभुवन सिंह को सौंपी गई.

गठित पुलिस टीम ने सब से पहले घटनास्थल का निरीक्षण कर के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया. फिर मृतक की पत्नी रिशु तथा उस के पड़ोसियों से पूछताछ की. रिशु ने तो अपना रटारटाया बयान ही दिया. लेकिन पड़ोेसियोंं ने पुलिस को जानकारी दी कि रिशु मनचली औरत है.

उस के घर उमेश का आनाजाना था, जो अशोक को अच्छा नहीं लगता था. वह इस का विरोध करता था.

उमेश को ले कर अशोक व रिशु में झगड़ा भी होता था. अशोक की हत्या का रहस्य रिशु के पेट में ही छिपा हो सकता है.

रिशु रडार पर आई तो पुलिस टीम ने उस से दोबारा कड़ाई से पूछताछ की. साथ ही उस का मोबाइल भी ले लिया.

पुलिस टीम ने उस का फोन खंगाला तो पता चला कि घटना वाली रात वह 2 मोबाइल नंबरों पर सक्रिय थी. जिन में एक नंबर उस के पति अशोक का था, जबकि दूसरा नंबर ड्राइवर उमेश का था जो तिधरा का ही रहने वाला था.

पुलिस टीम ने उमेश के घर दबिश दी तो उस के घर पर ताला लटका मिला. इस से उस पर पुलिस का शक और भी बढ़ गया. पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और 26 जुलाई की दोपहर उसे तिधरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया. उसे थाना खुटहन लाया गया. इसी बीच रिशु को भी हिरासत में ले लिया गया था.

ये भी पढ़ें- जिलाधीश – पुलिस अधीक्षक के नाम फर्जी “फेसबुक आइडी” सावधान!

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

कातिल बीवी

Bigg Boss 14 में सिद्धार्थ शुक्ला को आई शहनाज गिल की याद, हिना खान से कही ये बात

बिग बॉस (Bigg Boss) के इतिहास में अब तक का सबसे सफल और पौपुलर सीजन 13वां रहा है. इस सीजन को खास बनाने में कई कंटेस्टेंट्स का योगदान रहा था जिनमें से 2 कंटेस्टेंटस के नाम है सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaz Gill). जैसा कि हम सब जानते हैं कि बिग बॉस के सीजन 14 (Bigg Boss 14) की शुरूआत हो चुकी है और यह सीजन भी बिग बॉस फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा है.

ये भी पढ़ें- हॉटनेस के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है पलक तिवारी, देखें फोटोज

बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) में सीजन 13 के विनर और सबके दिलों पर राज करने वाले कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) तूफानी सीनियर के रूप में नजर आ रहे हैं जो नए कंटेस्टेंट्स के साथ गेम को और ज्यादा इंट्रस्टिंग बना रहे हैं. सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के साथ हिना खान (Hina Khan) और गौहर खान (Gauhar Khan) भी तूफानी सीनियर की भूमिका निभा रहे हैं.

इस दौरान बिग बॉस (Bigg Boss) के फैंस पंजाब की कैटरीना कैफ यानी कि शहनाज गिल (Shehnaz Gill) को काफी मिस कर रहे हैं. बिग बॉस सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और यहां तक की दोनों के नाम को जोड़ कर एक हैशटैग वायरल कर दिया था ‘सिडनाज’ (Sidnaz). अब जो कि बिग बॉस फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला को हर रोज बिग बॉस के घर में देख रहे हैं तो सब सिद्धार्थ के साथ शहनाज को भी मिस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- जसलीन मथारू-अनूप जलोटा की आने वाली फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, सामने आया फर्स्ट लुक

सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) खुद भी शहनाज गिल (Shehnaz Gill) को याद कर रहे हैं और इस बात का खुलासा उन्होनें खुद हिना खान के सामने किया है. सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) हिना खान (Hina Khan) से ये कहते नजर आए कि शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 के दौरान उनका खूब ध्यान रखा है और वे इस सीजन में भी जल्द ही आ सकती है. इसी के साथ बीते एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) गौहर खान (Gauhar Khan) से ये भी कहते नजर आए कि वे और शहनाज सिर्फ अच्छे दोस्त हैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं.

 

View this post on Instagram

 

Raise your hands if you feel @jasminbhasin2806 ! #BB14 #BiggBoss2020

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13 फेम हिमांशी खुराना हुईं कोरोना वायरस से ठीक, शेयर की फोटो

20 की उम्र में ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं श्वेता तिवारी की बेटी, देखें Photos

टेलीविजन सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ (Kasauti Zindagi Kay) में ‘प्रेरणा’ का किरदार निभा कर घरघर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) इन दिनों इंटरनेट पर कहर बरसा रही हैं. आपको बता दें बीते दिन यानी कि 08 अक्टूबर को पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने अपना 20वां जन्मदिन मनाया. इस दौरान पलक ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की जिसमें वे अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

20 🙂

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii) on

ये भी पढ़ें- जसलीन मथारू-अनूप जलोटा की आने वाली फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, सामने आया फर्स्ट लुक

जैसा कि हम सब जानते हैं कि पलक तिवारी (Palak Tiwari) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक्टिव रहने के साथ साथ वे अपनी कई हॉट और ग्लैमरस फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस बेहद प्यार देते हैं. आए दिन पलक तिवारी (Palak Tiwari) की ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तहलका मचाते नजर आते हैं.

 

View this post on Instagram

 

🖤

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii) on

पलक तिवारी (Palak Tiwari) की इन फोटोज को देख ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वे दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं और वे अपने लुक्स का बहुत ध्यान रखती हैं. पलक तिवारी (Palak Tiwari) की फोटोज में उनका ग्लैमरस अंदाज और हॉटनेस के साथ साथ उनका कॉन्फीडेंस भी साफ नजर आता है. अपनी मां यानी कि एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की तरह पलक भी अक्सर सुर्खियों में घिरी रहती हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13 फेम हिमांशी खुराना हुईं कोरोना वायरस से ठीक, शेयर की फोटो

 

View this post on Instagram

 

🐆

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii) on

बात करें पलक तिवारी (Palak Tiwari) की फैन फौलोविंग की तो इंस्टाग्राम पर उनके करीब साढ़े 4 लाख फौलोवर्स हैं और इतना ही नहीं पलक तिवारी (Palak Tiwari) के फोटोशूट्स से नजर हटा पाना उनके फैंस के लिए काफी मुश्किल होता है.

ये भी पढ़ें- Mirzapur 2 : इस बार भी गाली गलौज के साथ अतिरंजित हिंसा का होगा तांडव, देखें ट्रेलर

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें