कहीं किसी रोज- भाग 3: आखिर जोया से विमल क्या छिपा रहा था?

नाश्ता करते हुए जोया की रोचक बातों में डूबा रहा विमल. जोया बता रही थी, ‘‘तुम्हें पता है, जब मैं यूरोप से अपनी आर्ट्स की पढ़ाई खत्म कर के  लौटी, और वहां के न्यूड स्कल्प्चर के बारे में स्टूटेंड्स को  बताती, उन्हें पढ़ाती, उन के चेहरे शर्म से लाल हो जाते. मुझे बड़ा मजा आता, मैं बहुत जगह घूमी, तुम्हें पता है डेनमार्क और स्वीडन में धार्मिक लोग सब से कम हैं और वहां सब से अच्छी शिक्षा है, अपराध न के बराबर हैं. ईमानदार लोग है,” जोया और विमल ने काफी अच्छे मूड में नाश्ता खत्म किया, जोया फिर उठ गई और बोली, ‘‘अब तुम औफिस के काम करो, मैं चलती हूं.”

विमल का मन ही नहीं कर रहा था कि जोया उस के पास से जाए, पर मजबूरी थी, एक मीटिंग थी, बोला, ‘‘तुम क्या करती हो पूरा दिन होटल में जोया?”

‘‘आराम, बुक्स, एक्सरसाइज, कुछ फोन पर बातें, फोन पर नेटफ्लिक्स भी देखती हूं.”

‘‘अच्छा? कौनकौन से शोज देखे हैं अब तक?”

‘‘सेक्रेड गेम्स देख रही हूं आजकल, वैसे और भी बहुत से देख लिए.”

विमल की आंखें कुछ चौड़ी हुईं, ‘‘सेक्रेड गेम्स?”

‘‘हां, फिर हैरान हुए तुम?”

विमल हंस पड़ा, जोया चली गई.

शाम को दोनों फिर बहुत देर तक स्विमिंग पूल के किनारे बैठे रहे, चाय भी साथ पी, जोया ने शरारती स्वर में कहा, ‘‘आज डिनर मेरे रूम में?”

विमल ने हां में सिर हिला दिया. विमल अब उस से अपनी फैमिली की बातें करता रहा, अपनी वाइफ और बच्चों के बारे में बताता रहा, जोया पूरी रुचि से सुनती रही, फिर बोली, ‘‘आप अपनी वाइफ को मेरे बारे में बताएंगे?”

‘‘नहीं,” कहता हुआ विमल मुसकरा दिया, तो जोया भी हंस पड़ी, कहा, ‘‘इसलिए मैं ने शादी नहीं की.” दोनों इस बात पर एकदूसरे को छेड़ते रहे, रात को डिनर के लिए जब विमल तैयार होने लगा, मन ही मन यही सोच रहा था कि वह अपनी वाइफ को धोखा दे रहा है, भगवान उसे कभी माफ नहीं करेंगे, यह पाप है वगैरह, पर जब जोया की हसीन कंपनी याद आती, सब नैतिकता धरी की धरी रह जाती.

ये भी पढ़ें- गलतफहमी: क्या रिया ने राज के प्यार को स्वीकार किया?

जोया विमल के साथ समय बिताने के लिए उत्साहित थी, उसे विमल का स्वभाव सरल, सहज लगा था, वह उस से खूब मजाक करने लगी थी, उसे अपनी बातों पर विमल का झेंपना बहुत अच्छा लगता, रात को विमल उस के रूम में आया, दोनों ने काफी सहज हो कर बहुत देर बातें कीं, डिनर आर्डर किया, खूब हंसतेहंसाते खाना खाया, वेटर सब क्लीन कर  गया, तो जोया ने कहा, ‘‘विमल, मुझे तुम से मिल कर अच्छा लगा. यह और बात है कि हम एकदूसरे से बिलकुल अलग हैं.”

‘‘जोया, मैं ने बहुत सोचा कि तुम से दूरी न बढ़ाऊं, पर दिल है कि अब मानता  नहीं,” कहतेकहते विमल ने उसे खींच कर अपनी बांहों में भर लिया. जोया भी उस के सीने से जा लगी, फिर जो होना था, वही हुआ. पूरी रात दोनों ने एक बेड पर ही बिताई. सुबह जोया ही उठ कर फ्रेश हुई पहले, विमल को झकझोर कर हिलाया, ‘‘उठो, आज क्या इरादा है?”

‘‘तुम्हारे साथ ही रातदिन बिताने का इरादा है, और क्या?”

‘‘तुम्हे पता है जौन अपड़ाईक ने कहा है, सैक्स बिलकुल पैसे की तरह होता है, जितना मिले, उतना कम.

‘‘और मुझे डीएच लौरेंस की बात भी सही लगती है कि सैक्स वास्तव में इनसान के लिए सब से करीबी स्पर्शों में से एक स्पर्श होता है, लेकिन इनसान इसी स्पर्श से डरता है.”

‘‘अब तो वही सही लगता है, जो तुम्हें सही लगता है, कभी भी नहीं सोचा था कि ऐसे किसी के करीब आऊंगा.”

जोया की संगत का ऐसा असर हुआ कि हर बात में धर्म और ईश्वर की बात आंख मूंद कर मानने वाले विमल को अब कुछ याद न आता, औफिस के पहले और बाद का सारा समय जोया के साथ होता, वेटर्स और बाकी स्टाफ से दोनों की नजदीकी छुपने वाली थी ही नहीं, पर दोनों को परवाह भी नहीं थी किसी की, विमल पूरे का पूरा बदल रहा था, न उसे सुबह जीवनभर का नियम सूरज पर जल चढ़ाना याद रहता, न कोई फास्ट, अब उसे जोया की तर्कपूर्ण बातें भातीं, दुनियाभर के दार्शनिकों की कोट्स जोया के मुंह से सुन कर उस का दिल खुश हो जाता कि आजकल वह कितनी इंटेलीजेंट महिला के साथ रातदिन बिता रहा है, अपनी फैमिली से बात करता हुआ भी वह अब परेशान न होता, बल्कि उसे फोन रखने की जल्दी होती, वह इस लौकडाउन को अब मन ही मन थैंक्स कहने लगा था. जोया, वह तो थी ही अपनी तरह की एक ही बंदी, विमल का दीवानापन देख वह हंस देती.

अचानक ट्रेनें और बाकी सेवाएं शुरू हुईं, जोया के एक स्टूडेंट ने रूड़की में अपने किसी रिश्तेदार को कह कर पास दिलवा कर जोया के टैक्सी से दिल्ली जाने का इंतजाम कर दिया, वहां से वह अपने भाई के पास रह कर फिर बैंगलोर चली जाती, उस ने यह खबर जब विमल को दी तो विमल को ऐसा झटका लगा कि उस का चेहरा देख जोया भी गंभीर हुई, ‘‘विमल, हमारे रास्ते, मंजिल तो अलग हैं ही, इस में तुम इतना उदास मत हो, मुझे दुख हो रहा है.”

ये भी पढ़ें- सीमा: सालों बाद मिले नवनीत से क्यों किनारा कर रही थी सीमा?

विमल ने उस का हाथ पकड़ लिया. गमगीन से स्वर में वह बोला, ‘‘मैं तो भूल ही गया था कि हमे बिछुड़ना भी होगा.”

जोया अपनी पैकिंग करने लगी.  होटल वालों को इस समय ध्यान रखने के लिए विशेष रूप से थैंक्स कहा, वेटर्स को बढ़िया टिप्स दी, विमल भी टूटे दिल से जाने के रास्ते खोजने लगा. चलते समय जोया विमल के गले लग गई, अपना कार्ड दिया, बोली, ‘‘जब मन करे, फोन कर लेना. वैसे, मैं जानती हूं कि कुछ ही दिन याद आएगी मेरी, फिर अपनी लाइफ में बिजी हो कर कभीकभी ही याद करोगे मुझे.”

‘‘और तुम…?”

जोया बस मुसकरा दी, कहा कुछ नहीं. टैक्सी आ गई, जोया बैठने लगी तो विमल ने बेकरारी से पूछा, ‘‘जोया, कब मिलेंगे?”

‘‘ऐसे ही, कभी भी, कहीं किसी रोज.”

टैक्सी चली गई. विमल का दिल जैसे बहुत उदास हुआ, मन ही मन कहा, ‘‘जोया सिद्दीकी, बहुत याद आओगी तुम.”

Manohar Kahaniya: किसी को न मिले ऐसी मां- भाग 4

सौजन्य- मनोहर कहानियां

दीदार सिंह जब अपने काम से वापस गांव आता तो यह चर्चा उसे भी सुनने का मिलने लगी. शुरुआत में तो दीदार सिंह ने नजरअंदाज कर दिया, क्योेंकि एक तो उसे अपनी पत्नी मंजीत पर पूरा विश्वास था. दूसरे बलजीत उस के लिए सगे भाई से भी ज्यादा भरोसेमंद था.

लेकिन जब बारबार ऐसा होने लगा तो दीदार सिंह के मन में भी शक का कीड़ा कुलबुलाने लगा, जिस के बाद उस ने अपनी पत्नी की गतिविधियों पर भी नजर रखनी शुरू कर दी.

एक दिन उस ने खुद भी बलजीत को मंजीत की दुकान में उस के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ लिया. दरअसल, दोनों दुकान का शटर गिरा कर एकदूसरे के साथ आलिंगनबद्ध थे.

उस दिन दीदार ने बलजीत को जम कर खरीखोटी सुनाई और उस की खूब बेइज्जती की. साथ ही उस ने बलजीत को यह भी हिदायत दी कि आज के बाद वह उस के घर और परिवार के किसी भी सदस्य से मिलने की कोशिश न करे.

दीदार ने उस दिन घर आ कर खूब शराब पी और शराब के नशे में मंजीत कौर पर बदचलनी का तोहमत लगा कर मारपीट भी कर दी.

दीदार सिंह का मन नहीं भरा तो अगले दिन वह अपनी मौसी के घर भी चला गया और वहां पूरे परिवार को ये बात बता दी कि किस तरह बलजीत ने उस की भोलीभाली पत्नी को अपने जाल में फंसा कर भाई की पीठ में छुरा घोंपा है और रिश्तों को कलंकित किया है.

ये भी पढ़ें- Crime Story: शादी के बीच पहुंची दूल्हे की प्रेमिका तो लौटानी पड़ी बरात

मंजीत ने रची थी साजिश

परिवार के बीच जब ये खुलासा हुआ तो वहां भी बलजीत को परिजनों ने खूब लानतमलामत दी, जिस के बाद बलजीत के मन में दीदार सिंह के लिए नफरत और जहर भर गया. उस ने मन बना लिया कि अपने इस अपमान का बदला वह दीदार सिंह से ले कर रहेगा.

दीदार सिंह अब अकसर रोज ही काम से अपने घर लौट आता था. इधर, मंजीत के ऊपर भी वह पूरी निगरानी रखता था. इसलिए मंजीत और बलजीत के मिलनेजुलने में अड़चनें पैदा होने लगीं.

आशिक और माशूक की इस दूरी ने दोनों के दिलों में धीरेधीरे दीदार सिंह के लिए घृणा का भाव पैदा कर दिया. दोनों ही इस बात पर विचार करने लगे कि किस तरह दीदार को सबक सिखाया जाए.

दरअसल, मंजीत की घृणा का एक कारण यह भी था कि दीदार सिंह ने उस के मायके में जा कर बलजीत के साथ उस के संबधों की बात बता दी थी और कहा था कि वह केवल अपने दोनों बच्चों के कारण उसे पत्नी के रूप में अपने साथ रख रहा है अन्यथा उसे ऐसी हरकत करने के कारण कभी का छोड़ देता.

दीदार अपने दोनों बच्चों को बेहद प्यार करता था. मंजीत और बलजीत ने फैसला किया कि दीदार सिंह को अगर चोट पहुंचानी है तो क्यों न उस के बच्चों को ही खत्म कर दिया जाए. क्योंकि अगर उस के बच्चे खत्म हो जाएंगे तो कुछ दिन बाद मंजीत भी बहाना बना कर अपने मायके चली जाएगी और बाद में बलजीत के साथ रहना शुरू कर देगी.

बस, एक बार मंजीत के दिमाग में यह कुविचार आया तो इस के बाद यह और ज्यादा पुख्ता होता चला गया.

बलजीत ने दीदार को सबक सिखाने की पूरी योजना बना ली थी. उसी योजना के तहत मंजीत कौर ने अपने प्रेमी बलजीत सिंह के साथ मिल कर 22 जुलाई, 2019 की रात साढ़े 8 बजे इसे अंजाम देने का काम शुरू किया. संयोग से उस शाम दीदार सिंह भी जल्दी घर आ गया था.

घर में दीदार की भांजी आई हुई थी, जिसे छोड़ने के लिए वह राजपुरा रोड गया हुआ था. उसी बीच मंजीत ने अपने दोनों बच्चों हरन व जश्न को गुरुद्वारा साहिब से कोल्डड्रिंक लाने को यह कहते हुए भेजा कि आप के चाचा बलजीत सिंह वहां खड़े आप का इंतजार कर रहे हैं. वह आप को कोल्डड्रिंक पिलाएंगे.

ये भी पढ़ें- Crime Story- गुड़िया रेप-मर्डर केस: भाग 3

बच्चे आमतौर पर खानेपीने की किसी चीज का लालच मिलने पर किसी भी परिचित से मिलने चले ही जाते हैं. दोनों बच्चे जब वहां पहुंचे तो बलजीत सिंह पहले ही वहां स्कूटी लिए खड़ा था. मंजीत से उस की पहले ही फोन पर बातचीत हो चुकी थी.

वह अपने गांव के दोस्त से स्कूटी मांग कर लाया था. उस दिन मंजीत ने अपने चेहरे को कपड़े से इस तरह लपेट रखा था कि कोई अनजान व्यक्ति उसे पहचान न सके.

वह दोनों बच्चों को एक लंबे रास्ते से गुरुद्वारा साहिब से होते हुए भाखड़ा नहर तक स्कूटी पर बैठा कर ले गया. उस ने बच्चों से कहा था कि वहां उन्हेें कोल्डड्रिंक के साथ एक बहुत अच्छी चीज दिखाएगा.

नहर पर ला कर उस ने दोनों बच्चों को नहर दिखाने के बहाने नहर की पटरी पर खड़ा कर दिया गया और फिर नहर में धकेल दिया. इस के बाद उस ने मंजीत कौर को फोन कर के बच्चों को खत्म करने की बात बता दी, जिस के बाद मंजीत कौर ने बच्चोें के गुम होने का नाटक शुरू कर दिया. बाद में उस ने धीरेधीरे यह अफवाह फैला दी कि उन के बच्चों का किसी ने अपहरण कर लिया है.

जांच में पुलिस को पता चला कि बलजीत ने अपने नाम से एक सिम कार्ड खरीद कर मंजीत कौर को दे रखा था, जिस पर बातचीत करते हुए उन्होंने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें- मैं हल्दीराम कंपनी से बोल रहा हूं…. ठगी के रंग हजार

बलजीत सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह उसी रात घटना को अंजाम देने के बाद फोन बंद कर दिया गया था. रात करीब 11 बजे बलजीत चोरीछिपे मंजीत के घर के पास आया था और मंजीत से मोबाइल भी ले कर चला गया था. उस ने मोबाइल का सिम निकाल कर उसे तोड़ कर फेंक दिया था.

जरूरी पूछताछ के बाद पुलिस ने मंजीत व बलजीत को 8 मार्च, 2021 तक पुलिस रिमांड पर ले लिया. पुलिस ने इस दौरान उन के वारदात में शामिल होने के साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने उस फोन को भी बरामद कर लिया, जो बलजीत सिंह ने मंजीत कौर को दिया था. इसी फोन पर दोनों के बीच बातचीत होती थी.

पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर के 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Manohar Kahaniya: 10 साल में सुलझी सुहागरात की गुत्थी- भाग 4

सौजन्य- मनोहर कहानियां

अगले दिन सुबह ही रवि शकुंतला को ले कर दिल्ली में अपने घर समालखा चला गया. इस दौरान कमल ने शकुंतला को अपनी साजिश समझा दी.

जिस के तहत 22 मार्च की दोपहर में शकुंतला अपनी सास से जिद कर के रवि को अपनी बहन के घर जाने के लिए साथ ले गई. कमलेश का घर करीब 3 किलोमीटर दूर था.

घर से निकल कर जैसे ही रवि शकुंतला को ले कर मेनरोड पर किसी सवारी को बुलाने के लिए आगे बढ़ा तो वहां उस से पहले

ही सामने अपनी सफेद सैंट्रो कार का बोनट खोल कर कमल अपने ड्राइवर गणेश के साथ खड़ा मिला.

उस ने रवि और शकुंतला को देख कर चौंकने का अभिनय करते हुए कहा कि वह किसी काम से समालखा आया था, लेकिन गाड़ी बंद हो गई जो उसी वक्त ही ठीक हुई थी.

कमल ने साजिश के तहत जिद कर के रवि और शकुंतला को गाड़ी में बैठा लिया और बोला कि वह उन्हें कमलेश के घर छोड़ता हुआ निकल जाएगा.

संकोचवश रवि कुछ नहीं बोला. दरअसल, कमल सोचीसमझी साजिश के तहत वहां बोनट खोल कर उन्हीं दोनों के आने का इंतजार कर रहा था.

इस के बाद कमल ने गाड़ी में रवि को अपनी बातों के जाल में फंसा कर शकुंतला को कमलेश के घर के पास छोड़ने के लिए मना लिया. कमल ने रवि से कहा कि वह उस के साथ समालखा में एक परिचित के घर चले, जहां से कुछ पैसे लेने हैं. रवि इनकार नहीं कर सका.

कमलेश के घर से कुछ दूर शकुंतला को छोड़ कर वे गाड़ी को आगे बढ़ा ले गए. गणेश गाड़ी चला रहा था. कमल व रवि पीछे बैठे थे.

कुछ दूर जाने के बाद प्यास का बहाना कर के कमल ने डिक्की से कोल्डड्रिंक की 2 बोतलें निकलवा कर एक खुद पी, दूसरी रवि को पिलाई. लेकिन कोल्डड्रिंक पीते ही रवि का सिर चकराने लगा था और उस पर बेहोशी छा गई.

ये भी पढ़ें- Crime Story: पीपीई किट में दफन हुई दोस्ती

थोड़ी ही देर में रवि पूरी तरह बेहोश हो गया. कमल ने गाड़ी में बेहोश पडे़ रवि की गला दबा कर हत्या कर दी. उस ने रवि के मोबाइल फोन को बंद कर दिया और रास्ते में फोन की बैटरी, सिमकार्ड व दूसरे हिस्से तोड़ कर फेंक दिए.

ड्राइवर गणेश कमल के आदेश पर गाड़ी अलवर ले आया. वहां पहुंच कर कमल ने बिल्डिंग मटीरियल के अपने गोदाम में पड़ी रोड़ी हटाई और रवि के शव को 5 फुट गहरा गड्ढा खोद कर उस में दबा दिया और उस पर फिर से रोड़ी डाल दी. कमल वारदात वाले दिन अपना मोबाइल दिल्ली नहीं ले गया था.

इधर, रवि के घर नहीं पहुंचने पर शकुंतला ने उस के परिवार वालों को वही कहानी सुना दी, जो कमल ने उसे पढ़ाई थी. पुलिस को पूछताछ में न तो शकुंतला ने और न ही उस के किसी ससुराल वालों ने ये बात बताई थी कि शकुंतला के पास मोबाइल फोन भी है.

शकुंतला ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले उस के पास एक फोन था, लेकिन वह उसे जब दोबारा आई तो अपने भाई को दे आई थी.

इसलिए शुरू से ही पुलिस ने इस केस में शकुंतला के मोबाइल फोन की भी काल डिटेल्स निकालने की जरूरत महसूस नहीं की.

मृतक रवि के मोबाइल की जो काल डिटेल्स पुलिस ने निकलवाई, उस में भी कोई संदिग्ध नंबर नहीं मिला था. इसलिए भी पुलिस ने मोबाइल डिटेल्स की थ्यौरी पर ज्यादा काम नहीं किया.

लेकिन जब कमल से पूछताछ हुई तो खुलासा हुआ कि साजिश के तौर पर शकुंतला अपना मोबाइल फोन छिपा कर साथ लाई थी, लेकिन उसे साइलेंट कर के उस ने पर्स में छिपा कर रखा था ताकि जरूरत पड़ने पर कमल से बात हो सके.

22 मार्च, 2011 की दोपहर को शकुंतला कमल के ड्राइवर के मोबाइल से आए एक मैसेज के बाद ही वह घर से पति रवि को ले कर निकली थी, जिस में उस ने बताया था कि वह सड़क पर उन का इंतजार कर रहा है.

शकुंतला जब तक अपनी ससुराल में रही, उस ने किसी को भी यह पता नहीं चलने दिया कि वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही है. इस दौरान वह न सिर्फ छिपछिप कर कमल से बातें करती रही, बल्कि उसे वहां होने वाली हर गतिविधि की जानकारी दे कर उस से लाश ठिकाने लगा देने की जानकारी भी लेती रही.

क्राइम ब्रांच ने जब जयभगवान के शक के आधार पर कमल सिंगला को नोटिस दे कर पूछताछ के लिए बुलाया तो उसे पकड़े जाने का डर सताने लगा. लिहाजा उस ने पूछताछ के लिए जाने से पहले एक दिन औनेपौने दाम में खाली प्लौट में पड़ी रोड़ी को बेच कर ड्राइवर गणेश के साथ उस के नीचे पड़ी जमीन की खुदाई की.

वहां कई फुट की खुदाई के बाद उसे रवि का शव मिल गया. 5 महीने में शव हड्डियों का ढांचा बन चुका था. कमल ने हड्डियों के ढांचे को गड्ढे से निकाल कर प्लास्टिक की बोरी में भरा. अस्थिपंजर बटोरना बेहद मुश्किल था. लेकिन उस ने सावधानी से अस्थियों को बटोर कर हड्डियों से भरी बोरी को अपने एक ट्रक में रखवाया और उस की छत पर खुद बैठ गया.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: लॉकडाउन में इश्क का उफान

अलवर से रेवाड़ी के रास्ते में 70 किलोमीटर के रास्ते पर एकएक हड्डी को बोरी से निकाल कर जंगल की तरफ फेंकता चला गया. रवि की हड्डियों को ठिकाने लगाने के बाद कमल ने अपने ड्राइवर गणेश को 70 हजार रुपए दिए और उस से कहा कि अब वह अपने गांव चला जाए और कभी वापस न आए. क्योंकि हो सकता है पुलिस उसे पकड़ ले. डर कर गणेश अपने गांव चला गया.

इस दौरान शकुंतला भी अलवर में आ चुकी थी. कुछ दिन तक तो कमल उस से छिपछिप कर ही मिलता रहा. लेकिन बाद में उस ने उस के परिवार से हमदर्दी का दिखावा कर के कहा कि उस का एक ड्राइवर है, जो कुंआरा है. वह शकुंतला की शादी उस के साथ करवा देगा.

कमल ने बेहद शातिराना ढंग से अपने ड्राइवर बबली के साथ शकुंतला की शादी का ढोंग रचा और उस के बाद टपूकड़ा में ही एक दूसरे इलाके में मकान ले कर दे दिया. लेकिन वहां बबली की जगह वह खुद शकुंतला के साथ पति की तरह रहता था.

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि कमल और शकुंतला का एक बच्चा भी हो चुका है. हालांकि समाज के सामने कमल शकुंतला को बबली की ही बीवी बताता था.

जब कमल का ब्रेन मैपिंग टेस्ट हुआ और उस से शकुंतला के साथ उस के संबंधों को ले कर सवालजवाब हुए तो पुलिस को पहली बार उन के नाजायज संबंधों पर शक हुआ था. इसी टेस्ट की रिपोर्ट के बाद से वह पुलिस की नजर में चढ़ गया था.

ब्रेन मैपिंग टेस्ट के बाद से ही शकुंतला और कमल पकड़े जाने के डर से फरार हो गए, जिस से पुलिस का शक यकीन में बदल गया. वे किसी भी स्थान पर कुछ दिन से ज्यादा नहीं रुकते थे. महीनों से कमल व शकुंतला लगातार अपने फोन नंबर बदल रहे थे.

क्राइम ब्रांच ने कड़ी मशक्कत के बाद कमल के खाली प्लौट की खुदाई करवा कर उस की रीढ़, कूल्हे और कमर के हिस्से की हड्डियां और पसलियों के 25 टुकड़े बरामद कर लिए. जिन का टेस्ट कराया गया तो वे उस के पिता के डीएनए से मैच कर गईं.

क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अपहरण की धारा 364 के साथ हत्या की धारा 302, सबूत नष्ट करने की धारा 201 व साजिश रचने की धारा 120बी जोड़ कर कमल व गणेश को जेल भेज दिया.

इधर शंकुतला ने अपनी गिरफ्तारी पर कोर्ट से स्टे ले लिया. लेकिन जब अदालत में रवि के अपहरण व हत्या के मामले में शकुंतला के शामिल होने के साक्ष्य पेश किए तो अदालत ने उस का स्टे खारिज कर गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए.

शकुंतला को जब इस की भनक लगी तो एक बार फिर उस ने दिल्ली पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल शुरू कर दिया. पुलिस छापे मारती रही, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगी तो दिल्ली पुलिस आयुक्त ने उस की गिरफ्तारी पर भी 50 हजार का ईनाम घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें – Satyakatha: लॉकडाउन में इश्क का उफान

ईनाम घोषित होने के बाद क्राइम ब्रांच की कई टीमें महीनों से शकुंतला की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थीं. 17 जुलाई को क्राइम ब्रांच के स्पैशल औपरेशन स्क्वायड-2 में तैनात एएसआई प्रदीप गोदारा को अपने एक मुखबिर से शकुंतला के अलवर में ही एक स्थान पर छिपे होने की जानकारी मिली. प्रदीप गोदारा ने अपने इंसपेक्टर राजीव रंजन को सारी बात बताई.

राजीव रंजन ने जब इस बारे में अपने एसीपी डा. विकास शौकंद को बताया तो उन्होंने राजीव रंजन और प्रदीप गोदारा के साथ एएसआई कुलभूषण, नरेश, कांस्टेबल राजेंद्र आर्य, दिनेश, हिमांशु, विनोद महिला कांस्टेबल ममता को अलवर रवाना कर दिया.

संयोग से बताए गए स्थान पर शकुंतला मिल गई और पुलिस उसे गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई. अदालत में पेश कर उसे 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड में जब पूछताछ की गई तो उस ने भी रवि के अपहरण व हत्याकांड की वही कहानी सुनाई, जो कमल पहले ही बता चुका था.

शकुंतला की गिरफ्तारी के बाद 10 साल पहले हुए रवि कुमार हत्याकांड का पटाक्षेप हो गया.

(कथा पुलिस की जांच, रवि के परिजनों से बातचीत और आरोपियों से पूछताछ पर आधारित)

Satyakatha: बेटे की खौफनाक साजिश- भाग 1

सौजन्य- सत्यकथा

लेखक- शाहनवाज

11जून, 2021 की शाम करीब सवा 6 बजे गाजियाबाद के लोनी में बलराम नगर के डी- ब्लौक में रहने वाला रवि ढाका अपनी दुकान से घर लौटा. उस ने गली में मकान के आगे अपनी बाइक खड़ी की. उस ने बाइक की चाबी निकाली. और चाबी के छल्ले में अपने दाएं हाथ की तर्जनी उंगली डाल कर छल्ला घुमाते हुए अपने घर के मेन गेट से अंदर आगे बढा. उस ने महसूस किया कि घर एकदम शांत और सुनसान पड़ा था.

वैसे अकसर जब वह इसी समय पर घर वापस आया करता था तो उस के पिता सुरेंद्र सिंह ढाका टीवी पर तेज आवाज में न्यूज देखते हुए मिला करते थे. टीवी की आवाज मेन गेट तक सुनाई देती थी. लेकिन उस दिन न तो कोई टीवी की आवाज आ रही थी और न ही उस के मातापिता के बात करने की कोई गूंज सुनाई दे रही थी.

इन सब चीजों के बारे में अपने मन में सवाल उठाते हुए, वह बेफिक्र अंदाज में ग्राउंड फ्लोर पर उस कमरे की ओर आगे बढ़ा, जहां उस के मातापिता रहते थे. कमरे में घुसने से पहले ही उसे टीवी का रिमोट दरवाजे के बाहर नीचे जमीन पर टूटा पड़ा मिला. जिस की बैटरियां वहीं पड़ी थीं.

यह देख कर रवि ने सोचा कि शायद मम्मी पापा के बीच कुछ नोकझोंक हुई है. तभी तो इतना सन्नाटा पसरा हुआ है. उस ने वह रिमोट और बैटरियां उठाईं और उस रिमोट में बैटरियां सेट करते हुए कमरे की दहलीज पर ही पहुंचा था कि तभी उस की नजर कमरे में पहुंची. और उस कमरे का दृश्य देख कर वह सन्न रह गया.

कमरे का सारा सामान अस्तव्यस्त था. कमरे की अलमारी खुली हुई थी और उस के पिता सुरेंद्र सिंह ढाका पलंग और जमीन के सहारे पड़े थे.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: 10 साल बाद सर चढ़कर बोला अपराध

‘बाबा’ कहते हुए उस की चीख निकली. अपने पिता को इस हालत में देख कर रवि इतनी जोर से चिल्लाया कि गली के अन्य लोगों तक उस की आवाज पहुंच गई. जिस से कुछ ही देर में उस के घर के बाहर कई लोग पहुंच गए.

रवि को मां दिखाई नहीं दे रही थीं, इसलिए वह बिना देरी के ग्राउंड फ्लोर से निकल कर कमरे से सटी सीढि़यों से भागता हुआ पहली मंजिल पर मौजूद कमरे में पहुंचा. वहां उस की मां संतोष देवी की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली.

उन के गले में फोन चार्जर का तार लपेटा हुआ था. मां की लाश देख रवि एकदम से हैरान रह गया. उस की आंखों से आंसुओं की धार बहनी शुरू हो गई.

रोतेबिलखते हुए उस ने मां के गले में लिपटे हुए चार्जर के तार को निकाला. इस के बाद वह रोता हुआ सीढि़यां उतर कर घर के बाहर निकल गया. घर के मेन गेट पर लोगों की भीड़ रवि की चीख सुन कर पहले से ही जमा थी.

रवि को इस हाल में देख कर उन्होंने पूछा, ‘‘रवि क्या हुआ जो तुम रो रहे हो?’’

रवि के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे. मोहल्ले के लोगों के सवालों का जवाब देते हुए वह रोते हुए बोला, ‘‘मेरे मांबाबा को किसी ने मार दिया. घर का सामान सारा बिखरा पड़ा है. ये कैसे हो गया.’’

यह सुनते ही कुछ लोग रवि के घर में उत्सुकतावश घुसे कि आखिर यह कैसे हो गया. घर में उन्होंने भी जब सुरेंद्र सिंह और उन की पत्नी को मृत अवस्था में देखा तो वह भी आश्चर्यचकित रह गए. फिर उन्हीं में से एक व्यक्ति ने इस की सूचना लोनी बौर्डर थाने में फोन कर के दे दी.

ये भी पढ़ें- Best of Satyakatha: डोली के बजाय उठी अर्थी

सूचना पा कर थोड़ी देर में थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई.

मौकाएवारदात को पुलिस ने बारीकी से परखा. ग्राउंड फ्लोर पर रवि ढाका के पिता सुरेंद्र सिंह ढाका की लाश थी और पहली मंजिल पर उस की मां संतोष देवी की लाश पड़ी थी. दोनों ही कमरों में घर का सामान बिखरा हुआ था. दोनों ही कमरों की अलमारियों के दरवाजे खुले थे. देख कर लग रहा था कि हत्याएं लूट के मकसद से की गई हैं.

थानाप्रभारी ने इस बारे में रवि व अन्य लोगों से पूछताछ की. इस के बाद लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

अगले भाग में पढ़ें- किन सवालों को सुन कर रवि बुरी तरह से हकला गया

मिसफिट पर्सन- भाग 2: जब एक जवान लड़की ने थामा नरोत्तम का हाथ

‘‘क्यों, क्या शादीशुदा लाइन नहीं मारते?’’

‘‘मारते हैं लेकिन उन का स्टाइल जरा पोलाइट होता है जबकि कुंआरे सीधी बात करते हैं.’’

‘‘आप को बड़ा तजरबा है इस लाइन का.’’

‘‘आखिर शादीशुदा हूं. तुम से सीनियर भी हूं,’’ बड़ी अदा के साथ मिसेज बख्शी ने कहा.

दोनों खिलखिला कर हंस पड़ीं.

‘‘आजकल बख्शी साहब की नई सहेली कौन है?’’

‘‘कोई मिस बिजलानी है.’’

‘‘और आप का सहेला कौन है?’’

‘‘यह पता लगाना बख्शी साहब का काम है,’’ इस पर भी जोरदार ठहाका लगा.

‘‘और तेरा अपना क्या हाल है?’’

‘‘आजकल तो अकेली हूं. पहले वाले की शादी हो गई. दूसरे को कोई और मिल गई है. तीसरा अभी कोई मिला नहीं,’’ बड़ी मासूमियत के साथ ज्योत्सना ने कहा.

‘‘इस नए कस्टम अधिकारी के बारे में क्या खयाल है?’’

‘‘हैंडसम है, बौडी भी कड़क है. बात बन जाए तो चलेगा.’’

‘‘ट्राई कर के देख. वैसे अगर मैरिड हुआ तो?’’

‘‘तब भी चलेगा. शादीशुदा को ट्रेनिंग नहीं देनी पड़ती.’’

फिर इस तरह के भद्दे मजाक होते रहे. ज्योत्सना अपने केबिन में चली गई. मिसेज बख्शी ने अपने फिक्स्ड अफसर को फोन कर दिया. मालखाने में जमा माल थोड़ी खानापूर्ति और थोड़ा आयात कर जमा करवाने के बाद छोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें- Social Story in Hind: उधार का रिश्ता- लिव इन रिलेशन के सपने देख रही सरिता के साथ क्या हुआ?

मिसेज बख्शी कीमती इलैक्ट्रौनिक उपकरणों का कारोबार करती थीं. वे विदेशों से पुरजे आयात कर, उन को एसेंबल करतीं और उपकरण तैयार कर अपने ब्रैंड नेम से बेचती थीं.

उपकरणों का सीधा आयात भी होता था मगर उस में एक तो समय लगता था दूसरे, पूरा एक कंटेनर या कई कंटेनर मंगवाने पड़ते थे. जमा खर्च भी होता था. पूंजी भी फंसानी पड़ती थी.

दूसरा तरीका डेली पैसेंजर के किसी एक व्यक्ति को या दोचार व्यक्तियों को एक समूह में दुबई, बैंकौक, सिंगापुर, टोकियो, मारीशस या अन्य स्थलों पर भेज कर 3-4 बड़ीबड़ी अटैचियों में ऐसा सामान मंगवा लिया जाता था.

रेलवे की तरह कई एअरलाइनें भी अब मासिक पास बनाती थीं. अकसर विदेश जाने वाले पैसेंजर ऐसे मासिक पास बनवा लेते थे. ज्योत्सना भी ऐसी ही पैसेंजर थी. वह महीने में कई दफा दुबई, सिंगापुर, बैंकौक चली जाती थी. सामान ले आती थी. पहले से अधिकारियों के साथ सैटिंग होने से माल सुविधापूर्वक एअरपोर्ट से बाहर निकल आता था. कभीकभी नरोत्तम जैसा अफसर होने से कोई पंगा पड़ जाता जिस से उस के एंप्लायर निबट लेते थे.

नरोत्तम घर पहुंचा. उस को देख उस की पत्नी रमा ने मुंह बिचकाया. फिर फ्रिज से पानी की बोतल निकाल उस के सामने रख दी. मतलब साफ था, खुद ही पानी गिलास में डाल कर पी लो.

नरोत्तम अपनी पत्नी के इस रूखे व्यवहार का कारण समझता था. वह घर में भी मिसफिट था. उस की पत्नी के मातापिता ने उस से अपनी बेटी का विवाह यह सोच कर किया था कि लड़का ‘कस्टम’ जैसे मलाईदार महकमे में है, लड़की राज करेगी. मगर बाद में पता चला कि लड़का सूफी या संन्यासी किस्म का था.

रिश्वत लेनादेना पाप समझता है, तो उन के अरमान बुझ गए. बढ़े वेतनों के कारण अब नौकरीपेशाओं का जीवनस्तर भी काफी ऊंचा हो गया था. घर में वैसे कोई कमी न थी. पतिपत्नी 2 ही लोग थे. विवाह हुए चंद महीने हुए थे. मगर ऊपर की कमाई का अपना मजा था. कस्टम अधिकारी की पत्नी और वह भी तनख्वाह में गुजारा करना पड़े. कैसा आदमी या पति पल्ले पड़ गया था. कस्टम जैसे महकमे में ऐसा बंदा कैसे प्रवेश पा गया था?

‘‘आज मल्होत्रा साहब शिफौन की साड़ी का पूरा सैट लाए हैं. हर महीने बंधेबंधाए लिफाफे भी पहुंच जाते हैं,’’ चाय का कप सैंटर टेबल पर रखते हुए रमा ने कहा.

रमा का यह रोज का ही आलाप था. मतलब साफ था कि उसे भी अन्य के समान रिश्वतखोर बन रिश्वत लेनी चाहिए.

ज्योत्सना अनेक बार कस्टम अधिकारी नरोत्तम के समक्ष आई. कई बार घोषित किया सामान सही निकला. कई बार सही नहीं निकला. पहले पकड़ा गया सामान मालखाने से किस तरह छूटता था, इस की कोई खबर नरोत्तम को नहीं हुई.

एक दिन नरोत्तम अपनी पत्नी को सैरसपाटे के लिए ले गया. वे एक रेस्तरां पहुंचे जहां बार भी था और डांसफ्लोर भी. पत्नी के लिए ठंडे का और अपने लिए हलके डिं्रक का और्डर दे बैठ गया.

सामने डांसफ्लोर पर अनेक जोड़े नाच रहे थे. थोड़ी देर बाद डांस का दौर समाप्त हुआ. एक जोड़ा समीप की मेज पर बैठने लगा. तभी नरोत्तम की नजर लड़की पर पड़ी. वह चौंक पड़ा. वह ज्योत्सना थी. ज्योत्सना ने भी उसे देख लिया. वह लपकती हुई उस की तरफ आई.

‘‘हैलो हैंडसम, हाऊ आर यू?’’

उस के इस बेबाक व्यवहार पर नरोत्तम सकपका गया. उस को हाथ मिलाना पड़ा.

‘‘साथ में कौन है?’’ नरोत्तम की पत्नी की तरफ हाथ बढ़ाते हुए ज्योत्सना ने कहा.

‘‘मेरी वाइफ है.’’

‘‘वैरी गुड मैच इनडीड,’’ शरारत भरे स्वर में ज्योत्सना ने कहा.

नरोत्तम इस व्यवहार का अपनी पत्नी को क्या मतलब समझाता. वह समझ गया कि ज्योत्सना खामखां उस के समक्ष आई थी. उस का मकसद उस की पत्नी को भरमाना था.

‘‘एंजौय हैंडसम, फिर मिलेंगे,’’ शोखी से मुसकराती वह अपनी मेज की तरफ बढ़ गई.

ये भी पढ़ें- Family Story in Hindi: दिशाएं और भी हैं

वेटर और्डर लेने आ गया. पत्नी गहरी नजरों से पति की तरफ देख रही थी. किसी तरह खाना खाया. ज्योत्सना चहकचहक कर अपने साथी के साथ खापी रही थी.

घर आते ही, जैसे कि नरोत्तम को आशा थी, रमा उस पर बरस पड़ी.

‘‘सामने बड़े सीधेसादे बनते हो. घर से बाहर हैंडसम बन चक्कर चलाते हो.’’

‘‘मेरा उस लड़की से चक्कर तो क्या परिचय भी नहीं है,’’ अपनी सफाई देते हुए नरोत्तम ने कहा.

‘‘चक्कर नहीं है, परिचय भी नहीं है, पर मिलने का ढंग तो ऐसा था मानो बरसों से जानते हो. एकांत स्थान होता तो शायद वह आप से लिपट कर चूमने लगती,’’ पत्नी ने हाथ नचा कर कहा.

तुम्हारे हिस्से में- भाग 2: पत्नी के प्यार में क्या मां को भूल गया हर्ष?

लेखक- महावीर राजी 

फिर हर्ष पेट में आया. तबीयत ढीली रहने लगी. डाक्टरों के पास जाने की औकात कहां? देशी टोटकों को देह पर सहेजा. देखतेदेखते 9वां महीना आ गया. फूले पेट के भीतर हर्ष की कलाबाजियों से मरणासन्न रमा वेदना को दांत पर दांत जमा कर बर्दाश्त करने की नाकाम कोशिश करती रही, तभी डाक्टर ने ऐलान किया, ‘केस सीरियस हो गया है और जच्चा या बच्चा दोनों में से किसी एक को ही बचाया जा सकता है.’

रमा की आंखों के आगे अंधेरा छा गया, पर दूसरे ही पल उस ने दृढ़ता के साथ डाक्टर से कहा, ‘सिर्फ और सिर्फ बच्चे को बचा लेना हुजूर. रमेसर की गोद में हमारे प्यार की निशानी तो रह जाएगी जो इस सतरंगी दुनिया को देख सकेगी.’

डाक्टर ने हर्ष को जीवनदान दे दिया. रमा कोमा में चली गई. कोमा की यह स्थिति 15 दिनों तक बनी रही. डाक्टरों ने उस की जिंदगी की उम्मीद छोड़ दी थी. पर मौत के संग लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार रमा बच ही गई.

हर्ष पढ़नेलिखने में औसत था. पढ़ने से जी चुराता. स्कूल के नाम पर घर से निकल जाता और स्कूल न जा कर आवारा लड़कों के संग इधरउधर मटरगश्ती करता रहता. राजमार्ग के पास वाली पुलिया पर बैठ कर आतीजाती लड़कियों को छेड़ा करता. इन सब बातों को ले कर रमेसर अकसर उस की पिटाई कर देता.

‘तेरे भले के लिए ही कह रहे हैं रे,’ रमा उसे प्यार से समझाती, ‘पढ़लिख लेगा तो इज्जत की दो रोटियां मिलने लगेंगी, नहीं तो अभावों और जलालत की जिंदगी ही जीनी पड़ेगी.’

किसी तरह मैट्रिक पास हो गया तो रमा ने उसे कोलकाता भेज देने का निश्चय कर लिया. पुराने आवारा दोस्तों का साथ छूटेगा, तभी पढ़ाई के प्रति गंभीर हो सकेगा.

ये भी पढ़ें- बलात्कारी की हार

‘पर वहां का खर्च क्या आसमान से आएगा?’ रमेसर ने शंका जाहिर की तो रमा के चेहरे पर आत्मविश्वास की पुखराजी धूप खिल आई, ‘आसमान से कभी कोई चीज आई है जो अब आएगी? खर्चा हम पूरा करेंगे. आधा पेट खा कर रह लेंगे. जरूरतों में और कटौती कर लेंगे. चाहे जैसे भी हो, हर्ष को पढ़ाना ही होगा. उस की जिंदगी संवारनी होगी.’

रमा की जीवटता देख कर रमेसर चुप हो गया. हर्ष को कोलकाता भेज दिया गया. एक सस्ते से पीजी होम में रहने का इंतजाम हुआ. नए दोस्तों की संगत रंग लाने लगी. रमा पैसे लगातार भेजती रही. इन पैसों का जुगाड़ किन मुसीबतों से गुजर कर हो रहा है, हर्ष को कोई मतलब नहीं था. पहले इंटर, फिर बीए और फिर एमबीए. एकएक सीढि़यां तय करता हुआ हर्ष अपनी मंजिल तक पहुंच ही गया.

एमबीए की डिगरी का झोली में आ जाना टर्निंग पौइंट साबित हुआ हर्ष के लिए. पहले ही प्रयास में एक बड़ी स्टील कंपनी में जौब मिल गया. फिर सुंदर और पढ़ीलिखी संजना से ब्याह हो गया. कोलकाता में पोस्ंिटग और अलीपुर में कंपनी के आवासीय कौंप्लैक्स में शानदार फ्लैट. अरसे से दानेदाने को मुहताज किसी वंचित को जैसे अथाह संपदा के ढेर पर ही बैठा दिया गया हो. एकबारगी ढेर सारी सुविधाएं, ढेर सारा वैभव. सबकुछ छोटे से आयताकार क्रैडिट कार्ड में कैद.

उस स्टील कंपनी में जौब लगे 3 साल हो गए. जौब लगते ही हर्ष ने कहा था, ‘नई जगह है मम्मी, सैट होने में हमें वक्त लगेगा. सैट होते ही तुम्हें यहां अपने पास बुला लेंगे. इस जगह को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे.’

ये भी पढ़ें- कुछ कहना था तुम से: 10 साल बाद सौरव को क्यों आई वैदेही की याद?

सुन कर अच्छा लगा. रफूगीरी का काम करतेकरते तन और मन पर इतने सारे रफू चस्पां हो गए हैं कि घिन्न आने लगी है इन से. अब वह भी सामान्य जिंदगी जीना चाहती है, जिस दिन भी हर्ष कहेगा, चल देगी. यहां कौन सी संपत्ति पड़ी है? सारी गृहस्थी एक छोटी सी गठरी में ही समा जाएगी.

लेकिन 3 साल गुजर गए. इसी बीच हर्ष कई बार आया यहां. 2 दिनों के प्रवास के डेढ़ दिन ससुराल में बीतते. फिर बिना कुछ कहे लौट जाता. ‘मम्मी, इस बार तुम्हें भी साथ चलना है,’ इस एक पंक्ति को सुनने के लिए तड़प कर रह जाती रमा.

‘तो क्या अपने साथ ले चलने के लिए हर्ष के आगे हाथ जोड़ते हुए, गिड़गिड़ाते हुए विनती करनी होगी? मां की तनहाइयों और मुसीबतों का एहसास खुद ही नहीं होना चाहिए उसे? न, वह ऐसा नहीं कर सकती. उस के जमीर को ऐसा कतई मंजूर नहीं होगा. सिर्फ एक बार, कम से कम एक बार तो हर्ष को मनुहार करनी ही होगी. अगर वह ऐसा नहीं कर सकता तो न करे. वह भी कहीं जाने के लिए मरी नहीं जा रही.’

Satyakatha: 10 साल बाद सर चढ़कर बोला अपराध

सौजन्य- सत्यकथा

पूरे 10 साल बाद संतोष यादव अपने ननिहाल आया था. साल 2021 में मार्च महीने से ही लौकडाउन का दौर चल रहा था.

जून की 10 तरीख थी. उस का ननिहाल रायपुर जिले में खरोरा थानांतर्गत फरहदा गांव में था. गांव में बहुत कुछ बदल गया था. कच्चे मकान पक्के बन चुके थे. सड़कें पहले से अच्छी बन गई थी.

गांव में लोगों को कोरोना का डर तो था, लेकिन उन पर लौकडाउन का कोई खास असर नहीं दिख रहा था. अधिकतर लोगों का आनाजाना पहले की तरह ही बगैर मास्क के सामान्य बना हुआ था.

हां, कुछ लोग मास्क लगा कर, या फिर गमछे, रुमाल आदि से नाकमुंह ढंके हुए थे. इस कारण संतोष को उन्हें पहचानने में थोड़ी दिक्कत आ रही थी.

वैसे भी संतोष गांव के अधिकतर लोगों को नहीं पहचानता था. गांव वालों के लिए भी वह अधिक पहचाना हुआ व्यक्ति नहीं था.

गांव की एक पतली सड़क पर टहलता हुआ संतोष अपने पूर्व चिरपरिचित स्थान तालाब के पास जा पहुंचा. गांव के एक छोर पर बने बड़े तालाब के निकट सड़क की पुलिया के पास उस के पैर ठिठक गए.

तालाब को दूर तक देखता हुआ बीती यादों में खो गया. अचानक उस की आंखों के सामने खूबसूरत रानी का मुसकराता चेहरा घूम गया. रानी की ठेठ ग्रामीण छवि, दाईं आंख के आगे और गालों पर लटकती लटें, अल्हड़पन की चाल और बातूनी अदाएं बरबस याद हो आ आईं.

तभी उसे किसी ने पीछे से कंधे पर हाथ रख दिया. उस ने पीछे मुड़ कर देखा तो देखता ही रह गया. उस का पुराना यार रमेश खड़ा मुसकरा रहा था.

‘‘अरे यार, तू कब आया? पहचाना मुझे, मैं रमेश.’’ वह बोला.

‘‘त..त…त…तुम रमेश…’’ बोलते हुए संतोष ने उस का हाथ पकड़ लिया.

रमेश को देख संतोष बहुत खुश हुआ. खुशी में दोनों गले लग गए. वे 10 साल बाद मिल रहे थे. उसे निहारते हुए संतोष चुटकी ले कर बोला, ‘‘मोटा हो गया है रे तू. तुझे तो तेरी आवाज से ही पहचान पाया.’’ संतोष ने कहा.

‘‘हां यार, क्या करूं 4 महीने से घर में पड़ेपड़े खाखा कर मोटा हो गया हूं. कहीं आनाजाना नहीं होता. बस, एक बार शाम के वक्त मन बहलाने के लिए तालाब का चक्कर लगा लेता हूं.’’ रमेश बोला.

‘‘आओ न कहीं बैठते हैं.’’ संतोष ने कहा.

‘‘यहां नहीं, चलो न मेरे घर पर ही चलते हैं. शाम ढलने वाली है. आज मेरे घर पर ही खाना खा लेना. वहीं खूब बातें करेंगे. पुरानी यादें भी ताजा करेंगे.

ये भी पढ़ें- Crime Story: कुटीर उद्दोग जैसा बन गया सेक्सटॉर्शन

थोड़ी देर में संतोष अपने लंगोटिया यार रमेश के घर पर था. उन के बीच बातों का सिलसिला शुरू हो गया. दोनों सालों से मन में दबी अनगिनत यादों के गुबार को निकाल देना चाहते थे बातोंबातों में संतोष ने पूछा, ‘‘यार, रानी कहां होगी, उस का क्या हालचाल है?’’

संतोष के इस सवाल पर रमेश पहले थोड़ी देर चुप रहा, फिर बोला, ‘‘कौन रानी? साहूकार की बेटी? उस का पास के ही गांव में ब्याह हो गया है. वह अब 3 बच्चों की मां बन चुकी है.’’

यह सुन कर संतोष बोला, ‘‘लेकिन भाई, क्या तुम मुझे उस से मिलवा सकते हो? वो आज भी मेरे मन में बसी हुई है.’’

‘‘क्या बात करते हो यार, उस की शादी हो गई है, उस का अपना परिवार है, ससुराल में सुखी जीवन गुजार रही है, तुम उसे भूल जाओ.’’ रमेश ने सलाह दी.

‘‘मैं उसे भला कैसे भूल सकता हूं, उस के कारण मैं ने क्या नहीं किया. अब मैं तुम्हें क्या बताऊं?’’

‘‘क्या कह रहे हो, कुछ समझा नहीं,’’ रमेश बोला.

‘‘उस की वजह से जेल चला जाता, किसी तरह किस्मत से बच गया.’’ संतोष ने कहा.

‘‘क्या कह रहे हो? साफसाफ बताओ, उस ने क्या किया था तुम्हारे साथ?’’ रमेश ने उत्सुकता दिखाई.

‘‘अब मैं और क्या कहूं. रानी ने मेरे साथ कुछ गलत नहीं किया, बल्कि उस के कारण मेरे हाथों एक अपराध हो गया था.’’ संतोष बोला.

‘‘अपराधऽऽ कैसा अपराध? क्या किया तुम ने? कैसा कांड किया?’’ रमेश उत्सुकता से सवाल पर सवाल पूछता चला गया, लेकिन संतोष निरुत्तर बना रहा.

रमेश ने विस्तार से जानने की जिज्ञासा जताई, ‘‘यार, खुल कर बताओ आखिर बात क्या है?’’ इस का जवाब संतोष ने नहीं दिया. उस ने गोलमोल बातें करते हुए रानी से जुड़ी बातें टाल दीं. कुछ समय बाद संतोष वापस अपने घर लौट आया.

अगले दिन शाम के वक्त तालाब के पास दोनों की फिर मुलाकात हुई. वे पास की पुलिया पर बैठ गए. वहां से तालाब का नजारा काफी दूर तक दिखता था. संतोष और रमेश के बीचें बातों का सिलसिला फिर शुरू हो गया.

संतोष ने कहा, ‘‘यार, 10 साल पहले इसी तालाब के पास झाडि़यों से एक आदमी की लाश बरामद हुई थी. उस का क्या हुआ? उन दिनों मैं यहीं था, लेकिन उसी रोज अपने गांव चला गया था.’’

कुछ सोचता हुआ रमेश बोला, ‘‘हां हां, याद आया, तुम शायद लेखराम सेन की बात कर रहे हो. उस का तो पता ही नहीं चला कि उस के साथ आखिर हुआ क्या था? उस ने आत्महत्या कर ली थी या फिर अधिक शराब पीने के कारण उस की मौत हो गई थी.

‘‘कुछ लोग बताते हैं कि उस ने जहर खाया था और कुछ लोग बताते हैं कि वह तेंदुए का शिकार हो गया था. याद होगा उन दिनों गांव में तेंदुए का आतंक था.’’

रमेश की बातें सुन कर संतोष हंसने लगा. फिर बोला, ‘‘यार, तुम्हें एक हैरत की बात बताऊं, लेकिन किसी से मत बताना.’’

ये भी पढ़ें- Crime Story: कुटीर उद्दोग जैसा बन गया सेक्सटॉर्शन- भाग 2

‘‘यार दोस्ती में क्या तुम मुझ पर इतना भी विश्वास नहीं करोगे.’’

‘‘तुम पर तो पूरा भरोसा है, तभी तो मैं ने उस के बारे में पूछा.’’ संतोष बोला.

सहजता दिखाते हुए रमेश भी बोला, ‘‘ठीक है बताओ, तुम क्या बताना चाहते हो?’’

संतोष ने रहस्यमयी मुसकराहट के साथ बताया, ‘‘लेखराम ने न तो खुदकुशी की थी और न ही वह किसी तेंदुए का शिकार हुआ था. उसे तो मैं ने अपनी बेल्ट से गला घोंट कर मार डाला था और यहीं खेत के किनारे की झाडि़यों में फेंक दिया था.’’

‘‘नहींनहीं तुम क्यों मारोगे?’’ रमेश ने आश्चर्य प्रकट किया.

‘‘अरे भाई, उस ने मुझे रानी के साथ देख लिया था और धमकी देने लगा था कि वह गांव वालों को बता देगा. बस, इसी बात पर मैं ने उसे मार डाला.’’

‘‘क्या तुम सच कह रहे हो, इस में कुछ झूठ तो नहीं है?’’ रमेश ने सवाल किया.

‘‘मैं झूठ क्यों बोलूंगा? अब इतने साल बाद मेरा कोई क्या बिगाड़ लेगा? अब तो मामला भी खत्म हो गया है.’’

‘‘हां, यह बात तो सही है कि कोई तुम्हारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. उस समय के पुलिस वाले भी अब नहीं हैं. जांच कौन करेगा?’’

संतोष हत्या की बातें बता कर अपने सिर पर से किसी बोझ के उतरने जैसा बेहद हल्का महसूस कर रहा था, जबकि रमेश उस की रहस्यमयी बातें सुन कर चिंता में पड़ गया था.

अपने दोस्त के आचरण और कृत्य के बारे में जान कर उस का मन बोझिल हो गया था. थोड़ी देर तक संतोष और रमेश के बीच शून्यता जैसी स्थिति बन गई थी. वे एकदूसरे को शांत भाव से देखने लगे. अंत में संतोष फिर मिलने का वादा कर खड़ा हुआ और चला गया. रमेश भी उस के पीछेपीछे होता हुआ अपने घर आ गया.

रमेश घर आ कर सोच में पड़ गया कि वह गांव के जिस व्यक्ति की मौत को आत्महत्या समझ रहा था, वास्तव में उस की हत्या हुई थी. और हत्यारा भी खुद उस के सामने अपना गुनाह कबूल चुका था. उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस अंतरद्वंद्व में पूरी रात करवटें बदलता रहा. किसी तरह से सुबह के करीब 5 बजे उस की आंख लग गई.

रमेश सुबह 8 बजे तक सोता रहा. फटाफट नहानेधोने का काम किया और नाश्ता कर सीधा खरोरा पुलिस थाने जा पहुंचा. उस के साथ यहां तक तो सब कुछ मशीन की तरह होता रहा, किंतु थाने के गेट पर आ कर उस के पैर ठिठक गए.

रमेश वापस लौट आया, लेकिन उस ने निर्णय लिया कि संतोष के अपराध की सूचना वह पुलिस को जरूर देगा. उस के बारे में फोन से बताएगा, जिस से उस का चेहरा किसी के सामने नहीं आएगा.

थाने से कुछ दूर हट कर उस ने पुलिस मुख्यालय को फोन लगा कर कहा, ‘‘मुझे किसी पुलिस अधिकारी से बात करनी है.’’ उधर से कारण पूछने पर बताया कि उसे एक हत्या के आरोपी के खिलाफ जानकारी देनी है. यह कहने पर पर रमेश की बात राजधानी रायपुर के एडिशनल एसपी (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल से करवाई गई.

रमेश ने पूरी जानकारी एसपी साहब को दे दी. इस सिलसिले में रमेश ने बताया कि 10 साल पहले गांव के लेखराम सेन की हत्या गला घोंट कर कर दी गई थी. इन दिनों हत्यारा उस के गांव में निश्चिंत हो ठहरा हुआ है.

ये भी पढ़ें- Best Of Manohar Kahaniya: आधी रात के बाद हुस्न और हवस का खेल

तरकेश्वर पटेल ने कहा, ‘‘तुम फोन पर नहीं, सामने आओ. मुझ से मिलो. घबराओ नहीं, तुम्हें कुछ नहीं होगा, बल्कि पुरस्कार भी दिया जाएगा.’’

‘‘सर, मुझे कोई ईनाम नहीं चाहिए. मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि हत्यारे को सजा मिले, ताकि उस जैसे अपराधी कभी छिपने की कोशिश न करें. वैसे लोगों का यह घमंड भी टूटना चाहिए कि कानून उन का कुछ नहीं बिगाड़ सकता है.’’

रमेश की बातें सुन कर एडिशनल एसपी बहुत खुश हुए और उन्होंने एसएसपी अजय यादव से समुचित दिशानिर्देश ले कर लेखराम सेन हत्याकांड की फाइल खुलवाई.

साथ ही एसडीओपी राहुल देव शर्मा और खरोरा थानाप्रभारी तीरथ सिंह ठाकुर को एक पुलिस टीम बनाने के निर्देश दिए.

पुलिस टीम ने संतोष यादव को 24 जून, 2021 को उस के गांव जरौद से हिरासत में ले लिया गया. संतोष पहले तो अचानक हुई गिरफ्तारी से घबराया बाद में उस ने पुलिस के सामने इधरउधर की बातें करते हुए फरहाद गांव में कभी भी जाने तक से इनकार कर दिया.

पुलिस ने जब उस का काला चिट्ठा खोलते हुए उस के ननिहाल में सभी दोस्तों और प्रेमिका के नाम लिए तब वह टूट गया. विवश हो कर उस ने यह स्वीकार कर लिया कि 14 जनवरी, 2011 की रात को उस ने किस तरह से अपने चचेरे भाई लोकेश यादव के साथ मिल कर लेखराम सेन की हत्या कर दी थी.

संतोष यादव ने उस रात की घटना के साथसाथ बारबार अपने ननिहाल और वहां रानी के साथ मौजमस्ती की बातें इस प्रकार बताईं—

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गांव जरौद थाना मंदिर हसौदा निवासी संतोष यादव उर्फ घनश्याम रमेश यादव का बेटा है. करीब 20 साल की उम्र में उस का अपने ननिहाल फरहदा गांव अकसर आनाजाना होता था. वहां हमउम्र युवाओं के साथ उस की अच्छी दोस्ती हो गई थी.

वहीं उस की जानपहचान 17 साल की रानी से भी हो गई थी. वह रानी को दिल से चाहने लगा था. उसी वजह से वह अपने ननिहाल में हफ्तों तक पड़ा रहता था और इधरउधर मटरगस्ती भी किया करता था. इस मौजमस्ती में उस ने अपने चचेरे भाई लोकेश यादव को भी शामिल कर लिया था.

बात 14 जनवरी, 2011 की है. संतोष रात के 9 बजे के करीब लोकेश के साथ रानी का इंतजार कर रहा था. लोकेश कुछ दिन पहले ही वहां आया था. रमेश ने उसे भी किसी लड़की के साथ संपर्क करवाने का वादा किया था.

उधर रानी अपनी सहेली मधु के साथ घर से शौच के लिए निकली थी. उस ने मधु को फुसलाते हुए तालाब के पास चलने के लिए कहा. मधु के इनकार करने पर उसे अच्छी सहेली होने का हवाला दिया और फिर दोनों तालाब के पास जा पहुंचे.

वहां संतोष पहले से मौजूद था. मधु पहले से 2 लड़कों को देख कर सकपका गई और वहीं सड़क के किनारे बनी पुलिया के पास रुक गई.

रानी तेज कदमों से संतोष के पास चली गई. उसे साथ ले कर मधु के पास आई और उस का परिचय करवाया.

साथ में संतोष के भाई लोकेश का परिचय भी करवाती हुई उस से बोली, ‘‘तुम दोनों यहीं बातें करो.’’

तभी संतोष ने रानी का हाथ पकड़ते हुए कहा, ‘‘मुझे तुम से कुछ कहना है.’’

‘‘बोलो,’’ रानी बोली.

‘‘यहां नहीं उधर चलते हैं.’’ झाडि़यों की ओर इशारा करते हुए संतोष रानी का हाथ खींचने लगा. रानी भी उस का साथ देती हुई साथ चल पड़ी. मधु और लोकेश वहीं रुक गए. झाडि़यों के पास हल्का अंधेरा था. रानी और संतोष उन के पीछे एकदूसरे के प्यार में खो गए.

मधु और लोकेश परिचय के बाद वहीं पुलिया पर बैठ गए. मधु रानी के वापस आने का इंतजार करने लगी.

कुछ समय में मधु को गांव में सैलून की दुकान चलाने वाले लेखराम सेन के गाना गाने की आवाज सुनाई दी. वह घबरा गई. कारण लेखराम उस के पड़ोस में रहता था, उसे अच्छी तरह से पहचानता था.

मधु ने उस से कहा, ‘‘मैं घर जा रही हूं, रानी को बता देना.’’

यह कह कर मधु वहां से चली गई.

लेखराम लोकेश के पास आ कर रुक गया. लड़खड़ाती आवाज में पूछा. ‘‘कौन है भाई? यहां क्या कर रहा है?’’

लोकेश ने कुछ जवाब नहीं दिया. लेखराम ने दोबारा पूछा, ‘‘बोलता क्यों नहीं, तू तो इस गांव का नहीं लगता है.’’

लोकेश अभी कुछ बोलने वाला ही था कि लेखराम की नजर झाडि़यों की ओर घूम गई. वहां से कुछ हलचल दिखी. वह लोकेश से हट कर उस ओर जाने लगा. लेकिन लोकेश ने उधर जाने से रोका, ‘‘बाबूजी, उधर मत जाइए.’’

‘‘क्यों, उधर क्यों नहीं जाऊं? तुम यहां क्या कर रहे हो?’’ लेखराम बोला.

‘‘बाबूजी, आप अपने घर जाइए न. नशे में हैं, गिरपड़ जाएंगे.’’ लोकेश ने समझाया.

‘‘तू कौन होता है मुझे रोकने वाला. आज का लौंडा है, तुम्हारी इतनी हिम्मत.’’ लेखराम कहता हुआ झाडि़यों के पास चला गया. वहां का दृश्य देख कर चीखता हुआ बोला, ‘‘अच्छा तो यह बात है. यहां मौज की जा रही है.’’

लेखराम ने संतोष का हाथ पकड़ कर झाडि़यों में से खींच निकाला. रानी ने अपने कपड़े सहेजते हुए उस की ओर अपनी पीठ कर ली.

‘‘कौन है रे लड़की तू? गांव की इज्जत मिट्टी में मिलाने चली है.’’ लेखराम डांटते हुए बोला. इस बीच संतोष ने उस से हाथ छुटा कर उसे धक्का दिया. लेखराम गिर पड़ा. संतोष ने उसे पीछे से दबोच लिया. उसी समय लोकेश भी वहां पहुंच गया.

‘‘हमारे गांव में यह सब नहीं चलता है. तुम गलत कर रहे हो.’’ लेखराम ने चिल्लाते हुए धमकी दी कि उन्हें गांव में सब के सामने उस की करतूत बताएगा.’’

अब लोकेश ने भी उसे पकड़ लिया. 40 की उम्र का लेखराम जल्द ही असहाय हो गया. तभी उस ने हल्के अंधेरे में लड़की का चेहरा देख लिया. चिल्लाया, ‘‘अरे तू तो साहूकार की बेटी है. चल, मैं तेरे बाप को तुम्हारी करतूत बताता हूं.’’ लेखराम शिकायती लहजे में बोला.

रानी घबरा कर चेहरा हाथों से छिपाती हुई वहां से भाग गई. रानी को जाते देख संतोष और भी तिलमिला गया. उस ने तुरंत अपने पैंट से बेल्ट निकाली और देदनादन लेखराम पर बरसानी शुरू कर दी.

नशे की हालत में लेखराम उठ नहीं पाया. वह एकदम अधमरा हो गया. तब संतोष जाने लगा. इस पर लोकेश ने कहा कि भैया यह तो चोट खाया सांप बन गया है. कभी भी डंस लेगा.

यह सुन कर संतोष बोला, ‘‘ऐसा है क्या, चलो इस का काम ही तमाम कर देते हैं.’’

उस के बाद संतोष ने बेल्ट से ही उस का गला घोंट दिया’’ कुछ समय में ही लेखराम की मौत हो गई.

लेखराम की हत्या से बचने के लिए संतोष और रमेश ने उस की लाश वहां से थोड़ी दूर अंधेरे में फेंक दी. फिर वे तालाब में नहाधो कर अपने नानी के घर आ गए. वहां से एकदम सवेरेसवेरे दोनों अपने गांव लौट आए.

पुलिस की जांच और उस के पकड़े जाने पर संतोष को काफी हैरत हुई. पुलिस ने 10 साल पुरानी लाश के संबंध में जांच का दोबारा विश्लेषण करने के लिए नई फाइल बनाई. उस में संतोष द्वारा सभी इकरारनामे को दर्ज किया.

साथ में उस के दोस्त रमेश के बयान भी गवाही के तौर शामिल कर लिए गए. पुलिस ने 32 वर्षीय लोकश यादव को भी हिरासत में ले लिया और उस के बयान लिए.

इस आधार पर दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोप पत्र तैयार कर लिया गया. दोनों को रायपुर की अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

—कथा पुलिस सूत्र के आधार पर और इसमें रानी और मधु के नाम काल्पनिक रखे गए हैं

Crime- डर्टी फिल्मों का ‘राज’: राज कुंद्रा पोनोग्राफी केस- भाग 3

बाद में जब पत्नी ऊषा रानी खर्च में हाथ बंटाने के लिए चश्मे की दुकान में काम करने लगीं. तो धीरेधीरे पैसा जुड़ने लगा. उन के 4 बच्चे थे 3 बेटियां और इकलौता बेटा राज.

कुछ साल की मेहनत के बाद बाल कृष्ण कुंद्रा ने पैसे जोड़जोड़ कर बाद में एक ग्रौसरी की दुकान खोल ली. दुकान ठीक चल गई. जिस के मुनाफे से उन्होंने एक पोस्ट औफिस खरीद लिया. इंग्लैंड में पोस्ट औफिस खरीदा जा सकता है.

बाल कृष्ण एक व्यापार से दूसरे व्यापार में घुसने में ज्यादा देर नहीं लगाते थे. जैसे ही वह देखते कि इस धंधे में गिरावट आने के आसार हैं, वह उस धंधे को बेच दूसरे बिजनैस में चले जाते थे.

इसी बिजनैस सेंस और अपनी मेहनत की बदौलत बाल कृष्ण कुंद्रा कुछ सालों में एक सफल मिडिल क्लास बिजनैसमैन बन कर उभरे. बच्चों के जवानी में कदम रखने तक उन का परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध हो चुका था.

लंदन से ही इकौनामिक्स  में ग्रैजुएशन करने के बाद जब राज 18 साल के हुए तब उस के पिता का रेस्तरां का बिजनैस था. पिता ने राज को अल्टीमेटम दे दिया कि या तो वह उन के रेस्तरां को संभाले या वो उन्हें 6 महीने में कुछ कर के दिखाए. राज सारी जिंदगी रेस्तरां में नहीं बिताना चाहता था.

लिहाजा पिता से बिजनैस करने के लिए 2000 यूरो ले कर वह हीरों का कारोबार करने के लिए दुबई चला गया. लेकिन दुबई में बात बनी नहीं. इसी बीच किसी काम से राज को नेपाल जाना पड़ा. वहां घूमते हुए राज को पश्मीना शाल नजर आए. वहां ये शाल बहुत कम कीमत में मिल रहे थे. लेकिन राज को पता था कि इन शालों की कीमत इस से बहुत ज्यादा है.

राज के पास जो रकम बची थी उस से तकरीबन 100 से ऊपर शाल खरीद लिए और लंदन वापस आ गया. लंदन आ कर बड़ेबड़े क्लोथिंग ब्रांड्स के दरवाजे खटखटाने लगा. इन ब्रांड्स को पश्मीना शाल बहुत पसंद आए और देखते ही देखते पश्मीना शाल इंग्लैंड में फैशन ट्रेंड बन गया.

ये भी पढ़ें- Crime Story: पीपीई किट में दफन हुई दोस्ती

फिर क्या था नेपाल से सस्ते पश्मीना शाल ला कर लंदन में महंगी कीमत में बेचने का कुंद्रा का बिजनैस ऐसा फलाफूला कि उस साल उस के बिजनैस का टर्नओवर 20 मिलियन यूरो छू गया. वो भी सिर्फ शाल बेच कर.

3-4 साल बाद राज ने शाल का व्यापार छोड़ दिया और वापस दुबई जा कर हीरे की ट्रेडिंग का काम ही करने लगा. पिता की ही तरह राज भी किसी एक धंधे को जीवन भर नहीं करना चाहता था.

जब किसी धंधे में घाटा दिखाई देता तो वह दूसरा मुनाफे का धंधा शुरू कर देता. किस्मत अच्छी थी कि वह जिस कारोबार में हाथ भर डालता, वह चल पड़ता.

बाद में उस ने हीरों के अलावा रियल एस्टेट, स्टील स्क्रैप का भी काम शुरू कर दिया. इन दिनों वह 10 कंपनियों का मालिक था. लंदन में उस ने करीब 100 करोड़ की कीमत का एक पैलेसनुमा मेंशन बनवाया हुआ था.

2005 में राज कुंद्रा की शादी कविता नाम की युवती से हुई थी. इन दोनों की एक बेटी भी हुई. लेकिन मात्र 2 साल बाद 2007 में राज और कविता का तलाक हो गया और कोर्ट ने उन की बेटी की कस्टडी भी कविता को ही दे दी.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: लॉकडाउन में इश्क का उफान

हालांकि राज दुनिया के सामने हमेशा यही कहता रहा कि कविता से उस के तलाक की वजह उस की बहन रीना के पति से उस के अवैध संबध होना था. इसी कारण से उस की बहन ने भी अपने पति को तलाक दिया था.

लेकिन राज की पत्नी कविता ने कई बार मीडिया को बताया कि अभिनेत्री और मौडल शिल्पा शेट्टी के कारण राज कुंद्रा ने उसे तलाक दिया था.

साल 2007 की ही बात है जब शिल्पा शेट्टी के साथ राज कुंद्रा की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं. राज के पास करोड़ों की दौलत तो थी लेकिन शोहरत के नाम पर तब तक उसे कोई ज्यादा लोग नहीं जानते थे. लेकिन शिल्पा से मिलने के बाद शोहरत भी उस के करीब आ गई.

शिल्पा और राज की मुलाकात भी कम फिल्मी नहीं है. जैसे इंडिया में लोग ‘बिग बौस’ के दीवाने हैं, वैसे ही इंग्लैंड के लोग इसी शो के संस्करण ‘बिग ब्रदर’ के दीवाने हैं. इसी शो में 2007 में शिल्पा शेट्टी ने शिरकत की थी और इसे जीता भी था.

जिस के बाद शिल्पा इंग्लैंड में खूब लोकप्रिय हो गईं. राज कुंद्रा के घर में भी ‘बिग ब्रदर’ बिना मिस किए देखा जाता था. राज भी देखता था और इंडियन कनेक्शन होने के नाते शिल्पा के लिए वोट भी किया करता था.

संयोग से शिल्पा के यूके में बिजनैस मैनेजर से राज की अच्छीखासी पहचान हो गई थी. शिल्पा शेट्टी के ‘बिग ब्रदर’ जीतने के बाद उन्हें बहुत सी यूके फिल्मों के औफर आ रहे थे. इसी सिलसिले में सलाह लेने के लिए शिल्पा के मैनेजर ने राज को एक दिन फोन किया.

राज ने उन से कहा कि अभी तो शिल्पा लोकप्रिय हैं, लेकिन जब तक फिल्म बन कर रिलीज होगी उन की इंग्लैंड में लोकप्रियता घट चुकी होगी. इसलिए फिल्म बनाने में घाटा होगा. उस से अच्छा है कि उन के नाम से परफ्यूम ब्रैंड लौंच किया जाए.

कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के नाम से परफ्यूम ब्रांड लौंच करने का औफर भी दिया. जब मैनेजर ने औफर की जानकारी शिल्पा की मां को दी तो उन्होंने राज को बताया कि उन के पास ऐसा औफर पहले ही आ चुका है.

ये सुन कर राज ने उन्हें डबल पेमेंट का औफर दे दिया. राज को पता था कि यह घाटे की डील थी. लेकिन वह शिल्पा के साथ वक्त बिताना चाहता था. करीब आना चाहता था और दोस्ती करना चाहता था.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: दोस्त की दगाबाजी

इसलिए उस ने एक तरीके से दोगुने पैसे दे कर वक्त खरीद लिया था, दरअसल जब से  राज ने शिल्पा को बिग ब्रदर शो में देखा था तभी से उसे पहली नजर का शिल्पा से प्यार हो गया था.

खैर, राज जिस कारोबार में हाथ डालता था, वो खूब चलता था. शिल्पा के नाम से लौंच हुआ परफ्यूम भी खूब बिका. इंग्लैंड में परफ्यूम मार्केट में नंबर एक पर रहा. शिल्पा  को दोगुने पैसे दे कर की गई डील भी उस के लिए फायदेमंद ही रही.

एक तो परफ्यूम खूब बिका. दूसरा इस दौरान शिल्पा से इतनी घनिष्ठता हो गई कि शिल्पा भी उस के करीब आ गईं और 2009 में दोनों की शादी हो गई.

अगले भाग में पढ़ें- राज कुंद्रा हो या शिल्पा शेट्टी पोर्नोग्राफी रैकेट के अलावा पहले भी दोनों सुखिर्यो में रह चुके हैं

बलात्कारी की हार: भाग 2

लेखक- नीरज कुमार मिश्रा

‘‘अरे, कैसा धोखा? अगर मैं ने कोई साधन नहीं अपनाया था, तो तुम तो किसी मैडिकल हौल से कोई टैबलेट ले कर खा लेतीं और यह बच्चे का किस्सा ही खत्म हो जाता,’’ अमित के स्वर में बेरुखी थी.

‘‘पर तुम ऐसा कैसे कर सकते हो, अमित,’’ प्रीति का स्वर अस्फुट हो चला.

‘‘अरे प्रीति, शायद तुम मु?ो सम?ा नहीं. मैं जो तुम को रोज लेने आता था, रोज छोड़ने जाता था, वह सब यों ही नहीं था. और फिर, जवानी में तो यह सब होना आम बात है.’’

‘‘मैं तुम्हारे खाते में 20 हजार रुपए भेज रहा हूं, किसी अच्छे डाक्टर से जा कर बच्चे का एबौर्शन करवा लो और यह ?ां?ाट खत्म करो. खुद भी जियो और मु?ो भी जीने दो,’’ अमित यह कह कर टेबल से उठ गया.

प्रीति को लगा कि उस के जीवन में सुनामी आ गई है. उस की जबान उस के तालू से चिपक गई. आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे.  कौफीहाउस में सब की निगाहें प्रीति पर थीं. जब प्रीति को कुछ सम?ा नहीं आया तो वह वहां से उठी और कमरे में जा कर बिस्तर पर गिर गई.

कितने दिन और कितनी रात प्रीति अपने कमरे में बंद रही, रोती रही, कुछ पता नहीं था उसे.

उस के कान में अमित के निर्मम शब्द गूंज रहे थे, ‘‘बच्चे का एबौर्शन करवा लो और ?ां?ाट खत्म करो.’’ नश्तरों की तरह धार थी इन शब्दों में. घायल हो चुकी थी प्रीति.

हर दर्द की एक सीमा होती है और उस के बाद वह दर्द ही खुद दवा बन जाता है. प्रीति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उस ने भारी मन से ही सही पर, औफिस जाना शुरू किया.

अमित से भी मिलना हुआ. उस ने बच्चे और एबौर्शन के बारे में जानने की कोशिश की पर उस के सामने प्रीति ने कोई कमजोरी नहीं दिखाई बल्कि सामान्य बात करती रही. शायद वह बहुतकुछ सोच चुकी थी.

ये भी पढ़ें- Crime Story in Hindi- वर्चस्व का मोह: आखिर किसने दादजी की हत्या की?

समय बीता तो प्रीति के घर वालों ने प्रीति और अमित की शादी के बारे में पूछताछ की. आश्चर्यजनक रूप से हिम्मत दिखाते हुए प्रीति ने अपने घरवालों को सब सच बता दिया. उस की बिन ब्याहे ही गर्भवती होने की खबर सुन घरवाले भी परेशान हो उठे और अगले ही दिन मां और उस की बहन उस के पास आ गईं और उन्होंने भी प्रीति से इस बच्चे को गिरा देने की ही बात कही. पर अब तो प्रीति का नया रूप देखने को मिला.

‘‘मां, इस बच्चे को मैं तब खत्म करती जब इस बच्चे को किसी गलत नीयत के साथ इस दुनिया में लाया गया होता. उस ने मु?ा से शादी का वादा किया, मेरा विश्वास जीता और मु?ा से संबंध बनाया. एक तरह से अमित ने मेरा बलात्कार किया है मां, बलात्कार,’’ प्रीति कहे जा रही थी.

‘‘बलात्कार सिर्फ वह ही नहीं होता जिस में जबरन संबंध बनाया जाए. यह मानसिक भी होता है. मर्दों की लालची आंखें जब किसी औरत के अंगों को टटोलती हैं तो भी वे उन का बलात्कार कर रही होती हैं. मां जो मेरे साथ हुआ उस में मेरी कोई गलती नहीं, मैं ने तो अमित से प्यार किया था. जीना चाहती थी मैं उस के साथ. पर मु?ो क्या पता था कि वह सिर्फ मांस का भूखा एक भेडि़या है जो मु?ो शादी का ?ांसा दे कर मु?ो नोचेगा. तुम बिलकुल मत घबराओ मां, मैं आत्महत्या जैसी कोई चीज नहीं करूंगी और मैं ने तय कर लिया है कि इस बच्चे को भी जन्म दूंगी मैं.’’

‘‘कुछ ज्यादा ही पढ़लिख गई है तू.  अरे लोग थूकेंगे हमारे मुंह पर. एक बिनब्याही मां बनना क्या होता है, जानती है तू? यह समाज हमें जीने नहीं देगा,’’ मां लगभग चीख रही थी.

‘‘कौन सा समाज मां? कैसा समाज, वे महल्ले के 4 लोग, वे कुछ रिश्तेदार जो लगातार हम से जलन रखते हैं. उन से डर कर मैं अपनी जिंदगी को नरक कर दूं, जबकि मैं ने कुछ गलत किया ही नहीं मां. शर्म तो अमित को आनी चाहिए क्योंकि उस ने मेरे साथ संबंध ही नहीं बनाया बल्कि बलात्कार किया है मेरा. अमित को इस की सजा भी भुगतनी होगी.,’’ प्रीति का यह नया रूप था जो एक अग्नि में जल रहा था.

‘‘अरे, उस मर्द जात से कहां तक लड़ेगी तू? और क्या कर लेगी उस का?’’ मां ने तेजी से कहा.

‘‘मां…मां, अपने बच्चे और अपने हक के लिए किसी भी हद तक जाऊंगी और न्याय ले कर रहूंगी,’’ प्रीति ने कहा.

‘‘तो फिर तू ही लड़ अपनी लड़ाई. हम को इन ?ामेलों से अलग ही रख,’’ मां ?ाल्ला उठी.

और इस तरह प्रीति के घरवालों ने उस से मुंह मोड़ लिया. पर सिर्फ घरवालों के साथ न देने से प्रीति टूटी नहीं, बल्कि उन दिनों सोशल मीडिया पर ‘मी टू’ नामक अभियान में अपना उत्पीड़न भी सब के साथ शेयर किया और सब को बताया कि कैसे उस के साथ घात हुआ है.

सब ने उस की कहानी बड़े चाव से सुनी और कुछ लोग उस का साथ देने वाले भी मिले पर सोशल मीडिया पर लाइक और कमैंट चाहे जितने अच्छे मिल जाएं,  वास्तविकता का जीवन तो कुछ और ही होता है.

ये भी पढ़ें- Romantic Story in Hindi: आहत- शालिनी के प्यार में डूबा सौरभ उसके स्वार्थी प्रेम से कैसे था अनजान

वास्तविकता यह भी थी कि प्रीति अब बिलकुल अकेली थी और आगे की लड़ाई लड़ने के लिए वह वकील से मिली.

‘‘हां प्रीति, तुम अमित पर केस तो कर सकती हो पर क्या तुम्हारे पास कोई ऐसा सुबूत है जिसे हम मजबूती से अदालत में अमित के खिलाफ अपना हथियार बना सकते हैं?’’ प्रीति की वकील मिसेज मेहता ने पूछा.

‘‘जी… वह बस मेरे मोबाइल में कुछ हमारे साथ की फोटोज हैं और व्हाट्सऐप पर की हुई चैटिंग के अलावा और कुछ भी नहीं है,’’ प्रीति ने पेशानी पर बल डालते हुए कहा.

‘‘हां, तो कोई बात नहीं है. वह सब मु?ो दे दो, देखती हूं कि और इस केस में क्याक्या किया जा सकता है,’’ मिसेज मेहता ने प्रीति के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा.

पता नहीं क्यों मिसेज मेहता की बातें घाव पर मलहम की तरह काम कर रही थीं.

अगले दिन जब प्रीति बैंक में पहुंची तो उसे बौस ने अपने केबिन में बुला कर उस के तबादले का पत्र पकड़ा दिया. प्रीति को सम?ाते देर न लगी कि अमित ने अपनी पहुंच का फायदा उठा कर उस का तबादला करा दिया है. सरकारी फरमान पर बहस करने से फायदा नहीं था, इसलिए प्रीति ने चुपचाप उसे स्वीकार कर लिया.

प्रीति घर पहुंच कर अपना सामान पैक ही कर रही थी कि अचानक उसे याद आया कि एक बार अमित ने उस से जिक्र किया था कि उस के मम्मी और पापा बहुत उदार और आदर्शों वाले हैं. प्रीति को घनघोर अंधेरे में कुछ टिमटिमाहट सी दिखाई दी और उस ने अमित के मांपापा से मिल कर सब बात बताने की सोची.

‘‘बेटे प्रीति, हमें तुम से सहानुभूति है पर तुम भी तो बालिग हो. घर से दूर नौकरी करने आई हो, तुम्हें भी तो कुछ सम?ा होनी चाहिए, सहीगलत तो तुम भी सम?ाती हो. इसलिए मैं अमित को दोष नहीं देता,’’ अमित के पिताजी कह रहे थे.

‘‘बुरा मत मानना प्रीति, पर मैं ने ऐसी लड़कियां भी देखी हैं जो पहले तो जवानी का मजा लेने के लिए हमबिस्तर हो जाती हैं और जब देखती हैं कि लड़का अच्छे घर का है तो उस को पैसे उगाहने के लिए ब्लैकमैल करने लगती हैं,’’ अमित के पिताजी कुछ ज्यादा ही प्रैक्टिकल बातें कर रहे थे.

‘‘और फिर अगर तुम्हें हमारा बेटा अच्छा लग गया था और तुम उस के साथ संबंध बनाना चाहती ही थीं तो कम से कम कोई साधन अपनाना चाहिए था और अगर वह भी नहीं हुआ था तो आजकल तो 24 से 72 घंटों बाद भी खाई जा सकने वाली दवाई मौजूद है, उस को ले सकती थीं तुम,’’ अमित की मां की आवाज में एकदम सूखापन था.

‘‘और हम तुम्हारी इतनी मदद कर सकते हैं कि अमित की मां की एक सहेली डाक्टर है. तुम्हें हम वहां ले कर तुम्हारे इस बच्चे को गिरवाने में मदद कर सकते हैं.  अगर तुम अमित जैसे सुदर्शन व्यक्तित्व वाले लड़के से शादी करना चाहती हो तो भूल जाओ, ऐसा नहीं हो सकता,’’ अमित के पिता ने फैसला सुनाते हुए कहा.

ये भी पढ़ें-  Romantic Story in Hindi- इजहार: सीमा के लिए गुलदस्ता भेजने वाले का क्या था राज?

प्रीति को सम?ा आ गया था कि अमित के मां और पिता से मिलने आना उस की गलती है.

प्रीति किसी तीर की तरह निकल आई थी. अपने कमरे पर आ कर बाकी का सामान भी रखने लगी. आखिरी आशा भी टूट चुकी थी और आशा टूटने की आवाज नहीं आती पर दर्द सब से ज्यादा होता है.

अगले दिन ही उस ने आगरा को अलविदा कह दिया था और मन में एक निश्चय लिए उसे लखनऊ की ब्रांच में जौइन करना था. अपनी ड्यूटी संभालने के बाद सब से पहला काम बैंक के जितना नजदीक हो सके, एक कमरा ढूंढ़ना था.

शहरों में एक अकेली लड़की की राह कभी आसान नहीं होती, यह बात प्रीति को तब सम?ा में आई जब उस ने एक मकान की घंटी बजाई और किराए पर एक कमरे की जरूरत की बात बताई.

‘‘जी कमरा तो मिल जाएगा, पर क्या आप शादीशुदा हैं?’’ मकान के मालिक ने पूछा.

‘‘जी नहीं, अभी मैं सिंगल हूं,’’ प्रीति ने नजरें नीची करते हुए कहा.

तलाक के बाद- भाग 3: जब सुमिता को हुआ अपनी गलतियों का एहसास

Writer- Vinita Rahurikar

फिल्म के इंटरवल में कुछ चिरपरिचित आवाजों ने सुमिता का ध्यान आकर्षित किया. देखा तो नीचे दाईं और आनंदी अपने पति और बच्चों के साथ बैठी थी. उस की बेटी रिंकू चहक रही थी. सुमिता को समझते देर नहीं लगी कि आनंदी का पहले से प्रोग्राम बना हुआ होगा, उस ने सुमिता को टालने के लिए ही रिंकू की तबीयत का बहाना बना दिया. आगे की फिल्म देखने का मन नहीं किया उस का, पर खिन्न मन लिए वह बैठी रही.

अगले कई दिन औफिस में भी वह गुमसुम सी रही. उस की और समीर की पुरानी दोस्त और सहकर्मी कोमल कई दिनों से देख रही थी कि सुमिता उदास और बुझीबुझी रहती है. कोमल समीर को बहुत अच्छी तरह जानती है. तलाक के पहले कोमल ने सुमिता को बहुत समझाया था कि वह गलत कर रही है, मगर तब सुमिता को कोमल अपनी दुश्मन और समीर की अंतरंग लगती थी, इसलिए उस ने कोमल की एक नहीं सुनी. समीर से तलाक के बाद फिर कोमल ने भी उस से बात करना लगभग बंद ही कर दिया था, लेकिन आज सुमिता की आंखों में बारबार आंसू आ रहे थे, तो कोमल अपनेआप को रोक नहीं पाई.

वह सुमिता के पास जा कर बैठी और बड़े प्यार से उस से पूछा, ‘‘क्या बात है सुमिता, बड़ी परेशान नजर आ रही हो.’’

उस के सहानुभूतिपूर्ण स्वर और स्पर्श से सुमिता के मन में जमा गुबार आंसुओं के रूप में बहने लगा. कोमल बिना उस से कुछ कहे ही समझ गई कि उसे अब समीर को छोड़ देने का दुख हो रहा है.

‘‘मैं ने तुम्हें पहले ही समझाया था सुमि कि समीर को छोड़ने की गलती मत कर, लेकिन तुम ने अपनी उन शुभचिंतकों की बातों में आ कर मेरी एक भी नहीं सुनी. तब मैं तुम्हें दुश्मन लगती थी. आज छोड़ गईं न तुम्हारी सारी सहेलियां तुम्हें अकेला?’’ कोमल ने कड़वे स्वर में कहा.

‘‘बस करो कोमल, अब मेरे दुखी मन पर और तीर न चलाओ,’’ सुमिता रोते हुए बोली.

‘‘मैं पहले से ही जानती थी कि वे सब बिना पैसे का तमाशा देखने वालों में से हैं. तुम उन्हें खूब पार्टियां देती थीं, घुमातीफिराती थीं, होटलों में लंच देती थीं, इसलिए सब तुम्हारी हां में हां मिलाती थीं. तब उन्हें तुम से दोस्ती रखने में अपना फायदा नजर आता था. लेकिन आज तुम जैसी अकेली औरत से रिश्ता बढ़ाने में उन्हें डर लगता है कि कहीं तुम मौका देख कर उन के पति को न फंसा लो. बस इसीलिए वे सतर्क हो गईं और तुम से दूर रहने में ही उन्हें समझदारी लगी,’’ कोमल का स्वर अब भी कड़वा था.

ये भी पढ़ें- औलाद: क्यों कुलसूम अपने बच्चे को खुद से दूर करना चाहती थी?

सुमिता अब भी चुपचाप बैठी आंसू बहा रही थी.

‘‘और तुम्हारे बारे में पुरुषों का नजरिया औरतों से बिलकुल अलग है. पुरुष हर समय तुम से झूठी सहानुभूति जता कर तुम पर डोरे डालने की फिराक में रहते हैं. अकेली औरत के लिए इस समाज में अपनी इज्जत बनाए रखना बहुत मुश्किल है. अब तो हर कोई अकेले में तुम्हारे घर आने का मंसूबा बनाता रहता है,’’ कोमल का स्वर सुमिता की हालत देख कर अब कुछ नम्र हुआ.

‘‘मैं सब समझ रही हूं कोमल. मैं खुद परेशान हो गई हूं औफिस के पुरुष सहकर्मियों और पड़ोसियों के व्यवहार से,’’ सुमिता आंसू पोंछ कर बोली.

‘‘तुम ने समीर से सामंजस्य बिठाने का जरा सा भी प्रयास नहीं किया. थोड़ा सा भी धीरज नहीं रखा साथ चलने के लिए. अपने अहं पर अड़ी रहीं. समीर को समझाने का जरा सा भी प्रयास नहीं किया. तुम ने पतिपत्नी के रिश्ते को मजाक समझा,’’ कोमल ने कठोर स्वर में कहा.

फिर सुमिता के कंधे पर हाथ रख कर अपने नाम के अनुरूप कोमल स्वर में बोली, ‘‘समीर तुझ से सच्चा प्यार करता है, तभी

4 साल से अकेला है. उस ने दूसरा ब्याह नहीं किया. वह आज भी तेरा इंतजार कर रहा है. कल मैं और केशव उस के घर गए थे. देख कर मेरा तो दिल सच में भर आया सुमि. समीर ने डायनिंग टेबल पर अपने साथ एक थाली तेरे लिए भी लगाई थी.

‘‘वह आज भी अपने परिवार के रूप में बस तेरी ही कल्पना करता है और उसे आज भी तेरा इंतजार ही नहीं, बल्कि तेरे आने का विश्वास भी है. इस से पहले कि वह मजबूर हो कर दूसरी शादी कर ले उस से समझौता कर ले, वरना उम्र भर पछताती रहेगी.

‘‘उस के प्यार को देख छोटीमोटी बातों को नजरअंदाज कर दे. हम यही गलती करते हैं कि प्यार को नजरअंदाज कर के छोटीमोटी गलतियों को पकड़ कर बैठ जाते हैं और अपना रिश्ता, अपना घर तोड़ लेते हैं. पर ये नहीं सोचते कि घर के साथसाथ हम स्वयं भी टूट जाते हैं,’’ एक गहरी सांस ले कर कोमल चुप हो गई और सुमिता की प्रतिक्रिया जानने के लिए उस के चेहरे की ओर देखने लगी.

‘‘समीर मुझे माफ करेगा क्या?’’ सुमिता उस की प्रतिक्रिया जानने के लिए उस के चेहरे की ओर देखने लगी.

‘‘समीर के प्यार पर शक मत कर सुमि. तू सच बता, समीर के साथ गुजारे हुए 3 सालों में तू ज्यादा खुश थी या उस से अलग होने के बाद के 4 सालों में तू ज्यादा खुश रही है?’’ कोमल ने सुमिता से सवाल पूछा जिस का जवाब उस के चेहरे की मायूसी ने ही दे दिया.

‘‘लौट जा सुमि, लौट जा. इस से पहले कि जिंदगी के सारे रास्ते बंद हो जाएं, अपने घर लौट जा. 4 साल के भयावह अकेलेपन की बहुत सजा भुगत चुके तुम दोनों. समीर के मन में तुझे ले कर कोई गिला नहीं है. तू भी अपने मन में कोई पूर्वाग्रह मत रख और आज ही उस के पास चली जा. उस के घर और मन के दरवाजे आज भी तेरे लिए खुले हैं,’’ कोमल ने कहा.

घर आ कर सुमिता कोमल की बातों पर गौर करती रही. सचमुच अपने अहं के कारण नारी शक्ति और स्वावलंबन के नाम पर इस अलगाव का दर्द भुगतने का कोई अर्थ नहीं है.

ये भी पढ़ें- बलात्कारी की हार

जीवन की सार्थकता रिश्तों को जोड़ने में है तोड़ने में नहीं, तलाक के बाद उसे यह भलीभांति समझ में आ गया है. स्त्री की इज्जत घर और पति की सुरक्षा देने वाली बांहों के घेरे में ही है. फिर अचानक ही सुमि समीर की बांहों में जाने के लिए मचल उठी.

समीर के घर का दरवाजा खुला हुआ था. समीर रात में अचानक ही उसे देख कर आश्चर्यचकित रह गया. सुमि बिना कुछ बोले उस के सीने से लग गई. समीर ने उसे कस कर अपने बाहुपाश में बांध लिया. दोनों देर तक आंसू बहाते रहे. मनों का मैल और 4 सालों की दूरियां आंसुओं से धुल गईं.

बहुत देर बाद समीर ने सुमि को अलग करते हुए कहा, ‘‘मेरी तो कल छुट्टी है. पर तुम्हें तो औफिस जाना है न. चलो, अब सो जाओ.’’

‘‘मैं ने नौकरी छोड़ दी है समीर,’’ सुमि ने कहा.

‘‘छोड़ दी है? पर क्यों?’’ समीर ने आश्चर्य से पूछा.

‘‘तुम्हारे ढेर सारे बच्चों की परवरिश करने की खातिर,’’ सुमि ने शर्माते हुए कहा तो समीर हंस पड़ा. फिर दोनों एकदूसरे की बांहों में खोए हुए अपने कमरे की ओर चल पड़े.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें