भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस ने यूं मनाया मदर्स डे, शेयर की अनदेखी फोटो

मदर्स डे भले ही बीत गया हो लेकिन इसके चर्चे अभी बंद नहीं हुए है, जी हां भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर मदर्स डे मनाया है जो कि अनदेखी तस्वीरें है इसमे भोजपुरी एक्ट्रेस अकक्षरा सिंह से लेकर रानी चटरजी शामिल है जिन्होंने मां को कैप्शन देते हुए मदर्स डे विश किया है.

आपको बता दें, कि अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर अपना नाम बनाया है. हमेशा की तरह अपने अलग अंदाज में उन्होंने मदर्स डे के पावन अवसर पर अलग तरीके से विश किया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो दुर्गा मां के सामने खड़े होकर आरती गा रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- एक नहीं हर दिन मां का है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी अपनी मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर के कैप्शन में लिखा- आज ही नहीं हर दिन इन्हीं का है माई.. रानी चटर्जी ने भी अपनी मां को विश किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर मां के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा- मेरे लिए आप से बढ़कर कुछ नहीं मैं आपके एडवाइस के बिना कुछ भी नहीं कर पाती, घर में हम सब के लिए आप सुपर हीरो हो मम्मी आप कभी नहीं थकतीं , कितनी फिट हो मम्मी अल्लाह आपको हमेशा खुश और फिट रखें… लव यू मम्मी हैप्पी मदर्स डे

अम्मा-आखिर अम्मा वृद्धाश्रम में क्यों रहना चाहती थी

Story in Hindi

अनुपमा और अनुज का होगा आमना-सामना, समर की शादी में होगा तमाशा

अनुपमा (Anupama)  शो इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे है जो कि शो को और बेहतर बना रहे है. रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो में अबतक आपने देखा कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए है सीरियल के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अनुपमा का सामना मालती देवी से होता है और यहां पर वह गुरुकुल के साथ 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन करती है. अब अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा अपनी यह खुशी सबके साथ बांटेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANUPAMA (@anupama_destiny01)

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा मालती देवी की अकेडमी में सारी बात करने के बाद अपने घर लौट आएगी. यहां पर वह अपनी मां और भाई को बताएगी कि वह अमेरिका जा रही है. इसके बाद अनुपमा को बा का फोन आएगा और बा उससे समर की शादी की बात करने के लिए घर बुलाएगी. तब यहां पर बा साफ साफ कहेगी कि अनुपमा को समर की शादी में हाथ बटाना होगा. वह अकेले सब नहीं कर सकती है.

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा बा की बातों को नजरअंदाज करते हुए समर और डिंपी को देखकर खुश होगी और कहेगी कि वह बहुत खुश है कि उसके बच्चों की शादी है. इस दौरान जब सब अनुपमा से पूछते हैं कि मालती देवी की अकेडमी में क्या हुआ? तब अनुपमा सबको बताती है कि उसका सिलेक्शन हो गया है और वह मालती देवी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुकी है. इस दौरान वह सबको अमेरिका जाने की बात भी बताती है. इस पर सब खुश होते हैं लेकिन बा और वनराज थोड़ा मायूस होते हैं. हालांकि, वह कुछ नहीं बोल पाते.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama_world (@anupamaa_world_1)

‘अनुपमा’ में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा के साथ सभी मस्ती कर रहे होंगे, तभी डिंपी के नंबर पर अनुज का मैसेज आएगा. इसमें लिखा होगा कि वह माया और छोटी के साथ समर की शादी में आएगा। यह बात सुनकर अनुपमा शांत हो जाएगी. यानी अब अनुज का अनुपमा से सामना होगा. इससे साफ ही कि समर की शादी में भी धमाका हो सकता है.

मैं विदेश में रहती हूं, मैं दुविधा में हूं कि पता नहीं स्टोन अभी है या निकल गया है?

सवाल
मैं 32 वर्षीय कामकाजी भारतीय स्त्री हूं और विदेश में रह रही हूं. पिछले महीने से पीठ में दर्द होता है. हर बार पेशाब का रंग अलगअलग होता है. कभी गहरा पीला, कभी हलका पीला, ज्यादातर गहरे लाल रंग का पेशाब निकलता है. डाक्टर ने गौल ब्लैडर में स्टोन होने की आशंका जाहिर की है. मैं ने ऐक्स रे करवाया और बाद में मुझे बताया गया कि स्टोन निकल गया है. अब पिछले कुछ दिनों से मुझे हलका दर्द रह रहा है और पीले रंग का पेशाब आता है. मैं दुविधा में हूं कि पता नहीं स्टोन अभी है या निकल गया है. बताएं क्या करूं?

जवाब
स्टोन का पता लगाने के लिए अल्ट्रासोनोग्राफी और सीटी केयूबी बेहतर विकल्प हैं. अगर स्टोन पाया गया तो स्थिति के अनुसार इलाज कराना ठीक रहेगा. ऐक्स रे से किडनी में मौजूद सभी स्टोन का पता नहीं चल पाता है.

ये भी पढ़ें…

राधा की योनि से लगातार 6 महीनों से स्राव होने के साथसाथ उस में खुजली होती रही. पति के साथ संबंध बनाते वक्त उसे दर्द होता. पेशाब करने के वक्त उसे परेशानी होती. उस ने डाक्टर से संपर्क किया. जांच के बाद डाक्टर ने बताया कि उसे ट्राइकोमोनियासिस बीमारी हो गई है. पढ़ेलिखे होने के बावजूद अधिकांश महिलाएं अपने प्रजनन अंगों की देखभाल के प्रति गंभीर नहीं होतीं.

स्त्रीपुरुषों में स्पष्ट शारीरिक भिन्नता होती है. स्त्रियों में प्रजनन अंगों का योनि, गर्भाशय व गर्भनली के माध्यम से सीधा संबंध होता है. पतिपत्नी के बीच शारीरिक संबंध दोनों के जीवन का सुखकारी समय होता है. किंतु कई बार महिलाओं में प्रसव, मासिक धर्म व गर्भपात के समय भी संक्रमण होने का डर होता है.

ट्राइकोमोनियासिस का इलाज मैट्रोनीडाजोल नामक दवा से होता है जो खाई जाती है और जैल के रूप में लगाई भी जाती है लेकिन डाक्टर की सलाह पर ही दवा लें.

अशिक्षा, गरीबी, शर्म के कारणों से अकसर महिलाएं प्रजनन अंगों के रोगों का उपचार कराने में आनाकानी करती हैं. प्रजनन अंगों के संक्रमण से एड्स जैसा खतरनाक रोग भी हो सकता है.

कौपर टी लगवाने से भी प्रजनन अंगों में रोग के पनपने की आशंका रहती है.  ‘क्लामाइडिया’ रोग ट्राइकोमेटिस नामक जीवाणु से हो जाता है. यह रोग ‘मुख मैथुन’ और ‘गुदामैथुन’ से जल्दी फैलता है. कई बार इस बीमारी से संक्रमण गर्भाशय से होते हुए फेलोपियन ट्यूब तक फैल जाता है. इस में जलन होती है. समय पर उपचार नहीं होने पर एचआईवी होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

गोनोरिया : यह रोग महिलाओं में सूजाक, नीसेरिया नामक जीवाणु से होता है. यह स्त्री के प्रजनन मार्ग के गीले क्षेत्र में आसानी से बढ़ी तेजी से बढ़ता है. इस के जीवाणु मुंह, गले, आंख में भी फैल जाते हैं. इस बीमारी में यौनस्राव में बदलाव होता है. पीले रंग का बदबूदार स्राव निकलता है. कई बार योनि से खून भी निकलता है.

गर्भवती महिला के लिए यह बहुत घातक रोग होता है. प्रसव के दौरान बच्चा जन्मनली से गुजरता है, ऐसे में मां के इस बीमारी से ग्रस्त होने पर बच्चा अंधा भी हो सकता है.

हर्पीज : यह रोग ‘हर्पीज सिंपलैक्स’ से ग्रसित व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से होता है. इस में 2 प्रकार के वायरस होते हैं. कई बार इस रोग से ग्रसित स्त्रीपुरुष को मालूम ही नहीं पड़ता  कि उन्हें यह रोग है भी. यौन अंगों व गुदाक्षेत्र में खुजली, पानी भरे छोटेछोटे दाने, सिरदर्द, पीठदर्द, बारबार फ्लू होना आदि इस के लक्षण होते हैं.

सैप्सिस : यह रोग ‘टे्रपोनेमा पल्लिडम’ नामक जीवाणु से पैदा होता है. योनिमुख, योनि, गुदाद्वार में बिना खुजली के खरोंचें हो जाती हैं. महिलाओं को तो पता ही नहीं चलता है. पुरुषों में भी पेशाब करते वक्त जलन, खुजली, लिंग पर घाव, आदि समस्याएं हो जाती हैं.

हनीमून सिस्टाइटिस

नवविवाहिताओं में यूटीआई अति सामान्य है, इस को हनीमून सिस्टाइटिस भी कहते हैं. महिलाओं में मूत्र छिद्र योनिद्वार और मलद्वार के पास स्थित होता है. यहां से जीवाणु आसानी से मूत्र मार्ग में पहुंच कर संक्रमण कर सकते हैं. करीब 75 प्रतिशत महिलाओं में यूटीआई आंतों में पाए जाने वाले बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होता है. इस के अतिरिक्त अनेक अन्य प्रजाति के जीवाणु भी यूटीआई उत्पन्न कर सकते हैं.

मूत्रमार्ग का संक्रमण जिस को यूरीनरी ट्रैक्क इन्फैक्शन या यूटीआई कहते हैं, महिलाओं में मूत्र मार्ग की विशिष्ट संरचना के कारण अति सामान्य समस्या है. करीब 40 प्रतिशत महिलाएं इस से जीवन में कभी न कभी ग्रसित हो जाती हैं.

मूत्रद्वार में होने वाली जलन, खुजली अनेक कारणों से हो सकती है लेकिन लगभग 80 प्रतिशत में यह यौन संसर्ग के कारण होती है. अकसर संक्रमण होने पर यौन संबंध बनाने के करीब 24 घंटे बाद लक्षण शुरू हो जाते हैं. विवाह के तुरंत बाद अज्ञानता, हड़बड़ी इत्यादि कारणों से यूटीआई होने की संभावना ज्यादा रहती है.

अगर बात लक्षणों की करें तो यूटीआई होने पर बारबार पेशाब आता है, पर पेशाब कुछ बूंद ही होता है. मूत्र त्याग के समय जलन और कभीकभी दर्द होता है, मूत्र से दुर्गंध आती है, मूत्र का रंग धुंधला हो सकता है. कभीकभी खून मिलने के कारण पेशाब का रंग गुलाबी, लाल, भूरा हो सकता है.

यदि संक्रमण होने पर यौन संबंध बनाए जाते हैं तो जलन बढ़ सकती है. यदि उपचार नहीं किया जाता तो पीठ के निचले हिस्से में पीठदर्द हो सकता है, ज्वर हो सकता है. कुछ स्थितियों में संक्रमण मूत्राशय से ऊपर गुर्दों में पहुंच कर इन में संक्रमण कर सकता है.

बहरहाल, आप पूरी तरह से स्वस्थ तभी हैं जब अपने पार्टनर के संग सुरक्षित सैक्स करें और आप के प्रजनन अंग साफ व सुरक्षित रहें. इस के लिए जरूरी है कि आप अपने प्रजनन अंगों के बारे में जागरूक हों. उन में कोई भी तकलीफ हो तो तुरंत डाक्टर से सलाह लें.

इन चीजों को खाएं और बढ़ाएं अपना सेक्स स्टेमिना

पुरुषों के मन में सेक्स को ले कर कई ख्याल रहते हैं. ऐसी धारणा है कि वो सेक्स को ले कर ज्यादा उत्साही होते है. ये भी कहा जाता है कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में ज्यादा सेक्स की इच्छा होती है. क्या आप जानते हैं कि असल में पुरुष चाहते क्या हैं? पुरुषों की अक्सर ये इच्छा होती है कि वे बिना रुके कई देर तक सेक्स का मजा उठा सकें. और वो अपने पार्टनर से भी चाहते हैं कि वो भी लंबे समय तक सेक्स में उनके साथ बने रहें और लुत्फ उठाएं.

आम तौर पर पुरुषों में सेक्स की टाइमिंग को ले कर शिकायतें होती हैं. कई पुरुष अपनी महिला पार्टनर की तुलना में कम वक्त सेक्स कर पाते हैं. हम बताएंगे कुछ खाद्य पदार्थों और फलों के बारे में जिनसे आपका स्टेमिना बढ़ेगा और आप लंबे समय तक सेक्स कर पाएंगे.

  • चौकलेट: चौकलेट को आपकी सेक्स ड्राइव को बढाने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. ये अपने आप में एक नेचुरल एंटीऔक्सीडेंट है. जिसकी वजह से शरीर में फिनालेथाइलेमाइन नाम का केमिकल बनाता है. इससे सेक्स करने की इच्छा और क्षमता बढ़ती है और सेक्स परफौर्मेंस का समय भी बढ़ जाता है.
  • संतरा: संतरा शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी है. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और रोज इसके सेवन से आपकी सेक्स लाइफ भी अच्छी हो जाती है.
  • शतावरी: शतावरी कई तरह के मर्जों में काम आती है. पर सेक्स के लिए ये बेहद प्रभावशाली है. इसे खाने से शरीर में शक्ति तो बढती ही है, साथ ही वीर्य की मात्र में भी बढ़ोतरी होती है.
  • अंडा: अंडा लोग हमेशा खाते हैं पर इसके फायदों को नहीं जानते. दरअसल, अंडा प्रोटीन का महत्वपूर्ण श्रोत है. लेकिन इसके आलावा इसमें मिलनेवाला विटामिन बी-5 और विटामिन बी-6 सेक्स लाइफ के लिए बेहतरीन माने जाते हैं.
  • तरबूज: तरबूज सेक्स लाइफ के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके अलावा इसे नेचुरल वियाग्रा की तरह भी माना जाता है. क्योंकि  तरबूज में पाए जाने वाले तत्व शरीर के ब्लड वेसल्स पर वियाग्रा जैसा असर करते हैं.

जानें यहां, वर्कर्स के पहनावे से शहरी पहनावे तक का शानदार सफर

जिसे फैक्टिरियों में काम करने वाले वर्कर्स पहनते थे वह आज सबको पसंदीदा पोशाक बन चुका है.

त्यौहारों का उत्सव हो या शादी का रौनक या किसी पारिवारिक आयोजन में आप शामिल हो रहे हो  , इस सब में एक पोशाक आम है , जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है . वह है जींस के कपड़े. तो आईए आज जानते है इसके हर उस पहलू को जो इसे पोशाक को सबका पसंदीदा बनता है. आइए समझते है 9 विंदुओ में….

1. डूंगरीज से जींस बनने की कहानी है शानदार :-

अगर जींस के प्रौडक्शन की बात करेंए तो फ्रांस और भारत स्वतंत्र रुप से इसका प्रॉडक्शन करते थे. शायद आपको यह जानकर आश्चर्य हो कि शुरुआत में जींस वर्कर्स द्वारा पहनी जाती थी. भारत में डेनिम से बने ट्राउजर्स डूंगा के नाविक पहना करते थेए जिन्हें डूंगरीज के नाम से जाना जाता था. वहीं फ्रांस में गेनोइज नेवी के वर्कर जींस को बतौर यूनिफॉर्म पहनते थे. उनके लिए जींस का फैब्रिक उनके काम के मुताबिक परफेक्ट था. जींस को ब्लू कलर में रंगने के लिए इंडिगो डाई का इस्तेमाल किया जाता था. हालांकि 16 वीं शताब्दी में जींस के चलन ने ज्यादा जोर पकड़ाए लेकिन बाकी देशों तक अपनी पहुंच बनाने में इसे काफी समय लग गया.

2. 1850 से 1950 तक का शानदार सफर :-

1850 तक जींस काफी पौपुलर हो चुकी थी. इस दौरान एक जर्मन व्यापारी लेवी स्ट्रास ने कैलिफोर्निया में जींस पर अपना नाम छापकर बेचना शुरू किया. वहां एक टेलर जेकब डेविस उसका सबसे पहला कस्टमर बना. वह काफी दिन तक उससे जींस खरीदता रहा और उसने भी उन्हें लोगों को बेचना शुरू कर दिया. वहां कोयले की खान में काम करने वाले मजदूर इसे ज्यादा खरीदते, क्योंकि इसका कपड़ा बाकी फैब्रिक से थोड़ा मोटा था, जो उनके लिए काफी आरामदायक था.

ऐसा कहा जाता है कि एक दिन डेविस ने स्ट्रास से कहा कि क्यों न हम दोनों मिलकर इसका एक बड़ा बिजनस शुरू करें. स्ट्रास को डेविस का प्रपोजल काफी पसंद आया. इस तरह उन्होंने जींस के लिए यूएस पेटेंट ले लिया और फिर जींस का उत्पादन बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया.

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका की फैक्टिरियों में काम करने वाले वर्कर्स इसे पहना करते थे. और तो और यह उनकी यूनिफौर्म में शामिल कर दी गई थी.

– पुरुषों के लिए बनी जींस में जिप फ्रंट में नीचे की तरफ लगाई जाती थी, वहीं महिलाओं के लिए बनी जींस में इसे साइड में लगाया जाता था.

– स्पेन और चीन में वहां के काउबाय वर्कर्स जींस कैरी किया करते थे.

– वक्त के साथ जींस में नए नए चेंज आने लगे. इसी के तहत अमेरिकन नेवी में बूट कट जींस को वर्कर्स की यूनिफौर्म बनाया गया.

3. जींस का फैशन में आने की कहानी भी है पुरानी :-

आज से 8 दशक पहले 1950 के करीब जेम्स डीन ने एक हौलिवुड फिल्म श्रेबल विदाउट ए कॉजश् बनाई, जिसमें उन्होंने पहली बार जींस को बतौर फैशन यूज किया.

इस फिल्म को देखने के बाद अमेरिका के टीन एजर्स और यूथ में जींस का ट्रेंड काफी पौपुलर हो गया.

इसकी लोकप्रियता कम करने के लिए अमेरिका में रेस्तरांए थियेटर्स और स्कूल में जींस पहनकर जाने पर बैन भी लगा दिया गया, फिर भी जींस का फैशन यूथ के सिर पर ऐसा चढ़ा की फिर उतरा ही नहीं.

अमेरिका से आगे  जींस की लोकप्रियता  धीरे धीरे बढ़ने लगी, पूरे विश्व समुदाय ने दो दशक के उपरांत यानी 1970 के दशक में इसे फैशन के तौर पर स्वीकार कर लिया गया. तब से अब तक इसके (जींस का) क्रेज हर तबके के लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है.

4. हर उम्र के लोगों का पसंदीदा पोशाक :-

बच्चों से लेकर 50 साल के लोगों तक की पसंद बन चुका है, जींस . बच्चे तो सिर्फ जींस ही पहनने की रट लगाते हैं और कुछ बड़े भी हैं, जो सातों दिन बारह माह जींस ही पहनते हैं.

5. गरीब से लेकर अमीर तक सबका पसंदीदा पोशाक-

एक अच्छी किस्म की जींस के कपड़े हजार रुपए से आना शुरू होता है , वहीं बाजार के मांग और एक बड़े ग्राहक समूह को होने के कारण यह सामान्यतः पटरी और बड़े शहरों के लोकल बाजार में आराम से यह 500 से मिलना शुरू हो जाता है   .

इस कपड़े के बाजार में देश – विदेश की कई कम्पनी शामिल होने के कारण इसमें भी प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ा है .

500 के शुरुआती मूल्य से 21 हजार के अधिकतम मूल्य तक इसके कपड़े मिल जाते है .

इस पोशाक का यह भी खास बात है कि हर रेट यानी हर बजट में बहुत प्रकार के कपड़े मिल जाएंगे . कुल मिला कर अगर आपको जींस का कपड़ा पसंद है तो इसके बदलते रूप से आप कभी बोर नहीं हो सकते .

6. हर समय इसका जादू रहता है बरकरार

-किसी भी फैशन का जादू अधिक दिन तक नहीं टिकता है , लेकिन जींस एक ऐसा परिधान है जिसका जलवा सालों से जस का तस बरकरार है. कभी मजदूरों की पोशाक के रूप में शुरू हुई जींस समाज के हर वर्ग में अपनी पैठ बना लेगी, किसी ने सोचा भी नहीं होगा. लेकिन आज यह एक बड़ी सच्चाई है कि कई दशकों से फैशन की दुनिया में ये पहले पायदान पर है.

7. कई रूप में उपलब्ध है जींस का पोशाक

युवकों के लिए इसका दायरा जींस पैंट और जैकेट तक ही सीमित है. जबकि युवतियों ने गुजराती बंधेज के धागे और कट ग्लास से सजे मिडी, मिनी स्कटे और हाफ पैंटस तक जींस के पहनने शुरू कर दिए हैं.

8. महिलओं में विशेष क्रेज है :-

भारत में जींस का दखल तो वर्षों से रहा है मगर बीते कुछ दशक में   भारतीय महिलाओं की यह मनपसंद पोशाक बन चुका है. आज महानगरों और अन्य उपनगरों कों छोड दिया जाए तों छोटे शहरों की महिलाए भी इसे अरामदायक पहनावे के रूप में स्वीकार कर चुकी है. अगर इसे सिर्फ पहनावे के रूप में इसे देखा लाए तो यह भारतीय महिलाओं के लिए खासी सुविधाजनक साबित हुई है.

एक दशक पहले तक छोटे शहरों में शादी के बाद किसी भारतीय महिला को जींस में देखने की कल्पना करना भी मुश्किल था. लेकिन अब स्थिति बदल गई है .

9. रखरखाव आसान :-

जींस के रखरखाव की बात करे तो एक बार धुलाई के बाद इसे दो बार तक इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपको बहुत यात्राएं करनी पड़ती हों या आपका प्रोफेशन भागदौड़ भरा हो तो भला जींस से बेहतर क्या हो सकता है.

सियासी इमरान खान का महिलाओं पर चौंकाने वाला नजरिया

तकरीबन एक दशक पहले भारत में एक कार्यक्रम के दौरान विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने कहा था कि कर्नल गद्दाफी और इमरान खान की शक्लें मिलती हैं और अगर भविष्य में कोई लीबिया के पूर्व नेता पर फिल्म बनाता है तो इमरान खान गद्दाफी के रोल के लिए सब से उपयुक्त होंगे. यह इत्तिफाक ही है कि लीबिया का तानाशाह गद्दाफी तानाशाही के साथसाथ ऐयाशी के लिए भी बदनाम रहा और इमरान खान की जिंदगी भी कुछ कम नहीं है.

क्रिकेटर और अब पाकिस्तान के अहम सियासी किरदार इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान की किताब ‘टेल आल’ में इमरान खान उस रंगीले किरदार की तरह पेश किए गए हैं, जिसे कोई बंधन पसंद नहीं है और वह अपनी पसंद और अपनी शर्तों पर जीता है.

इमरान खान से रेहम खान की शादी महज 15 महीनों में ही टूट गई थी. रेहम खान ने लंदन में रहने वाले इमरान खान के खास सहयोगी बुखारी के बारे में यह खुलासा भी किया था कि उस ने लंदन में एक युवा लड़की के गर्भपात की व्यवस्था की थी, जिसे इमरान खान ने प्रेग्नेंट किया था.

रेहम खान के यह भी दावा किया है कि इमरान खान अपनी पार्टी  तहरीक ए इंसाफ में ऊंचा पद पाने की चाह रखने वाली महिलाओं से यौन संबंधों की मांग करते रहे हैं.

इमरान खान की पार्टी पीटीआई की एक नेता आएशा गुलालई ने दावा किया था कि पार्टी के प्रमुख इमरान खान पर मोबाइल फोन के माध्यम से आपत्तिजनक संदेश भेजते थे. उन्होंने यह भी कहा था कि इमरान खान और उन के आसपास मौजूद लोगों के हाथों में सम्मानित औरतों की इज्जत और आबरू सुरक्षित नहीं है. इस मामले में देश और विदेश में संगीत की दुनिया में खासा नाम कमाने वाली गायिका कुर्तुलएन बलोच ने भी इमरान खान की निंदा की थी.

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती यौन हिंसा के लिए प्रधानमंत्री रहते हुए इमरान खान ने पहनावे को जिम्मेदार माना था और महिलाओं को नसीहत दी थी कि वे परंपराओं का पालन सुनिश्चित करें. इस पर पलटवार करते हुए विपक्षी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की सीनेटर शेरी रहमान ने कहा था कि  महिलाएं क्या पहनें, यह बताने का किसी को अधिकार नहीं है. हमारे प्रधानमंत्री ऐसा कर रहे हैं, इस से हैरान हूं. उन्होंने इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ऐसा कह कर महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले और उन का दमन करने वालों की हरकतों को जायज ठहरा रहे हैं.

इमरान खान ने रेप और यौन हिंसा के बढ़ते मामलों को ले कर सरकार की योजना के संबंध में संसद में कहा था कि समाज को खुद को अश्लीलता से बचाना होगा. अश्लीलता के बढ़ने का असर होता है. हर इंसान में विल पावर नहीं होती और सभी के पास खुद को कंट्रोल करने की ताकत नहीं होती.

इमरान खान के महिला विरोधी बयानों का कई अधिकारवादी संगठनों ने विरोध किया था. इस में पाकिस्तान मानवाधिकार संगठन वार अगेंस्ट रेप और पाकिस्तान बार काउंसिल शामिल थे. यहां तक कि देश की मीडिया ने भी इसे असंवेदनशील बताया था. वहीं जानीमानी पत्रकार मेहर तरार ने प्रधानमंत्री को शिक्षित होने की नसीहत देते हुए इसे यह सत्ता का विकृत अमानवीय पहलू बताया था.

यह भी दिलचस्प है कि सियासी जिंदगी के पहले इमरान खान की जिंदगी बेहद खुली नजर आती है. ब्रिटेन की मशहूर औक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ा यह शख्स 1970 और 1980 के दशक के दौरान लंदन के एनाबेल्स और ट्रैंप्स जैसे नाइट क्लबों की पार्टियों में निरंतर मशगूल होने के कारण सोशलाइट के रूप में भी मशहूर रहा. सुजाना कांसटेनटाइन, लेडी लीजा कैंपबेल जैसे नवोदित युवा कलाकारों और चित्रकार एम्मा सार्जेंट के साथ इमरान खान के रोमांस ब्रिटेन में बेहद चर्चित रहे हैं और बाद में यह भी सामने आया कि सीता व्हाइट कथित रूप से उनकी नाजायज बेटी की मां बनीं. अमेरिका में एक न्यायाधीश ने इस की पुष्टि भी की और टीरियन जेड व्हाइट को इमरान खान की बेटी बताया था, हालांकि इमरान खान इस से मुकर गए थे.

इंगलैंड की जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ इमरान खान का पहला निकाह हुआ था, जो नौ साल के रिश्ते के बाद जून, 2004 में टूट गया. इस के बाद उन का निकाह रेहम खान से हुआ जो तकरीबन 10 महीने चला. इमरान खान ने तीसरी शादी अपने से बहुत कम उम्र की लड़की से की है.

इमरान खान के प्रधानमंत्री रहते 2020 में पाकिस्तान का मोटरवे रेप केस चर्चित हुआ था जिस ने देश को झकझोर दिया था. आधी रात को एक महिला को कार से खींच कर उस के बच्चों के सामने बलात्कार किया गया था. वहीं पुलिस अधिकारी ने इस घटना के लिए महिला को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि 3 बच्चों की मां को रात में अकेले अपनी गाड़ी में नहीं निकलना चाहिए था.

बहरहाल, इमरान खान की निजी जिंदगी और सियासी सोच में बहुत अंतर नजर आता है. देश की कट्टरपंथी ताकतों का विश्वास अर्जित करने के लिए इमरान खान ने महिला अस्मिता और आजादी को बाधित करने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी.

बाबाओं के वेश में ठग

पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर व पाली जिलों में भगवा कपड़े पहने बाबा दानदक्षिणा लेते दिख जाएंगे. पश्चिमी जिलों के हजारों गांवढाणियों में अकसर ऊपर वाले या दुखदर्द दूर करने के नाम पर ये भगवाधारी ठगी करते फिरते हैं.

4-5 के समूह में ये बाबा गांवकसबों में घूम कर लोगों के हाथ देख कर उन की किस्मत चमकाने के नाम पर मनका या अंगूठी देते हैं और बदले में 2-3 हजार रुपए तक ऐंठ लेते हैं. गांवदेहात के लोग इन बाबाओं की मीठीमीठी बातों में आ कर ठगे जा रहे हैं.

अचलवंशी कालोनी, जैसलमेर में रहने वाले दिनेश के पास नवरात्र में 4-5 बाबा पहुंचे. उन बाबाओं ने दुकानदार दिनेश को चारों तरफ से घेर लिया. एक बाबा दिनेश का हाथ पकड़ कर देखने लगा. उस बाबा ने हाथ की लकीरों को पढ़ते हुए कहा, ‘‘बच्चा, किस्मत वाला है तू. मगर कुछ पूजापाठ करनी होगी. पूजापाठ कराने से धंधे में जो फायदा नहीं हो रहा, वह बाधा दूर हो जाएगी. तुम देखना कि पूजापाठ के बाद किस्मत बदल जाएगी.’’

बाबा एक सांस में यह सब कह गया. दिनेश कुछ बोलता, उस से पहले ही दूसरे बाबा ने फोटो का अलबम आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘‘बेटा, ये फोटो देख. ये पुलिस सुपरिंटैंडैंट और कलक्टर हैं. ये हमारे चेले हैं. अब तो तुम मान ही गए होगे कि हम ऐरेगैरे भिखारी नहीं हैं.’’

दिनेश ने अलबम देखा, तो उस की आंखें फटी रह गईं. उन फोटो में वे बाबा पुलिस अफसरों, नेताओं व दूसरे बड़े सरकारी अफसरों के साथ खड़े थे. बाबा उन्हें अपना चेला बता रहे थे.

दिनेश का धंधा चल नहीं रहा था. इस वजह से वह ठग बाबाओं की बातों में आ गया.

उन बाबाओं ने 25 सौ रुपए नकद, 5 किलो देशी घी, 10 किलो शक्कर, 5 किलो तेल, 5 किलो नारियल और अगरबत्ती, धूप, कपूर, सिंदूर, मौली व चांदी के 5 सिक्के पूजा के नाम पर लिए और तकरीबन 8 हजार रुपए का चूना लगा कर चलते बने.

दिनेश अब पछता रहा है कि उस ने क्यों उन ठग बाबाओं पर भरोसा किया. छोटी सी दुकान से महीनेभर में जो मुनाफा होता था, वह बाबा ले गए. अब दिनेश औरों से कह रहा है कि वे बाबाओं के चंगुल में न फंसें.

दिनेश की तरह महेंद्र भी बाबाओं की ठगी के शिकार हो चुके हैं. वे पोखरण में अपनी पत्नी सुनीता के साथ रहते हैं. उन की शादी को 10 साल हो चुके हैं, मगर उन्हें अब तक औलाद का सुख नहीं मिला है. दोनों ने खूब मंदिरों के चक्कर काटे और तांत्रिकओझाओं की शरण में गए, मगर कहीं से उन्हें औलाद का सुख नहीं मिला.

ऐसे में एक दिन जब बाबा उन के पास पहुंचे और महेंद्र से कहा कि उन की किस्मत में औलाद का सुख तो है, मगर कुछ पूर्वजों की आत्माएं इस में रोड़ा अटका रही हैं. उन आत्माओं की शांति के लिए पूजा करनी होगी.

महेंद्र अपने जानने वालों और आसपड़ोस के लोगों के तानों से परेशान थे. बाबाओं ने मोबाइल फोन में बड़े अफसरों व मंत्रियों के साथ अपने फोटो दिखाए, तो महेंद्र को लगा कि जब इतने बड़े अफसर इन बाबाओं के चेले हैं, तो जरूर ये बाबा पहुंचे हुए हैं.

महेंद्र बाबा से बोला, ‘‘मैं मंदिरों के चक्कर में लाखों रुपए उड़ा चुका हूं. आप लोगों पर मुझे भरोसा है. मुझे पूजापाठ के लिए कितना खर्च करना होगा?’’

तब एक बाबा ने कहा, ‘‘आप हमें 11 हजार रुपए दे दें. इन रुपयों से हम पूजापाठ का सामान खरीद कर पूजा कर देंगे. अगली बार जब हम आएंगे, तो तुम औलाद होने की खुशी में हमें 51 हजार रुपए दोगे. यह हमारा वादा है.’’

बस, उस बाबा की बातों में आ कर महेंद्र 11 हजार रुपए गंवा बैठे. ऐसे बाबाओं की ठगी के हजारों किस्से हर रोज होते हैं. बाड़मेर जिले की पचपदरा थाना पुलिस ने ऐसे ही 6 ठग बाबाओं को 18-19 सितंबर, 2017 को पचपदरा कसबे से अपनी गिरफ्त में लिया. किसी ने फोन कर के थाने में सूचना दी थी कि बाबाओं ने लोगों को ठगने का धंधा चला रखा है. ये लोग पीडि़तों को झूठे आश्वासन दे कर उन से जबरदस्ती रुपए ऐंठ रहे हैं.

पचपदरा थानाधिकारी देवेंद्र कविया ने पुलिस टीम के साथ दबिश दे कर 6 बाबाओं को पकड़ लिया. उन ठग बाबाओं को थाने ला कर पूछताछ की गई. जो बात सामने आई, उसे सुन कर हर कोई हैरान रह गया.

दरअसल, वे लोग नागा बाबा के वेश में दिनभर लोगों को नौकरी दिलाने, घरों में सुखशांति, औलाद का सुख हासिल करने के साथ ही कई तरह के झांसे दे कर नगीने, अंगूठी व मनका वगैरह बेच कर ठगी करते थे. कई लोगों के हाथ देख कर उन्हें किस्मत बताते थे. दिन में लोगों से ठगी कर के जो रकम ऐंठते थे, रात में उसे शराब पार्टी, नाचगाने में उड़ाते थे.

पचपदरा पुलिस ने जिन 6 ठग बाबाओं को गिरफ्तार किया, वे सभी सीकरीगोविंदगढ़ के रहने वाले सिख परिवार से थे.

पूछताछ में ठग बाबाओं ने पुलिस को बताया कि सीकरीगोविंदगढ़ के तकरीबन ढाई सौ परिवार इसी तरह साधुसंत बन कर ठगी का काम करते हैं. अलगअलग जगहों पर घूम कर ये बड़े अफसरों को धार्मिक बातों में उलझा कर उन के साथ फोटो खिंचवाते हैं और फिर वे इन फोटो को दिखा कर गांव वालों को बताते हैं कि ये सब उन के भक्त हैं और इस तरह भोलेभाले लोगों को ठग कर रुपए ऐंठ लेते थे. शाम को वे शराब पार्टियां करते थे.

पुलिस ने उन बाबाओं के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किए, जिन में कई बेहूदा नाचगाने और शराब पार्टी के फोटो थे. साथ ही, कई अश्लील क्लिपें भी बरामद हुईं.

इन बाबाओं ने खुद को गुजरात में जूना अखाड़े का साधु बताया. थानाधिकारी देवेंद्र कविया ने कवाना मठ के महंत परशुरामगिरी महाराज, जो जूना अखाड़ा में पदाधिकारी भी हैं, को थाने बुलवा कर इन गिरफ्तार बाबाओं के बारे में पूछा, तो इन बाबाओं के फर्जीवाड़े की पोल खुल गई.

इस के बाद बाबाओं ने मुकरते हुए कहा कि वे तो उदासीन अखाड़े से हैं. इस पर महंत परशुरामगिरी ने बाबाओं से उदासीन अखाड़े के बारे में पूछताछ की, तो वे जवाब न दे सके. इस के बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया.

ये ठग बाबा पूरे राजस्थान में घूमते थे और लोगों को झांसे में ले कर शिकार बनाते थे. महंगी गाडि़यों और शानदार महंगे कपड़ों में इन बाबाओं के फोटो देख कर पुलिस भी हैरान रह गई.

ये सब बाबा इतने अमीर हैं. इन के घर पक्के हैं. इन के पास गाडि़यां भी हैं. इन को बगैर कोई काम किए लोगों के अंधविश्वास के चलते लाखों रुपए की महीने में कमाई हो जाती थी.

पचपदरा थानाधिकारी देवेंद्र कविया ने इन ठग बाबाओं के बारे में कहा, ‘‘इन के बरताव से पता चला कि ये फर्जी पाखंडी संत हैं. ऐसे लोगों से बच कर रहना चाहिए.’’

मालदीव में एंजाय करती दिखीं ये रिश्ता की नायरा, दिखाया बोल्ड अंदाज

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. अपनी हाल की फोटो को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में है. ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा बनकर सबके दिलों पर छाई रहने वाली शिवांगी जोशी इन दिनों मालदीव में एंजाय करती नजर आई है जहां की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

आपको बता दे, कि शिवांगी जोशी इन दिनों मालदीव में है जहां वह अपना क्वालिटी टाइम बिता रही है जहां उन्होंने पहले पूल में मस्ती करते हुए फोटो अपलोड की है इतना ही नहीं, उन्होंने पूल में नाश्ता करते हुए भी फोटो अपलोड की है जो कि अब वायरल हो रही है इसके बाद एक्ट्रेस ने मालदीव में साइकिल भी चलाई है. जिसकी तस्वीरें आप देख सकते है इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही है साथ ही हॉट भी नजर आ रही है. अपनी एक फोटो में एक्ट्रेस हैट लगाकर पोज देती नजर आईं. रिवीलिंग ड्रेस में शिवांगी जोशी का बेबाक अंदाज देखने को मिला. वहीं उनके चेहरे पर मुस्कान भी देखने लायक रही.

शिवांगी जोशी अपनी हेल्थ को लेकर काफी सीरियस रहती हैं. मालदीव में रहकर वह जूस का लुत्फ उठाती दिखाई दीं. बता दें कि कुछ वक्त पहले शिवांगी जोशी की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. शिवांगी जोशी की इन तस्वीरों पर उनके फैंस दिल हार गए. वहीं एक्ट्रेस की मुस्कान पर तो मानो वह पिघल ही गए हों. एक यूजर ने शिवांगी की तारीफ करते हुए लिखा, “हर एक तस्वीरें मेरी पसंदीदा हैं.” शिवांगी जोशी अपनी एक फोटो में बीच पर पोज देती दिखाई दीं. ब्रालेट टॉप और ट्राउजर में उनका लुक काबिल-ए-तारीफ रहा. उनकी यह फोटोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है.

शिवांगी जोशी अपनी एक फोटो में पूल में रहकर नाश्ते का लुत्फ उठाती हुई नजर आईं. बता दें कि एक्ट्रेस खाने-पीने की काफी शौकीन हैं. यहां तक कि मसूरी में भी वह आम लोगों के बीच बैठकर पास्ते का लुत्फ उठाती दिखाई दी थीं. एक्ट्रेस ब्लू कलर की ड्रेस में काफी प्यारी लगीं. वहीं बालों में लगा फूल उनपर काफी जच रहा था. फोटो में एक्ट्रेस का नो मेकअप लुक भी देखने को मिला. शिवांगी जोशी को लेकर खबर है कि वह जल्द ही एकता कपूर के अपकमिंग शो में नजर आ सकती हैं. इस शो में एक्टर कुशाल टंडन उनके साथ मुख्य भूमिक अदा करते नजर आएंगे.

भोजपुरी गायक की पत्नी ज्योति सिंह ने शेयर की फोटो, यूजर्स ने किए कमेंट

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक और एक्टर की दूसरी पत्नी इन दिनो चर्चा में है. दोनों की पर्सनल लाइफ इन दिनों काफी सुर्खियों में है दोनों का तलाक बलिया की अदालत में चल रहा है. इसी बीच पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो अपलोड की है जिसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jyoti singh (@jyotipsingh999)

आपको बता दें, कि दोनों के बीच काफी विवाद हुआ है वही ज्योति सिंह ने पवन सिंह और उनके घरवालों पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि ससुराल वालो ने उन्हे सुसाइड के लिए उकसाया था. सुदंर ना होने की वजह से उन्हे ताने भी मारे जाते थे. यहां तक की उनका गर्भपात भी कराया. इसके साथ ही ज्योति सिंह ने पति पवन सिंह पर मार-पीट औऱ गाली गलौच का आरोप लगाया था. जिसके बाद दोनों को तलाक चल रहा है लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है औऱ साथ में कैप्शन भी ऐसा दिया है जिसे पढ लोग कमेंट करने से रुक नहीं रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jyoti singh (@jyotipsingh999)

ज्योति सिंह ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की है जिसमें वह सलवार-सूट में नजर आ रही है व्हाइट कलर के सूट में वो बला की खूबसूरत नजर आ रही है. जिसके साथ उन्होंने हाई हील्स कैरी की है औऱ जी-20 के आगे खडे होकर पोज दिए है. उनका ये लुक कमाल का है जिसपर लोगों ने कई कमेंट कर ये भी कहा कि उन्हे दुबारा पवन सिंह के साथ हो जाना चाहिए.

यूजर्स ने किए जमकर कमेंट      

ज्योति सिंह ने फोटो शेयर कर साथ में लिखा है कि ‘अकेले रहना ही पावर है’ उनके इस कैप्शन को लेकर कई यूजर्स ने कमेंट कर दिए है. एक यूजर ने लिखा ‘पावर यही से शुरु होता है’. तो दूसरे ने लिखा है कि ‘जियो भाभी जी’ तीसरे ने लिखा पवन सिंह का पावर चौथे ने लिखा ‘हर गली, हर शहर, हर देश-विदेश में देखा लेकिन, पावर स्टार जैसा पवन सिंह का प्यार कही नहीं देखा’.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें