सफर में हमसफर : सुमन की उस रात की कहानी

रात के तकरीबन 8 बजे होंगे. यों तो छोटा शहर होने पर सन्नाटा पसरा रहता है, पर आज भारत पाकिस्तान का क्रिकेट मैच था, तो काफी भीड़भाड़ थी. वैसे तो सुमन के लिए कोई नई बात नहीं थी. यह उस का रोज का ही काम था.

‘‘मैडम, झकरकटी चलेंगी क्या?’’

सुमन ने पलट कर देखा. 3-4 लड़के खड़े थे.

‘‘कितने लोग हो?’’

‘‘4 हैं हम.’’

‘‘ठीक है, बैठ जाओ,’’ कहते हुए सुमन ने आटोरिकशा स्टार्ट किया.

सुमन ने एक ही नजर में भांप लिया था कि वे सब किसी कालेज के लड़के हैं. सभी की उम्र 20-22 साल के आसपास होगी. आज सुबह से सवारियां भी कम मिली थीं, इसलिए सुमन ने सोचा कि चलो एक आखिरी चक्कर मार लेते हैं, कुछ कमाई हो जाएगी और शकील चाचा को टैक्सी का किराया भी देना था.

अभी कुछ ही दूर पहुंच थे कि लड़कों ने आपस में हंसीमजाक और फब्तियां कसना शुरू कर दिया. तभी उन में से एक बोला, ‘‘यार, तुम ने क्या बैटिंग की… एक गेंद में छक्का मार दिया.’’

‘‘हां यार, क्या करें, अपनी तो बात ही निराली है. फिर मैं कर भी क्या सकता था. औफर भी तो सामने से आया था,’’ दूसरे ने कहा.

‘‘हां, पर कुछ भी कहो, कमाल की लड़की थी,’’ तीसरा बोला और सब एकसाथ हंसने लगे.

सुमन ने अपने ड्राइविंग मिरर से देखा कि वे सब बात तो आपस में कर रहे थे, पर निगाहें उसी की तरफ थीं. उस ने ऐक्सलरेटर बढ़ाया कि जल्दी ही मंजिल पर पहुंच जाएं. पता नहीं, क्यों आज सुमन को अपनी अम्मां का कहा एकएक लफ्ज याद आ रहा था.

पिताजी की हादसे में मौत हो जाने के चलते उस के दोनों बड़े भाइयों ने मां की जिम्मेदारी उठाने से मना कर दिया था. सुमन ग्रेजुएशन भी पूरी न कर पाई थी, मगर रोजरोज के तानों से तंग आ कर वह भाइयों का घर छोड़ कर अपने पुराने घर में अम्मां को साथ ले कर रहने आ गई, जहां से अम्मां ने अपनी गृहस्थी की शुरुआत की थी और उस बंगले को भाईभाभी के लिए छोड़ दिया.

ऐसा नहीं था कि भाइयों ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की, पर सिर्फ एक दिखावे के लिए. अम्मां और सुमन आ तो गए उस मकान में, पर कमाई का कोई जरीया न था. कितने दिनों तक बैठ कर खाते वे दोनों?

मुनासिब पढ़ाई न होने के चलते सुमन को नौकरी भी नहीं मिली. तब पिताजी के करीबी दोस्त शकील चाचा ने उन की मदद की और बोले, ‘तुम पढ़ने के साथसाथ आटोरिकशा भी चला सकती हो, जिस से तुम्हारी पैसों की समस्या दूर होगी और तुम पढ़ भी लोगी.’

पर जब सुमन ने अम्मां को बताया, तो वे बहुत गुस्सा हुईं और बोलीं, ‘तुम्हें पता भी है कि आजकल जमाना कितना खराब है. पता नहीं, कैसीकैसी सवारियां मिलेंगी और मुझे नहीं पसंद कि तुम रात को सवारी ढोओ.’ ‘ठीक है अम्मां, पर गुजारा कैसे चलेगा और मेरे कालेज की फीस का क्या होगा? मैं रात के 8 बजे के बाद आटोरिकशा नहीं चलाऊंगी.’

कुछ देर सोचने के बाद अम्मां ने हां कर दी. अब सुमन को आटोरिकशा से कमाई होने लगी थी. अब वह अम्मां की देखभाल अच्छे से करती और अपनी पढ़ाई भी करती.

सबकुछ ठीक से चलने लगा, पर आज का मंजर देख कर सुमन को लगने लगा कि अम्मां की बात न मान कर गलती कर दी क्या? कहीं कोई ऊंचनीच हो गई, तो क्या होगा…

तभी अचानक तेज चल रहे आटोरिकशा के सामने ब्रेकर आ जाने से झटका लगा और सुमन यादों की परछाईं से बाहर आ गई.

‘‘अरे मैडम, मार ही डालोगी क्या? ठीक से गाड़ी चलाना नहीं आता, तो चलाती क्यों हो? वही काम करो, जो लड़कियों को भाता है,’’ एक लड़के ने कहा.

तभी दूसरा बोला, ‘‘बैठ यार रोहित. ठीक है, हो जाता है कभीकभी.’’

‘‘सौरी सर…’’ पसीना पोंछते हुए सुमन बोली. अभी वे कुछ ही दूर चले थे कि उन में से चौथा लड़का बोला, ‘‘हैलो मैडम, मैं विकास हूं. आप का क्या नाम है?’’

सुमन ने डरते हुए कहा, ‘‘मेरा नाम सुमन है.’’

‘‘पढ़ती हो?’’

‘‘बीए में.’’

‘‘कहां से?’’

‘‘जेएनयू से.’’

‘‘ओह, तभी मुझे लग रहा है कि मैं ने आप को कहीं देखा है. मैं वहां लाइब्रेरी में काम करता हूं,’’ वह लड़का बोला.

‘‘अच्छा… पर मैं ने तो आप को कभी नहीं देखा,’’ सुमन बेरुखी से बोली.

तभी सारे लड़के खिलखिला कर हंस दिए. रोहित बोला, ‘‘क्या लाइन मार रहा है? ऐ लड़की, जरा चौराहे से लैफ्ट ले लेना, वहां से शौर्टकट है.’’ चौराहे से मुड़ते ही सुमन के होश उड़ गए. वह रास्ता तो एकदम सुनसान था.

सुमन ने हिम्मत जुटा कर कहा, ‘‘पहले वाला रास्ता तो काफी अच्छा था, पर यह तो…’’

‘‘नहीं, हम को तुम उसी रास्ते से ले चलो,’’ रोहित बोला. अब तो सुमन का बड़ा बुरा हाल था. उस के हाथपैर डर से कांप रहे थे.

आज सुमन को अम्मां की एकएक बात सच होती दिख रही थी. अम्मां कहती थीं कि इतिहास में औरतें दर्ज कम, दफन ज्यादा हुई हैं. वे रहती पिंजरे में ही हैं, बस उन के आकार और रंग अलग होते हैं. समाज को औरतों का रोना भी मनोरंजन लगता है. हम औरतों को चेहरे और जिस्म के उतारचढ़ाव से देखा और पहचाना जाता है, इसलिए तुम यह फैसला करने से पहले सोच लो…

तभी पीछे से उन में से एक लड़के ने अपना हाथ सुमन के कंधे पर रखा और बोला, ‘‘जरा इधर से राइट चलना. हमें पैसे निकालने हैं.’’ सुमन की तो जैसे सांस ही हलक में अटक गई. उस का पूरा शरीर एक सूखे पत्ते की तरह फड़फड़ा गया.

सुमन ने कहा, ‘‘आप लोगों ने आटोरिकशा नहीं खरीदा है. मैं अब झकरकटी में ही छोड़ूंगी, नहीं तो मैं आप सब को यहीं उतार कर वापस चली जाऊंगी.’’

‘‘कैसे वापस चली जाओगी तुम?’’ रोहित ने पूछा.

‘‘क्या बोला?’’ सुमन ने अपनी आवाज में भारीपन ला कर कहा.

‘‘अरे, मैं यह कह रहा हूं कि इतनी रात को सुनसान जगह में हम सभी कहां भटकेंगे. हमें आप सीधे झकरकटी ही छोड़ दो,’’ रोहित बोला.

‘‘ठीक है… अब आटोरिकशा सीधा वहीं रुकेगा,’’ सुमन बोली.

सुमन के जिंदा हुए आत्मविश्वास से उन का सारा डर पानी में पड़ी गोलियों की तरह घुल गया. उसे लगा कि उस के चारों ओर महकते हुए शोख लाल रंग खिल गए हों और वह उन्हें दुनिया के सामने बिखेर देना चाहती है. अभी तो उस के सपनों की उड़ान बाकी थी, फिर भी उस ने दुपट्टे से अपना चेहरा ढक लिया और सामने दिखे एटीएम पर आटोरिकशा रोक दिया. विकास हैरानी से सुमन के चेहरे पर आतेजाते भाव को अपलक देखे जा रहा था. सुमन इस से बेखबर गाड़ी का मिरर साफ करती जा रही थी. वह पैसा निकाल कर आ गया और सभी फिर चल पड़े.

बमुश्किल एक किलोमीटर ही चले होंगे, तभी सुमन को सामने खूबसूरत सफेद हवेली दिखाई दी. आसपास बिलकुल वीरान था, पर एक फर्लांग की दूरी पर पान की दुकान थी और मैच भी अभीअभी खत्म हुआ था. भारत की जीत हुई थी. सब जश्न मना कर जाने की तैयारी में थे.

सुमन ने हवेली से थोड़ी दूर और पान की दुकान से थोड़ा पहले आटोरिकशा रोक दिया. सभी वहां झूमते हुए उतर गए, पर विकास वहीं खड़ा उसे देख रहा था.

सुमन गुस्से से बोली, ‘‘ऐ मिस्टर… क्या देख रहे हो? क्या कभी लड़की नहीं देखी?’’

‘‘देखी तो बहुत हैं, पर तुम्हारी सादगी और हिम्मत का दीवाना हो गया यह दिल…’’ विकास बोला.

उन सब लड़कों ने खूब शराब पी रखी थी. तभी उस में से एक लड़के ने पीछे मुड़ कर देखा कि विकास वहीं खड़ा है और उसे पुकारते हुए सभी उस के पास वापस आने लगे.

यह देख सुमन घबरा गई. उधर पान वाला भी दुकान पर ताला लगा कर जाने वाला था.

सुमन तेजी से पलट कर जाने लगी, मगर विकास ने पीछे से उस का हाथ पकड़ लिया और घुटनों के बल बैठ कर बोला, ‘‘क्या तुम मुझ से शादी करोगी?’’

यह सुन कर सारे दोस्त ताली बजाने लगे. गहराती हुई रात और चमकते हुए तारों की झिलमिल में विकास की आंखों में सुमन को प्यार की सचाई नजर आ रही थी.

पता नहीं, क्यों सुमन को विकास पर ढेर सारा प्यार आ गया. शायद इस की वजह यह रही होगी कि बचपन से एक लड़की प्यार और इज्जत से दूर रही हो.

सुमन अपने जज्बातों पर काबू पाते हुए बोली, ‘‘चलो, कल कालेज में मिलते हैं. तब तक तुम्हारा नशा भी उतर जाएगा.’’

तभी उन में से एक लड़का बोला, ‘‘सुमन, हम ने शराब जरूर पी रखी है, पर अपने होश में हैं. हम इतने नशे में भी नहीं हैं कि यह न समझ पाएं कि औरत का बदन ही उस का देश होता है और हमारे देश में हमेशा से औरतों की इज्जत की जाती रही है. चंद खराब लोगों की वजह से सारे लोग खराब नहीं होते.’’

सुमन मुसकराते हुए बोली, ‘‘चलो… कल मिलते हैं कालेज में.’’

इस के बाद सुमन ने आटोरिकशा स्टार्ट किया, मगर उसे ऐसा लग रहा था जैसे चांदसितारे और बदन को छूती ठंडी हवा उस के प्यार की गवाह बन गए हों और वह इस छोटे से सफर में मिले हमसफर के ढेरों सपने संजोए और खुशियां बटोरे अपने घर चल दी.

क्या एक्सरसाइज दे सकती है आपको चरम सुख ?

आप महिला हो या पुरुष अगर आपको बिस्तर में बोरियत होने लगती है तो इसका मतलब है आप जिम में, खेल के मैदान में या व्यायाम करने में अधिक समय नहीं गुजार रहे हैं. ऑनलाइन प्रकाशित एक महत्वपूर्ण शोध आलेख ‘एन इन्वेस्टिगेशन ऑफ़ द रिलेशनशिप बेटवीन फिजिकल फिटनेस, सेल्फ-कांसेप्ट एंड सेक्सुअल फंक्शनिंग’ के मुताबिक कसरत के जरिए आप अपना सेक्स जीवन बेहतर बना सकते हैं. कसरत से होता यह है कि आपके जिस्म के निचले हिस्से में खून का संचार बढ़ जाता है और आप मूड में आ जाते हैं. साथ ही फिट और टोंडअप होने की वजह से आपका प्रेम सत्र खासे लम्बे समय तक के लिए चलता है और नयी व दिलचस्प चाहतों के लिए आपका बदन लचीला रहता है.

व्यायाम और उसके बाद रक्त गुप्तांगों में प्रवाह करने लगता है. इससे जब आप मूड में आते हैं तो सेंसेशन बढ़ जाता है. इस तथ्य को साबित करने के लिए टेक्सास विश्वविद्यालय की एक रिसर्च टीम ने एक प्रयोग किया. उसने 18 से 34 वर्ष की महिलाओं को एक्सरेटिड फिल्म दो बार दिखायी. पहली बार फिल्म देखने से पहले महिलाओं ने लगभग बीस मिनट तक बहुत मेहनत से साइकिलिंग की थी. लेकिन दूसरी बार कोई कसरत नहीं करायी गयी थी. शोधकर्ताओं ने दोनों स्थिति में उनकी उत्तेजना स्तर को मापा एक ऐसे यंत्र से जो गुप्तांगों में खून के संचार को नाप सकता है. उन्होंने पाया कि व्यायाम करने के बाद उत्तेजना स्तर 169 प्रतिशत बढ़ जाता है. इसकी वजह यह है कि व्यायाम से ब्लड प्रेशर बेहतर हो जाता है.

कसरत सेक्स की इच्छा को भी बढ़ा देती है क्योंकि इससे इंड्रोफिंस नामक दिमागी रसायन सक्रिय हो जाते हैं. इन रसायनों की वजह से ही आप सेक्स के दौरान अच्छा महसूस करते हैं. शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि जो महिलाएं नियमित कसरत करती हैं, वह संसर्ग से अधिक आनंदित होती हैं, उन महिलाओं की तुलना में जो व्यायाम को बोझ समझती हैं और आलसी होती हैं. कसरत से पुरुषों को महिलाओं से भी ज्यादा फायदा होता है. अध्ययन से मालूम हुआ कि अधेड़ उम्र के जो पुरुष व्यायाम नहीं करते थे, जब उन्हें एक-एक घंटे के लिए सप्ताह में तीन बार व्यायाम कराया गया तो उनका सेक्स जीवन बेहतर हो गया और वे अधिक संतुष्ट होने लगे. 20 से 30 मिनट तक रोजाना नियमित कसरत करने वालों को उन लोगों की तुलना में जो बिल्कुल व्यायाम नहीं करते, यौन शिथिलता की भी समस्या नहीं आती लेकिन ध्यान रहे कि अधिक कसरत भी अच्छी बात नहीं है; क्योंकि तब बेडरूम की हरकतों के लिए ऊर्जा ही नहीं बच पाती.

कसरत करने से आपका जिस्म चुस्त-दुरुस्त हो जाता है और आपमें अधिक आत्मविश्वास आ जाता है. आप नये प्रयोग करने में आराम महसूस करते हैं लेकिन दो-चार बार हाथ-पैरों को हिलाने से कसरत नहीं हो जाती. परिणाम हासिल करने के लिए कसरत करने के भी तरीके हैं. तैराकी इस सिलसिले में सबसे अच्छी कसरत है क्योंकि इससे आपका फिटनेस स्तर बढ़ जाता है और लव मेकिंग स्टेमिना भी. बिना उच्च प्रभाव के यह ऐरोबिकली तीव्र है. जो सेक्स के लिए आवश्यक मांसपेशियां हैं जैसे पेट, हाथ, हैमस्ट्रिंग आदि से वह मजबूत हो जाती हैं. दिल मजबूत हो जाता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर. तैराकी में भी ब्रेस्ट स्ट्रोक अधिक फायदेमंद है क्योंकि फ्राग किक से जांघों के अंदर की मांसपेशियां तगड़ी हो जाती हैं और आप अपने आपको नियंत्रित करना सीख जाते हैं.

अच्छे सेक्स के लिए जिस्म के निचले हिस्से को जिम में टोनिंग क्लासेस के जरिए बेहतर बनाया जा सकता है. इससे वह सब मांसपेशियां टाइट हो जाती हैं जो सेक्स के दौरान हरकत में आती हैं. इसे आज की भाषा में लेग, बम एंड टम कहते हैं और इससे कमर का निचला हिस्सा ताकतवर हो जाता है और मसल स्ट्रेन से आपको बचाता है. पाइलेट क्लासेस से पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियां ताकतवर हो जाती हैं और महिलाओं को चरम सुख हासिल करने में मदद करती हैं. इससे नये प्रयोग किये जा सकते हैं बिना टांगों और जांघों में क्रैम्प लाये.

दौड़ना भी अच्छी कसरत है. यह दिल को मजबूत, टांगों को टोन करता है और सेल्यूलाइट को खत्म कर देता है. दौड़ने से ऊर्जा और स्टेमिना बढ़ता है साथ ही बर्दाश्त करने के स्तर में इजाफा होता है और सांस पर नियंत्रण. अगर सेक्स के दौरान आप अपने सांस पर एकाग्रता रखें तो आप अपनी उत्तेजना के स्तर से अधिक परिचित रहेंगे, जिससे आप चरम आनंद को नियंत्रित कर सकते हैं. यह धारणा गलत है कि दौड़ने से सेक्स के लिए ऊर्जा खत्म हो जाती है. एथलीटों के अनुभव सुनें, तो वह बताते हैं कि दौड़ने ने उन्हें बिस्तर में अधिक सक्रिय बना दिया है.

आप किसी भी डांसर को देख लें, उसमें स्टेमिना भी होगा और उसका जिस्म भी टोंडअप होगा. बैले डांस तो अल्टीमेट वर्कआउट है. आपके ताकतवर हाथ-पैर कमर के निचले हिस्से पर पड़ने वाले दबाव को कम कर देते हैं जिससे आप बेडरूम में अधिक नियंत्रण प्रदर्शित कर सकते हैं. अधिक फायदा उठाने के लिए किसी डांस क्लास के सदस्य बन जाओ और फिर जीवन का आनंद उठाओ.

Summer Special: पुरुष भी पा सकते हैं कोरियन ग्लास स्किन, ट्राई करें ये 5 टिप्स

सेल्फ केयर की बात सबसे पहले आती है. चाहे कोई महिला हो या पुरुष सेल्फ केयर सबसे ज्यादा जरुरी हैं. इससे आप लोगों के नजरों में बढ चढ़कर दिखते हैं. ऐसा ही आजकल कोरियन सिक्न केयर टिप ज्यादा पौपुलर है. जिसे पहले सिर्फ महिलाओं से जोड़कर देखा जाता था और अब ये पुरुषों पर भी लागू होता हैं. जिसे आप कुछ आसान तरीकों से अपनाकर अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं.

कोरियन स्किन केयर का इस्तेमाल करना बेहजद ही असान है. लेकिन हां, ये उन पुरुषों के लिए ही है जो सच में स्किन केयर पर समय देते हैं. ये उनके लिए बिल्कुल नहीं है जो सिर्फ अच्छे कपड़े पहनकर और डियो छिड़क कर चल देते हैं.

कोरियन स्किन का त्वचा पर असर जल्दी दिखता है लेकिन इसको इस्तेमाल करने में समय भी देना पड़ता है. क्या और कैसे करना होगा जानते हैं-

1. क्या है कोरियन स्किन केयर

कोरियन मानते हैं कि आप अपना भविष्य अपने चेहरे में देख सकते हैं. इसलिए वो अपने चेहरे पर खूब ध्यान देते हैं. इसमें हायड्रेशन, पोषण और सुरक्षा सबकुछ शामिल होता है. ये लम्बी प्रकिया होती है लेकिन एक बार लाइफस्टाइल में शामिल हो जाने के बाद इसको आजमाना दिक्कत नहीं देता है.

2. ऑयल क्लींजर का असर

कोरियन स्किन केयर का ये पहला स्टेप है. इसमें ऑयल बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल किया जाता है जो स्किन से प्रदूषण और गंदगी को निकाल देता है. इससे स्किन को तेल का पोषण भी मिलता है जो अंदर तक स्किन को रिलैक्स भी कर देता है. इससे सुबह या रात को सोने से पहले मसाज करें.

3. डबल क्लींजिंग है जरूरी

ऑयल बेस्ड क्लींजिंग के बाद कोरियन स्किन केयर में डबल क्लींजर का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए वॉटर बेस्ड क्लींजर ही इस्तेमाल करें. दरअसल माना जाता है वॉटर बेस्ड क्लींजर, पानी से जुड़ी अशुध्दता को कम करते हैं. इसको सुबह या रात में सर्कुलर मोशन में लगाएं.

4. शीट मास्क भी करेंगे मदद

शीट मास्क का जन्म कोरिया में ही माना जाता है. यहां सैंकड़ों साल पहले स्किन केयर के लिए कागज का इस्तेमाल होता था. ये काफी कारगर होते हैं. आप अपनी स्किन के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं. ये शीट मास्क स्किन से जुड़े रहते हैं और इनकी सामग्री अच्छे से स्किन में ऑबजर्व हो जाती है. इसको हफ्ते में दो बार इस्तेमल कर सकते हैं लेकिन ऐसा चेहरा धोने के बाद ही करें.

5. सीरम भी हैं कारगर

सीरम में हायड्रेट करने से लाकर एजिंग रोकने जैसा हर फायदा मिलता है. इनको आप अपनी परेशानी के हिसाब से चुन सकते हैं, जैसे बिग पोर्स के लिए Niacinamide और डल स्किन के लिए विटामिन सी. ये सीधे परेशानी वाली एरिया को ठीक करते हैं. इसकी बहुत थोड़ी मात्रा लें और चेहरे, गर्दन के साथ परेशानी वाली जगह अपर लगाएं.

नम्रता मल्ला ने फिर हिला दिया इंटरनेट, बोल्ड मूव्स देकर किया वीडियो शेयर

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला दिन ब दिन मशहूर होती जा रही हैं. जहां पहले नम्रता मल्ला सिर्फ भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाती थीं. वही, अब बौलीवुड गानों पर भी डांस कर वीडियो शेयर करती हैं. नम्रता अपने डांसिंग के लिए खूब जानी जाती हैं. इस मामले में आज नम्रता मल्ला को टक्कर देना काफी मुश्किल हो गया है. इस बीच नम्रता मल्ला का एक बेहद किलर डांस वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट जगत में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस बीच नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऐसा डांस किया है कि सभी लोग फैन हो गए हैं. इस क्लिप में नम्रता मल्ला बॉलीवुड सॉन्ग ‘गम में सोये है..गम में जागे’ पर हद से ज्यादा किलर डांस स्टेप्स कर रही हैं. नम्रता मल्ला का ये डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है. नम्रता मल्ला के रील वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’आग ही आग’.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)


भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेस नम्रता मल्ला हर मामले में अब बौलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. बोल्डनेस के मामले में तो नम्रता मल्ला सबसे टॉप पर है. नम्रता मल्ला की हर अदा पर लोग फिदा है. नम्रता मल्ला का अंदाज इतना कातिलाना है कि हर कोई घायल हो जाता है. मालूम हो कि एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं.

कोट के बटन खोल सामंथा ने इंटरनेट पर लगाई आग, फैशन का दिखाया कमाल

साउथ फिल्मों की जानीमानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी खूबसूरती और शानदार फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. उनकी एक्टिंग स्किल के लोग खूब दीवाने हैं. सामंथा का कैरियर फिल्मों से ही शुरू हुआ, जहां शानदार प्रदर्शन देकर दर्शकों को खूब रिझाया. अब हाल में एक्ट्रेस ने बोल्ड फोटो पोस्ट कर सबके होश उड़ा दिए हैं. जी हां, कोट के बदन खोल एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर आग लगा दी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)


आपको बता दें कि ईद के मौके पर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सबसे बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. सामने आईं तस्वीरों में अदाकारा कोट के बटन खोलकर पोज करती दिख रही हैं. एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु नागा चैतन्य से तलाक लेने के बाद दिन ब दिन बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं, जिसे देख लोग भी हैरान हो जाते हैं. अब ईद के मौके पर सामने आए सामंथा रुथ प्रभु के इस बोल्ड अवतार ने फैंस को भी हिलाकर रख दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)


एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की इन बोल्ड तस्वीरों को देख फैंस उनके लिए दीवाने हो गए हैं. जिसके बाद लोग उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट्स करते दिखे रहे हैं. कइयों ने तो अपनी भड़ास भी निकाली. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘ये कैसा फैशन है.’ जबकि, एक यूजर ने कमेंट कर कहा, ‘आप तो ऐसे नहीं थे.’

ये पहली दफा नहीं है जब एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने बोल्ड तस्वीरों से फैंस को हैरान कर दिया हो. इससे पहले भी एक्ट्रेस कई दफा बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं. मगर तलाक के बाद उनकी बोल्डनेस दिन ब दिन बढ़ती जा रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)


कुछ वक्त पहले ही अदाकारा ने कुछ ऐसी ही ओपन जैकेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. जिन्हें शेयर कर अदाकारा ने बिकिनी टॉप फ्लॉन्ट किया था. सामंथा रुथ प्रभु के ये बोल्ड अवतार इंस्टाग्राम की दुनिया में आते ही वायरल होने लगे थे जिस पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए थे. एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं.

जीवन की राह आसान बनाएं पेरेंट्स के फैसले

इच्छा और जरूरत का अंतर जेब में रखे पैसों से निर्धारित होता है. बच्चों की कौन सी इच्छा पूरी करनी है और उन की क्या जरूरत है, यह मातापिता से बेहतर कोई नहीं समझ सकता. उन के फैसले अनुभव और जरूरत के हिसाब से होते हैं.

अक्षत का मूड बहुत खराब था. वह 12वीं के बाद अपने दोस्त कनिष्क की तरह विदेश में पढ़ने जाना चाहता था. पर अक्षत के मम्मीपापा ने एजुकेशन लोन के लिए साफ मना कर दिया था. अक्षत के पापा के अनुसार, ‘‘विदेश में पढ़ने के लिए 30 लाख रुपए का लोन लेने से अच्छा है कि अक्षत भारत के ही किसी अच्छे कालेज से ग्रेजुएशन कर ले.

लेकिन आज, अक्षत के शब्दों में, ‘‘उस समय मैं मम्मीपापा से बेहद नाराज था पर उन्होंने एकदम सही फैसला लिया था. नहीं तो आज मैं और मेरा पूरा परिवार एजुकेशन लोन के कर्ज में डूबा रहता. कोरोना के कारण वैसे ही भविष्य अंधकार में है.’’

ऊर्जा अपनी जन्मदिन की पार्टी अपनी दूसरी फ्रैंड्स की तरह महंगे फाइवस्टार होटल में देना चाहती थी. लेकिन उस की मम्मी ने कहा कि वे लोग एक जन्मदिन के लिए 50 हजार रुपए का खर्च वहन नहीं कर सकते. ऊर्जा ने गुस्से में जन्मदिन पर किसी को नहीं बुलाया. पर उस की जन्मदिन की रात को 12 बजे जब उस की सारी सहेलियां केक ले कर पहुंचीं, तो ऊर्जा की खुशी का ठिकाना न रहा. ऊर्जा की मम्मी ने उस की सभी दोस्तों के मम्मीपापा से परमिशन ले ली थी. पूरी रात ऊर्जा दोस्तों के साथ धमाचौकड़ी करती रही. रात में मम्मीपापा के गले लगते हुए ऊर्जा बोली, ‘‘मम्मी, यह जन्मदिन अब तक का सब से अच्छा जन्मदिन था. जगह से ज्यादा महत्त्वपूर्ण होता है लोगों का साथ.’’

काविश को एप्पल का फोन लेने का कितना मन था. उस के ग्रुप में सब के पास एप्पल का ही मोबाइल था. पर उस के पापा ने उस के लिए अपने बजट के हिसाब से उसे एक अपडेटेड एंड्रोइड मोबाइल दिला दिया था. काविश ने गुस्से में उस मोबाइल को यूज नहीं किया था. तभी लौकडाउन हो गया और अचानक से लैपटौप लेना जरूरी हो गया था. काविश के पापा का बिजनैस भी नहीं चल पा रहा था. काविश को समझ नहीं आया था कि वह लैपटौप कैसे लेगा? लेकिन उस के पापा अगले दिन ही काविश के लिए लैपटौप खरीद कर ले आए थे. उन्होंने काविश को सम झाते हुए कहा, ‘‘बेटा, मोबाइल तुम्हारी इच्छा थी जिसे पूरा करना जरूरी नहीं था, मगर लैपटौप तुम्हारी आवश्यकता थी. अगर मैं अपनी जेब के अनुसार फैसला नहीं लेता और तुम्हें महंगा मोबाइल दिला देता तो अब तुम्हारे लिए लैपटौप नहीं खरीद पाता.’’

बहुत बार ऐसा होता है कि हम अपने मम्मीपापा के फैसलों से सहमत नहीं होते हैं. ऐसा हो भी सकता है कि उन के फैसले आप को आज के समय के हिसाब से अनुकूल न लगें, लेकिन एक बात अवश्य याद रखें कि उन के फैसले उन के अनुभव के हिसाब से होंगे. अगर उन के फैसलों से आप को लाभ नहीं होगा तो नुकसान भी कदापि नहीं होगा.

चलिए अब जानते हैं कुछ कारण कि क्यों हमारे मातापिता हमारे फैसले अपनी जेब को देख कर लेते हैं.

जितनी चादर उतने ही पैर फैलाएं : अगर मम्मीपापा आप की जिद मान कर अपनी चादर से बाहर पैर फैलाएंगे तो बाद में वह आप के लिए ही नुकसानदेह होगा. ऐसा हो सकता है कि आप की जिद पूरी करने के चक्कर में वे अपने जरूरी खर्चों में कटौती कर दें. इसलिए अपने मम्मीपापा के फैसलों को सम झने की कोशिश करें, इस में सब की भलाई ही छिपी हुई होती है.

अनुभव है महत्त्वपूर्ण : मांबाप के हर निर्णय में उन के अनुभव की सीख होती है. उन्होंने आप से अधिक दुनिया देखी है. मम्मीपापा घर की आर्थिक हालत के हिसाब से ही आप की जरूरत और इच्छाओं को पूरा करते हैं. इसलिए उन के फैसलों को दिल से स्वीकार करें.

दूसरों से न करें तुलना : अपने दोस्तों से अपनी तुलना कभी न करें. हर किसी के परिवार का आर्थिक स्तर अलग होता है और सब का रहनसहन भी आर्थिक स्तर के हिसाब से ही तय होता है. अगर आप के दोस्त के पास एप्पल का फोन है तो जरूरी नहीं कि आप भी वही लें. बेवजह की तुलना आप को नकारात्मक ही बनाएगी.

जरूरत और इच्छाओं में फर्क करना सीखें : यह बात अवश्य याद रखें कि जरूरतों और इच्छाओं में फर्क करना सीख लें. आप के मम्मीपापा आप की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही बाध्य हैं. अपनी इच्छाओं को पूरा करना आप की जिम्मेदारी है. अगर अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से आप फर्क करना नहीं सीखेंगे तो सदा ही दुखी रहेंगे.

खुल कर करें बातचीत : कभीकभी ऐसा भी हो सकता है कि आप के लिए कोई वस्तु आवश्यक हो लेकिन मम्मीपापा की नजरों में वह जरूरी न हो. ऐसे में आप परेशान न हों. मम्मीपापा से खुल कर बातचीत करें. अगर आप की बात में उन्हें वजन लगा तो वे अवश्य आप को वह वस्तु दिलाने से गुरेज नही करेंगे.

झूठी शान बढ़ाती हैं मुश्किलें : अगर आप के मम्मीपापा आप की  झूठी शान के कारण अपनी जेब से अधिक खर्च करेंगे तो भविष्य में आप की ही मुश्किलें बढ़ेंगी.  झूठी आनबानशान से ज्यादा महत्त्वपूर्ण है सादा और सरल जीवन. अपनी जेब के अनुसार किए गए फैसले भविष्य की खुशियों को सदा के लिए सुनिश्चित कर लेते हैं.

आज का कर्ज भविष्य का मर्ज : यह बात गांठ बांध कर रख लें कि कर्ज से बड़ा कोई मर्ज नहीं होता है. आप के कहे अनुसार, अगर आप के मम्मीपापा आप के सपनों को पूरा करने के लिए कर्ज भी ले लेंगे तो उन के साथसाथ आप भी इस मर्ज का शिकार हो जाएंगे. अगर अपने जीवनकाल में वे इस मर्ज से उबर न पाए तो आप भी इस मर्ज का शिकार हो जाएंगे. तनावरहित जीवन जीने के लिए, कर्ज नामक मर्ज से सदैव दूर रहें. जेब के अनुसार किए गए मम्मीपापा के फैसले आप के जीवन की राह को आसान बनाते हैं.

मेरी छाती लड़कियों की तरह फूल गई है, इलाज बताएं?

सवाल-

मैं एक 22 साल का लड़का हूं. मेरी छाती लड़कियों की तरह फूल गई है. इलाज बताएं?

जवाब-

आप गायनेकोमैस्टिया से पीड़ित हैं जो आप की उम्र के लड़कों में सामान्य बात है. इसे लिपोसक्शन और सर्जरी कर ऐक्स्ट्रा फैट और ग्लैंड्सयूलर टिशू को निकाल कर सर्जिकल तरीके से ठीक किया जा सकता है. यह सर्जरी लोकल या जनरल एनेस्थैटिक में की जा सकती है. इस के लिए आप को एक प्लास्टिक सर्जन से सलाह लेनी होगी.

ये भी पढ़े…

पूरे बदन की साफ-सफाई के प्रति लापरवाही न बरतने वाले मर्द भी अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई पर खास ध्यान नहीं देते हैं, जिस की वजह से वे कई तरह के खतरनाक इंफैक्शन के शिकार हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि प्राइवेट पार्ट की साफसफाई कैसे की जाती है और उस से होने वाले फायदों के बारे में :

बालों की छंटाई करें

प्राइवेट पार्ट के आसपास के अनचाहे बालों की समयसमय पर सफाई करनी चाहिए, वरना बाल बड़े हो जाते हैं. इस की वजह से ज्यादा गरमी पैदा होती है और इन बालों की वजह से ज्यादा पसीना निकलने लगता है. बदबू भी आने लगती है. बैक्टीरिया पैदा होने से इंफैक्शन फैल जाता है. इस वजह से चमड़ी खराब हो जाती है. खुजली, दाद वगैरह की समस्या पैदा हो जाती है. देखा गया है कि अनचाहे बाल लंबे व घने हो जाने से उन में जुएं भी हो जाती हैं, इसलिए उन्हें समयसमय पर साफ करते रहना चाहिए. प्राइवेट पार्ट के अनचाहे बालों की सफाई के लिए कैंची से छंटाई करना अच्छा उपाय है. इस के अलावा ब्लेड  या हेयर रिमूवर क्रीम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

सावधानी

प्राइवेट पार्ट के अनचाहे बालों की सफाई जल्दबाजी, हड़बड़ी या डर कर न करें. छंटाई के लिए छोटी धारदार कैंची का इस्तेमाल करें. अनचाहे बालों को अगर रेजर से साफ करना चाहते हैं, तो नए ब्लेड का इस्तेमाल करें. पहले इस्तेमाल किए ब्लेड से बाल ठीक तरह से नहीं कटते हैं. उलटा ब्लेड कभी न चलाएं, इस से चमड़ी पर फोड़ेफुंसी होने का डर रहता है. हेयर रिमूवर क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले एक बार टैस्ट जरूर कर लें. अगर उस से एलर्जी होती है, तो इस्तेमाल न करें.

अंग दिखेगा बड़ा

प्राइवेट पार्ट के एरिया में बाल बड़े हो जाने से अंग उन में छिप जाता है, जिस से उस का आकार छोटा दिखाई देने लगता है. अनचाहे बालों को साफ करने से अंग का आकार बड़ा दिखने लगता है. इसे देख कर आप की पार्टनर ज्यादा मोहित होती है. प्यार के पलों के समय वह ज्यादा सहज महसूस करती है.

सेहतमंद महसूस करेंगे

प्राइवेट पार्ट के एरिया को साफ रखने से अंग सेहतमंद दिखाई देता है. आप भी संतुष्ट महसूस करते हैं, क्योंकि आप निश्चिंत हो जाते हैं कि अब आप को किसी तरह का इंफैक्शन नहीं है.

यह भी करें

अंग की नियमित सफाई करें. अंग के ऊपर की त्वचा को सावधानी के साथ पीछे की ओर ले जाएं. वहां सफेदपीला क्रीमनुमा चीज जमा होती है. यह पूरी तरह से कुदरती होती है. इस की नियमित सफाई न करने से बदबू आने या इंफैक्शन फैलने का डर बना रहता है. रोजाना नहाते समय कुनकुने पानी से इसे साफ करना चाहिए.

पेशाब करने के बाद अंग को अच्छी तरह से हिला कर अंदर रुके पेशाब को जरूर निकाल दें. इसे अपनी आदत में शुमार करें, क्योंकि अंग के अंदर रुका हुआ पेशाब बुढ़ापे में प्रोटैस्ट कैंसर के रूप में सामने आ सकता है. माहिर डाक्टरों का कहना है कि अगर अंग के अंदर का पेशाब अच्छी तरह से निकाल दिया जाए, तो प्रोटैस्ट कैंसर का डर खत्म हो जाता है.

अंडरगारमैंट्स पर ध्यान दें

रोजाना नहाने के तुरंत बाद ही अपने अंडरगारमैंट्स को बदलें. कई दिनों तक इस्तेमाल किए गए अंडरगारमैंट्स पहनने से प्राइवेट पार्ट के एरिया में इंफैक्शन फैलने का डर बढ़ जाता है. दूसरों के अंडरगारमैंट्स, साबुन वगैरह इस्तेमाल न करें. इस से भी इंफैक्शन फैलने का डर रहता है. नहाने के बाद इस एरिया को तौलिए से अच्छी तरह से सुखा लें. हमेशा सूती अंडरगारमैंट्स पहनें. नायलौन के अंडरगारमैंट्स कतई न पहनें, क्योंकि उन में से हवा पास नहीं हो पाती है. इस वजह से प्राइवेट पार्ट के एरिया को भी अच्छी तरह से हवा नहीं मिल पाती है, जिस से कई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती हैं.

सेक्स संबंध बनाने के बाद

सेक्स संबंध बनाने के बाद अंग को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए, क्योंकि सेक्स के समय व बाद में इस के अंदर कई तरह के स्राव बनते हैं. इन्हें साफ न करने पर इंफैक्शन हो सकता है. इस एरिया को पानी से साफ करें. सफाई करने के बाद अंग को अच्छी तरह से पोंछ कर सुखा लें.

बहू-बेटी का फर्क : बहू के नाम पर सास के क्यों बदले तेवर

जब से वे सपना की शादी कर के मुक्त हुईं तब से हर समय प्रसन्नचित्त दिखाई देती थीं. उन के चेहरे से हमेशा उल्लास टपकता रहता था. महरी से कोई गलती हो जाए, दूध वाला दूध में पानी अधिक मिला कर लाए अथवा झाडू पोंछे वाली देर से आए, सब माफ था. अब वे पहले की तरह उन पर बरसती नहीं थीं. जो भी घर में आता, उत्साह से उसे सुनाने बैठ जातीं कि उन्होंने कैसे सपना की शादी की, कितने अच्छे लोग मिल गए, लड़का बड़ा अफसर है, देखने में राजकुमार जैसा. फिर भी एक पैसा दहेज का नहीं लिया. ससुर तो कहते थे कि आप की बेटी ही लक्ष्मी है और क्या चाहिए हमें. आप की दया से घर में सब कुछ तो है, किसी बात की कमी नहीं. बस, सुंदर, सुसंस्कृत व सुशील बहू मिल गई, हमारे सारे अरमान पूरे हो गए.

शादी के बाद पहली बार जब बेटी ससुराल से आई तो कैसे हवा में उड़ी जा रही थी. वहां के सब हालचाल अपने घर वालों को सुनाती, कैसे उस की सास ने इतने दिनों पलंग से नीचे पांव ही नहीं धरने दिया. वह तो रानियों सी रही वहां. घर के कामों में हाथ लगाना तो दूर, वहां तो कभी मेहमान अधिक आ जाते तो सास दुलार से उसे भीतर भेजती हुई कहती, ‘‘बेचारी सुबह से पांव लगतेलगते थक गई, नातेरिश्तेदार क्या भागे जा रहे हैं कहीं. जा, बैठ कर आराम कर ले थोड़ी देर.’’ और उस की ननद अपनी भाभी को सहारा दे कर पलंग पर बैठा आती.

यह सब जब उन्होंने सुना तो फूली नहीं समाईं. कलेजा गज भर का हो गया. दिन भर चाव से रस लेले कर वे बेटी की ससुराल की बातें पड़ोसिनों को सुनाने से भी नहीं चूकतीं. उन की बातें सुन कर पड़ोसिन को ईर्ष्या होती. वे सपना की ससुराल वालों को लक्ष्य कर कहतीं, ‘‘कैसे लोग फंस गए इन के चक्कर में. एक पैसा भी दहेज नहीं देना पड़ा बेटी के विवाह में और ऐसा शानदार रोबीला वर मिल गया. ऊपर से ससुराल में इतना लाड़प्यार.’’

उस दिन अरुणा मिलने आईं तो वे उसी उत्साह से सब सुना रही थीं, ‘‘लो, जी, सपना को तो एम.ए. बीच में छोड़ने तक का अफसोस नहीं रहा. बहुत पढ़ालिखा खानदान है. कहते हैं, एम.ए. क्या, बाद में यहीं की यूनिवर्सिटी में पीएच.डी. भी करवा देंगे. पढ़नेलिखने में तो सपना हमेशा ही आगे रही है. अब ससुराल भी कद्र करने वाला मिल गया.’’

‘‘फिर क्या, सपना नौकरी करेगी, जो इतना पढ़ा रहे हैं?’’ अरुणा ने उन के उत्साह को थोड़ा कसने की कोशिश की.

‘‘नहीं जी, भला उन्हें क्या कमी है जो नौकरी करवाएंगे. घर की कोठी है.  हजारों रुपए कमाते हैं हमारे दामादजी,’’ उन्होंने सफाई दी.

‘‘तो सपना इतना पढ़लिख कर क्या करेगी?’’

‘‘बस, शौक. वे लोग आधुनिक विचारों के हैं न, इसलिए पता है आप को, सपना बताती है कि सासससुर और बहू एक टेबल पर बैठ कर खाना खाते हैं. रसोई में खटने के लिए तो नौकरचाकर हैं. और खानेपहनाने के ऐसे शौकीन हैं कि परदा तो दूर की बात है, मेरी सपना तो सिर भी नहीं ढकती ससुराल में.’’

‘‘अच्छा,’’ अरुणा ने आश्चर्य से कहा.

मगर शादी के महीने भर बाद लड़की ससुराल में सिर तक न ढके, यह बात उन के गले नहीं उतरी.

‘‘शादी के समय सपना तो कहती थी कि मेरे पास इतने ढेर सारे कपड़े हैं, तरहतरह के सलवार सूट, मैक्सी और गाउन, सब धरे रह जाएंगे. शादी के बाद तो साड़ी में गठरी बन कर रहना होगा. पर संयोग से ऐसे घर में गई है कि शादी से पहले बने सारे कपड़े काम में आ रहे हैं. उस के सासससुर को तो यह भी एतराज नहीं कि बाहर घूमने जाते समय भी चाहे…’’

‘‘लेकिन बहनजी, ये बातें क्या सासससुर कहेंगे. यह तो पढ़ीलिखी लड़की खुद सोचे कि आखिर कुंआरी और विवाहिता में कुछ तो फर्क है ही,’’ श्रीमती अरुणा से नहीं रहा गया.

उन्होंने सोचा कि शायद श्रीमती अरुणा को उन की पुत्री के सुख से जलन हो रही है, इसीलिए उन्होंने और रस ले कर कहना शुरू किया, ‘‘मैं तो डरती थी. मेरी सपना को शुरू से ही सुबह देर से उठने की आदत है, पराए घर में कैसे निभेगी. पर वहां तो वह सुबह बिस्तर पर ही चाय ले कर आराम से उठती है. फिर उठे भी किस लिए. स्वयं को कुछ काम तो करना नहीं पड़ता.’’

‘‘अब चलूंगी, बहनजी,’’ श्रीमती अरुणा उठतेउठते बोलीं, ‘‘अब तो आप अनुराग की भी शादी कर डालिए. डाक्टर हो ही गया है. फिर आप ने बेटी विदा कर दी. अब आप की सेवाटहल के लिए बहू आनी चाहिए. इस घर में भी तो कुछ रौनक होनी ही चाहिए,’’ कहतेकहते श्रीमती अरुणा के होंठों की मुसकान कुछ ज्यादा ही तीखी हो गई.

कुछ दिनों बाद सपना के पिता ने अपनी पत्नी को एक फोटो दिखाते हुए कहा, ‘‘देखोजी, कैसी है यह लड़की अपने अनुराग के लिए? एम.ए. पास है, रंग भी साफ है.’’

‘‘घरबार कैसा है?’’ उन्होंने लपक कर फोटो हाथ में लेते हुए पूछा.

‘‘घरबार से क्या करना है? खानदानी लोग हैं. और दहेज वगैरा हमें एक पैसे का नहीं चाहिए, यह मैं ने लिख दिया है उन्हें.’’

‘‘यह क्या बात हुई जी. आप ने अपनी तरफ से क्यों लिख दिया? हम ने क्या उसे डाक्टर बनाने में कुछ खर्च नहीं किया? और फिर वे जो देंगे, उन्हीं की बेटी की गृहस्थी के काम आएगा.’’

अनुराग भी आ कर बैठ गया था और अपने विवाह की बातों को मजे ले कर सुन रहा था. बोला, ‘‘मां, मुझे तो लड़की ऐसी चाहिए जो सोसाइटी में मेरे साथ इधरउधर जा सके. ससुराल की दौलत का क्या करना है?’’

‘‘बेशर्म, मांबाप के सामने ऐसी बातें करते तुझे शर्म नहीं आती. तुझे अपनी ही पड़ी है, हमारा क्या कुछ रिश्ता नहीं होगा उस से? हमें भी तो बहू चाहिए.’’

‘‘ठीक है, तो मैं लिख दूं उन्हें कि सगाई के लिए कोई दिन तय कर लें. लड़की दिल्ली में भैयाभाभी ने देख ही ली है और सब को बहुत पसंद आई है. फिर शक्लसूरत से ज्यादा तो पढ़ाई- लिखाई माने रखती है. वह अर्थशास्त्र में एम.ए. है.’’

उधर लड़की वालों को स्वीकृति भेजी गई. इधर वे शादी की तैयारी में जुट गईं. सामान की लिस्टें बनने लगीं.

अनुराग जो सपना के ससुराल की तारीफ के पुल बांधती अपनी मां की बातों से खीज जाता था, आज उन्हें सुनाने के लिए कहता, ‘‘देखो, मां, बेकार में इतनी सारी साड़ियां लाने की कोई जरूरत नहीं है, आखिर लड़की के पास शादी के पहले के कपड़े होंगे ही, वे बेकार में पड़े बक्सों में सड़ते रहें तो इस से क्या फायदा.’’

‘‘तो तू क्या अपनी बहू को कुंआरी छोकरियों के से कपड़े यहां पहनाएगा?’’ वह चिल्ला सी पड़ीं.

‘‘क्यों, जब जीजाजी सपना को पहना सकते हैं तो मैं नहीं पहना सकता?’’

वे मन मसोस कर रह गईं. इतने चाव से साड़ियां खरीद कर लाई थीं. सोचा था, सगाई पर ही लड़की वालों पर अच्छा प्रभाव पड़ गया तो वे बाद में अपनेआप थोड़ा ध्यान रखेंगे और हमारी हैसियत व मानसम्मान ऊंचा समझ कर ही सबकुछ करेंगे. मगर यहां तो बेटे ने सारी उम्मीदों पर ही पानी फेर दिया.

रात को सोने के लिए बिस्तर पर लेटीं तो कुछ उदास थीं. उन्हें करवटें बदलते देख कर पति बोले, ‘‘सुनोजी, अब घर के काम के लिए एक नौकर रख लो.’’

‘‘क्यों?’’ वह एकाएक चौंकीं.

‘‘हां, क्या पता, तुम्हारी बहू को भी सुबह 8 बजे बिस्तर पर चाय पी कर उठने की आदत हो तो घर का काम कौन करेगा?’’

वे सकपका गईं.

सुबह उठीं तो बेहद शांत और संतुष्ट थीं. पति से बोलीं, ‘‘तुम ने अच्छी तरह लिख दिया है न, जी, जैसी उन की बेटी वैसी ही हमारी. दानदहेज में एक पैसा भी देने की जरूरत नहीं है, यहां किस बात की कमी है, मैं तो आते ही घर की चाबियां उसे सौंप कर अब आराम करूंगी.’’

‘‘पर मां, जरा यह तो सोचो, वह अच्छी श्रेणी में एम.ए. पास है, क्या पता आगे शोधकार्य आदि करना चाहे. फिर ऐसे में तुम घर की जिम्मेदारी उस पर छोड़ दोगी तो वह आगे पढ़ कैसे सकेगी?’’ यह अनुराग का स्वर था.

उन की समझ में नहीं आया कि एकाएक क्या जवाब दें.

कुछ दिन बाद जब सपना ससुराल से आई तो वे उसे बातबात पर टोक देतीं, ‘‘क्यों री, तू ससुराल में भी ऐसे ही सिर उघाड़े डोलती रहती है क्या? वहां तो ठीक से रहा कर बहुओं की तरह और अपने पुराने कपड़ों का बक्सा यहीं छोड़ कर जाना. शादीशुदा लड़कियों को ऐसे ढंग नहीं सुहाते.’’

सपना ने जब बताया कि वह यूनिवर्सिटी में दाखिला ले रही है तो वे बरस ही पड़ीं, ‘‘अब क्या उम्र भर पढ़ती ही रहेगी? थोड़े दिन सासससुर की सेवा कर. कौन बेचारे सारी उम्र बैठे रहेंगे तेरे पास.’’

आश्चर्यचकित सपना देख रही थी कि मां को हो क्या गया है?

इंसाफ का अंधेर : डाकू मानसिंह का खौफ

वह कैद में है. उसे बदतर खाना दिया जाता है. वह जिंदा लाश की तरह है. उस की जिंदगी का फैसला दूसरे लोग करेंगे. वे लोग जो न उसे जानते हैं, न वह उन को. कागज पर जो उस के खिलाफ लिखा गया है उसी की बुनियाद पर सारे फैसले होने हैं.

वह कैद क्यों किया गया? वह यादों में चला जाता है. बुंदेलखंड का छोटा सा गांव. डकैतों की भरमार. सब का अपनाअपना इलाका.

डाकू मानसिंह का गांव और पुलिस. कई बार पुलिस और डाकू मानसिंहका आमनासामना हुआ. गोलियां चलीं. मुठभेड़ हुई. दोनों तरफ से लोग मारे गए.

कई बार डाकू मानसिंह भारी पड़ा, तो कई बार पुलिस. दोनों के बीच समझौता हुआ और तय हुआ कि डाकू मानसिंह के साथ मुठभेड़ नहीं की जाएगी. लेकिन पुलिस को सरकार को दिखाने और जनता को समझाने के लिए कुछ तो करना होगा.

दारोगा गोपसिंह ने कहा, ‘‘ऐसा करो कि हफ्ते, 15 दिन में तुम अपना एक आदमी हमें सौंप देना. जिंदा या मुरदा, ताकि हमारी नौकरी होती रहे.’’

शुरू में तो मानसिंह राजी हो गया, लेकिन जब उसे यह घाटे का सौदा लगा तब उस के साथियों में से एक ने उस से कहा, ‘‘आप अपने लोगों को ही मरवा रहे हैं. इस तरह पूरा गिरोह खत्म हो जाएगा. लोग गिरोह में शामिल होने से कतराएंगे.’’

मानसिंह ने कहा, ‘‘मैं अपने आदमी नहीं दूंगा. पासपड़ोस के गांव के लोगों को सौंप दूंगा अपना आदमी बता कर.’’

‘‘क्या यह ठीक रहेगा? क्या हम पुलिस को बलि देने के लिए डाकू बने हैं?’’ गिरोह के एक सदस्य ने पूछा.

मानसिंह बोला, ‘‘नहीं, यह कुछ समय की मजबूरी है. अभी हमारे गिरोह पर पुलिस का शिकंजा कसा हुआ है. जैसे ही हम पुलिस को मुंहतोड़ जवाब देने लायक हो जाएंगे तब पुलिस वालों की ही बलि चढ़ेगी.’’

‘‘कब तक?’’ गिरोह के दूसरे सदस्य ने पूछा.

‘‘दिमाग पर जोर मत दो. 1-2 आदमी पुलिस को सौंपने से कुछ नहीं बिगड़ जाता. हम गांव के अपने किसी दुश्मन को पकड़ कर पुलिस को सौंपेंगे, वह भी जिंदा. तब तक हमें भी संभलने का मौका मिल जाएगा.’’

‘‘और दारोगा मान जाएगा?’’ गिरोह के एक सदस्य ने पूछा.

मानसिंह चुप रहा. उस ने एक योजना बनाई. शहर से लगे गांवों में रहने वाले पुलिस वालों को उठाना शुरू किया. उन्हें डकैतों के कपड़े पहनाए. कुछ दिन उन्हें बांध कर रखा. जब उन की दाढ़ीबाल बढ़ गए, तो गोली मार कर उन्हें थाने के सामने फेंक दिया.

हैरानी की बात यह थी कि यह खेल कुछ समय तक चलता रहा. जब बात खुली तो पुलिस बल समेत दारोगा ने कई मुठभेड़ें कीं और हर मुठभेड़ में कामयाबी हासिल की.

मानसिंह कुछ समय के लिए अंडरग्राउंड हो गया. दारोगा गोपसिंह ने गांव वालों को थाने बुला कर थर्ड डिगरी देना शुरू कर दिया. उसे मानसिंह का पता चाहिए था और मानसिंह की मदद उस के गांव के लोग करते थे, यह बात दारोगा जानता था.

एक बार खेत को ले कर गांव के 2 पक्षों में झगड़ा हुआ. दूसरा पक्ष मजबूत था और जेल में बंद शख्स का पक्ष कमजोर था. पैसे से और सामाजिक रूप से भी. उस के पिता के पास महज 5 एकड़ जमीन थी. दूसरे पक्ष को जब लगा कि मामला उस के पक्ष में नहीं जा पाएगा तब उस ने दारोगा गोपसिंह से बात की.

गोपसिंह ने बापबेटे को थाने में बुला कर धमकाया कि एक एकड़ खेती दूसरे पक्ष के लिए छोड़ दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा. लेकिन बापबेटा धमकी से डरे नहीं.

एक दिन जब बेटा शहर से मैट्रिक का इम्तिहान दे कर पैदल ही गांव आ रहा था कि तभी दारोगा की जीप उस के पास आ कर रुकी. 4 सिपाही उतरे. उसे जबरन गाड़ी में बिठाया और थाने ले गए.

उस ने लाख कहा कि वह बेकुसूर है, तो दारोगा गोपसिंह ने गुस्से में कहा, ‘‘तुम्हारे बाप ने मेरी बात नहीं मानी. अब भुगतो. आज से कानून की नजर में तुम डाकू हो. आज रात में ही तुम्हारा ऐनकाउंटर होगा.’’ उसे हवालात में बंद कर दिया गया. अपनी मौत के डर से वह अंदर तक कांप गया.

रात होने से पहले मानसिंह के गिरोह ने थाने पर हमला कर दिया. दोनों तरफ से फायरिंग हुई. मानसिंह गिरोह के कई सदस्य मारे गए. दारोगा गोपसिंह और कई पुलिस वाले भी मारे गए.

शहर से जब एसपी आया तो नतीजा यह निकाला गया कि वह लड़का मानसिंह गिरोह का आदमी था. मानसिंह अपने गिरोह के साथ उसे छुड़ाने आया था. गिरोह की जानकारी के बारे में उसे थर्ड डिगरी टौर्चर से गुजरना पड़ा. आखिर में उसे जेल भेज दिया गया.

बाप को बहुत बाद में पता चला कि उस का बेटा डकैत होने के आरोप में जेल में बंद है. बाप ने अपनी औकात के मुताबिक वकील किया. जमानत रिजैक्ट हो गई.

बेटे का कानून पर से यकीन उठ चुका था. उसे अपने आगे अंधेरा दिखाई दे रहा था. उसे तब गुस्सा आया जब अदालत ने उसे गुनाहगार मान कर उम्रकैद की सजा सुना दी. अब उस की तमाम उम्मीदों पर पानी फिर गया. पहली बार उस के मन में खयाल आया कि उसे भाग जाना चाहिए और जब उसे अपने जैसी सोच के कुछ लोग मिले तो वे आपस में भागने की योजना बनाने लगे.

वे सब जेल में एकसाथ टेलर का काम करते थे जो उन्हें सिखाता था और उस के अलावा 3 और कैदी मिला कर वे 5 लोग थे. पांचों को उम्रकैद की सजा हुई थी.

इधर बूढ़े बाप ने सोचा, ‘क्या करूंगा 5 एकड़ खेती का. इस से अच्छा है कि जमीन बेच कर बेटे के लिए हाईकोर्ट में अपील की जाए.’

बाप ने गांव की खेती औनेपौने दाम में बेच कर सारा रुपया वकील को दे दिया. बेटे को इसलिए नहीं बताया क्योंकि उसे लगेगा कि बाप उसे झूठा ढांढस बंधा रहा है.

हाईकोर्ट में सुनवाई का दौर शुरू हो चुका था. वे पांचों जेल के अंदर जितनी योजनाएं बनाते, उन में कहीं न कहीं कोई गलती नजर आती. एकदम जबरदस्त प्लान नहीं था उन के पास. शायद उन के अंदर पकड़े जाने का डर था. वे भागने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे. योजना पर बात करते लंबा समय हो गया था.

?ां?ाला कर पहले कैदी ने कहा, ‘‘आजादी का सपना अब सपना ही रहेगा. हमारे नसीब में कैद ही है. हम क्यों बात कर के अपना दिमाग खराब कर रहे हैं.’’

दूसरे कैदी ने कहा, ‘‘हां, एक ही बात बारबार करने से दिमाग पक चुका है. तय कर लो कि भागना है या नहीं.’’

तीसरे कैदी ने कहा, ‘‘कोई तो रास्ता होगा यहां से निकलने का. क्या हम उम्रभर जेल में सड़ते रहेंगे.’’

चौथे कैदी ने कहा, ‘‘उम्रकैद का मतलब है पूरी जिंदगी जेल में. जब तक शरीर में जान है, तब तक कैद में.’’

अब 5वें यानी उस की बारी थी. उस ने कहा, ‘‘मुझे तो सोच कर ही घबराहट होती है कि हमारी लाश जेल से बाहर जाएगी. मैं बिना कुसूर के जेल में सड़ने को तैयार नहीं हूं.

‘‘किस आदमी ने बनाया कैदखाना. कितना जालिम होगा वह. मैं कोई तोता नहीं हूं कि पिंजरे में कैद रहूं. अगर कोई कुसूरवार है तब भी उसे किसी दूसरे किस्म की सजा दी जा सकती है.

‘‘कैदखाना वह जगह है जहां आदमी पलपल मरता है. उसे दूर कर दिया जाता है अपने परिवार से, अपनी जिम्मेदारियों से.

‘‘मेरे बूढ़े बाप का क्या कुसूर है? उन्हें किस बात की सजा दी जा रही है? क्या गुनाह है उस बेटी का जिस से छीन लिया जाता है उस का पिता? क्या गुनाह है उस बेटे का जिसे बाप के होते हुए यतीम कर दिया जाता है? उस मां के बारे में नहीं सोचा कैद करने वाले ने कि उस की देखरेख कौन करेगा? उस पत्नी का क्या जो जीतेजी विधवा की जिंदगी भोगती है. हमें मौत की सजा दे दो. कम से कम बाहर कोई इंतजार तो न करता रहे.

‘‘हमें किसी ऐसे काम पर लगा दो कि पछतावा भी हो और जनसेवा, देशसेवा भी. कैद करने से किस का भला? जेलों पर सरकार के करोड़ों रुपए खर्च होते हैं. एक आदमी की सजा कई लोग भुगतते हैं. मुझे मंजूर नहीं यह अंधेरगर्दी.

‘‘यह क्या बात हुई कि किसी अपराध में पुलिस ने पकड़ा और भेज दिया जेल. अब जमानत के लिए कोर्ट के चक्कर लगाओ. वकीलों को पैसा दो. घरबार जमापूंजी सब बेच दो अपने को बेगुनाह साबित करने के लिए.

‘‘सालों मुकदमा चलता रहता है. कुसूरवार अकसर छूट जाते हैं और बेगुनाह की जमानत तक नहीं हो पाती. ऐसे अंधे कानून पर भरोसा नहीं कर सकता मैं. न ही ऐसे कानून को मैं मानता हूं.

‘‘इस जेल में ऐसे कई लोग हैं जिन के मुकदमे का फैसला तब हुआ जब वे आधी जिंदगी जेल में काट चुके थे. बाद में उन्हें बाइज्जत रिहा कर दिया गया. उन के कीमती साल कौन लौटाएगा उन्हें?

‘‘यहां सभी को बिकते देखा है मैं ने. जाति, भाषा, धर्म की बुनियाद पर फैसले देते हुए. मैं आजाद हवा में सांस ले कर मरूंगा, चाहे कुछ भी हो जाए.’’

बाकी चारों ने उस की बात का समर्थन किया. एक ने कहा, ‘‘तुम कहो, करना क्या है? हम तुम्हारे साथ हैं.’’

उस ने कहा, ‘‘हम पांचों मेन गेट के पास ड्यूटी करते हैं. 12 बजे मुलाकात बंद हो जाती है. जेलर अपने बंगले पर चला जाता है. मेन गेट पर महज 2 सिपाही रहते हैं. एक के पास चाबी होती है, दूसरे के पास लाठी. हमें अपनी कैंचियों को हथियार बना कर एक से चाबी छीन कर गेट खोलना है.

‘‘हम लौकअप के समय 12 बजे खाना खाने जाएंगे. उस के बाद हमें फिर बुलाया जाएगा. उस समय हम 5 होंगे और वे 2. अब इतनी हिम्मत हमें करनी ही होगी.’’

पहले कैदी ने कहा, ‘‘लेकिन, हमें कितना कम समय मिलेगा. हमारे बाहर निकलते ही खतरे का सायरन बजेगा. हम ज्यादा दूर नहीं भाग पाएंगे. सारे शहर की पुलिस हमारे पीछे होगी.’’

उस ने कहा, ‘‘पहले हमें बाहर निकलना है. जहां हम काम करते हैं उसी कमरे में एकएक कर के अपनी ड्रैस बदलनी है और तेजी से बाहर निकलना है. एक बार भीड़ में गुम हो गए तो फिर आसानी से नहीं पकड़े जाएंगे. किसी की गाड़ी छीन कर भी भाग सकते हैं. पुलिस चैकपोस्ट पर होगी. हमें शहर के अंदर ही रहना है भीड़ में. इस के अलावा और कोई रास्ता नहीं है.’’

दूसरे कैदी ने कहा, ‘‘मैं इमर्जैंसी सायरन बंद कर सकता हूं.’’

उस ने कहा, ‘‘यह तो अच्छी बात है. लेकिन ध्यान रहे, कम समय में. उतने ही समय में जितने समय में हम चाबी छीन कर दोनों संतरियों को काबू में कर के बाहर निकलेंगे.’’

तीसरे कैदी ने कहा, ‘‘अगर आसानी से काबू में न आए संतरी तो…?’’

‘‘तो कैंची से वार कर देना,’’ चौथे कैदी ने जवाब दिया.

‘‘और यह सब कब करना है?’’ पहले कैदी ने पूछा.

‘‘4 घंटे की ड्यूटी में कोई एक पुलिस वाला अंदर का गेट पार कर के पेशाब के लिए तो जाएगा ही. हमें उसी समय अंदर का गेट बंद कर देना है. एक सिपाही रहेगा. बहुत आसानी रहेगी. और अगर किसी तरह हम मेन गेट के संतरी को अपने काम करने वाले कमरे तक ला सके और उसे किसी तरह कमरे में बंद कर दिया तो हमें ज्यादा समय मिल सकता है. बोलो, तैयार हो?’’

सब ने सहमति जताई. यह योजना बाकी चारों को बहुत पसंद आई थी. वे अब बारीक निगाहों से समय का, गेट के संतरी का, चाबी का, इमर्जैंसी सायरन पर ध्यान देने लगे थे.

इधर बूढ़े बाप के शरीर में अब इतनी ताकत नहीं थी कि वह चलफिर सके. बेटे की जिंदगी को ले कर जो इच्छाएं मन में थीं, वे तो खत्म होने के कगार पर थीं. बस यही आखिरी इच्छा थी कि मरने से पहले बेटा कैद से बाहर आ जाए.

बाप को बेटे की शादी की तो उम्मीद नहीं थी. कौन देगा जेल गए बेटे को अपनी लड़की? खेतीबारी बिक चुकी थी. मजदूरी करने की शरीर में ताकत नहीं थी. इस बुढ़ापे में वह मंदिर के पास पड़ा रहता. वकील से भी बहुत पहले कह दिया था कि हाईकोर्ट का जो फैसला हो, खबर भेज देना. वकील की एकमुश्त फीस दी जा चुकी थी.

आज मौका मिल ही गया उन पांचों को. दोपहर 2 बजे एक संतरी ने अपने साथ ड्यूटी करने वाले संतरी से कहा, ‘‘मैं हलका हो कर आता हूं.’’

जैसे ही उन्हें अंदर का गेट खोलने की आवाज आई, वे पांचों फुरती से बाहर निकले. एक ने दौड़ कर अंदर का गेट बंद किया. 2 लोग कैंची अड़ा कर संतरी को अंदर कमरे में ले गए. जो कपड़े सिल कर तैयार थे, उन्होंने पहन लिए थे. उस ने चाबी छीन कर मेन गेट पर लगाई.

एक कैदी ने इमर्जैंसी सायरन बंद करने की कोशिश की, लेकिन बात बन नहीं पाई. मेन गेट खुलते ही उस ने बाकी चारों से कहा, ‘‘जल्दी निकलो,’’ और वे तेज कदमों से बाहर की ओर बढ़े.

किसी काम से आते हुए एक संतरी ने उन्हें देख लिया. उसे हैरानी हुई. उस ने सोचा, ‘शायद पांचों की जमानत हो गई है या हाईकोर्ट से बरी हो गए हैं. लेकिन इन्हें तो शाम को छोड़ा जाता…’

उसे कुछ शक हुआ. वह तेजी से जेल की तरह बढ़ा. मेन गेट का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर से दोनों संतरियों के चीखने की आवाजें आ रही थीं.

वह संतरी अंदर गया. उस ने अंदर के गेट का दरवाजा खोला. दोनों ने सारी बातें बताईं और तुरंत इमर्जैंसी सायरन के स्विच पर उंगली रखी.

सायरन की आवाज उन पांचों के कानों में पड़ी. वे मेन सड़क तक आ चुके थे. उन्होंने सामने से आती हुई बस देखी और बस के पीछे लटक गए. बसस्टैंड के आने से पहले ही वे पांचों अलगअलग हो गए.

उस ने पहले गांव जाने पर विचार किया, फिर तुरंत अपना इरादा बदला. वह पैदल ही शहर की भीड़भाड़ से गुजरते हुए आगे बढ़ता रहा. वह कहां जा रहा था, उसे खुद पता नहीं था.

वह शहर के बाहर चलते हुए खेतखलिहानों को पार करते हुए एक पहाड़ी पर पहुंचा. पहाड़ी पर एक उजाड़ सा मंदिर बना हुआ था. वह वहीं एक पत्थर पर बैठ गया. उसे नींद आई या वह बेहोश हो गया.

अचानक उस की नींद खुल गई. उसे कुछ खतरे का आभास हुआ. उस ने उजाड़ मंदिर की दीवार की आड़ से देखा. दर्जनभर हथियारबंद पुलिस वाले उसे तेजी से अपनी तरफ बढ़ते हुए दिखाई दिए. वह भागा. नीचे गहरी खाई थी. बड़ीबड़ी चट्टानों के बीच बहती हुई नदी थी. सिपाही उस पर बंदूकें ताने हुए थे.

एक सबइंस्पैक्टर था. उस ने उसे अपनी रिवौल्वर के निशाने पर लेते हुए कहा, ‘‘बचने का कोई रास्ता नहीं है. रुक जाओ, नहीं तो मारे जाओगे.’’

उस ने अपनेआप को पहाड़ से नीचे गिरा दिया. सैकड़ों फुट की ऊंचाई से गिरता हुआ वह पथरीली चट्टान से टकराया. तत्काल उस की मौत हो गई.

जेल से भागने के एक घंटे पहले ही हाईकोर्ट ने उसे बाइज्जत बरी कर दिया था. उस की रिहाई के आदेश जारी कर दिए गए थे. बूढ़े बाप तक वकील ने खुद गांव जा कर खबर सुनाई.

पर थोड़ी देर में गांव की चौकी से एक पुलिस वाले ने आ कर उस से कहा, ‘‘तुम्हारा बेटा 4 लोगों के साथ जेल तोड़ कर भागा था. 3 पकड़े गए हैं. एक भागते हुए ट्रक के नीचे आ गया और तुम्हारे बेटे ने पुलिस से बचने के लिए पहाड़ी से छलांग लगा दी और मर गया.’’

कुछ देर तक बाप सकते में रहा, फिर उस ने अपनेआप से कहा, ‘‘मेरी चिंता खत्म. आज सचमुच रिहा हो गया मेरा बेटा और मैं भी.’’ बाप भी लड़खड़ा कर गिर पड़ा और फिर दोबारा न उठ सका.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें