कंगना रानौत के पदचिन्हों पर चल रही है ये भोजपुरी एक्ट्रेस

पिछले कुछ समय से भोजपुरी फिल्म इडस्ट्री में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. खेसारी लाल यादव को लेकर मूलतः गुजराती भाषी मगर भोजपुरी फिल्मों की सफल अदाकारा काजल राघवानी के साथ साथ अभिनेता चिंटू पांडे तथा उनके पिता व निर्देशक राज कुमार आर पांडे ने कई तरह के बयान जारी किए हैं.

इन बयानों के बीच ‘मिस दिल्ली’ व ‘मिस हरियाणा’ का खिताब जीत चुकी मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी मॉडल, गायक व अभिनेत्री पलक प्रसाद ने खेसारीलाल यादव का पक्ष लेते हुए एक प्रेस कांफ्रेंस में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई काले राज उजागर कर डाले.

इस प्रेस काफ्रेंस में पलक प्रसाद ने भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी पर बहुत गहरे आरोप लगाने के साथ ही भोजपुरी के कुछ दूसरे लोगो के काले राज उजागर करते हुए कहा- ‘‘हमारे भोजपुरी के कलाकार और उत्तर प्रदेश तथा बिहार के दर्शक बहुत ही अच्छे हैं. इन्होंने गुजराती अभिनेत्री काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्में भी पसंद की.

जबकि कुछ दिन पहले ही गुजरात में बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासियों को बेवजह परेशान किया जा रहा था. तब भी हमारे भोजपुरी कलाकारों व दर्शकों ने काजल राघवानी का विरोध नही किया. कभी यह नही कहा कि गुजराती होने के कारण उन्हे भोजपुरी फिल्में नही करनी चाहिए. और न ही काजल की फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज होने से ही रोका. लेकिन कल तक काजल राघवानी,अभिनेता खेसारीलाल यादव के संग गलबहियां कर रही थी,पर उनसे ब्रेकअप होते ही काजल राघवानी ने खेसारी लाल के संबंध में काफी अपशब्द कहे हैं.

ये भी पढ़ें- एक्टिंग के लिए फिट रहना जरूरी: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

जबकि खेसारीलाल यादव व पवन सिंह ने काजल के कैरियर को आगे बढ़ाने में काफी मदद की. लेकिन वह तो एहसान फरामोश निकली.’’

काजल के एक बयान पर सवाल उठाते हुए पलक प्रसाद ने आगे कहा- ‘‘लेकिन काजल ने एक इंटरव्यू में कहा है-‘मैं गुजराती हूं, मेरे अंदर इंसानियत है. मैं हर जगह जाती हूं. हर इंसान से प्यार से बात करती हूं.’ काजल राघवानी के इस तरह के इंटरव्यू की वजह मेरी समझ से परे है. काजल राघवानी भोजपुरी कलाकारों के ब्रेकअप की खबरे फैलाने के अलावा कई तरह के गंदे बयानबाजी कर रही हैं.

मैं उनके बयानों को दोहराना नहीं चाहती. मैं तो चाहती हूं कि काजल राघवानी को बैन कर देना चाहिए.’’ पलक प्रसाद को इस बात से भी नाराजगी है कि महज काजल राघवानी का साथ देने के लिए अभिनेता चिंटू पांडे के पिता व निर्देशक राज कुमार आर पांडे ने खेसारी लाल यादव को ‘छक्का’ कहा. पलक प्रसाद ने बताया कि कैसे हाल ही में चिंटू पांडेय के पिता राज कुमार पांडेय ने खुद को प्रताड़ित करने का इमोशनल ड्रामा किया.

वह कहती हैं-‘‘मुझे समझ में नही आता कि किसी को ‘छक्का’ कहकर यह लोग भोजपुरी के बच्चों को क्या सिखाना चाहते हैं. इतना ही नही चिंटू पांडे एक तरफ कहते हैं कि वह अपने चाचा को कभी कोई अपशब्द नहीं कहते.

जबकि सभी जानते हैं कि वह अपने चाचा से कहते हैं कि,‘तुम सठिया गए हो’.क्या अपने बड़ों से बात करने का यही सलीका है? चिंटू पांडे की बातें सुनकर तो भोजपुरी का हर बच्चा अपने चाचा व ताउ को ‘सठिया गए हो’ कहेगा. इस तरह कुछ लोग हमारे उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों को गलत संस्कृति व गलत भाषा सिखा रहे हैं. यह सभी कलाकार भोजपुरी भाषा की फिल्मों में काम कर अपना पेट भरते हैं. शानोशौकत की जिंदगी जीते हैं, मगर भोजपुरी फिल्मों की हर जगह बुराई करते नजर आते हैं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को गंदी बताते है.मुझे ऐसे लोगों से खास नाराजगी है.’’

पलक प्रसाद आगे कहती हैं- ‘‘हमारी भोजपुरी फिल्मों से जुड़े लोगों के चाल चलन के ही चलते भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बदनाम है. यह कलाकार अपने फायदे के लिए एक दूसरे के साथ प्यार का खेल खेलते हैं. जब किसी मुकाम पर पहुंच जाते हैं, तो एक दूसरे को बुरा बताने लगते हैं. और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को गंदगी से भरी बताने लगते हैं. चिंटू पांडे व उनके पिता राजकुमार आर पांडे की हरकतों के चलते मुझे निराशा हुई. पता नहीं क्यों राजकुमार पांडे, काजल राघवानी के समर्थन में दूसरों को बदनाम कर रहे हैं. राज कुमार पांडे जैसे घटिया लोगों की वजह से हमें भी गलत बातें सुनने को मिलती है. इन घटिया लोगों की वजह से ही हम अपना सिर नीचा करके चलते हैं. अफसोस की बात यह है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बिहारी ही बिहारी के दुश्मन बने हुए हैं.’’

ये भी पढ़ें- जब गुंडों से घिर गईं आम्रपाली दुबे तब इस एक्टर ने कर दी उनकी धुनाई

पलक प्रसाद का सपना रियालिटी शो ‘बिग बॉस’का हिस्सा बनना है. जिसे वह अवश्य हासिल करना चाहती हैं. उनका दावा है कि उनकी निजी जिंदगी के काफी उथल पथल हो चुका है. वह कहती हैं- ‘‘मैं किसी से नही डरती. कम से कम सच कहने से बिलकुल नही डरती. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिजम हावी है. मैं सोचती हूं कि मैं आगे चलकर कंगना रानौत बन सकती हूं. उनकी ही तरह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शेरनी बनना चाहती हूं.’’

एक्टिंग के लिए फिट रहना जरूरी: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हीरो दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ एक अलग ही मिजाज के कलाकार माने जाते हैं. वे भोजपुरी सिनेमा में सब से टौप के ऐक्टरों में शुमार हैं.

भोजपुरी बैल्ट के अलावा उन के हिंदी बैल्ट में भी करोड़ों फैन हैं, फिर भी वे आज तक स्टारडम का शिकार नहीं हुए हैं. यही वजह है कि वे आम और खास सभी लोगों से बेहद ही निराले और सम्मानजनक ढंग से पेश आने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं.

दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे चेहरों में शुमार हैं, जो सब से चर्चित टैलीविजन शो ‘बिग बौस’ के सीजन 6 में दिख चुके हैं. इस के अलावा वे टैलीविजन के ही ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी मेहमान के तौर पर दर्शकों से रूबरू हो चुके हैं.

भोजपुरी गायन से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी के सैकड़ों हिट गीतों के साथसाथ बहुत सी यादगार फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें- जब गुंडों से घिर गईं आम्रपाली दुबे तब इस एक्टर ने कर दी उनकी धुनाई

‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ में सुपर स्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ को न्योता देने के सिलसिले में उन से मुलाकात हुई, जिस में उन के फिल्मी सफर पर काफी लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश :

एक छोटे से गांव का एक छोरा भोजपुरी सिनेमा में आने के बाद दुनियाभर में ‘निरहुआ’ के नाम से मशहूर हो गया. यह सफर आप ने कैसे तय किया और किनकिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा?

मैं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला हूं और बचपन से ही मेरा रुझान गायन की तरफ रहा है. मेरी जिंदगी का एक अहम मोड़ उस समय आया, जब मेरा एक अलबम ‘निरहुआ सटल रहे’ बाजार में आया. इस के बाद तो भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘निरहुआ’ के नाम से मेरी हर गली और नुक्कड़ पर चर्चा होने लगी.

मेरे इस गाने को लोगों ने इतना पसंद किया कि उन की जबान पर बस एक ही नाम याद था ‘निरहुआ’, इसलिए लोग मुझे दिनेशलाल यादव के नाम से कम, बल्कि ‘निरहुआ’ के नाम से ज्यादा जानते हैं.

जहां तक मेरे फेमस होने का सवाल है, तो मेरे इस गाने के बाद कई अलबम आए और वे भी काफी हिट हुए. इस के बाद भोजपुरी सिनेमा से मेरे पास ऐक्टिंग के लिए औफर आने लगे. मैं ने भोजपुरी की सैकड़ों फिल्मों में काम किया, जहां मेरे प्रशंसकों ने मेरे काम को सराहा.

‘निरहुआ’ टाइटल से जुड़ी आप की कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जो सुपरडुपर हिट रही हैं. इस के पीछे क्या वजह रही है?

जी, आप ने सही कहा. मैं ने अपने प्रशंसकों के दिए उपनाम ‘निरहुआ’ के साथ कई फिल्मों में काम किया और मेरे लिए खुशी की बात यह है कि ये सभी फिल्में सुपरडुपर हिट रहीं.

‘निरहुआ’ के नाम से बनी मेरी पहली फिल्म ‘निरहुआ रिकशावाला’ इतनी हिट हुई कि दर्शक इस नाम के प्रशंसक हो गए. इस फिल्म की कहानी बेहद ही उम्दा थी, जिस में दर्शकों ने मेरी अदाकारी को काफी सराहा.

इस के बाद ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’, निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ फिल्में भी आईं, जो बेहद हिट रहीं.

ये भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे और Dinesh Lal Yadav की अपकमिंग होली सॉन्ग हुई वायरल, देखें Photo

आप की हाल ही में आई शौर्ट फिल्म ‘भारत’ काफी चर्चा में रही है. यह किस तरह की फिल्म है?

इस फिल्म में आपसी भाईचारे और देशप्रेम को दिखाने की कोशिश की गई है.

भोजपुरी में ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी बायोपिक फिल्म बना कर आप ने साबित कर दिया है कि भोजपुरी में भी अच्छे विषयों पर फिल्में बनाई जा सकती हैं. आप को इस का विचार कैसे आया?

देखिए, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब वह इंडस्ट्री नहीं रही है, जहां अच्छी कहानियों की कमी रहती थी. यह आप ने फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ को देख कर अंदाजा लगा ही लिया होगा.

यह फिल्म लौकडाउन के ठीक पहले रिलीज हुई थी, जो कोरोना काल के चलते पूरे समय सिनेमाघरों में नहीं  चल पाई थी, फिर भी इस फिल्म ने कामयाबी का परचम लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

यह फिल्म चंपारण के एक आदमी की सच्ची कहानी पर बनी है.

एक ऐक्टर का शैड्यूल इतना ज्यादा बिजी होता है कि शूटिंग के चलते दिनरात का खयाल भी नहीं रह पाता है. इस के बावजूद भी आप बहुत फिट हैं. इस फिटनैस का राज क्या है?

मैं ऐक्टिंग के दौरान खुद को चुस्तदुरुस्त रखने के लिए पूरा साजोसामान साथ रखता हूं. अगर मुझे आधा घंटे का समय भी मिल जाता है, तो मैं अपनी वैनिटी वैन में भी सारी ऐक्सरसाइज कर लेता हूं.

मेरा मानना है कि ऐक्टिंग के लिए फिट रहना जरूरी है और फिट रहने के लिए कसरत करना जरूरी है.

बौलीवुड की ‘पैडमैन’ और ‘टौयलेट एक प्रेमकथा’ जैसी समाज को संदेश देने वाली फिल्में भोजपुरी में क्यों नहीं बन पा रही हैं?

भोजपुरी में इस तरह की फिल्में बननी शुरू हो चुकी हैं. मैं ने अभी हाल ही में एक फिल्म साइन की है, जिस का नाम ‘माई’ है. यह पूरी तरह से संदेश देने वाली फिल्म है.

इस के अलावा मेरे होम प्रोडक्शन में एक फिल्म बन रही है, जिस का नाम ‘इज्जतघर’ है. यह फिल्म भी समाज को दिशा देने वाली होगी.

ये भी पढ़ें- पहली पत्नी नीलम को याद कर इमोशनल हुए Pawan Singh, शेयर किया ये पोस्ट

भोजपुरी में वैब सीरीज को ले कर कितनी संभावनाएं हैं?

भोजपुरी में वैब सीरीज को ले कर बहुत संभावनाएं हैं. मैं ने हाल ही में एक वैब सीरीज फिल्म में काम किया है, जिस का नाम ‘हीरो वरदी वाला’ है. इसे लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया है कि इस के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है.

आप ने ‘सरस सलिल’ पत्रिका को कब पढ़ना शुरू किया?

मैं ‘सरस सलिल’ पत्रिका को बचपन से ही पढ़ता था. चाहे बसस्टैंड हो या रेलवे स्टेशन, यह हर जगह मिल जाया करती थी, इसलिए इस के किसी भी अंक को मैं मिस नहीं करता था.

कहानियों की वजह से मुझे ‘सरस सलिल’ पढ़ने का चसका सा लग गया था. अब फिल्मों में बिजी रहने के चलते उतना पढ़ना नहीं हो पाता है, लेकिन जब भी ‘सरस सलिल’ में छपने वाले विषयों को याद करता हूं, तो मैं मुसकराए बिना नहीं रहता.

आकांक्षा दुबे और Dinesh Lal Yadav की अपकमिंग होली सॉन्ग हुई वायरल, देखें Photo

भोजपुरी  एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी बोल्डनेस के कारण सुर्खियों में छायी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग होली सॉन्ग की फोटो शेयर की हैं.

इस फोटो में आकांक्षा के साथ भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव भी नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रहा है. फोटो में आकांक्षा रेड टॉप के साथ ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रही रही हैं तो वहीं दिनेश लाल यादव लाल रंग की शर्ट और ब्लू जीन्स में दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- यूरोप और अमेरिका में रिलीज होने वाली पहली भोजपुरी फिल्म होगी पवन सिंह की ‘स्वाभिमान’

 

खबर ये भी आ रही है कि दिनेश लाल यादव के बाद आकांक्षा दुबे जल्द ही प्रवेश लाल यादव के साथ भी होली के स्पेशल सॉन्ग में दिखाई देंगी.

ये भी पढ़ें- पहली पत्नी नीलम को याद कर इमोशनल हुए Pawan Singh, शेयर किया ये पोस्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आकांक्षा दुबे जल्द ही ‘आई मिलन की रात’, ‘ठीक है’, ‘रोमियो राजा’, दूल्हा हिन्दुस्तानी दुल्हन इंग्लिस्तानी’, ‘निरहुआ द लीडर’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी कई फिल्मों में दिखाई देंगी.

Sapna Choudhary जल्द ही भोजपुरी फिल्म में निरहुआ के संग आएंगी नजर

बिग बौस फेम और हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) पूरे देश में पौपुलर हैं. उनके ठुमकों पर फैंस झूम जाते हैं.  अब सपना चौधरी भोजपुरी सिनेमा में दस्तक देने वाली हैं.

जी हां, सही सुना आपने. सपना चौधरी जल्द ही भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग करती हुई दिखाई देंगी.  सपना चौधरी इस बार कोई आईटम डांस नम्बर नहीं बल्कि एक फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसमें उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) भी  दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी की बेटी का हुआ नामकरण, रखा ये प्यारा-सा नाम

खबरों के अनुसार इस फिल्म का नाम अभी डिसाइड नहीं हुआ है. सपना चौधरी और दिनेश लाल यादव निरहुआ की यह फिल्म इन्लिक्स इंडिया के बैनर तले बनेगी. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन बृजेश मौर्या करेंगे.

हाल ही में हरियाणवी सौन्ग ‘घूंघट की ओट’ पर सपना चौधरी जबरदस्त डांस करते नजर आई थी. इस वीडियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ हुआ वायरल, देखें Video

सपना चौधरी का यह डांस वीडियो को सोनोटेक पंजाबी यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. सपना चौधरी अपने डांस के लिए पूरे देश में मशहूर है. सपना चौधरी का एक  नये गाने का पोस्टर भी जारी किया गया था. उनके इस गाने के नाम ‘लोरी’ है, जो 20 जनवरी को रिलीज किया गया.

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का ये गाना सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार  दिनेश लाल यादव  (Dinesh Lal Yadav) शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सुरीली आवाज के लिए भी जाने जाते हैं.

दिनेश लाल यादव के फैंस उन्हें ‘निरहुआ’ (Nirhua) कह कर बुलाते हैं. दिनेश लाल यादव  अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं.  उनके वीडियो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है. और उनके हर गाने को फैंस खूब पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘रानी चटर्जी’ ने कहा ‘मैं जैसी हूं वैसी रहूंगी’, देखें ये वीडियो

अब हाल ही में उनका एक गाना इतना ज्यादा फेमस हुआ कि उस गाने को यूट्यूब पर करोड़ तक व्यूज मिले हैं. सोशल मीडिया पर यह गाना जमकर वायरल हो रहा है.

इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी नजर आ रही है. दर्शक भी इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं. इस गाने में इन दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- स्लिम फिट रहने के लिए खूब मेहनत करती हैं भोजपुरी

आपको बता दें कि यह गाना साल 2017 में आई फिल्म ‘सिपाही’ का है, जिसका टाइटल है ‘आम्रपाली रे’. अचानक ये गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस साल का ये सबसे हिट गाना है.

भोजपुरी फिल्मों की इस जोड़ी पर जान छिड़कते थे फैंस, दोनों को पति-पत्नी मानने लगे थे लोग

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी जोड़ी पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirhua) दर्शकों की इतनी फेवरेट हुआ करती थी कि जिस फिल्म में ये दोनों कलाकार होते थे वो फिल्म अपने आप में ही सुपरहिट हो जाती थीं. पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) और निरहुआ (Nirhua) की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री (On Screen Chemistry) इतनी जबरदस्त थी कि दर्शक इन दोनों को असलीयत में पति पत्नी समझने लगे थे.

ये भी पढ़ें- सुसाइड को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का नया खुलासा, हैरान हो जाएंगे फैंस

पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री को इतनी सुपरहिट फिल्में दी हैं कि सभी लोग इस जोड़ी के दीवाने हो गए थे. एक समय पर हर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की जुबान पर बस दो ही नाम हुआ करते थे और और वो दो नाम थे पाखी हेगड़े और दिनेश लाल यादव.

पाखी हेगड़े के फिल्मी करियर की बात करें तो पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) ने अब तक 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. पाखी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत दूरदर्शन (Doordarshan) के सीरियल ‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ (Main Banungi Miss India) से की थी. इतना ही नहीं बल्कि पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) ने बौलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ भी फिल्म ‘गंगा देवी’ (Ganga Devi) में काम किया है.

ये भी पढ़ें- अरविन्द अकेला कल्लू के इन नए भोजपुरी गानों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें Video

Lockdown के दौरान यह भोजपुरी फिल्में आप बार-बार जरूर देखना चाहेंगे

35 करोड़ की आबादी वाले भोजपुरी बेल्ट में हिंदी फिल्मों की तरह भोजपुरी फ़िल्में (Bhojpuri Movie) भी दर्शकों को खासा पसंद है. भोजपुरी सिनेमा देखने वाले यूपी, बिहार के साथ ही दिल्ली, मुम्बई सहित देश के सभी राज्यों में फैलें हुयें हैं. क्यों की भोजपुरी बेल्ट के लोग काम के तलाश में पलायन कर जाते हैं. अब जब नौकरीपेशा से लेकर कामगार वर्ग लौक डाउन (LOCKDOWN) के चलते अपने घरों में बैठा हुआ है. तो इस खाली समय में मनोरंजन के साधनों की आवश्यकता बढ़ गई है. लोग अपने बोरियत को दूर करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहें हैं.

लोगों के लिए इस बोरियत भरे समय में डिजिटल माध्यम और यूट्यूब सबसे बड़ा सहारा बन कर उभरा है. इस दौर में भोजपुरी सिनेमा को चाहने वाले सिनेमाहाल में तो जा नहीं सकतें हैं क्यों लॉक डाउन ने मनोरंजन के सभी साधनों पर तालाबंदी कर रखा है. इस स्थिति में भोजपुरी सिनेमा को चाहने वाले निराश न हों क्यों यहाँ हम आप को बता रहें हैं भोजपुरी की 10 बेहतरीन फिल्मों के बारें में. जिसे आप घर बैठे ही यूट्यूब पर हाई डेफिनेशन (HD) क्वालिटी में फ्री में देख सकतें हैं.

ये भी पढ़ें- Lockdown के चलते भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शेयर की ऐसी फोटोज और वीडियो

दबंग सरकार…

इस फिल्म की कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है. फिल्म की कहानी से दर्शक खुद को जोड़ कर देखनें को मजबूर हो जातें हैं. फिल्म में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा अवस्थी  के साथ ही सीपी भट्ट, दीपिका त्रिपाठी , कृष्ण कुमार , संजय पांडेय, समर्थ चतुर्वेदी , अनूप अरोरा , विनीत विशाल , अजय सिंह , जयशंकर पांडेय , सुभाष यादव , आयुषी तिवारी आदि हैं का जोरदार अभिनय देखने को मिलता है. फिल्म का निर्देशन निर्देशक योगेश राज मिश्रा ने किया है और लिखा है मनोज पांडेय नें.छायांकन अमिताभ चंद्रा का है तो संगीत धनञ्जय मिश्रा नें दिया है.

गदर…

इस फिल्म में पवन सिंह और निधि झा का रोमांश देखने लायक है. फिल्म में नेहा सिंह, सुशील सिंह, मोनालिसा, राजेश सिंह, प्रिया शर्मा, उमेश सिंह, राजू सिंह माही, लोटा तिवारी, हीरा यादव, रोहन सिंह राजपूत तथा सीमा सिंह का जबरदस्त अभिनय भी देखनें को मिलेगा. निर्देशन रमाकांत प्रसाद नें किया हैं और निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह, बबलू एम गुप्ता और रवि सिन्घ राजपूत हैं.

ये भी पढ़ें- Lockdown के दौरान भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के इस गाने ने मचाया धमाल, देखें VIDEO

पटना से पाकिस्तान…

साल 2015 में रिलीज़ हुई इस फिल्म नें भोजपुरी बेल्ट के दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. यह फिल्म अपनी कहानी और कलाकारों के अभिनय की बदौलत भोजपुरी की हिट फिल्मों में शुमार है. इस फिल्म को यूट्यूब पर साल 2016 में रीलीज किया गया. फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ (Patna Se Pakistan) में दिनेश लाल यादव “निरहुआ” के अलावा काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, मनोज सिंह टाइगर “बतासा चाचा” सुशील सिंह और अशोक समर्थ ने मुख्य भूमिका निभाई है.

बहूरानी…

यह भोजपुरी की उन फिल्मों में शुमार है जो पारिवारिक होने के साथ ही महिला प्रधान फिल्म हैं. इस फिल्म के पटकथा व निर्देशक पराग पाटिल हैं व लेखक शिव प्रकाश सरोज. संगीतकार राम परवेश व दामोदर राव, गीतकार राजेश मिश्रा, एस. के. चैहान, शिव प्रकाश सरोज का है. फिल्म के छायांकन की जिम्मेदारी जगमिंदर सिंह नें निभाई है. फिल्म में शुभम तिवारी, अंजना सिंह, रविराज दीपू, पूनम दूबे, बालेश्वर सिंह, राम मिश्रा, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, बबलू यादव, जय प्रकाश सिंह, सुनीता सिंह, संजना सिंह, अमरेश त्रिपाठी, सीमा सिंह, दिव्या द्विवेदी, परी पाण्डेय, रोहित राज का जोरदार अभिनय देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus Lockdown: मोनालिसा ने शेयर की पूल की फोटो, फैंस को दिया से मैसेज

प्रशासन…

इस फिल्म नें अत्याचार और भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार किया है. फिल्म में सुपरस्टार शुभम तिवारी एक जांबाज और ईमानदार पुलिस अफसर के रूप में लुट, खसोट, अत्याचार में लगे भ्रष्टाचारियों से लड़ते हुए दिखतें हैं. इस फिल्म में शुभम तिवारी के अपोजिट रानी चटर्जी की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था. फिल्म में शुभम तिवारी, रानी चटर्जी के अलावा अवधेश मिश्रा, बालेश्वर सिंह, मनोज सिंह टाईगर, राम मिश्रा, सोनू झा, देव सिंह, बिपिन सिंह, सपना, राकेश त्रिपाठी, बबलू यादव नें प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं.

लव और राजनीति…

इस फिल्म में रवि किशन के साथ अंजना सिंह ने की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. इन दोनों कलाकारों की रोमांटिक जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म के निर्देशक हर्ष आनंद हैं और निर्माता आशा देवी, सुचेता टैगोर हैं संगीत का एसआरके संगीत का है.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: कोरोना से लड़ने के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने दिए 1 लाख रुपए

बलम जी लव यू…

फिल्म मुख्य रूप से कुश्ती पर आधारित है, जो कि लव एंगल से जोड़ी गई है. इसमें खेसारी नें एक सीधे साधे लड़के का रोल निभाया है. तो काजल राघवानी नें एक तेजतर्रार पढ़ी लिखी लड़की का किरदार निभाया हैं. इस फिल्म में देव सिंह, अशोक समर्थ, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा, संजय महानंद नें भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं.

मोकामा 0 किमी…

यह फिल्म बिहार के अंडरवर्ल्ड व गैंगवार पर आधारित है. इसमें भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेश लाल और अभिनेत्री आम्रपाली दूबे व अंजना सिंह की जोड़ी ने जोरदार अभिनय किया है. फिल्म के निर्माता सुजीत तिवारी हैं साथ ही इस फिल्म में दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, अंजना सिंह, के साथ संजय पांडे, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस नें मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.

संघर्ष…

सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड में एक दर्जन से अधिक अवार्ड जीतनें वाली इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, रितु सिंह , अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य, संजय महानंद, निशा झा, रीना रानी, सुबोध सेठ, प्रेरणा सुषमा, दीपक सिन्हा, देव सिंह, सुमन झा, यदुवेंद्र यादव ने अपनें अभिनय से जान फूंक दी है.  फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी का मर्मस्पर्शी किरदार जहां मन को भावुक कर देता है, वहीं अवधेश मिश्रा का चरित्र समाज को सीख देता है.

ये भी पढ़ें- #Lockdown: इस लौक डाउन में क्या कर रहीं है भोजपुरी एक्ट्रेसेस

निरहुआ चलल ससुराल -2…

जबरदस्त एक्शन, रोमांच, और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे, देव सिंह, अवधेश मिश्रा, सुशील सिंह, मनोज सिंह टाइगर, अनूप अरोरा, प्रकाश जैस, माया यादव, किरण यादव, शकीला मजीद, सुबोध सेठ, गोपाल राय नें कमाल की एक्टिंग की है.

Bhojpuri एक्ट्रेस काजल राघवानी की ये Photos देख उड़ जाएंगे आपके होश

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक काजल राघवानी (Kajal Raghwani) अपने फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. काजन राघवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसी के साथ ही वे अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. काजन अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और ना सिर्फ भोजपुरी फिल्में बल्कि काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के म्यूजिक वीडियोज भी काफी वायरल होते रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri क्वीन रानी चटर्जी ने ये वीडियो शेयर कर की सिनेमा में वापसी की उम्मीद, देखें Video

काजन राघवानी ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए फेमस है बल्कि वे अपने फैंशन और अपने बोल्ड लुक्स की वजह से भी काफी पौपुलर हैं. काजल के फैंस उनके हर लुक को काफी प्यार देते हैं और साथ ही उनकी तारीफ करते नहीं थकते. आज हम आपको दिखाएंगे काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के कुछ ऐसे साड़ी लुक्स जिन्हें देख आप भी काजल को पसंद करने लगेंगे.

kajal

काजल राघवानी को साड़ी पहनने का काफी शौंक है और इस बात का अंदाजा उनकी फोटोज देख कर ही लगाया जा सकता है. अब इसी फोटो की बात करें तो काजल ने इस फोटो में पिंक कलर की साड़ी पहन रखी है और साथ ही अपने फेस पर सन शेड्स लगा रखे हैं. पिंक कलर की साड़ी और सन शेड्स में काजल काफी खूबसूरत लग रही हैं.

kajal-raghwani

शूटिंग के दौरान भी काजल अपनी फोटोज क्लिक करना बिल्कुल नहीं भूलती. इस फोटो में उन्होनें ब्लैक रेड कलर की साड़ी और तो और मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ है जिससे की साफ पता चल रहा है कि ये फोटो किसी शूटिंग की ही है.

ये भी पढ़ें- रितेश पांडे का इंटरनेशनल गाना ‘लचके कमरिया’ हुआ वायरल, देखें Video

Kajal-Ragh

आपको बता दें, कि काजल राघवानी ने अब तक 30 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और इस दौरान उन्होनें भोजपुरी के सुपस्टार खेसारी लाल यादव (Khesarilal Yadav) के साथ भी स्क्रीन शेयर की है.

Kajal-khesari

ना सिर्फ खेसारी लाल यादव बल्कि दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirhua) के साथ भी उनकी जोड़ी काफी हिट रही है. फैंस ने काजन राघवानी के हर लुक, हर किरदार को पसंद किया है और उनपर बेहद प्यार बरसाया है.

ये भी पढ़ें- इस Bhojpuri गाने में खेसारी लाल यादव और गुंजन पन्त की जोड़ी मचा रही धमाल

Kajal-Nirhua

भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह होली पर खिलाएंगी फगुआ, देखें Photos

‘‘चटपटा हर पल’’ टैग लाइन वाला भोजपुरी टीवी चैनल ‘‘बिग गंगा’’ के दर्शकों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ी है. जब इस चैनल की शुरूआत हुई थी, तब इसका नाम ‘बिग मैजिक गंगा’ था और इसे ‘‘रिलायंस इंटरटेनमेंट’’ ने शुरू किया था. लेकिन 2015 में इसे ‘जी स्टूडियो’ ने खरीद लिया और इसका नाम ‘‘बिग गंगा’’ कर दिया. उसके बाद इसके कई कार्यक्रमों में बदलाव किया गया. तब इसके दर्शकों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई. इतना ही नही जब 2019 में इस चैनल पर ‘‘लोक सम्राटः बिरहा के बाहुबली’’ कार्यक्रम की शुरूआत हुई, तो इसे सबसे ज्यादा दर्शक मिले. इस कार्यक्रम का संचालन बिरहा सम्राट कहे जाने वाले गायक दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal yadav) और सह संचालन हास्य अभिनेता मनोज टाइगर (Manoj Tiger) ने किया. इस प्रतियोगी किस्म के कार्यक्रम में बिहार और उत्तर प्रदेश के सोलह बिरहा गायकों ने हिस्सा लिया था.

fagua

अब उसी दिशा में एक कदम आगे बढ़ाए हुए ‘‘बिग गंगा’’ ने होली के अवसर पर कई मशहूर कलाकारों के साथ रंगांरग होली के कई कार्यक्रम प्रसारित करने की योजना बनायी है. भोजपुरी की मशहूर नृत्यांगना और अभिनेत्री चांदनी सिंह (Chandni Singh) द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट ‘‘इंस्टाग्राम’’ पर दी गयी जानकारी के अनुसार ‘‘बिग गंगा’’ चैनल पर वह ‘‘फगुआ 2020’’ कार्यक्रम में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड: राज प्रेमी बनें बेस्ट नेगेटिव एक्टर “क्रिटिक्स”

जी हां! चांदनी सिंह (Chandni Singh) ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. यह तस्वीरें होली के अवसर पर नौ मार्च की शाम सात बजे ‘‘बिग गंगा’’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘‘फगुआ २०२०’’ की हैं, जिसमें चांदनी सिंह, पंजाबी गायक मीका सिंह (Mika Singh) के साथ नजर आएंगी. इस कार्यक्रम  में चांदनी सिंह, मशहूर भोजपुरी गायक समर सिंह (Samar Singh) के साथ भी नजर आएंगी. चांदनी सिंह अपनी इन तस्वीरों मेंं पूरी तरह देसी लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने लुक को हल्के मेकअप के साथ पूरा किया है. इसके साथ ही चांदनी सिंह ने अपनी पोशाक से मिलते रंग का ईयर रिंग भी पहना है. उनके इस लुक को फैन्स खुब पसंद कर रहे हैं.

fagua-2020

इस संबंध में जब चांदनी सिंह से बात हुई, तो चांदनी सिंह ने कहा- ‘‘देखिए, मैं तो बिहार से हूं और मुझे पता है कि होली के अवसर पर लोग नाचते गाते हुए रंग खेलते हैं. उत्तर प्रदेश में होली के अवसर पर गाए जाने वाले गीतो को ‘फाग’ कहा जाता है, जबकि बिहार और झारखंड में ‘‘फगुआ’’ कहा जाता है. समस्त भोजपुरी भाषी ‘‘फगुआ’’ ही कहते हैं. होली के अवसर पर फाग या फगुआ का अपना अलग मजा है. हर इंसान फाग/फगुआ के संगीत में झूमते हूए एक दूसरे को रंगो से सराबोर करता रहता है. एक इसी के चलते हम लोग दर्शकों को मनोंरजन देने के लिए ‘बिग गंगा’ चैनल पर ‘फगुआ 2020’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें मेरा साथ देंगे मीका सिंह और समर सिंह. मैं इस कार्यक्रम को लेकर अपने प्रशंसकों की राय जानने को काफी उत्सुक हूं’’

ये भी पढ़ें- Hotness के मामले में बौलीवुड हिरोइन्स से कम नहीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखें Photos

ज्ञातब्य है कि चांदनी सिंह खुद को सोशल मीडिया क्वीन समझती हैं. इस कारण वह अपने करियर से जुड़ी हर तस्वीर सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं.

https://www.youtube.com/watch?time_continue=1&v=A8JxfWi-YRI&feature=emb_title

होली से पहले ही भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के इस गाने ने मचाई धूम, देखें वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इन दिनों खूब चर्चा में हैं. साल 2014 से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने अब तक 20 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर अपनी काफी अच्छी फैन फौलोविंग बना ली है. इन दिनों आम्रपाली दूबे अपने नए गाने ‘होलिया में लागे बड़ी डर’ (Holiya me lage badi dar) की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें- आखिर ‘कमरिया हिला रही है…’ गाने ने क्यों मचा दिया है तहलका

बेहद सुंदर लग रही हैं आम्रपाली दुबे…

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का यह गाना 23 फरवरी को रिलीज किया गया था जिसे उनके फैंस भरपूर प्यार दे रहे हैं. इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज दी है खुशबू जैन (Khushboo Jain) ने और इस गाने में आम्रपाली दुबे बेहद ही सुंदर दिखाई दे रही हैं और सुंदर दिखने के साथ ही उनका डांस भी लोगों को काफी इम्प्रेस कर रहा है. इस गाने को यू-ट्यूब (Youtube) पर अब तक करीब 5 लाख बार देखा जा चुका है और साथ ही इस गाने को साढ़े 7 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi में छाई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखें फोटोज

जल्द ही निरहुआ के साथ आने वाली हैं नजर…

 

View this post on Instagram

 

Trailer of #romeoraja releasing on 21st Feb morning 6.30 am on #wavebhojpuri 😍

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

पूरे गाने में आम्रपाली दुबे ने व्हाइट कलर की ड्रैस पहनी हुई है जिसमें वे वाकई कमाल लग रही हैं. यह गाना स्पैशल होली के अवसर को ध्यान में रख के बनाया गया है. बात करें आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्मों की तो जल्द ही आम्रपाली फिल्म ‘रोमियो राजा’ में दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ के साथ नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- ‘बार डांसर’ बनीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, खेसारीलाल यादव के साथ करेंगी रोमांस

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के लिए लिखा ऐसा कैप्शन…

 

View this post on Instagram

 

Happy birthday my most favourite boy 😍🥰😘 May God bless you with His choicest blessings love you 😍😘 @dineshlalyadav

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

कुछ दिनों पहले ही आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के बर्थडे के दिन अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की थी जो कि काफी वायरल भी हुई थी. इस वीडियो के कैप्शन में आम्रपाली ने निरहुआ के लिए लिखा था, “Happy birthday my most favourite boy. May God bless you with His choicest blessings love you.”

ये भी पढ़ें- अब BOLLYWOOD में एंट्री करेंगे ‘लॉलीपॉप लागेलु’ गाने वाले भोजपुरी सिंगर पवन सिंह

होलिया में लागे बड़ी डर गाने का लिंक –

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें