अनुपमा छोड़ेगी अनुज की जॉब, समर पर आएगी ये मुसीबत!

सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama)  दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है. टीआरपी चार्ट में हर हफ्ते यह शो टॉप पर शामिल रहता है. शो की कहानी में दिलचस्प मोड़ आया है जिससे दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट हो रहा है. तो आइए जानते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो में अब तक आपने देखा कि काव्या ने वनराज को बता दिया है कि उसने अनुज कपाड़िया के जॉब को एक्सेप्ट कर लिया है. ऐसे में वनराज आगबबूला हो जाता है तो काव्या कहती है कि वनराज मेंटल है, उसे डॉक्टर की जरूरत है. ऐसे में वनराज अपना आपा खो देता है तो वहीं अनुपमा उसे संभालने जाती है तो वह उसे धक्के दे देता है. ये सब पाखी देख लेती है. ऐसे में पाखी परेशान होकर वहां से भागती है और सीढ़ियां चढ़ते हुए गिर जाती है. ये वनराज-अनुपमा उसे संभालते हैं. पाखी कहती है कि पेरेट्स परेशान होकर डाइवोर्स ले लेते हैं, लेकिन बच्चे ऐसे में क्या करें. इस बात को सुनकर अनुपमा-वनराज इमोशनल हो जाते हैं. और वे दोनों अपने सारे झगड़े खत्म करने का फैसला करते हैं. वनराज भी अनुपमा की बात से सहमत होता है.

ये भी पढ़ें- मालिनी ने सुनी आदित्य-इमली की बातें, फिर चलेगी नई चाल

 

अनुपमा छोड़ेगी अनुज का साथ?

 

खबरों के अनुसार अनुपमा अपने बच्चों की खुशी के लिए अनुज से पार्टनरशिप खत्म करने की बात कहेगी. बताया जा रहा है कि अनुपमा अपने बच्चों की खुशी दांव पर लगाकर ये अनुज के साथ पार्टनरशिप और दोस्ती आगे नहीं ले जाना चाहती है. अब तो ये शो में ही पता चलेगा कि क्या अनुपमा अपने परिवार और बच्चों की खुशी के लिए अनुज का साथ छोड़ देगी?

ये भी पढ़ें- पाखी लाएगी अनुपमा-वनराज को करीब तो काव्या उठाएगी ये कदम

समर की जान को है खतरा

शो में आपने देखा कि समर दिल्‍ली में एक फंक्शन में जाता है, जिसकी तैयारियां अनुज ने की होती है. इसी दौरान नंदिनी का एक्स बॉयफ्रेंड रोहन समर का पीछा करते हुए दिल्ली पहुंच जाता है. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहन उसे मारने की कोशिश करेगा. वह विलेन बनकर समर की जिंदगी में परेशानी लाने पर तुला हुआ है.

 

नंदिनी बताएगी अनुपमा को सच

रोहन नंदिनी को धमकी देगा कि अगर वह वापस उसके पास नहीं आई तो वह समर को जान से मार देगा. ऐसे में  नंदिनी समर की जान बचाने के लिए यूएस जाने की तैयारी करेगी. तभी अनुपमा ये सब देखकर हैरान हो जाएगी. वह नंदिनी से इस बारे में पूछेगी तब वह अनुपमा को सब सच बता देगी कि वह ये सब समर की जान बचाने के लिए कर रही है. अब शो में ये देखना होगा कि समर को बचाने के लिए अनुपमा कौन सा रास्‍ता अपनाती है.

अनुज के जॉब ऑफर को एक्सेप्ट करेगी काव्या, अब क्या करेगा वनराज

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में लगातार कई ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि अनुपमा वनराज की असली जगह दिखा दी है. वह वनराज (Sudhanshu Pandey) के बारबरी होकर उसेक हर बेईज्जती का करारा जवाब दे रही है. अनुपमा ने अब फैसला किया है कि अब वह किसी के सामने नहीं झुकेगी. वह अपने सपने को पूरा करने में जी जान लगा देगी और वनराज के तानों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. अब वह बा की भी तानों को नजरअंदाज करेगी. शो के अपकमिंग एपिसोड में कहानी में दिलचस्प मोड़ आने वाला है. आइए बताते हैं कहानी के नए एपिसोड के बारे में.

शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या, अनुपमा-अनुज को लेकर वनराज से खूब लड़ाई करेगी.  काव्या अनुज-अनुपमा को लेकर घर के मेन गेट पर ही  वनराज से लड़ती नजर आएगी. ऐसे में बा अनुपमा को सुनाएंगी कि उसके कारण ही घर में लड़ाई हो रही है.

ये भी पढ़ें- GHKKPM के एक पूरा साल होते ही पाखी, विराट, सम्राट और सई ने की जमकर मस्ती, वायरल हुआ ये वीडियो

 

तो दूसरी तरफ वनराज काव्या को हर्ट कर देगा और उसे यह बताने की कोशिश करेगा कि वह पति है और सारे अधिकार उसके ही पास हैं. शो के आने वाले एपिसोड में वनराज अनुपमा की तरह ही काव्या से भी बिहेव करेगा.  वनराज के मना करने के बाद भी काव्या उसे बिना बताए अनुज कपाड़िया के ऑफिस पहुंच जाएगी.

ये भी पढ़ें- Imlie की मां को अपनी नौकरानी बनाएगी मालिनी की मां, देखें Video

 

काव्या अनुज से कहेगी कि उसने जॉब ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया है. ये बात सुनकर अनुज और अनुपमा हैरान हो जाएंगे. लेकिन अनुज कहेगा कि इस बारे में वह मीटिंग करेगा, इसके बाद ही वह कोई डिसिजन लेगा. शो में यह भी दिखाया जाएगा कि अनुज काव्या को जॉब देने के बारे में अनुपमा से बात करेगा. तो अब काव्या को जॉब देने का फैसला अनुपमा करेगी. शो में अब ये देखना होगा कि जब वनराज को काव्या के इस फैसले के बारे में पता चलेगा तो उसका अगला कदम क्या होगा.

 

‘अनुपमा’ का दिल किसने चुरा लिया है! जानिए इस Video में

‘अनुपमा’ (Anupamaa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस के पोस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता हैं. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो को देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि आखिरकार अनुपमा का दिल किसने चुरा लिया है.

दरअसल अनुपमा ने एक डांसिंग वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. रूपाली गांगुली का ये वीडियो देखकर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि ‘अनुपमा का दिल किसने चुरा लिया है.’

ये भी पढ़ें- Imlie की मां को अपनी नौकरानी बनाएगी मालिनी की मां, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुपमा बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके एक्सप्रेशन कमाल के हैं. ‘अनुपमा’ सीरियल में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज के मिसबिहेव के कारण अनुपमा सिसक-सिसकर रोने लगेगी. तो वहीं अनुपमा को रोता देख अनुज खुद को नहीं रोक पाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

वह अनुपमा से कहेगा कि उसे खुद के लिए जीना होगा. वह अनुपमा से ये भी कहेगा कि उसने तय किया था, वह पर्सनल लाइफ में दखल नहीं देगा लेकिन अब वह नहीं रुकेगा. वनराज की हरकत से जीके भी काफी नाराज हो जाते हैं. जीके कहते हैं कि वह इस हरकत के लिए वनराज शाह को कभी भी माफ नहीं करेंगे.

 

तो दूसरी तरफ बापूजी जीके से वनराज की गलती के लिए माफी मांगते हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुपमा वनराज की आंखों में आंख डालती हुई कहेगी कि अभी तक वह उसके पीछे रही थी लेकिन अब वह उसके बराबर में रहेगी.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: भूमि पूजन में पहुंचेगा वनराज, अनुज-अनुपमा से होगी भयंकर लड़ाई

Sarabhai Vs Sarabhai की रीयूनियन पार्टी में पहुंची ‘अनुपमा’, मिलिए मोनिशा की फैमिली से

टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली यानी अनुपमा अपने किरदार की वजह से फैंस के बीच छायी हुई हैं. रूपाली गांगुली अनुपमा में अपने किरदार की वजह से फैंस के दिल पर राज कर रही हैं. शो में अनुज के आने से रूपाली गांगुली का किरदार और भी दिलचस्प हो गया है. शो में दोनों की केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.

रूपाली गांगुली सीरियल अनुपमा से पहले कई हिट शोज कर चुकी हैं. जी हां, उन्हीं में से एक है साराभाई वर्सेज साराभाई. दरअसल हाल ही में रूपाली गांगुली और साराभाई वर्सज साराभाई की स्टारकास्ट ने हाउस पार्टी की है. इस पार्टी की झलक रूपाली गांगुली (अनुपमा) ने अपने नए वीडियो में दिखाया है. इस वीडियों में साराभाई वर्सज साराभाई की स्टारकास्ट रीयूनियन को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. रूपाली गांगुली ने वीडियो के अलावा फोटो भी शेयर की हैं.

anupamaa

रूपाली गांगुली ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि साराभाई का रीयूनियन  #nostalgia #reunion #rupaliganguly  #blessed #sarabhaivssarabhai #jaimahakal.  इस वीडियो में सतीश शाह, जेडी मजिठिया, रत्ना पाठक सहित शो के सभी स्टार नजर आ रहे हैं. इस शो में रूपाली गांगुली का नाम मोनिशा साराभाई था.

sarabhai

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप ये देखेंगे कि अनुपमा की एक गलती से फ्लाइट मिस हो जाती है. जिससे अनुज कपाड़िया भड़क जाता है, तभी उसका फोन बजता है. वह फोन उठाती है तो अनुज कपाड़िया की आवाज आती है. वह चिल्लाता है कि फ्लाइट मिस हो चुकी है और तुम लेट हो.

ऐसे में अनुपमा घबड़ा जाती है और अगली फ्लाइट पकड़ने के लिए जल्दी से उठती है और गिर जाती है. तभी अनुपमा की नींद खुलती है और उसे समझ आता है, ये तो सपना था. शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुज, अनुपमा के इस बिजनेस ट्रिप से क्या ट्विस्ट आता है.

अनुपमा और वनराज के बीच होगी भयंकर लड़ाई, अब क्या करेगा अनुज

सुधांशु पांडे और रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में अब तक आपने देखा कि अनुज अनुपमा से कोई उम्मीद नहीं करना चाहता है. वह उससे दोस्ती का रिश्ता चाहता है पर गोपी काका उसे समझाते हैं कि अनुज को अपने दिल की बात अनुपमा से कहना चाहिए. लेकिन उसके साथ 26 साल पहले क्या हुआ, वह याद करता है. वह कहता है कि अनुपमा का एक परिवार है और वह अपने लाइफ में काफी खुश है. अब वह मेरी सिर्फ दोस्त रहेगी. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए ट्विस्ट एंड टर्न के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि अनुज और जीके जलेबी खरीदने के लिए सुबह-सुबह दुकान पर जाते हैं तो वहां उन्हें बापूजी मिल जाते हैं. बापूजी उन दोनों को घर चलने के लिए कहते हैं लेकिन अनुज तैयार नहीं होता है. बापू जी की जिद पर अनुज घर आता है. जैसे ही बा अनुज को देखती है, वह भड़क जाती है. तो वहीं बापूजी बताते हैं कि मैने ही इन्हें जबरदस्ती घर चलने को कहा.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: सौतेले बेटे के साथ जमकर नाची काव्या, देखें Viral Video

 

अनुज अनुपमा का किचन में जलेबी प्लेट में रखने में मदद करता है तभी काव्या, वनराज उन्हें देख लेते हैं. तो दूसरी तरफ पारितोष वनराज से कहता है कि उसे अनुज का रोज इस तरह आ जाना पसंद नहीं है.  तो वहीं काव्या कहती है कि मैं चाहती हूं कि अनुज और अनुपमा और करीब आ जाएं. इसमें हम सबकी भलाई है. ये बात सुनकर वनराज आग बबूला हो जाता है.

ये भी पढ़ें- Shehnaaz Gill की मां से मिले अभिनव-रूबिना, सिद्धार्थ के जाने के बाद ऐसी हो गई है हालत

 

शो के अपकिमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा को घुंघरू गिफ्ट में देगा. वह बेहद खुश होगी. अनुज ये भी कहेगा कि अनुपमा बिल्कुल उसकी मां जैसी है. आप ये भी देखेंगे कि अनुज अनुपमा के लिए पार्टनरशिप का प्रपोजल रखेगा. यह बात सुनकर घर के सभी सदस्य हैरान हो जाएंगे. अनुज के घर से जाते ही वनराज अनुपमा को खूब सुनाएगा. वह कहेगा कि बचपन का प्यार इस उम्र में रंग ला रहा है. इसलिए अनुज ने ये प्रपोजल रखा है.

 

ऐसे में अनुपमा वनराज पर खूब चिल्लाएगी. उन दोनों में जमकर लड़ाई होगी. तो वहीं बा भी अनुपमा को अनुज के साथ डील करने से मना कर देंगी.शो में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा अनुज के साथ डील कैंसिल करगी या परिवार के खिलाफ जाकर अनुज का डील एक्सेप्ट करेगी?

ये भी पढ़ें- GHKKPM: पाखी का सच आएगा सबके सामने! सई को बाहर जाने से रोकेगा विराट

अनुपमा का दीवाना हुआ अनुज कपाड़िया, देखें Viral Video

स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल अनुपमा (Anupamaa) की कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. शो में अनुज कपाड़िया (Gaurav Khanna) की एंट्री से कहानी में लगातार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. फैंस अनुज-अनुपमा की केमेस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं. अनुज अनुपमा को ढेर सारी खुशियां देना चाहता है. ऐसे में शो से जुड़ा एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे यूजर्स अनुज कपाड़िया को टीवी दुनिया का गालिब कह रहे हैं.

दरअसल शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें जिसमें अनुज कपाड़िया अनुपमा की तारीफ करता नजर आ रहा है. अनुज इस वीडियो में कह रहा है कि पुरुषों को क्यों लगता है कि महिलाओं को जिंदगी में कुछ करने के लिए, आगे बढ़ने के लिए पुरुषों की जरूरत पड़ेगी. वह आगे कहता है कि किसी औरत को आगे बढ़न के लिए मर्द का सहारा नहीं चाहिए होता है.

 

अनुज आगे कहता है कि औरत को आगे बढ़ने के लिए सिर्फ एक मौका चाहिए होता है और अनुपमा ने यहां पहुंचने के लिए आज तक किसी मर्द का सहारा नहीं लिया है. आगे भी उसे किसी की मदद की कोई जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें- नशे की हालत में आदित्य ने की ये हरकत, क्या टूटा जाएगा इमली से रिश्ता?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by samina shaikh (@saminashaikh164)

 

अनुज कपाड़िया का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. तो वहीं सीरियल में अनुज कपाड़िया और अनुपमा दोस्‍ती एक दूसरे के साथ करीब आ रहे हैं तो उधर वनराज को अनुज-अनुपमा की दोस्ती रास नहीं आ रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज को पता चल जाएगा कि वनराज अनुपमा के साथ कैसा व्‍यवहार करता है. इस वजह से वह वनराज को सबक सिखाने का फैसला करेगा.

 

तो दूसरी तरफ काव्या अनुज कपाड़िया को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश करेगी. खबरों के अनुसार वह काफी बोल्‍ड अवतार में नजर आने वाली है. वनराज काव्या और अनुज कपाड़िया को साथ देख लेगा. इसके बाद वह बौखला जाएगा और काव्‍या से दूरी बनाने की कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें- अनुपमा-अनुज होंगे एकसाथ? वनराज की बढ़ेंगी धड़कनें

मेकअप रूम में जोर से चिल्लाईं ‘अनुपमा’, देखें Video

टीआरपी चार्ट में शामिल सीरियल अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने एक नया वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने मेकअप रूम में बैठी हुई नजर आ रही हैं और बाद में जोर से चिल्लाने लगती हैं. आइए बताते हैं अनुपमा के इस वीडियो के बारे में.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुपमा मेकअप करवा रही है और गाना गुनगुना रही है. गाना गुनगाने के बाद अचानक से अनुपमा अगले ही पल इतना जोर से चिल्लाती हैं कि उनके आसपास खड़े लोग भी डर जाते हैं. अनुपमा का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें- इमली करेगी मालिनी का पर्दाफाश! आदित्य करेगा भरोसा?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

अनुपमा का ये अंदाज उनके किरदार से काफी अलग है. इस वीडियो को काफी कम टाइम में 20 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चके हैं. रूपाली गांगुली अक्सर सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं. फैंस को उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है.

ये भी पढ़ें- Sunny Leone पहली बार बहुभाषी फिल्म ‘‘शेरो’’ में आएंगी नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

सीरियल अनुपमा में इन दिनों कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. सीरियल में आने वाले एपिसोड में आप देंखेंगे कि पाखी अनुपमा और उसके दोस्‍तों की पुरानी तस्‍वीरें दिखाएंगी, जिसे देख वे बीती बातों को याद करने लगेंगे.  तो उधर काव्‍या अनुपमा और अनुज को लेकर कई बातें सुनाएगी. इसी बीच अनुज और समर के एक्सिडेंट की खबर आएगी, जिसे सुनकर अनुपमा के होश उड़ जाएंगे.

ये भी पढ़ें- अनुज कपाड़िया संग बढ़ेंगी अनुपमा की नजदीकियां, आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

पूल किनारे बेहाल हुई ‘अनुपमा’, आखिर किसने कर दिया ऐसा हाल

स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर कब्जा किया हुआ है. शो के ट्विस्ट एंड टर्न से दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट होता है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि शाह हाउस में राखी का त्यौहार मनाया जा रहा है. इसी बीच घर में राखी दवे की एंट्री होती है. शाह परिवार उसे देखकर हैरान रह जाता है. इतना ही नहीं राखी ने सबको बता दिया है कि उसने अनुपमा की मदद की है. ये बात सुनकर वनराज को जोरदार झटका लगता है. इसी बीच अनुपमा यानी रूपाली गांगुली का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनुपमा अपने हाई हील्स से परेशान हैं. आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला.

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन नए-नए वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिससे कई लोग खुद को रिलेट कर पाएंगे. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुपमा हाई हील्स थामे हुए नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- बिकिनी पहन पूल में उतरी ‘अनुपमा’, बेटे के लिए शेयर किया ये पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

एक्ट्रेस को हाई हील्स के कारण रूपाली गांगुली के पैरों में थकान हो चुकी है. फिल्म ‘यादें’ का सॉन्ग एली रे एली से अनुपमा इस दर्द को बयान कर रही हैं.  अनुपमा के इस वीडियो को महज कुछ ही घंटे में 55 हजार से ज्यादा  लाइक मिल चुके हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. वनराज अनुपमा को खूब खरी खोटी सुनाएगा. वह कहेगा कि मैं जानता था कि अनुपमा बेवकूफ है. लेकिन मैं ये नहीं जानता था कि अनुपमा इतनी बड़ी बेवकूफ है कि वह राखी दवे के हाथों बिक जाएगी.

ये भी पढ़ें- फ्रॉड पकड़ने के लिए ‘अनुपमा’ ने बनाया मास्टर प्लान, मिला समर का साथ

 

‘अनुपमा’ का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बाबूजी अखबार पढ़ते नजर आ रहे हैं. वे उस अखबार में पढ़ते हैं कि  अनुज कपाड़िया नाम का बिजनेसमैन अपने शहर वापस लौट रहा है. बाबूजी ये पढ़कर काफी खुश होते हैं और कहते हैं कि वो ऐसी हस्ती से मिलना चाहते हैं.

शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुज कपाड़िया के किरदार में किस एक्टर की एंट्री होती है. और इस नई एंट्री से अनुपमा की मुश्किलें आसान होंगी या बढ़ेंगी?

बिकिनी पहन पूल में उतरी ‘अनुपमा’, बेटे के लिए शेयर किया ये पोस्ट

टीवी  सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama)  की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. कभी वह शो से जुड़े तो कभी अपनी रियल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती है. फैंस को भी अनुपमा के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है.

बिकिनी पहनकर पूल में उतरी अनुपमा

अनुपमा यानी रूपाली गांगुली ने हाल ही में एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इस तस्वीर में वह बिकिनी पहने पूल में नजर आ रही हैं. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ दिखाई दे रही हैं. अनुपमा का ये लुक देखकर फैंस सरप्राइज नजर आए.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: पाखी-विराट दिखेंगे एक साथ! सई को लगेगा झटका

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

बेटे के साथ पूल में चिल कर रही है अनुपमा

एक्ट्रसे अपने बेटे के साथ काफी रिलैक्स दिखाई दे रही हैं. दरअसल अनुपमा लोनावला में अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा  ‘हैप्पी बर्थडे मेरे सनशाइन, मुझे अपनी मां चुनने के लिए शुक्रिया’.

यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस रूपाली गांगुली के बेटे को बधाइयां दे रहे हैं. फोटो को शेयर किए जाने के बाद 1 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ की काव्या ने पहनी ऐसी ड्रेस, संभालने में लगे चार लोग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

‘अनुपमा’ सीरियल की में अब तक आपने देखा कि अनुपमा को कुछ नहीं सूझ रहा है, वह काफी परेशान है कि 40 लाख का कर्ज वह कैसे चुकाएगी. ऐसे में वह राखी दवे से मदद मांगती है. तो वहीं अनुपमा को अपने जाल में फंसाने के लिए राखी दवे उसकी मदद करने के लिए मान जाती है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: सई करेगी विराट से प्यार का इजहार? आएगा ये ट्विस्ट

 

राखी अनुपमा से एक डील करती है. वह 40 लाख रुपये के बदले शाह हाउस अपने नाम करवाती है. जब यह बात वनराज को पता चलता है तो वह गुस्से से आग बबूला हो जाता है. वह अनुपमा से कहता है कि उसने 25 साल के दर्द का बदला एक ही झटके में वनराज से ले लिया है.

Anupamaa: वनराज देगा अनुपमा का साथ तो 40 लाख के बदले राखी करेगी डिमांड

स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा की कहानी में नया मोड़ देखने को मिल रहा है. अब तक आपने देखा कि अनुपमा लोन चुकाने के लिए एक नयी मुसिबत में फंस जाती है. इसी वजह से शाह परिवार अनुपमा को खूब खरी-खोटी सुनाता है. तो उधर बा ये सोच-सोचकर परेशान हो जाएगी कि आखिर किस तरह से वो लोग 40 लाख का कर्ज उतारेंगे. बा की हालत देखकर वनराज का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा. वह अपना आपा खो बैठेगा और वो अनुपमा को खूब सुनाएगा. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए कहानी के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि काव्या अनुपमा को सुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है. वह उसे भला-बुरा कहती नजर आ रही है. तो वहीं समर और किंजल अनुपमा का साथ दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- South Star राशी खन्ना इस एक्टर के साथ वेब सीरीज में कर रही हैं वापसी

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे देखकर दर्शक हैरान हो जाएंगे. जी हां, शाह परिवार को कर्ज से मुक्त करने के लिए पहली बार अनुपमा, वनराज और राखी एक साथ खड़े होंगे.

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा को घर के कुछ सदस्यों से मदद मिलेगी. खबरों की माने तो शो में दिखाया जाएगा कि वनराज अनुपमा की मदद करने का फैसला लेता है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: सई करेगी विराट से प्यार का इजहार? आएगा ये ट्विस्ट

 

वनराद काव्या से कहता है कि तलाक के बाद भी अनुपमा ने हर मुश्किल घड़ी में उसका साथ निभाया है. और आज जब अनुपमा पर मुसीबत आई है तब वह उसे अकेला नहीं छोड़ सकता है.

 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुपमा राखी से मदद मांगेगी. तो वहीं राखी अनुपमा की मदद करने के लिए एक चाल चलेगी. राखी अनुपमा से एक डील करेगी.  अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा राखी की डील मानेगी?

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें