भोजपुरी एक्टर रवि किशन की खूबसूरत बेटी ने इस फिल्म में किया डेब्यू, ट्रेलर हुआ लौन्च

भोजपुरी, बौलीवुड और दक्षिण की फिल्मों के जाने माने अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने बौलीवुड फिल्म ‘सब कुशल मंगल है’ के जरिए डेब्यू किया है. फिल्म का ट्रेलर लौन्च हो चुका है और यह फिल्म 3 जनवरी 2020 को देश भर में एक साथ रिलीज होने वाली है.

रीवा किशन के साथ ही अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा ने भी इस फिल्म से डेब्यू किया है. फिल्म की कहानी बिहार और झारखंड में शादी से जुड़ी विशेष प्रथा पर आधारित मानी जा रही है. ट्रेलर देख कर यह माना जा रहा है की फिल्म के डायलौग बेहद कसे हुए होंगे. ट्रेलर के शुरू में ही रीवा किशन लड़कों की पतंग काटते हुए नजर आती हैं. उस दौरान का उनका डायलॉग “कि अभी किस्मत वाले हैं ऐसे मां-बाप जिनकी लड़कियों ने लड़कों की नाक काट रखी है” खासा फेमस हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि के साथ रिश्ते को लेकर भड़कीं अरहान की गर्लफ्रेंड, पुलिस में दर्ज की शिकायत

ट्रेलर के नजरिये से फिल्म में भोजपुरी – हिंदी भाषा बेल्ट में बोली जाने वाली आम भाषा से जुड़े संवाद दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब होते नजर आयेंगे. एक संवाद “मंदिरा तुम्हें शर्म नहीं है हगडू बच्चों के साथ मस्ता रही हो” चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है.

इस फिल्म में रीवा किशन व प्रियांक शर्मा के साथ अक्षय खन्ना, सतीश कौशिक, सुप्रिया पाठक, युविका चौधरी, मृणाल जैन, अपूर्वा नेमलेकर, ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म की कहानी बृजेंद्र काला और करण विश्वनाथ कश्यप ने लिखी है. फिल्म के डायरेक्टर करण विश्वकप है और प्रोड्यूसर प्राची नितिन मनमोहन है. संगीत हर्षित सक्सेना का है और बोल समीर अंजन ने दिया है. फिल्म में ना केवल गंभीर सामाजिक समस्या को उठाया गया है बल्कि या लोगों को हंसाने और गुदगुदाने में भी कामयाब होती नजर आएगी.

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया एक्टर नहीं बनाता- देव सिंह

ट्रेलर का लिंक –

इस भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आए सुनील जागेटिया, फोटोज वायरल

‘‘सारा फिल्म्स एंड एंटरटेमेंट हाउस’’ के बैनर तले एक साथ बनने वाली तीन फिल्मों के निर्माता सुनील जागेटिया की कुछ फोटो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं. इन वायरल तस्वीरों में उनके साथ भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्री संगीता तिवारी भी हैं, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में चर्चाओं का माहौल गर्म है.

ये भी पढ़ें- मायानगरी मुंबई में अपनी पहली दस्तक से बेहद उत्साहित हैं ये भोजपुरी गायक

इन वायरल तस्वीरों में संगीता तिवारी और सुनील जागेटिया का अंदाज बेहद रोमांटिक है. यही वजह है उनकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. संगीता तिवारी तो भोजपुरी में कई फिल्मे कर चुकी पर सुनील जागेटिया की यह पहली तस्वीर है जो दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि देसाई को झूठ बोलना पड़ा भारी, फैंस ने ऐसे सुनाई खरी-खोटी

वास्तव में सुनील जागेटिया तीनों फिल्मों के निर्माण के साथ इन फिल्मों में अभिनय करते भी नजर आयेंगे. यही वजह है कि वायरल फोटो उनकी एक फिल्म के सेट पर खींची गयी है. सुनील जागेटिया अपनी फिल्मों के गाने की शूटिंग इन दिनों भीलवाड़ा, चित्तौरगढ़, मेनाल, मांडलगढ़ फोर्ट कर रहे हैं.

सुनील जगोटिया कहते हैं- ‘‘बचपन से ही अभिनय के प्रति मेरा रूझान रहा है. यही वजह है कि मैं इन तीनों फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आने वाला हूं. फिल्म में मेरे किरदार भी बेहद खास हैं. एक फिल्म में मेरे अपोजिट संगीता तिवारी हैं. संगीता बेहद मेहनती और प्रतिभाशाली कलाकार है. उनके साथ मेरी केमेस्ट्री खूब भा रही है.’’

ज्ञातब्य है कि फिल्म ‘ओम जय जगदीश’, ‘बड़े मिया व छोटे मियां’ और ‘गुमराह’ इन तीनों फिल्मों में सुनील जागेटिया, संगीता तिवारी के अलावा रवि किशन, राजू सिंह माही, सोनालिका प्रसाद, प्रीती ध्यानी, अमित शुक्ला, सूर्या दुबे, अजय सूर्यवंशी, महेश आचार्य, अशोक गुप्ता, बबलू खान और जे.पी. सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- ‘उजड़ा चमन’ फिल्म रिव्यू, जैसा नाम वैसा हाल

फिल्म में संगीत अविनाश झा घुंघरू,ओम झा और अनुज का है. एक्शन दिनेश यादव और श्रवण कुमार, कैमरामैन माहि शेरला, कोरियोग्राफी ज्ञान जी, संजय कोर्वे और प्रसून यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर महेश उपाध्याय और फिल्म के लेखक एस. इंद्रजीत कुमार और ए.बी.मोहन हैं.

पीएम की लाइफ पर भोजपुरी फिल्म बनायेंगे सुपर स्टार रवि किशन

भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार और वर्तमान में गोरखपुर के सांसद रवि किशन जल्द ही भारत के प्रधानमंत्री के रोल में नजर आयेंगे. इसके लिए वह खुद ही फिल्म बनाने की तैयारी में है. उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर पटना में भाजपा कार्यालय में पहुंच कर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की वह देश की अलग-अलग भाषाओं में 600 के करीब फिल्मों में काम कर चुके है. लेकिन आने वाले दिनों में वह जिन महापुरुषों में से प्रेरित है उनके जीवन पर फिल्में बनाने वाले है. वह प्रधानमन्त्री मोदी व स्वामी विवेकानंद पर फिल्म बनाने पर विचार कर रहें हैं. जिसमें वह खुद ही प्रधानमंत्री रोल करने वाले हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार का उनके ऊपर बड़ा कर्ज है जिसे वह चुका नहीं पायेंगे. क्योंकि उनकी जो भी पहचान है उसमें बिहार के दर्शकों और उनके प्रशंसकों का बड़ा योगदान है. मल्टीप्लैक्स में भोजपुरी फिल्मों के प्रदर्शन न हो पाने के एक सवाल पर उन्होंने कहा की सिनेमाघरों में भोजपुरी फिल्मों का प्रदर्शन कम हो रहा है. इसके लिये उन्होंनें राज्य सरकार से मल्टीप्लैक्स में भी भोजपुरी के एक शो दिखाए जाने की मांग की है. जिससे भोजपुरी फिल्मों को बढ़ावा मिलेगा और भोजपुरी के दर्शक भी मल्टीप्लेक्स में भोजपुरी फिल्मों को देखने का मजा ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें- ‘कुंडली भाग्य’ की इस एक्ट्रेस ने दिखाया बोल्ड अंदाज, फोटोज वायरल

इस दौरान बिहार सरकार द्वारा भोजपुरी फिल्मों को बढ़ावा दिए जाने के नजरिये से शुरू किये गए राज्य सरकार के 25 लाख रूपये के अनुदान की भी सराहना की. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अवार्ड दिए जाने की शुरुआत किये जाने को लेकर कहा की इससे भोजपुरी कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है की वह सांसद बनने के फिल्मों से एकदम से दूरी नहीं बनायेंगे बल्कि वह अब चुनिंदा विषयों पर काम करेंगे. साथ वह भोजपुरी के के विकास के लिए सरकार के लेवल पर भी हर संभव प्रयास करेंगे. इसके पहले भी रवि किशन ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किये जाने को लेकर लोकसभा में आवाज उठाई थी. रवि किशन भोजपुरी के एकमात्र ऐसे कलाकार है जिन्होंने भोजपुरी सहित हिंदी, व दक्षिण की कई भाषाओं की फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है.

ये भी पढ़ें- सारा के लिए कार्तिक ने किया ऐसा काम, फैंस बोले

एडिट बाय- निशा राय

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें