अंतहीन: क्यों गुंजन ने अपने पिता को छोड़ दिया?

Story in Hindi

आमिर खान पहुंचे ज्वैलरी शॉप, ट्रोलर्स के निशाने पर आए एक्टर-देखें वीडियो

बॉलीवुड की दुनिया में आमिर खान एक ऐसा नाम है जिसे कोई पहचान की जरुरत नहीं है आज बच्चा – बच्चा इस नाम से वाकिफ है बॉलीवुड को कई हिट फिल्म देने के बाद आज आमिर खान जाना-माना नाम है किंग खान में आमिर खान भी शामिल है लेकिन ऐसे में आमिर खान कई बार ट्रोलर्स का निशाना बनते नजर आएं है हाल ही में आमिर खान को ज्वैलरी श़ॉप के बाहर देखा गया. जिसके बाद एक्टर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें, कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप हो जाने के बाद से आमिर खान ने फिल्मों से दूरी बना ली थी. आमिर खान कभी अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहते है तो कभी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है. हाल ही में अब वो एक वीडियो को लेकर चर्चा में बने हुए है. बता दें, कि उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है इस वीडियो में आमिर खान ज्वैलरी शॉप से निकलते हुए दिख रहे है साथ में बेटा आजाद भी नजर आ रहा है. अब इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aamir Khan (@amirkhanactor_)

आमिर खान के इस वीडियो पर लोग कमेंट करने से रुक नहीं रहे है एक यूजर ने लिखा है कि तीसरी शादी के लिए सामान लेने आए है क्या? इतना ही नहीं आमिर खान अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गए. कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘घर के कपड़े पहन कर बाहर निकल गए.’ यहां तक की आमिर खान के बेटे को लेकर भी कमेंट किए गए. आजाद को हैरी पॉटर बताया गया.

अभिषेक बच्चन ने इस एक्टर्स के साथ लगाएं ठुमके, ट्रोल हुए एक्टर

ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का ‘कजरा रे’ गाने पर किया गया डांस तो याद ही होगा. ये गाना काफी चर्चा में रहा था, आज भी लोग इस गाने को काफी पसंद करते हैं. इसी बीच अभिषेक बच्चन ने एक बार फिर ‘कजरा रे’ गाने पर डांस किया है. लेकिन इस बार वो ऐश्वर्या राय के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ नजर आए. अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही का ये डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अभिषेक बच्चन और नोरा के इस डांस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आए. किसी को इन दोनों का साथ डांस करना पसंद आया, तो कुछ यूजर्स इसे देखे के भड़क गए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shades of NORA✨ (@shadesofnora)

आपको बता दें, कि बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. इन सब के बीच अभिषेक बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिषेक बच्चन एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए. अभिषेक बच्चन इस वीडियो में ‘कजरा रे’ पर डांस कर रहे थे. अभिषेक बच्चन का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया. इस डांस वीडियो को यूजर्स अपने-अपने हिसाब से इंस्टाग्राम पर शेयर और बाकी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रहे हैं. इस डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘यहां अभिषेक बच्चन भी पिघल गए’ तो वहीं कई यूजर्स ने सवाल किया कि ऐश्वर्या राय कहा है?

संसद में कर्मकांड और प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी

देश के नए संसद भवन के उद्घाटन के दरमियान प्राचीन रीति-रिवाजों के नाम पर जिस तरह कर्मकांड दुनिया और हमने देखे हैं उससे यह संदेश गया है कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की वैज्ञानिक सोच से इतर आज का भारत यह है जो हवन और कर्मकांड में विश्वास रखता है . क्योंकि इसके बगैर न तो देश की तरक्की हो सकती है और न ही समाज की. संभवत नरेंद्र दामोदरदास मोदी को यह विश्वास और आस्था है कि पंडित पुरोहितो के सामने समर्पण करने से देश दुनिया का सरताज बन सकता है और तथाकथित रूप से विश्व गुरु भी.

यह सब देखने के बाद कहा जा सकता है कि आज देश उस चौराहे पर खड़ा है जहां से एक बार फिर पोंगा पंथ और पुरातन पंथी विचारधारा को  सरकार और  सबसे ज्यादा प्रधानमन्त्री का प्रश्रय मिला है.

दरअसल, यह देश में  हिंदुओं की तुष्टिकरण के कारण और बहुलता के कारण यह सब किया जा रहा है. जो सीधे-सीधे संविधान और अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो जाने वाले लाखों लोगों का अवमान है. यह बताता है कि लोकतंत्र में सत्ता के लिए वोटों की राजनीति का भयावह चित्र कैसा हो सकता है. हमारे देश के संविधान में स्पष्ट रूप से अंकित है कि लोकतांत्रिक गणराज्य है. मगर आज हिंदुत्व वाली सोच कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र दामोदरदास मोदी संविधान की भावना से हटकर के वह सब कर रहे हैं जो इसके पहले 75 वर्षों में कभी भी नहीं हुआ. और मजे‌ बात की लोग कह रहे हैं कि नए भारत का आगाज हो गया है. यह हास्यास्पद है की ऐसा महसूस कराया जा रहा है मानो बीते 75 साल हमारे देश के लिए अंधकार के समान थे और नरेंद्र मोदी की सत्ता आने के बाद देश सही अर्थों में आजाद हुआ है विकास की ओर बढ़ रहा है और दुनिया का नेतृत्व करेगा. मगर यह सब बातें मीडिया का हो हल्ला है. सच्चाई यह है कि देश जिस तरह अपनी संविधान की सीमाओं से हटकर के पीछे की ओर जा रहा है उससे देश की छवि दुनियां में पूरी तरह से बदल रही है जो भविष्य के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती.

नेहरू और नरेन्द्र मोदी

तथ्य यह  है कि प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष को सम्मान नहीं देते और उनके कार्य व्यवहार से महसूस होता है मानो विपक्ष को समाप्त कर देना चाहते हैं.  नरेंद्र मोदी बारंबार विपक्ष को नजरअंदाज कर और हंसी उड़ाते दिखाई देते हैं. अगर ऐसा नहीं है तो जब संसद के निर्माण का विचार नरेंद्र मोदी सरकार को आया तो उन्होंने विपक्ष से मिल बैठकर विचार विमर्श क्यों नहीं किया. जब उद्घाटन का समय आया तब उन्होंने विपक्ष के साथ विचार-विमर्श क्यों नहीं किया. देश सत्ता और विपक्ष के माध्यम से ही चलता है.  मगर नरेंद्र दामोदरदास मोदी की सोच  है कि विपक्ष को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए. यही कारण है कि नई संसद के उद्घाटन के दरमियान कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार कर दिया. मगर उन्हें मनाने के लिए सकारात्मक   पहल नरेंद्र मोदी सरकार ने नहीं की. बल्कि  हुआ यह कि सरकार के चर्चित चेहरों द्वारा चाहे वह राजनाथ सिंह को या फिर स्मृति ईरानी द्वारा विपक्ष का मजाक बनाया गया और उन पर प्रश्नचिन्ह उठाए गए. इस संदर्भ में शरद पवार ने जो कहा है वह सौ फीसदी दी सच है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के मुताबिक,- “नए संसद भवन के बनाने से मैं खुश नहीं हूं. मैंने सुबह कार्यक्रम देखा है, अच्छा है मैं वहां नहीं गया. नई संसद मे जो कार्यक्रम हुआ उससे हम देश को पीछे ले जा रहे हैं.”

शरद पवार देश वरिष्ठ राजनेता है अगर उन्होंने उद्घाटन समारोह पर यह टिप्पणी की है तो यह देश की दुनिया की आवाज ही कही जा सकती है. उनके मुताबिक -“उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की विभिन्न रस्मों से यह प्रदर्शित हुआ  की देश को दशकों पीछे ले जाया जा रहा है , देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने वैज्ञानिक सोच रखने वाले समाज की परिकल्पना की थी, लेकिन नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में जो कुछ हुआ वह इसके ठीक उलट है.”

सचमुच यह दुखद है और जिसका टेलीकास्ट दुनियाभर में हुआ है सारी दुनिया जानती है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां सभी जाति समुदाय के लोग प्रेम और सद्भाव के साथ रहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के एक कार्यक्रम से मानो सब कुछ मिट्टी पलीद हो गया.

संसद भवन का उद्घाटन के दौरान वहां हवन किया गया तथा लोकसभा अध्यक्ष के आसन के निकट राजदंड (सेंगोल) स्थापित किया गया. यह साला ढकोसला दुनिया ने देखा है और इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. जिसका दूरगामी असर भारत की राजनीति पर भविष्य पर पड़ने वाला है.

दरअसल,प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा आधुनिक भारत की अवधारणा की बात करने और नई दिल्ली में नए संसद भवन में की गई विभिन्न रस्मों में बहुत बड़ा अंतर है. जो सिर्फ हिंदुत्व की स्थापना और हिंदू तुष्टीकरण के कारण किया गया है. यह पूरी तरह संविधान की भावना के विपरीत है. वस्तुत: यह लोग ऐसे हैं कि अगर आज हिंदुओं की जगह कोई दूसरा जाति समुदाय बहुसंख्यक हो जाए तो यह लोग उनके पैरों में भी लोटने लगेंगे.

नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर देश के सभी छोटे बड़े नेताओं बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे हैं ,ऐसे समय में शरद पवार का बयान अत्यंत महत्वपूर्ण है नए संसद भवन के उद्घाटन के संपूर्ण कार्यक्रम पर उनका यह कहना कि विज्ञान पर समझौता नहीं किया जा सकता. नेहरू ने वैज्ञानिक सोच वाले समाज का निर्माण करने की ओर निरंतर प्रयास किया. लेकिन आज नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में जो कुछ हुआ, वह उससे ठीक उलट है जिसकी नेहरू ने परिकल्पना की थी.

कार सवार महिला की गोली मारकर हत्या

राजधानी की सड़कों पर लगातार तीसरे दिन सरेआम गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आयी है. ब्रहमपुरी, कृष्णापुरी और भजनपुरा में हत्याओं के बाद शालीमार बाग में बुधवार तड़के बदमाशों ने कार सवार दंपति पर गोलियां चला दीं. इसमें 34 वर्षीय प्रिया मेहरा की मौत हो गई, जबकि उनके पति पंकज मेहरा और दो वर्षीय बच्च बाल-बाल बच गए.

सूदखोर पर शक जताया

पंकज ने 40 लाख रुपयों के कर्ज की वसूली के लिए सूदखोर द्वारा हत्या कराने का आरोप लगाया है. शालीमार बाग पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके छानबीन कर रही है. पुलिस उपायुक्त मिलिंद डुमरे के अनुसार, पंकज मेहरा रोहिणी सेक्टर 15 में परिवार सहित रहते हैं. पहाड़गंज इलाके में उनका रेस्तरां हैं. मंगलवार रात वह हडसन लेन स्थित अपने भाई के रेस्तरां में गए थे. वहां से देर रात वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब गए. इसके बाद परिवार तड़के अपनी रिट्ज कार में सवार होकर घर लौट रहा था.

पीड़ित की कार को रुकवाकर वारदात की

तड़के 4.20 बजे बादली लालबत्ती के निकट स्विफ्ट कार ने ओवरटेक कर उनकी कार को रुकवा लिया. स्विफ्ट से निकले युवक ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया. पंकज जब अपनी कार से उतरे तो युवक पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकाने लगा. इसे लेकर उनके बीच हाथापाई भी हुई. इसी बीच युवक ने पिस्तौल से दो गोलियां चलाईं.

दो गोलियां लगने से मौत हुई

एक गोली प्रिया के गले और दूसरी चेहरे पर जा लगी. इसके बाद पिस्तौल में गोली फंस गई. यह देख हमलावर युवक अपनी कार से दूसरा हथियार लाने के लिए दौड़ा. इसी बीच मौका पाकर पंकज कार लेकर वहां से भाग निकले और सीधे पास के एक अस्पताल पहुंचे.

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया.सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गईऔर छानबीन शुरू की. थोड़ी ही देर में जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस की कईटीमों और अधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर पीड़ित पति से भी बातचीत की.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने प्रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पंकज ने जिस शख्स पर शक जताया है, वह फिलहाल फरार है. कई पुलिस टीमें उसकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं. उसके मिलने के बाद ही हमलावरों की पहचान हो पाएगी. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में कईटीमों को लगाया गया है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि कई उसका कोईआपराधिक इतिहास तो नहीं है. इसके साथ ही पुलिस टीमें इलाके के बदमाशों के बारे में भी पता लगा रही है, कहीं किसी का इस वारदात से संबंध तो नहीं है. घटना के समय वहां पर सक्रिय मोबाइल नंबरों के बारे में भी पुलिस छानबीन कर जानकारी जुटा रही है. पुलिस ने कईसंदिग्ध नंबरों के बारे में जानकारी भी जुटाई है.

रेस्तरां भी दो माह से बंद कर रखा था

पंकज को बीते कई माह से कर्ज देने वाला शख्स धमका रहा था. धमकियों से पंकज का पूरा परिवार काफी डरा हुआ था. इसी वजह से पंकज ने पहाड़गंज स्थित अपने रेस्तरां को भी बीते दो माह से बंद कर रखा था. पंकज का कहना हैकि वह घर से निकलने से भी कतराता था. आरोपी उसे कई बार धमकी दे चुका था.

बच्चे के सामने ही मां ने दम तोड़ा

बच्चे को माता-पिता के साथ कार में घूमना बेहद पसंद था, इसलिए पंकज पत्नी और बेटे को रात के समय घूमाने ले गए थे. वापसी में जब बदमाशों ने प्रिया को गोली मारी तो बच्च भी उनकी गोद में ही था. बच्चे के सामने ही उसकी मां तड़पड़ी रही और अस्पताल जाने के बाद उसने दम तोड़ दिया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

रुपये लौटाने को सूदखोर धमकी दे रहा था

मामले को लेकर की गई पूछताछके दौरान पीड़ित पति पंकज मेहरा ने पुलिस को बताया कि उसने सोनीपत निवासी एक युवक से 5 लाख रुपये उधार लिए थे. वह इसका मोटा ब्याज वसूलता था. ब्याज और मूलधन मिलाकर अब सूदखोर उससे 40 लाख रुपये मांग रहा था. आरोप है कि सूदखोर युवक रकम की वसूली के लिए पिछले कुछ दिनों से लगातार उसे धमकी दे रहा था. पंकज ने उसी शख्स द्वारा हत्या करवाने की आशंका जताई है. इस मामले में पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर जांच कर रही है.

दिल्ली 55 घंटे में छह हत्याओं से दहली

गैंगवार और आपसी रंजिश में बीते 55 घंटों में ब्रहमपुरी, भजनपुरा, जैतपुर, उस्मानपुर, कृष्णा नगर और शालीमार बाग में हुई एक के बाद एक ताबड़तोड़ छह हत्याओं से राजधानी दहल उठी. हैरानी की बात है कि दिल्ली पुलिस को चुनौती देते हुए बेखौफ बदमाश सरेआम छह हत्याएं करके आसानी से फरार हो गए. 55 घंटे में पुलिस इनमें से महज एक ही मामला सुलझा सकी है.

कई वारदातों के बाद भी पुलिस नहीं चेती

बीते रविवार को भजनपुरा में आरिफ हुसैन रजा और ब्रह्मपुरी में हुई वाजिद की हत्याओं को पुलिस यमुनापार में चल रही गैंगवार का नतीजा मान रही है. इस गैंगवार में पहले भी कई हत्याएं को चुकी हैं, फिर भी पुलिस इन पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम रही है. वहीं, मंगलवार सुबह उस्मानपुर में हुई रोहित की हत्या को भी पुलिस गैंगवार से जोड़कर देख रही है. जांच अधिकारियों का कहना है कि करीब ढाई माह पूर्व नासिर गैंग से जुड़े बदमाशों ने छेनू के करीबी इमरान और कमर की हत्या कर दी थी. माना जा रहा है कि उसी का बदला लेने के लिए छेनू के इशारे पर वाजिद और आरिफ को मौत के घाट उतार दिया गया. स्थानीय पुलिस का कहना है कि इरफान उर्फ छेनू पहलवान जेल में बंद है.

वाजिद के नासिर गैंग से नजदीकी रिश्ते

इन दोनों गैंग पर नजर रखने वाले पुलिस अधिकारियों की मानें तो वाजिद को नासिर गैंग का फाइनेंसर माना जाता था. वह गैंग के सदस्यों और उनके मुकदमों की पैरवी के लिए नगदी उपलब्ध कराता था. वह गैंग को हथियार खरीदने के लिए रुपये भी देता था. पुलिस के अनुसार, वाजिद और आरिफ का कोई सीधा संबंध नहीं था. आरिफ का नासिर गैंग के लड़कों के साथ उठने-बैठने की बात सामने आ रही है. इस बारे में भी पुलिस की कईटीमों को छानबीन के लिए लगाया गया है.इस मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं.

पहले मेरे जीजा और अब मेरे बौयफ्रैंड ने मेरे साथ जिस्मानी संबंध बनाया, मैं क्या करूं?

सवाल
मैं 22 साल की हूं. जब मैं 14 साल की थी, तब मेरे जीजा ने मेरे साथ हमबिस्तरी की थी. ऐसा उन्होंने कई बार किया. हर बार सैक्स करने के बाद वे मुझे एक टैबलेट खिलाते थे. अब मेरे बौयफ्रैंड ने मेरे साथ जिस्मानी संबंध बनाया, तो मैं ने उसे जीजा के बारे में बता दिया.

मैं पिछले 8 सालों से अपने जीजा से दूर हूं, पर वे मैसेज कर के मुझे परेशान करते हैं. वे फिर से संबंध बनाने की बात करते हैं और मना करने पर घर वालों को बताने की धमकी देते हैं. मैं क्या करूं?

जवाब
हमबिस्तरी वाकई मजेदार होती है, इसीलिए तो 14 साल की उम्र में आप ने जीजा को मौका दिया और अब बौयफ्रैंड को खेलने दे रही हैं. खुद को खिलौना न बनने दें और शादी के बाद हमबिस्तरी करने की सोचें. जीजा से डरने की कोई जरूरत नहीं है. वह अपनी करतूत किसी को नहीं बताएगा. वह कुछ कहेगा, तो खुद ही फंसेगा.

कब्रिस्तान में भाषाएं और खत्म होती संस्कृति

कहावत है कि किसी संस्कृति को खत्म करना हो तो उस की भाषा नष्ट कर दीजिए. यह जुमला कुछ हद तक सही ही है क्योंकि भाषा किसी समुदाय की प्रमुख पहचान होती है, जो कि तेजी से नष्ट हो रही है. वैश्वीकरण ने दुनिया को सिर्फ फायदे पहुंचाए हों, ऐसा नहीं है. इस ने हम से बहुतकुछ छीना भी है.

छोटीछोटी संसकृतियां वैश्वीकरण की आंधी में तिनके की तरह बह रही हैं. उन की बोलीभाषा, उन की सांस्कृतिक पहचान आदि पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. कुछ अरसे पहले एक सर्वेक्षण में कहा गया कि पिछले 50 वर्षों में भारत में 250 भाषाएं खत्म हो गईं. भाषाएं अलगअलग वजहों से बड़ी तेजी से मर रही हैं. ऐसे में यह कहा जाने लगा है कि भारत क्या भाषाओं का कब्रिस्तान बनता जा रहा है.

काफी समय से लुप्त होती भाषाओं की चिंता करने वालों के बीच में यह सवाल उठ रहा है. यह मुद्दा काफी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि भारत दुनिया का सब से ज्यादा भाषाओं वाला दूसरा देश है. पिछले 50 वर्षों में भारत की करीब 20 फीसदी भाषाएं विलुप्त हो गई हैं. पीपुल लिंगुइस्टिक सर्वे के मुख्य संयोजक गणेश देवी ने कुछ अरसे पहले यह खुलासा किया था. उन का दावा है कि भारत से ‘लोक’ की जबान काटने की सुनियोजित साजिश की जा रही है.

50 वर्षों से पहले 1961 की जनगणना के बाद 1,652 मातृभाषाओं का पता चला था. उस के बाद ऐसी कोई सूची नहीं बनी. उस वक्त माना गया था कि 1,652 नामों में से करीब 1,100 मातृभाषाएं थीं, क्योंकि कई बार लोग गलत सूचनाएं दे देते थे. वड़ोदरा के भाषा शोध और प्रकाशन केंद्र के सर्वे से यह बात सामने आई है. 1971 में केवल 108 भाषाओं की सूची ही सामने आई थी क्योंकि सरकारी नीतियों के मुताबिक किसी भाषा को सूची में शामिल करने के लिए उसे बोलने वालों की तादाद कम से कम 10 हजार होनी चाहिए. यह भारत सरकार ने शर्त के तौर पर रखा था.

इस बार भाषाओं के बारे में निष्कर्ष निकालने के लिए 1961 की सूची को आधार बनाया गया. इस से पहले ब्रिटिश शासनकाल में अंगरेज अफसर जौन अब्राहम ग्रियर्सन की अगुआई में 1894-1928 के बीच इस तरह का भाषाई सर्वे हुआ था. उस के 100 वर्षों बाद भाषा रिसर्च ऐंड पब्लिकेशन सैंटर नामक संस्था की ओर से भारतीय भाषाओं का लोक सर्वेक्षण यानी पीएलएसआई किया गया.

सर्वेक्षण में कहा गया है कि 1961 में भारत में 1,100 भाषाएं बोली जाती थीं. पिछले 50 वर्षों के दौरान इन में से 250 भाषाएं लुप्त हो गई हैं और फिलहाल 850 भाषाएं जीवित हैं.

सर्वेक्षण की प्रासंगिकता के सवाल पर उन के प्रवक्ता ने कहा कि हर शब्द एक अलग विश्वदृष्टि पेश करता है. मिसाल के तौर पर, हम कितने लाख बार रोए होंगे तो एक शब्द पैदा हुआ होगा आंसू, यह शब्द गया तो हमारी विश्वदृष्टि भी गई.

हालांकि, इस सर्वे में बोली और भाषा में वर्गीकरण नहीं किया गया है. इस विषय पर विद्वानों का कहना है कि यह विवाद ही फुजूल है. भाषा सिर्फ भाषा होती है. हम इस धारणा को सिरे से खारिज करते हैं कि जिस भाषा की लिपि नहीं है वह बोली है. विश्व की ज्यादातर भाषाओं के पास लिपि नहीं है.

लिपियों का अभाव

दुनिया में कुल 6 हजार भाषाएं हैं और 300 से ज्यादा के पास अपनी कोई लिपि नहीं है, लेकिन वे बहुत मशहूर भाषाएं हैं. यहां तक कि अंगरेजी की भी अपनी लिपि नहीं है. वह भी उधार की लिपि यानी रोमन में लिखी जाती है. हिंदी देवनागरी में लिखी जाती है. देवनागरी में ही संस्कृत, मराठी, नेपाली आदि भाषाएं भी लिखी जाती हैं. यानी भाषा की अपनी लिपि होनी जरूरी नहीं है.

कुछ विद्वान इस की परिभाषा देते हैं कि जो भाष कराए, वही भाषा है, उस का लिखा जाना जरूरी नहीं है. वेदों के बारे में भी कहा जाता है कि वह बोला हुआ ज्ञान है. श्रुति है. वह पढ़ा अथवा लिखा हुआ ज्ञान बाद में बना.

सैकड़ों भाषाओं के करोड़ों शब्दों की विश्वदृष्टि को अगली पीढ़ी को सौंपने के उद्देश्य से सर्वे किया गया. सर्वे के मुताबिक, करीब 400 भाषाएं ऐसी हैं जो घुमंतू, आदिवासी और गैरअधिसूचित जातियों द्वारा बोली जाती हैं.

सर्वेक्षण में जिन 780 भाषाओं का अध्ययन किया गया, उन में से 400 भाषाओं का व्याकरण और शब्दकोश भी तैयार किया गया है.

अध्ययन में पाया गया कि दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद जैसे शहरों में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं. अरुणाचल में 90 भाषाएं बोली जाती हैं. दादर और नागर हवेली में गोरपा नाम की एक भाषा मिली जिस का अब तक कोई रिकौर्ड नहीं है. हिंदी बोलने वालों की संख्या लगभग 40 करोड़ है, जबकि सिक्किम में माझी बोलने वालों की संख्या सिर्फ 4 है.

सर्वेक्षण में उन भाषाओं को भी शामिल किया गया जिन्हें बोलने वालों की संख्या 10 हजार से कम है. सर्वेक्षण में इन भाषाओं को शामिल करने के पीछे देवी ने तर्क दिया कि बंगलादेश युद्घ के बाद भाषाई संघर्ष की संभावनाओं को खत्म करने के लिए रणनीति के तहत उन भाषाओं को जनगणना में शामिल करना बंद कर दिया गया, जिन्हें बोलने वालों की संख्या 10 हजार से कम हो. यही वजह है कि 1961 की जनगणना में 1,652 भाषाओं का जिक्र है, जबकि 1971 में यही घट कर 182 हो गई और 2001 में 122 रह गई.

सर्वेक्षण में ऐसा माना गया कि 1961 की जनगणना में जिन 1,652 भाषाओं का जिक्र है, उन में से अनुमानतया 1,100 को भाषा का दरजा दिया जा सकता है. भारत सरकार की तरफ से 2006-07 में भारतीय भाषाओं पर सर्वेक्षण कराए जाने की पहल हुई थी, लेकिन यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी.

भाषाओं का विमर्श केवल प्रमुख भाषाओं तक सीमित है. जैसे, हाल ही में कर्नाटक और तमिलनाडु में हिंदी थोपने के खिलाफ आंदोलन हुआ. इसी तरह कई हिंदीभाषी राज्यों में अंगरेजी को निशाना बनाया जाता है क्योंकि कुछ लोगों को लगता है कि अंगरेजी की लोकप्रियता भारतीय भाषाओं की कीमत पर बढ़ रही है.

फंड का फेर

हिंदी बनाम अंगरेजी से या हिंदी बनाम कन्नड़ की बहस से एक महत्त्वपूर्ण बहस यह भी चल रही है कि छोटी आदिवासी भाषाएं कैसे राज्यों की अधिकृत भाषाओं के सामने टिक पाएंगी. कागजों पर सरकारें लुप्त हो रही भाषाओं की मदद करते बहुतकुछ दिखाती हैं. 2014 के बाद आई सरकार ने उन भाषाओं का डौक्युमैंटेशन और संरक्षण का काम शुरू किया है जिन्हें बोलने वाले 10 हजार से कम हैं. यह काम सैंट्रल इंस्टिट्यूट औफ लैंग्वेजेज द्वारा किया जा रहा है. जिस के बारे में वहां के कर्मचारियों का कहना है कि उस के पास फंड कम है और योग्य कर्मचारियों की कमी भी है.

इस के अलावा सरकार ने 9 विश्वविद्यालयों में विलुप्त भाषाओं के केंद्र स्थापित किए हैं. अंतर्राष्ट्रीय संस्था फाउंडेशन औफ एनडैंजर्ड लैंग्वैजेज के अध्यक्ष निकोलस औस्टलर का कहना है कि इस मामले में सरकार का समर्थन जरूरी है, मगर लंबे समय में समुदाय तभी फलतेफूलते हैं जब वे मामलों को अपने हाथों में लेते हैं.

वैश्विक स्तर पर देखें तो वहां भी अंगरेजी के वर्चस्व के आगे सैकड़ों भाषाओं पर अस्तित्व का संकट है. संयुक्त राष्ट्र की ओर से 2009 में जारी आंकड़ों के मुताबिक, सब से खराब हालत भारत में है जहां 196 भाषाएं विलुप्ति के कगार पर हैं. इस के बाद अमेरिका का स्थान है, जहां 192 भाषाएं विलुप्तप्राय हैं. इंडोनेशिया में 147 भाषाएं मिटने वाली हैं.

दुनिया में 199 भाषाएं ऐसी हैं जिन्हें बोलने वालों की संख्या 10 से भी कम है. 178 भाषाएं ऐसी हैं जिन्हें बोलने वालों की संख्या 150 लोगों से भी कम है. एक अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर में 6,900 भाषाएं बोली जाती हैं, जिन में से 2,500 भाषाओं की स्थिति चिंताजनक है. यदि भाषा संस्कृति का आधार है तो इन भाषाओं के नष्ट होने के साथ ये संस्कृतियां भी नष्ट हो जाएंगी.

गणेश देवी के मुताबिक, दुनिया की 6 हजार भाषाओं में से 4 हजार भाषाओं पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है, जिन में से 10 फीसदी भाषाएं भारत में बोली जाती हैं. दूसरे शब्दों में, कुल 780 भाषाओं में से 400 भारतीय भाषाएं विलुप्त हो सकती हैं.

उल्लेखनीय है कि दुनिया की सब से ज्यादा भाषाएं पापुआ न्यू गिनी में हैं. इन की संख्या 838 है. तीसरा नंबर इंडोनेशिया का है जहां 707 भाषाएं हैं. चौथे नंबर पर नाइजीरिया है 526 भाषाओं के साथ. उस के बाद क्रमश: अमेरिका (422), चीन (300), मैक्सिको (289), कैमरून (281), आस्ट्रेलिया (245), ब्राजील (229) के नंबर आते हैं. मगर भारत में अन्य देशों की तुलना में ज्यादा भाषाएं विलुप्त हो रही हैं. पापुआ न्यू गिनी में 98, इंडोनेशिया 143, अमेरिका 191, चीन 144, मैक्सिको 143, आस्ट्रेलिया 108, ब्राजील 190 और कनाडा में 87 भाषाएं विलुप्त हो चुकी हैं.

भारत में 2 तरह की भाषाएं लुप्त हुई हैं. एक तो तटीय इलाकों के लोग ‘सी फार्मिंग’ की तकनीक में बदलाव होने से शहरों की तरफ चले गए. उन की भाषाएं ज्यादा विलुप्त हुईं. दूसरे, जो डीनोटिफाइड कैटेगरी है, बंजारा समुदाय के लोग, जिन्हें एक समय अपराधी माना जाता था. वे अब शहरों में जा कर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे 190 समुदाय हैं, जिन की भाषाएं बड़े पैमाने पर लुप्त हो गई हैं.

गणेश देवी के अनुसार, बंजारों, आदिवासी या अन्य पिछड़े समाजों की भाषाएं पूरे विश्व में लगातार नष्ट हो रही हैं. यह आधुनिकता की सब से बड़ी विडंबना है. ऐसे लोग देश के लगभग हर हिस्से में फैले हैं. ऐसा नहीं है कि ये लोग जीवित नहीं हैं. ये जिंदा हैं और इन की संख्या लाखों में हैं, लेकिन ये अपनी भाषा भूल चुके हैं.

जानकारों का एक समूह मानता है कि ग्लोबलाइजेशन की वजह से मातृभाषाओं की मौत हो रही है. लोग जहां जाते हैं वहीं की भाषा अपना लेते हैं और अपनी भाषा को छोड़ देते हैं.

वैसे, ग्लोबलाइजेशन को कितना ही कोस लीजिए, वह वक्त का तकाजा है. उस में छोटे समुदायों के आपस में जुड़ने से दुनिया एक गांव बनती जा रही है. माइग्रेशन, परिवहन और संचार के साधन लोगों को पास ला रहे हैं. इस में पुरानी भाषाओं और बोलियों का क्षय होना स्वाभाविक है. मगर उस में से जो प्रमुख भाषाएं उभर कर आ रही हैं उन में से करोड़ों लोग जुड़ते हैं.

सुरक्षित सेक्स के लिए अपनाएं ये टिप्स

कभी-कभी ऐसा होता है, रिश्ते शुरू होते ही, रिश्ते खत्म हो जाते हैं. कभी-कभी एक रिश्ता ऐसा होता है जो वक्त के साथ-साथ और गहरा हो जाता है. वो रिश्ता कहलाता है प्यार और सेक्स का रिश्ता. आकर्षण रिश्ते का बीजारोपण तो कर देता है, लेकिन कितनी दूर तक ले कर जाना है यह आप पर निर्भर करता है.

और अगर दोनों रिश्ते को सेक्स तक ले कर जा रहे है, तो फिर आपको कुछ बातों का खयाल रखना जरूरी है. क्योंकि बात जब सेक्स की होती है तो सुरक्षा को नजर अंदाज नहीं करना चाहिये.

सेक्स के बारे में बात करें

हमारा कहने का अर्थ यह नहीं कि आप अश्लील बातें करने लग जाएं. अगर आप अपने साथी के सीथ पहली बार सेक्स करने जा रहे हैं, तो कुछ बातों पर जरूर ध्यान दें. यौन रोग, यौन साथी और अन्य बातों के बारे में बात कर लेनी चाहिये. सेक्स से पहले आप दोनों का एक ही सतह पर होना जरूरी है.

कण्डोम का उपयोग करें

आप चाहे पहली बार संभोग करने जा रहे हों या फिर आप अनुभवी हों, कण्डोम सुरक्षा का सबसे बड़ा जरिया है. यह न केवल आपको अनचाहे गर्भ बचाता है, बल्कि यह एचआईवी/एड्स और अन्य कई यौन रोग से भी आपकी रक्षा करता है. ओर हां, एक समय में एक ही कण्डोंम पहने, दो कण्डोम पहनने से आपको नुकसान ही होगा.

लुब्रिकेटेड कण्डोम का इस्तमाल

संभोग के लिए लुब्रिकेटेड कण्डोम का ही इस्तमाल करें. लुब्रिकेशन न सिर्फ कण्डोम को फटने से बचाता है, बल्कि इससे पहनना और इस्तमाल करना भी आसान होता है. इतना ही नहीं अधिक लुब्रिकेशन से आपकी महिला साथी को सभोंग का अधिक आनंद आता है.

साथी के लिए रहें वफादार

अपने साथी के प्रति वफादार रहकर आप यौन संचारित रोगों के खतरों को कम कर सकते है. याद रखे, जब आप किसी साथी के साथ संभोग करते है, तो कहीं न कहीं अपरोक्ष रूप से आप उन सब लोगों के साथ जुड़ जाते हैं, जिनके साथ उस व्यक्ति का संबंध रहा है. तो ऐसे में बहतर हैं कि आप अपने साथी के प्रति वफादार रहें.

कण्डोम फिर भी है जरूरी

भले ही आप केवल अपने साथी के साथ ही संबंध बना रहे हों, लेकिन फिर भी कण्डोम का कोई विकल्प नहीं हैं. और आप इसकी अनदेखी नहीं कर सकते.

अल्कोहल या अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहें

कई गलत फैसले शराब और ड्रग्स के प्रभाव में लिये जाते हैं. तो सेक्सुल क्रिया से पहले और दौरान अल्कोहल या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करें.

ओरल सेक्स से बचें

ओरल सेक्स से कई प्रकार के संक्रमण हो सकते हैं. कई ऐसे उदाहरण भी सामने आये हैं, जब ओरल सेक्स से व्यक्ति को कैंसर होने की बात सामने आयी है. इससे बचने का एक तरीका यह हैं, ओरल सेक्स करते हुए आप कण्डोम का उपयोग करें. बाजार में आजकल फ्लेवर कण्डोम उपलब्ध हैं. हां, संभोग के लिए सामान्य लुब्रिकेटेड कण्डोम का ही इस्तेमाल करें.

जो न हो पसंद वो न करें

सेक्स आपकी पूरी तरह से निजी पसंद का मामला है. किसी प्रकार के दबाव में आकर सेक्स न करें. जब तक आप पूरी तरह से आश्वस्त न हों, इस क्रिया से दूर ही रहें. सुरक्षित रहें, तभी आप बेहतर और आनंनदायक सेक्स का आनंद उठा पायेंगे.

हिमांशु मल्होत्रा को मिलेगा ‘मौका या धोखा’

इंसान के जीवन में कई इच्छाएं होती है मगर क्या आपने कभी सोचा है कि आपके द्वारा की गई एक इच्छा का परिणाम जीवन की सबसे बड़ी गलती बन जाए ? एक निर्णय जो आपके जीवन को नर्क से भी बत्तर बना दे. जी हाँ,  हंगामा पर बहुत जल्द प्रसारित होने वाली मर्डर मिस्ट्री ‘मौका या धोखा’ में नजर आने वाले अभिनेता हिमांशु मल्होत्रा ने भी ऐसा ही महसूस किया जब उनके किरदार अमित सहगल को शो में किरदार शालिनी (समीक्षा भटनागर) और सत्यजीत (आभास मेहता) ने धोखा देते है . मल्टीटैलेंटेड अभिनेता हिमांशु मल्होत्रा के चाहनेवालो को लिए इनकी यह नई  सीरीज किसी सौगात से कम नहीं है , जैसे अब तक उन्होंने अपने सभी प्रोजेक्ट से दर्शकों के दिल में जगह बनाये  है ठीक उसी तरह एक फिर सबका दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

अपनी नई भूमिका के बारे में बात करते हुए हिमांशु मल्होत्रा कहते है कि, ”’मौका या धोखा’ एक ऐसी कहानी है जो एक अभिनेता को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए प्रेरित करती है. मेरे किरदार का नाम अमित सहगल है , जो अपनी एक ही इच्छा के कारण फंस गया है जो उसके जीवन को नियंत्रण से बाहर कर देता है। मेरा किरदार बहुत अलग है , निजी  जीवन मैं अपने किरदार से बिलकुल भी मेल नहीं करता इस वजह से किरदार में पूरी तरह से उतरना मुश्किल था . मगर यह सब मेरे लिए बहुत नया था इसलिए बहुत अच्छी तरह से मैं अपने किरदार के ढांचे में उतरा क्योकि चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का मज़ा ही कुछ अलग होता है.  इस भूमिका की तैयारी करने और अपने चाहनेवालो  के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने में मुझे बहुत प्रयास, समय और समर्पण लगा. यह शो वास्तव में एक पेचीदा मर्डर मिस्ट्री है जिसका अनुभव दर्शकों के लिए शानदार होगा . इस सीरीज का हर एक एपिसोड ट्विस्ट और टर्न अन्य किरदारों के विभिन्न रंगों का अनावरण करेंगे , जिसका उतर चढ़ाव दर्शकों के मनोरंजन में चार चाँद लगा देगा.

Father’s Day Special – नीरा: क्या पिता को उनका पहला प्यार लौटा पाई काव्या

आज नीरा का मन सुबह से ही न जाने क्यों उदास था. कालेज  के गेट से बाहर निकलते ही कार से उतरते हुए एक व्यक्ति की ओर उस का ध्यान गया तो वह धक से रह गई. कार रोक कर उस ने अधेड़ उम्र के युवक को एक लंबे अरसे बाद देख कर पहचानने की कोशिश की. वही पुराना अंदाज, चेक की शर्ट, गौगल्स से झांकती हुई आंखें कुछ बयान कर रही थी. ‘कहीं ये उस का वहम तो नहीं’ ये सोचते हुए उस ने अपने मन को तसल्ली देने की कोशिश की. नहीं यह दीप तो नहीं हो सकता वह तो कनाडा में है.

वह यहां कैसे हो सकता है? कुछ पल के लिए तो अचानक ही आंखों से निकलती अविरल धारा ने अतीत के पन्नों को खोल कर रख दिया. उस ने रिवर्स करते हुए कार को वापस कालेज की ओर मोड़ा. कार पार्किंग में खड़ी करते ही मिसेज कपूर मिलते ही बोल पड़ी, ‘‘अरे नीरा तुम तो आज आंटी को होस्पीटल ले जाने वाली थी चैकअप के लिए.’’ ‘‘सौरी, डाक्टर का अपौयमैंट कल का है. मैं भूल गई थी.’’ ‘‘नीरा तुम काम का टैंशन आजकल कुछ ज्यादा ही लेने लगी हो. मेरी मानो तो कुछ दिन मां को ले कर हिल स्टेशन चली जाओ.’’ मिसेज कपूर ने नीरा को प्यार से डांटने के अंदाज से कहा.

‘‘ओ के मैडम. जो हुकुम मेरी आका,’’ कहते हुए नीरा ने व्हाइट कलर की कार की ओर नजर उठाई. तब तक दीप कालेज के गेट के अंदर आ चुका था. यह कपूर मैडम भी बातोंबातों में कभी इतना उलझा लेती हैं मन ही मन बुदबुदाती हुई नीरा वापस अपने फाइन आर्ट डिपार्टमैंट की ओर चली गई. देखा तो बरामदे में हाथ में फाइल लिए खड़ी लड़की ने हैलो मैडम कह कर हाथ जोड़ कर अभिवादन करते हुए उस से कहा, ‘‘ऐक्सक्यूज मी मुझे मैडम नीरा दास से मिलना है.’’

‘‘मैं ही नीरा दास हूं. फाइन आर्ट में ऐडमिशन लेना है क्या?’’ ‘‘अरे वाह, सही पकड़ा आप ने. पर मैम आप को कैसे पता चला कि मुझे फाइन आर्ट में ऐडमिशन चाहिए?’’ ‘‘बातें तो अच्छी कर लेती हो. मेरे पास कोई साइंस या कौमर्स का तो स्टूडैंट आएगा नहीं,’’ नीरा ने कमरे का ताला खोलते हुए कहा. तभी पीछेपीछे अंदर दीप भी आ गया और बेतकल्लुफ हो कर बिना किसी दुआसलाम कर आ कर कुरसी पर बैठ गया. काव्या को पापा का यह व्यवहार अच्छा नहीं लगा.

पर चाह कर भी वह कुछ नहीं बोल पाई. मन ही मन सोचने लगी कि पापा की तो बाद में घर पहुंच कर क्लास लूंगी.  उस ने नीरा से कहा कि मैडम मैं फाइन आर्ट में ऐडमिशन लेना चाहती हूं. मैं उदयपुर से आई हूं, ‘‘अरे झीलों की नगरी से. ब्यूटीफुल प्लेस.’’ ‘‘आप भी गई हैं वहां पर.’’ ‘‘हां एक बार कालेज टूर पर गई थी न चाहते हुए भी अचानक उस के मुंह से निकल ही गया.’’ ‘‘अरे वाह तब तो मैं बहुत लकी हूं. आप को मेरा शहर पसंद है. मेरे पापा कनाडा में रहते थे पर अब जयपुर ही आ गए हैं पर मैं बचपन से ही अपने नानानानी के पास उदयपुर में रह रही हूं.’’

‘‘काव्या बेटा अपनी पूरी हिस्ट्री बाद में बता देना, पहले अपना फार्म तो  फिलअप कर दो,’’ दीप ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा. नीरा ने संभलते हुए कहा, ‘‘अरे आप बैठिए मैं फौर्म ले कर अभी आती हूं.’’ पास में ही पड़े हुए पानी की बोतल को मेज पर रखते हुए फोन में चाय का और्डर देते हुए नीरा ने काव्या से कहा कि पहले काउंटर नंबर 5 पर जा कर फीस जमा कर दो.

पापा के चश्मे से झांकती हुई आंखों से काव्या ने पल भर में ही जान लिया कि जरूर नीरा मैडम व पापा के बीच कोई पुराना रिश्ता है. ‘‘पापा आप ठीक तो हैं? काव्या ने पापा के चेहरे पर छलकती पसीने की बूंदों को देख कर कहा.’’ ‘‘डौंट वरी. आई एम फाइन,’’ दीप ने रूमाल से अपने चेहरे को पौंछते हुए कहा. तभी कैंटीन का वेटर चाय ला कर टेबल पर रख गया. ‘‘ओ के पापा. मैं काउंटर से जब तक फौर्म ले कर आती हूं,’’ कहते हुए काव्या बाहर निकल गई.

‘‘सौरी, काव्या कुछ ज्यादा ही बोलती है,’’ कहते हुए एक ही सांस में दीप पूरा गिलास पानी गटागट पी गया. कलफ लगी गुलाबी रंग की साड़ी, माथे पर छोटी सी बिंदी, होंठों पर गुलाबी रंग की हलकी सी लिपस्टिक, छोटा सा बालों का जूड़ा, कलाई में घड़ी सौम्यता व सादगी की वही पुरानी झलक. आज 20 वर्षों के बाद भी नीरा को मूक दर्शक की तरह निहारते हुए कुछ देर बाद दीप ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘‘नीरा घर में सब कैसे हैं?’’

‘‘तुम्हारे कनाडा जाने के बाद ही पापा का हार्ट फेल हो  गया. सदमे में मां की हालत बिगड़ती चली गई. बस जिंदगी जैसेतैसे गुजर रही है.’’ ‘‘अरे इतना कुछ हो गया और तुम ने खबर तक नहीं की… क्या मैं इतना पराया हो गया?’’ ‘‘अपने भी तो नहीं रहे. तुम्हारी शादी के बारे में तो मुझे पता चल गया था. फिर मेरे पास तुम्हारा कोई पताठिकाना भी तो नहीं था,’’ नीरा ने साड़ी के पल्लू से आसुंओं को छिपाने की कोशिश की.

‘‘तुम्हारी अपनी फैमिली?’’

‘‘मैं ने शादी नहीं की.’’

‘‘क्यों?’’

‘‘क्या शादी के बिना इन्सान जी नहीं सकता?’’

‘‘अरे, मेरा ये मतलब नहीं था.’’

‘‘अब कूची और कैनवास ही मेरे हमसफर साथी हैं जिन में जब चाहे जिंदगी के मनचाहे रंग मैं भर सकती हूं.

बिना किसी रोकटोक के.’’ बात पूरी हो पाती इस से पहले काव्या हाथों में फौर्म ले कर आते ही चहकते हुई बोली, ‘‘मैडम ये रहा फौर्म. प्लीज आप जल्दी से फिलअप करवा दीजिए.’’

‘‘काव्या यहां बैठो मैं भरवा देती हूं. जब तक दीप तुम मेरी आर्ट गैलेरी देख सकते हो,’’

नीरा मैडम के मुंह से पापा का नाम सुन कर काव्या ने चौंकते हुए कहा, ‘‘अरे आप एकदूसरे को जानते हैं क्या?’’

‘‘हां काव्या नीरा मेरी क्लासमेट रह चुकी हैं पूरे 3 साल तक राजस्थान यूनिवर्सिटी में.’

’ ‘‘वाउ… अरे कमाल है. आप ने तो कभी बताया ही नहीं कि जयपुर में भी आप कभी रह चुके हैं.’’

‘‘बेटा हमें जयपुर छोड़े तो 20-22 साल हो गए. कभी बताने का मौका ही नहीं मिला. एक के बाद एक परेशानियां जीवन में आती रही.’’

‘‘फौर्म में दीपक बजाज के बाद लेट जया बजाज लिखते ही नीरा ने काव्या के फार्म पर हाथ रखते हुए कहा कि तुम कहीं गलत तो नहीं हो. यह लेट क्यों लिखा है.’’

‘‘नहीं मैम मेरी मम्मी अब इस दुनिया में नहीं है.’’

‘‘ओह, आई एम वेरी सौरी.’’  ‘‘नीरा काव्या जब 2 साल की ही थी तब ही बिजनैस मीटिंग के लिए जाते  वक्त एक कार ऐक्सीडैंट में जया…’’ दीप ने रूंधे गले से कहा.

‘‘मम्मी की मौत के बाद नानानानी कनाडा छोड़ कर इंडिया आ गए तब से मैं उदयपुर में हूं. पापा से तो बस कभी साल में एकाध बार ही मिल पाती थी. पर अब हमेशा पापा के साथ ही रहूंगी.’’ काव्या की आंखों में डबडबाते आंसुओं को देख कर नीरा ने काव्या का हाथ पकड़ कर कहा,

‘‘सौरी मैं ने गलत टाइम पर यह बात की. चलो पहले यह फौर्म भर कर जल्दी से जमा करो आज लास्ट डेट है.’’

‘‘मैम प्लीज आप का मोबाइल नं. मिल जाएगा, कुछ जानकारी लेनी हो तो…’’

‘‘नो प्रौब्लम,’’ नीरा ने अपना विजिटिंग कार्ड काव्या को दे दिया.

फौर्म भर कर काव्या फौर्म जमा करने चली गई तब दीप ने अपना कार्ड देते हुए कहा कि अब मैं भी परमानेंटली फिर से जयपुर में ही आ गया हूं. कनाडा हमें रास नहीं आया.’’ ‘‘पहले जया फिर मम्मीपापा को खो देने के बाद वहां अब बचा ही क्या है? इन 20-22 सालों में मैं ने सब कुछ खो दिया है. सिवा पुरानी यादों के.’’

‘‘ओ के बाद में मिलते हैं.’’ घर आ कर नीरा की आंखों में पुरानी यादों की धुंधली तसवीरें ताजा होने लगी. न चाहते हुए भी उस के मुंह से निकल गया मां आज दीप मिले थे.’’

‘‘कौन दीप, वही सेठ भंवर लालजी का बेटा.’’

‘‘हां मां.’’

‘‘अब यहां क्या करने आया है?’’

‘‘मां उस के साथ बहुत बड़ी ट्रैजडी हो गई. अंकलआंटी भी चल बसे और पत्नी भी. बेटी का ऐडमिशन कराने आए थे.’’

‘‘ऐसे खुदगर्ज इंसान के साथ ऐसा ही होना चाहिए.’’

‘‘मां ऐसा मत कहो. क्या पता कोई मजबूरी रही हो.’’ बेमन से ही डाइनिंग टेबल पर रखा खाना मां को परोसते हुए नीरा ने कहा, ‘‘मां आप खाना खा लीजिए. मुझे भूख नहीं है. दवा याद से ले लेना. आज मेरे सिर में दर्द है मैं जल्दी सोने जा रही हूं.’’

अपने कमरे में जा कर उस ने अलमारी से पुराना अलबम निकाला ब्लैक ऐंड व्हाइट फोटोज का रंग भी उस के जीवन की तरह धुंधला पड़ चुका था. उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी में दीप के साथ की फोटो के अलावा एक नाटक हीररांझा की देख कर पुरानी यादें ताजा होती गईं.

उसी दौरान तो उस की दीप से दोस्ती गहरी होती गई पर बीए औनर्स पूरा होते ही दीप जल्दी आने की कह कर अपने पापा के अचानक बीमारी की खबर आते ही कनाडा चला गया. फिर लौट कर ही नहीं आया. हां कुछ दिनों तक कुछ पत्र जरूर आए पर बाद में वह भी बंद. बाद में दोस्तों से पता चला कि उस ने किसी बिजनैसमेन की बेटी से शादी कर ली है.

वह सोचने लगी उसे तो ऐसे खुदगर्ज इंसान दीप से बात ही नहीं करना चाहिए था ताकि उसे अपनी गलती का एहसास तो हो. पर मन कह रहा था नहीं दीप आज भी मैं तुम्हें नहीं भुला पाई हूं. तुम्हारे बिना पूरा जीवन मैं ने यादों के सहारे बिता दिया. पूरी रात आंखों में पुरानी यादों को तसवीरों को सहेजते देखते कब सवेरा हो गया उसे पता ही नहीं चला.  समय पंख लगा कर तेजी से बीत रहा था. न जाने क्यों न चाहते हुए भी क्लास में काव्या को देखते ही नीरा को उस में दीप की ही छवि नजर आती. उस की हंसी, बातचीत का पूरा अंदाज उसे दीप जैसा ही लगता. रविवार के दिन वह सुबह उठ कर जैसे ही लौन में चाय पीने बैठी ही थी कि बाहर हौर्न की आवाज सुनाई दी.

उस ने माली को आवाज दे कर कहा कि रामू काका देखना कौन है? गेट खोलते ही देखा तो वह चौंक पड़ी देखा. दीप और काव्या हाथों में गुलाब का गुलदस्ता ले कर आ रहे हैं.

‘‘अरे आप लोग यों अचानक.’’ ‘‘ढेर सारी शुभकामनाएं. हैप्पी बर्थडे.’’

‘‘थैंक्स, पर मैं तो कभी अपना बर्थडे सैलिब्रेट नहीं करती,’’ न चाहते हुए उस ने गुलाब के फूलों का बुके ले ही लिया.

‘‘क्या करूं बहुत दिनों से अपने मन की बात करना चाहता था. तुम से माफी मांगना चाहता था. आज रातभर काव्या ने मुझे सोने नहीं दिया.

हमारे कालेज टाइम से अलग होने तक की कहानी पूछती रही. मैं तुम्हारा गुनहगार हूं. मेरी तो हिम्मत नहीं हो रही थी तुम्हारे घर आने की.’’

‘‘नीरा मैम, आप की मैं आज पूरी गलतफहमी दूर कर देती हूं. मेरे दादाजी के बिजनैस में घाटा लग जाने पर पापा को कनाडा अपनी बीमारी का बहाना बना कर बुला लिया और वहां अपने बिजनैस पार्टनर की बेटी मेरी मम्मी से जबरन ही शादी करवा दी. यह सब इतनी जल्दी में हुआ कि पापा को सोचने का टाइम भी नहीं मिला. पापा की आंखों में पछतावे की लकीरें मैं कई सालों से महसूस कर रही हूं. वह मन के तार से आप से आज भी जुड़े हैं. आप से उन का दर्द का रिश्ता जरूर है. प्लीज आप उन्हें माफ कर दीजिए,’’ काव्या ने एक नया रिश्ता जोड़ने की गरज से अपनी बात कही.

नीरा वहां बैठी मौन मूक सी आकाश में शून्य को निहारती रही. काव्या व दीप को विदा कर उस ने चुपचाप अपनी कार निकाली. यों अचानक ही दीप व काव्या के आ जाने से उस के जीवन में एक भूचाल सा आ गया था.

दूसरे दिन से फिर वह ही रूटीन कालेज में क्लासेज, मीटिंग के साथ पैंटिंग प्रदर्शनियों की तैयारी में व्यस्तता. प्रदर्शनी में एक पूरी सीरीज काव्या की पैंटिंग्स की थी. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण व सीनियर सिटीजन थीम पर. उस की उंगुलियों में सचमुच जादू था. काव्या की पैंटिंग के चर्चे पूरे कालेज में मशहूर होने लगे.

3 साल पलक झपकते ही कैसे गुजर गए पता ही नहीं चला. इन 3 सालों में वह और दीप बमुश्किल 5-6 बार ही मिले होंगे पर फोन में अकसर बात हो जाती थी फिर वह चाहे काव्या की पढ़ाई को ही ले कर हो.

‘‘काव्या ने बीए फाइनल ईयर आर्ट में पूरे क्लास में टौप किया. काव्या ने पार्टी अपने घर में रखी. दोस्तों के चले जाने के बाद बातों ही बातों में उस ने आखिर अपने मन की बात कह ही दी. नीरा आंटी लगता है कि अब तक आप ने पापा को माफ कर दिया होगा. कुछ दिनों बाद मेरी शादी भी हो जाएगी और पापा तो एकदम अकेले ही रह जाएंगे. मेरे दादाजी की गलतियों की सजा पापा ने 20-22 सालों तक भुगत ली. फिर आप ने भी तो पूरा जीवन अकेले ही गुजार लिया.’’

‘‘जीवन के आखिरी दिनों में बुढ़ापे में एकदूजे के सहारे की जरूरत  होती है. चाहे वह एक पति के रूप में हो या दोस्त के रूप में हो या फिर साथी के रूप में. अगर मैं इस अधूरी कहानी के पन्नों को पूरा कर सकूं और एक कोरे कैनवास में चंद लकीरें रंगों की भर सकूं तो मैं समझूंगी कि मेरी एक बेटी होने का मैं ने अपना कर्तव्य पूरा कर लिया,’’

काव्या की बातें सुन कर चाह कर भी नीरा कुछ बोल नहीं पाई. काव्या की बातों ने उसे सोचने को मजबूर कर दिया. अब तो धीरेधीरे कुछ ही दिनों में काव्या ने नीरा के मन को जीत लिया. नीरा के मन में भी काव्या के प्रति वात्सल्य, अपनेपन, प्यार का बीज प्रस्फुटित हो चुका था. चंचल व निश्चल मन की काव्या की जिद के आगे उसे आखिर झुकना ही पड़ा, अपना फैसला बदलना पड़ा. एक दिन कोर्ट में जा कर सिविल मैरिज फिर एक छोटी सी पार्टी के बाद अब वह मिस नीरा दास से मिसेज नीरा दास बजाज बन गई.

बुढ़ापे में नारी को एक पुरुष के सहारे की जरूरत होती है. न चाहते हुए भी उसे अपनी धारणा बदलनी पड़ी. उस के सूने मन के किसी कोने में एक बेटी की चाहत थी वह आज पूरी हो गई थी. काव्या के रूप में उसे एक प्यारी सी बेटी मिल गई. पुनर्मिलन की इस मधुर बेला में काव्या ने अटूट रिश्तों की डोर के बंधन में बांधते हुए विश्वास, प्रेम व त्याग की ज्योति जगमगा कर अपने पापा दीप व नीरा आंटी के रंग हीन सूने जीवन को इन्द्रधनुषी रंगों से सराबोर कर दिया.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें