फिर चर्चा में आए सारा और शुभमन गिल, शेयर किया खास पोस्ट

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों चर्चा में बनी हुई जिसकी वजह है उनक अकाउंट से शुभमन गिल का पोस्ट. जिसे देख फैंस बेहद खुश हो रहे है फैंस जमकर इस पोस्ट को शेयर कर रहे है साथ ही इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे है. बता दें, सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है वो समय-समय पर पोस्ट औऱ वीडियो शेयर करती रहती है, और इन दिनों चल रहे है मैच से भी जुड़ी रहती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Tendulkar (@saratendulkar)

आपको बता दें, कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल को लेकर अफेयर्स की चर्चा होती रहती है लेकिन अभी तक इन के रिलेशन को लेकर कोई ऑफिशयल बात सामने नहीं आई है हालांकि अब सारा के फैन पेज से शुभमन गिल का पोस्ट शेयर हुआ जिसे देख फैंस जमकर कमेंट बरसा रहे है. इस पोस्ट में शुभमन गिल को धन्यवाद दिया गया है. इसके पीछे की वजह कल हुआ आईपीएल का मैच है. जिसे गुजरात टाइटन्स ने शुभमन गिल के शतक के दमपर जीत लिया. अगर गुजरात टाइटन्स कल हार जाती, तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टॉप 4 टीम का हिस्सा बन जाती, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार के बाद अब मुंबई इंडियंस टॉप 4 में पहुंच गई है. जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई इंडियंस से सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन तेंदुलकर भी खेलते है. इसी वजह से सारा तेंदुलकर के फैन पेज से शुभमन गिल को धन्यवाद किया जा रहा है.

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के फैन पेज से शेयर की गई ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. सारा तेंदुलकर के फैन पेज की इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आ गया मजा. इसके अलावा भी अन्य यूजर्स सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल को लेकर कमेंट करते दिखे.

क्रिकेट: वनडे को ले कर चिंता में सचिन

पाकिस्तान के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रह चुके सकलैन मुश्ताक ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कहा था कि विराट कोहली किसी भी लिहाज से सचिन तेंदुलकर के बराबर नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने वसीम अकरम और शेन वार्न जैसे चालाक गेंदबाजों का कभी सामना नहीं किया है.अब सकलैन मुश्ताक के वही चहेते बल्लेबाज ‘मास्टरब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर, जो क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद इस खेल से उचित दूरी बना कर ही रखते हैं, ने वनडे क्रिकेट के भविष्य पर खुल कर अपनी राय दी.

सचिन तेंदुलकर ने वनडे मैचों के वजूद पर चिंता जताई और कहा कि 2 नई गेंदों का इस्तेमाल और फील्डिंग प्रतिबंध वनडे क्रिकेट को मुश्किल बना रहे हैं और इस तरह बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बिगड़ रहा है. दिल्ली में ‘इंडिया टुडे कौन्क्लेव’ के एक सैशन के दौरान दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘यह (वनडे) बिना किसी शक के बोरिंग हो रहा है. इस के 2 पार्ट हैं. एक मौजूदा फौर्मेट है और दूसरा वह है, जो मुझे लगता है कि इसे अपनाना चाहिए. ‘50 ओवरों के खेल में 2 नई गेंदें होती हैं.

जब आप के पास 2 नई गेंदें होती हैं, तो यह बात रिवर्स स्विंग को खत्म कर देती है. भले ही हम खेल के 40वें ओवर में हों, लेकिन यह असल में उस गेंद से 20वां ओवर होता है.’सचिन तेंदुलकर ने फील्डिंग प्रतिबंध के सिलसिले में भी बताया, ‘मैं ने कुछ स्पिनरों से बात की है. मैं घेरे में 5 फील्डरों के रहने को ले कर उन की मानसिकता को समझने की कोशिश कर रहा था. गेंदबाज कह रहे हैं कि उन्हें अपनी लैंथ और लाइन बदलने की आजादी नहीं है. बल्लेबाज के गलती करने की उम्मीद रहती है, लेकिन वे अपनी लाइन में बदलाव करते हैं, तो भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

मौजूदा फौर्मेट में उन के पास अभी सुरक्षा नहीं है. मौजूदा फौर्मेट गेंदबाजों पर भारी है. घेरे के अंदर 5 फील्डर और 2 नई गेंदों के साथ यह चुनौती से भरा है.’सचिन तेंदुलकर की यह चिंता जायज है, क्योंकि पिछले कई सालों में क्रिकेट में सिर्फ बल्लेबाज ही हावी दिखाई देते हैं. ट्वैंटी20 फौर्मेट के कामयाब हो जाने के बाद से अब वनडे भी बड़ा और उबाऊ लगने लगा है, क्योंकि वहां गेंदबाज पर सीमित दायरों में रह कर गेंदबाजी करने का प्रैशर होता है.

चूंकि दिनरात वाले मैचों में मैदान पर ओस पड़ने का भी चक्कर रहता है, तो गेंदबाजों को गेंद फेंकने, ग्रिप बनाने में दिक्कतें आती हैं और वे अपनी कला को पूरी तरह से दर्शकों को नहीं दिखा पाते हैं.इस समस्या का हल निकालने के लिए सचिन तेंदुलकर का कहना है कि आप 50 ओवर की पारी को 2 भागों में बांट दीजिए यानी जो टीम पहले बल्लेबाजी करती है, वह 25 ओवर तक बल्लेबाजी करेगी. फिर दूसरी टीम की बैटिंग आएगी और वह अपने हिस्से के 25 ओवर खेलेगी.

यहां टैस्ट क्रिकेट की तरह ही लीड लेने और पारी में पीछे रहने वाला गेम होगा. फिर पहली टीम की दूसरी पारी होगी और आखिर में टीम को लक्ष्य का पीछा करना होगा.सुनने में तो यह आइडिया रोमांचक लगता है, पर क्या क्रिकेट के नियमकानून बनाने वाले सचिन तेंदुलकर की इस सलाह पर गौर करेंगे?

आईपीएल नीलामी: खेलखेल में बने करोड़पति

यह बात इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों की नीलामी पर कतई लागू नहीं होती है. 18 फरवरी, 2021 की नीलामी में तो कम से कम यही पता चला. यकीन न हो तो कृष्णप्पा गौतम की मिसाल ले लीजिए. अब आप पूछेंगे कि ये महाशय कौन हैं? तो जनाब, ये हैं उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर, उम्र 32 साल (अभी भी उभर ही रहे हैं) और फिलहाल इंगलैंड के खिलाफ चल रही टैस्ट सीरीज में बतौर नैट गेंदबाज भारतीय टीम के साथ हैं.

कर्नाटक के कृष्णप्पा गौतम वैसे तो स्पिन गेंदबाज हैं, पर वे आलराउंडर बताए जाते हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक इंटरनैशनल लैवल का एक भी मैच नहीं खेला है, मतलब वे ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी हैं, पर उन की बोली की रकम आप के होश उड़ा देगी. उन का बेस प्राइज 20 लाख रुपए था, लेकिन बोली ऐसी बढ़ी कि उन्हें चेन्नई वालों ने सवा 9 करोड़ रुपए में खरीदा यानी उन के बेस प्राइज से 46 गुना से भी ज्यादा पैसा मिला.

ये भी पढ़ें- जबरन यौन संबंध बनाना पति का विशेषाधिकार नहीं

अब कृष्णप्पा गौतम कितने अच्छे खिलाड़ी हैं, यह तो आने वाला आईपीएल टूर्नामैंट ही बताएगा, पर जितने में वे बिके हैं, उन का मकसद तो पहले ही पूरा हो गया है, क्योंकि अगर दार्शनिक हेनरी डेविड थोरो के कथन को ही सही माना जाता तो आईपीएल वाले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को बहुत ज्यादा महंगा खरीदते, पर ऐसा नहीं हुआ. ट्वैंटी20 में 209 मैच खेलने वाले और 4,500 से ज्यादा रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था, पर वे बिके महज 2 करोड़, 20 लाख रुपए में.

हैरत की बात तो यह थी कि एक और नएनवेले खिलाड़ी शाहरुख खान को भी स्टीव स्मिथ से दोगुनी रकम यानी 5 करोड़, 25 लाख रुपए में खरीदा गया था. तमिलनाडु के शाहरुख खान को उन के बेस प्राइज से 26 गुना ज्यादा कीमत मिली थी.

खिलाड़ियों की यह मंडी इस बार चेन्नई में सजी थी. लोगों में यह जानने की उत्सुकता थी कि क्या कोई खिलाड़ी सब से ज्यादा पैसों में बिक कर नया इतिहास बनाएगा? इस के अलावा सब की नजरें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर भी टिकी थीं कि कौन सी टीम उन्हें खरीदेगी?

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइज 20 लाख रुपए था और उन्हें मुंबई ने ही 20 लाख रुपए में खरीद लिया. पर वे 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल भी पाएंगे, यह देखने वाली बात होगी. वैसे, लोग चाहेंगे कि वे मैदान पर अपना खेल दिखाएं और अपने पिता से भी ज्यादा नाम कमाएं.

ये भी पढ़ें- रिंकू शर्मा हत्याकांड: धर्मजीवी होने से बचिए

अब उस खिलाड़ी की बात करते हैं, जिस ने अपनी बोली से बड़ेबड़ों की बोलती बंद कर दी. दक्षिण अफ्रीका के 33 साल के क्रिस मौरिस ने यह कारनामा किया. वे आईपीएल के इतिहास की सब से महंगी बोली पर राजस्थान रौयल्स की टीम में गए. उन का बेस प्राइज 75 लाख रुपए था, पर जब उन पर बोली लगनी शुरू हुई, तो बहुतों की सांसें रुक गईं. उन की 16 करोड़, 25 लाख रुपए में फाइनल बोली लगी.

आलराउंडर क्रिस मौरिस ने 70 आईपीएल मैचों में 23.95 की औसत से 551 रन बनाए हैं और 80 विकेट अपने नाम किए हैं.

इसी तरह न्यूजीलैंड के 26 साल के आलराउंडर काइल जेमिसन ने भी सभी को चौंकाया. उन का बेस प्राइज 75 लाख रुपए था और उन्हें बैंगलोर वालों ने 15 करोड़ रुपए में अपना बनाया.

6 फुट, 8 इंच के काइल जेमिसन बल्ले और गेंद दोनों से ही धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं और हाल में ही उन का प्रदर्शन न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से शानदार रहा था. यही वजह रही कि कई फ्रैंचाइजी उन को टीम में शामिल करने के लिए भिड़ती दिखाई दीं. वैसे, उन्होंने अभी तक एक भी आईपीएल मैच नहीं खेला है.

इस के अलावा आस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवैल सवा 14 करोड़ और जाई रिचर्डसन 14 करोड़ में बिके, जबकि इसी देश के राइली मेरेडिथ की बोली 8 करोड़ में लगी. यहीं के डेनियल क्रिस्टियन के खाते में 4 करोड़, 80 लाख रुपए गए.

अगर भारत के शाहरुख खान (बल्लेबाज) और जाई रिचर्डसन व राइली मेरेडिथ (दोनों गेंदबाज) को छोड़ दें, तो बाकी सभी खिलाड़ी आलराउंडर हैं यानी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से मैदान पर बराबर कमाल दिखा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- जिंदगी की दास्तान: थर्ड जेंडर की एक किताब

देखा जाए तो इस बार की नीलामी में बहुतों को उम्मीद से ज्यादा मिला है और एक खिलाड़ी के नजरिए से सोचेंगे तो अच्छी बात है कि क्रिकेट में ही सही भारत में अब खिलाड़ी खूब पैसा कमा रहे हैं. पर इस से खिलाड़ियों पर खेल के मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ जाता है. कृष्णप्पा गौतम को आज कोई नहीं जानता है, पर आने वाले आईपीएल में सब की निगाहें उन्हें ही ढूंढ़ेंगी कि ऐसा क्या है इस खिलाड़ी में जो इस पर 9 करोड़ रुपए का दांव लगाया गया. अगर चल गया तो बल्लेबल्ले, नहीं तो गुमनामी के अंधेरों में जाने में देर नहीं लगेगी.

याद रखिए कि कृष्णप्पा गौतम इस से पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन 2 करोड़ में खरीदे जाने के बावजूद उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला था.

दक्षिण अफ्रीका के खेल वैज्ञानिक श्यामल वल्लभजी कर रहे हैं प्रीति जिंटा की तारीफ, पढ़ें खबर

दक्षिण अफ्रीका के खेल वैज्ञानिक, सेलिब्रिटी कोच और ‘ब्रीथ बिलीव बैलेंस’ पुस्तक के लेखक श्यामल वल्लभजी (Shayamal Vallabhjee) इंडियन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. मजेदार बात यह है कि वह प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की तारीफ उस वक्त कर रहे हैं जबकि आईपीएल के क्रिकेट मैचों की शुरुआत हो चुकी है. वह यह भी मानते है कि इनके पास प्रत्येक व्यक्ति के लिए जीवन की योजना है तथा उनका सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें- झाड़ – फूंक और ‘पागल’ बनाने वाला बाबा!

जी हां! दक्षिण अफ्रीका के खेल वैज्ञानिक वल्लभजी (Shayamal Vallabhjee) ने कहते हैं “मुझे  प्रीति  जिंटा की कार्यशैली बहुत अच्छी लगी. मैंने उनकी टीम और उनकी ताकत जानने में उनके शोध की गहराई की प्रशंसा की है. मेरे लिए किंग्स इलेवन के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था.

सहवाग, हॉज, गेल, अश्विन, वेंकटेश प्रसाद और अन्य से सीखना अविश्वसनीय था. उन्होंने मुझे खेल मनोविज्ञान में नए विचारों और दृष्टिकोण का परीक्षण करने का अवसर दिया.  मुझे लगता है कि एक मंच के रूप में आईपीएल में प्रदर्शन के मामले में वृद्धि की उल्लेखनीय क्षमता है. क्योंकि हमने अभी तक कुछ विज्ञानों की सतह को खरोंचने की शुरुआत नहीं की है. जो शिखर प्रदर्शन की ओर ले जाते हैं – नींद विश्लेषण, द्रव निगरानी, बायोमैकेनिक्स, उपकरण संशोधन, मनोविज्ञान जैसे विज्ञान, मांसपेशी शरीर क्रिया विज्ञान और अधिक.”

ये भी पढ़ें- मूर्तियों की स्थापना, पैसों की बरबादी

क्रिकेट : बिना मैच खेले कैसे गंवाया भारत ने नंबर-1 का ताज

कोरोना वायरस महामारी की मार खेलों पर भी पड़ा है और चाहे क्रिकेट हो या फुटबौल, हौकी हो या बेसबौल या फिर कोई अन्य खेल, पूरी तरह बंद हैं. इस बीच खबर है कि आईसीसी क्रिकेट रैंकिंग के एक ताजा सर्वे में भारत बिना मैच खेले ही शीर्ष स्थान गंवा चुका है. यह ताज आस्ट्रेलिया ने भारत से छिन लिया है और वह शीर्ष स्थान पर पहुंच चुका है. भारत तीसरे स्थान पर खिसक गया है जबकि न्यूजीलैंड को दूसरा स्थान मिला है.

भारत 1 मई को आईसीसी टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया से शीर्ष स्थान गंवा चुका है और अब तीसरे स्थान पर आ गया है. रैंकिंग में गिरावट इसलिए आई है क्योंकि 12 टेस्ट मैचों में भारत की जीत और 2016-2017 में सिर्फ 1 हार वार्षिक अद्यतन से समाप्त हो गई थी.

ये भी पढ़ें- अजीबोगरीब शादी : न बराती न शहनाई, हो गई अपनी लुगाई

नवीनतम अपडेट ने मई 2019 के बाद से खेले गए मैचों को 100% और पिछले 2 वर्षों के मैचों को 50% पर रेट किया है.

आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा,”भारत मोटे तौर पर सीढ़ी में गिरा क्योंकि 12 टेस्ट जीत और 2016-17 में सिर्फ 1 टेस्ट हार का रिकौर्ड हटा दिया गया था.”

कहां है विराट की टीम

कप्तान विराट कोहली की टीम उस अवधि के दौरान आस्ट्रेलिया और इंगलैंड के खिलाफ सभी 5 श्रृंखलाएं जीती थीं. दूसरी ओर आस्ट्रेलिया उसी अवधि में भारत के साथसाथ दक्षिण अफ्रीका से हार गया था.

नवीनतम अपडेट मई 2019 के बाद से खेले गए सभी मैचों को 100% और पिछले 2 सालों के 50% पर रेट करते हैं.

ऑस्ट्रेलिया न केवल टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया, बल्कि पहली बार टी- 20 आईसीसी सूची में नंबर- 1 पर कब्जा कर लिया, जबकि इंगलैंड ने वार्षिक अद्यतन के बाद पुरुषों की वनडे रैंकिंग का नेतृत्व करना जारी रखा, जो 2016-17 के परिणामों को समाप्त करता है.

आस्ट्रेलिया के अब 116 अंक हैं और उस के बाद न्यूजीलैंड (115) और भारत (114) हैं.

केवल 2 अंकों के साथ उन्हें अलग करने के बाद यह शीर्ष 3 टीमों में से दूसरा निकटतम है, क्योंकि 2003 में टेस्ट रैंकिंग शुरू की गई थी.

दक्षिण अफ्रीका को 8 अंकों की सब से बड़ी रेटिंग में गिरावट का सामना करना पड़ा है, जो उन्हें श्रीलंका से छठे स्थान पर गिराता है.

उन्होंने इस अवधि में 3 सीरीज़ जीतीं, जबकि फरवरी 2019 के बाद श्रीलंका, भारत और इंगलैंड के खिलाफ खेलते हुए 9 में से 8 टेस्ट हारे.

वनडे टीम रैंकिंग में विश्व चैंपियन इंगलैंड (127) ने भारत पर अपनी बढ़त 6 से 8 अंक तक बढ़ा दी है.

भारत से 3 अंक पीछे न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है. शीर्ष 10 रैंकिंग अपरिवर्तित बनी हुई हैं.

इस के विपरीत अद्यतन T20 टीम रैंकिंग में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलते हैं. रैंकिंग पेश किए जाने के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया (278) अंक के साथ शीर्ष पर है.

ये भी पढ़ें- नाई से बाल कटाना कहीं भारी न पड़ जाए

पाकिस्तान जोकि जनवरी 2018 में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड से आगे निकल गया था और फिर वहां 27 महीने बिताए थे, अब 260 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.

इंगलैंड 268 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है, जबकि भारत 1 तीसरे स्थान पर है यानी सिर्फ 2 अंक पीछे.

अफगानिस्तान 7वें से 10वें स्थान पर है.

यह भी जानिए

  • आस्ट्रेलिया ने टेस्ट रैंकिंग में एक शीर्ष स्थान हासिल किया और साथ ही पहली बार टी 20 सूची में नंबर 1 स्थान हासिल किया.
  • इंगलैंड ने वार्षिक अद्यतन के बाद पुरुषों की एकदिवसीय रैंकिंग में अपनी बढ़त जारी रखी जो 2016-2017 के परिणामों को समाप्त कर दिया.
  • टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया 116 अंकों के साथ न्यूजीलैंड 115 अंकों के साथ भारत और 114 अंकों के साथ शीर्ष पर है.
  • केवल 2 अंकों के अंतर के साथ यह दूसरा निकटतम है कि शीर्ष टीमों को 2003 में टेस्ट रैंकिंग जारी की गई थी.
  • शीर्ष 3 टीमें जनवरी 2016 में निकटतम थीं जब भारत आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से 1 अंक से आगे चल रहा था
  • टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को 8 अंकों की सब से बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है और श्रीलंका के नीचे 6ठे स्थान पर छोड़ने का नेतृत्व किया.
  • दक्षिण अफ्रीका ने चयनित अवधि में 3 सीरीज़ जीती हैं और फरवरी 2019 के बाद से भारत, श्रीलंका और इंगलैंड के खिलाफ खेलते हुए 9 में से 8 टेस्ट हारे हैं.

ये भी पढ़ें- Corona से नहीं भूख से मर जायेंगे ऐसे लोग

वनडे टीम रैंकिंग

  • वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष 10 रैंकिंग अपरिवर्तित रहे.
  • इंगलैंड ने वनडे टीम रैंकिंग में भारत पर अपनी बढ़त 6 से 8 अंक तक बढ़ा दी है.
  • न्यूजीलैंड अभी भी तीसरे स्थान पर है और भारत से 3 अंक पीछे है.

T20 टीम रैंकिंग

  • 278 अंक के साथ आस्ट्रेलिया पहली बार सूची में शीर्ष पर है.
  • पाकिस्तान जो जनवरी 2018 में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया था और न्यूजीलैंड से आगे निकल गया था, अब 260 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गया है.
  • 268 अंकों के साथ इंगलैंड दूसरे स्थान पर आ गया है जबकि भारत 1 स्थान ऊपर तीसरे स्थान पर है, जो सिर्फ 2 अंक पीछे है.
  • अफगानिस्तान 7 वीं से 10वीं रैंकिंग में गिर गया है.

ये भी पढ़ें- मृत्युभोज: कोरोना में खत्म होने के कगार पर आर्थिक बर्बादी का वाहक सामाजिक कलंक

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें